Category Archives: news

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा

नई दिल्ली ,14 अगस्त (आरएनएस/FJ)। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को छू गया। इससे पहले दिल्ली में यमुना पर बने पुराने रेलवे ब्रिज (ओआरबी) पर नदी के पानी का स्तर 205.92 मीटर था। इसको देखते हुए दिल्ली के सभी संबंधित जिलाधिकारियों और उनकी जिला सेक्टर समितियों, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, दिल्ली पुलिस और अन्य हितधारकों को हाई अलर्ट मोड पर रखा है।

पुलिस कर्मियों के अलावा दिल्ली सरकार ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और स्थानांतरित करने के लिए सिविल डिफेन्स वालंटियर्स (सीडीवी) को तैनात किया है। सिविल डिफेन्स वालंटियर्स नदी के आसपास निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए भी लगातार काम कर रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में यमुना नदी के बढते जलस्तर पर कहा, दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, सभी से मेरी अपील कि नदी के किनारों की तरफ जाने से बचें। यमुना के आस-पास रहने वाले लोगों के लिए हमने पर्याप्त बंदोबस्त कर रखे हैं। सरकार और प्रशासन का सहयोग करें। हम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले 11.08.2022 को, हथिनी कुंड बैराज से 221781 क्यूसेक प्रति घंटे की भारी मात्रा में पानी छोडऩे के कारण, केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने एक एडवाइजरी जारी की थी जिसमें कहा गया था कि पुराने रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी में जल स्तर ( ओआरबी) जल्द ही 205.65 मीटर के स्तर पर पहुंच जाएगा। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जाने के बाद दिल्ली में पानी पहुंचने में लगभग 36 से 48 घंटे लगते हैं।

इस एडवाइजरी के मद्देनजर एक बैठक की गई थी जिसमें सभी संबंधित डीएम, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे। उन्हें यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर को देखते हुए किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया था । उन्हें यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था कि कोई भी व्यक्ति नदी के पास न जाए।

आवश्यकता पडऩे पर लोगों को प्रभावित क्षेत्र से निकालने और आश्रय, भोजन, पानी, दवा आदि जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं देकर सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने का भी निर्देश दिया गया। दिल्ली, यूपी और हरियाणा के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग को आपस में समन्वय के साथ काम करने को भी कहा गया था ताकि हथिनी कुंड बैराज से पानी छोडऩे के चरण से लेकर ओखला बैराज में गेट खोलने तक एक-दूसरे के साथ समन्वय स्थापित रहे जिससे नदी का पानी दिल्ली से सुचारू रूप से गुजर सके।

साथ ही, डीएम (दक्षिण-पश्चिम) को नजफगढ़ ड्रेन में जल स्तर पर कड़ी नजर रखने और सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के साथ समन्वय में काम करने का निर्देश दिया गया था।

बढ़ते जल स्तर से दिल्ली में लगभग 36,746 लोगों के प्रभावित होने की आशंका है। सरकार पहले ही प्रभावित लोगों के लिए विशेष राहत शिविर लगा चुकी है। उत्तरी जिले में लगभग 4,449 की आबादी प्रभावित होने का अनुमान है, उत्तर पूर्व जिले में ऐसे लोगों की संख्या 6,600-8,200 के बीच है। इसी तरह मध्य और शाहदरा जिलों में ऐसी आबादी की संख्या क्रमश लगभग 6,670 और 608 है। पूर्व और दक्षिण पूर्व जिलों में यह संख्या क्रमश: 12,739 और 4,080 तक जाने की उम्मीद है। अब तक कुल 7,720 लोगों को निकाला गया है, जिनमें से 2095 लोग उत्तर पूर्व जिले में, 5000 पूर्वी जिले में और 625 दक्षिण पूर्व जिले में थे।

दिल्ली सरकार ने मुनादी और बचाव कार्य के लिए 51 नावों को ड्यूटी पर तैनात किया है। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और उन्होंने सभी संबंधित डीएम और उनकी सेक्टर समितियों को अलर्ट मोड पर रहने और आई एंड एफसी विभाग, पुलिस, डीजेबी, डीयूएसआईबी और अन्य हितधारकों के साथ समन्वय में प्रभावी ढंग से काम करने का निर्देश दिया है।

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

सीआईएसएफ ने दिल्ली एयरपोर्ट पर 40 लाख के विदेशी नोटों के साथ 3 यात्रियों को पकड़ा

नई दिल्ली ,14 अगस्त (आरएनएस/FJ)। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 यात्रियों को हिरासत में लिया है। इन सभी के पास से करीब 40 लाख भारतीय मूल्य के विदेशी नोट जप्त किए हैं। सीआईएसएफ ने रविवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आज दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लाख भारतीय मूल्य के विदेशी नोट बरामद किए हैं। सीआईएसएफ ने जब चेक इन बैग की जांच के दौरान 3 यात्रियों के बैग की जांच की तो पता चला कि बैग में मौजूद छोटे छोटे डब्बों में विदेशी नोट छिपाकर रखे गए थे। ये नोट इस तरह से डब्बों में छुपाकर रखे थे, ताकि किसी को इसकी भनक ना लगे।

सीआईएसएफ के मुताबिक बरामद किए गए लगभग 40 लाख मूल्य के इन विदेशी नोटों की तीनों यात्री कोई जानकारी या दस्तावेज नहीं दिखा पाए। गौरतलब है कि एक तय सीमा से ज्यादा कैश लाने और ले जाने पर पाबंदी है।

सीआईएसएफ ने इस मामले में तीनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया। आगे की जांच और पूछताछ के लिए पैसे और आरोपियों दोनों को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया गया है।

***************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

लाल किला इलाका स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बना अभेद किला

नई दिल्ली ,14 अगस्त (आरएनएस/FJ) । लाल किला इलाका स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बना अभेद किला. 15 अगस्त को लेकर दिल्ली में लाल किले के आस पास जमीन से लेकर आसमान तक ऐसी सुरक्षा व्यवस्था की गई है कि परिंदा भी पर न मार सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। पूरे इलाके को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है।

हालांकि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर आतंकी हमले की धमकी को देखते हुए भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लाल किले की ओर जाने वाली सभी सड़कों को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही लाल किले के चारों ओर पांच किलोमीटर के दायरे में हवाई क्षेत्र को भी चिह्न्ति किया गया है।

15 अगस्त पर खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में ड्रोन हमले का अलर्ट जारी किया है, डिआरडीओ द्वारा विकसित काउंटर-ड्रोन सिस्टम को छोटे ड्रोन से किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए लाल किला के ठीक सामने तैनात किया गया है, ताकि हवाई हमले से बचाव किया जा सके।

यह काउंटर ड्रोन सिस्टम पांच किलोमीटर तक के रेडियस से ड्रोन की पहचान कर उसे नष्ट करने में मदद करेगा। वहीं तिरंगा फहराए जाने तक लाल किले के आसपास के पांच किलोमीटर के क्षेत्र को नो काइट फ्लाइंग जोन के रूप में चिह्न्ति किया गया है।

इसके अलावा लाल किले की सुरक्षा के चलते 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। लाल किले के प्रवेश द्वार पर चेहरे की पहचान प्रणाली (एफआरएस) वाले कैमरे लगाए गए हैं। वहीं लाल किले को जोडऩे वाले सभी मार्गो पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है और सैकड़ों की संख्या में कैमरे भी लगाए गए हैं।

लाल किले के आसपास रहने वाले लोगों की जानकारी भी इक_ी की गई है, वहीं जो लोग किराए पर रहते हैं उनकी भी जानकारी पुलिस ने जमा की है। लाल किले के आसपास गाडिय़ों की पार्किंग को आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है और वहां भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया है।

वहीं, 14 अगस्त को रात 10 बजे से अगले दिन सुबह 11 बजे तक वाणिज्यिक और परिवहन वाहनों की आवाजाही के लिए ये दिल्ली की सीमाएं बंद रहेंगी।

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनका संदेश इस प्रकार है-

“मैं 76वें स्वतंत्रता दिवस के उल्लासपूर्ण अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

