नीतीश कुमार बेल से वृक्ष नहीं बन पाए, गिरिराज सिंह ने की टिप्पणी

नई दिल्ली, 16 अगस्त (एजेंसी)। भाजपा का साथ छोड़कर आरजेडी संग सरकार बनाने वाले बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है। वृक्ष नहीं बन सके हैं। उन्होंने कहा कि अमरलता हमेशा दूसरे पेड़ों पर ही लद जाता है और उसके पत्तों को ढक देता है और खुद का रंग ही दिखता है। गिरिराज सिंह ने इस तंज के जरिए दरअसल यह कहने की कोशिश की है कि नीतीश कुमार कम सीटों के बाद भी कैसे सीएम बन रहे हैं और दूसरे दल ज्यादा सीटों के बाद उनकी लीडरशिप को स्वीकार कर रहे हैं। यही नहीं उन्होंने 20 लाख रोजगार के वादे पर भी सवाल खड़े किए हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार का कॉम्पिटिशन अपने भतीजे से है।

सता की चाभी भतीजे के पास है। नीतीश कुमार जी शराबबंदी विफल रही है। लोग आजकल जेल से घर पहुंच जा रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जल्दी ही 20 लाख रोजगार देने के अपने ऐलान से यूटर्न ले लेंगे। गिरिराज सिंह ने ट्विटर पर नीतीश कुमार का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में गिरिराज सिंह ने लिखा, नीतीश कुमार ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान वीडियो बयान में कहा कि 10 लाख नौकरियां कैसे दी जाएंगी और वे कैसे वेतन देने में कामयाब रहेंगे।

वहीं आरजेडी के प्रवक्ता मनोज झा ने भी भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के महागठबंधन में आने के बाद से बिहार की तस्वीर एकदम बदल गई है। भाजपा सोच रही थी कि 2024 के उसके प्लान में बिहार अहम होगा। लेकिन अब तो उसे यहां पर एक या दो सीट जीतने के लिए भी बहुत संघर्ष करना होगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विपक्ष में आने से ताकत बढ़ी है और इसकी वजह से भाजपा में बेचैनी देखी जा रही है। इस बीच भाजपा ने दिल्ली में बिहार कोर कमिटी की मीटिंग बुलाई है।

*******************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version