आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा । प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने को सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है। काम अधिक होने से आज आपको भाग -दौड़ करनी पड़ेगी । बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज किसी नये प्रोजक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है । आज आपके बिजनेस में एक नया मोड़ आएगा । लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे पूरा दिन इंज्वाय करेंगे । आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं । आज किसी से उधार के लेन-देन से बचें।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 2

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम की योजना पहले ही बना लेंगे तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा । परिवार में आज किसी सदस्य को अच्छी सफलता मिलेगी । नवविवाहित आज जीवनसाथी के साथ मूवी को देखने का प्लान बनायेंगे। रिश्ते में मजबूती आएगी । मंनोरंजन पर आज अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं । बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं। अपनी फाइल को तैयार रखें । कुछ दिनों से चल रही पारिवारिक समस्यायें जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जायेंगी, परस्पर रिश्तों में सुधार होगा। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 6

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा । कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें । बिजनेसमैन के लिए नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है । किसी मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा । लेन-देन में सतर्कता बरतें, किसी पर आंखें बन्द करके विश्वास ना करें । लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 9

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस साझेदार के साथ किसी विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जो आपके रुके हुये कार्यों को पूरा करने में मददगार साबित होगा। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्यों में अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा । आज आपके बिजनेस मे तरक्की होगी। आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा । परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे। घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा। घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 5

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ कार्यों में कम मेहनत से ही ज्यादा लाभ होने वाला है। ऑफिस में कोई नया काम भी सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे7 आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग के लिए। आज सफलता भरा दिन है। माता – पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, साथ ही आज आपका कोई बिगडा काम बनेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 2

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा । अपने परिवार के साथ शाम का समय बिताये उनको अच्छा लगेगा। सोचे हुए काम आज खुद के दम पर पूरा करने में सफल होंगे। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे। इस राशि की महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है । संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है। परिवार का सपोर्ट आपके काम में मिलेगा । आज कोई मित्र आपसे मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन हल्का होगा।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 7

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढिय़ा है । कॉलेज में आज आपकी अच्छे एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। किसी बुजुर्ग की राय आपके रिश्ते में चल रही अनबन को दूर कर देगी। आज कोई कठिन काम भी शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको पैसों के मामले में समझदारी से फैसले करने होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन मीठी नोक-झोंक करने वाला रहेगा । नौकरी पेशा हैं, तो मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है । जिससे रोज ट्रैवल की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 4

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन फायदा दिलाने वाला रहेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा । नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिलेंगे। काम काज की गति में बढ़ोतरी होगी । आज किसी दूसरे स्टेट में बिजनेस करने के लिए। आपकी यात्रा के योग बन रहे है । विद्यार्थियों को स्वयं की मेहनत पर भरोसा रखना चाहिए, सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आज घर के जरुरत का कोई सामान उपहार दे सकते है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे से अपने मन की बात शेयर करेंगे।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 3

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आप कोई मीटिंग अटेंड करेंगे । छोटे भाई बहनों की ओर से आपको कोई छोटा सरप्राइज मिल सकता है। आपके रिश्ते में मधुरता आयेगी। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें, साथ ही किसी एक्सपर्ट की रॉय जरुर ले लें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें, आप खुद को बेहतर फील करेंगे। पारिवारिक प्रेम में बढ़ोतरी होगी । स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती नजर आएंगी। इस राशि के छात्रों को और मेहनत करने की जरूरत है।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 8

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं, ऐसे ही आपको आगे बढऩे के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको फायदा होगा । स्पोर्ट्स क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं आज प्रैक्टिस में शानदार प्रदर्शन करेंगी। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 2

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बढिय़ा गुजरेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट तरीके अपनाने से बचें इस राशि के बिजनेसमैन के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। माताएं बच्चो को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। क्रिएटिव कामों में मन लगायेंगे और कुछ क्रिएटिव 2शह्म्द्म करने का प्रयास करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है । इस राशि के इंजीनियरों को कार्य स्थल पर कुछ नये बदलाव का सामना करना पड़ सकता है । छात्रों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। लवमेट्स एक दूसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 5

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा। साथ ही कलीग आपके काम में हेल्प करेंगे। आज किसी के बहकावे में न आए और अपने काम के प्रति सतर्क रहें । आपके परिवार में नन्हें मेहमान के आने का योग बन रहा है। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा । आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से आपको निजात मिलेगी। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा । किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं । वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी क्लाइंट से धन लाभ होगा।

* शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

*******************************

 

महिलाओं की महाविजय, महिला आरक्षण बिल लोकसभा में हुआ पास

नई दिल्ली ,20  सितंबर (एजेंसी)।  लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद महिला आरक्षण बिल लोकसभा से पास हो गया है। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर पर्चियों से वोटिंग की गई। महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 454 वोट पड़े जबकि विरोध में सिर्फ 2 वोट पड़े।
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में दो तिहाई बहुमत के पास हुआ है। बिल पर चर्चा करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कुछ पार्टियों के लिए ये चुनाव जीतने का मुद्दा हो सकता है कि लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ये राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि मान्यता का सवाल है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास हो जाने के बाद एक तिहाई सीटें मातृशक्ति के लिए आरक्षित हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस बिल के आने से देश की बेटियां न केवल नीतियों के अंदर अपना हिस्सा पाएंगी बल्कि नीति निर्धारण में भी अपने पद को सुरक्षित कर सकेंगी।

महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दुनियाभर में महिला पायलटों की संख्या 5 फीसदी के करीब है लेकिन भारत में यह 15 प्रतिशत है। मुझे ये कहते हुए गर्व हो रहा है कि पिछले 10 सालों में महिला पायलटों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि जब हम ये बिल लेकर आए तो कई महिला सांसदों ने कहा कि महिला आरक्षण देकर आधी आबादी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए क्योंकि यहां की महिलाएं भी उतनी ही सशक्त हैं जितने यहां के पुरुष। उन्होंने कहा कि इस बिल के आने से देश की बेटियां न केवल नीतियों के अंदर अपना हिस्सा पाएंगी बल्कि नीति निर्धारण में भी अपने पद को सुरक्षित कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इस देश में पैदा हुआ है वो कभी भी यहां की महिलाओं केा कमजोर समझने की भूल नहीं करेगा।

*****************************

 

कनाडा और खालिस्तान के मामले में ढिलाई बरतने के मूड में नहीं मोदी सरकार, प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के बीच हाईलेवल चर्चा

