सुल्तानपुर ,22 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों में से एक सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बुधवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने सुल्तानपुर में जनसभा कर विपक्षियों पर जमकर हमला बोला।
बसपा के लोकसभा प्रत्याशी उदराज वर्मा के लिए जनसभा करने पहुंची मायावती ने साफ तौर पर लोगों को भाजपा के बहकावे में ना आने की लोगों से अपील की। सुल्तानपुर के मोतीगंज में हुई इस जनसभा में लाखों की संख्या में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता और भारी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ सर्व समाज और महिलाओं ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
बसपा सुप्रीमो ने केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा की भाजपा और आरएसएस अपनी जेब से लोगों को राशन नहीं दे रही है यह जनता के टैक्स के पैसे से ही जनता को राशन दे रही है।
इस बात की चर्चा है कि मायावती की जनसभा के बाद सुल्तानपुर के सियासी गलियारों में मायावती की रैली में उमड़े जनसैलाब के लिहाज से बहुजन समाज पार्टी इस लोकसभा चुनाव में विकल्प बनकर उभरने जा रही है। भीड़ का उत्साह इस कदर ऊंचाइयां छू रहा था मानो बसपा की सुनामी आने वाली हो और विपक्षी उसमें उड़ जाएंगे।
फिलहाल चुनाव का परिणाम कुछ भी हो, लेकिन हाथी की हनक से गठबंधन खेमा सन्न हैं। क्योकि बीते कई चुनावों में बसपा कभी विजेता रहा तो कभी दूसरे स्थान पर रहा है। जिसका जीता जागता उदाहरण आज मोतीगंज की जनसभा में देखने को मिला।
चंडीगढ़ 22 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो अग्निवीर योजना को पूरी तरह से रद्द कर दिया जाएगा।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत के जवानों को मजदूरों की तरह बना दिया है। सेना अग्निवीर योजना नहीं चाहती है। यह पीएमओ द्वारा बनाई गई योजना है। एक बार कांग्रेस सत्ता में आएगी तो हम इस योजना को पूरी तरह से रद्द कर देंगे।
उन्होंने कहा, भाजपा का कहना है कि शहीद दो तरह के होंगे (एक सामान्य जवान और अधिकारी) जिन्हें पेंशन, शहीद का दर्जा और सभी सुविधाएं मिलेंगी। दूसरी तरफ गरीब परिवार का व्यक्ति जिसे अग्निवीर नाम दिया गया है। अग्निवीरों को न शहीद का दर्जा मिलेगा, न पेंशन, न कैंटीन की सुविधा।
राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा का युवा सेना में चयनित होने पर गर्व महसूस करता है।इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रदर्शनकारी किसानों को लेकर भी बयान दिया।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के किसान दिन भर खेतों में काम करते हैं। मोदी सरकार ने आपके अधिकार छीन लिए और अरबपतियों की मदद के लिए भूमि न्यायाधिकरण विधेयक को खत्म कर दिया। फिर तीन कृषि कानून आए, लेकिन सरकार को पीछे हटना पड़ा।
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर 22 अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया।
उन्होंने आगे कहा कि चार जून को जब हम सत्ता में आएंगे तो किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। जहां तक कृषि ऋण माफी का सवाल है, हम ‘कर्ज माफी’ आयोग लाएंगे।
बता दें कि हरियाणा की दस लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है।
नई दिल्ली 22 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । लोकसभा चुनाव के पांच चरण का मतदान अब संपन्न हो चुका है। ऐसे में पूरे देश की निगाहें अब यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट पर टिकी हुई हैं। इस सीट से खुद पीएम मोदी हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं।
राजनीतिक दलों की ओर से जीत के दावे किए जा रहे हैं। देश के कोने-कोने से लोग पीएम मोदी और भाजपा के समर्थन में नजर आ रहे हैं। किन्नर समाज एक बार फिर पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं। इन किन्नरों का कहना है कि वह चाहते हैं कि एक बार फिर देश में पीएम मोदी का राज हो।
रोहिणी की रहने वाली किन्नर पूनम माईजी कहती हैं कि इस चुनाव में हमारे समाज का कोई मुद्दा नहीं है। हमारे समाज का तो एक ही मुद्दा है कि पीएम मोदी ने इतने अच्छे-अच्छे काम किए हैं, देश में विकास हुए हैं, राम मंदिर के लिए कितने लोगों ने बलिदान दिए, लोगों ने 500 सालों तक तपस्या की और आज पीएम मोदी ने भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई, देश के बच्चे जो संस्कार भूल चुके थे, उनमें संस्कार वापस आ रहे हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद बच्चों के अंदर संस्कार वापस आए हैं।
दिल्ली उत्तर पश्चिम लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी योगेनद्र चंदोलिया को महापुरुष बताते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अच्छी पहल कर किन्नर समाज को बुलाया, हमें खाने पर याद किया, इससे बड़ी बात कुछ नहीं हो सकती। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि फ्री सुविधाओं को देकर वह हमें आलसी बना रहे हैं, हमें निकम्मा बना रहे हैं, हमें नहीं चाहिए फ्री बस सेवा। हमारी जेब में चाहे एक रुपया ही क्यों न हो, हम पैदल जायेंगे, हमें आलसी बनाने की जरुरत नहीं। हमें फ्री में कोई भी चीज नहीं चाहिए, हमें सिर्फ पीएम मोदी चाहिए। पीएम मोदी जिंदाबाद रहें, उनको हमारी भी उम्र लग जाए।
लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार तो कमल खिलेगा, क्योंकि भगवा लहरा रहा है, हर तरफ भगवा ही भगवा है। इस बार तो 400 पूरा ही करेंगे।
किन्नर कल्पना चाहती हैं कि पीएम मोदी एक बार फिर सरकार में आएं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में काफी काम हुए हैं। उनके आने से हमें बहुत सम्मान मिला है। कांग्रेस के शासन में जब हम रोड पर निकलते थे तो हमें गलत नजरों से देखा जाता था, हमारे ऊपर कमेंट किए जाते थे।
वहीं, सीएम केजरीवाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लड़ाई-झगड़ा लगवाते हैं। दिल्ली में बिजली, पानी, बस की मुफ्त सुविधाओं को लेकर भी वह हमलावर नजर आईं। दिल्ली से आम आदमी पार्टी की सरकार हट जाए, हम यही चाहते हैं।
