पीएम मोदी ने डिजिटल पेमेंट के जरिए खरीदी भगवान जगन्नाथ की कलाकृति

नई दिल्ली ,20 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा में राष्ट्रीय पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम प्रदर्शनी के दौरान भगवान जगन्नाथ की मूर्ति खरीदी। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने डिजिटल पेमेंट के जरिए खरीदारी की। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, पीएम मोदी विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद पीएम विश्वकर्मा कार्यक्रम प्रदर्शनी में गए। जहां कारीगरों और शिल्पकारों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। इस दौरान पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की और एक शिल्पकार से भगवान जगन्नाथ की कलाकृति खरीदी। उन्होंने क्यूआर कोड को स्कैन करके यूपीआई के जरिए कलाकृति को डिजिटल भुगतान करके खरीदी।

वीडियो में पीएम मोदी शिल्पकार से पूछ रहे हैं कि आपसे मुझे क्या खरीदना चाहिए। इसके बाद कारीगर पीएम मोदी को भगवान जगन्नाथ की कलाकृति खरीदने के लिए कहता है। पीएम मोदी यूपीआई के जरिए भुगतान करते हैं, उनसे पूछते हैं कि पेमेंट मिल गया क्या?

प्रधानमंत्री मोदी के मूर्ति खरीदने और डिजिटल भुगतान करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री मोदी के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।

इससे पहले पीएम मोदी ने वर्धा में पीएम विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि ये वो कांग्रेस नहीं है, जिससे कभी महात्मा गांधी जैसे महापुरुष जुड़े थे। ये वो कांग्रेस है, जिसे टुकड़े-टुकड़े गैंग और अर्बन नक्सल के लोग चला रहे हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी में आस्था और संस्कृति का जरा सा भी सम्मान होगा वो पार्टी कभी गणपति पूजा का विरोध नहीं कर सकती। आज की कांग्रेस को गणपति पूजा से भी नफरत है। महाराष्ट्र की धरती गवाह है कि आजादी की लड़ाई में लोकमान्य तिलक के नेतृत्व में गणपित उत्सव भारत की एकता का उत्सव बन गया था। गणेश उत्सव में हर एक समाज और हर वर्ग के लोग एक साथ जुड़ते थे। इसलिए कांग्रेस पार्टी को गणपति पूजा से भी चिढ़ है।

उन्होंने आगे कहा कि मैं गणेश पूजन कार्यक्रम में चला गया, तो कांग्रेस के तुष्टिकरण का भूत जाग उठा। कांग्रेस गणपति पूजा का विरोध करने लगी। तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस कुछ भी कर रही है। कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने गणपति बप्पा को ही सलाखों के पीछे डाल दिया। गणपति की जिस मूर्ति की लोग पूजा कर रहे थे, पुलिस वैन में कैद करवा दिया। देश गणपति जी के अपमान को देखकर आक्रोशित है। मैं हैरान हूं कि इस पर कांग्रेस के सहयोगी के मुंह पर भी ताला लग गया है।

**************************

Read this also :-

कंगुवा की नई रिलीज डेट का एलान

देवरा का नया पोस्टर जारी

प्रसाद में मिलावट करने वालों पर भड़के कथावाचक देवकी नंदन

बोले- ये सनातनियों पर बहुत बड़ा आघात

मथुरा  20 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बाला जी मंदिर के प्रसाद में मिलावट को प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने ‘आत्मा का वध’ करने जैसा बताया है। इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने केंद्र सरकार और उच्चतम न्यायालय से ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील भी की है।

उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपनी पीड़ा साझा की है। कहा है, “तिरुपति बालाजी के प्रसाद में जिस तरीके की मिलावट की बातें हम लोगों को सुनाई पड़ रही हैं। यह बहुत दुखद है, आत्मा का वध करने जैसा है। आज़ाद देश में कोई सनातियों की भावना से इतना बड़ा खिलवाड़ कर सकता है।

वह भी प्रदेश की सरकार के संरक्षण में या उसकी देखरेख में! हमारे संविधान में यह कहा गया है कि सब लोग अपनी पूजा पद्धति अपने- अपने अनुसार करेंगे लेकिन क्या संविधान में यह अनुमति है कि हमारी पूजा पद्धति पर अधिकार प्रादेशिक सरकार का होगा या उस पर कमेटी बनाकर रखी जाए अथवा उसमें मिलावट होगी अथवा उसमें भी कुछ ऐसी चीज़ मिला दी जाएंगी, जिससे सनातनियों का धर्म बर्बाद हो जाएगा।

कथावाचक ने आगे कहा, तिरुपति बालाजी में पवित्रता का ध्यान रखा जाता है और हम सब ये जानते हैं लेकिन जिस तरीके की न्यूज आ रही है वो ठीक नहीं है। अगर यह सच है तो निश्चित तौर पर हम सब सनातनियों के साथ बहुत बड़ा आघात हो रहा है। हम सब सनातनियों को बार-बार कहा जाता है कि शांति रखें तो आप बताइए जूस में मूत्र मिल रहा है। भोजन में थूक मिल रहा है। प्रसाद में मिलावट मिल रही है। क्या सनातनियों को इसके बावजूद भी चुप होना चाहिए?”

महाराज ने कठोर कार्रवाई की मांग उठाई है। बोले, “ यह अगर सच है तो इसके पीछे कौन व्यक्ति है पहले यह पता करें। फिर उस व्यक्ति के विरुद्ध इतनी कठोर कार्रवाई हो कि दोबारा किसी का साहस ना हो सके। यह मैं भारत सरकार से और सुप्रीम कोर्ट से भी निवेदन करूंगा की अगर आप भी संविधान के तहत हैं तो आपकी यह ज़िम्मेदारी बनती है कि इस पर गहन जांच करके दोषियों को बहुत बड़ी सजा दें।

**********************

Read this also :-

कंगुवा की नई रिलीज डेट का एलान

देवरा का नया पोस्टर जारी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार को गुंडों को सौंप दिया : तेजस्वी

पटना 20 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर स्थापित लोकतांत्रिक मर्यादाओं, परंपराओं और मूल्यों का ह्रास करने का आरोप लगाते हुए तंज कसा।
तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, “बिहार में प्रतिदिन हत्याएं हो रही हैं। दलितों के घर जलाए जा रहे हैं।

लूट, अपहरण और फिरौती की घटनाएं हो रही हैं। बच्चियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं। कानून व्यवस्था बदहाल है, अपराधी बेलगाम हैं। थाना व ब्लॉक में व्याप्त भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। पुलिस शराबबंदी के नाम पर धन शोधन में व्यस्त है। लेकिन, इन सब ज्वलंत मुद्दों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौन हैं, निष्क्रिय हैं।

चंद अधिकारी केवल उन्हें अर्धनिर्मित एवं निर्माणाधीन योजनाओं के निरीक्षण, उद्घाटन और शिलान्यास के लिए लेकर जाते है ताकि यह लगे की सब ठीक है। अगर सब सही है तो फिर मुख्यमंत्री मीडिया और जनता से संवाद क्यों नहीं करते?”

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जिस क्षेत्र और जिले में जाते हैं तो वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित क्यों नहीं किया जाता? विभागीय मंत्री साथ क्यों नहीं होते? सीएम स्थापित लोकतांत्रिक मर्यादाओं, परंपराओं और मूल्यों का ह्रास कर रहे हैं।

बता दें कि इसके अलावा तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक और पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “पीएम मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार को गुंडों को सौंप दिया है। कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे तीन लोगों को गोली मार दी, पहले भी इन्हें गोली मारी थी। इससे अंदाज़ा लगाइए बीजेपी-जेडीयू ने बिहार में कानून-व्यवस्था की क्या दुर्गति कर दी है?

उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार पिछले एक महीने से लगातार विभिन्न जिलों में पहुंच रहे हैं और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। इधर, तेजस्वी यादव भी लगातार सरकार को विभिन्न मुद्दों को लेकर घेर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने दो दिन पहले नवादा में दलित समाज के लोगों के घर जलाए जाने को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

***************************

Read this also :-

कंगुवा की नई रिलीज डेट का एलान

देवरा का नया पोस्टर जारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी का अधिकारियों को निर्देश

बख्शे न जाएं जबरन जमीन कब्जाने वाले

गोरखपुर 20 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर में करीब 300 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की विशेष प्राथमिकता है, इसलिए पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराना सुनिश्चित कराएं।

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक में यह भी हिदायत दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू-माफिया और कमजोरों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बख्शे न जाएं। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार का संकल्प है कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

जनता दर्शन के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक मुख्यमंत्री खुद गए और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना। सबको आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जाएगा।

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं। कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू-माफिया के रूप में चिन्हित कर सख्ती की जाए। किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें जो नजीर बने। जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे। प्रार्थना पत्रों को उन्होंने अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए।

पारिवारिक रिश्तों को लेकर विवाद संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि सबसे पहले इसमें सभी पक्षों को एक साथ बैठाकर संवाद करने की जरूरत है। जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा।

उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए। इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा।

****************************

Read this also :-

कंगुवा की नई रिलीज डेट का एलान

देवरा का नया पोस्टर जारी

सर्राफा डकैती कांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

बरौंसा-सुलतानपुर 20 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : सर्राफा डकैती कांड में शामिल एक लाख का इनामी बदमाश और पुलिस के बीच शुक्रवार सुबह जयसिंहपुर के भेवतरी में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

हाल ही में कोतवाली नगर के भरत सोनी के यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। डकैती कांड की बाद से ही पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे थे। पुलिस ने मामले में वर्कआउट करते हुए मास्टरमाइंड सहित कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

शुक्रवार सुबह करीब चार बजे डकैती कांड में शामिल जौनपुर जानपद के थाना सिंगरामऊ लारपुर निवासी इनामिया बदमाश अजय यादव उर्फ डीएम भी मुठभेड़ में पकड़ा गया। एसटीएफ और जयसिंहपुर पुलिस ने बगियागांव-पीढ़ी मार्ग पर भेवतरी नहर की पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद अजय को गिरफ्तार कर लिया।

मुठभेड़ के दौरान इनामिया बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया। मुठभेड़ में घायल बदमाश के विरुद्ध अलग-अलग थानों कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ विनय कुमार गौतम ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

*************************

Read this also :-

कंगुवा की नई रिलीज डेट का एलान

देवरा का नया पोस्टर जारी

देवरा का नया पोस्टर जारी

पहली बार दिखी जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी की तिकड़ी

20.09.2024 (एजेंसी) – अभिनेता जूनियर एनटीआर को पिछली बार फिल्म आरआरआर (2022) में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।अब प्रशंसक उनकी आगामी फिल्म देवरा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके जरिए जाह्नवी कपूर दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखने वाली हैं।

दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।अब देवरा का पहला पोस्टर सामने आ गया है।देवरा के नए पोस्टर में पहली बार एनटीआर, सैफ और जाह्नवी की तिकड़ी देखने को मिल रही है। इसमें एनटीआर की जोड़ी जाह्नवी के साथ बनी है, वहीं फिल्म में सैफ और एनटीआर का सामना देखने को मिलने वाला है।

यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इसके निर्देशन की कमान कोराताला शिवा ने संभाली है।यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसका इंतजार न सिर्फ साउथ, बल्कि हिंदी भाषी दर्शकों को भी है।एनटीआर स्टारर देवरा पार्ट 1 अपनी रिलीज से पहले कई रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. वह अपने खाते में एक और रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगी.

यूके में डॉल्बी एटमॉस पर प्रदर्शित होने वाली पहली तेलुगू फिल्म बनने जा रही है.देवरा पार्ट 1 को चार मॉडरेशन के बाद सीबीएफसी ने यू/ए सर्टिफिकेट दिया है. इस पैन इंडिया फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट 22 सितंबर, 2024 को होने की उम्मीद है. इस बीच, टीम देश के अलग-अलग राज्यों में फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई है. एनटीआर आर्ट्स और युवासुधा आर्ट्स की निर्मित फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए उतरेगी.

*************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करेंगे और वह काम करेंगे, जो आपको पसंद है। बीते दिनों में जितना धन इन्वेस्टमेंट किया था, उसका फायदा आपको आज मिल सकता है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बनाये रखेगा साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको कार्यों में परिवार का सहयोग मिलेगा। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा। दोस्त शाम के लिए कोई बढिय़ा योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप को काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग- औरेंज

शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे, जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। सगे-संबंधियों से आपको सहायता मिल जाएगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। याद रखिए अगर समय की कदर नहीं करेंगे, तो इससे आपको ही नुकसान होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। पिताजी आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपमे चुस्ती फुर्ती रहेगी, आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या घूमना आपको सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। रात को अपने मित्रों से आप फोन पर काफी देर तक बातचीत करेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 7

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। मित्रों की सहायता से आपको नए-नए कांटेक्ट मिलेंगे। आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल भी जाएंगे, जहां काफी खुश नजर आएंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मेल-मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से हुई मुलाकात से आपका रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छा शक्ति की कमी है। आज बच्चे स्कूल का काम पूरा करने के लिए आप से मदद ले सकते हैं। अपने विचारों को बनाने के लिए आप किसी महान शख्स की पुस्तक पढ़ सकते हैं।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 1

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए आनंदायक रहने वाला है। आपका मित्र आपसे मिलने आएगा, जिससे मिलकर अपनी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद आएगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आज आपको कोई खुश-खबरी देंगे, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 6

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। प्रतिदिन की दिनचर्या में सैर को शामिल करेंगे, जिससे आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करेंगे। आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की जरूरत है। जिंदगी की भाग दौड़ में आज आप खुद को खुशनसीब पाएंगे क्योंकि आपका जीवनसाथी वाकई बेहतरीन है। कोई प्रेरणादाई पुस्तक पढऩा या फिल्म देखना आपके लिए बढिय़ा रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार की बातों में उलझने से बचना चाहिए। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हों। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा कोई भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं, इससे आपके मन को शांति मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

*****************************

 

 उत्तरप्रदेश के रामपुर में दून एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश

ट्रैक पर रखा सात मीटर लंबा खंभा, मच गया हड़कंप

नई दिल्ली 19 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – उत्तरप्रदेश के रामपुर में दून एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश की गई है। जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक पर सात मीटर लंबा खंभा रख दिया गया। गनीमत ये रही कि लोको पायलट ने दूर से ही खंभे को देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक ली।

जानकारी मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक तथा जीआरपी एसपी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर जायजा लिया। जिसके बाद खंभा हटाकर ट्रेन तो रवाना किया गया।

बताया जाता है कि रुद्रपुर बॉर्डर से सिटी क्षेत्र की बलवंत एनक्लेव कालोनी के पीछे से गुजर रही रेलवे लाइन पर खंभा संख्या 45/10 और 11 के बीच बुधवार की रात बिजली का लोहे का भारी भरकम खंभा किसी ने ट्रैक पर रख दिया था।

