PM मोदी बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर के राम भजन के हुए मुरीद

पटना 20 jan, (एजेंसी): अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में उत्साह है। कलाकार भी इस आयोजन को खास बनाने में जुटे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर के गाए एक भजन को अपने एक्स हैंडल से शेयर कर तारीफ की है।

लोक गायिका मैथिली ठाकुर द्वारा गाया गया यह भजन शबरी और प्रभु श्री राम से जुड़ा है। पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का अवसर देशभर के मेरे परिवारजनों को प्रभु श्री राम के जीवन और आदर्शों से जुड़े एक-एक प्रसंग का स्मरण करा रहा है। ऐसा ही एक भावुक प्रसंग शबरी से जुड़ा है। सुनिए, मैथिली ठाकुर जी ने किस तरह से इसे अपने सुमधुर सुरों में पिरोया है।

मैथिली ने भजन की तारीफ करने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। मैथिली मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली हैं। वह हिंदी, भोजपुरी और मैथिली जैसी भाषाओं में कई भजन और गीत गा चुकी हैं। इनके प्रभु श्री राम से जुड़े विवाह गीत को काफी पसंद किया गया है।

*************************

 

नीतीश कुमार ने की अपनी टीम की घोषणा, सूची में पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह का नाम नहीं

पटना 20 Jan, (एजेंसी): जनता दल (यूनाटेड) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नयी टीम की घोषणा कर दी। इस सूची में जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी को राजनीतिक सलाहकार और प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। जबकि, सूची में पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह का नाम नहीं है।

नीतीश कुमार की नई टीम में राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। नीतीश की टीम में 11 लोगों को महसचिव बनाया गया है, जिसमें रामनाथ ठाकुर, मंगनी लाल मंडल, संजय कुमार झा, मोहम्मद अली अशरफ फातमी, अफाक अहमद, भगवान सिंह कुशवाहा के नाम शामिल हैं।

लोकसभा के सदस्य आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि, पूर्व विधायक राजीव रंजन को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ललन सिंह की जगह नीतीश कुमार को अध्यक्ष चुना गया था।

******************************

 

सीसीपीए के नोटिस के बाद अमेजन ने प्लेटफॉर्म से श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद मिठाई हटाई

नई दिल्ली 20 Jan, (एजेंसी): केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) से नोटिस मिलने के बाद अमेजन ने ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ नाम से बेची जाने वाली मिठाइयां प्लेटफॉर्म से हटा दी हैं।

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, इन उत्पादों में ‘घी बूंदी लड्डू’, ‘खोया खोबी लड्डू’, ‘रघुपति घी लड्डू’ और ‘देसी गाय के दूध का पेड़ा’ शामिल है।

अमेजन के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में कहा, “हमें कुछ विक्रेताओं द्वारा भ्रामक उत्पाद दावों और उनके उल्लंघन की जांच के संबंध में सीसीपीए से सूचना मिली है। फिलहाल हम अपनी नीतियों के अनुसार ऐसी लिस्टिंग के खिलाफ उचित कार्रवाई कर रहे हैं।”

एक कंपनी ने यह भी जिक्र किया कि अमेजनडॉटइन एक थर्ड-पार्टी बाज़ार है जहां विक्रेता अमेजन नहीं, भारतीय कानूनों और अमेजन नीति के अनुसार ग्राहकों को उत्पाद सूचीबद्ध करते हैं और बेचते हैं।

नोटिस में सीसीपीए ने अमेजनडॉटइन पर ‘श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद’ नाम से मिठाइयों की बिक्री के संबंध में अमेजन से सात दिन के भीतर जवाब मांगा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि कंपनी दिए गए समय के भीतर जवाब देने में विफल रहती है, तो उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

*****************************

 

फिल्मफेयर अवार्ड समारोह परफॉर्मेंस देंगी जाह्नवी कपूर


मुंबई 20 jan, (एजेंसी): बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें संस्करण में परफॉर्मेंस देंगी।फिल्मफेयर अवार्ड्स के 69वें संस्करण की मेजबानी इस साल गुजरात कर रहा है।जाह्नवी कपूर इस साल फिल्मफेयर में स्टेज पर परफॉर्म करने वाली हैं।

जाह्नवी कपूर ने कहा कि इस बार गुजरात में फिल्मफेयर हो रहा है, जिसका सिनेमा और संस्कृति से गहरा नाता रहा है। मैंने पिछले दिनों गुजरात में काफी समय बिताया था। मैंने वहां पर अपनी आगामी फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही की शूटिंग की है।क्रिकेट की ट्रेनिंग के लिए मैं वड़ोदरा गई थी। गुजरात मुझे घर जैसा लगता है। इससे बेहतर जगह फिल्मफेयर अवार्ड समारोह के लिए इस बार नहीं हो सकती है।

*************************

 

फिरोजपुर में पाक ड्रोन द्वारा गिराए हथियार बरामद

जालंधर 20 Jan, (एजेंसी): पंजाब के फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने सीमा पार से आतंक फैलाने वालों के नापाक मंसूबों को सफलतापूर्वक विफल करते हुए पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि फिरोजपुर में गिराए हथियार और गोला बारूद बरामद किए हैं।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि फिरोजपुर जिले के सीमावर्ती इलाके में 18-19 जनवरी 2024 की रात के दौरान एक ड्रोन गतिविधि के बारे में जागरूकता के परिणामस्वरूप बीएसएफ सैनिकों द्वारा एक विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप हथियार और गोला-बारूद की बरामदगी हुई।

बीएसएफ जवानों द्वारा तलाशी अभियान के दौरान शाम को एक खेत से एक बड़ा पैकेट जिसे सावधानीपूर्वक सफेद रंग की बोरी रेत की थैली में लपेटा गया था, बरामद हुआ। पैकेट को सावधानी से खोलने पर उसके अंदर से एक एके-47 असॉल्ट राइफल, दो मैगजीन , चालीस कारतूस और चालीस हजार रूपए की भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।

************************

 

अयोध्या पहुंची दुनिया की सबसे महंगी खास लकड़ी से बनी रामायण, चार पीढ़ियों तक पहुंचाएगी आस्था का संदेश- जानें कीमत

अयोध्या 20 Jan, (एजेंसी): 22 जनवरी को लेकर देश में काफी उत्साह है। देश के कोने-कोने से राम मंदिर के लिए कुछ न कुछ आ रहा है। चाहे वह लड्डू हों, इत्र हो या दुनिया की सबसे बड़ी अगरबत्ती हो। वहीं, अब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले दुनिया की सबसे महंगी रामायण में से एक अयोध्या पहुंच गई है और इसकी कीमत एक लाख पैंसठ हजार रुपये है।

राम मंदिर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रामायण लेकर अयोध्या पहुंचे पुस्तक विक्रेता मनोज सती ने एएनआई से रामायण को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि हम अपनी खूबसूरत रामायण के साथ यहां अयोध्या के टेंट सिटी में पहुंचे हैं। इस रामायण में कई खासियत हैं और यह दुनिया की सबसे महंगी रामायण है। उन्होंने कहा कि आप कह सकते हैं कि सबसे सुंदर रामायण अयोध्या में है। इसकी कीमत 1.65 लाख रुपये है।

