BJP व उसके सहयोगियों में सीट बंटवारा,एनसीपी को मिलीं 4 सीटें

मुंबई,13 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल भाजपा, शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बीच लोकसभा सीटों को लेकर जारी गतिरोध टूट गया है।तीनों पार्टियों में सीटों पर सहमति बन गई है, जिसके तहत भाजपा सबसे अधिक 31 सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

दूसरी तरफ शिवसेना 13 सीटों और एनसीपी 4 सीटों पर अपनी उम्मीदवार उतारेंगी।महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं और ये बेहद अहम राज्य है।

सूत्रों के अनुसार, एनसीपी को जो 4 सीटें दी गई हैं, उनमें बारामती, रायगढ़, शिरूर और परभणी शामिल हैं।बारामती को पवार परिवार का गढ़ माना जाता है, जिसका दशकों से इस सीट पर कब्जा है।

हालांकि, इस बार यहां परिवार में ही आपसी मुकाबला होगा क्योंकि अजित पवार ने बगावत कर एनसीपी को शरद पवार से छीन लिया है।यहां शरद की बेटी सुप्रिया सुले और अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार के बीच मुकाबला हो सकता है।

अन्य सीटों की बात करें तो एनसीपी ने रायगढ़ सीट से मौजूदा सांसद और प्रदेश प्रमुख सुनील तटकरे को मैदान में उतारा है। उनका यहां उद्धव ठाकरे की शिवसेना के अनंत गीते से मुकाबला हो सकता है।

शिरूर से एनसीपी प्रदीप कांड और अधलराव पाटिल में से किसी एक को उतार सकती है। पाटिल पूर्व शिवसेना सांसद हैं, वहीं कांड पुणे के एक जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष हैं। एनसीपी परभणी से राजेश विटेकर को उतार सकती है।

दरअसल, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना राज्य में 18 सीटें मांग रही थी। इन सीटों पर पिछली बार अविभाजित शिवसेना के सांसद जीते थे।इसी तरह एनसीपी 10 सीटों पर अड़ी हुई थी।

पिछली बार अविभाजित एनसीपी कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ी थी और उसने 19 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे।इन मांगों के विपरीत भाजपा राज्य में अपने ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवार उतारना चाहती थी, ताकि राज्य में उसकी स्थिति और मजबूत हो।

बता दें कि महाराष्ट्र में एनडीए का मुकाबला विपक्षी पार्टियों के इंडिया गठबंधन से है। इसमें कांग्रेस, एनसीपी शरद चंद्र पवार और शिवसेना (उद्धव गुट) शामिल हैं। इंडिया में भी सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है।

इसके तहत शिवसेना (उद्धव गुट) 20, कांग्रेस 18 और एनसीपी शरद चंद्र पवार 10 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।उद्धव गुट के हिस्से से 2 सीटें वंचित बहुजन आघाडी को दी जाएंगी। स्वतंत्र उम्मीदवार राजू शेट्टी को पवार गुट की सीट मिलेगी।

******************************

Read this also :-

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

सुप्रीम कोर्ट में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दाखिल किया हलफनामा

22,217 बॉन्ड 2019-24 तक खरीदे गए

नई दिल्ली,13 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आज सुप्रीम कोर्ट में चुनावी बॉन्ड पर हलफनामा दाखिल किया. इस हलफनामा में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बताया कि चुनाव आयोग को ब्योरा उपलब्ध कराया गया है.

कोर्ट का आदेश का पूरा पालन किया गया है. बार एंड बेंच ने (पूर्व में ट्विटर) एक्स पर जानकारी दी. चुनाव आयोग इस पूरे आंकड़े को 15 मार्च तक अपलोड करेगा. चुनाव आयोग इलेक्टोरल बॉन्ड की खरीदी को भी सार्वजनिक करेगा, जो अब तक केवल सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में जमा किए गए थे.

बता दें कि 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने बैंक को फटकार लगाई थी और 12 मार्च शाम तक यह डिटेल देने का निर्देश दिया था. इसी को देखते हुए  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने मंगलवार शाम को चुनाव आयोग को पूरा डेटा उपलब्ध करा दिया था.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सीएमडी दिनेश खारा ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि एसबीआई ने कोर्ट के आदेश का पूरा पालन किया है. इसमें  इलेक्टोरल बॉन्ड की खरीद और बिक्री, इसके खरीदार के नाम समेत सभी संबंधित जानकारी को लेकर रिपोर्ट तैयार की है और इसे समय रहते आयोग को मुहैया करा दिया गया है.

एसबीआई ने अपने हलफनामे में कहा है कि बैंक ने सीलबंद लिफाफे में एक पेनड्राइव और दो पीडीएफ फाइल के जरिए सामग्री सौंपी है. इसके पासवर्ड भी हैं. जिस इलेक्टोरल बॉन्ड का भुगतान किसी पार्टी को नहीं हो पाया है. उसकी रकम पीएम रिलीफ फंड में जमा कर दी गई है.

इस हलफनामे में बैंक ने आंकड़ों के जरिए बताया है कि पहली अप्रैल 2019 के बाद से 15 फरवरी 2024 तक कुल 22, 217 इलेक्टोरल बॉन्ड बिके हैं. इनमें से 22, 030 भुना लिए गए हैं. इनमे से 187 का भुगतान नहीं किया गया है. ऐसे में इस रकम को पीएम रिलीफ फंड में जमा कर दिए गए हैं.

******************************

Read this also :-

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का PM मोदी ने किया शिलान्यास किया

1.25 लाख करोड़ राष्ट्र को दिया का तोहफा

नईदिल्ली,13 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। PM MODI ने बुधवार को राष्ट्र को 1.25 लाख करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की सौगात दी. इन परियोजनाओं के शिलान्यास के लिए पीएम मोदी गुजरात में आयोजित समारोह- इंडिया टेकएड में वर्चुअल तरीके से जुड़े. इस दौरान पीएम मोदी ने तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं का शिलान्यास किया.

इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत पूरी दुनिया में सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आएगा. पीएम मोदी देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देशभर में इनदिनों तमाम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं.
बता दें कि मोदी सरकार देश में देश में सेमीकंडक्टर उत्पादन के लिए इको-सिस्टम मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है

. इसके लिए पहले इकाइयां स्थापित करने का प्रयास हो रहा है. इसके लिए पीएम मोदी ने 13 मार्च को इंडियाज टेकेड में 1.25 लाख करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया. इन सेमीकंडक्टर उद्योग पर फोकस करने की नीति से देश के हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार जैसे क्षेत्रों में भी रोजगार पैदा होंगे.