मंगोलपुरी की रहने वाली किन्नर सना कहती हैं कि हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि इस बार भी मोदी सरकार आएगी। उन्होंने बहुत कुछ किया है। पिछले कई सालों में जो नहीं हो सका, वह पीएम मोदी के राज में हुआ। राम मंदिर का मुद्दा कई सालों से था, जिसे पीएम मोदी के कार्यकाल में पूरा किया गया। पीएम मोदी ने किन्नरों के लिए सोचा, इससे पहले की सरकार हमारे बारे में नहीं सोचती थी।
सुल्तानपुरी की माही किन्नर कहती हैं कि पीएम मोदी की सरकार में कई अच्छे काम हुए हैं, इसलिए हम उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं। किन्नरों को मोदी के राज में इज्जत मिल रही है।
नई दिल्ली 22 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होना है।गौरतलब है कि 1 जून को होने वाले मतदान का यह सातवां चरण इस लोकसभा चुनाव की वोटिंग का अंतिम चरण है। इसके बाद 4 जून को वोटों की गिनती प्रारंभ होगी।
सातवें चरण की जानकारी देते हुए चुनाव आयोग ने बुधवार को बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए कुल 2105 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सभी 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए चरण 7 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद 954 नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद अंतिम रूप से चुनावी मैदान में 904 उम्मीदवार शेष बचे हैं।
चुनाव आयोग ने बताया कि चरण 7 में पंजाब में 13 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से अधिकतम 598 नामांकन फॉर्म थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 13 संसदीय क्षेत्रों से 495 नामांकन थे। बिहार के जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक 73 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। इसके बाद दूसरे नंबर पर पंजाब के लुधियाना संसदीय क्षेत्र से 70 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
चुनाव आयोग के मुताबिक 7वें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 16 है। सातवें एवं आखिरी चरण में बिहार की 8 सीटों पर लोकसभा चुनाव होना है। चंडीगढ़ की 1 सीट पर, हिमाचल प्रदेश की चारों संसदीय सीटों पर लोकसभा का चुनाव होना है। झारखंड की 3 सीटों पर, ओडिशा की 6 सीटों पर व पंजाब की सभी 13 सीटों पर भी सातवें व अंतिम चरण में ही मतदान होना है। वहीं उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर भी अंतिम व सातवें चरण में चुनाव होगा।
दिल्ली 22 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली को मिलने वाला यमुना नदी का पानी रोक दिया है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने इसे चुनावी साजिश बताते हुए कहा कि दिल्ली सरकार इस विषय पर हरियाणा सरकार को पत्र लिखेगी। जरूरत पड़ने पर इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी जाएगी।
आतिशी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से जगह-जगह से पानी की शिकायत आनी शुरू हुई, खास तौर पर ऐसे इलाकों से जहां पहले कभी पानी की शिकायत नहीं आती थी। जांच करने पर पता लगा कि यमुना का पानी हरियाणा सरकार द्वारा रोका जा रहा है।
आतिशी ने बताया कि वजीराबाद में यमुना का स्तर सामान्य तौर पर 674 फीट होता है। अपने न्यूनतम स्तर पर यह 672 फीट तक चला जाता है। 11 मई से 21 मई तक लगातार हरियाणा ने धीरे-धीरे दिल्ली का पानी रोका। 11 मई को यमुना में पानी का स्तर 671.6 फीट पर था। तीन दिन तक 671.6 फीट पर बना रहा।
14 और 15 मई को यह 671.9 फीट पर रहा। 16 मई को घटकर 671.3 फीट पर आया। 17, 18, 19 मई को यह और नीचे आ गया। यहां पानी का जलस्तर 671 फीट पर आ गया। 21 मई को 671 फीट के भी नीचे आ गया। फिर यह 670.9 फीट पर रह गया।
आतिशी का कहना है कि यह शायद पहली बार है जब दिल्ली के वजीराबाद में यमुना जल स्तर इतना कम हुआ है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार 25 मई को दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली वालों को परेशान करने का षड्यंत्र रच रही है। साथ ही आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की सरकार को बदनाम करने का भी यह षड्यंत्र है।
उन्होंने कहा, “मैं दिल्ली के लोगों को सतर्क करना चाहती हूं कि आने वाले कुछ दिनों में 25 मई तक लगातार ऐसी नई-नई साजिश की जाएगी। दिल्ली के वोटरों को भ्रमित करने के लिए ऐसी साजिश की जा रही है।”
आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जितने वादे किए थे, उनसे अधिक कार्य किए हैं।
22.05.2024 – साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल अपने 64वां बर्थडे के मौके पर एक्टर को उनके फैंस और सेलेब्स खूब विश कर रहे हैं और एक्टर को मलयालम स्टार ममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारन समेत कई स्टार्स ने जन्मदिन की बधाईयां दी हैं. वहीं, इस खास मौके पर मलयालम स्टार की नई फिल्म एल2 : एंपुराण धांसू लुक भी सामने आया है.एल2 : एंपुराण मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है, यह साल 2019 में आई फिल्म लूसिफर का सीक्वेल है. इसे मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन डायेरक्ट किया है.
ऐसे में फिल्म एल2 : एंपुराण से सुकुमारन ने मोहनलाल का न्यू लुक पोस्टर शेयर किया है. फिल्म एल2 : एंपुराण में मोहनलाल कुरैशी अबराम के रोल में नजर आएंगे. एल2 : एंपुराण पैन इंडिया फिल्म है, जो मलयालम के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में भी रिलीज होगी.
फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2023 में शुरू हुई थी. यह फिल्म इस साल में ही रिली होने जा रही है.मोहनलाल का फिल्म एल2 : एंपुराण से न्यू धांसू लुक शेयर कर सुकुमारन ने लिखा है, हैप्पी बर्थडे लालेट्टा. वहीं, मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी ने लिखा है, हैप्पी बर्थडे डियर लाल.
रेसुक पुकुट्टी ने मोहनलाल को बर्थडे विश कर लिखा है, इंडियन सिनेमा के हर लवर के चहेते और एकमात्र मोहन लाल को जन्मदिन मुबारक .एक्ट्रेस शिवादा लिखती हैं, हैप्पी बर्थडे लालेटा. विवेक रंजीत ने लिखा है, जन्मदिन मुबारक जादूगर, महान थे, महान हो और महान रहोगे.
