भारतीय उद्योग जगत के पितामह रतन टाटा नहीं रहे

86 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई 10 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन (Ratam tata) रतन नवल टाटा का यहां बुधवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन (Passes away) हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्हें सोमवार को उम्र संबंधी बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज दिन उनकी स्थिति “गंभीर” हो गई थी।

Father of Indian Industry Ratan Tata is no more : वह मार्च 1991 से 28 दिसंबर 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे। उसके बाद 2016-2017 तक एक बार फिर उन्होंने समूह की कमान संभाली। उसके बाद से वह समूह के मानद चेयरमैन की भूमिका में आ गये थे। उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। उन्होंने अपने कार्यकाल में टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उदारीकरण के दौर में समूह को उसके हिसाब से ढाला।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा, “हम अत्यंत क्षति की भावना के साथ श्री रतन नवल टाटा को विदाई दे रहे हैं। वास्तव में एक असाधारण नेता हैं जिनके अतुलनीय योगदान ने न केवल टाटा समूह बल्कि हमारे राष्ट्र के मूल ढांचे को भी आकार दिया है।

“टाटा समूह के लिए टाटा एक चेयरपर्सन से कहीं अधिक थे। मेरे लिए वह एक गुरु, मार्गदर्शक और मित्र थे। उन्होंने उदाहरण पेश कर प्रेरित किया। उत्कृष्टता, अखंडता और नवीनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ टाटा समूह ने उनके नेतृत्व में अपने वैश्विक पदचिह्न का विस्तार किया। वह हमेशा अपने नैतिक दायरे के प्रति सच्चे रहे।

“परोपकार और समाज के विकास के प्रति श्री टाटा के समर्पण ने लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक, उनकी पहल ने गहरी छाप छोड़ी है जिससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ होगा। इस सभी कार्य को सुदृढ़ करना प्रत्येक व्यक्तिगत बातचीत में टाटा की वास्तविक विनम्रता थी।

“पूरे टाटा परिवार की ओर से, मैं उनके प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी विरासत हमें प्रेरित करती रहेगी। हम उन सिद्धांतों को कायम रखने का प्रयास करते हैं जिनका उन्होंने बहुत उत्साहपूर्वक समर्थन किया। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक ट्वीट में रतन टाटा के निधन को बड़ी क्षति बताई।

***************************

Read this also :-

भूल भुलैया 3 का ट्रेलर रिलीज

पुष्पा 2 का फस्र्ट हाफ लॉक

पुष्पा 2 का फस्र्ट हाफ लॉक

फिल्म को रिलीज होने में बचे हैं सिर्फ इतने दिन

10.10.2024 (एजेंसी) – पुष्पा 2 द रूल 6 दिसंबर, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सुकुमार फिलहाल ब्लॉकबस्टर पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा पुष्पा: द राइज के सीक्वल में व्यस्त हैं. मेकर्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के बारे में अपडेट साझा किया है.

मेकर्स ने बताया कि फिल्म का फर्स्ट हाफ लॉक हो गया है. अब सेकंड हाफ पर काम चल रहा है. साथ ही पोस्ट-प्रोडक्शन का काम भी चल रहा है.साल 2024 भारतीय सिनेमा के लिए ऐसा साल साबित हुआ है. पिछले साल के मुकाबले इस साल कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म की हैं.

जहां 2024 की शुरुआत भारतीय सिनेमा के लिए एक शानदार साल रहा है, वहीं पुष्पा 2 द रूल साल के अंत के लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. फिल्म का फर्स्ट हाफ काफी दमदार है, जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा.फिल्म के गाने, पोस्टर, टीजर और कई झलकियां पहले ही सामने आ चुकी हैं, जिन्हें लोग पसंद भी कर रहे हैं.

मेकर्स ने पुष्पा 2 का टाइटल और सुसेकी ट्रैक की झलक पहले ही दिखा चुके है. हाल ही में सुसेकी ने यूट्यूब पर 250 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं.पुष्पा 2: द रूल का निर्देशन सुकुमार ने किया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका दोहराते नजर आएंगे. इसके अलावा, रश्मिका मंदाना भी एक बार फिर श्रीवल्ली के रूप में नजर आएंगी.

यह फिल्म 6 दिसंबर, 2024 को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होगी.बता दें, इसी विक्की कौशल की छावा भी रिलीज हो रही है. 6 दिसंबर रश्मिका के काफी बड़ा होगा, क्योंकि वह इन दोनों फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. छावा मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है.

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगो के बीच आपकी प्रसंशा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। किसी मित्र की सहायता करने का योग बनेगा। माता कालरात्रि के सामने घी का दीपक जलाएं, धन धान्य में बढोतरी होगी ।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा । जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज का दिन खुशियाँ देने वाला साबित होगा। बच्चे आज अपनी पढाई का शेड्यूल बदलेंगे, पढने में मन लगा रहेगा 7 शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेंगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज प्रमोशन के योग बन रहे है। महिलाओं को आज ऑफिस मे वर्कलोड कम रहेगा, जिससे आप अपने वर्क कों टाइमली पूरा कर लेंगे । जल में कुछ दाने चावल के डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।

शुभ रंग- वाइलेट

शुभ अंक- 1

कर्क राशि:

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अच्छा रिजल्ट देखने कों मिलेगा । जो लोग कपड़े के व्यापारसे जुड़े हैं, उनके काम की गति बढेगी। आज दूसरों के मामलो में अपनी राय रखनेसे भी आपको बचना चाहिए। माता को पुये का भोग लगायें, कारोबार में आ रही समस्याएं दूर होंगी ।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनायेंगे। वकीलों को आज किसी पुराने मुददे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी, साथ ही उनकी नये क्लाइंट्स से मुलाक़ात होगी। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनायें रखे, रिश्तो में मजबूती आयेगी। घुटनों से सम्बंधित समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा 7 मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी ।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 3

कन्या राशि:

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में हर कोई आपके कार्यो से प्रभावित होगा। आज आपके घर आपसे मिलने कोई रिश्तेदार आयेगा। आज उनके साथ अलग-अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। आज आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी उपहार देंगे, जिससे आपके रिश्तें बेहतर होंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं, उनके लिए आज लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरुरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। अगर आप कही पैसा निवेश करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बात-चीत करेंगे, और उस पर विचार करेंगे। आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा । मां दुर्गा को हलवे का भोग लगायें, जीवन में समृद्धि बनी रहगी।

शुभ रंग-लाल

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है 7 घर के बड़े आज आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ बढ़ायेंगे, वो जरुर सफल होगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट सम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। माता के दर्शन करें, किस्मत का साथ बना रहेगा।

शुभ रंग- औरेंज

शुभ अंक- 7

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आज आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी । धर्म स्थल पर घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वेब डिजाइनिग का काम करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। किसी जरूरतमंद को वस्त्र दें, जीवन में खुशहाली आयेगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

मीन राशि:

आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर वालों के साथ मिलकर अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार के प्रति आज की गयी कोशिशें, भविष्य में रंग लायेंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा । सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा । मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

******************************

 

अदाकारा उपासना सिंह का कमबैक…….!

