लखनऊ 11 Jan, (एजेंसी) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में निर्णायक रहने वाली उत्तर प्रदेश की 80 सीटों को हासिल करने के लिए एकजुटता का परिचय देना होगा।
डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में सोशल मीडिया की बैठक को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करने की आदी है। संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक 80 सीटें उत्तर प्रदेश में है इसलिए उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी भी बड़ी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा के जाल में नहीं फंसना है। सभी 80 सीटों पर भाजपा को हराने के लिए एकजुट होना होगा।
यादव ने कहा कि भाजपा का विकसित भारत का दावा झूठा है। भाजपा की 10 साल की सरकार में किसान की आमदनी दोगुनी नहीं हुई। बेरोजगारी भाजपा के लिए मुद्दा नहीं है। महंगाई से सभी त्रस्त हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। महिलाओं का उत्पीडऩ हो रहा है। बच्चियों तक की सुरक्षा नहीं है। नौजवानों के लिए रोटी-रोजगार की व्यवस्था नहीं है। हर तरफ लूट मची हुई है। थाना-तहसील से लेकर ऊपर तक बिना लेनदेन के कोई काम नहीं हो रहा है। हर तरफ अराजकता है।
भीलवाड़ा 11 Jan, (एजेंसी) : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप में अवैध परिवहन की जा रही सौ पेटी शराब बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात पुर रोड पर एक पिकअप को रोककर तलाशी ली। तो उसमें शराब की पेटियां भरी मिली। पुलिस ने पिकअप सहित शराब जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
पटना 11 Jan, (एजेंसी) : बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नौकरी के बदले जमीन मामले में लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और दो बेटियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जब मनी लांड्रिंग के पुख्ता सबूत मिलने पर आरोप-पत्र दायर किया है, तब आरोपितों की ओर से राजनीतिक जवाब देने का कोई मतलब नहीं है।
मोदी ने बयान जारी कर कहा कि जो लोग काले धन को छुपाने या उसे वैध सम्पत्ति दिखाने (मनी लांड्रिंग) का अपराध करने वालों को पीडि़त बताने के लिए ‘घर की महिलाओं को फंसाने का विलाप कर रहे हैं, वे बताएं कि इन महिलाओं ने रेलवे में चौथी श्रेणी की नौकरी पाने वाले हृदयानंद चौधरी से 60 लाख रुपये की कीमती शहरी जमीन दान में क्यों ले ली ।
भाजपा नेता ने कहा कि हृदयानंद चौधरी ने पटना के पास दानापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महुआ बाग की 3375 वर्ग फुट भूमि तेजस्वी यादव की पांचवीं बहन हेमा यादव को मुफ्त में दान क्यों कर दी । इस ‘महान दानी ने हेमा यादव को ही क्यों भूमिदान के योग्य समझा और क्यों चौधरी ने ही स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 6.28 लाख रुपये भी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा कराये।
मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ताओं को इन सवालों का जवाब देना चाहिए, जबकि वे आरोपित को प्रताडि़त बताने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी और हेमा यादव को जो जमीन दान में मिली, उसे राजद के एमएलसी अबू दोजाना की कंपनी को करोड़ों में बेच दिया गया । ईडी मनी लांड्रिंग के इसी मामले की जांच कर रही है।
नई दिल्ली 11 Jan, (एजेंसी) : महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने कहा है कि देश में महिलाएं 10 साल से लगातार अन्याय का सामना कर रही हैं और उनके हित के लिए 2024 का चुनाव जीतना जरूरी है। लाम्बा ने देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में यहां आई महिला कार्यकर्ताओं तथा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्षों की मौजूदगी में महिला कांग्रेस के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।
लाम्बा ने इस मौके पर कहा ‘हमें साथ मिलकर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाना है। हमें 2024 का चुनाव उन महिलाओं के लिए जीतना है, जो पिछले 10 साल से अन्याय का सामना कर रही हैं। इस बीच कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के नवनियुक्त अध्यक्ष वरुण चौधरी ने भी आज संगठन के प्रभारी कन्हैया कुमार की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया।
जयपुर, 11 Jan, (एजेंसी) : राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने प्रभु श्रीराम को देश और दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा है कि अयोध्या में रामलला स्थापना आयोजन को भाजपा का बताकर इसका निमंत्रण अस्वीकर करना कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है।
जोशी ने बुधवार को अपने लोकसभा क्षेत्र के प्रतापगढ़ जिले के दौरे के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 के बीच केन्द्र में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की सरकार में जब रामसेतु का विषय आया तो कांग्रेस ने उच्चत्तम न्यायालय में हलफनामा देकर कहा कि राम कभी पैदा नहीं हुए राम काल्पनिक है। उन्होंने कहा कि जो राम के नहीं हो सकते वो किसी काम के नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के अंतिम समय में भी राम नाम उनके मुख से निकला। अयोध्या में रामलला स्थापना आयोजन को भाजपा का बताते हुए अस्वीकर करना कांग्रेस की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। प्रभु श्रीराम देश और दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था का प्रतीक है। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में श्री रामलला का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है और इस शुभ कार्य के लिए प्रभु श्रीराम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चुना है। जोशी ने आमजन से 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में रामोत्सव मनाने की अपील की।
जोशी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद राजस्थान को सशक्त, समृद्ध, स्वच्छ, स्वस्थ, विकसित, प्रगतिशील और भयमुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने प्रतापगढ़ नगर परिषद के टाउनहॉल, रिटर्निंग वॉल तथा मंदसौर रोड़ पर कुमावत समाज भवन का भूमि पूजन, नीलकंठ महादेव, धमोत्तर दरवाजा पर विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, बगवास, नगर परिषद के पास, जीरोमाईल चौराहा और सुहागपुरा बस स्टैण्ड पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
अयोध्या, 11 Jan, (एजेंसी) : अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न होने के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के फैसले की भत्र्सना करते हुये विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को हमेशा से ही वोट बैंक की चिंता लगी रहती है। विहिप नेता शरद शर्मा ने विहिप मुख्यालय कारसेवकपुरम् में बातचीत करते हुए कहा कि भगवान जिसे बुलायेंगे वही दर्शन प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच सदैव राजनीति से प्रेरित रही है, वह हर जगह वोट बैंंक तलाशती है।
उन्होंने बताया कि पूर्व में भी सोमनाथ मंदिर की मुक्ति और प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इनके पूर्वज पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भी इसका विरोध किया था जबकि लौहपुरुष सरदार पटेल ने और देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बाबू के सांनिध्य में सोमनाथ मंदिर की आधारशिला रखी गयी थी। शर्मा ने कहा ‘हर जगह वोट की तलाश हास्यास्पद है।
वैसे भी इनके लिये संत तुलसी दास जी ने सटीक कहा है, जाको प्रभु दारुण दुख देई। ताकि मति पहले हर लेई।।’ उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सभी को भक्त मानकर आमंत्रित किया है। अब आप की भावना उनके दर्शन के प्रति क्या है यह तो प्रभु ही जाने। उन्होंने कहा ‘जाकि रही भावना जैसी। प्रभु मूरत देखी तिन तैसी।।’ वैसे भी कांग्रेस के दिन ठीक नहीं चल रहे हैं।
शिमला 11 Jan, (एजेंसी) : हिमाचल प्रदेश में स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के स्थानीय अभियंता को रंगे हाथों 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने आरोपी इंजीनियर के कब्जे से घूस की राशि को भी बरामद किया है। मामले में प्राधिकरण के रेजिडेंट इंजीनियर देवांशु कुमार के खिलाफ पीसी एक्ट 1988 (संशोधित) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस के कुल्लू थाना में एक शिकायत मिली थी, इसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि 19 नवंबर 2023 को स्थानीय अभियंता कार्यालय में एनओसी के लिए आवेदन किया था। इसमें शिकायतकर्ता को फोरलेन से कनेक्टिविटी मिलनी थी। आवेदन को रेजिडेंट इंजीनियर के कार्यालय में लंबित कर दिया गया। इंजीनियर ने एनओसी जारी करने की आड़ में रिश्वत मांगी थी।
आरोपी स्थानीय अभियंता ने शिकायतकर्ता को भुंतर सब्जी मार्केट में बुलाया था। इसके बाद स्टेट विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो के निरीक्षक रामनाथ के नेतृत्व में दबिश दी गई। दबिश में रेजिडेंट इंजीनियर के कब्जे से 50 हजार की रिश्वत की राशि को बरामद किया गया है। कुल्लू विजिलेंस थाना के पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार ने स्थानीय अभियंता के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है मंगलवार को बद्दी पुलिस जनपद के अंतर्गत मानपुरा थाना के एसएचओ को भी विजिलेंस ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। करीब 72 घंटे के भीतर हिमाचल में विजिलेंस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