नई दिल्ली ,20  सितंबर (एजेंसी)।  खालिस्तानी आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या के मामले में कनाडा ने जो आरोप लगाए उसके बाद भारत के पलटवार से कनाडाई पीएम जस्टिन टरूडो के सुर नरम पड़ गए लेकिन मोदी सरकार इस मामले में जरा सी भी ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है।

आज सुबह विदेश मंत्री एस. जयशंकर और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच संसद भवन में बातचीत हुई है। सूत्रों के अनुसार, मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कनाडा से बढ़े तनाव पर बातचीत हुई है।

इस मामले में भारत सरकार का अगला कदम क्या होगा, इस पर भी चर्चा हुई है। पीएम मोदी और एस जयशंकर की बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बीच बैठक हुई है। खास बात यह है कि इसमें भी खालिस्तानी ऐंगल ही प्रमुख था। माना जा रहा है कि सरकार की ओर से इस मामले में संसद में बयान भी दिया जा सकता है। शायद इसी को लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पीएम मोदी से मुलाकात की है।

हालांकि सरकार ने इसे लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इससे पहले कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने संसद में बयान देकर कहा था कि उनकी सरकार के पास विश्वसनीय जानकारी है कि भारत सरकार के एजेंटों की निज्जर की हत्या में भूमिका रही है। इसी को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

****************************

 

अदालत में पहुंचा केस समझौते पर हुआ खत्म, हाईकोर्ट का आदेश-48 हजार की जुराबें खरीदकर पुलिसवालों को दे दो

नई दिल्ली ,20  सितंबर (एजेंसी)।  दिल्ली हाईकोर्ट ने धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक साजिश से संबंधित मामले को रद्द कर दिया और इसमें शामिल पक्षों को दिल्ली पुलिस कर्मियों के लिए 48,000 रुपए के वर्दी-मोजे खरीदने का निर्देश दिया।

जस्टिस सौरभ बनर्जी ने ये आदेश तब पारित किया जब उन्हें सूचित किया गया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है और वे आपराधिक कार्यवाही जारी नहीं रखना चाहते हैं। समझौते के हिस्से के रूप में, अदालत ने शिकायतकर्ता और दो आरोपी व्यक्तियों को सामूहिक रूप से 48,000 रुपये का जमा करने का आदेश दिया।

अदालत ने कहा कि इस पैसे का इस्तेमाल केशवपुरम, भारत नगर, मॉडल टाउन, अशोक विहार, रूप नगर और मौरिस नगर सहित विभिन्न पुलिस स्टेशनों में तैनात पुलिस कर्मियों के लिए वर्दी-मोजे खरीदने के लिए किया जाएगा। अदालत ने कहा, याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वे अपने हिस्से का 24,000 रुपए नकद प्रतिवादी संख्या 2 को सौंप देंगे जो बदले में, 24,000 के अपने हिस्से में इसे जोड़ देगा और 6 पुलिस स्टेशनों पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए वर्दी-मोजे की खरीद के लिए 48,000 की कुल लागत का उपयोग करेगा।

आरोपी व्यक्तियों ने शिकायतकर्ता को अपने हिस्से का पैसा देने का वादा किया, जो पुलिस अधिकारियों के लिए मोज़े खरीद सकता है। अदालत ने मामले का निपटारा किया और इसे 30 अक्टूबर को अनुपालन के लिए निर्धारित किया।

***************************

 

संसद का विशेष सत्र: सोनिया गांधी ने दिया -1नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन, बोलीं- ये राजीव जी का सपना था

नई दिल्ली ,20  सितंबर (एजेंसी)। संसद के विशेष सत्र में बुधवार को आज तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर अहम चर्चा हो रही है। इस दौरान लोकसभा में सोनिया गांधी ने भी अपना पक्ष रखा। लोकसभा के स्पेशल सेशन में चर्चा के दौरान कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से मैं नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 के समर्थन में खड़ी हूं।

इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कहा कि मेरे जीवन साथी राजीव गांधी महिला आरक्षण बिल लेकर आए थे। राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है। इस बिल के पास होने से उनका सपना पूरा होगा।

उन्होंने कहा कि मुझे चिंता भी है। मैं एक सवाल पूछना चाहतीं हूं, इस कानून के लिए महिलाओं को और कितना साल इंतजार करना होगा। यह बिल फौरन अमल में लाया जाए, लेकिन इसके साथ ही सरकार को कास्ट सेंसस कराते हुए स्ष्ट,स्ञ्ज, ह्रक्चष्ट की आरक्षण की व्यवस्था करनी चाहिए।

कांग्रेस की तरफ से पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के लिए भी उसमें आरक्षण देने की मांग की है। कांग्रेस के सहयोगी दलों राजद-जेडीयू और सपा भी कोटा में कोटा की मांग कर रहे थे, जिसका सोनिया गांधी ने समर्थन किया है। सोनिया गांधी ने कहा कि ये बिल राजीव गांधी का सपना है और खुद मेरी जिंदगी का मार्मिक क्षण है।

*******************************

 

महिला आरक्षण विधेयक पर सोनिया गांधी लोकसभा में कांग्रेस का नेतृत्व करेंगी

नई दिल्ली 20 Sep, (एजेंसी): कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर बहस का नेतृत्व करेंगी। सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी लंबे समय से प्रतीक्षित इस विधेयक पर पार्टी का नेतृत्व करेंगी और वह इस पर बहस के लिए कांग्रेस की मुख्य वक्ता होंगी। संसद पहुंचीं सोनिया गांधी से जब सरकार द्वारा लोकसभा में विधेयक लाए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”यह हमारा है, ‘अपना है’। पहले हमने ही यह विधेयक लाया था, जो राज्‍यसभा में पास हो गया, लेकिन लोकसभा में अटक गया था।”

संविधान (एक सौ अट्ठाइसवां संशोधन) विधेयक, 2023, लोकसभा में कार्य की अनुपूरक सूची में पेश किया गया था। महिला आरक्षण विधेयक में प्रस्तावित किया गया है कि आरक्षण 15 साल की अवधि तक जारी रहेगा और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों के भीतर एससी और एसटी के लिए कोटा होगा। सूत्रों ने कहा कि हालांकि इस कानून के 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू होने की संभावना नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसे परिसीमन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद ही लागू किया जाएगा, संभवत: 2029 में। परिसीमन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आरक्षण लागू होगा और 15 वर्षों तक जारी रहेगा। सरकार ने कहा कि महिलाएं पंचायतों और नगर निकायों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, लेकिन राज्य विधानसभाओं, संसद में उनका प्रतिनिधित्व अभी भी सीमित है। इसमें कहा गया है कि महिलाएं अलग-अलग दृष्टिकोण लाती हैं और विधायी बहस और निर्णय लेने की गुणवत्ता को समृद्ध करती हैं। कांग्रेस ने इस बिल को भाजपा का चुनावी जुमला और देश की महिलाओं और लड़कियों के साथ फरेेब करार दिया है।