09.10.2024 –  यशी फिल्म्स के बैनर तले प्रवीण कुमार गुड्डरी के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म ‘सास सरकार बहू चौकीदार’ से अदाकारा उपासना सिंह का कमबैक 14 साल बाद भोजपुरी फिल्म जगत में हो रही है। इस फिल्म में उपासना सिंह एक सख्त सास का किरदार निभा रही हैं।

जबकि इस के नायक व नायिका क्रमशः जय यादव और यामिनी सिंह हैं। सास-बहू के संबंधों के बीच आए उतार चढ़ाव को ड्रामेटिक अंदाज में बयां करती इस भोजपुरी फिल्म उत्तर प्रदेश के जौनपुर के निकटवर्ती इलाकों में तेज गति से जारी है।

इस फिल्म में उपासना सिंह के साथ विनोद मिश्रा, सुजान सिंह, देव सिंह, मनोज टाइगर राघव पांडेय, साहिल सिद्दीकी, रंभा साहिनी, दीपिका सिंह और एम.पी सिंह मुखिया जैसे कलाकार भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है कांग्रेस

हर चुनाव में अपनाती है यही फार्मूला, गरजे पीएम मोदी

नई दिल्ली ,09 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि मुसलमानों की जाति की बात आते ही कांग्रेस के मुंह पर ताला लग जाता है लेकिन हिंदू समाज की बात आते ही वह चर्चा जाति से ही शुरू करती है क्योंकि वह जानती है कि हिंदू जितना बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है और भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वह इसी फार्मूले को लागू करती है। महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने विश्वास जताया कि ‘समाज को तोडऩे’ की इस कोशिश को राज्य की जनता नाकाम करेगी।

हरियाणा ने बता दिया देश का मिजाज क्या है

उन्होंने इस सरकारी कार्यक्रम में महाराष्ट्र के लोगों से देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए और एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गठबंधन ‘महायुति’ के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हरियाणा के चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इसने बता दिया है कि आज देश का मिजाज क्या है।

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम, अर्बन नक्सल का पूरा गिरोह जनता को गुमराह करने में जुटा था लेकिन उसकी सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं। उन्होंने दलितों के बीच झूठ फैलाने की कोशिश की लेकिन दलित समाज ने उनके खतरनाक इरादों को भांप लिया। दलितों को एहसास हो गया कि कांग्रेस उनका आरक्षण छीन कर अपने वोट बैंक को बांटना चाहती है।”

किसानों और नौजवानों को ‘भड़काने’ में भी कोई कसर नहीं छोड़ी 

उन्होंने कहा कि हरियाणा के दलित वर्ग ने भाजपा का रिकॉर्ड समर्थन किया तो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) ने भी भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि किसानों और नौजवानों को ‘भड़काने’ में भी कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन हरियाणा की जनता ने दिखा दिया कि वह अब कांग्रेस और अर्बन नक्सल के नफरत के षड्यंत्र का शिकार नहीं होने वाली है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ”कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है। हिंदू समाज को तोड़कर उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना, यही कांग्रेस की राजनीति का आधार है। कांग्रेस भारत के सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय की परंपरा का दमन कर रही है, सनातन परंपरा का दमन कर रही है।’

बांटों और सत्ता पाओ के फार्मूले पर चलती है कांग्रेस

उन्होंने कहा, ”कांग्रेस की नीति है, हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ। कांग्रेस जानती है कि जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा। कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, ताकि वो उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रहे। भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस यही फॉर्मूला लागू करती है।

‘ प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि ‘हमेशा बांटों और सत्ता पाओ’ के फार्मूले पर चलने वाली कांग्रेस ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि वह एक ‘गैर-जिम्मेदार’ दल बन गया है। उन्होंने कहा, ”वह अभी भी देश को बांटने के लिए नए-नए विमर्श गढ़ रही है। कांग्रेस के एक भी नेता ने आज तक कभी नहीं कहा कि हमारे मुस्लिम भाई-बहनों में कितनी जातियां होती हैं। मुस्लिम जातियों की बात आते ही कांग्रेस के नेता मुंह पर ताला लगाकर बैठ जाते हैं।’

उन्होंने कहा, ”लेकिन जब हिंदू समाज की बात आती है तो कांग्रेस उनकी चर्चा जाति से ही शुरू करती है। कांग्रेस की नीति है हिंदुओं की एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाओ। कांग्रेस जानती है जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा। भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वहां कांग्रेस यही फार्मूला लागू करती है।’

मोदी ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए इतनी बेचैन है कि हर रोज नफरत की राजनीति कर रही है और कांग्रेस की पुरानी पीढ़ी के नेता भी बेबस और असहाय हैं। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस नफरत फैलाने की सबसे बड़ी फैक्ट्री बनने वाली है, यह गांधी जी(महात्मा गांधी) ने आजादी के बाद ही समझ लिया था।

इसीलिए गांधी जी ने कहा था कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। कांग्रेस खुद खत्म नहीं हुई लेकिन आज देश को खत्म करने पर तुली हुई है। इसलिए हमें सावधान और सतर्क रहना है।’

मोदी ने कहा, ”मेरा पक्का विश्वास है कि समाज को तोडऩे की आज जो कोशिश हो रही है, इसे महाराष्ट्र के लोग नाकाम करके रहेंगे। महाराष्ट्र के लोगों को देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए एकजुट होकर भाजपा और महायुति के लिए वोट करना है।’ महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने संभावित हैं।

******************************

Read this also :-

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

बिहार में टूटी हुई पटरी से गुजरी वैशाली एक्सप्रेस

पता लगते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूले

बेगूसराय ,09 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार में एक बड़ी घटना होते-होते टल गई है। यहां सवारियों को लेकर जा रही वैशाली एक्सप्रेस टूटी हुई पटरी से गुजर गई। हद तो इस बात की है इसकी जानकारी अधिकारियों को बाद में लगी। गनीमत रही कि गुजरने के दौरान ट्रेन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन जब रेलवे अधिकारियों को इसकी भनक लगी तो उनके हाथ-पांव फूल गए।
इस जगह क्रेक मिली पटरी

