राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर कुलपतियों का सम्मेलन

नई दिल्ली 27 Oct, (एजेंसी): केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन पर पश्चिमी ज़ोन के कुलपतियों के सम्मेलन में शामिल हुए। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी इस अवसर की मौजूद थे। यहां धर्मेंद्र प्रधान ने एनईपी-2020 के जमीनी कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए इस प्रथम जोन-स्तरीय सम्मेलन के आयोजन सराहना की।

उन्होंने कहा कि एनईपी-2020 जो 2022 में काशी में गंगातट पर शिक्षा समागम से शुरू हुई, आज नर्मदा के पठार पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन तक पहुंची है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए दृष्टिकोण, रोडमैप एवं रणनीतियों को स्पष्ट करने की यह यात्रा भारत का उज्जवल भविष्य निर्मित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। इस एनईपी के प्राथमिकता वाले क्षेत्र भारतीय भाषा, भारतीय ज्ञान परंपरा, कौशल, रोजगार और उद्यमिता शिक्षा हैं। उन्होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि यह क्षेत्रीय सम्मेलन एक नई संस्कृति के विकास और बहु-विषयक शिक्षा की सर्वोत्तम पद्धतियों, एक से अधिक बार प्रवेश-निकास और प्रभावी एनईपी कार्यान्वयन के जरिए सभी के लिए समान अवसरों की राह बनाएगा।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि यह क्षेत्रीय सम्मेलन एनईपी के कई प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श कर रहा है, विशेष रूप से शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षा में स्किल प्रदान करने का इकोसिस्टम, अनुसंधान, शिक्षा में नवाचार और उद्यमिता, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा अंतर्राष्ट्रीयकरण जैसे क्षेत्रों पर।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से निकले दृष्टिकोण, विचार और रोडमैप को सर्वोत्तम पद्धतियों एवं केस स्टडी के एक संग्रह में बदला जाएगा और उसे एनईपी कार्यान्वयन में एक समान दृष्टिकोण लाने के लिए कॉलेज स्तर पर मुहैया कराया जाएगा।

सम्मेलन के दौरान कई तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और गवर्नेंस – उच्च शिक्षा तक पहुंच, सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूहों (एसईडीजी) को समान और समावेशी शिक्षा के मुद्दे, शिक्षा और भविष्य की श्रमशक्ति को कौशल प्रदान करने के बीच तालमेल, कौशल, उद्योग संपर्क और रोजगारप्रदेयता के एकीकरण के माध्यम से समग्र शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता, अनुसंधान एवं विकास, शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण और भारतीय ज्ञान प्रणाली आदि पर पैनल चर्चाएं शामिल थीं। इस कार्यक्रम में यूजीसी के प्रो. एम. जगदीश कुमार व एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जी. सीताराम, कुलपति और प्रख्यात शिक्षाविद् उपस्थित थे।

***************************

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन पर कुलपतियों का सम्मेलन

नई दिल्ली 27 Oct, (एजेंसी): केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के कार्यान्वयन पर पश्चिमी ज़ोन के कुलपतियों के सम्मेलन में शामिल हुए। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी इस अवसर की मौजूद थे। यहां धर्मेंद्र प्रधान ने एनईपी-2020 के जमीनी कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए इस प्रथम जोन-स्तरीय सम्मेलन के आयोजन सराहना की।

उन्होंने कहा कि एनईपी-2020 जो 2022 में काशी में गंगातट पर शिक्षा समागम से शुरू हुई, आज नर्मदा के पठार पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन तक पहुंची है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के कार्यान्वयन के लिए दृष्टिकोण, रोडमैप एवं रणनीतियों को स्पष्ट करने की यह यात्रा भारत का उज्जवल भविष्य निर्मित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। इस एनईपी के प्राथमिकता वाले क्षेत्र भारतीय भाषा, भारतीय ज्ञान परंपरा, कौशल, रोजगार और उद्यमिता शिक्षा हैं। उन्होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि यह क्षेत्रीय सम्मेलन एक नई संस्कृति के विकास और बहु-विषयक शिक्षा की सर्वोत्तम पद्धतियों, एक से अधिक बार प्रवेश-निकास और प्रभावी एनईपी कार्यान्वयन के जरिए सभी के लिए समान अवसरों की राह बनाएगा।

उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि यह क्षेत्रीय सम्मेलन एनईपी के कई प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर विचार-विमर्श कर रहा है, विशेष रूप से शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षा में स्किल प्रदान करने का इकोसिस्टम, अनुसंधान, शिक्षा में नवाचार और उद्यमिता, भारतीय ज्ञान परंपरा तथा अंतर्राष्ट्रीयकरण जैसे क्षेत्रों पर।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां से निकले दृष्टिकोण, विचार और रोडमैप को सर्वोत्तम पद्धतियों एवं केस स्टडी के एक संग्रह में बदला जाएगा और उसे एनईपी कार्यान्वयन में एक समान दृष्टिकोण लाने के लिए कॉलेज स्तर पर मुहैया कराया जाएगा।

सम्मेलन के दौरान कई तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और गवर्नेंस – उच्च शिक्षा तक पहुंच, सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित समूहों (एसईडीजी) को समान और समावेशी शिक्षा के मुद्दे, शिक्षा और भविष्य की श्रमशक्ति को कौशल प्रदान करने के बीच तालमेल, कौशल, उद्योग संपर्क और रोजगारप्रदेयता के एकीकरण के माध्यम से समग्र शिक्षा, नवाचार और उद्यमिता, अनुसंधान एवं विकास, शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण और भारतीय ज्ञान प्रणाली आदि पर पैनल चर्चाएं शामिल थीं। इस कार्यक्रम में यूजीसी के प्रो. एम. जगदीश कुमार व एआईसीटीई के अध्यक्ष प्रोफेसर टी.जी. सीताराम, कुलपति और प्रख्यात शिक्षाविद् उपस्थित थे।

*****************************

 

राशन वितरण घोटाला: ज्योतिप्रिय मलिक ने अपनी गिरफ्तारी में सुवेंदु अधिकारी को बताया मुख्य साजिशकर्ता