PM ने इस दौरान युवाओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, आज हम इतिहास भी रच रहे हैं और उज्जवल भविष्य की तरफ एक बहुत बड़ा मजबूत कदम भी उठा रहे हैं. आज सेमीकंडक्टर मैन्युफेक्चरिंग से जुड़े करीब सवा लाख करोड़ रुपये के तीन बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास हुआ है. गुजरात के धौलेरा और सारण में सेमीकंडक्टर सुविधा हो, असम के मौरीगांव में सेमीकंडक्टर सुविधा हो. ये भारत को सेमीकंडक्टर मैन्युफेक्चरिंग का एक बड़ा ग्लोबल हब बनाने में मदद करेगी.

PM MODI ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम देश के नौजवानों के सपनों का कार्यक्रम है. आज के आयोजन भले ही सेमीकंडक्टर की शुरुआत का हो लेकिन भविष्य के भारत के असली स्टेकहोल्डर्स अगर कोई है तो ये मेरे सामने बैठे हुए मेरे युवा, मेरे नौजवान, मेरे स्टूडेंट्स, यही मेरे भारत की शक्ति हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत किस तरह प्रगति के लिए, आत्मनिर्भरता के लिए ग्लोबल सप्लाई चैन में अपनी मजबूत उपस्थिति के लिए चौतरफा काम कर रहा है. अपनी इन प्रयासों से उनका भी आत्मविश्वास बढ़ेगा.

***************************************

Read this also :-

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

विधानसभा में CM नायब सिंह सैनी ने पेश किया विश्वास प्रस्ताव

हरियाणा ,13 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।मंगलवार को  हरियाणा में बीजेपी सरकार का चेहरा बदल गया. नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वह राज्य को 15वें मुख्यमंत्री बन गए. आज हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. विशेष सत्र के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने सदन में विश्वास प्रस्ताव रखा. सीएम सैनी ने दावा किया कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है. इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी भी सौंपी.

वहीं गठबंधन से बाहर हुई जेजेपी ने फ्लोर टेस्ट से पहले अपने विधायकों को सदन में अनुपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया. पार्टी के व्हिप के बावजूद जेजेपी के चार विधायक सदन में पहुंचे. हालांकि वे कुछ देर बाद सदन से बाहर चले गए.

बता दें कि हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में स्पीकर का चुनाव भी हो सकता है. बता दें कि मंगलवार का दिन हरियाणा की राजनीति के लिए उथल-पुथल वाला दिन रहा. मंगलवार सुबह बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूट गया. उसके बाद मनोहर लाल खट्टर ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया. सीएम के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई.

जिसमें नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुना गया. उसके बाद मंगलवार शाम को नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और वे राज्य के 15वें मुख्यमंत्री बन गए.

एक तरफ जहां जेजेपी ने व्हिप जारी कर विधायकों को सदन में अनुपस्थित रहने को कहा तो वहीं दूसरी ओर पार्टी के व्हिप को दरकिनार करते हुए जेजेपी के चार विधायक ईश्वर सिंह, रामकुमार गौतम, देवेन्द्र बबली और जोगीराम सदन में पहुंचे.

हरियाणा सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले जेजेपी ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया. जिसमें कहा गया कि विधायक वोटिंग के वक्त सदन में अनुपस्थित रहें. बावजूद इसके जेजेपी के चार विधायकों के विधानसभा पहुंचने की खबर है.

*******************************

Read this also :-

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज तरक्की के नए रास्ते खुले नजर आएंगे। शाम तक कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना बन रही है। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। आप आसपास के लोगों से सहानुभूति बनाए रखेंगे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा। आपको किसी अच्छी खबर का इंतजार रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के अवसर मिलेंगे। बिजनेसमैन को काम में बेहतर अपॉर्चुनिटिज मिलेगी। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिए तैयार रहेंगे। आपको अपने सगे-संबंधियों से भी पूरा लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही ऑफिस में भी स्थिति आपके फेवर में रहेगी। दोस्तों के साथ आज कहीं बाहर घुमने जाएंगे जहां आप कुछ हंसी-खुशी के पल बिताएंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज दांपत्य संबंधों के बीच दूरियां खत्म होंगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। बिजनेस में किसी काम को लेकर परेशान हो सकते हैं। बच्चे आपसे अपनी कोई बात शेयर कर सकते हैं। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। किसी काम से आपको अधिक भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। साथ ही कामकाज की व्यस्तता में आपको खाना-पीना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। आपको थोड़ा एक्सरसाइज पर भी ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता आज किसी काम में आपकी मदद कर सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज आपको अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए कई अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए अग्रसर रहेंगे। इससे आज आपका काफी समय खराब हो सकता है। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है। एक साथ बैठकर किसी खास मामले पर बातचीत हो सकती है। आज आप किसी तरह की राजनीति में उलझ सकते हैं। फिर वह राजनीति घर में भी हो सकती है और कार्यस्थल पर भी। ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा होगी। मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। आज कुछ अनुभवी लोगों से बेहतर सलाह मिलेगी। घर पर मेहमानों का आगमन आपको प्रसन्नता देगा। आज आपको कोई खास बात पता चल सकती है।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन कुछ खास लेकर आने वाला है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। किसी जरूरी काम में थोड़ी सी मेहनत करने से ही सफलता मिल जाएगी। लवमेट के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। रिश्तों में नयापन आएगा। वेब डिजाईनर्स के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। बच्चे पढ़ाई के मामले में अपने दोस्तों से कोई अच्छी प्रेरणा लेंगे। इससे आपको फायदा होगा। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक आप बेहतर महसूस करेंगे। आज कोई बड़ा फैसला लेने में आपको परेशानी महसूस होगी। दोस्तों के साथ अनबन होने की भी संभावना है। आपको दोस्त से बिना वजह की बात करने से बचना चाहिए। ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी प्रोजेक्ट को लेकर आप एकमत दिखाई नहीं देंगे। दिन की अपेक्षा शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी काम में कोशिश थोड़ी कम होने से काम अधूरे रह सकते हैं। आप किसी सामाजिक आयोजन में जा सकते हैं। वहां अच्छे लोगों से आपकी जान पहचान होगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि-

आज अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखेंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। टीचर्स का आपको पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। माता-पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की उम्मीद है। आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपनी बात को साफ ढंग से रखने में सफल होंगे। काम में स्थिरता बनी रहेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