मिली जानकारी के मुताबिक, बेगूसराय-खगडिय़ा रेलखंड पर दनौली फुलवरिया और लाखो स्टेशन के बीच रेल पटरी टूट हुई थी। रेलवे फाटक नंबर 41 के पास स्थित किलोमीटर संख्या 154/5-7 पर रेलवे ट्रैक क्रेक हो गई जिसकी भनक किसी को नहीं लगी और इसी टूटी पटरी पर ही यात्रियों से भरी वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई।

आधे घंटे तक खड़ी रहीं कई ट्रेनें

गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ वरना कितनो की जान जा सकती थी। हालांकि अधिकारियों को जब पटरी में दरार होने की सूचना मिली तो आनन-फानन में इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया और उसे चेंज किया गया। इस वजह से करीब आधे घंटे तक रूट बाधित रहा।

वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद इसी पटरी से गुजर रही तिनसुकिया-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस ट्रेन को लाल झंडी दिखाकर रोका गया। इसी के साथ राज्यरानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। पटरी बदल जाने के बाद सभी ट्रेनों को आगे उनके गंतव्य की ओर भेजा गया।

**************************

Read this also :-

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

यूपी और एमपी में फिर ट्रेन को पलटाने की साजिश

रेल ट्रैक पर मिले लोहे की छड़ें और सीमेंटेड स्लीपर

नई दिल्ली ,09 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से ट्रेन को पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है। ग्वालियर में रेलवे ट्रैक पर लोहे की भारी भरकम फ्रेम रखी मिली। मालगाड़ी के चालक की सतर्कता से दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार,ग्वालियर के बिरलानगर स्टेशन के पास मालगाड़ी ट्रैक पर देर रात लोहे की छड़ें रखी मिलीं। इसी ट्रैक पर एक मालगाड़ी आ रही थी लेकिन समय रहते उसे रोक दिया गया।

पुलिस को अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

इससे ट्रेन बेपटरी होने से बच गई। आरपीएफ और जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आस पास के सीसीटीवी फूटेज भी देखे जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।

यूपी में भी ट्रेन पटलाने की साजिश

उधर, यूपी में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है। रायबरेली में मालगाड़ी सीमेंटेड स्लीपर से टकरा गई। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। आशंका है कि खेत में रखे तीन स्लीपरों को खींचकर ट्रैक पर लाया गया। देर रात हुए इस हादसे के बाद 15 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। यह घटना रायबरेली के लक्ष्मणपुर स्टेशन के पास घटी।

कई राज्यों में सामने आ चुके हैं इस तरह के मामले

बता दें कि पिछले दो महीनों में देश के कई राज्यों में ट्रेनों को पलटाने की साजिश की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसी ही एक और घटना में 23 सितंबर को पंजाब के बठिंडा में बठिंडा से दिल्ली जाने वाली रेलवे पटरियों से लोहे की छड़ें बरामद की गईं, जो एक और कथित पटरी से उतरने की साजिश की ओर इशारा करती हैं। रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने कहा था कि देश में हाल ही में हुए रेल हादसों की जांच में कुछ खतरनाक चीजें और  षड्यंत्र सामने आए हैं।

**************************

Read this also :-

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह चिड़ियाघर का निरीक्षण करते हुए

नई दिल्ली , 09 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।केंद्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने  दिल्ली चिड़ियाघर का निरीक्षण किया। निरीक्षण का प्रमुख उद्देश्य अफ्रीकी हाथी शंकर के स्वास्थ्य एवं रख रखाव की व्यवस्था का जायजा लेना था। साथ ही,उन्होंने पर्यटकों व पशु-पक्षियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।

केंद्रीय राज्यमंत्री  सिंह ने अफ्रीकी हाथी ‘शंकर’ के बाड़े का निरीक्षण किया। ‘महावतों’ और पशु चिकित्सकों से विस्तृत चर्चा की।  हाथी शंकर को फल खिलाया। निरीक्षण के दौरान, वनतारा जामनगर गुजरात के विशेषज्ञ एवं दक्षिण अफ्रीका से आए हाथी विशेषज्ञ डॉ एड्रियन भी मौजूद थे।

शंकर के स्वास्थ्य को और दुरस्त करने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा हुई और इस संबंध में एक कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने शंकर हाथी के स्वास्थ्य स्तर में और सुधार करने के लिए वनतारा, जामनगर से आए विशेषज्ञों को महावतों को प्रशिक्षित करने, हाथी के लिए उपर्युक्त डाईट प्लान बनाने एवं बाडे में आमूल बदलाव लाने की सलाह दी।

इस दौरान चिड़ियाघर के वैश्विक मानकों के स्तर पर उन्नयन व आधुनिकीकरण पर भी चर्चा की। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की वन्यजीव संबंधित नीतियों की वजह से प्रकृति और वन्य जीवन के साथ लोगों का जुड़ाव बढ़ा है। साथ ही लोगों में संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है।

उन्होंने वन अधिकारियों को अवगत कराया कि अफ्रीकी हाथी शंकर के साथी के लिए साउथ अफ्रीका, जिंबॉब्वे, युगांडा, जांबिया, तंजानिया, नामीबिया, केन्या, बोत्सवाना को पत्र लिखा था। सकारात्मक पहल करते हुए, बोत्सवाना एवं जिम्बाबे ने हाथी को देने का वादा किया है।

सभी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। बैठक में एडीजी वाइल्ड लाइफ सुशील अवस्थी,  दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार, सिविल कंस्ट्रक्शन यूनिट के इंजीनियर गुण सागर जैन उपस्थित थे।

*************************

Read this also :-

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

रुडी के पहल से पटना – छपरा के बीच चलाया गया एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन

भाजपा नेता राकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत लोगों ने अंग वस्त्र पहनकर किया स्वागत

सोनपुर , 09 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर रेलवे द्वारा पटना से छपरा चलाया गया एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन ज्ञात हो की पाटलिपुत्र-छपरा के बीच स्पेशल ट्रेन  से पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु पाटलिपुत्र और छपरा के मध्य  एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 05297/05298 का परिचालन किया जायेगा।

इसका परिचालन गाड़ी सं. 15507/08 पाटलिपुत्र- दरभंगा- पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के रेक द्वारा किया जायेगा। पाटलिपुत्र से 8.15 बजे गाड़ी सं. 05297 पाटलिपुत्र-छपरा स्पेशल 09.10.2024 से 31.12.2024 तक प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 08.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 10.50 बजे छपरा पहुंचेगी । छपरा से 3.20 बजे वापसी में गाड़ी सं. 05298 छपरा- पाटलिपुत्र स्पेशल 09.10.2024 से 31.12.2024 तक प्रतिदिन छपरा से 15.20 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 17.55 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। कहां कहां रुकेगी यह ट्रेन

अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल दीघा ब्रिज हाल्ट, भरपुरा पहलेजा घाट, परमानंदपुर, नयागांव, शीतलपुर, दिघवारा, अवतारनगर, बड़ा गोपाल, गोल्डेनगंज एवं छपरा कचहरी स्टेशनों पर रूकेगी। जिसको  सांसद रूडी

के आदेश पर विधायक मंटू सिंह और भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी के सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह के द्वारा ग्रामीणों के उपस्थिति मे नयागाँव स्टेशन पर हरी झंडी दिखाया गया नयागाँव पहुंचने पर स्थानीय लोगो द्वारा अंग वस्त्र और फुल माला से जोरदार स्वागत किया गया.

