मनमोहन सिंह का यूं जाना बहुत बड़ी क्षति..

साफ छवि वाले पीएम पर कोई आरोप नहीं था: लालू प्रसाद यादव

पटना 27 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया। पूर्व पीएम की ईमानदारी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश की निस्वार्थ भाव से सेवा की।

राजद अध्यक्ष ने कहा कि मनमोहन सिंह का यूं चले जाना बहुत बड़ी क्षति है। वह ईमानदार और निस्वार्थ नेता थे। उन्होंने देश के विकास में निस्वार्थ रूप से काम किया। हर क्षेत्र में भारत का मस्तक ऊंचा किया। वो एक ऐसे नेता थे जिन पर कोई आरोप नहीं था।

पूर्व पीएम को याद करते हुए कहा कि मुझे उनके मंत्रिमंडल में काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। जब मैं रेल मंत्री था, तो मनमोहन सिंह ने मेरा बहुत सहयोग किया। उनके सहयोग को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। वो हमेशा मेरी मदद के लिए आगे रहे।

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि जैसे ही मुझे मनमोहन सिंह के निधन की जानकारी मिली, तो मुझे गहरा आघात पहुंचा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान हो। इसके अलावा, उनके परिवार को भी शक्ति मिले कि वो इस दुख को सहन कर सके।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में रेलवे का किराया कम किया गया था। उनके नेतृत्व में देश ने बहुत ही उन्नति की। हर क्षेत्र में भारत ने अपनी सफलता का झंडा गाड़ा। वो 10 सालों तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान रहे और इन दस सालों में उन्होंने देश के विकास को एक नया आकार दिया। वो पूरी दुनिया में अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते थे। आज ऐसी स्थिति में जब देश को ऐसे लोगों की जरूरत है, तो वो हम सभी को छोड़कर चले गए। वो हमें बहुत ही याद आएंगे।

***************************

Read this also :-

बेबी जॉन थलपति विजय की थेरी को पछाडऩे में नाकाम

जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 का लंबा शेड्यूल पूरा किया

कल सुबह 10 बजे होगा डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

PM मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने किए अंतिम दर्शन

नई दिल्ली 27 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): देश के पूर्व प्रधानमंत्री (Prime Minister) डा. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) का 92 साल की उम्र में वीरवार देर रात एम्स दिल्ली (Aims Delhi) में निधन (Dead) हो गया। डा. मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने पर वीरवार रात करीब आठ बजे एम्स दिल्ली में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान रात 9 बजकर 51 मिनट पर मनमोहन सिंह ने अंतिम सांस ली।

शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narindra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) सहित कई दिग्गजों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए। मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार कल (28 दिसंबर) को सुबह 10 बजे किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा,’डॉ. मनमोहन सिंह की विनम्रता, सौम्यता और बौद्धिकता उनकी पहचान बनी। दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा लेने और सरकार के शीर्ष पदों पर रहने के बाद भी उनका व्यक्तित्व बेहद सरल था। वे सभी के लिए सहज उपलब्ध रहे। जब मैं सीएम था, तब उनके साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर खुले मन से चर्चा होती थी। मेरे दिल्ली आने पर उनसे बात और मुलाकात होती थी।’

***************************

Read this also :-

बेबी जॉन थलपति विजय की थेरी को पछाडऩे में नाकाम

जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 का लंबा शेड्यूल पूरा किया

पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व पीएम के आवास पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली 27 Dec,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के आवास पर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था।

प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह और केंद्रीय मंत्री नड्डा ने पूर्व पीएम के परिजनों संग मिल शोक संवेदना व्यक्त की।

डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद उनके अंतिम संस्कार का आयोजन राजघाट के पास किया जाएगा।

मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे थे। उनकी गिनती देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की निधन की खबर मिलने के बाद एम्स के बाहर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवानों की तैनाती की गई है।

केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बेलगावी से देर रात दिल्ली पहुंचने के बाद सीधे मनमोहन सिंह के आवास गए थे। राहुल ने एक्स पर लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया।

बता दें, मनमोहन सिंह 1998 से 2004 तक विपक्ष के नेता भी रहे। हालांकि, साल 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत के बाद उन्होंने देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने यूपीए-1 और 2 में प्रधानमंत्री का पद संभाला था।

उन्होंने पहली बार 22 मई 2004 और दूसरी बार 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री के पद की शपथ ली थी।

डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह में हुआ था, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है। उनके पिता का नाम गुरमुख सिंह और मां का नाम अमृत कौर था।

उन्होंने साल 1958 में गुरशरण कौर से शादी की थी। उनकी तीन बेटियां भी हैं, जिनका नाम उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह हैं।

*******************************

Read this also :-

बेबी जॉन थलपति विजय की थेरी को पछाडऩे में नाकाम

जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 का लंबा शेड्यूल पूरा किया

बॉलीवुड में एक्शन स्टार क्षितिज सिंह की दस्तक ….!

27.12.2024 – हमारी सांस्कृतिक विविधिता मनोरंजन के क्षेत्र में भी समान रूप से दिखती है। माया नगरी मुंबई में बनने वाली बॉलीवुड की हिंदी मसालेदार फिल्मों को लेकर अलग किस्म की दीवानगी है, तो कला फिल्मों का अपना अलग प्रभाव है। दक्षिण भारतीय टॉलीवुड की फिल्मों के करोड़ों दर्शक हैं, तो भोजपुरी व अन्य भाषाओं के मनोरंजन का अपना एक अलग अंदाज है।

इंटरनेट के जमाने में फिल्म और टीवी की दुनिया के अलावा ओटीटी की दुनिया भी आबाद हो गई है, जिससे नवोदित प्रतिभाओं का दायरा बढ़ा है और इसी वजह से डिजिटल युग में बॉलीवुड की धरती पर आगंतुकों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। बहुत जल्द ही दिल्ली के मूल निवासी और पेशे से वास्तुकार नवोदित अभिनेता क्षितिज सिंह एक्शन स्टार के रूप में बॉलीवुड में दस्तक देने वाले हैं।

लंबी और अच्छी मांसपेशियां और रोएंदार दाढ़ी के साथ वह जल्द ही कई फिल्मों में और वेब सीरीज में अभिनय करेंगे। उन्होंने दिल्ली में थिएटर भी किया है। उनका लक्ष्य सभी शीर्ष निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम करना है, लेकिन क्षितिज सिंह खुद को एक एक्शन हीरो के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

इस उभरते हुए बेहद प्रतिभाशाली सितारे को बॉलीवुड के कुछ निर्माताओं ने शुभकामना के साथ अपनी फिल्म के लिए अनुबंधित भी किया है। अभिनेता क्षितिज सिंह की सभी फिल्में नए साल के जनवरी महीने में फ्लोर पर जाने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 का लंबा शेड्यूल पूरा किया

27.12.2024 (एजेंसी) जूनियर एनटीआर ने वॉर 2 के लिए लंबा शेड्यूल पूरा किया। एनटीआर को फिल्म प्रेमियों के सभी वर्गों में जबरदस्त समर्थन प्राप्त है और आरआरआर और देवरा में उनके गहन और प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ उत्तर में उनके लिए दीवानगी बढ़ गई है। फिलहाल सभी की निगाहें उनके आने वाले प्रोजेक्ट वॉर 2 पर हैं।

यह फिल्म एनटीआर की पहली बॉलीवुड प्रोजेक्ट है और वह ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन प्रेजेंस साझा कर रहे हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर का सीक्वल है और 14 अप्रैल 2025 को भव्य रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग मुंबई में जोरों पर है। अब यह सामने आ रहा है कि एनटीआर ने वॉर 2 के लिए एक लंबा शेड्यूल पूरा कर लिया है।

एक अन्य एक्शन सीक्वेंस में ऋतिक रोशन ने शूटिंग में भाग लिया।सूत्रों का कहना है कि जनवरी में एक और सीक्वेंस शूट किया जाना था, लेकिन एनटीआर ने जनवरी 2025 के अंत तक पूरी शूटिंग पूरी करने की योजना बनाई है। इसलिए अयान मुखर्जी शेड्यूल को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

अंदरूनी चर्चा है कि एनटीआर की सुपरसोनिक गति सभी को चौंका रही है। गानों को छोड़कर, पूरी शूटिंग जनवरी के अंत तक पूरी हो जाएगी। एनटीआर फरवरी से प्रशांत नील के साथ अपनी अगली फिल्म के सेट पर शामिल होंगे।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। जॉब कर रहे लोगों को आज दिए गए काम को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी खानी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे आज एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आपका कला और साहित्य के क्षेत्र में ज्यादा मन लगेगा। आप अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए करेंगे, घर के सदस्य आपकी बात मानेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

वृष राशि :

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज आपके व्यापार में लाभ बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा इससे उत्साह बढेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि :

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा । विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा । आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा । आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त और सर्जनात्मक होगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

कर्क राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा । रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी । बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। हर काम मन लगाकर करने से आपको फायदा होगा। आपको अपनी बात कहने के साथ ही दूसरे की बात भी ध्यान से सुन लेनी चाहिए, इससे आपको ही फायदा होगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी ।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 3

सिंह राशि :

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला से जुड़े लोगों का समाज में मान सम्मान बढेगा, आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आयेगा । बिजनेस में अचानक हुआ धन लाभ आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। कपड़ा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप स्वयं को उर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 6

कन्या राशि :

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर पर अपना कुछ समय बिताएंगे। आज यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आप परिवार के किसी काम में व्यस्त हो सकते हैं। छोटे उद्यमियों के लिये दिन ठीक रहेगा। आप किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ मिलकर अपने काम को बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आपको किसी काम में करीबी मित्र का सहयोग मिलेगा। दादा-दादी के साथ कुछ समय बिताएंगे, आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

तुला राशि :

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका काम अच्छे से पूरा होगा। रोजमर्रा की जिंदगी में… आज कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी । बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं.. यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे । जरूरतमंद को भोजन कराने से आपको सुकून मिलेगा । आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे, लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी भी उलझन वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए। मन में किसी तरह का कंफ्यूजन न रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। साथ ही लेन-देन के मामलों में.. आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में भी आपको गुरुजन का मार्गदर्शन मिलने से आसानी होगी.. आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस ही आपके काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए योग की रूटीन अपनाएंगे। साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए । आज अपना ध्यान.. आध्यात्मिक पुस्तकें पढऩे में लगा सकते हैं ।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 2

धनु राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। अगर आपको लगता है कि आप दुनिया की दौड़ भाग भरी जिंदगी में कहीं खो गए हैं, तो अपने लिए वक्त निकालेगे और अपने व्यक्तित्व का आकलन करेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है, आपका रुतबा बढ़ेगा। इस राशि के मीडिया कर्मचारियों को काम करने के बढिय़ा मौके मिलने वाले हैं।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 4

मकर राशि :

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियाँ बढ़ेगी। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को लक्ष्य पाने के लिए शिक्षकों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपके काम करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, यह खुशखबरी आपके जीवन को बदल सकती है। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा।

शुभ रंग- मरून

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखाना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा । आज आपको कामों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका ख़ास काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जायेगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। छात्र अपना अधिकतर समय इधर-उधर व सोशल मीडिया में बिताने से पढ़ाई में कम मन लगेगा। परिवार के सभी लोग पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां अन्य लोगों से मुलाकात होगी।

शुभ रंग- मरून

शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज घर के कामों को करने के बाद महिलाएं फोन पर बातचीत करके अपना कुछ समय बिताएंगी। आप आज परिवार के साथ कहीं धार्मीक स्थान जायेंगे। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 9

************************

 

चर्चाओं के बीच : गीतकार नवाब आरजू

26.12.2024 – चाईबासा (झारखंड) की धरती से जुड़े गीतकार, पटकथा व संवाद लेखक नवाब आरजू इन दिनों चर्चित फिल्म मेकर जवाहर लाल बाफना की नवीनतम फिल्म ‘दिल के आस पास’ को लेकर बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जवाहर लाल बाफना के द्वारा निर्मित ‘भाभी’, ‘हम सब चोर हैं’, ‘खून का सिंदूर’, ‘दादागिरी’ और ‘आग ही आग’ जैसी सुपर हिट फिल्मों से गीतकार, पटकथा व संवाद लेखक नवाब आरजू का जुड़ाव रहा है।

झारखण्ड के शहर चाईबासा में पले बढ़े नवाब आरजू को बचपन से ही लिखने पढ़ने का शोक़ था फलस्वरूप कॉलेज के दिनों में ही इलाक़ाई पत्र पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं प्रकाशित होने लगी साथ ही साथ मुशायरों में भी अपना कलाम सुना कर स्थानीय शायरों के बीच वो अपनी पहचान कायम करने में कामयाब रहे। स्थानीय स्तर पर मिल रही वाह वाही से प्रभावित हो कर नवाब आरजू ने फिल्म जगत में तकदीर आजमाने का निर्णय लिया। अज़्म पुख़्ता होते ही 1982 में नवाब आरजू ने बॉम्बे का रुख किया, जो आज मुम्बई कहलाता है, जहां उनका कोई अपना नहीं था और ना ही संघर्ष के दौर में उनको कोई गॉड फादर मिला।