उन्होंने आगे कहा कि बाहरी बॉक्स का डिजाइन और कागज इसे काफी खूबसूरत बनाता है। जैसे राम मंदिर तीन मंजिलों में बनाया जा रहा है, इसलिए इसे भी उसी तरह डिजाइन किया गया है। इसमें एक स्टैंड है जिस पर रखकर आप रामायण पढ़ सकते हैं।

मनोज सती ने आगे बताया कि बॉक्स के लिए अमेरिकी अखरोट की लकड़ी का इस्तेमाल किया गया है, पुस्तक के लिए स्याही जापान से आयात की गई है। यह एक जैविक स्याही है। उन्होंने कहा कि किताब का कागज फ्रांस में बनाया गया है। यह एक एसिड-मुक्त कागज है। यह पेटेंट कागज है। कागज का उपयोग केवल इस पुस्तक में किया जाएगा। यह बाजार में कहीं भी उपलब्ध नहीं है।

आगे रामायण की खूबियों के बारे में बताते हुए कहा कि किताब 400 साल तक चल सकती है। इसका खूबसूरत कवर भी बनाया गया है। इसलिए यह सुरक्षित रह सकती है। किताब को चार पीढ़ियां पढ़ सकती हैं। सती ने बताया कि खूबसूरत और आकर्षक डिजाइन के पीछे मकसद यह है कि आपको हर पेज पर एक अलग डिजाइन देखने को मिलेगा। हर पेज पर कुछ नया देखने को मिलेगा।

**************************

पीएम मोदी की तमिलनाडु के रामनाथपुरम यात्रा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की

चेन्नई 20 Jan, (एजेंसी): तमिलनाडु पुलिस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के मद्देनजर रामनाथपुरम जिले में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान, पीएम मोदी रामेश्वरम मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे और जिले में विभिन्न अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मठ में जहां प्रधानमंत्री रहेंगे और अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रदान की गई है। शनिवार को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर जनता के लिए बंद रहेगा।

धनुषकोडी और इसके आसपास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा है और केंद्रीय एजेंसियों के अलर्ट के बाद समुद्र में गश्त के लिए तटरक्षक दल भी तैनात किए गए हैं। मंडपम में श्रीलंकाई तमिलों के पुनर्वास शिविर की भी निगरानी की जा रही है और यहां भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर रामेश्वरम और तटीय जिले के अन्य इलाकों में गहन तलाशी ले रहा है। 3,400 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, और अभ्यास तथा निरीक्षण किए गए हैं।

रामनाथपुरम जिला कलेक्टर विष्णु चंद्रन ने भी यातायात व्यवस्था और मंदिर दर्शन के बारे में एक आदेश जारी किया है। साथ ही रामेश्वरम को दोनों दिनों के लिए ड्रोन मुक्त क्षेत्र घोषित किया है। जिला कलेक्टर के आदेश के मुताबिक, रामनाथपुरम से रामेश्वरम और रामेश्वरम नगर क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक यातायात प्रतिबंधित है। जिला कलेक्टर ने रविवार सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक रामेश्वरम में किसी भी सार्वजनिक परिवहन सेवा पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

शनिवार और रविवार को भारी वाहनों का रामेश्वरम नगर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। शनिवार दोपहर 12 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक धनुषकोडी रोड पर रामेश्वरम से यातायात प्रतिबंधित है। ऐसी खबरें हैं कि प्रतिबंधित टीलिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (एलटीटीई) तमिलनाडु में जमीन हासिल करने की कोशिश कर रहा है और रामनाथपुरम एक तटीय जिला है, केंद्रीय और राज्य खुफिया ने प्रधान मंत्री की सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ जांच करने के इनपुट भी दिए हैं।

***************************

 

श्रीरामलला की मूर्ति की वायरल फोटो पर मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास सख्त, बोले- प्राण-प्रतिष्ठा से पहले नहीं खोली जा सकती आंख; होगी जांच

अयोध्या 20 jan, (एजेंसी): पिछले कुछ घंटों से अयोध्या में श्रीराम मंदिर की मूर्ति की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस मूर्ति काे अभी खाेला नहीं गया है। लेकिन एक तस्वीर बार बार सामने आ रही है कि उनके नेत्र खुले हैं। इस पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने अपनी टिप्पणी दी है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि मूर्ति स्थापित हो गई है और उसे अभी खोला नहीं गया है। उन्होंने कहा कि रामलला की मूर्ति को कपड़े से ढक दिया गया है।

रामलला की आंख से पट्टी हटने और खुली आंखों वाली तस्वीर के सवाल पर सत्येंद्र दास ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले आंखों को खोला नहीं जा सकता। जिस मूर्ति का चयन हो जाता है, उस मूर्ति की आंखें बंद कर दी जाती हैं। उनकी आंखों को ढक दिया जाता है। जो तस्वीर दिखाई दे रही है वो मूर्ति है ही नहीं।

सत्येंद्र दास ने कहा कि ऐसी तस्वीर मिल नहीं सकती और अगर ऐसी तस्वीर है तो उसकी जांच होगी। ये जांच होगी कि मूर्ति की आंखें किसने खोली और ये तस्वीर कैसे वायरल हो गई। मंदिर के मुख्य पुजारी का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए सारे कार्य होंगे, लेकिन नेत्र नहीं खुलेंगे। इस समय कर्म कांड किए जा रहे हैं।

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलेगा जिसकी खुशी आप अपने दोस्तों के साथ शेयर करेंगे। थोड़ी सी मेहनत करने से आप अपने कामों में सफलता जल्दी हासिल करेंगे। आज आपके मित्र आपको सरप्राइज पार्टी देंगे, जिससे मस्ती का माहौल बनेगा। शुगर की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा, आप एक दूसरे की भावनाओं को अच्छी तरह से समझेंगे। बच्चे आज घर पर खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने का शुभ अवसर मिलेगा। जिसमें शामिल होकर आप बेहतर फील करेंगे। पिता जी आपके बिजनेस में आपकी हेल्प करेंगे, जिससे अधिक लाभ होगा। महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी, नई डिशेज बनाएंगी जिनका आनंद आपका पूरा परिवार उठाएगा। किसी नए काम की तरफ मन अट्रैक्ट होगा, उसकी शुरुआत करेंगे और लाभ कमाएंगे। छात्रों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।शुभ रंग- गुलाबीशुभ अंक- 8मिथुन राशि: आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आज किसी नए व्यापार को शुरू करने से पहले उसके बारे में गंभीरता से जान लेना जरुरी है, किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है जिससे अधिक लाभ होगा। आज किसी दोस्त की हेल्प से आपको कोई अच्छी जॉब मिलने के योग बन रहे हैं। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे जिससे आप बेहतर महसूस करेंगे। किसी नए मित्र से मुलाकात होगी जो आपकी हेल्प करेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका कॉन्फिडेंस लेवल अच्छा रहेगा। अपना समय किसी खास व्यक्ति को देंगे जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। आपकी बेटी का सेलेक्शन आज सरकारी जॉब में होगा। जीवन में सफल होने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी होगी। अपने बच्चों के साथ घर पर रह कर अच्छा समय गुजारेंगे। आपको घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा इससे आपके मन को शांति मिलेगी। ऑनलाइन कोई व्यापार शुरू करने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज आप अपने दिन की शुरुआत बहुत ही उत्साह से करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे, जल्द ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक का कारोबार कर रहे हैं उन व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा, ज्यादा प्रॉफिट होगा। नवविवाहितो को आज कोई खुशखबरी मिलने वाली है। इस खबर को सुनकर घर में सभी का मन खुश हो जायेगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिलेगा, जिसको आप किसी जरूरी काम में लगाएंगे। प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता हैं, आपका सम्मान बढ़ेगा। आज आपके फैसले में आपके भाईयों का सहयोग मिलेगा, जिससे लोगों में आपकी छवि अच्छी बनेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 8

