एमपी-एमएलए को सजा देने में ध्यान रखें, सुप्रीमकोर्ट की निचली अदालतों को नसीहत

नई दिल्ली 30 मार्च,(एजेंसी)। सांसद और विधायक को दो साल या उससे अधिक की सजा होते ही सदस्यता चले जाने का प्रावधान बेहद कड़ा है, इसलिए अदालतों को जनप्रतिनिधियों को किसी भी मामले में सजा सुनाते वक्त थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को यह टिप्पणी की है।

बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी को मिली दो साल की सजा के बाद उनकी सदस्यता चली गई है। उस मामले को देखते हुए अदालत की यह टिप्पणी अहम मानी जा रही है। जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की अदालत ने लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल और केंद्र शासित प्रदेश की ओर से दायर याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह बात कही।

मोहम्मद फैजल को हत्या के प्रयास के मामले में 10 साल की कैद हुई थी, जिसके बाद उनकी सदस्यता चली गई थी। केरल हाई कोर्ट में उनकी ओर से अपील दायर की गई थी, जिसके बाद सजा पर स्टे लग गया था। इसके बाद भी उनकी सदस्यता बहाल होने में देरी हुई तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

वहीं केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप की ओर से भी एक याचिका दाखिल की गई थी, जिसमें मांग की गई थी कि केरल हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे लगाया जाए। इन्हीं दोनों अर्जियों पर सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने निचली अदालतों से सजा सुनाते वक्त थोड़ा संवेदनशील रहने को कहा।

********************************

 

फिर तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, कोविड संक्रमित मामले 13 हजार से अधिक, 24 घंटे में 3,000 नए केस

नई दिल्ली 30 मार्च,(एजेंसी)। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड संक्रमण के तीन हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 13 हजार से अधिक हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 3016 नये लोग कोविड संक्रमित हुए हैं। इसके साथ ही कोविड संक्रमितों की संख्या 13 ,509 हो गयी है और संक्रमण दर 2.73 प्रतिशत दर्ज की गई है।

मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1396 व्यक्ति कोविड संक्रमण से उबर गए हैं। स्वस्थ होने की दर 98.78 प्रतिशत है। इसी अवधि में 1,10,522 कोविड संक्रमण परीक्षण किए गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 15,784 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही देश में 220.65 करोड से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं।

**********************************

 

देश में चल रहा अमृत काल, कांग्रेस में राहू काल – मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल 30 मार्च (एजेंसी)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को नेहरू-गांधी परिवार का सबसे असफल, कमजोर, गैर जिम्मेदार, लापरवाह और अहंकारी नेता बताया है। उन्होंने कहा कि देश में इस वक्त अमृत काल चल रहा है, वहीं कांग्रेस में राहू काल है।
मुख्यमंत्री शिवराज समत्व भवन में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि राहुल गांधी ऐसे नेता हैं, जिन्हें न राष्ट्र की जानकारी है, न राष्ट्र हित की। राहुल गांधी जी, देश संविधान से चलता है, जुबान से नहीं चलता। देश में इस वक्त अमृत काल चल रहा है, वहीं कांग्रेस में राहू काल है। कांग्रेस के लिए राहुल राहू बन गए हैं। जनता जानती है कि देश की समस्या कांग्रेस है और कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या राहुल गांधी हैं। पूरा देश जानता है कि राहुल अगर नेहरू-गांधी परिवार से नहीं होते, तो आज कहां होते। नेहरू-गांधी परिवार के गुलाम नेता उन्हें जबर्दस्ती राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हैं, जबकि हकीकत यह है कि राहुल नेहरू-गांधी परिवार के सबसे असफल, सबसे कमजोर, लापरवाह और अहंकारी नेता हैं।

शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी अहंकार में डूबे हैं। वह एक गैर-जिम्मेदार नेता हैं। वह अलग-अलग वर्गों का अपमान करते हैं, जातियों का अपमान करते हैं। उन्होंने पिछड़ों को गाली दी। राहुल गांधी ने अपने अहंकार में एक पूरी जाति का अपमान किया। और उसके बाद कह रहे हैं कि माफी नहीं मांगेंगे। यह तो चोरी ऊपर से सीनाजोरी है। इसके लिए पिछड़ा वर्ग न तो कांग्रेस और न ही राहुल गांधी को कभी माफ करेगा। अभी तो सिर्फ सांसदी और बंगला गया है, कांग्रेस ने अगर पिछड़ों से टकराने की कोशिश की तो एक दिन कांग्रेस का अस्तित्व भी चला जाएगा।

शिवराज ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि वह सात मामलों में जमानत पर हैं। क्या ऐसा नेता जि़म्मेदार या गंभीर होगा। कांग्रेस और राहुल गांधी को सत्याग्रह की जगह देश में माफ़ी यात्रा निकालना चाहिए। राहुल ने ओबीसी वर्ग का अपमान किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज ने सवालिया लहजे में कहा कि कांग्रेस बताए राहुल गांधी को कोर्ट ने किसलिए सजा सुनाई? क्या उनका पिछड़े वर्ग को लेकर दिया गया बयान सही था? हैरानी है कि कांग्रेस इस पर भी सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है। हकीकत यह है कि कांग्रेस आम जनप्रतिनिधियों के लिए अलग कानून और राहुल गांधी के लिए अलग कानून चाहती है।

********************************

 

अमित शाह ने किया गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग

हरिद्वार 30 मार्च (एजेंसी)। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय हरिद्वार के 113 वें दीक्षांत समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर 99 विद्यार्थियों को स्नातक, 100 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर, 56 विद्यार्थियो को पी.एच.डी की उपाधि प्रदान की। 83 विद्यार्थियो को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया ।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज विश्वविद्यालय से उपाधि प्राप्त कर शिक्षार्थी नये जीवन की शुरूवात करने जा रहे है। गुरूकुल कांगड़ी संस्थान की नींव स्वामी श्रद्धानन्द जी ने रखी, महर्षि दयानन्द के सिद्धान्तों पर यहां शिक्षा का अविरल प्रवाह चलता है। आज यह विश्वविद्यालय महान वटवृक्ष बनकर समग्र देश और दुनिया को महर्षि दयानन्द का संदेश और हमारी पौराणिक शिक्षा पद्धति को आगे बढ़ा रहा है। यहां की शिक्षा पद्धति का महत्व देखकर ही महात्मा गांधी, राजेन्द्र प्रसाद, सर्वपल्ली राधाकृष्णन, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, मोरारजी देसाई जैसे अनेक महानुभावों ने इस पूण्य भूमि की शिक्षा व्यवस्था को बल देने का कार्य किया। आज जो बैच शिक्षा पूर्ण कर जा रहा है, यह बैच आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष एवं स्वामी दयानन्द सरस्वती के 200वें जन्म वर्ष का बैच है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज 1800 विद्यार्थी शिक्षा की दीक्षा प्राप्त कर नये जीवन में प्रवेश करेंगे। यहां से शिक्षा ग्रहण करने के बाद राष्ट्र के लिए योगदान की शुरूवात करने वाले हैं। यह भूमि वह भूमि है जहां से वैदिक शिक्षा को बढ़ावा मिला। स्वामी दयानन्द जी का संदेश स्वामी श्रद्धानन्द जी ने हुबहू जमीन पर उतारने का कार्य किया। उन्होंने शिक्षा को अंग्रेजी की चंगुल से बाहर निकालने के लिए हमारी परम्परागत शिक्षा पद्धति को नई ऊर्जा देने के लिए वैदिक मूल्यों, प्राचीन भारतीय संस्कृति, वेदों और उपनिषदों का ज्ञान, ब्रहमाण्ड का विज्ञान एवं आधुनिक विषयों को जोड़कर शिक्षा को परिपूर्ण बनाने का कार्य किया। विश्वविद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता के साथ 800 से अधिक शोधपत्र रजिस्टर किये गये हैं, यह सराहनीय कदम है। वैदिक एवं आधुनिक शिक्षा के संगम का कार्य गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय ने किया है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि महर्षि दयानन्द जी के संदेश को अपने मन से लगा कर रखें। उनके बताये गये रास्ते पर चलने का प्रयास करें।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश में नई शिक्षा नीति लाये हैं, इसमें दयानन्द जी की शिक्षा की दृष्टि है, श्रद्धानन्द जी का वेद और विज्ञान की शिक्षा के समन्वय का संदेश है, महात्मा गांधी का मातृभाषा में शिक्षा का संदेश, यह शिक्षा नीति चरितार्थ करती है, लाला लाजपराय जी का शिक्षा सभी के लिए का संदेश भी यह शिक्षा नीति जमीन पर उतार रही है। नई शिक्षा नीति में प्राथमिक शिक्षा मातृभाषा में होगी।

