आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत व्यस्थ रहेगा। आज आपको दफतर में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिये दिन ठीक रहेगा, आज आप कुछ नया सीखेंगे। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिये लाभदायक साबित होगा। बड़े अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन होने की संभावना बढ़ सकती है। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा । कन्या पक्ष को तरक्की मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 7

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपका दिन पॉजिटिव रहेगा। आप अच्छे काम में अपना योगदान दे सकते हैं, इससे समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी मां आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। पुरानी जायदाद के लेन देन के काम से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा है। आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से आपका मिलना हो सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिलने के योग हैं। आप लवमेट्स के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे, समय की अभाव के चलते आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। फिर भी आपको घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से काम करने का ऑफर मिल सकता हैं।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करने में सफल होंगे। पिता को आप पर गर्व होगा महसूस होगा। छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नये कोर्स के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आज आपको बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। जॉब कर रहे लोगों को आज काम करने में आसानी होगी, काम तय समय में पूरा होगा। होटल या रेस्टोरेंट का कारोबार कर रहे लोगो के लिये दिन बढिय़ा रहेगा। आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगा। कार्य स्थल पर आज आपको अपने सहकर्मियों से सपोर्ट मिलाता रहेगा।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 4

सिंह राशि:

आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है। आज आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, घरवालों के सहयोग से आप हर काम को से संभाल लेंगे। आप घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी कराने में जुटे हैं तो आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर को लेकर सलाह मांग सकता है, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। सेहत की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार में मधुरता बनाएं। किसी भी कार्य में ओवर कॉन्फीडेंस न दिखाए और कार्यों को सोच विचार कर के करें।

* शुभ रंग- पीच

* शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ बातें साझा कर सकते हैं । बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सपोर्ट करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिये दिन लकी रहेगा। किसी कस्टमर से आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आपके नेचर में लचीलापन रहेगा, लोगों को अपनी बातें सरल भाषा में समझायेंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने ऑफिस के सहयोगियों और मित्रों से परामर्श अवश्य करें। आपके लिए आज बिजनेस में धन लाभ का योग बन रहा है।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 7

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आपको अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने की जरूरत है। आज आप करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिये आपको ज्यादा भागदौड़ करनी करनी पड़ सकती है। आज आप जीवनसाथी व बच्चों के साथ खरीदारी करने के लिए जा सकते हैं। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। नवविवाहित दंपत्ति किसी टूर पर जायेंगे, वहां एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज बच्चों के किसी काम में आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से बात-चीत बढ़ाने की जरूरत है। आप कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे, आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर आंख बंद कर के विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी पैसों की समस्या का समाधान खोज लेंगे, जिससे आपकी फर्म को अच्छा लाभ होगा।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिये बहुत ही अच्छा रहेगा है। आप अपने काम को मन लगा कर करेंगे। जो लोग शादी-शुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं, आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। लोहे का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम मिलेगा। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी लग सकती है। व्यापार में नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी खरीदने के लिए सोच सकते हैं।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 9

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन आपको काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। मकर राशि की जो महिलाएं व्यपार के क्षेत्र से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। फल से जुड़ा व्यवसाय कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा और उससे वह मोटी कमाई करेंगे। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग करने के लिये जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ ही अच्छी सेहत के लिये आप रूटीन एक्सरसाइज करेंगे। आज आपके अच्छे कामों को देखकर लोग आपसे बहुत कुछ सीखना चाहेंगे।

* शुभ रंग- बैगनी

* शुभ अंक- 3

कुम्भ राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनासाथी से व्यापार की कोई बात शेयर करने से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप किसी बात में बेवजह उलझे रहेंगे। काफी समय से नौकरी खोज रहे लोगों को किसी कंपनी से जॉब ऑफर आएगा। पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। लव कपल्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।

* शुभ रंग- काला

* शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सहयोग मिलेगा, धन के मामले में आपके पिता से मदद मिलेगी। परिवार में लोगों के बीच अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। शाम को आप परिवार के साथ किसी आयोजित कार्यक्रम में जा सकते हैं। आज जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ़ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनायेगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे।ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे। आज डेयरी उत्पादकों को व्यापार मे अच्छी कमाई होगी।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 2

****************************

 

रेवंत रेड्डी 7 दिसंबर को तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे : कांग्रेस

नई दिल्ली/हैदराबाद ,05 दिसंबर (एजेंसी)। । तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पहली बार जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को अपनी राज्य इकाई के अध्यक्ष अनुमुला रेवंत रेड्डी को मुख्यमंत्री नामित किया।

राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कांग्रेस विधायक दल का नेता रेवंत रेड्डी को नामित करने का फैसला लिया है।

वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस स्वच्छ और सक्षम सरकार देगी, जो राज्य में सुशासन लाएगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह 7 दिसंबर को होगा।

वेणुगोपाल ने कहा कि सोमवार को कांग्रेस विधायक दल ने नए सीएलपी नेता का नाम तय करने के लिए हैदराबाद में बैठक की।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, प्रदेश प्रभारी माणिकराव ठाकरे, दीपा दास मुंशी, के.जे. बैठक में जॉर्ज और अजॉय कुमार भी शामिल हुए।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य के सीएलपी नेताओं ने कांग्रेस को भारी जनादेश देने के लिए तेलंगाना के लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही, बड़े पैमाने पर प्रचार करने के लिए पार्टी अध्यक्ष खडग़े, सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कांग्रेस नेतृत्व को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि सीएलपी ने फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ दिया। मंगलवार दोपहर को ठाकरे और शिवकुमार ने खडग़े को रिपोर्ट सौंपी।
वेणुगोपाल ने कहा, रिपोर्ट मिलने पर कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी नेतृत्व में शामिल नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद रेवंत रेड्डी को नामित करने का फैसला लिया। 2014 में राज्य गठन के बाद कांग्रेस ने पहली बार तेलंगाना में जीत हासिल की है। कांग्रेस ने कल्वकुंतल चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ बीआरएस को हराया।

*******************************

 

आंध्र प्रदेश से टकराया साइक्लोन मिचौंग, अगले 3 घंटे काफी अहम

अमरावती 05 Dec, (एजेंसी)-साइक्लोन मिचौंग ने आंध्र प्रदेश में दस्तक दे दी है। दोपहर 1 बजे तूफान आंध्र प्रदेश के बापटला में नेल्लोर-मछलीपट्‌टनम के बीच लैंडफॉल कर गया। तूफान के टकराने के बाद हवाएं 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जो 110 KMPH तक पहुंच सकती हैं। तूफान का असर अगले 3 घंटे तक रहेगा।

साइक्लोन को लेकर आंध्र प्रदेश में हाई अलर्ट है। भारत के मौसम विभाग, आईएमडी (IMD) ने कहा कि गंभीर चक्रवात ‘मिचौंग’  के मद्देनजर मंगलवार को ओडिशा के दक्षिणी जिलों में बारिश जारी है। आंध्र प्रदेश सरकार ने आठ जिलों (तिरुपति, नेल्लोर, प्रकाशम, बापटला, कृष्णा, वेस्ट गोदावरी, कोनसीमा और काकीनाडा) के लिए अलर्ट जारी किया था। पुडुचेरी में तटीय इलाकों में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहां शाम 6 बजे तक आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