एक लम्बे संघर्ष के बाद उनके शब्दों को सराहा गया। 90 के दशक में भारतीय फिल्म जगत के मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की फिल्म ‘साथी’ का गीत ‘हुई आँखें नम और ये दिल मुस्कुराया, तो साथी कोई भुला याद आया….’ के हिट होने के बाद नवाब आरजू ने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा। खास बात ये रही कि फिल्मी जद्दोजहद के साथ साथ वो अदब से भी जुड़े रहे। 2013 में हिंदी उर्दू साहित्य अवार्ड कमिटी उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में ‘उर्दू अदब’ अवार्ड से उन्हें नवाज़ा।

2014 में नारायणी साहित्य अकादमी ने भी सम्मानित किया, फिल्म लेखन के लिए भी समय समय पर उन्हें कई अवार्ड मिले मसलन ‘इंडियन टेली अवार्ड’ और ‘इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड’ वगैरह। फिलवक्त नवाब आरजू फिल्मों और टेलीविज़न की दुनिया में मसरूफ हैं। ‘बाज़ीगर’, ‘साथी’, ‘भाभी’, ‘दिल का क्या क़ुसुर’, ‘जान तेरे नाम’, ‘हक़ीक़त’, ‘बाली उमर को सलाम’, ‘मुक़ाबला’, ‘आ गले लग जा’, ‘मालामाल वीकली’ ‘मिस्टर बेचारा’, ‘धर्म कर्म’ और ‘आज़म’ जैसी हिट फिल्मों के लिए उनके द्वारा लिखे गए गीत बहुत पसंद किये गए। नवाब आरज़ू ने छोटे परदे पर भी बहुत उम्दा काम किया है उन्होंने ‘हिना’, ‘हवाएं’, ‘कांच के रिश्ते’, ‘कैसे कहूं’ जैसे सीरियल लिखे। ‘सास भी कभी बहु थी’, ‘कहानी हर घर की’, ‘कसौटी ज़िन्दगी की’, ‘कुसुम’, ‘कुटुंब’, ‘कसम से’, ‘कुमकुम’, ‘कोई अपना सा’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘ढाई किलो प्रेम के’ और ‘नागिन’ जैसी सफल टीवी शो के टाइटल ट्रैक को जनता ने काफी सराहा।

यूट्यूब पर भी नवाब आरजू के कई धार्मिक भजन उपलब्ध हैं। अपनी लेखन प्रतिभा के बदौलत बॉलीवुड में झारखंड का परचम लहराने वाले नवाब आरजू अपनी फिल्मी मसरूफ़ियत के बावजूद भी अदबी महफिलों में और मुशायरों में शरीक होते रहते हैं।

नवाब आरजू का पहला ग़ज़लों और नज़मों का मजमुआ ‘एहसास’ 2014 में मंज़रे आम पर आया था। ‘सुख़न दर्पन’ उनका दूसरा मजमुआ कलाम है जो पाठकों तक 2025 में पहुंच जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक तय करेगी आगामी दिशा और एजेंडा : सचिन पायलट

बेलगावी ,26 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस कार्यसमिति की आगामी बैठक (सीडब्ल्यूसी) से पहले, पार्टी के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने गुरुवार को बेलगावी हवाई अड्डे पर संवाद करते हुए कहा कि इस बैठक का महत्व आगामी महीनों और वर्षों के लिए कांग्रेस की दिशा और एजेंडा तय करने में होगा। उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन अच्छा है, लेकिन इस बैठक में पार्टी के भविष्य की रणनीतियों पर विचार होगा। पायलट ने कहा, यह शताब्दी विशेष है और हम इस बैठक में चर्चा करेंगे कि पार्टी कैसे आगे बढ़ेगी और अपने विरोधियों से कैसे निपटेगी।

कार्यसमिति की बैठक में कई ऐतिहासिक मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। पायलट ने कांग्रेस और भारतीय गठबंधन की मजबूती को भी रेखांकित किया, और कहा कि कांग्रेस नेतृत्व इस बारे में दिशा-निर्देश देगा कि अगले कदम क्या होंगे।

इस बैठक में हिस्सा लेने आए कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी विचार साझा किए। सलमान खुर्शीद ने कहा, यह ऐतिहासिक है, 100 साल पहले यहां इतिहास रचा गया था। हमें देश को सही दिशा में ले जाने और संविधान के लिए लडऩे की आवश्यकता है। वहीं, सौम्या रेड्डी ने महिला कांग्रेस के योगदान पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को प्राथमिकता दी है और ग्राम पंचायत स्तर पर आरक्षण देने जैसे कदम उठाए हैं।

कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की अध्यक्षता में 1924 के अधिवेशन की शताब्दी मना रही है और इस बैठक को ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण मान रही है।

**********************************

Read this also :-

सूर्या और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

डकैत में मृणाल ठाकुर ने श्रुति हासन को किया रिप्लेस

 उत्तर भारत : कोहरे में धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार

अवध एक्सप्रेस-लखनऊ मेल समेत 18 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली ,26 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  उत्तर भारत में कोहरे का कहर  शुरू हो गया है। आज राजधानी दिल्ली घना कोहरे में लिपटी हुई है। इसका असर यातायात पर भी देखने को मिलने लगा है।

भारतीय रेलवे के ताजा अपडेट के मुताबिक, घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी  से चल रही हैं।

इसमें अवध-असम एक्सप्रेस, लखनऊ मेल व सत्याग्रह एक्सप्रेस भी शामिल हैं। रेलवे ने देरी से चल रही ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। हालांकि दिल्ली हवाई अड्डा के अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी कम है लेकिन सभी उड़ानों का संचालन सामान्य चल रहा है। बता दें कि 25 दिसंबर को कुछ उड़ानों पर असर देखने को मिला था।

वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि 26 से 28 दिसंबर तक दिल्ली में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। इसमें आंशिक रूप से बादल छाए रहने तथा शाम या रात के समय हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई गई है।

इसके अलावा सुबह के समय मुख्य सतही हवा उत्तर-पूर्व दिशा से आने की उम्मीद है, जिसकी गति 4 किमी/घंटा से कम होगी।

वहीं प्रदूषण की बात करें तो क्रिसमस के दिन भी शहर की वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही। दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम 4 बजे 336 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

आज भी हाल कुछ ऐसा ही है। सुबह 6 बजे के अपडेट के मुताबिक आज औसत एक्यूआई 343 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगातार तीसरे दिन भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है, इससे पहले यह गंभीर श्रेणी में थी।

************************************

Read this also :-

सूर्या और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

डकैत में मृणाल ठाकुर ने श्रुति हासन को किया रिप्लेस

राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार समारोह आयोजित

17 बच्चे सम्मानित

नई दिल्ली ,26 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से 17 बच्चों को सम्मानित किया।