तुला राशि:

आज आपका दिन मंगलकारी रहने वाला है। आज ऑफिस में स्टाफ के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखें जिससे आपको बॉस के द्वारा अच्छा बोनस मिलेगा। आज घर में नन्हे मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। ऑफिस में जो लोग आपके विरोधी है, वो भी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। अधूरें कामों को पूरा करने में आज आप सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बने हुए हैं।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि:

आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों की पदोन्नति के योग बन रहें है, सैलरी बढ़ेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर से मिलेंगे, जिससे कुछ राहत मिलेगी। अपनी सही बात के लिए आपके परिवार का फुल सपोर्ट मिलेगा। आपका स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग को अपनी हैबिट बनायें। जॉब की तलाश खत्म होगी, किसी दोस्त की मदद से जॉब मिल जाएगी। बच्चे आज पार्क में घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा, आप चीजों को बेहतर ढंग से करने का प्रयास करेंगे। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, टेक्निकल क्षेत्र में कुछ नया अनुभव मिलेगा। आपको अपने खान पान पर ध्यान देने की जरूरत है, जिससे स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। छात्रों को आज कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। किसी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए आप किसी एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। कोई पुरानी बात आपको पता चल सकती, जिसको लेकर आप सरप्राइस होंगे। आप कोई कीमती सामान खरीदेंगे, आपको अच्छा ऑफर भी मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आप नया वाहन लेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जायेंगे। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपका मनोबल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर्स से मुलाकात करेंगे, कोई बढिय़ा डील फाइनल करेंगे। किसी प्रोजेक्ट में उलझे विद्यार्थी आज अपने डाउट क्लियर करेंगे। आज थोड़ा समय निकाल कर अपने परिवार के साथ बातचीत करें, जिससे आपकी समस्याओं का समाधान मिलेगा। आज आपकी पॉजिटिव सोच आपके कार्यों में सफलता दिलायेगी। लवमेट काफी देर तक बात करेंगे, रिश्ते में मजबूती आएगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

मीन राशि:

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका व्यवहार विनम्र बना रहेगा, जिससे लोग आपसे इम्प्रेस्सेड होंगे। आज कोई भी कारोबार शुरू करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह ले जिससे आपको उसके बारे में फुल इनफार्मेशन पता हो जाएगी, उसी के एकार्डिंग आप अपनी योजनाओ को बनायेंगे। आज परिवार के साथ मिलकर किसी मांगलिक कार्यक्रम में जायेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में पॉजिटिव बदलाव लाएंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

*********************************

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में किया शुभारंभ

तमिलनाडु ,19 जनवरी (एजेंसी)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 की शुरुआत की। यह खेल 19 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेंगे। इस दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, तमिलनाडु के माननीय राज्यपाल महामहिम आर एन रवि, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन और केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों एवं गृह राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक भी मौजूद थे।

यह पहली बार है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन दक्षिण भारत में हो रहा है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस छठे संस्करण में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 5630 से अधिक युवा एथलीट 26 खेल विधाओं में अपना दमखम दिखाएंगे। यह खेल पूरे तमिलनाडु में चार स्थानों पर चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरई और त्रिचि में आयोजित किए जाएंगे।

खेलों के शुभारंभ के दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि कैसे 2016 में शुरू किया गया खेलो इंडिया आज एक देशव्यापी आंदोलन बनकर भारतीय खेलो के लिए एक गेम चेंजर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज खेलो इंडिया जमीनी स्तर की प्रतिभा को तरास कर उन्हें ओलंपिक में मेडल जीतने लायक बन रहा है। यह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ही दृष्टि और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है कि आज हमारा भारत ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई, पारा एशियाई और कॉमनवेल्थ खेल सहित सभी प्रतिस्पर्धाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।

अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने 2030 में यूथ ओलंपिक और 2036 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। सरकार अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रही है इसलिए अब आप सभी युवा एथलीटों की भी जिम्मेदारी है कि मशाल उठाएं और भारत का परचम लहराएं।

अनुराग ठाकुर ने आगे तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत में खेलो के प्रति जोश और जुनून को अद्भुत बताते हुए कहा कि अगस्त 2023 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी, जून 2023 में स्क्वैश विश्व कप और जुलाई 2022 में 44वें शतरंज ओलंपियाड की सफल मेजबानी कर तमिलनाडु ने विश्व स्तर पर भारत की खेल छवि को ऊपर उठाया है। उन्होंने कहा, इस भूमि ने हमें विश्वनाथन आनंद और शरद कमल जैसे कई महान एथलीट दिए हैं। आज दुनिया भर में भारत का मान सम्मान बढ़ाने वाले हम सब के चहेते ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञाननंद भी यही से हैं।
अंत में सभी एथलीटों को खेलों के दौरान अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को प्रोत्साहित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आप सभी अपनी सीमाओं के पार जाएं और युथम की भावना को अपनाएं। जिसका तमिल में अर्थ है युवा और साहस।

*************************

 

पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर एक्शन में कांग्रेस, 79 नेता निष्काषित; 150 को कारण बताओ नोटिस जारी

भोपाल ,19 जनवरी (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के तेवर तल्ख हैं और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कार्रवाई करने का मन बना लिया है। यही कारण है कि पार्टी की अनुशासन समिति ने 79 नेताओं को निष्काषित और 150 नेताओं और कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेसजनों द्वारा पार्टी प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लडऩे वालों की हुई प्राप्त शिकायतों को लेकर कांग्रेस की अनुशासन समिति में बड़ा निर्णय लिया गया, जिसके तहत प्रदेश भर के लगभग 150 कांग्रेसजनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे 10 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मप्र कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि पार्टी विरोधी कार्य करने वालों द्वारा यदि 10 दिनों में सकारात्मक जवाब प्राप्त नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा उनके विरुद्ध अनुशासनहीनता की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

सिंह ने बताया कि संपन्न विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ जो व्यक्ति चुनाव लड़े थे, उन्हें पूर्व में ही निष्कासित किया जा चुका है, उस निर्णय पर भी कांग्रेस की अनुशासन समिति ने अपनी मुहर लगा दी है। कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक में समिति के सदस्य मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह, पूर्व मंत्री एन.पी. प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा, पी.सी. शर्मा, सईद अहमद और हर्ष यादव आदि उपस्थित थे।

******************************

 

बेंगलुरु में शुरू हुआ Boeing इंडिया का टेक्नोलॉजी सेंटर, PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन

बेंगलुरु 19 Jan, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बेंगलुरु ग्रामीण जिले के देवनहल्ली के पास भट्टारा मारेनहल्ली में बोइंग इंडिया इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर (बीआईईटीसी) का उद्घाटन किया। बीआईईटीसी को 43 एकड़ परिसर में 1,600 करोड़ रुपये की लगात से बनाया गया है। देवनहल्ली में बोइंग का नया परिसर, बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब एक हाई-टेक एयरोस्पेस पार्क है जिसे यूएस के बाहर सबसे बड़ी बोइंग सुविधा कहा जाता है।

अधिकारियों ने कहा कि भारत में बोइंग का नया परिसर वाइब्रेंट स्टार्टअप, निजी और सरकारी पारिस्थितिकी तंत्र के साथ साझेदारी के लिए आधारशिला बन जाएगा, जिससे ग्लोबल एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग के लिए अगली जनरेशन के उत्पादों और सेवाओं को विकसित करने में मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने भारत में विमानन में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बोइंग सुकन्या कार्यक्रम भी लॉन्च किया। विपक्ष के नेता (एलओपी) आर. अशोक ने कहा कि बोइंग सुकन्या कार्यक्रम के शुभारंभ से युवा महिलाओं को विमानन क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने के पर्याप्त अवसर मिलेंगे।सुकन्या कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर से अधिक लड़कियों को देश के बढ़ते विमानन क्षेत्र में प्रवेश का समर्थन करना है।

इससे पहले, राज्यपाल थावर चंद गहलोत, मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, विपक्ष के नेता आर. अशोक और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया।

********************************

 

राष्ट्रपति मुर्मु 19 असाधारण बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से करेंगी सम्मानित

नई दिल्ली 19 Jan, (एजेंसी): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु असाधारण उपलब्धि प्राप्त करने वाले 19 बच्चों को 22 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2024 से सम्मानित करेंगी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार देश के सभी क्षेत्रों से चुने गए 19 बच्‍चों को कला और संस्‍कृति (7), वीरता (1), नवाचार (1), विज्ञान और प्रौद्यगिकी (1), समाज सेवा (4) और खेल (5) के क्षेत्र में उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार विजेताओं में दो आकांक्षी जिलों सहित 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से नौ लड़के और 10 लड़कियां हैं।

मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत करेंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी 24 जनवरी को राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और उन्हें उनकी संबंधित श्रेणियों में उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए बधाई देंगी।

केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पुरस्कार प्रदान करती है। यह पुरस्कार पांच से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को सात श्रेणियों में कला और संस्कृति, वीरता, पर्यावरण, नवाचार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सामाजिक सेवा तथा खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्रदान किए जाते हैं। प्रत्येक पुरस्कार विजेता बच्चे को एक पदक और एक प्रमाणपत्र दिया जाता है।

इस वर्ष महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने क्षेत्रीय समाचार पत्रों और सभी प्रमुख राष्ट्रीय समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करके नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए। राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल को नामांकन के लिए नौ मई से 15 सितंबर 23 तक की लंबी अवधि के लिए खोला गया था। संबंधित मंत्रालयों, सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों एवं प्रशासकों, देश भर के जिलाधीशों से प्रिंट मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित करने का अनुरोध किया गया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और अन्य माध्यमों से पुरस्कार का प्रचार-प्रसार किया गया ताकि ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं सहित सभी स्तरों से नामांकन प्रस्तुत किए जा सकें।

मीडिया सामग्री के माध्यम से पिछले दो वर्षों से डेटा विश्लेषण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया । योग्य उम्मीदवारों की सिफारिश करने के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की भी सहायता ली गई। दावों की सत्यनिष्ठा की जांच और सत्यापन जिला मजिस्ट्रेटों और विशेषज्ञों सहित कई माध्यम से किया गया, जिसके बाद एक छानबीन समिति बनाई गई जिसमें सामाजिक सेवा, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, कला एवं संस्कृति, खेल आदि जैसे विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ शामिल थे।

छानबीन समिति की बैठक के बाद चुने गए प्रोफाइल की फिर से संगीत नाटक अकादमी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान तथा भारतीय खेल प्राधिकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों के राष्ट्रीय स्तर के स्वतंत्र विशेषज्ञों से जांच करायी गई। राष्ट्रीय चयन समिति ने अंतिम चयन के लिए प्रोफाइल की जांच की।

**************************

 

योगी सरकार की पहल, अयोध्या धाम में खत्म होगी पार्किंग और लॉजिंग की समस्या

अयोध्या 19 Jan, (एजेंसी): अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने जा रहे श्रीरामलला विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही अवध में उत्सव का माहौल है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। लोकल के साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है। अनुमान है कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों की संख्या में राम भक्त पूरे देश और दुनिया से यहां दर्शनों के लिए आएंगे। ऐसे में अयोध्या धाम में लोगों के रुकने और गाड़ियों की पार्किंग की व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। अयोध्या विकास प्राधिकरण और अयोध्या नगर निगम द्वारा मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई गई है, जहां पार्किंग के साथ-साथ फूड कोर्ट, डॉरमेट्री और बैंक्वेट हॉल की सुविधा भी दी गई है। इस तरह की 5 पार्किंग अब तक शुरू हो चुकी हैं।

सुखद अनुभव लेकर वापस जाएंगे श्रद्धालु
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त विशाल सिंह के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मल्टीस्टोरी पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनकर तैयार हैं। इनमें से 4 बिल्डिंग्स विकास प्राधिकरण ने तो एक नगर निगम ने बनाई है। हाल ही में एक पार्किंग कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया गया है। इन मल्टीस्टोरी कॉम्प्लेक्स में पार्किंग के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी हैं। यहां बड़ी संख्या में लोगों के रुकने के लिए डॉरमेट्री की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए फूड कोर्ट, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल की भी व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में इन व्यवस्थाओं में और भी सुधार किए जाएंगे, ताकि अयोध्या धाम आने वाले श्रद्धालु यहां से सुखद अनुभव लेकर वापस जाएं।

ओपेन रूफटॉप की भी व्यवस्था
उन्होंने बताया कि अमानीगंज के त्रिवेणी सदन में संचालित कॉम्प्लेक्स में पार्किंग के साथ-साथ दुकानें, डॉरमेट्री, रेस्टोरेंट की सुविधा है। यहां 37 फोर व्हीलर और 50 टू व्हीलर्स की पार्किंग की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर कुल 85 दुकानें स्थापित हैं, जबकि थर्ड फ्लोर पर डॉरमेट्री के 166 बेड लगाए गए हैं तो फोर्थ फ्लोर पर रेस्टोरेंट और किचन की व्यवस्था की गई है। वहीं फिफ्थ फ्लोर पर ओपेन टेरेस रूफटॉप है, जहां पर बैठकर खाने-पीने का लुत्फ लिया जा सकता है।

