भारी बारिश के बीच रिहायशी इलाकों में पहुंचे 24 मगरमच्छ

लोगों की अटकी सांसे! वन विभाग ने किया रेस्क्यू

वडोदरा 01 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : गुजरात के वडोदरा शहर में 27 अगस्त से 29 अगस्त के बीच हुई भारी बारिश के चलते विश्वामित्री नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे 24 मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ रिहायशी इलाकों में पहुंच गए। इस स्थिति ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। हालांकि, वन विभाग के कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी मगरमच्छों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया और उन्हें इलाके से बाहर निकाला।

वडोदरा रेंज के वन अधिकारी करण सिंह राजपूत ने बताया कि विश्वामित्री नदी में लगभग 440 मगरमच्छ रहते हैं। बाढ़ के दौरान अजवा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कई मगरमच्छ रिहायशी इलाकों में बहकर पहुंच गए। राजपूत के अनुसार, इन तीन दिनों के दौरान 24 मगरमच्छों के अलावा 75 अन्य जानवरों को भी बचाया गया, जिसमें सांप, कोबरा, पांच बड़े कछुए और एक साही शामिल हैं।

राजपूत ने कहा कि सबसे छोटे मगरमच्छ की लंबाई दो फीट थी, जबकि सबसे बड़े मगरमच्छ की लंबाई 14 फीट थी। यह 14 फीट लंबा मगरमच्छ गुरुवार को कामनाथ नगर से पकड़ा गया था, जहां स्थानीय निवासियों ने इसके बारे में सूचना दी थी। इसके अलावा, 11 फीट लंबे दो अन्य मगरमच्छ गुरुवार को ईएमई सर्कल और एमएस विश्वविद्यालय के जीवविज्ञान विभाग के पास से रेस्क्यू किए गए।

राजपूत ने यह भी बताया कि बाढ़ के इन तीन दिनों के दौरान किसी भी मानव-मगरमच्छ संघर्ष की सूचना नहीं मिली। उन्होंने कहा, मगरमच्छ आमतौर पर मनुष्यों पर हमला नहीं करते। वे मुख्यतः मछलियों और पशुओं के अवशेष खाकर जीवित रहते हैं। वे कभी-कभी कुत्ते, सुअर और अन्य छोटे जानवरों को भी मार सकते हैं। हाल ही में ऐसे एक घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। अब, विश्वामित्री नदी के जलस्तर में काफी कमी आ गई है, और वन विभाग ने बचाए गए मगरमच्छों और अन्य जानवरों को जल्द ही नदी में वापस छोड़ने की योजना बनाई है।

*****************************

Read this also :-

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के प्रीक्वल का हिस्सा होंगे ऋतिक रोशन?

सलमान खान और उनके भांजे का गाना यू आर माइन जारी

JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने पद से दिया इस्तीफा

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में सियासत गरमाई

पटना 01 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेजी हो गई है। विधानसभा चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

केसी त्यागी ने निजी कारणों से पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया है। जदयू ने केसी त्यागी के इस्तीफे के बाद नए राष्ट्रीय प्रवक्ता का ऐलान भी कर दिया है। केसी त्यागी की जगह अब राजीव रंजन प्रसाद को जदयू का राष्ट्रीय प्रवक्ता घोषित किया गया है।

जनता दल यूनाइटेड के महासचिव आफाक अहमद खान ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है, ‘जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है।

केसी त्यागी जो प्रवक्ता के पद पर पार्टी में हैं, उन्होंने निजी कारण से पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।’ बताया जा रहा है कि केसी त्यागी पार्टी के राजनीतिक सलाहकार बने रहेंगे।

बता दें कि केसी त्यागी जदयू के दिग्गज नेता हैं और कई मोर्चों पर केसी त्यागी पार्टी की तरफ से बोलते नजर आए हैं। तेज तर्रार प्रवक्ता और कुशल राजनेता के तौर पर जाने जाने वाले केसी त्यागी के इस्तीफा ने सबको चौंका दिया है।

*****************************

Read this also :-

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के प्रीक्वल का हिस्सा होंगे ऋतिक रोशन?

सलमान खान और उनके भांजे का गाना यू आर माइन जारी

इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

यात्रियों में हड़कंप; नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

जबलपुर ,01 सितंबर Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जबलपुर से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट 6ई 7308 को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उसे नागपुर की ओर डायवर्ट कर दिया गया। एयरलाइन ने पुष्टि की है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है और तत्काल सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।

इंडिगो एयरलाइन्स के अनुसार, फ्लाइट 6ई 7308 को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। विमान में जबलपुर से 62 पैसेंजर सवार थे। हालांकि कंपनी ने कुछ देर में ही नागपुर से हैदराबाद के लिए विमान उड़ान भरने का दावा किया है।

इससे पहले, मुंबई से आए एअर इंडिया के विमान में भी बम की धमकी का एक संदेश मिला था, जिसके बाद तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया। विमान की गहन सुरक्षा जांच के बाद आपात स्थिति समाप्त कर दी गई। वलियाथुरा पुलिस थाने के अधिकारी जांच के लिए हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।

इससे पहले, मई में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी एक घटना हुई थी। दिल्ली से वडोदरा जा रही एयर इंडिया की उड़ान में चालक दल के एक सदस्य ने विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर देखा जिस पर बम लिखा था। इसके बाद, विमान की सुरक्षा जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

इस घटना के बाद, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और दिल्ली पुलिस को सूचित किया गया, और यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। जांच के बाद, यात्री दूसरे विमान से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

***************************

Read this also :-

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के प्रीक्वल का हिस्सा होंगे ऋतिक रोशन?

सलमान खान और उनके भांजे का गाना यू आर माइन जारी

कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

खरगे-सोनिया और राहुल का नाम

नई दिल्ली 01 Sep, Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का नाम शामिल हैं।

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए 18 सितंबर को वोटिंग होगी। कांग्रेस पार्टी ने पहले चरण के लिए 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट शनिवार को जारी की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में जयराम रमेश, अंबिका सोनी, अजय माकन, सलमान खुर्शीद और कन्हैया कुमार का नाम शामिल है।

इसके अलावा इस लिस्ट में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी जगह मिली है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची

मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रजनी पाटिल, राजीव शुक्ला, मनीष तिवारी, प्रियंका गांधी वाड्रा, इमरान प्रतापगढ़ी, के.सी. वेणुगोपाल, किशोरी लाल शर्मा, अजय माकन, रंजीत रंजन, अंबिका सोनी, रमन भल्ला, भरत सिंह सोलंकी, ताराचंद, तारिक हमीद कर्रा, चौधरी लाल सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू, पीरजादा मोहम्मद सईद, जयराम रमेश, इमरान मसूद, गुलाम अहमद मीर, पवन खेड़ा, सचिन पायलट, सुप्रिया श्रीनेत, मुकेश अग्निहोत्री, कन्हैया कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, मनोज यादव, सलमान खुर्शीद, शाहनवाज चौधरी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजेश लिलोठिया, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, अलका लांबा, सैयद नासिर हुसैन, श्रीनिवास बीवी, विकार रसूल वानी, नीरज कुंदन।

बता दें कि 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होंगे। 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है।

जम्मू-कश्मीर में साल 2014 के बाद से यह पहला विधानसभा चुनाव होगा, क्योंकि 2019 में आर्टिकल 370 को निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद से जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं हुए हैं।

****************************

Read this also :-

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के प्रीक्वल का हिस्सा होंगे ऋतिक रोशन?

