राजनाथ सिंह ने इटखोरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

चतरा 15 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – शुक्रवार को  चतरा के इटखोरी में पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए Defense Minister Rajnath Singh ने लोक सभा चुनाव के तारीखों की  घोषणा से पूर्व केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में झारखंड के लिए जितना कार्य प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने किया है उतना किसी सरकार ने नहीं किया है।

उन्होंने चतरा के विकास की चर्चा करते हुए कहा की

प्रधानमंत्री ने जिले में पिछले कुछ महीनों में विकास से जुड़े कई कार्यों का उद्घाटन किया है।

Rajnath Singh ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा की जो भी नए मतदाता बने है उनसे मिलना और उन्हें विकास के कार्यों से अवगत कराने की जिम्मेदारी आपकी ही है।

Rajnath Singh ने भाजपा को अन्य पार्टियों से अलग बताते हुए कहा की हम जो भी वादा करते है वह पूरा करते है।हमारा चुनावी घोषणा पत्र इस बात का गवाह है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के सफल नेतृत्व के कारण देश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई गई है।

कार्यकर्ताओं से पार्टी नेतृत्व के फैसले को मानने और अनुशासित सिपाही बनकर कार्य करने का भी आह्वान किया।।

विपक्ष के लोग परिवार को जनार्दन मानते है और भारतीय जनता पार्टी जनता को जनार्दन मानती है l

विपक्ष यह कहता रहता था की हर चुनाव में बीजेपी राम मंदिर का मुद्दा उठाती है लेकिन मंदिर कब बनेगा यह नहीं बताती है। लेकिन आज राम लला  अपनी कुटिया से चल कर राजमहल पहुंच चुके है ।भारत में राम राज्य स्थापित हो कर रहेगा।।

उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा से आम लोगों को मिले लाभों की चर्चा करते हुए कहा की विकास का रथ घूम घूम कर आम आदमी को केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ देने का कार्य कर रहा है। जिस भी व्यक्ति को लाभ नहीं मिल पाया था उसके पास तक लाभ पहुंचाने का कार्य विकास रथ के जरिए किया जा रहा है।

विपक्ष के आई एन डी आई ए गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष का एक ही उद्देश्य है किसी भी प्रकार से मोदी सरकार को हटाया जाए । इसी लिए ये सभी लोग  एक साथ आ रहे है और फिर अलग भी हो जा रहे हैं।

उन्होंने  कहा की परमात्मा भी चाहता है की तीसरे ही टर्म में नहीं बल्कि चौथे टर्म में भी भाजपा की सरकार बने।।

कार्यकर्ता सम्मेलन को विपक्ष के नेता अमर कुमार बावरी , स्थानीय सांसद सुनील सिंह ने भी संबोधित किया।।

कार्यक्रम में सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास, चतरा जिला बीजेपी अध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता सहित हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

******************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

शिक्षक नियुक्ति परीक्षा बिहार, पेपर लीक होने की आशंका..?

*झारखंड पुलिस ने 300 परीक्षार्थियों को बरही में  रोका 

रांची, 15 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Bihar Public Service Commission (बीपीएससी) की ओर से आयोजित की जा रही शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में एक साथ शामिल होने जो रहे करीब 300 परीक्षार्थियों को झारखंड के हजारीबाग की पुलिस ने शुक्रवार सुबह इन्हें रोक लिया.  संदेह है कि इन अभ्यर्थियों को शिक्षक नियुक्ति परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र पहले से उपलब्ध करा दिए गए थे और उन्हें हजारीबाग के दो होटलों में रुकवा कर प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे.

ये सभी छात्र तीन-चार बसों में सवार होकर परीक्षा देने जा रहे थे, तब हजारीबाग के बरही में इन्हें रोक लिया गया. परीक्षा शुरू हो गई है, लेकिन ये छात्र सेंटर तक नहीं पहुंच पाए. पुलिस के कई अधिकारी इनसे पूछताछ कर रहे हैं. जल्द ही बिहार के भी कुछ पुलिस अधिकारियों के पहुंचने की सूचना मिल रही है.

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा 15 मार्च को 2 पाली में आयोजित की जा रही है. यह बताया जा रहा है कि प्रश्न पत्र छात्रों को उपलब्ध कराने के बाद पिछले दो दिनों से पढ़ाया जा रहा था. शुक्रवार को छात्र अलग-अलग बस से परीक्षा स्थल के लिए रवाना हुए थे.

इनमें से किसी परीक्षार्थी के पास उनका मोबाइल नहीं है. इससे पहली नजर में यह माना जा रहा है कि इन्हें परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक कराने वाले किसी गैंग के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था.

इनके मोबाइल संभवत: गैंग ऑपरेटर्स द्वारा इसलिए जब्त किए गए हैं, ताकि वे प्रश्नपत्र दूसरों से शेयर न कर सकें. इनके पास से प्रश्नों के सेट भी बरामद किए गए हैं.

परीक्षार्थियों में 50 से अधिक महिलाएं और लड़कियां भी हैं. हजारीबाग जिला पुलिस के एक अफसर ने बताया कि छात्रों से पूछताछ की जा रही है. पूरा मामला प्रश्न पत्र लीक से जुड़ा हुआ है.

यह जांच का विषय है कि जो प्रश्न पत्र छात्रों से बरामद किया गया है, वह प्रश्न क्या परीक्षा में आया है या नहीं. इसे लेकर बिहार पुलिस से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है.

***************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

अमिताभ की तबीयत बिगड़ी सांस लेने में तकलीफ अस्पताल में भर्ती

मुंबई,15 मार्च । अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसके बाद उनके प्रशंसक चिंतित हो जाएंगे।दरअसल, बिग बी की तबीयत खराब हो गई है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के कोकीलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। हालांकि, अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक वह पहले से ठीक हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

81 वर्षीय अमिताभ को शुक्रवार सुबह 6 बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें भारी सुरक्षा के बीच अस्पताल ले जाया गया। इसी बीच उन्होंने एक ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, आपका हमेशा आभार।उनके इस ट्वीट से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सर्जरी के बाद अपने शुभचिंतकों का आभार जताया है।अ

मिताभ की सेहत से जुड़ी यह खबर सुनकर प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से अमिताभ अपनी फिल्मों में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहे हैं। काम के ज्यादा दबाव के चलते उनकी सेहत प्रभावित हुई है।इससे पहले भी अमिताभ को कई बार अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है।

कभी शूटिंग के दौरान चोट लगने की वजह से तो कभी उनकी बिगड़ी सेहत की वजह से।हालांकि, पिछले दिनों खबरें आई थीं कि उनकी स्थिति बेहद गंभीर है, जो बाद में अफवाह निकली थी।

पिछले साल अमिताभ हैदराबाद में कल्कि 2898 एडी  के एक एक्शन सीन की दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी पसलियों में फ्रैक्चर आ गया था, जिसके चलते वह बेहोश हो गए थे।उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए प्रशंसकों को बताया था कि यह बहुत दर्दनाक था।

वह हिल भी नहीं पा रहे थे और सांस तक लेने में उन्हें बहुत दर्द हो रहा था।इसके बाद डॉक्टरों ने अमिताभ को कुछ समय घर पर आराम करने की सलाह दी थी।

अमिताभ जल्द ही नाग अश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी  में नजर आएंगे। 600 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म में उन्हें दीपिका पादुकोण, कमल हासन और प्रभास का साथ मिला है।

इसके अलावा अभिनेता की झोली में निर्देशक रिभु दासगुप्ता की फिल्म सेक्शन 84 भी है। बटरफ्लाय और द उमेश क्रॉनिकल्स भी उनके खाते से जुड़ी हैं।रणबीर कपूर की फिल्म रामायण में भी अमिताभ अहम भूमिका निभा सकते हैं।

*******************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

Manipur में भूकंप के झटके,रिक्टर स्केल पर 3.9 मापी गई तीव्रता

इंफाल,15 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। North-eastern state Manipurमें शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई.