इसी दौरान गाड़ी संख्या 12091 काठगोदाम देहरादून एक्सप्रेस देहरादून से वापस काठगोदाम उसी ट्रैक से जा रही थी। ट्रेन के लोको पायलट ने रेलवे लाइन पर बिजली का खंभा देखा तो चौंक गए। तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। साथी रेलकर्मियों की मदद से खंभे को ट्रैक से हटाया भी गया।

पुलिस अधीक्षक विद्या किशोर मिश्र ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि वह ऐसे शरारती तत्वों पर नजर रखें और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। उधर सूचना पर जीआरपी पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जीआरपी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

*******************************

Read this also :-

सनी लियोन और प्रभुदेवा स्टारर गाना पेट्टा रैप का टीजर हुआ रिलीज

शोभिता धुलिपाला की लव सितारा का ट्रेलर रिलीज

ख्वाजा आसिफ के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी बोले

कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोल दी है

कटरा 19 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है। उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35A को लेकर कांग्रेस और NC का एजेंडा वही है, जो पाकिस्तान का एजेंडा है यानी कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोल दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मोदी आज कांग्रेस-नेशनल कांफ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है… हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे। दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ समय पहले यहां माता के भक्तों पर कायराना हमला हुआ है। मैं विजय कुमार जी को नमन करता हूं, उन्होंने शिवखेड़ी में श्रद्धालुओं को बचाने के लिए अपना जीवन दे दिया। ये जज्बा हमें प्रेरित करता है। जब से अनुच्छेद 370 की दिवार यहां टूटी है, तब से आतंक और अलगाव यहां लगातार कमजोर पड़ रहे हैं। जम्मू कश्मीर स्थाई शांति की ओर बढ़ चला है। आप सभी के सहयोग से जम्मू कश्मीर आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त होकर रहेगा।

मोदी ने कहा, ” पिछले साल 2 करोड़ से अधिक पर्यटक जम्मू-कश्मीर आए और 95 लाख तीर्थयात्री मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए यहां आए। इससे सबको काफी फायदा हुआ है। आने वाले वर्षों में, घाटी में पर्यटन का बहुत बड़ा विस्तार होने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ” रियासी और उधमपुर के साथ कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी ने कैसा सौतेला व्यवहार किया है, ये आप मुझसे ज्यादा जानते हैं। अटल जी की सरकार के समय चिनाब ब्रिज स्वीकृत हुआ था, लेकिन कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस ने इसकी फाइल को दबा दिया। आपने मोदी को, भाजपा को ये काम सौंपा आज ये शानदार पुल सुविधा के साथ साथ आकर्षण का भी केंद्र बना हुआ है।

मोदी ने कहा, ” कांग्रेस का शाही परिवार, देश का सबसे भ्रष्ट परिवार है। ये परिवार, भारत में भ्रष्टाचार की कुरीति का जन्मदाता है, उसका पोषक है। इनकी हिम्मत देखिए… ये डोगरों की धरती पर आकर, यहां के राज परिवार को भ्रष्ट कहते हैं। कांग्रेस के नेता ने डोगरा विरासत पर ये हमला जानबूझकर किया है। ये मोहब्बत की दुकान के नाम पर नफरत का सामान बेचने की उनकी पुरानी नीति है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “वोट बैंक के अलावा इन्हें कुछ नहीं दिखता है इसलिए इन्होंने सालों साल तक जम्मू और कश्मीर के बीच खाई को गहरा किया। जम्मू के साथ हमेशा भेदभाव किया….हमने जम्मू को विकास की नई धारा से जोड़ा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कांग्रेस तो कुछ वोटों के लिए हमारी आस्था और संस्कृति को कभी भी दाव पर लगा सकती है। कांग्रेस का जो शाही परिवार है उसके वारिस ने विदेश में हाल ही में जाकर कहा कि हमारे देवी-देवता भगवान नहीं हैं…क्या ये हमारे देवी-देवताओं का अपमान नहीं है? ये उनकी सोची-समझी चाल है ये एक नक्सली सोच है.. आज कांग्रेस पर इसी नक्सली सोच का कब्जा हो गया है।

************************

Read this also :-

सनी लियोन और प्रभुदेवा स्टारर गाना पेट्टा रैप का टीजर हुआ रिलीज

शोभिता धुलिपाला की लव सितारा का ट्रेलर रिलीज

आंध्र प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया अदाणी ग्रुप

25 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी

अहमदाबाद 19 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भारी बारिश के कारण बाढ़ से जूझ रहे आंध्र प्रदेश के लोगों की मदद से लिए अदाणी ग्रुप की ओर से गुरुवार को 25 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया गया।

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान से बेहद परेशान हूं। इस कठिन परिस्थिति में अदाणी ग्रुप आंध्र प्रदेश के लोगों के साथ मजबूती से ही खड़ा है। हम पूरे विनम्र भाव से अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से राहत के लिए 25 करोड़ रुपये का योगदान देते हैं।”

इसके साथ ही गौतम अदाणी की ओर से एक फोटो पोस्ट की गई, जिसमें अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड के एमडी करण अदाणी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को सहायता देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौतम अदाणी की पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए करण अदाणी ने लिखा, “आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में चल रहे राहत अभियान में योगदान देने का मौका मिला। हमारा दिल उन लोगों के साथ है जो अपने जीवन और आजीविका का पुनर्निर्माण कर रहे हैं।”

बता दें कि आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण भीषण बाढ़ आई थी। हालांकि, अब पानी उतर चुका है। प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को भी लगाया है।

बाढ़ पीड़ित के लिए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की ओर से भी राहत पैकेज का ऐलान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री की ओर से बाढ़ पीड़ित लोगों से भी मुलाकात की जा चुकी है और मदद का भरोसा दिया गया है।

बाढ़ को देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से भी हाल ही में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दौरा किया गया था। इस बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपी गई थी।

*****************************

Read this also :-

सनी लियोन और प्रभुदेवा स्टारर गाना पेट्टा रैप का टीजर हुआ रिलीज

शोभिता धुलिपाला की लव सितारा का ट्रेलर रिलीज

रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने की राज्यपाल से मुलाक़ात

पत्रकारहित में राज्यपाल को सौंपा छःसूत्री मांगपत्र, प्रेस क्लब आने का दिया न्योता

रांची,19.09.2024 (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : रांची प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन के नेतृत्व में राजभवन में राज्यपाल से मुलाक़ात कर उन्हें छःसूत्री मांगपत्र सौंपा है। राज्यपाल को प्रेस क्लब द्वारा अंगवस्त्र और पौधा दे कर अभिनन्दन किया गया।

राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि झारखण्ड के पत्रकार कई चुनौतियों के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। राज्य बनने के लगभग 24 वर्षों बाद भी अबतक राज्य के पत्रकारों के हितों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा आवश्यक कदम नहीं उठाए गए हैं, जबकि दूसरे राज्यों ने इस दिशा में पर्याप्त उदारता दिखाई है। राजधानी रांची समेत पूर राज्य के पत्रकारों को कई चुनौतियों के साथ काम करना पड़ रहा है।

राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर पत्रकार पेंशन योजना, पत्रकार स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा तो की गयी, लेकिन उसे अब तक अमली जामा नहीं पहनाया जा सका है। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल का जिन समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है.