रांची, 11.01.202(FJ) – भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद की एक दिवसीय बैठक 10 जनवरी को राज्य कार्यालय में पशुपति कोल की अध्यक्षता में हुई । जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर भालचंद्र कांगो, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य महेंद्र पाठक उपस्थित थे । सर्वप्रथम कानन राजेंद्रन, महावीर मांझी ,जगलाल सिंह वासुदेव आचार्य, के निधन पर 2 मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।
बैठक के बाद प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर भालचंद्र कागो , ने कहा कि देश में बेकारी, भुखमरी, लाचारी, बेरोजगारी ,महंगाई, चरम पर है । केंद्र सरकार दस 10 वर्षों के मोदी सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए धर्म के सहारा ले रही है । जबकि देश में 80% लोग 5 किलो पर जीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। देश में आम लोगों की क्रय क्षमता समाप्त हो चुकी है । देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है ।
लेकिन मंदिर मस्जिद के नाम पर भारतीय जनता पार्टी राजनीति कर रही है। उनकी असली चाल को देश की जनता समझ चुकी है और आने वाले दिन में इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए देश की जनता तैयार है । भाजपा को लोकसभा के चुनाव में जनता सता से बेदखल करेगी । राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए कई सीटों पर तैयारी की जा रही है । इंडिया गठबंधन के घटक होने के नाते इंडिया गठबंधन के तहत पार्टी चुनाव लड़ना चाहती है। अबिलंव गठबंधन की बैठक कर सीट शेयरिंग पर विचार करना चाहिए ।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया पार्टी की सदस्यों की संख्या बढ़ाने, पार्टी संगठन को मजबूत बनाने , जन संगठनों को मजबूत करने और चरणबद्ध तरीके से जनता की जन समस्याओं को लेकर जन आंदोलन विकसित करने का निर्णय लिया गया। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाएगा।
बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर भालचंद्र कांगो पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता राज्य सचिव महेंद्र पाठक जिला सचिव अजय कुमार सिंह विष्णु कुमार कन्हाई मल पहाड़िया पशुपति कॉल अंबुज ठाकुर महादेव राम प्रकाश रजक राजेंद्र प्रसाद यादव गणेश महतो स्वयंवर पासवान बनवारी साहू इंद्रमणि देवी प्रिया प्रवीण शंभू महाली दीप नारायण यादव लखन लाल महतो एटक के अशोक यादव शामिल थे
वाशिंगटन ,10 जनवरी (एजेंसी)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा पर उतारने के अपने मानवयुक्त आर्टेमिस मिशन को 2026 तक के लिए टाल दिया है, जो चंद्रमा की सतह पर पहली महिला और पहले अश्वेत व्यक्ति को भेजेगा।
नासा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने आर्टेमिस मिशन की समय सीमाओं में बदलाव किया है। अब आर्टेमिस 2 के लिए सितंबर 2025 को का लक्ष्य तय किया है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा की कक्ष में चक्कर लगाएँगे। आर्टेमिस 3 के लिए सितंबर 2026 का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की योजना है।
चंद्रमा पर गेटवे अंतरिक्ष स्टेशन का पहला मिशन आर्टेमिस 4 के लिए 2028 के समय लक्ष्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पहले आर्टेमिस 2 इस साल के अंत में होने वाला था।
नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने एक बयान में कहा कि उन्होंने आर्टेमिस 1 के बाद से बहुत कुछ सीखा है, और इन शुरुआती मिशनों की सफलता हमारे सौर मंडल में मानवता के स्थान के बारे में हमारी पहुंच और समझ को आगे बढ़ाने के लिए हमारी वाणिज्यिक और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी पर निर्भर करती है।
अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि आर्टेमिस 2 के समय में बदलाव का कारण चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
नासा ने कहा, ओरियन अंतरिक्ष यान पर सवार चालक दल के साथ पहले आर्टेमिस उड़ान परीक्षण के रूप में, मिशन अंतरिक्ष यात्रियों का समर्थन करने के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण पर्यावरण नियंत्रण और जीवन समर्थन प्रणालियों का परीक्षण करेगा।
आर्टेमिस 1 के दौरान अंतरिक्ष यान की हीट शील्ड से चार परत के टुकड़ों की अप्रत्याशित हानि की नासा की जांच इस वसंत में समाप्त होने की उम्मीद है।
नासा ने कहा कि आर्टेमिस 3 के लिए नई समयरेखा, आर्टेमिस 2 के लिए अद्यतन कार्यक्रम के अनुरूप है, जो सुनिश्चित करती है कि एजेंसी आर्टेमिस 2 के सबक को अगले मिशन में शामिल कर सकती है।
वाशिंगटन में नासा मुख्यालय में एक्सप्लोरेशन सिस्टम डेवलपमेंट मिशन निदेशालय के एसोसिएट प्रशासक कैथरीन कोर्नर ने कहा, हम भविष्य के चंद्रमा मिशनों के लिए जोखिम को कम करने के लिए आर्टेमिस 2 उड़ान परीक्षण और उसके बाद आने वाली प्रत्येक उड़ान का उपयोग करेंगे।
नासा ने कहा कि उसने आर्टेमिस मानव लैंडिंग सिस्टम प्रदाताओं स्पेसएक्स और ब्लू ओरिजिन दोनों से कहा है कि वे अपने सिस्टम को विकसित करने में प्राप्त ज्ञान को अपने मौजूदा अनुबंधों के हिस्से के रूप में भविष्य के बदलावों के लिए लागू करना शुरू करें ताकि बाद के मिशनों पर संभावित रूप से बड़े कार्गो वितरित किए जा सकें।
नासा के चंद्रमा से मंगल कार्यक्रम कार्यालय के प्रबंधक अमित क्षत्रिय ने कहा आर्टेमिस अंतरिक्ष यात्रियों के साथ चंद्रमा पर विज्ञान का संचालन करने और मंगल ग्रह पर भविष्य के मानव मिशन की तैयारी के लिए एक दीर्घकालिक अन्वेषण अभियान है। इसका मतलब है कि हमें अपनी मूलभूत प्रणालियों के विकास और उड़ान के समय इसे सही करना होगा ताकि हम इन मिशनों को सुरक्षित रूप से पूरा कर सकें।
वाशिंगटन ,10 जनवरी (एजेंसी)। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि नौसेना ने ईरान समर्थित हूती मिलिशिया द्वारा यमन से दक्षिणी लाल सागर तक किए गए ड्रोन और मिसाइल हमलों को मार गिराया, जो हाल के महीनों में इस क्षेत्र में विद्रोहियों द्वारा किए गए सबसे बड़े हमलों में से एक है।
सेंटकॉम ने मंगलवार रात लगभग 9.15 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा, विद्रोहियों ने यमन के हूती-नियंत्रित क्षेत्रों से दक्षिणी लाल सागर में अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग लेन की ओर, जहां दर्जनों व्यापारिक जहाज पारगमन कर रहे थे, ईरानी डिजाइन किए गए एक-तरफा हमले वाले यूएवी, एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों और एक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल का बड़ा हमला किया। सेंट्रल कमांड के अनुसार, अमेरिकी नौसेना के जहाज ड्वाइट डी. आइजनहावर, ग्रेवली, लैबून, मेसन और यूके के एचएमएस डायमंड ने संयुक्त रूप से 18 एकतरफा हमले वाले यूएवी, दो एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों और एक एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइल को मार गिराया।
सेंटकॉम ने पुष्टि की कि मंगलवार को किसी भी तरह की क्षति की सूचना नहीं थी। लाल सागर में 19 नवंबर 2023 के बाद से वाणिज्यिक शिपिंग लेन पर यह 26वां हूती हमला था, जब उसने आतंकवादी समूह के इजरायल के साथ चल रहे युद्ध में हमास को समर्थन देने की घोषणा की थी। हूतियों ने हमलों को अंजाम देने के लिए मिसाइलों, ड्रोन, तेज नौकाओं और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया है और अक्सर दावा किया है कि लक्षित जहाज इजरायल से जुड़े थे। बारह देशों ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, बेल्जियम, कनाडा, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, यूके और अमेरिका के एक समूह ने 3 जनवरी को संयुक्त रूप से हूतियों को औपचारिक चेतावनी जारी की और लाल सागर में हमलों को अवैध, अस्वीकार्य और अत्यधिक अस्थिर करने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि जानबूझकर नागरिक नौवहन और नौसैनिक जहाजों को निशाना बनाने का कोई कानूनी औचित्य नहीं है। अगर हमले जारी रहे तो हूतियों को परिणाम भुगतना पड़ेगा। इंटरनेशनल चैंबर ऑफ शिपिंग के अनुसार, हमलों के चलते दुनिया के 20 प्रतिशत कंटेनर जहाज वर्तमान में लाल सागर से बच रहे हैं और दक्षिणी अफ्रीका के आसपास से होकर गुजर रहे हैं। हालांकि, ईरान समर्थित मिलिशिया ने औपचारिक चेतावनी को खारिज कर दिया और गाजा में युद्ध बंद होने तक इजरायल से जुड़े जहाजों को निशाना बनाना जारी रखने का संकल्प लिया। हूती प्रवक्ता धाइफल्लाह अल-शमी ने 4 जनवरी को एक बयान में कहा कि यह देखते हुए कि अमेरिका और पश्चिमी देश फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ और अधिक नरसंहार करने में इजरायल का समर्थन कर रहे हैं, यह एक नैतिक विफलता और इजरायल के अपराधों को छिपाने का एक दयनीय प्रयास है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सशस्त्र समूह तब तक इजरायल से जुड़े वाणिज्यिक जहाजों पर हमला करना जारी रखेगा जब तक कि इजरायल हमास-नियंत्रण क्षेत्र में अपना आक्रमण समाप्त नहीं कर देता। हूतियों का उत्तरी यमन के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण है, जिसमें राजधानी सना और रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह भी शामिल है, जहां समूह ने 19 नवंबर 2023 से इजरायली कंपनी से जुड़े एक जापानी-संचालित मालवाहक जहाज गैलेक्सी लीडर और उसके चालक दल को पकड़ रखा है। अमेरिका ने दिसंबर 2023 में अन्य पश्चिमी देशों के साथ मिलकर लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को हूती हमलों से बचाने के लिए एक बहुराष्ट्रीय समुद्री गठबंधन बनाया था।
