Jr NTR meets Union Home Minister Amit Shah

जूनियर एनटीआर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

हैदराबाद ,22 अगस्त (आरएनएस/FJ)। तेलुगू फिल्मों के मशहूर अभिनेता जूनियर एनटीआर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रविवार रात मुलाकात की।  शाह रविवार को एक दिवसीय तेलंगाना दौरे पर गए थे।

शाह ने ट्वीट किया,  हैदराबाद में तेलुगू सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता जूनियर एनटीआर के साथ बातचीत की।

जूनियर एनटीआर आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. टी. रामा राव के पोते हैं।

शाह के ट्वीट के जवाब में जूनियर एनटीआर ने लिखा, अमित शाह जी, आपसे मिलकर और बातचीत करके बहुत खुशी हुई। अपनापन भरे शब्दों के लिए शुक्रिया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद बंदी संजय कुमार ने बताया कि यह एक निजी मुलाकात थी और वह भी उसमें शामिल नहीं हुए।

ऐसी अटकलें हैं कि जूनियर एनटीआर के प्रशंसकों और तेलंगाना में आंध्र प्रदेश के मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए यह बैठक की गई।
अभिनेता ने 2009 में तेलुगू देशम पार्टी के लिए प्रचार किया था, लेकिन उसके बाद से वह पार्टी के मामलों और राजनीति से दूर ही हैं।
इसके अलावा, शाह ने रामोजी राव से भी मुलाकात की।

शाह ने ट्वीट किया,  श्री रामोजी राव गारू का जीवन फिल्म उद्योग और मीडिया से जुड़े लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हैदराबाद में उनके आवास पर मुलाकात की।

शाह ने रविवार को तेलंगाना के अपने एक दिवसीय दौरे पर नलगोंडा जिले के मुनुगोड़े में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां कांग्रेस विधायक के राजगोपाल रेड्डी भाजपा में शामिल हुए।

*******************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply