जम्मू-कश्मीर में खुला आप का खाता, मेहर मलिक ने जीती डोडा सीट

जम्मू ,08 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू और कश्मीर में आम आदमी पार्टी ने एक विधानसभा सीट जीत ली है। पार्टी प्रत्याशी मेहराज मलिक ने डोडा सीट  पर भाजपा उम्मीदवार गजय सिंह राणा को करीब 4,000 वोटों से हराया। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस जीत पर  खुशी जताई।

उन्होंने एक्स पर लिखा, डोडा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मेहराज मलिक द्वारा बीजेपी को हराकर शानदार जीत हासिल करने के लिए बहुत बहुत बधाई, आप बहुत अच्छा चुनाव लड़े। पांचवें राज्य में एमएलए बनने पर पूरी आम आदमी पार्टी को बधाई।

36 साल के मेहराज मलिक काफी समय से आप से जुड़े हुए हैं। वह 2021 में डीडीसी का चुनाव जीते थे और आप के जम्मू कश्मीर में निर्वाचित प्रतिनिधि बने थे। डोडा के चुनावी मैदान में उतरे मेहराज मलिक ने पीजी तक पढ़ाई की है।

**************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के नए सीएम

नौशेरा में हार के बाद रविंद्र रैना ने बीजेपी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

श्रीनगर ,08 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को बहुमत प्राप्त हुआ है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने इस जनादेश के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए घोषणा की है कि उमर अब्दुल्ला राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि जनता ने अपने वोट के माध्यम से यह संदेश दिया है कि वे 5 अगस्त 2019 के फैसले (धारा 370 हटाने) को स्वीकार नहीं करते हैं।

फारूक अब्दुल्ला ने बेरोजगारी, महंगाई और नशे के कारोबार के खिलाफ कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया। उमर अब्दुल्ला ने बडगाम और गांदरबल दोनों सीटों पर जीत हासिल की है, जिससे नेशनल कॉन्फ्रेंस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

इस चुनाव में बीजेपी ने 29 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आई हैं। महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को हार का सामना करना पड़ा।

रविंद्र रैना ने जम्मू कश्मीर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

रविंद्र रैना ने जम्मू कश्मीर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है वो नौशेरा से बीजेपी प्रत्याशी थे वहां पर हार के बाद रविंद्र रैना ने इस्तीफा दिया है। बता दें कि रविंद्र रैना नौशेरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उन्होंने रिजल्ट से पहले खुद की जीत का भी ऐलान कर दिया था पर परिणाम अब उनके पक्ष में नहीं आए।

वहीं काउंटिंग से पहले रविंद्र रैना ने यह भी दावा किया था कि कश्मीर में कम से कम 15-16 निर्दलीय उम्मीदवार ऐसे हैं, जो जीतने के बाद भाजपा को अपना समर्थन देंगे और कहा था कि जम्मू-कश्मीर में दैवीय शक्तियों की जीत होंगी। गौर हो कि आर्टिकल 370 हटाए जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए।

राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। सभी सीटों के लिए मंगलवार 8 अक्टूबर को मतगणना हुई।

यह चुनाव 2014 के बाद पहली बार हुए हैं, जब बीजेपी और पीडीपी के गठबंधन के बाद से राज्य में कोई चुनाव नहीं हुआ था। पिछले चुनावों के बाद, केंद्र सरकार ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाकर इसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया।

वर्तमान चुनाव में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है। अब तक 90 में से 89 सीटों के परिणाम आ चुके हैं, जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस 41 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। आम आदमी पार्टी  ने भी इस चुनाव में सफलता पाई है, जहाँ उनके उम्मीदवार मेहराज मलिक ने डोडा सीट पर जीत दर्ज की है।

************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ऐतिहासिक जीत

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की जाति राजनीति पर करारा झटका

नई दिल्ली 08 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । सभी एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों को धता बताते हुए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा में तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज कर चुकी है। हरियाणा के विधानसभा चुनाव परिणाम ने एक स्पष्ट तस्वीर पेश कर दी है।

वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी राज्य में उनकी पार्टी के सत्ता में आने के दावे पेश कर रहे थे, उससे परिणाम बिल्कुल अलग और दावों की हकीकत से कोसों दूर हैं। यहां कांग्रेस बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे रह गई।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कई महत्वपूर्ण बातें सामने ला दी है, जिनमें एक बड़ा संदेश जाति की राजनीति और जाति जनगणना के एजेंडे को झटका भी है। जिसे चुनाव प्रचार के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बार-बार दोहराते रहे।

गांधी परिवार इस चुनाव प्रचार के दौरान राज्य में कांग्रेस के लिए समर्थन की “सुनामी” की बात कर रहा था, उन्हें लग रहा था कि जाति जनगणना की बात को बार-बार दोहराने से बड़ी संख्या में दलित मतदाताओं को लुभाने में पार्टी को मदद मिलेगी। लेकिन, जिस तरह के परिणाम आए, वह राहुल गांधी की जाति की राजनीति के लिए एक बड़ा झटका है।

पार्टी के घोषणापत्र और भाषणों में जाति जनगणना को प्राथमिकता के साथ और बार-बार उठाया गया, इसके जरिए राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं का लक्ष्य दलितों को प्रदेश में कांग्रेस की तरफ आकर्षित करना था। हरियाणा में यह आबादी का लगभग 21 प्रतिशत है। ऐसे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) वोटों पर पकड़ बनाने के लिए जाति सर्वेक्षण कराने का वादा किया था।

सबसे पुरानी पार्टी ने सत्ता में आने पर इस जाति जनगणना को लागू करने का वादा किया। वहीं, लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भी राहुल गांधी लगातार देशव्यापी जातीय जनगणना की वकालत करते रहे।

हरियाणा में दलितों को कई उप-जातियों में वर्गीकृत किया गया है। जाटव सबसे बड़े समूह का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो कुल अनुसूचित जाति (एससी) आबादी का लगभग 50 प्रतिशत है। दूसरा वाल्मिकी समुदाय है, जिसमें अनुसूचित जाति की आबादी लगभग 25-30 प्रतिशत है, जबकि तीसरा धनक, मुख्य रूप से शहरी निवासी, 10 प्रतिशत से कुछ अधिक है।

इन समुदायों के मतदाताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए कांग्रेस ने राज्य की 90 विधानसभा सीटों में से सभी एससी आरक्षित सीटों पर 17 दलित उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इसमें जाटव उम्मीदवारों के लिए 12 टिकट, वाल्मिकी के लिए दो और अन्य समूहों के लिए तीन टिकट शामिल हैं, जो इन जातियों के मतदाता आधार को मजबूत करने की पार्टी की रणनीति का संकेत देते हैं।

हालांकि, राजनीति के जानकार इस बात को मानते रहे कि यह धारणा किसी भी हाल में सही नहीं है कि दलित स्वाभाविक रूप से कांग्रेस की ओर आकर्षित होंगे। क्योंकि, हाल में हुए लोकसभा चुनावों के परिणास से भी यह साबित हो चुका है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा जाति जनगणना को एक प्रमुख एजेंडे के रूप में उठाने के बावजूद, जो नतीजे सामने आए, वह इस बात का प्रमाण हैं कि मतदाता इस एजेंडे से प्रभावित नहीं थे। इसलिए, चुनाव पर नजर रखने वालों की मानें तो कांग्रेस पार्टी की हरियाणा में हार ने साबित कर दिया कि जाति के आधार पर वोट की लामबंदी के व्यापक प्रयास किसी भी तरह से उनके पक्ष में नहीं आए, यह निश्चित रूप से जाति जनगणना के मुद्दे को बार-बार उठा रहे राहुल गांधी के प्रयास को झटका है।

**************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

‘द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर’ 15 अगस्त 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ की जाएगी

08.10.2024 – विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित और अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी द्वारा अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के बैनर तले प्रोड्यूस की जाने वाली ‘द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर’ 15 अगस्त 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ की जाएगी। विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स- द बंगाल चैप्टर’ के जरिए दर्शकों को एक और मजबूत कहानी की यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

इस फिल्म को तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्ध द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है। फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री हमेशा अपनी फिल्मों के जरिए सुर्खियां बटोरने से लेकर हलचल मचाने तक के लिए जान जाते हैं। उनकी फिल्मों की कहानियां दर्शकों पर असर डालने से लेकर उनकी बोल्ड स्टोरी टेलिंग के अंदाज को भी सामने रखती हैं।

‘द ताशकंद फाइल्स’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी सफल फिल्में बनाने के बाद, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स- द बंगाल चैप्टर’ के साथ एक और दिलचस्प कहानी कहने के लिए तैयार हैं। विवेक अग्निहोत्री ने इस फिल्म के लिए प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल के साथ फिर से हाथ मिलाया है, जिन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की मेकिंग में अहम भूमिका निभाई थी।

अभिषेक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के ज़रिए नेशनल अवॉर्ड विनिंग फ़िल्म ‘कार्तिकेय 2’ और क्रिटिकली एक्लेमेड फ़िल्म ‘गुडाचारी’ का निर्माण किया है। फिल्म निर्माता अभिषेक अग्रवाल ऐतिहासिक कहानियों पर केंद्रित फ़िल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************************

 

जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-एनसी ने छुआ बहुमत का आंकड़ा

90 सीटों में से 51 पर बनाई बढ़त

श्रीनगर 08 Oct, (एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर में अबकी बार अब्दुल्ला सरकार की झलक दिख गई है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-एनसी गठबंधन (Congress-NC)  ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार  कर लिया है। कांग्रेस-एनसी अभी 51 सीटों पर लीड (Lead) कर रही है। जम्मू-कश्मीर की 90 सीटों पर काउंटिंग जारी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट ने भी कांग्रेस-एनसी गठबंधन को बहुमत दे दिया है। जम्मू-कश्मीर के रुझानों में कांग्रेस-एनसी गठबंधन 51 सीटों पर आगे है, जबकि भाजपा 26 सीटों पर लीड कर रही है।

Congress-NC touched majority mark in Jammu-Kashmir : बहुमत के लिए 45 सीटों की जरूरत थी, जिसे कांग्रेस-एनसी ने पार कर लिया है। जम्मू-कश्मीर में 3 चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग हुई। वोटिंग के लिए जम्मू-कश्मीर के सभी 20 मतगणना केंद्रों और जिला मुख्यालयों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है। साल 2019 में आर्टिकल 370 को खत्म किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में यह पहला विधानसभा चुनाव है। एग्जिट पोल में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान था।

**************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

उमर अब्दुल्ला ने दोनों सीटों पर बनाई बढ़त

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रैना और महबूबी की बेटी इल्तिजा पिछड़े

श्रीनगर 08 Oct, (एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों पर मतगणना जारी है। 90 सीटों पर रुझान सामने आ चुके हैं। जिसमें भाजपा को 25, कांग्रेस गठबंधन को 48, पीडीपी को तीन और अन्य को 14 सीटें मिलती दिख रही हैं। अगर जम्मू संभाग की बात करें तो यहां 43 सीटों हैं, जिसमें भाजपा को 21, कांग्रेस गठबंधन को 16, पीडीपी-0 और अन्य को 6 और कश्मीर संभाग में 47 सीटें हैं। भाजपा को चार, कांग्रेस गठबंधन को 32 और पीडीी को 3 और अन्य को आठ सीटें मिलती दिख रही हैं।

Omar Abdullah takes lead on both seats : उमर अब्दुल्ला गांदरबल और बडगाम सीट से आगे चल रहे हैं। जम्मू वेस्ट से भाजपा के अरविंद गुप्ता आगे चल रहे हैं। नौशेरा सीट से रविंद्र रैना पीछे चल रहे हैं। जो जम्मू कश्मीर में भाजपा के बड़ा चेहरा हैं। कश्मीर में भाजपा का बुरा हाल है। महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। बिजबेहरा विधानसभा सीट जम्मू-कश्मीर की हॉट सीट में शुमार है। क्योंकि इस सीट पर पीडीपी से महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती चुनावी मैदान में हैं। भाजपा से सोफी यूसुफ और नेशनल कॉन्फ्रेंस से बशीर अहमद शाह वीरी मैदान में हैं। यहां पर 18 सिंतबर यानी पहले चरण में मतदान हुआ था।

जम्मू-कश्मीर की सभी विधानसभा की सीटों में से चन्नापुरा की सीट सबसे ज्यादा सुर्खियों में है। इस सीट पर राज्य के कद्दावर नेता और राज्य की सरकार में शिक्षा मंत्री के साथ कई पदों पर रह चुके मोहम्मद अल्ताफ बुखारी चुनावी मैदान में जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी (JKAP) की तरफ से उतरे हैं। बुखारी ने JKAP का गठन महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी से अलग होने के बाद 2020 में किया था और वो इस पार्टी के सबसे प्रमुख नेता हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला पीडीपी के मोहम्मद इकबाल ट्रंबो और बीजेपी के हिलाल अहमद वानी और नेशनल कांफ्रेंस से मुश्ताक गुरू के बीच मुकाबला है।

सेंट्रल शाल्टेंग विधानसभा सीट पर कांग्रेस से पार्टी प्रमुख तारिक हमीद कर्रा चुनावी मैदान में हैं। जम्मू और कश्मीर अपनी पार्टी से जफर हबीब डार, पीडीपी से अब्दुल कयूम भट और आवामी नेशनल कॉन्फ्रेंस से रियाज अहमद मीर ने ताल ठोकी है। हालांकि यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे इरफान शाह सभी को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। अब कुछ घंटों बाद ही साफ हो जाएगा कि मैदान कौन मारने में कामयाब होगा।

*****************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

ईडी ने झारखंड में डीटीओ-सीओ समेत कई के ठिकानों पर मारा छापा

रांची 08 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने रांची और धनबाद में डीटीओ और सीओ समेत कई के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी ने छह करोड़ की वसूली के मामले में यह कार्रवाई की है।

टीम ने धनबाद के एक वकील के साथ धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद द्विवेदी, जय कुमार राम, प्रभात भूषण, रवि पांडेय, सुजीत और रवि के ठिकानों पर छापेमारी की है। ये कार्रवाई पंडरा थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर की गई है।