********************************

 

हार की हताशा या दरार का डर…कल होने वाली INDIA गठबंधन की बैठक टली

नई दिल्ली 05 Dec, (एजेंसी) – पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने से इंकार करने के बाद बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि कल यानी बुधवार (6 दिसंबर) को होने वाली बैठक फिलहाल टाल दी गई है। बैठक की नई तिथि क्या है इसके बारे में पता नहीं चला है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अलग अलग वजहों के चलते बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई थी।

कांग्रेस का कहना है कि सभी पार्टियों से बात करके एक दो हफ्ते में बैठक की नई डेट तय की जाएगी। इससे पहले भी इंडिया गठबंधन की तीन बैठकें हो चुकी हैं। इंडिया गठबंधन की पहली बैठक पटना में आयोजित की गई थी। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने इस बैठक की अगुआई की थी। इंडिया गठबंधन की पहले बैठक 23 जून को हुई थी। इसके बाद इंडिया गठबंधन की दूसरी बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में बुलाई गई थी।

*******************************

 

आम आदमी पार्टी की उल्टी गिनती शुरू: जयवीर शेरगिल

चंडीगढ़ 05 Dec, (एजेंसी): भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और पंजाब में आप का सूर्य जल्द ही अस्त हो जाएगा। यहां जारी एक बयान में, शेरगिल ने कहा कि आप ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कुल 205 सीटों पर चुनाव लड़ा था और वह सभी सीटें हार गई है।

ऐसे में पार्टी को मध्य प्रदेश में मात्र 0.53 प्रतिशत वोट, छत्तीसगढ़ में 0.93 प्रतिशत वोट और राजस्थान में 0.38 प्रतिशत वोट पड़े। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की महिला वोटरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास का स्पष्ट संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ की महिला मतदाताओं ने जिस तरह से विश्वासघात का बदला लिया है, वैसे ही पंजाब की महिला वोटरों द्वारा बदला लिया जाएगा।

शेरगिल ने पंजाब की महिला वोटरों के बारे में विशेष रूप से बात करते हुए कहा कि उनसे विश्वासघात और पीठ में छुरा घोंपना यह दर्शाता है कि अपनी एडवरटाइजिंग पार्टी (आप) सरकार ने पंजाब में महिलाओं के साथ कितना बड़ा धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये देने के चुनाव पूर्व किए वादे को तोड़ने के बाद आप सरकार पंजाब के लोगों के सामने पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। इस क्रम में, आप को पंजाब में सत्ता संभाले हुए एक साल नौ महीने हो गए हैं, लेकिन उन्होंने अपना मुख्य चुनावी वादा पूरा न करके लगभग 1.31 करोड़ पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह से अभी तक वंचित रखा है।

शेरगिल ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए, कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये बर्बाद किए, लेकिन इन राज्यों के लोगों ने इनका फर्जी पंजाब मॉडल नहीं खरीदा और आप को नोटा से भी कम वोट मिले।

ऐसे में भाजपा नेता ने सवाल किया कि अगर मान सरकार अन्य राज्यों में पार्टी के दायरे का विस्तार करने और अरविंद केजरीवाल की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयास में करोड़ों रुपये बर्बाद कर सकती है, तो फिर सरकार अपने ही राज्य में महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति महीना वित्तीय सहायता देने के अपने वादे को पूरा क्यों नहीं कर रही है।

शेरगिल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को मीडिया में रोजाना अपनी तस्वीर देखने का इतना शौक है कि करोड़ों रुपये का फंड राज्य के लोगों की भलाई के लिए इस्तेमाल करने की बजाय अपने प्रचार पर खर्च किया जा रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यह अब सबके सामने आ चुका है कि आप ने झूठे वादे करके पंजाब में सत्ता हासिल की है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की महिला वोटरों को धोखा देकर आप ने बहुत बड़ी गलती की है। पंजाब की महिला मतदाता इस अराजकतावादी अहंकारी पार्टी (आप) की सरकार को राज्य में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों में सबक सिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने आप को बड़े झूठों की पार्टी करार दिया।

******************************

 

तिरुपति मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष एक ईसाई को बनाने से शुरू हुआ विवाद

*हिंदू विरोधी हैं जगन मोहन रेड्‌डी, शुरू हुई सियासी जंग*

*लोगों ने राज्य सरकार से पूछा- जिसे हिंदू धर्म में आस्था नहीं, उसे जिम्मेदारी क्यों दी..?*

नई दिल्ली , 05 दिसंबर (एजेंसी)। देश के सबसे अमीर तिरुमाला तिरुपति मंदिर के ट्रस्ट (तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम) के लिए तिरुपति से विधायक भुमना करुणाकर रेड्डी को अध्यक्ष बनाया गया है। आंध्रप्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने इनकी नियुक्ति की थी।  उनके अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही राज्य में विवाद पैदा हो गया था। वजह ये थी कि करुणाकर रेड्डी का परिवार ईसाई धर्म को मानता है। आंध्र सरकार के इस फैसले पर तेलुगुदेशम पार्टी (टीडीपी) व कई विपक्षी पार्टियों ने सवाल उठाया है। अब चुनाव नजदीक आते ही सीएम जगन मोहन रेड्‌डी के भी ईसाई होने को लेकर हंगामा शुरू हो गया है।

टीडीपी के प्रदेश सचिव बुच्ची राम प्रसाद ने पूछा है कि हिंदू धर्म में आस्था न रखने वाले व्यक्ति को मंदिर का अध्यक्ष कैसे बना सकते हैं। सबको पता है कि वे ईसाई धर्म मानते हैं, उनके ईसाई लोगों से संबंध हैं। उनकी बेटी की शादी ईसाई रीति-रिवाजों से हुई थी। वहीं उन्होंने सीएम जगन मोहन रेड्‌डी के भी हिंदू विरोधी होने को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।  टीडीपी सचिव बुच्ची राम प्रसाद ने आरोप लगाया कि वह राजनीति में आने से पहले एक नक्सली कार्यकर्ता थे और उन्होंने अतीत में भगवान वेंकटेश्वर पर निंदनीय टिप्पणी की थी। हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले ऐसे शख्स को तिरुमाला तिरुपति मंदिर ट्रस्ट का अध्यक्ष कैसे बनाया जा सकता है।