त्रिभाषा का सूत्र भी दिया है और आने वाले दिनों में मातृभाषा से पढ़े हुए छात्र समग्र देश एवं विश्व का कल्याण करे, इस प्रकार का रास्ता प्रशस्त किया गया है।  नई शिक्षा नीति को स्ट्रीमलेस और क्लासलेस बनाया गया है। मल्टिपल एन्ट्री, मल्टिपल एक्जिट शिक्षा नीति का विशेष अंग है। एक साल की पढ़ाई में सर्टिफिकेट, दो साल की पढ़ाई में डिप्लोमा, तीन साल की पढ़ाई में डिग्री मिलेगी और चार साल की पढ़ाई करेंगे तो रिसर्च मिल जायेगा। हर स्तर पर विद्यार्थी एंट्री भी कर सकता है और एक्जिट भी कर सकता है। यह व्यवस्था इसलिए की गई है कि प्रधानमंत्री जी चाहते हैं कि युवाओं को एक ऐसा प्लेटफार्म मिल जाए, जिस पर हमारे युवा खड़े होकर विश्व के युवाओं के साथ स्पर्धा कर सके और मां भारती का यशोगान पूरे विश्व के अन्दर हो।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि स्टार्ट अप इंडिया के माध्यम से देश में युवाओं को अनेक मौके सृजित किये गये हैं। 2016 में देश में 724 स्टार्ट अप थे। 2022 में यह संख्या बढ़कर 70 हजार से अधिक हो गई है। 10 हजार से अधिक स्टार्ट अप कोरोनाकाल में बने। 44 प्रतिशत स्टार्ट अप महिलाओं के द्वारा चलाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत और भारतीयता दोनों के गौरव को विश्वभर में बुलंद करने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री अमित शाह का देवभूमि की समस्त देवतुल्य जनता की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए बड़े गर्व का विषय है कि हमारे बीच गृहमंत्री जी के रूप में देश के एक ऐसे नेता उपस्थित हैं, जिनके अथक प्रयासों से और प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में आज सम्पूर्ण भारत आंतरिक रूप से जहां एक ओर अपने आपको सुरक्षित अनुभव करता है, वहीं दूसरी ओर अपने आपको पहले से अधिक संगठित एवं आत्मविश्वास से भरा हुआ अनुभव करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी ने कश्मीर से धारा-370 खत्म करने में सफलता भी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री ने गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को दीक्षांत समारोह की बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में ज्ञान की अविरल गंगा को प्रवाहित करने वाले इस संस्थान में उपस्थित होकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। महान शिक्षाविद् स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी ने जो यह अद्भुत धरोहर मां भारती को सौंपी थी, उसका हिस्सा बनना और आप सभी साथियों से जुडऩा, मेरे लिए प्रेरक भी है और आनंददायक भी है। स्वामी श्रद्धानन्द जी ऐसे संन्यासी थे, जिन्होंने स्वामी दयानन्द सरस्वती जी की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया। वह भारत के उन महान राष्ट्रभक्त सन्यासियों में अग्रणी थे, जिन्होंने अपना जीवन स्वाधीनता, स्वराज्य, शिक्षा तथा वैदिक धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित किया था।

इस अवसर पर कुरूकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. सत्यपाल सिंह, कुलपति प्रो. सोमदेव शंतांशु, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत,  पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, सांसद  श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, डॉ. कल्पना सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक, आदेश चाहान, संतगण  एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

*****************************

 

युवा संन्यासियों का देश सेवा में समर्पित होना रामराज्य तथा आध्यात्मिकभारत के स्वप्न को साकार करने जैसा : मोहन भागवत

नवसंयासियों की नारायणी सेना पूरे विश्व में संन्यास धर्म, सनातन धर्म व युगधर्म की ध्वजवाहक होगी : स्वामी रामदेव

सभी अविवेकपूर्ण कामनाओं, विषय वासनाओं व भोगों से मुक्त रहकर संन्यासी होना सबसे बड़ा उत्तरदायित्व व गौरव : आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार 30 मार्च (एजेंसी)।  पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज ने अपने 29वें संन्यास दिवस पर एक नया इतिहास रचते हुए अष्टाध्यायी, महाभाष्य व्याकरण, वेद, वेदांग, उपनिषद में दीक्षित शताधिक विद्वान् एवं विदुषी संन्यासियों को राष्ट्र को समर्पित किया।

इनमें 60 विद्वान् ब्रह्मचारी भाई तथा 40 विदुषी बहनें शामिल हैं। साथ ही पूज्य आचार्य जी ने लगभग 500 नैष्टिक ब्रह्मचारियों को दीक्षा दी। इस अवसर पर सर संघ चालक पूज्य मोहन भागवत जी ने कहा कि सबसे बड़ा त्याग नवसंयासियों के माता-पिता का है जिन्होंने अपने बच्चे को पाल-पोसकर देश, धर्म, संस्कृति और मानवता के लिए समर्पित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि आज से लगभग 10 वर्ष पहले का वातावरण ऐसा नहीं था, मन में चिंता होती थी किन्तु अब स्थितियाँ बदल चुकी हैं। यहाँ युवा संन्यासियों को देखकर सारी चिंताओं को विराम मिल गया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में संन्यासियों को देश सेवा में समर्पित करना रामराज्य की स्थापना, ऋषि परम्परा तथा भावी आध्यात्मिक भारत के स्वप्न को साकार करने जैसा है।

कार्यक्रम में पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि संन्यास मर्यादा, वेद, गुरु व शास्त्र की मर्यादा में रहते हुए नव संन्यासी एक बहुत बड़े संकल्प के लिए प्रतिबद्ध हो रहे हैं। ब्रह्मचर्य से सीधे संन्यास में प्रवेश करना सबसे बड़ा वीरता का कार्य है। इन संन्यासियों के रूप में हम अपने ऋषियों के उत्तराधिकारियों को भारतीय संस्कृति तथा परम्परा के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित कर रहे हैं।

स्वामी जी महाराज ने कहा कि संन्यासी होना जीवन का सबसे बड़ा गौरव है। अब से सभी 100 संन्यासी ऋषि परम्परा का निर्वहन करते हुए मातृभूमि, ईश्वरीय सत्ता, ऋषिसत्ता तथा अध्यात्मसत्ता में जीवन व्यतीत करेंगे। विगत 9 दिनों से अनवरत चल रहा तप व पुरुषार्थपूर्ण अनुष्ठान आज पूर्ण हुआ। स्वामी जी ने कहा कि आज हमने नवसंयासियों की नारायणी सेना तैयार की है, जो पूरे विश्व में संन्यास धर्म, सनातन धर्म व युगधर्म की ध्वजवाहक होगी।

इससे पहले वेदमंत्रें के बीच देवताओं, ऋषिगणों, सूर्य, अग्नि आदि को साक्षी मानकर सभी संन्यास दीक्षुओं का मुख्य विरजा होम तथा मुण्डन संस्कार किया गया। संन्यास दीक्षुओं ने शोभा यात्र के साथ वी-आई-पी- घाट हरिद्वार के लाया गया जहाँ स्वामी रामदेव जी महाराज व आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने पुष्पवर्षा कर इनका स्वागत किया।