कोलकाता 27 Oct, (एजेंसी): पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को करोड़ों रुपये के राशन वितरण भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनकी गिरफ्तारी के पीछे “प्रमुख साजिशकर्ता” बताया। गुरुवार की सुबह उनके आवास पर शुरू हुई मैराथन छापेमारी और तलाशी अभियान के बाद शुक्रवार सुबह उनकी गिरफ्तारी के बाद, राज्य के पूर्व खाद्य और आपूर्ति मंत्री मलिक को अनिवार्य चिकित्सा जांच के लिए जोका के ईएसआई अस्पताल ले जाने से पहले ईडी के साल्ट लेक कार्यालय लाया गया था।

ईडी कार्यालय से निकलते समय उन्होंने मीडियाकर्मियों से संक्षिप्त बातचीत की। मल्लिक ने कहा, “मैं साजिश का शिकार हूं। बीजेपी और सुवेंदु अधिकारी साजिश में शामिल हैं। सुवेंदु ने ही मुख्य रूप से साजिश रची है।” तृणमूल कांग्रेस नेता को दोपहर में कोलकाता में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। पता चला है कि ईडी अधिकारियों ने मलिक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।

सूत्रों ने कहा कि 20 घंटे से अधिक समय तक चली छापेमारी और तलाशी अभियान के दौरान, केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने साल्ट लेक स्थित उनके आवास से कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए। मलिक, जो वर्तमान में राज्य के वन मंत्री हैं, कथित तौर पर शुरू से ही ईडी के जांच अधिकारियों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर रहे थे। सूत्रों ने आगे कहा कि मंत्री के आवास पर गए जांच अधिकारी छापेमारी अभियान की प्रगति के साथ-साथ मंत्री से पूछताछ के बारे में नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में अपने उच्च अधिकारियों को लगातार अपडेट कर रहे थे।

***********************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाकर रखना चाहिए जिससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोगअविवाहित हैं उनका रिश्ता जल्द ही फाइनल हो जायेगा। जो लोग नौकरी करते हैं उनका प्रमोशन तथा ट्रांसफर के योग हैं। इस राशि के उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिए विदेश जाने के योग हैं। आज आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आप एक्टिव रहें, मेडिटेशन करें और अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव लाएं, अच्छा अनुभव करेंगे।

* शुभ रंग- मरून

* शुभ अंक- 7

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर कुछ नया काम शुरू करने का प्लान कर सकते हैं जिससे आपके व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी और आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार का पूरा सपोर्ट आपको मिलेगा। गवर्नमेंट सेक्टर में काम करने वाले अधिकारी वर्ग के लिए दिन फेवरेबल है। कार्यालय में उनको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम बढ़ेगा। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 3

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपके लिए आज का दिन शुभ फलदाई साबित होगा। यदि आप प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं तो आपको कुछ ऐसे प्रोजेक्ट मिल सकते हैं जिसमें आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी और आपको किसी विदेशी प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। कारोबार करने वालों के लिए दिन सामान्य है, आर्थिक स्थिति अच्छी रहने की संभावना है। कॉलेज में पढ़ रहे छात्र अपना कोई काम सीनियर की मदद से पूरा कर लेंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बनी रहेगी, घर के कामों में एक दूसरे की मदद करेंगे जिससे काम जल्दी पूरा हो जाएगा और आप बच्चों के साथ कोई मूवी देखने भी जा सकते हैं। सर्दियों में घर से बाहर पर्याप्त गर्म कपड़े पहन कर ही निकले, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

* शुभ रंग- ब्राउन

* शुभ अंक- 8

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज आपका दिन पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। आप अपने घर को रेनोवेसन का निर्णय ले सकते हैं, जिसके लिए आप बहुत दिनों से सोच रहे थे। परिवार के साथ किसी फंक्शन में जाने की संभावना है, वहां रिश्तेदारों से आपकी मुलाकात होगी लोगों के आते जाते रहने से व्यस्तता बनी रहेगी, कुछ खर्च भी होने की गुंजाइश है। व्यापारिक तथा आर्थिक दृष्टि से स्थिति ठीक रहेगी। आज किसी बड़ी कम्पनी से आपको प्रोजेक्ट मिलेगा यह प्रोजेक्ट आपकी किस्मत भी बदल सकता है, आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- रोज़ पिंक

* शुभ अंक- 1

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। जो विवाहित हैं आज उनके लिए संतान प्राप्ति की राह में आ रही अड़चनें दूर होंगी और उनकी इच्छा पूरी होने की संभावना है। व्यापारि वर्ग को व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी नये ग्राहक जुड़ेंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को आज कार्यस्थल पर काम से थोड़ी राहत मिलेगी और दिन अच्छा बीतेगा। पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र आज कुछ नया करने की सोचेंगे जो करियर में तरक्की लेकर आ सकता है। वैवाहिक लोगों का जीवन सुखमय रहेगा जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 5

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप अपना पूरा ध्यान व्यापार के विकास पर देंगे, भविष्य की रणनीति तैयार करेंगे किसी मित्र के साथ मिलकर कुछ पैसा निवेश करेंगे। भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपके घर कोई मांगलिक कार्यक्रम भी आयोजित हो सकता है, जिससे घर का वातावरण आध्यात्मिक रहेगा। पड़ोस में आपके परिवार का सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने सहकर्मियों के साथ मिल-जुलकर काम करना चाहिए। आज स्कूली छात्रों का मन विद्यालय में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिताओं में ज्यादा लगेगा। कुछ मेडल्स भी जीतेंगे। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। बच्चों के साथ भी कुछ समय बिताएंगे और डिनर भी सब साथ मिलकर करेंगे इससे घर का माहौल सौहार्द्र पूर्ण रहेगा।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 3

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आप कुछ नया सीखने या कुछ नया करने का विचार करेंगे। नौकरी में आपके बॉस आपके काम से खुश होंगे, आपको नया प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। व्यापार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा, आप घर वालों के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं, तो अच्छा दिन है, अवसर मिलेंगे और कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा। स्कूल में पढऩे वाले छात्र आज करियर को लेकर कोई ठोस निर्णय लेने का प्रयास करेंगे कि किस क्षेत्र में आगे बढऩा है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। मन को शांत करने के लिए प्रणायाम करें अच्छा महसूस होगा।

