PM Modi flags off 10 new Vande Bharat trains

10 नई वंदे भारत ट्रेनों को PM MODI ने दिखाई हरी झंडी

*ये 10 साल का काम , अभी और आगे जाना है

अहमदाबाद,12 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। PM MODI  बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर केंद्रित रेलवे परियोजनाओं की एक श्रृंखला का अनावरण करने के लिए गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे. अपनी यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने 85,000 करोड़ से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिसमें रेलवे कार्यशालाएं, लोको शेड, पिट लाइनें/कोचिंग डिपो और फलटन-बारामती नई लाइन शामिल हैं.

PM MODI ने दस नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की और चार मौजूदा वंदे भारत ट्रेनों के मार्गों को विस्तार दिया. इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 10 साल का उनका काम सिर्फ एक ट्रेलर मात्र है.

कई रेलवे परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम में मोदी ने कहा, यह दिन इच्छाशक्ति का जीता-जागता सबूत है. देश के युवा तय करेंगे कि उन्हें कैसा देश और रेलवे चाहिए. ये 10 साल का काम अभी तो ट्रेलर है, मुझे तो और आगे जाना है.

PM ने कहा, 2024 के केवल दो महीनों में, हमने ?11 लाख करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है. उन्होंने आगे कहा, कुछ अन्य लोगों के विपरीत, हमारे लिए विकास कार्य चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि राष्ट्र की प्रगति के लिए है.

इसके अतिरिक्त, पीएम मोदी महात्मा गांधी द्वारा स्थापित पहला आश्रम, पुनर्निर्मित कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री मौजूदा पांच एकड़ क्षेत्र को 55 एकड़ तक विस्तारित करने के लिए गांधी आश्रम स्मारक के मास्टर प्लान का शुभारंभ किया गया है. बता दें कि पीएम मोदी गुजरात के बाद राजस्थान का दौरा करेंगे.

****************************

Read this also :-

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

Leave a Reply