नई संसद के पहले दिन सरकार का बड़ा कदम, महिला आरक्षण बिल पर पेश किया नारी शक्ति वंदन अधिनियम

नई दिल्ली 19 Sep, (एजेंसी)-आज गणेश चतुर्थी है और नई संसद का पहला दिन है। इससे पहले सांसदों ने पुराने संसद भवन में फोटोशूट कराया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की प्रति लेकर नए भवन में प्रवेश किया। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला नारी शक्ति वंदन विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया गया है।

प्रधानमँत्री ने महिला आरक्षण बिल पर कहा कि सरकार ने इसे मंजूरी दी है। इस पवित्र काम के लिए भगवान ने मुझे चुना, आज संविधान संशोधन विधेयक पेश हो रहा है। महिला आरक्षण बिल का नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी का साक्षी सेंगोल इतिहास को जोड़ता है। सेंगोल आजादी की किरण का साक्षी बना, जो पंडित नेहरू के हाथों में शोभा दे रहा था, आज हमारे सामने है। नई संसद आधुनिकत भारत की भव्यता की प्रतीक है। पुरानी बातों को भूलना होगा। भवन बदला है, भाव भी बदलें। संसद दलहित के लिए नहीं देशहित के लिए है।

पीएम मोदी ने कहा किकल ही कैबिनेट में महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी दी गई है। आज 19 सितंबर की यह तारीख इसीलिए इतिहास में अमृत्व को प्राप्त करने जा रही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, नेतृत्व कर रही हैं तो बहुत आवश्यक है कि नीति निर्धारण में हमारी माताएं-बहनें, हमारी नारी शक्ति अधिकतम योगदान दें। योगदान ही नहीं, महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाएं।

आज इस ऐतिहासिक मौके पर नए संसद भवन में सदन की पहली कार्यवाही के अवसर पर देश के इस नए बदलाव का आह्वान किया है। देश की नारी शक्ति के लिए सभी सांसद मिलकर नए प्रवेश द्वार खोल दें इसका आरंभ हम इस महत्वपूर्ण निर्णय से करने जा रहे हैं। महिलाओं के नेतृत्व में विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए हमारी सरकार एक प्रमुख संविधान संशोधन विधेयक पेश कर रही है। इस उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी को विस्तार देना है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस माध्यम से हमारा लोकतंत्र और मजबूत होगा।

****************************

 

NIA का खुलासा, टारगेट किलिंग और जबरन वसूली के लिए पंजाब में आतंकी समूह बना रहा था हरदीप निज्जर

नई दिल्ली 19 Sep, (एजेंसी)-प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) का प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर युवाओं को लुभाने और धन जुटाने के लिए जबरन वसूली करने और समुदाय विशेष के व्‍यापारियों और नेताओं की लक्षित हत्या को अंजाम देने के लिए पंंजाब में आतंकवादी गिरोह बनाने में लगा हुआ था। निज्‍जर को 2020 में एक नामित आतंकवादी घोषित किया गया था। उसने कई मौकों पर खालिस्तानी जनमत संग्रह कराया था, और आखिरी जनमत संग्रह 10 सितंबर को हुआ था।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और स्पेशल सेल ने हाल ही में विभिन्न अदालतों में दायर कुछ आरोपपत्रों में उसका उल्लेख किया है। एनआईए ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया है कि वह लक्षित हत्याओं के लिए पंजाब में आतंकवादी समूह बनाने का प्रयास कर रहा था। स्पेशल सेल की चार्जशीट से पता चला है कि निज्जर, नीरज बवाना गिरोह के सदस्यों के संपर्क में था।

जून में एक हफ्ते के अंदर दो खालिस्तानी गुर्गों की मौत की खबर आई थी। अवतार सिंह खांडा की ब्रिटेन में मौत हो गई और फिर हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में हत्या कर दी गई। इन दो मौतों ने खालिस्तानी आतंकी समूहों के पूरे नेटवर्क को हिलाकर रख दिया। एनआईए ने निज्जर के साथ अन्य लोगों के खिलाफ कई मामलों में आरोप पत्र दायर किया, इसमें भारसिंहपुर गांव में एक हिंदू पुजारी कमलदीप शर्मा पर हमले की साजिश से संबंधित मामला और पंजाब के जालंधर के फिल्लौर में अन्य हिंसा के मामले शामिल हैं।

इस मामले में एनआईए ने निज्जर पर दस लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। मार्च में एनआईए ने कहा था कि उन्होंने निज्जर की संपत्ति कुर्क कर ली है। दिसंबर, 2022 में, एनआईए ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी मनोहर लाल की लक्षित हत्या के मामले में निज्जर सहित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के चार गुर्गों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। निज्जर 1997 में फर्जी पासपोर्ट पर कनाडा भाग गया था। प्रारंभ में, उसके शरणार्थी दावे को खारिज कर दिया गया था। बाद में उसने एक कनाडाई महिला से शादी की और कनाडा के स्थायी नागरिक बन गया।

2016 और 2015 में निज्जर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) और रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) भी जारी किया गया था। 2018 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कनाडा सरकार को वांछित व्यक्तियों की एक सूची दी थी, इसमें निज्जर का नाम भी शामिल था। बाद में, 2022 में पंजाब पुलिस ने निज्जर के प्रत्यर्पण की मांग की थी। स्पेशल सेल और एनआईए दोनों ने अपनी चार्जशीट में उल्लेख किया है कि निज्जर, नीरज बवाना गिरोह सहित भारतीय गैंगस्टरों की मदद कर रहा था।

