आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी। आज आपका मन भावनात्मक तौर पर अधिक मजबूत रहेगा। आपका दिन परोपकार के कार्यों में लग सकता है। आज आप अपने सहकर्मी या मित्र की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए जो भी काम करना चाहते है उससे आपको लाभ होगा। आज संतान की ओर से आप निश्चिन्त रहेंगे। बुजुर्गो का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर चल रही अनबन आज समाप्त होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में सुधार होने से आप राहत महसूस करेंगे। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का फेर बदल ना करें। आज कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे, अधिकारियों को किसी प्रकार की शिकायत का मौका न दे। आज आप घर पर किसी प्रकार का धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं, जिसमें आप अपने खास अतिथियों को निमंत्रित करेंगे।

शुभ रंग- मजेंटा

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अपना कामकाज समय से पूरा कर लेंगे, जिससे आपको रिलेक्स फिल होगा। बहुत दिनों से जिस काम को लेकर परेशान थे वो आज पूरा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का मान सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको किसी प्रकार की बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है, जिसमें आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। आज शाम का समय परिवार के सदस्यों के साथ बित सकता हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चों के प्रति सावधान रहना होगा। आप व्यर्थ के खर्चों पर अधिक ध्यान ना दें, अपने सामानों को खरीदने से पहले आवश्यक कार्यों की लिस्ट बनाएं, इससे आपका समय बचेगा। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स से तारीफ सुनने को मिल सकती हैं जिससे आपका मन खुशी से झूम उठेगा। आपके काम की सराहना चारों ओर रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। अगर आपका मन किसी कारणवश उलझन में है, तो उसे शांत करने के लिए बच्चों के साथ थोड़ा समय बितायेंगे। यदि आप किसी प्रकार का मकान या दुकान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आएगा। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जिम्मेदारियों का निर्वाहन अच्छे से करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञों को, लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख और सौहार्द्र की वृद्धि होगी। कारोबार के सेल्स में बढ़ोतरी होगी, जिससे इनकम अच्छी खासी होगी। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। आज आप मानसिक रूप से फिट रहेंगे। लवमेट अपनी गलतियों को समझकर रिश्ते को एक मौका देंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज बेटी के परीक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज किसी रिश्तेदार को दिए पैसे वापस मिलेंगे। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करेंगे। आज बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आज मन चल रही नकारात्मक चीजों से छुटकारा मिलेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन नयी उमंग लेकर आया है। काफी समय से चल रही किसी समस्या का आज समाधान ढूंढ लेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण… आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई को लेकर उत्साहित रहेंगे। साथ ही ज्यादा समय पढाई में व्यतीत करेंगे। यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। काम के दबाव से निकल कर आज जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ फिट रहने वाला है।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज किसी से बात करते समय अपनी वाणी में मधुरता रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। दांपत्य जीवन के लिए थोडा समय निकालेंगे जिससे रिश्ते में अपनापन बढेगा। आज बड़ों की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। साथ ही दोस्तों का सहयोग भी मिलेगा। लवमेट आज घरवालों से अपने रिश्ते के बारे में बताएँगे। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते है तो शुभ मुहूर्त देखकर ही शुरू करें।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपको महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। आज प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है। आज नया काम आपको सोच विचार कर करना चाहिए। आपकी आय के मुकाबले खर्चों में अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में संतोष की वृद्धि होगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो यात्रा सफल रहेगी। इस राशि के विद्यार्थी आज अपनी पढाई में लापरवाही करने से बचे। नेत्र सम्बंधित समस्या के लिए डॉक्टर से सलाहले सकते हैं।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज आपका दिन सुख शांति से भरा रहेगा। संतान पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। इस राशि के लोगों के घर का निर्माण कार्य जल्द पूरा हो जायेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा। लोग आपके कार्य से खुश होंगे। आज आपको प्रमोशन से जुडी खबर मिल सकती है। ऑफिस में अपना व्यवहार अच्छा बनाये रखें। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन आज समाप्त होगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की रुकी डील फाइनल होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 7

मीन राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे उसमे सफलता हासिल होगी। आज आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा। सफलता की नयी किरण दिखाई देगी। आर्थिक क्षेत्र में विकास के योग बन रहे हैं। काफी समय से वाहन लेने का मन बना रहे हैं तो आज वाहन लेने में समय आपका साथ देगा। पढाई में दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। दामपत्य जीवन में सौहार्द्र बढेगा। आज आपका स्वास्थ उत्तम रहने वाला है। घर में नन्हें मेहमान के आने से उत्सव जैसा माहौल रहेगा।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 1

***************************

 

राष्ट्र के नाम संबोधन में बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू

संविधान हमारी सामूहिक अस्मिता का आधार

New Delhi 25 Jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने शनिवार (25 जनवरी 2025) को राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मैं आप सबको हार्दिक बधाई देती हूं.

उन्होंने कहा, “इस ऐतिहासिक अवसर पर आप सबको संबोधित करते हुए मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मैं, आप सबको हार्दिक बधाई देती हूं. आज से 75 वर्ष पहले, 26 जनवरी के दिन ही, भारत गणराज्य का आधार ग्रंथ यानी भारत का संविधान, लागू हुआ था.”

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने कहा, “इस वर्ष, हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहे हैं. वे ऐसे अग्रणी स्वाधीनता सेनानियों में शामिल हैं जिनकी भूमिका को राष्ट्रीय इतिहास के संदर्भ में अब समुचित महत्व दिया जा रहा है.”

हमारे किसान भाई-बहनों ने आत्मनिर्भर बनाया- राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने कहा, “न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता केवल सैद्धांतिक अवधारणाएं नहीं हैं जिनका परिचय हमें आधुनिक युग में प्राप्त हुआ हो. ये जीवन-मूल्य तो सदा से हमारी सभ्यता और संस्कृति का अंग रहे हैं. भारत के गणतांत्रिक मूल्यों का प्रतिबिंब हमारी संविधान सभा की संरचना में भी दिखाई देता है. उस सभा में देश के सभी हिस्सों और सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व था. सबसे अधिक उल्लेखनीय बात यह है कि संविधान सभा में सरोजिनी नायडू, राजकुमारी अमृत कौर, सुचेता कृपलानी, हंसाबेन मेहता और मालती चौधरी जैसी 15 असाधारण महिलाएं भी शामिल थीं.”

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के किसानों से कड़ी मेहनत की है और देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है. उन्होंने कहा, “हमारे किसान भाई-बहनों ने कड़ी मेहनत की और हमारे देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया. हमारे मजदूर भाई-बहनों ने अथक परिश्रम करके हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर और मैनुफैक्चरिंग सेक्टर का कायाकल्प कर दिया. उनके शानदार प्रदर्शन के बल पर आज भारतीय अर्थ-व्यवस्था विश्व के आर्थिक परिदृश्य को प्रभावित कर रही है.”

भारत के आर्थिक विकास दर को लेकर राष्ट्रपति ने क्या कहा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने कहा कि भारत का आर्थिक विकास दर आसमान छू रहा है. उन्होंने कहा, “हाल के वर्षों में, आर्थिक विकास की दर लगातार ऊंची रही है, जिससे हमारे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं, किसानों और मजदूरों के हाथों में अधिक पैसा आया है तथा बड़ी संख्या में लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है. साहसिक और दूरदर्शी आर्थिक सुधारों के बल पर, आने वाले वर्षों में प्रगति की यह रफ्तार बनी रहेगी.”