धनु राशि-

आज पैसों से जुड़ा मामला आसानी से सुलझ जाएगा। आज दिनभर उत्साह और कॉन्फिडेंस रहेगा। आपको कुछ नई चीजों से जुड़ाव महसूस होगा। आपके स्वभाव में धीरज बना रहेगा। आप अपनी सभी समस्याओं का हल आराम से ढूंढ निकालेंगे। साथ ही आज के दिन आपके कार्य सफल जरूर होंगे। आप कुछ समय मनोरंजन में भी बिताएंगे। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज आपकी सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी। आज का दिन खुद में बदलाव लाने के लिए अच्छा है। करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। आज आपको घर के वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के सिलसिले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। आपको आगे बढऩे के लिए नई योजनाएं बनानी पड़ सकती है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन प्राप्त होगा। आपके रुके हुए काम आज जरूर पूरे होंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। कोई काम मन-मुताबिक पूरा होने से आप प्रसन्न रहेंगे। साथ ही आप सेहतमंद भी बने रहेंगे। आप जीवनसाथी के सहयोग से किसी नए काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं। आज आपकी सकारात्मक सोच जिंदगी में कोई बड़ा बदलाव ला सकती है। कुल मिलाकर दिन बढिय़ा रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपना काम अच्छे से पूरा करने की कोशिश करेंगे। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की सेहत के प्रति चिंता हो सकती है। उनको अचानक से कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। परिवार में आपका सबका सहयोग मिलता रहेगा। आज आप कोई काम बहुत जल्दबाजी में कर सकते हैं। किसी दोस्त से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। आज के दिन पक्षियों को दाना खिलाएं, परिवार में सब कुछ अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

**************************

 

लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, कांग्रेस ने जारी की

Lok Sabha Elections 2024

नईदिल्ली,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची Congress  ने जारी कर दी है. नई लिस्ट के अनुसार कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे. नकुलनाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे. राहुल कस्वा राजस्थान के चुरू से और वैभव गहलोत राजस्थान के जालौर से चुनाव लड़ेंगे. फूल सिंह बरैया मध्य प्रदेश के भिंड से चुनाव लड़ेंगे.

कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस सूची में 43 उम्मीदवारों में से 10 जनरल उम्मीदवार, 13 ओबीसी उम्मीदवार, 10 एससी उम्मीदवार, 9 एसटी उम्मीदवार और 1 मुस्लिम उम्मीदवार हैं.

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई असम के जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे. नकुलनाथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे. राहुल कस्वा राजस्थान के चुरू से चुनाव लड़ेंगे. वैभव गहलोत जालोर से चुनाव लड़ेंगे.  केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची पहले ही घोषित कर दी है.

हम दूसरी सूची की घोषणा करने जा रहे हैं. कल सीईसी ने बैठक की और असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान से लगभग 43 नामों की सूची को मंजूरी दे दी.

***********************************

Read this also :-

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

पाकिस्तान के 6 नागरिक पोरबंदर के पास गिरफ्तार

*450 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद

अहमदाबाद,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पोरबंदर गुजरात में  मंगलवार को पाकिस्तान के 6 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 450 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद हुए हैं।रिपोर्ट के मुताबिक, खुफिया सूचना पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते के अधिकारियों ने इनको एक संयुक्त अभियान में पकड़ा है।

ये सभी एक नाव पर सवार होकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात के तट पर 30 दिन के अंदर मादक पदार्थों की यह दूसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है।इससे पहले 28 फरवरी को, गुजरात के तट पर संदिग्ध पाकिस्तानी चालक दल के 5 सदस्यों द्वारा संचालित एक नाव से कम से कम 3,300 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन दवाओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी थी।

*****************************

Read this also :-

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

UP की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चौपट – अखिलेश यादव

लखनऊ ,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चौपट है। भाजपा सरकार में इलाज नहीं मिलने से लोग तड़प-तड़प कर मरने को मजबूर हैं। अस्पतालों में स्टाफ की कमी के चलते मरीजों को न दवा मिल पा रही हैं और न हीं इलाज हो पा रहा है। मौसम परिवर्तन के कारण जनता मलेरिया बुखार, टाईफाइड, डेंगू आदि अनेक बीमारियों से परेशान है।

स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर पर हैं।सुल्तानपुर में गर्भवती महिला को एम्बूलेंस न मिलने से पिकअप डाले में ले जाना पड़ा, जिससे सीएचसी केन्द्र पहुंचते ही प्रसव हो गया। कभी गवर्नर हाउस के सामने तो कभी अस्पतालों के बाहर गेट पर और गाडिय़ों पर प्रसव हो रहे हैं। महिला अस्पतालों में तो अक्सर डॉक्टर रात में अपनी ड्यूटी पर ही नहीं मिलते है। अब तो हालात इतने बिगड़ गए हैं कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों को भी गैरसरकारी अस्पताल मानने को तैयार नहीं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत निजी अल्ट्रासाउंड केन्द्र गर्भवती की मुफ्त जांच के लिए राजी नहीं है। लखनऊ शहर में करीब 200 निजी केन्द्रों पर गर्भवती का अल्ट्रासाउंड होता है। 140 केन्द्र सरकार की योजना में शामिल नहीं हुए हैं।जनता के स्वास्थ्य की राज्य सरकार को कितनी परवाह है इससे स्पष्ट है कि डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सा शिक्षकों के 300 पदों पर भर्ती होनी है। पीजीआई में 1803 पदों पर और सुपर स्पेशलिटी कैंसर संस्थान में 93 विशेषज्ञ शिक्षकों की भर्ती होनी है।

भाजपा सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर मेडिकल यूनिवर्सिटी बना तो दी पर अभी तक उस यूनिवर्सिटी का विस्तार नहीं हो सका है। आज भी अटल बिहारी मेडिकल यूनिवर्सिटी डॉ0 राममनोहर लोहिया आयुविर्ज्ञान संस्थान के 9वे मंजिल पर गोमतीनगर लखनऊ में चल रही है।

समाजवादी सरकार में एक रूपये के पर्चे पर गंभीर रोगों हार्ट, किडनी, कैंसर, लीवर आदि का भी मुफ्त इलाज हो जाता था। प्रसूताओं को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए 102 और सड़क दुर्घटना में घायलों के लिए 108 डायल एम्बूलेंस सेवा शुरू की गई थी। भाजपा सरकार में इन एम्बूलेंस सेवाओं की हालत खस्ता है। घंटों इंतजार करने के बाद भी मरीजो, घायलों को एम्बूलेंस उपलब्ध नहीं हो पाती है।

*************************

Read this also :-

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

एसबीआई ने चुनाव आयोग को भेजी इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी

नईदिल्ली,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। इलेक्टोरल बॉन्ड्स का पूरा डेटा भारतीय स्टेट बैंक ने मंगलवार को  चुनाव आयोग को भेज दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को सोमवार को फटकार लगाते हुए चुनावी बॉन्ड संबंधी जानकारी देने के लिए समयसीमा को बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका खारिज कर दी थी. साथ ही कोर्ट ने आदेश दिया था कि एसबीआई 12 मार्च को कामकाजी घंटे खत्म होने तक इलेक्टोरल बॉन्ड की पूरी जानकारी चुनाव आयोग को दे.