गंगा माता की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी संन्यासियों का मुण्डन ऋषिग्राम में ही किया गया तथा सांकेतिक रूप से सभी संन्यास दीक्षुओं ने शिखासूत्र व यज्ञोपवीत पतित पावनी माँ गंगा के पावन जल में विसर्जित की। सभी ऋषि-ऋषिकाओं ने गंगा में स्नान के पश्चात अपने श्वेत वस्त्र त्यागकर भगवा वस्त्र धारण किये। तद्पश्चात श्रद्धेय स्वामी जी एवं अन्य प्रमुख संतों द्वारा 100 संन्यास दीक्षुओं को शिर पर पुरुषसुक्त के मंत्रें से 108 बार गंगा जल से अभिषेक कर पवित्र संन्यास संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम में श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने संन्यास धर्म की मर्यादा का उल्लेख करते हुए  कहा कि संन्यास संकल्प को सदा स्मरण रखते हुए सभी एषणाओं, अविवेकपूर्ण कामनाओं एवं विषय वासनाओं व भोगों से मुक्त रहकर संन्यासी होना सबसे बड़ा उत्तरदायित्व व गौरव है। एक संन्यासी के लिए गुरुनिष्ठा, कर्तव्यनिष्ठा एवं ध्येयनिष्ठा में निरन्तरता बनाये रखना ही जीवन का प्रयोजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि धन्य हैं वे माता-पिता व परिवारजन जो अपनी सन्तानों को मातृभूमि के लिए समर्पित कर रहे हैं।

इस अवसर पर अनुपम मिशन, गुजरात के साहब दादा जी, काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रो. बृजभूषण ओझा जी, भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एन.पी. सिंह, पतंजलि योग समिति की महिला मुख्य केन्द्रीय प्रभारी साध्वी आचार्या देवप्रिया जी, पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति प्रो. महावीर जी, पतंजलि योग समिति के मुख्य केन्द्रीय प्रभारीगण भाई राकेश कुमार ‘भारतÓ व स्वामी परमार्थदेव, डॉ. जयदीप आर्य, स्वामी विदेह देव, स्वामी आर्षदेव, स्वामी मित्रदेव, स्वामी ईशदेव, स्वामी सोमदेव, स्वामी हरिदेव, स्वामी जगतदेव जी, साध्वी देवश्रुति, साध्वी देववरण्या, साध्वी देवादिति, साध्वी देववाणी, साध्वी देवार्चना आदि उपस्थित रहे।

******************************

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का किया औचक दौरा

नई दिल्ली 30 मार्च (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को नए संसद भवन का औचक दौरा किया। बताया जा रहा है कि भारतीय संसद के इस नए भवन में प्रधानमंत्री मोदी ने एक घंटे से भी अधिक का समय बिताया और इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया।

सूत्रों के मुताबिक, अपने इस औचक दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के दोनों सदनों ( लोक सभा और राज्य सभा ) में लगाई जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया। आपको बता दें कि, संसद की इस नई इमारत के दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण कार्य मे लगे श्रमिकों से भी बातचीत की।

********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन मंगलमय होगा। पिछले कुछ समय से जिन कार्यों के प्रति आप मेहनत कर रहे थे, आज उनके शुभ परिणाम उम्मीद से ज्यादा प्राप्त होंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के घर जाने का आमंत्रण मिलेगा। आपसी मेलजोल से समय अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। थकावट रहेगी व हल्की चिंता सताएगी। मन अनमना सा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)

आज आप मन की सुनेंगे और लाभान्वित भी होंगे। व्यवसाय संबंधी कोई भी डील फाइनल करते समय समझदारी और सूझबूझ से काम लेते हुए लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ नए आर्डर व अनुबंध भी मिलने की संभावना है। लाभ के स्रोत बढऩे के योग बने हुए हैं। इसलिए भरपूर मेहनत करें। स्वास्थ्य बढिया रहेगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल होगा। आपके रुके हुए राजकीय काम किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सुलझ सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। बच्चों की समस्याओं को सुचारू रूप से सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। तथा आप अच्छे अभिभावक भी साबित होंगे। जीवनसाथी की सलाह सर्वोत्तम होगी। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मनोनुकूल होगा। फिर भी व्यवसाय संबंधी कार्यों में नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। तथा अनैतिक कार्यों में भी किसी भी प्रकार की रुचि ना लें। परिवार कुटुम्ब के साथ समय बिताएँ मानसिक सन्तुष्टि होगी। नौकरी पेशा लोग अपने काम से मतलब रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज भाग्य और मेहनत दोनों ही अनुकूल रहेंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का मान सम्मान संबंधित ध्यान रखना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उन्हें खुश व स्वस्थ तथा आपको आत्मिक खुश रखेगा। उनकी मदद से चल रहा कोई पारिवारिक मसला भी हल होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही से चहल-पहल रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज रोजगार के लिए शुभ योग हैं। आध्यात्म में रूचि बनेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मनोरंजन के लिए समय मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए स्थान परिवर्तन के ऑर्डर आ सकते हैं। विद्यार्थियों की रूचि पढाई करने में बनेगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय आत्म अवलोकन करने में भी व्यतीत करें। इससे आपको अपने काफी उलझी हुई व्यक्तिगत चीजों को व्यवस्थित करने में आसानी होगी। साथ ही अभी तक लग रहे असंभव कार्य को भी संभव करने संबंधी रूपरेखा बनेगी। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सन्तुष्टि करने वाला होगा। ऊर्जा का विकास होगा। किसी भी काम को दूसरे के साथ मिलकर करने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। बाहरी गतिविधियों पर ध्यान देने की अपेक्षा अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करें। कार्य संबंधी सभी नकारात्मक और सकारात्मक पहलुओं पर विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज किसी भी कार्य को शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। आपके सितारे तथा भाग्य आपके लिए शुभ अवसर का निर्माण कर रहे हैं। इन अवसरों का भरपूर स्वागत करें। तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। आप प्रत्येक काम को हल करने में सक्षम रहेंगे। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। बड़ो से आशीर्वाद लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। नौकरीपेशा व्यक्ति भी ऑफिस में सामंजस्य बिठाने में कुछ असहज महसूस करेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी पर ही ध्यान केंद्रित रखें। दूर-दराज की पार्टियों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करेंगे। इससे आपको बेहतरीन आर्डर प्राप्त होंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। माता पिता बड़े बुजुर्गों की सेवा का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन अनुकूल परिणाम वाला होगा। इस समय वर्तमान कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखना उचित है। भविष्य की योजना संबंधी किसी कार्य को करने का शुभ अवसर है। इस समय ग्रह गोचर आपके चलते कार्यों को गति प्रदान कर रहा है। पारिवारिक व्यक्तियों का सहयोग भी आपके कई दुविधाओं को दूर करेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

*****************************************

 

‘सत्य साईं बाबा-2’ में एक बार फिर नज़र आएंगे भजन सम्राट अनूप जलोटा 

30.03.2023  –  फिल्म निर्माता बालाकृष्ण श्रीवास्तव की नवीनतम फिल्म ‘सत्य साईं बाबा-2’ में एक बार फिर भजन सम्राट अनूप जलोटा केंद्रीय भूमिका में नज़र आएंगे।

श्री सत्य साईं बाबा के जीवन वृत पर आधारित फिल्म-‘सत्य साईं बाबा 2’ की कथावस्तु में सामाजिक सरोकार से जुड़े तथ्यों और श्री सत्य साईं बाबा द्वारा जनहित में किये गए कार्यों का समावेश किया गया है।

श्री सत्य साईं बाबा  का जन्म 23 नवंबर, 1926 को हुआ था। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में उनके असंख्य अनुयायी हैं। 24 अप्रैल 2011 को एक लंबी बीमारी के बाद बाबा ने चिरसमाधि ले ली।

बाबा को प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु शिरडी के साईं बाबा का अवतार माना जाता है। पिछले दिनों इस फिल्म का मुहूर्त मुम्बई में सम्पन्न हुआ। इसके पहले ‘सत्य साईं बाबा’ (पार्ट वन) पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म में अनूप जलोटा लीड रोल में नजर आए थे।

बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक राजन लायलपुरी के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘सत्य साईं बाबा-2’ के लेखक सचिन्द्र शर्मा, डी ओ पी अनिल डांडा, गीतकार राजन लायलपुरी, संगीतकार इक़बाल दरबार, डायरेक्टर प्रदीप सिंह और कास्टिंग डायरेक्टर बाबू भाई थीबा हैं।

* संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय

******************************

 

भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था , समिट फॉर डेमोक्रेसी में बोले PM मोदी

नई दिल्ली 29 March,(एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कई वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत आज सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है।

लोकतंत्र के लिए दूसरे शिखर सम्मेलन के नेता-स्तरीय पूर्ण सत्र में अपने संबोधन में, पीएम मोदी ने कहा कि यह अपने आप में दुनिया में लोकतंत्र का सबसे अच्छा विज्ञापन है।