National Center for Seismology के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 6.56 बजे मणिपुर के उखरुल इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई.

भूकंप से अभी तक किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है.

****************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

चुनाव से पहले देश भर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

नईदिल्ली,15 मार्च  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।   चुनाव से पहले मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कटौती का ऐलान किया है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है. नई कीमतें 15 मार्च 2024 सुबह 6 बजे से प्रभावी होंगी.

Union Minister Hardeep Singh Puri ने ट्वीट कर कहा, पेट्रोल और डीजल के दाम में 2 रुपये की कमी करके देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के अपने परिवार का हित और सुविधा सदैव उनका लक्ष्य है.

उन्होंने महाकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियां भी शेयर कीं. उन्होंने कहा, जब विश्व मुश्किल दौर से गुजर रहा था कि विकसित और विकासशील देशों में पेट्रोल के दामों में 50-72 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हुई और हमारे आसपास के कई देशों में तो पेट्रोल मिलना ही बंद हो गया तब भी 1973 के बाद आए पचास साल के सबसे बड़े तेल संकट के बावजूद पीएम मोदी के दूरदर्शी और सहज नेतृत्व के कारण मोदी के परिवार पर आंच नहीं आई. भारत में पेट्रोल के दाम बढऩे के बजाय पिछले ढ़ाई सालों में 4.65 प्रतिशत कम हुए!

Hardeep Singh Puri ने आगे लिखा, भारत में ईंधन की सप्लाई निरंतर बनी रही, सस्ते दामों पर बनी रही और हमारे कदम निरंतर हरित ऊर्जा की ओर भी बढ़ते रहे. यानि भारत ने ऊर्जा उपलब्धता, सामर्थ्य और स्थिरता को बरकरार रखा. भारत इकलौता ऐसा देश था जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े नहीं, बल्कि कम हुए. हमने जहां से हुआ अपने देशवासियों के लिए तेल खरीदा.

PM MODI के प्रधानमंत्री बनने के पहले हम 27 देशों से कच्चा तेल खरीदते थे, लेकिन उनके नेतृत्व में अपने देशवासियों को सस्ता पेट्रोल, डीजल और गैस पहुंचाने के लिए इस दायरे को बढ़ाया और अब हम 39 देशों से मोदी के परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए कच्चा तेल खरीदते हैं.

Hardeep Singh Puri ने लिखा, 14 मार्च 2024 को रुपये के आधार पर भारत में पेट्रोल औसतन 94 प्रति लीटर है लेकिन इटली में 168.01- यानी 79 प्रतिशत अधिक; फ्रांस में 166.87 यानी 78 प्रतिशत अधिक; जर्मनी में 159.57 यानी 70 प्रतिशत अधिक और स्पेन में 145.13 यानी 54 प्रतिशत अधिक और ऐसे ही डीजल के दामों की तुलना कीजिए तो यदि भारत की औसत 87 प्रति लीटर है तो इटली में 163.21 यानी 88 प्रतिशत अधिक; फ्रांस में 161.57 यानी 86 प्रतिशत अधिक; जर्मनी में 155.68 यानी 79 प्रतिशत अधिक और स्पेन में 138.07 यानी 59 प्रतिशत अधिक!

******************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

तमिलनाडू की धरती पर बहुत बड़े परिवर्तन की आहट देख रहा हूं – MODI

कन्याकुमारी,15 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान देश में   कभी भी हो सकता है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं.

कांग्रेस की तरह से जहां राहुल गांधी देशभर में भारत जोड़ों न्याय यात्रा निकाल रहे हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने बीजेपी के प्रचार की कमान संभाल रखी है.

इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार को तमिलनाडु पहुंचे हुए हैं. यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कन्याकुमारी में आयोजित एक सार्वजनिक सभा स्वागत किया गया.

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कन्याकुमारी से देश के इस दक्षिणी छोर से जो लहर उठी है ये लहर बहुत दूर तक जाने वाली है…मैं 1991 में एकता यात्रा लेकर कन्याकुमारी से कश्मीर गया था, इसबार मैं कश्मीर से कन्याकुमारी आया हूं. जम्मू-कश्मीर के लोगों ने देश को तोडऩे का सपना देखने वालों को नकार  दिया है. अब तमिलनाडू के लोग भी ऐसा ही करने जा रहे हैं.

मैं तमिलनाडू की धरती पर बहुत बड़े परिवर्तन की आहट देख रहा हूं. तमिलनाडू में भाजपा का प्रदर्शन इस बार डीएमके और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन का सारा घमंड तोड़ कर रख देगा.

पीएम मोदी ने कहा कि हमने ऑप्टिकल फाइबर और 5जी दिया, हमारे नाम पर डिजिटल इंडिया स्कीम है. इंडी अलायंस के नाम पर लाखों करोड़ रुपए का 2जी का स्कैम है, और डीएमके उस लूट की सबसे बड़ी हिस्सेदार थी. हमारे नाम पर उड़ान स्कीम है, इंडी अलायंस के नाम हेलीकॉप्टर स्कैम है.

हमारी खेलो इंडिया और टॉप्स स्कीम्स से देश ने खेलों में ऊंचा मुकाम हासिल किया, लेकिन उनके नाम पर राष्ट्रमंडल खेलों स्कैम का दाग है. इंडी अलायंस कभी भी तमिलनाडु को विकसित नहीं बना सकता. इन लोगों का इतिहास घोटालो का है. इन लोगों की राजनीति का आधार लोगों को लूटने के लिए सत्ता में आना है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ भाजपा की कल्याणकारी योजनाएं होती हैं, तो दूसरी ओर इनके करोड़ों के घोटाले होते हैं. डीएमके तमिलनाडु के भविष्य की ही दुश्मन नहीं है, डीएमके तमिलनाडु के अतीत की, उसकी विरासत की भी दुश्मन है.

मैं अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले यहां आया था, मैंने यहां के प्राचीन तीर्थों के दर्शन किए थे.

लेकिन डीएमके ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने तक पर रोक लगाने का प्रयास किया था. सुप्रीम कोर्ट को तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगानी पड़ी थी.

****************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

State Bank of India चुनावी बॉन्ड नंबर का खुलासा भी करे

Electoral Bond Case

नईदिल्ली,15 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Supreme Court ने चुनावी बॉन्ड मामले में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को बॉन्ड नंबरों का खुलासा करने का आदेश दिया है.