उसी के मुताबिक एसबीआई ने मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक इलेक्टोरल बॉन्ड का पूरा डेटा चुनाव आयोग को भेज दिया है.सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने चुनाव आयोग को भी एसबीआई द्वारा साझा की गई जानकारी 15 मार्च को शाम पांच बजे तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया है.

इसलिए अब जब एसबीआई द्वारा डेटा चुनाव आयोग को भेज दिया गया है तो इसे 15 मार्च तक अपनी वेबसाइट पर पब्लिश करना होगा.सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे.

बेंच ने एसबीआई को नोटिस देते हुए कहा कि यदि बैंक उसके निर्देशों और समयसीमा का पालन करने में विफल रहता है तो कोर्ट अपने 15 फरवरी के फैसले की जानबूझकर अवज्ञा करने के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है.बता दें कि पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 15 फरवरी को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए केंद्र की चुनावी बॉण्ड योजना को रद्द कर दिया था.

साथ ही इसे असंवैधानिक करार देते हुए निर्वाचन आयोग को चंदा देने वालों, चंदे के रूप में दी गई राशि और चंदा प्राप्तकर्ताओं का 13 मार्च तक खुलासा करने का आदेश दिया था. इस फैसले के बाद एसबीआई ने चुनावी बॉन्ड के विवरण का खुलासा करने के लिए समय-सीमा 30 जून तक बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया था.

हालांकि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई के अनुरोध को दरकिनार कर दिया और मंगलवार शाम कामकाजी घंटे के अंदर चुनाव आयोग को सारा डिटेल देने का आदेश दिया था.

***************************

Read this also :-

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय शर्मा ‘अमान’ को मिला ‘स्टार्टअप इंडिया’ अवॉर्ड

13.03.2024  –  सिने स्टार और लाइव न्यूज़ नेटवर्क और ‘अपना पूर्वांचल’ के संयुक्त तत्वाधान में संतोष मिश्रा द्वारा मुंबई के कंट्री क्लब अँधेरी में आयोजित स्टार्टअप इंडिया अवार्ड्स 2024 समारोह में प्रसिद्ध पत्रकार, साहित्यकार संजय शर्मा ‘अमान’ को जाने माने उद्योगपति अनिल काशी मुरारका , अभिजीत राणे ,पद्मश्री शोमा घोष, पूर्वांचल महासंघ के अशोक दुबे ,आदि की मौजूदगी में उनकी नई कम्पनी के गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड के स्टार्टअप के लिए स्टार्टअप इण्डिया अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड एक नई सोच और एक नई अवधारणा को स्थापित होने वाली नई कंपनी है जो भारत में ग्रीन ऊर्जा , प्राकृतिक संस्थानों , बायो गैस प्रणाली और गौ आधारित ऊर्जा श्रोतों पर रिसर्च कर के नई ऊर्जा प्रणाली का विकास की दिशा में अग्रसर है। चौरी चौरा जिला गोरखपुर के मूल निवासी संजय शर्मा ‘अमान’ ने मात्र 16 वर्ष उम्र में ही अपना खुद का साप्ताहिक अखबार ‘किंग टाइम्स’ शुरू किया था।

फिलवक्त संजय शर्मा ‘अमान’ महानगर मुम्बई में रह कर साहित्य, कला, सिनेमा और पत्रकारिता में अपनी शक्रिय भूमिका निभाते हुए कलम के माध्यम से देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। भारत के सभी प्रमुख दैनिक अख़बारों में संजय शर्मा ‘अमान’ के लेख समय – समय पर प्रकाशित होते रहते हैं।

स्टार्टअप इंडिया सम्मान से सम्मानित किए जाने के बाद आयोजकों के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए मीडिया से बातचीत करते हुए ‘गऊ भारत भारती पेट्रोलियम प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए संजय अमान ने कहा कि आज भारत बड़ी तेजी के साथ नई अर्थव्यवस्था के साथ विश्व पटल पर उभर कर दुनियाँ के सामने आया है।

‘गऊ भारत भारती’ -एक सोच और विचार है ,भारतीय सनातन संस्कृति की मूल धरोहर , भारतीय गौ वंश की पैरोकार कम्पनी – भारत में गौ आधारित अर्धव्यवस्था को नई उड़ान देने के लिए वचनवद्ध है। कंपनी की यह एक नई शुरुआत है, हमारा पहला प्रोडक्ट ‘इंजन ऑयल’ बाजार में टू व्हीलर के लिए आ चूका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

मोटरसाईकिल की चोरी करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश

Ranchi City Crime :

*कई मोटरसाईकिल बरामद

*चुटिया से चोरी गई मोटरसाईकिल 24 घंटे में बरामद

रांची, 12.03.2024  –  वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची ने वाहन चोरी की घटनाओं को  रोकने एवं उद्भेदन हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन एवं प्रभावी एन्टीक्राईम चेकिंग का निर्देश दिया. तथा अपराधिक कृत्यों  में  शामिल अपराधियों  के गिरोह का पता लगाने के भी निर्देश दिए थे.  इसी क्रम में 11.03.2024 को डेलीमार्केट थाना क्षेत्र में एन्टीक्राईम चेकिंग चलाया जा रहा था.  तभी  तीन संदिग्ध वाहन चालकों से उनके वाहन संबंधित कागजात की माँग किये जाने पर उनके द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. पूछ-ताछ में पता चला कि तीनों व्यक्ति बिहार के है. जो रॉची में  मोटरसाईकिल चोरी करते हैं. इन्होने रांची  जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पकड़े गये तीनों की निशानदेही पर लालपुर, काँके एवं अनगड़ा थाना क्षेत्र से कुल 06 (छ:) मोटरसाईकिल, फर्जी नम्बर प्लेट एवं चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किये गये.

इस संबंध में डेलीमार्केट थाना कांड संख्या-07 /2024, दिनांक- 11.03.2024, धारा – 379 / 414 / 465 / 468 / 471 / 473 / 474 भा0द0वि०दर्ज किया गया है। साथ हीं इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं छापामारी की कार्रवाई की जा रही है.  इस कांड में गिरफ्तार  मुख्य सरगना मारवाड़ी कॉलेज का छात्र सूरज कुमार है.उसने बताया कि वह You Tube पर बाईक चोरी का तरीखा सीखा था ।

10 / 11-03-2024 की रात्रि मे विकास कुमार सिंह की यमाहा FZ रजिस्ट्रेशन नं० – JH01DE – 6157 के चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई. चुटिया थाना काण्ड संख्या – 54 / 2024 दिनांक – 11/03/ 2024 धारा-379 भा० द० वि० दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किये गये मोटरसाइकिल को 1. विटु कुमार उम्र 21 वर्ष पिता देव कुमार शर्मा पता द्वारिकापुरी रोड नं0-03, थाना चुटिया जिला राँची 2, आदित्य शर्मा उम्र 19 वर्ष पिता राज कुमार शर्मा पता खिजुरिया तलाब के सामने द्वरिकापुरी रोड नं0-03 थाना चुटिया जिला राँची के पास से कृष्णापुरी रोड़ नं० – 01ए बरामद किया गया। पूछ-ताछ के क्रम में उक्त दोनो अपराधकर्मियों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है। वाहन चोरी के इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं छापमारी की कार्रवाई की जा रही है।

राँची पुलिस, वाहन चोरी गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं चोरी गये वाहनों की बरामदगी की दिशा में  प्रयासरत है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-

(डेलीमार्केट थाना कांड संख्या-07 / 2024)

  1. सूरज कुमार, उम्र – करीब 20 वर्ष, पिता- विजय कुमार गप्ता, पता – भगहर बाराचट्टी, जिला- गया (बिहार),
  2. कौशलेन्द्र कुमार, उम्र- 21 वर्ष, पिता- कारू यादव, पता- ग्राम- छज्जापुर, थाना— तेलहारा, जिला – नालंदा (बिहार).
  3. तौफिक आलम, उम्र- स्व0 मईमुल राय, पता – गेगदा, थाना बासल, जिला – रामगढ़।

( चुटिया थाना काण्ड संख्या – 54 / 2024)

  1. विटु कुमार उम्र 21 वर्ष पिता देव कुमार शर्मा पता द्वारिकापुरी रोड नं0 – 03, थाना चुटिया जिला राँची 2, आदित्य शर्मा उम्र 19 वर्ष पिता राज कुमार शर्मा पता खिजुरिया तलाब के सामने द्वरिकापुरी रोड नं0-03 थाना चुटिया जिला राँची

बरामद समानों की विवरणी

(डेलीमार्केट थाना कांड संख्या-07 / 2024 )

  1. बुलेट – 03 अदद् – रजि0 नं0-JH01 BN 2687, JHO1DF0386, BROZAE6821, 2- होण्डा एस०पी० साईन मोटरसाईकिल – 01 अदद् रजि० नं० – BR24V 5194, 3- डोमिनार मोटरसाईकिल – 01 अदद् रजि० नं० – MH05FL7362,
  2. पल्सर मोटरसाईलि – 01 अदद् रजि० नं०– BR31AC8471

5- लॉक तोड़ने का समान,

  1. फर्जी नम्बर प्लेट – 01 अदद्,

( चुटिया थाना काण्ड संख्या – 54 / 2024)

  1. चोरी की गई यमाहा FZ रजिस्ट्रेशन नं०– JH01DE-6157 2. मोबाइल फोन – 01,

छापामारी दल में शामिल :-

  1. पु०नि० उत्तम कुमार उपाध्याय (थाना प्रभारी डेली मार्केट)
  2.  पु० नि० उमा शंकर (थाना प्रभारी चुटिया)
  3. पु०अ०नि० कैलाश कुमार मंडल
  4. पु०अ०नि० छोटू कुमार
  5.  पु0अ0नि0 नवीन शर्मा
  6. पु0अ0नि0 प्रवीन कुमार
  7. स० अ० नि० रामपति दास
  8. स० अ० नि० शैलू कुमारी मालतो
  9.  दोनो थाना के सशस्त्र बल

*********************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

PM MODI ने विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और कमांड सेंटर किया उद्गाटन

नई दिल्ली,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Indian Railways ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनिया के कुछ चुनिंदा देशों में जो विश्व स्तरीय टेक्नोलॉजी और कमांड सेंटर मौजूद हैं, वह अब भारतीय रेलवे के पास भी है। इस कंट्रोल सेंटर में अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस सभी उपकरण मौजूद हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इसका उद्गाटन किया।

पूरे कंट्रोल सेंटर में 200 फुट लंबी एक स्क्रीन लगी हुई है जिस पर रेलवे ने 400- 400 किलोमीटर के अलग-अलग सेक्शंस डिवाइड कर रखे हैं। इसमें पॉइंट मशीन, सिग्नल, स्टेशन पर कौन सी गाड़ी रहेगी, लोको पायलट के साथ फोन पर बातचीत, सब एक जगह से ही होगा।

दुनिया के बड़े-बड़े देशों में ऐसे ही कमांड सेंट्रल होते हैं जिससे पूरे रेलवे की मॉनिटरिंग एक जगह से हो सके, जो पूरी तरीके से सेफ होता है।
गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। प्रधानमंत्री ने इसके उद्घाटन समारोह में कहा कि आने वाले 5 सालों में रेलवे को बिल्कुल अलग और अत्याधुनिक बना दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो पुरानी सरकारों के वक्त लोगों ने भुगता है, वह अब हमारे नौजवान नहीं भुगतेंगे और अब भारतीय रेल वोकल और लोकल का एक सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि आने वाले 5 सालों में रेलवे का पूरी तरीके से कायाकल्प हो जाएगा और वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ रेलवे लोगों को अपनी सेवाएं देगा।

इस मौके पर मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, पीएम मोदी ने आज अहमदाबाद में एक विश्व स्तरीय ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया। रेलवे ऑपरेशन के हर तत्व को इस केंद्र से नियंत्रित किया जाता है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने में रेलवे एक बड़ी ताकत बनेगी। अगले 5 वर्षों में रेलवे का पूरा कायाकल्प होगा और पीएम मोदी का वर्ल्ड क्लास रेलवे बनाने का सपना पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस कमांड सेंटर के जरिए हर बारीक मॉनिटरिंग हम कर सकते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि मान लीजिए कहीं पर मेंटेनेंस किया जाना है, और स्टेशन मास्टर ने ध्यान नहीं दिया और वहां पर गाडिय़ों को जाने से रोका नहीं, तो सब कुछ इस कमांड सेंटर की स्क्रीन पर सामने आ जाएगा और यहीं से बैठकर सिग्नल को रेड या ग्रीन किया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन कमांड कंट्रोल सेंटर से हर बारीक चीज का ध्यान रखा जा सकता है। यहीं से कमांड दिया जा सकता है, कंट्रोल किया जा सकता है और उसका ऑपरेशन भी हो सकता है।

उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री ने 85,000 करोड़ रुपए के देशभर में रेलवे की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया है, जिसमें दो फैक्ट्रियां भी मौजूद हैं।

*******************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

वायुसेना का एक तेजस राजस्थान के जैसलमेर में  क्रैश हो गया

(संशोधित) राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट तेजस के साथ एक बड़ा हादसा हो गया. भारत शक्ति अभ्यास के दौरान ये एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. एलसीए तेजस आज एक ऑपरेशनल ट्रेनिंग उड़ान में हिस्सा लेने के लिए पहुंचा था. हालांकि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया. फिलहाल दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है. 

