Google Map पर रास्ता देखना पर्यटकों को पड़ा महंगा

जाना था कहीं ओर..पहुंच गए नदी में

नई दिल्ली 25 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हैदराबाद के कुछ पर्यटकों की टोली को गूगल मैप द्वारा बताए गए रास्ते पर चलना महंगा पड़ गया। उनकी एसयूवी एक नदी में जा गिरी। यह घटना केरल के कोट्टायम जिले के कुरुप्पन्थरा क्षेत्र में शनिवार सुबह घटी है। इस कार में तीन पुरुष और एक महिला बैठे थे और वे अलाप्पुझा जा रहे थे।

पर्यटकों को हालांकि इस घटना में कोई चोट नहीं आई। समय पर पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बचा लिया। लेकिन, कार पूरी तरह से धारा में डूब गई और उसे निकालने की कोशिशें जारी हैं। जैसे ही कार के नदी में गिरने की सूचना मिली कि पास ही गश्ती पर तैनात पुलिस और स्थानीय लोग पर्यटकों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

इस साल की शुरुआत में तमिलनाडु के गुडलूर में गूगल मैप्स की गलती के कारण एक कार सीढि़यों पर फंस गई थी। यह घटना तब हुई थी जब दोस्तों का एक समूह कर्नाटक लौट रहा था। उन्हें Google मैप द्वारा क्वार्टर होते हुए एक सीढ़ी की तरफ का रास्ता दिखाया गया। हालांकि, वहां कोई रास्ता नहीं था।

**************************

Read this also :-

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

पहले लाल बत्ती में घूमते थे माफिया : पीएम मोदी

दंगों को यूपी की पहचान बना दिया था

गाजीपुर 25 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के गाजीपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पहले माफिया लाल बत्ती में घूमते थे। दंगों को यूपी की पहचान बना दिया गया था।

इसका नुकसान व्यापारियों- कारोबारियों को होता था। सपा ने माफियाओं को पाला-पोसा, टिकट दिया। पहले यहां विरोधियों को खुलेआम गोलियों से भून दिया जाता था। सपा की सरकार में हर महीने 2-3 दंगे होते थे। इसका नुकसान गरीबों को होता था।

इंडी गठबंधन वालों ने गाजीपुर के साथ विश्वासघात किया है। आजादी के बाद कांग्रेस ने कसम खा ली थी कि इस क्षेत्र का विकास नहीं करेगी। यहां के लोग गरीबी में घुट-घुट कर जीने को मजबूर रहे। सपा और कांग्रेस में कुछ आदतें मिलती हैं। पहला परिवारवादी, दूसरा जातिवादी और तीसरा भ्रष्टाचार। कांग्रेस ने हमारी सेना के जवानों का मखौल उड़ाया था। उन्हें मूर्ख बनाने का भरसक प्रयास किया था।

2013 में भाजपा ने मुझे पीएम पद का प्रत्याशी बनाया तो मैंने वन रैंक वन पेंशन लागू करने का ऐलान किया। इससे कांग्रेस घबरा गई। कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों का अपमान किया। गाजीपुर, यूपी या पूरा देश हो, परिवारवादी नेता अपने परिवार के लिए महल पर महल बनाते गए लेकिन, गांव गरीब, किसान वंचित लोग जीवन की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए परेशान रहे।

पीएम मोदी ने कहा कि दस साल में हमने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। यहां की तकलीफ को सबसे पहले हमारे गहमरी बाबू ने उठाया था। उन्होंने संसद में नेहरू जी को यहां की स्थिति बताई थी। आंख में आंसू के साथ बाबूजी ने कहा कि कैसे यहां के लोग जानवरों के गोबर से गेहूं चुनकर खाते थे। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उसमें भी राजनीतिक मौके तलाश लिए। आज मुझे संतोष है कि हमारी सरकार हर गरीब को मुफ्त राशन दे रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि काम लटकाने और हक मारने में तो कांग्रेस को महारत हासिल है। इन्होंने हमारे सेना के वीर जवानों को वन रैंक, वन पेंशन तक नहीं मिलने दिया। वन रैंक, वन पेंशन तब लागू हुई, जब मोदी आया। गाजीपुर की धरती पराक्रम और शौर्य की गाथाएं बताती है। गाजीपुर की परंपरा और यहां का गमहर गांव का नाम ही काफी है। जहां हर घर से जांबाज निकलते हों, यह गौरव गाजीपुर के अलावा किसी को मिला है क्या? पूरा देश इस मिट्टी का ऋणी है।

उन्होंने कहा कि अगर मेरी माताओं को बीमारी में रहना है तो इस बेटे का दिल्ली में बैठने का क्या मतलब। इसलिए आपके इस बेटे ने तय किया कि अब गरीब को बीमारी में इलाज की जिम्मेदारी मोदी उठाएगा। आज आयुष्मान योजना करोड़ों परिवारों को मुसीबत में सहायता देता है। मोदी ने जो काम किए, उससे गरीब का जीवन बदला। सिर्फ 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

ये इसलिए हुआ कि आपके वोट ने मोदी को मजबूत किया। हमने 4 करोड़ परिवारों को पीएम आवास दिए। हमने 50 करोड़ गरीबों के बैंक में खाते खुलवाए। हमने हर गांव तक बिजली पहुंचाई, हम हर घर जल पहुंचा रहे हैं। आज किसी गरीब को इलाज के लिए अपनी जमीन नहीं बेचनी पड़ती है, क्योंकि आज उसके पास आयुष्मान कार्ड है। मोदी जब तक जिंदा है, तब तक एससी-एसटी का आरक्षण नहीं छीनने दूंगा। वंचितों का जो अधिकार है, मोदी उसका चौकीदार है।

***************************

Read this also :-

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

अदाणी समूह के खिलाफ टूलकिट का खुलासा

नई दिल्ली 25 May,(एजेंसी) : अदाणी समूह और उसकी कुछ व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ काम कर रहे एक टूलकिट का खुलासा हुआ है। इसमें कम्युनिस्ट, पाकिस्तानी, इस्लामी कट्टरपंथी, अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस और पश्चिमी देश शामिल हैं।

द फाइनेंशियल टाइम्स (एफटी) और अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस समर्थित ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (ओसीसीआरपी) सहित विदेशी मीडिया के एक वर्ग ने अदाणी समूह द्वारा कम कीमत पर खराब गुणवत्ता का कोयला आयात कर अधिक कीमत पर बेचने की बात कही थी। इसके बाद विशेषज्ञों ने समूह के खिलाफ काम करने वाले टूलकिट का खुलासा किया है। विशेषज्ञों के अनुसार, पत्रकार आनंद मंगनाले द्वारा लिखे लेख में समूूह पर उपरोक्त आरोप लगाया गया।

ओसीसीआरपी और आनंद मंगनाले ने अदाणी समूह के बारे में गलत तथ्यों के साथ एक लेख पोस्ट किया। बाद में कई लोगों ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया।

