धनुष की फिल्म तेरे इश्क में का नया टीजर आउट

रिलीज डेट से उठा पर्दा, बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन संग इश्क फरमाएंगे एक्टर

29.01.2025 (एजेंसी)  –  साउथ सुपरस्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में की हर एक अपडेट का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में धनुष की फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल को लेकर सस्पेंस क्रीएट किया गया था. लेकिन अब नए टीजर में मिस्ट्री गर्ल का चेहरा सामने आ गया है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

तो आइए जानते हैं रांझणा के बाद धनुष इस अपकमिंग फिल्म में किस बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ इश्क फरमाने जा रहे हैं.धनुष की रांझणा को क्रिटीक्स और दर्शकों की खूब सराहना मिली थी और आज भी रांझणा के गाने, डायलॉग तक युवाओं की जुबान पर चढ़े रहते हैं. अब फिर से धनुष ऐसी ही धमाकेदार लव स्टोरी के साथ वापस आ रहे हैं.

जिसका नाम है- तेरे इश्क में. धनुष ने एक दिन पहले एक टीजर रिलीज किया था जिसमें वे हाथ में मशाल लिए कहते हैं, पिछली बार तो कुंदन था मान गया, पर इस बार शंकर को कैसे रोकोगे. जिसके बाद एक वॉइस ओवर आता है जिसमें एक मिस्ट्री गर्ल की आवाज होती है. जो कहती है- शंकर, इश्क में बस लड़के ही मरते हैं क्या, कुछ लड़कियां भी कलेजा रखती हैं जान देने का.यह वॉइस ओवर सस्पेंस क्रीएट कर देता है कि आखिर यह मिस्ट्री गर्ल है कौन. तो आज धनुष ने इसका जवाब दे दिया है एक नया टीजर रिलीज करके.

इस टीजर में नजर आती हैं कृति सेनन. जी हां रांझणा में सोनम कपूर संग रांझणा में सबका दिल जीतने के बाद अब धनुष कृति सेनन संग मोहब्बत की नई इबारत लिखने के लिए तैयार हैं. दोनों ही टीजर धांसू हैं और एक मजबूत लव स्टोरी होने का दावा करते हैं. बता दें टीजर के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है. धनुष और कृति की तेरे इश्क में 28.11.2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.रांझणा 2013 में रिलीज हुई थी.

जिसमें धनुष, सोनम कपूर और अभय देओल ने अहम भूमिकाएं निभाई थी. फिल्म की कहानी में धनुष यानि कुंदन को सोनम कपूर से प्यार हो जाता है लेकिन बड़े होने के बाद सोनम को अभय देओल से प्यार हो जाता है और वह कुंदन के प्यार को गंभीरता से नहीं लेती. फिर भी कुंदन उससे एक तरफा प्यार करता है और जो वह चाहती है वही करता है यहां तक कि पॉलिटिक्स के चलते वह अपनी जान की बाजी भी लगा देता है. एकतरफा प्यार की यह इमोशनल लव स्टोरी लोगों को खूब पसंद आई.

************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से आय बना रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। इस राशि के सरकारी सेवारत लोगों को खास कार्यभार संभालना पड़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- ८

वृष राशि:

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज काम के लिए समय निकालना मुश्किल होगा, लेकिन दोपहर बाद समय मिल जाएगा। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की आज फायदेमंद डील हो सकती हैं। आज कार्यस्थल पर पेपर वर्क करते समय सावधानी रखने की जरूरत होगी। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के सहयोग से घर में सुखद व्यवस्था रहेगी और आपको भी सहायता मिलेगी। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं काम करने में आसानी होगी। किसी सभा में आपकी उपस्थिति लोगों को सरप्राइज करेगी।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- १

मिथुन राशि:

आज आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आज आपको गतिविधियों को गोपनीय रखना होगा साथ ही आसपास की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आज दूसरों से मदद की उम्मीद ना रख कर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। ध्यान रखें कि आपकी जिद्द से आपका काम खराब हो सकता है। परिवारजनों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। अचानक शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- ९

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए पॉजि़टिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आज किसी उलझन से आपको छुटकारा मिलेगा, दोस्त आपको बेहतर सलाह देंगे। आज नई योजना पर काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आज आप चुनौतियों को स्वीकार करेंगे और क्रिएटिव रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियो की मेहनत रंग लाएगी। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- २

सिंह राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। आज आपको अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आज किसी भी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित जानकारी अवश्य ले। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- ७

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आज आप पर अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी जिन्हें आप काफी हद तक पूरा भी कर लेंगे। नए लोगों से जुडऩे से आपको कई बेहतरीन जानकारियां भी मिलेंगी। आज आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आप अपने अंदर शांति महसूस करेंगे। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- १

तुला राशि:

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज कारोबारी गतिविधियों को व्यवस्थित करने में अभी और कोशिश करनी होंगी। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपका उचित तालमेल बना रहेगा। इस राशि के लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर तय समय पर पूरा करने की जरूरत है। लवमेट आज घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- ३

वृश्चिक राशि:

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेगी। आज परिवार के लिए भी कुछ समय निकालना आपसी रिश्ते को मधुर बनाएगा। और परिवार में खुशहाली भरा वातावरण रहेगा। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- ५

धनु राशि:

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। लेखन आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लें। आज व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज कुछ विरोधी लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने के लिए अफवाहें फैला सकते हैं। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। नियमित मेडिटेशन की रूटीन फॉलो करें।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- २

मकर राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से रिश्ते बेहतर रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। जीवनसाथी और परिवारजनों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- ३

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज कार्यस्थल पर शांति भरा माहौल रहेगा। आज कुछ समय परिवार के साथ बिताने पर कुछ बाते पता चल सकती हैं। आज किसी भी वजह से लापरवाही नहीं करेंगे, खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आएगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- ६

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कामों में भी समय बीत सकता है। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- २

**********************

 

श्रीलंकाई नौसेना की भारतीय मछुआरों पर की फायरिंग

13 को किया गिरफ्तार, भारत ने जताई नाराजगी

चेन्नई 28 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – भारत और श्रीलंका के बीच एक बार फिर से तनाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। मंगलवार को डेल्फ़्ट द्वीप के पास 13 भारतीय मछुआरों को पकड़ने के दौरान श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गोलीबारी की घटना सामने आई।

इस घटना के दौरान मछली पकड़ने वाले मछुआरे नाव पर सवार थे। श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। उसने आरोप लगाया है कि वे श्रीलंका के समुद्री जल क्षेत्र में अवैध रूप से घुस गए थे।

श्रीलंकाई नौसेना की गोलीबारी में 5 मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें श्रीलंका के जाफना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के कोडियाकराई के पास स्थित कराईकल के 20 से अधिक मछुआरे एक मोटरबोट में मछली पकड़ रहे थे। उन्हें श्रीलंकाई नौसेना की दो गश्ती नौकाओं ने घेर लिया। इस दौरान मछुवारे भाग गए, लेकिन एक मोटरबोट श्रीलंकाई नौसेना के हाथ लगा।

कराईकल के क्लिंजल मेडु गांव के आनंदवेल की नाव में 13 मछुआरे सवार थे, जिनके नाम मणिकावेल, दिनेश, कार्तिकेयन, सेंथामिज, मैविलिनथन, वेत्रिवेल, नवाथ, राजेंद्रन, रामकी, शशिकुमार, नंदकुमार, बाबू और कुमारन हैं। इसके अलावा नवाथ, राजेंद्रन, रामकी, शशिकुमार, नंदकुमार, बाबू और कुमारन, जो नगाई और मयिलादुथुराई से हैं।