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपको बिजनेस के क्षेत्र में कुछ लोगों से मदद मिलेगी। दांपत्य जीवन में आपसी समझ और प्यार रिश्ते को और भी बेहतर बनायेंगे। आपका सामाजिक जीवन आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपको कोई नया आइडिया सूझेगा। स्टूडेंट्स को आगे बढऩे के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 1
वृष राशि-
आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिल सकते हैं। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दांपत्य रिश्ते में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आप कुछ नये विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। अचानक लाभ होने के योग हैं किसी अनुकूल संपर्क के कारण आप अतिरिक्त आय अर्जित करने में सक्षम होगें। मित्र और सहकर्मी आपके प्रयासों में आपका समर्थन करेंगे। आपको अपने कार्य क्षेत्र में असीम विजय मिलेगी। आज किसी की राय आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आ सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3
कर्क राशि-
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना सकती है। जीवन में तरक्की के नये रास्ते भी खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ हो सकती है। अपने कुछ खास काम निपटाने के लिए आपको अपने रूटीन में बदलाव करना पड़ सकता है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। अगर किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको सब कुछ अच्छी तरह से चेक कर लेना चाहिए।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 6
सिंह राशि-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। आपकी यात्राएं फलीभूत होंगीं आप अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ सैर सपाटे की योजनाएं भी बना सकते हैं। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिए आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है। आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं। धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 4
कन्या राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। बचपन के किसी दोस्त का आज फोन आ सकता है, बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हो सकते हैं। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल हो सकती है। आज आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 1
तुला राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर उन्हें अपने करियर में सफलता हासिल होगी। किसानों को अपने श्रम का अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक परिस्थितियों में पहले से बेहतर सुधार आयेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 7
धनु राशि-
आज आपका दिन शानादर रहेगा। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। ऑफिस के काम से किसी सहकर्मी के साथ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। घर बनवा रहे लोगों का काम आगे बढेगा। अपने काम को किसी नए तरीके से करने की योजना आप सोच सकते हैं। जीवनसाथी आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 9
मकर राशि-
आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जाएंगे। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपके काम में नयापन आयेगा। अपनों से नजदीकियां बढ़ाने का अवसर मिलेगा। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी, जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढऩे के योग हैं। लवमेट एक-दूसरे के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 1
कुंभ राशि-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। साथ ही आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको आनंद की अनुभूति होगी। आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आप किसी खास विषय पर उनसे बातचीत भी कर सकते हैं। आप बच्चों को कहीं घूमाने ले जाएंगे। आज कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 8
मीन राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। साथ ही आपकी अच्छी छवि निखर कर लोगों के सामने आएगी। समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिल सकता है। ऑफिस का काम समय पर पूरा हो सकता है। किसी दोस्त की मदद से आपके कुछ निजी काम पूरे होंगे। आपको आर्थिक रूप से लाभ की प्राप्ति हो सकती है। कुछ मामलों में आपको अधिकारियों से मदद मिल सकती है।
21.05.2024 – मॉडल टाउन अंधेरी वेस्ट, मुम्बई स्थित ‘मुक्ति कलचरल हब’ प्रेक्षागृह में पिछले दिनों मुम्बई की चर्चित समाचार पत्र मुम्बई ग्लोबल के संपादक व प्रकाशक राजकुमार तिवारी, मयूरी मीडिया नेटवर्क के पुनीत खरे और पार्थ कोटक द्वारा आयोजित ‘हिंदुस्तान रत्न अवार्ड समारोह बड़े धूम धाम से संपन्न हुआ। इस अवार्ड शो में सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में अभिनेत्री स्नेहा उल्लाल उपस्थित रही।
इस अवार्ड शो में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत किया। जिसमें अभिनेता सुरेंद्र पाल, शीबा आकाशदीप, पाखी हेगड़े, बॉलीवुड गायक अरविंदर सिंह, अंजुमन मुग़ल, आसिफ फरीदी (गायक और म्यूजिक कंपोजर) के नाम उल्लेखनीय हैं।
इस कार्यक्रम में नए कलाकारों, समाजसेवक, मेकअप आर्टिस्ट, नेता और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो में चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित रहे, सरस्वती देवी , डॉक्टर अजय सहाय, डॉक्टर मुकेश साहू माहेश्वरी, राज पांडेय, रामकुमार पाल, मिस्टर अभिजीत राणे, पायल परमानिक, डॉक्टर आर एस राजू और उत्तम भंसाली।
कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर रही सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर रितु गोयल, मोटिवेशनल स्पीकर ज्योति त्रिपाठी, शेर ए फज़ैन, अभिनेत्री और मॉडल शीबा शेख और निर्माता निर्देशक गणेश साहू।
इस अवॉर्ड समारोह में ‘हिंदुस्तान रत्न अवार्ड’ देकर, बिजनेसमैन संजय तिवारी, प्रोफेशनल सेलिब्रिटी मेकअप एंड हेयर आर्टिस्ट लता सोलंकी, इंटरनेशनल स्पिरिचुअल गुरु आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर प्रकाश टाटा, अभिनेता एडीएम पॉवर हीरो, अभिनेता राजीव सिंह, वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड होल्डर डॉक्टर एडी मानेक, गायक सूर्य प्रकाश दुबे, अभिनेता प्रिंस ग्रोवर, इंटरनेशनल मॉडल, मिस गुजरात अभिनेत्री दीपिका आर पाटिल, आज की न्यूज़ चैनल के चीफ एडिटर नासिर टांगले, लेखक और निर्देशक मिराल शाह, गायिका अभिनेत्री संस्कृति घोष चाइल्ड आर्टिस्ट और मॉडल वेदांश दिनकर शिंदे और लिज़ाना मालेक, हेयर एंड मेकअप आर्टिस्ट रेखा उपाध्याय, निर्माता विशाल भट्ट, नरेश रॉक्स (मार्केटिंग एंड प्रोमोशन) और एम जे अवॉर्ड की फाउंडर मोनिका सोनी को सम्मानित किया गया।
साथ ही साथ कुछ शख्सियतों को स्पेशल कैटेगरी में सम्मानित किया गया जिनमें राव साहब लोखंडे को बेस्ट बिजनेस मैनेजमेंट, ज़ैशा नैंसी को मिस परफेक्शनिस्ट, पूनम चोपड़ा को बेस्ट आइटम डांसर, कौशिक शाह और मुकेश तौलिया को बेस्ट बिजनेसमैन के नाम उल्लेखनीय हैं।
कार्यक्रम के दौरान कुछ मॉडल को उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट दिया गया जिनमें खुशबू कुमारी, प्रहवी पाठक, तहसीन खान, मेघा हेमदेव शामिल हैं और कुछ मॉडल को क्राउन और गिफ्ट से सम्मानित किया गया जिनमें मिस हिंदुस्तानी डायमण्ड विजेता रही मिस स्वाति सरोज, मिसेस हिंदुस्तानी डायमण्ड विजेता रही मिसेस रोमा सरकार, मिसेस हिंदुस्तानी गोल्ड विजेता रही मिसेस जयश्री पाटिल। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में
सहसंयोजक उत्तम भंसाली और रामप्रसाद शर्मा की अहम भूमिका रही। मुम्बई ग्लोबल के राजकुमार तिवारी देश के विभिन्न प्रदेशों और विदेशों में अवॉर्ड शो का आयोजन कर
नवोदित प्रतिभाओं, व्यवसाइयों व समाज सेवकों को प्रोत्साहित करते रहते हैं। मुम्बई ग्लोबल की ओर से आयोजित इस 20वें अवॉर्ड शो की विस्तृत चर्चा करते हुए राजकुमार तिवारी ने अपना विचार साझा किया और बताया कि इस तरह अवार्ड शो करने का उनका मुख्य उद्देश्य है, उन व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें उचित प्लेटफॉर्म मुहैया करना जो अपने अपने क्षेत्रों में अच्छा कार्य करते हुए समाज सेवा की दिशा में भी अग्रसर हैं।
रुद्रप्रयाग 21 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : केदारनाथ धाम में एक बार फिर से बाबा के गर्भगृह में दर्शन शुरू हो गया है। अब धाम पहुंचने वाले सभी भक्त मंदिर के गर्भ गृह में जाकर बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए फिलहाल वीआईपी दर्शन बंद रहेंगे।
जो भक्त चार्टर्ड फ्लाइट से केदारनाथ पहुंचेंगे, वो वीआईपी गेट से अंदर जा सकते हैं। घोड़े-खच्चर, हेलीकाप्टर, डंडी-कंडी और पैदल पहुंचने वाले भक्त लाइन में लगकर ही दर्शन करेंगे।
दरअसल, केदारनाथ धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। सोमवार को रिकॉर्ड 37 हजार से अधिक भक्तों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। अभी तक 3 लाख 20 हजार से अधिक भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं जो कि एक नया कीर्तिमान है।
भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर के गर्भ गृह में दर्शन बंद कर दिए गए थे, लेकिन तीर्थ पुरोहितों के विरोध के बाद मंदिर के गर्भगृह के दर्शन फिर से खोल दिए गए हैं। अब धाम पहुंचने वाले सभी भक्त बाबा केदार के गर्भगृह के दर्शन कर सकेंगे। हालांकि केदार धाम में अभी भी वीआईपी दर्शन बंद है।
मंदिर समिति वीआईपी दर्शन खोलना चाहती थी, लेकिन केदारनाथ पंडा समाज के विरोध के कारण मंदिर समिति ने फिलहाल वीआईपी दर्शनों पर रोक लगाई है। सभी भक्तों को लाइन में लगकर ही बाबा केदार के दर्शन होंगे।
दिन-प्रतिदिन धाम पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। प्रत्येक दिन दर्शन करने वाले तीर्थ यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को जहां 34 हजार से अधिक लोगों ने दर्शन किए, वहीं सोमवार को यह आंकड़ा 37 हजार पार हो गया।
अब कुछ दिनों बाद स्कूली छुटिटयां पड़ने वाली हैं। ऐसे में धाम पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है। केदारनाथ धाम में हेलीपैड से लेकर मंदिर तक यात्रियों की लंबी कतार लगी हुई है।
नई दिल्ली 21 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : आप से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में मारपीट मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस ने एसआईटी गठित किया है। इस मामले की अब तक जांच कर रही उत्तरी जिले की एडिशनल डीसीपी अंजिथा चिपियला ही एसआईटी की अगुवाई करेंगी। एसआईटी में अंजिथा के अलावा तीन इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इनमें सिविल लाइन थाने के एसएचओ भी हैं, जहां केस दर्ज है। एसआईटी की टीम समय-समय पर जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को देगी।
बता दें कि एसआईटी इस मामले में हर लिंक को जोड़ने की कोशिश करेगी। सबसे पहले पुलिस विभव के मोबाइल डेटा को रिट्रीव करने की कोशिश में है। वहीं, पुलिस ने रविवार शाम को सीसीटीवी का डीवीआर जब्त किया था। इसके जरिए उसकी कोशिश हैं कि वो सीसीटीवी के ब्लैंक पार्ट को निकाल सकेगी। इससे पहले पुलिस ने मालीवाल से मारपीट के आरोपी को विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस बाद में विभव को सीएम हाउस भी लेकर गई थी, जहां सीन रीक्रिएट किया गया। पुलिस विभव को उस ड्राइंग रूम में भी लेकर पहुंची, जहां मालीवाल से मारपीट का आरोप है।
आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम आवास में उनके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। उन्होंने ये आरोप केजरीवाल के करीबी विभव कुमार पर लगाए हैं। पार्टी के नेता संजय सिंह ने बाद में बताया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वाति मालीवाल के साथ हुई घटना को संज्ञान में लिया है और वो इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे। संजय सिंह ने बताया था कि स्वाति मालीवाल सोमवार को सीएम केजरीवाल से मिलने आई थीं। वो ड्रॉइंग रूम में इंतजार कर रही थीं। तभी विभव कुमार वहां पहुंचे और उन्होंने स्वाति मालीवाल के साथ अभद्रता की।
इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस ने बताया था कि स्वाति मालीवाल सिविल लाइन्स थाने आई थीं और सीएम हाउस में मुख्यमंत्री केजरीवाल के पर्सनल स्टाफ के एक सदस्य पर मारपीट का आरोप लगाया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
स्वाति मालीवाल से मारपीट करने के आरोपी विभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। बीती 18 मई तो तीस हजारी कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था। उन्हें शनिवार दोपहर को हिरासत में लिया गया था। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बाद शाम 4.15 बजे अरेस्ट कर लिया गया था। तीस हजारी कोर्ट में उन्होंने अंतरिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था।
21.05.2024 (एजेंसी) – जूनियर एनटीआर का नाम दक्षिण भारतीय सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल है, जिनकी फिल्मों का इंतजार हिंदी पट्टी के दर्शक भी बेसब्री से करते हैं। एनटीआर अपने 41वां जन्मदिन के खास मौके पर उनके प्रशंसकों को बड़ा तोहफा मिला है।
दरअसल, एनटीआर के जन्मदिन पर उनकी नई फिल्म का ऐलान हो गया है, जिसके लिए उन्होंने सालार के निर्देशक प्रशांत नील के साथ हाथ मिलाया है।वे फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स कर रहा है। फिल्म की शूटिग अगस्त, 2024 में शुरू होगी।
यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसे हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर साझा किया। इसके साथ उन्होंने एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं। शूटिंग अगस्त 2024 से शुरू होगी। एक पावरहाउस प्रोजेक्ट के लिए खुद को तैयार करें।
वर्तमान में, जूनियर एनटीआर अपनी अगली एक्शन फिल्म देवरा: चैप्टर 1′ की रिलीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में सैफ अली खान, जान्हवी कपूर और प्रकाश राज समेत कई अन्य कलाकार भी हैं। दो भाग वाली इस फिल्म का पहला भाग तटीय भूमि पर आधारित है।
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी। आज रास्ते पर किसी वृद्ध की मदद करने का मौका मिलेगा। आज आपको बेहद खुशी मिलेगी। आज बच्चे आपसे किसी निर्णय में आपकी राय मागेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा, जिससे समय रहते अपने कार्यों को पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। वकालत पढ़ रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 7
वृष राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। आज लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा जो आपके लिए मददगार साबित होगा। होटल के कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। आज परिवार के लोगों के साथ तालमेल बनेगा। इस राशि के जो लोग गाने के शौकीन है, उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है। किसी शो में गाने का ऑफर आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होगा, जिससे आपको खुशी होगी। आज आप काम करने के नए तरीको पर विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपके कार्यक्षमता को देखकर लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। आज लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। आज आप परिवार के साथ शॉपिंग करने जाएंगे। आज आपकी व्यापारिक योजनायें सफल रहेंगी। आज आपको रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। आज आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 7
कर्क राशि:
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुये धन लाभ से आज अपनी जरुरत का सामान खरीदेंगे। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टी में कोई नयी जिम्मेदारी मिलेगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में पदोन्नति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी, रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 9
सिंह राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का कार्य कर रहे है, उन्हें उम्मीद से अधिक फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 4
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आज आप घर के लिए सामान की खरीददारी करने मार्केट जाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 5
तुला राशि:
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव लोगों को काफी पसंद आयेगा। आज आप अपने खर्चे पर नियंत्रण लगाने का प्लान बनायेंगे। आज आपको बेवजह किसी बात को लेकर ज्यादा सोच विचार करने से बचना चाहिए। आज आप व्यस्त दिनचर्या के वावजूद भी अपने लिए समय निकाल लेंगे। जीवनसाथी आज आपको कोई सरप्राइस देंगे। बच्चे आज खेल-कूद में व्यस्त रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से आप काफी खुश नजर आएंगे, घर पर पार्टी करने का मन बनाएंगे। काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा। आप ऑफिस से घर आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों के लिए आज का समय अनुकूल रहने वाला है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 4
धनु राशि:
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नए नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको सफलता मिलने वाली है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज ऑफिस में किसी कार्य की जिम्मेदारी आपको दी जाएगी, आप उसे पूरा करने में सफल होंगे।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 9
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। इस राशि के जो जिम ट्रेनर है उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आज आप दोस्त से अपने मन की बात शेयर करेंगे, वह आपकी बातों को अहमियत देंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3
मीन राशि:
आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। आप ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो भविष्य में आपकी मदद करेंगे। आज अपने महत्वपूर्ण काम को पूरा करने में सफल होंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप व्यापार को बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे।