*****************************

 

35 साल पहले उपराष्‍ट्रपति धनखड़ ने की थी अपील, राजस्थान हाईकोर्ट ने अब जाकर की कार्रवाई

जयपुर 19 Sep, (एजेंसी)-राजस्थान उच्च न्यायालय ने लगभग 35 साल पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा दायर अपील में एक दोषी की सजा कम कर दी है, जब वह एक प्रैक्टिसिंग वकील थे।

जस्टिस महेंद्र गोयल की एकल पीठ ने दोषी गुरुदयाल सिंह की अपील का निपटारा करते हुए यह फैसला दिया। 1989 में वकील के तौर पर धनखड़ ने सिंह की ओर से हाईकोर्ट में यह अपील पेश की थी।

अपील पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस महेंद्र गोयल की खंडपीठ ने कहा कि जब गुरुदयाल सिंह को गिरफ्तार किया गया था तब उनकी उम्र 43 साल थी, लेकिन आज वह करीब 80 साल के हैं।

“आरोपी इस मामले के पिछले 35 साल से लंबित होने के सदमे से गुजर रहा है। ऐसे में उसकी सजा बरकरार रखते हुए और उसकी सजा को भुगती सजा तक सीमित रखते हुए, इस अपील को आंशिक रूप से स्वीकार किया जाता है और इसका निपटारा किया जाता है।”

गुरुदयाल सिंह की ओर से पैरवी कर रही अधिवक्ता भावना चौधरी ने बताया कि यह घटना 5 मार्च 1988 को हुई थी. उस दिन प्रीतम सिंह ने अलवर जिले के किशनगढ़ बास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गुरुदयाल सिंह ने राजेंद्र सिंह पर चाकू हमला कर उसे घायल कर दिया था।

13 मार्च 1988 को पुलिस ने गुरुदयाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इलाज के दौरान जब राजेंद्र सिंह की मौत हो गई, तो पुलिस ने गुरुदयाल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। 10 मार्च 1989 को कोर्ट ने गुरुदयाल सिंह को गैर इरादतन हत्या का दोषी पाया और चार साल की सजा सुनाई।

अपीलकर्ता लगभग दो महीने और 19 दिन तक जेल में रहा। इसके बाद उन्हें जमानत का लाभ मिला। इस दौरान, सिंह ने 1989 में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश किशनगढ़ के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में अपील दायर की और आखिरकार 35 साल बाद सोमवार को उनकी याचिका का निपटारा कर दिया गया।

*****************************

 

सात दिन चली अनंतनाग मुठभेड़ खत्म, मारे गए आतंकियों में लश्कर कमांडर उजैर खान भी शामिल

अनंतनाग 19 Sep, (एजेंसी): सात दिन तक चली मुठभेड़ आज खत्म हो गई। इस मुठभेड़ में जो दो आतंकी मारे गए उनमें एक लश्कर कमांडर उजैर खान निकला। इस पर 10 लाख का इनाम घोषित था। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि लश्कर कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है। उसके पास से हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, एक और आतंकवादी का शव मिला है। जबकि दूसरे आतंकी की पहचान अभी की जा रही है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए सिपाही प्रदीप सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं हमारे बहादुरों के साहस और बलिदान को नमन करता हूं। राष्ट्र उनकी शहादत का सदैव ऋणी रहेगा। दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

शहीद सिपाही प्रदीप सिंह का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए उनके गृहनगर भेजा जाएगा।

**************************

 

महिला आरक्षण बिल पास हुआ तो लोकसभा में 181 हो जाएगी महिला सांसदों की संख्या, फिलहाल हैं 82

नई दिल्ली 19 Sep, (एजेंसी)- नई संसद में पहले दिन की कार्यवाही के रूप में मोदी सरकार के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा 128वां संविधान संशोधन नारी शक्ति वंदन विधेयक-2023 पेश कर दिया।

इससे पहले सदन के नेता के रूप में नए संसद भवन की नई लोकसभा में पहले वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के दिन को अमरत्व प्रदान करने के लिए नए संसद भवन में सदन की पहली कार्यवाही के रूप में सरकार यह बिल लेकर आ रही है और वे आज के दिन दोनों सदनों- लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों से इसे सर्वसम्मति से पारित करने की प्रार्थना करते हैं।

लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा शुरू होगी। लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों द्वारा पारित किए जाने और राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा।

इस कानून के प्रभावी होने के बाद लोकसभा में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएगी और महिला सांसदों की संख्या 181 हो जाएगी।

वर्तमान लोकसभा में महिला सांसदों की संख्या सिर्फ 82 है। इस संशोधन में वर्तमान में महिला आरक्षण को सिर्फ 15 वर्षों के लिए लागू करने का प्रावधान किया गया है। लेकिन, भविष्य में संसद इस अवधि को बढ़ा भी सकती है।

*******************************

 