इस अवसर पर इनलोगो द्वारा ट्रेन  का ड्राइवर और गार्ड को भी अंग वस्त्र और माला से स्वागत किया गया ज्ञात हो की इस ट्रेन की मांग जिला वासी बहुत दिन से कर रहे थे जिसको लेकर सांसद राजीव प्रताप रूडी ने रेलवे के बैठक मे भी इस मुद्दा को रखा था और अधिकारी से बात कर ट्रैन का परिचालान जल्दी शरू करवाने की बात कही थीं जिसके बाद आज ट्रैन का परिचालन शरू होने से जिला वासी मे ख़ुशी का माहौल है.

इस अवसर पर राजीव रंजन, सिंह दिलीप सिंह, अंकित गोस्वामी, राहुल कुमार प्रमोद सिंह, यशवंत सिंह एवं रेलवे के अधिकारी  एसीएम अशोक कुमार स्टेशन सुप्रीटेंडेंट राजीव कुमार अरुण सिंह, सुरेश सिंह, विगन सहनी, हरी नारयण सिंह सहित सैकड़ो लोग स्टेशन पर उपस्थित थे इस कार्य के लिए सभी लोगो ने माननीय सांसद राजीव प्रताप रूडी और सोनपुर  डीआरएम को धन्यवाद दिया।

***************************

Read this also :-

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

संदेशपरक फिल्म ‘मूत्र विसर्जन वर्जित है’ की घोषणा

09.10.2024 – राष्ट्रीय स्तर पर जनहित में जारी स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थलों पर पेशाब करने की वर्जना को एक अभूतपूर्व सिनेमाई कदम के रूप में पेश करने की मंशा के साथ बॉलीवुड की चर्चित प्रोडक्शन हाउस शुकराना मोशन पिक्चर्स ने अपनी पहली संदेशपरक फिल्म ‘मूत्र विसर्जन वर्जित है’ की घोषणा की है और फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च कर दिया गया है।

पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम के दौरान इस फिल्म की कास्ट व क्रू के साथ वरुण बुद्धदेव, वेदिका नवानी, जसलीन सिंह, सांची तिवारी, चाहत तिवानी, आंचल तिवानी, दिशा तिवानी, साक्षी म्हाडोलक, राहुल जेठवा, सऊद मंसूरी, टाइगर पॉप, सेल बब्बी, निशा गुप्ता, रितु चौहान, जेम्स घाडगे, देशना दुग्गड़, अनुष्का मर्चंडे, रीम शेख, प्रथम भानुशाली आदि मौजूद रहे।

नीरज भदानी की परिकल्पना पर आधारित यह फिल्म सिर्फ़ एक आम सामाजिक ड्रामा नहीं है – यह एक विचित्र, साहसिक और विचारोत्तेजक कहानी है जो स्वच्छता और सार्वजनिक स्थानों के सम्मान को केंद्र में रखती है। ऐसे समाज में जहाँ स्वच्छता को अक्सर अनदेखा किया जाता है, यह फ़िल्म एक महत्वपूर्ण सवाल पूछती है : जब सार्वजनिक रूप से पेशाब करने के मुद्दे का सामना किया जाता है तो क्या होता है ?

नीरज भदानी और नरेंद्र साहू द्वारा स्थापित शुकराना मोशन पिक्चर्स पहले से ही फिल्म निर्माण के अपने साहसिक दृष्टिकोण के साथ हलचल मचा रहा है। सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कहानियों के ज़रिए जन जागरूकता अभियान अपनी सहभागिता प्रदान करने की दिशा में अग्रसर है। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्वच्छता जैसे अपरंपरागत लेकिन महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान केंद्रित करके शुकराना मोशन पिक्चर्स ने ‘मूत्र विसर्जन वर्जित है’ जैसी टाइटल के साथ फिल्म निर्माण की दिशा में साहसिक कदम उठाया है।

शिवम प्रभाकर चतुर्वेदी द्वारा लिखी गई कहानी के साथ, फ़िल्म में ड्रामा, कॉमेडी और कठोर सामाजिक टिप्पणी का मिश्रण है। एसोसिएट प्रोड्यूसर देव बब्बर और कास्टिंग हेड राजेश गौतम द्वारा समर्थित, शुकराना मोशन पिक्चर्स एसोसिएट प्रोड्यूसर देव बब्बर, क्रिएटिव डायरेक्टर आर-वी को अपने साथ ले कर फिल्म इंडस्ट्री में एक नई आवाज़ के रूप में खुद को स्थापित कर रही है, जिसकी नज़र ऐसी फ़िल्मों पर है जो बोल्ड विषयों से पीछे नहीं हटतीं।

सुनील सुब्रमणि के निर्देशन में बन रही इस संदेशपरक फिल्म में कायनात अरोड़ा, सत्यजीत दुबे, जन्नत ज़ुबैर, हितेन तेजवानी, विनय आनंद और बिजेंद्र काला के साथ बॉलीवुड के कई नवोदित कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 16 जिलों के 4 लाख लोग प्रभावित

कोसी का जलस्राव घटा

पटना 09 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार में कोसी और गंडक सहित सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। हालांकि, राहत वाली बात है कि वीरपुर के कोसी बैराज, वाल्मीकिनगर के गंडक बैराज पर जलस्राव में कमी आयी है। प्रदेश के 16 जिलों के 31 प्रखंड के चार लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।

जल संसाधन विभाग के मुताबिक, वीरपुर बैराज में कोसी का जलस्राव सोमवार को सुबह छह बजे 2,65,530 क्यूसेक था जबकि 10 बजे यह घटकर 2,54,385 क्यूसेक हो गया है। इसी तरह वाल्मीकिनगर बैराज में सुबह 10 बजे गंडक का जलस्राव भी 1,55,600 लाख क्यूसेक है। इस बीच, प्रदेश की सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों के जलस्तर में हुई वृद्धि के कारण 16 जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, सारण एवं सहरसा के 31 प्रखंडों में 152 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत लगभग 4 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