डिजिटल पेमेंट को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू बोलीं

राष्ट्रपति ने राष्ट्र के नाम संबोधन में डिजिटल पेमेंट का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “डिजिटल भुगतान के कई विकल्पों के साथ-साथ प्रत्यक्ष बेनिफिट ट्रांसफर की प्रणाली ने समावेशन को बढ़ावा दिया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को फॉर्मल सिस्टम में शामिल किया जा सका है. इसके कारण सिस्टम में अभूतपूर्व पारदर्शिता भी आई है.”

महाकुंभ की जिक्र कर क्या बोलीं राष्ट्रपति?

राष्ट्रपति मूर्मू ने कहा, “हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ हमारा जुड़ाव और अधिक गहरा हुआ है. इस समय आयोजित हो रहे प्रयागराज महाकुंभ को उस समृद्ध विरासत की प्रभावी अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा सकता है. हमारी परंपराओं और रीति-रिवाजों को संरक्षित करने और उनमें नई ऊर्जा का संचार करने के लिए संस्कृति के क्षेत्र में अनेक उत्साह-जनक प्रयास किए जा रहे हैं.”

इसरो की हालिया सफलता को लेकर राष्ट्रपति ने कहा, “भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने हाल के वर्षों में अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. इस महीने, इसरो ने अपने सफल स्पेस डॉकिंग एक्सपेरिमेंट से देश को एक बार फिर गौरवान्वित किया है. भारत अब विश्व का चौथा देश बन गया है जिसके पास यह क्षमता उपलब्ध है.”

राष्ट्रपति ने कहा, “मैं, एक बार फिर, आप सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देती हूं. देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे सैनिकों के साथ-साथ सीमाओं के भीतर देश को सुरक्षित रखने वाले पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी में बधाई देती हूं। न्यायपालिका, सिविल सेवाओं और विदेशों में हमारे मिशनों के सदस्यों को भी मेरी बधाई.”

*****************************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

बिहार : दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखेगी बिहार की परंपरा

आठ साल बाद दिखेगी प्रदेश की झांकी

पटना ,25 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आठ सालों के बाद बिहार की झांकी दिखेगी। इस झांकी के जरिए बिहार की समृद्ध विरासत और परंपरा की झलक लोगों को देखने को मिलेगी।

गणतंत्र दिवस समारोह में बिहार की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रहेगी। इस झांकी में राज्य की समृद्ध ज्ञान और शांति की परंपरा को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें नालंदा की प्राचीन विरासत और उसके संरक्षण के प्रयासों को दर्शाया गया है।

बिहार की झांकी के माध्यम से ज्ञानभूमि नालंदा की प्राचीन विरासत एवं उसके संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना के माध्यम से बिहार को पुन: शिक्षा के मानचित्र पर वैश्विक रूप में स्थापित करने के प्रयास को दर्शाया गया है।

इसके अतिरिक्त भगवान बुद्ध की अलौकिक एवं भव्य मूर्ति के साथ घोड़ा कटोरा झील को इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित करने के अनूठे प्रयास को भी दर्शाया गया है। झांकी के अग्र भाग में बोधिवृक्ष इसी धरती से ज्ञान का प्रकाश सम्पूर्ण विश्व में फैला है का संदेश देती नजर आएगी।

झांकी में प्राचीन नालंदा महाविहार (विश्वविद्यालय) के भग्नावशेषों को भी दर्शाया गया है, जो इस बात के साक्षी हैं कि चीन, जापान एवं मध्य एशिया के सुदूरवर्ती देशों से छात्र यहां ज्ञान की प्राप्ति के लिए आते थे। नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष प्राचीन भारत की ज्ञान परंपरा के प्रतीक हैं।

इन भग्नावशेषों का संरक्षण एवं संवर्द्धन भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को संजोने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से नालंदा का प्राचीन गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है। झांकी में बिहार की प्राचीन एवं समृद्ध विरासत को भित्ति चित्रों के माध्यम से भी उकेरा गया है।

उल्लेखनीय है कि नालंदा विश्वविद्यालय का लोकार्पण 19 जून 2024 को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री की उपस्थिति में किया गया।

प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय की वास्तुकला पर आधारित इस आधुनिक संरचना में सारिपुत्र स्तूप, गोपुरम प्रवेश द्वार तथा पारंपरिक बरामदे की अवधारणा को दर्शाया गया है। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से निर्मित इन संरचनाओं से यह विश्वविद्यालय कार्बन न्यूट्रल तथा नेट जीरो कैम्पस के रूप में स्थापित हुआ है।

********************************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल पर दौड़ी वंदे भारत

श्रीनगर ,25 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के लोगों का बरसों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर के बीच बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।

इस ट्रायल रन का सबसे खास आकर्षण रहा ट्रेन का दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चेनाब ब्रिज, से गुजरना। इसके अलावा, ट्रेन भारत के पहले केबल-आधारित रेलवे पुल, अंजी खाद ब्रिज, से भी गुजरी। यह वंदे भारत ट्रेन विशेष रूप से कश्मीर घाटी की ठंडी जलवायु को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है।

ट्रायल रन का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ट्रेन को चेनाब ब्रिज से गुजरते हुए देखा जा सकता है। यह नजारा बेहद ही मनमोहक है। इस ट्रेन में कई ऐसी विशेषताएं हैं जो इसे देश में चल रही अन्य वंदे भारत ट्रेनों से अलग बनाती हैं।

इस वंदे भारत ट्रेन को खास तौर पर ठंडे मौसम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें कई आधुनिक सुविधाएं हैं जो इसे अन्य ट्रेनों से अलग बनाती हैं। सबसे महत्वपूर्ण है इसका विशेष हीटिंग सिस्टम, जो उच्च गुणवत्ता का है और पानी के साथ-साथ बायो टॉयलेट टैंक को भी जमने से रोकता है। बर्फीले इलाकों में अक्सर पानी की पाइपलाइन और टॉयलेट टैंक जम जाते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है, लेकिन इस ट्रेन में इस समस्या का समाधान कर दिया गया है।

इसके अलावा, ट्रेन की विंडशील्ड पर भी हीटिंग की सुविधा दी गई है, जिससे अत्यधिक ठंड में भी ड्राइवर को साफ़ दिखाई देता है और यात्रा सुरक्षित रहती है। यह सुविधा विशेष रूप से उन क्षेत्रों के लिए बहुत ज़रूरी है जहाँ बर्फबारी होती है और दृश्यता कम हो जाती है।

सिफऱ् इतना ही नहीं, यह ट्रेन अपनी तेज़ गति के लिए भी जानी जाएगी। यह कटरा से श्रीनगर की 190 किलोमीटर की दूरी केवल 3 घंटे में पूरी करेगी, जिससे यात्रियों के समय की काफी बचत होगी।

हालांकि, अभी तक इस ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन ट्रायल रन की सफलता से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भारी उत्साह है।

लोगों का मानना है कि इस ट्रेन के शुरू होने से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा और कनेक्टिविटी में सुधार होगा। यह ट्रेन न केवल यात्रा को सुगम बनाएगी बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी योगदान देगी।

**************************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

देश का मशहूर कोचिंग सेंटर हुआ बंद, छात्रों की करोड़ों की फीस डूबी

नई दिल्ली ,25 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। शिक्षा जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 5 राज्यों में कोचिंग इंस्टीट्यूट फिटजी  ने अपने एग्जाम सेंटर अचानक बंद कर दिए हैं। इस कारण कोचिंग सेंटर में पढऩे वाले सैकड़ों स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

