अदाकारा अमीषा पटेल ने युथ आइकॉन रवि चौधरी को ‘नेशनल फेम अवार्ड’ से किया सम्मानित

17.03.2024  –  मुंबई में पिछले दिनों आयोजित नेशनल फेम अवार्ड समारोह में उदित नारायण, अलका याग्निक, गौरव चोपड़ा, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल देव, पारुल, मनीष पॉल, सिकंदर खेर और बॉलीवुड के अन्य नामचीन शख्सियतों की मौजूदगी में अदाकारा अमीषा पटेल ने युथ आइकॉन रवि चौधरी को ‘नेशनल फेम अवार्ड’ से सम्मानित किया।

Actress Ameesha Patel honored youth icon Ravi Chaudhary with 'National Fame Award'

रवि चौधरी 2018 से 2022 तक इंदौर के आईपीएस कॉलेज के अध्यक्ष भी रह चुके हैंऔर इंदौर (मध्य प्रदेश) के अलावा देश के अन्य राज्यों में हो रहे इमोशनल अत्याचार के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं। मूलरूप से रवि चौधरी इंदौर के छात्र नेता हैं। जो हर पल हर क्षण छात्र हित का काम करते हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

IPL 2024 : आईपीएल 2024 का दूसरा भाग? दुबई में खेला जाएगा

*बड़ी अपडेट आई सामने

नईदिल्ली, 16 मार्च। IPL 2024 की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे फैंस के बीच उत्साह भी बढ़ता जा रहा है. बीसीसीआई ने फिलहाल आईपीएल 2024 के शुरुआती 17 दिनों का शेड्यूल ही जारी किया है, जिसमें खेले जाने वाले 21 मुकाबले भारत में ही होंगे.

अब बड़ी अपडेट सामने आ रही है कि आईपीएल 2024 के बचे हुए सभी मुकाबले यूएई में खेले जा सकते हैं. हालांकि, अभी तक इस मामले में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है…

भारतीय क्रिकेट बोर्ड आईपीएल 2024 को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है. बोर्ड की ओर से शुरुआाती 17 दिनों का शेड्यूल भी जारी हो चुका है. मगर, अब खबरें आ रही हैं कि दूसरे फेज के मुकाबले बीसीसीआई भारत के बजाए दुबई में आयोजित कर सकता है. रिपोर्ट्स की मानें, तो आईपीएल 2024 का दूसरा भाग यूएई में खेला जा सकता है. हालांकि, ये तभी संभव है, जब मैच की तारीखें और चुनाव की तारीखें मैच होंगी या आस-पास होंगी.

लोकसभा चुनाव के चलते बीसीसीआई को ये फैसला लेना पड़ सकता है. ऐसे में बोर्ड अपना फैसला चुनाव की तारीखों के आने के बाद ही ले सकेगा. इससे पहले 2009 में भी आम चुनाव के कारण आईपीएल के दूसरे सीजन को भारत के बाहर साउथ अफ्रीका में खेला गया था.

बीसीसीआई आईपीएल 2024 के दूसरे भाग को यूएई में आयोजित करता है, तो इसमें चौकने वाली बात नहीं होगी. इससे पहले जब कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया थम गई थी, तब बोर्ड ने दुबई, शारजाह और अबुधाबी में ही आईपीएल 2020 के बचे हुए मुकाबले आयोजित किए थे.

इतना ही नहीं आईपीएल 2014 के सीजन का पहला मैच अबुधाबी में खेला गया था. फिर शारजाह और दुबई में मैच खेले गए थे. 2014 सीजन के 20 मैच यूएई में आयोजित हुए थे. इसके बाद सभी मैच भारत में खेले गए.

बताते चलें, बीसीसीआई द्वारा जारी आईपीएल शेड्यूल के मुताबिक 22 मार्च से आईपीएल 2024 की शुरुआत होने वाली है, जिससका पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा.

******************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

डूंगरपुर केस में सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका दोषी करार

*18 मार्च को सुनाई जाएगी सजा

रामपुर ,16 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका लगा है। डूंगरपुर केस में उन्हें दोषी करार किया गया है। 18 मार्च को सजा सुनाई जाएगी।

इस पूरे मामले में कोर्ट ने पूर्व पालिका अध्यक्ष अजहर अहमद खान और पूर्व क्षेत्राधिकारी आले हसन को भी दोषी करार दिया है। इस मामले में कुल मिलाकर 4 लोगों को दोषी करार दिया गया है।

समाजवादी पार्टी के शासनकाल में डूंगरपुर में आसरा आवास बनाए गए थे। इस जगह पर पहले से कुछ लोगों के मकान बने हुए थे। आरोप था कि सरकारी जमीन बताकर 2016 में मकानों को तोड़ दिया गया था।

इस मामले में पीडि़तों ने लूटपाट का आरोप भी लगाया था। 2019 में बीजेपी सरकार आने पर रामपुर के गंज थाने में इस मामले में करीब एक दर्जन अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे।

आरोप लगाया गया था कि समाज वादी पार्टी की सरकार में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री और उत्तर प्रदेश नगर विकास मंत्री आजम खान के इशारे पर पुलिस और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आसरा आवास बनाने के लिए उनके घरों को जबरन खाली करवाया था। वहां पहले से बने मकानों पर बुलडोजर चलवाकर उन्हें ध्वस्त किया गया था।

तत्कालीन समाजवादी सरकार में केबीनेट मंत्री मुहम्मद आज़म खान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खान, ठेकेदार बरकत अली, रिटायर्ड सीओ आले हसन दोषी पाए गए।

रामपुर पहुचे संयुक्त निदेशक अभियान अनिल कुमार राणा ने बताया कि आज मु।अ।सं। 508/19 थाना गंज में आरोपी मुहम्मद आजम खान, अजहर अली, बरकत अली, आले हसन खान को धारा 447, 427, 504 ,506 आईपीसी में दोषी पाया गया।

धारा 395, 412 आपीसी का अपराध साबित नहीं पाया गया। शेष अभियुक्तगण जिबरान, फरमान व ओमेन्द्र चौहान को दोषमुक्त किया गया। पूरे मामले में सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।