मंगलवार को ईडी की टीम धनबाद के डीटीओ दिवाकर प्रसाद के देव विहार स्थित आवास पर पहुंची और यहां से भारी मात्रा में कैश बरामद किया। छापेमारी के दौरान बाहरी लोगों के अपार्टमेंट में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मामले में उनसे पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है।

दरअसल, मामले में एक कारोबारी और वकील ने एक-दूसरे पर आरोप मढ़ते हुए रांची के पंडरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जमीन कारोबारी संजय पांडेय ने ईडी को मैनेज करने के नाम पर अधिवक्ता सुजीत कुमार सिंह पर छह करोड़ रुपए ठगने का आरोप लगाया था।

अधिवक्ता का कहना था कि पैसे नहीं लौटाने पर जमीन कारोबारी ने उनका अपहरण कर लिया था और किसी तरह वे उसके चंगुल से छूटे। इसके बाद पंडरा थाने में मामला दर्ज कराया। उन्होंने केस में कारोबारी संजय पांडेय, सीओ प्रभात भूषण और दिवाकर द्विवेदी समेत तीन सीओ को आरोपी बनाया है।

जमीन कारोबारी संजीव पांडेय ने अधिवक्ता सुजीत सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ईडी पर पकड़ के नाम पर जिन लोगों के नाम ईडी के रडार पर हैं, उन्हें बचाने के नाम पर छह करोड़ रुपए लिए। उन्होंने मुझे, कांके के पूर्व सीओ प्रभात भूषण, दिवाकर तथा अन्य को ईडी की गिरफ्त से बचाने के एवज में यह राशि ली। रुपए लेने के बाद भी उन्होंने हमारा काम नहीं किया। उनसे रुपए वापस लेने के लिए हमलोग अधिवक्ता को साथ ले गए थे, इस बाबत उन्होंने पंडरा ओपी में केस दर्ज कराया है।

******************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

प्रधानमंत्री मोदी व कई नेताओं ने वायुसेना दिवस पर वायु सैनिकों को दी बधाई

नई दिल्ली 08 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): आज का दिन, यानी 8 अक्टूबर भारतीय वायुसेना के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। आज के दिन ही साल 1932 में भारतीय वायुसेना की स्थापना हुई थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वायु सैनिकों को शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हमारे बहादुर वायु योद्धाओं को वायुसेना दिवस की बधाई। हमारी वायु सेना को उनके साहस और व्यावसायिकता के लिए सराहा जाता है। हमारे देश की रक्षा में उनकी भूमिका अत्यंत सराहनीय है।” इस अलावा, पीएम मोदी ने नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी का वंदन किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “नवरात्रि की षष्ठी पर मां कात्यायनी का विशेष वंदन! माता के आशीर्वाद से उनके सभी भक्तों के जीवन में शक्ति, सामर्थ्य और साहस का संचार हो, यही प्रार्थना है।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “भारतीय वायुसेना दिवस पर भारतीय वायुसेना के जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे वायु योद्धाओं की वीरता आसमान में गूंजती रही है, जिन्होंने अपने साहस, देशभक्ति और बलिदान से हर पल हमारे देश की संप्रभुता की रक्षा की है। राष्ट्र के सम्मान की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को नमन।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “भारतीय वायु सेना (आईएएफ) दिवस पर सभी साहसी वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई। आईएएफ साहस, वीरता और व्यावसायिकता का पर्याय है। उन्होंने हमेशा हमारे आसमान को सुरक्षित रखा है और संकट के समय में उनकी सेवा के लिए व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है। भारत को अपने वायु योद्धाओं पर गर्व है।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “वायुसेना दिवस पर भारतीय वायुसेना के वीर जवानों और वीरांगनाओं को मेरा हार्दिक सम्मान। आपका अटूट समर्पण हमारे आसमान को सुरक्षित और हमारे हौसलों को ऊंचा रखता है। हम आपकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान के हमेशा ऋणी रहेंगे। जय हिंद”

****************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

कैब लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा 08 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच दिन निकलते ही मुठभेड़ हो गई और इस दौरान तीन बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक लूटी गई कैब और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। यह लुटेरे कैब लूट के मामले में वांछित चल रहे थे।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज 8 अक्टूबर को थाना सूरजपुर पुलिस देवला कट पर चैकिंग कर रही थी। तभी सामने से एक स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी। जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार सवार पक्षी विहार देवला की और भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर कार सवार व्यक्तियों ने जब खुद को पुलिस से घिरा हुआ पाया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही की। जिसमें तीन बदमाश अश्विनी उर्फ चीकू, प्रिंस पुत्र जितेंद्र और शशांक तीनो के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया है कि इन बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे .315 बोर, 3 खोखा कारतूस, 6 जिंदा कारतूस व सूरजपुर थाना क्षेत्र से लूटी गयी स्विफ्ट कार बरामद हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इन बदमाशों ने 6 अक्टूबर को खोदना खुर्द थाना क्षेत्र सूरजपुर से कैब लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस इनको लगातार पकड़ने का प्रयास कर रही थी पुलिस की कई टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ साथ इनको ट्रैक करने की कोशिश कर रही थी।

******************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

साजिद नाडियाडवाला ने ‘किक 2’ का किया ऐलान…..!

08.10.2024 – नाडियाडवाला ग्रैंडसन साजिद नाडियाडवाला ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की एक बेहतरीन तस्वीर के साथ ‘किक 2’ का सोशल मीडिया पर ऐलान कर दिया है। साजिद नाडियाडवाला ने अपनी फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी है। प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने कई टॉप एक्टर्स के साथ काफी बड़ी हिट फिल्में दी हैं।

उनकी सबसे सफल पार्टनरशिप में से एक सलमान खान के साथ हैं, जिनके साथ मिलकर उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्में बनाई हैं। साजिद नाडियाडवाला और सलमान खान ने 2014 में ‘किक’ के साथ धूम मचाई, जो साजिद नाडियाडवाला की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी। यह सलमान खान की पहली 200 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बनी।

वर्तमान समय में इस जोड़ी की फिल्म ‘सिकंदर’ का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। लगभग दस साल बाद, इस जोड़ी की फिल्म ‘सिकंदर’ भी ईद (2025) के अवसर पर देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एआर मुरुगडोस निर्देशित ‘सिकंदर’ के निर्माण के क्रम में ही ‘किक 2’ की घोषणा से सलमान खान के प्रशंसकों के बीच एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

जैकी श्रॉफ ने अपने ससुर एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त को दी श्रद्धांजलि

मुंबई 08 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ पर गुरुवार को बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जैकी श्राफ ने अपने ससुर रंजन दत्त सहित उन सभी सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। रंजन दत्त भारतीय वायुसेना में एयर वाइस मार्शल रह चुके हैं।

ज्ञात हो कि 8 अक्टूबर 1932 को वायुसेना की स्थापना की गई थी। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में हर साल 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है। जैकी श्राफ ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने ससुर की कई तस्वीरों का एक वीडियो साझा किया।