नई दिल्ली 20 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांचवे चरण के तहत मतदान वाली सीटों के मतदाताओं से वोट जरूर करने का आग्रह करते हुए मतदान का नया रिकॉर्ड बनाने की अपील की है। उन्होंने इस चरण के सभी मतदाताओं खासकर महिला और युवा वोटरों से लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हिंदी, अंग्रेजी और विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में मतदाताओं से वोट करने की अपील करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपना वोट जरूर डालें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। महिला और युवा वोटरों से मेरी यह विशेष अपील है कि लोकतंत्र के इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।”
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत देश के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 49 लोकसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा में विधानसभा चुनाव के तहत राज्य की 35 विधानसभा सीटों पर भी मतदान हो रहा है।
पांचवें चरण के तहत लोकसभा की जिन सीटों पर चुनाव हो रहा है उन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं स्मृति ईरानी सहित कई अन्य महत्वपूर्ण एवं दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।
नई दिल्ली 20 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांचवें चरण के मतदान के बीच लोगों से वोट देने की अपील की है। खड़गे ने मतदाताओं से कहा कि लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखना है तो मतदान जरूर करना है।
सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ईवीएम पर बटन दबाने से पहले याद करें कि हमें प्रेम और भाईचारे के लिए वोट डालना है, नफरत के लिए नहीं।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बेरोजगारी व महंगाई के खिलाफ वोट डालना है। अपने मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए वोट डालना है, अधिकारों को छीनने वालों के लिए नहीं।
वोट डालने की अपील करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि न्याय के लिए वोट डालना है, अन्याय व अत्याचार के लिए नहीं। लोकतंत्र के लिए वोट डालना है, तानाशाही के लिए नहीं। 49 लोकसभा सीटों पर जो 8 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाता अपने वोट के अधिकार का उपयोग करेंगे वो युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय के एजेंडे पर वोट करेंगे।
खड़गे ने कहा कि आपके हाथ से जब ईवीएम का बटन दबेगा, तानाशाही की डोलती कुर्सी को एक और धक्का लगेगा और लोकतंत्र को शक्ति मिलेगी। पहली बार वोट करने वाले मेरे युवा साथियों का बहुत-बहुत स्वागत है।
इसमें उनकी ऐतिहासिक जिम्मेदारी है। चार चरण के रुझान यही कहते हैं कि हुकुमशाह की विदाई पक्की है। आज विदाई की ओर पांचवा कदम है।
उन्होंने कहा कि 4 जून से एक नई शुरुआत, क्योंकि हाथ बदलेगा हालात।
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी है। 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय सीटों पर वोटिंग चालू है। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है।
भोपाल 20 May,
(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज घोटाला मामले की जांच कर रहे सीबीआई अफसर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है। CBI निरीक्षक राहुल राज 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। मामले में एजेंट सचिन जैन को भी किया गिरफ्तार किया गया है। राहुल राज ने सही रिपोर्ट पेश न करने के एवज में रिश्वत मांगी थी। इंदौर नर्सिंग कॉलेज संचालक समेत कई आरोपी हिरासत में लिए गए हैं।
दरअसल हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने इंदौर, भोपाल, रतलाम में ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की। इस बीच रिश्वत देने पहुंचे मलय नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन और प्रिंसिपल समेत CBI निरीक्षक को टीम ने भोपाल के आंचल अपार्टमेंट से धरदबोचा। राहुल राज के घर से तलाशी में 7 लाख 88 हजार रुपए नकद और 100-100 ग्राम के सोने के बिस्किट भी मिले हैं।
सीबीआई ने इस घोटाले में आरोपी दलाल सचिन जैन और रिश्वत देने वाले करीब 12 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। CBI ने 13 आरोपियों में से 9 को अरविंद कुमार शर्मा की CBI स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। चार आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी को 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।
नई दिल्ली 20 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है।
पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी समेत कई महत्वपूर्ण नेता व केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।
राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। स्मृति ईरानी अमेठी से मैदान में हैं। उनके सामने कांग्रेस के केएल शर्मा हैं। वहीं मुंबई से पीयूष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं।
5वें चरण में जिन 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है उनमें बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस चरण में मुंबई, ठाणे, लखनऊ जैसे नगरों में मतदान हो रहा है।
मतदान प्रातः 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। पांचवें चरण में 8|95 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिला और 5409 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं। लगभग 9.47 लाख अधिकारी, 94,732 मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं।
चरण 5 के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के 7.81 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 24,792 मतदाता और 7.03 लाख दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता हैं। इन्हें अपने घर से ही मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है।
मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन दिए जाने से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए कुल 2000 उड़नदस्ते (फ्लाइंग स्क्वॉड), 2105 स्थाई (स्टेटिक) निगरानी टीमें, 881 वीडियो निगरानी टीमें और 502 वीडियो देखने वाली टीमें निगरानी रख रही हैं।
कुल 216 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियां और 565 अंतरराज्यीय सीमा चौकियां शराब, नशीली दवाएं (ड्रग्स), नकदी और मुफ्त वस्तुओं के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है।
चुनाव आयोग के मुताबिक गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया युक्त स्थान (शेड), शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध हैं।
आयोग ने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान केंद्रों पर आने तथा जिम्मेदारी और गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है। लोकसभा चुनाव 2024 के शुरुआती चार चरणों में अब तक लगभग 66.95 प्रतिशत मतदान हो चुका है। चल रहे आम चुनावों के पहले चार चरणों के दौरान लगभग 45 करोड़ 10 लाख व्यक्ति मतदान कर चुके हैं।
बचे हुए इन 3 चरणों का मतदान 1 जून तक चलेगा और वोटों की गिनती 4 जून, 2024 को होगी। आम चुनाव के पहले चार चरणों में 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 379 लोक सभा संसदीय क्षेत्रों (पार्लियामेंटरी कंस्टीचुएंसीज- पीसीएस) के लिए मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है।
रांची 20 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.68 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार चतरा में 11.43 प्रतिशत, हजारीबाग में 12.04 प्रतिशत और कोडरमा में 11.56 प्रतिशत मतदाताओं ने सुबह नौ बजे तक वोट डाल दिए हैं। गांडेय विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में अब तक 10.37 प्रतिशत वोटरों ने मत डाले हैं।
हज़ारीबाग लोकसभा के कटकमदाग प्रखंड के कुसुंभा गांव में लोगों ने सुबह नौ बजे तक एक भी वोट नहीं डाला है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, गांव का कोई भी व्यक्ति वोट नहीं देगा। यहां मतदान शुरू कराने के लिए अब तक किसी अधिकारी ने कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।
इन तीनों लोकसभा सीटों पर कुल 6,705 बूथ बनाए गए हैं, जहां अब तक शांतिपूर्ण मतदान की खबर है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार वेबकास्टिंग के जरिए मतदान प्रक्रिया पर खुद निगरानी रख रहे हैं।
इन तीनों लोकसभा सीटों पर 58 लाख 34 हजार 618 मतदाता हैं, जो ईवीएम पर कुल 54 प्रत्याशियों की किस्मत लिखेंगे। इसके अलावा गांडेय विधानसभा सीट के उपचुनाव में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन सहित 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
हाल ही में देवरा’ के मेकर्स ने ऐसा ऐलान किया था कि 19 मई को इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया जाएगा. अपना वादा निभाते हुए मेकर्स ने इसका फर्स्ट सॉन्ग रिलीज कर दिया है. इस गाने का टाइटल फियर सॉन्ग’ है. वीडियो में जूनियर एनटीआर को मैन ऑफ मासेस’ के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया है. उनका मासी अवतार देखने को मिल रहा है.एनटीआर का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. हाथ में हथियार लिए वो मार-धाड़ करते नजर आ रहे हैं.