***************************

 

 

महिला आरक्षण को लेकर उमा ने लिखा पीएम को पत्र

भोपाल 20 Sep, (एजेंसी): मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता उमा भारती ने महिला आरक्षण के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर संबंधित विधेयक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के साथ ही अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाओं को भी आरक्षण का प्रावधान करने की मांग की है।

सुश्री भारती ने इस संबंध में सोशल मीडिया एक्स में पोस्ट के साथ ही यहां मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आज महिला आरक्षण विधेयक संसद में प्रस्तुत हुआ है। इसमें ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिए।

भाजपा नेता ने दावा करते हुए कहा कि वर्ष 1996 में एचडी देवगोड़ा ने महिला आरक्षण संबंधी विधेयक संसद में प्रस्तुत किया था। तब भी उन्होंने (सुश्री भारती) आरक्षण संबंधी संशोधन सदन के समक्ष प्रस्तुत किया था और उस समय वह सदन की स्टैंडिंग कमेटी को सौंप दिया गया, जिससे यह विधेयक विचाराधीन हो गया। सुश्री भारती ने अपनी पोस्ट में कहा कि इस विधेयक की सार्थकता एवं व्यापकता उस ‘संशोधन’ के साथ ही हाेगी, जो उन्होंने प्रस्तुत किया था।

सुश्री भारती ने कहा कि उन्होंने आज ही पत्र के जरिए प्रधानमंत्री को संशोधन का स्मरण कराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को मेरा पत्र मिल जाने की सूचना भी पीएमओ से मुझे प्राप्त हो गई है। उन्होंने दोहराया कि विधेयक में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के साथ ही ओबीसी वर्ग की महिलाओं को अलग से आरक्षण का प्रावधान होना चाहिए।

**************************

 

महिला सैन्‍य अधिकारियों की संख्या 1700 से अधिक : सेना प्रमुख

नई दिल्ली 20 Sep, (एजेंसी): सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि सेना में महिला अधिकारियों की संख्या 1700 से अधिक है। उन्होंने कहा कि 740 महिला अधिकारियों को स्थायी कमीशन दिया गया है, जबकि 114 अधिकारियों को कमांड असाइनमेंट के लिए मंजूरी दी गई है। सेना प्रमुख ने कहा, “अन्य रैंकों में, हमारे सैन्य पुलिस कोर में नियमित कैडर में 100 से अधिक लोग हैं और 100 नए लोग अग्निवीरों के रूप में शामिल हुए हैं।” मंगलवार को पूर्व सेनाध्यक्ष (सीओएएस) और पंजाब के राज्यपाल दिवंगत जनरल सुनीथ फ्रांसिस रोड्रिग्स की याद में उनके 90वें जन्मदिन के अवसर पर सेना ने मानेकशॉ सेंटर में ‘जनरल एसएफ रोड्रिग्स मेमोरियल लेक्चर’ का आयोजन किया। व्याख्यान में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भाग लिया, जिन्होंने मुख्य भाषण दिया और सेना के अन्य वरिष्ठ सेवारत और अनुभवी अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

सेना प्रमुख ने कहा कि हाल के रूस-यूक्रेन संघर्षों ने कुछ प्रमुख संकेतक सामने लाए हैं, जिन्होंने भारतीय सेना को युद्ध के समकालीन चरित्र और युद्ध के मैदान में निर्णायक लाभ अर्जित करने में गोलाबारी की प्रासंगिकता की सराहना करने में सक्षम बनाया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्धक्षेत्र में प्रौद्योगिकी की प्रधानता इस संघर्ष में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हुई है। उन्होंने दर्शकों को सेना प्रमुख के रूप में जनरल रोड्रिग्स द्वारा की गई प्रमुख पहलों की याद दिलाई। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि मेडिकल कोर के अलावा अन्य धाराओं में महिला अधिकारियों को शामिल करना पहली बार 1992 में शुरू हुआ, जब जनरल रोड्रिग्स सीओएएस थे।

उन्होंने यह भी याद किया कि कैसे जनरल रोड्रिग्स ने संयुक्त राष्ट्र के तहत विभिन्न कार्यों में भारतीय सेना के पदचिह्नों को बढ़ावा दिया। सेना प्रमुख ने कहा, “यह उनके प्रयासों का परिणाम था कि संयुक्त राष्ट्र मिशनों में भारतीय सेना के जवानों की सदस्यता 1991 में केवल आठ कर्मियों से बढ़कर 1992 में 1000 और 1993 में 6300 हो गई। आज, भारतीय ‘ब्लू हेलमेट’ लगभग 6000 हैं, जो देशभर में 11 मिशनों में तैनात हैं।” उन्होंने कहा कि जनरल रोड्रिग्स एक अनुकरणीय सैन्य नेता और रणनीतिक विचारक थे, जो सैन्य नैतिकता, लोकाचार और मूल्यों का गहराई से पालन करते थे।

सेना प्रमुख ने कहा, जनरल रोड्रिग्स ने भारतीय सेना के आधुनिकीकरण योजना को तेजी से आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज का कार्यक्रम जनरल रोड्रिग्स द्वारा भारतीय सेना और राष्ट्र के लिए किए गए योगदान को याद करने के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।” कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सीओएएस के संस्मरणों के साथ हुई, जिसके बाद सेना प्रशिक्षण कमान (एआरटीआरएसी) के पूर्व जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला (सेवानिवृत्त) द्वारा “युद्ध और मारक क्षमता के बदलते चरित्र” पर व्याख्यान दिया गया।

जनरल एसएफ रोड्रिग्स का जन्म 1933 में मुंबई में हुआ था और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल से की थी। वह 1949 में संयुक्त सेवा विंग के पहले कोर्स में शामिल हुए और 28 दिसंबर 1952 को उन्हें आर्टिलरी रेजिमेंट (9 फील्ड रेजिमेंट) में नियुक्त किया गया। जनरल ऑफिसर ने विभिन्न फील्ड और सेल्फ-प्रोपेल्ड आर्टिलरी इकाइयों में सेवा की, और बाद में 1960 में आर्टिलरी एविएशन पायलट बन गए, जिसमें उन्होंने 1962 और 1965 के युद्धों में सक्रिय रूप से भाग लिया। सीओएएस के रूप में कार्यभार संभालने से पहले उन्होंने थलसेना के उपप्रमुख, मध्य और पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ की नियुक्तियों पर काम किया है। उन्होंने 1 जुलाई 1990 से 30 जून 1993 तक सीओएएस के रूप में कार्य किया।