आज जब हम विगत पचहत्तर वर्षों में देश की उपलब्धियों का उत्सव मना रहे हैं, हम यह भी याद रखें कि यह आज़ादी कितने कठिन संघर्ष के बाद अर्जित की गई। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को स्मरण करने तथा उन्हें श्रद्धांजलि देने का भी अवसर है, जिनके साहस और बलिदान ने हमें एक दमनकारी औपनिवेशिक शासन से मुक्ति दिलायी।

आज, आधुनिक भारत के उन निर्माताओं के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करने का भी दिन है जिनके श्रम और संकल्प ने एक संप्रभु, स्थायी और सुदृढ़ गणतंत्र की नींव डाली। आज, भारत संभावनाओं और सामर्थ्य से परिपूर्ण देश है जो सर्वांगीण विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

आज जब हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, यह समय है कि हमारे महान क्रांतिकारियों और स्वाधीनता सेनानियों की प्रेरणादायक शौर्यगाथाऐं बारंबार सुनी और सुनायी जाएं जिससे हमारी युवा पीढ़ी को देशभक्ति, बलिदान तथा सेवा जैसे सद्गुणों को आत्मसात करने की प्रेरणा मिल सके।

आज इस स्वाधीनता दिवस के अवसर पर हम ‘भारत’ के सभ्यतागत संस्कारों तथा संवैधानिक मूल्यों के प्रति पुनः कटिबद्ध हों तथा एक समावेशी, प्रगतिशील और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें।”

**********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 76वें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश

मेरे प्यारे देशवासियो,

नमस्कार!

छिहत्तरवें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर आपको संबोधित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। एक स्वाधीन देश के रूप में भारत 75 साल पूरे कर रहा है। 14 अगस्त के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है। 15 अगस्त 1947 के दिन हमने औपनिवेशिक शासन की बेड़ियों को काट दिया था। उस दिन हमने अपनी नियति को नया स्वरूप देने का निर्णय लिया था। उस शुभ-दिवस की वर्षगांठ मनाते हुए हम लोग सभी स्वाधीनता सेनानियों को सादर नमन करते हैं। उन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया ताकि हम सब एक स्वाधीन भारत में सांस ले सकें।

भारत की आजादी हमारे साथ-साथ विश्व में लोकतंत्र के हर समर्थक के लिए उत्सव का विषय है। जब भारत स्वाधीन हुआ तो अनेक अंतरराष्ट्रीय नेताओं और विचारकों ने हमारी लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली की सफलता के विषय में आशंका व्यक्त की थी। उनकी इस आशंका के कई कारण भी थे। उन दिनों लोकतंत्र आर्थिक रूप से उन्नत राष्ट्रों तक ही सीमित था। विदेशी शासकों ने वर्षों तक भारत का शोषण किया था। इस कारण भारत के लोग गरीबी और अशिक्षा से जूझ रहे थे। लेकिन भारतवासियों ने उन लोगों की आशंकाओं को गलत साबित कर दिया। भारत की मिट्टी में लोकतंत्र की जड़ें लगातार गहरी और मजबूत होती गईं।

अधिकांश लोकतान्त्रिक देशों में वोट देने का अधिकार प्राप्त करने के लिए महिलाओं को लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा था। लेकिन हमारे गणतंत्र की शुरुआत से ही भारत ने सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार को अपनाया। इस प्रकार आधुनिक भारत के निर्माताओं ने प्रत्येक वयस्क नागरिक को राष्ट्र-निर्माण की सामूहिक प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर प्रदान किया। भारत को यह श्रेय जाता है कि उसने विश्व समुदाय को लोकतंत्र की वास्तविक क्षमता से परिचित कराया।

मैं मानती हूं कि भारत की यह उपलब्धि केवल संयोग नहीं थी। सभ्यता के आरंभ में ही भारत-भूमि के संतों और महात्माओं ने सभी प्राणियों की समानता व एकता पर आधारित जीवन-दृष्टि विकसित कर ली थी। महात्मा गांधी जैसे महानायकों के नेतृत्व में हुए स्वाधीनता संग्राम के दौरान हमारे प्राचीन जीवन-मूल्यों को आधुनिक युग में फिर से स्थापित किया गया। इसी कारण से हमारे लोकतंत्र में भारतीयता के तत्व दिखाई देते हैं। गांधीजी सत्ता के विकेंद्रीकरण और जन-साधारण को अधिकार-सम्पन्न बनाने के पक्षधर थे।

पिछले 75 सप्ताह से हमारे देश में स्वाधीनता संग्राम के महान आदर्शों का स्मरण किया जा रहा है। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मार्च 2021 में दांडी यात्रा की स्मृति को फिर से जीवंत रूप देकर शुरू किया गया। उस युगांतरकारी आंदोलन ने हमारे संघर्ष को विश्व-पटल पर स्थापित किया। उसे सम्मान देकर हमारे इस महोत्सव की शुरुआत की गई। यह महोत्सव भारत की जनता को समर्पित है। देशवासियों द्वारा हासिल की गई सफलता के आधार पर ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण का संकल्प भी इस उत्सव का हिस्सा है। हर आयु वर्ग के नागरिक पूरे देश में आयोजित इस महोत्सव के कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। यह भव्य महोत्सव अब ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के साथ आगे बढ़ रहा है। आज देश के कोने-कोने में हमारा तिरंगा शान से लहरा रहा है। स्वाधीनता आंदोलन के आदर्शों के प्रति इतने व्यापक स्तर पर लोगों में जागरूकता को देखकर हमारे स्वाधीनता सेनानी अवश्य प्रफुल्लित हुए होते।

हमारा गौरवशाली स्वाधीनता संग्राम इस विशाल भारत-भूमि में बहादुरी के साथ संचालित होता रहा। अनेक महान स्वाधीनता सेनानियों ने वीरता के उदाहरण प्रस्तुत किए और राष्ट्र-जागरण की मशाल अगली पीढ़ी को सौंपी। अनेक वीर योद्धाओं तथा उनके संघर्षों विशेषकर किसानों और आदिवासी समुदाय के वीरों का योगदान एक लंबे समय तक सामूहिक स्मृति से बाहर रहा। पिछले वर्ष से हर 15 नवंबर को ‘जन-जातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का सरकार का निर्णय स्वागत-योग्य है। हमारे जन-जातीय महानायक केवल स्थानीय या क्षेत्रीय प्रतीक नहीं हैं बल्कि वे पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

प्यारे देशवासियो,

एक राष्ट्र के लिए, विशेष रूप से भारत जैसे प्राचीन देश के लंबे इतिहास में, 75 वर्ष का समय बहुत छोटा प्रतीत होता है। लेकिन व्यक्तिगत स्तर पर यह काल-खंड एक जीवन-यात्रा जैसा है। हमारे वरिष्ठ नागरिकों ने अपने जीवनकाल में अद्भुत परिवर्तन देखे हैं। वे गवाह हैं कि कैसे आजादी के बाद सभी पीढ़ियों ने कड़ी मेहनत की, विशाल चुनौतियों का सामना किया और स्वयं अपने भाग्य-विधाता बने। इस दौर में हमने जो कुछ सीखा है वह सब उपयोगी साबित होगा क्योंकि हम राष्ट्र की यात्रा में एक ऐतिहासिक पड़ाव की ओर आगे बढ़ रहे हैं। हम सब 2047 में स्वाधीनता के शताब्दी-उत्सव तक की 25 वर्ष की अवधि यानि भारत के अमृत-काल में प्रवेश कर रहे हैं।

हमारा संकल्प है कि वर्ष 2047 तक हम अपने स्वाधीनता सेनानियों के सपनों को पूरी तरह साकार कर लेंगे। इसी काल-खंड में हम बाबासाहब भीमराव आम्बेडकर के नेतृत्व में संविधान का निर्माण करने वाली विभूतियों के vision को साकार कर चुके होंगे। एक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम पहले से ही तत्पर हैं। वह एक ऐसा भारत होगा जो अपनी संभावनाओं को साकार कर चुका होगा।