अरुंधति भवन में मिल रही सभी सुविधाएं
टेढ़ी बाजार स्थित अरुंधति भवन के नाम से दो मल्टी स्टोरी पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनाए गए हैं। अरुंधति भवन वेस्ट 10700 स्क्वायर मीटर में स्थापित किया गया है। इसमें 3200 स्क्वायर मीटर में रेस्टोरेंट है तो वहीं 180 बेड्स की भी व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त यहां 300 से अधिक कारों की पार्किंग की सुविधा है। वहीं 200 दोपहिया वाहन भी यहां पार्क किए जा सकते हैं। दूसरे कॉम्प्लेक्स को 23500 स्क्वायर मीटर में निर्मित किया गया है। यहां 328 बेड्स की सुविधा है, जबकि 76 फोर व्हीलर और 132 टू व्हीलर्स को पार्क किया जा सकता है। यहां 110000 स्क्वायर मीटर में रेस्टोरेंट, 6000 स्क्वायर मीटर में बैंक्वेट हॉल और 4000 स्क्वायर मीटर में ओपेन रेस्टोरेंट एरिया है।

लक्ष्मण कुंज में पार्क हो सकेंगे हजारों वाहन
अयोध्या कलेक्ट्रेट के पास स्थित लक्ष्मण कुंज मल्टी स्टोरी पार्किंग का संचालन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। इस कॉम्प्लेक्स में 1000 आउटडोर पार्किंग की सुविधा है, जबकि लोअर ग्राउंड में भी पार्किंग की जा सकेगी। 80 के करीब टू व्हीलर्स को भी पार्क किया जा सकेगा। अपर ग्राउंड फ्लोर पर 72 टू व्हीलर और 26 फोर व्हीलर, फर्स्ट, सेकेंड, थर्ड और फोर्थ फ्लोर पर 40-40 टू व्हीलर और 44-44 फोर व्हीलर की व्यवस्था है। इसके अलावा टेरेस पर भी 65 फोर व्हीलर को पार्क किया जा सकता है। सेवेंथ फ्लोर पर रूफटॉप रेस्टोरेंट बनाया गया है। वहीं बेसमेंट में 8 दुकानें, ग्राउंड फ्लोर पर एक कैंटीन, 15 दुकानें और 10 फूड कोर्ट बनाए गए हैं।

***************************

 

CM योगी ने अयोध्या में रखी नए अध्याय की नींव, रूफ माउंटेड सोलर बोट परिचालन का किया उद्घाटन

अयोध्या 19 Jan, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर अयोध्या को विकसित करने का योगी सरकार का सपना वास्तविकता की शक्ल ले चुका है। इसमें शुक्रवार को एक और अध्याय जुड़ गया। अयोध्या के त्रेतायुगीन वैभव को लौटाने के साथ ही उसे आधुनिकता और विरासत के समावेश से विकसित करने की प्रक्रिया के अंतर्गत ‘नव्य अयोध्या’ परियोजना बेहद सफल हो रही है। इसी परियोजना के अंतर्गत सरयू नदी को सौर व स्वच्छ ऊर्जा नौका परिवहन तथा इनलैंड वॉटरवेज के लिहाज से रोल मॉडल के तौर पर स्थापित करने की दिशा में सीएम योगी ने नए अध्याय की नींव रखी।

22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या आए हैं। इस क्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा विकसित की गई रूफ टॉप माउंटेड सोलर बोट सर्विस का उद्घाटन कर देश में पहली बार इनलैंड वॉटरवेज के लिहाज से गेमचेंजिंग साबित होने वाले इलेक्ट्रिक सोलर टेक्नोलॉजी बेस्ड बोस सर्विस का शुभारंभ किया। उन्होंने इस बोट के परिचालन को लेकर तमाम तकनीकी पहलुओं के निरीक्षण के साथ ही इनलैंड वॉटरवेज के विकास के लिहाज से अयोध्या में हो रहे प्रयासों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बटन दबाकर बोट संचालन की शुरुआत की तथा सरयू नदी में बोट पर सवार होकर नदी किनारे बने फ्लोटिंग जेटी व फ्लोटिंग बोट चार्जिंग स्टेशन का भी जायजा लिया।

सीएम ने सरयू में बोटिंग कर लिया नौकायन परिवहन की तैयारियों का जायजा
सीएम योगी ने अयोध्या में सरयू घाट पर शुक्रवार को सोलर बोट के संचालन का शुभारंभ करते हुए फीता काटकर व बोट के नेवीगेशन बटन को दबाकर आगाज किया। इस दौरान उन्होंने सरयू नदी में इस बोट के जरिए नौकायन भी किया तथा सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं तथा इनलैंड वॉटरवेज के हिसाब से विकसित की जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए उनके बारे में जानकारियां प्राप्त कीं। बोट पर राइड के दौरान उन्होंने घाटों पर भारी तादाद में जुटे श्रद्धालुओं का हाथ हिलाकर अभिवादन किया तथा बोट के संचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी ली। इस दौरान, सेलिंग जेटी के तौर पर कार्यरत ई-बोट चार्जिंग स्टेशन बनाए गए गंगा-6 को भी देखा तथा इसके बारे में जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि यह सेलिंग जेटी 15 दिसंबर से अयोध्या में डेरा डाले हुए है तथा यह 20 बोट्स के बर्थिंग का माध्यम बन सकता है। सेलिंग जेटी पर इलेक्ट्रिक पावर चार्जिंग प्लग प्वॉइंट्स को भी विकसित किया गया है, जिसके जरिए सरयू नदी में चलने वाली ई-बोट्स की चार्जिंग व बर्थिंग प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सकेगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सीएम योगी ने 127 नाविकों को लाइफ जैकेट भी प्रदान किया। सीएम योगी ने रामभूमि स्वच्छ भूमि अभियान के तहत प्लास्टिक डिपॉजिट रिफंड सेंटर के काउंटर का भी शुभारंभ किया। अयोध्या नगर निगम के साथनिजी क्षेत्र की द कबाड़ीवाला डॉट कॉम कंपनी के साथ यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

देश में पहली बार अपनी तरह के अनूठा प्रयास है सोलर बोट
यूपीनेडा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बोट को सरयू घाट के किनारे असेंबल किया गया है तथा देश के विभिन्न कोनों से इसके कल-पुर्जे व अन्य साजो-सामान मंगाए गए हैं। यह बोट पूरी तरह से स्वदेशी है और इसे मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया है। फिलहाल, एक बोट को कंप्लीट कर लिया गया है तथा आने वाले दिनों में ऐसी अन्य बोटों के नियमित संचालन का मार्ग प्रशस्त होगा।

जानते हैं इस बोट की खासियतों के बारे में…

1-यह सोलर पावर इनेबल्ड बोट क्लीन एनर्जी के जरिए संचालन की परिकल्पना के आधार पर कार्य करती है। यह ड्यूअल मोड ऑपरेटिंग बोट है जो 100 प्रतिशत सोलर इलेक्ट्रिक पावर बेस पर काम करती है।

2-इसे सोलर एनर्जी से चार्ज करने के साथ ही इलेक्ट्रिक एनर्जी के जरिए भी ऑपरेट किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह बोट कैटामरैन केटेगरी की है जिसके अंतर्गत दो हल स्ट्रक्चर्स को जोड़कर एक बोट स्ट्रक्चर में कन्वर्ट किया जा सकता है।

3-यह बोट फाइबरग्लास बॉडी युक्त है जोकि लाइट वेट व हेवी ऑपरेशन ड्यूरेबल मटीरिल से बनी है। साथ ही, बोट के संचालन के दौरान किसी प्रकार की ध्वनि या पर्यावरणीय प्रदूषण नहीं होता है।