सरकार के फैसले से साबित होता है कि इस पद को सरकार राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कटाक्ष किया कि सीएम जगन मोहन रेड्‌डी भी ईसाई होने के चलते कई बार हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा चुके हैं।  उन्होंने दावा किया कि अध्यक्ष के रूप में पिछले शासन के दौरान भी करुणाकर रेड्डी ने यह घोषणा करके हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया था कि तिरुमाला में सात पहाड़ियां नहीं बल्कि केवल पांच पहाड़ियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों और हिंदू संगठनों के विरोध के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा था।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और बीजेपी नेता आईवाईआर कृष्ण राव ने भी करुणाकर को अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए जगन सरकार की आलोचना की। ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर चुके राव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड के प्रमुख का पद एक राजनीतिक नियुक्ति बन गया है। उन्होंने कहा, “केवल उन्हीं लोगों को टीटीडी अध्यक्ष नियुक्त किया जाना चाहिए, जिनकी भगवान में असीम आस्था है। उन्होंने कहा कि सरकार को लगता है कि हिंदू संगठनों पर विवादास्पद फैसले लेने पर भी कोई सवाल नहीं उठाएगा।

उन्होंने कहा,”जितनी जल्दी हिंदू धार्मिक संस्थानों के नियंत्रण से सरकार दूरी बनालेगी, हिंदू धर्म के लिए उतना ही बेहतर होगा। वैसे यह दूसरी बार है, जब करुणाकर रेड्डी को अध्यक्ष बनाया गया है। जगन मोहन रेड्डी के पिता वाई एस राजशेखर रेड्‌डी जब आंध्र प्रदेश के सीएम थे, तब उन्होंने 2006-2008 में करुणाकर को ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया था। अब 15 साल बाद उन्हें फिर से यह मौका दिया गया है। करुणाकर रेड्डी तिरुपति से दो बार (2012 और 2019) विधायक हैं।

उन्होंने वर्तमान अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी की जगह ली है। वह दो साल के लिए इस पद पर रहेंगे। अध्यक्ष का चयन विशेषज्ञों का एक पैनल करता है। यह पैनल पद के प्रमुख दावेदारों की योग्यता और उनके अनुभव की समीक्षा करता है। इन उम्मीदवारों को विभिन्न व्यक्ति, संगठन या राजनीतिक संस्थाएं नामांकित या अनुशंसित करती हैं। पैनल इन उम्मीदवारों की धार्मिक प्रथाओं के बारे में उनके ज्ञान और समझ का आकलन करता है। इसके अलावा मंदिर और उसके भक्तों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का आकलन करता है।

टीटीडी ट्रस्ट प्रमुख मंदिर के मामलों के प्रबंधन और इसके आध्यात्मिक महत्व को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार का नाम पैनल सरकार को अंतिम मंजूरी के लिए भेजता है। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उसे औपचारिक रूप से टीटीडी ट्रस्ट का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया जाता है।

आंध्र प्रदेश धर्मार्थ और हिंदू धार्मिक संस्थान और बंदोबस्ती अधिनियम, 1987 के तहत टीटीडी को चलाया जा रहा है। यह अधिनियम आंध्र प्रदेश में हिंदू मंदिरों और धर्मार्थ संस्थानों के प्रशासन और प्रबंधन के लिए कानूनी ढांचा प्रदान करता है। हालांकि अध्यक्ष की चयन प्रक्रिया का अधिनियम में स्पष्ट रूप से कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

*****************************

 

मिजोरम में पहली बार 3 महिलाओं ने चुनाव जीतकर रचा इतिहास

आइजोल 05 Dec, (एजेंसी): मिजोरम ने इतिहास रचा, जब पहली बार तीन महिला उम्मीदवार 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनी गईं। ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडएमपी) की उम्मीदवार लालरिनपुई ने लुंगलेई पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की और उनकी पार्टी के सहयोगी और टेलीविजन एंकर बेरिल वन्नेइहसांगी आइजावी दक्षिण-3 सीट से चुनी गईं। मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) की प्रावो चकमा ने वेस्ट तुइपुई सीट से जीत हासिल की।

लालरिनपुई और प्रावो ने अपने पुरुष कांग्रेस उम्मीदवारों को हराया, जबकि बैरिल वन्नेइहसांगी ने अपनी एमएनएफ प्रतिद्वंद्वी को हराया। ईसाई बहुल (87 प्रतिशत) मिज़ो समाज पारंपरिक रूप से पितृसत्तात्मक संस्कृति का पालन करने वाला है, मिजोरम के मुख्य राजनीतिक दलों ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में शायद ही महिला उम्मीदवारों को नामांकित किया हो।

7 नवंबर के विधानसभा चुनावों में 16 महिलाओं सहित 174 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा, जबकि 2018 के पिछले विधानसभा चुनावों में 18 महिलाओं सहित कुल 209 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 2013 के विधानसभा चुनावों में छह महिला उम्मीदवारों सहित 136 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। 2013 या 2018 के चुनावों में कोई भी महिला उम्मीदवार नहीं जीती थी। मिजोरम में विधायिका के लिए चुनी गई पहली महिला (मिजोरम को 1972 में 30 सदस्यीय विधायिका के साथ केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था) पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) की एल. थानमावी थीं।

******************************

 

भोपाल में कांग्रेस के उम्मीदवारों की बैठक आज

भोपाल 05 Dec, (एजेंसी): मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के उम्मीदवारों की मंगलवार को भोपाल में बैठक होने वाली है।

इस बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने सभी 230 उम्मीदवारों बुलाया है। यह बैठक राजीव गांधी सभागार में होगी। राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ 66 सीटों पर जीत मिली है।

सभी उम्मीदवार भोपाल पहुंच रहे हैं। उधर भाजपा को 163 सीटों पर जीत मिली है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि महत्वपूर्ण बैठक में सभी प्रत्याशियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

******************************

 

अब नीतीश ने भी INDIA गठबंधन की बैठक से किया किनारा, ममता-अखिलेश पहले ही कर चुके इनकार

नई दिल्ली 05 Dec, (एजेंसी) : कांग्रेस को राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा है। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 दिसंबर को विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, उनकी जगह जदयू की ओर से लल्लन सिंह और संजय झा बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होने से पहले ही इनकार कर चुकी हैं। वहीं अखिलेश के भी इस बैठक में शामिल होने पर संशय बरकरार है।

 ममता बनर्जी ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा कि मुझे ‘INDIA’ गठबंधन की बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं है। किसी ने मुझे इस बैठक के बारे में नहीं बताया और ना ही इस संबंध में मुझे कॉल कर सूचित किया गया। उत्तरी बंगाल में मेरा 6 से 7 दिन का कार्यक्रम है। मैंने अन्य योजनाएं भी बनाई हैं। अगर अब वे मुझे बैठक के लिए बुलाते हैं, तो मैं अपनी योजनाएं कैसे बदल सकती हूं। वहीं, माना जा रहा है कि अखिलेश यादव भी इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। हालांकि, उनकी जगह सपा से रामगोपाल यादव शामिल होंगे।

इन राज्यों में हार के बाद विपक्षी पार्टियां न सिर्फ कांग्रेस पर निशाना साध रही हैं, बल्कि इन राज्यों में विपक्षी दलों से गठबंधन न करने का खामियाजा भी बता रही हैं। दरअसल, INDIA गठबंधन में शामिल रहते हुए भी सपा ने मध्यप्रदेश में अलग चुनाव लड़ा था। पार्टी ने करीब 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। लेकिन उत्साह से भरे कमलनाथ ने सपा से गठबंधन करने से इनकार कर दिया था। इसे लेकर अखिलेश ने नाराजगी जताई थी और कहा था कि लोकसभा चुनाव में साथ रहना है या नहीं, वह इस पर विचार करेंगे। एमपी में अखिलेश की पार्टी ने कांग्रेस को कई सीटों पर नुकसान पहुंचाया है। निवाड़ी ऐसी ही एक सीट है, जहां अगर एमपी में इंडिया अलायंस के गठबंधन तले चुनाव लड़ा जाता तो नतीजे बदल सकते थे।

उधर, तीन राज्यों में कांग्रेस की हार के बाद जदयू ने नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन का चेहरा बनाने की मांग उठाई है। जेडीयू नेता निखिल मंडल ने कहा, I.N.D.I.A गठबंधन को अब नीतीश कुमार जी के अनुसार चलना चाहिए। कांग्रेस 5 राज्यों के चुनाव में व्यस्त होने की वजह से इंडिया गठबंधन पर ध्यान नहीं दे पा रही थी। अब तो कांग्रेस चुनाव भी लड़ ली, रिजल्ट भी सामने है। याद रहे नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन के सूत्रधार है और वही इस नैया को पार करा सकते है।

**************************

 

झारखंड की धरती से जुड़ी फिल्म ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ प्रदर्शन के लिए तैयार

05.12.2023  –  शिवम पार्वती आर्ट्स् क्रियेशन्स के बैनर तले निर्मित झारखंड की धरती से जुड़ी हिंदी फीचर फिल्म ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। बिहार और झारखंड के खूबसूरत वादियों में फिल्मांकित इस फिल्म के सहनिर्माता सपन दास, सुरेश महतो व आनंद राय, गीतकार इंदल पंडित, संगीतकार नीतेश निराला, नृत्य निर्देशक अशोक माईती व गणेश अक्षत, एक्शन मास्टर नवीन, प्रोडक्शन डिजाइनर रमेश सिन्हा और कैमरामैन कमल हैं।

जयराम प्रसाद व गोपाल चन्द्र गोप द्वारा प्रस्तुत इस पारिवारिक फिल्म की कहानी ग्रामीण परिवेश से आरंभ होकर शहर तक पहुंचती है। अनाथ बिरजू को हीरा और उसकी पत्नी गौरी पुत्रवत स्नेह देते हैं जो पड़ोसी महिलाओं को रास नहीं आता। उधर उसी गाँव का रवि बिरजू के पीछे पड़ जाता है।आखिरकार बिरजू कैसे स्वयं को, अपने स्वजनों सहित बचाता है, इसी रहस्य का खुलासा ‘मेरे साथी मेरे प्यार’ में किया गया है।

झारखंड की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म के निर्माता, निर्देशक व लेखक अजय वीरेन्द्र साह झारखंड प्रदेश के हजारीबाग और राँची से संयुक्तरूप से जुड़े हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार विकास कुमार, श्वेता शर्मा, सचिन कुमार, गोपाल चन्द्र गोप, वीरेन चौहान, सीमा गोस्वामी, हेमलता शर्मा, विकाश कुमार बिट्टू, असनीव, सीमा गुप्ता, रेणु, अशोक कुमार, रोशन कुमार, निवास कुमार और आइटम गर्ल गुड़िया यादव आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस से रिलेटेड आप अपने कर्मचारियों के साथ मीटिंग करेंगे व्यापारिक लाभ पर चर्चा करेंगे। आप किसी बिजनेस की शुरुआत करेंगे जिसमे परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। बच्चो के साथ पार्क में घूमने जायेंगे, बच्चो में उत्साह देखने को मिलेगा। आपके पेंडिंग वर्क कम्पलीट होंगे, जिससे टेंशन कम होगी। झूठ बोलने से बचे इससे आपका व्यवहार आपके अनुकूल अच्छा बना रहेगा, साथ ही आपको आवेश में आकर किसी निर्णय को लेने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमाएंगे। आज आपके दयालु स्वभाव कोई कोई अनजान आदमी फायदा उठाना चाहेगा। अनजान लोगो से आज आपको सावधान रहने की जरुरत है। आज माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। डाइबिटीज सम्बन्धी समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। किसी भी काम को करने से पहले माता पिता का आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा। लवमेट्स आज एक दूसरे को उपहार देंगे।

* शुभ रंग- बैगनी

* शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। नयी कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ेगा। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छी कम्पनी में होने के योग बने हुये है । आज आपको पिता जी कोई सरप्राइज मिलेगा। आज किसी को मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाये। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होते जायेंगे।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। दूर-दराज़ के लोगों से सम्पर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी रहेगा और बिजनेस भी दूर तक फैलेगा। इस राशि की महिलाओं को बिजनेस में आज ज्यादा ही लाभ होगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य आज पूरा हो जायेगा। होलसेल का बिजनेस कर रहे लोगों को अधिक मुनाफा होगा । जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। शाम को अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। लेखन के कार्य से जुड़े लोगों की कविता या कहानी आज लोगों को काफी पसंद आएगी।

* शुभ रंग- पीच

* शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज आपका दिन नयी-नयी खुशियाँ लेकर आएगा। अच्छे भविष्य के लिए आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से रिलेटेड प्रोब्लम्स आज खत्म होगीं, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी पुरानी यादें ताज़ा होंगी। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक लाभ होगा। माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकती हैं।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 4

कन्या राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। विरोधी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होकर दोस्ती का हांथ बढ़ा सकते हैं। अपने जीवनसाथी का समर्थन और प्यार आपके दाम्पत्य जीवन को मजबूत करेगा। आप किसी कॉलेज में एडमिशन लेने का मन बना सकते है। आपका भविष्य अच्छा बनेगा। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पडऩे पर ही अपनी राय दें। इस राशि के जो लोग वकील है, आज उन्हें किसी पूराने केस में जीत मिलेगी। साथ ही नया केस भी मिल सकता है।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अधिक भागदौड़ वाला काम होने के बावजूद भी आप पॉजिटिव रहेंगे। आपके अच्छे व्यवहार के जरिये आपके कुछ नए दोस्त बन सकते है। आज आपके सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे। शेयर मार्किट में पैसा लगाने से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरुर लें। महिलाएं आज घर के काम में बिजी रहेंगी। कई दिनों से रुका हुआ कार्य पूरा करने का आज सही समय है। आप पाने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ लिए नए तरीके अपनाएंगे। आपका काम समय रहते पूरा भी हो जायेगा।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन आपके लकी रहने वाला है। इस राशि के जो लोग सिंगगिंग में अपना करिअर बनाना चाहते है उनके लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। क्रिकेट से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन कॉन्फिडेंस से भरा साबित होगा। समाज सेवा करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको फेम मिलेगी। बैंकिंग की तैयारी कर रहे युवाओं को और मेहनत करने की जरुरत है। अच्छा परिणाम आएगा। आज आपके दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूरा करने मे सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान मिलेगा।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। आज आप फिजूल में अपना समय ना विताएं। कार्यों को पूरा करने पर ध्यान लगायें। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, आपकी तारीफ भी करेंगे। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, आपका पेशेंस आपको सफलता दिलाएगा। लवमेट्स के रिश्ते में चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी। आज जीवनसाथी की हेल्प आपके लिए कारगार साबित हो सकती है। आँखों की समस्या किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, आपको आराम मिलेगा। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। कामकाज के मामले में आपकी प्रॉब्लम जल्दी ही सुलझ जायेगी। अगर आप बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे है, तो आज का दिन बेहतर है। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपको लाभ देंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। इस राशि छात्र आज अपनी स्टडी में कुछ नए बदलाव करेंगे, जिससे जल्द ही सफलता मिल सकती है।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 3

