Category Archives: news

स्वास्थ्य सेवा का हाल बद्हाल : मां को लेकर बेटा बैलगाडी से पहुंचा अस्पताल

चित्रकूट ,21 अगस्त (आरएनएस/FJ)। मारकुण्डी थाना क्षेत्र के डोंडामाफी गांव के गोपाली की मां की तबियत अचानक खराब होने से एम्बुलेंस के न आने पर बीमार मां को बेटा बैलगाडी से लेकर अस्पताल तक पहुंचा।

रविवार को मारकुण्डी थाना क्षेत्र के डोंडामाफी गांव की बिटिया देवी 80 वर्ष की अचानक तबियत खराब होने से एम्बुलेंस को फोन लगाने पर एम्बुलेंस के न पहुंचने पर बिटिया देवी की तकलीफ बढने पर बेटा मां को बैलगाडी में लेटाकर आठ किमी दूर मारकुण्डी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा। बेटा गोपाली ने बताया कि पैसे के अभाव में निजी वाहन नहीं कर सका। मां की जान बचाने को बैलगाडी से लेकर वह अस्पताल आया।

बेटा गोपाली ने बताया कि उसे करंट लगा था। इससे वह अस्वस्थ्य था। मजबूरी में बैलगाडी का सहारा लेते हुए बीमार मां को अस्पताल तक पहुंचाया। सरकारी व्यवस्थाओं से भरोसा उठ चुका है। गरीबों के लिए बनी योजनायें उन तक नहीं पहुंच पा रही है। योजनाओं का लाभ जुगाड वालों को ही मिल रहा है। अस्पताल ले जाने को एम्बुलेंस सेवा को फोन करता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

*********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

36 देशों की सुन्दरियों को पछाड़ आगरा की बेटी ने जीता मिस एलीट वर्ल्ड का खिताब

आगरा ,21 अगस्त (आरएनएस/FJ)। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर की युवती ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहां आईएसबीटी के सामने भाग्यनगर कालोनी की मूल निवासी दीप सुप्रियम ने 36 देशों की सुन्दरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस एलीट वर्ल्ड का खिताब जीतने में सफलता पाई है। मिस्र के पर्यटन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई मिस एलीट सौंदर्य प्रतियोगिता विश्व की पांच सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिताओं में से एक है। इसे मध्य-पूर्व के देशों और अफ्रीका की नम्बर वन सौंदर्य प्रतियोगिता का गौरव भी हासिल है।

मिस्र के सोमबे रेड सी शहर में पिछले जून माह में सम्पन्न हुई इस सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान गोल्फ, योगा, सैशे सेरेमनी, नेशनल कॉस्ट्यूम, स्विमवियर कॉस्ट्यूम व इवनिंग गाउन राउंड के बाद सामान्य ज्ञान के सवालों के भी दो राउंड हुए। पहले राउंड के बाद दस सुन्दरियों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। सवालों के दूसरे राउंड में केवल पांच सुंदरियां जगह बना पाईं। ज्यूरी ने भारत की दीप सुप्रियम को विनर घोषित किया। फर्स्ट रनरअप फिलीपींस की शेनॉन टेम्पोन और सेकेंड रनरअप ऑस्ट्रिया की वेलेरी सिजोवा रहीं।

प्रतियोगिता के ज्यूरी में कई अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फैशन डिजायनर, अभिनेता, अभिनेत्रियां व विशेषज्ञ शामिल रहे। मिस एलीट वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद विश्व के कई देशों में दीप सुप्रियम ने सुर्खियां बटोरीं। मिस्र के मीडिया चैनलों, समाचार पत्रों में कई दिन तक उनके साक्षात्कार प्रसारित किए गए। मुंबई पहुंचने पर भी उनका भव्य स्वागत किया गया। दीप सुप्रियम मुंबई की प्रमुख फैशन डिजायनरों के बीच अपना स्थान बना चुकी हैं। महानायक अमिताभ बच्चन समेत कई सुपर स्टारों के कॉस्ट्यूम डिजाइन करने का उन्हें अवसर मिल चुका है।
पिछले सप्ताह ही दीप सुप्रियम अपने गृह जिले आगरा में परिवार के पास आईं। पीछे-पीछे उनका क्राउन भी मिस्र से आ गया। दरअसल, कस्टम क्लीयरेंस में समय लगने के कारण उनका क्राउन साथ नहीं आ सका था।