एसबीआई से कहा गया है कि वे बॉन्ड के यूनिक नंबर भी सार्वजनिक करे. अदालत ने नोटिस जारी कर पूछा है कि बॉन्ड नंबरों का खुलासा क्यों नहीं किया.

Bank ने अल्फा न्यूमिरिक नंबर क्यों नहीं बताया. अदालत ने एसबीआई को बॉन्ड नंबर का खुलासा करने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि बॉन्ड नंबरों से पता चल सकेगा कि किस डोनर ने किस पार्टी को चंदा दिया. अब मामले में अगली सुनवाई सोमवार को यानी कि 18 मार्च को होगी.

एसबीआई ने केवल बॉन्ड खरीदने वाली कंपनियों की जानकारी और भुनाने वाली पार्टियों के नाम जारी किए हैं. इससे पता नहीं चल रहा है कि किसी कंपनी द्वारा खरीदे गए बॉन्ड को किस राजनीतिक पार्टी ने भुनाया है.

Supreme Court ने शुक्रवार को स्पष्ट रूप से कहा कि भारतीय स्टेट बैंक को बॉन्ड की खरीद और मोचन के संबंध में पहले ही बताए गए विवरणों के अलावा, चुनावी बांड संख्या का भी खुलासा करना होगा.

अदालत का आदेश है कि सील कवर में रखा गया डेटा चुनाव आयोग को दिया जाए, क्योंकि उनको इसे अपलोड करना है. कोर्ट ने कहा कि ईसी में अपलोड करने के लिए डेटा जरूरी है.

Election Commissionकी ओऱ से अपनी वेबसाइट पर जो डाटा शेयर किया गया है, उसमें 12 अप्रैल 2019 के बाद से 1,000 रुपये से 1 करोड़ रुपये कीमत के चुनावी बॉन्ड (ये बॉन्ड अब समाप्त हो चुके हैं) की खरीद संबंधी जानकारी दी गई है.

इसमें उन कंपनियों और व्यक्तियों का ब्योरा दिया गया है, जिन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे थे. साथ ही उन पार्टियों का भी विवरण है, जिन्हें ये चुनावी चंदा दिया गया था.

********************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

SIT Mamta Banerjee की चोट के पीछे धक्का थ्योरी की जांच करेगी

कोलकाता, 15 मार्च(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।अब बंगाल पुलिस की एसआईटी टीम Chief Minister Mamata Banerjee के माथे पर लगी चोटी की जांच  करेगी. मुख्यमंत्री अपने आवास पर गिर गई थी, जिसकी वजह से उनके माथे पर चोट आ गई. एस.एस.के.एम. मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निदेशक मणिमोय बंदोपाध्याय ने कहा कि गुरुवार रात को उनके आवास पर किसी ने मुख्यमंत्री को धक्का दे दिया, जिसकी वजह से उनके माथे पर चोट आ गई.

एस.एस.के.एम. निदेशक ने कहा कि चोट शायद उनके घर पर पीछे से धक्का देने के कारण लगी होगी. विनीत कुमार गोयल ने कहा, शहर पुलिस के सूत्रों ने बताया कि एसआईटी में विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल होंगे जो मामले की जांच करेंगे. एसआईटी द्वारा जांच प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी.

एसआईटी दक्षिण कोलकाता के कालीघाट में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच करेगी. एसआईटी के सदस्य मुख्यमंत्री आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी पूछताछ करेंगे. शहर पुलिस के अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि इस मामले को पुलिस अत्यधिक गंभीरता से देख रही है. इसमें वी.वी.आई.पी. के सुरक्षा पहलू शामिल हैं. धक्का देने की थ्योरी की जांच के अलावा मुख्यमंत्री आवास पर मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जाएगी.

Medical College and Hospital ने इस संदर्भ में बयान जारी कर कहा, गुरुवार शाम को अपने आवास परिसर में टहलने के दौरान फिसलने से मुख्यमंत्री के माथे पर चोट लग गई. उन्हें तुरंत पास के एस.एस.के.एम. मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. रात में डॉक्टर द्वारा उनके माथे पर चार टांके लगाने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. अस्पताल से उनकी छुट्टी के लगभग एक घंटे बाद एस.एस.के.एम. निदेशक ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की और इस दौरान धक्का देने की थ्योरी को सामने रखा गया है.

*******************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

रेत पर अपने हुस्न का जलवा दिखाया मानुषी और अलाया एफ ने

*बड़े मियां छोटे मियां का गाना वल्लाह हबीबी जारी

15.03.2024  –  एक्टर अक्षय कुमार यानी बॉलीवुड खिलाड़ी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्टर टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर अक्षय और टाइगर की जोड़ी धमाल मचाती नजर आएगी।

इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अब इसी बीच इस फिल्म से नया गाना सामने आया है।आपको बता दें कि अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी बड़े मियां छोटे मियां’ अगले महीने रिलीज हो रही है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहें हैं। अब इसी बीच इस फिल्म का नया गाना वल्लाह हबीबी’ रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय और टाइगर के साथ मानुषी छिल्लर और अलाया एफ रोमांस करती नजर आ रहीं हैं।

इस गाने से एक्टर अक्षय कुमार के मुंह पर कपड़ा बांधते हुए एंट्री लेने का स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया है। वहीं, टाइगर ने हमेशा की तरह अपने डांस के चार्म से लोगों को एंटरटेन किया है। रेत पर अपने हुस्न का जलवा दिखाते हुए मानुषी और अलाया एफ ने भी लाइमलाइट लूटी है।

बता दें कि वल्लाह हबीबी’ गाने को विशाल ददलानी, विशाल मिश्रा और दीपाक्षी कलिता ने गाया है। लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं और म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा हैं। ये मूवी इस ईद 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

***************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

*शानदार कलेक्शन 20वें दिन भी किया 

15.03.2024  –  लेटेस्ट रिलीज फिल्म आर्टिकल 370′ यामी गौतम की  ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है. इस पॉलिटिकल थ्रिलर को क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसी के साथ फिल्म ने खूब कमाई भी की.

ये फिल्म अपना बजट वसूल चुकी है और जमकर मुनाफा कमा रही है. हालांकि रिलीज के तीसरे हफ्ते में आर्टिकल 370′ की कमाई एक करोड़ से कम हो चुकी है और ये लाखों में कलेक्शन कर रही है.

चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितनी कमाई की हैआर्टिकल 370′ अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते मे है और ये अब भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है. 35.6 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई काफी दमदार रही.

वहीं आर्टिकल 370′ ने अपने दूसरे सप्ताह में भी टिकट खिड़की पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस जारी रखी और 22.3 करोड़ रुपये की कमाई की. इस फिल्म को अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में अजय देवगन की शैतान के साथ टक्कर भी लेनी पड़ी.

हालांकि आर्टिकल 370′ की तीसरे हफ्ते की शुरुआत भी पॉजिटिव रही, जहां थर्ड फ्राइडे फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया तो तीसरे शनिवार को कलेक्शन में मामूली बढ़ोतरी देखी गई और यह 2.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.तीसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस की कमाई में और बढ़ोतरी देखी गई, फिल्म ने 3.4 करोड़ रुपये की कमाई की.