श्रीलंकाई नौसेना को दावा था कि मछुआरे मुलातिवु जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे जो श्रीलंका की समुद्री सीमा में है। जब मछुआरे घबराकर भागने लगे, तो उन पर गोली चलाई गई। श्रीलंकाई नौसेना ने बंदूक की नोंक पर नाव में सवार सभी 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि गोलीबारी में दो मछुआरे गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्टों के अनुसार, घायल मछुआरों को जाफना टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। मछुआरों की मोटर बोट भी जब्त कर ली गई है और अन्य मछुआरों को श्रीलंकाई तटरक्षक शिविर में ले जाया गया। मछुआरों को मंगलवार को त्रिंकोमाली अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है।

इस बीच, मछुआरों पर गोली चलाने और उन्हें नाव सहित गिरफ्तार करने की घटना ने क्लिंजल मेडु गांव में खलबली मचा दी है। महिलाओं ने इकट्ठा होकर मछुआरों पर गोली चलाने की निंदा की और आंसू बहाते हुए केंद्र और राज्य सरकारों से मछुआरों और उनकी नाव को रिहा करने का अनुरोध किया। महिलाओं ने कहा कि मछुआरे मछली पकड़ने गए थे, उन्हें आतंकवादियों की तरह क्यों गोली मारी गई? मछुआरे चिल्ला रहे थे।

***********************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को मिली चुनाव प्रचार की इजाजत

SC ने दी ‘कस्टडी पैरोल

नई दिल्ली 28 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिल्ली विधानसभा चुनाव से संबंधित एक महत्वपूर्ण निर्णय सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को कस्टडी परोल प्रदान करते हुए चुनाव प्रचार करने की अनुमति दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने ताहिर हुसैन को 29 जनवरी से 3 फरवरी 2025 तक कस्टडी परोल जारी किया है। इस अवधि के दौरान, उन्हें पुलिस कस्टडी में रहते हुए चुनाव प्रचार करने की अनुमति होगी। हालांकि, उन्हें अपने घर नहीं जाने दिया जाएगा।

कोर्ट के आदेशानुसार, ताहिर हुसैन को चुनाव प्रचार के लिए कई कड़ी शर्तों का पालन करना होगा। ताहिर हुसैन को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक प्रचार के लिए जेल से बाहर रहने की अनुमति होगी।

उन्हें दो लाख सात हजार रुपये, लगभग प्रतिदिन के हिसाब से दो दिनों की अग्रिम राशि, जमा करनी होगी। ताहिर हुसैन अपने घर नहीं जा सकेंगे और केस से जुड़े किसी भी मामले पर बयान नहीं देंगे। हालांकि, उन्हें अपनी पार्टी के कार्यालय जाने की अनुमति दी गई है।

सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय दिल्ली विधानसभा चुनाव के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। ताहिर हुसैन की चुनाव प्रचार की गतिविधियाँ आगामी चुनावी रणनीतियों पर प्रभाव डाल सकती हैं।

************************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

 

16 वर्ष से कम आयु के बच्चों पर सख्त हुई तेलंगाना हाईकोर्ट

इन शो टाइम पर लगाया प्रतिबंध

तेलंगाना ,28 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। तेलंगाना हाई कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के थिएटरों, मल्टीप्लेक्सों में सुबह 11 बजे से पहले और रात 11 बजे के बाद प्रवेश करने और फिल्म देखने पर रोक लगा दी है।

यह फैसला न्यायालय द्वारा फिल्म टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी और विशेष शो के लिए परमिट से संबंधित याचिका पर सुनवाई के बाद आया है। न्यायमूर्ति विजयसेन रेड्डी ने टिप्पणी की कि बच्चों को सुबह जल्दी या देर रात फिल्म देखने देने से उनके शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है।

कोर्ट ने क्या कहा?

कोर्ट ने हाल ही में फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ को याद किया, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

न्यायमूर्ति विजयसेन रेड्डी ने कहा कि सिनेमेटोग्राफी नियमों के अनुसार बच्चों को सुबह 8.40 बजे से पहले और रात 1.30 बजे के बाद फिल्म देखने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। बच्चों को सुबह जल्दी और देर रात में फिल्म देखने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

राज्य सरकार को दिया निर्देश

हाई कोर्ट ने सिफारिश की है कि राज्य सरकार सभी पक्षों को निर्देश दे कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का सुबह 11 बजे से पहले और रात 11 बजे के बाद थिएटर और मल्टीप्लेक्स में प्रवेश नियंत्रित किया जाए।

गृह विभाग के प्रधान सचिव को बच्चों के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए सभी हितधारकों से चर्चा करने के बाद उचित निर्णय लेने की सलाह दी गई।

शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर

न्यायमूर्ति रेड्डी ने बच्चों पर देर रात तक स्क्रीन के अत्यधिक उपयोग के प्रभाव के बारे में भी चिंता व्यक्त की। अदालत ने याचिकाकर्ता के वकील की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।

कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि बच्चों को देर रात, खासकर आधी रात के बाद या सुबह-सुबह फिल्म देखने के लिए बाहर जाने की इजाजत देने से उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

फिल्म टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी और विशेष शो की मंजूरी से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान जस्टिस बी विजयसेन रेड्डी की बेंच ने ये टिप्पणियां कीं।

याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि विषम समय पर फिल्म देखने से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

न्यायालय ने अपना फैसला सुनाने से पहले इन चिंताओं पर विचार किया। मामले की अगली सुनवाई 22 फरवरी तक स्थगित कर दी गई है।

******************************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

अमित शाह ने श्रृंगेरी, पुरी और द्वारका पीठ के शंकराचार्यों का लिया आशीर्वाद

महाकुंभ नगर ,28 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । महाकुंभ में संगम में पवित्र स्नान करने देश के गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे। सपरिवार संगम में स्नान करने और अक्षय वट का दर्शन कर गृह मंत्री शंकराचार्यों से आशीर्वाद लेने पहुंचे।

गृह मंत्री ने श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती, पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती और द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती से मिलकर, उनका आशीर्वाद लिया और कुशलक्षेम पूछा।

इस दौरान उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

गृह मंत्री अमित शाह ने संगम स्नान, गंगा पूजन और अक्षयवट दर्शन कर पूज्य संतों के साथ सात्विक भोजन ग्रहण किया। गृह मंत्री ने सपरिवार साधु-संतों के साथ भोजन किया और सभी साधु-संतों से आशीर्वचन प्राप्त कर पूज्य शंकराचार्यों से मिलने उनके शिविर मेला क्षेत्र के सेक्टर-18 में शंकराचार्य मार्ग पर पहुंचे।

सनातन धर्म के मार्गदर्शक और सर्वोच्च धर्मगुरु शंकराचार्यों के शिविरों में जाकर गृह मंत्री अमित शाह ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया।

गृह मंत्री ने शंकराचार्यों से महाकुंभ में की गई व्यवस्थाओं के बारे में भी पूछा। साथ ही उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं के बारे में शंकराचार्य से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।

शंकराचार्य विधुशेखर भारती ने गृह मंत्री को श्रीफल-शॉल देकर सम्मानित किया और आशीर्वचन से अभिसिंचित किया। गोवर्धन पीठ पुरी के शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती और द्वारिका पीठ के सदानंद सरस्वती जी ने गृह मंत्री को आशीर्वाद देकर सनातन के उत्कर्ष और एकता की दिशा में नीतियों का निर्माण करने का सुझाव दिया। इसके बाद गृह मंत्री निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद के भी शिविर में भी गए।

******************************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनती जा रही है : केशव प्रसाद मौर्य

अयोध्या ,28 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी चन्द्रभान पासवान के समर्थन में आयोजित जनसभा में समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है।

उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जोरदार हमला बोलते हुए सपा के पीडीए को फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि सपा के पीडीए का मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है।