******************************

 

श्री राम मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

अयोध्या 20 Sep, (एजेंसी): यूपी के अयोध्या में स्थित भगवान श्री राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से जिला और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। दरअसल, 19 सितंबर की शाम को लखनऊ कंट्रोल रूम में किसी ने कॉल कर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दे दी। धमकी मिलते ही लखनऊ और अयोध्या पुलिस सक्रिय हो गई और अयोध्या पुलिस ने श्री राम मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए। वहीं, धमकी देने वाले नंबर को पुलिस ने ट्रेस कर लिया, नंबर बरेली का निकला।

इसके बाद लखनऊ पुलिस ने बरेली पुलिस को कॉल कर धमकी देने वाले नंबर की जानकारी दी। जांच के दौरान पता चला कि नंबर बरेली के फतेहगंज पूर्वी के रहने वाले इटौरिया निवासी गिरीश के नाम पर दर्ज है। एसओजी और सर्विलांस की टीम रात में गिरीश के पर पहुंची।

गिरीश ने बताया कि जिस समय कॉल की थी, उस समय फोन उनके बच्चे के पास था। बच्चे की उम्र 14 साल है। वह 8वीं का छात्र है, पढ़ाई की वजह से उसने परिजनों से फोन लिया था। पुलिस की पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने यू-टयूब वीडियो देखकर मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

**************************

 

अनंतनाग में पंजाब के एक और जवान की शहादत, मुख्यमंत्री ने दुख जताया

चंडीगढ़ ,19 सितंबर (एजेंसी)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अनंतनाग में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के दौरान राज्य से सम्बन्धित भारतीय फ़ौज के एक और जवान की शहादत पर दुख प्रकट किया है।

यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय फ़ौज का जवान प्रदीप सिंह अनंतनाग में आतंकवादी हमले के बाद से लापता हो गया था। उन्होंने कहा कि समाना से सम्बन्धित प्रदीप सिंह देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हुआ।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह देश के लिए ख़ास तौर पर परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने शहीद प्रदीप सिंह के परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है।

उन्होंने कहा कि शहीद प्रदीप सिंह ने देश की अखंडता की रक्षा के लिए बहादुरी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई और पंजाब की गौरवमयी परम्परा को कायम रखा। मान ने कहा कि शहीद प्रदीप सिंह का बलिदान उसके साथी सैनिकों और अन्य नौजवानों को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और समर्पित भावना के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

********************************

 

राज्यपाल मिश्र ने राष्ट्रपति भवन में की राष्ट्रपति से मुलाकात

जयपुर ,19 सितंबर (एजेंसी)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राज्यपाल मिश्र की उनसे यह शिष्टाचार भेंट थी।

मिश्र ने राष्ट्रपति मुर्मू को इस दौरान अपनी हाल ही प्रकाशित पुस्तक शिक्षा की संस्कृति और कार्यकाल के चार वर्ष पर प्रकाशित संविधान संस्कृति की उज्ज्वल राहें की प्रतियां भेंट की। राष्ट्रपति ने राज्यपाल मिश्र के सृजन सरोकारों की सराहना की।

****************************

 

सीएम सिटी में होगा चक्का जाम, 24 सितम्बर को महापंचायत करेंगे हरियाणा पीडब्ल्यूडी ठेकेदार

चंडीगढ़ ,19 सितंबर (एजेंसी)। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन व जनरल सेक्रेटरी मनोज चहल ने बताया कि हम अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन कोई भी सुनवाई न होने के कारण मजबूरन आज हमें यह ऐलान करना पड़ रहा है कि यदि अगले 5 दिनों में हमारी मांगे पूरी न हुई तो हम महापंचायत करके सीएम सिटी में चक्का जाम करेंगे।

क्या है ठेकेदारों की मांगे –

1) मुख्यमंत्री सहित सरकार द्वारा मांगी हुई एनहैंसमेंट की पिछले 2साल से बकाया पेमेंटों का तुरंत भुगतान।

2) हरियाणा सरकार के तुगलकी फरमान जिसमें बिटुमिन सिर्फ पानीपत की सरकारी रिफाइनरी से ही खरीदने को कहा गया है को वापस ले सरकार और हमें इजाजत दे अप्रूव्ड रिफाइनरी से बिटुमिन खरीदने की ।

3) भारत सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी कोविड के चलते 3त्न फाइनेंशियल रिलीफ करे जारी।

4) नाबार्ड व अन्य संस्थाओं के तर्ज पर 4 सालों तक प्रोजेक्ट की मेंटेनेंस के भी मिले भुगतान।

************************

 

संसद में जो महिला आरक्षण बिल लाया गया वह स्वागत योग्य कदम : नीतीश कुमार

*बिहार में सभी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है :  नीतीश कुमार*

नई दिल्ली 19 सितंबर (एजेंसी)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने  ‘ महिला आरक्षण बिल ‘ का समर्थन करते हुए कहा की हम इसका स्वागत करते है ।नीतीश कुमार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के हिमायती रहे हैं और बिहार में हमलोगों ने कई ऐतिहासिक कदम उठाये हैं।

वर्ष 2006 से हमने पंचायती राज संस्थाओं और वर्ष 2007 से नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया।वर्ष 2006 से ही प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में महिलाओं को 50 प्रतिशत और वर्ष 2016 से सभी सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। वर्ष 2013 से बिहार पुलिस में भी महिलाओं कोे 35 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। आज बिहार पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों की भागीदारी देश में सर्वाधिक है। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के अन्तर्गत नामांकन में न्यूनतम 33 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिये आरक्षित की गयी हैं। ऐसा करनेवाला बिहार देश का पहला राज्य है।

हमलोगों ने वर्ष 2006 में राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों के गठन के लिए परियोजना शुरू की जिसका नामकरण ‘‘जीविका‘‘ किया। बाद में तत्कालीन केन्द्र सरकार द्वारा इसकी तर्ज पर महिलाओं के लिए आजीविका कार्यक्रम चलाया गया। बिहार में अब तक 10 लाख 47 हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है जिसमें 1 करोड़ 30 लाख से भी अधिक महिलाएँ जुड़कर जीविका दीदियाँ बन गयी हैं।

हमारा मानना है कि संसद में महिला आरक्षण के दायरे में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की तरह पिछड़े और अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिये भी आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिये। प्रस्तावित बिल में यह कहा गया है कि पहले जनगणना होगी तथा उसके पश्चात निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन होगा तथा इसके बाद ही इस प्रस्तावित बिल के प्रावधान लागू होंगे। इसके लिए जनगणना का काम शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। जनगणना तो वर्ष 2021 में ही हो जानी चाहिए थी परन्तु यह अभी तक नही हो सकी है।