हालांकि वीकडेज में आर्टिकल 370′ की कमाई को झटका लगा और ये लाखों में सिमट गई. जहां थर्ड मंडे फिल्म ने 85 लाख का कलेक्शन किया तो तीसरे मंगलवार को फिल्म की कमाई 90 लाख रही. वहीं अब आर्टिकल 370′ की रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे बुधवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिकल 370’ने रिलीज के 20वें दिन भी 90 लाख की कमाई की है. इसके बाद आर्टिकल 370′ का 20 दिनों का कुल कलेक्शन अब 68.20 करोड़ रुपये हो गया है.

आर्टिकल 370′ को सिनेमाघरों में अजय देवगन की शैतान के साथ टक्कर मिल रही है. शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर काला जादू कर दिया है लेकिन आर्टिकल 370′ इसके वश में नहीं आ पाई है.

यामी गौतम की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अभी भी अपनी पकड़ मजबूत की हुई है. वहीं मेकर्स को उम्मीद है की वीकेंड पर एक बार फिर आर्टिकल 370′ की कमाई में उछाल आ सकता है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के बेहद नजदीक पहुंच जाएगी.

**************************

Read this also :-

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

SC ने अजित पवार को चुनाव चिह्न घड़ी का इस्तेमाल पर लगा दी रोक

आज का राशिफल

मेष:

गणेशजी कहते हैं कि अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता आपको अपने साथी से दूर ले जा सकती है। इसमें आपकी गलती नहीं है, लेकिन अपने प्यार को उचित तरीके से अपने साथी के समक्ष प्रकट करें जो कि आपके दिल में हैं। आपका साथी आपसे प्यार और ध्यान की अपेक्षा करता है। जो जुनून और दीवानगी आपके प्यार में से गायब हो गई थी, वह आपके रिश्ते में फिर से अंकुरित होगी। अपने साथी को अपने प्यार की गहराइयों से अवगत कराएं।

भाग्यशाली रंग : सफेद

भाग्यशाली अंक : 2

वृषभ:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप थोड़े चिड़चिड़ी मुद्रा में रहेंगे और हो सकता है, आप अपनी भड़ास अपने साथी पर निकाले। आपको इस चीज़ का एहसास होगा की आप का व्यव्हार अनुचित था पर आपके लिए ये चुनौतीपूर्ण होगा कि आप उस दोष को न मढ़ें, जिसमे आपके साथी का कोई कसूर नहीं है। अपने व्यवहार को नियंत्रित करना आपके लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप ऐसा कर पाने में असमर्थ है तो कुछ समय के लिए अपने साथी से दूर हो जाएं नहीं तो आपके रिश्ते का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

भाग्यशाली रंग : नीला

भाग्यशाली अंक : 7

मिथुन:

गणेशजी कहते हैं कि आप अपने पार्टनर के साथ बेहतर समझ बनाने के बारे में खुद से सवाल कर सकते हैं। आप इसी समय किसी और से भी प्रभावित हैं लेकिन यह केवल यह एक क्षणिक आकर्षण है। आपका पार्टनर बहुत अच्छा है और आपको इन्हीं के साथ रहना है। अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं इससे आप शांत रह पायेंगे।

भाग्यशाली रंग : लाल

भाग्यशाली अंक : 1

कर्क:

गणेशजी कहते हैं कि आप काफी संबंधों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और अब छोटे छोटे संबंधों से बोर हो चुके हैं। अब आपको अपने निजी दायरे में वापस आ जाना चाहिए जहां कोई झांक भी न सके। अगर आप किसी सम्बन्ध से परेशान हो चुके हैं और इससे पूरी तरह बाहर नही निकल पा रहे तो अपने साथी को इस बारे में बताकर आप छोटा सा ब्रेक तो ले ही सकते हैं।

भाग्यशाली रंग : हरा

भाग्यशाली अंक : 17

सिंह:

गणेशजी कहते हैं कि आज आपको चारों तरफ से रोमांटिक सम्बन्ध के अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको अपना पार्टनर चुनने से पहले अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोच लेना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई समस्या न आये। अगर आपका पहले से कोई सम्बन्ध है तो आप इसे अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। आपको पार्टनर फिलहाल आपको लेकर काफी पजेसिव और अन्तरंग अनुभव करेगा। अब आपकी प्रतिक्रिया से इस सम्बन्ध का आगे का रूख तय होगा।

भाग्यशाली रंग : काला

भाग्यशाली अंक : 8

कन्या:

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन अपने सम्बन्ध को अगले स्तर पर पहुचाने के लिए बिलकुल ठीक है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी के साथ सम्बन्ध जोड़ सकते हैं और अगर पहले से किसी से जुड़े हैं तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। हालंकि, मामला तब तक आगे नहीं बढने वाला जब तक आप खुद पहल न करें। आपको कमान खुद अपने हाथों में लेनी होगी।

भाग्यशाली रंग : ग्रे

भाग्यशाली अंक : 9

तुला:

गणेशजी कहते हैं कि अपने साथी के साथ सकारात्मक वार्तालाप करने का प्रयास करें। आपने वास्तव में उपयुक्त तरीके से अपने साथी के साथ वार्तालाप नहीं किया है और अभी तक आप आनंद और अपने रिश्ते को हल्के में ले रहे थे। ये समय है की आप दोनों किसी प्राकृतिक जगह पर जाये, ताकि ऐसी जगह जाने से आप दोनों में सकारात्मक ऊर्जा और भावना का संचार हो जिससे आप दोनों को खुलने में मदद मिलेगी। आपके रिश्तो में मजबूती आयेगी ।

भाग्यशाली रंग : सुनहरा

भाग्यशाली अंक : 14

वृश्चिक:

गणेशजी कहते हैं कि अपने अपनी सारी बातें अपने तक ही सीमित रखी हुई थी और समय है की आप अपने साथी के साथ इसे साझा करे। यदि आपके कुछ रहस्य और डर है, तो उनका भली भांति सामना करे। आपका साथी बातो को साझा रखने में विश्वास करता है और वह आपके स्वभाव की सराहना करेगा। कुंभ की राशि का चंद्रमा आपकी कुंडली में चमक भिखेर रहा है और एक दूसरे से अपनी बात साझा करने के साथ ये आपके रिश्ते को काफी दूर तक ले जाएगा।

भाग्यशाली रंग : गहरा नीला

भाग्यशाली अंक : 3

धनु:

गणेशजी कहते हैं कि आज अपने माता पिता के साथ समय बिताना बहुत अच्छा रहेगा। अगर आप हाल फिलहाल काफी व्यस्त रहें हैं तो उन्हें फोन करके या बिना बताये उनसे मिलने जाने के लिए बहुत अच्छा मौका है। इससे आपका तनाव काफी कम होगा। अपने भाई बहनों या माता पिता से मिलने जाते हुए पार्टनर को भी साथ लें लें, सबके साथ होने सबको अच्छा लगेगा। अगर अकेले हैं तो आपके माता पिता आपको किसी ख़ास से मिलवा सकते हैं ।