उनका लुक स्वैगी लग रहा है और वो अकेले ही ढेर सारों लोगों पर भारी पड़ रहे हैं. इस गाने के लिरिक्स मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं और अनिरुद्ध ने इसे कंपोज किया है और उन्होंने ही इसे अपनी आवाज दी है. साथ ही वो वीडियो में भी दिखे हैं.
इस सॉन्ग वीडियो में वो एनर्जेटिक और स्वैगी दिख रहे हैं.इस वीडियो के सिनेमैटिक एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए मेकर्स ने अच्छा काम किया है. वीडियो में, जो सीन दिख रहे हैं उनका देखने का अनुभव बढिय़ा लग रहा है. ये फिल्म काफी लंबे समय से सुर्खियां का हिस्सा बनी हुई है.
फैन्स इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, ये इंतजार अभी थोड़ा लंबा है. ये पिक्चर इसी साल 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.देवरा’ को कोरतल्ला शिवा डायरेक्ट कर रहे हैं. ये एक पैन इंडिया फिल्म है. साउथ से जहां इसमें एनटीआर को कास्ट किया गया है तो वहीं हिन्दी ऑडियंस को अट्रैक्ट करने के लिए, साथ ही इस फिल्म को और भी बड़ा बनाने के लिए इसमें सैफ अली खान को भी लिया गया है.
सैफ इस फिल्म में निगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं. जान्हवी कपूर देवरा’ की फीमेल लीड हैं. वो एनटीआर के अपोजिट दिखने वाली हैं. ये इस साल रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों से एक है. मेकर्स ने इसपर खूब पैसा खर्च किया है. रिपोर्ट के अनुसार इसका बजट 300 करोड़ रुपये है.
आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती है जिसे आप किसी की सहायता से सुलझा लेंगे। परिस्थितियों को गुस्से में हल न करें, धैर्य रखेंगे तो सब जल्दी ही ठीक हो जायेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। महिलाएं आज रसोईघर में व्यस्त रहेंगी।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 1
वृष राशि:
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो फायदा होगा। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आज आप लेनदेन में सावधानी रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जाएंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका कोई दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 5
कर्क राशि:
आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभाव बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 8
सिंह राशि:
आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा। साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। जो लोग आपके विरोधी हैं आज ऑफिस में के काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा, ट्रांसफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढिय़ा रहेगा। आज घर परिवार की बातों को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जाएंगे।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 7
कन्या राशि:
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। मित्रों के साथ मनोरंजन का मौका मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी के सेल-परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर तुरंत अमल करें। लाभदायक योग बन रहे हैं। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक- 2
तुला राशि:
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज स्टूडेंट अपनी योग्यता से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी भी काम को जल्दी पूरा करने की सोच रखें। अगर किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं तो उससे संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। बाहर की मसालेदार चीजों को खाने से बचें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। किसी काम के लिए आज आप कई बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, हालांकि आपकी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम भी मिलेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लवमेट एक-दूसरे के लिए उचित सामंजस्य और सहयोग की भावना रखें। आज आपका अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। आज आप कुछ जरूरी काम टाल भी सकते हैं। जायदाद से जुड़े कामकाज में सावधानी रखने की जरूरत है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5
धनु राशि:
आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे, इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारि के किसी सदस्य को बढ़ी उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा7 नए प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 7
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। घर के कामों में आपका पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला शांति से लें। आज बातचीत करने में मधुरता रखें तो आपके लिए अच्छा है। आज आपके किसी उच्चअधिकारी से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आपका कोई नया काम शुरू हो सकता है। अगर किसी वजह से उलझन बनी हुयी है तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के बाद भी कुछ समय वरिष्ठ और अनुभवी लोगों के साथ बिताएंगे। आज आपको कई जानकारियां मिलेंगी। आप नई चीजें सीखेंगे। दांपत्यजीवन में खुशहाली होगी। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 9
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिये खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज किसी समारोह में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है जिसे आप बखूबी पूरा भी करेंगे। धैर्य से काम लेंगे तो काम में आसानी होगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके लिये हितकर साबित होगी। अचानक धन लाभ होने की उम्मीद है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5
मीन राशि:
आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में दौड-धूप करेंगे। इस राशि के छात्र जो तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता जल्द मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। बिजली व्यापारियों को आज अधिकतम लाभ होगा। आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखना आवश्यक रहेगा।
19.05.2024 (एजेंसी) – तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म देवरा: पार्ट वन के बहुप्रतीक्षित पहले सिंगल का टीजर जारी किया है, जिसका नाम फियर सॉन्ग है. इस गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने गाया है. यह दमदार ट्रैक आज 19 मई को आरआरआर स्टार के 41वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रिलीज किया जाएगा.20 मई को जूनियर एनटीआर अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे.
उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मेकर्स ने आज 19 मई को सिंगल फियर सॉन्ग रिलीज करने का फैसला किया है. हालांकि, उम्मीदों को आसमान पर रखते हुए, जूनियर एनटीआर ने खुद गाने से एक धमाकेदार प्रोमो साझा किया है. इसके अलावा, झलक में अनिरुद्ध रविचंदर को गीत गाते हुए भी दिखाया गया है.
एनटीआर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर टीजर साझा करते हुए लिखा, 19 मई से फियर सॉन्ग…देवरा. 14-सेकंड के प्रोमो में जूनियर एनटीआर को देवरा के किरदार को दिखाया है, जो समुद्र में अपनी सेना के साथ नजर आ रहे हैं. प्रोमो में रॉकस्टार अनिरुद्ध की भी झलक दिखाई गई है. क्लिप का अंत अंधेरी रात में समुंद्र के किनारे खड़े देवरा के साथ होती है.
इससे पहले एनटीआर के खून से सने हाथ वाला एक नया पोस्टर साझा किया गया था, जिससे गाने की रिलीज के लिए उत्साह और बढ़ा दिया था.कोराताला शिवा की निर्देशित देवरा दो भागों में रिलीज होगी. पहला भाग , जिसका नाम- देवरा: भाग 1 है, 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म में जूनियर एनटीआर के अलावा जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान भी हैं.
वहीं, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नारायण और कलैयारासन सहायक कलाकारों का हिस्सा हैं.जूनियर एनटीआर के किरदार की बात करें तो वो देवराजू उर्फ देवरा की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जबकि सैफ और जान्हवी क्रमश: भैरा और थंगम के रूप में दिखाई देंगे. युवासुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर की आवाज सुनने को मिलेगा.
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका ध्यान केवल और केवल अपने काम के प्रति रहेगा, इसके लिए आप कठोर परिश्रम भी करने के लिए तैयार रहेंगे। आप ज्यादा लोगों से जुड़े रहेंगे, लोग भी आपकी सहायता करने के लिए तत्पर रहेंगे। सरकार अथवा उच्च अधिकारियों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। आज आपका मनोबल बढ़ा रहेगा जिससे आप अपने लक्ष्य को जल्द हासिल कर पाएंगे। नए कार्यो से लाभ मिलने में थोडा टाइम लग सकता है, लेकिन अच्छा लाभ मिलेगा। सेहत संबंधी परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी कम्यूनिकेशन की क्षमता दूसरो को प्रभावित करेगी, जिससे आपको फायदा होगा। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगा। बिजनेस में अचानक फायदा होगा और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा आज आप ऑनलाइन कुछ आर्डर कर सकते हैं। वेब डिजाईनर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है, रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 1
मिथुन राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन है। आज सोचे हुए काम करने के लिए और अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी रुके हुए काम को पूरा करने में किस्मत का साथ मिलेगा। आज आपको अपने गुण और काम के वजह से सम्मानित किया जाएगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है आज जो जिम्मेदारी मिलेगी उसे पूरा करने में सक्षम रहेंगे। घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। सेहत एकदम बढिय़ा रहेगा।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपके सामने जो भी कठिन मामले हैं, उन पर बातचीत कर सकते हैं। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, आने वाले दिनों में आपको उतना ही फायदा होगा। आपका पूरा ध्यान अपने महत्वपूर्ण कामों पर रहेगा। कई तरह की जिम्मेदारी वाले काम आपके सामने रहेंगे। अचानक कोई खास काम आपके दिमाग में आ सकता है। आज स्टूडेंट्स मैथ्स के विषय में अपने भाई की मदद ले सकते हैं जिससे उन्हें काफी हेल्प मिलेगी। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे, साथ में डिनर करने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 3
सिंह राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। संतान पक्ष से मन को संतोष मिलेगा। जो लोग नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या नौकरी में नए अवसर खोज रहे हैं उनके लिए अनुकूल समय है। आज किसी काम को लेकर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। आज आपको जो भी बेहतर परिणाम हासिल होंगे उसमें आपकी योग्यता और दूर दृष्टि की प्रमुख भूमिका होगी।जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे, रिश्ते में मधुरता आयेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 7
कन्या राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में कुछ कार्यों की जिम्मेदारी आपको दी जायेगी, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आप जितना ही मेहनत करेंगे, आपको उतना ही लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शिक्षकों से बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आयेगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4
तुला राशि-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सकारात्मक सोच व संतुलित दृष्टिकोण से आप असंभव कार्यों को भी संभव कर पाएँगे। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता पाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता के योग भी बने हुए हैं। कारोबार और करियर संबंधी समस्याओं का निवारण हो जाएगा, कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। फैशन डिजाइनिंग में रुचि रखने वाले जातकों को बढिय़ा ऑर्डर मिलने से खुशी होगी।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 8
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन कुछ उलझन में रहेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ बातों को शेयर करने से सब ठीक हो जाएगा। आज जल्दबाजी में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें, इसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। दोस्ती के रिश्तों में और प्रगाढ़ता आएगी। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, जिससे रुके हुये कार्यों को पूरा करने में भी सफल होंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- मैहरुन
शुभ अंक- 6
धनु राशि-
आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। सार्वजनिक एवं प्रोफेशनल कार्यों में अनुकूल संयोग बनेगे। किसी समस्या को दूर करने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर विचार विमर्श करेंगे। हर काम समय पर पूर्ण होने से आनंद का अनुभव होगा। धन की कमी दूर होने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। जो मल्टीनेशनल कंपनी में जुड़े हैं ऐसे जातकों के लिए आज का दिन प्रगतिकारक दिखाई दे रहा है आप किसी नए कार्य की योजना बनायेंगे, जिससे अधिक धन लाभ मिल सकता है। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थल पर जाएंगे।
शुभ रंग- पिच
शुभ अंक- 9
मकर राशि-
आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। आपके लिए आय के नए द्वार खुलने की संभावना है। छात्रों को शिक्षा में आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। आपके घर में सुख शांति का माहौल बनेगा। आपकीआध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले किये गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। जमीन संबंधी कार्य में पैसा लगाने से फ़ायदा मिल सकता है। कामकाज में भी उत्साह बने रहने के संकेत हैं। व्यावहारिक ज्ञान का स्तर उच्च रहेगा।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। घर की सफाई अथवा नवीनीकरण के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आप अपनी कार्यक्षमता को दूसरों के आगे साबित कर पाने में सफल होंगे। पिता व गुरुजनों से सम्मान प्राप्त होगा।व्यापारिक वर्ग की निराशा आशा में परिवर्तित होगी, नये-नये प्रोजेक्ट मिलेंगे। आज विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं या फिर काम के सिलसिले में भी आपको वहां बुलाया जा सकता है। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 8