विशेषज्ञों के मुताबिक, ‘यूके का फाइनेंशियल टाइम्स भी इस टूलकिट का हिस्सा है और पब्लिकेशन की ओर से अदाणी समूह के खिलाफ एक प्रोपेगेंडा आर्टिकल भी पोस्ट किया गया था।’

विशेषज्ञों का कहना है कि “फाइनेंशियल टाइम्स के संपादक जार्ज सोरोस और फोर्ड फाउंडेशन की वित्तीय मदद से संचालित कंपनी के बोर्ड में बैठते हैं।”

विदेशी मीडिया संगठनों – द फाइनेंशियल टाइम्स और ओसीसीआरपी द्वारा अदाणी समूह पर बार-बार लगाए जाने वाले आरोपों की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। इसीलिए अब बाजार ने भी इसे गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।

अमेरिका स्थित वैश्विक ब्रोकरेज कैंटर फिट्जगेराल्ड के अनुसार, फाइनेंशियल टाइम्स का लेख हो हल्ला के शिवा कुछ नहीं है।

फाइनेंशियल टाइम्स ने 22 मई को सुबह 4:34 बजे अदाणी समूह के खिलाफ एक दुष्प्रचार लेख प्रकाशित किया। अदाणी समूह के खिलाफ टूलकिट उसी दिन सुबह लगभग 7.49 बजे से सोशल मीडिया पर फैलना शुरू हुआ। एक प्रमुख पत्रकार ने इसे पोस्ट किया। उसी दिन रात 9.42 बजे एक अन्य शख्स ने भी यह लेख सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

लेकिन भारतीय बाजार इस रिपोर्ट को नजरअंदाज करते नजर आया। गुरुवार को निफ्टी में 7.84 फीसद की बढ़त के साथ अदाणी एंटरप्राइजेज में जबरदस्त तेजी रही। अदाणी पोर्ट्स भी 4.73 फीसद की बढ़त के साथ शीर्ष तीन लाभ पाने वाली कंपनियों मे से एक रहा।

कैंटर फिट्जगेराल्ड ने अपने नोट में कहा, “हम मानते हैं कि बाजार यह अनुमान लगा रहा है कि अदाणी समूह के बारे में लिखा गया लेख एक सारहीन कहानी है। इसमें सच्चाई का कोई अंश नहीं है।”

निवेशकों को अदाणी ग्रुप के शेयरों में विश्वास है। पिछले एक साल में समूह का बाजार पूंजीकरण 57 प्रतिशत बढ़कर अब 200 अरब डॉलर हो गया है।

अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को जबरदस्त तेजी रही। सूचकांक में तेज उछाल आया। अदाणी एंटरप्राइजेज ने 8 फीसद की रिकॉर्ड छलांग लगाई।

अदाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का अब संयुक्त बाजार मूल्यांकन 17.23 लाख करोड़ रुपये है।

*****************************

Read this also :-

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

तेजस्वी पर प्रशांत किशोर का पलटवार,कहा- लालू यादव के लड़के हैं

कहा- लालू यादव के लड़के हैं, इसलिए लोग जानते हैं

पटना 25 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : राजद के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा का एजेंट बताए जाने पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लालू यादव के लड़के हैं, इसलिए सब लोग जानते हैं। उनके लड़के हैं इसलिए राजद के भी नेता हैं।

चर्चित चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा, “तेजस्वी यादव की क्या पहचान है, वे नौंवी फेल आदमी हैं। वह क्रिकेट खेलने गए तो वहां पानी ढोते थे। लालू यादव के लड़के हैं इसलिए सब लोग जानते हैं। लालू के लड़के हैं इसलिए राजद के नेता भी हैं।”

उन्होंने कहा कि इन लोगों को क्या मतलब है इन सब चीजों से, केवल ऊलजलूल बकवास करते हैं, लोगों को जाति-धर्म में बांटा, पैसा, शराब, बालू का काम किया, पैसा वसूल कर टिकट बांटा, जाति के नाम पर लोग गरीबी, मजबूरी में वोट दे देते हैं। उसके बाद ये नेता बनकर ज्ञान दे रहे हैं।

प्रशांत किशोर ने नसीहत देते हुए कहा कि समाज का जो दबा-कुचला वर्ग है, जिसका वे दावा करते हैं कि उनको आवाज दे रहे हैं, आप उन्हें मौका दीजिये। इससे पहले प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि भाजपा का प्रदर्शन पिछले चुनाव से भी बेहतर रहेगा।

प्रशांत किशोर के इस बयान पर तेजस्वी ने गुरुवार को कहा था कि वह भाजपा के एजेंट हैं। यह बात आप सब लोगों ने सुनी होगी। अब, जब भाजपा हारने वाली है, तो भाजपा ने उनसे बोलवाना शुरू कर दिया है। माहौल बनवाना शुरू कर दिया है।

उन्होंने आगे कहा था, “प्रशांत किशोर जी को मेरे चाचा नीतीश कुमार ने कहा था कि मैंने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित शाह के कहने पर बनाया था। आज तक उसका खंडन ना अमित शाह ने किया है और ना प्रशांत किशोर ने किया है। वह वीडियो मेरे पास अभी भी है। शुरू से ही ये भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।”

*************************

Read this also :-

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

पुणे पोर्श कार हादसे में नाबालिग आरोपी के दादा भी गिरफ्तार

ड्राइवर को बनाया था बंधक

पुणे 25 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पुणे में पोर्श कार से दो लोगों को कुचलने के 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी के दादा को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग के दादा पर आरोप है कि उन्होंने परिवार के ड्राइवर को बंधक बना लिया था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है।

एक दिन पहले, पुणे पुलिस प्रमुख अमितेश कुमार ने कहा था कि आरोपी के परिवार द्वारा यह स्थापित करने का प्रयास किया गया था कि कार को नाबालिग नहीं चला रहा था। इसके बाद अब किशोर के पारिवारिक ड्राइवर ने भी शिकायत दर्ज करा दी है।

यरवदा पुलिस ने किशोर के दादा और पिता के खिलाफ आईपीसी की धारा 365 (किसी व्यक्ति को गुप्त रूप से और गलत तरीके से कैद करने के इरादे से अपहरण करना) और 368 (गलत तरीके से छिपाना या कैद में रखना) के तहत एक केस दर्ज किया है।

दुर्घटना के बाद, किशोर के दादा और पिता ने कथित तौर पर ड्राइवर का फोन ले लिया, उसे 19 मई से 20 मई तक अपने बंगले के परिसर में अपने घर में कैद में रखा। हालांकि, ड्राइवर को उसकी पत्नी ने छुड़ा लिया। बता दें कि रविवार तड़के शहर के कल्याणी नगर इलाके में एक पोर्शे कार से कथित तौर पर किशोर ने दो मोटरसाइकिल सवार सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की टक्कर मार दी थी,जिसके कारण उनकी मौत हो गई. पुणे की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को किशोरी के पिता सहित मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। किशोरी पांच जून तक संप्रेक्षण गृह में है।