कुम्भ राशि:

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। पेरेंट्स बच्चों के साथ किसी शोपिंग मॉल में घूमने जायेंगे। छात्रों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिसको सब साथ मिलकर पूरा करेंगे। नव विवाहित दम्पति अपने परिवार के साथ कही मंदिर घूमने जायेंगे, जिससे उनमे काफी प्रेम बढ़ेगा। आज आप कहीं बाहर घूमने जायेंगे जिससे आपका मन फ्रेश होगा। आज आपकी मुलाक़ात किसी उच्चाधिकारी से होगी, जहाँ आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आगे चलकर इसका लाभ भी मिलेगा। दाम्पत्य जीवन किसी और की सलाह लेने से बचे।

* शुभ रंग- मैरून

* शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा। आज शाम को आप दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जायेंगे। इस राशि के जिन लोगों का बर्थडे है वह अपने साथियों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। जिन स्टूडेंट्स का कोर्स कम्पलीट हो गया है वह नया कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। जमींन जायदाद सम्बन्धी कानूनी फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज ऑफिस में कार्य करते समय अपना ध्यान कार्य पर रखें तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 3

****************************

 

जिसने चुनाव नहीं लड़ा, वह राजस्थान का नया सीएम बन सकता है

बीजेपी सूत्रों ने कहा

जयपुर,04 दिसंबर (एजेंसी)। बीजेपी के दिग्गज नेताओं की मानें तो राजस्थान में जो नेता चुनाव नहीं लड़ा, वह मुख्यमंत्री बन सकता है और जिसने चुनाव लड़ा, वह उपमुख्यमंत्री हो सकता है।

विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के एक दिन बाद मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर बीजेपी नेताओं के बीच बैक टू बैक बैठकों का दौर जारी है। सूत्रों ने बताया कि वसुंधरा राजे ने सोमवार को जयपुर में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है, जबकि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और विधायक बाबा बालकनाथ को दिल्ली बुलाया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी.पी. जोशी को भी दिल्ली बुलाया गया है।

सीएम पद की रेस में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष सी.पी. जोशी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ओम माथुर शामिल हैं। इन सभी नेताओं ने चुनाव नहीं लड़ा, हालांकि, उन्होंने कड़ी मेहनत की।

इसी तरह पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी इस पद की दावेदार हैं। मैदान में अन्य दावेदार राजसमंद सांसद दीया कुमारी और सांसद किरोड़ीलाल मीना हैं।

पार्टी नेताओं ने कहा कि बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए सोशल इंजीनियरिंग कार्ड खेलने को इच्छुक है।

वे 2024 के लोकसभा चुनावों में अपना वोट शेयर प्रतिशत बढ़ाने के लिए दलित/मीणा कार्ड खेल सकते हैं।

अंतिम फैसला पीएम मोदी और अमित शाह के स्तर पर लिया जाएगा। दिल्ली में नाम तय होने के बाद जल्द ही जयपुर में बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी। इस बैठक में बीजेपी के चुनाव प्रभारी, प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। विधायक दल की बैठक में ही सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। बीजेपी में इसी परंपरा के तहत सीएम के नाम का ऐलान किया जाता है।

*****************************

 

चुनाव नतीजे बताते हैं कि लोगों ने नकारात्मकता को खारिज कर दिया है: पीएम मोदी

नई दिल्ली,04 दिसंबर (एजेंसी)। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के एक दिन बाद, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि नतीजों से पता चलता है कि लोगों ने नकारात्मकता को खारिज कर दिया है और विपक्ष से आग्रह किया कि वह अपनी हार की हताशा को संसद के अंदर बाहर न निकालें।

प्रधानमंत्री संसद के शीतकालीन सत्र से पहले मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजे उन लोगों के लिए बहुत उत्साहजनक हैं, जो आम लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, राजनीतिक तापमान बढ़ रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, रविवार को आए चार राज्यों के चुनाव के नतीजे बहुत उत्साहजनक हैं। उन लोगों के लिए उत्साहजनक हैं, जो देश के आम लोगों के कल्याण और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।

चुनाव परिणामों के बाद, यह सत्र विपक्ष के लिए सकारात्मक मानसिकता के साथ आगे बढऩे का एक सुनहरा अवसर प्रस्तुत करता है। मैं सभी सांसदों से तैयारी के साथ संसद में आने का अनुरोध करता हूं। उन्हें नौ साल से चली आ रही नकारात्मकता को त्यागना होगा और सकारात्मकता के साथ आगे बढऩा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, कृपया संसद में हार की हताशा न निकालें।

उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वे सिर्फ इसके लिए विरोध न करें।

प्रधानमंत्री ने कहा, यह आपके फायदे के लिए है। लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका है। कृपया इसे समझें। देश विकास की राह पर रुकना नहीं चाहता।

प्रधानमंत्री ने यह भी दोहराया कि देश में केवल चार जाति हैं – महिलाएं, युवा, किसान और गरीब।

उन्होंने कहा, उचित नीतियों के माध्यम से इन समूहों के सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करने वालों को बहुत समर्थन मिलता है।

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और 22 दिसंबर को समाप्त होगा।

*****************************

 

तेलंगाना में वायुसेना का विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर दो पायलटों की मौत

हैदराबाद/नई दिल्ली,04 दिसंबर (एजेंसी)। हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर मेडक जिले के तूप्रान के पास सोमवार सुबह भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो पायलटों की मौत हो गई।

पिलाटस पीसी 7 एमके टू ट्रेनर विमान ने सुबह नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए वायु सेना अकादमी, हैदराबाद से उड़ान भरी थी।
वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि दोनों पायलटों में से एक प्रशिक्षक और एक प्रशिक्षु था।

आईएएफ ने एक बयान में कहा, यह बेहद अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि एलएएफ पुष्टि करता है कि विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई हैं। किसी भी नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इसमें कहा गया है कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

विमान चट्टानों के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे हुई। स्थानीय लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।

*********************************

 

दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने बढ़ाई ठंड, आज कई राज्यों में होगी बरसेंगे बदरा

नईदिल्ली,04 दिसंबर (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में रविवार देर शाम हुई हल्की बारिश से ठंड बढ़ गई. हालांकि, वायु की गुणवत्ता में सुधार जरूर आया. इसी बीच मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में आज (सोमवार) को बारिश का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी से उठे मिचौंग  चक्रवाती तूफान के असर से आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में पहले से ही बारिश हो रही है. बारिश के चलते तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के कई इलाकों में पानी भर गया है और कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए हैं.