समाजवादी पार्टी के पीडीए में गरीब, नौजवान, युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और समाज के किसी भी तबके की भलाई नहीं है। सपा के पीडीए ने अपराधियों, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों और दंगाइयों को बढ़ावा दिया है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनती जा रही है। सपा के परिवारवाद का ही परिणाम है कि एक बार फिर उनका एजेंडा है कि सांसद भी घर का और विधायक भी घर का ही बेटा बन जाए। लेकिन, जनता ऐसा होने नहीं देगी।

मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान भारी बहुमत से विजयी होंगे और समाजवादी पार्टी की जमानत जब्त होगी।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने झूठ बोलकर, फरेब करके और लोगों को गुमराह करके जिस गुब्बारे में हवा भरी थी, उस गुब्बारे की हवा निकल गई है। पिछले दिनों हुए विधानसभा के उपचुनाव में सात सीटों पर भाजपा गठबंधन को विजय मिली थी।

चुनावों में हार-जीत तो होती रहती है, लेकिन लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद जिस तरीके से अयोध्याधाम और अयोध्या के लोगों का उपहास उड़ाया गया, उसका लोकतांत्रिक तरीके से बदला लेने का वक्त आ गया है। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जमानत जब्त कराकर लोकसभा चुनाव की हार का बदला लेना है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी-योगी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में जब से डबल इंजन वाली सरकार काम कर रही है तब से 2017 के बाद का अयोध्याधाम और मिल्कीपुर क्षेत्र में विकास के जो अनगिनत कार्य हुए हैं, वह सबके सामने है। प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है।

भारतीय संस्कृति का एक ऐसा स्वरूप देखने को मिल रहा है, जिसमें आनंद आता है, वहां हिंदू संत भी हैं, सिख संत भी हैं और बौद्ध संत भी हैं, जो वहां आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। यह सपा प्रमुख अखिलेश यादव से देखा नहीं जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रामभक्तों के खून से अयोध्या को लाल करने का रहा है। सपा की सरकार होती तो सैफई महोत्सव में डांस तो होता है, लेकिन महाकुंभ, अयोध्या और काशी जैसा धाम नहीं होता।

आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं, जिससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

******************************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

अपहरण के मामले में 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया

रांची, 28.01.2025 (FJ) जालसाजी कर फिरौती मांगने के उद्देश्य से रांची के रहने वाले आशीष कुमार राजगढ़िया एवं उनके भांजे अंकित कुमार का अपहरण कर रामगढ़ के दिगवार गांव में रखा गया था।

रामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस अपहरण के मामले में 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत युवकों को भी सकुशल बरामद कर लिया है।

वहीं अपराधियों के पास से 9 लाख 46 हजार रुपए, एक चार पहिया वाहन, 10 मोबाइल फोन, नोट गिनने की दो मशीनें और अन्य सामान बरामद किया गया है।

***************************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

महाकुंभ जा रही ट्रेन में भारी भीड़,गुस्साए यात्रियों ने पत्थर मारकर तोड़े शीशे

स्टेशन पर गेट नहीं खुलने से थे नाराज

छतरपुर 28 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : प्रयागराज महाकुंभ के लिए जाने वाली ट्रेनों में इस समय काफी ज्यादा भीड़ देखी जा रही है। वहीं महाकुंभ जाने के लिए रेलवे स्टेशनों पर भी लोगों की भीड़ है। इस बीच छतरपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों ने हंगामा किया है।

महाकुंभ के लिए जाने वाले यात्रियों ने ट्रेन पर पथराव किया और ट्रेन के शीशे तोड़ने की कोशिश की है। अंबेडकर नगर से चलने वाली ट्रेन के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद होने से प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों में नाराजगी देखी गई, जिसके बाद उन्होंने पथराव किया।

 इस दौरान छतरपुर स्टेशन पर करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। इसके बाद GRP स्टाफ ने ट्रेन के गेट खुलवाए। बताया जा रहा है कि भारी भीड़ के कारण पहले से अंदर बैठे सवारियों ने ट्रेन के दरवाजे बंद कर दिए थे। पूरा मामला छतरपुर रेलवे स्टेशन पर देर रात करीब 2 बजे का है।

ये ट्रेन महू से चलकर प्रयागराज होते हुए अम्बेडकर नगर तक जाती है। स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण एसी कोच के यात्रियों ने अपने कोच के गेट अंदर से लॉक कर लिए थे। इससे आक्रोशित भीड़ ने गेट खुलवाने के लिए दरवाजों के कांच तोड़ दिए।

वहीं भारी हंगामे को देखते हुए जीआरपी ने अंदर बैठे यात्रियों को काफी देर तक समझाया। इसके बाद किसी तरह से ट्रेन के दरवाजे खुलवाए। इस दौरान कुंभ जाने वालों में बहुत से यात्रियों के पास टिकट भी नहीं था।

बता दें कि महाकुंभ में इस समय देशभर से श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। यहां महाकुंभ में डुबकी लगाने वालों का आंकड़ा 15 करोड़ के पार हो गया है।

**********************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा,चीन से बातचीत में लगी मुहर

चीन के साथ बातचीत में लगी मुहर, ले सकेंगे डायरेक्ट फ्लाइट

नई दिल्ली 28 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – भारत और चीन कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने पर राजी हो गए हैं। भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से यह जानकारी साझा की गई है। भारत और चीन में बढ़ते तनाव को देखते हुए कैलाश मानसरोवर यात्रा रोक दी गई थी।

साल 2020 के बाद से ही यात्रा के दोनों आधिकारिक रूट भारतीयों के लिए बंद हैं। हिंदुओं की मान्यता है कि कैलाश मानसरोवर भगवान शिव का निवास स्थान है। इसलिए हर बड़े संख्या में लोग कैलाश मानसरोवर की यात्रा करते हैं। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी बीजिंग दौरे पर हैं। जहां, उन्होंने विदेश सचिव और उप विदेश मंत्री की बैठक में शामिल हुए।

दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में अक्टूबर में कज़ान में अपनी बैठक में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच सहमति के अनुसार, दोनों पक्षों ने भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति की व्यापक समीक्षा की और संबंधों को स्थिर करने और पुनर्निर्माण के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।

इस बैठक में ही दोनों पक्षों ने 2025 की गर्मियों में कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया। इसके अलावा दोनों देश सीमा पार नदियों से संबंधित हाइड्रोलॉजिकल डेटा और अन्य सहयोग के प्रावधान को फिर से शुरू करने पर चर्चा करने के लिए भारत-चीन विशेषज्ञ स्तर की बैठक करने पर भी सहमत हुए हैं।

इस बैठक चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध के बारे में भारत की चिंताओं से अवगत कराया गया। मिसरी ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी समेत कई महत्वपूर्ण नेताओं से मुलाकात की भी। इस साल भारत-चीन राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर संबंधों को तेजी से मजबूत करने पर सहमति बनी है।

दोनों देशों के बीच इस अहम बैठक में बातचीत और आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने और सुविधाजनक बनाने के लिए उचित उपाय करने पर सहमत हुए। इसके अलावा दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाएं फिर से शुरू करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हुए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और चीन ने संबंधों को स्थिर करने और फिर से मजबूती देने के लिए कुछ जन-केंद्रित कदम उठाने पर सहमति व्यक्त की।

*****************************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

100 जन्मों के बाद भी स्वर्ग नहीं जा पाएंगे….