मेरठ, नोएडा, भोपाल, पटना और पुणे जैसे शहरों में फिटजी के सेंटर बंद हो गए हैं। इन सेंटरों में पढऩे वाले स्टूडेंट्स ने एडवांस फीस के तौर पर लाखों रुपए जमा किए थे, लेकिन अब बिना किसी पूर्व सूचना के संस्थान ने ताला लगाकर भागने का कदम उठाया है।

मेरठ के मंगलपाण्डेय नगर में फिटजी सेंटर में लगभग 750 स्टूडेंट पंजीकृत थे, जिनमें से दो सौ से ढाई सौ बच्चों की फीस 2025-2026 तक के लिए एडवांस में ही जमा हैं। अभिभवाकों के अनुसार मेरठ में छात्रों से करीब 10 करोड़ रुपये फीस जमा कराई गई है, लेकिन बीच में सेंटर पर ताला लग गया है।

अब पैसा भी गया और बच्चे की पढ़ाई भी बर्बाद हो गई। दिल्ली में सेंटर बंद करने के मामले में  मालिक समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है और वे अपनी फीस वापसी की मांग कर रहे हैं।

**********************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र किया जारी

 किए ये बड़े वादें

दिल्ली में पांच लाख तक का इलाज फ्री

नई दिल्ली ,25 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अमित शाह ने भाजपा का संकल्प पत्र 3.0 का विमोचन कर दिया है। इस मौके उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए संकल्प पत्र विश्वास का सवाल होता है। यह कोरे वायदे नही होते हैं।

1 लाख 8 हजार लोगों के सुझाव और 62 हजार समूह के सुझाव पर संकल्प पत्र बनाया गया है। वहीं, शाह ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला।

उन्होंने कहा कि यहां एक ऐसी सरकार केजरीवाल चला रहे हैं, जो झूठे वादे करते है और फिर मासूम सा चेहरा लेकर चुनाव के लिए जनता के बीच आ जाते हैं।

भाजपा का दिल्ली वालों से वादा

 मजदूरों को पांच लाख का दुर्घटना बीमा देंगे।

 दिल्ली में 13 हजार नई इलेक्ट्रिक बस लाएंगे।
 

दिल्ली के 50 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे।
 

साबरमती रिवर फ्रंट की यमुना का विकास करेंगे।

 पांच साल में दिल्ली की समस्या को खत्म करेंगे।

 20 लाख युवाओं के लिए रोजगार पैदा करेंगे।

 1700 अनधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देंगे।
 

दिल्ली में पांच लाख का इलाज फ्री देंगे।

 13 हजार सील की गई दुकानों को दोबारा खोला जाएगा।

अमित शाह ने कहा, केजरीवाल ने कहा था कि कोई मंत्री सरकारी बंगला नही लेंगे लेकिन बंगला लिए और शीश महल भी बनवाया। करोड़ों के घर मे रह रहे हैं, जिसका दिल्ली की जनता जवाब मांग रही है। शराब का घोटाला किया और शराब का घोटाला शिक्षा मंत्री ने किया है।

केजरीवाल ने कहा कि था कि सात साल में यमुना को शुद्ध करने को कहा था और दिल्ली वालों के सामने डुबकी लगाने को कहा था। दिल्ली की जनता इंतजार कर रही है अगर यमुना में डुबकी नहीं लगा सकते तो कुम्भ में जाकर डुबकी लगा लें। इन्होंने विज्ञापन इतने दिए कि दिल्ली का कूड़ा उठाने का भी पैसा नहीं रहा।

गंभीर झूठ चुनाव को प्रभावित करने के लिए फैलाया जा रहा है, भाजपा आएगी तो सभी योजनाएं बंद कर दी जाएगी ।इतना बड़ा झूठ कभी सोच सकते हैं। झूठ की राजनीति बंद करना चाहिए।

वायदा हर कोई करेगा लेकिन उसे पूरा करने का काम सिफऱ् मोदी सरकार ही कर पायेगी। प्रदूषण , भ्रष्टाचार मुक्त करने को कहा और इनके नेता भ्रष्टाचार के मामले में जेल गए। कूड़ा खत्म नही किया, आज पूरी दिल्ली कूड़े से परेशान है।

*********************************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

आप ने पोस्टर वॉर के बीच राहुल गांधी को भी बताया बेईमान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

नईदिल्ली,25 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा में इन दिनों पोस्टर वॉर चल रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं।

इस बीच आप ने शनिवार को एक पोस्टर के जरिए विपक्षी नेताओं को बेईमान बताया है। बड़ी बात यह है कि बेईमानों की सूची में राहुल को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। अब इस पोस्टर की जमकर चर्चा हो रही है।

आप ने इस पोस्टर पर भड़काऊ टैगलाइन दी है। पोस्टर में लिखा है, केजरीवाल की ईमानदारी सभी बेईमान लोगों पर भारी पड़ेगी।
पोस्टर में बेईमान नेताओं की तस्वीरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ और दिल्ली भाजपा के कई नेताओं की तस्वीरें शामिल हैं।

इस पोस्टर में राहुल को शामिल करने से संकेत मिलता है कि आप ने अब पूरी तरह से कांग्रेस से दूरी बना ली है।

आप ने कांग्रेस पर यह हमला उस समय किया है जब राहुल ने केजरीवाल पर निशाना साधा था।

राहुल ने गुरुवार को एक रैली में कहा था, दिल्ली को अब पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का वास्तविक विकास मॉडल चाहिए, न कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का झूठा प्रचार और पीआर मॉडल।

उनका आरोप था कि केजरीवाल भी चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की प्रचार और झूठे वादों की रणनीति का पालन कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा ने भी नया पोस्टर जारी कर आप को गुंडो और अपराधियों वाला गिरोह करार दिया है। पार्टी के पोस्टर में लिखा है, 5 फरवरी को दिल्ली की जनता गुंडों और अपराधियों से भरे आपदा गिरोह को सबक सिखाएगी!

********************************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

इसरो 29 जनवरी को लॉन्च करेगा नाविक सैटेलाइट सिस्टम

नईदिल्ली,25 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 29 जनवरी को अपने जीएसएलवी-एफ15 रॉकेट के जरिए एनवीएस -02 सैटेलाइट लॉन्च करने वाला है।

यह सैटेलाइट नेविगेशन विथ इंडियन कांस्टेलेशन (नाविक) सिस्टम का हिस्सा है, जो भारत की नेविगेशन आवश्यकताओं को निजी और सैन्य क्षेत्रों में बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

एनवीएस -02 सैटेलाइट को बेंगलुरु के यूआर सैटेलाइट सेंटर में डिजाइन और विकसित किया गया है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से यह लॉन्च होगा।

नाविक भारत का स्वदेशी क्षेत्रीय नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम है, जो भारत और इसके आसपास 1,500 किलोमीटर तक के क्षेत्र में काम करता है। यह यूजर्स को सटीक स्थिति, गति और समय सेवाएं प्रदान करता है।

नाविक 2 सेवाएं (एक आम उपयोग के लिए मानक स्थिति सेवा और दूसरा अधिकृत यूजर्स के लिए प्रतिबंधित सेवा देता है। यह सिस्टम 20 मीटर से बेहतर स्थान सटीकता और 40 नैनोसेकंड से बेहतर समय सटीकता सुनिश्चित करती है।

