आज का राशिफल

मेष राशि:

आपके लिए आज का दिन शुभ है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटा सकते हैं। कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा । धैर्य और विनम्रता रखें । आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिल सकता है। आपकी सलाह से दूसरों को फायदा होगा। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि भी और बढ़ सकती है। बिजनेस अच्छा रहेगा। फालतू के खर्चे बढ़ सकते हैं। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा । समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- ब्राउन

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज पुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक कार्यों में आपका पैसा लग सकता है । किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते है। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा। आज आपको संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी । अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगा।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 3

कर्क राशि:

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज भाई या बहन से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा लगेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी । महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी । पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना होगी । साथ ही आज के दिन आप कोई कहानी लिखने की शुरुआत करेंगे । आपको लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है । जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को आज कोई टॉपिक समझने में गुरुजनों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

कन्या राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े अटक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा । परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को खुशनुमा बनाये रखेगा 7 साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आप नया करोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा ।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लेंगे । आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी । आज आपको किसी मामले में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कामों की सूची बनाएंगे जिससे काफी हद तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आपकी वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लंबे समय बाद मित्र से मुलाकात हो सकती है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी । अगर आप जॉब बदलना चाहते है तो अभी कुछ दिन रुक जाना अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है । आज किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल हो सकते हैं । आज आज ऑफिस के कार्यों में मन लगेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 7

मकर राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना… आपके लिए बेहतर साबित होगी 7 पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रिस्पेक्ट करेंगे, धन- धान्य में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेगा । नयें व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। ज्यादा से ज्यादा पानी पियें, सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेषव्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे । छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढिय़ा योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 6

**************************

 

महाराष्ट्र सरकार ने सिंधुदुर्ग कलेक्टर का अचानक तबादला कर दिया

मुंबई ,03 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के बाद पूरे राज्य में आक्रोश की लहर है। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने सिंधुदुर्ग कलेक्टर का अचानक तबादला कर दिया है और इस पोस्ट को घटाकर गैर-आईएएस जूनियर प्रशासनिक स्तर श्रेणी का कर दिया है जिससे विभिन्न हलकों में लोग भौंचक हैं।

सिंधुदुर्ग के कलेक्टर किशोर एस. तावड़े को एक सामान्य पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। उनकी जगह हाफकिन बायो-फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल ए. पाटिल ने ली है।

यह आदेश उस घटना के ठीक एक सप्ताह बाद आया है, जब राजकोट किले के 10 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की 28 फीट ऊंची मूर्ति खराब मौसम के कारण गिर गई थी।

तावड़े पुणे स्थित महाराष्ट्र राज्य कृषि निगम लिमिटेड के नए प्रबंध निदेशक होंगे और पाटिल सिंधुदुर्ग के नए कलेक्टर होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा सोमवार देर रात जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, दोनों अधिकारियों तावड़े और पाटिल को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर अपने नए कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है।

संवैधानिक विशेषज्ञ बैरिस्टर विनोद तिवारी ने आईएएनएस से कहा, सवाल यह है कि गोवा राज्य की सीमा से लगे एक प्रमुख तटीय जिले सिंधुदुर्ग के कलेक्टर जैसे प्रतिष्ठित पद को अचानक गैर-आईएएस जूनियर प्रशासनिक स्तर श्रेणी में डाउनग्रेड कर दिया गया।

तिवारी ने कहा कि सरकार के पास राज्य के सभी कलेक्ट्रेटों में से 10 प्रतिशत के लिए ऐसा करने का अधिकार है, लेकिन इस संवेदनशील मोड़ पर जब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, सिंधुदुर्ग में कदम उठाने के पीछे की मंशा स्पष्ट नहीं है।

उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति ढहने की घटना से जनता में भारी आक्रोश और राजनीतिक हंगामा मच गया था। इसका असर महायुति सरकार पर भी पड़ सकता है, क्योंकि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं।

कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा)-शिवसेना (यूबीटी) के विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने राज्य भर में आक्रामक विरोध-प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने इस त्रासदी के लिए माफी मांगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त को कई कार्यक्रमों के लिए महाराष्ट्र आये थे। उन्होंने पालघर में एक समारोह में हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर सार्वजनिक रूप से माफी मांग कर सबको हैरान कर दिया था।

*********************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर नानी की सारिपोधा सानिवारम ने मचाया धमाल

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल: सामाजिक-राजनीतिक अशांति का मार्मिक चित्रण

योगी ने भाजपा के प्रदेश सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया

लखनऊ ,03 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करें।

सीएम योगी ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव है और भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भाजपा से जुडऩा चाहता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान न केवल उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक, बल्कि हर उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास है जो भाजपा से जुडऩा चाहता है। जब हम उन लोगों तक नहीं पहुंचते हैं, तो उन्हें पीड़ा होती है और वे जाति, क्षेत्र, भाषा जैसी संकीर्णताओं के दायरे में आ जाते हैं, जो भारत की सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करती है। उनका लक्ष्य होना चाहिए कि हर व्यक्ति तक पहुंचा जाए, जो हमारी प्रतीक्षा कर रहा है।

सीएम योगी ने स्वयं भी अभियान के तहत टोल फ्री नंबर डायल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा, मैं अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद करता हूं। सोमवार को पूरे देश में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। मंगलवार को मुझे प्रदेश में पार्टी के पहले सदस्य के रूप में सदस्यता दी गई। हमारा अभियान अब पूरे देश में प्रारंभ हो गया है और आगामी दिनों में हम संगठन का विस्तार करेंगे।

मुख्यमंत्री ने भाजपा के कैडर आधारित पार्टी होने की विशेषता को रेखांकित करते हुए कहा कि भाजपा भारत की माटी से जुड़ी है और भारत के महापुरुषों के आदर्शों का प्रतिनिधित्व करती है। भाजपा ने केवल वर्तमान में नहीं, बल्कि अपने पूरे इतिहास में समाज के हर तबके को जोडऩे में सफलता प्राप्त की है। स्वतंत्र भारत में भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पद को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि तत्कालीन सरकार स्वयं ही देश की संप्रुभता के लिए खतरा बन रही थी। कश्मीर के मुद्दे को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान इसका उदाहरण है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश को सर्वोपरि मानते हैं। 1977 में जब कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोंटने की कोशिश की, तब भारतीय जनसंघ ने जनता पार्टी के रूप में विपक्षी गठबंधन के साथ मिलकर लोकतंत्र को सर्वोपरि मानते हुए काम किया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी और अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने कोरोना महामारी के दौरान सेवा ही संगठन है के अभियान का शुभारंभ किया, जिसने 140 करोड़ भारतीयों की रक्षा की।

सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर उस व्यक्ति तक पहुंचें जो भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वालों को सदस्यता अभियान से जोडऩे की बात की। उन्होंने कहा कि इससे दुष्प्रचार करने वालों के कारण उत्पन्न संकोच को समाप्त किया जा सकता है। उत्तर प्रदेश इस सदस्यता अभियान में प्रमुख भूमिका निभाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश संगठन के महामंत्री धर्मपाल, पूर्व डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा मौजूद रहे।

**************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर नानी की सारिपोधा सानिवारम ने मचाया धमाल

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल: सामाजिक-राजनीतिक अशांति का मार्मिक चित्रण

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल प्रदेश : जयराम ठाकुर

शिमला ,03 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को सुक्खू सरकार पर हमला बोला। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि केंद्र से प्रदेश को हर संभव सहायता मिल रही है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

जयराम ठाकुर ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, हिमाचल प्रदेश में पहली बार ऐसी स्थिति आई है कि सितंबर की तीन तारीख बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। हिमाचल प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। लेकिन, राज्य के मुख्यमंत्री कभी कहते हैं कि यहां संकट है और कभी इससे इनकार कर देते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा, सीएम दावा करते हैं कि 2027 तक हिमाचल पूरे देश में सबसे समृद्ध राज्य बनेगा। प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर मुख्यमंत्री के बयानों में विरोधाभास है। आर्थिक नजरिए से देखें तो हिमाचल प्रदेश दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गया है। राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। हमने इस मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा की भी मांग की है, इस पर विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री की ओर से चर्चा का आश्वासन भी दिया गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा, केंद्र से प्रदेश को हर संभव सहायता मिल रही है। केंद्र से मदद नहीं मिलने के आरोप निराधार हैं, प्रदेश की वित्तीय स्थिति को सुधारना वर्तमान सरकार की जिम्मेदारी है। केंद्र सरकार ने राज्य को भेजी जानी वाली मदद को कभी नहीं रोका है। प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार है, तो सारे कामों को निपटाना भी उन्हीं की जिम्मेदारी है।

नेता प्रतिपक्ष जयरान ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा, राहुल गांधी की खटाखट योजनाओं की पोल खुल रही है। खटाखट योजनाओं के कारण प्रदेश की वित्तीय हालत खराब है। ये सरकार कर्मचारी हितेषी होने की बात करती है, लेकिन कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं दे पा रही है।

उन्होंने शिमला में बनी अवैध मस्जिद का जिक्र करते हुए कहा, अवैध मस्जिद को वहां से हटाना चाहिए। अवैध रुप से मस्जिद का निर्माण कर स्थानीय लोगों में झगड़ा करना दुर्भाग्यपूर्ण है।

*****************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर नानी की सारिपोधा सानिवारम ने मचाया धमाल

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल: सामाजिक-राजनीतिक अशांति का मार्मिक चित्रण

श्रीराम फाइनेंस प्रमोटर्स पर SC की कार्रवाई की संभावना

चेन्नई, 03 सितंबर (एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2 सितंबर को श्रीराम फाइनेंस के प्रमोटर्स के खिलाफ महत्वपूर्ण कार्रवाई की संभावना है, जो भारतीय वित्तीय क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी रही है। यह कार्रवाई एक लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवाद से जुड़ी है, जहां कंपनी को 300 करोड़ रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया गया था, जो कि कई अदालती आदेशों के बावजूद अभी तक अदा नहीं किया गया है।

यह मामला, जो अब तक काफी हद तक लोगों की नज़रों से दूर रहा है, एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी) क्षेत्र और भारत में व्यापक निवेश पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। श्रीराम फाइनेंस, जिसकी वैल्यूएशन लगभग 1.2 लाख करोड़ की है, अब तक विश्वसनीयता के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब यह जांच के दायरे में आ गई है, जिससे निवेशकों के विश्वास पर असर पड़ सकता है।

विवाद की शुरुआत जीपीई (इंडिया) लिमिटेड द्वारा Twarit Consultancy Services और SEPC लिमिटेड के खिलाफ दायर एक याचिका से हुई, जो श्रीराम फाइनेंस से जुड़ी हुई हैं। यह विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा, जिसके परिणामस्वरूप 29 जनवरी 2024 को 125 करोड़ रुपए की राशि के साथ ब्याज का भुगतान करने का आदेश दिया गया।

इस आदेश का पालन न करने के कारण कानूनी कार्यवाही शुरू हुई, जिसमें अदालत अवमानना ​​की कार्रवाई पर विचार कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेशों का पालन न किए जाने पर चिंता व्यक्त की है, और यह भी कहा है कि 29.01.2024 का आदेश, जिसमें 07.01.2021 से प्रति वर्ष 7.25% की दर से ब्याज के साथ 125 करोड़ रुपए के भुगतान का निर्देश दिया गया था, का पालन नहीं किया गया है।

अदालत ने चेतावनी दी  कि यदि अगली सुनवाई की तारीख तक भुगतान नहीं किया जाता है, तो वह अवमानना ​​कार्यवाही की शुरु करने पर विचार कर सकती है। और कंपनी के निदेशकों को अदालत में उपस्थित होने का आदेश भी दे सकती है।

इस स्थिति ने भारतीय व्यापार समुदाय का ध्यान आकर्षित किया है लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसने विदेशी निवेशकों के बीच गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। भारत के निजी इक्विटी बाजार में एक प्रमुख खिलाड़ी Gaja Capital पर इसका असर पड़ा है, जिससे देश के निवेश माहौल पर सवाल उठने लगे हैं।

श्रीराम ग्रुप, जो इसके संस्थापक आर. त्यागराजन द्वारा संचालित है, एक प्रमुख समूह है जिसके वित्त, बीमा और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण हित हैं। लगभग $34 बिलियन के वैल्यूएशन के साथ, समूह भारत के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक संस्थाओं में से एक है, जिसकी उपस्थिति शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों में है।

सुप्रीम कोर्ट जैसे-जैसे अपने निर्णय को जारी करने की तैयारी कर रहा है, इस मामले ने NBFC क्षेत्र के प्रमोटर्स के भीतर संभावित शासन संबंधी मुद्दों को उजागर किया है। श्रीराम फाइनेंस से जुड़े निवेशक और ऋणदाता कार्यवाही पर बारीकी से नजर रख रहे हैं, क्योंकि इस मामले का परिणाम अन्य लेनदारों को भुगतान की मांग करने के लिए प्रेरित कर सकता है, खासकर जब समूह की संस्थाओं ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना की है।

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय न केवल श्रीराम फाइनेंस पर बल्कि भारत के निवेश माहौल पर भी स्थायी प्रभाव डाल सकता है। 2 सितंबर की सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई कंपनी के भविष्य का निर्धारण करने में महत्वपूर्ण हो सकती हैं और यह तय कर सकती हैं कि भारत में ऐसे मामलों को कैसे निपटाया जाता है।

****************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर नानी की सारिपोधा सानिवारम ने मचाया धमाल

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल: सामाजिक-राजनीतिक अशांति का मार्मिक चित्रण

खरगोन में सिंगाजी महाराज का निर्माणाधीन मंदिर गिरा

मलबे में दबने से मजदूर की मौत, 4 घायल

खरगोन 3 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मध्य प्रदेश के खरगोन में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां सिंगाजी महाराज का निर्माणाधीन मंदिर गिर गया।

मंदिर की छत और दीवार गिरने से मजदूर दिनेश की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना बिस्टान थाने के मोगरगांव की है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है। मजदूरों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

***************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर नानी की सारिपोधा सानिवारम ने मचाया धमाल

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल: सामाजिक-राजनीतिक अशांति का मार्मिक चित्रण

राहुल गांधी ने हरियाणा में आप से गठबंधन की इच्छा जताई

शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर कसा तंज

नई दिल्ली 03 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। ऐसे में कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। इस बीच राहुल गांधी ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन की इच्छा जाहिर की है। इस पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस को पता चल गया है वह जीतने वाली नहीं है। इसलिए लास्ट वक्त में कांग्रेस कुछ उपाय कर रही है। कांग्रेस को मालूम है कि फिर से हरियाणा में भाजपा की सरकार आने वाली है। इसलिए वह किसी से भी गठबंधन करने को कह रहे हैं।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि उनका कहना है कि गठबंधन आम आदमी पार्टी से कर लो। लेकिन वहां के आम आदमी का गठबंधन तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ है। भाजपा ने दस साल में जो विकास कार्य किए हैं वह सभी को मालूम हैं।

भाजपा राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। कांग्रेस कुछ भी कोशिश कर ले या किसी से भी गठबंधन कर ले, लेकिन सरकार भाजपा की बनेगी।

बुलडोजर एक्शन को सुप्रीम कोर्ट ने सवाल उठाया है। इस पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस पर अदालत ने अगली तारीख दी है। मामला कोर्ट में है इसलिए इस पर अभी कुछ बोलना उचित नहीं है।

बता दें कि राहुल गांधी हरियाणा में लोकसभा की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी (आप) से गठबंधन चाहते हैं। लेकिन ‘आप’ पहले ही राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। वहीं भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी कहते आए हैं कि हम अकेले ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।

ज्ञात हो कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद से सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। हरियाणा में एक चरण में चुनाव होगा। हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित होंगे।

**************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर नानी की सारिपोधा सानिवारम ने मचाया धमाल

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल: सामाजिक-राजनीतिक अशांति का मार्मिक चित्रण

सुपरस्टार दर्शन के खिलाफ जल्द दाखिल की जाएगी चार्जशीट

बेंगलुरु  03 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन प्रशंसक (फैन) हत्या मामले में जेल में बंद हैं। हत्या मामले में उनके खिलाफ इसी हफ्ते चार्जशीट दाखिल किए जाने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस तैयारी के अंतिम चरण में है।

एक्टर दर्शन, उनकी साथी पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य फैन रेणुकास्वामी हत्याकांड में आरोपी हैं। सूत्रों ने दावा किया है कि 24वीं एसीएमएम कोर्ट में जमा की गई रिमांड कॉपी के अनुसार, दर्शन ने कथित तौर पर हत्या मामले में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है।

दर्शन बेल्लारी जेल में बंद हैं। उन्हें हत्या के मामले में आरोपी नंबर दो बनाया गया है। सुपरस्टार की जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक लाइट बॉय के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने से लेकर सुपरस्टार बनने तक और विवादों तथा अपराधों में उलझे रहने तक, दर्शन हमेशा कर्नाटक में चर्चा में रहे हैं। लेकिन इससे उनकी फैन फॉलोइंग पर कोई असर नहीं पड़ा।

कथित तौर पर दर्शन और उसके गिरोह ने रेणुकास्वामी का अपहरण करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बावजूद लोगों में दर्शन के प्रति दीवानगी बरकरार है।

हाल ही में जब दर्शन को बेल्लारी जेल में शिफ्ट किया जा रहा था, तब एहतियाती उपायों के बावजूद फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए सड़कों और जेल के सामने कतार में खड़े हो गए थे। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। कट्टर फैंस ने दर्शन की आलोचना करने वाले मीडियाकर्मियों और यूट्यूबर्स से बदला लेने की कसम खाई है। उनका कहना है कि दर्शन के रिहा होने के बाद वे कार्रवाई करेंगे।

इससे नागरिक समाज और आम जनता हैरान है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, फैंस, मुख्य रूप से युवा, कानून के डर के बिना धमकी भरे व्यवहार में लिप्त हैं, जो चिंताजनक है। इस संबंध में कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई है, इसलिए वे कार्रवाई करने में असमर्थ हैं।

दर्शन दूसरी बार जेल में बंद हुए हैं। साल 2011 में उन्हें अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी पर क्रूरतापूर्वक हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार, बार-बार मारपीट और अपमान के बाद पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। एक्टर की गिरफ्तारी के बाद उनके फैंस बौखला गए थे।

पुलिस को बेंगलुरु में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। दर्शन को 14 दिनों के लिए बेंगलुरु सेंट्रल जेल में रखा गया था। पत्नी से माफी मांगने और उनके साथ शांति बनाए रखने के बाद एक्टर को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

*****************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर नानी की सारिपोधा सानिवारम ने मचाया धमाल

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल: सामाजिक-राजनीतिक अशांति का मार्मिक चित्रण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय महाराष्ट्र दौरा

बुधवार को करेंगी उदगीर बुद्ध विहार का उद्घाटन

लातूर(महाराष्ट्र)  03 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाराष्ट्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। वह बुधवार को लातूर में होंगी। यहां वो उदगीर बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी और फिर महिला आनंद मेले समारोह का हिस्सा बनेंगी।

राष्ट्रपति अपनी यात्रा के पहले दिन कोल्हापुर के वरणानगर में श्री वरणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुईं। दूसरे दिन यानि आज (3 सितंबर) वह पुणे में सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।

इसके साथ ही वह मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के शताब्दी समारोह में भी शामिल होंगी। अपनी यात्रा के आखिरी दिन बुधवार को वह लातूर के उदगीर में बुद्ध विहार का उद्घाटन करेंगी और ‘शासन अव्यान दारी’ और ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ के लाभार्थियों से भी मुलाकात करेंगी।

‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ को महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा 28 जून, 2024 को लॉन्च किया गया था। योजना का उद्देश्य राज्य में महिलाओं को वित्तीय सहायता और सशक्तिकरण प्रदान करना है।

इस योजना को पूरे राज्य की महिलाओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक पूरे महाराष्ट्र से 2 करोड़ 40 लाख महिलाओं ने आवेदन किया है।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत महाराष्ट्र सरकार पहले ही दो किस्तों में लाभार्थियों को पैसे दे चुकी है। ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ के लिए महिलाओं के आवेदन की प्रक्रिया जारी है। वैसे तो इस योजना के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी, लेकिन इस योजना के प्रति पात्र महिलाओं के उत्साह को देखते हुए शिंदे सरकार बड़ा फैसला ले सकती है।

वहीं, ‘शासन अव्यान दारी’ योजना का मुख्य उद्देश्य महाराष्ट्र राज्य में सभी जाति और धर्म के लोगों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग, हर वर्ग को सरकार द्वारा शुरू की गई सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंचाना है।

*****************************

Read this also :-

बॉक्स ऑफिस पर नानी की सारिपोधा सानिवारम ने मचाया धमाल

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल: सामाजिक-राजनीतिक अशांति का मार्मिक चित्रण

द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल: सामाजिक-राजनीतिक अशांति का मार्मिक चित्रण

03.09.2024 (एजेंसी) —  एक फिल्म की कहानी बांग्लादेश की हिंदू महिला सुहासिनी (अर्शिन मेहता द्वारा अभिनीत) के बारे में है, जो एक नरसंहार में अपने माता-पिता की मौत के बाद भागने के लिए मजबूर है। इस्लामिक उग्रवादी उसे सुंदरबन पार करने में मदद करते हैं, लेकिन उनका एक एजेंडा है।

इस्लामिक उग्रवादी उसे इस्लाम में परिवर्तित करना चाहते हैं और पश्चिम बंगाल के आगामी चुनावों में एक राजनीतिक पार्टी के लिए अधिक वोट हासिल करने के लिए उसका उपयोग करना चाहते हैं।

आगे जो कुछ होता है वह परेशान करने वाली घटनाओं और उसकी परेशानियों की एक श्रृंखला है।फिल्म के सबसे बेहतरीन पहलुओं में से एक यजुर मारवाह, अर्शिन मेहता और रामेंद्र चक्रवर्ती जैसे अभिनेताओं का असाधारण अभिनय है। हर अभिनेता ने फिल्म में दमदार अभिनय किया है, इसमें यजुर और अर्शिन खास तौर पर सबसे अलग हैं।

खूनी एक्शन सीक्वेंस, सिनेमैटोग्राफी, वीएफएक्स और लोकेशन चॉइस सहित सभी पहलुओं में प्रोडक्शन क्वालिटी में फिल्म बेहतरीन है। इसके अलावा, फिल्म में अर्शिन (सुहासिनी) की मुश्?क?िलों को बेहद दृढ़ विश्वास के साथ दिखाया गया है। यह उन आदिवासी लोगों की परेशानियों को भी प्रभावी ढंग से उजागर करता है, जो पुलिस और विद्रोहियों के बीच एक कठिन परिस्थिति में फंस गए हैं, और दोनों तरफ से दबाव का सामना कर रहे हैं।

फिल्म के निर्देशन की अगर हम बात करें, तो सनोज मिश्रा ने अपने शानदार लेखन और निर्देशन से बांग्लादेशी मुसलमानों के उन जख्मों को बयां किया है, जो क्रूर यातना और अकल्पनीय हिंसा से गुजरे हैं। उन्होंने इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि वे इस पूरी कहानी को उसके मूल स्?वरूप में ही पेश करें।

फिल्म का संगीत उस तनाव को और बढ़ाता है, जिसे निर्माता इस तरह से बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि कहानी न केवल समझ में आए, बल्कि महसूस भी हो।हालांकि कहानी वास्तविक है, लेकिन फिल्म में ढलने और गैर-रेखीय कहानी को समझने में कुछ समय लगता है।

इसके अलावा, कुछ दृश्यों में हिंसा दर्शकों के एक वर्ग को बहुत ज्यादा ग्राफिकल लग सकती हैकुल मिलाकर, द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल एक जबरदस्त क्राइम ड्रामा है। इसमें कुछ ऐसे पल हैं, जो आपको झकझोर कर रख देंगे। हालांकि यह विषय को बहुत ईमानदारी से उजागर करती है, लेकिन वास्तविकता हमें चौंका देती है।

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी दोस्त से बात-बात में ही आपको कोई अच्छा काम मिल सकता है। इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। बच्चों को भी साथ में ले जा सकते हैं। कामकाजी महिलाओं को अपने काम के लिए किसी संस्था से सहयोग मिल सकता है। किसी की मदद से आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आपके सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज का दिन फेबरेबल रहेगा। आपके जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं, उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिए प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको किसी काम से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो बड़े भाई-बहनों की मदद से आपको नौकरी मिल सकती है। आज आपके व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में मदद करेंगे, जिससे आपके कार्य समय रहते पूरे हो जायेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। सही समय पर किया कार्य आपको सफलता दिला सकता है। परिवार में स्थिति ठीक बनी रहेगी। बच्चों की किसी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। आपका दोस्त आपको कोई काम करने के लिए कह सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। सीनियर से बात करते समय अपनी भाषा में मधुरता रखें।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको अपने हर काम को तय समय में बांटकर करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकते हैं। समय सीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहेगा। आज आपकी विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको किसी बड़ी कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है। आप सबको अपनी बातों से इम्प्रेस करने में सफल रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें आज सफलता मिलेगी। साथ ही आपको खूब मान-सम्मान भी मिलेगा। कुछ नये लोग आपसे जुडऩे की कोशिश कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा। आप अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत ही उत्साहित रहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज आपका दिन पहले से थोड़ा बेहतर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाश करने की कोशिश करेंगे। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म पर जाने का अवसर मिल सकता है। आपको कोई भी मौका हाथ से नहीं गंवाना चाहिए। बदलते मौसम में आपको अपने ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अपने खान-पान में भी बदलाव करना चाहिए।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढऩे का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। किसी काम की नये सिरे से शुरुआत कर सकते हैं। आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में अवॉर्ड मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। कोई पुरानी बिजनेस डील आपको अचानक लाभ दिलवा सकती है। आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा। आपको समाज के कुछ अच्छे लोगों से जुडऩे का मौका मिलेगा। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। आपको उस काम के लिए कोई सर्टिफिकेट भी मिल सकता है। किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। नौकरी में आपके साथ सब कुछ अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

मकर राशि:

आज आपका दिन उत्तम बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ी बिजनेस डील करने जा रहे हैं, तो आपको बहुत ही सोच-समझकर फैसले करने की जरूरत है। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद जरूर लेनी चाहिए। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में कुछ समय लग सकता है। जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम मिलेगा। दोस्तों के साथ बाहर घूमने-फिरने में आज आपका समय बीतेगा।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसमें सफल जरूर रहेंगे। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने जाने का अवसर आपको मिलेगा। विदेश से नौकरी के लिए आपको कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। जो छात्र विज्ञान में रुचि रखते हैं, आज उनका दिन अच्छा रहेगा। आपको परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपको किसी प्रोजेक्ट के लिए किसी बड़े आदमी से मदद मिल सकती है। हर तरह से स्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

मीन राशि:

आज आपको जीवन में कुछ खास मौके मिल सकते हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है, जो आपके काम की नई शुरुआत में आपकी मदद करेगा। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। आपकी कोई व्यवसायिक परियोजना पूरी हो सकती है। आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनका काम आज अच्छा रहेगा। आज आप किसी फंक्शन में जाने के लिए तैयारी कर सकते हैं। घर के कामों में पिता की मदद से आपके सारे कार्य आसानी से पूरे हो जायेंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

*******************************

 

स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में विभव कुमार को बड़ी राहत

SC से मिली जमानत

नई दिल्ली 02 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में जेल में बंद विभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने विभव कुमार को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है, यह निर्णय जांच पूरी होने और चार्जशीट दाखिल होने के आधार पर लिया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार विभव कुमार सीएम ऑफिस और उनके आवास नहीं जाएंगे। वह इस केस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। विभव को कोई सरकारी पद नहीं दिया जाएगा। आम आदमी पार्टी भी इस केस की मेरिट पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए टिप्पणी की कि यदि चोटें साधारण हों, तो किसी व्यक्ति को 100 दिनों से अधिक समय तक जेल में नहीं रखा जा सकता। अदालत ने औसत दर्जे की रिपोर्ट पर ध्यान देते हुए संतुलन बनाने की सलाह दी और जमानत का विरोध न करने की बात की। सुनवाई के दौरान, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विभव कुमार पहले से ही 100 दिनों से अधिक समय से जेल में बंद हैं और मामले में 51 से अधिक गवाह हैं। ऐसे में सुनवाई में अधिक समय लगने की संभावना है।

बता दें, स्वाति मालीवाल से जुड़े कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी विभव कुमार 18 मई को गिरफ्तार हुए थे। इसे बाद निचली अदालत और दिल्ली हाईकोर्ट ने विभव की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुईयां की बेंच ने सुनवाई के बाद विभव को जमानत दे दी है।

*********************************

Read this also :-

सूर्या स्टार कंगुवा की रिलीज डेट बदली?

कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का गाना ए मेरी जान रिलीज

70 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 1-1 हजार

विष्णु भैया का तीजा उपहार 

नई दिल्ली, 02 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। तीजा-पोरा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को एक विशेष सौगात दी। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं के खातों में 1-1 हजार रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। यह राशि महतारी वंदन योजना के तहत दी गई, जिससे महिलाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने विष्णु भैया को धन्यवाद दिया।

महतारी वंदन योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना और उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार लाना है। इस योजना के तहत विवाहित, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। राज्य की महिलाओं के समग्र सशक्तिकरण और आर्थिक मजबूती के लिए यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को प्रारंभ किया गया।

तीजा के अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने सातवीं किस्त के रूप में 70 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि जमा की। इस अवसर पर महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और इस आर्थिक सहायता को उनकी जीवन यात्रा में एक महत्वपूर्ण सहयोग बताया। मुख्यमंत्री के इस कदम से प्रदेश की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि समाज में उनकी भूमिका भी और अधिक महत्वपूर्ण हो रही है।

तीजा-पोरा के इस पर्व पर महिलाओं को मिली इस सौगात ने उन्हें एक नई उमंग और विश्वास से भर दिया है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर बहनों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस खास मौके पर बहनों को उनके पसंदीदा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वादिष्ट अनुभव कराया गया, जिससे उनका दिल खुश हो गया।

साथ ही, मुख्यमंत्री निवास में उन्हें लाख से बनी सुंदर चूड़ियों का उपहार भी भेंट किया गया। इस आयोजन ने मुख्यमंत्री निवास को एक मायके जैसा माहौल प्रदान किया, जहां बहनों ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का आनंद उठाया।

**********************

Read this also :-

सूर्या स्टार कंगुवा की रिलीज डेट बदली?

कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का गाना ए मेरी जान रिलीज

उत्तराखंड में भूस्खलन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप

देहरादून  02 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । देहरादून के विकासनगर में सोमवार सुबह भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिले में जोनसर के पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन होने से राजमार्ग ठप हो गया। इसके अलावा प्रशासन को ककाडी खड्ड के भी पास भारी मलबा इकट्ठा होने और जजरेड की पहाड़ियों से लगातार पत्थर गिरने के कारण जिले के कालसी चकराता मोटर मार्ग, ध्वैरा मोड़ को बंद करना पड़ा।
पहाड़ों से लगातार पत्थरों के गिरने के कारण पीडब्ल्यूडी को मार्ग खोलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुलडोजर के जर‍िए मार्ग से मलबे को हटाया जा रहा है।

विकास नगर के अलावा प्रदेश के चमोली जिले में भी कई दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से हुए जलभराव और भूस्खलन की वजह से पागल नाला में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है।

बारिश की वजह से गिरे मलबे और पत्थरों की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिट्टी और पत्थरों का ढेर इकट्ठा हो गया। इसके चलते राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप होने के चलते दोनों तरफ आने और जाने वाहन फंसे हैं। स्थानीय प्रशासन मलबे को हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश में लगा है, लेकिन बीच-बीच में मलबे के गिरने की वजह से काम को रोकना पड़ता है, इससे यातायात बहाल होने में समय लग रहा है। में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद करना पड़ा है।

बारिश की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरे मलबे और पत्थरों की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिट्टी और पत्थरों के मलबे का ढेर इकट्ठा हो गया, इसके चलते राजमार्ग पर आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन ठप होने के चलते दोनों तरफ आने और जाने वाहन फंसे हैं। स्थानीय प्रशासन मलबे को हटाकर यातायात बहाल करने की कोशिश में लगा है।

*****************************

Read this also :-

सूर्या स्टार कंगुवा की रिलीज डेट बदली?

कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का गाना ए मेरी जान रिलीज

योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, 26 चिकित्सकों को किया बर्खास्त

लखनऊ 02 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कार्यों में लापरवाही बरतने, गैरहाजिर रहने और आदेशों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की है। प्रदेश के 26 चिकित्सकों को एक महीने का नोटिस देते हुए शासकीय सेवा से तत्काल बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कहना है कि प्रदेश की जनता को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इनमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिन चिकित्सकों को बर्खास्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं, उनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच, जालौन के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत पाठक, मुख्य चिकित्साधिकारी, बरेली के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. इमरान खान एवं डॉ. सुरभि गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिल्लौन्सा, मैनपुरी के चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ,समान किशनी, मैनपुरी के चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कालपी, जालौन के चिकित्साधिकारी डॉ. यासमून अख्तर सिद्दिकी, मुख्य चिकित्साधिकारी, सिद्धार्थनगर के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. प्रवीन आनंद, डॉ. नेहा सिन्हा, डॉ. ज्योत्सा ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी, ललितपुर के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. शुभांशु शिवहरे, डॉ. विवेक कुमार गौतम, डॉ. मोहम्मद हासिम शामिल हैं।

वहीं, मुख्य चिकित्साधिकारी, बलिया के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. पूजा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, बस्ती के अधीन चिकित्साधिकारी डॉ. आमोद कुमार सरोज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुसमुरा, मैनपुरी के चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद सलीम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगतपुर, रायबरेली के चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मटका, रायबरेली के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी, मुख्य चिकित्साधिकारी, रायबरेली के अधीन चिकित्साधिकारी डॉ. शुभेंद्र कुमार मौर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी, मथुरा के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. त्रिशाला भदकारिया (पैथॉलोजिस्ट), डॉ. अभय गर्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिरसागंज, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आनंदपुर जारखी, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज कुमार गौतम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खैरगढ़, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बछगांव कोटला, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशी सागर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी फिरोजाबाद के अधीन डॉ. सृष्टि सिंह पर भी कार्रवाई की गई है।

उप मुख्यमंत्री ने छह चिकित्साधिकारियों, जिनमें चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरोड़ा, सहारनपुर में तैनात डॉ. प्रवेश कुमार भाटिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देवीदासपुर, बहराइच डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, सीएमओ बरेली के अधीन तैनात तीन चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार, डॉ. दिव्या गौड़ एवं डॉ. शशांक वर्मा, साथ ही शाहजहांपुर सीएमओ के अधीन तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. रिजवान अहमद खान को उनके द्वारा शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने हेतु आरोप पत्र तत्काल निर्गत किए जाने के निर्देश भी दिए हैं।

*******************************

Read this also :-

सूर्या स्टार कंगुवा की रिलीज डेट बदली?

कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का गाना ए मेरी जान रिलीज

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बाढ़ से मची तबाही

9 लोगों की मौत, एनडीआरएफ की 26 टीमें तैनात

हैदराबाद 02 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात गंभीर हो गए हैं। बाढ़ की चपेट में आने से दोनों राज्यों के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण रेलवे और बस सेवाओं पर भी असर पड़ा है, जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

एनडीआरएफ की 26 टीमें तैनात की गई हैं, जो प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में जुटी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से संपर्क कर केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने जानकारी दी कि सभी एहतियाती उपायों के बावजूद राज्य में 9 लोगों की जान जा चुकी है। महबूबाबाद और खम्मन ज़िलों में कम से कम तीन लोगों के बाढ़ के पानी में बहने की आशंका जताई जा रही है।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक इमरजेंसी बैठक बुलाई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

***************************

Read this also :-

सूर्या स्टार कंगुवा की रिलीज डेट बदली?

कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का गाना ए मेरी जान रिलीज

उत्तराखंड के हरिद्वार में ज्वैलर्स की दुकान में डकैती

5 करोड़ के गहने लूटकर बदमाश फरार

हरिद्वार ,02 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  उत्तराखंड के हरिद्वार में रविवार को बड़ी घटना हुई। यहां एक ज्वैलर्स की दुकान में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने करीब पांच करोड़ रुपए के गहनों को लूट लिया और फरार हो गए।

पूरे मामले को लेकर हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे के आस-पास बालाजी ज्वैलर्स पर कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है, जिसमें आरोपी दो वाहन, जिसमें एक बाइक और एक स्कूटी पर दिखाई दे रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने आगे बताया कि इस घटना में पांच लोग शामिल थे, जिन्होंने डकैती के दौरान हथियारों का प्रयोग किया था। ज्वैलर्स शॉप के मालिक ने बताया है कि करीब पांच करोड़ रुपए की डकैती हुई है।

बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई, हालांकि राहत की बात रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी।

पूरी घटना हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां के रानीपुर मोड़ स्थित बालाजी ज्वैलर्स की दुकान पर दिनदहाड़े डकैती हुई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

इस वारदात में 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल पर दुकान में घुसकर करीब 5 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मिर्च स्प्रे का इस्तेमाल कर दुकान में मौजूद लोगों को असहाय कर दिया और काउंटर तोड़कर जेवरात समेट लिए। घटना के दौरान फायरिंग भी की गई।

घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल बदमाशों की तलाश जारी है।

दिनदहाड़े ज्वैलर्स की दुकान में डकैती को लेकर हरिद्वार के व्यापारियों में आक्रोश है। वो जल्द से जल्द सारे अपराधियों को पकडऩे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े शहर के बीच इस तरह की लूटपाट से व्यापारियों में भय और असुरक्षा का माहौल है।

******************************

Read this also :-

सूर्या स्टार कंगुवा की रिलीज डेट बदली?

कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का गाना ए मेरी जान रिलीज

हिसार : कोठी में लाखों की चोरी, दो नौकरानियों ने की सफाई

हिसार ,02 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। यहां पीएलए स्थित एक कोठी में लाखों रुपये की चोरी की घटना सामने आई है। आरोप के अनुसार, कोठी की सफाई के लिए पहले से नियुक्त की गई दो नौकरानियाँ चोरी में शामिल पाई गईं। इन दोनों महिलाओं ने 55 लाख रुपये के आभूषण और 32 हजार रुपये नकद चुरा लिए और फरार हो गईं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों में आरोपी महिलाओं के चेहरे कैद हो गए हैं, जो जांच में पुलिस की मदद करेंगे। यह महिलाएं काम की तलाश में आई थीं, और इस अवसर का फायदा उठाकर उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अब इन महिलाओं की तलाश कर रही है और मामले की छानबीन कर रही है।

****************************

Read this also :-

सूर्या स्टार कंगुवा की रिलीज डेट बदली?

कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का गाना ए मेरी जान रिलीज

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

हरियाणा और महाराष्ट्र की घटना को लेकर

नई दिल्ली ,02 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दिल्ली से सटे हरियाणा के चरखी दादरी और महाराष्ट्र के धुले की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों पर लगातार हमले हो रहे हैं और सरकारी तंत्र मूकदर्शक बना देख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, नफरत के खिलाफ भारत जोडऩे की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, नफरत को राजनीतिक हथियार बनाकर सत्ता की सीढ़ी चढऩे वाले देशभर में लगातार भय का राज स्थापित कर रहे हैं। भीड़ की शक्ल में छिपे हुए नफरती तत्व कानून के राज को चुनौती देते हुए खुलेआम हिंसा फैला रहे हैं। भाजपा सरकार से इन उपद्रवियों को खुली छूट मिली हुई है, इसीलिए उनमें ऐसा कर पाने का साहस पैदा हो गया है। अल्पसंख्यकों, खासकर मुसलमानों पर लगातार हमले जारी हैं और सरकारी तंत्र मूकदर्शक बना देख रहा है।

उन्होंने कहा, ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कर कानून का इकबाल क़ायम किया जाना चाहिए। भारत की सांप्रदायिक एकता और भारतवासियों के अधिकारों पर किसी भी तरह का हमला संविधान पर हमला है जो हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, नफरत के खिलाफ भारत जोडऩे की इस ऐतिहासिक लड़ाई को हम हर हाल में जीतेंगे।

बता दें कि हरियाणा के चरखी-दादरी में गौरक्षक समूह के लोगों ने बीफ खाने के शक में पश्चिम बंगाल के रहने वाले दो प्रवासी मजदूरों की पिटाई कर दी थी, जिसमें एक की मौत और दूसरा बुरी तरह से जख्मी हो गया। पुलिस ने इसमें गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं, दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

वहीं, महाराष्ट्र के धुले एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग की गौमांस ले जाने के शक में कुछ यात्रियों ने जमकर पिटाई कर दी थी। अशरफ अली सैयद ट्रेन से अपनी बेटी के घर मालेगांव जा रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

**************************

Read this also :-

सूर्या स्टार कंगुवा की रिलीज डेट बदली?

कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का गाना ए मेरी जान रिलीज

अमानतुल्लाह ने जन कल्याण के पैसे का गबन किया: बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली  ,02 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान के आवास पर ईडी रेड को लेकर सांसद बांसुरी स्वराज ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खान पर जनकल्याण फंड का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने अमातुल्लाह खान के घर पर ईडी रेड को एकदम सही ठहराते हुए कहा, अमानतुल्लाह खान के खिलाफ बहुत ही संगीन आरोप हैं। जब वो वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे तो उन्होंने अवैध तरीके से लोगों को नौकरियों में भर्ती किया। उन्होंने वो पैसा जो जन कल्याण के लिए लगाना था, उस पैसे का गबन किया, उस पैसे का गलत इस्तेमाल किया।

उन्होंने ईडी छापेमारी को बिलकुल सही करार दिया। बोलीं, सीबीआई उनके खिलाफ जांच कर रही थी। ईडी ने जो आज उनके यहां पर रेड की है वह एकदम जायज है। कोई भी व्यक्ति, वह कितना ही शक्तिशाली क्यों ना हो? वह कानून के दायरे के बाहर नहीं है इसलिए अमान उल्लाह खान की जवाबदेही बनती है।

भाजपा के ही सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने आम आदमी पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को आदतन अपराधी बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सारे विधायक भ्रष्ट हैं, जब ये लोग जांच के दायरे में आते हैं जो चिल्लाना शुरु कर देते हैं। अमानतुल्लाह खान के ऊपर वक्फ बोर्ड के इतने केस है लेकिन जांच एजेंसी जब जांच कर रही है तो शोर मचा रहे हैं। आम आदमी पार्टी के विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री सहित सभी आदतन अपराधी हैं। उनकी शोर मचाने की आदत है।

बता दें, सोमवार सुबह आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर ईडी ने छापा मारा है। अमानतुल्लाह खान ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी।

आप विधायक अमानतुल्लाह ने एक्स पर एक वीडियो शेयर कर बताया कि अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ईडी मेरे घर पर पहुंच चुकी है। मुझे और आप नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा। ईमानदारी से अवाम की खिदमत करना गुनाह है? आखिर ये तानाशाही कब तक।

अमानतुल्लाह ने बयान में कहा, सुबह के 7 बजे का समय है और ईडी की टीम सर्च वारंट के नाम पर मुझे गिरफ्तार करने के लिए आए हैं। मेरी सास भी घर पर हैं, जिनको कैंसर है और चार दिन पहले ही उनका ऑपरेशन हुआ है। इस बात की जानकारी मैंने खुद ईडी को दी थी। मैंने इनको हर नोटिस का जवाब दिया है। हालांकि, सर्च वारंट के नाम पर इनका मकसद मुझे गिरफ्तार करना है।

*************************

Read this also :-

सूर्या स्टार कंगुवा की रिलीज डेट बदली?

कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का गाना ए मेरी जान रिलीज

कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी का गाना ए मेरी जान रिलीज

पक्ष-विपक्ष में दिखी देशभक्ति

02.09.2024 (एजेंसी)  –  कंगना की मोस्ट अवेटेड फिल्म इमरजेंसी की रिलीज पर मुसीबतों के बादल मंडरा रहे हैं यह फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली है लेकिन कई संगठन इसे बैन करवाने पर तुले हुए हैं. इसी बीच फिल्म का नया गाना ए मेरी जान मेकर्स ने रिलीज कर दिया है. जिसमें कंगना और विपक्ष की आंखों में देशभक्ति साफ देखी जा सकती है.

फिल्म का पहला गाना सिंहासन खाली करो था जिसमें विपक्ष को आपातकाल के खिलाफ आवाज उठाते हुए देखा गया था. अब मेकर्स ने फिल्म से दूसरा गाना रिलीज किया है जिसका टाइटल ए मेरी जान है. फिल्म में इमरजेंसी लगने पर देश के बिगड़े हालात की झलक दिखाई गई है. पक्ष विपक्ष देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर गाना रिलीज करते हुए कैप्शन लिखा- ऐ मेरी जान मुझे जान से भी प्यारा है तू, राष्ट्र के प्रति परम प्रेम, प्रेम की घोषणा ए मेरी जान अब जारी. 6 सितंबर को सिनेमाघरों में इमरजेंसी. वहीं फैंस भी इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में तारीफ कर रहे हैं.शिरोमणि अकाल दल और सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है.

इमरजेंसी फिल्म साल 1975 में देश में लगी इमरजेंसी और तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी की एक सिख द्वारा की गई हत्या को दिखाया गया है. यह विवाद उस वक्त उठा जब फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हुआ था. ऐसे में सिख कम्यूनिटी कंगना रनौत और सेंसर बोर्ड को लीगल नोटिस भेज चुकी है.

इमरजेंसी 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है देखना दिलचस्प होगा कि बैन के लिए उठ रही मांगो का फिल्म की रिलीज पर क्या असर पड़ता है. फिल्म कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, सतीश कौशिक, महिमा चौधरी जैसे कलाकार खास रोल में हैं.

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा,,, आज जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। परिस्थितियां गुस्से में हल ना करें, धैर्य रखें अंजान व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 1

वृष राशि-

आज का दिन अच्छे रिजल्ट देगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी काम बनेंगे, आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करें। लवमेट के साथ रिश्ते सुधरेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आपका दिन अच्छा रहेगा। छात्रों को अधिक मेहनत की जरूरत है। रोजगार के नए मौके मिलेंगे। आपकाी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। कोई दोस्त आपको सरप्राइज देगा। तरक्की खूब होगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आपका दिन बढिय़ा रहेगा। सही समय पर उचित फैसला लाभ देगा। नया काम ना शुरू करें। ऑफिस में आपका प्रभाव बना रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

सिंह-

आपका दिन शानदार रहेगा। विरोधी ऑफिस के काम में आपसे राय मांगेंगे। सरकारी नौकरी में सुखद बदलाव आएगा। सेहत के लिए दिन अच्छा है। घर परिवार की बातें गहराई से समझेंगे। लवमेट्स आज घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 7

कन्या राशि-

आपका दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देगा। घर पर ही परिवार संग धार्मिक काम करेंगे। ऑफिस के काम को संभलकर करें। किसी से उलझने से बचें।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 2

तुला-

आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी काम को जल्द पूरा करें। बाहर की चीजों को खाने से बचें। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 8

वृश्चिक-

आज आपका दिन शुभ रहेगा। किसी काम के लिए आप कई बड़े फैसले लेंगे। सेहत के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे। अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रहेगा। जायदाद संबंधी काम में सावधानी बरतें।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

धनु-

किसी अपने से अच्छी खबर मिलेगी। व्यक्तिगत काम में घबराएं नहीं। किसी परिजन बड़ी उपलब्धि मिलेगी। नए प्रजोक्ट में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

मकर-

आज का दिन बढिय़ा रहेगा। आज बातचीत में मधुरता रखें। उच्च अधिकारी से मुलाकात होगी। नया काम शुरू हो सकता है। लेखकों को खुशखबरी मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि-

आज का दिन खास रहेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जीवनसाथी संग रिश्ते मधुर रहेंगे। सकारात्मक सोच हितकर होगी। अचानक धनलाभ होगा।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 5

मीन-

आपका दिन मिला-जुला रहेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। आपकी सेहत में उतार चढ़ाव होगा। दांपत्य जीवन शानदार रहेगा। बच्चे खेलकूद में बिजी रहेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 1

****************************

 

भारी बारिश के कारण रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें रद्द

यात्रियों के लिए हेल्पाइन नंबर जारी

हैदराबाद 01 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हो रही भारी बारिश की वजह से दोनों राज्यों में ट्रेन यातायात बाधित हुई है। जिसकी वजह से कई ट्रेनों के मार्ग बदले गये हैं जबकि कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। रेलवे अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विजयवाड़ा-काजीपेट मार्ग पर लगभग 24 ट्रेनों को रोका गया है। ट्रैक पर काफी मात्रा में जलभराव हो गया है। वहीं, विजयवाड़ा मंडल में 30 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

लगातार हो रही बारिश और बाढ़ के पानी के कारण महबूबाबाद जिले में कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। महबूबाबाद के पास अयोध्या गांव में एक पानी की टंकी टूट जाने से रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया। इसके कारण दक्षिण मध्य रेलवे को विजयवाड़ा-काजीपेट मार्ग पर ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। महबूबाबाद के पास रेलवे ट्रैक के ऊपर से पानी बह रहा था। रेलवे अधिकारियों ने सिम्हाद्री और मछलीपट्टनम एक्सप्रेस ट्रेनों को महबूबाबाद रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया। गौतमी, संघमित्रा कांगा-कावेरी, चारमीनार, यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेनें रोकी गई हैं।

भारतीय रेलवे के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों में विजयवाड़ा-सिकंदराबाद (12713), सिकंदराबाद-विजयवाड़ा (12714), गुंटूर-सिकंदराबाद (17201), सिकंदराबाद-सिरपुर कागजनगर (17233), सिकंदराबाद-गुंटूर (12706) और गुंटूर-सिकंदराबाद (12705) शामिल हैं। इसके अलावा रेलवे अधिकारियों ने कई ट्रेनों के मार्ग बदले हैं। विशाखापट्टनम-तिरुपति ट्रेन के विजयवाड़ा और सिकंदराबाद के सभी स्टॉपेज खत्म कर दिए गए हैं। दक्षिण मध्य रेलवे ने कहा कि आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण एहतियात के तौर पर कई ट्रेनों को डायवर्ट और रद्द किया जा रहा है।

यात्रियों के लिए दक्षिण मध्य रेलवे ने महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर स्थापित किए हैं जो इस प्रकार हैं : हैदराबाद – 27781500, सिकंदराबाद – 27786140, 27786170, काजीपेट – 27782660, 8702576430, वारंगल – 27782751, खम्मम – 08742-224541, 7815955306, विजयवाड़ा – 7569305697, राजमुंदरी – 08832420541, तेनाली – 08644227600, तुनी – 7815909479, नेल्लोर – 7815909469, गुडुर – 08624250795, ओंगोल – 7815909489, गुडीवाड़ा – 7815909462 और भीमावरम टाउन – 7815909402

********************************

Read this also :-

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के प्रीक्वल का हिस्सा होंगे ऋतिक रोशन?

सलमान खान और उनके भांजे का गाना यू आर माइन जारी

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर हमला

हमलावर हिरासत में

बेगूसराय ,31 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार के बेगूसराय के बलिया में शनिवार को भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पर हमला किया गया। जनता दरबार खत्म कर हॉल से निकलने के दौरान एक युवक ने उन पर हमला कर दिया। दरअसल, गिरिराज सिंह बेगूसराय के बलिया में जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सुनने गए थे।

जनता दरबार के बाद जब वह वहां से निकल रहे थे, तो एक युवक ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावर को तत्काल हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू की। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस और अधिकारियों ने गिरिराज सिंह को सुरक्षा घेरे में ले लिया और उन्हें आगे की यात्रा पर रवाना किया। गिरिराज सिंह ने इस घटना को दुखद बताया और कहा कि आरोपी का चेहरा देखने के बाद विपक्षी नेता तेजस्वी और अखिलेश उसके समर्थन में उतर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों से नहीं डरते हैं। राहुल गांधी, तेजस्वी और अखिलेश यादव वोट के सौदागर हैं और ऐसे लोगों को बचाने के लिए हमेशा आगे आते हैं।

सूत्रों ने बताया कि गिरिराज सिंह जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी बीच सफेद टोपी पहना एक युवक वहां पहुंचा और उनके पास जाकर ऊल जलूल बातें बोलने लगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उसे रोकने की कोशिश की।

इसके बाद युवक ने गिरिराज सिंह को मारने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान मोहम्मद सैफी के रूप में हुई। वह वार्ड पार्षद बताया जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज और फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह की पहचान एक सख्त और स्पष्टवादी नेता के रूप में है। वे अपने तेज तर्रार बयानों और स्पष्ट राजनीतिक दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

गिरिराज सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे केंद्रीय मंत्री और कई बार सांसद रहे हैं। वे बेगूसराय के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।

*******************************

Read this also :-

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के प्रीक्वल का हिस्सा होंगे ऋतिक रोशन?

सलमान खान और उनके भांजे का गाना यू आर माइन जारी

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version