गुआयाकिल ,10 जनवरी (एजेंसी)। इक्वाडोर के शहर गुआयाकिल में एक टीवी स्टूडियो में लाइव प्रसारण के दौरान कुछ बंदूकधारी घुस गए। स्टूडियो में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। बंदूकधारियों ने स्टूडियो में मौजूद पत्रकारों और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। इस वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह घटना मंगलवार को घटी है।
पिस्तौल और डायनामाइट जैसी दिखने वाली हथियारों से लैस बंदूकधारी गुआयाकिल में टीवी टेलीविजन नेटवर्क के सेट में घुस गए और चिल्लाने लगे कि उनके पास बम हैं। वीडियो में गोलियों की आवाज भी सुनी जा सकती है। हालांकि इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।
सिग्नल कटने से पहले चैनल ने कम से कम 15 मिनट तक लाइव प्रसारण किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टीवी चैनल के कर्मचारी स्टूडियो के फर्श पर बैठे हैं। पुलिस कमांडर सेसर जपाटा ने जानकारी देते हुए बताया कि हथियारबंद लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जपाटा ने कहा, यह एक ऐसा कृत्य है जिसे आतंकवादी कृत्य माना जाना चाहिए।
बता दें कि कुछ दिनों पहले पुलिस अधिकारियों के अपहरण के मामले में जेल में सजा काट रहे एक शक्तिशाली गिरोह का नेता जेल से फरार हो गया है, जिसके बाद इक्वाडोर में कई हमले हो रहे हैं। लॉस चोनेरोस गिरोह के नेता एडोल्फो मैकियास, उर्फ ‘फिटो’ को रविवार को जेल में अपने सेल से लापता पाया गया था।
देश में अपराध पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने सोमवार को कहा कि वह राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं, जिससे जेलों में सेना की तैनाती हो सकती है। हाल के वर्षों में इक्वाडोर में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले काफी बढ़ चुके हैं। वहीं, हत्याएं और अपहरण के मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में यदि कोई महत्वाकाक्षी योजना बनाई है, कल पूरी हो सकती है, इसके साथ ही आप एक बहुत इंपॉर्टेंट मीटिंग में भी शामिल हो सकते हैं. आपका कैरियर बहुत अच्छा रहेगा और आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल व्यापारियों के कुछ लोगों से नए संबंध स्थापित हो सकते हैं, इसको लेकर आप कल काफी व्यस्त भी होंगे. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल किसी भी मादक पदार्थ के सेवन से दूर रहे अन्यथा, परिवार में आपकी बहुत ही अधिक बदनामी हो सकती है, इसलिए आप किसी भी मादक पदार्थ के सेवन से दूर रहें, प्रेमी जातकों की बात करें तो यदि आपके नए-नए संबंध बने हैं तो आप उन्हें थोड़ा समय दें, आपका कोई नया रिश्ता जुड़ा है तो आप नए रिश्ते में बातचीत करने से एक दूसरे को समझेंगे और आपकी आपस में नजदीकियां भी बढ़ सकती हैं. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें. यदि आप लीवर से संबंधित किसी रोग से परेशान है तो आप थोड़ा सा सावधान रहे. खट्टी चीज तथा मिर्च मसाले के सेवन से दूर रहे अन्यथा,आपका स्वास्थ्य अधिक खराब हो सकता है. आप अपने जीवन साथी के साथ आनंदमय समय बिताएंगे. संतान को लेकर भी आप कल बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है.
वृषभ राशि-
कल आप अपना कार्य समय से पूरा कर सकेंगे तथा अपने उद्देश्य को भी प्राप्त करने में सफल रहेगे. कल आप अपने दफ्तर के किसी भी विवादित मामले से थोड़ा सा दूर रहे अन्यथा, आप भी उस मामले में फंस सकते हैं. आप कोर्ट कचहरी के मामले में भी फस सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों में कल का तनाव देखने को मिल सकता है. फैशन से जुड़े हुए व्यापार करने वाले जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. कल आपकी कपड़ों की बिक्री बहुत अधिक हो सकती है.आपको कल बहुत अच्छे मौके मिलेंगे. आप समय का सदुपयोग करें तथा अपने पेंडिंग कार्यों को भी पूरा करने का प्रयास करें. कल आप अपने घर में किसी प्रकार का कोई बदलाव कर सकते हैं और आप नया घर खरीदने का भी प्लान बना सकते हैं. इसमें आपके परिवार के सभी सदस्य सहमत रहेंगे. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो साइटिका के मरीजों को कल अलर्ट रहना चाहिए तथा सर्दी से बचे, डॉक्टर के बताए हुए निर्देशों के अनुसार की दवाइयां खाएं. कला से जुड़े हुए जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. कल आप अपनी कोई नई पेंटिंग बनाकर पुरस्कार हासिल कर सकते हैं, इससे आपके परिवार के सदस्य बहुत अधिक खुश रहेंगे.
मिथुन राशि-
कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपका आपके दफ्तर में दिन सामान्य रहने वाला है. कल आप ऑफिस के कार्यों में थोड़ा सा सावधान रहे, ऑफिस की कोई भी जरूरी बात किसी बाहरी व्यक्ति के साथ में शेयर ना करें,अन्यथा आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं और आपको आपके बड़े अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए त्योहार पर नयी योजनाएं ला सकते हैं, इसमें आपको लाभ प्राप्त होगा औरआपको अपने व्यापार में इसी बारे में अधिक सोचना चाहिए, त्योहार पर तथा शादी विवाह के सीजन पर आपको अधिक कमाई भी हो सकती है. कल आप अपने जीवन साथी से किसी भी प्रकार का मतभेद ना करें. हर प्रकार के मतभेद से दूर रहे. यदि आपका जीवन साथी आपकी किसी बात से नाराज है तो आप उसे जल्दी से जल्दी मनाने का प्रयास करें अन्यथा, आपके घर में क्लेश हो सकता है. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आप किसी शारीरिक परेशानी से गुजर रहे हैं तो आप एलोपैथिक के स्थान पर आयुर्वेदिक दवाइयो का सहारा ले सकते है. कल आपके घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे और आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.
कर्क राशि-
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आपका कोई कार्य फस गया है तो आप इसमें दूसरों की राय भी ले सकते हैं. आप राय लेने में किसी प्रकार की देरी ना करें, कल आपको आपके ऑफिस में बहुत सारे कार्य करने पड़ सकते हैं. नौकरी करने व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप विदेशी कंपनियों से थोड़ा सा दूर रहे अन्यथा, आपका पैसा विदेशी कंपनियों के साथ कार्य करने से आपका व्यापार डूब सकता है. आप बहुत ही सोच समझ कर पैसा लगाय. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में मन लगाकर मेहनत करेंगे तो आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी.कल आप अपने बहुत हार्ड सब्जेक्ट्स की तैयारी करने में भी सफल रहेंगे. कल आप कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे आपके माता-पिता आपसे नाराज हो. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप छोटी-छोटी बीमारियों को भी नजरअंदाज ना करें, उनमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना बरते अन्यथा, छोटी-छोटी बीमारियां किसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकती हैं. कल आपको कार्य की अधिकता के कारण थकान महसूस कर सकते हैं. थकान में आप ज्यादा से ज्यादा आराम करने का प्रयास करें और जब कार्य होता है तो उसमें आप किसी प्रकार का आलस ना दिखाएं, जितने आराम की आवश्यकता है बस इतना ही आराम करें.
सिंह राशि-
कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने ऑफिस में इधर-उधर की फालतू की बातों में रहकर अपना कीमती समय बर्बाद ना करें. समय की कीमतों को समझें और अपने बॉस के कहे अनुसार ही कार्य करें अन्यथा, आपके अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. कल अच्छा आर्थिक लाभ कमा सकते हैं, लेकिन इस काम के लिए उन्हें बहुत अधिक एक्टिव भी रहना होगा. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल किसी भी बात पर अधिक क्रोध न करें, क्रोध के कारण आप का कोई बनता हुआ कार्य भी बिगड़ सकता है, इसके कारण परिवार में परेशानियां आ सकती है. कल यदि आपको किसी जरूरत के लिए जैसे कि बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी बीमारी के लिए कोई कज़ऱ् लेना है तो आप उतना ही ले, जितना आप आसानी से चुका सकें. यदि आपका दाम्पत्य जीवन किसी प्रकार से तनाव चल रहा है तो उस तनाव को आप जल्दी से जल्दी खत्म करने का प्रयास करें, अन्यथा, आपके परिवार में क्लेश हो सकता है. यदि आपका वजन बहुत अधिक बढ़ रहा है तो आप बहुत जल्दी बीमारियों कोदावत दे सकते हैं, इसलिए आप तला भुना खाना खाने का परहेज करें.
कन्या राशि-
नौकरी करने वाले जातको की बात करे तो डॉक्टरी पेशे से जुड़े हुए लोगों को प्रमार्थ भाव के साथ लोगों का इलाज करना चाहिए जिसमें आप किसी भी मरीज से कोई पैसा ना ले, आप हफ्ते में एक दिन ऐसा कर सकते हैं, सिर्फ पैसे के बारे में ही नहीं सोचना चाहिए. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारी कल अच्छा लाभ कमा सकते हैं. यदि आप किसी प्रकार का कोई नया व्यापार खोलना चाहते हैं तो आप एक बार अपने प्लान को फिर से चेक कर ले. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातकों में क्रोध व तनाव के कारण थोड़ी सी थकान हो सकती है.इसलिए युवा जातक थोड़ा सा सावधान रहें, किसी भी प्रकार का क्रोध न करें और नहीं किसी प्रकार का तनाव लें अन्यथा, आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं. कल आप किसी दुखी समाचार से बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं. ईश्वर के निर्णय को कोई नहीं रोक सकता है. आपकी सेहत की बात करें तो कल आपको रीड की हड्डी में कमर का दर्द परेशान कर सकता है. इसलिए आप अधिक झुक कर कार्य न करें जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा, तथा संतान की ओर से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा.