बाढ़ से प्रभावित आबादी को सुरक्षित निष्क्रमित करने के लिए एनडीआरएफ की कुल 12 टीम एवं एसडीआरएफ की कुल 12 टीमों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त वाराणसी से एनडीआरएफ की तीन टीमों को बुलाया गया है।

बताया गया कि लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने एवं आवागमन के लिए 630 नावों का परिचालन कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बाढ़ पीड़ितों के लिए 43 राहत शिविरों का संचालन किया जा रहा है, जिसमे 11 हजार से अधिक लोग शरण लिये हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि नेपाल में भारी वर्षा के कारण रविवार की सुबह पांच बजे कोसी बैराज, वीरपुर से 6,61,295 क्यूसेक जलस्राव हुआ था, जो 1968 के बाद सर्वाधिक है।

जल संसाधन विभाग का दावा है कि तटबंधों की सुरक्षा के लिए जल संसाधन विभाग की टीमें दिन-रात तत्पर हैं। हालांकि कई तटबंधों के क्षतिग्रस्त होने के कारण कई जिलों में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है।

****************************

Read this also :-

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

चुनाव हारने पर EVM को दोष देना कांग्रेस की आदत : जीतन राम मांझी

नई दिल्ली 09 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने में कामयाब रही है। भाजपा जहां इस जीत से गदगद है, वहीं कांग्रेस ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम आने पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बात की। उन्होंने कहा, हरियाणा में भाजपा की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को जाता है। मैं उनकी नीति की सराहना करता हूं। यहां की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के साथ है।

कांग्रेस ने हरियाणा चुनाव हार के बाद चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल खड़े किए। इस पर पलटवार करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, कर्नाटक में ईवीएम सही था। जम्मू-कश्मीर में गठबंधन की सरकार बन रही है, वहां भी ईवीएम ठीक है। हरियाणा में चूंकि कांग्रेस हार गई तो ठीकरा ईवीएम पर फोड़ा जा रहा है। कांग्रेस के नेचर में है कि जहां जीतते हैं, वहां चुप रहना और जहां हारते हैं, वहां ईवीएम को लेकर बहाने ढूंढ़ते हैं।

यही वजह है कि वे ईवीएम और चुनाव आयोग दोनों को दोषी ठहराते हैं। हमारा मानना ​​है कि चुनाव आयोग ने उचित काम किया।

जीतन राम मांझी ने कहा, हरियाणा में जाटों को बहुत ताकतवर माना जाता है। इसलिए कांग्रेस ने उनके प्रभाव के आधार पर चुनाव जीतने की उम्मीद से उन्हें अधिक सीटें दी। लेकिन, जाटों के अलावा, अनुसूचित जाति और आदिवासी समुदाय ने भाजपा को वोट दिया और वह तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हासिल की।

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव द्वारा सरकारी आवास से कथ‍ित रूप से बहुत सारा सामान साथ ले जाने के सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, तेजस्वी यादव के बस में होता, तो वह दीवार भी उखाड़ ले जाते।

********************************

Read this also :-

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

सीता स्वयंवर देखने रामलीला मैदान में उमड़ी भीड़

रावण के किरदार को सभी ने सराहा

सीतापुर 09 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कस्बा तंबौर स्थित रामलीला मैदान में चल रहे दशहरा मेला में स्थानीय बच्चों द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दशहरा मेला के आज तीसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया जिसे देखने के लिए कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों महिलाओं सहित भारी संख्या में लोग पहुंचे।

सभी श्रद्धालुओं ने सीता स्वयंवर का सजीव मंचन देख भावविभोर हो गए और रावण के किरदार को सभी ने खूब सराहा। आपको बता चले तंबौर रामलीला की नीव कस्बे में लगभग 70 वर्ष पूर्व रखी गई थी तब मशाल जलाकर राम लीला का मंचन किया जाता था। तभी से राम लीला मैदान में अनवरत राम लीला का मंचन किया जा रहा है।

विजय दशमी को रावण के पुतले का दहन किया जाएगा जिसके दूसरे दिन भरत मिलाप की शोभा यात्रा निकाल कर कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

*********************************

Read this also :-

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

मनौरी कस्बे में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक व्यक्ति गिरफ्तार

कौशांबी 09 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मनौरी बाजार में पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की है।

इस दौरान एक युवक को हिरासत में लिया गया, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। गौरतलब है कि एक साल पहले इसी क्षेत्र में स्थित अवैध पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।

उस घटना के बाद से पुलिस लगातार सतर्क थी, और पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए इस बार कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के प्रयासों का हिस्सा है।

अवैध पटाखा फैक्ट्री को लेकर स्थानीय निवासियों में भी डर और चिंता बनी हुई थी, और इस कार्रवाई से जनता को राहत मिली है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है, ताकि अवैध पटाखा फैक्ट्री से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्रवाई से पिपरी थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोकथाम की उम्मीद है, और जनता को भी पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर भरोसा हुआ है।

******************************

Read this also :-

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

एजाज खान की ऑफिस में कस्टम डिपार्टमेंट ने मारा छापा

मुंबई  09 Oct,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): एक्टर एजाज खान (Ajaz Khan) एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। एक्टर (Actor) का विवादों से पुराना नाता रहा है और ये सभी जानते हैं। 2023 में एजाज (Ajaz) 2021 के एक ड्रग केस (Drug Case) के चलते हिरासत में लिए गए थे, लेकिन फिर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

लेकिन, अब एक्टर (Actor) एक और मुश्किल में फंस गए हैं। मुंबई कस्टम की स्पेशल पोस्टल इंटेलिजेंस ब्रांच ने यूरोपीय देश से आने वाली एक कंसाइनमेट को ट्रैक किया और पता चला कि ये कंसाइनमेंट इसे वीरा देसाई इंडस्ट्रियल एस्टेट (Industrial Estate) में एजाज खान (Ajaz Khan) के ऑफिस में पहुंचाया गया है। इसके बाद अभिनेता एजाज खान (Ajaz Khan) एक बार फिर कथित नशीली दवाओं के मामले में फंस गए हैं।

प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक बीते मंगलवार अभिनेता एजाज खान (Ajaz Khan) के मुंबई में अंधेरी स्थित ऑफिस में कस्टम डिपार्टमेंट (Custom Department) की तरफ से सर्च किया गया। दरअसल, एजाज खान के एक स्टाफ मेंबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया जिसके बाद कस्टम डिपार्टमेंट (Custom Department) की तरफ से यह सर्च कंडक्ट की गई।