जनगणना के साथ जातिगत जनगणना भी करानी चाहिए तभी इसका सही फायदा महिलाओं को मिलेगा। यदि जातिगत जनगणना हुई होती तो पिछड़े एवं अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था को तुरंत लागू किया जा सकता था।

**********************************

 

बारिश के कारण पुराने नाले का आरसीसी स्ट्रक्चर धंसा, नाले में समाई दो कारें

उदयपुर ,19 सितंबर (एजेंसी)। शहर में बारिश के बीच अशोक नगर मुख्य सड़क के किनारे नाले की सीसी धंसने के बाद खड़ी दो कारें भी अंदर उतर गई। गनीमत रही कि उस समय वहां पर कोई नहीं था, इसलिए हादसा टल गया। जहां नाला धंसा, वहां लोगों की आवाजाही आमतौर पर बनी रहती है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह 8 बजे की है। जैन समाज के उदासीन आश्रम मंदिर में दिगम्बर जैन समाज के पर्युषण का पहला दिन होने से बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे थे। अशोक नगर मैन रोड पर मंदिर के बाहर से लेकर वहां बनी दुकानों के आगे गाडिय़ां लगाकर लोग मंदिर में सेवा पूजा करने गए थे। इसी बीच अचानक नाले का आरसीसी का स्ट्रक्चर धंस गया, जिसके उपर कारें खड़ी थीं।

घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। नाले में गिरी दोनों कारें मंदिर में सेवा पूजा कर रहे दो श्रावकों की थीं। सूचना मिलने पर नगर निगम के महापौर जीएस टांक मौके पर पहुंचे, जिनका मकान इसी मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर आगे है। जो स्वयं इसी वार्ड के पार्षद भी हैं। लोगों से उन्होंने घटना की जानकारी मांगी। दोनों कारों को क्रेन के जरिए बाहर निकलवाए जाने के बाद उन्होंने जहां नाला धंसा, वहां सुरक्षा की दृष्टि से बांस का घेरा बनवा दिया

मरम्मत के लिए कई बार कहा, सुनता कोई नहीं।

क्षेत्रीय व्यापारियों का कहना है कि बरसों पुराना यह नाला है, जिसकी रिपेयरिंग करने की बात हर बार की जाती है लेकिन काम कभी नहीं हुआ। नगर निगम के चुनाव हुए थे तब भी यह वायदा किया गया था लेकिन सालों गुजरने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह तो अच्छा रहा कि आज जब घटना हुई, तब दुकानें बंद थीं। यदि दिन में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि अब घटना के बाद बांस लगाकर चले गए और जल्दी इसकी सुध नहीं लेंगे तो परेशानियां हो जाएगी, त्योहारी सीजन भी शुरू हो चुका है।

*****************************

 

प्रत्याशियों की बढ़ी हुई चुनाव व्यय सीमा 40 लाख रूपये के साथ प्रदेश में विधानसभा चुनाव कराया जायेगा : मुख्य निर्वाचन अधिकारी

जयपुर ,19 सितंबर (एजेंसी)। विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के खर्च की सीमा 28 लाख रूपये से बढ़ाकर अब 40 लाख रूपये कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 2018 में राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक उम्मीदवार की चुनावी खर्च की सीमा 28 लाख रूपये थी। कोविड महामारी के समय वर्ष 2020 में इसे बढ़ाकर 30 लाख 18 हजार रूपये कर दिया गया। 2022 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा यह सीमा बढ़ाकर 40 लाख रूपये कर दी गयी है।

गुप्ता ने बताया कि उम्मीदवार को निर्वाचन व्यय का सार विवरण जिला निर्वाचन अधिकारी को जमा कराना अनवार्य होता है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवार के चुनाव व्यय में कुछ मद अनुमत किये गये हैं एवं कुछ अनुमत नहीं किये गये हैं।

जनसभाएं, रैली-जुलूस, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री पर व्यय अनुमत किया गया है। साथ ही केबल नेटवर्क, बल्क एसएमएस, सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार और प्रिन्ट तथा इलेक्ट्रोनिक मीडिया के विज्ञापनों पर व्यय भी अनुमत है। वर्चुअल प्रचार अभियान पर होने वाले व्यय का भी ब्यौरा प्रत्याशाी द्वारा दिया जाता है। अभ्यर्थियों द्वारा प्रयुक्त वाहनों पर होने वाले व्यय के साथ सभाओं और रैलियों में उपयोग की जा रही सामग्री, साउंड सिस्टम आदि के खर्च का भी ब्यौरा दिया जाता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा चुनावी खर्च हेतु विभिन्न वस्तुओं एवं सेवाओं की दरों का निर्धारण जिला स्तर पर जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में किया जाता है।

गुप्ता ने बताया कि निर्धारित सीमा से अधिक चुनावी व्यय अनुमत नहीं किया जाता है एवं जिला स्तर पर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय स्तर पर सभी प्रत्याशियों द्वारा किये जा रहे व्यय की पड़ताल निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाती है। लोकतंत्र में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की दिशा में चुनाव व्यय पर नियंत्रण महत्वपूर्ण कदम है।

******************************

 

गदर 2 ने 520 करोड़ का आंकड़ा किया पार, शाहरुख की पठान का रिकॉर्ड तोडऩे से इंचभर दूर है सनी की फिल्म

सनी देओल की फिल्म गदर 2′ ने बॉक्स ऑफिस को अपनी कमाई से हिला डाला है. फिल्म पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस कर रही है और जमकर कमाई कर रही है. फिल्म को टिकट खिड़की पर गर्दा उड़ाते हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है.

यहां तक कि शाहरुख खान की तूफान बन चुकी जवान’ के आगे भी सनी देओल की गदर 2′ डटी हुई है.हालांकि 7 सितंबर को रिलीज हुई जवान’ के बाद गदर 2′ की कमाई करोड़ों से लाखों में सिमट गई थी लेकिन फिल्म ने रिलीज के छठे हफ्ते में शानदार कमबैक किया और फिर से करोड़ों में कारोबार कर हर किसी को हैरान कर दिया.

चलिए यहां जानते हैं गदर 2′ ने रिलीज के 39वे दिन यानी छठे सोमवार को कितना कलेक्शन किया हैगदर 2′ को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन इसका क्रेज दर्शकों के सिर पर अभी भी चढ़ा हुआ है. तारा और सकीना की आइकॉनिक जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने के लिए अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ पहुंच रही है और इसी के साथ ये फिल्म जमकर कमाई कर रही है.