इस के साथ आईएमडी ने कहा कि चक्रवाती तूफान मिचौंग के असर से दक्षिणी ओडिशा के अधिकत हिस्सों में और राज्य के तटवर्तीय इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसी को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार और मंगलवार के लिए ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापटु, रायगढ़ा, गजपित और गंजान में भारी बारिश की चेतावनी और येलो अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा मौसम विभाग ने तमिलनाडु के उत्तरी तट और तटीय आंध्र प्रदेश में मध्यम भारी  बारिश की संभावना जताई है. इसके अलावा एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा दक्षिणी ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. वहीं राज्य के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के मुताबिक, मिचौंग तूफान के असर से देश के कई और राज्यों में भी हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के अलावा आंतरिक तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. यही नहीं गंगीय पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा और दक्षिणी झारखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है. वहीं तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट पर समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब होने की संभावना जताई गई है. जिसे देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु के चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के मुताबिक, चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज शाम आंध्र प्रदेश, चेन्नई और मछलीपट्टनम, उत्तरी तमिलनाडु तट और दक्षिण आंध्र प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. उधर तिरुवल्लुर के साथ पलावरकाडु, पोन्नेरी, गुम्मिडिपोंडी, पेरियापलायम, शोलावरम के साथ तटीय इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है.

*********************************

 

कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक, बीजेपी का वोट शेयर काफी कम:जयराम रमेश

नई दिल्ली,04 दिसंबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार के एक दिन बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोमवार को कहा कि पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन पार्टी का वोट शेयर काफी हद तक ठीक रहा। भाजपा और इसलिए पुनरुत्थान का एक कारण।

एक्स पर एक पोस्ट में, पार्टी के संचार प्रभारी रमेश ने कहा, यह सच है कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक और हमारी उम्मीदों से काफी नीचे था। लेकिन वोट शेयर के मामले में कांग्रेस, भाजपा से बहुत पीछे नहीं है, यही आशा और पुनरुद्धार का कारण है।

छत्तीसगढ़ के वोट शेयर साझा करते हुए रमेश ने कहा कि बीजेपी को 46.3 फीसदी वोट शेयर मिले, जबकि कांग्रेस को 42.2 फीसदी वोट शेयर मिले। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी को 48.6 फीसदी वोट शेयर मिला, जबकि कांग्रेस को 40.4 फीसदी वोट शेयर मिला.
कांग्रेस नेता ने कहा, राजस्थान में भाजपा को 41.7 फीसदी वोट मिले जबकि देश की सबसे पुरानी पार्टी को 39.5 फीसदी वोट मिले।

तीन राज्यों – छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान – जहां रविवार को वोटों की गिनती हुई, वहां कांग्रेस का सफाया हो गया।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार के बाद कांग्रेस केवल तीन राज्यों कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में सत्ता में है। पार्टी ने रविवार को तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस को हराकर जीत हासिल की।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। सेहत संबंधी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आज उधार के लेन-देन में आपको सावधानी रखनी चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। आज किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 1

वृष राशि-

आज परिवार की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपका कोई खास दोस्त आपसे मदद मांग सकता है, जिसकी आप हर संभव मदद करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आज आप कुछ नया करने की कोशिश करेगें। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। आज आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव भी करने पड़ सकते हैं। रोजगार के लिए आपको उचित अवसर मिलेंगे। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज ऑफिस में आपकी ड्रेस की तारीफ होगी। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आज आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आ सकता है। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। आज सामाजिक कार्यों में आप आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सफल होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से आपका दिन बेहतर बना रहेगा। आज आपके सभी काम बनते नजर आयेंगे। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियां लाने वाला है। आज आपको संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते है। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आज आपको और मेहनत करने की जरूरत है।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 7

तुला राशि-

आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपका कार्य समय से पूरा हो जाएगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है। घर पर अचानक कोई दोस्त आ सकता है। उनके साथ किसी खास विषय पर बातचीत भी होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। संतान को सफलता मिलने से आपको प्रसन्नता होगी।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है, ये मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के बच्चे पढ़ाई में मन लगाएंगे। आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का प्लान बनायेंगे। जरूरतमंद की सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी फैसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे आपका भविष्य उज्जवल बनेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता हैं, जिससे घर में खुशहाली का महौल बनेगा। कोई काम शुरू करने के लिए कॉन्फिडेंस की कमी महसूस हो सकती है लेकिन बडें भाई की मदद से सब ठिक हो जायेगा। आज अचानक धनलाभ के अवसर प्राप्त होगे, किसी भी अवसर को हाथ से जाने ना दें।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से ताल-मेल बेहतर बनाकर रखें, जिससे आपको कार्यों में सहयोग मिल सके। आज आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। उनके साथ मंदिर जाने की योजना बनाएंगे। आज कोई नया काम सिखने को मिल सकता है। भविष्य में आपको इससे फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में कुछ जरूरी काम अटक सकते हैं। स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आयेगा। कार्यक्षेत्र में सिनियरस का सहयोग मिलता रहेगा।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। आपकी प्लानिंग सफल होगी। आज परिवार के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे। इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कुछ लोग बेहद प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में आपको अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिल सकती हैं। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। किसी स्वस्थ संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। सबके साथ रिश्ते बेहतर होंगे। लवमेट से सरप्राइज मिलेगा।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने से मदद मिलेगी, जिससे आपका काम जल्दी पूरा होगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करेंगे। इस राशि के छात्रों का पढाई में मन लगेगा। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करने से आपको लाभ होगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आज आपको रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 3

***************************

कांग्रेस नेताओं की हर बद्दुआ का स्वागत : सिंधिया

भोपाल ,03 दिसंबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी बढ़त के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उत्साहित हैं। उन्होंने कहा है कि ग्वालियर चंबल की जनता ने जवाब दे दिया है और कांग्रेस के नेताओं की हर बद्दुआ का स्वागत है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ था और आज मतगणना चल रही है।

मतगणना शुरू होने से पहले ही सिंधिया भोपाल पहुंच गए और पूरी तरह सक्रिय नजर आए। उन्होंने भाजपा को बढ़त मिलने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ चर्चा की। सिंधिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और राज्य के नेतृत्व केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के चलते भाजपा को बड़ी सफलता मिली है।

सिंधिया का ग्वालियर-चंबल इलाके से नाता है और कांग्रेस के तमाम नेताओं ने चाहे दिग्विजय सिंह हो या कमलनाथ, उनका सीधा हमला सिंधिया पर था और यहां तक कहा जा रहा था कि उस इलाके में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिलेगी, मगर जो नतीजे आ रहे हैं, उसमें बीजेपी आगे चल रही है।

सिंधिया से जब ग्वालियर-चंबल इलाके के नतीजे को लेकर पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ग्वालियर-चंबल इलाके की जनता ने उन नेताओं को जवाब दे दिया है जो सवाल उठाते थे। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के कई नेता तो कल लड्डू खरीद रहे थे, बधाई के पोस्टर लग गए थे, हम लोग चुपचाप से अपना काम कर रहे थे। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने बद्दुआएं दी और उनकी हर बद्दुआ का स्वागत करता हूं। उन्हें शुभकामनाएं भी देना चाहता हूं।