****************************

Read this also :-

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

एस जयशंकर, हरदीप सिंह पुरी समेत इन दिग्गजों ने किया मतदान

नई दिल्ली 25 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से जारी है। चुनावी रणनीति के तहत भाजपा की यह कोशिश है कि दोपहर से पहले इन सीटों पर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवा लिया जाए।

यही वजह है कि एक ओर जहां पार्टी बूथ स्तर पर प्रबंधन में लगे कार्यकर्ताओं के जरिए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को बूथ स्तर तक आने के लिए प्रोत्साहित करने के अभियान में जुटी हुई है। तो वहीं पार्टी के दिग्गज नेता एवं उम्मीदवार भी सुबह-सुबह अपना वोट डालकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मतदाताओं को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व सांसद गौतम गंभीर, दिल्ली के भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर सहित कई नेताओं ने सुबह-सुबह पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना-अपना वोट डाला।

नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने झंडेवाला मंदिर में पूजा की। इसके बाद मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाला। वहीं पूर्वी दिल्ली से पार्टी के उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने माता के मंदिर में पूजा करने के बाद बूथ पर जाकर वोट डाला। दक्षिण दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी और उत्तर पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया ने भी मतदान किया।

चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोगों को प्रेरित करने के लिए भाजपा के कई नेताओं ने अपने पूरे परिवार सहित वोट डाला। वोट डालने के बाद भाजपा के दिग्गज नेताओं ने मतदाताओं से अपने-अपने घरों से बाहर निकल कर वोट डालने की अपील की है। भाजपा नेताओं ने दिल्ली की सभी सातों सीटें जीतकर केंद्र में फिर से भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने का दावा भी किया।

भाजपा ने एक बार फिर से दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए पश्चिम दिल्ली से कमलजीत सहरावत, दक्षिण दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया, पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज को चुनावी मैदान में उतारा हैं। वहीं आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर दिल्ली में भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन के फॉर्मूले के मुताबिक, दिल्ली में चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

**************************

Read this also :-

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

सावित्री जिंदल ने डाला वोट, कहा- तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी

चंडीगढ़ 25 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भाजपा नेता और 33 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय महिला सावित्री जिंदल (74) ने शनिवार को हरियाणा में अपने गृहनगर हिसार में वोट डाला। सावित्री जिंदल के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल चुनावी मैदान में हैं।

सावित्री जिंदल ने वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में देश ने तेज गति से विकास किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री चुने जाएंगे। सावित्री के सबसे छोटे बेटे नवीन जिंदल (54) कुरुक्षेत्र सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

सावित्री और उनके बेटे मार्च में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसी के साथ उनका कांग्रेस के साथ लगभग दो दशक का रिश्ता खत्म हो गया।

नवीन जिंदल का मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता से है। आप हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही है और उसे कुरुक्षेत्र सीट दी गई है। कांग्रेस आप के साथ गठबंधन में शेष नौ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

सावित्री जिंदल अपने पति के निधन के बाद राजनीति में आईं। वह 2005 में हिसार विधानसभा उपचुनाव जीतकर हरियाणा सरकार में शामिल हुईं। इसके बाद, उन्होंने 2009 में हिसार से विधानसभा चुनाव जीता और 2013 में मंत्री बनीं।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों और करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हो गई, जो शाम छह बजे तक चलेगी। रिजल्ट चार जून को घोषित किया जाएगा।

********************************

Read this also :-

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम का नया कोच कौन होगा..?

नई दिल्ली 24 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम का नया कोच कौन होगा, इस सवाल को लेकर क्रिकेट जगत में हलचल तेज है। इस बीच बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह साफ कर दिया है कि भारतीय बोर्ड या उनकी तरफ से किसी भी ऑस्ट्रेलियाई से इस पद के लिए संपर्क नहीं किया गया है और मीडिया में जो खबरें चल रही हैं, वह गलत हैं।

जय शाह ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

पुरुष क्रिकेट टीम के लिए बीसीसीआई नए मुख्य कोच की तलाश कर रहा है, क्योंकि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो जाएगा।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 13 मई को सोशल मीडिया के जरिए भारतीय पुरुष टीम के नए मुख्य कोच के लिए आवेदन मांगे थे, जिसकी समय सीमा 27 मई निर्धारित की गई है। भारत के अगले मुख्य कोच की नियुक्ति 1 जुलाई, 2024 से 31 दिसंबर, 2027 के लिए होगी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, जिन्होंने आईपीएल 2024 को दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के रूप में समाप्त किया था। उन्होंने यह कहा था कि हाल ही में उनसे भारत के अगले मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए उनसे संपर्क किया गया है।

पोंटिंग ने आईसीसी को बताया था, “आईपीएल के दौरान कुछ छोटी-मोटी व्यक्तिगत बातचीत हुई थी, बस मेरी रुचि जानने के लिए कि क्या मैं यह करूंगा।”

हालांकि, बीसीसीआई सचिव ने ऐसी रिपोर्ट का खंडन किया। शाह ने कहा, “न तो मैंने और न ही बीसीसीआई ने किसी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी से संपर्क किया है। कुछ मीडिया चैनलों में चल रही खबरें पूरी तरह से गलत हैं।”

शाह ने आगे कहा, “हमारी नेशनल टीम के लिए सही कोच ढूंढना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। हम ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं जो भारतीय क्रिकेट संरचना की गहरी समझ रखते हों।”

बीसीसीआई सचिव ने यह भी बताया कि भारतीय घरेलू क्रिकेट की समझ होना अगले कोच की नियुक्ति के लिए महत्वपूर्ण मानदंडों में से एक होगा। उन्होंने कहा कि यह समझ टीम इंडिया को अगले स्तर तक ले जाने के लिए महत्वपूर्ण होगी।

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य बनने की दौर में पहले से कई बड़े नाम शामिल हैं। इस बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर से जुड़ी खबरों ने इस मुद्दे को और हवा दी थी।

कई रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य बनने को तैयार नहीं हैं, लेकिन अब इस मामले में बीसीसीआई सचिव जय शाह का जो बयान सामने आया है, उसने इन अफवाहों पर लगाम लगा दी है।

**********************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

पुणे पोर्श क्रैश आरोपी का दावा-फैमिली ड्राइवर चला रहा था कार

पुणे 24 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पुणे के कल्याणी नगर में अपनी तेज रफ्तार पोर्श कार से दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर की टक्कर मारने वाले नाबालिग ने पुलिस के आगे नया दावा किया है। 17 वर्षीय लड़के ने दावा किया है कि दुर्घटना के समय कार उसका फैमिली ड्राइवर चला रहा था। वहीं, नाबालिग के दोस्तों ने भी इस दावे का समर्थन किया है।