सलमान खान और उनके भांजे का गाना यू आर माइन जारी

निर्माता व निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान सम्मानित

01.09.2024  –  मुम्बई के अंधेरी स्थित मेयर हॉल में पिछले दिनों भारतीय मानव सेवा संगठन के बैनर तले राजश्री वर्मा द्वारा आयोजित दादासाहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान समारोह में फिल्म निर्माता व निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान को संगीतकार दिलीप सेन, यूनियन लीडर बी एन तिवारी, एसीपी संजय पाटिल, कॉमेडियन सुनील पाल और अभिजीत राणे की उपस्थिति में दादासाहेब फाल्के भारत गौरव सम्मान अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया।

विदित हो कि पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के मूल निवासी डॉ. कृष्णा चौहान न केवल एक कामयाब फ़िल्म निर्देशक एवं चर्चित समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था।

इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है। नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी डॉ कृष्णा चौहान को एसीपी संजय पाटिल और अभिनेत्री टीना घई के द्वारा मॉम डैड अवार्ड्स (2024) से भी नवाजा जा चुका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स के प्रीक्वल का हिस्सा होंगे ऋतिक रोशन?

शोरनर पायने के बयान ने बढ़ाई हलचल

01.09.2024 (एजेंसी) – द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 2 को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इसी बीच जिस बात ने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया वह है बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के इसमें शामिल होने की संभावना। जी हां, हाल ही में शोरनर जे. डी. पायने ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन के भविष्य के सीजन में कलाकारों की सूची में शामिल होने की संभावना का संकेत दिया।

जे.डी के बयान ने प्रशंसकों के उत्साह को चरम पर पहुंचा दिया है। पायने ने अभिनेता मेगन रिचर्ड्स और मार्केला कावेनघ के साथ सीरीज में ऋतिक रोशन की संभावित भागीदारी पर चर्चा की। पायने ने बताया, पिछली बार जब मैं मुंबई में था, तो हमारी मुलाकात ऋतिक रोशन से हुई थी। वह अद्भुत थे। अगर सही भूमिका मिलती है तो दरवाजे खुले रहेंगे, अवसर मौजूद हैं। इस बयान ने उन प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है जो ग्रीक गॉड को फैंटेसी सीरीज में देखने के लिए उत्सुक हैं।

जब द रिंग्स ऑफ पावर के आने वाले सीजन में अन्य भारतीय अभिनेताओं को शामिल करने के बारे में सवाल किया गया, तो पायने ने खुलासा किया कि शो में मेरिमैक की भूमिका निभाने वाले गैवी सिंह चेरा कलाकारों का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा, हमने वास्तव में सीजन 2 में भारतीय अभिनेताओं को कास्ट किया…गैवी सिंह चेरा, वह बिल्कुल अद्भुत है।

वह कुछ एपिसोड में हैं। यह बहुत अच्छा होगा।द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर सीजन 2 का प्रीमियर 29 अगस्त को अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ। आठ-एपिसोड की सीरीज हर गुरुवार को अलग-अलग भागों में जारी की जाएगी। इसके पहले तीन एपिसोड गुरुवार को स्ट्रीम होंगे, इसके बाद 5, 12, 19 और 26 सितंबर को अगले एपिसोड होंगे और सीजन का समापन 3 अक्तूबर को होगा। यह सीरीज जे. आर. आर. टॉल्किन के मिडल-अर्थ के इतिहास और लोकप्रिय उपन्यास द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स से प्रेरित है।

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आप से प्रतिस्पर्धा करने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दाँत खट्टे होंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

वृष राशि:

आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। फैमिली का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी से और हंसमुख स्वभाव से परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आपको आराम मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। बात करे सेहत की तो आपको सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। आज आपको आय के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बन रहे है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आज दांपत्य जीवन के अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे, आपका एक छोटा-सा प्रयास घरेलू जीवन अच्छा हो सकता है इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज आपको ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढिय़ा नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को व्यापारिक मामलों को लेकर साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आज आपको अपनी गलतियों का अनुभव होगा। बच्चों के प्रति आपका प्रेम उनका प्रिय बना देगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से ख़ुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी करमचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक सुख सुविधाएं बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा। समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। प्रतियोगी परिक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों को लापरवाही करने से बचना चाहिए, मेहनत जारी रखें। आज अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियं आएंगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि:

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है । आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें । आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉजि़टिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढिय़ा रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

*****************************

 

पतंजलि के दंत मंजन में नॉन वेज मैटीरियल का दावा

कोर्ट ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली ,31 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बाबा रामदेव की मुश्किलें फिर बढऩे वाली हैं। उनकी कंपनी पतंजलि के उत्पाद दिव्य दंत मंजन में नॉनवेज मैटेरियल होने का दावा किया गया है। इस संबंध में दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है।

कोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए केंद्र सरकार, पतंजलि, बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता एडवोकेट यतिन शर्मा ने आरोप लगाया गया है कि कंपनी अपने दिव्य दंत मंजन में समुद्र फेन (कटलफिश) नाम का मांसाहारी पदार्थ यूज करती है।

एडवोकेट यतीन शर्मा में यह भी बताया गया है कि नॉन वेजिटेरियन पदार्थ के इस्तेमाल के बावजूद उस प्रोडक्ट पर ग्रीन यानी वेजिटेरियन लेबल दिया गया है। इस पर कोर्ट ने पतंजलि आयुर्वेद और बाबा रामदेव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

जस्टिस संजीव नरूला ने केंद्र सरकार और पतंजलि की दिव्य फार्मेसी को भी नोटिस जारी किया, जो यह प्रोडक्ट बनाती है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी।

*****************************

 

Read this also :-

अलौकिक शक्ति पर है एक्टर मुक्ति मोहन का विश्वास

नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्पर फाड़ कमाई

लालू प्रसाद की राम-श्याम की जोड़ी जुदा ….

श्याम रजक कल जदयू में होंगे शामिल

पटना ,31 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार में कभी लालू प्रसाद यादव के खास रहे राम और श्याम की जोड़ी काफी चर्चित थी। रामकृपाल यादव और श्याम रजक दोनों ही अब आरजेडी से अलग हो चुके हैं। पूर्व मंत्री श्याम रजक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दामन थामने जा रहे हैं। वो जनता दल यूनाइटेड में शामिल होंगे।

जेडीयू के दफ्तर में 1 सितंबर को मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में शयाम रजक का पार्टी में स्वागत किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री रत्नेश सदा और मंत्री सुनील कुमार मौजूद रहेंगे।

शयाम रजक के एक्स अकाउंट से यह जानकारी दी गई है। पूर्व मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष एबीडीम श्याम रजक जनता दल (यूनाइटेड) मे अपने साथियों सहित दिनांक 1 सितंबर 2024 को 12 बजे जदयू कार्यालय, वीरचंद पटेल पथ पटना में सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बता दें कि श्याम रजक ने राष्ट्रीय जनता दल से राष्ट्रीय महासचिव और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहा थे कि वो जेडीयू का दामन थाम सकते हैं। शयाम रजक साल 1995 में चुनाव लड़े और जीते भी थे। राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। 2010 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने 2009 में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और जेडीयू में शामिल हो गए थे।

नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बनाया था, लेकिन अगले विधानसभा चुनाव में राजद के साथ जेडीयू का महागठबंधन हुआ और सरकार बनी। तब श्याम रजक को मंत्री पद की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। इसके बाद 2022 विधानसभा चुनाव में श्याम रजक जेडीयू का साथ छोड़कर राजद में शामिल हो गए थे।

श्याम रजक छह बार विधायक रहे हैं और फुलवारी इलाके में उनका खासा प्रभाव माना जाता है। हालांकि आरजेडी ने 2020 विधानसभा चुनाव में उन्हें फुलवारी सीट से टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उन्हें 2022 विधान परिषद में भी टिकट देने पर विचार नहीं किया गया।
आरजेडी में रहते हुए उन्हें 2024 लोकसभा में भी तगड़ा झटका लगा।

वो समस्तीपुर या जमुई में से किसी एक संसदीय सीट से चुनाव लडऩा चाहते थे, लेकिन उन्हें यहां से मैदान में नहीं उतारा गया। इन्हीं सब वजहों से आरजेडी से नाराजगी के चलते उन्होंने पार्टी छोडऩे का फैसला किया और जेडीयू का दामन थाम लिया। वो लंबे समय तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ काम कर चुके हैं।

**************************

Read this also :-

अलौकिक शक्ति पर है एक्टर मुक्ति मोहन का विश्वास

नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्पर फाड़ कमाई

 

पीएम मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

जानें रूट और टाइमिंग

नई दिल्ली ,31 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से एक मेरठ को लखनऊ से जबकि दो अन्य दक्षिण भारतीय शहरों मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ेंगी।

मोदी ने हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तमिलनाडु और कर्नाटक के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि से दक्षिणी राज्यों में रेल परिवहन मजबूत हुआ है।

मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे पहले पहुंचाएगी। इसी तरह, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से दो घंटे से अधिक समय और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन से करीब डेढ़ घंटे का समय बचेगा। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक भारतीय रेलवे सभी के लिए आरामदायक यात्रा की गारंटी नहीं बन जाती।

रेलगाड़ी संख्या 20627 वंदे भारत एक्सप्रेस चेन्नई एग्मोर से सुबह 5 बजे रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 1.50 बजे नागरकोइल पहुंचेगी। नागरकोइल जंक्शन पहुंचने से पहले यह तांबरम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडुगल, मदुरै, कोविलपट्टी और तिरुनेवेली में रुकेगी। बताया गया कि वापसी में यह ट्रेन संख्या 20628 के रूप में नागरकोइल जंक्शन से दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी और रात 11 बजे चेन्नई एग्मोर पहुंचेगी।

बता दें कि मदुरै और बेंगलुरु छावनी के बीच वंदे भारत सेवा मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन ऑपरेट की जाएगी। ट्रेन संख्या 20671 के रूप में यह मदुरै से सुबह 5.15 बजे रवाना होगी और दोपहर 1 बजे बेंगलुरु छावनी पहुंचेगी। दक्षिण रेलवे के मुताबिक, यह रेलगाड़ी दोपहर 1.30 बजे बेंगलुरु छावनी से रवाना होगी और रात 9.45 बजे मदुरै पहुंचेगी।

ट्रेन दोनों तरफ डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नमक्कल, सलेम और कृष्णराजपुरम में रुकेगी। वंदे भारत प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की सोच को मूर्तरूप देने की सफलता का प्रतीक बताई जाती हैं। वंदे भारत ट्रेनें वर्तमान में तीव्र गति से चल रही गाडिय़ों की तुलना में यात्रा समय को कम करेंगी।

********************************

Read this also :-

अलौकिक शक्ति पर है एक्टर मुक्ति मोहन का विश्वास

नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्पर फाड़ कमाई

ECI ने हरियाणा में मतदान की तारीख में किया बदलाव

अब 5 अक्टूबर को होगा मतदान

चंडीगढ़  31 Aug (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने हरियाणा के लिए मतदान की तारीख को 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना की तारीख को 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर, 2024 तक संशोधित किया है।

यह निर्णय बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए लिया गया है, जिन्होंने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में आसोज अमावस्या उत्सव समारोह में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है। बता दें कि तारीखों के बदलाव के लिए लगातार मांग हो रही थी।

******************************

Read this also :-

अलौकिक शक्ति पर है एक्टर मुक्ति मोहन का विश्वास

नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्पर फाड़ कमाई

हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

एनएच-5 पर भूस्खलन से यातायात रुका

शिमला 31 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, जिससे राज्य भर में महत्वपूर्ण व्यवधान और क्षति हुई है। सबसे गंभीर प्रभावों में से एक निगुलसारी में रामपुर-किन्नौर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-5) पर एक बड़ा भूस्खलन हुआ है, जिससे यातायात पूरी तरह से रुक गया है।

लगातार बारिश के कारण कई भूस्खलन हुए हैं, जिससे सड़कें बंद हो गई हैं, पेड़ गिरे हैं और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। निगुलसारी में भूस्खलन ने एनएच-5 पर निर्भर हजारों निवासियों और यात्रियों के लिए एक बड़ी बाधा पैदा कर दी है।

ऊपरी पहाड़ियों से लगातार हो रहे भूस्खलन से स्थिति और खराब हो गई है, जिससे राजमार्ग को साफ करना लगभग असंभव हो गया है, जो कई दिनों से अवरुद्ध है। सड़क को बहाल करने के प्रयास बुधवार की सुबह और बाधित हो गए जब सड़क साफ करने के लिए तैनात मशीनरी पर बोल्डर गिर गए, जिससे उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए और ऑपरेटर को खतरा हो गया। गनीमत रही कि परिचालक बाल-बाल बच गया।

भूस्खलन की गतिविधि मंगलवार देर शाम तेज हो गई और पूरे बुधवार तक बिना रुके जारी रही, जिससे राजमार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया और वाहन फंसे रहे। अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण मार्ग पर सामान्य स्थिति बहाल करने के अपने प्रयासों में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

राजधानी शिमला में भारी बारिश के कारण पेड़ गिरने और इमारतों को नुकसान पहुंचने की कई घटनाएं हुई हैं। मंगलवार रात शहर के अलग-अलग हिस्सों में तीन पेड़ धराशायी हो गए, जिसमें छोटा शिमला में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय की इमारत पर एक बड़ा देवदार का पेड़ भी गिर गया, जिससे काफी नुकसान हुआ। एक अन्य घटना में, भारी बारिश के कारण रुल्दा भट्टा वार्ड के कुफ्टाधार में सड़क का एक हिस्सा बह गया।

कुल्लू जिला भी भारी बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप भूस्खलन और मलबे के कारण 16 सड़कें बंद हो गई हैं। सोलन में, सोलन-मीनस सड़क को साफ़ करने से पहले 13 घंटे तक अवरुद्ध रखा गया था। बुधवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें शिमला में दो मिमी, डलहौजी में चार मिमी, मंडी में एक मिमी और कल्पा में दो मिमी बारिश हुई। हालांकि, अन्य इलाकों में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी बारिश के लिए ‘पीला अलर्ट’ जारी किया है, जिससे निवासियों को संभावित और व्यवधान की चेतावनी दी गई है।

**********************************

Read this also :-

अलौकिक शक्ति पर है एक्टर मुक्ति मोहन का विश्वास

नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्पर फाड़ कमाई

हेलीकॉप्टर लेकर जा रहा था MI-17, टूटकर जमीन पर गिरा

रुद्रप्रयाग 31 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक बड़ा हादासा टल गया। एमआई-17 हेलीकॉप्टर द्वारा ले जाया जा रहा एक खराब हेलीकॉप्टर आसमान से अचानक जमीन पर गिर गया। मामला केदारनाथ पैदल मार्ग के रामबाड़ा का है।

बताया जा रहा है कि केदारनाथ धाम में क्रिस्टल कंपनी का एक हेलीकॉप्टर खराब हो गया था। इसके बाद उसे ले जाने के लिए एमआई-17 हेलीकॉप्टर को बुलाया गया था। जैसे ही एमआई-17 हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी तो थोड़ी दूर पहुंचने के बाद उससे बंधा खराब हेलीकॉप्टर टूटकर आसमान से जमीन पर जा गिरा।

गनीमत यह रही कि जिस समय यह खराब हेलीकॉप्टर जमीन पर गिरा। उस दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था। पता चला है कि खराब हेलीकॉप्टर काफी ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अपना सुतंलन खो बैठा था। क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर को केदारनाथ से गौचर हैलीपैड ले जाते वक्त यह हादसा घटित हुआ।

फिलहाल इस हादसे मे किसी भी तरह के नुकसान की खबर नही है। इससे पहले मई महीने में केदारनाथ धाम में पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया था। केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाले हेलीकॉप्टर की पालयट ने इमरजेंसी लैंडिंग की थी।

हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी होने पर पायलट ने धैर्य का परिचय देते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। जिससे 6 लोगों की जान बच गई। हेलीकॉप्टर ने सेरसी से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी थी।

रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया, “हेलीकॉप्टर सुबह सेरसी से केदारनाथ की ओर जा रहा था। केदारनाथ हेलीपैड से 100 मीटर पहले तकनीकी खराबी होने का कारण हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।”

इन दिनों उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से कई इलाकों में प्रशासनिक अमले को पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मूसलाधार बारिश से भूस्खलन की कई खबरें पिछले दिनों आई थीं तो वहीं हाल ही में घनसाली के जनख्याली में बादल फटने से दो लोगों की मौत भी हो गई थी।

*****************************

Read this also :-

अलौकिक शक्ति पर है एक्टर मुक्ति मोहन का विश्वास

नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्पर फाड़ कमाई

चिनार कोर को मिले नए जीओसी, 3 जिलों के एसएसपी भी बदले गए

श्रीनगर 31 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): चिनार कोर कमांडर रहे लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई को मिलिट्री ऑपरेशंस का महानिदेशक बनाए जाने के बाद,  लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव को चिनार कोर का अगला कमांडर नियुक्त किया गया है।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने श्रीनगर स्थित 15 कोर का नया कमांडर नियुक्त किया है, जो 15 अक्टूबर से पदभार ग्रहण कर लेंगे।

जम्मू एवं कश्मीर में 10 साल के अंतराल के बाद 18 सितंबर से चुनाव होने जा रहे हैं, जो 1 अक्टूबर तक चलेंगे। इन चुनावों का परिणाम 4 अक्टूबर को आएगा।

लेफ्टिनेंट जनरल प्रशांत श्रीवास्तव ने कश्मीर घाटी में सेना की बड़े पैमाने पर तैनाती की है। वह सेना मुख्यालय में आने से पहले घाटी में राष्ट्रीय राइफल्स की कमान संभाल रहे थे।

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई भारतीय सेना में कश्मीर घाटी और नियंत्रण रेखा की सुरक्षा देने वाली कोर के प्रभारी कमांडर बने रहेंगे।

लेफ्टिनेंट जनरल घई को लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा की जगह सैन्य संचालन के नए महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभालने की मंजूरी दे दी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल घई आतंकवाद विरोधी अभियानों के विशेषज्ञ हैं और उन्होंने सेना के उत्तरी कमांडर के तौर पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ काम किया है।

इस वर्ष 31 अक्टूबर को सेना मुख्यालय के दो महत्वपूर्ण पदाधिकारी रणनीति मामलों के उप प्रमुख और क्षमता विकास और भरण-पोषण मामलों के उप प्रमुख सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

22 जुलाई को जारी नई पोस्टिंग की सूची में कई वरिष्ठ अधिकारियों को पहले ही दीमापुर में 3 कोर और नए आर्मी वॉर कॉलेज कमांडेंट जैसी जगहों पर कार्यभार संभालने के लिए भेजा जा चुका है।

इस बीच, चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद, जम्मू-कश्मीर सरकार ने इम्तियाज हुसैन को श्रीनगर जिले का नया एसएसपी, जाहिद मलिक को बारामुला जिले का नया एसएसपी, गुलाम जिलानी को कुपवाड़ा का नया एसएसपी और इफरोज अहमद को हंदवाड़ा का एसपी नियुक्त किया है।

******************************

 

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि

अमित शाह समेत दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 31 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें तहे दिल से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। एक राजनीतिक दिग्गज, विद्वान और एक बेहतरीन प्रशासक, मुखर्जी जी की जीवन यात्रा पश्चिम बंगाल के एक साधारण गांव से निकलकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंची और उन्होंने शासन को मजबूती प्रदान की।

उनका योगदान राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा।” केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी जी के स्मृति दिवस पर उन्हें विनम्र अभिवादन।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राष्ट्र निर्माण में भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए एक्स पर लिखा, “भारत की असली ताकत उसके गणतंत्र में निहित है, उसकी प्रतिबद्धता के साहस में, उसके संविधान की दूरदर्शिता में और उसके लोगों की देशभक्ति में।

सार्वजनिक जीवन में पाँच दशकों से अधिक समय तक कांग्रेस पार्टी में अपनी असंख्य भूमिकाओं में, उन्होंने हर पद पर अपनी बुद्धिमता, अनुभव और नेतृत्व कौशल का अनूठा मिश्रण लाया, जिससे संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।”

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने एक्स पर लिखा, “एक महान राजनेता, भारत के पूर्व राष्ट्रपति, “भारत रत्न” प्रणब मुखर्जी जी को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी श्रद्धांजलि।”

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी प्रणब मुखर्जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मैं उनको श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। उनकी राजनेता और बौद्धिक गहराई ने हमारे राष्ट्र की दिशा को गहराई से आकार दिया। भारत की प्रगति के लिए उनके प्रयासों के लिए उन्हें पीढ़ियों तक याद किया जाएगा।”

***************************

Read this also :-

अलौकिक शक्ति पर है एक्टर मुक्ति मोहन का विश्वास

नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्पर फाड़ कमाई

हिमंता बिस्वा सरमा ने की चंपई सोरेन से मुलाकात

असम आने का दिया निमंत्रण

रांची 31 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को चंपई सोरेन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हो गए हैं। मैं उन्हें शुभकामना देने के लिए यहां आया हूं।

उन्होंने कहा कि इस मुलाकात में हमने कोई राजनीतिक विषय पर चर्चा नहीं की। दूसरे विषयों पर बातचीत हुई, मैंने चंपई सोरेन को असम आकर मां कामाख्या देवी के दर्शन और मेरे घर पर भोजन का निमंत्रण दिया है।

वहीं चंपई सोरेन ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के असम निमंत्रण को स्वीकार किया। मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो असम जाएंगे। रामदास सोरेन को अब दूसरे टाइगर के रूप में देखा जा रहा है, आप इसे कैसे देखते हैं ? इस सवाल पर चंपई सोरेन ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं जनता के लिए काम करता हूं और आगे भी सेवा करता रहूंगा।

गौरतलब कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ साढ़े चार दशकों की राजनीतिक यात्रा को विराम देने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। 30 अगस्त को रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित एक बड़ी जनसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस मौके पर चंपई सोरेन ने कहा, “हमने झारखंड प्रदेश में लंबी लड़ाई लड़ी और जिस संगठन को खून-पसीने से सींचा, उससे आज निकल आया हूं। मेरा वहां अपमान हुआ। मुझे लगा कि अब संन्यास ले लूं, लेकिन इलाके के लोगों से मिला प्यार और समर्थन देख कर राजनीतिक तौर सक्रिय रहने का फैसला लिया।”

बता दें कि चंपई सोरेन ने 18 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर झामुमो से अलग होने का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था कि राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए झामुमो में उनका अपमान किया गया। उनसे जिस तरह सीएम पद से इस्तीफा लिया गया, वह बेहद अपमानजनक था।

चंपई सोरेन के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन और सरायकेला-खरसावां जिला परिषद के अध्यक्ष तथा पार्टी के कद्दावर नेता सोनाराम बोदरा सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए।

********************************

Read this also :-

अलौकिक शक्ति पर है एक्टर मुक्ति मोहन का विश्वास

नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्पर फाड़ कमाई

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन

सीसीटीवी की निगरानी के साथ चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

नोएडा  31 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के दूसरे चरण का आज अंतिम दिन है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के 18 केन्द्रों पर यह परीक्षा चल रही है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था की है।
आज दूसरी पाली की परीक्षा का अंतिम दिन है। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में हो रही है। यह परीक्षा दो पालियों में सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक और अपराह्न 3.00 बजे से शाम 05.00 बजे तक होना प्रस्तावित है। परीक्षा के स्वतंत्र, निष्पक्ष, पक्षपात रहित एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा कुल 18 परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस भर्ती बोर्ड के मानक के अनुसार पुलिस केन्द्र प्रभारी एवं सीसीटीवी प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है।

इसके साथ परीक्षा केन्द्र की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। आज 31 अगस्त को भी पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा मनीष कुमार मिश्र द्वारा कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में विभिन्न यूपी पुलिस परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए।

उन्होंने परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सतर्क होकर ड्यूटी करने और सभी अभ्यर्थियों से भर्ती परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कराने के लिए निर्देशित किया। पुलिस फोर्स को बीफ्र करते हुए परीक्षा केन्द्र के आस-पास यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने, अनावश्यक रूप से भीड़ को परीक्षा केन्द्र के आस-पास एकत्र न होने देने व परीक्षा को शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षा के सुचारू तरीके से सम्पन्न कराए जाने के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा यातायात की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप ट्रैफिक पुलिस एवं आवश्यक कार्यबल की ड्यूटी विभिन्न स्थानों पर लगाई गई हैं।