महाकुंभ पर बयान देकर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली 28 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महाकुंभ को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि जिसपर सियासी हंगामा मच गया है। उनके निशाने पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह थे, लेकिन भाजपा ने इसे आस्था पर हमला करार देते हुए कांग्रेस को सनातन विरोधी बता दिया।

मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रयागराज के संगम में पवित्र स्नान करने के बाद भी अमित शाह 100 जन्मों के बाद भी स्वर्ग नहीं जा पाएंगे। इस टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी ने कांग्रेस को “हिंदू विरोधी” करार दिया और पूछा कि क्या कांग्रेस अन्य धार्मिक भावनाओं का भी उसी तरह अपमान कर सकती है जैसे वह वर्षों से सनातन धर्म का अपमान करती आ रही है।

अमित शाह सोमवार को चल रहे महाकुंभ मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने प्रयागराज पहुंचे। कई हिंदू संतों और साधुओं के साथ उन्होंने इस अवसर पर भगवान की पूजा-अर्चना की. मध्य प्रदेश के महू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा,“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर इतने पाप किए हैं कि वे 100 जन्मों में भी स्वर्ग नहीं जा पाएंगे।”

खड़गे ने संगम में पवित्र स्नान करने वाले बीजेपी नेताओं की आलोचना को और तेज करते हुए कहा, “बीजेपी नेता एक दौड़ में हैं, पवित्र स्नान को एक प्रतिस्पर्धा के रूप में ले रहे हैं।” उन्होंने सभा से पूछा, “अरे भाई, गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या?

गंगा में डुबकी लगाने से खाना मिलता है क्या?” लेकिन जल्द ही खरगे को अपने बयान का अहसास हुआ और उन्होंने रैली में उपस्थित लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी।

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस प्रमुख के शाह और अन्य बीजेपी नेताओं पर टिप्पणी का तुरंत जवाब दिया और कांग्रेस को “हिंदू विरोधी” करार दिया। पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “सनातन के खिलाफ ऐसा बयान बहुत ही शर्मनाक है।

कांग्रेस हिंदुओं और सनातन की भावनाओं का मजाक उड़ा रही है। खड़गे की टिप्पणी के लिए पूरी कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

********************************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

महाकुंभ में अमित शाह ने अपने पोते को संतों से दिलवाया आशीर्वाद

प्रयागराज 28 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संगम स्नान किया। इस पावन अवसर पर उनके साथ पूरा परिवार भी मौजूद रहा। स्नान के दौरान, अमित शाह ने अपने पोते को संतों से आशीर्वाद दिलाते हुए देखा गया।

यह महाकुंभ में अमित शाह का दूसरा अवसर था जब वे अपने पोते के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिए। इस अवसर पर उपस्थित धार्मिक नेताओं और श्रद्धालुओं ने अमित शाह के परिवार के साथ इस पवित्र अनुष्ठान में भाग लेने पर उनकी सराहना की।

अमित शाह ने पहले भी कहा था कि उन्होंने अब तक नौ बार कुंभ में डुबकी लगाई है, और इस बार यह उनकी 10वीं डुबकी थी। इस दौरान उनके साथ सीएम योगी, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संगम में स्नान किया।

इसके पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सेल्फी पॉइंट अरैल घाट पहुंचे। वह कुछ ही देर संतों के साथ बैठे फिर पवित्र स्नान किया। अमित शाह के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केपी मौर्य और ब्रजेश पाठक और अन्य लोग मौजूद थे।

अमित शाह के बेटे जय शाह परिवार के साथ पहुंचे हैं। सभी संगम में डुबकी लगाएंगे। अमित शाह संतों के साथ भोजन करेंगे।

ज्ञात हो कि दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ में भाग लेने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, 26 जनवरी 2025 तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं।

यह आंकड़ा लगातार तेजी से बढ़ता जा रहा है।

एकता के महाकुंभ के साथ ही महाकुंभ ने दिया वसुधैव कुटुंबकम का संदेश। कई देशों, हर राज्य और हर जाति के लोगों ने एक साथ संगम में डुबकी लगाई है। महाकुंभ 2025 भीड़ नियंत्रण प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण बना है।

सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महाकुंभ में एआई, सीसीटीवी, और खोया-पाया केंद्रों का इस्तेमाल किया गया है। महाकुंभ में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी की जा रही है।

*************************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

अपनी बेटी राशा संग द्वारका पहुंचीं रवीना टंडन

नागेश्वर महादेव-रुक्मिणी देवी के किए दर्शन

मुंबई 28 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी बेटी राशा थडानी के साथ द्वारका पहुंचीं, जहां उन्होंने रुक्मिणी मंदिर में दर्शन किए। इससे पहले अभिनेत्री नागेश्वर महादेव मंदिर के साथ ही द्वारका जगत मंदिर पहुंची और ठाकुरजी के दर्शन किए।

कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच रवीना टंडन द्वारकाधीश मंदिर परिसर पहुंचीं, जहां, उन्होंने पादुका पूजन की। द्वारकाधीश मंदिर में मुख्य पुजारी ने अभिनेत्री का स्वागत किया और उन्हें आशीर्वाद दिया। अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी राशा भी नजर आईं।

रवीना अक्सर मंदिर जाती हैं। हाल ही में वह शिरडी में साईं बाबा मंदिर दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान अभिनेत्री ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात भी की थी। उन्होंने बताया था कि वह साईं बाबा को मानती हैं और बचपन से मंदिर दर्शन के लिए आती रही हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि उन्हें साईं बाबा में अपने दिवंगत पिता की झलक दिखती है।

साईं मंदिर से पहले अभिनेत्री बेटी राशा के साथ आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम स्थित मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग पहुंची थी, जहां उन्होंने महादेव का आशीर्वाद लिया था। रवीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर प्रशंसकों को जानकारी दी थी।

अभिनेत्री रवीना टंडन ने तस्वीरों और वीडियो को साझा कर बताया था कि यह उनका 11वां ज्योतिर्लिंग और राशा का 10वां ज्योतिर्लिंग दर्शन है। तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी पुलिस अधिकारियों के साथ पोज देती नजर आई थी।

पोस्ट के साथ एक नोट शेयर करते हुए रवीना ने बताया था कि यह उनका 11वां ज्योतिर्लिंग और राशा का 10वां है। रवीना ने यह यात्रा अपने दिवंगत पिता की जयंती और महाशिवरात्रि पर 17 फरवरी 2023 से शुरू की थी। उन्होंने काशी में पवित्र गंगा में पिता की अस्थियों को विसर्जित कर उन्हें विदाई दी और 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पूरे कर रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि वह फरवरी में महाशिवरात्रि पर काशी जाएंगी।

इससे पहले, अभिनेत्री ने भारतीय सिनेमा के दिग्गज राज कपूर के शताब्दी समारोह में भाग नहीं लिया था, क्योंकि उन्होंने मीरा राजपूत कपूर के साथ मुंबई में ब्रायन एडम्स के संगीत कार्यक्रम में भाग लिया था। रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर कॉन्सर्ट से कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे।

***************************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

तिरंगे को सलामी देते दिखे अभिनेता

28.01.2025 (एजेंसी) – नेचुरल स्टार नानी अभिनीत और डॉ. सैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर हिट: द थर्ड केस ने गणतंत्र दिवस विशेष पोस्टर जारी किया है। नानी के यूनिनस प्रोडक्शंस के साथ साझेदारी में वॉल पोस्टर सिनेमा के बैनर तले प्रशांति टिपिरनेनी द्वारा निर्मित, फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ रही है।

पोस्टर में नानी हाथ में बंदूक लिए खड़े हैं और भारतीय ध्वज को सलामी दे रहे हैं और उनके दोनों ओर सेना के जवान हैं, जो फिल्म में मनोरंजक एक्शन और देशभक्ति के विषयों का संकेत देते हैं। पोस्टर गणतंत्र दिवस की भावना के लिए एक उपयुक्त श्रद्धांजलि के रूप में कार्य करता है और प्रशंसक नानी को इस तीव्र अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