उन्होंने कहा, लोकतंत्र सिर्फ एक ढांचा नहीं है, यह एक भावना भी है। यह इस विश्वास पर आधारित है कि हर इंसान की जरूरतें और आकांक्षाएं समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

चाहे जीवन शैली में परिवर्तन के माध्यम से जलवायु परिवर्तन से लड़ने का हमारा प्रयास हो, वितरित भंडारण के माध्यम से पानी का संरक्षण करना हो, या सभी को स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन प्रदान करना हो, हर पहल भारत के नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से संचालित होती है।

**********************************

 

भाजप सरकार से त्रस्त है किसान : अखिलेश यादव

लखनऊ 29 मार्च (एजेंसी)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जबसे भाजपा सरकार बनी है प्रदेश में किसानों को लगातार अपमानित और प्रताडि़त किया जा रहा है। उन्हें धोखा पर धोखा दिया जा रहा है।

ओलावृष्टि और असमय बरसात से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई, किन्तु किसानों को राहत देने से भाजपा सरकार लगातार मुंह चुराती नजर आई हैं।

कर्ज, महंगाई और उपेक्षा से परेशान कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है।बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रत्येक किसान का नुकसान लाखों में हुआ। भाजपा सरकार केवल दो से तीन हजार मुआवजा देकर उनके जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही है।

यह किसानों का अपमान नहीं तो क्या है? भाजपा सरकार औद्यानिक फसलों पर कोई मुआवजा नहीं दे रही है।

बुन्देलखंड में ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर 12 दिनों में 5 किसानों की जानें चली गई। तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली जबकि दो किसानों को दिल का दौरा पड़ गया।भाजपा सरकार किसानों के हित साधन के बजाय पूंजीघरानों के प्रति सहानुभूति रखती है।

भाजपा सरकार की ‘फसल बीमा योजना’ धोखा साबित हो रही है। इस फसल बीमा योजना से किसान को नहीं सिर्फ बीमा कंपनियों को फायदा हो रहा है।

किसानों के हिस्से की रकम भाजपा सरकार निजी बीमा कंपनियों को बीमा के नाम पर दे रही है। मुआवजा एवं क्लेम के नाम पर बीमा कंपनियां किसानों को क्लेम देने में आनाकानी कर रही है। सच तो यह है कि भाजपा सरकार के किसी भी वादे पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। गन्ना किसान हो या आलू किसान सब परेशान है।

फसलों पर एमएसपी नहीं मिल रही है। किसान की आय दोगुनी करने का वादा जुमला निकला। किसान अन्नदाता है। भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का बड़ा योगदान है पर भाजपा सरकार किसान की जमीन छीन रही है, उसे कर्जदार बना रही है। किसानों की फसलों तथा खेत पर बहुराष्ट्रीय कम्पनियों का वर्चस्व कायम करने की साजिश कर रही है।

*****************************

 

 

गृहमंत्री अनिल विज मॉरिशस में महिला मोर्चा उपाध्यक्ष व पदाधिकारियों से मिले

अंबाला 29 मार्च,(एजेंसी)। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मॉरिशस दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुश्री निवेदिता आर. नाथू और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस मौके पर गृहमंत्री के भाई कपिल विज भी उपस्थित थे।

विज ने मॉरिशस में भाजपा की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विज और भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में हुई विभिन्न उपलब्धियों पर चर्चा व विचार-विमर्श किया।

उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान भारत व मॉरिशस के परस्पर संबंधों के बारे भी चर्चा व विमर्श हुआ। भारत व मॉरिशस के विकास के संबंध में चर्चा भी की गई। विज ने बताया कि इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी संगठन के कार्यकलापों के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि विज गत 24 मार्च से मॉरिशस दौरे पर हैं।

******************************

 

मेघालय की एक सीट पर उपचुनाव 10 मई को होगा : चुनाव आयोग

शिलांग 29 मार्च,(एजेंसी)। चुनाव आयोग ने बुधवार को घोषणा की कि मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले की सोहियांग विधानसभा सीट पर उपचुनाव 10 मई को होगा।

मेघालय की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 27 फरवरी को हुए थे, लेकिन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) के उम्मीदवार एच.

डोनकुपर रॉय लिंगदोह की बीमारी के कारण 20 फरवरी को मृत्यु हो जाने के कारण सोहियोंग में मतदान नहीं हो सका।

27 फरवरी के चुनावों में यूडीपी 11 सीटें हासिल करके नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी, जिसे 26 सीटें मिलीं।

यूडीपी एनपीपी के प्रभुत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (एमडीए) सरकार का समर्थन कर रही है। कई अन्य स्थानीय दल भी मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के नेतृत्व वाली एमडीए सरकार का समर्थन कर रहे हैं।

पिछले मौकों की तरह दो विधायकों वाली बीजेपी एमडीए सरकार में शामिल है। 27 फरवरी को हुए चुनावों में एनपीपी, बीजेपी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (एचएसपीडीपी) ने सोहियोंग निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार उतारे हैं।

यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि एनपीपी, बीजेपी और एचएसपीडीपी, जो एमडीए सरकार का हिस्सा हैं, आदिवासी आरक्षित सीट पर उम्मीदवार उतारेंगे या नहीं।

सोहियोंग उपचुनाव के लिए वैधानिक अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। वोटों की गिनती 13 मई को होगी।

*****************************

मेरा धरना तृणमूल नेता के तौर पर है, मुख्यमंत्री के तौर पर नहीं : ममता

कोलकाता 29 मार्च,(एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार को विभिन्न मदों में केंद्रीय बकाए का भुगतान नहीं करने के खिलाफ बुधवार से शुरू हुए उनके दो दिवसीय धरना प्रदर्शन तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में उनके नेतृत्व में किया जा रहा है, न कि मुख्यमंत्री के रूप में। उन्होंने कहा- मेरे पास एक साथ दो पोर्टफोलियो हैं। पहला पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री का है।

इसलिए मुझे यह देखना है कि राज्य के लोग वंचित हैं या नहीं। मेरे पास अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक और पोर्टफोलियो है। अब राज्य में तृणमूल कांग्रेस सत्ताधारी दल है। इसलिए मैं इस कार्यक्रम का आयोजन पार्टी की ओर से कर रही हूं न कि राज्य सरकार की ओर से।

मैं डबल ड्यूटी कर रही हूं। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि इस कार्यक्रम के संचालन के लिए राज्य सरकार के खजाने से एक पैसा भी खर्च नहीं किया जा रहा है।

संयोग से, जब पिछले हफ्ते, बनर्जी ने इस धरने प्रदर्शन के आयोजन के अपने निर्णय की घोषणा की, तो उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में आंदोलन में भाग लेंगी। संयोग से, तब यह माना गया था कि मुख्यमंत्री नई दिल्ली में बीआर अंबेडकर की प्रतिमा के आधार पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

हालांकि, बाद में उन्होंने खुद स्पष्ट किया कि कार्यक्रम कोलकाता के रेड रोड पर अंबेडकर प्रतिमा पर होगा।

विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि शायद मुख्यमंत्री को बाद में एहसास हुआ या उनकी पार्टी के सहयोगियों द्वारा सतर्क किया गया कि संविधान के प्रावधानों के अनुसार उस कुर्सी के लिए शपथ लेने वाला कोई भी व्यक्ति इस तरह के धरने प्रदर्शन में भाग नहीं ले सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया, हमारी मुख्यमंत्री के मन में संवैधानिक प्रावधानों के प्रति कोई सम्मान नहीं है।

*************************************

 

राहुल गांधी की अयोग्यता पर असम विधानसभा में हंगामा, 3 विधायक निलंबित

गुवाहाटी 29 मार्च,(एजेंसी)। असम विधानसभा में बुधवार को उस समय हंगामा हुआ, जब कांग्रेस ने गुजरात की एक अदालत में मानहानि के एक मामले में सजा के परिणामस्वरूप पार्टी नेता राहुल गांधी की लोकसभा से अयोग्यता पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश करने की मांग की।

सत्तापक्ष और विपक्ष की बेंच के बीच हंगामे के बाद स्पीकर बिस्वजीत दैमारी ने कांग्रेस के दो विधायकों और एक निर्दलीय विधायक को दिन भर के लिए निलंबित कर दिया।