एक्शन मोड में भारतः कनाडा के राजनयिक को देश से निकाला, राजदूत को भी किया तलब

नई दिल्ली 19 Sep, (एजेंसी): भारत और कनाडा के बीच बिगड़ते राजनीतिक संबंधों के बीच मंगलवार को भारत ने एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया। उन्हें अगले पांच दिन में देश छोड़ने के लिए कहा है। भारत में कनाडा के उच्चायुक्त (कैमरून मैके) को मंगलवार को समन मिला। इसमें भारत सरकार ने वर्तमान में देश में तैनात एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने के अपने फैसले से अवगत कराया। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि संबंधित राजनयिक को आधिकारिक तौर पर अगले पांच दिन में भारत से प्रस्थान करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा भारत के विदेश मंत्रालय ने कनाडा के राजदूत को तलब भी किया है।

बयान में कहा कि यह निर्णय हमारे आंतरिक मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप और भारत विरोधी गतिविधियों में उनकी भागीदारी पर भारत सरकार की बढ़ती चिंता को दर्शाता है।” यह निर्णय तब आया जब कनाडा ने पहले एक उच्च पदस्थ भारतीय राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। ये घटनाक्रम कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा सोमवार को अपनी संसद में एक बयान में भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने के बाद आया है।

ट्रूडो ने कहा था कि कनाडाई सुरक्षा एजेंसियां जून में ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारत सरकार के एजेंटों के बीच संभावित संबंध के आरोपों का सक्रिय रूप से जांच कर रही हैं। भारत ने कनाडा सरकार के उन दावों को खारिज कर दिया है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में वो शामिल है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में इसे “बेतुका” करार देते हुए कहा, “हमने कनाडाई प्रधानमंत्री के उनकी संसद में दिए गए बयान और उनके विदेश मंत्री के बयान को देखा है और हम उन्हें खारिज करते हैं। भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप कनाडा में हिंसा का कोई भी कृत्य बेतुका है।”

**************************

 

लोकसभा चुनाव से पहले जमीनी हकीकत से भाजपा को रूबरू करा रहा संघ

लखनऊ 19 Sep, (एजेंसी): लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पार्टी को जमीनी हकीकत से रूबरू कराने के लिए सरकार और संगठन के साथ लखनऊ में मंथन कर रहा है। इसमें सरकार और पार्टी के सभी संगठनों से तालमेल बेहतर रहे, चुनावी माहौल के हिसाब से इसकी भूमिका पर भी चर्चा हो रही है।

संघ के आधिकारिक सूत्र बताते हैं कि बैठक में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद, सहकार भारती, सेवा भारती, शैक्षिक महासंघ सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक का उद्देश्य आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की विचारधारा वाले अलग-अलग संगठनों में वैचारिक समन्वय स्थापित करना है।

बैठक में इसकी भी चर्चा की जाएगी कि सरकार और संगठन में आपस में कोई मतभेद न हो। दोनों आपसी तालमेल से चले जिससे कि एक तरफ राज्य को सफल तरीके से चलाया जा सके, तो दूसरी तरफ पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया जा सके और चुनावी जमीन तैयार किया जाए।

संघ के सूत्र बताते हैं कि बैठक में संघ के सर-कार्यवाहक अरुण कुमार, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शामिल होंगे। संघ की ओर से हो रही बैठक काफी महत्वपूर्ण है। चुनाव से पहले सारे कील कांटे दुरुस्त कर वह मैदान में उतरना चाह रहे हैं।

********************************

 

दुर्गापुर में सरकारी दफ्तर में भीषण आग, कई महत्वपूर्ण फाइलें हुई नष्ट

कोलकाता 19 Sep, (एजेंसी): पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्दवान जिले के प्रमुख औद्योगिक टाउनशिप दुर्गापुर में आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (एडीडीए) के मुख्य कार्यालय में आग लगने से कई महत्वपूर्ण फाइलें नष्ट होने की आशंका है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि आग मंगलवार सुबह करीब 2.30 बजे देखी गई, जिसके बाद उन्होंने अग्निशमन सेवा कार्यालय को सूचित किया। जब तक दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया और पूरे कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया।

सौभाग्य से, आग तड़के लगी जब वहां कोई नहीं था। सुबह करीब 9 बजे आग पर काबू पा लिया गया। मंगलवार को 11 दमकल गाड़ियों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। हालांकि, आग लगने के बाद इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या आग दुर्घटनावश लगी थी या इसके पीछे किसी तरह की साजिश है ताकि कुछ महत्वपूर्ण और गोपनीय फाइलें आग में नष्ट हो जाएं।

रानीगंज से तृणमूल कांग्रेस विधायक तापस बंदोपाध्याय के अनुसार, कितना नुकसान हुआ है, इसका पता बाद में लगाया जाएगा। उन्होंने कहा, ”हम मामले की उच्च स्तरीय जांच करेंगे।”

राज्य अग्निशमन सेवा विभाग के संभागीय अधिकारी सुवरांग्शु मजूमदार के अनुसार, आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। “शॉर्ट सर्किट एक कारण हो सकता है। हालांकि, सटीक कारण का पता फोरेंसिक जांच के बाद ही लगाया जा सकता है।

******************************

 

फिर झलका ट्रूडो का खालिस्तानी प्रेमः भारत पर लगाया सिख नेता की हत्या का आरोप, विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब

नई दिल्ली 19 Sep, (एजेंसी): कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर सिख नेता की हत्या का आरोप लगाया है। ट्रूडो ने संसद में कहा कि भारत सरकार के एजेंट्स ने जून में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में सिख समुदाय के नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की थी।

ट्रूडो ने कहा कि 9-10 सितंबर को भारत में हुई G-20 बैठक के दौरान उन्होंने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस मुद्दे को उठाया था। कनाडाई सरकार को जो खुफिया जानकारी मिली है, उसके आधार पर वे ऐसा आरोप लगा रहे हैं।

वहीं भारत ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को बेतुके एवं घरेलू राजनीति से प्रेरित बताते हुए आज सिरे से खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय ने एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि हमने कनाडा के प्रधानमंत्री का उनकी संसद में दिया गया बयान और उनके विदेश मंत्री का बयान देखा है और उसे खारिज करते हैं। कनाडा में हिंसा के किसी भी कृत्य में भारत सरकार की संलिप्तता के आरोप बेतुके और प्रेरित हैं।

विदेश मंत्रालय के अनुसार इसी तरह के आरोप कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रधानमंत्री पर लगाए थे जिन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया गया था।
बयान में कहा कि हम कानून के शासन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता वाली एक लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था हैं। इस तरह के निराधार आरोप खालिस्तानी आतंकवादियों और चरमपंथियों से ध्यान हटाने की कोशिश दर्शाते हैं जिन्हें कनाडा में आश्रय दिया गया है और जो भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं।

इस मामले पर कनाडा की सरकार की निष्क्रियता लंबे समय से और निरंतर चिंता का विषय रही है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा राजनीतिक हस्तियों द्वारा ऐसे तत्वों के प्रति खुले तौर पर सहानुभूति बयान व्यक्त करना गहरी चिंता का विषय बना हुआ है। कनाडा में हत्या, मानव तस्करी और संगठित अपराध सहित कई अवैध गतिविधियों को जो जगह मिली है, वह कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को ऐसे घटनाक्रम से जोड़ने के किसी भी प्रयास को खारिज करते हैं और कनाडा सरकार से अपनी धरती से सक्रिय सभी भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ त्वरित और प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं।

*****************************

 

विदेश में बैठे पति ने पत्नी को WhatsApp पर दिया तीन तलाक , FIR दर्ज

दक्षिण कन्नड़ 19 Sep, (एजेंसी) : कर्नाटक पुलिस ने विदेश में रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ व्हाट्सएप पर अपनी पत्नी को तीन तलाक संदेश भेजने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। मामला सुलिया थाने में दर्ज कराया गया है। सुलिया के जयनगर की रहने वाली मिस्रिया ने इस संबंध में अपने पति अब्दुल रशीद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के मुताबिक, केरल के त्रिशूर के रहने वाले रशीद ने सात साल पहले मिस्रिया से शादी की थी। दंपति की दो बेटियां हैं। आरोपी दो साल पहले अपनी पत्नी मिस्रिया को विदेश ले गया था। फिर वह उसे अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी के लिए वापस ले आया।

लेकिन छह महीनों में दंपती में मतभेद हो गए, जिन्हें दोनों परिवारों ने सुलझाने की कोशिश की। लेकिन, शख्स ने अपनी पत्नी को व्हाट्सएप पर तीन तलाक का मैसेज भेज दिया। मैसेज से हैरान पत्नी ने अपने पति के खिलाफ सुलिया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।

******************************

 

नए संसद भवन के लिए आधिकारिक रूप से नोटिफिकेशन हुआ जारी

नई दिल्ली 19 Sep, (एजेंसी): संसद के नए भवन को अब भारत के संसद भवन के रूप में नामित कर दिया गया है। इसे लेकर लोक सभा सचिवालय की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

लोक सभा सचिवालय की तरफ से संसद के नए भवन को भारत के संसद भवन के रूप में नामित करने के लिए जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि, “लोक सभा अध्यक्ष को संसद भवन, नई दिल्ली के परिसर में प्लॉट संख्या 118 पर स्थित संसद के नए भवन को जो मौजूदा संसद भवन के पूर्व में और दक्षिण में रायसीना रोड एवं उत्तर में रेड क्रॉस रोड से लगा हुआ है, को संसद के नए भवन के रूप में अधिसूचित करते हुए प्रसन्नता हो रही है।”

**************************

 

जवान ने की बंपर कमाई, दुनियाभर में 800 करोड़ पार

19.09.2023 (एजेंसी)  –  साउथ के निर्देशक एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म जवान सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के पहले दिन से तहलका मचा रही है।इसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, जो जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं।फिल्म टिकट खिड़की पर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।

जहां पिछले सोमवार से जवान की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जारी है तो वहीं रविवार को फिल्म के कारोबार में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।रिपोर्ट के अनुसार, जवान ने अपनी रिलीज के 11वें दिन (रविवार) 36.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 477.28 करोड़ रुपये हो गया है।जवान सबसे तेज 400 करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने पठान और गदर 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

फिल्म ने दुनियाभर में 800.1 करोड़ रुपये कमा लिए हैं तो वहीं भारत में इसकी कमाई 500 करोड़ रुपये की ओर है।जवान में शाहरुख की जोड़ी साउथ की अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है। इसमें सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है।

खबर है कि जवान सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद नवंबर के अंत तक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।जवान के निर्माताओं और नेटफ्लिक्स के बीच 250 करोड़ रुपये का सौदा हुआ है।