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहद ख़ास पल लेकर आया है। भाई व माता से सहयोग मिलेगा, आपका पराक्रम बढ़ेगा। सहकर्मियों के सहयोग से कार्य को निर्धारित समय में संपन्न करेंगे। खान-पान का उचित ध्यान रखें। इस राशि की महिलाओं को आज शॉपिंग में अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। आज आप अपने घर के साफ सफाई में व्यस्त रहेंगे। जमीन जायदाद संबंधी मामले आपके पक्ष में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
19.05.2024 – पश्चिम बंगाल की धरती से जुड़ी अभिनेत्रियों में अपर्णा सेन, इंद्राणी मुखर्जी, सुमिता सन्याल, शर्मिला टैगोर, तनुजा, राखी, मौसमी चटर्जी, मुममुन सेन, राइमा सेन, सुष्मिता सेन,तनुश्री दत्ता और रिंकू घोष (दुर्गेशनंदिनी) जैसी अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में अपने अभिनय प्रतिभा के बदौलत बंगाल का नाम रौशन किया और सिने दर्शकों के दिलोदिमाग़ में छाई रहीं। इन नामों के साथ अब एक नाम और जुड़ गया है नवोदित अभिनेत्री अदिति मुखर्जी का। अदिति मुखर्जी बतौर अभिनेत्री और मॉडल मायानगरी मुम्बई में अपनी नई पारी की शुरुआत कर बॉलीवुड में दस्तक देने वाली है।
अदिति मुखर्जी मूल रूप से जमशेदपुर (झारखंड) की रहने वाली है और उनका परिवार कलकत्ता से संबंधित है। अदिति ने बीटेक इन बायो टेक्नोलॉजी लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण किया है और कुछ वर्षों तक आईटी सेक्टर में काम किया है। अदिति के मन में हमेशा अभिनय करनी की इच्छा रही इसलिए अपने सपनों को उड़ान देने के लिए वह मुंबई आ गई। मुम्बई में वह विज्ञापन फिल्मों में काम कर रही है। अदिति मुखर्जी को अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बेहद पसंद है।
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान से भी वह काफी प्रभावित है। मॉडलिंग और अभिनय में वह अपनी अलग छवि बनाना चाहती है। बचपन में अदिति ने क्लासिक म्यूजिक सीखा है। बांग्ला फिल्म देखना भी अदिति को अच्छा लगता है। अभिनेता उत्तम कुमार, अभिनेत्री अपर्णा सेन और सुचित्रा सेन इनके पसंदीदा कलाकार हैं। अदिति वेबसीरिज, फिल्म और म्यूजिक वीडियो में काम कर रही है और आगे इसी में अपना कैरियर बनाना चाहती है। अदिति मुखर्जी को इमोशनल और रोमांटिक भूमिकाएं अच्छी लगती है।
वह अपने काम के प्रति लगनशील और मेहनती है। म्यूजिक सुनना, ट्रेवलिंग और फिल्में देखना पसंद है। हालिया रिलीज फिल्म ‘लापता लेडिस’ की पटकथा और अभिनय कला अदिति को बेहद पसंद आई है।
फिल्म जगत में संघर्षशील नवोदित अभिनेत्रियों की समस्यायों की विस्तृत चर्चा करते हुए अदिति मुखर्जी कहती हैं “लड़कियों को वैसे तो हर क्षेत्र में किसी ना किसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता ही है इसलिए परिस्थितियों का सामना करने के लिए स्ट्रांग होना जरूरी है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। यदि हम लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए तो हार नहीं माननी चाहिए। मंजिल तक पहुंचने के लिए हिम्मत, विश्वास व लगन के साथ कर्मपथ पर रहना चाहिए।”
नई दिल्ली ,18 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट और बदसलूकी के मामले में दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहयोगी विभव कुमार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी।
स्वाति मालीवाल मामले को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा लगातार आमने-सामने है। मामले में एफआईआर के बाद दिल्ली एम्स में स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि मालीवाल के बाएं पैर और दाईं आंख के नीचे चोट के निशान हैं।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालिवाल का आरोप है कि जब वह मुख्यमंत्री आवास पर अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए गई थी तो इस दौरान उनका पीए विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए मारपीट की थी।
विभव ने अपनी गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस को एक मेल भेजा था। उसने मेल में कहा था कि वह जांच में पहले से ही सहयोग कर रहा है, जबकि उसे पुलिस से कोई नोटिस नहीं मिला है।
विभव ने मेल में लिखा है कि अधोहस्तारक्षित को मीडिया के माध्यम से यह ज्ञात हुआ है कि सिविल लाइन्स थाने में एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें अधोहस्तारक्षित को आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।
यद्यपि अधोहस्तारक्षित को अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है, फिर भी वह स्पष्ट रूप से यह बयान देता है कि वह जांच में सहयोग करने को तैयार है और मामले के जांच अधिकारी द्वारा जब भी उसे बुलाया जाता है, वह जांच में शामिल होने के लिये तैयार है।
विभव ने इस मेल में मालीवाल के खिलाफ अपनी ओर से की गई शिकायत का भी उल्लेख किया गया है। उसने मेल में लिखा कि अनुरोध है कि शिकायत को रिकॉर्ड पर दर्ज किया जाये और कानून के मुताबिक उसकी जांच-पड़ताल की जाए।
मालीवाल ने पुलिस से शिकायत की है कि वह 13 मई को केजरीवाल से मिलने उनके सरकारी आवास पर गई थीं। वहां उनके निजी सचिव विभव ने उनके साथ बदतमीजी की, उन्हें चेहरे, छाती और शरीर के निचले हिस्से तक मारा। उनकी चिकित्सीय जांच भी कराई गई है और पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान भी दर्ज कराया है।
छपरा 18 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि पिछले चुनाव में बिहार के लोगों ने 40 सीटों में से 39 सीट एनडीए को दी थी, लेकिन मोदी सरकार ने बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने इस दौरान अपने बिहार के 17 महीने के कार्यकाल में कई वादे पूरा करने की भी बात कही।
छपरा में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तो यहां के निवर्तमान सांसद और भाजपा के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी कहने लगे हैं कि मोदी जी का चेहरा देखकर वोट दें।
तेजस्वी ने रूडी को असफल सांसद बताते हुए कहा कि आखिर मोदी जी को क्यों वोट दें? उन्होंने कहा कि मोदी जी ने बिहार के लिए किए कोई भी वादे पूरे नहीं किये। न विशेष पैकेज दिया और न ही पटना विश्वविद्यालय को नेशनल विश्वविद्यालय का दर्जा दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने बिहार और सारण के लिए क्या किया कि लोग उन्हें वोट दे। पांच किलो अनाज मुफ्त में केवल दे रहे हैं, भाजपा के नेता उसी की चर्चा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो 10 किलो अनाज मुफ्त दिया जाएगा।
तेजस्वी ने राजद के घोषणा पत्र को दिखाते हुए कहा कि पिछले समय बिहार में 17 महीने सरकार में रहे और 2020 विधानसभा चुनाव में किये वादे को पूरा किया। पांच लाख नौकरियां दी गईं।
उन्होंने पत्रकारों के यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि राम हृदय में रहते हैं। सभी के मन में राम हैं। उनसे हमें सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।
इससे पहले तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से भी मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “दस साल किसान कंगाल, दस साल युवा-छात्रा बेहाल, दस साल तरक्की फटे-हाल, दस साल प्रगति का बुरा हाल, दस साल भाजपा मालामाल, दस साल फैलाया महा-जाल, दस साल बर्बाद भविष्य-काल, दस साल उम्मीदों का इंतकाल, दस साल भाषणों का भंवर-जाल और दस साल व्यापारियों का जी का जंजाल।