कस्टम डिपार्टमेंट (Custom Department) के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एजाज खान के जिस स्टाफ मेंबर ने लगभग 100 ग्राम MD ऑर्डर की वह उन्हीं के दफ्तर के पते पर था। यह ड्रग यूरोप से मंगाया गया था। जिसकी कीमत लगभग 30 से 35 लाख के आसपास बताई जा रही है।

हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि जिस जगह ये कंसाइनमेंट पहुंचाया गया, वह एजाज खान के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं है, बल्कि ये प्रॉपर्टी रेंट पर ली गई थी। यही नहीं, ऑफिस का रेंट एग्रीमेंट भी एजाज के रिश्तेदार के नाम पर है ऐसे ही एक मामले में एजाज खान की गिरफ्तारी पहले भी हो चुकी है।

गिरफ्तार किए गए स्टाफ मेंबर का नाम सूरज गौड़ बताया जा रहा है, जो एजाज खान का जानकार है और उनके लिए काम करता है। आज सूरज को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बैन ड्रग के पैकेज की डिलीवरी को लेकर मिली जानकारी के आधार पर कस्टम ने इसे ट्रैक करना शुरू कर दिया अधिकारी लगातार एक व्यक्ति पर नजर रख रहे थे, जिसने ये कंसाइनमेंट बुक किया था और पता चला कि यह गौड़ था, जो अभिनेता के ऑफिस में काम करता है।

मंगलवार को एसपीआईबी ने एक्टर के अंधेरी ऑफिस परिसर पर छापा मारा और शुरुआत में गौड़ को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गौड़ बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

******************************

Read this also :-

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम निराशाजनक : मार्गरेट अल्वा

नई दिल्ली 09 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम ने एक बार फिर राजनीतिक समीकरणों को हिलाकर रख दिया है। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली असफलता ने पार्टी के भीतर और बाहर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व राज्यपाल मार्गरेट अल्वा ने इस संदर्भ में अपनी चिंता और निराशा व्यक्त की है। उन्होंने चुनाव परिणामों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

मार्गरेट अल्वा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “हरियाणा के परिणाम निराशाजनक हैं। मैं 2004 से 2009 तक हरियाणा की जिम्मेदारी संभालने वाली एआईसीसी महासचिव थी, जब कांग्रेस ने राज्य में दो बार जीत हासिल की थी।”

मार्गरेट अल्वा ने लिखा कि जीत के लिए पार्टी के भीतर संतुलन बनाए रखना और व्यक्तिगत आकांक्षाओं के साथ-साथ पार्टी के भले के लिए एकजुटता आवश्यक है। इस चुनाव में हम उस संतुलन को बनाने में असफल रहे। बड़े पैमाने पर विद्रोही उम्मीदवारों की संख्या पार्टी के खराब प्रबंधन को दर्शाती है। छोटी-छोटी सार्वजनिक लड़ाइयां, झूठा आत्मविश्वास और एक ऐसा अभियान ज‍िसने निश्चित जीत को हार में बदल दिया।

हालांकि, उन्होंने इस बात पर सकारात्मकता भी व्यक्त की कि यह परिणाम हरियाणा में भाजपा के 10 साल के खराब शासन के खिलाफ आक्रोश को कम नहीं करेंगे, बल्कि इसे और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हमें उस आक्रोश को सही दिशा में चैनलाइज करने की आवश्यकता है और 2025 के हरियाणा पंचायत और नगरपालिका चुनावों में जीत हासिल करनी होगी, ताकि हम एक मजबूत और एकजुट विपक्ष के रूप में काम कर सकें।

आपको बताते चलें, हरियाणा व‍िधानसभा की 90 में से 48 सीटें भाजपा के खाते में, 37 सीटें कांग्रेस के खाते में, 2 सीटें आईएनएलडी के खाते में और 3 सीटें अन्य के खाते में गई हैं। जेजेपी का इस बार खाता भी नहीं खुल पाया है। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल के पास 46 विधायक होने चाहिए। इस लिहाज से भाजपा प्रदेश में सरकार बना सकती है।

***************************

Read this also :-

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

जलेबी को हासिल करने के लिए मेहनत भी करनी पड़ती है : सीएम मोहन यादव

भोपाल  09 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि भाजपा एक बार फिर हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, “भाजपा ने हरियाणा के विकास को लेकर अपना जो संकल्प पत्र जारी किया था, जिसमें किसान, खिलाड़ी और ‘सबका साथ-सबका विकास’ की बात कही गई थी।

आज हरियाणा में मिली जीत इसी बात का प्रमाण है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन पार्टी को मिलता है और उनके मार्गदर्शन में भाजपा लगातार आगे बढ़ रही है।”

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का हमेशा का रिजल्ट ऐसा ही रहता है। वह चुनाव नहीं लड़ती है, बल्कि इससे दूर भागती है। इसलिए उनके परिणाम ऐसे ही आते हैं।”

उन्होंने जलेबी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जलेबी में रस नहीं था, इसलिए कांग्रेस को कीमत चुकानी पड़ी। जलेबी बोलने से आप जलेबी जैसा नहीं बन जाते हैं।

उसके लिए मेहनत करनी पड़ती है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेहनत नहीं की। जनता में विश्वास हासिल नहीं किया और प्रदेश की जनता को भी उन पर भरोसा नहीं है। इसका परिणाम आज सामने आया है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मुझे इस बात संतोष है कि पार्टी ने मुझे जहां भी चुनाव-प्रचार के लिए भेजा है, वहां हमारी जीत हुई है और भाजपा का हर एक कार्यकर्ता इसी तरह मेहनत करता है, जिसकी वजह से एक अच्छा रिजल्ट मिल पाता है।

*************************

Read this also :-

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जीरो पर आउट

मायावती बोली -जाट बदलें अपनी जातिवादी मानसिकता

लखनऊ  09 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जीरो पर आउट हुई है। इसे लेकर बसपा मुखिया मायावती ने इसके लिए जाट समाज को जिम्मेदार ठराया है। उन्होंने कहा कि यूपी की तरह हरियाणा के जाट समुदाय को भी अपनी जातिवादी मानसिकता को बदलना चाहिए।

बसपा मुखिया मायावती ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव बीएसपी व इनेलो ने गठबंधन करके लड़ा, लेक‍िन आज आए परिणाम से स्पष्ट है कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बीएसपी को वोट नहीं दिया, इससे बीएसपी के उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अंतर से हार गए, हालांकि बीएसपी का पूरा वोट ट्रांसफर हुआ।

उन्होंने कहा कि यूपी के जाट समाज के लोगों ने अपनी जातिवादी मानसिकता को काफी हद तक बदला है और वे बीएसपी से एमएलए तथा सरकार में मंत्री भी बने हैं। हरियाणा प्रदेश के जाट समाज के लोगों को भी उनके पदचिन्हों पर चलकर अपनी जातिवादी मानसिकता को जरूर बदलना चाहिए।