*युद्धभ्यास में पहुंचने की थी सूचना

जैसलमेर,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आज भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट तेजस राजस्थान के जैसलमेर में  क्रैश हो गया. यह भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट तेजस युद्धाभ्यास में आया हुआ था. तेजस दोपहर में जैसलमेर शहर की जवाहर कॉलोनी के पास की क्रैश हो गया.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया. पीएम नरेन्द्र मोदी आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास देखने आए हुए हैं. फिलहाल  पायलट के सुरक्षित होने की बात बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट तेजस क्रैश हादसा मंगलवार को दोपहर में करीब सवा दो बजे हुआ बताया जा रहा है. हादसे का शिकार हुआ तेजस आज जैसलमेर स्थित फील्ड फायरिंग रेंज में हो रहे युद्धाभ्यास में आया हुआ था.

दोपहर में अचानक यह तेजस जैसलमेर शहर की जवाहर कॉलोनी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया.  एयरक्राफ्ट तेजस के क्रैश होते ही तेज धमाका हुआ।. इससे आसपास का इलाका कांप उठा. उसके बाद तेजस आग के गोले में तब्दील हो गया.

******************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से दिल्ली जा रही, नंदी से टकराई

*इंजन के आगे का हिस्सा टूटा

भोपाल,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। वंदे भारत एक्सप्रेस (20171) भोपाल से दिल्ली जा रही हादसे का शिकार हो गई है। ग्वालियर से मुरैना आते समय ट्रेन नंदी से टकरा गई। मुरैना के शिकारपुर रेलवे फाटक पर खंबा नंबर 1226 के 25 नंबर पर ये हादसा हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि इंजन के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद ट्रेन रवाना कर दी।

आज ही पीएम मोदी ने देश को दस नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 85 हजार करोड़ रुपये की कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेन्द्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल भी मौजूद रहे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने भारतीय रेलवे को नरक जैसी स्थिति से बाहर निकालने के लिए आवश्यक इच्छाशक्ति दिखाई। अब, रेलवे का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उनहोंने कहा, यह दिन इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत है। देश के युवा तय करेंगे कि उन्हें कैसा देश और रेलवे चाहिए। ये 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है।

*************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

NIA की आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई

*30 स्थानों पर मारे छापे

नई दिल्ली,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क को देश के अंदर नष्ट करने के मद्देनजर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जिसके तहत जांच एजेंसी ने मंगलवार को कई राज्यों में व्यापक अभियान चलाते हुए, राज्य पुलिस बल की सहायता से 30 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की है.

NIA के इस ऑपरेशन में पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ जैसे राज्यों में छापेमारी की गई है, जिसकी जानकारी इन मामलों में पूर्व में पकड़े गए लोगों से हुई पूछताछ के आधार पर हासिल हुई थी.

NIA के एक प्रवक्ता ने बताया था कि, एजेंसी ने हाल के महीनों में कई लक्षित रणनीतियां तैयार की हैं, जिसमें आतंक और माफिया नेटवर्क और उनके समर्थनों को समाप्त करने के लिए पत्तियों की कुर्की और जब्ती शामिल है.

इन आतंकवादी-गैंगस्टर नेटवर्क का नाम विभिन्न हाई-प्रोफाइल अपराधों में शुमार है, जिसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसी प्रमुख हस्तियों और प्रदीप कुमार जैसे सामाजिक नेताओं की हत्याएं भी शामिल हैं. ये नेटवर्क कथित तौर पर व्यवसायियों और पेशेवरों को निशाना बनाकर व्यापक जबरन वसूली करने में भी शामिल रहा है.

इससे पहले जनवरी में NIA ने पूरे उत्तर भारत में 32 स्थानों पर छापेमारी की थी, जिसमें प्रतिबंधित संगठनों बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से संबंधित तीन मामलों के संबंध में अवैध हथियारों, गोला-बारूद, आपत्तिजनक दस्तावेजों, डिजिटल उपकरणों और नकदी को बरामद किया था.

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने खुलासा किया कि, इन अभियानों में सीमा पार से हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) जैसे आतंकवादी हार्डवेयर की तस्करी और खरीद शामिल थी. आतंकी हार्डवेयर का इस्तेमाल आतंकी संगठनों और संगठित अपराध सिंडिकेट के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में बम विस्फोट, लक्षित हत्याएं, जबरन वसूली और ऐसे संगठनों को फंडिंग करने के लिए किया जा रहा था.

********************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी होंगे

*BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

*CM पद आज ही  की लेंगे शपथ

चंडीगढ़ ,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Haryana की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद विधायक दल की बैठक में नायब सिंह सैनी को हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में विधायक दल का नेता चुना गया है।

हरियाणा बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी को बीते दिनों ही  बनाया गया था। वो कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। 2002 में वो युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने थे। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष पर बने। इसके अलावा वो कई पदों पर रहे। 2014 में नारायण गढ़ विधानसभा से विधायक बने। 2019 में कुरुक्षेत्र से सांसद चुने गए थे.।इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनाया था।

हरियाणा में भाजपा-जेजेपी के बीच गठबंधन भी टूट गया है। इससे पहले सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बीच मुलाकात हुई थी।दरअसल यहां लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर गठबंधन में आम सहमति नहीं बन पाना इसकी वजह है।

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री एवं जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में से 2 लोकसभा सीटों की मांग की थी। जबकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले जीत हासिल हुई थी।

*******************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

10 नई वंदे भारत ट्रेनों को PM MODI ने दिखाई हरी झंडी

*ये 10 साल का काम , अभी और आगे जाना है

अहमदाबाद,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। PM MODI  बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर केंद्रित रेलवे परियोजनाओं की एक श्रृंखला का अनावरण करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने 85,000 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसमें रेलवे कार्यशालाएं, लोको शेड, पिट लाइनें/कोचिंग डिपो और फलटन-बारामती नई लाइन शामिल हैं.

PM MODI ने दस नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की और चार मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों के मार्गों को विस्तार दिया. इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल का उनका काम सिर्फ एक ट्रेलर मात्र है.

कई रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम में मोदी ने कहा, यह दिन इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत है. देश के युवा तय करेंगे कि उन्हें कैसा देश और रेलवे चाहिए. ये 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है.

PM ने कहा, 2024 के केवल दो महीनों में, हमने ?11 लाख करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. उन्होंने आगे कहा, कुछ अन्य लोगों के विपरीत, हमारे लिए विकास कार्य चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र की प्रगति के लिए है.

इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी महात्मा गांधी द्वारा स्थापित पहला आश्रम, पुनर्निर्मित कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मौजूदा पांच एकड़ क्षेत्र को 55 एकड़ तक विस्तारित करने के लिए गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ किया गया है. बता दें कि पीएम मोदी गुजरात के बाद राजस्थान का दौरा करेंगे.