फिल्म में नानी के साथ मुख्य भूमिका में श्रीनिधि शेट्टी भी हैंप्रोडक्शन डिज़ाइन श्री नागेंद्र तंगला द्वारा संभाला गया है, जबकि साउंड मिक्स सुरेन जी द्वारा किया गया है। हिट: द थर्ड केस 1 मई को रिलीज़ के लिए तैयार हो रही है, और प्रशंसक नानी को एक्शन में देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

अपनी मनोरंजक कहानी, तीव्र एक्शन दृश्यों और देशभक्ति विषयों के साथ, हिट: द थर्ड केस के एक बड़ी हिट होने की उम्मीद है।जैसे-जैसे हिट: द थर्ड केस की रिलीज़ की तारीख नज़दीक आ रही है, प्रशंसक फि़ल्म में और अपडेट और झलकियाँ देखने की उम्मीद कर सकते हैं।

अपने प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू के साथ, हिट: द थर्ड केस एक रोमांचक सिनेमाई अनुभव देने के लिए तैयार है जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगा।

*****************************

 

पूर्वी भारत देश का विकास इंजन,ओडिशा महत्वपूर्ण :पीएम मोदी

भुवनेश्वर 28 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्कर्ष ओडिशा कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों को भारत की उपलब्धियों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा, “मुझे बताया गया है कि यह ओडिशा के इतिहास में सबसे बड़ा निवेशक शिखर सम्मेलन है – 5 से 6 गुना अधिक निवेशक इसमें भाग ले रहे हैं। मैं इसके लिए ओडिशा सरकार को बधाई देता हूं। मेरा मानना है कि पूर्वी भारत देश का विकास इंजन है और ओडिशा इसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जब भारत का वैश्विक विकास में बहुत बड़ा योगदान था, तो भारत के पूर्वी हिस्से दक्षिण पूर्व एशिया के साथ व्यापार का मुख्य केंद्र हुआ करते थे।”

पीएम मोदी ने कहा, “2025 की शुरुआत में जनवरी में ओडिशा की यह मेरी दूसरी यात्रा है। कुछ दिन पहले, मैं प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम का हिस्सा था, और आज मैं यहां उत्कर्ष ओडिशा कॉन्क्लेव में हूं। मैं ओडिशा के लोगों को बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के दौरे पर थे, तो उन्होंने कहा कि ओडिशा उनके डीएनए में है। ओडिशा के पास एक विरासत है, जो इसे दक्षिण पूर्व एशिया से जोड़ती है। इस सदी में ओडिशा फिर से उस विरासत को पुनर्जीवित करने के लिए काम कर रहा है।”

उन्होंने कहा, “ओडिशा में हमारी सरकार लगातार नई-नई संभावनाओं को विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। यहां हमारी हजारों करोड़ों रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ओडिशा को उद्योगों का हब बनाने की कोशिश कर रही है। ओडिशा ब्लू इकोनॉमी के नाम पर भी देश के शीर्ष राज्यों में शामिल होने जा रहा है। हम भारत में एक ऐसी सप्लाई चेन बनाएंगे जिससे विश्व में होने वाले उतार-चढ़ाव का असर न पड़े।”

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में कोई भी इंडस्ट्री अत्यधिक तकनीक के बिना आगे नहीं बढ़ सकती है। हमारी सरकार अर्थव्यवस्था की गति को आगे बढ़ाने में लगी हुई है। हम लगातार एक ऐसी दिशा में काम कर रहे हैं, जिससे हमारे उद्योगों को फायदा पहुंचे। हमें पूरा विश्वास है कि ओडिशा समृद्ध होगा। इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं। यहां हजारों वर्षों से हमारी संस्कृति पाई जाती है। यह राज्य विकास और विरासत का अद्भुत मॉडल है। इस भाव के साथ ही हम लोगों ने जी-20 में कई तथ्यों को प्रस्तुत करने का प्रयास किया। उत्कर्ष ओडिशा में हमें पर्यटन उद्योग से जुड़े तथ्यों को प्रस्तुत करना है। हमें इको-टूरिज्म को विस्तृत करना है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “आज के समय में अनुसंधान और नवाचार की आवश्यकता है। सरकार अनुसंधान के लिए एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए काम कर रही है और इसके लिए एक विशेष फंड भी तैयार किया गया है। उद्योगों को आगे आना चाहिए और सरकार के साथ काम करना चाहिए, यह सभी की अपेक्षा है।”

उन्होंने कहा, “आज की तारीख में बड़े-बड़े निवेशक और कलाकार भारत की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। आप सभी दुनिया भर में यात्रा करते हैं और दुनिया भर के लोगों से मिलते हैं। आज, भारत को समझने की जिज्ञासा बढ़ रही है, जिसे आप हर जगह अनुभव करते हैं। भारत को समझने के लिए ओडिशा एक आदर्श स्थान है। इसमें हजारों साल की विरासत और इतिहास है। आध्यात्मिकता, घने जंगल, पहाड़ और महासागर, सब कुछ एक ही स्थान पर अनुभव किया जा सकता है।”

******************************

Read this also :-

रवि तेजा फैंस को मिला बड़ा तोहफा, फिल्म मास जतारा का टीजर जारी

नानी की हिट 3 का नया पोस्टर हुआ रिलीज

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन एक सुनहरा पल लेकर आएगा। आपके व्यापार में इजाफा होगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। किसी मित्र से सहयोग मिलने से बेकरी का बिजनेस करने वालों की बिक्री में बढ़ोतरी होगी, जिससे अधिक लाभ मिलेगा। आज आप शुभ काम की शुरुआत करेंगे। छात्रों को अच्छे रिजल्ट के लिए अपनी मेहनत को जारी रखने की जरूरत है। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने जाएंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृष राशि :

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों की अपेक्षा अपनी व्यक्तिगत कार्य पर अधिक ध्यान दें क्योंकि आज लिया गया निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। अनुभवी व्यक्ति आज आपके बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। आज आपके सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

कर्क राशि :

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप नये वाहन की खरीदारी करेंगे। किसी नयी जगह पर आज घूमने जाएंगे जिससे नये जीवन का एक नया पाठ सीखेंगे। किसी जरूरतमंद की आज आप मदद करेंगे, जिससे आपको आशीर्वाद मिलेगा। घरवालों के साथ पार्टी का विचार बनायेंगे, जिससे ख़ुशी बढ़ेगी। किसी नए काम का नया अनुभव मिलेगा। किसी बड़े काम की शुरुआत आपके हाथों से होगी। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- मैरुन

शुभ अंक- 5

सिंह राशि :

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है। आज छात्रों को अपने करियर से संबंधित खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। रिश्तों की गरिमा बनाकर रखने से परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आज आर्थिक मामलों में चल रही समस्याएं किसी दोस्त की मदद से हल हो जाएगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 2

कन्या राशि :

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। आज उपहारों का आदान- प्रदान करना रिश्ते में मधुरता लाएगा। मानसिक सुकून और शांति की चाह में एकांत स्थल पर कुछ समय अवश्य बिताएं। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका कॉन्फिडेंस काम को पूरा करने में मदद करेगा। आज नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

तुला राशि :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आज आप भविष्य को लेकर किसी अनुभवी से विचार विमर्श करेंगे। आज ऑफिस में ज्यादा कार्यभार रहेगा। आज सरकारी सेवारत लोगों को ऑफिस संबंधी किसी बदलाव की सूचना मिल सकती हैं। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आज आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार की गति अच्छी बनी रहेगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ा अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज काम में सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

धनु राशि :

