बैकुंठ चतुर्दशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर पर किया स्नान

अजमेर 07 Nov,(एजेंसी): राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले के दौरान आज ब्रह्म चौदस (बैकुंठ चतुर्दशी) के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्कर सरोवर पर स्नान किया वहीं संतों का भी शाही स्नान हुआ।

पुष्कर में मौजूद सैन भक्ति पीठ के संस्थापक सैनाचार्य स्वामी अचलानंदाचार्य महाराज के सानिध्य में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए संतों, महंतों, महात्माओं, साधुओं ने पुष्कर सरोवर के सप्त ऋषि घाट पर परंपरागत तरीके से 17वां शाही स्नान किया। मठ, मंदिरों से जुड़े साधु महात्माओं के इस शाही स्नान को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्वयं सैनाचार्य ने पुष्कर सरोवर का अभिषेक एवं पूजन पूरे विधि विधान से कर शाही स्नान की परंपरा को निभाया।

पुष्कर के सन्यास आश्रम से शाही स्नान के लिए शोभायात्रा के रूप में गाजेबाजे के साथ सभी संत महंत सप्त ऋषि घाट पहुंचे और शाही स्नान किया। इस दौरान बाजार में विभिन्न संगठनों द्वारा संतों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि कल आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का महास्नान होना है लेकिन चंद्रग्रहण के चलते सुबह से ही सूतक लग जाएगा जिसका असर शाम तक रहेगा। दिनभर सूतक के चलते ब्रह्मा मंदिर भी बंद रहेगा। इन सबके मद्देनजर कुछ लोग आज ही देव दीवाली भी मनाई गई। जिला कलेक्टर अंशदीप ने अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए आज पुष्कर मेले का जिले में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया

****************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version