तुला राशि-
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में अपने अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनी तथा उन पर अमल भी करने का प्रयास करें, उनकी बातों के दौरान आप बीच में कोई टोका टोकी ना करें अन्यथा, आपको आपके अधिकारियों से डांट भी पड सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो हार्डवेयर का व्यापार करने वाले जातकों को कल कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका है इसलिए व्यापारी जो भी सौदे करें बहुत ही अधिक सोच समझकर करें, अपने परिवार के किसी बुजुर्ग से या आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य ले, वह जादू की बात करें युवा जातक किसी प्रकार के वाद विवाद से जितना दूर रहे हैं, उनके लिए उतना ही अच्छा रहेगा.कल आपकी मुलाकात आपके कैसे पुराने मित्र से हो सकती है. आप अपने मित्रों के साथ में ताल मेल बिठाकर चलें तो अच्छा रहेगा. कल आप अपने परिवार के किसी भी मामले में अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें. उनकी सलाह के बहुत अधिक काम आ सकती है. यदि आप यह समझते हैं कि आप अधिक बलशाली है तो आप अपने बाल का प्रयोग किसी भी गरीब व्यक्ति पर ना करें अन्यथा, उनकी हाय आपको लग सकती है. कल आप किसी भी प्रकार की ठंडी चीजों को खाने से बचें, हमने तो आपको खांसी जुकाम इत्यादि की समस्या परेशान कर सकती हैं. यदि आप अपनी सेहत के प्रति सावधान रहेंगे तो किसी बीमारी से बचे भी रहेंगे.
वृश्चिक राशि-
कल का दिन थोड़ा सावधानी से रहने वाला रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो जो लोग सरकारी विभागों में कार्य करते हैं, उन्हें कल अपने कार्य को लेकर बहुत अधिक सावधान रहना होगा अन्यथा, किसी बड़े अधिकारी की रेड आपके दफ्तर में पड सकती है और आपकी नौकरी पर आच आ सकती है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी कल ग्राहकों की मांग को पूरा करने का पूरा ध्यान रखेंगे, वह जिस माल की भी डिमांड कर रहे हैं उसका स्टॉक अवश्य रखें जिससे आपके माल की बिक्री बहुत अधिक हो सके. अपने माल का और अपने व्यापार का प्रचार प्रसार भी करते रहे. युवा जातकों की बात करें तो कल आप अपने करियर को लेकर जो भी प्रयास कर रहे हैं, आप उसमें सफल हो सकते हैं. कल आपके परिवार के बड़े सदस्य आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं. आप भी उन्हें नाराज करने का प्रयास न करें और अपनी पुरानी गलती को दोबारा से ना दोहराएं, आपके स्वास्थ्य की बात करें तो जो जातक हॉस्पिटल में बीमारी के कारण भर्ती है, उन्हें अपने स्वास्थ्य का अधिक से अधिक ध्यान रखना होगा. शादी विवाह के समारोह के लिए यदि आप कोई नया वस्त्र खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए दिन उत्तम रहेगा.
धनु राशि-
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो मैनेजमेंट से संबंधित नौकरी करने वाले जातकों को कल कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है. कल आपको आपके दफ्तर की कोई बड़ी मीटिंग भी अटेंड करनी पड़ सकती है. आप अच्छे से तैयारी करके जाएं, आपकी मीटिंग अच्छी रहेगी. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. खुदरा व्यापार करने वाले व्यापारियों को कल अच्छा मुनाफा मिल सकता है, जबकि अन्य व्यापारियों के लिए कल का दिन सामान्य गति से आगे बढ़ेगा. युवा जातको की बात करें तो युवा जातकों को अपना आत्मविश्वास बहुत अधिक बढ़ा कर रखना चाहिए, परंतु ओवर कॉन्फिडेंस से बचना चाहिए.ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आप अपना कोई अच्छा कार्य गलत कर सकते हैं. आपके परिवार में कल यदि किसी बात को लेकर कोई बाड विवाद हो गया है तो आप उस वाद विवाद को बहुत ही प्रसन्नता के माहौल से ठीक कर सकते हैं. यदि आप सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी लेते हैं तो आपको अपने समाज के कार्यों के लिए और समाज के भलाई के लिए बहुत कार्य करने होंगे, तभी आपका नाम ऊंचा होगा. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आप पौष्टिक भोजन करें, हेल्दी फूड का सेवन और हल्का खाने का सेवन यदि आपके शरीर की आवश्यकता है तो आप यही करें.
मकर राशि-
नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर के सभी तरह के दस्तावेजों को बहुत अधिक मजबूती के साथ रखें तथा किसी महत्वपूर्ण कार्य से यदि आपका ध्यान भटक गया है तो आप फिर से उस कार्य को करने में अपना मन लगाए रखें. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों को अपने कार्य में एक नई गति प्राप्त होगी, जिसको लेकर आपके मन में बहुत अधिक प्रसन्नता होगी, क्योंकि कारोबार की वृद्धि से आपका मन बहुत अधिक खुश रहेगा. कल आपका आपके मित्रों के साथ बहुत अच्छा समय बीतेगा,कल आप अपने मित्रों के साथ बातचीत करने में अपने पुराने समय में खो जाएंगे, जिससे आपका मन बहुत अधिक हल्का होगा. आपको बहुत अधिक अच्छा भी लगेगा. कल आप घर मे अपने छोटे छोटे सदस्यों पर हुकुम ना चलाएं अन्यथा, वह आपको उल्टा जवाब दे सकते हैं और आपकी बेइज्जती हो सकती है. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे. कल आपको किसी प्रकार का इन्फेक्शन होने की संभावना बन रही है, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें. कल दूसरों के विवादित मामलों से बिल्कुल दूर रहे, उसके लिए आपको बचना ही अच्छा रहेगा, उन मामलों में आप ना बोले तो आपके लिए बहुत अधिक अच्छा रहेगा.
कुंभ राशि-
कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आपने पुरानी नौकरी छोड़ दी है तो आपको कल नई नौकरी मिलने के आसार नजर आ रहे हैं. आप अपने सहकर्मियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें तथा उनके साथ मिलकर आप अपने नए दफ्तर के कार्यों को समझने का प्रयास करें. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि कारोबारी ने कोई डील साइन की है तो आप डील की विश्वस्नीयता की जाँच कर ले, तभी डील के बारे में कदम उठाए. यदि कल आपको आपके मित्रों के साथ समय गुजारने का मौका मिले तो अवश्य ही गुजारें, उनके साथ बैठकर आप अपने जीवन की पिछली बातों को सांझा करें, जिससे आपका मानसिक तनाव भी कम होगा. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपके कंधे का दर्द या पेट का दर्द बार-बार परेशान कर रहा है तो आप किसी एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह अवश्य लें. आप सही पोस्चर में बैठने का प्रयास करें, आपको दर्द में आराम अवश्य मिलेगा. यदि आप कल किसी की मदद करने का प्रयास कर रहे हैं तो आप पहले ही अवश्य जान ले कि सच में उस व्यक्ति को आपकी जरूरत है या वह आपको ठग रहा है.
मीन राशि-
कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करे हैं तो कल आप अपने बॉस की कार्यशैली और गुणों से बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे तथा आप अपने बॉस की नकल करने की कोशिश कर सकते हैं और आप उन्हें प्रसन्न करने की भी पूरी कोशिश करेंगे. लेखन कला से जुड़े हुए जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा, वह अपने लिए अच्छे नए अवसर की तलाश करेंगे. आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो अच्छे व्यापार की उम्मीद रखने वालों को बहुत अधिक मेहनत करनी होगी तभी उन्हें सफलता की प्राप्ति हो सकती है और उनका व्यापार अच्छे से चलेगा. बिना परिश्रम के आप अपने व्यापार को आगे नहीं बढ़ा सकेंगे. आपके व्यापार में हानि हो सकती है.युवा जातको की बात करें तो कल किसी बात को लेकर बहुत ही नकारात्मक विचार आ सकते हैं, परंतु आप अपनी नकारात्मकता को दूर करें तथा अपने विचार सकारात्मक रखेंतभी आप अपने जीवन में सफल हो सकते हैं. यदि आपके परिवार में किसी प्रकार का कोई वाद विवाद चल रहा है तो आप उस विवाद को समाप्त करने का प्रयास करें, क्योंकि वाद विवाद वाले घर में शांति नहीं रहती है और घर के सभी सदस्यों का मन भी खराब हो सकता है. कल आप अपने आसपास के वातावरण को थोड़ा सा बदल सकते हैं इससे आपके परिवार के सभी सदस्य बहुत अधिक खुश रहेंगे. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपको ब्लड से संबंधित कोई भी बीमारी है तो आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, सर्दियों में ब्लड से संबंधित बीमारियों से बहुत अधिक परेशानियां हो सकती हैं. आप कोई घर या प्रॉपर्टी इत्यादि लेने के लिए प्रयास कर सकते हैं जिसमे आप सफल रहेंगे, परंतु आपको किसी रिश्तेदार का सहारा लेना पड सकता है.