4-इस बोट में एक बार में 2 क्रू मेंबर्स तथा 30 लोग यात्रा कर सकेंगे। यह सरयू नदी में नया घाट से संचालित होगी। इस बोट टूर का ट्रैवलिंग ड्यूरेशन 45 मिनट से लेकर एक घंटे के आसपास रखा जाएगा, जिसमें सरयू नदी के किनारे स्थित विभिन्न ऐतिहासिक मंदिरों व धरोहरों का दर्शन यात्री कर सकेंगे।

5-हालांकि, बोट की ऑपरेटिंग कैपेसिटी इससे कहीं ज्यादा है और पूरी तरह चार्ज होने पर 5 से 6 घंटे तक के प्रोपल्शन टाइमफ्रेम को मैनेज किया जा सकता है।

6-इस बोट को पुणे की सनी बोट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से असेंबल किया गया है जबकि चेन्नई की रा सोर्स प्राइवेट लिमिटेड इसमें सोलर व प्रोपल्शन पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।

7-यह बोट 12 किलोवॉट इलेक्ट्रिक आउटबोर्ड ट्विन मोटर आधारित है। बोट में 46 किलोवॉट प्रति घंटा क्षमता वाली एलएफटी बैटरी लगाई गई है तथा बोट 30 पैसेंजर्स व 2 क्रू के लिहाज से ऑपरेशनल होगी। बोट को 3.3 किलोवॉट रूफ टॉप सोलर पैनल्स के जरिए संचालित किया जा रहा है।

8-बोट की रूफटॉप पर कुल 6 सोलर पैनल लगे हैं जोकि 550 वॉट पॉवर ऊर्जा का उत्पादन करते हैं। क्रूजिंग के लिहाज से इसकी स्पीड 6 नॉट्स रहेगी जबकि यह 9 नॉट्स की टॉप स्पीड को भी प्राप्त कर सकता है।

9-इसके अतिरिक्त, यह बोट रिमोट व्यूइंग कैपेसिटी से लैस है जिसके जरिए बोट के बैटरी व सोलर पैरामीटर्स का निरीक्षण रिमोट व्यूइंग के जरिए कहीं से भी किया जा सकता है।

10-फिलहाल, इस बोट के संचालन के लिए शोर बेस्ड जेटी में मीटर पावर प्लग सोर्स की भी व्यवस्था की गई है, जिसमें कोलकाता से अयोध्या लाई गई गंगा वीआई-6 सेलिंग जेटी बोट को इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के तौर पर विकसित किया गया है।

*************************

 

असम में रूट डायवर्ट करने पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा आयोजक के खिलाफ एफआईआर

गुवाहाटी 19 Jan, (एजेंसी): असम के जोरहाट शहर के अंदर पहले से निर्धारित मार्ग के बजाय दूसरे रास्ते से जाने के आरोप में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के आयोजक के.बी. बायजू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

एक अधिकारी ने कहा कि अनुमति के अनुसार, यात्रा को के बी रोड की ओर से जाने की अनुमति थी, लेकिन इस रास्ते पर बढ़ने के बजाय यह शहर में एक अन्य मार्ग से चली गई, जिससे क्षेत्र में “अराजक स्थिति” पैदा हो गई।

उन्होंने कहा, ”अचानक भीड़ के कारण कुछ लोग गिर गए और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए यात्रा और उसके प्रमुख आयोजक के खिलाफ जोरहाट सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।”

अधिकारी ने कहा कि यात्रा ने सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया और जिला प्रशासन के नियमों का पालन नहीं किया।

इस बीच, असम के विपक्षी नेता देबब्रत सैकिया ने दावा किया कि एफआईआर यात्रा के रास्ते में अनावश्यक बाधाएं खड़ी करने की एक चाल है।

”पीडब्ल्यूडी प्वाइंट के ट्रैफिक डायवर्जन पर कोई पुलिस तैनात नहीं थी। हमारे साथ भीड़ बहुत बड़ी थी और निर्धारित मार्ग बहुत छोटा था।

इसलिए हमने कुछ मीटर का एक संक्षिप्त चक्कर लगाया। हिमंत बिस्वा सरमा अब यात्रा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं क्योंकि उन्हें असम में यात्रा के सफल होने का डर है।”

मार्च का असम सेगमेंट 25 जनवरी तक चलेगा। यह 17 जिलों और 833 किमी से होकर गुजरेगा।

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिनों में 6,713 किलोमीटर की यात्रा करेगी और 15 राज्यों के 110 जिलों का दौरा करेगी।

**************************

 

बिलकिस बानो केस के दोषियों को SC से बड़ा झटका, वक्त देने से इनकार; 21 तक करना होगा सरेंडर

नई दिल्ली 19 Jan, (एजेंसी): सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बिलकिस बानो मामले में दोषियों द्वारा संबंधित जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए चार से छह सप्ताह का समय बढ़ाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि सामूहिक बलात्कार और हत्या के दोषियों द्वारा आत्मसमर्पण के लिए 21 जनवरी की समय सीमा बढ़ाने की अनुमति मांगने के लिए दायर आवेदनों में कोई दम नहीं है।

10 दोषियों द्वारा दायर आवेदनों में खराब स्वास्थ्य, पारिवारिक जिम्मेदारियां, वृद्ध और बीमार माता-पिता की देखभाल और आगामी फसल के मौसम जैसे कारण बताए गए हैं। गुरुवार को, शीर्ष अदालत ने इन आवेदनों को सुनवाई के लिए तत्काल सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई थी और न्यायमूर्ति नागरत्ना और न्यायमूर्ति भुइयां को विशेष पीठ गठित करने के लिए कहा था। इस विशेष पीठ ने गुजरात सरकार द्वारा पारित छूट आदेशों को रद्द कर दिया था और 11 दोषियों को दो सप्ताह के अंदर जेल अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करने को कहा था।

***************************

 

प्राण प्रतिष्ठा से पहले सामने आई रामलला की पहली झलक, आप भी करें भगवान श्री राम के दिव्य दर्शन

नई दिल्ली 19 Jan, (एजेंसी): अयोध्या में राम मंदिर लगभग बनकर तैयार है। बरसों इंतजार के बाद श्रीरामलला राम मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। इस बीच रामलला की पहली झलक देखने को मिल गई है। गर्भगृह में भगवान राम को विराजमान कर दिया गया है। उस अद्भुत तस्वीर को देख सभी भक्त अभूतपूर्व है और 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को संपन्न किया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दे कि रामलला की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित कर दिया गया है। कारीगरों की करीब चार घंटे की मेहनत के बाद इस प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

बताया जा रहा है कि सबसे पहले रामलला की मूर्ति को अनाज, फल और सुगंधित जल में काफी देर के लिए रखा गया। उसके बाद रीति रिवाज के हिसाब से बाकी प्रक्रिया को पूरा किया गया। अब जब गर्भगृह में रामलाल की मूर्ति विराजमान कर दी गई है, उसकी पहली झलक भी सामने आ गई है।

*****************************

 