* पत्रकारों के लिए झारखण्ड में स्वास्थ्य और जीवन बीमा की योजना यथाशीघ्र लागू करवाने।

*पत्रकारों को आवास सुविधा हेतु जमीन चयन कर काॅलोनी डेवलप करवाने।

*पत्रकार पेंशन योजना को सरलीकृत करवाने, ताकि अधिक से अधिक पत्रकार साथी लाभान्वित हो सकें।

* झारखंड सरकार द्वारा पत्रकारों को मेडिक्लेम हेतु आवेदन भरवाए गए थे और उनसे आंशिक पैसे भी ऑनलाइन ले लिए गए थे, लेकिन दो सालों के बाद भी मेडिक्लेम सुविधा का लाभ पत्रकारों को नहीं मिला, इसे लागू करवाये जाने।

*पत्रकारों को संकट में आर्थिक मदद पहुंचाने हेतु रांची प्रेस क्लब के काॅर्पस फंड में राजभवन की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान करने

*अन्य राज्यों की तरह झारखंड राज्य में भी पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करने हेतु सरकार को निर्देशित करने की मांगें प्रमुख रूप से शामिल थी।

साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को प्रेस क्लब आने का न्योता भी दिया जिसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार किया है। साथ ही

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातें विस्तार से सुनने के बाद समस्याओं के निराकरण हेतु हर सम्भव मदद का उन्हें भरोसा दिया।

प्रतिनिधिमंडल में द राँची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन, सचिव अमरकान्त, कार्यकारिणी सदस्य संजय सुमन, आरजे अरविंद और चन्दन भट्टाचार्य प्रमुख रूप से शामिल थे।

***************************

Read this also :-

सनी लियोन और प्रभुदेवा स्टारर गाना पेट्टा रैप का टीजर हुआ रिलीज

शोभिता धुलिपाला की लव सितारा का ट्रेलर रिलीज

खड़गे के खत का भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया जवाब

बोले- राहुल खुद पीएम का कई बार कर चुके हैं अपमान

नई दिल्ली  19 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं द्वारा पीएम मोदी को कहे गए अपशब्दों की याद दिलाते हुए तंज कसा।

जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 110 से अधिक गालियां दी हैं। इसमें कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी शामिल है।

खड़गे की ओर से हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे गए पत्र का जवाब देते हुए जेपी नड्डा ने उन्हें लिखे पत्र में आरोप लगाया कि आपने राजनीतिक मजबूरीवश जनता द्वारा बार-बार नकारे गए अपने फेल्ड प्रोडक्ट को एक बार फिर से पॉलिश कर बाजार में उतारने के प्रयास में जो पत्र पीएम मोदी को लिखा है, उस पत्र को पढ़कर मुझे लगा कि आपके द्वारा कही गई बातें यथार्थ और सत्य से कोसों दूर हैं।

ऐसा प्रतीत होता है कि पत्र में आप राहुल गांधी सहित अपने नेताओं की करतूतों को या तो भूल गए हैं या उसे जानबूझकर नजरअंदाज किया है, इसलिए मुझे लगा कि उन बातों को विस्तार से आपके संज्ञान में लाना जरूरी है। चूंकि आपने अपने पत्र में सेलेक्टिव तरीके से बात केवल राहुल गांधी को लेकर की, इसलिए मैं उसी से अपनी बात की शुरुआत करना चाहूंगा।

जिस व्यक्ति का इतिहास ही देश के प्रधानमंत्री सहित पूरे ओबीसी समुदाय को चोर कहकर गाली देने का रहा हो, देश के प्रधानमंत्री के लिए अत्यंत अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का रहा हो, जिसने संसद में देश के प्रधानमंत्री को डंडे से पीटने की बात कही हो, जिसकी धृष्ट मानसिकता से पूरा देश वाकिफ हो, उस राहुल गांधी को सही ठहराने की कोशिश आप किस मजबूरी के चलते कर रहे हैं?

ये राहुल गांधी की माताजी सोनिया गांधी ही थीं ना खड़गे जी, जिन्होंने पीएम मोदी के लिए ‘मौत का सौदागर’ जैसे अत्यंत असभ्य अपशब्दों का प्रयोग किया था? इन सभी दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक बयानों का तो आप और आपकी पार्टी के नेता महिमामंडन करते रहे! क्यों तब राजनीतिक शुचिता की बातें कांग्रेस भूल गई थी?

जब राहुल गांधी ने सरेआम ‘मोदी की छवि को खराब कर देंगे’ वाली बात कही थी तो राजनीतिक मर्यादा को किसने खंड-खंड किया था खड़गे जी? मैं ये समझता हूं मल्लिकार्जुन खड़गे कि अपने नित्य निरंतर फेल्ड प्रोडक्ट का बचाव करना और उसे महिमामंडित करना आपकी मजबूरी है, लेकिन कम से कम कांग्रेस अध्यक्ष होने के नाते आपको इन चीजों पर आत्ममंथन भी तो करना चाहिए था।

उन्होंने आगे लिखा, “बड़े दुःख की बात है कि देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब अपने नामदार युवराज के दबाव में ‘कॉपी एंड पेस्ट’ वाली पार्टी बन कर रह गई है। राजनीतिक लोलुपता की पराकाष्ठा करते हुए अब राहुल गांधी वाले दुर्विकार कांग्रेस पार्टी भी अंगीकार करने लगी है। विडंबना यह भी है कि वह उससे ही अपने आपको अलंकृत भी महसूस करने लगी है।

कांग्रेस एंड कंपनी के नेताओं ने पिछले 10 सालों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 110 से अधिक गालियां दी हैं और दुर्भाग्य की बात यह भी है कि इसमें कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व भी शामिल हैं। तब क्यों राजनीतिक शुचिता, मर्यादा, अनुशासन, शिष्टाचार जैसे शब्द आपकी और कांग्रेस की डिक्शनरी से गायब हो जाते हैं? एक तरफ आप राजनीतिक शुचिता की दुहाई दे रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर आपकी पार्टी और आपके नेताओं का इतिहास ही राजनीतिक शुचिता की धज्जियां उड़ाने का रहा है। ऐसा दोहरा रवैया क्यों? क्या-क्या नहीं कहा गया आपके नेताओं के द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए?”

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा बोले गए तमाम अपशब्दों का जिक्र अपने पत्र में करते हुए यह भी आरोप लगाया कि पीएम मोदी के माता-पिता को भी नहीं छोड़ा गया, उनका भी अपमान किया गया।

उन्होंने कहा, “आजाद भारत के इतिहास में किसी भी जननेता का अपमान कभी नहीं किया गया, जितना आपकी पार्टी के नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री का किया। इतना ही नहीं, आपकी पार्टी के जिन नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री को जितनी बड़ी गाली दी, उसे कांग्रेस में उतने बड़े-बड़े पद दे दिए गए। अगर मैं ऐसे उदाहरण गिनाने लग जाऊं, तो आपको भी पता है कि उसके लिए अलग से किताब लिखनी पड़ेगी। क्या ऐसे बयानों और हरकतों ने देश को शर्मसार नहीं किया, राजनीतिक मर्यादा को तार-तार नहीं किया? आप इसे कैसे भूल गए खड़गे जी?”

उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी पर किस बात का गर्व करती है? इसलिए कि वे पाकिस्तान परस्त भारत विरोधी लोगों के साथ गलबहियां करते हैं या इसलिए कि वे आतंकियों के समर्थन वाले कार्यक्रम में जाकर खड़े हो जाते हैं? इसलिए कि वे देश को तोड़ने वाली ताकतों से समर्थन मांगते हैं या इसलिए कि वे विदेशी ताकतों से देश के लोकतंत्र में हस्तक्षेप की मांग करते हैं?