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी काम के प्रति लगन और निष्ठा बढ़ेगी जिससे आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक जीवन में सुख शांति बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। रुकी हुई योजनाएं फिर से चालू हो जायेंगी। कंपनी में अच्छा काम करने से बॉस द्वारा अच्छी रेटिंग मिल सकती है। आज व्यापार में आपको ज्यादा लाभ मिलेगा। आप बुरी संगति से निकलने में सफल होंगे और अच्छी संगति वालों का साथ अपनाएंगे। इस राशि के साइंस रिसर्च से जुड़े लोग आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 9

मकर राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप रुके कार्यों को आज पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, आज किसी अनजान व्यक्ति से आपको मिलकर अच्छा लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। बेवजह की उलझन दूर होगी और पेट संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा, आप किसी धार्मिक स्थान पर घूमने का मन बनायेंगे। आपको शुभ सन्देश मिलेगा जिससे मन प्रसन्न होगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

कुंभ राशि :

आज का दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 4

मीन राशि :

आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लायेगा। आँखों की समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे, जिससे आपको कुछ अच्छा फील होगा। पूरी मेहनत से काम को करेंगे जिससे उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। विद्यार्थियों का दिन आज व्यस्त रहेगा। आज आपको अधिक क्रोध से बचना होगा, नहीं तो आपको ही परेशानी होगी। दांपत्य जीवन में एक नया खुशी का पल आयेगा, आपको संतान सुख मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचें, इस बात का ख्याल रखेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

*****************************

 

AAP का दिल्लीवालों के लिए 15 गारंटियों का घोषणा पत्र जारी

नई दिल्ली 27 jan, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 15 गारंटियों वाले घोषणा पत्र को जारी कर दिया है।

इस गारंटी में रोजगार की गारंटी को भी शामिल किया गया है. इससे पहले भी पार्टी की ओर से अलग-अलग कई वादों का ऐलान किया जा चुका है।

केजरीवाल ने कहा, “केजरीवाल की गारंटी का मतलब है पक्की बात. उसमें कच्ची बात कुछ भी नहीं होती है, जैसे ये लोग कभी कहते हैं संकल्प पत्र. कभी कुछ कभी कुछ. सबको पता है कि वे फर्जी होते हैं.

जब पहले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मैं 15-15 लाख रुपये दूंगा उसके एक डेढ़ साल बाद एक इंटरव्यू में अमित शाह से पूछा गया कि वह पीएम मोदी ने 15-15 लाख देने का वादा किया था तो उन्होंने कहा था कि वो तो चुनावी जुमला था.

बीजेपी और कांग्रेस की तरह पार्टी अन्य दूसरी पार्टियां चुनाव में जो भी घोषणाएं करती हैं वो चुनावी जुमले होते हैं.”

AAP की गारंटियां

1. रोजगार की गारंटी

केजरीवाल ने कहा कि किस्मत से हमारे पास पढ़ी लिखी टीम है, उनकी तरह अनपढ़ नहीं है। रोजगार दिल्ली के हर बच्चे को मिले। इसकी प्लानिंग कर रहे हैं। हर महिला को 2100 रुपए हर महीने मिलेंगे।

2. इलाज की गांरटी

केजरीवाल ने कहा कि संजीवनी योजना के तहत बुजुर्गों के इलाज का खर्च दिल्ली सरकार देगी।

3. पानी की गारंटी

केजरीवाल ने कहा कि पानी के गलत बिल आने की शिकायत थी। पहले पानी का बिल जीरो था। षडयंत्र करके जेल भेज दिया फिर न जाने का साजिश की तो लोगों के कई-कई हजार बिल आए थे। जिनके बिल गलत आए हैं, उन्हें बिल भरने की जरूरत नहीं है। बिल माफ कर दिए जाएंगे।

4. सीवर की गारंटी

केजरीवाल ने कहा कि जब जेल में था तो कई जगह सीवर में सीमेंट डाल दिए, बोल्डर डाल दिए ताकि जनता मुझ से नाराज हो जाए। अब जहां-जहां सीवर लॉक हैं, ओवरफ्लो हैं, इन्हें सरकार बनने के 15 दिन की भीतर ठीक कर देंगे। साल डेढ़ साल के भीतर सीवर की लाइनें चेंज कर देंगे।

5. स्कॉलरशिप की गारंटी

केजरीवाल ने छात्रों को डॉक्टर अंबेडकर स्कॉलरशिप योजना के तहत स्कॉलरशिप की गारंटी दी है। इसके तहत विदेशों में पढ़ाई का खर्चा दिया जाएगा। छात्रों को फ्री बस की सुविधा होगी और दिल्ली मेट्रो में 50 फीसदी कंसेशन दिया जाएगा।

6. पुजारी-ग्रंथी हर हर महीने 18-18 हजार रुपए की गांरटी

दिल्ली के मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने 18-18 हजार रुपए हर महीने दिए जाएंगे।

7. बिजली-पानी के जीरो बिल की गांरटी

केजरीवाल ने कहा कि बिजली-पानी के बिल जीरो कर दिए। कई किराएदारों को इसका फायदा नहीं मिल रहा है। ऐसा सिस्टम लाएंगे कि उन्हें भी फ्री बिजली-पानी का लाभ मिलेगा।

8. राशनकार्ड की गारंटी

दिल्ली में राशनकार्ड सेंटर खोले जाएंगे। गरीब यहां जाकर राशनकार्ड बनवा सकेंगे।

9. हेल्थ इंश्योरेंस की गांरटी

ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा वालों की बेटियों की शादी पर 1 लाख देंगे। बच्चों को कोचिंग देंगे, 10 लाख का लाइफ इंश्योरेंस और 5 लाख का हेल्थ इश्योरेंस परिवार के लिए कराया जाएगा।

*****************************

Read this also :-

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की अनाउंसमेंट

सनी देओल की साउथ डेब्यू जाट की रिलीज डेट आउट

गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी और साधु-संतों के साथ कुंभ में आस्था की डुबकी लगाई

प्रयागराज 27 jan,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कुंभ 2025 में सोमवार को संगम तट पर अध्यात्म और श्रद्धा का अनोखा नजारा देखने को मिला।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सैकड़ों साधु-संतों के साथ पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

इस अवसर पर कुंभ क्षेत्र में भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा, जो इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना।

**************************

Read this also :-

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की अनाउंसमेंट

सनी देओल की साउथ डेब्यू जाट की रिलीज डेट आउट

उत्तराखंड भारत का पहला राज्य बना,जहाँ यूसीसी लागू हुआ

यूसीसी लागू करने वाला बना पहला राज्य

देहरादून ,27 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  उत्तराखंड ने आज एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आधिकारिक पोर्टल लॉन्च कर इस बात की घोषणा की।

इसके साथ ही उत्तराखंड, भारत का पहला राज्य बन गया है जहाँ यूसीसी लागू हुआ है। 27 जनवरी को यूसीसी लागू करने की तारीख पहले से ही निर्धारित थी।

मुख्यमंत्री धामी ने पोर्टल लॉन्च के अवसर पर कहा, आज का दिन न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है। इस ड्राफ्ट को बनाने में टीम ने अथक परिश्रम किया है। हमने जनता से किया हुआ वादा पूरा किया है।

यूसीसी किसी भी धर्म के विरुद्ध नहीं है, बल्कि इससे राज्य में सभी धर्मों की महिलाओं को समान अधिकार मिलेंगे। यूसीसी से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और हलाला प्रथा, बहुविवाह और बाल विवाह जैसी कुप्रथाओं पर रोक लगेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कानून समाज में समानता लाएगा और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और दायित्व सुनिश्चित करेगा। यूसीसी का उद्देश्य जाति, धर्म और लिंग के आधार पर व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित कानूनों में एकरूपता लाना है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 2022 के विधानसभा चुनावों में यूसीसी को एक प्रमुख चुनावी वादा बनाया था। सत्ता में वापसी के बाद मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पहली कैबिनेट बैठक में ही यूसीसी के मसौदे को तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ समिति के गठन को मंजूरी दे दी गई थी।