****************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

एसबीआई चुनावी बांड का विवरण पेश करने को तैयार

*सुप्रीम कोर्ट ने दिया था आदेश

नई दिल्ली,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। State Bank of India  (एसबीआई)  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद  कथित तौर पर चुनावी बांड के विवरण को भारतीय चुनाव आयोग के समक्ष पेश करन के लिए तैयार है.

सर्वोच्च अदालत ने बीते सोमवार एसबीआई को फटकार लगाते हुए राजनीतिक दलों द्वारा भुनाए गए चुनावी बांड का ब्योरा चुनाव आयोग को देने का आदेश दिया था. साथ ही चेतावनी दी कि अगर एसबीआई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और समय सीमा का पालन करने में विफल रहा तो अदालत उसके खिलाफ जानबूझकर अवज्ञा के लिए कार्रवाई कर सकती है.

गौरतलब है कि, एसबीआई द्वारा चुनावी बांड के विवरण का खुलासा करने के लिए 30 जून तक समय बढ़ाने की मांग वाली याचिका को खारिज करते हुए, मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने भारतीय चुनाव आयोग को एसबीआई द्वारा साझा की गई जानकारी को 15 मार्च शाम 5 बजे तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बैंक ने कहा कि, वह चुनावी बांड पर डेटा के साथ तैयार है. विसंगतियों से बचने के लिए डेटा की मैपिंग महत्वपूर्ण थी. साथ ही जानकारी दी कि, ग्राहक अब गुमनामी का दावा नहीं कर सकते, क्योंकि खुलासा करने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है.

***********************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

*चीन को  विदेश मंत्रालय का जवाब

नई दिल्ली,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  भारत का  अरुणाचल प्रदेश अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। यह कहते हुए विदेश मंत्रालय ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेला टनल का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अरुणाचल प्रदेश की हाल की यात्रा पर चीन की टिप्पणियों को खारिज कर दिया।

चीन ने अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण तिब्बत के रूप में दावा करने वाला कहा था कि वह पीएम मोदी की पिछले सप्ताह की वहां की यात्रा की कड़ी निंदा करता है और भारत का यह कदम सीमा मुद्दे को और जटिल करेगा।

रणधीर जायसवाल विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता  ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, हम प्रधानमंत्री की अरुणाचल प्रदेश यात्रा के संबंध में चीन की टिप्पणियों को खारिज करते हैं। भारतीय नेता समय-समय पर उसी प्रकार अरुणाचल प्रदेश का दौरा करते हैं, जैसे वे भारत के अन्य राज्यों में जाते हैं।

यह कहते हुए कि ऐसी यात्राओं या भारत की विकास परियोजनाओं पर आपत्ति करना तर्कसंगत नहीं है, जायसवाल ने कहा, इससे यह वास्तविकता नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।

प्रवक्ता ने कहा कि चीनी पक्ष को कई मौकों पर इस बारे में अवगत कराया गया है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी की यात्रा के बाद, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा था कि बीजिंग कभी भी अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं मानता।

गौरतलब है कि 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित, दुनिया की सबसे लंबी ट्विन-लेन सेला टनल का उद्घाटन पीएम मोदी ने 9 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में किया था।

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण टनल अरुणाचल प्रदेश के तवांग तक हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।

***********************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग सुप्रीम कोर्ट पहुंची

*सीएए पर रोक लगाने की मांग

नई दिल्ली,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अधिसूचित नियमों के कार्यान्वयन पर रोक लगाने की मांग करते हुए  याचिका दायर की है।

आयूएमल ने याचिका में,  कहा कि नागरिकता संशोधन नियम, 2024 मनमाने हैं और केवल धार्मिक पहचान के आधार पर व्यक्तियों के एक वर्ग के पक्ष में अनुचित लाभ पैदा करते हैं, जो संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 का उल्लंघन है।

सीएए के प्रावधानों को चुनौती देने वाली लगभग 250 याचिकाएं शीर्ष अदालत के समक्ष लंबित हैं और यदि सीएए को असंवैधानिक माना जाता है, तो एक असामान्य स्थिति उत्पन्न होगी। जिन लोगों को लागू अधिनियम और नियमों के तहत नागरिकता मिल गई होगी, उनकी नागरिकता छीननी होगी।

सीएए और लागू नियमों के कार्यान्वयन को तब तक के लिए स्थगित करना, प्रत्येक व्यक्ति के सर्वोत्तम हित में है, जब तक कि न्यायालय मामले का फैसला नहीं कर देता।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), 2019 उन गैर-मुस्लिम प्रवासियों को नागरिकता प्रदान करता है जो 31 दिसंबर 2014 को या उससे पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए थे।

****************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

इमरान हाशमी की पहली झलक ऐ वतन मेरे वतन सेआई सामने

* राम मनोहर लोहिया का निभाएंगे किरदार

12.03.2024  –  ये वतन मेरे वतन, सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म  लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में है. फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. कुछ समय पहले सारा अली खान का लुक सामने आया था. वहीं अब फिल्म में गेस्ट अपीरियंस देने वाले इमरान हाशमी का भी लुक जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में एक्टर स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया के किरदार में नजर आने वाले हैं.

सारा अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म ये वतन मेरे वतन लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में है. फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है. कुछ समय पहले सारा अली खान का लुक सामने आया था. वहीं अब फिल्म में गेस्ट अपीरियंस देने वाले इमरान हाशमी का भी लुक जारी कर दिया गया है. इस फिल्म में एक्टर स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया के किरदार में नजर आने वाले हैं.

बता दें कि राम मनोहर लोहिया ने अंडरग्राउंड रेडियो को स्थापित करने और चलाने में अहम भूमिका निभाई, जो क्विट इंडिया मूवमेंट के दौरान महत्वपूर्ण था. उन्हें अपनी पूरी यात्रा के दौरान कई बार जेल में डाला गया, कैद किया गया और टॉर्चर भी किया गया लेकिन ब्रिटिश राज के खिलाफ देश की लड़ाई उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. फिल्म ये वतन मेरे वतन में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के गुमनाम नायकों को श्रद्धांजलि देती है.

फिल्म में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा कि- मैंने पहले कभी स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका नहीं निभाई है, और राम मनोहर लोहिया के रूप में खुद को ढालने का मौका मिलना एक बेहद सम्मान की बात थी. मैंने कन्नन और दरब के साथ मिलकर काम किया और उनके द्वारा की गई व्यापक रिसर्च को समझने की कोशिश की, लोहिया जी के इतिहास और यात्रा को समझा और उसमें अपना अंदाज जोड़ा. ऐसी कहानी का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है.

फिल्म को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने बनाया है. इसके डायरेक्टर कन्नन अय्यर हैं. फिल्म की कहानी अय्यर और दारब फारूकी ने लिखी हैं.