भाग्यशाली रंग : फिऱोज़ा

भाग्यशाली अंक : 4

मकर:

गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी की वजह से आपको एक बड़ा आश्चर्य हो सकता है , लेकिन यह एक सुखद आश्चर्य है। वास्तव में इस नई जानकारी के कारण रिश्ते में आ रही समस्याओं और भ्रामक मुद्दों को आप हल कर सकते हैं। इस स्थिति का लाभ ले और अपने साथी के साथ प्रेम से दिन बिताये ।

भाग्यशाली रंग : हरिनील

भाग्यशाली अंक : 11

कुंभ:

गणेशजी कहते हैं कि आपका कोई नजदीकी आपके और करीब आना चाहता है लेकिन आप इसे बस दोस्ती तक रखना चाहते हैं। अगर आप इस आदमी को खुलकर अपनी भावनाएं बता देंगे तो अच्छा रहेगा हालाँकि इस आदमी से आपको बहुत प्यार और देखभाल भी मिली है और इसने कई बार आपके कठिन समय में आपका ध्यान रखा है। मेरी सलाह यह है कि आप अपने फैसले के बारे में दुबारा सोच लें।

भाग्यशाली रंग : पीला

भाग्यशाली अंक : 13

मीन:

गणेशजी कहते हैं कि जहां तक संबंधों का सवाल है ,दिन अच्छा रहेगा।आप अपने पार्टनर के साथ एक शांत समय का आनंद ले पायेंगे। जो आपके पास है उसी के साथ खुशियाँ मनाएं। छोटे मोटे घरेलू कामों में अगर आप पार्टनर की सहायता करेंगे तो आपके सम्बन्ध में इससे एक तरह की संतुष्टि आएगी जिससे आपको ख़ुशी और आपके प्यार को एक नया आयाम मिलेगा।

भाग्यशाली रंग : जामुनी

भाग्यशाली अंक : 5

*********************************

 

First vote for Modi : भाजपा का खास डिजिटल कैंपेन

नई दिल्ली 14 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Bharatiya Janata Party (भाजपा) ने गुरुवार को आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स तक अपनी पहुंच और उनका समर्थन हासिल करने के उद्देश्य से ‘पहला वोट मोदी को’ के तहत एक डिजिटल कैंपेन शुरू किया है।

इसके लिए भाजपा ने एक वेब पोर्टल भी लॉन्च किया है, जिसके जरिए फर्स्ट टाइम वोटर्स अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं और मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के लिए अपना समर्थन दे सकते हैं।

युवाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स को जोड़ने के लिए भाजपा ने इस डिजिटल कैंपेन के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे कई मुद्दों पर वीडियो भी शेयर किए हैं। इस डिजिटल कैंपेन के माध्यम से पार्टी ने फर्स्ट टाइम वोटर्स को जोड़ने की पूरी कोशिश की है।

भाजपा के इस डिजिटल कैंपेन के जरिए मोदी सरकार के दस सालों की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। फिर चाहे वह नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा और बेहतर बदलाव लाना हो या 5जी एवं यूपीआई के माध्यम से महानगरों से कनेक्टिविटी बढ़ानी हो।

‘First vote for Modi’ नाम से एक डेडिकेटड वेबसाइट भी बनाई गई है। इस वेबसाइट पर कैंपेन का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें दिखाया गया कि कैसे 2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता पर काबिज होने के बाद भारत को बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

कैसे नए भारत का उदय हो रहा है और 2047 तक विकसित भारत बनाने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। इस डिजिटल कैंपेन के जरिए यह भी बताया गया है कि आखिर क्यों हम फिर से मोदी सरकार को चुनें?

Video में युवाओं से जुड़े मुद्दे पर फोकस रखा गया है। अगले कुछ दिनों में कई विषयों पर वीडियो शेयर कर युवाओं की राय भी ली जाएगी, जिसमें मुख्य हैं, पिछले 10 साल में भारत सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था बनी। इसके अलावा 90,000 स्टार्टअप और 107 यूनिकॉर्न, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, वंदे भारत एक्सप्रेस, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क, 75 नए एयरपोर्ट, 390 नए विश्वविद्यालय, 7 आईआईएम, 7 आईआईटी, और 15 एम्स स्थापित हुए हैं। अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर पर भी युवाओं की प्रतिक्रिया ली जाएगी।

भाजपा के डिजिटल कैंपेन में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाना, आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति, मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से छुटकारा दिलाने पर भी रायशुमारी शामिल है। वहीं, सैन्य शक्ति, ब्रह्मोस मिसाइल, तेजस फाइटर और आईएएनएस विक्रांत को भी दिखाया गया है।

भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कई मुहिम चलाई है, जिसमें ‘गांव चलो अभियान’, ‘सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए सब मोदी को चुनते है’ शामिल है। बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने ‘अबकी बार भाजपा को 370 और एनडीए को 400 पार’ से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

****************************

Read this also :-

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

SC ने अजित पवार को चुनाव चिह्न घड़ी का इस्तेमाल पर लगा दी रोक

म्यूजिक वीडियो ‘मन क्यों बहका जा रहा है’ की शूटिंग मड आइलैंड में संपन्न

14.03.2024  –  शान से एंटरटेनमेंट के बैनर तले शांतनु भामरे द्वारा निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘मन क्यों बहका जा रहा है’ की शूटिंग पिछले दिनों रवि शर्मा के निर्देशन में बीच हाउस, मड आइलैंड (मुंबई) में संपन्न हुई। अंकुर ओझा के गीत व संगीत से सजी इस म्यूजिक वीडियो के लिए संकल्पना पूजा बासनेट, छायांकन रवि शर्मा, स्टिल फोटोग्राफी तपन बेहरा, रूप सज्जा वृषाली तुपे और कोरियोग्राफी चेतना सिंह ने की है।

इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेता शांतनु भामरे और विदेशी अदाकारा अन्ना गैवरिचकोवा की केमिस्ट्री बहुत स्वाभाविक दिखेगी, मानो वे एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते हों। कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे इस म्यूजिक वीडियो के अलावा बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘शक- द डाउट’, ‘न्यूयॉर्क से हरिद्वार’, ‘ब्रेकिंग न्यूज’, ‘भगवा’ और ‘सॉरी मदर’ में भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगे।

ब्रांस्क (ब्रांस्काया ओब्लास्ट), रूस में जन्मी और मास्को, रूस में पली बढ़ी अदाकारा अन्ना गैवरिचकोवा योगविद्या में निपुण मॉडल और एक्ट्रेस हैं। म्यूजिक वीडियो ‘मन क्यों बहका जा रहा है’ का निर्माण आज की युवा पीढ़ी के बदलते टेस्ट को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

इसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, विंक, जियोसावन, यूट्यूब म्यूजिक, एप्पल म्यूजिक, आईट्यून्स, गाना, स्पॉटिफाई, हंगामा म्यूजिक, रेसो, साउंडक्लाउड, टाइडल, डीझर जैसे सभी ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी जारी करने के साथ साथ सभी टेलीकॉम ऑपरेटरों के लिए कॉलर ट्यून के रूप में अन्य ऑडियो प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा साथ ही संगीतप्रेमियों के लिए इसे विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे हंगामा म्यूजिक, हंगामा प्ले, हंगामा, वनप्लस टीवी, एमआई एलईडी टीवी, टाटा प्ले म्यूजिक, हेफ्टीवर्स, टीसीएल, अमेज़ॅन फायरटीवी स्टिक, एयरटेल डिजिटल टीवी आदि पर भी रिलीज किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

Chief Minister ममता बनर्जी के सिर में आई गंभीर चोट

*कोलकाता के अस्पताल में हुईं भर्ती

कोलकाता 14 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : West Bengal की CM ममता बनर्जी को सिर में गंभीर रूप से चोट आई है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से तस्वीरें जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। टीएमसी ने बताया कि उनकी अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को बड़ी चोट लगी है। तस्वीर में ममता के सिर में गहरी चोट दिखाई दे रही है। उनके सिर से खून भी निकल रहा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तृणमूल सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता गुरुवार को कालीघाट आवास परिसर में टहल रही थीं। इस दौरान वह किसी कारणवश गिर गईं। उनके करीबी सूत्रों के मुताबिक, उनके सिर में गंभीर रूप से चोट की वजह से खून बनने लगा। उन्हें तुरंत कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। टीएमसी के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी वहां पहुंच गए हैं।

इसी साल जनवरी में वह सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। उस दौरान वह बर्धमान से कोलकाता वापस लौट रही थीं। सूत्रों के मुताबिक बारिश की वजह से ममता बनर्जी कार से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान धुंध की वजह से कार के ब्रेक लगाने के दौरान ममता बनर्जी के सिर में हल्की चोट लगी। बताया जा रहा है कि ममता के काफिले में एक अन्य कार के आने से ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगानी पड़ी। जिसकी वजह से उनके सिर में चोट लगी थी।

***************************

Read this also :-

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

विश्व के नंबर एक गेंदबाज बने अश्विन

 

SC ने अजित पवार को चुनाव चिह्न घड़ी का इस्तेमाल पर लगा दी रोक

*नाम व चुनाव चिह्न घड़ी का उपयोग करने पर लगाई रोक

नई दिल्ली/मुंबई 14 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :  Supreme Court ने गुरुवार को एक बड़ा झटका देते हुए अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को उनके चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) अध्यक्ष शरद पवार के नाम व अविभाजित पार्टी का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी।

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति के.वी. विश्वनाथन की खंडपीठ ने कहा कि चूंकि अजित पवार एनसीपी अब एक स्वतंत्र इकाई है, इसलिए उसे शरद पवार की पहचान और चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ का उपयोग नहीं करना चाहिए।

Supreme Court  ने अजित पवार से कहा, ‘जब चुनाव आते हैं तो आपको उनके (शरद पवार) नाम की जरूरत होती है और जब चुनाव नहीं होते, तो आपको उनकी जरूरत नहीं होती। अब, चूंकि आपकी एक स्वतंत्र पहचान है, आपको उसी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पीठ ने कहा, आप एक अलग राजनीतिक दल हैंं.

उनकी (शरद पवार) तस्वीरों आदि का उपयोग क्यों करें? अब अपनी पहचान के साथ जाएं, आपने उनके साथ नहीं रहने का फैसला किया है। अदालत ने सुझाव दिया कि अजित एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर यह बता सकते हैं कि उनका शरद पवार और एनसीपी-सपा से कोई संबंध नहीं है।

Court ने यह आदेश एनसीपी (सपा) की एक याचिका की सुनवाई करते हुए दिया। याचिका में भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के 6 फरवरी के फैसले को चुनौती दी गई थी।

चुनाव आयोग  25 साल पहले शरद पवार द्वारा स्थापित मूल पार्टी और उसके ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न को अजित पवार को दे दिया था। बाद में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने भी इसी तरह का फैसला सुनाया था।

ईसीआई और विधानसभा अध्यक्ष दोनों ने अजीत पवार गुट को ‘असली एनसीपी’ घोषित किया, जबकि शरद पवार गुट को एक नया नाम (एनसीपी-सपा) और ‘ट्रम्पेटर’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। एनसीपी सत्तारूढ़ महायुति सरकार का हिस्सा है।

इसके प्रमुख मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (शिवसेना) हैं और भारतीय जनता पार्टी के देवेन्द्र फड़णवीस और अजित पवार उपमुख्यमंत्री हैं। सुप्रीम कोर्ट के नवीनतम फैसले का एनसीपी पर बड़ा राजनीतिक असर हो सकता है, जो 2024 का लोकसभा चुनाव ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर लड़ने की योजना बना रही थी।

********************************

Read this also :-

विश्व के नंबर एक गेंदबाज बने अश्विन

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

Indian Army को 25 ध्रुव हेलिकॉप्टर की खरीद को मंजूरी

नई दिल्ली 14 March (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Indian Army ने अपनी क्षमता में एक और बड़ा इजाफा किया है। आर्मी एविएशन कोर ने 25 नए एएलएच हेलिकॉप्टरों के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।

इसके साथ ही भारतीय सेना 15 मार्च को जोधपुर में अपने नए एएलएच ध्रुव लड़ाकू हेलिकॉप्टर स्क्वाड्रन का गठन भी कर रही है। ये स्क्वाड्रन पश्चिमी रेगिस्तानी क्षेत्र में अपनी लड़ाकू क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि करेगा।

Ministry of Defence ने भारतीय सेना के लिए 25 नए एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर प्राप्त करने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।

एएलएच ध्रुव एमके III यूटी (यूटिलिटी) हेलीकॉप्टर को खोज और बचाव, सैन्य परिवहन, आंतरिक कार्गो, रेकी/हताहत निकासी के लिए डिजाइन किया गया है।

Ministry of Defence ने भारतीय सेना के लिए 25 और भारतीय तट रक्षक बल के लिए 09 यानी कुल 34 उन्नत हल्के हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव एमके III के अधिग्रहण के लिए 8073.17 करोड़ रुपये के संयुक्त मूल्य पर दो अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।

Indian Army का ये सौदा स्वदेशीकरण और रक्षा विनिर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Indian Army की आर्मी एविएशन कोर ने 15 मार्च को जोधपुर में अपाचे लड़ाकू हेलिकॉप्टरों का अपना पहला स्क्वाड्रन भी तैयार किया है। भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा है कि यूनिट के पहले हेलिकॉप्टर की इस साल मई में अमेरिका से आने की उम्मीद है।

भारतीय सेना ने अमेरिका से छह अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय वायु सेना ने इनमें से 22 अमेरिकी लड़ाकू हेलीकॉप्टर पहले ही हासिल कर लिए हैं।

***************************

Read this also :-

विश्व के नंबर एक गेंदबाज बने अश्विन

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

रामलला के दरबार में CM ने नवाया शीश

*हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

*अधिकारियों से मंदिर परिसर में  व्यवस्था के बारे में CM ने ली जानकारी

अयोध्या 14 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Chief Minister Yogi Adityanath गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। साकेत महाविद्यालय हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे‌ हनुमानगढ़ी पहुंचे।