दुनिया ने हाल के वर्षों में एक नए भारत को उभरते हुए देखा है, खासकर COVID-19 के प्रकोप के बाद। इस महामारी का सामना हमने जिस तरह किया है उसकी सर्वत्र सराहना की गई है। हमने देश में ही निर्मित वैक्सीन के साथ मानव इतिहास का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू किया। पिछले महीने हमने दो सौ करोड़ वैक्सीन कवरेज का आंकड़ा पार कर लिया है। इस महामारी का सामना करने में हमारी उपलब्धियां विश्व के अनेक विकसित देशों से अधिक रही हैं। इस प्रशंसनीय उपलब्धि के लिए हम अपने वैज्ञानिकों, डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिक्स और टीकाकरण से जुड़े कर्मचारियों के आभारी हैं। इस आपदा में कोरोना योद्धाओं द्वारा किया गया योगदान विशेष रूप से प्रशंसनीय है।

कोरोना महामारी ने पूरे विश्व में मानव-जीवन और अर्थ-व्यवस्थाओं पर कठोर प्रहार किया है। जब दुनिया इस गंभीर संकट के आर्थिक परिणामों से जूझ रही थी तब भारत ने स्वयं को संभाला और अब पुनः तीव्र गति से आगे बढ़ने लगा है। इस समय भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही प्रमुख अर्थ-व्यवस्थाओं में से एक है। भारत के start-up eco-system का विश्व में ऊंचा स्थान है। हमारे देश में start-ups की सफलता, विशेषकर unicorns की बढ़ती हुई संख्या, हमारी औद्योगिक प्रगति का शानदार उदाहरण है। विश्व में चल रही आर्थिक कठिनाई के विपरीत, भारत की अर्थ-व्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने का श्रेय सरकार तथा नीति-निर्माताओं को जाता है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान physical और digital infrastructure के विकास में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री गति-शक्ति योजना के द्वारा connectivity को बेहतर बनाया जा रहा है। परिवहन के जल, थल, वायु आदि पर आधारित सभी माध्यमों को भली-भांति एक दूसरे के साथ जोड़कर पूरे देश में आवागमन को सुगम बनाया जा रहा है। प्रगति के प्रति हमारे देश में दिखाई दे रहे उत्साह का श्रेय कड़ी मेहनत करने वाले हमारे किसान व मजदूर भाई-बहनों को भी जाता है। साथ ही व्यवसाय की सूझ-बूझ से समृद्धि का सृजन करने वाले हमारे उद्यमियों को भी जाता है। सबसे अधिक खुशी की बात यह है कि देश का आर्थिक विकास और अधिक समावेशी होता जा रहा है तथा क्षेत्रीय विषमताएं भी कम हो रही हैं।

लेकिन यह तो केवल शुरुआत ही है। दूरगामी परिणामों वाले सुधारों और नीतियों द्वारा इन परिवर्तनों की आधार-भूमि पहले से ही तैयार की जा रही थी। उदाहरण के लिए ‘Digital India’ अभियान द्वारा ज्ञान पर आधारित अर्थ-व्यवस्था की आधारशिला स्थापित की जा रही है। ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति’ का उद्देश्य भावी पीढ़ी को औद्योगिक क्रांति के अगले चरण के लिए तैयार करना तथा उन्हें हमारी विरासत के साथ फिर से जोड़ना भी है।

आर्थिक प्रगति से देशवासियों का जीवन और भी सुगम होता जा रहा है। आर्थिक सुधारों के साथ-साथ जन-कल्याण के नए कदम भी उठाए जा रहे हैं। ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ की सहायता से गरीब के पास स्वयं का घर होना अब एक सपना नहीं रह गया है बल्कि सच्चाई का रूप ले चुका है। इसी तरह ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत ‘हर घर जल’ योजना पर कार्य चल रहा है।

इन उपायों का और इसी तरह के अन्य प्रयासों का उद्देश्य सभी को, विशेषकर गरीबों को, बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। भारत में आज संवेदनशीलता व करुणा के जीवन-मूल्यों को प्रमुखता दी जा रही है। इन जीवन-मूल्यों का मुख्य उद्देश्य हमारे वंचित, जरूरतमंद तथा समाज के हाशिये पर रहने वाले लोगों के कल्याण हेतु कार्य करना है। हमारे राष्ट्रीय मूल्यों को, नागरिकों के मूल कर्तव्यों के रूप में, भारत के संविधान में समाहित किया गया है। देश के प्रत्येक नागरिक से मेरा अनुरोध है कि वे अपने मूल कर्तव्यों के बारे में जानें, उनका पालन करें, जिससे हमारा राष्ट्र नई ऊंचाइयों को छू सके।

प्यारे देशवासियो,

आज देश में स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थ-व्यवस्था तथा इनके साथ जुड़े अन्य क्षेत्रों में जो अच्छे बदलाव दिखाई दे रहे हैं उनके मूल में सुशासन पर विशेष बल दिए जाने की प्रमुख भूमिका है। जब ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ की भावना से कार्य किया जाता है तो उसका प्रभाव प्रत्येक निर्णय एवं कार्य-क्षेत्र में दिखाई देता है। यह बदलाव विश्व समुदाय में भारत की प्रतिष्ठा में भी दिखाई दे रहा है।

भारत के नए आत्म-विश्वास का स्रोत देश के युवा, किसान और सबसे बढ़कर देश की महिलाएं हैं। अब देश में स्त्री-पुरुष के आधार पर असमानता कम हो रही है। महिलाएं अनेक रूढ़ियों और बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ रही हैं। सामाजिक और राजनीतिक प्रक्रियाओं में उनकी बढ़ती भागीदारी निर्णायक साबित होगी। आज हमारी पंचायती राज संस्थाओं में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की संख्या चौदह लाख से कहीं अधिक है।

हमारे देश की बहुत सी उम्मीदें हमारी बेटियों पर टिकी हुई हैं। समुचित अवसर मिलने पर वे शानदार सफलता हासिल कर सकती हैं। अनेक बेटियों ने हाल ही में सम्पन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश का गौरव बढ़ाया है। हमारे खिलाड़ी अन्य अंतर-राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। हमारे बहुत से विजेता समाज के वंचित वर्गों में से आते हैं। हमारी बेटियां fighter-pilot से लेकर space scientist होने तक हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं।

प्यारे देशवासियो,

जब हम स्वाधीनता दिवस मनाते हैं तो वास्तव में हम अपनी ‘भारतीयता’ का उत्सव मनाते हैं। हमारा भारत अनेक विविधताओं से भरा देश है। परंतु इस विविधता के साथ ही हम सभी में कुछ न कुछ ऐसा है जो एक समान है। यही समानता हम सभी देशवासियों को एक सूत्र में पिरोती है तथा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

भारत अपने पहाड़ों, नदियों, झीलों और वनों तथा उन क्षेत्रों में रहने वाले जीव-जंतुओं के कारण भी अत्यंत आकर्षक है। आज जब हमारे पर्यावरण के सम्मुख नई-नई चुनौतियां आ रही हैं तब हमें भारत की सुंदरता से जुड़ी हर चीज का दृढ़तापूर्वक संरक्षण करना चाहिए। जल, मिट्टी और जैविक विविधता का संरक्षण हमारी भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है। प्रकृति की देखभाल माँ की तरह करना हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। हम भारतवासी अपनी पारंपरिक जीवन-शैली से पूरी दुनिया को सही राह दिखा सकते हैं। योग एवं आयुर्वेद विश्व-समुदाय को भारत का अमूल्य उपहार है जिसकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में निरंतर बढ़ रही है।

प्यारे देशवासियो,

हमारे पास जो कुछ भी है वह हमारी मातृभूमि का दिया हुआ है। इसलिए हमें अपने देश की सुरक्षा, प्रगति और समृद्धि के लिए अपना सब कुछ अर्पण कर देने का संकल्प लेना चाहिए। हमारे अस्तित्व की सार्थकता एक महान भारत के निर्माण में ही दिखाई देगी। कन्नड़ा भाषा के माध्यम से भारतीय साहित्य को समृद्ध करने वाले महान राष्ट्रवादी कवि ‘कुवेम्पु’ ने कहा है:

नानु अलिवेनीनु अलिवे

नम्मा एलुबुगल मेले

मूडुवुदु मूडुवुदु

नवभारत-द लीले।

अर्थात

मैं नहीं रहूंगा

न रहोगे तुम

परन्तु हमारी अस्थियों पर

उदित होगीउदित होगी

नये भारत की महागाथा।‌

उस राष्ट्रवादी कवि का यह स्पष्ट आह्वान है कि मातृ-भूमि तथा देशवासियों के उत्थान के लिए सर्वस्व बलिदान करना हमारा आदर्श होना चाहिए। इन आदर्शों को अपनाने के लिए मैं अपने देश के युवाओं से विशेष अनुरोध करती हूं। वे युवा ही 2047 के भारत का निर्माण करेंगे।

अपना सम्बोधन समाप्त करने से पहले मैं भारत के सशस्त्र बलों, विदेशों में स्थित भारतीय मिशनों और अपनी मातृभूमि को गौरवान्वित करने वाले प्रवासी-भारतीयों को स्वाधीनता दिवस की बधाई देती हूं। मैं सभी देशवासियों के सुखद और मंगलमय जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं।

धन्यवाद,

जय हिन्द!

*******************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

दिल्ली : बांग्लादेशी नागरिक दर्जन भर पासपोर्ट के साथ पकड़े गए

नई दिल्ली ,14 अगस्त (आरएनएस/FJ)। दिल्ली पुलिस ने 75वें स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले रविवार को कहा कि उन्होंने दो बांग्लादेशी नागरिकों को लगभग एक दर्जन पासपोर्ट और विभिन्न मंत्रालयों के 10 नकली टिकटों के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नियमित विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है और रामफल चौक में ऐसे ही एक अभियान के दौरान पुलिस वहां रहने वाले दो बांग्लादेशी नागरिकों के घर गई।

बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा (28) और मोहम्मद हुसैन शेख के रूप में की गई है।

डीसीपी ने कहा, खोज करने पर, उनके पास बांग्लादेशी नागरिकों के 11 पासपोर्ट और बांग्लादेश के विभिन्न मंत्रालयों और नोटरी के 10 नकली टिकट पाए गए। नकली रबर स्टैंप के बारे में, उनके पास कोई ठोस जवाब नहीं था।

तदनुसार, पुलिस ने दोनों के खिलाफ कानून की उपयुक्त धाराओं (विदेशी अधिनियम और 468 आईपीसी) के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी युगल ने कहा कि वे बांग्लादेशी नागरिकों के लिए एजेंट के रूप में काम करते थे जो इलाज के लिए आते हैं।

अधिकारी ने कहा, हालांकि उनके पास से बड़ी संख्या में नकली टिकटों की बरामदगी की जांच की जा रही है।

*****************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आजादी के अमृत महोत्सव पर शहडोल संभाग के बच्चों के बस्ते का बोझ हुआ कम

शहडोल ,14 अगस्त (आरएनएस)।  आजादी का अमृत महोत्सव शहडोल संभाग के स्कूली बच्चों के लिए खुशहाली का संदेश लेकर आया है। यहां के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों के बस्ते का बोझ कम हो गया है। बच्चों के स्कूल के बैग का बढ़ता वजन हर किसी के लिए चिंता का सबब रहा है। यही कारण है कि केंद्र सरकार ने नेशनल स्कूल बैग नीति 2020 बनाई।

इस नीति में यह तय किया गया कि बच्चों के वजन से 10 फीसदी से अधिक बैग का भार नहीं होना चाहिए, इसके लिए मध्यप्रदेश में भी कदम आगे बढ़ाए गए। इस मामले में शहडोल संभाग प्रदेश के दूसरे संभागों को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है, क्योंकि यहां बच्चों के बैग के वजन को कम कर दिया गया है।

शहडोल के संभाग आयुक्त राजीव शर्मा ने बच्चों के स्कूली बैग का वजन कम करने की रणनीति बनाई। इसके लिए उन्होंने एक टीम बनाई और इस टीम को सरकारी और निजी स्कूलों में भेजा गया, जब बच्चों के बैग का वजन लिया गया तो वे वह निर्धारित मापदंड से दो और तीन गुना तक ज्यादा वजन निकला।

इस पर तमाम प्राचार्यों और शिक्षा अधिकारियों को हिदायत देने के साथ स्कूलों का निरीक्षण किया गया। बीते एक पखवाड़े तक चली मुहिम का नतीजा यह हुआ कि 12 दिन की कवायद के बाद बच्चों के बैग का वजन बच्चों के वजन के मुकाबले 10 फीसदी कम कर दिया गया।

शहडोल के संभाग आयुक्त शर्मा बताते है कि नेशनल स्कूल बैग नीति के अनुसार सभी स्कूलों में बच्चों के बैग का वजन लिया गया तो यह बात सामने आई कि बैग का वजन बहुत ज्यादा है। इस पर बैग के बोझ को कम करने की रणनीति बनाकर उस पर अमल किया गया, जिसके चलते बस्ते का बोझ कम कर हो गया है।

मध्य प्रदेश का शहडोल पहला ऐसा संभाग बन गया है जहां बच्चों के बैग का वजन कम कर दिया गया है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर यह बड़ी सौगात मिली है स्कूली बच्चों को।

संभाग के पूरी तरह बच्चों के स्कूली बैग अतिरिक्त बोझ से मुक्त हो जाएंगे। इसकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा घोषणा भी की जाएगी।

*************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

स्वतंत्रता दिवस पर 1,082 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पदक

*गृहमंत्रालय ने जारी की सूची*

नई दिल्ली ,14 अगस्त (आरएनएस/FJ)। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस साल 1082 पुलिसकर्मियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा। सभी कैटेगरी में सबसे ज्यादा 125 पदक जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले हैं। गृहमंत्रालय ने रविवार को इनके नामों की सूची जारी कर दी।

इस साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए जाने वाले पुलिस पदकों की घोषणा कर दी गई है। गृहमंत्रालय के मुताबिक इस साल कुल 1082 पुलिसकर्मियों को अलग अलग पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 347 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक, जबकि 87 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा 648 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिए गए हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को 15 अगस्त के मौके पर ये पदक दिए जाएंगे।

गृहमंत्रालय ने जो सूची जारी की है, उसके मुताबिक ये सभी पदक अलग अलग राज्यों की पुलिस और अर्धसैनिक बलों को दिए गए हैं। खास बात ये है कि तीनों कैटेगरी में सबसे ज्यादा 125 पदक जम्मू कश्मीर पुलिस को मिले हैं। जिन 347 पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पदक दिए गए हैं, उनमें 204 को जम्मू कश्मीर में उनकी बहादुरी, जबकि 80 पुलिसकर्मी ऐसे शामिल किए गए हैं, जिन्होंने लेफ्ट विंग प्रभावित नक्सली इलाकों में बहादुरी दिखाने का काम किया है।

वहीं 14 पुलिसकर्मियों को नार्थ ईस्ट क्षेत्र में काम के लिए वीरता पदक मिल रहा है।

वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वालों में सीआरपीएफ के 109, जम्मू कश्मीर पुलिस के 108, बीएसएफ के 19 और 42 महाराष्ट्र पुलिस के जवान शामिल हैं। बाकी अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

15 अगस्त से पहले यूपी को दहलाने की साजिश नाकाम

*कानपुर से जैश आतंकी हबीबुल इस्लाम गिरफ्तार*

कानपुर ,14 अगस्त (आरएनएस/FJ)। 15 अगस्त से पहले यूपी एटीएस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कानपुर से जैश-ए-मोहम्मद संगठन का आतंकी हबीबुल इस्लाम उर्फ सैफुल्ला को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। सैफुल्ला मूलरूप से बिहार के मोतिहारी का रहने वाला है।