*प्रो. (डॉ.) संजय द्विवेदी, पूर्व महानिदेशक, भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली*
आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत, हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है। इसलिए आज का भारत, पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। एक समय था जब अयोध्या में राम लला टेंट में विराजमान थे, लेकिन आज राम मंदिर का भव्य निर्माण हो रहा है। राम मंदिर का निर्माण एक अनथक संघर्ष का प्रतीक है। अयोध्या यानि वह भूमि जहां कभी युद्ध न हुआ हो। ऐसी भूमि पर कलयुग में एक लंबी लड़ाई चली और त्रेतायुग में पैदा हुए रघुकुल गौरव भगवान श्रीराम को आखिरकार छत नसीब होने वाली है। राजनीति कैसे साधारण विषयों को भी उलझाकर मुद्दे में तब्दील कर देती है, रामजन्मभूमि का विवाद इसका उदाहरण है। आजादी मिलने के समय सोमनाथ मंदिर के साथ ही यह विषय हल हो जाता तो कितना अच्छा होता। आक्रमणकारियों द्वारा भारत के मंदिरों के साथ क्या किया गया, यह छिपा हुआ तथ्य नहीं है। किंतु उन हजारों मंदिरों की जगह, अयोध्या की जन्मभूमि को नहीं रखा जा सकता। एक ऐतिहासिक अन्याय की परिणति आखिरकार ऐतिहासिक न्याय ही होता है। यह बहुत संतोष की बात है कि भारत की न्याय प्रक्रिया के तहत आए फैसले से मंदिर का निर्माण संपन्न हुआ है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अर्थ में गौरवशाली हैं कि उनके कार्यकाल में इस विवाद का सौजन्यतापूर्ण हल निकल सका और मंदिर निर्माण हो सका।
इस आंदोलन से जुड़े अनेक नायक आज दुनिया में नहीं हैं। उनकी स्मृति आती है। मुझे ध्यान है उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के नेता और मंत्री रहे श्री दाऊदयाल खन्ना ने मंदिर के मुद्दे को आठवें दशक में जोरशोर से उठाया था। उसके साथ ही श्री अशोक सिंहल जैसे नायक का आगमन हुआ और उन्होंने अपनी संगठन क्षमता से इस आंदोलन को जनांदोलन में बदल दिया। संत रामचंद्र परमहंस, महंत अवैद्यनाथ जैसे संत इस आंदोलन से जुड़े और समूचे देश में इसे लेकर एक भावभूमि बनी। तब से लेकर आज तक सरयू नदी ने अनेक जमावड़े और कारसेवा के प्रसंग देखे हैं। सुप्रीम कोर्ट के सुप्रीम फैसले के बाद जिस तरह का संयम हिंदू समाज ने दिखाया वह भी बहुत महत्त्व का विषय है। क्या ही अच्छा होता कि इस कार्य को साझी समझ से हल कर लिया जाता। किंतु राजनीतिक आग्रहों ने ऐसा होने नहीं दिया। कई बार जिदें कुछ देकर नहीं जातीं, भरोसा, सद्भाव और भाईचारे पर ग्रहण जरुर लगा देती हैं।
दुनिया के किसी देश में यह संभव नहीं है उसके आराध्य इतने लंबे समय तक मुकदमों का सामना करें। किंतु यह हुआ और सारी दुनिया ने इसे देखा। यह भारत के लोकतंत्र, उसके न्यायिक-सामाजिक मूल्यों की स्थापना का समय भी है। यह सिर्फ मंदिर नहीं है जन्मभूमि है, हमें इसे कभी नहीं भूलना चाहिए। विदेशी आक्रांताओं का मानस क्या रहा होगा, कहने की जरुरत नहीं है। किंतु हर भारतवासी का राम से रिश्ता है, इसमें भी कोई दो राय नहीं है। वे हमारे प्रेरणापुरुष हैं, इतिहास पुरुष हैं और उनकी लोकव्याप्ति विस्मयकारी है। ऐसा लोकनायक न सदियों में हुआ है और न होगा। लोकजीवन में, साहित्य में, इतिहास में, भूगोल में, हमारी प्रदर्शनकलाओं में उनकी उपस्थिति बताती है राम किस तरह इस देश का जीवन हैं।
राम शब्द संस्कृत की ‘रम’ क्रीड़ायाम धातु से बना है अर्थात हरेक मनुष्य के अंदर रमण करने वाला जो चैतन्य-स्वरूप आत्मा का प्रकाश विद्यमान है, वही राम है। राम को शील-सदाचार, मंगल-मैत्री, करुणा, क्षमा, सौंदर्य और शक्ति का पर्याय माना गया है। कोई व्यक्ति सतत साधना के द्वारा अपने संस्कारों का परिशोधन कर राम के इन तमाम सद्गुणों को अंगीकार कर लेता है, तो उसका चित्त इतना निर्मल और पारदर्शी हो जाता है कि उसे अपने अंत:करण में राम के अस्तित्व का अहसास होने लगता है। कदाचित यही वह अवस्था है जब संत कबीर के मुख से निकला होगा,
*‘मोको कहां ढूंढे रे बंदे, मैं तो तेरे पास में*
*ना मैं मंदिर ना मैं मस्जिद, ना काबे कैलास में।’*
राम, दशरथ और कौशल्या के पुत्र थे। संस्कृत में दशरथ का अर्थ है- दस रथों का मालिक। अर्थात पांच कर्मेंद्रियों और पांच ज्ञानेंद्रियों का स्वामी। कौशल्या का अर्थ है- ‘कुशलता’। जब कोई अपनी कर्मेंद्रियों पर संयम रखते हुए अपनी ज्ञानेंद्रियों को मर्यादापूर्वक सन्मार्ग की ओर प्रेरित करता है, तो उसका चित्त स्वाभाविक रूप से राम में रमने लगता है। पूजा-अर्चना की तमाम सामग्रियां उसके लिए गौण हो जाती हैं। ऐसे व्यक्ति का व्यक्तित्व इतना सहज और सरल हो जाता है कि वह जीवन में आने वाली तमाम मुश्किलों का स्थितप्रज्ञ होकर मुस्कुराते हुए सामना कर लेता है। भारतीय जनमानस में राम का महत्व इसलिए नहीं है कि उन्होंने जीवन में इतनी मुश्किलें झेलीं, बल्कि उनका महत्व इसलिए है, क्योंकि उन्होंने उन तमाम कठिनाइयों का सामना बहुत ही सहजता से किया। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भी इसलिए कहते हैं, क्योंकि अपने सबसे मुश्किल क्षणों में भी उन्होंने स्वयं को बेहद गरिमापूर्ण रखा।
राम का होना मर्यादाओं का होना है, रिश्तों का होना है, संवेदना का होना है, सामाजिक न्याय का होना है, करुणा का होना है। वे सही मायनों में भारतीयता के उच्चादर्शों को स्थापित करने वाले नायक हैं। उन्हें ईश्वर कहकर हम अपने से दूर करते हैं। जबकि एक मनुष्य के नाते उनकी उपस्थिति हमें अधिक प्रेरित करती है। एक आदर्श पुत्र, भाई, सखा, न्यायप्रिय नायक हर रुप में वे संपूर्ण हैं। उनके राजत्व में भी लोकतत्व और लोकतंत्र के मूल्य समाहित हैं। वे जीतते हैं किंतु हड़पते नहीं। सुग्रीव और विभीषण का राजतिलक करके वे उन मूल्यों की स्थापना करते हैं जो विश्वशांति के लिए जरुरी हैं। वे आक्रामणकारी और विध्वंशक नहीं है। वे देशों का भूगोल बदलने की आसुरी इच्छा से मुक्त हैं। वे मुक्त करते हैं बांधते नहीं। अयोध्या उनके मन में बसती है। इसलिए वे कह पाते हैं,
*जननी जन्मभूमिश्य्च स्वर्गादपि गरीयसी।*
यानि जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान है। अपनी माटी के प्रति यह भाव प्रत्येक राष्ट्रप्रेमी नागरिक का भाव होना चाहिए। वे नियमों पर चलते हैं। अति होने पर ही शक्ति का आश्रय लेते हैं। उनमें अपार धीरज है। वे समुद्र की तीन दिनों तक प्रार्थना करते हैं।
*विनय न मानत जलधि जड़ गए तीन दिन बीति*
*बोले राम सकोप तब भय बिनु होहिं न प्रीति।*
यह उनके धैर्य का उच्चादर्श है। वे वाणी से, कृति से किसी को दुख नहीं देना चाहते हैं। वे चेहरे पर हमेशा मधुर मुस्कान रखते हैं। उनके घीरोदात्त नायक की छवि उन्हें बहुत अलग बनाती है। वे जनता के प्रति समर्पित हैं। इसलिए तुलसीदास जी रामराज की अप्रतिम छवि का वर्णन करते हैं-
*दैहिक दैविक भौतिक तापा, रामराज काहुंहिं नहीं व्यापा।*
राम ने जो आदर्श स्थापित किए उस पर चलना कठिन है। किंतु लोकमन में व्याप्त इस नायक को सबने अपना आदर्श माना। राम सबके हैं। वे कबीर के भी हैं, रहीम के भी हैं, वे गांधी के भी हैं, लोहिया के भी हैं। राम का चरित्र सबको बांधता है। अनेक रामायण और रामचरित पर लिखे गए महाकाव्य इसके उदाहरण हैं। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त स्वयं लिखते हैं-
*राम तुम्हारा चरित स्वयं ही काव्य है*
*कोई कवि बन जाए, सहज संभाव्य है।*
भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के ऐसे वटवृक्ष हैं, जिनकी पावन छाया में मानव युग-युग तक जीवन की प्रेरणा और उपदेश लेता रहेगा। जब तक श्रीराम जन-जन के हृदय में जीवित हैं, तब तक भारतीय संस्कृति के मूल तत्व अजर-अमर रहेंगे। श्रीराम भारतीय जन-जीवन में धर्म भावना के प्रतीक हैं, उनमें मानवोचित और देवोचित गुण थे, इसीलिए वे “मर्यादा पुरुषोत्तम” कहलाए। भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र भारत की सीमाओं को लांघकर विदेशियों के लिए भी शांति, प्रेरणा और नवजीवनदायक बनता जा रहा है। श्रीराम धर्म के साक्षात् स्वरूप हैं, धर्म के किसी अंग को देखना है, तो राम का जीवन देखिये, आपको धर्म की असली पहचान हो जायेगी। धर्म की पूर्णता उनके जीवन में आद्यन्त घटित हुई है।