 आरोप है कि रियल स्टेटर डेवलपर विशाल अग्रवाल के नाबालिग बेटे ने स्पोर्ट्स कार से दो लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें उनकी जान चली गई थी। गौरतलब है कि फैमिली ड्राइवर ने अपने बयान में दावा किया था कि दुर्घटना के समय वह पोर्श कार चला रहा था। वहीं, विशाल अग्रवाल ने भी दावा किया था कि गाड़ी उसका बेटा नहीं, बल्कि फैमिली ड्राइवर चला रहा था।

बता दें कि पुलिस उस रास्ते की सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है, जहां से कार गुजरी थी। इस हादसे में आरोपी के दादा सुरेंद्र अग्रवाल से भी लगातार पूछताछ की जा रही है। आरोपी किशोर किशोर अदालत (जेजेबी) के सामने पेश हुआ, जहां उसकी जमानत रद कर दी गई और उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

इससे पहले, जेजेबी (जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड) ने ही गिरफ्तारी के कुछ घंटों के भीतर ही नाबालिग को जमानत दे दी थी। वहीं, अदालत ने आपोरी किशोर के पिता को 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

*************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

सीएम पिनाराई विजयन के 79वें जन्मदिन पर परोसा गया पायसम

तिरुवनंतपुरम 24 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन शुक्रवार (24 मई) को अपना 79वां जन्मदिन सादगी के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कोई भव्य समारोह आयोजित करने की योजना नहीं बनाई है।

सीएम के सरकारी आवास पर उनके परिवार और स्टाफ के सदस्यों के बीच पायसम (हलवा) परोसा गया। सीएम के करीबी सूत्रों ने बताया कि कोई भव्य समारोह की योजना नहीं है।

सूत्रों ने बताया, “मुख्यमंत्री आज कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनके जन्मदिन के लिए कोई कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया है।”

मुख्यमंत्री ने कुछ दिन पहले भी अपनी सरकार की 8 वीं वर्षगांठ मनाने से भी इनकार कर दिया था।

25 मई 2016 को केरल के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद उन्होंने बताया था कि उनका जन्मदिन 24 मई को होता है। हालांकि, केरल विधानसभा के रिकॉर्ड के अनुसार, उनका जन्मदिन 21 मार्च को पड़ता है।

पिनाराई विजयन केरल के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा निर्वाचित हुए हैं।

2022 में, वह सी. अच्युत मेनन को पीछे छोड़ते हुए केरल के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए। अच्युत मेनन लगातार 2364 दिनों तक पद पर बने रहने वाले पहले मुख्यमंत्री थे।

****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

कल दस्तक देगा मानूसन, 102 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

जमकर बरसेंगे मेघा

कोलकाता 24 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत प्रचंड गर्मी से जूझ रहा है। कई शहरों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिल्ली एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में पिछले दो हफ्ते से प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र और तेज होने की संभावना है, जिससे चक्रवात तूफान की उम्मीद जताई जा रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने जानकारी दी कि यह तूफान 25 मई की शाम तक बंगाल की खाड़ी से टकराने की संभावना है। रविवार को चक्रवात की वजह से 102 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

आईएमडी ने मछुआरों को 24 मई तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी में, 26 मई तक मध्य बंगाल की खाड़ी में और 24 मई से 27 मई की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है। आईएमडी ने 26 और 27 मई को पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण मणिपुर में भारी बारिश की आशंका है।

कैसा रहेगा मानसून
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक,, इस साल जून और सितंबर के बीच भारत में सामान्य मानसून रहने की उम्मीद है। देश में 868.6 मिमी की लंबी अवधि के औसत (एलपीए) का 102 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, जून से सितंबर तक मध्य और पश्चिमी भागों में सामान्य से अधिक बारिश होगी। उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में सामान्य बारिश होगी और उत्तर-पूर्व भारत और पूर्वी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होगी।

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

बांग्लादेशी सांसद की हत्या मामले में कसाई मुंबई से गिरफ्तार

मर्डर मिस्ट्री में हनी ट्रैप का एंगल

नईदिल्ली,24 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बांग्लादेश की सत्तारूढ़ पार्टी अवामी लीग के सांसद अनवारुल अजीम अनवर की कोलकाता में हत्या से भारत और बांग्लादेश दोनों देशों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस लगातार इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश में जुटी है.

इसी बीच बकौल सूत्र, पश्चिम बंगाल अपराध जांच विभाग ने बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनवर की हत्या के सिलसिले में एक पेशेवर कसाई को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान बांग्लादेश के खुलना जिले के बराकपुर का निवासी जिहाद हवलदार के तौर पर हुई है. ये शख्स वारदात के बाद से अवैध रूप से मुंबई में रह रहा था.

सीआईडी सूत्रों के मुताबिक, संदिग्ध जिहाद हवलदार को मामले के मुख्य आरोपी अख्तरुज्जमां, जोकि बांग्लादेशी मूल का अमेरिकी नागरिक और सांसद का करीबी दोस्त था, द्वारा दो महीने पहले भाड़े पर मुंबई से कोलकाता लाया गया था.

दावा है कि, हवलदार को अख्तरुज्जमां ने बांग्लादेशी सांसद की हत्या को अंजाम देने के लिए, वारदात पर खर्च किए 5 करोड़ रुपये में से एक हिस्सा दिया था. हवलदार वारदात की रोज़ कोलकाता हवाई अड्डे के पास एक होटल में रह रहा था.

गौरतलब है कि, बांग्लादेश के सांसद को आखिरी बार कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में एक फ्लैट में दाखिल होते देखा गया था. पुलिस तफ्तीश में खुलासा हुआ कि, फ्लैट का मालिक उत्पाद शुल्क विभाग का कर्मचारी था, जिसने सांसद के दोस्त को ये फ्लैट किराए पर दिया था.

बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि, बीते 13 मई को कोलकाता से लापता हुए सांसद की हत्या कर दी गई है. इस मामले में अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सांसद का शव बरामद नहीं किया जा सका है.

मिली जानकारी के मुताबिक, तीन बार के बांग्लादेशी सांसद कथित तौर पर इलाज के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे. वह शुरू में उत्तरी कोलकाता के बारानगर निवासी अपने पारिवारिक मित्र गोपाल विश्वास के आवास पर रुके थे.

अगले दिन, 13 मई को, अनवारुल अनवर एक डॉक्टर से मिलने के लिए बिस्वास के घर से निकल गए थे. हालांकि, सांसद 17 मई से संपर्क में नहीं थे, जिसके कारण बिस्वास को एक दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करानी पड़ी.

वहीं पश्चिम बंगाल सीआईडी ने मामले में हनी ट्रैप की आशंका जताई है. पुलिस ने संदेह जताया है कि, बांग्लादेशी सांसद हनी ट्रैप के शिकार हुए होंगे. जांच से संकेत मिला कि बांग्लादेशी सांसद ‘हनी ट्रैप’ में फंसे होंगे.