इन बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए सात विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि पूरे देश और समाज को इन पर गर्व है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने असाधारण कार्य किए हैं, आश्चर्यजनक उपलब्धियां हासिल की हैं, उनके पास असीमित क्षमताएं हैं और उनमें अतुलनीय गुण हैं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश के अन्य बच्चों के लिए एक प्रेरणा हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश की परंपरा बच्चों को अवसर प्रदान करने और उनकी प्रतिभाओं को पहचानने की रही है। उन्होंने जोर दिया कि इस परंपरा को और मजबूत किया जाना चाहिए।

जब हम 2047 में भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएंगे, तो ये पुरस्कार विजेता बच्चे राष्ट्र के प्रबुद्ध नागरिक होंगे। ऐसे प्रतिभाशाली लड़के-लड़कियां एक समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

उन्होंने आगे कहा कि इस पुरस्कार से सम्मानित बच्चों ने देश को गौरवान्वित किया है और उन्होंने अपनी मेहनत, समर्पण और कार्यों से यह साबित कर दिया है कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सक्षम हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण कार्य किए हैं।

*************************

Read this also :-

सूर्या और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

डकैत में मृणाल ठाकुर ने श्रुति हासन को किया रिप्लेस

बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, लालू यादव बोले ये गलत

पटना ,26 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर राजनीति गर्म हो गयी है।

विपक्ष के नेता इसे लेकर सरकार को घेरने में जुटे हैं। इस बीच, राजद के प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने छात्रों पर लाठी चार्ज को गलत बताया है।

पत्रकारों ने गुरुवार को जब बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर राजद अध्यक्ष लालू यादव से सवाल किया तब उन्होंने कहा कि छात्रों पर लाठी चार्ज नहीं करना चाहिए।

गलत बात है। इससे पहले, पीटी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय घेराव करने पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उनके ऊपर लाठियां भांजी थीं। कथित तौर पर लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थी बुरी तरह से घायल हो गए थे।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी सरकार से छात्रों की मांग मानने का अनुरोध किया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों की मांग नहीं मानी गयी तो एक जनवरी को बिहार बंद किया जाएगा।

बता दें कि 13 दिसंबर को आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में प्रदेश की राजधानी पटना के बापू भवन परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद सैकड़ों उम्मीदवारों ने विरोध दर्ज कराने के लिए परीक्षा का बहिष्कार भी किया था।

इसके बाद बीपीएससी ने बापू परीक्षा परिसर में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है। दूसरी तरफ छात्र पूरी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में धरने पर बैठे हुए हैं।

******************************

Read this also :-

सूर्या और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

डकैत में मृणाल ठाकुर ने श्रुति हासन को किया रिप्लेस

पत्रकारों पर बढ़ते हमलों को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार संघ की बैठक

बैठक में वीरेंद्र प्रसाद सैनी को दिल्ली-एनसीआर अध्यक्ष और केशरी देवी मिश्रा को राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की महासचिव नियुक्त किया गया

नई दिल्ली, 26 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली स्थित आईएनएस कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय पत्रकार संघ के बैनर तले एक अहम बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों पर बढ़ते हमलों और उनकी सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत पर चर्चा हुई। इस बैठक का मुख्य विषय “पत्रकारों पर बढ़ते हमले और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता” था।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों और पत्रकारों ने भाग लिया, जिन्होंने इस गंभीर विषय पर अपने विचार साझा किए।बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथियों को मोमेंटो और शॉल भेंट कर किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद और भाजपा के डिप्टी नेशनल इलेक्शन इंचार्ज श्री नरेश बंसल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता डॉ. मल्लिका गौतम, IFSMN के चेयरमैन श्री अरुण गोयल, एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री विजय चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म निर्माता श्री जवाहर जयरथ, आईएमए के अध्यक्ष श्री संजय राय और राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय जैसे कई वक्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ. पवित्र मोहन सामंतराय* ने बैठक में अपने विचार रखते हुए कहा, *”पत्रकारों की सुरक्षा सिर्फ उनके व्यक्तिगत अधिकार की बात नहीं है, यह हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की भी रक्षा है। अगर पत्रकार सुरक्षित नहीं होंगे, तो समाज की हर आवाज दब जाएगी। हम इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे और इसे हर स्तर पर उठाएंगे।

बैठक में वक्ताओं ने पत्रकारों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रहरी हैं, और उन पर बढ़ते हमले न केवल उनकी सुरक्षा बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए भी खतरा बन गए हैं। सभी ने एकमत से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की और सरकार से इस मुद्दे पर ठोस कदम उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों की गारंटी सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा केवल पत्रकारों का नहीं है, बल्कि पूरे समाज का है, क्योंकि प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला, लोकतंत्र पर हमला है।

बैठक में कई प्रमुख पत्रकार भी उपस्थित रहे, जिनमें अजीत दबाई, तबजील अहमद, मोहम्मद आबिद, मोहम्मद नौसेब, अनिल कुमार, राकेश कुमार, अजेश कुमार और एसके दीक्षित शामिल थे। उन्होंने भी इस मुद्दे पर अपनी एकजुटता व्यक्त की और अन्याय के खिलाफ संगठित होकर लड़ने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के समापन पर यह संकल्प लिया गया कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ सरकार को जगाने और पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून लागू करने के लिए हरसंभव कदम उठाएगा। संघ ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने और इसे समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का वादा किया।

****************************

Read this also :-

सूर्या और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

डकैत में मृणाल ठाकुर ने श्रुति हासन को किया रिप्लेस

न्यू ईयर से पहले बाजार में दिखी तेजी, सरकारी बैंकों के शेयर उछले

मुंंबई ,26 दिसंबर (एजेंसी)। क्रिसमस की छुट्टी के बाद भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त के साथ खुला है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 78,557.28 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.44 फीसदी या 344 अंक की बढ़त लेकर 78,816 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 2 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.37 फीसदी या 88.95 अंक की बढ़त लेकर 23,816 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 42 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर थे।

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी मारुति में 1.11 फीसदी, बीपीसीएल में 1.10 फीसदी, एसबीआई में 1 फीसदी, एक्सिस बैंक में 1 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक में 0.94 फीसदी देखने को मिली। वहीं, सबसे अधिक गिरावट एशियन पेंट में 0.49 फीसदी, सिप्ला में 0.32 फीसदी, ट्रेंट में 0.24 फीसदी, डॉ रेड्डी में 0.23 फीसदी और टीसीएस में 0.14 फीसदी देखने को मिली।
सेक्टोरेल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.42 फीसदी दिखी। इसके अलावा, निफ्टी मेटल में 0.09 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.71 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.51 फीसदी देखने को मिली। इससे इतर निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 0.10 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.03 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.22 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.59 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.34 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 0.65 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.04 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.16 फीसदी की गिरावट दिखी।