उन्होंने इस पोस्ट में लिखा, “जैसा कि हम भारतीय वायु सेना की भावना का जश्न मनाते हैं, हम भारत के आसमान में अग्रणी रहे एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त की विरासत का सम्मान करते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के युद्धक्षेत्रों से लेकर आधुनिक आईएएफ तक, एयर वाइस मार्शल दत्त के योगदान ने हमारे देश की वायु शक्ति को आकार दिया है। देश के शुरुआती भारतीय अधिकारियों में शुमार रंजन दत्त ने दूरदर्शिता और साहस के साथ वायु सेना का नेतृत्व किया, जिससे भारतीय वायुसेना को एक महत्वपूर्ण शक्ति में बदलने में मदद मिली। हमारे बेड़े को आधुनिक बनाने और हमारी वायु रक्षा को मजबूत करने में उनके प्रयास वायु योद्धाओं की पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।”

उन्होंने आगे लिखा, “रंजन दत्त भारतीय वायुसेना की असीम क्षमता में विश्वास करते थे और आज हम उनके समर्पण के कारण ही ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं। इस वायुसेना दिवस पर हम एयर वाइस मार्शल रंजन दत्त की निडर भावना और हमारे आसमान की रक्षा करने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि देते हैं।”

रंजन दत्त बंगाली पृष्ठ भूमि से आते थे। उन्होंने एयर वाइस मार्शल के रूप में कार्य किया, भारतीय वायु सेना के अधिकारी और वीर चक्र पुरस्कार विजेता रंजन दत्त ने बेल्जियम की क्लाउड मैरी दत्त डी कैवे से विवाह किया था। उनकी बेटी आयशा श्रॉफ है। उन्होंने अपने इस पोस्ट में कैप्शन दिया, “जयहिंद आयशा श्राफ” इसके साथ ही उन्होंने इंडियन एयर फोर्स, इंडियन एयर फोर्स डे, हीरोज, जय हिंद भारत हैश टैग का इस्तेमाल किया।

**************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ और काल भैरव का किया दर्शन-पूजन

वाराणसी 08 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  वाराणसी में शक्ति के पर्व नवरात्रि पर शिव की आराधना की। भारत सेवाश्रम संघ में मां दुर्गा पूजा के बाद सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ दरबार और काल भैरव मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने विशालाक्षी मंदिर में भी दर्शन किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि पर सोमवार को वाराणसी पहुंचे। यहां उन्होंने समीक्षा बैठक की और उसके बाद विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ के दरबार में पूजा अर्चना कर उत्तर प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। उन्होंने बाबा के गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन किया। वहीं काशी कोतवाल बाबा काल भैरव के चरणों में भी हाजिरी लगाई। इसके बाद विशालाक्षी मंदिर में भी दर्शन कर लोक कल्य़ाण और सुखी-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा जल्द ही प्रस्तावित है। इस दौरान प्रधानमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में सोमवार को कहा कि, हिंदू धर्म किसी का अंत नहीं चाहता। वह ‘अहिंसा परमो धर्मः’ की बात कहता है, लेकिन वह ‘धर्म हिंसा तथैव च’ की भी बात करता है। यानी अहिंसा परम धर्म है, लेकिन राष्ट्र-धर्म की रक्षा और निर्दोषों को बचाने के लिए हिंसा करनी पड़े तो यह धर्मसम्मत है। यह अपील भारत का शास्त्र करता है।

सीएम योगी ने कहा कि ‘अहिंसा परमो धर्मः’ का पक्ष कहता है कि हम सेवा के कार्य से जुड़ें। दीन-दुखियों की सेवा के लिए जीवन समर्पित करें, लेकिन एकता-अखंडता को कोई चुनौती देगा और सीमाओं का अतिक्रमण करेगा, तो राष्ट्र की सुरक्षा-संप्रभुता, देश की रक्षा के लिए धर्म सम्मत हिंसा के पक्षधर भी हैं, जो जनता को सुरक्षा प्रदान कर सके और भारत को एक भारत-श्रेष्ठ भारत रख सके।

सीएम योगी ने कहा कि लोक कल्याण के लिए जाति, मत, मजहब से जुड़े महापुरुषों का सम्मान होना चाहिए। कोई व्यक्ति किसी महापुरुष, योगी-सन्यासी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करता है, तो वह दंड का भागी बनता है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन विरोध का मतलब तोड़फोड़ या लूटपाट नहीं है। यह कतई स्वीकार नहीं क‍िया जा सकता।

*****************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

10वें दिन खाते में आए इतने करोड़ रुपये

08.10.2024 (एजेंसी) – जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं।इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा है, वहीं सैफ अली खान ने फिल्म में भैरा नाम के विलेन की भूमिका निभाई है।यह फिल्म 27 सितंबर को रिलीज हुई थी और यह पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

अब देवरा की कमाई के 10वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, देवरा ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 12.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 243.1 करोड़ रुपये हो गया है।देवरा की कहानी एनटीआर की है।

वह फिल्म में विलेन बने सैफ उर्फ भैरा के साथ मिलकर समुद्र के जरिए गैर कानूनी कामों को अंजाम देते हैं, लेकिन एक दिन देवरा का हृदय परिवर्तन हो जाता है और ये बात भैरा को पसंद नहीं आती।देवरा का निर्देशन कोराताला शिवा ने किया है। इसमें एनटीआर डबल रोल में नजर आ रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म सामना श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 से हो रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देवरा सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है।फिल्म का प्रीमियर नवंबर के अंत तक हो सकता है। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

*************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। ऑफिस में आज आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में कलीग आपकी सहायता करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। जहां किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। आज कुछ खास लोगों से आपकी बात होगी जिनसे भविष्य में आपको फायदा होगा। स्कंद माता का ध्यान करें, मन में शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज आपकी कई योजनाएँ समय से पूरी हो जायेंगी। परिवार को समय देने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ऑफिस के काम को आज आप जल्द पूरा कर लेंगें। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलियत पर भरोसा करें। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों से कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। मां दुर्गा की आरती करें, घर से कलह दूर होंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज परिवार के साथ घर पर मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे। आज आप कुछ नये विचारों पर भी काम करेंगे। आज आपका दिन भक्तिमय रहेगा। मां दुर्गा को कुमकुम का टीका लगाएं, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 8

कर्क राशि:

आज कोई बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। संतान के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे। किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करे। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे, उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। अपनी रूटीन में सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलायें, सारे काम बनेगें।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण आपको उलझनों का सामना करना पड़ेगा। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी, घर में सभी लोग खुश होंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से आपको बचना चाहिए। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। माता को फूल अर्पित करें, कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। मेडिकल स्टोर वालो को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। विरोधी पक्ष आपके सामने नतमस्तक होगा। आस पास के लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। किस्मत के सहयोग से जो भी होगा, आपके फेवर में होगा। अपनी कार्य कुशलता को बढाने के लिए आप नई तकनीक का सहारा लें आपका काम आसान होगा। दुर्गा जी को लौंग अर्पित करें, सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको पुरानी बातों के झंझट में पडऩे से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं, आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना चाहिए। निवेश के मामलें में आपको घर के बड़ो से कोई नई सलाह मिलेगी। काम की जगह बदलने से आपकी ऊर्जा में बदलाव आएगा। लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को अच्छा सीखने का मौका मिलेगा। मां दुर्गा को हलवा का भोग लगायें, रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज आपके अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। व्यापार को बढाने के कुछ नए तरीके आपके दिमाग में आयेंगे। आप अपनी बातों को अपने पिता से जरूर शेयर करें, इससे जीवन में चल रही परेशानियो का हल मिलेगा। मिल कर किये गए कार्यो में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। घर के बड़ो से कोई नई बात आप सीखेंगे। व्यापार में धन लाभ की प्राप्ति होगी। स्कंदमाता को इलायची अर्पित करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज नए कार्यों को करने में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका मन ईश्वर की भक्ति में लगा रहेगा, आप किसी मंदिर जा सकते हैं जहां आपको खुशी मिलेगी। करियर में आप नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दोस्तों के साथ पुरानी बातें याद करतें हुए समय बितायेंगे। बॉस आपके किसी काम को लेकर आपकी तारीफ करेंगे। आज आपके अंदर सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। मां दुर्गा के सामने कपूर जलाने सें, लाभ के अवसर मिलेगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