श्रीराम ने लौकिक धरातल पर स्थिर रहकर धर्म एवं मर्यादा का पालन करते हुए मानव को असत्य से सत्य की ओर, अधर्म से धर्म की ओर तथा अन्याय से न्याय की ओर चलने की प्रेरणा दी है। कर्त्तव्य की वेदी पर अपने व्यक्तिगत सुख-प्रलोभनों की आहुति श्रीराम की जीवन कहानी का सार है। संसार में महापुरुष अपने जीवन, गुण, कर्म, स्वभाव, कर्त्तव्य, बुद्धि, तप-त्याग और तपस्या से जो अमर जीवन-संदेश देते हैं, वही मानवता की स्थायी धरोहर होती है। हमारा सौभाग्य है कि हम ऐसे दैवीय गुणों के धनी मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र की संताने हैं। श्रीराम का प्रेरक चरित्र भूली-भटकी मानव जाति में नवजीवन चेतना का संचार कर सकता है। उनके जीवन की घटनाएं आज के भोगी विलासी और मानवता का गला घोंटने वाले नामधारी मनुष्य को बहुत कुछ सोचने, करने और जीने की प्रेरणा दे सकती है। उनके जीवन के प्रत्येक क्रियाकलाप से अमर संदेश मिलता है। श्रीराम के द्वारा दर्शित आदर्शों एवं जीवन मूल्यों का भारतीय समाज में बहुत ऊंचा स्थान है। यदि हम सबक लेना चाहें, तो रामायण की प्रत्येक घटना से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।
लक्ष्मण जी का श्रीराम जी के साथ वन-गमन करना, भरत जी का राज्य को ठुकराना, पादुका रखकर शासन-व्यवस्था चलाना, परस्पर भाइयों की प्रीति का श्रेष्ठ उदाहरण है। आज भाई-भाई एक दूसरे के रक्त के प्यासे हो रहे हैं, परिवार परस्पर की कलह के कारण टूट रहे हैं। सर्वत्र स्वार्थ, अहंकार और अकेले भोगने की भावना उद्दाम हो रही है। ऐसे में रामायण हमें शिक्षा देती है कि नश्वर सुख-भोग और धन-धाम-धरा के लिए परस्पर लड़ना नहीं चाहिए। चित्रकूट प्रवास-काल में शूर्पणखा द्वारा श्रीराम को अपनी ओर आकर्षित करके विवाह का प्रस्ताव रखने पर राम द्वारा दृढ़ता से मना कर देना प्रेरणा देता है कि यदि जीवन को सुखी और शान्तिमय बनाना है, तो एक पत्नीव्रत का आचरण करना चाहिए। स्वर्णमृग को देखकर सीताजी का उसे पाने की इच्छा करना तथा भगवान राम द्वारा मायावी मृग को पाने के लिए पीछे दौड़ना और सीता जी का हरण हो जाने की घटना आज के जीवन प्रसंगों को बहुत कुछ प्रेरणा दे सकती है। आज का मनुष्य धन की मृगतृष्णा के पीछे पागलों की तरह दौड़ा जा रहा है, जो प्राप्त है उससे संतुष्ट नहीं हो पा रहा है। विज्ञान की चमकीली, भड़कीली, दिखावटी, बनावटी चीजों के पीछे दिन-रात अधर्म-असत्य, छल-प्रपंच का सहारा लेकर दौड़ा जा रहा है। इससे हानि यह हुई है कि आत्मारूपी सीता छिन गई है, भौतिकवादी व्यक्ति सिर्फ शरीर के लिए जीने लगा है तथा इसी मृगतृष्णा में वह जीवन का अंत कर लेता है। रामायण कहती है दुनिया में आंखें खोलकर चलो, सभी चमकने वाली चीजें सोना नहीं होती हैं। चमक-दमक में व्यक्ति हमेशा धोखा खाता है, इसी धोखे में आत्मरूपी सीता का रावण द्वारा हरण होता है तथा बाद में राम-रावण का निर्णायक युद्ध होता है। यदि रामायण से कुछ सीखना है, तो चरित्र निर्माण, विचारों की उच्चता, भावों की शुद्धता, पवित्रता तथा जीवन को धर्म-मर्यादा एवं उच्चादर्श की ओर ले चलना सीखें। सीता जी का राम जी के साथ वन जाना संसार के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ देता है। वनवास राम जी को मिला था, सीता जी को नहीं, रामायण में वनवास का प्रसंग यह शिक्षा देता हैं की नारी की परीक्षा संपत्ति में नहीं विपत्ति में होती है।
राम अपने जीवन की सरलता, संघर्ष और लोकजीवन से सहज रिश्तों के नाते कवियों और लेखकों के सहज आकर्षण का केंद्र रहे हैं। उनकी छवि अति मनभावन है। वे सबसे जुड़ते हैं, सबसे सहज हैं। उनका हर रूप, उनकी हर भूमिका इतनी मोहनी है कि कविता अपने आप फूटती है। किंतु सच तो यह है कि आज के कठिन समय में राम के आदर्शों पर चलता साधारण नहीं है। उनसी सहजता लेकर जीवन जीना कठिन है। वे सही मायनों में इसीलिए मर्यादा पुरुषोत्तम कहे गए। उनका समूचा व्यक्तित्व राजपुत्र होने के बाद भी संघर्षों की अविरलता से बना है। वे कभी सुख और चैन के दिन कहां देख पाते हैं। वे लगातार युद्ध में हैं। घर में, परिवार में, ऋषियों के यज्ञों की रक्षा करते हुए, आसुरी शक्तियों से जूझते हुए, निजी जीवन में दुखों का सामना करते हुए, बालि और रावण जैसी सत्ताओं से टकराते हुए। वे अविचल हैं। योद्धा हैं। उनकी मुस्कान मलिन नहीं पड़ती। अयोध्या लौटकर वे सबसे पहले मां कैकेयी का आशीर्वाद लेते हैं। यह विराटता सरल नहीं है। पर राम ऐसे ही हैं। सहज-सरल और इस दुनिया के एक अबूझ से मनुष्य।
राम भक्त वत्सल हैं, मित्र वत्सल हैं, प्रजा वत्सल हैं। उनकी एक जिंदगी में अनेक छवियां हैं। जिनसे सीखा जा सकता है। अयोध्या का मंदिर इन सद् विचारों, श्रेष्ठ जीवन मूल्यों का प्रेरक बने। राम सबके हैं। सब राम के हैं। यह भाव प्रसारित हो तो देश जुड़ेगा। यह देश राम का है। इस देश के सभी नागरिक राम के ही वंशज हैं। हम सब उनके ही वैचारिक और वंशानुगत उत्तराधिकारी हैं, यह मानने से दायित्वबोध भी जागेगा, राम अपने से लगेगें। जब वे अपने से लगेगें तो उनके मूल्यों और उनकी विरासतों से मुंह मोड़ना कठिन होगा। सही मायनों में ‘रामराज्य’ आएगा। कवि बाल्मीकि के राम, तुलसी के राम, गांधी के राम, कबीर के राम, लोहिया के राम, हम सबके राम हमारे मनों में होंगे। वे तब एक प्रतीकात्मक उपस्थिति भर नहीं होंगे, बल्कि तात्विक उपस्थिति भी होंगे। वे सामाजिक समरसता और ममता के प्रेरक भी बनेंगे और कर्ता भी। इसी में हमारी और इस देश की मुक्ति है।
आज के भारत का मिजाज़, अयोध्या में स्पष्ट दिखता है। आज यहां प्रगति का उत्सव है, तो कुछ दिन बाद यहां परंपरा का उत्सव भी होगा। आज यहां विकास की भव्यता दिख रही है, तो कुछ दिनों बाद यहां विरासत की भव्यता और दिव्यता दिखने वाली है। यही तो भारत है। विकास और विरासत की यही साझा ताकत, भारत को 21वीं सदी में सबसे आगे ले जाएगी।
नई दिल्ली ,10 जनवरी (एजेंसी)। उत्तर पश्चिम भारत में 11 जनवरी से लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया कि अगले चार से पांच दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों के दौरान मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरने की के आसार हैं। अगले पांच दिनों के दौरान देश भर में शीत लहर की कोई संभावना नहीं है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप बढऩे के आसार हैं। विभाग ने कहा, 11 और 12 जनवरी 2024 को उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बनी रहने और उसके बाद इसमें कमी आने के आसार हैं।
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के कई हिस्सों में 11-15 जनवरी के दौरान अलग-अलग हिस्सों में सुबह कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं, जबकि जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 और 12 जनवरी को कोहरा घना छाए रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 10 जनवरी को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्सों और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड का कहर जारी रहेगाऔर 11 जनवरी को ठंड से राहत से राहत मिलेगी। दस और 11 जनवरी, 2024 को राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में ठंड का कहर जारी रहने के बाद इसके कम होने के आसार हैं।
मुंबई ,10 जनवरी (एजेंसी)। महाराष्ट्र की सियासत में आज बड़ा दिन है। विधानसभा स्पीकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके गुट के विधायकों के खिलाफ अयोग्यता मामले में फैसला सुना रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि मैं स्पीकर के रूप में 10वीं धारा के तहत अधिकार क्षेत्र का प्रयोग कर रहा हूं।
अनुसूची का क्षेत्राधिकार सीमित है और यह वेबसाइट पर उपलब्ध ईसीआई के रिकॉर्ड से आगे नहीं जा सकता है और इसलिए मैंने प्रासंगिक नेतृत्व संरचना का निर्धारण करते समय इस पहलू पर विचार नहीं किया है। स्पीकर ने छह बिंदुओं पर अपना फैसला सुनाया। इसमें पहला था- असली शिवसेना कौन? इस पर सुप्रीम कोर्ट में चले सुभाष देसाई ङ्कह्य महाराष्ट्र सरकार केस का संदर्भ उन्होंने लिया। स्पीकर ने कहा- शिंदे गुट ने कहा है कि उद्धव ठाकरे गुट ने 2018 का संविधान गुपचुप तरीके से लागू किया है।
स्पीकर ने कहा- उद्धव ठाकरे गुट की तरफ से दिए गए पार्टी के कॉन्स्टिट्यूशन पर तारीख नहीं थी, इसलिए वो मान्य नहीं किया गया। शिवसेना का 1999 का संविधान हमने आधार माना है। 2018 का संशोधित संविधान चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में नहीं है। इसलिए हमने 1999 वाले संविधान को आधार माना है।