*****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

बाल-बाल बचे यात्री

रुद्रप्रयाग,24 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने शुक्रवार सुबह 7:05 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की।

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। जिससे 6 लोगों की जान बच गई। हैलीकॉप्टर ने सेरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया, हेलीकॉप्टर सुबह सेरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने का कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 यात्री सवार थे। हेलीकॉप्टर सेरसी हेलीपैड से श्री केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था तभी अचानक क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई।

पायलट कल्पेश के अनुसार, सभी यात्री सुरक्षित हैं। यदि इमरजेंसी लैंडिंग नहीं कराते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। रिपोर्ट के अनुसार, केदारनाथ धाम में इस समय नौ हेलीकॉप्टर सेवाएं चल रही हैं।

***************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

पीएम नरेंद्र मोदी आज हिमाचल, पंजाब में करेंगे प्रचार

नई दिल्ली,24 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का रण जीतने के लिए ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और पंजाब में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

यहां से पीएम मोदी पंजाब के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां गुरदासपुर में पीएम मोदी दोपहर 3:30 बजे और जालंधर में शाम 5:30 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11:30 बजे बिहार के भोजपुर जिले के आरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में वह झारखंड में दोपहर 2:30 बजे जामताड़ा में और शाम 4 बजे मधुपुर में रैली को संबोधित करेंगे।

इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तर प्रदेश में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 1 बजे कुशीनगर में, दोपहर 3 बजे बलिया और शाम 5:05 बजे रॉबर्ट्सगंज में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 11:35 बजे महराजगंज में, दोपहर 12:50 बजे कुशीनगर में, दोपहर 1:50 बजे देवरिया के पथरदेवा में, दोपहर 3 बजे देवरिया के बरहज में और शाम 4:15 बजे गोरखपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेता शशि थरूर दोपहर 1 बजे पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े दोपहर 2 बजे झारखंड के देवघर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती पंजाब के नवांशहर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

चक्रवाती तूफान रेमाल देने वाला है दस्तक, होगी जोरदार बारिश

102 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, होगी जोरदार बारिश

नईदिल्ली,24 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भीषण गर्मी के बीच देश के इन इलाकों में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक साइक्लोन रेमाल तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसकी रफ्तार 102 किलोमीटर प्रति घंटा बताई जा रही है. यही वजह है कि आईएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.

कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान रेमाल जल्द ही पश्चिम बंगाल में दस्तक दे सकता है.

साइक्लोन को लेकर आईएमडी की ओर से तारीख भी बता दी गई है. चक्रवाती तूफान रेमाल 102 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक ये तूफान 26 मई यानी रविवार को पश्चिम बंगाल में अपनी आमद दर्ज करवा सकता है. इसके साथ-साथ इसके बांग्लादेश के तटों के पास पहुंचने की भी संभावना बनी हुई है.

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव का क्षेत्र बीते 12 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है. वहीं गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे उसी क्षेत्र पर दबाव बन रहा है. शुक्रवार की सुबह तक ये बंगाल की खाड़ी के मध्य वाले हिस्सों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनाएगा.

चक्रवाती तूफान रेमाल की बात करें तो इसका असर रविवार और सोमवार यानी 26-27 मई को पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उत्तरी ओडिशा, मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण णिपुर में देखने को मिल सकता है. इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना भी बन रही है.

इसके अलावा आईएमडी ने पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है.

साइक्लोन रेमाल के चलते समुद्री गतिविधियां भी बदल जाती हैं. लिहाजा मौसम विभाग की ओर से 25 मई से ही समुद्री इलाकों में मछुआरों को न जाने की सलाह दी गई है. इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

100 करोड़ क्लब में पहुंची तमन्ना भाटिया की अरनमनई 4

पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की पहली झलक आउट

नए अंदाज में लौटेंगे सामी-श्रीवल्ली

24.05.2024  –  अल्लू अर्जुन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी का आज 23 मई को एलान हो गया है. साथ ही इस गाने सूसेकी से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर धमाल करने जा रही है.

पुष्पा 2 द रूल के मेकर्स ने सॉन्ग सूसेकी का एक प्रोमो जारी किया है और साथ ही बताया है कि यह गाना कब रिलीज होने जा रहा है. इससे पहले बीती 22 मई को पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने सूसेकी की जानकारी मेकर्स ने दी थी.

अब फैंस के बीच पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने की डेट सामने आ गई है और अब फैंस को इस तारीख का इंतजार रहेगा.पुष्पा 2 द रूल का दूसरा गाना सूसेकी भी म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है. पुष्पा के पहले पार्ट में भी डीसपी के अपने म्यूजिक से धमाका किया था फिल्म के गाने दुनियाभर में छाए थे. इसमें ऊं अंटावा, सामी-सामी और श्रीवल्ली खूब हिट हुए थे.

अब देखना है फिल्म पुष्पा 2 द रूल के गानों को कितना प्यार मिलता है. सॉन्ग सूसेकी 29 मई को सुबह 11.07 बजे रिलीज होगा.हालांकि, पुष्पा 2 द रूल के पहले गाने पुष्पा-पुष्पा ने रिकॉर्ड तोड़ दिया और अब देखना है कि फिल्म का दूसरा गाना क्या कमाल करता है. बता दें, सुकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म पुष्पा 2 द रूल का इंतजार अल्लू अर्जुन के फैंस को खूब है.

फिल्म को रिलीज होने में अब ढाई महीने का ही समय बचा है. फिल्म आगामी 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है.

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। किसी मामले को आपको बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करना चाहिए। साथ ही आप संवेदनशील भी हो सकते हैं। परिवार वालों के साथ अधिक-से-अधिक समय बितायेंगे। आज कुछ मामलों पर आप विचार कर सकते हैं। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जाएँगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपके परिवार में सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को पैसों के मामलों में लाभ हो सकता है। आज रोज की अपेक्षा ऑफिस में काम आसानी से पूरा हो सकता है। साथ ही बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट कर सकते हैं। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की आप कोशिश करेंगे। आपकी ऊर्जा से लोग प्रभावित हो सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

कन्या राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। सभी काम आपके मन- मुताबिक पूरे हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा एकाग्रता के कारण आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। कुछ मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। संतान से कोई खास खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से आपको बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पडऩे से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामलें में आपको कोई नई सलाह मिल सकती है। आज लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किये गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज का दिन सुनहरे पल लेकर आयेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ मूवी जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं, उनको आज कोई बढिय़ा ऑफर भी मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

मकर राशि:

आज आपका दिन व्यस्तता में बीत सकता है। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच कर सकते हैं। आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कुछ खास कामों में दोस्तों से मदद मिल सकती है, जिससे दोस्ती और मजबूत होगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपके दाम्पत्य रिश्ते मधुर होंगे। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कुछ लोगों की मदद से आपके काम पूरे हो सकते हैं। आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं। आप लोगों की इच्छाएं समझने की कोशिश में लगे रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

****************************

 

वन्तारा सेंटर में आयोजित वन्यजीव संरक्षण पर आधारित तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