मकर राशि:

आज आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आप नई जिम्मेदारी लेने में थोड़ा संकोच करेंगे, आपकी कोशिशों में कुछ न कुछ कमी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा, लोग आपकी तारीफ़ करेंगे। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं, वो अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आज आर्थिक मामलो में दोस्तों से मदद मिलेगी। आखों का खास ख्याल रखें। स्कंदमाता के सामने हाथ जोड़े, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज रोजमर्रा के कार्यो से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोचेंगे, बड़ो की राय बेहतर साबित होगी। सामाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। आज आपके परिवार में सौहार्द बना रहेगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनायेंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। मां दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपके जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं वो मार्केट एनालिसिस कर लें, आपको बिजनेस में लाभ मिलेगा। कला के क्षेत्र से जुडे लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, रूकें हुए काम पूरें होंगे।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

*********************************

 

विधानसभा के सामने युवक ने खुद को लगाई आग..

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

लखनऊ ,07 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। विधानसभा के सामने एक युवक ने खुद को आग लगा ली है। इस घटना ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। खुद को आग लगाने वाले युवक का नाम मुन्ना विश्वकर्मा है।

वह पुराने लखनऊ के सहादतगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवक ने आलमबाग पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। युवक का कहना है कि पुलिस  ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की और उसके साथ मारपीट की। निराश होकर उसने आत्महत्या का यह कदम उठाया।

मुन्ना विश्वकर्मा  एक टेंट हाउस में काम करता था। टेंट हाउस मालिक से पैसे न मिलने के कारण वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। जब उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने उसकी बात नहीं सुनी और उसके साथ मारपीट की। इस घटना से वह इतना आहत हुआ कि उसने विधानसभा के सामने जाकर आत्मदाह कर लिया।

आत्मदाह की घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। उसके शरीर का 50त्न हिस्सा जल गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत अभी भी गंभीर है। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डीसीपी ने कहा कि इस मामले में दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

*****************************

Read this also :-

सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री कन्फर्म!

सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

भाजपा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है

पटना ,07 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है। अब यह बंगला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया जाएगा। वह विजयादशमी के दिन इस बंगले में शिफ्ट होंगे, लेकिन उससे पहले भाजपा ने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है।

भाजपा नेता दानिश इकबाल ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया है कि वह बंगला खाली करते समय बाथरूम से टब और बेसिन नल अपने साथ ले गए। इसके अलावा, वह हाइड्रोलिक पलंग, टोटी, महंगे सोफे और एयर कंडीशन भी साथ ले गए। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सरकारी संपत्ति को अपनी निजी संपत्ति समझते हुए उसे अपने साथ ले गए हैं।

सम्राट चौधरी के निजी सहायक शत्रुघन प्रसाद ने बताया, हम मामले को समझने की कोशिश कर रहे हैं। हम कोई भी आरोप नहीं लगा रहे हैं। हम सिर्फ सच्चाई को लोगों के बीच में प्रस्तुत कर रहे हैं। आप लोग खुद बंगले में आकर देख सकते हैं कि कितनी चीजें गायब कर दी गई हैं।

करीब 20 से ज्यादा एसी गायब है। किचन से आरओ और फ्रिज गायब है। यहां बिल्डिंग के अलावा अब कुछ नहीं बचा है। इस बंगले में दो हाइड्रोलिक पलंग था, वो भी गायब हो चुका है। तेजस्वी अपने साथ एसी, कंप्यूटर सहित अन्य बेशकीमती सामान भी ले गए।

राजद ने भाजपा के इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे घटिया राजनीति से प्रेरित बताया है। राजद के नेताओं का कहना है कि भाजपा के आरोपों में तनिक भी सत्यता नहीं है। यह आरोप सिर्फ तेजस्वी यादव की छवि को धूमिल करने के मकसद से लगाया जा रहा है, जिनका सत्यता से कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा नेताओं का कहना है कि वो भवन निर्माण की ओर से दी गई लिस्ट लेकर आएंगे।

बता दें कि सम्राट चौधरी के बंगले में शिफ्ट होने से पहले यहां रंग रोगन का कार्य कराया जा रहा है। अभी बंगले में कई जगह मरम्मत का काम भी चल रहा है। मिस्त्री लगातार इन कामों को अंजाम देने में जुटे हैं।

*****************************

Read this also :-

सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री कन्फर्म!

सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सीएम आवास में शिफ्ट हो रही हैं

नई दिल्ली  ,07 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सीएम आवास में शिफ्ट हो रही हैं। विधानसभा के निकट सिविल लाइंस पर यह वही सीएम आवास है, जिसमें पहले पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहा करते थे। सोमवार को मुख्यमंत्री आतिशी का सामान यहां सीएम हाउस पहुंच गया। आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि बतौर मुख्यमंत्री आतिशी अब इसी आवास में रहेंगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री आतिशी सोमवार को ही सीएम आवास में शिफ्ट भी हो जाएंगी।

अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। केजरीवाल द्वारा इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने सीएम पद की शपथ ली थी। करीब दो सप्ताह का समय बीत जाने के उपरांत वह सीएम आवास में शिफ्ट हो रही हैं।

आतिशी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनाने के साथ ही आम आदमी पार्टी ने उन्हें मुख्य तौर पर दो जिम्मेदारियां सौंपी थी। पहली जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल को दोबारा दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। वहीं, दूसरी जिम्मेदारी दिल्ली सरकार द्वारा दी जाने वाली फ्री बिजली-पानी और अस्पताल जैसी सुविधाओं को बरकरार रखना होगा।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास से लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर बने बंगले में शिफ्ट हो गए हैं।
केजरीवाल और उनके परिवार द्वारा नए घर में प्रवेश करने से पहले यहां फिरोजशाह रोड के इस आवास में पूजा-पाठ करवाया गया था। फिरोजशाह रोड का यह सरकारी आवास आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के समीप है। यह सरकारी आवास, पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित है।

दिल्ली विधानसभा के निकट सिविल लाइंस का यह सरकारी बंगला केजरीवाल को मुख्यमंत्री रहते हुए आवंटित हुआ था।

****************************

Read this also :-

सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री कन्फर्म!

सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

सीएम कौन होगा? इसका फैसला हाईकमान करेगा : कुमारी शैलजा

चंडीगढ़ ,07 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों में दावा किया गया है कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कांग्रेस हाईकमान के लिए सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री पद को लेकर है कि चुनाव जीतने के बाद किसे ताज पहनाया जाए। पार्टी की दिग्गज नेता कुमारी शैलजा ने भी सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम पद को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा कि पार्टी हाईकमान ही इस पर फैसला करेगा।

एग्जिट पोल में कांग्रेस की जीत के दावों पर कुमारी शैलजा ने कहा, एग्जिट पोल अलग चीज होती है। लेकिन मैं ग्राउंड से रिपोर्ट ले रही हूं। मुझे लगता है कि हमें 60 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

कांग्रेस की तरफ से सीएम कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा कि दो चीजें होती हैं। पहली, विधायकों की बैठक होती है। उसमें विधायकों से व्यक्तिगत तौर पर भी पूछा जाता है। दूसरी, सीएम पद के लिए चेहरा कौन हो सकता है, यह हाईकमान तय करता है।

चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा था कि यह जरूरी नहीं है कि कोई विधायक ही मुख्यमंत्री बनेगा। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, यह फिर वही बात है, इस बारे में न तो मैं कुछ कह सकती हूं और न ही कोई और। यह तो आपको आलाकमान की घोषणा के बाद ही पता चलेगा। आलाकमान से हर बात पर चर्चा हो रही है। मैं आप लोगों से भी खुलकर बात कर रही हूं। अब उन सभी बातों को बार-बार दोहराना उचित नहीं है।

राहुल गांधी दलितों, गरीबों और महिलाओं के कल्याण की बात करते हैं, तो क्या वह इस बार किसी दलित या महिला को मुख्यमंत्री बना सकते हैं? इस पर उन्होंने कहा कि आपने जो भी बातें कही हैं, वह सब जायज हैं। लेकिन आलाकमान इन सभी पहलुओं पर सोचेगा और समझेगा, क्योंकि उन्हें पूरे देश को देखना है। आप लोग यह न सोचें कि मैं जो कह रही हूं, आप जो कह रहे हैं या वे जो बातें कह रहे हैं। इन सभी चीजों पर फैसला लिया जाएगा।

बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान समाप्त हो गया, जिसके बाद राज्य के लिए एग्जिट पोल जारी किए गए। सर्वे के अनुसार कांग्रेस के बहुमत के साथ आने के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन एग्जिट पोल कितने सटीक होंगे, यह तो मंगलवार को ही पता चलेगा। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 8 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी।

ऐसे में सभी की दिलचस्पी इस बात में है कि हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस में से कौन बाजी मारेगा। अगर एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार कांग्रेस सत्ता में आती है, तो यह भी तय हो जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा। कांग्रेस की नई राजनीति किस ओर जा रही है, इस बारे में भी स्थिति साफ हो जाएगी।

***************************

Read this also :-

सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री कन्फर्म!

सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर SC में याचिका

 

नई दिल्ली ,07 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा समयबद्ध तरीके से बहाल करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है।

याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 10 महीने बाद भी जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं किया गया है जिससे जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के अधिकारों पर गंभीर असर पड़ रहा है और संघवाद की भावना का भी उल्लंघन हो रहा है।

इसमें कहा गया है कि राज्य का दर्जा बहाल होने से पहले विधानसभा का गठन जम्मू-कश्मीर में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार की शक्ति को गंभीर रूप से कम कर देगा, जिससे संघवाद की भावना का गंभीर उल्लंघन होगा जो संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा है।

हाल ही में जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हुए। नतीजे मंगलवार को घोषित किए जाने हैं।

संविधान के अनुच्छेद 370 के संबंध में भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के बयान पर भरोसा करते हुए यह सवाल खुला छोड़ दिया था कि क्या संसद किसी राज्य को एक या अधिक केंद्र शासित प्रदेशों में बदलकर राज्य का दर्जा को खत्म कर सकती है।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग को पुनर्गठन अधिनियम की धारा 14 के तहत गठित जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए 30 सितंबर 2024 तक चुनाव कराने के लिए कदम उठाने का आदेश दिया था और कहा था कि राज्य का दर्जा जल्द से जल्द बहाल किया जाएगा।

संविधान पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति एस.के. कौल, संजीव खन्ना, बी.आर. गवई और सूर्यकांत भी शामिल थे, ने संविधान के अनुच्छेद 3(ए) के तहत लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश के रूप में बरकरार रखा, जो किसी भी राज्य से एक क्षेत्र को अलग करके केंद्र शासित प्रदेश के गठन की अनुमति देता है।

मौखिक सुनवाई के दौरान, एसजी मेहता ने अदालत को बताया था कि केंद्र कोई सटीक समय सीमा नहीं दे सकता है और जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल होने में कुछ समय लगेगा।

******************************

Read this also :-

सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री कन्फर्म!

सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

जेवर एयरपोर्ट पर एक्सपोर्ट हब स्थापित करेगी योगी सरकार

कृषि उत्पादों के निर्यात को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ ,07 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। योगी सरकार प्रदेश के किसानों की आय, कृषि उत्पादकता एवं कृषि से जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए यूपी एग्रीज परियोजना के तहत जेवर एयरपोर्ट के पास एक्सपोर्ट हब की स्थापना करने जा रही है। इसे विश्व बैंक की मदद से धरातल पर उतारा जाएगा। इसके अलावा विश्व स्तर पर दो से तीन उपज का बड़े पैमाने पर निर्यात करने के लिए कृषि एसईजेड (स्पेशल इकॉनमिक जोन) की स्थापना की जाएगी। साथ ही, दो से तीन विश्व स्तरीय हैचरी भी स्थापित होगी।

सीएम योगी ने यूपी एग्रीज योजना के तहत किसानों को कृषि क्षेत्र में ऋण को बढ़ावा देने के लिए व्यापक इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। योगी सरकार का यह प्रयास प्रदेश के कृषि सेक्टर को पूरे देश का पावर हाउस बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के एग्रीकल्चर सेक्टर की तस्वीर बदलने एवं कृषि उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए हाल ही में उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर ग्रोथ एंड रूरल इंटरप्राइजेज इकोसिस्टम स्ट्रेंथनिंग (यूपी एग्रीज) परियोजना को हरी झंडी दी है। इसके तहत कृषि उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए जेवर एयरपोर्ट के पास एक्सपोर्ट हब की स्थापना की जाएगी। इसके जरिए, हाई वैल्यू कृषि उत्पाद जैसे मूंगफली, सब्जी, काला नमक चावल, तिल आदि को विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मीट, बासमती चावल, फल-सब्जियां और खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर से जुड़े विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट उत्तर प्रदेश बड़े स्तर पर करता है। ऐसे में, कृषि उत्पादों के जरिए एक्सपोर्ट की प्रक्रिया को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए यहां 30,750 क्लस्टर फार्मर्स ग्रुप को विकसित किया जाएगा। वहीं, एक्सपोटर्स के लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना की जाएगी।