हालांकि शाहरुख खान की जवान’ के सिनेमाघरों में धुंआधार कमाई करने के बाद गदर 2′ का कलेक्शन काफी प्रभावित भी हुआ लेकिन छठे हफ्ते में फिर सनी देओल का हथौड़ा बॉक्स ऑफिस पर चल गया और इस फिल्म का कलेक्शन बढ़ गया.जहां छठे शनिवार को फिल्म ने 72.73 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 95 लाख की कमाई की तो वहीं छठे रविवार को 28.42 फीसदी के उछाल के साथ गदर 2′ का कलेक्शन 1.22 करोड़ रहा.

वहीं अब फिल्म की रिलीज के छठे सोमवार यानी 39वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2′ ने रिलीज के छठे सोमवार यानी 39वें दिन 60 लाख का कलेक्शन किया है. इसी के साथ गदर 2′ की 39 दिनो की कुल कमाई अब 520.60 करोड़ रुपये हो गई है.गदर 2′ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है.

फिल्म का लक्ष्य शाहरुख शान की पठान’ का लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोडऩा है. बता दें कि पठान’ का लाइफटाइम कलेक्शन 543.09 करोड़ रुपये था. हालांकि गदर 2′ के लिए ये मील का पत्थर पार करना काफी मुश्किल लग रहा है

. लेकिन जिस तरह फिल्म के कलेक्शन में छठे हफ्ते में इजाफा देखा गया उसे देखकर ये नामुमकिन भी नहीं लग रहा है. अब हर किसी की निगाह इसी पर टिकी हुई है कि क्या गदर 2′ बॉक्स ऑफिस पर पठान’ को मात दे पाएगी या नहीं

****************************

 

फिल्म गणपत से कृति सैनन की पहली झलक आई सामने, दिखा धांसू अवतार

20.09.2023 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पिछले कुछ वक्त से अपनी आने वाली फिल्म गणपत को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।इसमें उनकी जोड़ी कृति सैनन के साथ बनी है। इससे पहले कृति और टाइगर की जोड़ी साल 2014 में आई फिल्म हीरोपंती में नजर आ चुकी है।अब निर्माताओं ने मंगलवार (19 सितंबर) को गणेश चतुर्थी के खास मौके पर गणपत से कृति की पहली झलक जारी कर दी है, जिसमें वह धांसू अवतार में नजर आ रही हैं।कृति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर गणपत से अपना पहला पोस्टर साझा किया है।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, वह भयंकर है। वह अजेय है। वह मारने को तैयार है। जस्सी से मिलें। फिल्म में कृति का नाम जस्सी होगा।गणपत ने टाइगर और कृति के अलावा अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी समेत तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसका निर्देशन विकास बहल ने किया है। अभिनेत्री कृति सेनन को हाथों में नन्चक्स पकड़े हुए देखा जा सकता है, जो पट्टियों से ढके हुए हैं.स्टनर ने अपने अगले लुक के लिए एक्शन से भरपूर अवतार अपनाया है, जो उनके पिछले किसी भी लुक से अलग है. फ़र्स्ट लुक पोस्टर में वह कार्गो पैंट के साथ स्लीवलेस क्रॉप टॉप पहने हुए और हाथों में ननचॉक्स पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं. वह कैमरे की ओर तीव्र नजरों के साथ देखते हुए देखी जा सकती हैं. कृति सेनन ने अपने ट्विटर हैंडल पर गणपत से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए पोस्ट कर कैप्शन दिया, वह भयंकर है, वह अजेय है, वह मारने को तैयार है.

पोस्टर जारी होने के तुरंत बाद, नेटिज़न्स ने कमेंट करते हुए उनके नए अवतार के बारे में अपना उत्साह व्यक्त किया. ट्विटर उपयोगकर्ताओं में से एक ने लिखा, कहना होगा कि कृति की फिल्मों का चयन असाधारण है, हमें हर बार उन्हें एक अलग रूप में देखने को मिलता है और वह इसमें जान डाल देती हैं. चाहे वह मिमी के रूप में उनका प्रदर्शन हो और अब जस्सी के रूप में.

गणपथ में एक शानदार ब्लॉकबस्टर हो. एक अन्य ने लिखा, कृति जी, आपका प्रदर्शन क्या है, मुझे लगता है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी है. एक नेटिजन ने लिखा, लड़की इसमें नानचॉक्स का यूज कर रही है, जस्सी तुम्हें मार्शल आर्ट करते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते. जैकी भगनानी की निर्मित फिल्म गणपत पार्ट 1 का साल 2020 से इंतजार किया जा रहा है।

नवंबर 2020 में मेकर्स ने मोशन पोस्टर के साथ फिल्म की अनाउंसमेंट की थी और एलान किया था कि फिल्म 2022 में रिलीज होगी। हालांकि, रिलीज डेट टाल दी गई थी। अब मूवी 20 अक्टूबर 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी।

*****************************

 

नित्या मेनन स्टारर कॉमेडी ड्रामा सीरीज कुमारी श्रीमती 28 सितंबर को होगी स्ट्रीम

20.09.2023 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस नित्या मेनन की अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा सीरीज कुमारी श्रीमति 28 सितंबर को डिजिटल रूप से स्ट्रीम होगी। सीरीज में पूर्वी गोदावरी के एक गांव में रहने वाली 30 वर्षीय महिला (मेनन द्वारा अभिनीत) की कहानी है, जिसका जीवन बिल्कुल भी आसान नहीं है। उसके सामने आने वाली कठिनाइयों को बड़े ही मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जो रूढि़वादियों को चुनौती देती है।

वैजयंती एंटरटेनमेंट्स के वेब डिवीजन अर्ली मॉनसून टेल्स द्वारा निर्मित सीरीज कुमारी श्रीमति गोम्तेश उपाध्ये द्वारा निर्देशित है। इसमें नित्या के साथ निरुपम परिताला, गौतमी, थिरुवीर, तल्लुरी रामेस्वरी, नरेश और मुरली मोहन प्रमुख भूमिकाओं में हैं।तेलुगु में कुमारी श्रीमति के सात एपिसोड हिंदी, तमिल और मलयालम में डब किए गए हैं। निर्माता स्वप्ना दत्त ने कहा, श्रीमति की यात्रा दृढ़ संकल्प और परिवार के अटूट बंधन से संबंधित है।