एनवीएस -02 सैटेलाइट नाविक की सेवाओं को बेहतर करेगा और इसे नेविगेशन, आपातकालीन सेवाओं, सटीक कृषि, बेड़े प्रबंधन और मोबाइल लोकेशन सेवाओं के लिए अधिक उपयोगी बनाएगा।

यह सैटेलाइट 3 फ्रीक्वेंसी बैंड में काम करता है, जिससे इसकी सटीकता और उपयोगिता बढ़ती है। इसके साथ रुबिडियम परमाणु घड़ी भी है, जो सटीक समय प्रदान करती है।

इस मिशन का उद्देश्य भारत को नेविगेशन तकनीक में आत्मनिर्भर बनाना और रणनीतिक क्षेत्रों में उपयोग बढ़ाना है।

***************************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

साइबर जालसाजों ने महिला से की 1.85 करोड़ रुपये की ठगी

मुंबई,25 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। देश में साइबर अपराध के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र के ठाणे शहर से हाल ही में साइबर अपराध का एक नया मामला सामने आया है, जहां साइबर जालसाजों ने एक 47 वर्षीय महिला से कथित तौर पर 1.85 करोड़ रुपये की ठगी की है।

ठगी की आशंका होने पर पीडि़ता ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत जालसाजों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है और फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

साइबर जालसाजों ने अक्टूबर, 2024 में व्हाट्सऐप के माध्यम से महिला से संपर्क किया और उसे शेयर ट्रेडिंग में आकर्षक रिटर्न का लालच दिया।

इसके बाद जालसाजों ने उसे अलग-अलग व्हाट्सऐप ग्रुप्स में जोड़ा और लिंक के जरिए निवेश करने के लिए उकसाया।

महिला ने अक्टूबर से इस महीने के बीच 1.85 करोड़ रुपये का भुगतान किया। जब उसे अपने निवेश पर कोई रिटर्न नहीं मिला, तब महिला को एहसास हुआ कि उसे ठगी का शिकार बनाया गया है।

साइबर ठगी से बचने के लिए अनजान कॉल या संदेशों में दिए गए निर्देशों पर भरोसा न करें। भुगतान करने से पहले संबंधित बैंक अकाउंट जानकारी की सही पुष्टि करें।

अपनी निजी और वित्तीय जानकारी किसी अजनबी से साझा न करें और अनजान व्यक्तियों से वित्तीय लेन-देन से बचें। अगर ठगी का शक हो, तो तुरंत साइबर अपराध सेल से संपर्क करें।

इससे अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में मदद मिलेगी और आप अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकेंगे।

*************************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

कठुआ में सेना के शिविर पर आतंकवादियों ने की फायरिंग

तलाशी अभियान जारी

जम्मू,25 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर फायरिंग की। इसके बाद सेना ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार देर रात कठुआ के भटोडी इलाके में संदिग्ध हलचल देखी गई। इलाके में संदिग्ध गतिविधि के बाद सेना ने फायरिंग की। इलाके में अब बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार देर रात आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर फायरिंग की, इसके बाद सुरक्षाबलों ने कठुआ जिले में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, आतंकवादियों ने कठुआ जिले के बिलावर तहसील के भटोडी गांव में स्थित सेना के शिविर पर गोलीबारी की। जिसके बाद सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादी भाग गए। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों की तलाश के लिए गहन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

यह घटना गणतंत्र दिवस समारोह से एक दिन पहले हुई है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह जम्मू के मौलाना आजाद मेमोरियल स्टेडियम में होगा।

बता दें कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रविवार को राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे, जबकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला मुख्य अतिथि होंगे। घाटी में डिविजनल स्तर का समारोह और परेड श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोहों के लिए ध्वजारोहण और परेड के आयोजन स्थलों की सुरक्षा के लिए जम्मू और श्रीनगर शहरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जम्मू में मौलाना आजाद स्टेडियम और श्रीनगर में बख्शी स्टेडियम के आस-पास की सभी ऊंची इमारतों को सुरक्षाबलों के शार्प शूटरों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

देशद्रोहियों को गणतंत्र दिवस समारोह में बाधा डालने से रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक और ड्रोन निगरानी से निगरानी की जा रही है।

**************************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

 

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का राष्ट्रपति भवन में स्वागत

भारत और इंडोनेशिया के बीच घनिष्ठ सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

नई दिल्ली,25 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक स्वागत किया।

उनकी यात्रा भारत-इंडोनेशिया संबंधों में एक महत्वपूर्ण अध्याय है, क्योंकि राष्ट्रपति प्रबोवो रविवार को भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

राष्ट्रपति प्रबोवो गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया।

औपचारिक स्वागत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने सम्मान के लिए गहरा आभार व्यक्त किया।

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कहा, मैं आज मुझे मिले महान सम्मान के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करना चाहता हूं। इंडोनेशिया भारत को अपना बहुत करीबी मित्र मानता है। भारत उन पहले देशों में से एक था, शायद पहला, जिसने हमारी स्वतंत्रता को मान्यता दी और स्वतंत्रता के लिए हमारे संघर्ष में हमारा समर्थन किया। हम कभी नहीं भूलेंगे कि भारत ने हमारी मदद के लिए क्या किया।

उन्होंने कहा, मैं आज बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं और कल मैं आपके गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि बनकर दोगुना सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं भारत के साथ घनिष्ठ सहयोग और घनिष्ठ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। यह मेरा दृढ़ संकल्प है।
बता दें कि अक्टूबर 2024 में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह प्रबोवो की पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।

वह राजघाट में पुष्पांजलि समारोह में भाग लेंगे और दोपहर में हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बैठक करेंगे। बैठक में समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान और प्रेस वक्तव्य शामिल होंगे।

वह ताज होटल में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलेंगे, उसके बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
शुक्रवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राष्ट्रपति प्रबोवो से मुलाकात की।

एक्स पर इस पल को शेयर करते हुए जयशंकर ने कहा, भारत की अपनी राजकीय यात्रा की शुरुआत में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो से मुलाकात करके प्रसन्नता हुई। हमारे बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों के विकास के लिए उनके मार्गदर्शन और सकारात्मक भावनाओं की सराहना करता हूं।

****************************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

वीरता पुरस्कार का हुआ ऐलान, 942 जवानों को मिलेगा अवॉर्ड

नईदिल्ली,25 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर 942 सुरक्षा कर्मियों को वीरता-सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा. इसमें पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के कर्मी शामिल हैं. इनमें से 95 को वीरता पदक, विशिष्ठ सेवाओं के लिए 101 को राष्ट्रपति पदक और 746 लोगों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया है.

95 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात जवान शामिल हैं. जैसे- 28 नक्सल क्षेत्र के, 28 जम्मू-कश्मीर क्षेत्र के, उत्तर पूर्व के 3 जवान और अन्य क्षेत्रों के 36 जवानों को वीरता पुरस्कार दिया जाएगा. वीरता पुरस्कार पाने वाले कर्मियों में 78 पुलिस जवान हैं तो 17 अग्निशमन सेवा के कर्मचारी हैं.

राष्ट्रपति पदक पाने वाले 101 जवानों में 85 पुलिसकर्मी, पांच अग्निशन कर्मी, सात नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड कर्मी है तो चार सुधार सेवा के कर्मी हैं. इसके अलावा, सराहनीय सेवा के 746 पुरस्कारों में से 634 पुरस्कार पुलिसकर्मियों को मिलेंगे, 37 अग्निशमन कर्मियों को, 39 नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड कर्मियों को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं.