वर्तमान में वह यूपी के फतेहपुर जिले में रहता था। पकड़ा गया आतंकी वर्चुअल आईडी बनाने में एक्सपर्ट है। हबीबुल सोशल मीडिया के माध्यमों जैसे टेलीग्राम, वॉट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर आदि के जरिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान के हैंडलर से जुड़ा था।

पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह बीते दिनों गिरफ्तार किए गए आतंकी मोहम्मद नदीम से जुड़ा हुआ था और सोशल मीडिया पर उसकी फेक आईडी बनाई थी। आतंकी सैफुल्ला ने स्वीकार किया कि वह नदीम को जानता है और दोनों एक ही आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं।

जैश-ए मोहम्मद से जुड़े आतंकी हबीबुल उर्फ सैफुल्लाह की यूपी को दहलाने की साजिश थी।

50 आतंकियों के आईडी बनाकर काम करता था। ये सभी बम बनाने की ट्रेनिंग भी ले रहे थे। फिलहाल एटीएस आतंकी से जुड़े कनेक्शन खंगालने में जुटी है।

***********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

नहीं रहे शेयर मार्केट के बेताज बादशाह राकेश झुनझुनवाला

*मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में ली अंतिम सांस*

मुंबई ,14 अगस्त (एजेंसी )। शेयर मार्केट के बिगबुल और अरबपति व्यवसायी राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। झुनझुनवाला ने 62 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली। झुनझुनवाला ने रविवार सुबह 6.45 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। इसकी पुष्टि अस्पताल ने की है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि की है। झुनझुनवाला को 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था और वह घर आ गए थे। झुनझुनवाला के निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध है।

बता दें कि करीब एक हफ्ते पहले ही राकेश झुनझुनवाला ने अपनी एयरलाइंस अकासा की भी शुरुआत की थी। उनकी अकासा एयरलाइंस के पहले विमान ने 7 अगस्त को मुंबई से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी। उन्होंने इस कंपनी की शुरुआत विमानन क्षेत्र के कारोबारी आदित्य घोष और विनय दुबे के साथ मिलकर की थी।

भारत के वारेन बफे कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला की कमाई का मुख्य जरिया शेयर बाजार है। झुनझुनवाला की इस सफल कहानी की शुरुआत महज पांच हजार रुपये से हुई थी। आज उनकी नेटवर्थ करीब 40 हजार करोड़ रुपये है। इसी सफलता के कारण झुनझुनवाला को इंडियन स्टॉक मार्केट का बिगबुल और भारत का वारेन बफेट कहा जाता है। जब आम इन्वेस्टर्स शेयर बाजार में पैसे गंवा रहे होते हैं, झुनझुनवाला उस समय भी कमाई करने में सफल रहते हैं।

*******************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, पुलिसकर्मी शहीद

श्रीनगर 14 Aug. (Rns/FJ) : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की नापाक साजिशें बढ़ गई हैं। दो दिन पहले ही आतंकियों के साथ एनकाउंटर में तीन जवान शहीद हो गए थे। अब कुलगाम में आतंकियों ने ग्रेनेड हमले को अंजाम दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक इस घटना में पुलिस के एक जवान शहीद हो गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि कुलगाम के कैमोह में शनिवार रात ग्रेनेड हमले की घटना घटी। इस आतंकी घटना में पुंछ के मेंढर निवासी ताहिर खान घायल हो गए। उन्हें अनंतनाग के जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

आतंकियों द्वारा यह ग्रेनेड हमला ऐसे वक्त हुआ है जब सुरक्षा बलों ने घाटी में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और पिछले कुछ दिनों में कई एनकाउंटर किए हैं। 13 अगस्त को श्रीनगर में एक अन्य ग्रेनेड हमले में सीआरपीएफ के एक जवान घायल हो गए थे। सीआरपीएफ के जवान उस वक्त घायल हो गए जब ईदगाह के पास आतंकियों ने उनपर ग्रेनेड से हमला किया। हालांकि यह ग्रेनेड उतना शक्तिशाली नहीं था जिससे जवान मामूली रूप से ही घायल हुए। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने दोषियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है।

पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के एक शिविर पर जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों द्वारा आत्मघाती हमला किया गया जिसमें चार जवान शहीद हो गए थे। बाद में सुरक्षा बलों ने गोलीबारी में दोनों आतंकी को ढेर कर दिया। सुरक्षा बलों पर यह हमला आतंकियों द्वारा नागरिकों को लक्षित निशाना बनाए जाने की कई घटनाओं के बाद किया जा रहा है। इस सप्ताह से पहले जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक 19 वर्षीय लड़के मोहम्मद अमरेज की गोली मारकर हत्या कर दी।

********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कारम डेम से पानी निकासी का कार्य जारी, प्रशासन की सतर्कता जारी

भोपाल 14 Aug. (Rns/FJ): मध्यप्रदेश के धार जिले में कारम नदी पर निर्माणाधीन कारम सिंचाई परियोजना के डेम से जलरिसाव के बीच तैयार की गयी ‘पैरेलल चैनल’ की मदद से पानी निकासी का कार्य देर रात से जारी है और माना जा रहा है कि अब इससे जुड़ी आशंकाएं कम हो गयी हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तीन दिन पहले डेम की दीवार के हिस्से से जलरिसाव की घटना के बाद से प्रशासन ने तकनीकी विशेषज्ञों और सेना की तैनाती के बीच पैरेलल चैनल तैयार की। इससे देर रात जलनिकासी का कार्य प्रारंभ हो गया है। ऐसा करने का उद्देश्य यह है कि बांध पर जल का दबाव कम किया जा सके, जिससे क्षतिग्रस्त दीवार को और अधिक नुकसान नहीं हो।

सूत्रों ने कहा कि इस बीच धार जिले के 12 और खरगोन जिले के 06 गांव खाली करा लिए गए हैं और पुलिस प्रशासन तथा सेना के अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है। सेना के कम से कम दो हेलीकॉप्टर को भी क्षेत्र में तैनात किया गया है।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल से लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वे कल यहां दिन से लेकर रात्रि तीन बजे तक राज्य स्तरीय विशेष नियंत्रण कक्ष (स्टेट सिचुएशन रूम) में बैठे रहे और वहीं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। जब पैरेलल चैनल से ‘रेगुलेटेड पानी’ निकलना प्रारंभ हुआ, तब श्री चौहान नियंत्रण कक्ष से निवास के लिए रवाना हुए। आज वे दिन में फिर से नियंत्रण कक्ष पहुंचेंगे। श्री चौहान ने सुबह निवास से ही फोन पर इंदौर संभाग और धार तथा खरगोन जिले के अधिकारियों से चर्चा कर ताजा हालात जाने।

दूसरी ओर परियोजना के निर्माण से जुड़ी कंपनी और इससे जुड़े अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने इस संबंध में आरोप लगाए हैं। हालाकि राज्य सरकार और प्रशासन की प्राथमिकता सबसे पहले बांध के फूटने की आशंका से मुक्त होना है और वह इसी दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। बांध को बड़े नुकसान से बचाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी हैं।

तीन सौ करोड़ रुपयों से अधिक की लागत वाली इस परियोजना का कार्य पिछले तीन चार वर्षों से चल रहा है और यह अब भी जारी है। बांध में इस बार बारिश में पहली बार पानी भरने की सूचना है और इसके बाद ही ये हालात बन गए।

***********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने की संभावना

श्रीनगर 14 Aug. (Rns/FJ): जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहा, क्योंकि मौसम विज्ञान (एमईटी) कार्यालय ने रविवार को कहा कि अगले 24 घंटों तक भी यही हालात बने रहने की संभावना है। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।”

न्यूनतम तापमान श्रीनगर में 19.8, पहलगाम में 13.8 और गुलमर्ग में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र में, द्रास में 11 और लेह में 13.8 न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान जम्मू में 26.5, कटरा में 24.9, बटोटे में 19.6, बनिहाल में 19.4 और भद्रवाह में 18.2 रहा।