आईआईटी-बीएचयू छेड़छाड़ मामले में 200 पेज की चार्जशीट दाखिल

वाराणसी 19 jan, (एजेंसी): वाराणसी पुलिस ने आईआईटी-बीएचयू की छात्रा से छेड़छाड़ मामले में 200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। आरोप पत्र में छात्रा के साथ हुई घटना का विवरण उसके अपने शब्दों में दिया गया है और इसमें उसके साथ मौजूद उसके दोस्तों, आईआईटी बीएचयू के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा गार्ड और मेडिकल परीक्षण करने वाले डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट का भी जिक्र है।

सबूतों के तौर पर पुलिस ने घटना स्थल पर तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन की लोकेशन, आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज और उससे प्राप्त फोटो, उनका रूट चार्ट और मोबाइल से बरामद डेटा कोर्ट में पेश किया है। घटना के 60 दिन बाद यानि 31 दिसंबर 2023 को कुणाल पांडे, सक्षम पटेल और अभिषेक चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। कुणाल भाजपा की महानगर इकाई के आईटी सेल के सह संयोजक था।

अभिषेक के घर के बाहर बीजेपी बूथ अध्यक्ष का बोर्ड लगा था, लेकिन उसे आईटी सेल की कार्यसमिति का सदस्य बताया गया था। 1 नवंबर, 2023 की रात को पीड़िता अपने एक पुरुष मित्र के साथ कैंपस में टहलने गई थी, तभी तीन आरोपियों ने उसे रोका, उसके कपड़े उतारे, तस्वीरें लीं और वीडियो बनाया। उनमें से एक ने उसे जबरन किस करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, उसके पुरुष मित्र के साथ भी मारपीट की। इस घटना के बाद परिसर में छात्रों ने लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया।

************************

 

महुआ मोइत्रा से सरकारी बंगला खाली करवाने पहुंची संपदा निदेशालय की टीम, तीन दिन पहले मिला था नोटिस

नई दिल्ली 19 jan, (एजेंसी) : तृणमूल कांग्रेस की नेता और पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा से सरकारी बंगला खाली कराने के लिए संपदा निदेशालय की एक टीम शुक्रवार को रवाना की गई। गौरतलब है कि पिछले महीने लोकसभा की सदस्यता जाने के बाद मोइत्रा को दो बार सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया है। तीन दिन पहले उन्हें भेजे नोटिस में का गया था कि अगर मोइत्रा बंगाल खाली नहीं करती हैं तो एक टीम भेजी जाएगी, जो सरकारी आवास का खाली कराया जाना सुनिश्चित करेगा।

 इससे पहले दिसंबर में लोकसभा सदस्यता गंवाने की वजह से महुआ मोइत्रा को सात जनवरी तक बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसके बाद आठ जनवरी को निदेशालय ने उनसे बंगला न खाली करने के लिए तीन दिन के अंदर जवाब मांगा था। 12 जनवरी को उन्हें इस सिलसिले में एक और नोटिस दिया गया। महुआ मोइत्रा को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा था। हाईकोर्ट ने सरकारी बंगला खाली करने के लिए डायरेक्टोरेट ऑफ एस्टेट के नोटिस के खिलाफ दाखिल की गई महुआ की याचिका खारिज कर दी थी। इस याचिका में उन्होंने सरकार द्वारा आवंटित बंगले से उनके निष्कासन पर अंतरिम रोक लगाने की मांग की थी।

****************************

 

अश्विनी वैष्णव बोले- भारत सबसे भरोसेमंद देश, सेमीकंडक्टर पर कई देशों ने किए करार

नई दिल्ली 19 Jan, (एजेंसी): विश्व आर्थिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के ‘बैटल ऑफ चिप’ सत्र में केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत की विदेश और आर्थिक नीति बहुत स्पष्ट है। इस सत्र में उनसे पश्चिमी देशों ने चीन और भारत के बीच सही चयन पर सवाल किया था।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत पर बहुत भरोसा की नजर से देख रही है। दुनियाभर के निवेशकों के लिए भारत सुरक्षित स्थान है। इसका सीधा उदाहरण है हमने अमेरिका, यूरोप और जापान से हुए समझौते। वैष्णव ने कहा कि सेमीकंडक्टर को लेकर हमने दक्षिण कोरियाई कंपनियों के साथ करार किए। इन समझौतों से साफ है कि सेमीकंडक्टर में काम करने वाले देश और उनकी दिग्गज कंपनियां भारत के साथ काम करने की इच्छुक हैं। भारत ने सेमीकंडक्टर चिप बनाने का फैसला किया है। आने वाले दस वर्षों में इस क्षेत्र में बड़े परिवर्तन होने की संभावनाएं हैं। हमारी समझ से हर किसी के लिए पर्याप्त विकल्प होंगे। सबसे जरूरी है कि हम इसे कितना महत्व देते हैं, कितनी प्रतिभा लगाते हैं और कितना ध्यान केंद्रित करते हैं।

वैष्णव ने कहा कि विनिर्माण क्षेत्र विकास की अगली लहर के लिए तैयार है और इसमें विश्वास व लचीलापन दो प्रमुख कारक होंगे। वैष्णव ने कहा कि सरकार और निजी क्षेत्र को प्रतिभा के मोर्चे पर निकट सहयोग करने और सही कौशल सेट बनाने के सक्रिय तरीके पर विचार करने की आवश्यकता होगी। व्यापार और उद्योग में बदलाव और समाज को प्रभावित करने वाले विनिर्माण दिग्गजों की संभावनाओं पर वैष्णव ने कहा कि इनके कई पहलू हैं लेकिन विश्वास और लचीलापन सबसे प्रमुख कारक होंगे।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत अगले कुछ सालों में वार्षिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 100 अरब डॉलर का लक्ष्य रख रहा है। उन्होंने कहा कि हम अगले पूरे दशक में 6-8 फीसदी लगातार विकास दर देख रहे हैं और यह एक बहुत ही स्पष्ट रूप से सोची-समझी रणनीति पर आधारित है।

भारत समेत 20 देशों के मंत्री स्वच्छ ऊर्जा पर सहमत भारत समेत 20 देशों के मंत्रियों और सीईओ ग्लोबल साउथ के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन के लिए आवश्यक अनुमानित 2.2-2.8 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के इस्तेमाल के लिए विश्व आर्थिक मंच गठबंधन में शामिल हुए। गठबंधन ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।

************************

 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का नेपाल से बड़ा कनेक्शन!