फिल्म में सारा अली खान लीड रोल में हैं, जबकि इमरान हाशमी की गेस्ट अपीयरेंस हैं. इसके अलावा सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ नील और आनंद तिवारी भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 21 मार्च को हिंदी में तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

*****************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। मेहनत से आपको काम में सफलता मिल सकती है। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नई गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बड़ों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आ सकती है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा। आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी। यदि इस राशि कन्याओं की शादी नहीं हो रही है, या कोई रूकावट आ रही है, तो वह कन्याएं सौभाग्य बिसा यंत्र धारण करें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का स्पोर्ट मिल सकता है। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बन सकते हैं। खुद को फिट रखने के लिए आपको नियमित योग और एक्सरसाइज करना चाहिए।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

कर्क राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन हो सकता है। आपका पैसा कहीं रुक सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। इस राशि के छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें मेहनत करने की जरूरत है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आएंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद हो सकता है। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति है। आज के दिन मंदिर में मिठाई का दान करें, आपकी लव लाइफ अच्छी होगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

कन्या राशि-

आज आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढिय़ा है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुए कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। महिलाए आज शॉपिंग पर जाएंगी, जहां वह थोड़ा अधिक पैसा खर्च कर सकती है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप तनाव की स्थिति में आ सकते हैं। घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को आज कोई नया इन्वेस्टर मिल सकता है, इससे उन्हें काफी फायदा होगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। अचानक कहीं बाहर जाने के योग बन रहे हैं। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा हो सकती है। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिल सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

धनु राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढिय़ा है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिल सकती है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आज थोड़ी मेहनत से ही आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपकी फाइनेंशियल स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- आसमानी नीला

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपके कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। पैसों की चिंता भी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद भी मिल सकती है। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा फायदेमंद होगी। आपके काम से कुछ नए लोग जुड़ सकते हैं। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। आप बड़े ही खुश नजर आएंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत हो सकता है। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है। सोसाइटी के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। घर से चंदन का तिलक लागाकर बहार निकालें, आपका काम सही ढंग से पूरा होगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 7

******************************

 

कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग शुरू

12.03.2024  –  बॉलीवुड की हिट हॉरर फ्रेंचाइजी ‘भूल भुलैया’ की तीसरी कड़ी की शूटिंग निर्माता भूषण कुमार ने अनीस बज़्मी के निर्देशन में शुरू करवा दी है।

इसमें कार्तिक आर्यन रूह बाबा की भूमिका निभा रहे हैं और विद्या बालन मंजुलिका बनकर लौट रही हैं। अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रही है।

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार और विद्या बालन स्टारर पहली भूल भुलैया फिल्म हिट रही। वहीं, अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू स्टारर ‘भूल भुलैया 2’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

एक बार फिर रहस्य रोमांच से भरपूर ‘भूल भुलैया 3’ सिनेदर्शकों को नेक्स्ट लेवल पर एंटरटेन करेगा।गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म दिवाली के अवसर पर रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

* मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची में नवनिर्मित 3-D थिएटर का भी किया उद्घाटन

* मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा – आप सिर्फ पढ़ाई की चिंता करें, सरकार आर्थिक मदद करेगी

* बेहतर शिक्षा व्यवस्था से ही बेहतर समाज और राज्य बनेगा

* राज्य के बच्चे-बच्चियों के करियर को उड़ान देगी सरकार – श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची  – मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का किया शुभारंभ. झारखंड के गरीब बच्चे-बच्चियों को पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी है। बच्चे अपना भविष्य संवारने की दिशा में आगे बढ़ें, सरकार आर्थिक मदद करने को तैयार है। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब आप और आपकी पढ़ाई के बीच आर्थिक तंगी को बाधा नहीं बनने देंगे। आपके करियर को सरकार उड़ान देगी।

शिक्षा का बेहतर वातावरण कर रहे तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस राज्य के सभी वर्ग के बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिले, इसके लिए कई योजनाएं चल रही है। जब तक यहां के बच्चे पढ़- लिखकर अच्छा मुकाम हासिल नहीं करेंगे, तब तक इस राज्य को आगे नहीं ले जा सकते हैं। ऐसे में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं।

बच्चों को उच्च शिक्षा देकर मुख्य धारा में लाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक गरीब प्रदेश है। यहां के आदिवासी, मूलवासी परिवारों के बच्चे आर्थिक कठिनाइयों की वजह से उच्च शिक्षा पाने से वंचित हो जाते हैं । ऐसे में इन गरीब आदिवासी, मूलवासी बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है । मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने राज्य के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्य धारा में लाने का कार्य कर रहे हैं।

बच्चों के सपनों को पूरा करने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गरीब बच्चों ने अपने भविष्य को लेकर जो सपना देखा है, उसे पूरा करने की दिशा में सरकार उनके साथ खड़ी है। जो बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और लॉयर आदि बनने की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन पैसे की तंगी व्यवधान पैदा कर रहा है, वैसे बच्चों को सरकार आर्थिक सहयोग करेगी, ताकि वे पढ़ लिखकर एक अच्छा मुकाम हासिल करें और राज्य के साथ अपने परिवार तथा समाज को सशक्त बनाने में अहम योगदान कर सकें।

नहीं रखनी होगी कुछ गिरवी, सरकार बनेगी गारंटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी उन्हें आर्थिक मदद के लिए गारंटी नहीं देनी होगी। सरकार गारेंटर बनेगी। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण मिलेगा। इसमें आपको सरकार की ओर से कई रियायतें भी मिलेंगी। वहीं, मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को डिप्लोमा स्तरीय कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 15 हज़ार रुपए बी बीटेक कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 30 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

बच्चों को दे रहे हैं फ्री कोचिंग, रहने-खाने का भी खर्च वहन कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को प्रतियोगिता-परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग करने के साथ रहने खाने का भी खर्च सरकार वहन कर रही है। वहीं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों की विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप राज्य सरकार दे रही है।

समारोह की खासियतें

*12 सौ विद्यार्थियों को मिला गुरुजी क्रेडिट कार्ड। 900 छात्राओं को मांकी मुंडा छात्रवृति योजना का लाभ।

*गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के पोर्टल की हुई लॉन्चिंग।

*झारखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के नए वेब पोर्टल का शुभारंभ।

* गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग का सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक धनबाद एवं एचडीएफसी बैंक के साथ हुआ एमओयू।

*झारखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद और राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के मध्य हुआ एम ओ एमओयू।

*क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची में नवनिर्मित 3-D थिएटर का हुआ उद्घाटन।

इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता और श्री बादल, राज्य सभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, प्रमंडलीय आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार झा, उच्च शिक्षा निदेशक श्री रामनिवास यादव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

********************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version