*************************

 

करीना और करिश्मा ने की ट्विनिंग, एक जैसे लुक में लग रहीं कमाल

19.09.2023 (एजेंसी)  –  कपूर खानदान की बेटियां करिश्मा और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्ट्रेसेस में से हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।दिल तो पागल है की एक्ट्रेस करिश्मा ने अपनी छोटी बहन करीना के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों को मैचिंग वाइट और ब्लू चेक शर्ट पहने हुए देखा जा सकता है।

करिश्मा ने शर्ट को डार्क ब्लू और करिना ने लाइट ब्लू कलर की डेनिम जींस के साथ पेयर किया।दोनों ने नो-मेकअप और मेसी हेयर बन लुक चुना। बहनों ने मैचिंग ब्लैक सनग्लासेज के साथ लुक को पूरा किया।करिश्मा ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, कोइंसिडेंटली हमेशा की तरह ट्विनिंग और वीनिंग।

कैप्?शन में उन्?होंने सिस्टर्स और फैमिलीफर्स्ट हैशटैग का इस्तेमाल किया।इस पोस्ट को उनकी भाभी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने लाइक किया।वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा को आखिरी बार जीरो में एक कैमियो में देखा गया था।

उनकी अगली फिल्म मर्डर मुबारक है। दूसरी ओर, करीना के पास जाने जान, द बकिंघम मर्डर्स और द क्रू पाइपलाइन में हैं।

*******************************

 

अभिनेत्री और मॉडल हैं अश्लेषा ठाकुर,जवान में निभाया विजय सेतुपति की बेटी का किरदार?

19.09.2023 (एजेंसी)  –  जवान न सिर्फ शाहरुख खान, बल्कि साल 2023 की भी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिल रहा है।जवान में मौजूद सभी कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसमें एक नाम अश्लेषा ठाकुर का भी है। फिल्म में उन्होंने विजय सेतुपति उर्फ काली गायकवाड़ की बेटी आलिया का किरदार निभाया है।

20 वर्षीय अश्लेषा जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं।उन्होंने साल 2017 में टीवी शो शक्ति अस्तित्व के अहसास की के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। इसी साल अश्लेषा ने फिल्म जीना इसी का नाम है से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वो वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि, अश्लेषा को असल पहचान द फैमिली मैन से मिली, जिसमें उन्होंने मनोज बाजपेयी और प्रियामणि की बेटी धृति का किरदार निभाया था।19 अक्बूटर, 2003 में जन्मी अश्लेषा मुंबई की ही रहने वाली हैं।

उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी मुंबई से ही पूरी की है।काम के मोर्चे पर बात करें तो अश्लेषा अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म पगलैट में भी अभिनय कर चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने शॉर्ट ड्रामा सीरीज गुप्त ज्ञान में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। आखिरी बार उन्हें गुटर गु में देखा गया था, जो अमेजन मिनी टीवी पर उपलब्ध है।

********************************

 

रिवीलिंग आउटफिट पहन मोनालिसा ने शेयर किया बोल्ड पोस्ट

19.09.2023 (एजेंसी)  –  भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा आए दिन अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें फैंस के बीच शेयर कर अक्सर लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। वो जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो वो हर वक्त लाइमलाइट लूट लेती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी ग्लैमरस अदाओं का जलवा बिखेर कर यूजर्स को घायल कर दिया है।

इन तस्वीरों में उनकी बोल्डनेस देख फैंस पानी-पानी हो गए हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री से टीवी में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस करने वाली एक्ट्रेस मोनालिसा काफी पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। उनका हर एक लुक इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही इंटरनेट पर तबाही मचाने लगता है। हाल ही में एक्ट्रेस मोनालिसा का लेटेस्ट फोटोशूट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस की शोख अदाएं देखकर फैंस एक बार फिर से मदहोश हो गए हैं। मोनालिसा ने अपने इस लेटेस्ट फोटोशूट के दौरान सिल्वर कलर की मिनी स्कर्ट और रिवीलिंग क्रॉप टॉप पहना हुआ है।

एक्ट्रेस अपने इस अवतार में बेहद ही ग्लैमरस और बवाल दिखीं। हालांकि फैंस भी उनके इस लुक पर काफी प्यार लूटा रहे हैं। इन फोटोज में मोनालिसा किसी इनडोर सेटअप में एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज देते हुए फोटोशूट करवा रही हैं।

मोनालिसा की इन तस्वीरों पर फैंस लाइक्स और कॉमेंट्स करते हुए हॉट, यू लुक सुपरबोल्ड, अमेजिंग, हार्ट और फायर इमोजी वाले रिएक्शंस दे रहे हैं।

**********************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। नए काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी । छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके द्वारा किसी गए कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा । बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी अच्छा महसूस होगी। महिलाएं बाजार में अपने कीमती समानों को लेकर सतर्क रहे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत बढिय़ा रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजायेंगे। माइग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें। आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे। आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभाएंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बने हुए हैं। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखें, रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