******************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

फैक्ट्री में बॉयलर फटा: हरियाण में भीषण हादसा

*100 से ज्यादा कर्मचारी झुलसे, मची अफरातफरी

रेवाड़ी 16 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : रेवाड़ी  हरियाणा में बड़ी ह्दयविदारक खबर सामने आ रही है। खबर एक हादसे की है। बताया जाता है कि शनिवार शाम को यहां एक कंपनी में बॉयलर फट गया जिसकी चपेट में आने से करीब 100 से ज्यादा कर्मचारी झुलस गए।

इनमें करीब 30 कर्मचारियों को गंभीर हालत में रेवाड़ी के ट्रॉमा सैंटर में लाया गया। हादसा धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित लाइफ लॉन्ग फैक्ट्री में हुआ। शाम करीब 7 बजे रोजाना की तरह कर्मचारी काम कर रहे थे।

अचानक जोरदार धमाके के साथ बॉयलर फट गया। 100 से ज्यादा कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। इसके बाद चारों तरफ अफरातफरी मच गई और लोग मदद के लिए इधर उधर भागने लगे।

हादसा इतना भीषण था कि लोगों के कपड़े उनकी स्किन से चिपक गए। सूचना के बाद मौके पर दर्जनों एंबुलेंस की गाडिय़ां पहुंची। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां भी बुलाई गईं।

कर्मचारियों को फौरन कंपनी से निकाल कर शहर के ट्रॉमा सेंटर और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

*************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024 समारोह संपन्न

16.03.2024  –  मुंबई महानगर के प्रसिद्ध उपनगर अंधेरी (पश्चिम) स्थित मेयर हॉल में कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के संस्थापक डॉ. कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ समारोह, संगीतकार दिलीप सेन, सिंगर दीपा नारायण झा, बीएन तिवारी, पूर्व एसीपी संजय पाटिल, भारती छाबड़िया, चरित्र अभिनेता रमेश गोयल सहित कई नामचीन बॉलीवुड शख्सियतों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) द्वारा प्रस्तुत इस पुरस्कार समारोह में उनको सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की है। अवॉर्ड समारोह के ज्यूरी मेम्बर्स में डॉ दीपा नारायण झा, निक्की बत्रा, डॉ डॉ भारती छाबड़िया, प्रेम गड़ा और असंता नस्कार यादव थीं।

मॉडल्स का मेकअप लता सोलंकी ने किया था जबकि फैशन डिजाइनर कुसुम गुप्ता थीं। कार्यक्रम की एंकर आरजे जयश्री पंवर थीं। सिंगर दीपा नारायण झा को ब्रांड अम्बेसडर के रूप में क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया साथ ही असंता को भी सम्मानित किया गया। मिस इंडिया कैटगरी में कियारा रावत को विनर घोषित किया गया।

मिस इंडिया की फर्स्ट रनरअप चित्रा देवी जमातिया, मिस इंडिया की सेकन्ड रनरअप दिया मंडल थी जबकि मिसेज इंडिया की कैटगरी में कोमल कटारिया सिल्वर क्लास की विनर, अनु पंडित गोल्ड क्लास की विनर और मेघा हेमदेव प्लेटेनियम क्लास की विनर हुईं। मिसेज इंडिया की फर्स्ट रनरअप लवीना जोसफ रहीं।

अपने सभी अवार्ड समारोह में आमंत्रित सेलिब्रिटी को अवॉर्ड दे कर सम्मानित करने के साथ साथ समाज सेवकों, बिज़नेसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ डॉ कृष्णा चौहान कई पत्रकारों, फोटोग्राफर को भी अवॉर्ड देकर सम्मानित करते हैं। इस आयोजन के दौरान भी उन्होंने पूर्व की परंपरा को कायम रखा।

पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय, गोरखपुर यूपी के मूल निवासी अवार्ड समारोह के आयोजक डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर हैं और एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करने के मामले में हमेशा चर्चा में रहते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है और अब बहुत जल्द ही हॉरर थ्रिलर फ़िल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं।

इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत होगा। डॉ कृष्णा चौहान इस वर्ष अपने जन्मदिन 4 मई को ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के 2024’ समारोह का पांचवी बार आयोजन करने जा रहे हैं। सिनेमा, टीवी, वेब सीरीज के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों को समारोह के दौरान अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

पूरे देश में इतने पुरुष और इतनी महिलाएं वोटर

*पहली बार डालेंगे वोट 1.82 करोड़ वोटर

नई दिल्ली 16 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  –  Election Commission ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए चुनाव में वोटरों की संख्या के बारे में भी अहम जानकारी दी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में पुरुष वोटरों की संख्या 49.7 करोड़ है, जबकि 2019 में यह आंकड़ा 46.5 करोड़ था। दूसरी ओर महिला मतदाता 47.1 करोड़ हैं जो पिछले चुनाव में 43.1 करोड़ थी।

चुनाव आयोग ने बताया है कि मतदाता सूची में लिंगानुपात सकारात्मक रूप से बढ़ा है। उन्होंने बताया कि 85 साल से ज्यादा उम्र वाले जितने वोटर हैं और जो दिव्यांग वोटर्स हैं उनके वोट हम घर जाकर लेंगे।

नॉमिनेशन से पहले उनके घर फॉर्म पहुंचाएंगे। इस बारे पूरे देश में यह व्यवस्था एकसाथ लागू होगी। 1.82 करोड़ फर्स्ट टाइम वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे जबकि 18 से 29 साल की उम्र के 19.74 करोड़ वोटर्स हैं।

******************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

समुद्री डाकुओं की योजना विफल : भारतीय नौसेना का बड़ा एक्शन

*गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब

नई दिल्ली 16 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Indian Navy ने पूर्व-मर्चेंट शिप रूएन को रोककर क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों के अपहरण की सोमाली समुद्री डाकुओं की योजना को विफल कर दिया।

नौसेना ने शनिवार को बताया कि पूर्व-मर्चेंट शिप रुएन के बारे में जानकारी मिली थी कि वह खुले समुद्र में समुद्री डकैती के कृत्यों को अंजाम देने के लिए एक समुद्री डाकू जहाज के रूप में रवाना हुआ है। रुएन का पिछले साल 14 दिसंबर को सोमाली समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया था।

हालाँकि, जहाज को शुक्रवार को भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने रोक लिया। जहाज ने युद्धपोत पर गोलीबारी की। आत्मरक्षा में और समुद्री डकैती का मुकाबला करने के लिए नौसेना के पोत ने अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार कार्रवाई की.