उन्होंने आगे कहा कि मैनें चुनाव आयोग के फैसले को ध्यान में रखा है। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड में भी असली शिवसेना शिंदे गुट ही है। उन्होंने फैसला सुनाते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने भी शिंदे गुट को ही असली शिवसेना कहा है। महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने अपने फैसले में कहा कि एकनाथ शिंदे को हटाने का अधिकार उद्धव ठाकरे के पास नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पास शिवसेना के किसी भी सदस्य को हटाने का अधिकार नहीं है।
नई दिल्ली 10 Jan, (एजेंसी)-22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कांग्रेस के ऱाष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी नहीं जाएंगे। हालांकि कांग्रेस ने प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण अस्वीकार कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का न्योता सम्मानपूर्वक अस्वीकार कर दिया गया है।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भगवान राम हमारे देश में लाखों-करोड़ों लोगों द्वारा पूजे जाते हैं। धर्म एक व्यक्तिगत मामला है। लेकिन आरएसएस/बीजेपी ने लंबे समय से अयोध्या में मंदिर को राजनीतिक प्रोजेक्ट बनाया है। बीजेपी और आरएसएस के नेताओं द्वारा अधूरे मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है, जोकि स्पष्ट रूप से चुनावी लाभ के लिए है। 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए और भगवान राम का सम्मान करने वाले लाखों लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और अधीर रंजन चौधरी ने सम्मानपूर्वक निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है जो स्पष्ट रूप से आरएसएस/भाजपा का कार्यक्रम है।
अयोध्या 10 jan, (एजेंसी): यूपी के एटा के जलेसरवासियों की तरफ से बुधवार को राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को 2,400 किलो का घंटा सौंपा गया। दावा किया जा रहा है कि एक ही ढलाई में बने इस घंटे की आवाज दस किलोमीटर तक जाएगी। इसके साथ ही 51 किलो के सात और घंटे भी सौंपे गए। पांच सौ रामभक्तों के साथ आदित्य मित्तल, मनोज, रिशांक, प्रशांत मित्तल आदि अयोध्या पहुंचे।
इन लोगों ने कारसेवकपुरम पहुंचकर मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय, विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र, राजेन्द्र सिंह पंकज आदि को सभी घंटे मंदिर के निमित्त सौंपे। दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लेकर देशभर में उल्लास है। श्रीराम के भव्य मंदिर में उत्तर प्रदेश के एटा की पहचान भी दिखेगी।
घंटा अष्टधातु का है, जिसमें पीतल, कांस्य, तांबा, एल्युमिनियम, लोहा, स्वर्ण, चांदी और जस्ता शामिल हैं। एक निश्चित मात्रा में इन अष्टधातुओं का उपयोग किया गया है। 2,400 किलो का घंटा बनने में 21 दिन लगे। पीतल पिघलाकर सांचे में डालने का काम एक दिन में हुआ।
बेंगलुरु 10 Jan, (एजेंसी): बेंगलुरु में मंदिर प्रबंधन बुधवार से एक ड्रेस कोड लागू कर रहा है। अब भक्तों को केवल भारतीय पारंपरिक ड्रेस में ही मंदिरों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। कर्नाटक देवस्थान महासंघ और हिंदू जनजागृति समिति इस संबंध में मंदिरों के सामने बोर्ड लगाएगी और बुधवार से इस संबंध में सख्त नियम लागू करने को कहा है।
ड्रेस कोड के अनुसार, पुरुषों को शॉर्ट्स, बरमूडा, फटी जींस, सीना दिखाने वाली टी-शर्ट पहनने की अनुमति नहीं है। वहीं, महिलाओं को शॉर्ट्स, मिडी, फटी जींस में मंदिरों के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड ने श्रद्धालुओं से यह भी अपील की है कि वे अशोभनीय, अश्लील पोशाक पहनकर मंदिरों में प्रवेश न करें। इसमें यह भी कहा गया है कि मंदिर की पवित्रता की रक्षा करना परम धार्मिक कर्तव्य है।
कर्नाटक मंदिर-मठ और धार्मिक संस्थान संघ ने पिछले महीने सभी मंदिरों के पुजारियों और ट्रस्टियों की बैठक बुलाई थी और जनवरी में नियम लागू करने का फैसला किया था। पहले अपील की गई थी और हिंदू संगठनों ने फैसले का समर्थन किया था। बेंगलुरु के वसंत नगर में श्री लक्ष्मी वेंकटरमण मंदिर के सामने इस संबंध में एक बोर्ड लगाकर मंदिरों के लिए ड्रेस कोड अभियान भी चलाया जाएगा।
कोप्पल 10 Jan, (एजेंसी): कर्नाटक में सबरीमाला तीर्थयात्रियों के लिए ‘अन्न संतर्पण’ (संतुष्टि के साथ भोजन प्रदान करना) की मेजबानी कर रहे एक मुस्लिम परिवार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस कदम की राज्य भर में लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। पिंजारा समुदाय के जिला अध्यक्ष खाशिम अली मुद्दबल्ली ने उत्तरी कर्नाटक के कोप्पल शहर के जयनगर इलाके में स्थित अपने आवास पर हिंदू तीर्थयात्रियों के लिए अन्न संतर्पण कार्यक्रम की मेजबानी की थी। तीर्थयात्रियों ने उनके घर पर भजन भी गाए और पूजा भी की। खशिम के परिवार ने भी सैकड़ों तीर्थयात्रियों के साथ भजन और पूजा में भाग लिया।
खशीम ने कहा कि सभी धर्म एक हैं और सभी धर्मों का सार जानना चाहिए। हाल ही में उत्तरी कर्नाटक के छह हिंदू तीर्थयात्रियों का एक समूह जो केरल के सबरीमाला मंदिर जा रहे थे, उन्हें रात के दौरान वन्यजीवों के हमले के खतरे का सामना करना पड़ा। कोडागु जिले में एक मस्जिद के परिसर में रहने की अनुमति मिलने के बाद उन्हें राहत मिली। कोडागु जिले के विराजपेट तालुक के एडथरा गांव में लिवाउल हुडा जुम्मा मस्जिद और मदरसा के प्रबंधन और धार्मिक प्रचारकों की हिंदू तीर्थयात्रियों को समायोजित करने के लिए प्रशंसा की गई।
बेलगावी जिले के गोकक के पास एक गांव के हिंदू तीर्थयात्रियों ने बाइक पर सबरीमाला की यात्रा की। घने जंगल के बीच स्थित एडथारा गांव पहुंचने पर उन्हें वन्यजीवों, विशेषकर हाथियों के हमले के संभावित खतरे के बारे में पता चला। मस्जिद को देखने के बाद उन्होंने प्रबंधन से उन्हें रहने की अनुमति देने का अनुरोध किया। मस्जिद के अध्यक्ष उस्मान और पदाधिकारी खतीब कमरुद्दीन अनवरी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और मस्जिद में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कीं। तीर्थयात्रियों कमलेश गौरी, भीमप्पा सनादी, शिवानंद नवेदी, गंगाधर बडीडे और सिद्दरोड सनादी को भी मस्जिद के परिसर में पूजा करने की अनुमति दी गई। मस्जिद प्रबंधन के इस दिल छू लेने वाले कदम की सराहना की गई।
रांची 10 Jan, (एजेंसी): झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने अपने ही संगठन से जुड़े एक नक्सली नेल्सन भेंगरा की गोली मारकर हत्या कर दी। माना जा रहा है कि नक्सलियों ने संगठन की सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाने के आरोप में उसे मौत की सजा दी है।
नेल्सन भेंगरा सारंडा जंगल के जराईकेला थाना क्षेत्र का निवासी था। वह लंबे समय से भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि 9 जनवरी की रात हथियारबंद नक्सलियों का एक समूह उसके गांव समठा पहुंचा। वे उसे पकड़कर अपने साथ ले गये। पहले उसकी जमकर पिटाई की और फिर बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
नेल्सन की हत्या की बाबत पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा की बिसरा थाना पुलिस ने नेल्सन भेंगरा को मई 2023 में जेल भेजा था। उसे सड़क निर्माण कंपनी से नक्सलियों के नाम पर लेवी मांगने के आरोप में जेल भेजा गया था। दो महीने पहले ही वह जेल से निकला था।
इधर, हत्या के बाद कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा के नेतृत्व में भारी तादाद में पुलिस और सीआरपीएफ के जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। जराईकेला, मनोहरपुर और छोटा नगरा क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की तलाश की जा रही है।
10.04.2024 – कलियों का चमन’ सुपरहिट रीमिक्स सांग से लोकप्रियता के शिखर पर पहुँचने वाली अभिनेत्री मेघना नायडू कई वर्षों तक फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रही और इस क्रम में हिंदी, बंगाली, तमिल, तेलगु और मराठी सहित कई भाषाओं की फिल्मों में मेघना नायडू ने काम किया है।
बॉलीवुड फिल्म ‘क्या कूल है हम 3’, और ‘माशूका’ सहित ढेर सारी फिल्मों में मेघना ने काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने टीवी शो ‘जोधा अकबर’ और ‘ससुराल सिमर का’ में भी अभिनय किया है। वहीं दक्षिण भारत में भी इन्होंने कई फिल्मों में काम किया और सफल रही और विवाह के पश्चात कुछ समय के लिए इंडस्ट्री से दूरी भी बना ली।