शुभ रंग- मैहरुन

शुभ अंक- 3

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके फेवर में है। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे । आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके काम करने का तरीका पसंद आएगा। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जाएंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाइट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। आपके बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतर कर आपको खुश होने की वजह बनेंगे। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुके हुआ धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। अगर आप कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो घरवालों से विचार विमर्श करना अच्छा रहेगा। मित्रों को अपने घर पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपको सुख और संतोष मिलेगा। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, आपको प्रसन्नता होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):

आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपकी रूचि कलात्मक कार्यों में रहेगी। आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

*************************

 

करुवन्नूर बैंक घोटाला मामला : ईडी ने त्रिशूर में दो और सहकारी बैंकों पर मारे छापे

तिरुवनंतपुरम ,18 सितंबर (एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय ने केरल में करुवन्नूर सेवा सहकारी बैंक ऋण घोटाला मामले में सोमवार को त्रिशूर में दो और सहकारी बैंकों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई शीर्ष सीपीआई (एम) विधायक और पूर्व मंत्री ए.सी. मोइदीन की मंगलवार को कोच्चि में निर्धारित उपस्थिति से एक दिन पहले हुई है। केरल बैंक के उपाध्यक्ष और शीर्ष पूर्व सीपीआई (एम) विधायक एम.के. कन्नन को उन सहकारी बैंकों में से एक में उपस्थित रहने के लिए भी कहा गया था जहां छापेमारी चल रही है।

एक आश्चर्यजनक कदम में, जांच अधिकारी आज सुबह त्रिशूर सेवा सहकारी बैंक और अयानथोल सहकारी बैंक पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार, ईडी अधिकारी त्रिशूर और एर्नाकुलम जिलों में आधा दर्जन अन्य स्थानों पर इसी तरह के ऑपरेशन में लगे हुए हैं। कुछ हफ्ते पहले बैंक घोटाले के संबंध में 150 करोड़ रुपये से अधिक का खुलासा होने के बाद से केंद्रीय एजेंसी मोइदीन जैसे शीर्ष सीपीआई (एम) नेताओं के रडार पर आने के कारण अलर्ट पर है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने सीपीआई (एम) और उसके नेतृत्व पर इस बड़े घोटाले में मुख्य भूमिका निभाने का आरोप लगाया है। इस महीने की शुरुआत में त्रिशूर स्थित उनके घर पर छापेमारी के बाद से मोइदीन ईडी के रडार पर है और वह पहले ही एक बार कोच्चि कार्यालय में जांच एजेंसी के सामने पेश हो चुके हैं।

ईडी इस मामले में काफी सक्रिय है और अब तक पी.सतीश कुमार और पी.किरण को गिरफ्तार कर चुकी है। जारी छापेमारी को गिरफ्तार दोनों लोगों से पूछताछ के तौर पर देखा जा रहा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि दो बार के पूर्व सीपीआई (एम) लोकसभा सदस्य पी.के.बिजू को केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा जा सकता है। ईडी के अधिकारियों के अनुसार, त्रिशूर में करुवन्नूर सर्विस कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड से 150 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है। यह बात सामने आई है कि मोइदीन के निर्देश पर कई ‘बेनामी लोन’ बांटे गए थे।

****************************

 

दिनेश शर्मा ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली ,18 सितंबर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य दिनेश शर्मा ने आज राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली।
सभापति जगदीप धनखड़ ने संसद के विशेष सत्र के पहले दिन कार्यवाही शुरू होने पर श्री शर्मा को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलाई।

शर्मा को हरद्वार दुबे के निधन से खाली हुई सीट पर उप चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर राज्यसभा के लिए चुना गया था। उन्होंने हिन्दी में शपथ ली।

******************************

 

शिवसेना विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्यता याचिकाओं पर फैसले में देरी पर महाराष्ट्र स्पीकर की आलोचना की

नई दिल्ली ,18 सितंबर (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके खेमे के खिलाफ दायर अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में देरी के खिलाफ शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट द्वारा दायर याचिका पर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर की आलोचना की।

प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़, जे.बी. पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ ने उन सांसदों की अयोग्यता पर फैसले में देरी के मुद्दे पर कड़ी आलोचना की, जिन्होंने ठाकरे गुट को छोड़ दिया और शिंदे समूह के साथ गठबंधन कर लिया। सीजेआई ने कहा कि स्पीकर को सुप्रीम कोर्ट की गरिमा का पालन करना होगा और उनके फैसले को चार महीने बीत चुके हैं।

उन्होंने कहा, और हम केवल नोटिस के स्तर पर हैं। अदालत ने पूछा कि उसके 11 मई के फैसले के बाद क्या कार्रवाई की गई, जिसमें उसे उचित समय के भीतर याचिकाओं पर फैसला देने के लिए कहा गया था। अदालत ने टिप्पणी की कि अध्यक्ष अपने पैर खींचना जारी नहीं रख सकते और निर्देश दिया कि वह संबंधित मामले की सुनवाई एक सप्ताह से पहले नहीं करेंगे।

शीर्ष अदालत ने 14 जुलाई को नोटिस जारी किया था और नार्वेकर और शिंदे से दो सप्ताह की अवधि के भीतर जवाब मांगा था। शिवसेना-यूबीटी नेता सुनील प्रभु द्वारा दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि स्पीकर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री के रूप में अवैध रूप से जारी रखने की अनुमति देने के लिए अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में देरी कर रहे हैं, जिनके खिलाफ अयोग्यता याचिकाएं लंबित हैं।