1.छत्तीसगढ़ के 11 पुलिस जवान

2.ओडिशा के 6 पुलिस जवान

3.उत्तर प्रदेश के 17 पुलिस जवान

4.जम्मू कश्मीर के 15 पुलिस जवान 

5.असम राइफल्स के एक जवान

6.बीएसएफ के 5 जवान

7.सीआरपीएफ के 19 जवान

8.एसएसबी के 4 जवान

9.उत्तर प्रदेश फायर विभाग के 16 जवान

10.जम्मू-कश्मीर के एक जवान

11.फायर विभाग के एक जवान

असम, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पुडुचेरी, केरल, राजस्थान, त्रिपुरा, मणिपुर, ओडिशा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश (सुधार सेवा), कर्नाटक,  एनएसजी, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, असम राइफल्स, एनडीआरएफ, रेलवे प्रोटेक्शन, संसदीय मंत्रालय मामले आरएस सचिवालय, एनसीआरबी को एक-एक अवॉर्ड दिया जाएगा. 

इसके अलावा, गुजरात, बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल (फायर डिपार्टमेंट), पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, पंजाब, जम्मू-कश्मीर,एसएसबी, ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड), सीआईएसएफ को दो-दो अवॉर्ड दिया जाएगा. 

वहीं, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, बिहार, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, एसएसबी, सीआईएसएफ, ओडिशा-उत्तर प्रदेश (होम गार्ड), केरल (फायर डिपार्टमेंट) को दो-दो अवॉर्ड दिया जाएगा.

दिल्ली पुलिस, उत्तर प्रदेश (सुधार सेवा),  आईटीबीपी को 3-3 अवॉर्ड दिया जाएगा.

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से 4-4 अवॉर्ड दिया जाएगा.

उत्तर प्रदेश पुलिस और बीएसएफ को 5-5 अवॉर्ड दिया जाएगा.

सीआरपीएफ-सीबीआई 6 अवॉर्ड दिया जाएगा.

आईबी को 8 अवॉर्ड दिया जाएगा.

***********************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर महिलाओं के फॉर्म कबाड़ में बेचने का लगाया आरोप

जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली,25 जनवरी(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आम आदमी पार्टी सरकार और अरविंद केजरीवाल पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी द्वारा महिलाओं के साथ एक बहुत बड़ा धोखा किया गया है। महिलाओं को एक-एक हजार देने के नाम पर लाइन में लगवाकर फॉर्म भरवाए गए। लेकिन फिर उन फॉर्म को कबाड़ी को बेच दिया गया। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम यह मामला दिल्ली पुलिस को भी सौंपेंगे और इसकी जांच करवाएंगे कि इन डॉक्यूमेंट का कोई दुरुपयोग तो नहीं किया जा रहा है। यह मामला बहुत संगीन है और इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। पहले पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा हुआ, अब दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा हुआ है। न अभी तक किसी महिला को पैसे दिए गए और न ही आगे कोई पैसा मिलेगा।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, एक ही विधानसभा तिमारपुर से करीब 30 हजार महिलाओं के फॉर्म हमें कबाड़ से मिले हैं। इसमें पैन कार्ड, आधार कार्ड और बैंक की जानकारी है। केजरीवाल इस तरह से महिलाओं को धोखा दे रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, फॉर्म भरने वाली महिलाओं का कसूर क्या है? उन्होंने तो उन (दिल्ली सरकार) पर 2,100 रुपए देने का विश्वास किया। पंजाब में तो उन्होंने महिलाओं को 1,000 रुपए नहीं दिए, लेकिन अब दिल्ली में भी उनको झूठ बोलना है।

अगर महिलाओं का डाटा कबाड़ी की दुकान पर पड़ा है, तो सभी 70 विधानसभा सीटों की महिलाओं का डाटा भी कबाड़ी की दुकान पर होगा। उन्होंने खुद 22 महिलाओं के रजिस्ट्रेशन का दावा किया, उन्होंने दिल्ली की उन महिलाओं के साथ धोखा किया है।

***************************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

आप ने गृहमंत्री के विलेन के चेहरे का पोस्टर और वीडियो किया जारी

नई दिल्ली,25 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी हर हथकंडा अपना रही है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत सभी नेता लगातार अपने विधानसभा इलाकों में पदयात्रा, रैलियां और जनसभा कर रहे हैं।

इसके साथ ही पार्टी बीजेपी पर आरोप लगाने और अपनी उपलब्धियां को गिनवाने के साथ दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर भी केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय को घेर रही है।

आम आदमी पार्टी की तरफ से तड़ीपार चिकारा, दिल्ली वाले बीजेपी का करेंगे बैकपैक जैसे कई पोस्टर और वीडियो लगातार जारी किए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल हर बार दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमला बोलते दिखाई देते हैं। दिल्ली में क्राइम के मामलों को लेकर वह सीधे गृहमंत्री अमित शाह को इसके लिए जिम्मेदार बताते हैं।

आम आदमी पार्टी अपने पोस्टर रणनीति के जरिए लोगों के बीच दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाकर यह बताना चाहती है कि दिल्ली में अगर क्राइम है और अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है, तो इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है।

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में शिक्षा, सफाई, स्वास्थ्य, बिजली, पानी की जिम्मेदारी जनता ने दिल्ली सरकार को दी है। इस पर दिल्ली सरकार लगातार काम कर रही है और सफल हो रही है।

लेकिन लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के पास है और अपराध को रोकने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है।

आम आदमी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस को भाजपा के प्रत्याशियों के साथ चुनाव प्रचार में लगा दिया गया है। अरविंद केजरीवाल का तो यहां तक कहना है कि उनके ऊपर बीजेपी के कार्यकर्ता हमला कर रहे हैं और पुलिस उन्हें देखकर भी अनदेखा कर रही है।

****************************

Read this also :-

आदि की हॉरर थ्रिलर सबधाम की रिलीज डेट तय

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

साक्षी सागर मडोलकर ने मोगली 2025 को बताया अपना ड्रीम प्रोजेक्ट!

25.01.2025 (एजेंसी) – साक्षी सागर मडोलकर, जो नामाकूल और अमेजऩ की अपकमिंग सीरीज़ नॉक नॉक के लिए जानी जाती हैं, अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं। उनकी पहली तेलुगु फिल्म मोगली 2025 होगी, जिसमें वह रोशन कनकाला के साथ नजर आएंगी। 14 जनवरी 2025 को फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज़ किया गया, जिसने फैंस के बीच खूब हलचल मचाई। साक्षी ने इस प्रोजेक्ट को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया है। फैंस उनकी इस नई शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर संदीप राज की फिल्म मोगली 2025 एक शानदार विजुअल और इमोशनल जर्नी का वादा करती है। खूबसूरत जंगल के बैकड्रॉप पर बनी यह फिल्म दमदार कहानी और दिलचस्प ड्रामा का मेल है।ऐसे में फिल्म के रिलीज़ हुए पोस्टर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है। लोग इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं और इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। साक्षी सागर मडोलकर ने अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म मोगली 2025 को लेकर अपना उत्साह जाहिर करते हुए कहा है, इतने पैशनेट और टैलेंटेड टीम के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।

तेलुगु सिनेमा में अपनी जर्नी की शुरुआत करने को लेकर मैं बेहद खुश हूं। मोगली 2025 मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है, और मैं इंतजार नहीं कर सकती कि ऑडियंस इसे देखें और इसे महसूस करें। फिल्म में साक्षी का किरदार जैस्मिन, जो कहानी की इमोशनल ताकत है, दर्शकों के दिलों को छूने वाला है। साक्षी की एक्साइटमेंट और उनके काम के लिए डेडिकेशन उनकी आंखों में साफ नजर आता है।डायरेक्टर संदीप राज ने भी अपनी लीडिंग लेडी साक्षी की तारीफ करते हुए कहा, साक्षी मोगली 2025 का दिल हैं।