****************************

 

तीन राज्यों में कांग्रेस की करारी हार पर खरगे ने जताई निराशा, कहा- कांग्रेस कड़ी मेहनत के साथ करेगी वापसी

नई दिल्ली ,03 दिसंबर (एजेंसी)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार पर निराशा जताते हुए रविवार को कहा कि उनका दल इन राज्यों में खुद को मजबूत करेगा तथा विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया के घटक दलों के साथ मिलकर अगले लोकसभा चुनाव के लिए अपने आपको तैयार करेगा। उन्होंने तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के लिए मतदाताओं का आभार जताया।

हम कड़ी मेहनत से वापसी करेंगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स पर पोस्ट किया, ”भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर विश्वास और भरोसा जताने के लिए मैं तेलंगाना के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूं। मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में वोट दिया। ये चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे हैं, परंतु हमें विश्वास है कि हम मेहनत एवं दृढ़ निश्चय से मज़बूती से वापसी करेंगे।

लोकसभा चुनाव की तैयारियां करें

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस पार्टी ने पूरे दम-ख़म के साथ इन चार राज्यों के चुनाव में भाग लिया। मैं अपने अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। खरगे ने कहा, ”हमें इस हार से हताश हुए बग़ैर ‘इंडिया के घटक दलों के साथ दोगुने जोश से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाना है।

***************************

 

रिजल्ट आने से पहले ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने छोड़ा दफ्तर, खाली हो गया मुख्यालय

नई दिल्ली ,03 दिसंबर (एजेंसी)। कांग्रेस मुख्यालय में जिस तेजी के साथ सुबह के वक्त भीड़ जुटी थी और कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। ठीक उसके उलट नतीजे देखने के बाद भीड़ गायब हो गई, ढोल-नगाड़े पैक हो गए और लोग अपने घरों को रवाना हो गए। कांग्रेस मुख्यालय का यह आलम है कि कोई भी बड़ा नेता यहां पर दिखाई नहीं दे रहा। कार्यकर्ता भी धीरे-धीरे अपने गंतव्य को वापस रवाना हो गए।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और उसके बाद छत्तीसगढ़ में बीजेपी का बढ़ता ग्राफ देखकर कांग्रेस मुख्यालय में मायूसी दिखनी शुरू हो गई।

सुबह के वक्त कार्यकर्ता जिस जोश के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे और हाथों में बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर लेकर अपनी जीत को सुनिश्चित करते हुए नारेबाजी कर रहे थे, वह पूरी तरीके से अब खत्म हो गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह उम्मीद थी कि चार में से कम से कम दो जगह पर कांग्रेस अपना परचम जरूर लहराएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। बीजेपी के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाना आसान है कि पार्टी जीत की तरफ तेजी से बढ़ रही है।

चुनाव के दौरान कांग्रेस की तरफ से जारी किए गए दावे और वादे जनता की कसौटी पर खरे उतरते नहीं दिखाई दिए। जनता ने उन्हें सिरे से नकार दिया। सबसे कम दाम में गैस सिलेंडर देने की बात हो या फिर नेताओं का जनता के बीच अपनी पैठ बनाने की बात हो, सारे मुद्दों पर कांग्रेस फेल होती दिखाई दी है।

****************************

 

ट्विंकल खन्ना ने अपनी चौथी किताब ‘वेलकम टू पैराडाइज’ लॉन्च की

03.12.2023  –  बांद्रा, मुम्बई स्थित ‘ताज लैंड्स एंड’ के प्रेक्षागृह में पिछले दिनों आयेजित भव्य समारोह में अक्षय कुमार, डिंपल कपाड़िया, करण जौहर, जैकी श्रॉफ, रिंकी खन्ना, समीर सरन, ताहिरा कश्यप खुराना, सोनाली बेंद्रे, फराह खान अली, लिलेट दुबे, करण कपाड़िया, गायत्री ओबेरॉय, हर्ष गोयनका, तान्या देओल, दीपशिखा देशमुख, अभिषेक और प्रज्ञा कपूर, और अनु दीवान की उपस्थिति में सुपरस्टार राजेश खन्ना की पुत्री अभिनेत्री-लेखिका ट्विंकल खन्ना पांच साल के अंतराल के बाद इस साल अपनी एक नई किताब ‘वेलकम टू पैराडाइज’ लॉन्च की।

‘वेलकम टू पैराडाइज़’ उन महिलाओं पर केंद्रित लघु कहानियों का संग्रह है जो अपने जीवन में एक चौराहे पर हैं, जो प्रेम, विवाह, अकेलेपन आदि के विषयों से निपटती हैं। सभी कहानियाँ बचपन से चुलबुली नटखट…., जो मैंने प्रत्यक्ष रूप से देखा है, उस ट्विंकल की बुद्धि और हास्य की ट्रेडमार्क शैली में लिखी गई हैं। ‘वेलकम टू पैराडाइज़’ में शामिल कहानियाँ एक तरह से ट्विंकल की स्माइली नानी और उनकी दुनिया को श्रद्धांजलि देती हैं।

ट्विंकल खन्ना की चौथी किताब ‘वेलकम टू पैराडाइज’ का वाचन सह विमोचन शबाना आज़मी, कियारा आडवाणी और विद्या बालन ने किया। अपनी नई किताब के बारे में बात करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कहा, ‘वेलकम टू पैराडाइज’ कहानियों का एक संग्रह है जो दिल टूटने के बाद की स्थिति, रिश्तों और धोखे की गहराई को परिभाषित करता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

मोदी गारंटी पर जनता ने जताया भरोसा: अश्विनी चौबे

*प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज हर क्षेत्र में देश विकास कर रहा है।*

नई दिल्ली , 03 दिसंबर (एजेंसी)।  केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की मिली सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि मोदी गारंटी पर यह जनता का विश्वास है। सेमीफाइनल में इंडी गठबंधन हाफ हो गया है।  2024 के फाइनल मुकाबले में इंडी गठबंधन साफ हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि “तीन राज्यों के चुनाव परिणाम से हम सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को विशेष तौर पर बधाई देता हूं। जनता ने भाजपा पर जो अटूट विश्वास जताया है,  इसके लिए मैं हृदय से अभिनंदन करता हूं। केंद्रीय मंत्री  चौबे ने कहा कि जो श्रीरामचरित मानस जी का अपमान कर रहे थे.. गोस्वामी तुलसीदास जी को जो लोग गाली दे रहे थे..जिन्होंने सनातन को गाली दी जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है।

सनातन का श्राप इंडी गठबंधन को लगा है। सेमीफाइनल में हाफ हो गए हैं,  2024 के फाइनल में इंडी गठबंधन साफ हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम ने स्पष्ट संदेश दिया है कि- ” देश में एक ही गारंटी चलती है, और वह है मोदी जी की गारंटी..”। केंद्रीय मंत्री  चौबे ने कहा कि जो समाज में जातिवाद का जहर घोलने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें भी जनता ने सबक सिखाने का काम किया है।