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पौधरोपण अभियान शुरू

लखनऊ 14 Aug. (Rns/FJ): आजादी का अमृत महोत्सव के समापन के अवसर पर 15 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय में 75 पौधे लगाए जाएंगे। राज्य में लगाए जाने वाले पेड़ों की कुल संख्या 35 करोड़ होगी।

75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, प्रत्येक ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों में ‘अमृत वन (जंगल)’ लगाए जाएंगे।

अमृत वैन में 75 विभिन्न प्रकार की स्थानीय रूप से उगाई जाने वाली पेड़ प्रजातियां होंगी। राज्य में अमृत वनों के रोपण के लिए 43,003 स्थलों की पहचान की गई है।

सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, चिन्हित स्थलों पर 34 लाख से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे।

प्रवक्ता ने कहा, “तैयारी कर ली गई है। पौधे पहले ही स्थलों पर भेजे जा चुके हैं।”

स्वतंत्रता संग्राम एवं स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े स्थलों पर भी 15 अगस्त को छात्र-छात्राओं, स्काउट-गाइड एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से पौधरोपण किया जाएगा।

जबकि इस वर्ष राज्य सरकार ने राज्य के लिए सबसे बड़ा पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित किया था। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत राज्य में 35 करोड़ पेड़ लगाए जाएंगे।

यह पहली बार है, जब पूरे राज्य में अमृत वन लगाए जाएंगे।

वर्ष 2022 के लिए कुल 35 करोड़ पेड़ के लक्ष्य में से 30 करोड़ पेड़ 7 जुलाई तक लगाए गए थे। शेष पांच करोड़ पौधे आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में लगाए जाएंगे।

*************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

बीएसएफ ने पंजाब में पाकिस्तान सीमा के पास नशीले पदार्थ के 3 पैकेट बरामद किए

नई दिल्ली 14 Aug. (Rns/FJ): सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर से लगी पाकिस्तान की सीमा के पास से नशीले पदार्थो के 3 पैकेट बरामद किए है।  बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी साझा की गई है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब के अमृतसर सेक्टर से 3 संदिग्ध हेरोइन के पैकेट बरामद किए हैं।

बीएसएफ की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की सीमा के पास अमृतसर जिले के दाओके गांव के यहां जब बीएसएफ के जवान सीमा पर बाड़ लगाने के लिए इलाके का मुआयना कर रहे थे, उसी दौरान उन्हें 2 नशीले पदार्थो के पैकेट मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया।

बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जवानों ने इसके बाद पूरे इलाके की तलाशी ली, तो उन्हें पाकिस्तान की सीमा के पास ही धान के खेतों में काली पॉलिथीन में लिपटा एक और पैकेट बरामद हुआ। तीनों पैकेट में मिलाकर करीब 690 ग्राम संदिग्ध ड्रग्स पाया गया है।

सीमा सुरक्षा बल बॉर्डर पर लगातार ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए मुस्तैद रहती है। मगर पंजाब में भारत पाकिस्तान सीमा के लगभग 15 किलोमीटर के दायरे में ड्रग्स की तस्करी रोकना अब भी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

***********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

ऑपरेशन सरहद: इंटेलीजेंस टीम ने पकड़े ISI के 2 जासूस

*पाकिस्तान भेजते थे भारतीय सेना की खुफिया जानकारी*

जयपुर 14 Aug. (Rns/FJ): स्वतंत्रता दिवस से पहले जयपुर इंटेलीजेंस (सीआईडी) की टीम ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए भारतीय सेना की जासूसी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें भीलवाड़ा से नारायणलाल गाडरी और पाली के जैतारण से कुलदीप सिंह शेखावत को पकड़ा गया है। ऑपरेशन सरहद के नाम से चलाए जा रहे इस अभियान में इस साल में अब तक 6 जासूस पकड़े जा चुके हैं जिनमें तीन सैन्यकर्मी भी शामिल हैं।

भीलवाड़ा और पाली से गिरफ्तार किये गये दोनों स्थानीय जासूसों को सेना की सामरिक महत्व की सूचनाायें देने की एवज में मोटी रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर भेजी जा रही थी। उनसे जयपुर में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार आरोपी कुलदीप सिंह शेखावत से पूछताछ में सामने आया है कि वह पाली के जैतारण में शराब के ठेके पर सेल्समेन है। पिछले लंबे वक्त से वह पाकिस्तानी महिला हैंडलर के संपर्क में था। वह उसके इशारों पर फर्जी सैन्यकर्मी बनकर सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाता है। फौजी की वर्दी में फोटो लगाता है। फिर सैन्यकर्मियों से दोस्ती कर सामरिक महत्व की अहम जानकारी हासिल करता है। यह जानकारी वह महिला हैंडलिंग अफसर को पहुंचाता है। आरोपी कुलदीप मूल रूप से जयपुर जिले में विराट नगर का रहने वाला है।

वहीं भीलवाड़ा जिले से जासूसी के आरोप में पकड़ा गया नारायणलाल गाड़री है। वह पाकिस्तानी जासूसी एजेंसियों के संपर्क में था। वह रुपयों के लालच में आकर पाक हैंडलिंग अफसरों के इशारे पर फर्जी आईडी से मोबाइल नंबरों के सिम कार्ड जारी करवाता है। इन भारतीय नंबरों से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के हैंडलर फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर सरहदी इलाकों में सैन्यकर्मियों और स्थानीय लोगों से संपर्क कर भारतीय सेना की अहम जानकारी हासिल करते हैं। नारायणलाल भी इन्हीं मोबाइल नंबरों पर भारतीय सेना की अहम जानकारी भेजता था।

*************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर पत्नी संग फहराया तिरंगा

नई दिल्ली 13 अगस्त (आरएनएस/FJ)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शनिवार से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सुबह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराया। देश में आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत हो गई है।

यह अभियान 13 से लेकर 15 अगस्त तक चलेगा, जिसमें सभी से अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की गई है। इसी मौके पर आज अमित शाह ने अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ मिलकर अपने आवास पर तिरंगा फहराया। अमित शाह ने एक दिन पहले ही इसकी सूचना दे दी थी कि वह अपने आवास पर सुबह तिरंगा फहराकर अभियान की शुरुआत करेंगे।

गौरतलब है कि देश इस साल आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा है। इसी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक सभी लोग अपने अपने घरों में तिरंगा लगाएं।

हर घर तिरंगा अभियान को हर जगह समर्थन मिल रहा है। देश के अर्धसैनिक बल भी कई दिनों से लगातार तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। इनमें सीमा सुरक्षा बल, आईटीबीपी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं।

*********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

चेन्नई एयरपोर्ट से 100 करोड़ की ड्रग्स बरामद, कस्टम विभाग ने तस्कर दबोचा

चेन्नई ,13 अगस्त (आरएनएस/FJ)। ड्रग्स बरामद : चेन्नई एयपोर्ट पर कस्टम्स विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इथियोपियाई एयरलाइंस से अदीस अबाबा से पहुंचे एक यात्री से 9.590 किलोग्राम वजन की हेरोइन और कोकीन जब्त की गई है। इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) के अधिकारी अनिल कुमार की खुफिया जानकारी के आधार पर यह छापेमारी की गई थी।

चेन्नई एयर कस्टम द्वारा जारी बयान के मुताबिक इथोपियन एयरलाइंस द्वारा अदीस अबाबा से पहुंचे एक भारतीय यात्री इकबाल बी उरंदादी को एआईयू अधिकारियों ने रोका। उनसे 9.590 किलोग्राम वजन वाली हेरोइन और कोकीन जब्त की गई, जिसकी करीब 100 करोड़ रुपये है।

बयान के मुताबिक यात्री और उसके सामना की जांच करने पर कोकीन और हेरोइन मिले। यात्री ने इसे चेक-इन बैगेज और जूते में छिपा रखा था। इसे नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के तहत जब्त किया गया था। इसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है।

*************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

यूपी में 66 लाख महिलाओं को रोजगार से जोड़ेगी सरकार

लखनऊ ,13 अगस्त (आरएनएस/FJ)।  उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को रोजगार मुहैया कराकर राज्य में अपने आधार को मजबूत करेगी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मुख्यमंत्री की यह मंशा पूरी करेगा।

इसके लिए विभाग ने महिला सशक्तिकरण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अगले पांच सालों में करीब 66 लाख महिलाओं को नए समूहों से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार से जोड़ेगी महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए पांच साल के अंदर राज्य में 5 लाख 50 हजार 868 नए आजीविका समूहों का गठन किया जाना है। इसके जरिए महिलाओं को उनके गांव-घर में ही रोजगार मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्तर से उक्त योजना हरी झंडी मिल गई है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा 66 लाख महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के इस वृहद लक्ष्य को हासिल करने के लिए इसे पाने के लिए लक्ष्य को टुकड़ों में विभक्त किया गया है। इसके लिए छह माह, एक साल, दो साल और पांच साल में क्रमश: कितने समूह गठित किए जाएंगे, यह तय करते हुए इसे बांट दिया गया है।

यह लक्ष्य पूरा होने पर ग्रामीण परिवारों में महिलाओं का एक बड़ा वर्ग सीधे घर परिवार के साथ ही गांव और राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान देने लगेगा। एक समूह में न्यूनतम 10 से 14 महिलाएं शामिल की जाती हैं। यदि प्रति समूह 12 महिलाएं मानें तो पांच साल में जो नए समूह बनाए जाएंगे, उससे सीधे तौर पर 66 लाख 10 हजार 416 महिलाएं जुड़ेंगी।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के निदेशक भानु चंद्र गोस्वामी के अनुसार, राज्य में अभी 4 लाख 81 हजार 793 स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं। इनमें से 3 लाख 54 हजार 489 समूहों को समूह की गतिविधियां शुरू करने के लिए अब तक चरणबद्ध तरीके से 531.73 करोड़ रुपये रिवाल्विंग फंड के रूप में दिए जा चुके हैं। और 2 लाख 85 हजार 913 समूहों को कम्युनिटी निवेश फंड मुहैया कराने के साथ ही इन समूहों से जुड़ी महिलाओं को आजीविका संबंधी गतिविधियों से जोड़ दिया गया है।

समूहों की महिलाओं की आर्थिक गतिविधियों को संबल प्रदान करने के लिए सरकार ने महिला समूहों को कई अहम योजनाओं से जोडऩे का काम किया है, जिनमें प्रमुख रूप से बीसी सखी, पुष्टाहार निर्माण इकाई, उचित दर की दुकानों का आवंटन, सामुदायिक शौचालय का प्रबंधन, बिजली बिल कलेक्शन, ओजस (सोलर उत्पाद), आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना, मनरेगा में सहभागिता, स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम, ड्राइ राशन का वितरण, महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना, फार्म वैल्यू चेन परियोजना आदि हैं।

इसके अलावा ये महिलाएं अपनी सुविधा और रुचि के मुताबिक अन्य कई तरह के काम कर रही हैं।

गोस्वामी का दावा है कि हर गांव में महिला समूह अब सक्रिय होकर रोजगार कर रहे हैं।

महिला समूह में कार्य कर रहीं महिलाएं रोजगार पाने के लिए राज्य सरकार का आभार भी जता रही हैं।

**********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

चंडीगढ़ में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट स्टेडियम में 7000 छात्रों ने बनाया ह्यूमन तिरंगा

नई दिल्ली ,13 अगस्त (आरएनएस/FJ)। इस बीच चंडीगढ़ में तिरंगा को लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है. आगामी 15 अगस्त को देश की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देशभर में आज से हर घर तिरंगा यात्रा की शुरुआत हो चुकी है।। जानकारी के अनुसार, यहां एक क्रिकेट स्टेडियम में ह्यूमन चेन के साथ तिरंगा लहराया गया। इस तिरंगे में 7000 छात्रों ने ह्यूमन चेन बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपनी भूमिका निभाई। 15 अगस्त को देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो जाएंगे।

इसलिए इस साल केंद्र सरकार की मुहिम के तहत देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आज से हर घर तिरंगा यात्रा भी शुरू हो चुकी है। इस बीच चंडीगढ़ में सेक्टर 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में सबसे बड़े ह्यूमन चेन के साथ तिरंगा लहराया गया। इस चेन में 7000 छात्रों ने भाग लिया।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी, चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित और पहलवान योगेश्वर दत्त (ओलंपिक पदक विजेता) एनआईडी फाउंडेशन और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्टेडियम पहुंचे। पुरोहित ने सभी प्रतिभागियों को इस उपाधि को प्राप्त करने के लिए बधाई दी और लोगों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया।

छात्रों ने हवा में तिरंगे जैसी आकृति भी बनाई, जबकि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम की मौजूदगी में खुद को ह्यूमन तिरंगा के लिए कतारबद्ध किया।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एडजुडिकेटर के एक अधिकारी स्वप्निल डांगरीकर, जो इस कार्यक्रम में भी मौजूद थे, ने रिकॉर्ड का सत्यापन किया और कहा, राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए सबसे बड़ी मानव छवि के लिए पिछला विश्व रिकॉर्ड अबूधाबी में जीईएमएस एजुकेशन के नाम था। जिसे चंडीगढ़ में बनी इस ह्यूमन चेन ने तोड़ दिया है।

पिछला रिकॉर्ड कब बना था

संयुक्त अरब अमीरात ने 2017 में 4130 लोगों के साथ ह्यूमन राष्ट्रीय ध्वज के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। इस अवसर पर बोलते हुए राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि विश्व रिकॉर्ड के सफल निर्माण के साथ भारत के स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर पूरी दुनिया को एक महान संदेश दिया है। यह आयोजन मेरी कल्पना से भी बड़ा हो गया है। मैं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के चांसलर और एनआईडी फाउंडेशन के प्रमुख संरक्षक एस सतनाम सिंह संधू को हार्दिक बधाई देता हूं, जिनकी टीम ने यह उपलब्धि हासिल की है।

**************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

लीड इंडिया फाउंडेशन ने सम्मानित किया डॉ अनुषा श्रीनिवासन अय्यर को

13.08.2022 – लीड इंडिया फाउंडेशन के द्वारा मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह में फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. हरि कृष्ण मरम ने 111 मिनट की अवधि में आईएएस, आईपीएस, आईआरएस, आईएफएस, केएएस अधिकारियों, फिल्म हस्तियों, उद्योग जगत के नेताओं, एनजीओ नेताओं और खेल हस्तियों सहित 111 पावर वुमन को सम्मानित करके वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाया। इस क्रम में समतावादी पृथ्वी योद्धा डॉ अनुषा श्रीनिवासन अय्यर को भी सम्मानित किया गया। अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने सामाजिक, पर्यावरण के साथ-साथ सांस्कृतिक कारणों के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं के लिए भी सम्मान अर्जित किया है।

उसी के लिए, उन्हें 2019 में लाइफ्स रियल हीरोज अवार्ड्स ऑफ़ इंडिया के विजेता के रूप में कई पुरस्कार, प्रशंसा और मान्यताएँ मिली हैं, द इकोनॉमिक टाइम्स आइकन अवार्ड फॉर स्ट्रेटेजिक ब्रैंडमेकर और सोशल एंटरप्रेन्योरशिप, द इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा ईटी राइजिंग इंडियन के रूप में स्वीकृति, मिड-डे आइकन अवार्ड्स, फोर्ब्स इंडिया द्वारा ‘ब्रांड रणनीति की रानी’ के रूप में नामित किया गया। वह अंतर्राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता अधिकारिता पुरस्कार, राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार, महिला प्रभाव पुरस्कार, पीपुल्स एक्सीलेंस अवार्ड, इंस्पायर अवार्ड, दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड, मैं हूं बेटी अवार्ड, समाज रत्न पुरस्कार, दादा साहेब गोल्डन कैमरा अवार्ड की प्राप्तकर्ता भी हैं।

आइकॉनिक अचीवर्स अवार्ड, हरियाणा गरिमा अवार्ड, परफेक्ट वुमन अचीवर्स अवार्ड, कर्मिक अवार्ड्स, गुरुग्राम अचीवर्स अवार्ड, समग्र विज्ञान के राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में समतावादी पृथ्वी योद्धा पुरस्कार, और एम आई टी, पुणे द्वारा उनकी सामाजिक चेतना के लिए सम्मानित किया गया है और  श्री स्वामी समर्थ अन्नक्षेत्र ट्रस्ट, अक्कलकोट द्वारा राष्ट्रीय कल्याण पुरस्कार से भी नवाज़ा गया है।

डॉ. अनुषा श्रीनिवासन अय्यर का संगठन, मेक अर्थ ग्रीन अगेन मेगा फाउंडेशन ग्रह की रक्षा के लिए प्रयासरत है। मानव जाति के कारण पर्यावरणीय क्षति को दूर करने के मिशन के साथ। वह, अपने असंख्य तरीकों से, न केवल पृथ्वी को हरे रंग में रंगती है, बल्कि युवाओं को भी इसके लिए खड़े होने के लिए प्रेरित और प्रेरित करती है!

समान विचारधारा वाले जिम्मेदार व्यक्तियों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और संगठनों को एक साथ लाने में उत्प्रेरक के रूप में काम करते हुए, अनुषा नागरिक कल्याण के लिए सरकार और उसके मंत्रालयों के साथ मिलकर काम करती है। वह आदिवासी कल्याण, वरिष्ठ नागरिक सुरक्षा, एसिड अटैक पीड़ितों के पुनर्वास और लैंगिक समानता, एलजीबीटीक्यू सशक्तिकरण, स्ट्रीट चिल्ड्रेन वेलफेयर, कॉन्क्लेव में भागीदारी और प्रेरणादायक वार्ता, एक कारण और युवाओं के साथ फिल्म निर्माण के मुद्दों पर अपने रुख के लिए भी जानी जाती हैं।

अपने काम के मोर्चे पर, अनुषा श्रीनिवासन अय्यर वर्तमान में नारद पीआर एंड इमेज स्ट्रैटेजिस्ट्स की प्रबंध निदेशक हैं, जो भारत के प्रमुख पीआर, ब्रांड स्ट्रेटेजिज़ेशन और इमेज मैनेजमेंट एजेंसी में से एक हैं, इसके अलावा सम्मानित अभिनेताओं के ब्रांड कस्टोडियन भी हैं। एक फायरब्रांड पत्रकार के रूप में जानी जाने वाली डॉ. अनुषा श्रीनिवासन अय्यर वेदांत अभिनीत बाल श्रम, आशा और खुशी पर उनकी फिल्म ‘सारे सपने अपने हैं’ के साथ वैश्विक पुरस्कार विजेता लेखक-निर्देशक के रूप में भी चर्चा में हैं।

सिद्धांत गिल और कृष्णवेनी श्रीनिवासन और रामचंद्रन श्रीनिवासन द्वारा निर्मित, इस फिल्म ने 120 से अधिक पुरस्कार जीते और यह फिल्म 150 से अधिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शित होने के बाद फिल्म समीक्षकों द्वारा काफी सराही गई है।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा स्थापित लीड इंडिया फाउंडेशन अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र विकास के लिए परिवर्तन की दृष्टि के साथ सामाजिक प्रेरणादायक कार्यों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित कर इस सहस्राब्दी में बदलाव लाकर अपने नाम पर खरा उतर रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

सीयूईटी-यूजी चौथे चरण की परीक्षा 30 अगस्त तक स्थगित

नयी दिल्ली,13 अगस्त (आरएनएस)। केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के चौथे चरण में शामिल होने वाले 11 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा 30 अगस्त के लिए स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सीयूईटी-यूजी के चौथे चरण की परीक्षा 17 से 20 अगस्त के बीच होनी थी और इसमें 3.72 लाख उम्मीदवार हिस्सा लेने वाले थे। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी संभाल रही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने पहले घोषणा की थी कि सभी चरणों की परीक्षा 28 अगस्त को संपन्न हो जाएगी।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने कहा, ‘चौथे चरण में हिस्सा लेने वाले 3.72 लाख उम्मीदवारों में से 11 हजार उम्मीदवारों की परीक्षा, परीक्षा केंद्र के लिए उनके पसंद के शहर को समायोजित करने के वास्ते 30 अगस्त के लिए स्थगित कर दी गई है।

नटीए ने परीक्षा केंद्रों की क्षमता और गुणवत्ता बढ़ाने के साथ-साथ नये परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गौरतलब है कि सीयूईटी परीक्षा के दूसरे चरण में खामियों के चलते विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी।

***********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

स्वतंत्रता दिवस समारोह के -1 ड्रेस रिहर्सल’ के चलते चार मेट्रो स्टेशनों के कई द्वारा बंद

नयी दिल्ली,13 अगस्त (आरएनएस/FJ)। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शनिवार को हो रहे ‘ड्रेस रिहर्सल’ के चलते दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशनों के कई द्वार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने यह जानकारी दी।

इनमें आईटीओ, लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘सुरक्षा के लिहाज से जानकारी, स्वतंत्रता दिवस सामारोह के ड्रेस रिहर्सल के कारण, निम्नलिखित गेट पूर्वाह्न 11 बजे तक बंद हैं।

इनमें आईटीओ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक, दो और तीन, लालकिला मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर चार, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर तीन और चार और दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक, चार और पांच शामिल हैं।’

डीएमआरसी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘सभी स्टेशन खुले हैं और अन्य गेट का इस्तेमाल प्रवेश/निकास के लिए किया जा सकता है।Ó
डीएमआरसी ने शुक्रवार को कहा था, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा उपायों के मद्देनजर दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों पर रविवार सुबह छह बजे से सोमवार दोपहर दो बजे तक वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

हालांकि, मेट्रो ट्रेन की सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

*****************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने अंडमान प्रशासन के लिए यात्री जहाज का जलावतरण किया

कोच्चि,13 अगस्त (आरएनएस)। अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के लिए ‘कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड’ द्वारा बनाए गए दो यात्री जहाज में एक अटल जहाज का यहां कंपनी के यार्ड में शनिवार को जलावतरण किया गया।

सीएसएल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अटल जहाज को आधुनिक उच्च गुणवत्ता वाले यात्री जहाज के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें और मुख्य भूमि और ए. एंड. एन. मार्ग पर 1,200 यात्रियों और हर मौसम में 1000 टन सामान को ले जाने की क्षमता है।

नौवहन महानिदेशालय के महानिदेशक की निगरानी में भारतीय शिपिंग पंजीकरण और ‘लॉयड्स रजिस्टर ऑफ शिपिंग’ के उच्चतम मानकों के अनुरूप जहाज का निर्माण किया गया है और जहाज भारतीय मर्चेंट शिपिंग नियमों के अनुसार तीसरी श्रेणी के विशेष व्यापार यात्री जहाज की आवश्यकताओं को पूरा करता है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जहाज न केवल सुरक्षित और आरामदायक है, बल्कि यह पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा देगा। लगभग 157 मीटर लंबे जहाज में आधुनिक कैफेटेरिया और मनोरंजन कक्ष हैं जिनमें डीलक्स केबिन, प्रथम श्रेणी केबिन, द्वितीय श्रेणी केबिन और बंक क्लास सुविधा शामिल हैं।

जहाज 18 समुद्री मील की गति के साथ चलेगा और यात्रा का अनुभव आरामदायक होगा। इसमें 104 कर्मचारी कार्यरत होंगे।
जहाज में सभी मशीनों, सुविधाओं और रहने के क्वार्टर की जांच की जाएगी।

वहीं, अंडमान एवं निकोबार द्वीप में भेजे जाने से पहले जहाज समुद्री परीक्षणों से भी गुजरेगा।