दिवाली के अवसर पर गांधी परिवार के दो एनजीओ पर गृह मंत्रालय ने प्रतिबंध लगाया : संबित पात्रा

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आरएनएस/FJ)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि दीपावाली के शुभ अवसर पर गृहमंत्रालय द्वारा भ्रष्टाचार पर कुठाराघात हुआ है। आज खबर आयी है कि गृह मंत्रालय ने गांधी परिवार के दो एनजीओ राजीच गांधी फाउंडेशन आरजीएफ और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट पर प्रतिबंध लगाने का काम किया है।

यह प्रतिबंध फॉरेन कन्टीब्यूटरी रेगुलेटरी एक्ट 2002 एफसीआरए के तहत प्रतिबंध लगाया गया है। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी इन दोनो एनजीओ की भी अध्यक्षा है और गृह मंत्रालय के इस फैसले का स्वागत देश की जनता और भारतीय जनता पार्टी करती है। संबित पात्रा ने कहा कि राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर पिछले कुछ वर्षो से बहुत सारे खुलासे सार्वजनिक हुए थे।

वर्ष 2020 में गृह मंत्रालय ने विदेशी फंडिंग की जांच को लेकर अंतर मंत्रालीय समिति का गठन किया था। इस समिति में सीबीआई एवं ईडी के अधिकारी शामिल थे, जो इनकम टैक्स और एफसीआर एक्ट के तहत मनी लॉंडिंग के मामले की जांच कर रहे थे। संबित पात्रा ने कहा कि आज खबर आयी है कि उस समिति के रिपोर्ट के अनुसार राजीव गांधी फाउंडेशन और राजीव गांधी चैरिटेबल टस्ट पर प्रतिबंध लगाया गया है।

संबित पात्रा ने कहा कि भारतीय जना पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 2020 में जनसभा में उजागार किया था कि एक-दो बार नहीं बल्कि तीन-तीन बार चीन के कम्यूनिस्ट पार्टी और चीन दूतावास से राजीव गांधी फाउंडेशन से डोनेशन लिया था। आरजीएफ के चेयरपर्सन सोनिया गांधी है और इसमें राहुल गांधी एवं प्रियंका वाड्रा भी ट्रस्टी है ।

जेपी नड्डा ने उस वक्त भी आरजीएफ का कच्चा चिट्ठा सबके सामने रखा था। आज दोबार आरजीएफ के कच्चा चिट्ठा को सबके सामने रख रहा हूॅं।राजीव गांधी फाउंडेशन के डोनेशन लिस्ट में गर्वनमेंट ऑफ पीपुल्स रिब्लिक ऑफ चाइना है। तत्कालीन रिमोट कन्टोल वाली मनमोहन सरकार के दौरान यूपीए के अध्यक्षा सोनिया गांधी थी और उस वक्त आरजीएफ की अध्यक्षा भी सोनिया गांधी थी।

सोनिया गांधी उस दौरान चीन के सरकार से करोड़ो रूप्ए ली थी। उस वक्त चीन के सरकार के अलावा चीन के दूतावास से भी डोनेषन लिया गया है यह बहुत ही सोचनीय एवं चिंतित करने वाला विषय है। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने चीन को लकर बहुत सारे सवाल पूछे थे और भारतीय जनता पार्टी ने भी जवाब दिया था। भारत चीन सीमा पर डोकलाम विवाद के दौरान राहुल गांधी ने चीनी टेंट के नीचे गांधी कुनबा पकड़ा गया था।

आज देश की जनता भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार को धन्यवाद देती है कि आरजीएफ के उपर अंकुश लगाया गया है।बीजींग ओलम्पिक में पूरा का पूरा गांधी परिवार बीजींग गया था। सोनिया गांधी के साथ राहुल गांधी, प्रियंका वाडा और राबर्ट वाड्रा भी शामिल थे। इस दौरान चीन के राष्टपति शी जिनपिंग और राहुल गांधी के बीच एक समझौता एमओयू हुआ था। उसके बाद आरजीएफ को डोनेषन मिला था।