यातायात संबंधी निर्देश भी जारी किए गए । पुलिस द्वारा विशेष रूप से मेट्रो स्टेशनों, बस स्टेशन एवं टैक्सी स्टैंड व परीक्षा केन्द्रों के आस-पास यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी एक दिन पहले ही लगाई गई और सम्बन्धित ट्रैफिक निरीक्षकों को एक दिन पहले ही परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर अधिक भीड़भाड़ वाले परीक्षा केन्द्रों/चौराहों पर यातायात व्यवस्था को संभालने के निर्देश दिए गए थे। सभी परीक्षा केन्द्रों के मुख्य गेट एवं प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की प्रभावी फ्रिस्किंग और चेकिंग के लिए एचएचएमडी मशीनों के साथ प्रशिक्षित पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

**************************

Read this also :-

अलौकिक शक्ति पर है एक्टर मुक्ति मोहन का विश्वास

नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्पर फाड़ कमाई

नानी की फिल्म सारिपोधा सनिवारम ने की छप्पर फाड़ कमाई

पहले दिन किया इतना कलेक्शन

31.08.2024 (एजेंसी)  –  साउथ सुपरस्टार नानी नेचुरल एक्टर के नाम से भी जाने जाते हैं।16 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने कई सुपरहिट मूवीज दी हैं। अभिनेता नानी की सारिपोधा सानिवारम सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। नानी की फिल्म ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। नानी नेचुरल स्टार की एक्शन ड्रामा फिल्म सारिपोधा सनिवारम के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है।

निर्देशन विवेक अत्रेया की इस फिल्म की भारत में अच्छी शुरुआत हुई। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सहित पांच भाषाओं में उपलब्ध है। चलिए यहां जानते हैं ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है?सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ?9 करोड़ से ओपनिंग की है।

वहीं सारिपोधा सनिवारम ने तेलुगु: ?8.75 करोड़, तमिल: ?24 लाख और मलयालम: ?1 लाख की कमाई की है। फिल्म ने कर्नाटक में ?1.1 करोड़, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ?8.5 करोड़, तमिलनाडु में ?55 लाख, केरल में ?5 लाख, भारत के अन्य राज्यों में ?20 लाख कमाए। भारत में इसकी कुल कमाई ?10.4 करोड़ हो चुकी है।

सुपरस्टार नानी की सारिपोधा सनिवारम ने वर्ल्ड वाइड ?19.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। गुरुवार को सारिपोधा सानिवारम की कुल तेलुगु ऑक्यूपेंसी 53.54त्न थी। इस फिल्म में नानी और प्रियंका मोहन लीड रोल में हैं। इसे डीवीवी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित किया गया है, जो ब्लॉकबस्टर आरआरआर फिल्म के निर्माण के लिए फेमस है।

फिल्म में एसजे सूर्या, अभिरामी, अदिति बालन, पी साई कुमार, सुभलेखा सुधाकर, मुरली शर्मा और अजय घोष भी हैं।हाल ही में, नानी ने बताया था कि फिल्म में सूर्या की भूमिका निभाना उनके लिए उतना चुनौतीपूर्ण नहीं था जितना उन्होंने सोचा था। हाल ही में, नानी ने बताया था कि फिल्म में सूर्या की भूमिका निभाना उनके लिए उतना चुनौतीपूर्ण नहीं था जितना उन्होंने सोचा था।

****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका सोचा हुआ काम पूरे होगा। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनायेंगे, आगे चलकर इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के छात्रों के सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप कोई अध्यात्मिक बुक पढ़कर अपना समय बितायेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

वृष राशि:

आज इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिल सकती है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ कर सकते हैं, इससे आपका मन खुश रहेगा। शाम को किसी दूर के रिश्तेदार से फ़ोन पर बात हो सकती है। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बना हुआ है। आज घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बेहतर बनेगा। लवमेट एक-दूसरे को गिफ्ट देने का वादा करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढऩे के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- सफेद

कर्क राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। व्यापार की गति सामान्य बनी रहेगी। आज माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मान बनायेंगे। लवमेट आज लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जायेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज आपके सहकर्मी किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपसे फोन पर राय लेंगे। आज आप कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई मित्र आपसे सहयोग के लिए कह सकता है। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आयेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पडऩे से आज आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवारवालों के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी, जिससे काफी राहत महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्लान बनायेंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते है, तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए रुक जाना अच्छा रहेगा। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि:

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से चल रहा किसी कोर्ट-कचहरी के मामले को निपटने के लिए किसी ख़ास दोस्त से फ़ोन पर राय लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढऩे के नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। आज आपकी बातों से परिवार के लोग सहमत रहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

मीन राशि:

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप लोगों को अपनी बातें समझाने में सफल होंगे। आज बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो किसी से कहा-सुनी हो सकती है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आने से आज कुछ कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

****************************

 

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार पर न करें कोई कार्रवाई

CJI चंद्रचूड़ का आदेश

नई दिल्ली 30 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – पंजाब और राजस्थान की जेलों में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू लेने वाले एबीपी न्यूज के पत्रकार के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कदम नहीं उठाया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने ये आदेश जारी किया है। पीठ में सीजेआई के अलावा, न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा भी शामिल थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, ये पीठ पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा आईपीएस प्रबोध कुमार की अध्यक्षता वाली एसआईटी को इंटरव्यू से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश के खिलाफ दायर चुनौती पर सुनवाई कर रही थी। पिछले वर्ष दिसंबर में उच्च न्यायालय ने बिश्नोई के इंटरव्यू के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने तथा आईपीएस अधिकारी प्रबोध कुमार के नेतृत्व वाले एक विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने का आदेश दिया था।

उच्च न्यायालय ने जेल परिसर में कैदियों द्वारा मोबाइल फोन के इस्तेमाल से संबंधित मामले पर स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया था। कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई के टीवी इंटरव्यू की जांच करने के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था ताकि अधिकारियों की संलिप्तता का पता लगाया जा सके।

बिश्नोई 2022 में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपियों में से एक है। पिछले साल मार्च में एक निजी समाचार चैनल ने बिश्नोई के दो साक्षात्कार के प्रसारण किए थे।

आज, मुख्य न्यायाधीश ने एबीपी न्यूज नेटवर्क और पत्रकार जगविंदर पटियाल द्वारा दायर रिट याचिका नोटिस जारी किया। साथ ही उन्होंने मौखिक रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि पत्रकार का उद्देश्य अपराधियों को बेनकाब करना था, लेकिन जेल परिसर के भीतर इंटरव्यू आयोजित करना जेल के नियमों का गंभीर उल्लंघन है।

सीजेआई ने कहा, “एक हद तक, शायद आपके मुवक्किल ने इंटरव्यू की मांग करके जेल के कुछ नियमों का उल्लंघन किया हो। लेकिन यह तथ्य कि यह जेल में भी हो सकता है, एक बहुत गंभीर मामला है।” इस पर याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने तर्क दिया कि इंटरव्यू ने (जेलों में मौजूद) ‘सड़ांध को उजागर करने’ में मदद की।

उन्होंने तर्क दिया कि पत्रकार ने खोजी पत्रकारिता के हिस्से के रूप में एक स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें दिखाया गया कि कैसे बिश्नोई कनाडा में गैंगस्टर गोल्डी बरार के संपर्क में था और काले हिरण केस के मद्देनजर सलमान खान के खिलाफ हमले की साजिश रच रहा था।

हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने सवाल उठाया कि क्या इससे जेल प्रतिबंधों के उल्लंघन को उचित ठहराया जा सकता है और क्या इससे उच्च न्यायालय द्वारा जेलों में सुरक्षा खतरों पर उठाई गई चिंताओं को नकारा जा सकता है। उन्होंने कहा, “समस्या और तथ्य यह है कि आप जेल तक एक्सेस हासिल कर लेते हैं और जेल से इंटरव्यू करते हैं, क्या आप ऐसा कर सकते हैं?

क्या हम कह सकते हैं कि उच्च न्यायालय गलत है? कारावास के अपने कुछ प्रतिबंध हैं।” खोजी पत्रकारिता का जिक्र करते हुए रोहतगी ने जवाब दिया, “अगर आप मैसेंजर को ही मार देंगे तो सड़ांध को कौन उजागर करेगा?” फिलहाल न्यायालय ने मामले में नोटिस जारी किया है और पंजाब और राजस्थान राज्यों के साथ-साथ केंद्र से भी जवाब मांगा।

***************************

Read this also :-

नागार्जुन का बर्थडे पर फैंस को तोहफा

थलपति विजय की गोट हुई रीसेंसर्ड

झारखंड की हेमंत कैबिनेट में मंत्री बने रामदास सोरेन

राज्यपाल ने दिलाई शपथ

रांची 30 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): घाटशिला से विधायक रामदास सोरेन आज हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। शुक्रवार सुबह 10.30 बजे राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन सहित उनके कैबिनेट के कई अन्य मंत्री मौजूद रहे।

61 वर्षीय रामदास सोरेन विधानसभा कि घाटशिला सीट से झामुमो के विधायक हैं। 28 अगस्त को चंपई सोरेन के मंत्री पद से इस्तीफे की वजह से कैबिनेट में एक मंत्रीपद की एक सीट खाली हुई थी। चंपई सोरेन उच्च शिक्षा एवं तकनीकी और जल संसाधन विभाग में मंत्री थे।

संभावना जताई जा रही है कि रामदास सोरेन को ये दोनों विभाग का ही कार्यभार दिया जाएगा। चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने से राज्य के कोल्हान इलाके में सियासी समीकरण प्रभावित हो सकते हैं।

ऐसे में उनकी जगह रामदास सोरेन को मंत्री बनाए जाने के फैसले को सियासी ‘डैमेज कंट्रोल’ की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। 61 वर्षीय रामदास सोरेन भी चंपई सोरेन की तरह संथाल आदिवासी समाज से ताल्लुक रखते हैं और उनकी राजनीति भी कोल्हान प्रमंडल में केंद्रित रही है।

वह घाटशिला से दो बार विधायक चुने गए हैं। बता दें कि 31 जनवरी को हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन सीएम बनाए गए थे। फिर, करीब पांच महीने बाद जब हेमंत सोरेन जमानत मिलने पर जेल से बाहर आए तो उसके छठे दिन 4 जुलाई को ही चंपई सोरेन से इस्तीफा ले लिया गया था और हेमंत सोरेन ने फिर से सीएम पद की शपथ ली थी।

हालांकि हेमंत सोरेन की सरकार में चंपई सोरेन मंत्री के रूप में शामिल हुए थे, लेकिन वे नाराज चल रहे थे। 18 अगस्त को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी व्यथा जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि उनका अपमान किया गया और सीएम पद से इस्तीफा ले लिया गया।

**********************************

Read this also :-

नागार्जुन का बर्थडे पर फैंस को तोहफा

थलपति विजय की गोट हुई रीसेंसर्ड

BJP में शामिल हुए झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन

रांची 30 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ साढ़े चार दशकों की राजनीतिक यात्रा को विराम देने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित एक बड़ी जनसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान, चुनाव सह प्रभारी एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका पार्टी में स्वागत किया। इसके पहले चंपई सोरेन ने कहा कि वह झारखंड के नवनिर्माण का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी में आए हैं।

चंपई सोरेन के साथ उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन और सरायकेला-खरसावां जिला परिषद के अध्यक्ष तथा पार्टी के कद्दावर नेता सोनाराम बोदरा सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपई सोरेन उन नेताओं में शामिल रहे हैं, जिनके संघर्षों की बदौलत अलग झारखंड का निर्माण हुआ।

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ऐसे नेता को अपमानित किया है। अब वे भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं और नए झारखंड के निर्माण का संकल्प लेकर आए हैं। बता दें कि चंपई सोरेन ने 18 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर झामुमो से अलग नया अध्याय शुरू करने का ऐलान किया था। उन्होंने लिखा था कि राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए झामुमो में उनका अपमान किया गया। उनसे जिस तरह सीएम पद से इस्तीफा लिया गया, वह बेहद अपमानजनक था।

इसके बाद 28 अगस्त की रात उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के पत्र में पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन से अपनी व्यथा जाहिर करते हुए उन्होंने लिखा था, “अत्यंत ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके मार्गदर्शन में जिस पार्टी का सपना हम जैसे कार्यकर्ताओं ने देखा था, एवं जिस के लिए हम लोगों ने जंगलों, पहाड़ों एवं गांवों की खाक छानी थी.

आज पार्टी अपनी उस दिशा से भटक चुकी है।” झारखंड की राजनीति में ‘कोल्हान टाइगर’ के नाम से मशहूर रहे 68 वर्षीय चंपई सोरेन सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे हैं।

पांच महीने तक मुख्यमंत्री रहने के अलावा वह राज्य सरकार में तीन बार मंत्री भी रहे हैं। लगभग 45 वर्षों से झामुमो के साथ राजनीति करने वाले चंपई सोरेन पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन के अनन्य सहयोगी रहे हैं।

**************************

Read this also :-

नागार्जुन का बर्थडे पर फैंस को तोहफा

थलपति विजय की गोट हुई रीसेंसर्ड

आज भारत में होता है दुनिया का आधा रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन: मोदी

ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में बोले पीएम

मुंबई,30 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को मुंबई स्थिति जियो व?र्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुए ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2024 में शामिल हुए. इस दौरान पीएम मोदी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित किया.