इसलिए कि वे देश में आरक्षण और जाति की राजनीति कर एक समाज को दूसरे समाज के खिलाफ भड़काते हैं या इसलिए कि वे विदेशी धरती पर जाकर आरक्षण को ख़त्म कर दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक़ छीनने की मंशा जाहिर करते हैं? इसलिए कि वे जम्मू-कश्मीर की शांति के खिलाफ विषवमन करते हैं या इसलिए कि वे आतंकियों की रिहाई, पाकिस्तान से बातचीत, पाकिस्तान के साथ व्यापार और धारा 370 को फिर से लाने का समर्थन करते हैं?

इसलिए कि वे हिंदू को पाकिस्तानी आतंकी संगठनों से भी बड़ा ख़तरा बताते हैं या इसलिए कि वे बार-बार हिंदू सनातन संस्कृति का अपमान करते हैं? इसलिए कि वे सेना के जवानों की वीरता के सबूत मांगते हैं या इसलिए कि वे जवानों की वीरता को ‘खून की दलाली’ के संज्ञा देते हैं? इसलिए सिख भाइयों की पगड़ी और कड़े पर विवादास्पद बयान देते हैं? ऐसे में आपका पत्र लिखना कांग्रेस के स्पष्ट दोहरे मानदंड को उजागर करता है कि नहीं?”

जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और सोनिय ा गांधी के अलावा सैम पित्रोदा से लेकर इमरान मसूद तक, के. सुरेश से लेकर दिग्विजय सिंह तक, शशि थरूर से लेकर पी. चिदंबरम और सुशील शिंदे तक, कांग्रेस के कई अन्य नेताओं के बयान की याद भी कांग्रेस अध्यक्ष को दिलाई।

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए आगे कहा, “भारत के महान लोकतंत्र को सबसे अधिक अपमानित और लांछित यदि किसी ने किया है, तो वह केवल और केवल कांग्रेस पार्टी है, ये आप भलीभांति जानते और समझते हैं। ये कांग्रेस ही है जिसने देश पर आपातकाल थोपा, ट्रिपल तलाक का समर्थन किया, सभी संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम किया और उसे कमजोर किया। आप तो अच्छी तरह से जानते हैं खड़गे जी कि किसने कहा था इस देश के संसाधनों पर पहला हक एक वर्ग विशेष का है?

आप यह भी जानते हैं कि कांग्रेस द्वारा शासित राज्यों में कैसे दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का हक मारा जा रहा है। इसलिए आपके नेता राहुल गांधी द्वारा संचालित सत्ता स्वार्थ में डूबी कांग्रेस पार्टी की कथित मोहब्बत की दुकान में जो प्रोडक्ट बेचा जा रहा है, वह जातिवाद का जहर है, वैमनस्यता का बीज है, राष्ट्र विरोधी का मसाला है, देश को बदनाम करने का केमिकल है और देश को तोड़ने का हथौड़ा है। आशा है आप, आपकी पार्टी और आपके नेता को अपने प्रश्नों के उचित उत्तर मिल गए होंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं आपको सद्‌बुद्धि दें और देश हित में काम करने की शक्ति दें।”

*******************************

Read this also :-

सनी लियोन और प्रभुदेवा स्टारर गाना पेट्टा रैप का टीजर हुआ रिलीज

शोभिता धुलिपाला की लव सितारा का ट्रेलर रिलीज

बीरभूम जिले में सांसद और जिलाधिकारी की नाव पलट गई

बीरभूम  19 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे टीएमसी सांसद और जिलाधिकारी की नाव पलट गई। नियमों को ताक पर रखकर अधिकारीगण से नेता पहुंचे थे।

नाव में सवार किसी भी शख्स ने लाइफ जैकेट नहीं पहना था। इसी वजह से परिस्थिति ज्यादा गंभीर हो गई। स्थानीय लोग हादसा स्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को बचाने में जुट गए। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

नाव में लाबपुर के टीएमसी विधायक अभिजीत सिंह, बोलपुर के सांसद असित मल और राज्यसभा सांसद समीरुल इस्लाम, बीरभूम के जिला मजिस्ट्रेट बिधान रॉय और उनके सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से निर्देश मिलने के बाद सभी लोग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। इसी बीच यह हादसा हुआ

पश्चिम बंगाल के कई जिले अभी बाढ़ से प्रभावित हैं। कई लोगों के घर डूब गए, तो फसलें को भी नुकसान पहुंचा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंची थीं, इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था। मुख्यमंत्री के सामने आकर कई लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर किया था।

आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री से कहा था कि एक तरफ जहां हम लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। हमारी संपत्ति, जीवन भर की कमाई नष्ट हो गई है, लेकिन दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से हमें किसी भी प्रकार की मदद नहीं दी जा रही है। प्रशासन का रवैया हमारे प्रति पूरी तरह उदासीन है।

इसके बाद सीएम ने प्रशासन को बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया।

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) द्वारा बुधवार को लगभग 2.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो चुके हैं। 2009 के बाद पश्चिम बंगाल में आई ये दूसरी बड़ी बाढ़ बताई जा रही है।

************************

Read this also :-

सनी लियोन और प्रभुदेवा स्टारर गाना पेट्टा रैप का टीजर हुआ रिलीज

शोभिता धुलिपाला की लव सितारा का ट्रेलर रिलीज

शोभिता धुलिपाला की लव सितारा का ट्रेलर रिलीज

आधुनिक रिश्तों पर आधारित है फिल्म

19.09.2024 (एजेंसी) –  वंदना कटारिया के निर्देशन में बनी फिल्म लव सितारा को जी5 पर डायरेक्ट-टू-ओटीटी रिलीज मिल गई है। शोभिता धूलिपाला और राजीव सिद्धार्थ अभिनीत यह फिल्म एक ऐसे परिवार की कहानी के साथ लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है, जिसमें हाईवोल्टेड ड्रामा, शादी में अशांति और रहस्य शामिल हैं।

रिलीज से पहले, निर्माताओं ने प्रशंसकों के उत्साह को बढ़ाने के लिए फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म लव सितारा का ट्रेलर रिलीज हो गया।

27 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर प्रीमियर के लिए तैयार इस फिल्म की कहानी तारा (शोभिता धूलिपाला) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक स्वतंत्र इंटीरियर डिजाइनर हैं। दूसरी ओर अर्जुन (सिद्धार्थ) एक भावुक शेफ हैं और अंतरराष्ट्रीय सफलता के शिखर पर पहुंच चुके हैं। ट्रेलर के अनुसार, लव सितारा प्यार, स्वीकृति और क्षमा की एक सम्मोहक कहानी प्रस्तुत करती है।

कहानी तब और सघन हो जाती है जब अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण तारा और अर्जुन दो पूरी तरह से अलग लोगों के बीच जल्दबाजी में शादी का प्रस्ताव आता है।फिल्म आधुनिक रिश्तों की चुनौतियों, पारिवारिक अपेक्षाओं और असुविधाजनक वास्तविकताओं का सामना करने के लिए आवश्यक साहस की पड़ताल करती है।

शोभिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी अगली फिल्म का ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, इस मधुर और विनम्र पारिवारिक ड्रामा को प्रस्तुत करते हुए हमने केरल में कोविड लॉकडाउन के दौरान कुछ बहुत ही अनोखी चुनौतियों का सामना करते हुए शूट किया। मेरे लिए सितारा का किरदार अनोखा और खास रहा है।

रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित लव सितारा को प्यार, दिल टूटने और आत्म-खोज की कहानी के रूप में वर्णित किया गया है। फिल्म में शोभिता और राजीव के अलावा सोनाली कुलकर्णी हैं। यह फिल्म 27 सितंबर को जी5 और ओटीटीप्ले प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोंचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर मिल सकती है । आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढऩे के नये मौके मिलेंगे । आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है।ऑफिस में फ़ोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि खऱाब हो सकती है। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे । अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करना चाहते है तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें । बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है । विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे । दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा । धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे । साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका भी मिल सकता है । आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी । आज जरुरत से ज्यादा खर्चों पर रोक लगाना चाहिए । विद्यार्थी अपने रुके प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं । स्वास्थ्य के लिहाज से आज आज आप फिट रहेंगे।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा।आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। किसी कार्य में घरवाले आपकी तारीफ करेंगे। छात्रों की पढाई में रूचि बढ़े। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियाँ कम होंगी, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे । लवमेट आज डिनर पर जायेंगे । आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी । अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो कर सकते। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आज आपकी पहले से चल रही को पूरी होगी। आज फैशन डिज़ाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके शत्रु परास्त्र होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 3

तुला राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है । आज आपको खानपान का ख़ास ख्याल रखना चाहिए । आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी । आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी । आज वाहन चलाते समय आप फ़ोन का इस्तेमाल न करें । विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे । आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा । आज जरुरत से ज्यादा किसी की बात का जबाब देने से बचे । आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार ले लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे, उनसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिज़ाइनर्स को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जायेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से विडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। दोस्तों के साथ टूर का भरपूर आनंद उठाएंगे। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में उत्साह से भरा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से चली आ रही पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार वालों के साथ करेंगे। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारीयों से संपर्क बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दे… और उनकी देख भाल करें। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आप घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला हैय़। घर के बड़ों से आगे बढऩे की राय मिलेगी, जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। किसी रायटर की बुक आज पब्लिश होगी, जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। अपने आप को एकदम फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनायेंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट आज फ़ोन पर देर तक बात करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

मीन राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिजली व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे । बेवजह को बातों को सोच-विचार करने से बचने का प्रयास करें। आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 3

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कही रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नयी योजना बनायेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर सीनियर से फोन पर बातचीत होगी। कठिन परिस्थितियों का हल भी आज आसानी से निकाल लेंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। सोचे हुए जरूरी काम समय पर पूरा हो जायेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। लवमेट एक-दूसरे को कुछ उपहार दें।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरुरत है। आपको कुछ समय परिवार के लिए जरूर निकालना चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। दूसरों की कोई सलाह आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगी। बच्चों का मन आज पढ़ाई की अपेक्षा खेल-कूद में ज्यादा लगेगा। सेहत फीट रखने के लिए आपको नियमित व्यायाम करना चाहिए। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज माता-पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान की सफलता से आपको ख़ुशी होगी। आपको गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। आज आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं। साथ ही कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें तो अच्छा रहेगा। विद्यार्थी पिछले दिनों के छूटे काम को पूरा कर लेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आज काफी हद तक आराम मिलेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 1

सिंह राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपको ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी बढ़ी हुई ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। परिवार वालों से कार्यों में मदद मिलती रहेगी। जीवनसाथी से फ़ोन पर लम्बी बात होगी, जिसमे कार्यों को बेहतर ढंग से करने की चर्चा होगी। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज किसी अनजान व्यक्ति से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज कही परफॉर्म करने का मौका मिलेगा। कुछ जरूरी काम आपकी योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे। आज अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे। मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होने के योग बने हुये है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत बढिय़ा रहेगा। आपको किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी। कामकाजी महिलाओं का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। ऑफिस में आपको एक साथ कई काम करने पड़ पड़ेंगे। काम के प्रति आपकी मेहनत रंग लायेगी। आपको किसी नए व्यवसाय से जुडऩे के अवसर मिलेगा। लेखकों की लिखी किताब आज लोगों को पसंद आयेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बेहद शानदार रहने वाला है। लोग आज आपसे कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे, आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे भी उतरेंगे। विद्यार्थिओं को आज के दिन कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज आप कुछ नए लोगों के संपर्क में आ सकते हैं, जिनसे आपको फायदा भी होगा। अपना कार्य समय से पूरा करने में आप सफल होंगे। कार्यों को पूरा करने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज कोई अनजान व्यक्ति आपका मुड खऱाब कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ रिश्तें बेहतर रहेंगे। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको आर्थिक मदद मिलेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 2

*******************************

 

‘मुकुथी अम्मन 2’ में अदाकारा नयनतारा लीड रोल में नजर आएगी

18.09.2024 – वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनने वाली ‘डिवाइन फैंटेसी’ जॉनर की फिल्म ‘मुकुथी अम्मन 2’ में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा नयनतारा लीड रोल में नजर आएगी।

वेल्स फिल्म इंटरनेशनल के डॉ. ईशारी के. गणेश, जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने माने प्रोड्यूसर हैं, उन्होंने इस फिल्म के निर्देशन के लिए साउथ के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर सुंदर सी को अनुबंधित किया है, जिन्होंने हाल ही में ‘अरनमनई-4’ जैसी एक बड़ी हिट फिल्म दी है।

वेल्स फिल्म इंटरनेशनल, इस हाई-बजट फिल्म को राउडी पिक्चर्स, अवनी सिनेमैक्स [पी] लिमिटेड के साथ मिलकर आईवी एंटरटेनमेंट, बी4यू मोशन पिक्चर्स के सहयोग से बना रहा है। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व ईशान सक्सेना, सुनील शाह और राजा सुब्रमण्यम द्वारा किया जा रहा है।

इस फिल्म की अन्य कास्ट और क्रू की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी। यह फ़िल्म ‘मुकुथी अम्मन’ पार्ट 1 से अलग होने वाली है। सिनेदर्शकों द्वारा इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और उम्मीद है कि यह एक बड़ी कमर्शियल हिट बनकर सामने आएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

होम्बले फिल्म्स की ‘बघीरा’ 31 अक्टूबर को रिलीज़ होगी

16.09.2024 – न्याय की खोज पर केंद्रित होम्बले फिल्म्स की नई फिल्म ‘बघीरा’ 31 अक्टूबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। प्रशांत नील की कहानी पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन डॉ. सूरी ने किया है। यह फिल्म अपनी जबरदस्त कहानी से लेकर एक्शन तक से दर्शकों को अपनी तरफ खींचने वाली है।

मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। रिलीज की तारीख की घोषणा के बाद से फैंस और क्रिटिक्स ‘हैलोवीन’ पर फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और इस साल की फिल्मों में सबसे अलग नजर आएगी। इस फिल्म के पूर्व होम्बले फिल्म्स ने कई सुपर हिट फ़िल्में दी हैं।

उन्होंने कन्नड़ में ‘केजीएफ’ फ्रैंचाइज़ और ‘कंतारा’, तेलुगु में ‘सलार: पार्ट 1- सीज़फ़ायर’ को प्रोड्यूस किया है, जिसके बाद अब उन्हें तमिल में ‘रघु थाथा’ के साथ एक बड़ी सफलता मिली है।

होम्बले फिल्म्स के पास आने वाली फिल्मों की एक जबरदस्त लिस्ट है जिसमें ‘कंतारा : चैप्टर 1’, ‘सलार : भाग 2 – शौर्यंगा पर्वम’ और अन्य कई फिल्मों के नाम शामिल हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ 20 मार्च 2026 को रिलीज होगी