दर्शक कुछ सच में खास देखेंगे, और जैस्मिन 2025 के सबसे पसंदीदा फीमेल किरदारों में से एक बन जाएगी। फिल्म की कहानी बेहद आकर्षक है, और शानदार परफॉर्मेंस के साथ-साथ विजुअल्स भी दिल छूने वाले हैं। मोगली 2025 एक ऐसी सिनेमाई अनुभव बन रही है जिसे फैंस मिस नहीं करना चाहेंगे। मोगली 2025 को लीडिंग प्रोड्यूसर टीजी विश्व प्रसाद ने पीपल मीडिया फैक्ट्री के तले प्रोड्यूस किया है, और इसमें कैची म्यूजिकल स्कोर हैं, जिन्होंने ऑस्कर-विनिंग ट्रैक नातु नातु पर भी काम किया है।

इस फिल्म में म्यूजिक और कहानी दोनों का शानदार मेल है, और यह तेलुगु सिनेमा में एक बड़ा धमाका करने के लिए तैयार है। मोगली 2025 एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बनने जा रही है जिसे दर्शक लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। तो इस सफर के लिए तैयार हो जाइए!

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। मार्केट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी। लोग आपसे प्रसन्न रहेगा। जो छात्र कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वो जल्द ही अपनी तैयारियां पूरी कर लेंगे। शिक्षकों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिए दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। दोस्त से मुलाकात करने उनके घर जायेंगे, वे आपको देखकर सरप्राइस महसूस करेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

मिथुन राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको आज अच्छी खबर मिल सकती है। आजआप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

कर्क राशि :

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। इसलिए आज जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब-खुद नए-नए आइडिया आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढऩे के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

सिंह राशि :

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वे किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरुरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आज काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिये। इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

कन्या राशि :

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरूर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 5

तुला राशि :

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुयी एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस के काम में आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ साझेदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। बिजनेस में लेन-देन का ख्याल रखें, बड़ी डील करने से पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख कर लें। जो महिलाएं उद्योग शुरु करना चाहती हैं, उनको परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। नविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 4

धनु राशि :

आज आपका दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको बड़ा पद दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

मकर राशि :

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। जो लोग घर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, वे लोग आज शिफ्टिंग का कार्य शुरू करवा सकते हैं। अगर मन में उलझन बनी हुयी है, तो अपने दोस्तों से शेयर करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। लोग आपसे अच्छा व्यवहार करेंगे। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामाजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस के काम करने में आपका मन लगेगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

मीन राशि :

आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुडऩे का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घरवालों के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज पदोन्नति मिलेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

*****************************

 

UP अगले 4 वर्षों में वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा : योगी

लखनऊ ,24 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों को समर्पित उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य शुभारंभ लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में हुआ। 24 से 26 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय समारोह का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के ई-पोर्टल की लॉन्चिंग की गई और 25,000 युवा उद्यमियों को उनके उद्यम की स्थापना के लिए ऋण और स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

वहीं, छह लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस राज्य की समृद्धि और गौरव का उत्सव है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति का स्वागत करते हुए उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह वर्ष हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

यूपी में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। बीते 10 दिनों में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में पूज्य संतों के सानिध्य में गंगा स्नान कर पुण्य प्राप्त किया। महाकुंभ से श्रद्धालु देशभर में एकता का संदेश लेकर जा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि यह वर्ष विशेष रूप से इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में निर्मित संविधान 26 नवंबर 1950 को संविधान सभा को सौंपा गया था।

इस संविधान को लागू करने के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। साथ ही 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई थी। यह दिन हमारे लिए गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को रेखांकित करते हुए कहा कि 1775 से 1833 तक यह क्षेत्र फोर्ट विलियम (बंगाल) के अधीन था। 1834 में इसे बंगाल से अलग कर आगरा प्रेसिडेंसी बनाया गया और 1836 में इसका नाम नॉर्थ वेस्टर्न प्रोविंसेज पड़ा।

1902 में इसे नॉर्थ वेस्टर्न प्रोविंसेज एंड अवध और 1937 में यूनाइटेड प्रोविंसेज नाम दिया गया। इसे 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के नाम से पहचाना गया। आज यह प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का प्रतीक बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 2018 में तत्कालीन राज्यपाल राम नाईक के मार्गदर्शन में पहला उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। आज यह आयोजन अपने 7वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।

उत्तर प्रदेश ने इस दौरान कई योजनाओं की शुरुआत की। पहले स्थापना दिवस में वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) योजना लागू की गई। दूसरे स्थापना दिवस में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना प्रारंभ की गई। अलग-अलग वर्षों में अन्य योजनाओं को भी प्रारंभ किया गया।

सीएम योगी ने कहा कि आज के इस अवसर पर उपराष्ट्रपति के कर कमलों से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का शुभारंभ हो रहा है। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष 1 लाख युवाओं को उद्यमी बनने का अवसर मिलेगा।

21 से 40 वर्ष की आयु के युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा। पहले चरण में 5 लाख रुपये तक का ऋण और दूसरे चरण में 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। इस योजना के तहत अब तक 27,500 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं और 254 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि 2016-17 में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था 12 लाख करोड़ रुपये की थी, जो अब 27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। अगले चार वर्ष के अंदर प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के रूप में अपने आप को स्थापित करेगा।

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बिना भेदभाव के शासन की योजना को पहुंचाने का काम चल रहा है। गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिला प्रत्येक के विकास के लिए उत्तर प्रदेश में योजनाएं संचालित हो रही हैं।

सभी जनजातीय बंधुओं तक हंड्रेड परसेंट सैचुरेशन के लक्ष्य को प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। कानून व्यवस्था, निवेश, टूरिज्म और आधारभूत संरचना में सुधार कर उत्तर प्रदेश आज देश के विकास इंजन के रूप में उभर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीरो पावर्टी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश में सर्वे चल रहा है। हमारा प्रयास है कि अगले वर्ष जब हम उत्तर प्रदेश दिवस मनाएं, तब हर गरीब के पास सिर छिपाने के लिए छत हो, जमीन का पट्टा हो, आयुष्मान कार्ड और पेंशन जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध हों। हम जाति, भाषा या क्षेत्र के भेदभाव से ऊपर उठकर हर गरीब और वंचित को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपनी आध्यात्मिक विरासत को सहेजते हुए देश के सर्वश्रेष्ठ टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाकर प्रदेश को निवेश का बेहतरीन गंतव्य बनाया गया है।

यह देश का फूड बास्केट बन चुका है। एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और मेट्रो नेटवर्क के मामले में यह देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस राज्य की ऐतिहासिक यात्रा, सांस्कृतिक धरोहर और उपलब्धियों को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन है। प्रदेश तेजी से प्रगति की राह पर बढ़ रहा है।

सरकार की योजनाएं और प्रयास उत्तर प्रदेश को उद्यमियों का प्रदेश और देश के विकास का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इस तीन दिवसीय समारोह न केवल प्रदेशवासियों को अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व करने का अवसर देगा, बल्कि भविष्य के लिए नए सपनों और उम्मीदों का संचार भी करेगा।