वहां पहुंचकर हनुमानजी की आरती उतारी और दर्शन पूजन किया। उसके बाद श्रीराम लला के दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की।

हनुमानगढ़ी के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन का हाल हाल-चाल जाना। इससे पहले 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा, 23 जनवरी को व्यवस्थाओं का जायजा लेने व 11 फरवरी को कैबिनेट संग दर्शन-पूजन के बाद 14 मार्च को विकास परियोजनाओं की सौगात देने सीएम योगी अयोध्या पहुंचे।

मुख्यमंत्री जी का मार्च माह का पहला दौरा है। हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन-पूजन किए। वहीं मंदिर परिसर में अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम योगी ने रामलला के मंदिर में साष्टांग दंडवत होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

****************************

Read this also :-

विश्व के नंबर एक गेंदबाज बने अश्विन

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

श्रीरामलला के रामनवमी पर 24 घंटे हों दर्शन-पूजन : योगी

*रामनवमी की तैयारियों को लेकर सीएम योगी ने  अयोध्या में अधिकारियों संग की बैठक*

*श्रद्धालुओं के लिए रामनवमी पर  हो बेहतरीन व्यवस्था -मुख्यमंत्री का निर्देश 

*पीने का साफ पानी दर्शनार्थियों को मिले , साफ-सफाई पर हो विशेष ध्यान 

*सभी विभागों में रामनवमी मेला में समन्वय हो 

अयोध्या 14 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। CM YOGI ने गुरुवार को रामनवमी और नवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की। अयोध्या में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम योगी ने नवरात्रि में अष्टमी, नवमी और दशमी को श्रीरामलला मंदिर में 24 घंटे दर्शन-पूजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

उन्होंने इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस अवधि में मंदिर के कपाट केवल विशेष पूजन अर्चन के दौरान ही बंद किये जाएं।

CM ने रामनवमी के अवसर पर नगर में साफ सफाई, लोगों के पेयजल की व्यवस्था तथा गर्मी को देखते हुये श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम एवं नगर विकास विभाग से समन्वय कर इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था किया जाय कि श्रद्धालुओं को ढाई किमी से ज्यादा चलने की आवश्यकता न हों तथा तुलसी उद्यान आदि स्थानों पर उनके जूते चप्पल रखने की भी व्यवस्था हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी त्यौहार के समय चुनाव कार्य भी शुरू हो गया होगा, इसलिए इस अवसर पर मुख्य क्षेत्रों जैसे रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी आदि स्थानों पर स्थायी रूप से पुलिस कार्मिकों एवं अन्य सेवा के लोगों को ड्यूटी लगायी जाए और उन्हें इलेक्शन ड्यूटी से मुक्त रखा जाए।

रामनवमी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा सीएम के समक्ष प्रस्तुतिकरण किया गया। इसमें लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, विद्युत, सूचना, संस्कृति, सामान्य प्रशासन एवं मेला प्रशासन के प्रमुख कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष की अपेक्षा और इस साल बेहतर व्यवस्था की गयी है। पुलिस प्रशासन की ओर से पार्किंग एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने सीएम योगी को अवगत कराया।

मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि रामलला विराजमान मंदिर के शुरू होने के बाद भीड़ लगातार बढ़ रही है। सभी की सुविधाओं को ध्यान में रखकर नगर निगम, विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग को बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।

पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने पुलिस व्यवस्था के सम्बंध में बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जायेगी। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के प्रति पुलिस के व्यवहार को अच्छा रखने के निर्देश दिये गये।

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक जोन अमरेन्द्र सिंह सेंगर के अलावा सांसद लल्लू सिंह, मेयर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, डॉ अमित सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य पार्टी के पदाधिकारी के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारी, अभियन्ता, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज, अपर जिलाधिकारी नगर/मेलाधिकारी सलिल कुमार पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपनिदेशक सूचना, उपनिदेशक पर्यटन, विद्युत सहित अन्य विभागों के अभियन्ता, आरटीओ ऋतु सिंह आदि की मौजूदगी रही।

*****************************

Read this also :-

विश्व के नंबर एक गेंदबाज बने अश्विन

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

*Government imposed ban

*Were serving obscene content

नईदिल्ली,14 मार्च
(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सोशल मीडिया अकाउंट, ओटीटी और कई वेबसाइट पर सरकार ने  पर बड़ी कार्रवाई की है। सूचना एवं ब्रॉडकास्ट मंत्रालय ने 18 ओटीटी, 19 वेबसाइट, 10 एप्स और 57 सोशल मीडिया हैंड्ल को ब्लॉक किया है। इन सभी पर अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप है।

सरकार की ओर से इन्हें कई बार चेतावनी भी दी गई थी लेकिन इनकी कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे थे। जिन सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक किया गया है उनमें 12 फेसबुक के, 17 एक्स के, 16 इंस्टाग्राम और 12 यूट्यूब के अकाउंट शामिल हैं।

इन प्लेटफॉर्म, अकाउंट, एप्स और वेबसाइट पर आईटी अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और अशोभनीय प्रतिनिधित्व का उल्लंघन करने वाली सामग्री महिला (निषेध) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। जिन एप्स पर कार्रवाई हुई है उनमें से 7 गूगल प्ले-स्टोर पर थे और 3 एपल के एप स्टोर पर थे। सभी 57 सोशल मीडिया अकाउंट को डिसेबल कर दिया गया है।

***********************

Read this also :-

विश्व के नंबर एक गेंदबाज बने अश्विन

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

संदेशखाली में ED ने कई स्थानों पर की छापेमारी

*Ration Distribution Scam Case

कोलकाता, 14 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। ED ने पश्चिम बंगाल में राशन वितरण घोटाला मामले में ईडी ने गुरुवार को संदेशखाली में कई जगहों पर छापेमारी की. सूत्रों ने कहा कि राशन वितरण मामले के अलावा, मछली उत्पादों के निर्यात में शामिल संदेशखाली-स्थित एक इकाई भी केंद्रीय एजेंसी के रडार पर है.

इस यूनिट का मालिक शेख शाहजहां है. इस मामले में ईडी अधिकारी सीएपीएफ अधिकारी की भारी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच संदेशखाली के धमखाली के मछली बाजार में छापेमारी करने पहुंचे.

ED के अधिकारियों की एक छोटी टीम मछली बाजार के स्वामित्व में भागीदार नशीरुद्दीन मोल्ला के आवास पर है. जिस बाजार में छापेमारी और तलाशी अभियान चल रहा है.

वह झींगा के थोक व्यापार के केंद्र के रूप में लोकप्रिय है. नशीरुद्दीन मोल्ला, शेख शाहजहां के मछली निर्यात व्यवसाय में भी सक्रिय सहयोगी है, जो राशन वितरण मामले के साथ-साथ 5 जनवरी को संदेशखली में ईडी और सीएपीएफ कर्मियों पर हमले में भी आरोपी है.