उत्तराखंड यूसीसी विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, लिव-इन रिलेशनशिप और इनसे जुड़े अन्य विषयों को नियंत्रित करेगा। इस संहिता में सभी धर्मों के पुरुषों और महिलाओं के लिए शादी की समान उम्र, तलाक के आधार और प्रक्रियाओं को निर्धारित किया गया है, जबकि बहुविवाह और हलाला जैसी प्रथाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में 27 मई 2022 को एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने लगभग डेढ़ वर्ष में विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत के आधार पर चार भागों में तैयार अपनी रिपोर्ट 2 फरवरी 2024 को राज्य सरकार को सौंपी थी।

इस रिपोर्ट के आधार पर 7 फरवरी 2024 को विधानसभा के विशेष सत्र में यूसीसी विधेयक पारित हुआ और एक महीने बाद, 12 मार्च 2024 को राष्ट्रपति ने भी इसे अपनी स्वीकृति दे दी।

***************************

Read this also :-

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की अनाउंसमेंट

सनी देओल की साउथ डेब्यू जाट की रिलीज डेट आउट

भारी विरोध के बाद फिल्म छावा से डांस सीन हटाया गया

मंत्री उदय सामंत ने जताया आभार

मुंबई ,27 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। फिल्म ‘छावा’ में जिस डांस सीन पर आपत्ति जताकर मराठा समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था, अब उस सीन को हटा दिया गया है।

मंत्री उदय सामंत ने इसकी जानकारी दी। मंत्री उदय सामंत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि फिल्म के निर्माता और निर्देशक ने फिल्म से डांस वाले हिस्से को हटा दिया है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी ने मांग की थी और वह मान ली गई, तो फिर आपत्ति क्यों होनी चाहिए? इस कदम के लिए उन्होंने फिल्म के निर्माता और निर्देशक को धन्यवाद भी दिया। फिल्म में दिखाए गए डांस को लेकर आपत्ति जताई गई थी।

बता दें कि फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को रिलीज होगी। ‘छावा’ एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें विक्की कौशल लीड रोल में हैं। फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे जबकि रश्मिका महारानी येसुबाई के रोल में दिखेंगी। येसुबाई को मराठा साम्राज्य की छत्रपति महारानी कहा जाता था।

विवाद ट्रेलर आउट होने के बाद काफी बढ़ा। इसके ट्रेलर में मुख्य किरदार ‘लेजिम’ संग नृत्य करते दिखे थे। मराठा समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई। इस क्लिप में विक्की कौशल और रश्मिका ‘लेजिम’ के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे।

मराठा समुदाय के लोगों का कहना था कि ऐसा करके ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। ‘लेजिम’ एक इंस्ट्रूमेंट है, जो महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा का अहम हिस्सा माना जाता है।

मराठा समुदाय ने फिल्म को लेकर पुणे के ऐतिहासिक महल में विरोध दर्ज कराया था। लोगों का कहना था कि फिल्म के जरिए छत्रपति संभाजी महाराज की गरिमा को कम करने का प्रयास किया गया है।

फिल्म का विरोध करने वाले लोगों ने कहा था कि अगर निर्माता-निर्देशक चाहते हैं कि फिल्म को रिलीज किया जाए, तो सबसे पहले इसमें जिस तरह से ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है, उसे ठीक किया जाए।

****************************

Read this also :-

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की अनाउंसमेंट

सनी देओल की साउथ डेब्यू जाट की रिलीज डेट आउट

गैंगवार में बदला विधायक उमेश कुमार और पूर्व एमएलए चैंपियन का झगड़ा

अंधाधुंध हुई फायरिंग

हरिद्वार ,27 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हरिद्वार के खानपुर में पूर्व और वर्तमान विधायकों के बीच टकराव की स्थिति गंभीर हो गई है, जहाँ गैंगवार जैसा माहौल बन गया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को गिरफ्तार कर लिया है।

उन पर आरोप है कि उन्होंने रविवार को खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार के रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना के बाद चैंपियन की सुरक्षा वापस लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पत्रकार से नेता बने उमेश कुमार ने 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव में चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी को खानपुर से हराया था, जिसके बाद से दोनों नेताओं के बीच तनाव बना हुआ था।

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से दोनों नेता सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर टिप्पणियां कर रहे थे। रविवार शाम को, पूर्व विधायक चैंपियन अपने समर्थकों के साथ विधायक कुमार के कैंप कार्यालय पहुंचे, जहाँ दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई और लाठी-डंडों से हमला किया गया।

आरोप है कि चैंपियन ने हवा में गोलियां भी चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनका पुलिस ने संज्ञान लिया है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन के साथ आए लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही है।

पुलिस उन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करेगी जो फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही विधायक के कार्यालय में घटना के समय मौजूद लोगों के बयान दर्ज करेगी।

पुलिस ने वीडियो में दिख रहे हथियारबंद हमलावरों के हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और फायरिंग करने वालों के हथियार भी जब्त किए जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस अब प्रणव चैंपियन को दी गई पुलिस सुरक्षा वापस लेगी।

पुलिस सुरक्षा वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रविवार शाम को ही एसएसपी ने पूर्व विधायक की पुलिस सुरक्षा की समीक्षा करने के आदेश दे दिए थे।

***************************

Read this also :-

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की अनाउंसमेंट

सनी देओल की साउथ डेब्यू जाट की रिलीज डेट आउट

44 संशोधनों पर चर्चा के बाद जेपीसी से मिली वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी

नई दिल्ली ,27 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। संयुक्त संसदीय समिति ने वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है। बिल को अगस्त 2024 में 14 बदलावों के साथ संसद के पटल पर रखा गया था।

जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने मीडिया से बातचीत में कहा, 44 संशोधनों पर चर्चा की गई। 6 महीने तक विस्तृत चर्चा के बाद, हमने सभी सदस्यों से संशोधन मांगे। यह हमारी अंतिम बैठक थी इसलिए, बहुमत के आधार पर समिति द्वारा 14 संशोधनों को स्वीकार किया गया है। विपक्ष ने भी संशोधन सुझाए थे।

हमने उनमें से प्रत्येक संशोधन को आगे बढ़ाया और उस पर मतदान हुआ, लेकिन उनके (सुझाए गए संशोधनों) के समर्थन में 10 वोट पड़े और इसके विरोध में 16 वोट पड़े और वो मंजूर नहीं किया गया।

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर जेपीसी को बजट सत्र के दौरान अपनी रिपोर्ट पेश करनी है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान समिति का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। वक्फ संपत्तियों के नियमतीकरण के लिए बने वक्फ एक्ट 1995 की मिस-मैनेजमेंट, भ्रष्टाचार और अतिक्रमण जैसे मुद्दों के लिए आलोचना की जाती रही है।

जेपीसी की 24 जनवरी को दिल्ली में हुई बैठक में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया था दावा किया कि उन्हें ड्राफ्ट में प्रस्तावित बदलावों पर रिसर्च के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली चुनावों के कारण ध्यान में रखते हुए वक्फ संशोधन विधेयक पर रिपोर्ट को संसद में जल्दी पेश करने पर जोर दे रही है।

पिछली बैठक में हंगामे के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा था, संसदीय परंपराओं का पालन नहीं किया जा रहा और यह विधेयक पूरी तरह से समय के खिलाफ है। यह वक्फ की संपत्तियों को हड़पने की एक साजिश प्रतीत हो रही है और इसके माध्यम से देश में नफरत फैलाने की योजना बनाई जा रही है।