************************

Read this also :-

सूर्या और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

डकैत में मृणाल ठाकुर ने श्रुति हासन को किया रिप्लेस

अयोध्या में शीशे की भूल भुलैया का हुआ उद्घाटन

10 साल तक के बच्चों के लिए मुफ्त प्रवेश

अयोध्या  26 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर योगी सरकार ने अयोध्या को एक और सौगात दी है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने  राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत 3 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से तैयार शीशे की भूल भुलैया का उद्घाटन किया।

यह भूल भुलैया राम पथ पर बेनीगंज जलकल कार्यालय के पास बनाई गई है। इसे माता सीता की खोज पर आधारित मिरर इमेज की थीम पर डिजाइन किया गया है। जो देश और दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगा।

अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस के मौके पर यह भूल भुलैया प्रति वर्ष श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त में खुली रहेगी, जबकि बाकी दिनों में प्रवेश के लिए टिकट लिया जाएगा। सामान्य प्रवेश शुल्क 25 रुपये प्रति व्यक्ति होगा, जबकि 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए यह प्रवेश मुफ्त रहेगा। स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए प्रवेश शुल्क 15 रुपये होगा और विद्यालय समूहों के लिए बुकिंग के माध्यम से 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

अयोध्या मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, मेयर अयोध्या ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोग अयोध्या आते हैं। जब वह राम मंदिर का दर्शन करके निकलें और शीशे की भूल भुलैया देख सकेंगे। ये राम पथ पर है। इसके अंदर जाने के बाद व्यक्ति को बहुत अच्छा अनुभव होगा। यह केवल मनोरंजन के लिए नहीं है बल्कि इसमें माता सीता की खोज के माध्यम से उनके विभिन्न प्रसंगों को भी रखा गया है। भूल भुलैया में घुमने के दौरान लोगों को पौराणिक प्रसंग को भी देखने का अवसर मिलेगा।

नगर आयुक्त अयोध्या संतोष शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत शीशे की भूल भुलैया का निर्माण कराया गया है। भूल भुलैया को यहां आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं के मनोरंजन का अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया गया है। जब व्यक्ति इसके अंदर जाएगा तो उसे खड़ा होने पर चारों तरफ एक जैसी चीजें दिखाई देंगी। व्यक्ति को ढूंढना पड़ेगा कि रास्ता किस तरफ है, क्योंकि तीन तरफ मिरर (शीशा) होगा और एक तरफ रास्ता होगा।

************************

Read this also :-

सूर्या और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

डकैत में मृणाल ठाकुर ने श्रुति हासन को किया रिप्लेस

उत्तर प्रदेश : संभल में मिला जागृत कूप, खुदाई जारी

संभल  26 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के संभल में गुरुवार को जामा मस्जिद से करीब 200 मीटर की दूरी पर एक कूप (कुआं) मिला है। मौके पर अभी खुदाई का कार्य जारी है। यह कुआं हिंदू बाहुल्य इलाके में मिला है। इसे ‘मृत्यु का कुआं’ भी कहा जाता है।

जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पेंसिया ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां एक जागृत कूप मिला है। इससे पहले, चंदौसी के लक्ष्मणगंज में बावड़ी मिली थी, जिसकी खुदाई पिछले पांच दिनों से जारी है। इस बावड़ी को सदियों पुराना बताया जाता है।

इससे पहले 25 दिसंबर को संभल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की टीम ने चंदौसी स्थित पृथ्वीराज चौहान की बावड़ी का निरीक्षण किया था। एएसआई टीम ने फिरोजपुर किले का भी निरीक्षण किया था।

टीम के साथ डीएम और एसपी भी मौजूद थे। डीएम-एसपी के साथ टीम के लोगों ने बावड़ी के अंदर जाकर, दीवारों को छूकर पूरा निरीक्षण किया था। टीम ने तोता-मैना की कब्र भी देखी थी।

जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया था कि संभल प्राचीन नगर रहा है। इस नगरी में इतिहास से लेकर वर्तमान तक अनेक अवशेष उपलब्ध हैं और दिखते भी हैं। उनको संरक्षित और सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। उसी क्रम में एएसआई की टीम आई थी।

उन्होंने बताया था कि फिरोजपुर का किला पहले से एएसआई के संरक्षण में है। एएसआई ने उसे सुरक्षित करने के लिए चारदीवारी बनाई है। इसके बावजूद आसपास के लोगों का आना-जाना लगा रहता है।

अब, एएसआई इस ओर ध्यान देगा। दूसरा नीमसार का कुआं सबसे जागृत कूप है। उसी में जल मिला है। वह तीर्थ भी जागृत है। यहां 10-12 फीट की गहराई पर जल है। तोता-मैना की कब्र थोड़ी जीर्ण हालत में है। उसे सुरक्षित करने की आवश्यकता है।

इसके अलावा राजपूत काल की बावड़ी जो कि पृथ्वीराज के समय में बनी थी, वह बहुत सुंदर और भव्य है, उसे भी सुरक्षित करने की आवश्यकता है।

***********************************

Read this also :-

सूर्या और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

डकैत में मृणाल ठाकुर ने श्रुति हासन को किया रिप्लेस

सूर्या और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

रेट्रो का टीजर भी आया सामने

26.12.2024 (एजेंसी) – सूर्या और निर्देशक कार्तिक सुब्बराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म का आखिरकार नाम सामने आ गया है। इस फिल्म का नाम रेट्रो रखा गया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने क्रिसमस के मौके पर एक रोमांचक टाइटल प्रोमो भी जारी किया। रेट्रो एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें पूजा हेगड़े भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

सूर्या ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर टाइटल टीजर का लिंक साझा करते हुए लिखा, सभी को मेरी क्रिसमसद्य रेट्रो 2025 की गर्मियों में आ रही है…जल्द मिलते हैं….। वहीं, पूजा हेगड़े ने भी फिल्म की झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है।दो मिनट और पांच सेकंड का यह टीजर सूर्या और पूजा हेगड़े के किरदार को बनारस के घाट के किनारे बैठे हुए दिखाता है।

पूजा हलके गुलाबी रंग की साड़ी में हैं, जबकि सूर्या इसमें काले कुर्ते में नजर आ रहे हैं। पूजा उनके हाथ में एक पवित्र धागा बांधती हैं। सूर्या उनकी आंखों में देखकर तमिल में कहते हैं, मैं अपने गुस्से पर काबू पाऊंगा। मैं अपने पिता के साथ काम करना छोड़ दूंगा। हिंसा, गुंडागर्दी, लाठी-गोली—अब सब कुछ छोड़ दूंगा। मैं मुस्कुराने की कोशिश करूंगा और खुश रहने की कोशिश करूंगा।