24.05.2024  –  रिलायंस ग्रुप द्वारा संचालित, जामनगर रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स के ग्रीन बेल्ट के भीतर 3,000 एकड़ में फैला वन्तारा सेंटर में देश के चर्चित उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत भाई अंबानी द्वारा पिछले दिनों आयोजित वन्यजीव संरक्षण पर आधारित तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में भारत भर के 45 प्रतिष्ठित कॉलेजों के 132 छात्रों ने वन्यजीव संरक्षण की दिशा में कार्य करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया। चार बैचों में विभाजित, इन छात्रों को वन्य जीवन और पर्यावरण के बारे में जागरूकता और शिक्षा बढ़ाने पर केंद्रित एक व्यापक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तैयार किया गया था।

कार्यक्रम में शामिल छात्रों ने एक सावधानीपूर्वक तैयार किए गए कार्यक्रम का अनुभव किया जो उन्हें सुविधा और इसके कामकाज से परिचित कराने और वन्यजीव बचाव और संरक्षण में प्रभावशाली करियर के लिए तैयार करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

इन छात्रों ने शैक्षणिक उत्कृष्टता और नेतृत्व क्षमता के शीर्ष क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व किया, जिन्हें समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार से जुड़ी एक कठोर चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया था, और उन्होंने आरसीपी घनसोली, जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर और नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र सहित अन्य रिलायंस कार्यालयों का दौरा भी किया था।

अनंत भाई अंबानी के संरक्षण में वन्तारा सेंटर वन्यजीव संरक्षण पर अन्वेषण और अंतर्दृष्टि प्राप्त करने के लिए अभयारण्य में शीर्ष एमबीए छात्रों की मेजबानी करता है। वन्यजीवों की भलाई के प्रति गहरी प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर, अनंत भाई अंबानी ने खुद को उन अग्रणी पहलों के लिए समर्पित कर दिया है जो प्राकृतिक दुनिया के साथ हमारे संबंधों को फिर से परिभाषित करते हैं। वन्तारा सेंटर इस प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यहीं पर त्यागे गए जानवरों और लुप्तप्राय प्रजातियों को सांत्वना और अभयारण्य मिला है।

विदित हो कि वन्तारा सेंटर भारत और विदेश दोनों में घायल और खतरे में पड़े जानवरों के बचाव, उपचार, देखभाल और पुनर्वास पर ध्यान केंद्रित करने की एक व्यापक पहल है। वनतारा, भारत में अपनी तरह का पहला इनिशिएटिव है, जहां जानवरों की पूरी देखभाल की सुविधा है। वन्यजीवों के संरक्षण के लिए लुप्त होने के कगार पर पहुंच गए बेजुबानों का रेस्क्यू कर इलाज किया जाता है। इलाज पूरा हो जाने के बाद उनका पुनर्वास भी किया जाता है।

बकौल अनंत अंबानी वन्तारा प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल चुकी है। इस प्रोजेक्ट के तहत अभी तक 200 से भी ज्यादा घायल हाथियों को बचाया जा चुका है। देश के किसी भी हिस्से में घायल हाथी पड़ा हो, उसे जामनगर के वन्तारा सेंटर में लाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां घायल हाथियों की सेवा की जाती है।

उसका समुचित इलाज किया जाता है। एक तरह से कहिए कि यह कोई प्राणी उद्यान नहीं बल्कि बेजुबान जानवरों का सेवालय है। तभी तो 600 एकड़ क्षेत्र को तो सिर्फ हाथियों के लिए विकिसत किया गया है, उनके प्राकृतिक आवास के तौर पर। हमारी प्राथमिकता पीड़ित जानवरों की भलाई है।

वन्यजीव शिक्षा और बचाव प्रयासों के लिए समर्पित हमारा आगामी प्रोजेक्ट ‘प्राणी उद्यान’ जल्द ही आगंतुकों का स्वागत करेगा। यह एक गैर-लाभकारी उद्यम होगा, जो लुप्तप्राय वन्यजीव प्रजातियों के संरक्षण पर केंद्रित होगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

चारधाम यात्रा पर भीड़ देख सरकार के छूटे पसीने

दर्शन के इंतजार में 31 लाख लोग

नई दिल्ली 23 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- दस मई को चारधाम यात्रा की शुरूआत होने के बाद से अब तक दर्जनों से अधिक यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मौत हो चुकी है। इसके अलावा, यात्रा मार्ग पर भारी भीड़ के कई चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं। अब केंद्र सरकार ने इसका संज्ञान लिया है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में प्रचलित चारधाम यात्रा की ताजा जानकारी ली। भल्ला ने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को धामों, यात्रा मार्गों एवं ठहराव स्थलों में यात्रियों की रिपोर्ट हर दिन गृह मंत्रालय को भेजने के निर्देश दिए हैं।

गृह सचिव ने जरूरत पड़ने पर यात्रा मार्ग पर क्राउड मेनेजमेंट के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की मदद लेने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने भविष्य में चारधाम यात्रा प्रबन्धन की रणनीति हेतु एक कमेटी गठन के निर्देश दिए। उन्होंने धरातल स्तर पर यात्रा प्रबन्धन पर कड़ी निगरानी पर विशेष बल दिया है।

राज्य की मुख्य सचिव ने केंद्रीय गृह सचिव को जानकारी दी कि राज्य में चारधाम यात्रा में सभी राज्यों विशेषकर, पांच प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से सबसे अधिक यात्री चारधाम पर आते हैं। उनके मुख्य सचिवों को पत्र के माध्यम से तथा व्यक्तिगत तौर पर बातचीत कर अनुरोध किया गया है कि तीर्थयात्री रजिस्ट्रेशन के बाद ही चारधाम पर आए तथा जिस तिथि का रजिस्ट्रेशन हुआ है, उस तिथि को ही आए।

उन्होंने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 31 मई तक चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई गई है। रतूड़ी ने यात्रा मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी देते हुए जानकारी दी कि पंजीकृत श्रद्धालुओं को बड़कोट (यमुनोत्री), हीना (गंगोत्री), सोनप्रयाग (केदारनाथ) तथा पाण्डुकेश्वर (बद्रीनाथ) में चेक किया जा रहा है।

जानकी चट्टी (यमुनोत्री), गंगोत्री मंदिर (गंगोत्री), स्वर्गारोहिणी (केदारनाथ) तथा आईएसबीटी, बीआरओ तथा माणा (बद्रीनाथ) में धामों के दर्शन हेतु पंजीकृत श्रद्धालुओं को टोकन जारी किए जा रहे हैं। मंदिरों के परिसर में पंक्ति में लगे श्रद्धालुओं के टोकन पर मोहर लगाकर उनके लिए धामों के दर्शनों की व्यवस्था की गई है।

मुख्य सचिव ने जानकारी दी कि 22 मई तक कुल 31,18,926 रजिस्ट्रेशन में से यमुनोत्री हेतु 4,86285, गंगोत्री हेतु 5,54,656, केदारनाथ हेतु 10,37,700, बद्रीनाथ हेतु 9,55,858 तथा हेमकुण्ड साहिब हेतु 84,427 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले सर्वाधिक श्रद्धालुओं वाले 10 राज्यों में क्रमशः उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पश्चिम बंगाल तथा छतीसगढ़ हैं।