* शुभ रंग- ऑरेंज

* शुभ अंक- 2

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप शांति का अनुभव करेंगे। आज आपका पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी, अपने व्यवहार को संयमित तथा मधुर बनाएं, बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापार करते हैं, तो आज लाभ के योग बन रहे हैं, कहीं निवेश किया है, तो वहां से लाभ के संकेत हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा, ऑफिस में आपको आज सकारात्मक माहौल में काम करके ख़ुशी महसूस होगी। कॉलेज में पढ़ाई करने वाले आगे करियर के लिए सोचेंगे और कोई विदेशी भाषा सीखने का कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। अपने अंदर आत्मविश्वास लाने के मोटिवेशनल स्पीच सुनेंगे।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 7

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आप प्रसन्नता पूर्वक दिन की शुरुआत करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा आप बहुत दिनों से कहीं बाहर घूमने नहीं गए, तो आज आप अपने घर के सदस्यों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, अपना ज्यादा समय घर वालों के साथ बिताएंगे। यदि आप अपना कुछ पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो परिवार वालों से सलाह अवश्य लें। यह आपके व्यवसाय के लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप नई नौकरी ढूंढने के बारे में सोचें। घर में नन्हें मेहमान के आने की संभावना है। आप अपने खानपान और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

* शुभ रंग- सफ़ेद

* शुभ अंक- 7

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा और घर के सदस्यों में आपसी प्रेम तथा विश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यदि आपके बच्चे अभी स्कूल में हैं, तो उनकी कोई बात आपको बहुत प्रसन्न करेगी और आप भी उनके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करेंगे इससे आप दोनों के बीच आपसी प्यार बढ़ेगा। जो लोग फैशन या मीडिया से जुड़े हैं, उनके लिए दिन फेवरेबल है। कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र आज किसी कठिन प्रोजेक्ट को पूरा कर राहत महसूस करेंगे। जो लोग अपनी मनपसंद से विवाह करना चाहते हैं, तो अपने माता पिता से अपने मन की बात करें आज स्वीकृति मिलने के योग हैं। अपना तथा अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए उचित खान-पान पर ध्यान दें।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 6

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आप शारीरिक रूप से स्वस्थ तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। यदि आप मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, तो आज आपको नये ग्राहक मिलेंगे और आपको इसका अच्छा लाभ मिलेगा। आज व्यापार में किए गए कुछ महत्वपूर्ण समझौते भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम कुछ हल्का होगा और आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देने वालों को खुश खबरी मिलेगी, अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है।

* शुभ रंग- सैफरॉन

* शुभ अंक- 2

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके लिए अवसर लेकर आने वाला दिन है। घर से संबंधित किसी काम से आज आप कहीं बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से कोई मामला फंसा हुआ है तो आज वो फाइनल हो सकता है। आज नौकरी ढूंढने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है, कहीं से कॉल आने के योग हैं। आप एक्टिव रहें अवसर अवश्य मिलेगा। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र अपने लिए नए आयाम स्थापित करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय तथा शांति पूर्ण रहेगा। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर के साथ इंटर्नशीप करने का मौका मिलेगा।

* शुभ रंग- काला

* शुभ अंक- 4

*********************************

 

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में मिली बड़ी कामयाबी, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर के 5 आतंकी ढेर

श्रीनगर ,26 अक्टूबर (एजेंसी)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में गुरुवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गए।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार का हवाला देते हुए एक्स पर एक पोस्ट में कहा, लश्कर-ए-तैयबा के तीन और आतंकवादी मारे गए। कुल पांच हो गए। आतंकियों की पहचान की जा रही है। तलाशी अभियान जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी।

पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को उस इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में पांच आतंकवादी मारे गए। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच कई मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें कई आतंकवादियों का सफाया किया गया है।

********************************

 

सहारनपुर पहुंचे सर संघचालक मोहन भागत, श्री कृष्ण मंदिर के शिलान्यास का किया भूमि पूजन

सहारनपुर ,26 अक्टूबर (एजेंसी)। सरसावा के लिए आज का दिन बेहद अहम है। श्री कृष्ण मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में देश भर के साधु-संत जुट रहे हैं, जिसमें सर संघचालक मोहन भागवत बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे हैं। कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने बुधवार को भूमि पूजन कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना भी किया। भूमि पूजन का कार्यक्रम सुबह सात बजे शुरू हो गया। सरसंघचालक मोहन भागवत कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। करीब दो घंटे रुकने के बाद वह सहारनपुर के पंत विहार स्थित श्री कृष्ण ज्ञान मंदिर के रजत जयंती महोत्सव में भी शिरकत करेंगे।

इस महोत्सव के बाद सरसंघचालक दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सुरक्षा के मद्देनजर इसमें पांच सीओ, 16 इंस्पेक्टर, 50 कांस्टेबल, 80 होमगार्ड, यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया है।

***************************

 

बागपत में सीएम योगी करेंगे परियोजनाओं का शिलान्यास

मेरठ ,26 अक्टूबर (एजेंसी)। बागपत जनपद में सीएम योगी आदित्यनाथ आज बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज के मैदान से 351 करोड़ रुपये की 311 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

इससे पहले वह मौजिजाबाद नांगल में श्री शिव गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंग करेंगे। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को दिनभर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी लगे रहे।

सीएम योगी आदित्यनाथ आज हेलीकॉप्टर से मौजिजाबाद नांगल के श्री शिव गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और वहां श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। वहां सीएम करीब पचास मिनट तक रहेंगे और दोपहर बाद हेलीकॉप्टर से ही बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज के लिए रवाना होंगे। वहां करीब 12.25 बजे पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कालेज में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण करेंगे। छात्र-छात्राओं को मंच तक लाने और लेकर जाने के लिए विभाग से अधिकारी नामित कर दिए हैं।

सहारनपुर के झबीरण में जयंत चौधरी खिलाडिय़ों को करेंगे सम्मानित

सहारनपुर जनपद में सरसावा से करीब चार किलोमीटर दूर झबीरण गांव में रालोद मुखिया जयंत चौधरी पहुंचेंगे। वहां पर एशियन खेलों की पदक विजेता प्राची चौधरी का सम्मान समारोह होगा। झबीरण में होने वाले सम्मान समारोह को लेकर बुधवार को रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, जिलाध्यक्ष राव कैसर, चौधरी धीर सिंह, विधायक अशरफ अली खान और पूर्व विधायक नवाजिश आलम ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। कार्यक्रम की सभी तैयारियां कर ली गई है।