काठमांडू 19 Jan, (एजेंसी): अयोध्या 22 जनवरी को राम मंदिर में बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए तैयार हो रही है। इस भव्य आयोजन के साथ नेपाल का एक बड़ा कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है। नेपाल के जनकपुर से 500 से अधिक सजी हुई उपहार टोकरियां अयोध्या भेजी गईं। जनकपुर को सीता मां का जन्मस्थान माना जाता है। नेपाल ने अपने नागरिकों से 22 जनवरी को आरती और विशेष पूजा करने के साथ-साथ उस दिन शराब और मांसाहारी भोजन की बिक्री रोकने का आह्वान किया है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा भेजे गए एक पत्र के अनुसार, नेपाली पुजारी, आचार्य दुर्गा प्रसाद गौतम 22 जनवरी को विशेष धार्मिक समारोह का नेतृत्व करेंगे। गौतम, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सैकड़ों हजारों हिंदू भक्तों के सामने वैदिक मंत्रों का पाठ करेंगे। 25 वर्षीय राम मंदिर के पुजारी हैं और अप्रैल 2020 से इससे जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा, “अप्रैल 2020 में भूमि पूजन के बाद से मैं सभी धार्मिक कार्यों से जुड़ा रहा हूं। मैं भगवान राम की सेवा कर खुश हूं।”

इस बीच, जनकपुर में राम-जानकी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत राम तपेश्वर दास को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। महंत राम तपेश्वर दास और उनके उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास, जो इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, को विशेष स्थान दिया जाएगा क्योंकि वे सीता के जन्मस्थान से हैं। विश्व हिंदू परिषद नेपाल चैप्टर के अनुसार, काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल गणेश भट्ट, जिन्हें मुउल भट्ट के नाम से भी जाना जाता है, को भी आमंत्रित किया गया है।

जनकपुर उप महानगर शहर ने सभी निवासियों से 22 जनवरी को हर घर और राम-जानकी मंदिर में दीये जलाकर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया है। इसी तरह, बीरगंज मेट्रोपॉलिटन सिटी ने 22 जनवरी को मांसाहारी भोजन और शराब की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। उसी दिन शहर के घड़ियारवा पोखरी में समारोह होगा।

इससे पहले, दो बड़े शालिग्राम, एक जीवाश्म पत्थर या अमोनाइट, नेपाल में गंडकी नदी की सहायक नदी काली गंडकी के तट से एकत्र किए गए थे और अयोध्या भेजे गए।

******************************

 

लॉन्ग कोविड में सेल डैमेज का क्या है कारण, वैज्ञानिकों ने किया डिकोड

New Delhi,  19 Jan, (एजेंसी): स्विस शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहचाना है कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली का एक हिस्सा, लंबे समय तक रहने वाले कोविड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सार्स-सीओवी-2 वायरस से संक्रमित अधिकांश लोग गंभीर बीमारी के बाद ठीक हो जाते हैं। हालांकि, संक्रमित लोगों में कुछ को लंबे समय तक चलने वाले लक्षण विकसित होते रहते हैं।

लॉन्ग कोविड के कारण अभी भी अज्ञात हैं, और कोई नैदानिक परीक्षण या उपचार नहीं हैं। स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख विश्वविद्यालय (यूजेडएच) के अध्ययन ने इस बारे में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के एक हिस्से की भूमिका को इंगित किया जो आम तौर पर संक्रमण से लड़ने और क्षतिग्रस्त और संक्रमित शरीर कोशिकाओं को खत्म करने में मदद करता है।

यूजेडएच में इम्यूनोलॉजी के प्रोफेसर ओनूर बॉयमैन ने कहा, लंबे समय तक कोविड वाले रोगियों में, प्रतिरक्षा प्रणाली का एक हिस्सा जिसे पूरक प्रणाली कहते हैं, अपनी मूल स्थिति में वापस नहीं आती, बल्कि सक्रिय रहती है और इस प्रकार, स्वस्थ शरीर की कोशिकाओं को भी नुकसान पहुंचाती है। जर्नल साइंस में प्रकाशित अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने सार्स-सीओवी-2 संक्रमण के बाद एक वर्ष तक 113 कोविड रोगियों का अध्ययन किया और उनकी तुलना 39 स्वस्थ लोगों से की।

छह महीने के बाद, 40 रोगियों में सक्रिय लांग कोविड बीमारी थी। अध्ययन प्रतिभागियों के रक्त में 6,500 से अधिक प्रोटीन का तीव्र संक्रमण के दौरान और छह महीने बाद विश्लेषण किया गया। बॉयमैन की टीम में शामिल पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता कार्लो सर्विया-हस्लर ने समझाया, लॉन्ग कोविड में किन प्रोटीनों में बदलाव किया गया, इसके विश्लेषण से पूरक प्रणाली की अत्यधिक गतिविधि की पुष्टि हुई। सक्रिय लॉन्ग कोविड वाले रोगियों में भी रक्त का स्तर ऊंचा था, जो लाल रक्त कोशिकाओं, प्लेटलेट्स और रक्त वाहिकाओं सहित शरीर की विभिन्न कोशिकाओं को नुकसान का संकेत देता है।

एक्टिव लॉन्ग कोविड में ब्लड प्रोटीन में परिवर्तन पूरक प्रणाली के प्रोटीन के बीच संबंध का संकेत देते हैं, जो रक्त के थक्के जमने और टीशू क्षति और सूजन की मरम्मत में शामिल होते हैं।

इसके विपरीत, लंबे समय तक बीमारी से उबरने वाले कोविड रोगियों का रक्त स्तर छह महीने के भीतर सामान्य हो गया। इसलिए सक्रिय लॉन्ग कोविड की पहचान रक्त में प्रोटीन पैटर्न से होती है। बॉयमैन ने कहा, हमारा काम न केवल बेहतर निदान की नींव रखता है, बल्कि नैदानिक ​​अनुसंधान का भी समर्थन करता है जिनका उपयोग पूरक प्रणाली को विनियमित करने के लिए किया जा सकता है। यह लंबे समय तक कोविड वाले रोगियों के लिए अधिक लक्षित उपचारों के विकास के लिए नए रास्ते खोलता है।

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज पारिवारिक काम को पूरा करने में आपको घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी अपनी कुछ पर्सनल बातें आपसे शेयर कर सकता है। आप दोस्त की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी विषय पर शिक्षकों से चर्चा करेंगे। सेहत के लिहाज से दिन ज्यादा अच्छा रहेगा। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस करने से बचना चाहिए।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कोई काम रुक सकता है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। माता-पिता के आशीर्वाद से आज सभी बाधाओं को दूर करने में आप सक्षम रहेंगे। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नए-नए आइडियाज आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढऩे के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। साथ ही जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वे किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानीरखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में ध्यान रखने की जरूरत है, आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानी आ सकती है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

कर्क राशि-

आज आपको कुछ जरूरी कामों में दोस्तों की मदद मिलेगी। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है, आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन उत्तम है, पहले दी गई किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दांपत्य रिश्ते में भी भरपूर मधुरता रहेगी। बिना वजह की उलझनें जीवन से अपने आप दूर हो जायेंगी। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। शाम को घर का माहौल ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख बना रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। नौकरी करने वाली महिलाओं के लिए भी दिन बढिय़ा रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छीखबर मिल सकती है। दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बहुत-सी तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज प्रसिद्धि मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुडऩे का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर के साथ बिताएंगे। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। छोटे उद्योगों में निवेश के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार बन रहे हैं।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा।किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। बच्चों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी, हर कोई आपके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में कामकरने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

मीन राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर रिश्ते बने रहेंगे। घरेलू कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज जिन विद्यार्थियों का कंप्यूटर साइंस का एग्जाम है, उनकी सफलता सुनिश्चित होगी।किसी नए प्रोजेक्ट में मित्रों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने की प्लानिंग बनायेंगे। शाम को अपने बच्चों के साथ बेहतर टाईम स्पेंड करेंगे। पैसों के मामले में कुछ लोग बेहद मददगार साबित होंगे।

शुभ रंग- ब्लैक

शुभ अंक- 1

*********************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version