जिसमें नौवहन और नाविकों के लिए समुद्री डाकुओं के खतरे को बेअसर करने के लिए आवश्यक न्यूनतम बल का प्रयोग किया गया।

रुएन पर सवार समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने और जहाज तथा उनकी इच्छा के विरुद्ध पकड़े गए किसी भी नागरिक को रिहा करने के लिए कहा गया। एक अधिकारी ने कहा कि नौसेना समुद्री सुरक्षा और क्षेत्र में नाविकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

*******************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Lok Sabha Elections 2024: बुजुर्ग व दिव्यांग कर सकेंगे घर से वोट

*85 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग

नई दिल्ली 16 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  :  Lok Sabha election year 2024 में 85 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांगता वाले व्यक्ति घर से ही अपना वोट डाल सकेंगे।

Election Commission ने इसके लिए विशेष प्रबंध किए हैं। भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, देश भर में 85 वर्ष से अधिक के कुल 82 लाख मतदाता हैं। 100 साल से ज्यादा उम्र के 2.18 लाख मतदाता हैं और दिव्यांगजनों की संख्या 88.4 लाख है।

घर से वोट डालने के इच्छुक ऐसे मतदाताओं को एक फॉर्म भरना होगा। इसके लिए एक ऐप का उपयोग किया जा सकता है। फॉर्म भर कर जमा करवाने के बाद बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता अपने घर से ही मतदान कर सकेंगे।

Elderly voters के लिए यह सुविधा प्रदान करने के साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह देखा गया है कि बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र में पहुंचकर मतदान करना अधिक पसंद करते हैं। यही कारण है कि मतदान केंद्रों पर बुजुर्गों की सहायता के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

भारतीय चुनाव आयोग के मुताबिक, सभी मतदान केंद्रो पर पीने के पानी, टॉयलेट, साइनेज, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, रैंप, सहायता केंद्र, वोटर फैसिलिटेशन सेंटर, पर्याप्त बिजली और शेड की व्यवस्था की जाएगी।

Election Commission of India ने इस बार जो सुविधा बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए की है, वह बेहद अलग है। उन्होंने सभी 10 लाख 48 हजार मतदाता केंद्रों पर वॉलिंटियर्स और व्हीलचेयर का होना सुनिश्चित किया है।

इसके साथ ही दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए ट्रांसपोर्ट की फैसिलिटी भी प्रोवाइड कराए जाने की बात की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया है कि ‘सक्षम’ ऐप के जरिए दिव्यांगजन ये सभी सुविधाएं ले सकते हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि सभी पोलिंग स्टेशन पर सुनिश्चित किया जाए कि जब वहां कोई भी बुजुर्ग या दिव्यांग पहुंचे तो वहां पर वॉलिंटियर मौजूद हो और पर्याप्त संख्या में व्हील चेयर की मौजूदगी भी सुनिश्चित की जाए।

Democracy के सबसे बड़े पर्व लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। देश भर में 7 चरणों में चुनाव होंगे। भारतीय चुनाव आयोग ने शनिवार को ये घोषण की। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव कुमार ने कहा कि देशभर के सभी 10 लाख 48 हजार मतदान केंद्रों पर सभी बेसिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

**************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

7 चरणों में होगा 2024 लोकसभा चुनाव, 4 जून को होगी मतगणना

*चार राज्यों के विधानसभा चुनाव

*26 विधानसभा के उपचुनाव भी होंगे 

नई दिल्ली , 16 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Lok Sabha Elections 2024 चुनाव की घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किया और कहा कि  हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं। लोकसभा चुनाव  7 फेस में होंगे और 4 जून को मतगणना होगी।

85 वर्ष से अधिक उम्र के जितने भी मतदाता हैं उनके घर जाकर मतदान करवाया जाएगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नयी लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि 19 अप्रैल को 102 लोक सभा सीटों पर मतगणना होगी ,26 अप्रैल को 89 लोकसभा सीट पर, 7 मई को 94 लोकसभा सीट पर, 13 मई को  96 लोकसभा सीट पर ,  20 मई  49 लोकसभा सीट पर , 25 मई को 57 लोकसभा सीट पर , तो वही 1 जून को  57 लोकसभा सीट अंतिम चुनाव होगा और 4 जून को मतगणना होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि देश में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव और 26 विधानसभा चुनाव भी लोकसभा चुनाव के साथ होगी। उड़ीसा विधानसभा की चुनाव दो चरणों में 13 मई और 19 मई को होगी। सिक्किम को 19 अप्रैल विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होगा ।

अरुणाचल प्रदेश 19 अप्रैल को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होगी और वही आंध्र प्रदेश का 13 में को विधानसभा चुनाव होगा । मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि 10 करोड़ 5 लाख पोलिंग बूथ पूरे देश में होगी और 55 लाख ईवीएम मशीन का प्रयोग चुनाव में होगा वही एक करोड़ 5 लाख चुनाव अधिकारी एवं सुरक्षाकर्मी तैनात होगी।

2024 लोकसभा चुनाव में पूरे देश में 96 करोड़ 88 लाख मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे वही 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या लगभग 85 लाख है तो वही 20 से 29 साल के मतदाताओं की संख्या 1947 लाख की है। एक करोड़ 82 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। 85 साल से ऊपर की बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या लगभग 82 लाख के करीब में है।

18 से 19 साल की महिलाओं की संख्या लगभग 85 लाख है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है. हिंसा से जुड़ी कोई भी शिकायत 100 मिनट में दूर होगी।

हमारा वादा इस तरह से राष्ट्रीय चुनाव कराने का है, जिससे विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़े  उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वहीं, सरहदों पर ड्रोन से निगरानी होगी। अब तक 3400 करोड़ का कैश पकड़ा गया था. कुछ राज्यों में धन कुथ में बल का प्रयोग ज्यादा हो रहा है।

******************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

हॉरर क्राइम-ड्रामा सीरीज़ ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ विश्वव्यापी प्रीमियर 29 मार्च को

16.03.2024  –  मेक बेलीव प्रोडक्शंस के बैनर तले शुक्देव लाहिरी द्वारा निर्मित और नंदिनी जे.एस. द्वारा निर्देशित प्राइम वीडियो की आगामी हॉरर क्राइम-ड्रामा सीरीज़ ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ का विश्वव्यापी प्रीमियर 29 मार्च को 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में किया जाएगा। देश का सबसे लोकप्रिय और चर्चित एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म व प्रोडक्शन हाउस ने पिछले दिनों अपनी नवीनतमतमिल मूल सीरीज़ ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ का दिल को छू जाने वाला संगीत एल्बम को लॉन्च किया है।