यह सीरीज घरेलू परिवारों की जटिलताओं, समाज के मानदंडों को तोडऩे और व्यक्तिगत आकांक्षाओं को पूरा करने पर जोर देती है। यह सब दर्शकों को एक भावनात्मक और मनोरंजक यात्रा पर ले जाएगी।हमें विश्वास है कि मजबूत पारिवारिक बंधनों के साथ संस्कृति से भरपूर यह सीरीज दर्शकों को पसंद आएगी। हम विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर दुनिया भर के दर्शकों के लिए अनूठी और सशक्त कहानी लाने के लिए रोमांचित हैं।

प्राइम वीडियो इंडिया के कंटेंट लाइसेंसिंग निदेशक मनीष मेंघानी ने कहा, आउटस्टैंडिंग टैलेंटेड कलाकारों के साथ यह सीरीज परिवार के साथ देखने के लिए एक शानदार विकल्प है।

*******************************

 

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

20.09.2023 (एजेंसी)  –  टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड लुक्स से भी आए दिन इंटरनेट पर सनसनी मचाती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस अक्सर अपने होश खो बैठते हैं। हालिया फोटोशूट में एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड अदाओं का जलवा बिखेर कर फैंस को अपने हुस्न का कायल कर दिया है।

एक्ट्रेस निधि शाह टीवी का जाना-माना नाम है। उनकी हर एक फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही वायरल होने लग जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरों से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। इन तस्वीरों में उनकी हॉटनेस देखकर फैंस आहें भरने लगे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट पहना हुआ है। निधा शाह ने अपने इस फोटोशूट के दौरान रेड कलर का डीपनेक गाउन पहना हुआ है।

एक्ट्रेस अपने इस लुक में काफी गॉर्जियस नजर आ रही हैं। साथ ही फैंस उनके किलर लुक्स से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस निधि शाह रियल लाइफ में बेहद ही बोल्ड हैं। उनका इंस्टाग्राम इस बात का सबूत है।

एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। निधि शाह की इंस्टाग्राम फैन फॉलोइंग लिस्ट भी काफी तगड़ी है। निधि शाह की इन तस्वीरों पर फैंस जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

**********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जिससे वह काफी खुश होंगे। हिंदी साहित्य से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। अपना नया बिजनेस विदेश में स्टार्ट करने का प्लान आज कामयाब होगा, जो अधिक लाभ भी देगा। आपको अपनी कंपनी में अच्छा काम करने पर बॉस द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा और पदोन्नति की भी संभावना है।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 5

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन बेहद खास पल लेकर आयेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज किसी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा, आपका दांपत्य जीवन खुशहाल होगा। अगर आप कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर चला रहे हैं तो आप के लिए दिन अच्छा है क्योकि आज ज्यादा संख्या में बच्चे कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करेंगे। इस राशि की महिलाओं का बिजनेस आज ज्यादा लाभ देगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 3

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सिविल इन्जीनियर्स को आज अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा, जो उनके जीवन का अहम प्रोजेक्ट होगा। आज आप किसी बात का समर्थन करेंगे जो आपके लिए लाभदायक है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपके सारे काम अच्छे ढंग से होंगे। आज आप बच्चों को घुमाने ले जाएंगे, जहां बच्चे खूब आनन्द उठाएंगे। मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे बिजनेस में सफलता मिलेगी।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 9

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आप काफी उत्साहित रहेंगे। आप अपने माता पिता को कोई गिफ्ट देंगे जिससे वह आपसे काफी खुश होंगे। स्वास्थ्य की समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाए, जिससे आपको आराम मिलेगी। बिजनेस की गति बढ़ाने के लिए आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को बड़ी सफलता मिलने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 3

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे, जिससे आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी। आपको आज धन लाभ के अवसर मिलेंगे जिससे आप खूब सारा धन कमाएंगे। जीवनसाथी से आपको कोई उपहार मिलेगा जिसे देखकर बहुत ही खुशी होगी। किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए आपको कॉल आएगा। दोस्तों के साथ आज आप मूवी देखने का प्लान बनाएंगे।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 8

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। जिससे घर में खुशियों का माहौल रहेगा। आज आप जो भी काम करेंगे उसमे आपको सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आपको कोई आपकी मनपसंद वस्तु उपहार में मिलेगा, जिससे आपको उस पर बहुत गर्व महसूस होगा। सारे कामों को आप गंभीरता से करेंगे जिससे आपका काम सफल होंगे।

* शुभ रंग- मैहरुन

* शुभ अंक- 4

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपका दिन लकी रहेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स आज अपने सीनियर्स से कुछ नया अनुभव सीखेंगे, जो उनको आने वाले जीवन में लाभ देगा। अगर आप एक कहानीकार है तो आपकी कोई कहानी आज लोगों के द्वारा काफी पसंद की जाएगी। कार्य क्षेत्र में परेशानी और रुकावटें आने के बावजूद भी आप मेहनत से कार्य करेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा। छात्र आज किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों का सहयोग लेंगे।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 5

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप उलझन में आ सकते हैं, अपने मित्र से शेयर करके आपको उस उलझन से राहत मिलेगी। आप आपके घर पर कोई नया मेहमान आएगा जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहेगा, आप कोई तकनीकी सीख सकते है जो भविष्य में काम आएगा। आपको अपना व्यवहार निखारने की जरूरत है, लोगों पर इम्प्रेशन अच्छा जमेगा।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 3

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज अपने दिन की शुरुआत नये उत्साह से करेंगे। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रमोशन होगा। दूर शहरो में संपर्क बनाना आपके व्यापार को लाभ दिलायेगा। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों को आज अच्छा बोनस मिलेगा, जिससे वह लोग मिलकर पार्टी करेंगे। छोटी-छोटी बातों को लेकर गुस्सा करने से बचना चाहिए। लवमेट एक दूसरे पर भरोसा बनाकर रखें, रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 6

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। बड़ो की सलाह आपके लिए कारगार होगी, इसलिए उनसे सलाह लेकर ही काम को करें। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आज शिक्षकों से परामर्श लेंगे। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। ऑनलाइन सामान मंगवाने का विचार बना रहे, लोगों के लिए आज अच्छा समय है, अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य आज फिट एंड फाइन रहेगा।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 7

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने दोस्त के साथ उसका एडमिशन करवाने के लिए किसी दूसरे स्टेट में जाएंगे जहां आप धार्मिक स्थानों पर भी घूमने जाएंगे। जीवनसाथी आज आपको सरप्राइज पार्टी देंगे जिससे आपके बीच का प्यार ज्यादा बढ़ेगा। कामों को आप अपने धैर्य से पूरा करेंगे। लवमेट आज घूमने जाएंगे, रिश्ते में और मजबूती आयेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 1

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):