मेरे जीवन का उद्देश्य तुम्हारे शब्दों में प्रेम है। शुद्ध प्रेम। बस यही। मैं सब कुछ सीधे और ईमानदारी से कह रहा हूं। अब बताओ क्या हमें शादी कर लेनी चाहिए?सूर्या को आखिरी बार कंगुवा फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का रोल निभाया था। फिल्म को बड़े बजट में तैयार किया गया था। हालांकि, दर्शकों को यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

*******************************

 

नहीं रहे सूफियाना ग़ज़ल और भजन गायक रफीक सागर

25.12.2024 – देर से मिली खबर के अनुसार सूफी और भजन गायक रफीक सागर अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 वर्ष की उम्र में शनिवार, 21 दिसम्बर को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

रफीक सागर ने बॉलीवुड, राजस्थानी और भोजपुरी की कई फिल्मों में संगीत दिया तथा गाने भी गाये थे। लंबे और घुंघराले बालों से वह पहचाने जाते थे। वह एक बेहतरीन किस्म के प्लेबैक सिंगर थे।

फिल्म ‘क्षत्रिय’ में रफीक सागर का गाया और संगीतबद्ध गीत ‘सपने में सखी’ ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। रफीक सागर के पुत्र राजा हसन संगीत की दुनिया का एक चर्चित शख़्सियत हैं।

उनके भतीजे और शागिर्द रफीक राजा भी बॉलीवुड में बतौर गायक और संगीतकार अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।

संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

जयपुर में लाल चंदन की तस्करी का भंडाफोड़..

100 किलो लकड़ी जब्त

जयपुर 25 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कर्नाटक वन विभाग की सूचना पर राजस्थान वन विभाग ने जयपुर में लाल चंदन की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 100 किलो लकड़ी, चिप्स, बुरादा और तेल जब्त किया है। यह कार्रवाई जयपुर के शास्त्री नगर स्थित RSY Enterprises नामक फर्म पर की गई, जो दक्षिण भारत से चंदन की लकड़ी मंगवाकर कर्नाटक में अवैध रूप से भेजने के धंधे में शामिल थी।

मुख्य वन संरक्षक, जयपुर, राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्रवाई वन्य उपज तस्करों के खिलाफ वन विभाग की सख्ती है। उन्होंने बताया कि फर्जी कागजात के सहारे चल रहे अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

चतुर्वेदी ने बताया कि कर्नाटक वन विभाग ने 19 दिसंबर 2024 को राजस्थान के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) को पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि जयपुर की RSY Enterprises नामक फर्म अवैध रूप से चंदन की लकड़ी और उसके उत्पादों की आपूर्ति कर रही है। इस फर्म के खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए 23 दिसंबर को निर्देश दिए गए।

इसके बाद 24 दिसंबर को मुख्य वन संरक्षक जयपुर राजीव चतुर्वेदी के निर्देशन और उप वन संरक्षक, जयपुर, वी. केतन कुमार के नेतृत्व में वन विभाग ने फर्म के पते पर दबिश दी गई।

फर्म का पता लंकापुरी, शास्त्री नगर, जयपुर में दर्ज था, लेकिन वहां कोई कार्यालय नहीं मिला। इसके बाद ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर दिए गए पते और पुलिस थाना भट्टा बस्ती के सहयोग से फर्म के मालिक यूसुफ खान के मोबाइल नंबरों का ट्रेस कर विद्याधरनगर में फर्म का पता लगाया गया।

विद्याधरनगर स्थित मकान से 100 किलो चंदन की लकड़ी, चिप्स, बुरादा और तेल बरामद किए गए। इन उत्पादों के लिए कोई वैध पारपत्र (ट्रांजिट पास) उपलब्ध नहीं था। राजस्थान वन अधिनियम 1953 की विभिन्न धाराओं के तहत इन सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया।

यह फर्म लगभग तीन दशकों से फर्जी कागजात के आधार पर चंदन की लकड़ी तस्करी में शामिल थी। दक्षिण भारत से जयपुर मंगवाई गई लकड़ी को कर्नाटक में अवैध रूप से भेजा जाता था।

यह पहली बार हुआ है कि इस फर्म के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई ठोस साक्ष्यों के साथ की गई है। यह जब्ती राजस्थान में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। वन विभाग ने फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। इससे चंदन की लकड़ी के तस्करों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी और अवैध व्यापार पर रोक लगाने का संदेश जाएगा।

*****************************

Read this also :-

अनिल कपूर के जन्मदिन पर फिल्म सूबेदार से उनकी पहली झलक आई सामने

शाहिद कपूर की फिल्म देवा निर्धारित समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी

आतिशी को गिरफ्तार करने का बनाया गया प्लान- केजरीवाल

ED-CBI की मीटिंग हो गई

नई दिल्ली 25 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुताबिक मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तारी किया जा सकता है। केजरीवाल को ये भी आशंका है कि ‘आप’ के कई वरिष्ठ नेताओं पर रेड डाली जा सकती है।
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा, “महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले ‘आप’ के सीनियर नेताओं पर रेड की जाएगी।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मुझे कुछ दिन पहले ही अपने सूत्रों पता चला है कि ED, IT और CBI की मीटिंग हुई है, उस बैठक में ऊपर से आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस लगाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाए।

ये मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ बहुत बड़ा आरोप लगा रहा हूं कि इन एजेंसियों को ऊपर से कहा गया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाए… उन्हें ये भी कहा गया है गिरफ्तारी से पहले AAP के सभी बड़े नेताओं पर रेड होगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा को रोकने के लिए एक फर्जी केस मेरे ऊपर करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने आज तक ईमानदारी से काम किया है और ईमानदारी से काम करेंगे। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि अगर इनकी एजेंसियां मुझे झूठे केस में गिरफ्तार करती है तो अंत में जीत सच्चाई की होगी।

मुझे न्याय व्यवस्था और संविधान पर भरोसा है कि झूठे केस के बाद भी हमें बेल मिलगी…दिल्ली की जनता सब देख रही है, दिल्ली की जनता भाजपा को जवाब देगी।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की थी। इस पर महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) और स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर यह बताया कि दिल्ली प्रदेश में ऐसी कोई योजना नहीं है।

महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर नागरिकों को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ नामक एक गैर-मौजूद योजना से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों के बारे में सचेत किया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार ने इस नाम से कोई योजना घोषित नहीं की है और इस नाम पर धनराशि वितरित करने के दावे झूठे हैं।