हमने स्पीकर साहब से सवाल किया कि इतनी जल्दबाजी क्यों है, जबकि इस विधेयक को सत्र के आखिरी दिन, यानी 4 अप्रैल तक रखा जा सकता था। उन्हें यह आशंका है कि इस तरह की जल्दबाजी से सभी पक्षों को अपनी बात रखने का उचित समय नहीं मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि जेपीसी की पिछली बैठक में दौरान हंगामे के बाद 10 विपक्षी सांसदों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था। निलंबित सांसदों में कल्याण बनर्जी, मोहम्मद जावेद, ए. राजा, असदुद्दीन ओवैसी, नासिर हुसैन, मोहिबुल्लाह नदवी, एम. अब्दुल्ला, अरविंद सावंत, नदीमुल हक और इमरान मसूद शामिल थे।

********************************

Read this also :-

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की अनाउंसमेंट

सनी देओल की साउथ डेब्यू जाट की रिलीज डेट आउट

सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार की याचिका खारिज की

मामला : 28 भाजपा नेताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने के खिलाफ झारखंड सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी

रांची/नई दिल्ली ,27 जनवरी (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा सांसद संजय सेठ सहित 28 भाजपा नेताओं के खिलाफ झारखंड सचिवालय घेराव के मामले में दर्ज एफआईआर को हाईकोर्ट द्वारा निरस्त करने के आदेश को बरकरार रखा है।

शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली झारखंड सरकार की याचिका (एसएलपी) सोमवार को खारिज कर दी। जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने इस एसएलपी की सुनवाई के दौरान, देश में विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की ओर से बार-बार दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 का इस्तेमाल किए जाने पर तल्ख टिप्पणी की।

कोर्ट ने कहा, ‘एक सामान्य प्रवृत्ति बन गई है कि कोई विरोध प्रदर्शन हो रहा है, तो उसे रोकने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 का आदेश जारी कर दिया जाता है। इससे गलत संदेश जाएगा। यदि कोई प्रदर्शन करना चाहता है तो धारा 144 लगाने की आवश्यकता क्या है? यह तो धारा 144 का दुरुपयोग है।

झारखंड सचिवालय के घेराव के मामले में भाजपा के नेताओं के खिलाफ 11 अप्रैल 2023 को एफआईआर हुई थी। उस दिन भाजपा ने तत्कालीन हेमंत सोरेन सरकार की विफलताओं के खिलाफ सचिवालय घेराव का आह्वान किया था। इसे देखते हुए पुलिस ने सचिवालय और आसपास के इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगा दी थी।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन, आंसू गैस का इस्तेमाल किया था। उन पर लाठी चार्ज भी हुआ था। इस दौरान रांची का धुर्वा चौक करीब पौने दो घंटे तक रणक्षेत्र बना रहा था और 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस प्रकरण को लेकर रांची जिला प्रशासन के कार्यपालक दंडाधिकारी उपेंद्र कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसमें आरोपियों पर उपद्रव करने, दंगा भड़काने, सरकार के निर्देशों का उल्लंघन करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, अपराध के लिए उकसाने और दूसरे व्यक्तियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

एफआईआर में कहा गया था कि धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहने के बावजूद नामजद आरोपियों और अज्ञात कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग उखाडऩे का प्रयास किया, उत्पात मचाया, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को निशाना बनाते हुए बोतल फेंकी, पत्थरबाजी की। इससे ड्यूटी में तैनात एसडीओ दीपक कुमार दुबे, धुर्वा के थानेदार विमल नंदन सिन्हा, दारोगा नारायण सोरेन, सिपाही मनीष कुमार, सिपाही संतोष कुमार शर्मा, अनिल कुमार महतो व अन्य पुलिसकर्मी और घटना की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार घायल हो गए।

एफआईआर में कहा गया था कि भाजपा नेताओं ने भीड़ को उकसाने का प्रयास किया। इस केस में सांसद अर्जुन मुंडा, सांसद संजय सेठ, सांसद निशिकांत दुबे, सांसद समीर उरांव, सांसद सुनील कुमार सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक अमित मंडल, विधायक बाबूलाल मरांडी, विधायक विरंची नारायण सिंह सहित 41 लोगों को नामजद किया गया था।

इनमें से 28 ने एफआईआर निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद 14 अगस्त, 2024 को सुनाए गए फैसले में एफआईआर निरस्त कर दी थी। हाईकोर्ट के इसी फैसले को झारखंड सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

*******************************

Read this also :-

सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट की अनाउंसमेंट

सनी देओल की साउथ डेब्यू जाट की रिलीज डेट आउट

सनी देओल की साउथ डेब्यू जाट की रिलीज डेट आउट

बाहुबली और केजीएफ स्टार से भिड़ेगा तारा सिंह

27.01.2025 (एजेंसी) – सनी देओल की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म जाट के टीजर को दर्शकों ने खूब पसंद किया और तब से ही फैंस इसके ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं. अब फाइनली फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ चुका है. आपको बता दें कि सनी देओल की थिएटर में यश और प्रभास जैसे बड़े साउथ इंडियन हीरोज से टक्कर होने वाली है. इसके अलावा उस समय और भी फिल्में इसके आस-पास रिलीज होंगी.

सनी देओल की जाट को पुष्पा 2 के मेकर्स मैथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं. प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म से एक नया पोस्टर रिलीज करते हुए इसकी रिलीज डेट अनाउंस की. पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, जाट की दुनियाभर में ग्रैंड रिलीज 10 अप्रेल को होगी. ये फिल्म हिंदी, तेलुगु और तमिल में रिलीज होने जा रही हैं. इसे गोपीचंद ने डायरेक्ट किया है वहीं मैथ्री मूवी मेकर्स ने इसे प्रोड्यूस किया है.

सनी देओल की जाट 10 अप्रेल को रिलीज होने जा रही है. इसी दिन दो पैन इंडिया स्टार भी थिएटर में दस्तक देने वाले हैं. पहले केजीएफ स्टार यश जिनकी टॉक्सिक भी इसी दिन रिलीज होगी वहीं प्रभास की द राजा साब के लिए भी 10 अप्रेल की डेट चुनी गई है. इसका मतलब है कि सनी देओल की फिल्म को बड़ी टक्कर मिलने वाली है.

यह भी कहा जा सकता है कि तीनों फिल्मों को बड़े क्लैश का सामना करना पड़ेगा.सनी देओल की जाट, यश की टॉक्सिक और प्रभास की द राजा साब थिएटर्स में 10 अप्रेल को आएंगी. इनके अलावा 14 अप्रेल को मोगली, नंदमुरी मोक्षगना, प्रभास हनु, स्पिरिट, एसएसएमबी 29 जैसी फिल्में 14 अप्रेल के लिए शेड्यूल की गई हैं. वहीं विष्णु मांचू की कन्नप्पा 25 अप्रेल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. देखा जाए तो अप्रेल के महीने में थिएटर्स काफी बिजी रहने वाले हैं.

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन बड़ी फिल्मों में कौन ज्यादा लाइमलाइट लूटकर ले जाता है और बॉक्स ऑफिस पर किसे फायदा या नुकसान पहुंचेगा.जाट की बात करें तो सनी देओल इसमें लीड रोल प्ले कर रहे हैं उनके साथ इस फिल्म में रणदीप हुड्डा हैं जो विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं. इनके साथ विनीत कुमार सिंह, सैय्यामी खैर, बबलू पृथ्वीराज, स्वरुप घोष जैसे कलाकार खास रोल में हैं.

*************************

 

 

हर समय हर वक्त सच के साथ

Exit mobile version