मायावती ने कहा कि मैं बीएसपी के लोगों द्वारा पूरी दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ने के लिए उनका हार्दिक आभार प्रकट करती हूं व आश्वस्त करती हूं कि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। लोगों को निराश नहीं होना है और न ही हिम्मत हारनी है, बल्कि अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तत्पर रहना है, नया रास्ता निकलेगा।

गौरतलब है कि बहुजन समाज पार्टी का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। बसपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। गठबंधन के तहत मायावती को 37 सीटें मिलीं थी। वहीं, आईएनएलडी ने 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। बसपा केवल एक विधानसभा सीट- अटेली पर टक्कर दे पाई। यहां बसपा उम्मीदवार अत्तर लाल को भाजपा की आरती सिंह राव ने 2500 वोटों से हराया। प्रदेश में इस बार भाजपा को 1.82 फीसद वोट मिला।

****************************

Read this also :-

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

हरियाणा विधानसभा चुनाव – कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए

बीजेपी सरकार में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष समेत कई पूर्व मंत्री भी हारे

चंडीगढ़ 09 Oct, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । हरियाणा विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा करने में असफल रहे हैं, जिससे उनके राजनीतिक भविष्य पर गहरा संकट छा गया है।

इस चुनावी नतीजे ने दिखा दिया है कि न केवल वर्तमान नेतृत्व, बल्कि पूर्व मंत्रियों की भी जड़ें हिल गई हैं।

इस चुनाव में, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को पंचकुला से 1997 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। वे कुछ राउंड में आगे चल रहे थे, लेकिन अंतिम दौर में उनका फोकस कमजोर हो गया और चुनाव हार गए।

वहीं, खट्‌टर सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी नारनौंद से 12578 वोटों से पराजित हुए, जो उनके लिए एक बड़ा झटका है।

वहीं कांग्रेस के कुलदीप शर्मा, जो विधानसभा अध्यक्ष रहे थे, वह भी गन्नौर से चुनाव हार गए है । साथ ही भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के रिश्तेदार करण दलाल भी चुनाव हार गए है ।

गोपाल कांडा, जो सिरसा से चुनावी मैदान में थे, उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा, जबकि उनकी जीत को पहले से सुनिश्चित माना जा रहा था, क्योंकि बीजेपी ने वहां अपना प्रत्याशी वापस ले लिया था और कांडा को समर्थन दिया था। उन्हें कांग्रेस के गोकुल सेतिया ने 7234 वोटों से हराया।

बीजेपी के पूर्व मंत्री असीम गायेल अंबाला सिटी से 1131 मतों से हार गए, जबकि पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भी अपने-अपने क्षेत्रों में हार गईं। इसके अतिरिक्त, पूर्व मंत्री ओम प्रकाश धनखड़, सुभाष सुंदा, कंवरलाल गुर्जर, कमलेश धांडा, और अभय सिंह यादव जैसे दिग्गज भी चुनावी मैदान में हारे।

कांग्रेस की स्थिति भी बहुत बेहतर नहीं रही; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को होडल से 2600 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लालूप्रसाद यादव के दामाद चिरंजीव राव भी रेवाड़ी से चुनाव हार गए।

इन चुनावी नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा में राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं, और कई दिग्गज नेताओं के लिए यह समय विचार करने का है कि वे आगे किस दिशा में बढ़ेंगे।

*****************************

Read this also :-

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स को मिली रिलीज तारीख

‘रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ 18 अक्टूबर को रिलीज़ होगी

09.10.2024 – गीक पिक्चर्स इंडिया के बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित 4 के एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु में पूरे भारत में 18 अक्टूबर को रिलीज़ होगी।

कल्ट क्लासिक ‘रामायण : द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ ने बहुत उत्साह पैदा किया है और इस तरह से सिनेदर्शक इसके सिनेमाघरों में अपकमिंग रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

फिल्म की भव्यता को बढ़ाने के लिए, लेजेंडरी स्क्रीन राइटर श्री वी विजयेंद्र प्रसाद ने अपनी क्रिएटिव विजन दिया है, जिन्हें ‘बाहुबली’, ‘बजरंगी भाईजान’, और ‘आरआरआर’ जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है।

गीक पिक्चर्स इंडिया, ए ए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्तरूप से वितरित इस फिल्म उद्देश्य मर्यादा पुरुषोत्तम राम की टाइमलेस कहानी को स्क्रीन पर चित्रित करते हुए दर्शकों का एंटरटेनमेंट करना है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

अजय देवगन की सिंघम अगेन के ट्रेलर ने रचा भारतीय सिनेमा में इतिहास

रनटाइम 4 मिनट 58 सेकंड लंबा

09.10.2024 (एजेंसी)  –  सिंघम अगेन के निर्देशक रोहित शेट्टी ने हाल ही में मोस्ट अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. इसके साथ ही एक दिलचस्प बात सामने आई है कि सिंघम अगेन का ट्रेलर भारतीय सिनेमा का लंबा ट्रेलर बन गया है. जी हां कई टैलेंटेड कलाकारों से भरपूर फिल्म के ट्रेलर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

जैसे ही ट्रेलर रिलीज हुआ सबसे पहले सबका ध्यान इसके रनटाइम पर गया. इस फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर जैसे सितारे नजर आने वाले हैं.अजय देवगन के लीड रोल वाली सिंघम अगेन के ट्रेलर का रनटाइम 4 मिनट 58 सेकंड लंबा है जो किसी भी अन्य भारतीय फिल्म से लंबा है. सिंघम अगेन का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके लॉन्चिंग इवेंट पर फिल्म की पूर स्टारकास्ट मौजूद रही. रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर करके रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी.रोहित शेट्टी ने हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा ट्रेलर रिलीज किया है.

ट्रेलर में बाजीराव सिंघम कलयुग के रावण के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं जो उनकी सीता यानि अवनी बाजीराव सिंघम का अपहरण कर लेता है. अजय देवगन के साथ राम की ही तरह अपनी सेना है जो रावण की लंका दहन करने में उनका साथ देती है. रोहित शेट्टी निर्देशित सिंघम अगेन में अजय देवगन अपने पॉपुलर सिघंम के किरदार में नजर आएंगे. जबकि रणवीर सिंह और अक्षय कुमार संग्राम भालेराव (सिम्बा) और वीर सूर्यवंशी के रूप में वापसी करेंगे.

रणवीर ने सिम्बा में अभिनय किया, जबकि अक्षय सूर्यवंशी में पुलिस के किरदार में नजर आए थे. वहीं टाइगर श्रॉफ एसीपी सत्य का किरदार निभाएंगे. वहीं करीना अवनी बाजीराव सिंघम और दीपिका पादुकोण के किरदार का नाम शक्ति शेट्टी है जो एक पुलिस ऑफिसर के रोल में है.अजय देवगन, करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ स्टारर सिंघम अगेन 1 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यह फिल्म रोहित द्वारा बनाई गई कॉप यूनिवर्स की तीसरी किस्त है.

यह सिंघम रिटर्न्स का सीक्वल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक थिएट्रिकल रिलीज के बाद सिंघम अगेन ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी. वहीं सिंघम अगेन का टकराव सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया से देखने को मिलेगा.

**********************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यापार को आगे बढ़ाने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आज आप खुद को तैयार रखेंगे। प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 5

वृष राशि:

छात्रों के लिए आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं, तो घर के बुजुर्गों की राय जरूर लें। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। जीवनसाथी को आज कोई जरूरत की वस्तु उपहार देंगे। माँ कात्यायनी का ध्यान करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। किसी विशेष कार्य में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आपको आज धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखे। दुर्गा माँ को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाए रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन खास रहने वाला है। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे। किसी उच्च अधिकारी से आपका पहचान होने के कारण सरकारी कार्यों में फायदा होगा। घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आज आप सोच-विचार में रहेंगे। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही समस्याएं दूर होंगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप किसी अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। इलेक्ट्रानिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा। कारोबारियो को आज बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कन्या राशि:

आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। फोन पर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जिससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। जरूरतमंद की सहायता करें, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी भी तरह की यात्रा करने से आज आपको बचना चाहिए, बहुत जरुरी हो तभी यात्रा पर जायें। आज ऑफिस के किसी काम में गलतियों को नजर अंदाज ना करे। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, घर में शांति का माहौल रहेगा।

शुभ रंग-लाल

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। कॉन्ट्रैक्ट का कार्य कर रहे लोगों को आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। ऑफिस के लोग आपके कार्यो की खूब तारीफ करेंगें। इस राशि के फैशन डिजाईनिंग के छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। मां दुर्गा को खोये का भोग लगायें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

शुभ रंग- गुलाबीशु

भ अंक- 8

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी बात किसी खास रिश्तेदार से होगी, उनके साथ कोई व्यापार शुरू करने की बात रखेंगे। आज अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आज अपना कार्य अच्छी तरह से पूरा करने पर वाहवाही मिलेगी। बंदर को केला खिलाएं, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 7

मकर राशि:

आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आज आप कुछ अच्छे फैसले लेंगे। आज आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले घर में विचार विमर्श जरूर करें। मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर का सहयोग मिलेगा। हल्दी का तिलक लगायें, पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज उच्च अधिकारियों से परिचय आपके काम आयेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगें। पहले से लिए गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे। महिलाए आज शॉपिंग करने में थोडा बिजी हो सकती है। माता के सामने दीपक जलायें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के लिए दिन अच्छा है। आज जिस कार्यो को करने की सोचेंगें, उसमें कामयाबी मिलेगी। घरेलू कार्यों को पूरा करने में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 3

*******************************

 

चुनाव आयोग का कांग्रेस को जवाब, कहा-आपका आरोप बेबुनियाद

नई दिल्ली ,08 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी पिछड़ गई है, जबकि भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर हरियाणा विधानसभा की मतगणना को लेकर सवाल खड़े किए हैं। इस पर चुनाव आयोग ने अपना जवाब दिया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के आरोपों पर अब चुनाव आयोग ने पत्र लिखकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 25 राउंड की मतगणना हर पांच मिनट में अपडेट की जा रही है, जो मतगणना प्रक्रिया के तेजी को दर्शाती है। ऐसे में आयोग गैर-जिम्मेदाराना, निराधार और बिना सोचे-समझे गलत बयानी करने के आपके आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।

उन्होंने कहा, हरियाणा चुनाव के नतीजों को अपडेट करने में देरी के उनके बेबुनियाद आरोप को साबित करने के लिए रिकॉर्ड पर कुछ भी नहीं है। आपके ज्ञापन में हरियाणा या जम्मू-कश्मीर के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में देरी के बारे में भी कोई तथ्य नहीं है।

आयोग ने कहा कि िनिर्धारित मतगणना केंद्रों पर नियमों के तहत मतगणना की जा रही है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में पूरी मतगणना प्रक्रिया नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों, पर्यवेक्षकों और माइक्रो-पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में हो रही है।

दरअसल, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर कहा था, कई सीटों पर 11 राउंड की गिनती हो चुकी है, लेकिन चुनाव आयोग की वेबसाइट और सभी टीवी चैनलों पर केवल 5 या 6 राउंड की गिनती के आंकड़े दिखाए जा रहे हैं। भाजपा खेल खेल रही है, लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को निराश होने की कोई जरूरत नहीं है। जनादेश हमारे पक्ष में आने वाला है।

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। चुनाव आयोग के डेटा के मुताबिक, भाजपा 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए, जबकि कांग्रेस 35 सीटों पर आगे चल रही है।

****************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने खटखटाया चुनाव आयोग का दरवाजा

रिजल्ट अपडेट्स को लेकर शिकायत

नई दिल्ली ,08 अक्टूबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है।

कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया कि आयोग अपने अधिकारियों को वेबसाइट को सच्चे और सटीक आंकड़ों के साथ अपडेट करने के लिए तत्काल निर्देश जारी करे ताकि झूठी खबरों और दुर्भावनापूर्ण बयानों का तुरंत मुकाबला किया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि यह प्रक्रिया मतदाताओं के अधिकारों का हनन कर रही है और चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता को प्रभावित कर रही है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ये ट्रेंड बदलेगा, चुनाव आयोग की वेबसाइट डेटा अपडेट नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, हम ज्ञापन पेश करके शिकायत कर रहे हैं और हम उम्मीद करते हैं कि आयोग हमारे सवालों का जवाब दे क्योंकि 11-12 राउंड के नतीजे आ चुके हैं लेकिन जो अपडेट किया गया है उसमें केवल 4 से 5 राउंड के नतीजों को दिखाया जा रहा है।

ऐसा लोकसभा चुनाव में भी हुआ था, हम उम्मीद करते हैं की चुनाव आयोग जो एक संवैधानिक संस्था है, निष्पक्ष संस्था है वो प्रशासन पर दबाव न बनाए, हताश होने की कोई जरूरत नहीं है, निराश होने की जरूरत नहीं है। ये सब माइंड गेम है, हमें जनादेश मिलने वाला है, कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

****************************

Read this also :-

आलिया भट्ट की जिगरा का टाइटल ट्रैक आउट

बॉक्स ऑफिस पर देवरा की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version