*************************

 

आयुष्मान कार्ड बनवाकर इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए : योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर ,26 अक्टूबर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आयुष्मान कार्ड बनवाकर इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कार्ड न होने की दशा में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए विवेकाधीन कोष से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम योगी ने यह निर्देश गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला की समस्या को संवेदनशीलता से देखें।

महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीडि़त की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

***************************

 

पंजाब सरकार के राज में गढ़शंकर बीत के 36 गांव सेहत सुविधाओं से वंचित : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर ,26 अक्टूबर (एजेंसी)। भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि जब प्रदेश की बागडोर अकाली-भाजपा सरकार के हाथों में थी तब गढ़शंकर के बीत इलाके में स्थित बीनेवाल गांव में लोगों को सेहत सुविधाएं मुहैय्या करवाने के लिए अकाली-भाजपा सरकार की तरफ से प्राईमरी हैल्थ सैंटर खोला गया था परंतु प्रदेश की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी के राज में गढ़शंकर बीत के करीब 36 गांव सेहत सुविधाओं से वंचित हो गए हैं।

उक्त विचार खन्ना ने इस मामले पर प्रदेश की आप सरकार को घेरते हुए व्यक्त किए। खन्ना ने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने बेहतर ढंग से चल रहे पी.एच.सी. सैंटरों को डी-ग्रेड कर उन्हें आम आदमी क्लीनिकों में तब्दील कर दिया और अब गढ़शंकर के बीनेवाल स्थित प्राईमरी हैल्थ सैंटर के बंद होने का मामला सामने आने से यह लगता है कि आने वाले समय में प्रदेश के लोग सेहत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हो जाएंगे।

खन्ना ने बताया कि बीनेवाल में अकाली-भाजपा सरकार द्वारा खोले गए इस प्राईमरी हैल्थ सैंटर से बीत क्षेत्र के करीब 36 गांव सेहत सुविधाएं ले रहे थे। इसके पश्चात यह पी.एच.सी. अस्पताल बना दिया गया परंतु आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद इस अस्पताल में सेहत सुविधाओं पर जैसे विराम ही लग गया है। जनता की व्यथा के अनुसार यहां के डॉक्टर 2 बजे ही अस्पताल से भाग जाते थे और अब यहां कोई डॉक्टर ही नहीं मिलता। इस अस्पताल में सभी तरह का साजो सामान व मशीनरी मौजूद है परंतु यहां मरीजों को देखने के लिए कोई डॉक्टर नहीं है।

बीत क्षेत्र के लोगों को गढ़शंकर तथा दूर दराज स्थित अस्पतालों में जाकर सेहत सुविधाएं लेनी पड़ती हैं। खन्ना ने कहा कि अगर जल्द प्रदेश सरकार ने इस अस्पताल को पुन: शुरू न करवाया तो वे इस अस्पताल को पुन:  चलवाने संबंधी अगले संघर्ष की रूपरेखा तैयार करेंगे।

****************************

 

बुखार व पेट दर्द से किशोरी समेत चार की मौत

*जिला अस्पताल में 12 मरीज भर्ती*

चित्रकूट ,25 अक्टूबर (एजेंसी)। बुखार व पेट दर्द से किशोरी समेत चार लोगों को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिजन शव को अपने घर ले गए। इसके अलावा बुखार, जुकाम, खांसी व उल्टी दस्त से ग्रसित 12 मरीज भर्ती हुए है।

बांदा जिले के कमासिन निवासी राजू की पुत्री शंखी (14) को बुखार व पेट दर्द के चलते नाना इंद्रपाल ने बुधवार की सुबह भर्ती कराया। भरतकूप क्षेत्र के भैसौंधा निवासी परदेशी (70), मऊ थाना क्षेत्र के बरिया रामनगर निवासी गनपत (65) व मुख्यालय के भैरोंपागा निवासी गुडिया देवी (55) को परिजनों ने बुखार व पेट दर्द  के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर शवों को अपने घर ले गए। इसके अलावा राजापुर थाना क्षेत्र के पियरिया माफी निवासी रघुवंश कुमार का तीन माह का पुत्र छोटू, अशोह निवासी शांतनु सिंह (40), कैलहा निवासी अमित का चार माह की पुत्री नंदिनी, कर्का पडरिया निवासी पैसुनिया (22), अगरहुंडा निवासी पन्नालाल का तीन वर्षीय पुत्र देवांश, पहरा निवासी अभिलाषा (34), पथरा नया गांव निवासी पुनिया (42), नांदी तौरा निवासी विजय लक्ष्मी (36), मानिकपुर निवासी संतोष की 17 वर्षीय पुत्री सोनम, चकला राजरानी निवासी कमलेश (22), ममसी बुजुर्ग निवासी लवलेश (32), कोलगदहिया निवासी रामप्रसाद (30) को बुखार, पेट दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार व उल्टी दस्त के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

*****************************

 

गैंगस्टर्स के निशाने पर Big Boss विजेता एल्विश यादव, मांगी 1 करोड़ रंगदारी

नई दिल्ली 26 Oct, (एजेंसी) : ‘बिग बॉस ओटीटी 2′ के विजेता एल्विश यादव को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल और महंगी गाड़ियों की वजह से भी चर्चा में रहने वाले एल्विश यादव से रंगदारी मांगी गई है। एल्विश से कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सेक्टर 53 थाने में 25 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में बताया है कि एल्विश को एक नंबर से फोन कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। बताया जा रहा है कि एल्विश को वजीराबाद गांव से फोन किया गया था। मामले में एल्विश ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। मामले को लेकर एसीपी क्राइम वरुण दहिया दोपहर 1:00 बजे प्रेस कान्फ्रेस में जानकारी देंगे। एल्विश यादव एक यूट्यूबर हैं। हाल ही में उन्होंने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में जीत हासिल की थी।

एल्विश यादव एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं, जिनका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम में हुआ था। पेशेवर रूप से, एल्विश यादव एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया व्यक्तित्व हैं। उनके यूट्यूब चैनल एल्विश यादव के इस समय लगभग 14.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उनके पास एल्विश यादव व्लॉग्स नाम से एक और यूट्यूब चैनल है, जहां उनके लगभग 7.5 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। एल्विश यादव इंस्टाग्राम पर भी सक्रिय हैं, जिस पर उनके 16 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं।

******************************

 

ED का बड़ा एक्शन : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के घर छापेमारी, CM गहलोत के बेटे को समन जारी

जयपुर 26 Oct, (एजेंसी) : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को पेश होने का समन जारी किया है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित आवास पर छापेमारी की है। वैभव गहलोत को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम में कथित अनियमितताओं के मामले में पूछताछ के लिए 27 अक्टूबर को तलब किया गया है। वहीं डोटासरा के यहां ईडी छापेमारी पेपर लीक मामले में हो रही है। खबर के मुताबिक, जयपुर के साथ-साथ यह छापेमारी सीकर में भी रही है।

ईडी की छापेमारी पर कांग्रेस नेता आरसी चौधरी ने कहा कि बीजेपी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। गोविंद सिंह डोटासरा की गिनती प्रदेश के बड़े कांग्रेसी नेताओं में होती है। वह गहलोत कैबिनेट में प्राइमरी और सेकेंडरी एजुकेशन विभाग के राज्य मंत्री रहे हैं। लक्ष्मणगढ़ सीट से गोविंद सिंह डोटासरा तीन बार से चुनाव जीत रहे हैं। पहला चुनाव गोविंद सिंह डोटासरा ने केवल 34 वोटों से जीता था। 2013 में राजस्थान में वसुंधरा राजे की अगुवाई में बीजेपी सरकार बनी।

*****************************

 

दशहरा मेले में हुआ विवाद, घर में घुसकर एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मारी गोली

मुजफ्फरपुर 26 Oct, (एजेंसी): बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले के कटरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक ही परिवार के चार सदस्यों को गोली मार दी और फरार हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जजुआर क्षेत्र निवासी हेमा ठाकुर का परिवार बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे खाना खाकर सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने घर में घुसकर गोलीबारी कर दी।

इस घटना में हेमा ठाकुर, उनकी पत्नी मोती देवी, पुत्र अंकित कुमार और अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को इलाज के लिए बैरिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया है।

पुलिस उपाधीक्षक (पूर्वी) सहरियार अख्तर ने बताया के घटना को लेकर पूरी जानकारी ली है। उन्होंने घटना का कारण आपसी विवाद बताया है। बताया जाता है कि दशहरा मेले के दौरान इनका किसी से विवाद हो गया था। डीएसपी पूर्वी ने बताया कि इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

***************************

 

कोहरा बना कालः सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार SUV, 12 लोगों की मौत

चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक) 26 Oct,  (एजेंसी): बेंगलुरु के पास चिक्कबल्लापुर के बाहरी इलाके में बेंगलुरु-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गुरुवार को एक एसयूवी के खड़े ट्रक से टकरा जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना में दो अन्य घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि सुबह की धुंध की वजह से ड्राइवर देख नहीं सका और हादसा हाे गया। चिक्काबल्लापुर के एसपी डी.एल. नागेश ने कहा कि एसयूवी पीछे से एक ट्रक से टकरा गई, इसमें 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं। घटनास्थल का दौरा करने वाले एसपी ने कहा, ” पीड़ित आंध्र प्रदेश से आ रहे थे।”

पुलिस ने कहा कि मृतक आंध्र प्रदेश के गोरंटला का रहने वाले था और बेंगलुरु के होंगसंद्रा में रहते थे। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

**************************

 

मणिपुर : लूटे गए 6 अत्याधुनिक हथियार बरामद, 4 लोग गिरफ्तार

इंफाल 26 Oct, (एजेंसी): मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में लूटे गए छह अत्याधुनिक हथियार बरामद किए हैं और दो आतंकवादियों और दो हथियारबंद लोगों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि संयुक्त सुरक्षा बलों ने थौबल जिले में दो सेल्फ-लोडिंग राइफल, एक इंसास राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और भारी मात्रा में विस्फोटक सहित छह अत्याधुनिक हथियार बरामद किए। पुलिस ने उग्रवादी संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट के दो कट्टर कैडरों को भी गिरफ्तार किया और उनके पास से दो हथियारों के साथ कुछ गोला-बारूद भी बरामद किया गया।

मणिपुर पुलिस ने चुराचंदपुर जिले में दो लोगों को दो हथियारों और कुछ गोला-बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। मणिपुर के दो राष्ट्रीय राजमार्गों – इंफाल-दीमापुर (एनएच-2) और इंफाल-जिरिबाम (एनएच-37) पर वाहनों की आवाजाही लगभग सामान्य हो गई है। हालांकि, संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा एस्कॉर्ट उपलब्ध कराए गए थे।

*************************

 

राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होंगे पीएम, मुस्लिम नेता चाहते हैं मस्जिद की नींव भी रखें पीएम!

अयोध्या 26 Oct, (Rns): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या के राम मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होंगे। मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों ने दिल्ली में प्रधानमंत्री को समारोह के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण दिया। श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के ‘गर्भगृह’ में भगवान राम की मूर्ति की स्थापना के लिए 22 जनवरी, 2024 की तारीख की आधिकारिक पुष्टि की।इस दिन मंदिर के अंदर भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी!

प्रधान मंत्री मोदी को निमंत्रण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की घोषणा के एक दिन बाद जारी किया गया था, जिसमें 22 जनवरी को अयोध्या मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की स्थापना की पुष्टि की गई थी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए लोगों से पूरे देश में मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित करने का भी आग्रह किया था।

प्रधानमंत्री के अयोध्या दौरे से पहले कुछ मुस्लिम नेताओं ने प्रधानमंत्री से नई बाबरी मस्जिद की आधारशिला भी रखने का अनुरोध किया है। 2019 में अयोध्या भूमि विवाद में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले में कहा गया कि 2.77 एकड़ विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा और मुसलमानों को बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए धन्नीपुर में वैकल्पिक 5 एकड़ जमीन दी जाएगी।

जहां मंदिर निर्माण के लिए ‘श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र’ का गठन किया गया, वहीं मस्जिद के निर्माण की देखरेख के लिए ‘इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन’ का गठन किया गया। इंडियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मोहम्मद इस्माइल अंसारी ने कहा, “हमारे प्रधान मंत्री एक शुभ अवसर पर अयोध्या आ रहे हैं। हम उनसे मस्जिद पर भी काम शुरू करने का अनुरोध करते हैं। यह हमारी हार्दिक इच्छा है।”

इंडियन मुस्लिम लीग के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नजमुल हसन गनी ने प्रधानमंत्री मोदी से जामा मस्जिद के इमाम अहमद बुखारी और अखिल भारतीय इमाम संगठन के अध्यक्ष डॉ. इलियासी को साथ आने और धन्नीपुर मस्जिद की आधारशिला रखने का अनुरोध किया।

****************************

 

ED की बड़ी कार्रवाई : ममता सरकार में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवास पर छापेमारी, राशन घोटाले को लेकर चल रही है जांच

कोलकाता 26 Oct, (एजेंसी) : कोलकाता में प.बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवास पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह बंगाल के वन मंत्री के आवास पहुंचे। यह छापेमारी कथित राशन घोटाले से जुड़ी है जिसकी जांच ईडी कर रही है। ज्योतिप्रिय मलिक वन मंत्री बनने से पहले खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे। बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंत्रियों पर पहले भी छापेमारी होती रही है।

ईडी के अधिकारी गुरुवार सुबह बंगाल के वन मंत्री के आवास में दाखिल हुए हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने इस कथित घोटाले में चावल मिल मालिक बकीबुर रहमान को गिरफ्तार किया था। 2004 में एक चावल मिल मालिक के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले रहमान ने अगले दो वर्षों में तीन और कंपनियां खड़ी कर लीं। ईडी अधिकारियों के अनुसार, रहमान ने कथित तौर पर शेल कंपनियों की श्रृंखला खोली और पैसे निकाले।

ईडी के सूत्रों के अनुसार, रहमान ने खाद्य विभाग में गहरे में अपनी जड़ें जमाईं और राशन विभाग में अपने रैकेट के जरिए, जनता के लिए आवंटित खाद्यान्न को अवैध रूप से बेचकर पैसे की हेराफेरी की। ईडी के अधिकारियों ने कहा है कि रहमान के पास कोलकाता और बेंगलुरु में होटल और बार हैं और उन्होंने विदेशी कारें खरीदी हैं। उन्हें कुछ दिन पहले ही ईडी ने गिरफ्तार किया था। ईडी सूत्रों के मुताबिक, जिस समय बकीबुर रहमान कथित तौर पर घोटाले में शामिल थे, उस दौरान ज्योतिप्रिय मलिक खाद्य मंत्री थे। ईडी पहले ही नौकरी घोटाले में मौजूदा खाद्य मंत्री रथिन घोष से पूछताछ कर चुकी है।

***************************

 

लाइव TV डिबेट के दौरान MLA ने BJP उम्मीदवार पर किया हमला

हैदराबाद 26 Oct, (एजेंसी): हैदराबाद में टेलीविजन चैनल पर एक लाइव चुनावी बहस उस समय खराब हो गई, जब बीआरएस विधायक के.पी.विवेकानंद ने भाजपा उम्मीदवार के.श्रीशैलम गौड़ पर शब्‍दों से ही नहीं, हाथ से भी हमला कर दिया। ग्रेटर हैदराबाद के कुतुबुल्लापुर निर्वाचन क्षेत्र से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक ने गौड़ द्वारा कुछ अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के बाद अपना आपा खो दिया और उनका गला पकड़ लिया।

गौड़ ने विवेकानंद को जमीन हड़पने वाला कह दिया, जिस पर सत्ताधारी विधायक भड़क गए। दोनों के बीच तीखी बहस हुई और जब भाजपा उम्मीदवार ने कुछ टिप्पणी की, तो विवेकानंद उनकी ओर बढ़े, उनका गला पकड़ लिया और उन्हें धक्का दे दिया। कार्यक्रम के संचालक ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने गुत्‍थम-गुत्‍था हुए दोनों नेताओं को अलग किया।

इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद दोनों नेताओं के समर्थकों ने बैरिकेड तोड़ दिए और मंच की ओर बढ़ने से रोके जाने पर कुर्सियां फेंकी। पुलिस को हालात पर काबू पाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि दोनों समूह एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। एक तेलुगू टेलीविजन चैनल ने निर्वाचन क्षेत्र में प्रमुख प्रतियोगियों के बीच बहस का आयोजन किया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भाजपा ने बीआरएस विधायक पर हमले की निंदा की और कहा कि यह बीआरएस में हताशा को दर्शाता है कि वे भाजपा से हार रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने बीआरएस विधायक द्वारा भाजपा उम्मीदवार पर हमले की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हैदराबाद और उसके आसपास जमीनों पर कब्जा कर करोड़ों रुपये लूटने वाले बीआरएस विधायक सड़क पर उपद्रवियों की तरह व्यवहार कर रहे हैं। किशन रेड्डी ने कहा कि बीआरएस विधायक ने शारीरिक हमले का सहारा लिया, क्योंकि उनके पास गौड़ के सवालों का कोई जवाब नहीं था। 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा के लिए 30 नवंबर को चुनाव होना है।

*****************************

 

हिमाचल के मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, IGMC शिमला में करवाया गया भर्ती

शिमला 26 Oct, (एजेंसी) : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत खराब होने की खबर सामने आ रही है। सीएम सुक्खू को शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आधी रात के बाद सीएम को अस्पताल लाया गया और फिर यहां पर उन्हें भर्ती किया गया है।

फिलहाल, उनकी सेहत ठीक है और चिंता वाली कोई बात नहीं है। आईजीएमसी के सूत्रों ने सीएम के भर्ती होने की पुष्टि की है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी जानकारी नहीं दी गई है।

जानकारी के अनुसार, देर रात ढाई बजे के करीब सीएम के पेट में दर्द हुआ। इस दौरान उन्होंने सीएम निवास ओक ओवर से आईजीएमसी लाया गया। जांच में पता चला है कि सीएम के पेट में दर्द के अलावा, सूजन भी है। ऐसे में उन्हीं भर्ती कर लिया गया। गौरतलब है कि पांच माह पहले सीएम ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भी इलाज करवाया था।

यहां पर सीएम सुक्खविंदर पांव में दर्द की शिकायत के बाद चेकअप के लिए पहुंचे थे। यहां पर उनका एमआरआई करवाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी।

****************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘मेरी होजा’ 27 अक्टूबर को रिलीज होगी

26.10.2023  –   टी-सीरीज़ द्वारा गायक-संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा का नया गाना ‘मेरी होजा’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। सचेत-परंपरा की जोड़ी की इस नवीनतम प्रस्तुति के टीज़र में प्रशंसकों को उनके द्वारा रचे गए जादू की एक झलक मिल गई है। यह कहना ठीक होगा कि उनकी केमेस्ट्री स्क्रीन पर आग लगा रही है।

सचेत और परंपरा द्वारा स्वरबद्ध और संगीतबद्ध किए गए गाने कुमार द्वारा लिखे गए हैं। तानी द्वारा निर्देशित, म्यूजिक वीडियो के टीजर की झलक प्यार की गर्मजोशी से भरा प्रतीत होता है।

यह जोड़ी हर रिलीज के बाद संगीत का स्तर ऊंचा कर रही है, चाहे वह उनका वायरल ट्रैक ‘मलंग सजना’, ‘दीवानी’ या नवीनतम ‘मेरी होजा’ हो। भूषण कुमार द्वारा निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘मेरी होजा’

27 अक्टूबर को टी-सीरीज़ के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग पयर्टन के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। सही दिशा में मेहनत करेंगे जिससे ज्यादा काम निपटा लेंगे। आज आपको किसी संस्था द्वारा सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। सामाजिक कार्यों के लिए पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते है। आपके मन में बिजनेस को लेकर नए-नए विचार आएंगे।

शुभ रंग – नीला

शुभ अंक – 6

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो

आज अचानक धनलाभ हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है, तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। घर में खुशियों का आगमन होगा। आज आपकी व्यावहारिक प्रवृति को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। संगीत क्षेत्र में रुझान वालों को आज फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर आ सकता है। भाईयों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बड़ों के प्रति आपका व्यवहार अच्छा बना रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक 8

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। कारोबार में आ रही दिक्कतें आज समाप्त हो जायेगी। धन-लाभ के नये रास्ते नजर आयेंगे। अगर आज घर में किसी पार्टी का आयोजन कर रहे हैं तो सभी को दावत दें। आज किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी, जो आपको बिजनेस में काफी फायदा कराएगा। आज दूसरों से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें, लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग – ग्रे

शुभ अंक – 7

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

बिजनेस को लेकर आपको कोई अच्छी डील मिलेगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही कहीं पार्टी करने जायेंगे। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ईमेल आएगा। छात्र अपने करियर को लेकर सोच विचार करेंगे, किसी अनुभवी की सलाह भी लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य़ पहले से बेहतर रहेगा। नया घर लेने के लिए आज आप किसी प्रॉपर्टी डीलर से बात फाइनल करेंगे। अविवाहित जातकों के लिये विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे।

शुभ रंग – ऑरेंज

शुभ अंक- 2

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोई व्यक्ति आपके करियर के लिए खास हो सकता है। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगे। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जायेगा। किसी नये व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। आज आपको कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने वाला है, जिसका इंतजार आप लम्बे समय से कर रहे थे।

शुभ रंग – पीला

शुभ अंक- 1

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपका मान-सम्मान लोगों में पहले से ज्यादा बढ़ेगा। आज जॉब में प्रमोशन के चांस बन रहे है। ऑफिस में आज सहकर्मियों के साथ अंडरस्टेनडींग बढ़ेगी। आज किसी बिजनेस डील के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। धन-लाभ के आसार बन रहे हैं। नवविवाहितों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

शुभ रंग – नीला

शुभ अंक- 9

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आप अपनी प्रतिभा को सही ढग़ से निखार पाएंगे। आज राजनीति शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छे परिणाम लेकर आने वाला रहेगा। आज आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से निकाल लेंगे। आज अपने स्वास्थ्य का सही ढग़ से ध्यान रखें। किसी डाक्टर की सलाह से ही आगे बढ़े। आज कोई सरकारी अधिकारी आपके जमीन से जुड़े मसलों को हल करने में आपकी मदद करेगा। कानूनी मसलों को हल करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

शुभ रंग – पर्पल

शुभ अंक- 9

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपकी कोई खास इच्छा पूरी होगी। दूसरे शहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से बिना वजह ना उलझे। आज प्रियजनों के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, किसी समस्या का समाधान मिलेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करें। आज किसी दोस्त के साथ पार्टी में जायेंगे। घर में नन्हें मेहमान के आने से उत्सव जैसा माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

धनु राशि के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। छोटे बच्चों को आज पिता से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आज घरवालों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। आज बिजनेस में बढ़ोत्तरी के चांस हैं। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते है। शाम को दोस्तों के साथ पार्टी करने जा सकते हो। आपके व्यापार में दो गुना वृद्दि हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई डिस बनाना सीखेंगी। वकालत की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े वकील से सलाह मिलेगी।

शुभ रंग – लाल

शुभ अंक- 1

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। काम-धंधे में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे, लेकिन पहले से योजना बनाकर चलने की जरूरत है। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज रिश्ते में मिठास भरने का दिन है।

शुभ रंग – गुलाबी

शुभ अंक- 3

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं। आज आपको कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, धैर्य के साथ काम करें। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। स्वास्थ्य आज पहले से ज्यादा फिट रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 3

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा। नियमित योग करने से आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बढिय़ा रहेगा।

शुभ रंग – हरा

शुभ अंक- 6

********************************

 

‘स्टारफिश’ का टीज़र जारी

25.10.2023  –  भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़ और ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के संयुक्त तत्वावधान में निर्मित फिल्म ‘स्टारफिश’ का टीज़र जारी कर दिया गया है। खुशाली कुमार, मिलिंद सोमन, तुषार खन्ना, और एहान भट स्टारर यह थ्रिलिंग ड्रामा अंडरवॉटर दुनिया पर आधारित है। अखिलेश जयसवाल द्वारा निर्देशित ‘स्टारफिश’ वीना नायक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब ‘स्टारफिश पिकल’ पर बेस्ड है।