अश्वथ नागनाथन द्वारा रचित, एल्बम में कुल सात मंत्रमुग्ध कर देने वाले ट्रैक हैं, जिसमें एक शीर्षक ट्रैक, इधायथिन मायम भी शामिल है, जो डरावनी अपराध-नाटक श्रृंखला के अलौकिक और रोमांचकारी तत्वों को समाहित करते हुए एक दिल को दहलाने वाला संगीत से भी रूबरू कराता है। सात दिलचस्प ट्रैक्स युक्त संगीत एल्बम दर्शकों को ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ के उदास दुनिया में ले जाता है, जब वह अपराधियों की एक विचित्र हत्याओं की श्रृंखला की जांच करने के लिए एक जीवन को बदलने वाली मिशन पर निकलता है, जो अद्भुत घटनाओं से जुड़ी है।

इसमें बगवती पीके, मशूक रहमान, और पुगलेंधि गोपाल द्वारा लिखे गए गाने शामिल हैं, जिनका गायन कपिल कपिलान, पॉप शालिनी, ईशान निगम, क्रिस्टोफर स्टैनली, आर अरविंद राज, बालाजी श्री, सौंदर्या आर, देवु ट्रेसा मैथ्यू, ‘उठिरी’ विजयकुमार, श्रीराम कृष्ण, अश्वत, शैली बिदवाईकर, स्वास्थिका स्वामीनाथन, सुनीता सारथी और अंजना बालकृष्ण जैसे प्रतिभागत गायकों ने किया है।

यह एल्बम पूरी तरह से हॉरर क्राइम-ड्रामा सीरीज़ ‘इंस्पेक्टर ऋषि’ के तथ्यों को परिभाषित करता है, जो रहस्य से घिरे तमिलनाडु के एक सुरम्य गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह संगीत एल्बम जारी किए जाने के बाद अब सभी प्रमुख संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर संगीतप्रेमियों के लिए उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

सरकारी और निजी संपत्ति के नुकसान की भरपाई दंगाइयों से होगा

 *‘उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश, 2024’ राज्यपाल ने दी मजूरी

देहरादून 16 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Uttarakhand के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्ति) गुरमीत सिंह ने दंगाइयों द्वारा की जाने वाली हिंसा में हुए सरकारी और निजी संपत्ति के नुकसान की भरपाई दंगाइयों से ही करवाने के प्रावधान वाले ‘उत्तराखंड लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली अध्यादेश, 2024’ को शुक्रवार को मंजूरी दे दी।

इसके साथ ही अब इस अध्यादेश ने कानून का रूप ले लिया है। जल्द ही नियमावली तैयार कर इसे प्रदेश में लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पिछले दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में इस अध्यादेश को मंजूरी मिली थी। इसके तहत एक या उससे अधिक दावा अधिकरण (ट्रिब्यूनल) का गठन किया जाएगा.

जिसके फैसले को किसी भी सिविल न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकेगी। दावा क्षतिपूर्ति के अलावा दंगों और विरोध-प्रदर्शनों में मृत्यु पर न्यूनतम आठ लाख रुपये और घायल होने पर न्यूनतम दो लाख रुपये की जुर्माना राशि तय की गई है, जो उत्तर प्रदेश में लागू अधिनियम से अधिक है।

पहले प्रदेश में सरकारी संपत्ति विरूपण अधिनियम लागू था, जिसमें डीएम को शिकायत करने का प्रावधान था। अध्यादेश में दावा अधिकरण की व्यवस्था की गई है, जो घटना में हुए नुकसान का प्रतिकर निर्धारित करेगा। इसके लिए उसे जांच कराने, नुकसान का आकलन करने और एक दावा आयुक्त नियुक्त करने का भी अधिकार होगा। मदद के लिए आकलन

कर्ता भी नियुक्त हो सकेगा। अधिकरण के पास सिविल न्यायालय की सभी शक्तियाँ होंगी। इस कानून के तहत संपत्ति की नुकसान की भरपाई बाजार मूल्य से कम पर नहीं होगी।

*****************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

बिहार में दो बड़े बालू कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

*ED की बड़ी कार्रवाई 

आरा 16 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Enforcement Directorate (ED) ने शनिवार की सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के बड़े बालू कारोबारी पुंज सिंह के ठिकानों पर छापामारी शुरू की है।

कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहां गांव स्थित आवास पर सुबह छह बजे से छापामारी चल रही है। बालू से जुड़े कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत यह कार्रवाई मानी जा रही है।

पुंज सिंह का कारोबार बिहार के अलावा झारखंड के धनबाद तक फैला हुआ है। बिहार में एक हफ्ते के अंदर ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

आरा शहर के आनंद नगर मोहल्ला स्थित एक दूसरे बड़े कारोबारी कृष्ण मोहन सिंह के ठिकाने पर भी सुबह से छापेमारी चलने की सूचना मिल रही है। विधि व्यवस्था को लेकर केन्द्रीय रिजर्व बल के जवानों को लगाया गया है।

कोईलवर के धनडीहा गांव स्थित कारोबारी के आवास में दस जवानों समेत चार अफसरों की टीम छापेमारी कर रही है। आरा के आनंद नगर स्थित आलीशान मकान में भी छह सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है।

***********************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

हवा में तैनात होंगे टैंक Indian Army ने बॉर्डर पर बढ़ाई क्षमता

*पाकिस्‍तान के नापाक मंसूबे होंगे नाकाम

नई दिल्‍ली 16 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Bharat लगातार अपनी रक्षा क्षमताओं को बढ़ा रहा है। पश्चिम में पाकिस्‍तान और उत्‍तर-पूर्व में चीन की नापाक मंसूबों का दम निकालने के लिए सीमावर्ती इलाकों में डिफेंस सिस्‍टम को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है।

अरुणाचल प्रदेश में दो सुरंगों को ऑपरेशनल किया गया, जिसके जरिये चीन सीमा से लगते तवांग समेत अन्‍य इलाकों में किसी भी मौसम में पहुंचना आसान हो गया है। वहीं दूसरी तरफ, पाकिस्‍तान सीमा पर भी व्‍यवस्‍थाएं दुरुस्‍त की जा रही हैं। देश के पश्चिमी सीमा पर ‘हवा में टैंक’ तैनात करने की तैयारी चल रही है।