15.09.2024 – संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘ लव एंड वॉर ‘ की रिलीज डेट बदल दी गई है। संजय लीला भंसाली द्वारा जारी एक बड़े अपडेट के मुताबिक, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की मुख्य भूमिकाओं वाली यह फिल्म अब क्रिसमस 2025 के बजाय 20 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इस तरह से फिल्म सबसे लंबी छुट्टियों का फायदा उठाने वाली है, क्योंकि रमजान, रामनवमी और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े त्योहार एक के बाद एक आ रहे हैं।

यह एक बड़ी फिल्म को रिलीज करने का सही समय है, क्योंकि इससे लोगों को पूरे छुट्टियों के मौसम में इसे एंजॉय करने का मौका मिलेगा। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे टैलेंटेड एक्टर्स इस फिल्म में बिल्कुल नए अवतार में नजर आएंगे। ‘लव एंड वॉर’ रणबीर और भंसाली की पहली साथ में काम करने वाली फ़िल्म होगी, इससे पहले 2007 में आई उनकी पहली फ़िल्म ‘सांवरिया’ थी। विक्की कौशल ने कभी भी फिल्म निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम नहीं किया है, लेकिन आलिया भट्ट ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में भंसाली के साथ काम कर चुकी है।

‘लव एंड वॉर’ आने वाले महीनों में फ्लोर पर आने की उम्मीद है। रणबीर कपूर को आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ‘एनिमल’ में देखा गया था, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आलिया भट्ट, जिनकी हालिया रिलीज़ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2023) थी, अपनी अगली फ़िल्म ‘जिगरा’ के लिए तैयार हैं। वासन बाला द्वारा निर्देशित और वेदांग राणा अभिनीत यह फ़िल्म 11 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। विक्की कौशल की पिछली फ़िल्म ‘बैड न्यूज़’ थी, जो कॉमेडी ड्रामा थी जिसमें त्रिप्ति डिमरी और एमी विर्क भी थे। उनकी ‘छावा’ 6 दिसंबर को रिलीज़ होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

चर्चाओं के बीच : फिल्म प्रचारक पुनीत आर. खरे

कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता,
एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…!

15.09.2024 – इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है भारतीय फिल्म जगत में क्रियाशील फिल्म प्रचारक (पीआरओ) पुनीत आर. खरे ने। इन दिनों अपनी फिल्मी गतिविधियों की वजह से पुनीत आर. खरे बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पुनीत आर. खरे का जन्म 3 सितंबर 1966 को इलाहाबाद के एक सम्मानित परिवार में हुआ था। उनके पिता रमेश्वर प्रसाद खरे, ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुनीत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा क्राइस्ट चर्च स्कूल में पूरी की, जो उनके भविष्य की नींव साबित हुई।

इसके बाद उन्होंने बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की, जिसने उन्हें व्यापार और वित्तीय मामलों की गहरी समझ प्रदान की। पत्रकारिता और जनसंपर्क के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। उनका अनुभव और विशेषज्ञता उन्हें भारतीय फिल्म जगत में एक विश्वसनीय और सम्मानित फिल्म प्रचारक/ पीआरओ के रूप में स्थापित किया है। पत्रकारिता के साथ-साथ, पुनीत एक कुशल इवेंट आयोजक और फिल्म निर्माता भी हैं, जो बड़ी-बड़ी इवेंट्स का आयोजन करने में माहिर हैं।

पुनीत खरे की शादी मनीषा पी. खरे से हुई है और उनकी एक बेटी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बावजूद, पुनीत ने हमेशा अपने परिवार को प्राथमिकता दी है और व्यक्तिगत और पेशेवर जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाए रखा है। पुनीत आर. खरे के नेतृत्व में मयूरी मीडिया वर्क्स ने जनसंपर्क, प्रचार, प्रोडक्शन, इवेंट मैनेजमेंट, कॉर्पोरेट शो, कलाकार प्रबंधन और शो आयोजन के क्षेत्र में खुद को स्थापित किया है। मयूरी मीडिया वर्क्स का उद्देश्य ग्राहकों की ब्रांड पहचान, छवि, और मूल्य को बढ़ाना है। कंपनी का दृष्टिकोण दीर्घकालिक रणनीतियों और उच्च गुणवत्ता पर केंद्रित है, जिससे ग्राहकों को निरंतर मनोवांछित मीडिया कवरेज प्राप्त हो सके जो उनके व्यवसाय पर सकारात्मक प्रभाव डाल सके। पुनीत आर. खरे का जीवन और फिल्मी करियर एक प्रेरणा स्रोत है।

उनकी मेहनत, समर्पण, और उत्कृष्टता की दिशा में उनके प्रयासों ने उन्हें इस क्षेत्र में एक खास मुकाम पर पहुंचाया है। उनकी संघर्षमय यात्रा नई पीढ़ी के पत्रकारों और जनसंपर्क विशेषज्ञों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बतौर फिल्म प्रचारक पुनीत खरे 38 वर्षों से बॉलीवुड में क्रियाशील हैं। पूनम झावर द्वारा निर्मित व राजेश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘आँच’ (2003) के कार्यकारी निर्माता पुनीत आर. खरे ने 2012 में फिल्म ‘अचानक-वन डे’ का निर्माण भी किया था।

बॉलीवुड में नवोदित प्रतिभाओं को चांस देने में अग्रणी निर्माताओं की भीड़ में पुनीत आर. खरे का नाम सर्वोपरि है। पुनीत आर. खरे के द्वारा बॉलीवुड में फिल्मों के निर्माण और विभिन्न अवार्ड कार्यक्रमों के द्वारा समाज की सेवा निःस्वार्थ भाव से की जा रही है। खासकर संघर्षरत नवोदित प्रतिभाओं को एक प्लेटफार्म प्रदान करने की दिशा में फ़िलवक्त पुनीत आर. खरे ने उल्लेखनीय कदम उठा रखा है, प्रतिफल स्वरूप भारतीय फिल्म पत्रकारिता और पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में पुनीत आर. खरे वर्तमान समय में लोकप्रियता के सर्वोच्च शिखर पर हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

यात्रियों की रिकॉर्ड संख्या बढऩे पर दिल्ली मेट्रो ने किया बड़ा ऐलान

पैसेंजर्स को होगी सुविधा

नई दिल्ली,14 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में हर दिन लाखों लोग हर दिन मेट्रो से सफर करते हैं। मेट्रो की अलग-अलग लाइन्स पूरी दिल्ली को जोड़ती हैं, जिससे यात्रियों को आसानी से सफर पूरा करने में मदद मिलती है। इस बीच अगस्त महीने में दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने वाले पैसेंजर्स की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

सिर्फ 20 अगस्त को 77,49,682 यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो से यात्रा की जो अब तक का सर्वाधिक है। वहीं पैसेंजर्स की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने एक बड़ा ऐलान किया है। एक बयान के अनुसार अब सभी लाइन पर अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएंगी।दरअसल, दिल्ली मेट्रो ने पिछले एक महीने में यात्रियों की रिकार्ड संख्या दर्ज की है।

दिल्ली मेट्रो से हर दिन सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 72 लाख से 78 लाख के बीच रही। यह जानकारी शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान से मिली। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (ष्ठरूक्रष्ट) ने शुक्रवार और शनिवार को अपनी सभी लाइन पर एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी और मेट्रो में होने वाली भीड़ को कम किया जा सकेगा।