पीएम मोदी ने कहा कि, भारत में अभी त्योहारों का मौसम है, अभी अभी जन्माष्टमी हमने मनाई है और खुशी देखिए हमारी इकॉनोमी और मार्केट में भी उत्सव का माहौल है.

इस फेस्टिव मूड में ये ग्लोबल फिनटेक फैस्टिवल हो रहो रहा है वो भी सपनों की नगरी मुंबई में.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, एयरपोर्ट से लेकर फूड और शॉपिंग एक्सपीरियंस तक तक भारत की फिनटेक क्रांति चारों तरफ दिखती है, पिछले 10 साल में फिनटेक स्पेस में 31 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश हुआ है. दस साल में हमारे फिनटेक स्टार्टअप में 500 प्रतिशत वृद्धि हुई है, सस्ते मोबाइल फोन, सस्ते डेटा और जीरो बैलेंस जनधन खातों ने भारत में कमाल कर दिया है.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक दशक में ही ब्रॉडबैंड यूजर 6 करोड़ से बढ़कर 94 करोड़ हो गए हैं. आज 18 वर्ष से ऊपर का शायद ही कोई भारतीय हो जिसके पास उसकी डिजिटल आइडेंटिटी आधार कार्ड नहीं है.

आज 530 मिलियन (53 करोड़) लोगों के पास जनधन खाते हो गए हैं. यानी दस साल में हमने पूरी यूरोपियन आबादी के बराबर लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा है.

पीएम मोदी ने कहा कि जनधन-आधार- मोबाइल की त्रिनीति ने एक और ट्रांसफॉर्मेशन को गति दी है., कभी लोग कहते थे कि कैश इज किंग, आज दुनिया का करीब-करीब आधा रियल टाइम डिजिटल ट्रांजेक्शन भारत में हो रहा है. दुनिया का भारत का यूपीआई फिनटेक का बहुत बड़ा उदाहरण बन गया है.

आज गांव हो या शहर, सर्दी हो या गर्मी, बारिश हो या बर्फ गिर रही हो, भारत में बैंकिंग सर्विस चौबीस घंटे, सातों दिन, 12 महीने चलती रहती है. कोरोना के इतने बड़े संकट के दौरान भी भारत दुनिया के उन देशों में था जहां हमारी बैंकिंग सर्विस बना किसी दिक्कत के चलती रही.

पीएम मोदी ने कहा कि अभी दो तीन दिन पहले ही जनधन योजना के 10 साल पूरे हुए हैं. जनधन योजना महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जनधन योजना के चलते करीब 29 करोड़ महिलाओं के बैंक खाते खुले हैं, इन खातों में महिलाओं के लिए शेविंग और इनवेस्टमेंट के लिए नए अवसर बनाए हैं.

इन्हीं जनधन खातों की फिलोसॉफी पर हमने माइक्रो फाइनेंस की सबसे बड़ी स्कीम मुद्रा लॉन्च की. इस स्कीम से अभी तक 27 ट्रिलियन रुपये से अधिक का क्रेडिट दिया जा चुका है. इस स्कीम की करीब 70 फीसदी लाभार्थी महिलाएं हैं.

***************************

Read this also :-

नागार्जुन का बर्थडे पर फैंस को तोहफा

थलपति विजय की गोट हुई रीसेंसर्ड

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को फिर लिखी चिट्ठी

कहा-मेरे पत्र का कोई जवाब नहीं मिला

कोलकाता,30 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के रेप हत्या के मामले में हंगामे के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने कहा कि, उन्होंने पहले दुष्कर्म के मामलों के लिए कड़े केंद्रीय कानून और अपराधियों के लिए अनुकरणीय सजा का अनुरोध किया था, लेकिन उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा, बलात्कार की घटनाओं पर कड़े केंद्रीय कानून की आवश्यकता और ऐसे अपराधों के अपराधियों को कड़ी सजा देने की आवश्यकता के संबंध में आप कृपया 22 अगस्त, 2024 के मेरे पत्र संख्या 44-सीएम (प्रतिलिपि संलग्न) का संज्ञान ले सकते हैं. इतने संवेदनशील मुद्दे पर आपकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला.
हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्री की ओर से एक जवाब मिला है, जो पत्र में उठाए गए मुद्दे की गंभीरता को बमुश्किल से दर्शाता है. ममता बनर्जी ने कहा कि, मेरा विचार है कि इस सामान्य उत्तर को भेजते समय विषय की गंभीरता और समाज के लिए इसकी प्रासंगिकता की पर्याप्त सराहना नहीं की गई है. इतना ही नहीं, मैं इस क्षेत्र में कुछ पहलों का भी उल्लेख करूंगा जो हमारे राज्य ने पहले ही की हैं, जिन्हें उत्तर में नजरअंदाज कर दिया गया है.
ममता बनर्जी ने इस पत्र में आगे लिखा है कि, राज्य सरकार ने 10 विशेष पोक्सो अदालतों को मंजूरी दी है. उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि राज्य में 88 फास्ट-ट्रैक विशेष अदालतें और 62 पोक्सो -नामित अदालतें राज्य भर में काम कर रही हैं जिनका पूरा खर्च राज्य सरकार उठा रही है. इन अदालतों की निगरानी में मामलों का निपटान किया जा रहा है.
सीएम ममता ने आगे लिखा है कि, केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार, केवल सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारियों को एफटीएससी में पीठासीन अधिकारी के रूप में तैनात किया जा सकता है, लेकिन माननीय उच्च न्यायालय ने कहा है कि मामलों की गंभीरता को देखते हुए, स्थायी न्यायिक अधिकारियों को तैनात करने की आवश्यकता है. इसके लिए भारत सरकार के स्तर पर परीक्षण और उसके बाद उचित कार्रवाई की आवश्यकता है, जिसके लिए आपका हस्तक्षेप आवश्यक होगा.
ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा है कि, इसके साथ ही राज्य में हेल्पलाइन नंबर 112 और 1098 ठीक से काम कर रही हैं, इसके अलावा आपातकालीन स्थितियों में डायल-100 का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जा रहा है.

**************************

Read this also :-

नागार्जुन का बर्थडे पर फैंस को तोहफा

थलपति विजय की गोट हुई रीसेंसर्ड

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version