‘स्टारफिश’ एक साहसिक कहानी है जो अतीत के रहस्यों और अपरंपरागत जीवन विकल्पों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की कहानी एक कुशल व्यावसायिक गोताखोर तारा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए एक रहस्य है। वह एक मजबूत लड़की है जो सामाजिक परंपराओं को चुनौती देती है और अपने अतीत को स्वीकार करती है। तारा के जीवन में अप्रत्याशित मोड़ तब आता है जब वह गुरुजी से उनकी एक ट्रान्स पार्टी में मिलने जाती है।

देखने वाली बात यह है कि यह मुलाकात उसके जीवन को कैसे बदल देती है? इस बात का खुलासा स्क्रीन पर फिल्म के क्लाइमेक्स में किया गया है। ‘स्टारफ़िश’ 24 नवंबर को रिलीज़ होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

मोदी सरकार के मंत्री के बेटे ने राजनीति छोड़ने का किया ऐलान, लिखी भावुक पोस्ट

मुंबई 25 Oct, (एजेंसी)-मोदी सरकार में मंत्री नारायण राणे के परिवार से बड़ी खबर सामने आई है। खबर उनके बेटे नीलेश राणे को लेकर है। नीलेश ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पोस्ट डालकर कहा कि उनका सक्रिय राजनीति में मन नहीं लग रहा है, इसलिए अब वो इससे संन्यास ले लेंगे। निलेश राणे ने X पर लिखा कि , नमस्ते, मैं सक्रिय राजनीति से स्थायी रूप से अलग हो रहा हूं, अब बिना किसी अन्य कारण के राजनीति में कोई रुचि नहीं है।

उन्होंने लिखा- मैं आप सभी का बहुत आभारी हूं जिन्होंने पिछले 19/20 वर्षों में मुझे इतना प्यार दिया, जब कोई कारण नहीं था तब मेरे साथ बने रहे, मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे भाजपा में इतना प्यार मिला और मुझे भाजपा जैसे महान संगठन में काम करने का अवसर मिला। बता दें कि नीलेश राणे जब कांग्रेस पार्टी में थे, तब वो साल 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव में रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और जीते।

नीलेश राणे 2014 में भी उसी लोकसभा सीट से चुनाव में खड़े हुए, लेकिन उस समय वो शिवसेना नेता विनायक राउत से हार गए थे। राणे साल 2009 से 2017 तक कांग्रेस पार्टी में थे। इसके बाद साल 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे।

***********************

 

शिंदे ने मराठाओं को न्याय और आरक्षण देने के लिए छत्रपति के सामने सिर झुकाया और प्रण किया

मुंबई 25 Oct, (एजेंसी): महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और बालासाहेब्‍यांची शिवसेना के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर के सामने झुककर मराठा समुदाय को आरक्षण देने और उन्हें न्याय दिलाने के लिए शरीर में खून की आखिरी बूंद तक लड़ने की कसम खाई। देर शाम आज़ाद मैदान में अपनी दूसरी दशहरा रैली को संबोधित करते हुए एक भावनात्मक क्षण में शिंदे ने अपना भाषण छोटा कर दिया। उन्‍होंने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर मराठा आरक्षण के लिए गंभीर प्रतिबद्धता जताई।

उन्‍होंने कहा, “मैं भी एक मराठा हूं और मैंने अपने पूरे जीवन में समुदाय के लिए बहुत कठिन संघर्ष किया है। मैं छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने शपथ लेता हूं कि मराठों के लिए कोटा किसी भी अन्य समूह के आरक्षण को परेशान किए बिना दिया जाएगा… सभी हमारे लोग हैं और किसी भी समुदाय के साथ अन्याय नहीं होगा। मैं मराठा युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी हताश कदम (आत्महत्या) का सहारा न लें।” शिंदे ने शिवसेना-यूबीटी पर हमला बोलते हुए कहा कि वह एक गरीब किसान परिवार से हैं और आज इस पद तक पहुंचने के लिए उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया, लाठियां खाईं और जेल भी गए।

शिंदे ने कहा, “तुम्हारे खिलाफ कितने मामले हैं, कितनी बार तुमने बेंत की मार खाई है? जो लोग बालासाहेब ठाकरे की विरासत के उत्तराधिकारी होने का दावा करते हैं, उन्हें पहले अपने आचरण की जांच करनी चाहिए… वे ‘देना’ बैंक नहीं हैं, बल्कि ‘लेना’ बैंक हैं। मुझे सत्ता की लालसा नहीं है और मैं एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करता हूं, मैं व्यापार के लिए दावोस (स्विट्जरलैंड) जाता हूं या मलिन बस्तियों में नालियों और सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण करता हूं…।” सीएम ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे 2004 से ही सीएम पद का लालच कर रहे थे और इसके लिए उन्होंने शरद पवार से मिलने के लिए दो दूत भेजे थे। उन्‍होंने बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व के मुद्दे को धोखा दिया।

उन्होंने कहा, “हमारे लिए, बालासाहेब ठाकरे के आदर्श हमारे सिद्धांत हैं, लेकिन कितनी बार आपने पैसे और सत्ता के लिए उनसे समझौता किया है। कल, यह आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर उनकी पार्टी (शिवसेना-यूबीटी) कांग्रेस में विलय कर ले या एआईएमआईएम या हमास, हिज्बुल और लश्कर-ए-तैयबा के साथ उससे हाथ मिला ले।… उन्हें आम शिवसैनिकों की परवाह नहीं है, उन्हें केवल अपने परिवार की चिंता है।”

मुख्यमंत्री ने निवेश के मामले में राज्य को पीछे धकेलने के लिए ठाकरे पर निशाना साधा और दावा किया कि केवल एक साल में, “(उपमुख्यमंत्रियों) देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के साथ” महाराष्ट्र एफडीआई में शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है, सभी मोर्चों पर विकास तेजी से हो रहा है और लोग प्रगति से खुश हैं।” शिंदे ने लोगों से 2024 के चुनावों में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से कम से कम 45 सीटें भाजपा को देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने का आह्वान किया।

*******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version