शिंदे और उनके खेमे के खिलाफ लंबित अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने में अध्यक्ष द्वारा की गई देरी के खिलाफ ठाकरे गुट ने 4 जुलाई को शीर्ष अदालत का रुख किया था। 11 मई को सुप्रीम कोर्ट की एक संविधान पीठ ने निर्देश दिया था कि महाराष्ट्र स्पीकर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोपी शिंदे सहित 16 शिवसेना विधायकों के खिलाफ उचित समय में अयोग्यता याचिकाओं पर फैसला करना चाहिए।

शीर्ष अदालत ने 29 जून को अपने फैसले में उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद पर बहाल करने से इनकार कर दिया था, क्योंकि उन्होंने सदन में शक्ति परीक्षण का सामना करने से पहले स्वेच्छा से अपना इस्तीफा दे दिया था। पांच न्यायाधीशों ने सर्वसम्मति से माना था कि तत्कालीन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा बहुमत साबित करने के लिए ठाकरे को बुलाया जाना उचित नहीं था, लेकिन उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद खाली होने के बाद शिंदे को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करना उचित था, क्योंकि ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था।

प्रभु के स्थान पर भरत गोगावले (शिंदे गुट से) को शिवसेना के मुख्य सचेतक के रूप में मान्यता देने के अध्यक्ष द्वारा लिए गए निर्णय को कानून के विपरीत घोषित करते हुए सीजेआई चंद्रचूड़ के नेतृत्व वाली संविधान पीठ ने कहा था कि यह राजनीतिक दल है, न कि विधायक दल सदन में सचेतक और दल के नेता की नियुक्ति करता है।

*********************************

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार-सांसद मेनका

कुड़वार/सुल्तानपुर (एजेंसी)। सीएचसी में आयुष्मान मेले का शुभारंभ करते हुए सांसद मेनका गांधी ने 101 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पी हैं। उनके नेतृत्व में देश महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। दौरे के तीसरे व अंतिम दिन सांसद ने सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने आयुष्मान भव के तहत अपने ब्लड प्रेशर की जांच करवाई। इसके बाद 101 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।

कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दिया जा रहा कार्ड जीवन रक्षक साबित हो रहा है।इसके पहले सांसद ने शहर के पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित भाजपा के आईटी सेल के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कहा कि आगामी चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने पार्टी के लोगों को साइबर के हर क्षेत्र में सक्रिय रहने की सलाह दी।विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दोपहर बाद सांसद सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रामचंद्र मिश्र, प्रतिनिधि रणजीत कुमार, शशीकांत पांडेय व विजय सिंह रघुवंशी समेत अन्य मौजूद रहे।

पात्र राशन कॉर्ड धारक स्वयं बना सकेंगे अपना आयुष्मान कार्ड-डा.ओमप्रकाश

सुल्तानपुर। आयुष्मान कार्ड योजना के जरिए 5 लाख तक का इलाज करानेके लिए लाभार्थियों को अब भटकना नहीं पड़ेगा। 6 यूनिट या उससे अधिक यूनिट के राशन कार्ड धारक अब अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं बना सकते हैं इसके लिए लाभार्थी को अपने मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर बेनेफिशरी आईडी से अपना आधार कार्ड नंबर डालकर आयुष्मान कार्ड बनाना होगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड अब लाभार्थी स्वयं बना सकते हैं।

लाभार्थियों को इसके लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में आयुष्मान ऐप डाउनलोड करना होगा इसके बाद उन्हें बेनेफिशरी आईडी का ऑप्शन चुनकर खुद आईडी से अपना आधार कार्ड नंबर डालकर लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं बना सकते हैं। इसके पहले आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उन्हें पंचायत सहायक या अन्य माध्यमों का सहारा लेना पड़ता था अब लाभार्थी स्वयं अपना कार्ड बना सकते हैं और सरकारी एवं चयनित निजी चिकित्सालय में 5  लाख तक का इलाज निशुल्क करा सकते हैं। सीएमओ श्री चैधरी ने जनपद के जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियो, मीडिया बंधुओ से अपील किया है कि वह सरकार के इस नए नियम की जानकारी अपने स्तर से जनमानस में प्रसारित कर अधिक से अधिक नागरिकों को अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं बनवाने के लिए प्रेरित करें, जिससे सरकार के अति महत्वाकांक्षी योजना का लाभ जन जन तक पहुंच सके।

*********************************

 

प्रधानमंत्री ने दिव्यांग नाम देकर दिव्यांगजन के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया- मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय का निरीक्षण किया*