उम्‍मीद है कि इस बार गर्मी के मौसम में इसे पूरा कर लिया जाएगा। भारत की बढ़ती रक्षा क्षमता से पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में खलबली मचना तय है।

पाकिस्‍तान से लगती सीमा पर जल्‍द ही हेवी ड्यूटी कॉम्‍बैट हेलीकॉप्‍टर अपाचे की तैनाती की जाएगी। इससे पहले इंडियन आर्मी ने पश्चिमी कमान में स्थित महत्‍वपूर्ण सैन्‍य पोस्‍ट जोधपुर में अपनी क्षमताओं का विस्‍तार किया है। भारतीय सेना ने हेवी ड्यूटी और अत्‍याधुनिक क्षमताओं से लैस हेलीकॉप्‍टर के स्‍क्‍वाड्रन को बढ़ाया है।

स्‍क्‍वाड्रन के अस्तित्‍व में आने से सेना का पश्चिमी कमान और ज्‍यादा मजबूत होगा और उसकी युद्धक क्षमता भी बढ़ेगी। बता दें कि आर्मी के वेस्‍टर्न कमान में अपाचे हेलीकॉप्‍टर को तैनात करने की तैयारी चल रही है। अमेरिका से इसकी पहली खेप फरवरी 2024 में मिलनी थी, लेकिन उसमें देरी हुई है। अब अपाचे हेलीकॉप्‍टर की पहली खेप मई में मिलने की संभावना है।

Indian Army ने अमेरिकी कंपनी बोइंग के साथ अपाचे हेलीकॉप्‍टर खरीद को लेकर समझौता किया है। तकरीबन 5,691 करोड़ रुपये की इस डील के तहत बोइंग सेना को 6 हेलीकॉप्‍टर देगा। फरवरी 2020 में रक्षा खरीद पर सहमति बनी थी। आर्मी के एविएशन डायरेक्‍टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल अजय सूरी ने बताया कि अपाचे हेलीकॉप्‍टर की आपूर्ति फरवरी में ही शुरू होनी थी

लेकिन किन्‍हीं वजहों से इसमें कुछ देरी हुई है। भारतीय वायुसेना (IAF) को 22 अपाचे हेलीकॉप्‍टर की आपूर्ति की जा चुकी है। वायुसेना ने सितंबर 2015 में अमेरिकी कंपनी के साथ 13, 952 करोड़ रुपये का करार किया था।

**************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

CAA के तहत आवदेन करने के लिए मोबाइल एप शुरू,ऐसे मिलेगी सुविधा

नई दिल्ली 16 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Union Home Ministry launched a mobile app, जो CAA के तहत आवेदन करने की सुविधा प्रदान करेगा। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार, एप को गूगल प्ले स्टोर या केंद्र सरकार की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Citizenship Amendment Act- 2019 के तहत आवेदन करने के लिए सीएए-2019 मोबाइल एप शुरू किया गया है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने सीएए के तहत भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए पात्र लोगों के लिए पोर्टल शुरू किया था।

CAA लागू करने के नियम सोमवार को अधिसूचित

सीएए को लागू करने के नियमों को सोमवार को अधिसूचित किया गया था, जिससे पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आने वाले गैर-मुस्लिम लोगों को नागरिकता देने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

*****************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Lok Sabha Election की तारीखों का आज होगा ऐलान

*7 फेज में वोटिंग संभव

नई दिल्ली 16 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : काउंट डाउन Lok Sabha Elections का शुरू हो गया है.  आज दोपहर तीन बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगे।

Lok Sabha Elections के साथ ही चार राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनाव की तारीखों की भी आज घोषणा की जाएगी।

2019 की तरह लोकसभा की 543 सीटों पर 7 फेज में वोटिंग हो सकती है। पहले फेज के लिए 15 से 18 अप्रैल के बीच और आखिरी फेज में 19 मई को मतदान हो सकता है। वहीं, 23 मई को रिजल्ट संभव है।

Election Commission ने लोकसभा और चार विधानसभा चुनावों के लिए 3.4 लाख केंद्रीय बलों की मांग की है। आयोग 97 करोड़ मतदाताओं के लिए देशभर में करीब 12.5 लाख मतदान केंद्र बना सकता है।

******************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

कविता की रिमांड मांगेगी एजेंसी, ED कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई

नई दिल्ली 16 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : Bharat Rashtra Samithi (BRS) की एमएलसी के. कविता को उत्पाद शुल्क नीति मामले में गिरफ्तार कर दिल्ली लाए जाने के एक दिन बाद शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।”

जांच एजेंसी राउज़ एवेन्यू कोर्ट से कविता की रिमांड की मांग करेगी।

बीआरएस नेता का आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ सदस्यों, जैसे संजय सिंह और मनीष सिसौदिया से आमना-सामना कराया जा सकता है, जो इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

शराब नीति से संबंधित कथित रिश्वत योजना के बारे में ED के सामने अपराध कबूल करने वाले अमित अरोड़ा से भी कविता का आमना-सामना कराया जा सकता है।

के.कविता बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी है,  शुक्रवार को हैदराबाद में दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले से संबंधित मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

*************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

आर्टिकल 370 ने पार किया 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा

16.03.2024  –  आर्टिकल 370 यामी गौतम की फिल्म  में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान आईं चुनौतियों को दिखाया गया है।यह फिल्म पिछले तीन सप्ताह से बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं।20 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया है।

आर्टिकल 370 ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। दरअसल, फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है।जियो स्टूडियो ने इस खबर की जानकारी देते हुए अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने लिखा, ऐतिहासिक फैसले के पीछे की कहानी देखकर देश गर्व से चमक रहा है।निर्माताओं ने नया पोस्टर साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और लिखा, लोगों की शक्ति। एक वादे की ताकत। प्रेम की ताकत।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई की बात करें बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, आर्टिकल 370 ने रिलीज के 21वें दिन 80 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 69 करोड़ रुपये हो गया है।बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 का सामना किरण राव की फिल्म लापता लेडीज से हो रहा है।

अजय देवगन की फिल्म शैतान भी दर्शकों का मनोरंजन कर रही है।इनके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा और अदा शर्मा की बस्तर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

****************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

State Bank of India चुनावी बॉन्ड नंबर का खुलासा भी करे

पटना शुक्ला में वकील बनकर इंसाफ दिलाएंगी रवीना टंडन

16.03.2024  – ओटीटी पर रवीना टंडन एक बार फिर  धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म पटना शुक्ला का ट्रेलर जारी किया गया है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म हॉटस्टार पर दस्तक देगी. फिल्म में रवीना एक वकील तन्वी शुक्ला की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म का ट्रेलर शनादार है. ट्रेलर में एक ऐसे वकील की कहानी दिखाई गई है, जो अभी तक खुद को साबित नहीं कर पाई है.