यूपी एग्रीज परियोजना के तहत प्रदेश के कृषि उत्पाद की दो से तीन उपज को बड़े पैमाने पर निर्यात करने के लिए कृषि (स्पेशल इकोनॉमी जोन) एसईजेड की स्थापना की जाएगी, जो फॉरवर्ड लिंकेज और निर्यात बाजारों के बड़े हिस्से पर कब्जा करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इन्हें प्रदेश के 11 जिलों में विकसित किया जाएगा। इनमें काला नमक चावल के लिए सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में एसईजेड की स्थापना की जाएगी।

मूंगफली के लिए झांसी, उरद के लिए ललितपुर, सब्जियों के लिए जौनपुर, भदोही, बनारस, गाजीपुर और बलिया में एसईजेड की स्थापना की जाएगी। परियोजना के तहत अगले पांच वर्षों में प्रदेश की प्रमुख फसलों की उत्पादकता में 30 से 50 प्रतिशत की वृद्धि के लिए व्यापक कदम उठाए जाएंगे। इससे किसानों की आय में कम से कम 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी होगी।

इसके अलावा, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक विश्व स्तरीय कार्बन क्रेडिट मार्केट की स्थापना की जाएगी। प्रदेश के अन्नदाताओं को मौसम की सटीक सूचना देने के लिए स्थानीय मौसम स्टेशन को स्थापित किया जाएगा। इसी तरह मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए दो से तीन विश्व स्तरीय हैचरी की स्थापना की जाएगी।

************************************

Read this also :-

सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री कन्फर्म!

सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

टाइगर सफारी से पर्यटन के क्षेत्र में नई शुरूआत : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने किया नाहरगढ़ में टाइगर सफारी का लोकार्पण

जयपुर,07.10.2024 (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर के नाहरगढ़ में टाइगर सफारी का फीता काटकर लोकार्पण किया। प्रदेशवासियों को मिली इस सौगात से अब वन्य जीव प्रेमी टाइगर सफारी का आनंद ले सकेंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान में दो बाघ शावकों का नामकरण भी किया। मुख्यमंत्री ने मादा बाघ शावक का नाम ‘स्कंदी’ तथा नर बाघ शावक का नाम ‘भीम’ रखा।

शर्मा ने प्रदेशवासियों को 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मनाए जा रहे वन्य जीव सप्ताह की बधाई देते हुए कहा कि वन्य जीवों की रक्षा तथा प्रकृति को संजोए रखना हम सभी का कश्र्रव्य है। इस वन्यजीव सप्ताह में विद्यार्थियों को बायोलॉजिकल पार्कों में नि:शुल्क प्रवेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग और जेडीए के संयुक्त प्रयासों से आज शुरू हो रहे टाइगर सफारी से प्रदेश में पर्यटन को एक नई शुरूआत मिली है। साथ ही, इससे बाघों के संरक्षण एवं संवर्धन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान वन्यजीवों के संरक्षण, संवर्धन पर विशेष जोर दे रहा है। प्रदेश में तीन नेशनल पार्क, 26 अभयारण्य, 36 कन्जर्वेशन रिजर्व तथा 4 बायोलॉजिकल पार्क विकसित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर किए जा रहे बाघों के संरक्षण के प्रयासों से उनकी आबादी बढ़ रही है। राजस्थान राज्य में लगभग 130 बाघ हैं। उन्होंने कहा कि जेडीए ने जयपुर जिले में दो नए पार्क विकसित किए हैं। जिसमें जीरोता में नगर वन एवं नेवटा के पास बायोडायवर्सिटी पार्क शामिल हैं। इससे आसपास की 5 लाख की आबादी लाभान्वित होगी।

शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियानÓ के तहत 7 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ‘हरियालो मिशन’ के तहत लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसके तहत आगामी पांच वर्षों में प्रत्येक वर्ष 10 करोड़ पौधारोपण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जनता से जो वादे किए हैं उनको लगातार पूरा किया जा रहा है। हमने एक वर्ष में एक लाख भर्तियों तथा आगामी पांच वर्षों में चार लाख भर्तियों की घोषणा की थी। जिसके तहत कैबिनेट बैठक में एक साथ 90 हजार पदों पर भर्तियों का रास्ता खुला है जो हमारे दृढसंकल्प को दर्शाता है।

शर्मा ने अधिकारियों को नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रोशनी एवं वन्यजीवों के लिए पानी तथा उद्यान के समुचित रख-रखाव के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले शर्मा ने परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। उन्होंने इस दौरान विभिन्न स्कूलों से जैविक उद्यान में भ्रमण हेतु आए बच्चों से मुलाकात भी की।

7 किलोमीटर के ट्रैक में वन्यजीव प्रेमी निहारेंगे बाघ को

राज्य सरकार द्वारा 453 लाख रुपये की लागत से 30 हेक्टेयर में टाइगर सफारी विकसित की गई है। इस टाइगर सफारी में 7 किलोमीटर का सफारी ट्रैक विकसित किया गया है। यह सफारी सैलानियों को प्राकृतिक वातावरण में बाघों की खूबसूरती को अनुभव करने का अवसर देगी तथा लोगों में बाघ संरक्षण के बारे में जागरूकता का प्रसार होगा।

उल्लेखनीय है कि नाहरगढ़ वन्य जीव अभयारण्य 5 हजार 240 हेक्टेयर में फैला हुआ है। जिसमें नाहरगढ़ जैविक उद्यान 720 हेक्टेयर में विकसित किया गया है। इसमें पहले से ही लॉयन सफारी स्थापित है।

समारोह में नगरीय विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, विधायक प्रशांत शर्मा, जयपुर नगर निगम हेरिटेज महापौर कुसुम यादव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिजीत बनर्जी सहित बड़ी संख्या में वन्य जीव प्रेमी उपस्थित रहे।

***********************

Read this also :-

सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री कन्फर्म!

सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

हरियाणा चुनाव : पंचकूला में स्ट्रांग रूम में रखे ईवीएम

सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम

पंचकूला 07 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। चुनावी राज्य हरियाणा में पांच अक्टूबर को मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। हरियाणा के पंचकूला जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में भी वोटिंग के बाद ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। दरअसल, पंचकूला की दो विधानसभा सीटों कालका और पंचकूला में शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। इसके बाद पंचकूला विधानसभा के लिए सेक्टर एक के गवर्नमेंट कॉलेज और कालका विधानसभा के लिए सेक्टर 14 के गर्ल कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहीं पर आठ अक्टूबर को मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ अर्ध सैनिक बल और प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा इन पर निगरानी की जा रही है। स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सके।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी शासित चुनावी राज्य हरियाणा में सभी 90 सीटों के लिए बीते अक्टूबर को मतदान संपन्न हो गया है। वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के रुझानों में प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस बढ़त बनाती हुई दिख रही है, जबकि भाजपा पिछड़ी हुई नजर आ रही है।
इंडिया टुडे व ‘सी वोटर्स’ ने भाजपा को 20 से 28 सीट, जबकि कांग्रेस को 50 से 58 सीट जीतते हुए दिखाया है। इसके अलावा ‘एक्सिस माई इंडिया’ ने भाजपा को 18 से 28 सीट और कांग्रेस को 53 से 65 सीट, दैनिक भास्कर ने भाजपा को 19 से 29 सीट और कांग्रेस 44 से 54 सीट पाने का अनुमान लगाया है। हालांकि, आखिरी नतीजे तो आठ अक्टूबर को मतगणना के बाद ही सामने आएंगे।

****************************

Read this also :-

सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री कन्फर्म!

सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

आप सांसद संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ईडी रेड, भड़के सिसोदिया

गुरुग्राम  07 Oct, (Rns) । सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) नेता और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के विभिन्न ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रेड डाली। इस कार्रवाई पर आप नेताओं ने नाराजगी जताई है। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा है कि ये फर्जी मामला है।

सांसद संजीव अरोड़ा पर फर्जी तरीके से जमीन खरीदने का आरोप है। ईडी का कहना है कि यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। गुरुग्राम में अरोड़ा की कंपनी है यहां पर छापा पड़ा इसके अलावा आप सांसद के लुधियाना स्थित आवास पर भी ईडी पहुंची। लुधियाना स्थित उनके आवास पर मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है।

आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस कार्रवाई को लेकर ईडी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईडी लगातार हमारे सभी नेताओं के घरों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक इन्हें कुछ नहीं मिला है। यह लोग सिर्फ फर्जी केस बनाने में लगे हुए हैं।

उन्होंने एक्स पर लिखा, आज सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजीव अरोड़ा जी के घर ED वाले रेड कर रहे है। पिछले दो सालों में इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला। लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां लगी हुई है एक के बाद एक फर्जी केस बनाने में।

आप सांसद संजय सिंह ने भी ईडी की कार्रवाई पर रोष जाहिर किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “एक और सुबह, एक और रेड। आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ईडी वाले पहुंचे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ईडी को समझ नहीं आ रहा। फर्जी केस और रेड वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते मोदी जी।”

बता दें कि संजीव अरोड़ा एक राजनेता होने के साथ-साथ एक रियल स्टेट कारोबारी भी हैं। उनका होजरी बिजनेस भी है। आम आदमी पार्टी ने उन्हें 2022 में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर लिखा, “मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं। तलाशी अभियान के कारणों के बारे में मैं निश्चित नहीं हूं, लेकिन मैं एजेंसियों का पूर्ण सहयोग करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि उनके सभी सवालों का जवाब दिया जाए।”

**************************

Read this also :-

सिंघम अगेन में सलमान खान की एंट्री कन्फर्म!

सिंघम अगेन की ट्रेलर रिलीज डेट का ऐलान

डांडिया नाइट में दिव्या खोसला, सिमरन आहूजा और हिंदुस्तानी भाऊ ने मचाया धमाल…..!

07.10.2024 – स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाने की दिशा में क्रियाशील प्रतिष्ठान ‘नाइट्रो फिटनेस’ के संचालक/अध्यक्ष प्रबोध दावखरे द्वारा कन्हैया नगर, कोपरी (ठाणे पूर्व) स्थित ‘नाइट्रो फिटनेस’ परिसर में नवरात्रि के अवसर पर 6 अक्टूबर आयोजित ‘डांडिया नाइट’ में बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा दिव्या खोसला, डांडिया क्वीन सिमरन आहूजा और सोशल मीडिया के चर्चित शख्सियत हिंदुस्तानी भाऊ ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए धमाल मचाया।

सभी ने अपने व्यक्तव्य के दौरान लोगों को अपनी सेहत के प्रति सजग रहने और फिटनेस के प्रति एक्टिव रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपस्थित ठाणे पुलिस कमिश्नर आशुतोष डुंबरे ने स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर ‘नाइट्रो फिटनेस’ के संचालक/अध्यक्ष प्रबोध दावखरे द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज देश के सभी वर्ग के लोगों को अपनी सेहत और फिटनेस के प्रति जागरूक होना चाहिए तभी स्वस्थ भारत का निर्माण हो सकेगा।

‘डांडिया नाइट’ कार्यक्रम के दौरान ही चैरिटेबल संस्था वसंत दावखरे फाउंडेशन के माध्यम से जिन अनाथ, वंचित बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अन्य सुविधाएं दी जा रही है उन्हें पुरुस्कार दे कर सम्मानित भी किया गया। ‘नाइट्रो फिटनेस’ के अध्यक्ष प्रबोध दावखरे ने अपने व्यक्तव्य में कहा कि जाति धर्म और दलगत नीतियों से ऊपर उठ कर हर नागरिक को देश की एकता, समरसता व अखंडता के ऊपर ध्यान रखना चाहिए। इन बिंदुओं पर एक स्वस्थ और फिट नागरिक ही एकाग्र हो कर चिंतन कर सकता है।

 

ग्लोबल वार्मिग के खतरे का उल्लेख करते हुए उन्होंने आगे कहा कि भविष्य की आशंकाओं को देखते हुए फिलवक्त ‘नाइट्रो फिटनेस’ नए प्रशिक्षुओं के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करते हुए युवा प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है। ‘नाइट्रो फिटनेस’ की शाखाएं दक्षिण मुंबई (ब्रीच कैंडी – जहां लक्जरी फिटनेस से मिलती है), पवई, बांद्रा, ठाणे, न्यू बॉम्बे, पुणे और मुंबई के निकटवर्ती सभी इलाकों में है।

इसके अलावा ‘नाइट्रो फिटनेस’ की भविष्य की योजनाओं में भारत की राजनीतिक राजधानी – दिल्ली में नाइट्रो फिटनेस श्रृंखला स्थापित करना भी शामिल है और फ्रेंचाइजी प्रारूप के माध्यम से फिटनेस यूनिट विस्तार करने की है और साथ ही साथ विदेश के लिए फ्रेंचाइजी के अवसर उपलब्ध हैं।

‘डांडिया नाइट’ की चर्चा करते हुए प्रबोध दावखरे कहते हैं “यह डांडिया कार्यक्रम विशेष रूप से चैरिटेबल संस्था वसंत दावखरे फाउंडेशन के संरक्षण में चल रहे अनाथालय के बच्चों और जरूरतमंद लोगों को समर्पित है। मनोरंजन के साथ हम सामाजिक विकास की दिशा में भी अनवरत काम कर रहे हैं।

‘नाइट्रो फिटनेस’ के अध्यक्ष प्रबोध दावखरे हमेशा स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति भावुक रहे हैं। उनको बॉलीवुड हस्तियों से बहुत समर्थन और सराहना मिली है और उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

देश की सर्वश्रेष्ठ जिम श्रृंखला ‘नाइट्रो फिटनेस’ के द्वारा स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए प्रबोध दावखरे को महाराष्ट्र के भूतपूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी सम्मानित कर चुके हैं। फिटनेस के अलावा श्री प्रबोध दावखरे राजनीति और निर्माण व्यवसाय में भी सक्रिय हैं, साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में भी काफी एक्टिव रहते हैं।

विदित हो कि फिटनेस फ्रीक के रूप में मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने ठाणे (महाराष्ट्र) में ‘नाइट्रो फिटनेस’ का उद्घाटन किया था जो लगभग 1 लाख वर्ग फुट का है। हालाँकि, इसकी शुरुआत के दौरान इस जगह का दौरा करने वाले पहले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी थे। अभिनेता सोहेल खान और रणदीप हुडा जैसे कई अन्य बॉलीवुड सितारे भी ‘नाइट्रो फिटनेस’ का दौरा कर चुके हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version