लखनऊ 18 Sep, (एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्यांग नाम देकर दिव्यांगजन के जीवन में परिवर्तन लाने का काम किया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार दिव्यांगजन के सम्मान व उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री जनपद गोरखपुर में संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय का निरीक्षण करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया। एक शिक्षक ने उनकी बातों को संकेतों के जरिये छात्र-छात्राओं तक पहुंचाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उन्हें उपहार भी भेंट किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकेत राजकीय मूक बधिर विद्यालय में छात्रावास का निर्माण कर इसे आवासीय विद्यालय के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के दिव्यांग बच्चों को काफी राहत मिलेगी व उनकी प्रतिभा का विकास होगा। बच्चों की प्रतिभा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में किया जा सकता है। यह बच्चे समाज के लिये पे्ररणा के स्रोत होगें। आवासीय विद्यालय में बच्चों को सुरक्षित वातावरण दिया जाएगा। उन्होंने संकेत विद्यालय तक आवागमन की असुविधा दूर करने के लिए जिलाधिकारी व नगर निगम को निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी दिनों बाद इस विद्यालय में आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। पहले इस विद्यालय का भवन जर्जर था, प्रदेश सरकार ने यहां नया भवन बनवा दिया है। विद्यालय के ऐसेबच्चे जो कम बोल और सुन सकते हैं, उन बच्चों का कॉक्लियर इम्प्लांट एवं स्पीच थेरेपी द्वारा उपचार व सर्जरी की जाये, इसके लिये केन्द्र और राज्य सरकार धनराशि भी प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

*********************************

 

घर में मृत पाए गए असम कॉलेज के प्रिंसिपल

गुवाहाटी 18 Sep, (एजेंसी): बेहाली डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल जीवन चंद्र नाथ सोमवार को अपने घर में मृत पाए गए। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह अपने घर की छत से गिर गए और उनकी मौत हो गई। हालांकि, हम शव परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।

यह घटना बेहाली के बोरगांग इलाके में हुई जहां नाथ रह रहे थे। अधिकारी ने आगे बताया कि उनका परिवार तेजपुर में रहता है. उन्हें नाथ के निधन के बारे में सूचित किया गया।आगे की जांच चल रही है।

****************************

 

जनवरी के बाद गिर जाएगी कर्नाटक की सरकार, 44 MLA हमारे संपर्क में- BJP नेता के दावे ने मचाया हड़कंप

बेंगलुरु 18 Sep, (एजेंसी): कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में इस समय सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस कार्यसमिति की हैदराबाद में जब दो दिवसीय बैठक हुई, तो वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को मंच पर बोलने नहीं दिया गया, जिसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। भाजपा नेता बसनगौड़ा आर पाटिल ने कहा कि कांग्रेस ने बीके हरिप्रसाद की वरिष्ठता को महत्व नहीं दिया, जिससे वे काफी आहत हैं। यह उनका आंतरिक मामला है।

हरिप्रसाद ने सिद्दरमैया के बारे में काफी कुछ कहा। ये सारे घटनाक्रम बताते हैं कि यह सरकार जनवरी के बाद नहीं रहेगी। पाटिल ने कहा कि 44 एमएलए हमारे संपर्क में हैं। जब हम सत्ता में आ रहे हैं तो हमें विपक्ष का नेता नियुक्त करने की जहमत क्यों उठाना चाहिए।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बीके हरिप्रसाद, मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार भी पहुंचे थे। बीके हरिप्रसाद को मंच पर बोलने नहीं दिया गया, जबकि सिद्दरमैया और शिवकुमार को बोलने का मौका दिया गया। यही नहीं, जब कांग्रेस कर्नाटक में सत्ता में आई तो भी हरिप्रसाद को मंत्री नहीं बनाया। इसी से हरिप्रसाद काफी आहत हैं।

*****************************

 

स्पेशल सेशन शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा, PM मोदी का तंज : रोने धोने के लिए बहुत समय है

नई दिल्ली 18 Sep, (एजेंसी): संसद के नए भवन में विशेष सत्र शुरू हो गया है। इंडिया गठबंधन ने सत्र के पहले दिन चर्चा में शामिल होने का फैसला लिया है। सत्र में 8 विधेयक पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान विपक्ष इस विधेयक पर क्या प्रतिक्रिया देता है यह देखने योग्य होगा।
वहीं सत्र शुरू होते ही विपक्ष माइक बंद किए जाने का आरोप लगाकर हंगामा कर रहा है।

संसद के विशेष सत्र में भाजपा नेता दिनेश शर्मा ने राज्यसभा में संसद सदस्य के रूप में शपथ ली। दिनेश शर्मा को यू.पी. से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था।

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्र शुरू होने से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए सभी सांसदों को आह्वान किया कि वे इस सत्र में संसद के नए भवन में नई उमंग, नए उत्साह से नए संकल्पों को पूरा करने के लिए नए विश्वास से आएं और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जुटें।

उन्होंने कहा कि इस समय सारे देश में उमंग का माहौल और एक नया आत्मविश्वास हम सभी महसूस कर रहे हैं। उसी समय संसद का ये सत्र हो रहा है। ये सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब ये बहुत बड़ा है। ऐतिहासिक निर्णयों के ये सत्र है। इस सत्र की एक विशेषता ये है कि 75 साल की यात्रा अब नए मुकाम से शुरू हो रही है। जिस मुकाम पर 75 साल की यात्रा हुई है, वे अत्यंत प्रेरक पल रही है।

उन्होंने कहा कि संसद का विशेष सत्र अनेक प्रकार से महत्वपूर्ण है। सभी सांसदों से अपील है कि यह सत्र छोटा है। इसलिए इसमें ज्यादा से ज्यादा समय सदस्यों को मिले, वे उमंग उत्साह से भाग लें। रोने धोने के लिए बहुत समय है। जीवन के कुछ पल ऐसे होते हैं जिनमें उत्साह, उमंग, उल्लास होना चाहिए।

*******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version