दिल्ली के नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इस योजना का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी से अपने व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, क्योंकि इससे साइबर अपराध या बैंकिंग धोखाधड़ी हो सकती है। डब्ल्यूसीडी विभाग इन धोखाधड़ी गतिविधियों और उनसे उत्पन्न होने वाली देनदारियों के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने संजीवनी योजना के बारे स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है। कुछ अवैध व्यक्तियों ने पंजीकरण अभियान चलाया है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों से आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण सहित व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही है और नकली स्वास्थ्य योजना कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे इस गैर-मौजूद योजना के तहत मुफ्त इलाज के वादों पर विश्वास न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और इससे संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर न करें।

*******************************

Read this also :-

अनिल कपूर के जन्मदिन पर फिल्म सूबेदार से उनकी पहली झलक आई सामने

शाहिद कपूर की फिल्म देवा निर्धारित समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री काजोल सोलंकी

25.12.2024 – वड़ोदरा (गुजरात) में निधि फाउंडेशन द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह में मशहूर टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली के द्वारा ब्यूटी सेलिब्रिटी आवर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद नवोदित अभिनेत्री काजोल सोलंकी बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में अहमदाबाद में सम्पन्न हुए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी काजोल सम्मानित हुई हैं। यह अवार्ड इन्हें महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुरेंद्र पाल के हाथों प्राप्त हुआ था।

‘मुंबई ग्लोबल’ द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह में निर्माता, निर्देशक व अभिनेता धीरज कुमार और दीपक पराशर की उपस्थिति में बॉलीवुड के मशहूर गायक पद्मश्री उदित नारायण ने ‘हिंदुस्तान रत्न अवार्ड’ देकर काजोल सोलंकी को सम्मानित किया है। काजोल बेहद मेहनती और प्रतिभावान है।

वह अपनी गुरु गिरिजा पटेल का बहुत सम्मान करती हैं, जिन्होंने मेकअप और हेयर स्टाइल सिखाया। वह बॉलीवुड में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन है। काजोल अपने बड़े भाई को अपना आदर्श मानती है। काजोल ने बताया कि वह एक के बाद एक ऐसे विशेष अवार्ड मिलने से बेहद प्रसन्न और उत्साहित है।

अपने कैरियर के आरंभिक दौर में काजोल सोलंकी ने जब ब्यूटी पार्लर संचालन और मेकअप का काम शुरू किया था तब उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो एक दिन मॉडल्स का रंग रूप निखरते सजाते एक दिन खुद मॉडलिंग की दुनिया में अपने होम टाउन अहमदाबाद का नाम रौशन करने में कामयाब हो जाएगी।

आज मॉडलिंग की दुनिया में काजोल सोलंकी एक जाना पहचाना नाम है। अपने दम पर इन्होंने अपने हुनर को संवारा और बतौर मॉडल खुद को स्थापित किया है वैसे आज भी काजोल सोलंकी कई नामचीन मॉडल्स का मेकअप और हेयर स्टाइल का काम करती हैं। हाल ही में वियतनाम में इन्होंने रैम्प वॉक किया, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई फैशन शो में भी वह रैम्प वॉक कर चुकी हैं।

दृढ़ इच्छाशक्ति और ऊर्जावान व्यक्तित्व की स्वामिनी काजोल सोलंकी को ट्रेवलिंग और ट्रेकिंग करना पसंद है। भगवान शिव में इनकी बड़ी आस्था है और वो अब तक आठ ज्योतिर्लिंग, पशुपति नाथ और कई मंदिरों का दर्शन कर चुकी हैं। मॉडलिंग के बाद अब काजोल सोलंकी अभिनय के क्षेत्र में भी तक़दीर आज़माना चाहती हैं।

कई फिल्म निर्माता काजोल सोलंकी को अपनी फिल्मों के लिए अनुबंधित करने की योजना बना रहे हैं। जनवरी माह में काजोल सोलंकी की म्यूजिक वीडियो लांच होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

शाहिद कपूर की फिल्म देवा निर्धारित समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी

25.12.2024 (एजेंसी) – एक्शन और थ्रिलर से भरपूर शाहिद कपूर स्टारर देवा मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस मूवी की रिलीज डेट में लगातार बदलाव हो रहा है. पहले ये एक्शन थ्रिलर 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने इसे तय तारीख से पहले रिलीज करने का फैसला किया है. मेकर्स ने पोस्टर जारी कर देवा की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.ज़ी स्टूडियोज़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर थ्रिलर देवा की नई रिलीज की तारीफ जारी की है.

बता दें कि ये फिल्म अब 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, धैर्य से बैठे रहिए, क्योंकि इंतजार अब और छोटा हो गया है! देवा आपकी सोच से भी जल्दी आपके पास आ रही है-31 जनवरी, 2025! हाईप रियल है, एनर्जी रूफ के जरिये है और हम उम्मीद से पहले इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर को आपके सामने लाने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

अपने कैलेंडर पर मार्क कर लें और एक ऐसे दिल छू लेने वाले एक्सपीरियंस के लिए तैयार हो जाएं जिसे आप नहीं भूलेंगे.बता दें कि देवा मलयालम के जाने-माने डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित है और इसे ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म लगभग एक साल बाद शाहिद कपूर की बड़े पर्दे पर वापसी का मौका है.

फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे.बता दें विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ये फिल्म पहले 6 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन फिर पुष्पा 2 के चलते इसकी रिलीज डेट बदल दी गई और अब ये 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी.

वहीं 14 फरवरी को शाहिद कपूर की देवा सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन छावा की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद देवा के मेकर्स ने इसे प्रीपोन्ड कर दिया है. जो भी हो शाहिद के फैंस एक्टर की इस फिल्म के जल्ज रिलीज होने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

*************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको नई जानकारी मिलेगी, यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज आप मार्केट से अपना मनपसंद सामान खरीदेंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, साथ ही लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगे। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा, लोगो का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे। इस राशि की महिलाएं अपने बिजनेस में एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे। आज किसी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार करने से बचें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि :

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद पर गर्व करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में व्यतीत करेंगे। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी, जिससे अच्छा धन लाभ होगा। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, साथ में डिनर करने जायेंगे। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

कर्क राशि :

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आप सफल होंगे, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 4

सिंह राशि :

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगे। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 8

कन्या राशि :

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां बनेंगी, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। आज आप पुराने दोस्त से मिलने का मन बनायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

तुला राशि :