मेघना ने टेनिस खिलाड़ी लुइस मिगुएल रीस से विवाह किया और अपने निजी जीवन को ज्यादा वक्त दिया। साथ ही लगभग सारी दुनिया की सैर भी की। अब वापस वह अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाली है। जल्द ही उनकी मराठी फिल्म रिलीज होने वाली है। यह फिल्म दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की अंतिम फिल्म होगी। गुज़रे ज़माने का चर्चित व लोकप्रिय गीत ‘कलियों का चमन’ में मेघना का शामिल होने के पीछे भी एक कहानी है।
इस गीत के ऑडीशन देने के लिए उनकी एक महिला मित्र गई थी और मेघना भी उनका साथ देने के लिए वहाँ गई। उनकी मित्र ऑडिशन दे रही थी और वह कई घंटों तक उनका इंतजार कर रही थी इसी बीच उनकी बातचीत वहाँ के टीम के सदस्यों से हुई उन्होंने मेघना को भी ऑडिशन देने के लिए सलाह दिया, मगर मेघना ने यह कहकर इनकार कर दिया कि यह ऑडिशन उनके मित्र का है।
इस बीच स्टॉफ ने उनका पता लिया और कहा कि अगली बार यदि ऑडिशन होगा तो वह भी शामिल हो जाये और कुछ दिनों बाद मेघना को उसी गीत के लिए बुलाया गया और मेघना ने ऑडिशन दिया और वह चुन ली गई क्योंकि निर्मात्री राधिका राव को एक प्रोफेशनल मॉडल नहीं बल्कि एक सिंपल, लंबे बाल वाली और एक अलग रंगरूप और छवि वाली लड़की की तलाश थी जो मेघना को देखकर पूरी हुई और सच में रिलीज के बाद इस गाने ने चारों ओर धूम मचा दी और ‘कलियों का चमन’ गर्ल नाम से मेघना नायडू मशहूर हो गई।
आज भी उनकी यह छवि बरकरार है। भले उन्होंने इसके बाद कई फिल्मों में काम किया मगर इस गीत की कामयाबी और उनकी भूमिका उनका वास्तविक प्रतिबिम्ब बन गया। मेघना ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है और उनके अनुभव भी सुनहरे हैं। मेघना ने अपने अनुभव भी साझा किए और बताया कि अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के साथ बंगाली और हिंदी फिल्मों में उन्होंने साथ काम किया और उनसे काफी कुछ सीखने को मिला।
मिथुन के साथ तीनों शिफ्ट में भी कई बार काम किया है और यह उनके जीवन का बेहतरीन अनुभव रहा। अभिनेता धनुष के बारे में मेघना ने बताया कि वह अपने काम के प्रति बेहद प्रोफेशनल है और समय के पाबंद और लगनशील भी। धनुष जमीन से जुड़े व्यक्ति है। मेघना आगे बताती हैं कि दक्षिण भारतीय फिल्मों के कास्ट और क्रू अपने काम के प्रति ज्यादा समर्पित हैं।
वहाँ की इंडस्ट्री का हिस्सा बनना मेघना के लिए सुखद अनुभव रहा। बस उन्हें खेद इस बात का है कि आज के डिजिटल युग के कारण जैसे दक्षिण भारतीय फिल्मों का क्रेज़ है और आज लोग वहां के कलाकारों को जानने लगे हैं, यही सुविधा यदि पहले होती तो उनके कार्य को दर्शकों के बीच और बॉलीवुड में और अधिक सराहना मिलती।
वर्तमान समय में मेघना लगातार इवेंट, एनजीओ और अन्य म्यूजिकल कार्यक्रमों में व्यस्त है। जल्द ही वह फिल्मों में अपनी वापसी करने वाली है। उनका कहना है कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का महत्व बढ़ गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के कारण फिल्मों का दायरा बढ़ गया है और नवोदित प्रतिभाशाली कलाकारों के लिए ब्रेक मिलना आसान हो गया है और वह भी नए समय के अनुकूल डिजिटल दुनिया और सोशल मीडिया को समझ रही है और उनका अनुसरण भी कर रही है।
हैदराबाद 10 Jan, (एजेंसी): भारत के विभिन्न हिस्सों और 16 देशों से पतंग उड़ाने वालों के 13 जनवरी से हैदराबाद में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय पतंग और मिठाई उत्सव में भाग लेने की उम्मीद है।
परेड ग्राउंड सिकंदराबाद में तीन दिवसीय कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय पतंगबाज विभिन्न आकृतियों और रंगों की पतंगें उड़ाते नजर आएंगे।
तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों और विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी इस कार्यक्रम में 400 प्रकार की घर पर बनी मिठाइयां भी लाएंगे। यह कार्यक्रम तेलंगाना की समृद्ध संस्कृति का भी प्रदर्शन करेगा।
तेलंगाना के पर्यटन मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा कि हैदराबाद की ब्रांड इमेज को और बेहतर बनाने के लिए महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
उन्हें कहा कि महोत्सव में 15 लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है। इसमें प्रवेश नि:शुल्क होगा। उन्होंने महोत्सव को बेहद सफल बनाने का आह्वान किया।
मंत्री ने महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा के लिए पर्यटन विभाग के शीर्ष अधिकारियों और विभिन्न राज्यों और देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
कृष्णा राव ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि विभिन्न राज्यों और देशों से कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों को उनके प्रवास के दौरान किसी समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने प्रतिनिधियों से भविष्य में वार्षिक उत्सव को और भव्य तरीके से आयोजित करने के लिए अपने सुझाव देने को कहा।
हैदराबाद को ‘मिनी इंडिया’ करार देते हुए, मंत्री ने कहा कि यह शहर वास्तव में विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों के लोगों के साथ महानगरीय है, लोग यहां सद्भाव से रहते हैं। उन्होंने कहा कि हैदराबाद सभी धर्मों के लोगों का घर है।
कृष्णा राव ने कहा कि आने वाले दिनों में अंतर्राष्ट्रीय पतंग और मिठाई महोत्सव का विस्तार अन्य शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में किया जाएगा। उन्होंने तेलंगाना की संस्कृति, कला और परंपराओं के गौरव को बहाल करने का संकल्प लिया।
कोच्चि 10 Jan, (एजेंसी): केरल के कुख्यात हाथ काटने के मामले में मुख्य आरोपी सवाद को एनआईए ने बुधवार को कन्नूर से हिरासत में लिया। एनआईए ने उसके बारे में जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की थी।
सवाद पिछले 13 सालों से फरार था।
सवाद को आज एनआईए अदालत में पेश किया जाएगा।
सवाद एर्नाकुलम जिले का रहने वाला है और उसने ही जुलाई 2010 में अपने साथियों के साथ मिलकर प्रोफेसर टी.जे. जोसेफ का दाहिना हाथ काटा था। ये सभी प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कार्यकर्ताओं से संबंधित थे।
यह घटना तब हुई जब जोसेफ अपनी मां और बहन के साथ चर्च से घर लौट रहे थे।
मामले की जांच एनआईए ने की और 2015 में विशेष एनआईए अदालत ने पीएफआई के संबंध रखने वाले 13 लोगों को दोषी ठहराया था।
पिछले साल पूरक आरोप पत्र के हिस्से के रूप में, एनआईए अदालत ने पांच को छोड़ दिया और छह को आरोपी पाया गया।
सवाद की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, जोसेफ ने कहा: “एक व्यक्ति के रूप में जिसने इसे झेला है, मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन एक नागरिक के रूप में, यह अच्छा है कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने मुख्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।”
मुजफ्फरपुर 10 Jan, (एजेंसी): बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के एक होटल में एक युवक ने एक लड़की के मुंह में गोली मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई। युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बताकर होटल का कमरा बुक कराया था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक ने लड़की को अपनी पत्नी बताकर होटल का कमरा बुक कराया था। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना कल्याणी-हरिसभा रोड स्थित मिठनपुरा थाना इलाके के एक होटल के कमरा नंबर 215 में रात को हुई। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताकर होटल में कमरा बुक किया था। होटल के रजिस्टर में युवती का पता मालीघाट, जबकि युवक का केवल नाम इमरान अली, मुजफ्फरपुर लिखा गया है। गोली मारने के बाद आरोपी युवती को कमरे में ही छोड़कर फरार हो गया। होटल के कमरे से पिस्तौल बेड पर पड़ी मिली, जिसके मैग्जीन में तीन गोलियां लोड थीं। एक खोखा फर्श पर पड़ा मिला।
सहायक पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बुधवार को बताया कि गंभीर रूप से घायल लड़की को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के जबड़े में गोली लगी है। बताया जाता है कि दोनों ने चिकन लॉलीपॉप, रोटी भी खाई थी। उसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती सिलीगुड़ी की रहने वाली है। अब तक युवती का कोई परिजन सामने नहीं आया है। जबड़े में गोली लगने के कारण वह कुछ बोल नहीं पा रही है। पुलिस ने एफएसएल जांच के लिए कमरा लॉक करवा दिया। युवती का मोबाइल जब्त कर कॉल एवं लोकेशन जांच की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।