जैसे ही प्रश्नकाल समाप्त हुआ, दैमारी ने विपक्ष के नेता देवव्रत सैकिया को नोटिस उठाने और प्रस्ताव की स्वीकार्यता के बारे में पूछताछ करने का अवसर दिया।

सैकिया ने कहा, हम भारत के राष्ट्रपति को एक प्रस्ताव भेजकर संविधान को बनाए रखने के लिए कहना चाहते हैं। राष्ट्रपति को संविधान की रक्षा के लिए समान रूप से कार्य करना चाहिए, क्योंकि यह सभी पर लागू होता है।

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी को संसद से अयोग्य ठहराने का आदेश जारी कर संविधान का उल्लंघन किया गया है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा , यह अभूतपूर्व है कि हम यहां एक अदालती मामले पर विचार व्यक्त कर रहे हैं। मुझे पता है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कल रात यहां शोर मचाने का फैसला किया गया था।

सरमा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस, एआईयूडीएफ, सीपीआई-एम और निर्दलीय सभी विधायक विरोध में अध्यक्ष के आसन की ओर बढ़ गए।
उन्होंने राहुल के पक्ष में नारेबाजी की, जबकि भाजपा सदस्य भी वेल में पहुंचे और गांधी विरोधी नारे लगाए।

इसके बाद दायमारी ने सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित करने का आह्वान किया।
जैसे ही सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई, सरमा जवाब देने के लिए उठे, लेकिन सभी विपक्षी सदस्यों ने मामला खत्म होने का दावा करते हुए विरोध किया।

कांग्रेस विधायक और निर्दलीय विधायक अखिल गोगोई फिर तख्तियां लेकर वेल में चले गए, क्योंकि मुख्यमंत्री ने जवाब देने पर जोर दिया।
गोगोई और अन्य को स्पीकर दैमारी द्वारा बार-बार अपनी सीटों पर लौटने के लिए कहा गया, लेकिन किसी ने भी इसका पालन नहीं किया।

इसके बाद उन्होंने अखिल गोगोई और कांग्रेस के दो विधायकों जाकिर हुसैन सिकदर और कमलाख्या डे पुरकायस्थ को शेष दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया। तीनों सांसदों को मार्शल सदन से ले गए।

*******************************

 

हजारीबाग में फॉरेस्ट की 450 एकड़ जमीन बेच डाली, हाईकोर्ट ने दिया नए सिरे से जांच का निर्देश

रांची 29 मार्च,(एजेंसी)। झारखंड हाईकोर्ट ने हजारीबाग जिले में फॉरेस्ट की 450 एकड़ जमीन को रैयती जमीन बनाकर बेचे जाने के मामले की नए सिरे से जांच कराने का निर्देश दिया है। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने बुधवार को एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए पूछा कि आखिर जंगल की जमीन कैसे बेच दी गई? इस पूरे मामले का खुलासा जरूरी है।

यह याचिका शिव शंकर शर्मा ने दाखिल की है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता राजीव कुमार ने कोर्ट को बताया कि हजारीबाग में 450 एकड़ की जंगल की जमीन को रैयती जमीन बनाकर 2008 लोगों ने खरीद बिक्री की। वन विभाग की ओर से इस वन भूमि को लेकर नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दिया गया था।

वन विभाग के वरीय अधिकारियों की मिलीभगत से जंगल की जमीन को बेचने का काम हुआ है। पूर्व में इस मामले में एक जांच कराई गई थी। इसमें क्लास तीन और चार के 3 कर्मियों के खिलाफ सिर्फ प्रपत्र इश्यू किया गया था।

इसके अलावा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थी का कहना है कि जंगल की जमीन कैसे बेच दी गई, इसकी जांच जरूरी है।

इसपर हाई कोर्ट ने राज्य के वन एवं पर्यावरण विभाग के प्रधान सचिव को मामले में फ्रेश इंक्वायरी कर जांच रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया है। खंडपीठ ने मामले की सुनवाई 10 मई निर्धारित की है।

******************************

 

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में 662 सीमावर्ती गांवों का होगा विकास, केंद्र ने राज्यों से प्रक्रिया शुरू करने को कहा

नई दिल्ली 29 मार्च,(एजेंसी)। केंद्र सरकार की वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम योजना के तहत 662 सीमावर्ती गांवों 5 राज्यों के 662 सीमावर्ती गांवों का विकास किया जाएगा। इसके लिए केंद्र ने राज्यों से इसकी प्रक्रिया शुरू करने को भी कहा है। इसके लिए 4800 करोड़ का बजट भी आवंटित किया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशिथ प्रामाणिक ने बुधवार को राज्यसभा में ये जानकारी दी है।

गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक ने राज्यसभा में बताया कि सरकार ने उत्तरी सीमा के साथ लगे 4 राज्यों और 1 संघ राज्य क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश सिक्किम, उत्तराखंड और लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र में 19 जिलों के 46 सीमावर्ती ब्लॉकों में 2967 गांवों के लिए वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (वीवीपी) को अनुमोदन प्रदान किया है।

राज्यमंत्री ने बताया कि इन 2967 गांवों में से उपर्युक्त राज्यों / संघ राज्य क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर कवरेज हेतु 662 गांव चिन्हित किए गए हैं जिनका विकास किया जाएगा। इनमें अरुणाचल प्रदेश के 455 गांव, हिमाचल प्रदेश के 75, लद्दाख संघ राज्य क्षेत्र के 35, सिक्किम के 46 और उत्तराखण्ड के 51 सीमावर्ती गांव शामिल हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने 4800 करोड़ रुपए आवंटित भी किए हैं।

गृह राज्यमंत्री ने आगे बताया कि संबंधित राज्यों को कार्यक्रम के अनुमोदन के बारे में सूचित कर दिया गया है और गांवों के लिए योजना प्रक्रिया शुरू करने के लिए उनसे अनुरोध किया गया है। उनसे यह भी अनुरोध किया गया है कि वे प्रथमिकता के आधार पर कवरेज के लिए चिन्हित किये गए गांवों में मेंलो, त्योहारों, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों का दौरा वरिष्ठ राज्य/जिला अधिकारियों का दौरा पर्यटन सम्बन्धी गतिविधियाँ, हस्तशिल्प को बढ़ावा देने आदि जैसी गतिविधियों का आयोजन करें।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी चल रही केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं और केंद्र प्रायोजित योजनाओं के अभिसरण (कन्वर्जन्स) को सुनिश्चित करें तथा चिन्हित किये गए इन गांवों में अपने मंत्रालयों/विभागों की गतिविधियों को आयोजित करें।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पडऩे पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सीखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढिय़ा है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त/रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता परीक्षा से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढिय़ा है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इक_े होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढऩे का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढिय़ा है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढिय़ा रहेगा।

*********************************

 

रामायण महाकाव्य पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को विश्व स्तर पर रिलीज़ होगी

29.03.2023  –  बॉलीवुड के चर्चित ओम राउत द्वारा निर्देशित, टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार, और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून को विश्व स्तर पर रिलीज़ की जाएगी।

इस फिल्म की कहानी मुख्य रूप से प्रभु श्री राम के इर्द-गिर्द घूमती है और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाती है। नवरात्री के पावन अवसर पर फिल्म निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक ओम राउत फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रमोशनल कैम्पेन की शुरुआत करने से पहले माता वैष्णव देवी का आशीर्वाद ले चुके हैं।

प्रभास, कृति सनोन, सनी सिंह और सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म का  प्रमोशनल कैम्पेन 30 मार्च यानि की रामनवमी के अवसर पर शुरू किया जायेगा जो फिल्म के रिलीज डेट तक जारी रहेगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************************

 

सात बच्चों संग पति की तीसरी शादी रुकवाने एसएसपी कार्यालय पहुंचीं दो पत्नियां

मेरठ 29 मार्च,(एजेंसी)। मेरठ में एसएसपी कार्यालय में रोचक मामला सामने आया, जहां दो पत्नियां अपने पति की तीसरी शादी रुकवाने की गुहार लगाने पहुंचीं। पहले से दो पत्नियां होते हुए उनका पति तीसरी शादी कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनका पति सप्ताह में तीन-तीन दिन उनके साथ रहता है। अब वह तीसरी शादी करने की तैयारी कर रहा है। यदि शादी हुई तो पति उन्हें समय नहीं देगा। दोनों ने अफसरों से न्याय दिलाने की मांग की।

लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी दो महिलाएं अपने सात बच्चों को लेकर एसएसपी कार्यालय पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनका पति फैक्टरी में काम करता है। दो साल पहले उन्हें पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर रखी है।

दूसरी शादी का पता चलने पर बाद दोनों पत्नियों ने एक साथ रहने से इनकार कर दिया, लेकिन सहमति बनी कि दोनों अलग-अलग रहेंगी। पति तीन दिन एक पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहेगा। हफ्ते का एक दिन वह अपनी मर्जी से कहीं भी रह सकता है।

दोनों महिलाओं के अनुसार 15 दिन पहले उन्हें पता चला कि उनका पति एक विधवा महिला से शादी की तैयारी कर रहा है। पति समझाने पर भी नहीं समझा और उन्हें तलाक की धमकी दे रहा है। दोनों का कहना था कि पति के कमाई से ही उनका परिवार चल रहा है। ऐसे में वह तलाक भी नहीं चाहतीं और ये भी नहीं चाहतीं कि पति तीसरी शादी करे। पीडि़ताओं ने अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की गुहार लगाई है।

********************************

 

हत्या के मामले में तीन भाईयों समेत चार को उम्रकैद

सहारनपुर 29 मार्च,(एजेंसी)। नागल के गांव पिरड में 12 साल पहले हुई रणवीर की हत्या का दोष सिद्ध होने पर अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या- एक ललित नारायण झा ने पिरड निवासी तीन सगे भाइयो समेत चार लोगो को आजीवन कारावास और 30-30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

सहायक शासकीय अधिवक्ता सोनवीर सिंह ने बताया कि 19 मार्च 2011को ग्राम पिरड निवासी रणवीर की कहा सुनी गांव में रहने वाले जावेद के साथ हो गई थी। दोनों में प्रधानी चुनाव को लेकर रंजिश थी। थोडी देर में ही जावेद अपने भाइयो नदीम , मुन्ना और बुआ के लडके खानआलमपुरा निवासी अरशद के साथ हथियार लेकर रणवीर के घर में घुस गया और घर में बैठे रणवीर के पिता झबल सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया। जैसे ही रणवीर सामने आया उस पर गोलियां बरसा कर उसे मौके पर ही मार दिया। घटना की रिपोर्ट रणवीर के लडके अरुण कुमार ने थाना नागल में दर्र्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना उपरांत जावेद , नदीम, मुन्ना और अरशद के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।

मुकदमे की सुनवाई के उपरांत साक्ष्य और गवाहों के आधार पर दोषी पाते हुए अदालत ने जावेद, नदीम, मुन्ना और अरशद को विभिन्न धाराओं में अधिकतम आजीवन कारावास व 30-30 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। चारो अभियुक्त जमानत पर थे, जिन्हे दोषी करार देने और सजा के बाद जेल भेज दिया गया हैं।

क्रॉस केस के आरोपी बरी

इसी मामले में जावेद पक्ष द्वारा कराए गए क्रॉस केस में रणवीर पक्ष पर आरोप था कि रणवीर पक्ष ने जावेद के भाई नावेद को गोली मारी थी। जिसके कारण नावेद गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसी दिन अस्पताल ले जाते वक््त नावेद की मृत्यु हो गयी थी। मुकदमे की सुनवाई के उपरांत साक्ष्य, परिस्थितियों और गवाहों के आधार पर अदालत ने सभी नौ आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया है।

*********************************

 

 

 

प्रदेशवासियों के सामर्थ्य को समृद्धि से जोडऩे में जुटी है सरकार : मुख्यमंत्री

कुशीनगर 29 मार्च,(एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का आज जनपद  के तहसील खड्डा आगमन हुआ जहाँ उनके द्वारा नवनिर्मित तहसील भवन के लोकार्पण सहित विधानसभा खड्डा के 451 करोड़ की 106 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री  ने कहा कि प्रदेश के नागरिक सुख, समृद्धि व शांति में विश्वास करते हैं। उपद्रव में नहीं उत्सव में विश्वास करते हैं। माफिया नहीं महोत्सव में विश्वास करते हैं। प्रदेश के लोगों में बड़ा सामर्थ्य है और सरकार इस सामर्थ्य को समृद्धि से जोडऩे में लगी है।

मुख्यमंत्री ने खड्डा स्थित गांधी किसान इंटर कॉलेज आयोजित शिलान्यास-लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे  थे। इस दौरान जनपद को सौगात देते हुए उन्होंने 451 करोड़ रुपये की लागत वाली 106 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को चैत्र नवरात्र व श्रीराम नवमी की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि शासन की हर योजना का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचेगा इसमें कोई भी डकैती नहीं डाल सकता। उन्होंने कहा कि विकास में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होनें कहा कि हम संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं और बड़ी बड़ी परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर में बायोफ्यूल व एथेनॉल उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं। चीनी मिलें ठीक से कार्य करें तो यहां प्रचुर मात्रा में एथेनॉल का उत्पादन होने लगेगा। एथेनॉल बनने से पेट्रोल व डीजल के लिए अरब देशों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत पेट्रोल व डीजल पर 16 लाख करोड़ रुपए खर्च करता है। अब पेट्रोल व डीजल के लिए हम दूसरे देशों पर निर्भर नहीं रहेंगे बल्कि हमारी निर्भरता सिर्फ अन्नदाता किसानों पर होगी।

सीएम ने कहा कि एथेनाल बनने से पैसा सीधे किसानों के खातों में पहुंचेगा। भारत के पैसे से दुनिया समृद्ध नहीं होगी, बल्कि देश का अन्नदाता किसान समृद्ध होगा। उन्होंने बताया कि एक उद्यमी यहां पर एथेनॉल प्लांट लगाने जा रहे हैं। निवेश के अनुरूप फट्रेंड मैनपावर मिले, इसके लिए हमें आईटीआई, डिग्री कॉलेजों, विश्वविद्यालयों से औद्योगिक संस्थानों को जोडऩे की जरूरत है। युवाओं को स्किल डेवलपमेंट के लिए आधा मानदेय उद्योग देंगे तो आधा मानदेय पीएम-सीएम इंटर्नशिप योजना के तहत सरकार देगी। युवाओं के ट्रेंड होने पर उनकी नौकरी व रोजगार की व्यवस्था सरकार कराएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में विभिन्न स्तरों पर हो रहे सुधार आज की आवश्यकता हैं। आज गरीबों, वंचितों को न्याय व शासन की सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में जब पूरी दुनिया थर-थर कांप रही थी, तब भारत अपने नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ा था। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में सभी के लिए फ्री टेस्ट, फ्री उपचार, फ्री वैक्सीन, देश में 80 करोड़ तथा प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का लाभ देने की व्यवस्था की गई। पहली बार महामारी में किसी की मौत भुखमरी से नहीं हुई। संवेदनशील सरकार की यही पहचान होती है। डबल इंजन की सरकार विपत्ति में सभी नागरिकों के साथ खड़ी थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुशीनगर मेरे लिए अपने घर जैसा है। लंबे समय तक आप सबके बीच रहकर यहां की समस्याओं को जानने तथा कार्य करने का मुझे लंबा अनुभव है। आपके बीच रहकर जो जाना और सीखा उस अनुभव का लाभ आज उत्तर प्रदेश के सभी नागरिकों को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर के समस्याओं में एक प्रमुख समस्या इंसेफेलाइटिस की थी। बड़ी संख्या में मासूम बच्चे असमय काल कवलित होते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में बीते 06 वर्ष में कार्ययोजना बनाकर किए गए कार्य से आज कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, महाराजगंज समेत समूचे पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से कोई भी मासूम दम नहीं तोड़ेगा। इसके लिए हमने पुख्ता व्यवस्था कर दी है। कुशीनगर में भी मेडिकल कॉलेज होगा, पहले यह एक सपना था लेकिन आज हकीकत है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कुशीनगर में एयरपोर्ट भी सपना था लेकिन अब यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन चुका है। कोरोना संकट के चलते यहां से फ्लाइट की संख्या में अभी इजाफा नहीं हुआ है लेकिन आने वाले दिनों में यहां से अनेक उड़ाने शुरू हो जाएंगी। देश मे हर जगह से उड़ान की मांग आने के साथ ही सिंगापुर, बैंकाक, दक्षिण पूर्व एशिया के देशों व श्रीलंका तथा अरब देशों से भी फ्लाइट की मांग आ रही है। जल्द ही यहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान का सपना भी साकार होगा।