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट संचार) अनुज दयाल ने कहा, पिछले चार दिनों में दिल्ली मेट्रो द्वारा दर्ज की गई यात्रियों की संख्या मेट्रो नेटवर्क में दर्ज की गई शीर्ष पांच रिकॉर्ड में शामिल हो गई है, जिसमें 20 अगस्त को 77,49,682 यात्रियों ने यात्रा की जो अब तक का सर्वाधिक है। उन्होंने कहा, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डीएमआरसी ने अपनी सभी लाइन पर एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है तथा शुक्रवार और शनिवार को ट्रेन के 84 अतिरिक्त फेरे लगेंगे। आवश्यकता पडऩे पर ये अतिरिक्त ट्रेन फेरे आगामी कार्यदिवसों पर भी जारी रहेंगे।

******************************

 

आजादी के बाद से ही विदेशी ताकतों के निशाने पर जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी

जम्मू, 14 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। विधानसभा चुनाव की तारीखों के करीब आने के साथ ही चुनाव प्रचार का दौर तेज हो गया है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यहां डोडा में एक जनसभा को संबोधित किया करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर शुरू से ही विदेशी ताकतों के निशाने पर रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, इस बार का चुनाव, जम्मू-कश्मीर का भाग्य तय करने वाला है।

आजादी के बाद से ही हमारा प्यारा जम्मू-कश्मीर विदेशी ताकतों के निशाने पर आ गया। इसके बाद इस खूबसूरत राज्य को परिवारवाद ने खोखला करना शुरू कर दिया। यहां जिन राजनीतिक दलों पर आपने भरोसा किया, उन्होंने आपके बच्चों की चिंता नहीं की। जम्मू-कश्मीर के मेरे नौजवान आतंकवाद में पिसते रहे और परिवारवाद को आगे बढ़ाने वाली पार्टियां आपको गुमराह कर मौज काटती रहीं।उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर की जनता ने आतंकवाद और अलगाववाद के कारण बहुत कुछ सहा।

लेकिन हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए काम किया और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विकास की राह पर लाने के लिए काम किया। हमने जम्मू-कश्मीर में सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा की व्यवस्था की।जम्मू कश्मीर में रहने वाला कोई भी व्यक्ति, चाहे वो किसी भी मजहब का हो, किसी भी वर्ग का हो, उसके हर अधिकार की रक्षा भाजपा की प्राथमिकता और मोदी की गारंटी है। जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का काम भी भाजपा सरकार ही करेगी।

लेकिन आपको ऐसे लोगों से सावधान रहना है, जो अपने स्वार्थ के लिए आपका अधिकार छीनते रहे हैं। आजकल ये लोग संविधान को अपनी जेब में रखते हैं। सिर्फ अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए ये लोग यह दिखावा कर रहे हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि परिवारवाद वाली पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर में नये नेतृत्व को कहीं भी कभी भी उभरने ही नहीं दिया। दशकों तक परिवारवाद ने यहां के बच्चों, नौजवानों को आगे नहीं आने दिया। उन्होंने कहा, यही वजह है कि मैंने जम्मू कश्मीर में नौजवानों की नई लीडरशिप को आगे लाने का प्रयास किया।

**************************

 

कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल

पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली,14 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद शाम तक वह तिहाड़ जेल से बाहर निकले। वहीं केजरीवाल के जेल से बाहर आने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। समर्थकों ने केजरीवाल का बारिश में खड़े होकर स्वागत किया। वहीं सीएम अरविंद केजरीवाल आज शनिवार को दोपहर 12 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर गए। उनके साथ पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहीं। सीएम केजरीवाल ने हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

आप नेता संजय सिंह ने आज सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जो जमानत दी और उसमें जो बातें लिखीं, उससे साबित होता है कि इसमें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का कुचक्र था। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हीं बातों का जिक्र किया है जो हम पहले दिन से कहते आ रहे हैं। बीजेपी का उद्देश्य अरविंद केजरीवाल की राजनीति को खत्म करना, आम आदमी पार्टी को खत्म करना और सरकारों को गिराना है। मैं अपने नेता अरविंद केजरीवाल को बधाई देना चाहता हूं कि उनके नेतृत्व में आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ रही।

लाख कोशिशों के बाद भी वो हमें तोड़ नहीं पाए। बता दें कि शुक्रवार को भारी बारिश के बावजूद सीएम अरविंद केजरीवाल का स्वागत करने के लिए तिहाड़ जेल के बाहर भीड़ एकत्र हुई। आप कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केजरीवाल का जेल से निकलने पर एक नायक की तरह स्वागत किया। ढोल की थाप, उल्लासपूर्ण नृत्य और केजरीवाल के पक्ष में नारेबाजी के बीच इलाके का माहौल जोश से भरपूर था। रंग-बिरंगे छातों का भी यहां एक सैलाब सा उमड़ा था जिनके सहारे सैकड़ों समर्थक बारिश से खुद को बचा रहे थे।

सभी मुख्यमंत्री की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। समर्थक केजरीवाल के समर्थन में नारे लिखे पोस्टर और बैनर लेकर आए थे जिससे पूरा इलाका पार्टी के नीले और पीले रंग से पट गया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के दिग्गज नेता एक ट्रक के ऊपर खड़े होकर नारे लगाते हुए भीड़ को उत्साहित कर रहे थे।

बारिश में भीगने के बावजूद आप नेता और समर्थक उत्साह से नारे लगा रहे थे कि जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’ और भ्रष्टाचार का एक ही काल, केजरीवाल, केजरीवाल। केजरीवाल जैसे ही तिहाड़ के गेट से बाहर निकले, भीड़ ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। नीली शर्ट पहने केजरीवाल ने कार की छत से समर्थकों की भीड़ को संबोधित करने से पहले हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास के बाहर भी जश्न का ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां उनके समर्थक अपने नेता का स्वागत करने के लिए एकत्र हुए।

*************************

 

कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर संदिग्ध बोरी में जोरदार धमाका

मौके पर बम स्क्वॉड की टीम

कोलकाता,14 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एस.एन. बनर्जी रोड पर एक संदिग्ध बोरी में ब्लास्ट हुआ है। घटनास्थल पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 1.45 बजे तालतला पुलिस थाने को सूचना मिली कि ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के जंक्शन पर जोरदार धमाका हुआ है। एक कचरा बीनने वाला व्यक्ति घायल हो गया है।

घायल व्यक्ति को एनआरएस में भर्ती कराया गया। उसकी दाहिनी कलाई पर चोट आई है। ब्लोचमैन स्ट्रीट के प्रवेश द्वार पर एक प्लास्टिक का बोरी पड़ी थी। इसी में ब्लास्ट हुआ है। क्षेत्र को सुरक्षा टेप से घेर लिया गया और फिर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है।
पुलिस ने बताया कि मौके पर बम स्क्वॉड की टीम पहुंची हुई है। संदिग्ध बोरी के आस-पास की जांच की जा रही है। एसएन बनर्जी रोड पर यातायात की अनुमति नहीं दी गई है।

अस्पताल में घायल व्यक्ति ने अपना नाम 58 वर्षीय बापी दास बयाया है। उसके पिता का नाम लेफ्टिनेंट तारापद दास है। वह इच्छापुर का रहने वाला है। उसका कोई पेशा नहीं है। वह इधर-उधर घूमता रहता था। हाल ही में एसएन बनर्जी रोड के फुटपाथ पर रहने लगा था।
घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अभी उसका बयान दर्ज नहीं किया है। उसे अभी कुछ समय और चाहिए। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले फोरेंसिक जांच की जाएगी।

****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version