आज आपका दिन खुशियों का पल लेकर आएगा। आप अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करके इस पर चर्चा करेंगे। अपने बच्चो के साथ आज घर पर गेम खेलेंगे, जिससे पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। दोस्तों को आज डिनर कराने के लिए आप किसी अच्छे से होटल में जाएंगे। आज आप किसी विजिट पर जाएंगे जहाँ आप नए लाभकारी लोगों से मिलेंगे। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 2

****************************

 

चंडीगढ़ : सीबीआई ने रिश्वत के आरोप में सीए को गिरफ्तार किया

चंडीगढ़ ,19 सितंबर (एजेंसी)। सीबीआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) विकास अग्रवाल को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई की टीम ने सीए को उस समय गिरफ्तार किया जब वह रिश्वत की रकम में से 50 हजार रुपये नगद ले रहा था।

सीबीआई ने एक शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि केनरा बैंक के पैनल में शामिल आरोपी ने शिकायतकर्ता को सूचित किया था कि उसे स्टॉक ऑडिट के लिए केनरा बैंक के जोनल कार्यालय द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया।

यह भी आरोप लगाया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की फर्म (जो आर्ट वर्क का कारोबार करती है) के लिए एक अनुकूल स्टॉक ऑडिट रिपोर्ट के बदले में 1.50 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की।

कथित तौर पर रिश्वत पर बातचीत हुई और आरोपी 50,000 रुपये नकद लेने पर सहमत हो गया और शिकायतकर्ता को शेष 1 लाख रुपये उसके अकाउंट में जमा करने के लिए कहा।

सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को 50,000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। चंडीगढ़ में आरोपी के परिसरों पर तलाशी ली गई। आरोपी सीए को विशेष न्यायाधीश, सीबीआई मामलों की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

***************************

 

एक्शन थ्रिलर ‘गणपथ–राइज ऑफ द हीरो’ का पोस्टर जारी, 20 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म….!

१९.०९.२०२३  –  गुड कंपनी के सहयोग से पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और विकास बहल द्वारा निर्देशित फ्यूचरिस्टिक एक्शन थ्रिलर ‘गणपथ-राइज ऑफ द हीरो’ का पोस्टर गणेश चतुर्थी के अवसर पर जारी कर दिया गया है। टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और दिग्गज अमिताभ बच्चन की गतिशील तिकड़ी के साथ यह पैन इंडिया मास एंटरटेनर दर्शकों को फ्यूचर की दुनिया में ले जाने का वादा करता है।

यह फिल्म एक शानदार विजुअल अनुभव है, जो दीवाना कर देने वाले म्यूजिक स्कोर के साथ हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंसों का बढ़िया मेल है जो दर्शकों को एक एपिक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है। इस रोमांचकारी कहानी में एक सेनानी का उदय होता है जो एक अनजान जगह पर अपने भाग्य की खोज के लिए निकलता है।

वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा संयुक्तरूप से निर्मित यह फिल्म 20 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में एक साथ रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

मोदी राज में ही मिलेगा आधी आबादी को पूरा अधिकार : अश्विनी चौबे

नई दिल्ली/पटना , 19 सितम्बर (एजेंसी)। केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी राज में ही आधी आबादी को पूरा अधिकार मिलेगा। एंडी एलायंस ने महिला आरक्षण पर केवल देश की माता बहनों को ठगने का काम किया। महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस, राजद, सपा और उनके अन्य सहयोगी दलों ने आंख में धूल झोंकने काम किया। केंद्रीय मंत्री  चौबे ने

महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पेश होने पर प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक एवं साहसिक निर्णय से लोकतंत्र में नारी शक्ति की सहभागिता बढेगी। मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की दिशा में मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसके लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन है।

केंद्रीय मंत्री  चौबे ने कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं को अधिकार मिला है। तीन तलाक खत्म हुआ। कई योजनाएं महिलाओं के कल्याण के लिए चल रही है। उज्ज्वला योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार हमेशा प्रतिबद्ध है।

***************************

 

नए संसद भवन के श्रीगणेश से पहले बोले PM मोदीः यहां कुछ लोग निराश, पर दुनिया को भरोसा- टॉप 3 में पहुंचेगा भारत

नई दिल्ली 19 Sep, (एजेंसी): पीएम नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन में सांसदों की एंट्री से पहले अपने भाषण में कहा कि हमारे लिए यह भावुकता का समय है। उन्होंने कहा कि नए संसद भवन में आज हम नए भविष्य का श्रीगणेश करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पुराना संसद भवन और खासतौर पर यह सेंट्रल हॉल हमें भावुक करता है और प्रेरित भी करता है।

अंग्रेजी हुकूमत ने 1947 में यहीं पर सत्ता का हस्तांतरण किया था। उस पूरी प्रक्रिया का साक्षी हमारा यह सेंट्रल हॉल है। यहीं पर तिरंगे और राष्ट्रगान को अपनाया गया। ऐतिहासिक अवसरों पर आजादी के बाद भी यहां दोनों सदनों की बैठकें की गईं। वहीं संसद के सेंट्रल हॉल में विदाई कार्यक्रम रखा गया।

उधर, पीएम मोदी ने कहा कि 1952 के बाद दुनिया के करीब 41 अध्यक्षों ने इस सेंट्रल हॉल में हमारे सभी सांसदों को संबोधित किया है। यहीं पर संयुक्त सत्र बुलाकर कानून भी पारित किए गए। बैंकिंग सर्विस कानून, दहेज रोकथाम कानून और आतंकवाद से निपटने के कानून भी इसी ह़ॉल में संयुक्त सत्र बुलाकर पारित किए गए।

मुस्लिम बहन बेटियों को तीन तलाक से मुक्ति भी इसी संसद में दिलाई गई। इसी सदन में हमने 4 हजार से ज्यादा कानून बनाए गए। समाज का ऐसा कोई वर्ग नहीं रहा, जिसकी सदन में चिंता न हुई हो। यहीं पर हमने 370 को हटाने का भी फैसला लिया।

पीएम ने कहा कि हम में से कुछ लोगों में निराशा हो सकती है, लेकिन दुनिया को भरोसा है कि भारत टॉप 3 में पहुंचकर रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत का बैंकिंग सेक्टर में अपनी मजबूती के चलते दुनिया में चर्चा का केंद्र है।

मोदी ने कहा कि छोटी-छोटी चीजों पर लड़ने का वक्त चला गया है। अब हमें आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत करनी होगी। आज दुनिया 5 साल के अंदर ही आत्मनिर्भर भारत की चर्चा करने लगी है। इस संकल्प को पूरा करना हम सभी का दायित्व है और इसमें दल आड़े नहीं आते हैं। सिर्फ दिल चाहिए और देश के लिए चाहिए।

****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version