ट्रेलर में देखने को मिलता है कि तन्वी किचन में अपने पति और उनके दोस्तों के लिए पकौड़े तल रही है. तभी उनका पति अपने दोस्तों के साथ तन्वी का मजाक उड़ाते हुए कहता है कि छोटे मोटे केस इसे मिल जाते हैं, लेकिन मेरी पत्नी एफिडेबिट अच्छा बनाती है. तन्वी को अपने पति की ये बात चुभ जाती है. फिर तन्वी के पास एक लड़की अपना केस लेकर आती है, जो रोल नंबर स्कैम से जुड़ा होता है.

तन्वी इस केस को लडऩे के लिए राजी हो जाती है. लेकिन ये केस तन्वी के लिए कई सारी मुसीबतें खड़ी कर देता है. मीडिया पर ये केस बहुत हाइलाइट हो जाता है. तन्वी को धमकियां मिलनी शुरू हो जाती है. उसके पति की नौकरी भी चली जाती है. लेकिन तन्वी हार नहीं मानती है और डटी रहती है. इस केस को जीतने में अपनी पूरा जी-जान लगा देती है.

रवीना के अलावा इस फिल्म में अनुष्का कौशिक, जतिन गोस्वामी, चंदन रॉय सान्याल और मानव विज भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. वहीं दिवंगत एक्टर सतीश कौशिक भी इस मूवी में नजर आ रहे हैं. बता दें कि ये फिल्म 29 मार्च को हॉटस्टार पर रिलीज होगी. सलमान खान ने भी इस फिल्म का ट्रेलर मजेदार अंदाज में शेयर किया है.

उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि कभी लिंकिंग रोड, कभी कैडल रोड, कभी पेडर रोड, कभी ऑर्थर रोड… ढूंढता तुम्हें हर जगह… हमें बीना बताए रवीना कुछ नया लेकर आई है. वहीं सलमान के इस पोस्ट पर रवीना ने कमेंट करते हुए लिखा कि ना कार्टर रोड ना टनर रोड.. अब मिलूंगी सीधा पटना. बन गई हूं तन्वी शुक्ला. मेरा स्वागत नहीं करोगे.

***************************

Read this also :-

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

State Bank of India चुनावी बॉन्ड नंबर का खुलासा भी करे

 

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। छात्रों को आज कुछ नया सिखने को मिल सकता है। आज परिवार वालों के साथ समय बीतेगा। कुछ दिनों से परिवार में चल रही किसी समस्या का सोल्यूशन आज मिल सकता है जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं। आज आपका स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज किसी कार्य की योजना बनाने में सफल होंगे और मेहनत का पूरा फायदा भी मिलेगा। सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। आज व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। जीवनसाथी आपसे खुश होगा। आज आपको किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकता है। रोजगार के भी कई अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आज मन स्थिर न होने की वजह से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन अपनों की मदद से राहत महसूस करेंगे। ऑफिस में आज आपका काम काफी बढ़ सकता है। जरुरत से ज्यादा काम होने से थकान महसूस हो सकती है। किसी से अनबन भी हो सकती है। जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगे7 आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाना पड़ सकता है।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज आप सोच-विचार में डूबे रहेंगे। इस राशि के जो लोग कम्प्यूटर के क्षेत्र से जुड़े है, आज उन्हें कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में रूकावट महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आर्थिक मामलों को लेकर किसी व्यक्ति से आज रोचक बात हो सकती हैं। आज आपके स्वास्थ्य में थोडा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। आपके लिए कोई व्यक्ति मददगार हो सकता है। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आप जिससे मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। इस राशि के विवाहित आज जीवनसाथी को ट्रिप या डिनर पर ले जाने के लिए सरप्राइज दे सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

कन्या राशि-

आज किस्मत आपका साथ देगी। कोई रूका हुआ काम आज आसानी से पूरा हो जायेगा। ऑफिस में आज सीनियर से बातचीत करने से सहयोग प्राप्त होगा, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में आगें बढने को कई नये अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक माहौल भी आज खुशनुमा बना रहेगा। आज आपको कई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज उन परिस्थितियों में पडऩे से बचें, जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। आज अपनी सोच को सकारात्मक बनाये रखें और फीजूल की बातों में पडऩे से बचें। अगर आप किसी नये काम की शुरुआत कर रहे हैं, तो आज पूरा दिन व्यस्त रह सकते हैं। आज कोई कदम उठाने में जल्दबाजी न करें। आज के दिन किसी से नोक झोक के असार भी नजर आ रहे है। इसलिए अच्छा रहेगा की आज आप सोच समझ कर बोले।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज जीवनसाथी से कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज घर में किसी कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं यादोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के छात्र अगर आज किसी इंटरव्यू के लिये जा रहे हैं, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। आपको सभी कामों में सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग- मजेंटा

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आचानक धन लाभ भी हो सकता हैं। आज अपने करियर को लेकर थोडा चिंतित हो सकते है। आज परिवार के सहयोग से आपके सारे काम बन जायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

मकर राशि-

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। जिस अवसर के लिए पिछले कई दिनों से आपको तलाश थी, वो आज किसी करीबी की मदद से मिल सकता है। बॉस आज आपके काम से खुश हो सकते है। आज अपने खास काम निपटाने के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। इस राशि के लवमेट आज कहीं घूमने के लिये जा सकते हैं।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आगर आज आप कुछ ख़ास काम करना चाहते है, तो जरूर करें वह जरूर सफल होगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। आज अचानक धन लाभ हो सकता है। आज हर काम को ध्यान से करेंगे, तो अच्छा रहेगा। इस राशि के कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष रूप से अच्छा है7 इन्हे आज समाज में अपना नाम बनाने के कई अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है। आज मनोरंजन का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

मीन राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपका खर्च बढ़ सकता है। आज कामकाज के मामले में थोड़े सुस्त रहेंगे। आज पुराने लेन देन को अनदेखा न करें। आज घर में किसी मेहमान के आने की संभावना है, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आज जीवनसाथी के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आज आप पैसो को लेकर थोडें चिंतीत भी रह सकते है। वकीलों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा, किसी पूराने केस पर जीत हासिल हो सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

*****************************

 

Electoral Bond : काले धन को सफेद करने की भाजपाई गारंटी- अखिलेश

लखनऊ 15 March,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि इलेक्टोरल बॉण्ड काले धन को सफेद करने की भाजपाई गारंटी है। इलेक्टोरल बॉण्ड  मतलब पैसा बाहर ले जाकर वापस लाने के शुद्धीकरण की भाजपाई गारंटी है।

भाजपा अब सरकारी एजेंसियों का दुरूपयोग विपक्षी नेताओं को डराने, धमकाने और बदनाम करने के लिए कर रही है और इनके माध्यम से पूँजी घरानों से वसूली भी कर रही है।

Samajwadi Party के राज्य मुख्यालय लखनऊ में आज अखिलेश यादव ने आज मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि तमाम कम्पनियों से चंदा के नाम पर जो वसूली की गई है वह न होती तो कम्पनी के तमाम कर्मचारियों की तनख्वा बढ़ती। उन्हें बोनस मिलता, नई नौकरियां मिलती लेकिन भाजपा तो पीडीए का हक मारने के लिए आरक्षण खत्म कर रही है।

प्राईवेट वालों का सारा प्राफिट भाजपा इलेक्टोरल बॉण्ड के माध्यम से हजम करने जा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा खाऊ पार्टी है। भाजपा सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी बढ़ी है।

इसीलिए भाजपा हटाओं, नौकरी पाओ का नारा हर नौजवान को रट गया है। भाजपा ने जनता की जेबो में डांका डाल कर अपना खजाना भरा है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ है और असीमित भण्डारण से महंगाई बढ़ायी है।

कहा कि वैक्सीन के लिए कम्पनी से 500 करोड़ रूपये लिए गए इसलिए जबर्दस्ती हमें आपको वैक्सीन लगवाई जा रही थी। चुनाव से पहले ये बातें आई हैं तो जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेकेगी।

**************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का हो रहा सौंदर्यीकरण – मुख्यमंत्री

*मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने प्रकृति उपासना का महापर्व ‘बाहा पर्व’ के अवसर पर सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की।

जिलिंगगोड़ा/कुल्लुडीह, सरायकेला-खरसावां,15.03.204 – Chief Minister Shri Champai Soren आज सरायकेला-खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गाँव जिलिंगगोड़ा पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने प्रकृति उपासना का महापर्व ‘बाहा पर्व’ के अवसर पर सरायकेला-खरसावां जिला के जिलिंगगोड़ा स्थित सरना पूजा स्थल जाहेरथान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत कुल्लुडीह जाहेरथान का विधिवत उद्घाटन भी किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सभी पूजा स्थलों का संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं विकास का कार्य उनकी सरकार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में मौजूद अनेकों सरना स्थल, जाहेरथान के सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है। आज कुल्लुडीह जाहेरथान बनकर तैयार है।

जनजातीय संस्कृति से जुड़े रीति-रिवाजों को अक्षुण्ण रखा जा सके एवं इन स्थलों को जनजातीय संस्कृति के रूप में विकसित किया जा सके इस निमित्त उनकी सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

**************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

अमिताभ बच्चन की 81 साल की उम्र में हुई एंजियोप्लासटी

मुंबई 15 March,  बिग बी यानि अमिताभ बच्चन  की एंजियोप्लास्टी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 81 साल के अभिनेता को कंधे में तकलीफ की वजह से शुक्रवार सुबह 6 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था।

हालांकि अभी तक अमिताभ बच्चन या उनकी टीम से इस विषय में कोई खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो अभिनेता की हालत स्थिर है।

सिक्योरिटी के बीच बिग बी अस्पताल पहुंचे थे, वहीं, दोपहर में उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट किया “हमेशा ग्रेटिट्यूडय”।

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्टर अपने फैन्स का शुक्रिया अदा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बीते साल अमिताभ बच्चन एक्टर टाइगर श्रॉफ की एक्शन थ्रिलर गणपत में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।

गौर करें उनकी अपकमिंग मूवी की तरफ तो उसका नाम प्रोजेक्ट के, जिसमें वह दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे

****************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

कन्नड़ फीचर फिल्म ‘पाउडर’ की शूटिंग संपन्न

15.03.2024  –  द वायरल फीवर बैनर सिनेफलक पर उभरता हुआ एक ऐसा नाम है जो शानदार कंटेंट दर्शकों के सामने पेश करने के लिए जाना जाता है। ‘द वायरल फीवर’ एक इंडियन कंटेंट प्लेयर है जिसके ‘आईएमडीबी’ की टॉप 250 लिस्ट में 7 शोज शामिल हैं, जबकि टोटल इंडिया की ओर से इस लिस्ट में 10 वेब सीरीज शामिल हैं।

‘द वायरल फीवर’ प्रोडक्शन हाउस के पास साल 2024 में कुल 16 शोज का आकर्षक व दिलचस्प लाइनअप है। खास करके सबसे चर्चित शोज ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’ और ‘कोटा फैक्ट्री’ के अगले सीजन के साथ ‘द वायरल फीवर’ इस वर्ष धमाल मचाने के लिए तैयार है।

अब ‘द वायरल फीवर’ अपनी नवीनतम प्रस्तुति कन्नड़ फीचर फिल्म ‘पाउडर’ के साथ अपने पंख फैला कर अपनी नई उड़ान को भरने के लिए तैयार है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे : योगी

बलरामपुर 15 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath ने कहा कि वह सत्ता में इस संकल्प के साथ आये हैं कि राजनीति का अपराधीकरण किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। कोइलरा स्थित मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय के भूमिपूजन समारोह के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा “ जिस बलरामपुर में एक विश्वविद्यालय की बात कभी कल्पना थी, हम आज उसे साकार करने जा रहे हैं।

मां पाटेश्वरी की कृपा, भगवान श्रीराम के पुत्र लव की राजधानी, बुद्ध की तपोभूमि और महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और पराक्रम की भूमि के सौंदर्य को चंद माफिया और आपराधिक तत्वों ने कुंद करने का कार्य किया था। हम सब इसी संकल्प के साथ सत्ता में आए हैं कि राजनीति का अपराधीकरण हर्गिज नहीं होने देंगे, जो भी हमारे नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा उसको उसकी कीमत चुकानी पड़गी।

” इस अवसर पर उन्होंने बलरामपुर की 1488.89 करोड़ की 466 विकास परियोजनाओं और श्रावस्ती की 260.37 रुपये करोड़ की 31 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

CM ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मार्गदर्शन से आकांक्षात्मक जनपदों को विकसित जनपदों की श्रेणी लाने का प्रयास हो रहा है। बलरामपुर और श्रावस्ती का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां मां पाटेश्वरी की कृपा पूरे क्षेत्र में बरसती है।

भारत और नेपाल के श्रद्धालु हर साल बड़ी संख्या में यहां दर्शन करने आते हैं। श्रावस्ती को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पुत्र लव ने अपनी राजधानी बनाया था।

यही नहीं श्रावस्ती में भगवान बुद्ध ने चातुर्मास व्यतीत किया था। दसवीं ग्यारहवीं सदी में अपने शौर्य और पराक्रम से भारत की स्वाधीनता और स्वाभिमान को बनाए रखने वाले महाराज सुहेलदेव यहीं के राजा थे, जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं को रौंदने का कार्य किया था।

जिस श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान राम के विराजमान होने के गौरवमयी क्षण के हम हाल ही में साक्षी बने हैं, उसके लिए 1949 से रामजन्म भूमि आंदोलन की शुरुआत इसी बलरामपुर की धरती से हुई थी। यहां लिया गया हर संकल्प अवश्य पूरा होता है। यहां राष्ट्रऋषि नाना जी देशमुख ने अपनी साधना से एक पहचान पाई थी।

इसी धरती से अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। ये धरती पहले से ही प्रकृति और परमात्मा की कृपा की धरती रही है, लेकिन चंद माफिया और आपराधिक तत्वों ने इस धरती के सौंदर्य को कुंद करने का कार्य किया था। राजनीति का अपराधीकरण इस पूरी व्यवस्था में सबसे बड़ी बाधा थी।

CM ने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि देवी पाटन मंडल में कभी मेडिकल कॉलेज होंगे, विश्वविद्यालय और एयरपोर्ट होंगे। उन्होंने बताया कि आज यहां 350 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन किया गया है। अगले वर्ष तक बलरामपुर जिले को मेडिकल कॉलेज भी हम देने जा रहे हैं।

श्रावस्ती को एयरपोर्ट मिल चुका है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय कभी कल्पना थी, अब वो भी साकार हो रही है। इस कमिश्नरी के चार जनपदों में तीन मेडिकल कॉलेज हैं, दो बन चुके और तीसरे का उद्घाटन आज हो रहा है।

एक एयरपोर्ट और एक विश्वविद्यालय भी यहां हैं। साथ ही सरयू नगर राष्ट्रीय परियोजना जो चार दशकों से लटकी हुई थी उसका भी प्रधानमंत्री मोदी ने लोकार्पण कर दिया है।

पहले सबसे खराब सड़कें इसी देवीपाटन मंडल की हुआ करती थीं। तब गोंडा से देवीपाटन मंदिर पहुंचने में 4 घंटे लगते थे आज ये दूरी 45 मिनट में पूरी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जब सरकार की नियत साफ होती है तो विकास स्पीड पकड़ने लगती है और बिना भेदभाव के गरीबों को शासन की सुविधाओं का लाभ मिलता है। सीएम ने बताया कि 2017 में यहां बाढ़ आई थी। उस वक्त जिला मुख्यालय श्रावस्ती और बलरामपुर बाढ़ के पानी से भरा हुआ था।

मगर हमने बाढ़ की समस्या का स्थाई समाधान किया। नदी की ड्रेजिंग कराई गई, परिणाम ये हुआ कि 2017 के बाद यहां के जिला मुख्यालय पर कभी बाढ़ का पानी नहीं आया। योगी ने कहा कि होली के पहले हम यहां अपके भविष्य के लिए उपहार लेकर आए हैं। इससे आने वाली कई पीढ़ियां बनेंगी। यहां बन रहे विश्वविद्यालय में परंपरागत पाठ्यक्रम के साथ ही रोजगार परक पाठ्यक्रम भी चलेंगे।

बच्चों को तकनीकि दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए कार्यक्रम चलाए जाएंगे। विकास अब केवल दिल्ली तक नहीं, गांव-गांव के लिए होगा। हमारे नगरीय निकाय आत्मनिर्भर बनेंगे। ये सब आपके एक वोट की ताकत से होगा। वोट की ही ताकत है जिससे बेटी और व्यापारी की सुरक्षा हो रही है, नये उद्योग लग रहे हैं, आस्था का सम्मान और अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। पहले गरीबों के हक पर डकैती पड़ती थी, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे, विकास की योजनाएं माफिया चट कर जाते थे।

आस्था के नाम पर खिलवाड़ होता था और राम का नाम लो तो लाठी और गोली चलाई जाती थी। सीएम योगी ने कहा कि आज विकसित भारत का स्वर पूरे देश में गूंज रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य के लिए पहले हमें विकसित उत्तर प्रदेश बनाना होगा, जहां अच्छी शिक्षा, अच्छी स्वस्थ्य सुविधाएं, रोजगार के अवसर, उद्योग धंधे, खुशहाल किसान, बेटी और व्यापारी की सुरक्षा आवश्यक है। यूपी को विकसित बनाना है तो बलरामपुर और श्रावस्ती को भी विकसित बनना होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल, रहनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलरामपुर आरती तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्र, विधायक पलटू राम, रामप्रताप वर्मा ‘शशिकांत’, कैलाश नाथ शुक्ल, राम फेरन पांडेय, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह ‘मंजू’, पद्मसेन चौधरी, डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी और साकेत मिश्र सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

*****************************

Read this also :-

आर्टिकल 370 फिल्म की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी

सरकार ने 57 सोशल मीडिया,10 एप्स,19 वेबसाइट पर लगाया बैन

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version