********************************

 

मतगणना के मद्देनजर शहर यातायात व्यवस्था में रहेगा परिवर्तन : जिला पुलिस अधीक्षक

भरतपुर 02  Dec, (एजेंसी)  । विधानसभा चुनाव-2023 की मतगणना के मध्यनजर शहर भरतपुर की यातायात व्यवस्था में यातायात पुलिस द्वारा परिवर्तन किया गया है। एमएसजे कॉलेज के आसपास के क्षेत्र को नो एन्ट्री जोन घोषित करते हुए आम नागरिकों के लिए वैकल्पिक मार्गों होकर यातायात संचालन के लिए निर्देश जारी किये गये हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि मतगणना की सुरक्षा व्यवस्था एवं आयोग के निर्देशों की पालना में मतगणना स्थल के चारों तरफ के मार्गों को नो एन्ट्री जोन घोषित किया गया है। उन्होंने आम नागरिकों, मतगणना व्यवस्था में नियुक्त कार्मिकों, चुनाव अभिकर्ताओं एवं मीडियाकर्मियों केा आवहान किया है कि निर्धारित मार्ग का उपयोग करते हुए वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान पर वाहन पार्किंग कर मतगणना स्थल पर पहुॅचें।

यह रहेगा नो एन्ट्री जोन

मल्टीपरपज (डिग्गी) चौराहे से सर्किट हाउस, एमएसजे कॉलेज से आगे वैलकम होटल तक पूर्ण रूप से नो एन्ट्री जोन रहेगा। एमएसजे कॉलेज के सामने मडरपुर रोड पर नो एन्ट्री जोन रहेगा। पुलिस अधीक्षक आवास के सामने ऑडिटोरियम रोड पर नो एन्ट्री जोन रहेगा। सर्किट हाउस से सारस चौराहे तक नो एन्ट्री जोन रहेगा।

यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था

समस्त प्रशासनिक (आरओ/एआरओ) एवं पुलिस अधिकारीगणों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पुलिस परेड ग्राउण्ड में रहेगी। मतगणना में नियोजित समस्त कार्मिकों व मीडियाकर्मियों के वाहनों की पार्किंग एमएसजे कॉलेज ग्राउण्ड में रहेगी। सभी उम्मीदवारों एवं उनके अभिकर्ताओं तथा आमजन के वाहनों की पार्किंग भी एमएसजे कॉलेज ग्राउण्ड में रहेगी। कॉलेज ग्राउण्ड स्थित पार्किंग स्थल पर सभी वाहनों का प्रवेश श्रीमान संभागीय आयुक्त कार्यालय की तरफ वाले गेट से होगा। केवल उम्मीदवारों के स्वयं के वाहन को सारस चौराहे से एन्ट्री दी जायेगी जो पुलिस परेड ग्राउण्ड के गेट पर पहुँचकर उम्मीदवार को वहीं छोडकर साईबर थाने के बगल वाले गेट से कॉलेज ग्राउण्ड में प्रवेश कर पार्किंग स्थल पर पहुँचेगा।

मतगणना स्थल के लिये प्रवेश व्यवस्था

पर्यवेक्षकगण, सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, सभी उम्मीदवार तथा मतगणना में नियोजित समस्त कार्मिकों का प्रवेश पुलिस परेड ग्राउण्ड से होगा। सभी मीडियाकर्मी व उम्मीदवारों के अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर पहुँचने के लिये एमएसजे कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जावेगा।

आसपास की यातायात व्यवस्था

सारस चौराहे से बिजलीघर तक यातायात सुचारू रूप से चलेगा। अछनेरा की तरफ से आने वाले वाहन वैलकम होटल से 80 फुट रोड अनिरूद्ध नगर पर टर्न लेकर आगे चलकर मडरपुर चौराहे से होते हुये कृष्णा कॉलोनी में से निकलकर सूरजपोल चौराहे पर जा सकेंगे।

*****************************

 

राजस्थान के 43 शहरों में जियो एयर फाइबर सेवाएं शुरू

जयपुर 02 Dec, (एजेंसी)  । दुनिया के सबसे बड़े निजी मोबाइल डेटा नेटवर्क, रिलायंस जियो ने राजस्थान के 43 शहरों में विश्व स्तरीय नवीनतम घरेलू मनोरंजन, स्मार्ट होम सेवाओं और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड के लिए अपने एकीकृत एंड-टू-एंड समाधान जियो एयर फाइबर सेवाओं को शुरू किया है। राज्य के प्रमुख शहर जहां अब जियो एयर फाइबर सेवाएं उपलब्ध हैं उनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अलवर, नागौर, उदयपुर, सीकर, बाड़मेर, अजमेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, पाली, गंगानगर आदि शामिल हैं।

जियो एयर फाइबर लास्ट माइल कनेक्टिविटी की चुनौतियों को दूर करेगा और उन सब घरों और छोटे व्यवसायों को जोड़ेगा, जहां ऑप्टिकल-फाइबर के विस्तार में आने वाली जटिलताओं और देरी के कारण गुणवत्ता वाले होम ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध नहीं था।

जियो एयर फाइबर की सेवाओं से पूरे राजस्थान में लाखों घर और व्यवसाय, विश्व स्तरीय डिजिटल एंटरटेनमेंट, स्मार्ट होम सेवाओं और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड का आनंद ले सकेंगे। इस सेवा का शुभारंभ, क्षेत्र के डिजिटल परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण वृद्धि का प्रतीक है। राजस्थान में जियो एयर फाइबर का रोलआउट राज्य के लोगों को अत्याधुनिक कनेक्टिविटी समाधान प्रदान करने की जियो की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है ।

जियो एयर फाइबर टीवी या ब्रॉडबैंड उपयोगकर्ताओं को एक एकीकृत सेवा के माध्यम से विश्व स्तरीय होम एंटरटेनमेंट, ब्रॉडबैंड और डिजिटल अनुभव में अपग्रेड करने का अवसर प्रदान करेगा ।

सभी जियो एयर फाइबर प्लान अनलिमिटेड इंटरनेट, 550+ डिजिटल टीवी चैनल और लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स की मुफ्त सदस्यता प्रदान करते हैं।

जबकि 100Mbps के सबसे ज्यादा बिकने वाले प्लान की कीमत सिर्फ 899 रुपये है, 599रुपये वाले प्लान में भी 30Mpbs स्पीड तक अनलिमिटेड डेटा मिलता है। ये दोनों प्लान 13 लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन ऑफर करते हैं।

1199 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड इंटरनेट और 100Mbps स्पीड के अलावा, नेटफ्लिक्स, ऐमज़ान प्राइम, हॉटस्टार, सोनीलिव जैसे 15 ओटीटी बंडल्ड ऐप भी मिलते हैं।

अपना जियो एयर फाइबर प्राप्त करने के लिए, कृपया 60008-60008 पर मिस्ड कॉल दें या व्हाट्सएप के माध्यम से बुक करें।

*****************************

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version