*******************************

Read this also :-

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर थंडेल का गाना बुज्जी थल्ली हुआ रिलीज

बैड बॉय कार्तिक से नागा शौर्य का पहला लुक सामने आया

अब विकास और सुशासन पर होते हैं चुनाव : शिवराज सिंह चौहान

पटना ,24 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को एकदिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी के संभावित दौरे को लेकर अपनी बात कही। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि के क्षेत्र में अच्छे काम के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी बधाई दी।

उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में अच्छे काम के लिए मैं मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले महीने बिहार के संभावित दौरे को लेकर कहा, प्रधानमंत्री 24 फरवरी को किसान सम्मान निधि के वितरण और किसानों का सम्मान करने के लिए यहां पधारेंगे।

दिल्ली चुनाव को लेकर पूछे गए एक सवाल पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, अब चुनाव विकास पर होते हैं। सुशासन पर होते हैं। बिहार में तो अभी चुनाव बहुत दूर है, यहां हम लोग काम में लगे हैं। लेकिन, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतकर आ रही है और केजरीवाल की विदाई तय है।

बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भागलपुर गए थे और उसके संदर्भ में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास में कृषि क्षेत्र के योगदान और पिछले वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों की पूरी जानकारी ली।

*****************************

Read this also :-

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर थंडेल का गाना बुज्जी थल्ली हुआ रिलीज

बैड बॉय कार्तिक से नागा शौर्य का पहला लुक सामने आया

बाहुबली अनंत सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

उधर थाने पहुंचकर गैंगस्टर सोनू ने खुद को किया पुलिस के हवाले

नई दिल्ली ,24 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह ने मोकामा गैंगवार से जुड़़े मामले में सरेंडर कर दिया है। अनंत सिंह शुक्रवार दोपहर को सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे।

अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच बुधवार को झड़प हो गई थी। दोनों ओर से फायरिंग की गई। इस बीच, आज अनंत सिंह से मदद मांगने वाले मुकेश को सोनू-मोनू गैंग ने निशाना बनाया। हमजा गांव में मुकेश के घर पर इस गैंग से जुड़े बदमाशों ने फायरिंग की।

इसके बाद आरोपी सोनू सिंह और सहयोगी रौशन ने थाने में सरेंडर कर दिया। इसी बीच, खबर है कि अनंत सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। उन्होंने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया है। वहीं, आज फायरिंग मामले में ही सोनू गैंगस्टर ने भी सरेंडर किया था।

अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुई झड़प का कारण मुकेश है। सोनू-मोनू का ईंट भ_ा का कारोबार भी है। इस कारोबार को संभालने के लिए सोनू-मोनू ने मुकेश को बतौर मैनेजर रखा था। आरोप है कि मुकेश ने सोनू-मोनू के कारोबार से संबंधी 65 लाख रुपये का गबन किया है।

65 लाख रुपये के गबन मामले में सोनू-मोनू ने मुकेश के घर पर ताला लगा दिया था। इसी बात की शिकायत करने मुकेश अनंत सिंह के पास पहुंचा था। शिकायत मिलने के बाद अनंत सिंह ने सोनू-मोनू से बात भी की, लेकिन ये दोनों अड़ गए और घर का ताला नहीं खुला। इसी बीच, मुकेश ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस की मदद से मुकेश के घर का ताला खुला।

जब मुकेश घर वापस आया तो अनंत सिंह उसके घर पहुंचे और उससे मुलाकात की। यहीं पर सोनू-मोनू भी बैठे थे। अनंत सिंह ने समझाने का प्रयास किया तो सोनू-मोनू बहस करने लगे।

हालांकि, वह नौरंगा अपने घर चले गए। लेकिन, इसी बीच, अनंत सिंह के समर्थक भी वहां पहुंच गए। अनंत सिंह भी पहुंचे, थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग की जाने लगी। लगभग आधे घंटे तक फायरिंग हुई, 70 से 80 राउंड गोलियां चलीं।

*****************************

Read this also :-

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर थंडेल का गाना बुज्जी थल्ली हुआ रिलीज

बैड बॉय कार्तिक से नागा शौर्य का पहला लुक सामने आया

एमपी के 17 धार्मिक स्थलों में शराब की बिक्री पर बैन

सीएम यादव का बड़ा ऐलान

इंदौर ,24 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मध्य प्रदेश में जल्द 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लग जाएगा। इसकी घोषणा गुरुवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की। सीएम ने राज्य के नरसिंहपुर जिले में एक समारोह के दौरान कहा, ‘शराब के सेवन के दुष्प्रभावों से हर कोई वाकिफ है।

हम नहीं चाहते कि हमारे युवा बिगड़ें, क्योंकि वे देश का भविष्य हैं। मध्य प्रदेश सरकार 17 धार्मिक स्थलों पर शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगी। उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश में जहां भी भगवान कृष्ण और भगवान राम ने अपने कदम रखे हैं, वहां शराब पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने पिछले साल कहा था कि राज्य सरकार मध्य प्रदेश में भगवान राम और भगवान कृष्ण से जुड़े स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करेगी।

हालांकि अधिकारियों ने फिलहाल प्रस्तावित 17 शराब-मुक्त स्थानों के नाम नहीं बताए, न ही प्रतिबंध लागू होने की तारीख बताई है। इस मामले पर मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार को मंदिर नगर महेश्वर में होगी।

सूत्रों ने टीओआई को बताया कि शराब प्रतिबंध उज्जैन, ओरछा, सलकनपुर, चित्रकूट, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मैहर, अमरकंटक और मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र में लागू किया जा सकता है।

जहां उज्जैन और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थल हैं। वहीं मैहर एक शक्तिपीठ है। ओरछा में राजा राम मंदिर है, जहां भगवान राम की पूजा राजा के रूप में की जाती है।

महेश्वर देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है और अमरकंटक वह स्थान है जहां से नर्मदा नदी का उद्गम होता है।

****************************

Read this also :-

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर थंडेल का गाना बुज्जी थल्ली हुआ रिलीज

बैड बॉय कार्तिक से नागा शौर्य का पहला लुक सामने आया

सुक्खू ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से किया संवाद

शिमला 24 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने धर्मशाला से वर्चुअल माध्यम से बिलासपुर जिला के भगेड़ स्थित अपराजिता बाल आश्रम के 17 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से संवाद किया।

यह बच्चे दो दिवसीय शैक्षिक और मनोरंजक भ्रमण पर गये हैं। इन बच्चों ने बीटिंग रिट्रीट समारोह देखने के बाद वाघा बॉर्डर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री से बातचीत की। दो दिवसीय भ्रमण के दौरान ये बच्चे अमृतसर, वाघा बॉर्डर, स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और साइंस सिटी कपूरथला भी जायेंगे।

सुक्खू ने अजय (08) से बातचीत की और उसके अनुभव जाने। अजय ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसे वाघा बॉर्डर में परेड और संग्रहालय देखने में बहुत आनंद आया।

एक अन्य बच्चे कृष कुमार ने बताया कि पहली बार परेड देखकर वह ऊर्जा से सराबोर हो गये और उन्हें बीएसएफ में सेवायें देने की प्रेरणा मिली। सागर ने बताया कि यह जिंदगी में पहला मौका था, जब वह इतनी दूर गये और अपने दोस्तों के साथ इस भ्रमण का भरपूर आनंद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सभी अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया है और उनकी देखभाल, शिक्षा और मनोरंजक गतिविधियों की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया कि उन्हें अगले साल नये स्थलों के भ्रमण पर भेजा जायेगा, ताकि वे सीख सकें और आगे बढ़ सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ उनके लिये परिवार की तरह हैं। लक्ष्य ठाकुर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि उनकी दूरदर्शिता से उन्हें बेहतरीन सुविधायें और देखभाल मिल रही हैं। जब मुख्यमंत्री ने अगले दिन की उनकी योजनाओं के बारे में पूछा, तो बच्चों ने बताया कि वे स्वर्ण मंदिर जायेंगे।