उन्होनें कहा कि अपनी पुरातन पहचान के साथ नई आभा व कलेवर में कुशीनगर आगे बढ़ रहा है विकास परियोजनाएं इसकी गवाही दे रही हैं। माना जाता है किभगवान श्रीराम माता जानकी को लेकर कुशीनगर जनपद के मार्ग से ही पहली बार अयोध्या गए थे। इसी वर्ष के अंत तक अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर भी बनकर तैयार हो जाएगा। जब कुशीनगर के लोग वहां दर्शन करने जाएंगे तो उनके मन में यह किवंदतियां भी जीवंत होंगे कि भगवान राम उनके जिले के मार्ग से होकर माता जानकी के साथ अयोध्या आए थे। हमें हजारों वर्षों की अपने पूर्वजों की धरोहर को संरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि कुशीनगर का अपना ऐतिहासिक, आध्यात्मिक व धार्मिक महत्व है। यहां भगवान राम की स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली से उनकी स्मृतियां जुड़ी हैं। तीर्थंकर महावीर की स्मृतियां इसी जिले के पावानगर से जुड़ी हैं। हर कालखंड में कुशीनगर महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कुशीनगर मुसहर बाहुल्य जनपद है। यहां मुसहरों के पास जब जमीन के पट्टे ही नहीं थे तो वह आवास कहां बनाते।  सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए पीएम स्वामित्व योजना लागू की है। अब तक प्रदेश में 60 लाख परिवारों को पीएम स्वामित्व योजना के तहत घरौनी प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। घरौनी पर लोन लेकर आप मकान भी बनवा सकते हैं, रोजगार के लिए लोन भी ले सकते हैं और इसमें कोई रोक नहीं सकता।
सीएम योगी ने कहा कि किसानों, महिलाओं, नौजवानों समेत हर तबके को विकास परियोजनाओं व शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ ही कृषि बाहुल्य होने के चलते कुशीनगर में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की सौगात दी गई है। शीघ्र ही वह कृषि विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने भी आएंगे। कुशीनगर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिले इस कृषि विश्वविद्यालय से लाभ प्राप्त करेंगे। कृषि के क्षेत्र में युवाओं को नौकरी, रोजगार, नवाचार का अवसर मिलेगा तो किसान नए शोध व नवीन तकनीकी से लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की समृद्धि में कुशीनगर के सर्वाधिक उपजाऊ भूमि का भी महत्वपूर्ण योगदान है यहां के प्रगतिशील किसानों ने जिले को पहचान दिलाई है।

उन्होंने कहा कि कुशीनगर पर प्रकृतिवाद परमात्मा की भी असीम कृपा है यहां प्रचुर  मात्रा में पानी उपलब्ध है। 10 फुट पर मीठा पानी मिल जाता है। आपके पास सामर्थ्य है इस सामर्थ्य को समृद्धि से जोडऩा है इसीलिए कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को स्वीकृत किया गया है यह विश्वविद्यालय कुशीनगर के किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी सहायक होगा इस विश्वविद्यालय से बागवानी व वेटरनरी से जुड़े कई कार्यक्रमों को भी बढ़ावा मिलेगा। कृषि विश्वविद्यालय इकोसिस्टम बदलकर आप सबके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंडक नदी के उस पार उत्तर प्रदेश के कई गांव हैं। बरसात के समय में काफी संकट होता है। जनप्रतिनिधियों से कहा गया है इस संकट के समाधान के लिए स्टीमेट भेजिए। कितना भी पैसा लगेगा प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी अच्छी होनी चाहिए। संसाधनों पर सभी का अधिकार होना चाहिए। जब यह गांव कनेक्टिविटी से जुड़ेंगे तो बिजली, सड़क की समस्या तो दूर होगी ही, अन्य योजनाओं का लाभ भी ग्रामीणों तक पहुंचेगा।

उन्होनें कहा कि सरकार फैमिली कार्ड जारी कर हर परिवार की मैपिंग कराएगी। पहले चरण में यह महाभियान चलाया जाएगी कि कोई भी नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहे। इसके साथ ही हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी व रोजगार से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर के नौजवानों को अब नौकरी व रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इसी उद्देश्य से निवेश को बढ़ावा देने का अभियान है युवाओं को स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर नौकरी व रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी।

इस अवसर पर खाद्य, रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कुंवर आरपीएन सिंह, कुशीनगर के सांसद विजय दूबे,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जायसवाल, विधायकगण विवेकानंद पांडेय, डॉ असीम कुमार, विनय प्रकाश गोंड, पीएन पाठक, मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक जगदीश मिश्रा, नन्दकिशोर मिश्रा, जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, पडरौना नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, आर0 पी0 एन0 सिंह, जिला प्रभारी रमेश सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग, मनरेगा के लाभार्थियों तथा एक उद्यमी को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया

समारोह में अपने संबोधन से पूर्व सीएम योगी ने खड्डा तहसील भवन का विधिवत पूजन कर तथा फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने समूचे भवन का सघन निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी भी ली।

**************************************

 

वंदे भारत ट्रेन पर अब पत्थरबाजी पड़ेगी महंगी, रेलवे ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली 29 March, (एजेंसी): केंद्र सरकार ने कई राज्यों में वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की है। इससे न सिर्फ यात्रियों के समय में बचत हो रही है, बल्कि उन्हें अन्य ट्रेनों की तुलना में बेहतर सुविधाएं भी प्राप्त हो रहीं।

हालांकि, इन सबके बावजूद पिछले कुछ समय में देखा गया है कि कई जगह वंदे भारत ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। इसको लेकर रेलवे ने सख्त कदम उठाया है।

साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) ने चेतावनी दी है कि यदि कोई वंदे भारत समेत बाकी की भी ट्रेनों पर पत्थरबाजी करते हुए पाया जाता है, तो उसे पांच साल की जेल की सजा हो सकती है।

तेलंगाना में विभिन्न स्थानों से वंदे भारत ट्रेनों पर पथराव की कई घटनाओं के बाद यह चेतावनी आई है। एससीआर की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुछ घटनाएं काजीपेट, खम्मम, काजीपेट-भोंगिर और एलुरु-राजमुंदरी में हुई हैं।

हाल के दिनों में, वंदे भारत ट्रेनों को बदमाशों ने निशाना बनाया और ऐसी नौ घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा, फरवरी 2019 में इसके उद्घाटन के बाद से, तेलंगाना, बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं।

एससीआर ने आगे कहा कि ट्रेनों पर पथराव एक क्रिमिनल ऑफेंस है और अपराधियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दोषियों को पांच साल की जेल की भी सजा हो सकती है।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा कई मामले दर्ज किए जाने के बाद अब तक 39 अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सी आर राकेश ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कई निवारक उपाय भी कर रहा है, जिसमें जागरूकता अभियान और पटरियों के पास के गांवों के सरपंचों के साथ समन्वय करना और उन्हें ग्राम मित्र बनाना शामिल है।

******************************

 

जोशीमठ भू-धंसाव: होटल मालिकों ने जोशीमठ आपदा में बेघर हुए लोगों को सुनाया फरमान, 31 मार्च तक कमरे खाली करें

जोशीमठ 29 March, (एजेंसी): उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा को शुरू होने में अब एक महीने में भी कम का समय बचा हुआ है। जिसे देखते हुए सरकार और प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। साथ ही जो काम बचे हुए हैं उन्हें समय पर पूरे करने के निर्देश भी तमाम अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इतना ही नहीं रुद्रप्रयाग जिलाअधिकारी मयूर दीक्षित और डीजीपी अशोक कुमार ने भी चारधाम यात्रा को लेकर निरीक्षण किया है। इन सबके बीच जोशीमठ में हुए भू-धंसाव और घरों में आई दरारों को लगभग 3 महीने का समय हो गया है। लेकिन इन पीड़ितों की समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है।

चारधाम यात्रा का समय नजदीक आ गया है। जिससे देखते हुए चारधाम यात्रा के लिए होटलों की बुकिंग शुरू हो गई है। यात्रा को देखते हुए होटल मालिकों ने जोशीमठ आपदा में बेघर हुए लोगों को 31 मार्च तक कमरे खाली करने का फरमान सुना दिया है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि प्रभावितों को होटलों में रखने की मियाद बढ़ाने के लिए शासन को लिखा गया है। लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