ED की मौजूदा छापेमारी और तलाशी अभियान उनके अधिकारियों द्वारा हासिल किए गए विशेष इनपुट पर आधारित है कि राशन वितरण मामले में अवैध कमाई का एक बड़ा हिस्सा शाहजहां के स्वामित्व वाले मछली-व्यापार व्यवसायों में निवेश किया गया था. ईडी और सीएपीएफ अधिकारियों पर हमला करने के मामले में शाहजहां को जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उसे हिरासत में भेज दिया जाएगा.

**************************

Read this also :-

विश्व के नंबर एक गेंदबाज बने अश्विन

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

Indian Navy के बेड़े में शामिल हुए INS अग्रे और INS अक्षय

Navy’s strength increased in the sea

नईदिल्ली,13 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Indian Navy ने दो नए शिप लॉन्च किए हैं। समुद्र में सेना की ताकत बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के बेड़े में दो नए जहाज शामिल किए गए हैं। समुद्री अभियानों को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा इन दो नए जहाजों को लॉन्च किया गया है।

तटीय जल में पनडुब्बी रोधी अभियानों और कम तीव्रता वाले समुद्री अभियानों को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के लिए बनाए गए दो नए जहाजों को बुधवार को यहां लॉन्च किया गया। इन जहाजों की खास बात ये होगी कि इनके द्वारा तटीय जल में समुद्री अभियानों में तीव्रता लाई जाएगी।

इन जहाजों को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई) द्वारा निर्मित किया गया है। भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी की पत्नी नीता चौधरी द्वारा लॉन्च किया गया था। एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी इस समारोह के मुख्य अतिथि थे।

दोनों जहाजों के नाम आईएनएस अग्रे और आईएनएस अक्षय है। गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि इन जहाजों की प्राथमिक भूमिका तटीय जल में पनडुब्बी रोधी अभियान चलाना है।

इस समारोह के दौरान एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा कि ये गर्व की बात है कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है, जिनके पास आधुनिक जहाजों, पनडुब्बियों और एयरक्राफ्ट कैरियर बनाने की क्षमता है।

**********************

Read this also :-

विश्व के नंबर एक गेंदबाज बने अश्विन

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की 72 उम्मीदवारों दूसरी सूची

नागपुर से गडकरी, करनाल से खट्टर लड़ेंगे चुनाव

नईदिल्ली,13 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। BJP ने बुधवार को लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की इस लिस्ट में 72 प्रत्याशियों के नाम हैं. इससे पहले बीजेपी ने पहली लिस्ट में 195 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे.

दूसरी लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर नागपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में होंगे. एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर को पार्टी करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मुंबई उत्तर सीट से तो हिमाचल के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कर्नाटक के हावेरी से पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और धारवाड से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उम्मीदवार बनाया गया है.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी को पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.

महाराष्ट्र के 48 सीटों में से 20 सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं. मुंबई उत्तर से 2 बार के सांसद गोपाल शेट्टी का टिकट कटा. गोपाल शेट्टी की जगह पीयूष गोयल को मिला टिकट मुम्बई उत्तर पूर्व से सांसद मनोज कोटक का टिकट काटा गया और विधायक मिहिर कोटेचा को टिकट दिया गया.

बीड से पंकजा मुंडे को टिकट दिया गया इसके पहले प्रीतम मुंडे यहां से सांसद थीं. मौजूदा कैबिनेट मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को चंद्रपुर से लोकसभा का टिकट दिया गया.

***************************

Read this also :-

विश्व के नंबर एक गेंदबाज बने अश्विन

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाए रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

वृष राशि-

आज आपका दिन खास रहेगा। सोचे हुए सभी काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। विवाहितों के लिए भी आज का दिन बढिय़ा है। काम के लिए आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को जल्द ही अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। साथ ही जरूरत पडऩे पर आपको अपने भाई-बहनों से भी मदद मिल सकती है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि –

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी तरह की नई प्लानिंग को लेकर आप कोई बड़ा फैसला लें सकते हैं। संतान की ओर से भी आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला सुलझ सकता है। ऑफिस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नए लोगों से जुडऩे का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग- नेवी ब्लू

शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज किसी काम के लिए आपके मन में कोई विचार आ सकता है। काम अधिक होने से आपका तनाव भी थोड़ा बढ़ सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। ऑफिस के काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। आपसे कुछ गलतियां होने की संभावना हो सकती हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। आपको पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। इससे आपको काफी फायदा होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति अच्छी रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स भी आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोग आपसे प्रभावित रहेंगे। इस राशि के बिल्डर्स को किसी नए प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आप खुद को थकान से भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब हो सकते हैं। किसी जरूरी काम में आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका बढ़ा हुआ मनोबल आपको किसी जरूरी काम में सफलता दिलाएगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजन का मौका मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। अगर आप कुछ सामाजिक मामलों में हाथ बढ़ाएंगे, तो आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कारोबार में आपको धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलाएगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी । आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन वालों के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा। धरती मां को छूकर प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

मीन राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम में हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी के लिए आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

शुभ रंग- सिलवर

शुभ अंक- 9

***********************************

 

रॉची यातायात नियमों के पालन कराने हेतू अभियान चलाया गया

Ranchi City Traffic :

रांची, 13.03.2024  –  श्री सुमित कुमार अग्रवाल पुलिस अधीक्षक, यातायात, राँची  के निर्देनुसार रॉची यातायात को सुगम एवं यातायात नियमों के पालन कराने हेतू दिनांक- 13.03. 2024, समय 11:00 से 13:00 बजे तक एवं 15:00-17:00 बजे तक अभियान  चलाया गया.

यह अभियान कोतवाली (चुटिया) अन्तर्गत शहीद चौक से कचहरी चौक एवं शहीद चौक से सुजाता चौक तक गोन्दा थाना अन्तर्गत जाकिर हुसैन पार्क से दुर्गा मंदिर चौक एवं राम मंदिर से सी०एम०पी०डी०आई० तक, जगरनाथपुर थाना अर्न्तगत बिरसा चौक से हिनु चौक एंव हिनु चौक से ए०जी०मोड़ चौक तक लालपुर थाना अर्न्तगत कमरटोली चौक से बरियातु क्षेत्र एंव जेल चौक से लालपुर चौक तक चलाया गया.

इसके अलावे बिना हेलमेट, अनाधिकृत रूप से चार पहिया वाहन के शीशे में ब्लैक फिल्म एवं सूचक पट्ट लगाकर घुमने वालों, ऑटो / ई-रिक्सा, ठेला-खोमचा  द्वारा अवैध रूप पार्किंग किये जाने के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया

जिसके तहत मोटरवाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओं / नियमों के उल्लघंन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुये 322 लोगो को कुल 245950 /- रूपये का चालान काटा गया।

रेडियम चौक से सुजाता चौक तक नगर निगम की टीम एवं थाना प्रभारी कोतवाली (चुटिया) यातायात के पदाधिकारी / कर्मियों के साथ मिलकर अतिक्रमण का अभियान भी चलाया गया।

****************************

Read this also :-

अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न व अविभाज्य हिस्सा

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version