सुक्खू ने बच्चों के रहने की व्यवस्था के बारे में भी पूछा और उनसे फीडबैक जाना कि क्या व्यवस्थायें संतोषजनक थीं। उन्होंने बताया कि इस तरह के भ्रमण पर जाने वाले बच्चों को तीन सितारा होटलों में ठहराया जाये। उन्होंने बताया कि हाल ही में शिमला जिले के 22 बच्चे गोवा की 13 दिवसीय यात्रा कर लौटे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह अन्य जिलों के बच्चों को भी देश के विभिन्न हिस्सों में शैक्षणिक और मनोरंजक भ्रमण पर भेजा जायेगा, ताकि उनका सम्रग विकास सुनिश्चित हो सके। मुख्यमंत्री ने वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) अधिकारियों के आतिथ्य और बच्चों के लिये किये गये विशेष प्रबंधों के लिये उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ विधायक सुदर्शन बबलू और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

*******************************

Read this also :-

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर थंडेल का गाना बुज्जी थल्ली हुआ रिलीज

बैड बॉय कार्तिक से नागा शौर्य का पहला लुक सामने आया

पूर्व विधायक बलजीत यादव के 10 ठिकानों पर ED का छापा

3.72 करोड़ के घोटाले की जांच

जयपुर 24 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव के जयपुर सहित 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

यह कार्रवाई पीएमएलए (PMLA) कानून के तहत की जा रही है। यादव और उनकी कंपनियों पर सरकारी फंड के दुरुपयोग और 3.72 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप हैं।

सूत्रों के अनुसार, बलजीत यादव की फर्म पर सरकारी स्कूलों में विधायक कोष से वितरित किए गए सामान में खराब गुणवत्ता की आपूर्ति का आरोप है। बताया गया है कि इस मामले में एसीबी पहले ही एक केस दर्ज कर चुकी है।

यादव पर सरकारी राजस्व को हानि पहुंचाने और विधायक कोष का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

ED की टीमों ने जयपुर में 8 ठिकानों के साथ-साथ दौसा और अलवर के 1-1 स्थानों पर छापा मारा। इन ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सबूत जब्त किए गए हैं।

ED सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई सरकारी स्कूलों के अंदर क्रिकेट सामान की आपूर्ति में हुए घोटाले के मामले में की गई।

जांच एजेंसियों के अनुसार, बलजीत यादव और उनकी कंपनियों ने सरकारी स्कूलों में घटिया सामान वितरित कर 3.72 करोड़ रुपए का घोटाला किया। यह राशि विधायक कोष से आवंटित की गई थी।

ED की छापेमारी में जब्त दस्तावेजों और सबूतों की जांच की जा रही है। आरोप है कि यादव ने अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल करते हुए नियमों का उल्लंघन किया और सरकारी धन का दुरुपयोग किया।

*******************************

Read this also :-

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर थंडेल का गाना बुज्जी थल्ली हुआ रिलीज

बैड बॉय कार्तिक से नागा शौर्य का पहला लुक सामने आया

तेजस्वी को याद करना चाहिए लालू यादव का शासनकाल: गिरिराज सिंह

बेगूसराय 24 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हमले की घटना पर सियासत तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में जंगलराज का आरोप लगाया, तो केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू राज की याद दिला दी।

गिरिराज सिंह ने कहा, “तेजस्वी यादव को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बात करना अच्छा नहीं लगता। तेजस्वी यादव लालू यादव के लड़के हैं। उन्हें अपने पिता जी के शासनकाल को याद करना चाहिए।

उन दिनों नवविवाहित पति और पत्नी को दिन में निकलने में डर लगता था। सीएम नीतीश कुमार के राज में कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, उसे सजा देने का काम किया जाएगा। इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।”

वहीं गिरिराज सिंह ने वक्फ बोर्ड संशोधन अधिनियम को लेकर भी राय दी।

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड पर जो जेपीसी बनी है, वह अपनी रिपोर्ट देगी तो इस पर किसी को क्या ऐतराज है। इसको लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है। तमाम पक्षों ने अपनी बात रखी है। देश में सैकड़ों उदाहरण हैं कि कैसे वक्फ बोर्ड ने जमीन को हड़पने का काम किया है।

सरकारी जमीन को हड़पा गया और निर्दोष लोगों पर जुल्म किया गया। स्वाभाविक है वक्फ बोर्ड को लेकर जेपीसी जो रिपोर्ट देगी, संसद में उस पर बहस होगी फिर संसद निर्णय करेगी। आम लोगों की राय है कि वक्फ बोर्ड के अधिकार को सीमित किया जाए। ऐसे बोर्ड की ताकत को सीमित करना, जनता के हित और देश के हित में होगा।

गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा, “जब वो बोलते हैं तो मुस्लिमों से बाहर नहीं निकल पाते हैं। वह अपने को मुस्लिम तुष्टिकरण का प्रतीक मानते हैं।

वो जिन्ना के डीएनए को अपने साथ रखते हैं। मैं ओवैसी से कहूंगा कि आप जिन्ना का जिन्न बनकर अपना बयान मत दीजिए। एक भारतीय संवैधानिक व्यक्ति होकर बयान दें। आप बैरिस्टर जरूर हैं, लेकिन कानून की धज्जियां उड़ाते हैं, ऐसा न करें।”

******************************

Read this also :-

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर थंडेल का गाना बुज्जी थल्ली हुआ रिलीज

बैड बॉय कार्तिक से नागा शौर्य का पहला लुक सामने आया

महाराष्ट्र: भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण विस्फोट

 मौके पर रेस्क्यू टीम

भंडारा 24 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): महाराष्ट्र में भंडारा के जवाहर नगर में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में शुक्रवार को विस्फोट हो गया। हादसे में पांच कर्मचारियों के मरने की आशंका जताई जा रही है और कई लोगों को घायल होने की खबर है। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विस्फोट की सूचना पर तत्काल बचाव और चिकित्सा दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया है। जिला कलेक्टर संजय कोलटे ने बताया कि महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में सुबह करीब 10.30 बजे विस्फोट हुआ।

बचाव और चिकित्सा कर्मचारी विस्फोट स्थल पर जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं तथा दमकलकर्मी स्थिति पर काबू पाने में लगे हुए हैं।

जिला कलेक्टर ने आगे बताया कि विस्फोट के कारण छत ढह गई और कम से कम 12 लोग उसके नीचे दब गए। उनमें से दो को लोगों बचा लिया गया है और मलबा हटाने के लिए खुदाई करने वाली मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिकारियों के मुताबिक, “शुक्रवार सुबह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की दुर्घटना हुई। बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात हैं और बचाव कार्य जारी है।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनी गई। दूर से लिए गए वीडियो में फैक्ट्री से घना धुआं उठता हुआ देखा गया।

****************************

Read this also :-

नागा चैतन्य और साई पल्लवी स्टारर थंडेल का गाना बुज्जी थल्ली हुआ रिलीज

बैड बॉय कार्तिक से नागा शौर्य का पहला लुक सामने आया

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version