जोशीमठ में भू-धंसाव बढ़ने के बाद जनवरी के पहले हफ्ते में लोगों को होटलों धर्मशालाओं और किराये के मकानों में विस्थापित किया गया था। होटलों में सरकार एक कमरे के लिए 950 रुपये किराया दे रही है। जो लोग किराये के मकानों में रह रहे हैं उन्हें पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं। जोशीमठ नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न होटल, धर्मशालाओं में 181 परिवार के 694 सदस्य रह रहे हैं। उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई है।

नगर पालिका गेस्ट हाउस में रह रहे पांच परिवारों को प्रशासन भोजन उपलब्ध करा रहा है। जबकि होटलों में रह रहे लोगों के लिए वहीं खाने की व्यवस्था की गई है। सरकार ने होटलों में आपदा प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था 31 मार्च तक की थी। अंतिम तारीख पास आते ही होटल मालिक प्रभावितों को कमरे खाली करने के लिए कहने लगे हैं।

होटल मालिक गोविंद सिंह का कहना है कि उनके होटल में 10 कमरे हैं। इनमें से दो कमरे आपदा प्रभावितों को दिए गए हैं। प्रशासन ने मार्च तक प्रभावितों को रखने के लिए कहा था। अब चारधाम यात्रा के लिए उन्हें कमरों की जरूरत है। कई बार तीर्थयात्रियों के बड़े ग्रुप आते हैं। ऐसे में आपदा प्रभावितों को यहां रखा तो तीर्थयात्रियों को कमरे उपलब्ध नहीं करा पाएंगे।

दूसरी ओर एक और होटल के मालिक कुलदीप का कहना है कि उनके होटल में छह कमरे हैं, जिनमें तीन कमरों में आपदा प्रभावित रह रहे हैं। सरकार ने प्रतिदिन एक कमरे के 950 रुपये देने की बात कही थी लेकिन अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। कुलदीप ने कहा कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर अब कमरे खाली कराने पड़ेंगे।

उधर चमोली डीएम हिमांशु खुराना ने कहा कि, 31 मार्च तक आपदा प्रभावितों को होटलों में शिफ्ट करने के आदेश प्राप्त हुए थे। 30 अप्रैल तक प्रभावितों को होटलों में रखने के लिए शासन को लिखा गया है। 31 मार्च के बाद भी किसी भी आपदा प्रभावित को होटलों से बाहर नहीं किया जाएगा। यदि कोई होटल स्वामी प्रभावितों को होटल छोड़ने के लिए कह रहा है तो इसकी जांच की जाएगी।

जोशीमठ,चमोली एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि, हमारे पास आपदा प्रभावितों को होटलों में ठहराने के लिए 31 मार्च तक की अनुमति थी। अवधि बढ़ाने के लिए शासन को लिखा गया है। अधिकांश होटलों को किराए का भुगतान कर दिया गया है। कुछ होम स्टे व होटलों के जीएसटी व अन्य दस्तावेज पूरे न होने के चलते किराए का भुगतान नहीं हो पाया है।

जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव को लगभग 3 महीने हो गए हैं। लेकिन आपदा पीड़ितों की पीड़ा कम होती नजर नहीं आ रही है। एक तो पहले ही इन लोगों के मेहनत से बनाये आशियाने इन से छीन गए हैं। तो दूसरी तरफ अब इन्हें सरकार से भी मदद नहीं मिल रही है। पीड़ितों के दुख का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पीडित नम आंखों से ये कह रहे हैं कि इस विपदा की घड़ी में कोई तो हो जो इन लोगों का सहारा बने।

इनकी ये पीड़ा यही खत्म नहीं हो रही है। बल्कि अब तो इनके सामने समस्या ओर भी बढ़ गई है। जो आपदा पीड़ित लोग होटलों, धर्मशालाओं ने रह रहे हैं। उन्हें होटल मालिकों ने 31 मार्च तक कमरे खाली करने को कहा है। बाजार में किराए पर कमरे नहीं मिल रहे हैं।होटल में परिवार के साथ रह रहीं सिंहधार वार्ड की मीना देवी का कहना है कि उनका 5 सदस्यीय परिवार 13 जनवरी से एक कमरे में रह रहा है। होटल स्वामी ने 31 मार्च तक कमरा खाली करने के लिए कहा है। बाजार में किराए के कमरे नहीं मिल रहे हैं। अब मजबूरन अपने दरार वाले घर में ही लौटना पड़ेगा। इसी होटल में रह रहीं आपदा प्रभावित ऊखा देवी का कहना है कि हम किराए का कमरा तलाश रहे हैं लेकिन हमें सुरक्षित क्षेत्र में कमरे नहीं मिल रहे हैं। सभी जगह कमरे भर गए हैं।

इतना ही नहीं आपदा पीड़ित रमा देवी का कहना है कि आपदा ने हमें कहीं का नहीं छोड़ा। धर्मशाला में आसरा मिला, अब चारधाम यात्रा को देखते हुए हमें यहां से जाने के लिए कहा जा रहा है। मेरे दो बच्चे हैं। पति की मौत हो चुकी है। शुरूआत में खाना बनाने के लिए राशन दिया गया, लेकिन अब वह भी नहीं मिल रहा है। कई बार स्वास्थ्य बिगड़ रहा है, लेकिन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी नहीं आ रही है।

एक अन्य आपदा पीड़ित महिला वीना देवी ने कहा है कि गरीब प्रभावित परिवारों पर चारों तरफ से मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। डिग्री कॉलेज के समीप गांधीनगर वार्ड में हमारा घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त पड़ा है। सामान भी इसी घर में रखा है। प्रशासन की टीम ने हमारे मकान का सर्वेक्षण किया तो 24 लाख 9000 रुपये मुआवजा बना, लेकिन दोबारा सर्वेक्षण किया गया, तो मुआवजा 13 लाख रुपये दिया गया।

सचिव, आपदा प्रबंधन, डॉ. रंजीत सिन्हा ने इस मामले पर कहा कि, अभी जिलाधिकारी चमोली की ओर से पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से जिस तरह के सुझाव और मांग की जाएगी, उसी के अनुरूप फैसला लिया जाएगा। होटल वालों को भी अहित नहीं होने दिया जाएगा और आपदा प्रभावितों का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा।

****************************

 

हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, जयपुर बम ब्लास्ट केस में फांसी की सजा पाने वाले सभी आरोपी बरी

जयपुर 29 March, (एजेंसी): राजस्थान के जयपुर में हुए सीरियल बम ब्लास्ट से जुड़े केस में चारों आरोपियों को बरी कर दिया गया है। बुधवार को हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत का फैसला पलट दिया। ट्रायल कोर्ट ने चार बरस पहले इन आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि बचाव पक्ष की ओर से फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी।

जस्टिस पंकज भंडारी और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने फैसला सुनाया। कोर्ट ने केस में डेथ रिफरेंस सहित चार दोषियों की ओर से पेश 28 अपीलों पर फैसला सुनाया और हाईकोर्ट ने इस दौरान दोषियों की अपील को मंजूर किया। खंडपीठ बोली कि जांच अधिकारी को लीगल (कानूनी मामलों से जुड़ी) जानकारी नहीं है। उन्होंने इसके साथ ही जांच अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।

डेथ रेफरेंस पर इससे पहले हाईकोर्ट में लगभग 48 दिन तक सुनवाई चली थी, जबकि सभी पक्षों के मौखिक तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने इस दौरान सलमान का मामला किशोर बोर्ड को भेज दिया और सैफ, सैफूर्रहमान और सरवर आजमी को दोषमुक्त किया।

दरअसल, यह पूरा मामला साल 2008 का है। जयपुर में तब सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। तारीख थी- 13 मई, जब शाम को 15 मिनट में एक के बाद एक आठ बम धमाके हुए थे। इन ब्लास्ट्स में कम से कम 71 लोगों की मौत हो गई थी और 185 लोग घायल हुए थे। शहर में पहला ब्लास्ट चांदपोल हनुमान मंदिर के पास हुआ था, जबकि दूसरा धमाका सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर पर हुआ था। फिर बड़ी चौपड़, जौहरी बाजार, छोटी चौपड़ और तीन और जगहों पर धमाके हुए थे।

*****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version