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। काम को पूरा करने में आ रही अड़चन आज समाप्त होंगी। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज नया प्रोजेक्ट आपको मिलेगा, जिसको आप पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। आज पारिवारिक सुखों की अनुभूति होगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतरी के लिए आप किसी से हेल्प ले सकते हैं। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। राजनीति से जुड़ेलोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आप मनचाही वस्तु ले सकते हैं। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज निर्णय लेने से पहले उसपर गहन विचार कर लेना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोडा चिंतित हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे समझ बढ़ेगी। इस राशि के अविवाहितों के चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। आज आप नए कार्य में निवेश कर सकते हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 7

मकर राशि :

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसानों के लिए दिन बढिय़ा रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी आज अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढऩे का मौका मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े काम को आज पूरा कर लेंगे। इससे आपको ख़ुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। लंबे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी।शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढऩे की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज घर के सभी सदस्य आपकी तरक्की से खुश होंगे, आपकी इनकम में वृद्धि होगी। आज बच्चों के साथ शाम का डिनर बाहर करेंगे और उन्हें खुश होने की वजह देंगे। प्राइवेट कंपनी से जुड़े लोगों का प्रमोशन होने के योग हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। इस राशि के बिजली विभाग के कर्मचारियों का दिन अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। काम में मन लगेगा आपको परिवार से सहयोग मिलता रहेगा। इस राशि के लोगों का बिजनेस काफी तरक्की करेगा, साथ ही अधिक लाभ भी होगा। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर कों दिखा सकते है।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 3

*******************************

 

मराठी फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ ट्रेलर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया

24.12.2024 – जियो स्टूडियोज की नवीनतम मराठी म्यूजिकल फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जारी किया गया। इस कार्यक्रम में निर्माता ज्योति देशपांडे और निर्देशक सुबोध भावे के साथ फिल्म के बेहतरीन कलाकार मौजूद थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ के गीत संगीत की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे मराठी भाषा, संगीत और रंगमंच के शास्त्रीय रूपों में विकास को देखकर गर्व है।

‘संगीत मान-अपमान’ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक शानदार प्रमाण है, जो मराठी कलात्मकता की सुंदरता को दर्शाता है। सुबोध भावे, शंकर एहसान लॉय और पूरी टीम को उनके बेहतरीन काम के लिए बधाई, मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म न केवल सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी बल्कि दुनिया भर के दर्शकों का दिल भी जीतेगी और सिनेमा की दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कला और संगीत की इस समृद्ध परंपरा को आधुनिक रूप में नई पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक है। सीएम ने आधुनिक पीढ़ी के लिए मराठी कला और संगीत को बढ़ावा देने में फिल्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को एक शाही गाथा, गहन नाटक, आश्चर्यजनक दृश्यों, यादगार पात्रों और आत्मा को झकझोर देने वाले संगीत में ले जाता है।

फिल्म में सुबोध भावे, वैदेही परशुरामी, सुमित राघवन, उपेंद्र लिमये, नीना कुलकर्णी, निवेदिता सराफ, शैलेश दातार और अर्चना निपांकर जैसे कलाकारों की टोली है। अमृता खानविलकर की विशेष उपस्थिति ने इस फिल्म के आकर्षण को और बढ़ा दिया है। ‘संगीत मान-अपमान’ एक शानदार ड्रामा है जो महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक ताने-बाने का जश्न मनाता है।

ट्रेलर में एक भव्य दुनिया की झलक दिखाई गई है, जिसे लुभावने दृश्यों, मार्मिक नाटक, मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत और प्रामाणिक चित्रणों के साथ जीवंत किया गया है।

जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, ज्योति देशपांडे व श्री गणेश मार्केटिंग द्वारा निर्मित और सुबोध भावे द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ एक संगीतमय प्रेम त्रिकोण है जो 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

हॉरर फिल्म ‘लव इज़ फॉरएवर’ 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी

24.12.2024 – सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित हॉरर फिल्म ‘लव इज़ फॉरएवर’ 10 जनवरी 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिल्म के लीड एक्टर्स रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल और राहुल डी कुमार ने फिल्म से जुड़े अपने खास अनुभव शेयर किए।

फिल्म में खास किरदार निभा रहे एक्टर रुसलान मुमताज ने फिल्म के बारे में बताया कि यह एक एक अलग तरह की लव स्टोरी है। इसमें एक कपल को कोई परेशान कर रहा है। जब भी दोनों कपल साथ होने की कोशिश करते हैं, कुछ हादसे होते रहते हैं, जिससे दोनों डिस्टर्ब हो जाते हैं। वह कौन है, यह पूरी फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

बातचीत के दौरान रुसलान मुमताज ने आगे बताया कि उन्हें हॉरर फिल्म देखने का बहुत शौक है। वह कहते हैं- मैंने अब तक फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं, इस फिल्म में भी मेरा किरदार काफी अलग है। लेकिन मैंने कभी हॉरर फिल्म नहीं की थी। मुझे हॉरर फिल्म देखने का बहुत शौक है। इस फिल्म का जब ऑफर आया तो मैंने बिना स्टोरी सुने ही हां कर दी थी। बाद में फिल्म की स्टोरी सुनी तो बहुत ही दिलचस्प लगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कर्णिका मंडल ने कहा कि यह एक ट्रैनगल लव स्टोरी फिल्म है। इसमें ऐसे बहुत सारे सिचुएशन आते हैं, जिसे देखकर दर्शक चौंक जाएंगे। उन्होंने कहा- फिल्म में जब कपल हनीमून पर जाते हैं तो कभी लड़के और कभी लड़की के साथ कुछ ना कुछ होता रहता है। ऐसी कोई तीसरी शक्ति है जो इनको एक होने से रोकती है, वह कौन है। यह फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

एक्टर राहुल डी कुमार ने बताया कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों को शाहरुख खान की ‘डर’ और नाना पाटेकर की फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ की याद आएगी, लेकिन यह फिल्म उससे काफी अलग है। फिल्म के शूटिंग के दौरान की बहुत अच्छी जर्नी रही है। रुसलान मुमताज के साथ काम करके बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है। फिल्म में उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है। एक्ट्रेस कर्णिका मंडल का भी फिल्म में एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा।

साउथ सिनेमा के चर्चित डायरेक्टर एस.श्रीनिवास द्वारा निर्देशित इस हॉरर फिल्म के डीओपी राज शेखर नायडू, म्यूजिक डायरेक्टर डे चौहान, गीतकार संजीत निर्मल, लेखक राशिद कानपुरी, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर रिद्धि सिद्धि और प्रचारक संजय भूषण पटियाला और एक्शन डायरेक्टर मुकेश राठौर और कोरियोग्राफर कौसर शेख हैं। इस फिल्म में रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल और राहुल डी कुमार के अलावा मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, गरिमा अग्रवाल, जावेद हैदर, सलीम मुनव्वर, मोहम्मद सलीम मुल्लानवर और चंद्रप्रकाश ठाकुर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version