भारतीय जनता पार्टी इस समझौता को लेकर कई बार सवाल पूछे किन्तु कांग्रेस पार्टी ने अबतक कोई जवाब नहीं दिया है।भारतीय जनता पार्टी ने राजीव गांधी फाउंडेशन के दूसरे घोटाले का भी उजागर किया था। 1948 में प्रधानमंत्री राष्टीय राहत कोष बना था इसके माध्यम से प्राकृतिक आपदा के शिकार लोगों को मदद पहुंचाना मुख्य उद्देष्य था। बड़े आश्चर्य की बात थी कि प्रधानमंत्री राष्टीय राहत कोष के बहुत बड़ी राषि राजीव गांधी फांउडेशन को चंदा और गिफ्ट के रूप् में दिया गया था।

तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने संसद में लगभग 100 करोड़ रूप्ए की राषि राजीव गांधी फाउंडेशन में देने की घोषणा की थी। इसके अलावा सात मंत्रालय और पब्लिक सेक्टर यूनिट भी सोनिया गांधी की अध्यक्षता में चल रही एनजीओ राजीव गांधी फाउंडेशन को चंदा दिए थे। चंदा देने वाली लिस्ट में एलआईसी, गेल, ऑयल इंडिया लिमिटेड, ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स, एसबीआई, बैंक आफ महाराष्टा, हाउसिंग ऑफ अर्बन डेवलमेंट कॉरपारेषन लिमिटेड, हुडको, ओएनजीसी, स्टील ऑथोरिटी आफ इंडिया लिमिटेड शामिल है।

इसके अलावा गृह मंत्रालय, डायरेक्टरेट ऑफ एडल्ट एजुकेशन मानव संसाधन मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय, वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, लघु उद्योग मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित राष्टीय स्वरोजग मिशन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सबला योजना के माध्यम से राजीव गांधी फाउंडेशन को करोड़ो रूप्ए दिए गए। वर्ष 2007-08 में आरजीएफ के डोनर लिस्ट में भी प्रधानमंत्री राष्टीय राहत कोष का नाम शामिल है।

संबित पात्रा ने कहा कि ने यह भी खुलासा किया था कि भ्रष्टाचार करके पैसा कमाने वाली कंपनियों से भी राजीव गांधी फाउंडेशन ने चंदा के रूप में वसूली की थी। जिसमें अतांकी गतिविधियों लिप्त जाकीर नाइक की संस्था इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन से भी आरजीएफ ने 50 लाख रूप्ए से अधिक की राशि ली थी। भारतीय जनता पार्टी और देश की जनता ने इसका खुलासा किया तो कांग्रेस पार्टी रंगे हाथ पकड़ी गयी थी।

चाहे मेहुल चौकसी हो या राणा कपूर हो, एनएससीएल के घोटाले बाजों से राजीव गांधी फाउंडेशन ने मोटी रकम चंदा के रूप में लिया था। संबित पात्रा ने कहा किभारतीय जनता पार्टी उन सभी जांच एजेंसियों को धन्यवाद देती है कि भ्रष्टाचार में लिप्त इस प्रकार के काम करने वालों पर कानून के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है।

यूपीए की सरकार मे जाकिर नाइक और चीन से पैसा लेने वालों के उपर कार्रवाई करने की किसी में हिम्मत नहीं थी। क्योंकि सरकार भी सोनिया गांधी चलाती थी और राजीव गांधी फाउंडेशन राजीव गांधी चैरिटेब्ल टस्ट और नेशनल हेराल्ड भी यही लोग चलाते थे।

जहां भ्रष्टाचार है वहीं भ्रष्ट परिवार। वंशवद जहां भी है वहां राष्टीय जिम्मेदारियों को दरकिनार कर दिया जाता है सिर्फ परिवार हित मायने रखता है।

***************************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version