रतूड़ी ने जानकारी दी कि 2024 में यमुनोत्री में 1,38,537 श्रद्धालुओं ने यात्रा सीजन के पहले 10 दिनों में दर्शन किए। यह आंकड़ा गत दो वर्षों से 127 प्रतिशत अधिक है। गंगोत्री धाम में पहले दस दिनों में 1,28,777 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जो कि गत दो वर्षों से 89 प्रतिशत अधिक है। जबकि, केदारनाथ धाम में इस वर्ष पहले दस दिनों में 3,19,193 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

जो कि गत दो वर्षाें से 156 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार, बदरी नाथ धाम में इस वर्ष पहले दस दिनों में 1 लाख, 39 हजार 656 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

भल्ला को मुख्य सचिव ने अवगत कराया कि इस वर्ष चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन हेतु परिवहन विभाग ने वाहन चालकों की कैपिसिटी बिल्डिंग तथा मेडिकल स्क्रीनिग की व्यवस्था की है। यात्रा रूट के मुख्य प्रवेश स्थलों पर चार हाईटेक चेक पोस्ट बनाए गए हैं। सोनप्रयाग तथा गौरीकुण्ड मार्ग पर शटल सर्विस की व्यवस्था की गई है।

ऑनलाइन व्यवस्था द्वारा ग्रीन कार्ड की व्यवस्था की गई है। अभी तक 23063 ग्रीन कार्ड जारी किए गए हैं। टूरिज्म पोर्टल पर पंजीकृत यात्रियों को ट्रिप कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

रतूड़ी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा इस वर्ष यात्रा रूट पर 56 टूरिज्म पुलिस स्पोर्ट सेन्टर खोले गए हैं। यात्रा पर निगरानी हेतु 850 सीसीटीवी कैमरा तथा आठ ड्रोन लगाए गए हैं। केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर 1495 वाहनों की क्षमता वाले 20 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। पार्किंग मेनेजमेंट हेतु क्यूआर कोड बेस्ड सिस्टम शुरू किया गया है।

यमुनोत्री एवं गंगोत्री यात्रा मार्ग पर वाहनों की नियंत्रित आवाजाही हेतु तीन से चार हॉलण्डिंग पाइंट्स बनाए गए हैं। केदारनाथ मार्ग पर बेहतरीन यातायात प्रबंधन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। यात्रा मार्ग की सफाई के लिए 657 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की गई है।

*****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 के दूसरे गाने का टीजर पोस्टर जारी

विक्रांत मैसी और मौनी रॉय स्टारर ब्लैकआउट का पोस्टर हुआ रिलीज

नयी पीढ़ी बचाने कें लिए भाजपा का सफाया करें : अखिलेश यादव

जौनपुर ,23 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगर संविधान बचाना चाहते हो तो भाजपा का देश से सफाया करें। वे  मल्हनी विधानसभा के लखनीपुर गांव में गुरुवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  उन्होने कहा कि यह चुनाव संविधान और देश बचाने को लेकर हो रहा है।

भाजपा का इस बार प्रदेश के 80 सीट से एक को छोड़कर पूरी तरह सफाया हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार करते हुए उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने चुनाव को समुद्र मंथन की तरह संविधान मंथन बताते हुये कहा कि   आने वाली पीढ़ी का भविष्य बचाना है तो हर हाल में भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा।

देश का युवा बड़ी मेहनत से कोचिंग करके दूर-दूर परीक्षा देने जाता है और जब परीक्षा देकर वह घर लौटता है तो पता चलता है पेपर लीक हो गया। उन्होंने सरकार पर पेपर जानकृबूझकर लीक कराने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से 17 साल का हिसाब लेना है।

10 साल का केंद्र सरकार के और 7 साल प्रदेश सरकार के। सपाध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन सरकार बनने पर किसानों को आटा और मोबाइल के लिए डाटा फ्री होगा। वहीं 4 साल की अग्निवीर वाली नौकरी की व्यवस्था खत्म कर पक्की नौकरी देंगे। किसानों का कर्ज माफ करेंगे। भाजपा सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के नाम पर किसानों को धोखा दिया है।

बोरी से हाथ चोरी करने का काम भी हुआ है और उसे बनाने वाली कंपनी से पैसा वसूला गया। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में जनता रिकॉर्ड बनाने जा रही है जो लोग ऊंचाई पर पहुंचे थे, उनका अकाउंट डाउन शुरू हो गया है, यह चुनाव हमारी नहीं, बल्कि आने वाली आने वाले भविष्य का चुनाव है।

सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या,   विधायक लकी यादव,   पंकज पटेल, मेरठ विधायक अतुल प्रधान सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 के दूसरे गाने का टीजर पोस्टर जारी

विक्रांत मैसी और मौनी रॉय स्टारर ब्लैकआउट का पोस्टर हुआ रिलीज

प्रचार के अंतिम दिन मां का प्रचार करने पहुंचे वरुण गांधी

सुलतानपुर ,23 मई (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा चुनाव के छठें चरण में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीलीभीत के सांसद वरूण गांधी ने अपनी मां मेनका गांधी के पक्ष में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया।

इस दौरान उन्होंने अपनी मां और पिता के सुल्तानपुर से खास लगाव का जिक्र किया। हालांकि अपने पूरे भाषण में न तो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम लिया और न ही भारतीय जनता पार्टी का।

सुल्तानपुर में भाजपा और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की लड़ाई मानी जा रही है। पूर्व विधायक चन्द्रभद्र सिंह सोनू के सपा में शामिल होने के बाद यहां का चुनाव काफी चर्चा में आ गया है।

यही कारण है कि टिकट कटने के बाद पांच चरणों तक भाजपा के चुनाव प्रचार से दूर रहे पीलीभीत के सांसद वरूण गांधी को आखिरकार अपनी मां के चुनाव प्रचार में अंतिम दिन उतरना पड़ा।

सुल्तानपुर की पहली नुक्कड़ सभा में बीजेपी का नाम लिए बिना वरुण गांधी बोले, मैं सिर्फ अपनी मां के लिए आया पिता संजय गांधी के नाते अब तक इसे मानता रहा अपनी पितृ भूमि लेकिन मां के नाते आज से सुल्तानपुर मेरी भी मातृभूमि हो गई है।

वरुण ने कहा कि पूरे देश में चुनाव हो रहा है लेकिन एक ही क्षेत्र है जहां उन्हें न कोई सांसद जी कहता है, न मंत्री जी कहता है, लोग उन्हें माता जी कहते हैं।

वरुण ने भावुक अपील करते हुए सुल्तानपुर की आवाम से कहा कि माता कभी साथ नहीं छोड़ती है और आज मैं सिर्फ अपनी माँ के लिए नहीं बल्कि सुल्तानपुर की मां के लिए समर्थन जुटाने आया हूं।

वरुण के मुताबिक वह दस साल पहले यहाँ चुनाव लडऩे जब आए थे तब कहा गया था कि जैसी रौनक रायबरेली और अमेठी में है, वैसी ही सुल्तानपुर में हो और आज वही रुतबा सुल्तानपुर का है.

वरुण का कहना था कि आज सुल्तानपुर की पहचान मेनका गांधी से हो गई है।

इस दौरान करुणाशंकर द्विवेदी, काली सहाय पाठक, अखिलेश सिंह डिंपल, संदीप मिश्रा, अखिलेश तिवारी, नंदन चौबे, अतुल पांडेय, रेखा निषाद, रेनू तिवारी, कृपा शंकर मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 के दूसरे गाने का टीजर पोस्टर जारी

विक्रांत मैसी और मौनी रॉय स्टारर ब्लैकआउट का पोस्टर हुआ रिलीज

200 जनसभाएं करने के उपलक्ष्य में तेजस्वी,सहनी ने काटा केक

पटना 23 May, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को होने वाले मतदान के लिए प्रचार गुरुवार शाम थम जाएगा। इस बीच, राजद के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने 200 जनसभाएं पूरी कर लेने के उपलक्ष्य में केक काटा।

इसका एक वीडियो भी अब वायरल हो रहा है जिसमें दोनों नेता 200 रैलियां करने के मौके पर केक काटते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में वीआईपी के नेता मुकेश सहनी राजद के नेता तेजस्वी यादव को सरप्राइज देने की बात करते नजर आ रहे हैं। हेलीकॉप्टर में केक काटने का यह वीडियो गुरुवार को तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है।

वीडियो में तेजस्वी कहते हैं, “मैंने ध्यान नहीं दिया था कि हम लोग 200 सभा कर चुके हैं। मेरे दिमाग में था कि 190 के आसपास हुआ है। विधानसभा में तो इससे भी ज्यादा लगभग 250 के आसपास हमने सभाएं की हैं।”

इस पर सहनी ने कहा कि सातवां फेज बाकी है तो ऐसा लगता है कि हम लोग 250 रैलियों के पार जाएंगे।

सहनी ने कहा कि कई लोगों को हमारी दोस्ती देख मिर्ची भी लग रही है। दोनों नेताओं ने समर्थकों को धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है कि तेजस्वी और मुकेश सहनी इस चुनाव की घोषणा के बाद से करीब प्रतिदिन रैलियां कर रहे हैं।

****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 के दूसरे गाने का टीजर पोस्टर जारी

विक्रांत मैसी और मौनी रॉय स्टारर ब्लैकआउट का पोस्टर हुआ रिलीज

पुष्पा 2 के दूसरे गाने का टीजर पोस्टर जारी

इस बार सामी के साथ श्रीवल्ली करेंगी धमाल

23.05.2024 (एजेंसी) –  अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट का दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी अपडेट पर फैंस की नजर रहती है। इस फिल्म का पहला गाना पुष्पा पुष्पा रिलीज हो चुका है। गाने ने खूब धमाल मचाया और अल्लू अर्जुन के डांस स्टेप भी खूब वायरल हुए। लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर रील्स बनाईं।

मेकर्स अब दर्शकों को दूसरे गाने का तोहफा देने जा रहे हैं।पुष्पा 2 के दूसरे गाने का टीजर पोस्टर जारी किया गया है। इसकी एनाउंसमेंट वीडियो कल जारी की जाएगी। मेकर्स ने पोस्ट साझा कर समय भी बताया है।

पहले गाने में जहां अल्लू अर्जुन का धमाल देखने को मिला। इस बार दूसरे गाने में श्रीवल्ली यानि रश्मिका मंदाना और सामी यानि अल्लू अर्जुन दोनों गजब ढाएंगे।पुष्पा 2 द रूल के मेकर्स मैत्री मूवी मेकर्स ने पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाने को लेकर जानकारी साझा की हैं।

फिल्म के मेकर्स ने आज 22 मई को एक टीजर पोस्टर जारी किया है, जो काफी दिलचस्प है। इस पोस्टर के साथ बताया है कि फिल्म का दूसरा गाना कब रिलीज होगा। पुष्पा 2 द रूल के दूसरे गाना का एलान आज 23 मई को सुबह 11 बजे होगा।सामने आए टीजर पोस्टर में रश्मिका मंदाना का हाथ डांस की मुद्रा में दिख रहा है।

इस गाने को को भी देवी श्री प्रसाद ने कंपोज किया है। बता दें कि फिल्म पुष्पा 2 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया है। फिल्म में एक बार फिर एक्शन और फुल ड्रामा देखने को मिलेगा।

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी दोस्तों से मिलने का योग बन रहा है। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आप जीवनसाथी के साथ यादगार पल बितायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

वृष राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आज सेहत बेहतर बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जो उनको लाभ पहुंचाएगी। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। दोस्तों के साथ बेहतर दिन बीतेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए आप कोई नई योजना बना सकते हैं। कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग नौकरी में है, आज उन्हें सफलता मिल सकती है। किसी कार्य में अपनों की मदद आपको मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग आप कर सकते हैं। ये यात्रा सुखद भी रहेगी। आज आप किसी क्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे, जिससे आपको भरपूर मान सम्मान मिलेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कुछ काम में किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार के साथ मूवी का प्लान बना सकते हैं। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। अगर आप समय का सदुपयोग करेंगे, तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। कामकाज की स्थिति मजबूत रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपको कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए। इससे आपको फायदा भी हो सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में अधिक हो सकता है। सोच-समझकर बोलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर में आगे बढऩे के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडियाज मिलेंगे। घर में मेहमानों के आने से प्रसन्नता बढ़ेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रख सकते हैं, जिसका प्रभाव कुछ लोगों पर साफ दिखेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष नाजुक बना रहेगा। परिवार के कुछ मामलों को आपको अनदेखा करने से बचना चाहिए। मित्रों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर कमी करने की कोशिश करना चाहिए।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। आप शाम तक किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। लवमेट के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। आज मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा। रचनात्मक कामों में आप सफल रहेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। ऑफिस का बढिय़ा माहौल आपको खुश कर सकता है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम की गति बढ़ेगी, इससे आपका काम समय से पूरा हो सकता है। किसी बात को लेकर भाई-बहन के साथ विचार करेंगे, किसी नये काम की योजना बना सकते है। आप बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर सकते हैं। आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। आज जीवनसाथी आपसे प्रसन्न रहेंगे, किसी काम में उनकी सलाह कारगर साबित होगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कामकाज से जुड़ा कोई बड़ा मौका आपके सामने आयेगा। जिससे लाभ पाने में आप इसमें सफल भी होंगे। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित भी होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी खास काम में आपको फायदा मिल सकता है। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बात से प्रभावित हो सकते हैं। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा हो सकता है। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर आपको सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। कुछ नए कामकाज आपके सामने आएंगे और उसके लिए जरूरी लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 7

******************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version