*****************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मिजोरम के सीएम की बेटी ने डॉक्टर को मारा थप्पड़, मुख्यमंत्री ने मांगी माफी

आइजोल ,21 अगस्त (आरएनएस/FJ)।  मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा की बेटी का वीडियो वायरल होने के बाद सीएम ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट  पर कहा कि वह अपनी बेटी के इस व्यवहार को किसी भी तरह उचित नहीं ठहरा सकते।  सीएम ने कहा, बेटी ने डॉक्टर के पास जाकर उनसे माफी मांगी है। मुख्यमंत्री की बेटी मिलारी छांगते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था जिसमें  वह एक डॉक्टर को थप्पड़ मार रही थीं।

बुधवार की इस घटना से डॉक्टरों में रोष हैं। शनिवार को 800 से ज्यादा डॉक्टरों ने कथित हमले की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में से एक डॉक्टर ने कहा कि छांगते ने आइजोल स्थित चर्म रोग विशेषज्ञ पर हमला किया था। डॉक्टर ने छांगते से कहा कि उन्हें क्लीनिक पर अप्वाइंटमेंट लेकर आना चाहिए था, जिसपर वह भड़क गईं और उन्होंने हमला किया। आईएमए की मिजोरम इकाई ने बयान में कहा, हम चाहते हैं कि डॉक्टरों के साथ इस तरह का व्यवहार दोबारा न हो।

मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा, डॉक्टर के साथ मेरी बेटी जो  व्यवहार किया उसके बचाव में मैं कुछ नहीं कहना चाहता। हम जनता से और डॉक्टरों से माफी मांगते हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री के बेटे ने भी सोशल मीडिया पर बहन की ओर से माफी मांगी थी और कहा था कि मानसिक तनाव की वजह से उनकी बहन ने आपा खोया था।

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

भक्तों का इंतजार खत्म, फिर शुरू हुई माता वैष्णो देवी यात्रा, बारिश की वजह से लगी थी रोक

जम्मू ,21 अगस्त (आरएनएस/FJ)। शनिवार को भारी बारिश की वजह से माता वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। चढ़ाई करने वालों को गेट से पहले ही रोक दिया गया था। अब फिर से भक्तों के लिए यात्रा शुरू कर दी गई है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ अंसुल गर्ग ने कहा, हिमकोटी मार्ग से बैटरी कार सर्विस और रोपवे से भैरों मंदिर की यात्रा भी शुरू हो गई है। बता दें कि खराब मौसम की वजह से एहतियातन 24 घंटे के लिए यात्रा रोकी गई थी। वहीं एक रात के लिए मंदिर में दर्शन पर रोक लगा दी गई थी।

भारी बारिश के बाद पहले नीचे आने वाले यात्रियों को प्राथमिकता दी गई। इसके बाद ऊपर की चढ़ाई शुरू की गई है। भारी बारिश के बाद कुछ वीडियो भी सामने आए थे। जिनमें देखा जा सकता था कि भवन के मार्ग पर तेज जल बहाव हो रहा था। ऐसे में भक्तों का यात्रा करना खतरे से खाली नहीं था। भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों को तैनात किया गया है।

अंशुल गर्ग का कहना है कि बारिश की वजह से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बारिश के बाद यात्रा मार्ग पर जल जमाव भी नहीं हुआ था। भारी बारिश की वजह से बाण गंगा में भी उफान आ गया था। इस वजह से ताराकोट मार्ग से यात्रा को डाइवर्ट कर दिया गया था।

हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन को देखते हुए किसी भी तरह का खतरा ना उठाने और यात्रा को रोकने का फैसला किया गया था। बताया जा रहा है कि दो दिनों में 27 हजार से ज्यादा लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ऐसे में किसी भी तरह की अनहोनी को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं यात्रियों के विश्राम के लिए रास्ते में आसरा शिविर भी बनाए गए हैं।

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

500 रुपए कमाने वाले दिहाड़ी मजदूर को इनकम टैक्स ने भेजा 37.50 लाख का आयकर नोटिस

खगड़िया 21 Aug. (Rns/FJ): बिहार के खगड़िया में इनकम टैक्स ने एक 500 रुपए कमाने वाले दिहाड़ी मजदूर को साढ़े 37 लाख रुपए का आयकर नोटिस जारी कर दिया है। यह मामला अलौली प्रखंड के मघौना गांव का है। इस नोटिस ने वह और उसका परिवार सदमे में है। इन सबसे परेशान थक हारकर उसने स्थानीय थाने में न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, लौली प्रखंड के मघौना गांव निवासी गिरिश यादव मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। डाक के माध्यम से उसने नाम इनकम टैक्स का नोटिस आया। जिसमें टैक्स का बकाया 37.50 लाख रुपये भरने का निर्देश था। नोटिस के अनुसार उसके नाम पर राजस्थान के पाली में एक कंपनी है। उसी कंपनी के माध्यम से वह अपना कारोबार करता है। गिरिश के पैन नंबर पर साढ़े 37 लाख रुपया बकाया है। लेकिन पीड़ित मजदूर का कहना है कि वह कभी राजस्थान गया ही नहीं है।

गिरिश के अनुसार उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। उसका किसी भी कंपनी से कोई ताल्लुक नहीं है। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी किया करता था, तब उस दौरान किसी अनजान शख्स ने मेरे नाम से पेन कार्ड बनाया था, जो आजतक उसे नहीं मिला है। उसका कहना है कि उन लोगों ने पैन कार्ड का गलत उपयोग किया है। पीड़ित ने अलौली थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगायी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, यह मामला लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र बना हुआ है।

***************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

महिला जज का पीछा करने के आरोप में वकील पर मामला दर्ज

हमीरपुर ,21 अगस्त (आरएनएस/FJ)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक महिला जज ने एक वकील के खिलाफ कथित रूप से परेशान करने और उसका पीछा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला जज के आरोप के मुताबिक, शाम की सैर के दौरान वकील ने उनका पीछा किया और भद्दी टिप्पणियां कीं।

महिला जज हमीरपुर में तैनात हैं और अविवाहित हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में वकील मोहम्मद हारून का नाम लिया, साथ ही उन्होंने उनके मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर पेश किए।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 (सी) और 354 (डी) के तहत एफआईआर दर्ज की है।

महिला जज का कहना है कि उसने वकील को कई बार चेतावनी दी थी, लेकिन वह नहीं माना।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि जज की शिकायत पर वकील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

******************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

उत्तर प्रदेश के 64 जिलों में बारिश कम, सूखे जैसे हालात

लखनऊ ,21 अगस्त (आरएनएस/FJ)। उत्तर प्रदेश के चौंसठ जिलों में इस मानसून सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें से कई जिले सूखा जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 75 में से केवल 11 जिलों में 19 अगस्त तक सामान्य बारिश हुई है।

हालांकि, एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में बारिश इस कमी को पूरा करेगी।

राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और अभी भी सूखा घोषित करना जल्दबाजी होगी।
उन्होंने कहा, हम मानसून के हर पहलू को करीब से देख रहे हैं और दैनिक आधार पर डेटा एकत्र किया जा रहा है। बारिश कम हुई है लेकिन सूखे की घोषणा करना जल्दबाजी होगी क्योंकि हम अभी भी बुवाई के मौसम में हैं।

जौनपुर उन जिलों में शामिल है जहां इस मॉनसून में सबसे कम बारिश हुई है।

आईएमडी के आंकड़े कहते हैं कि जिले में 74 फीसदी कम बारिश हुई है। 19 अगस्त तक 471.5 मिमी की लंबी अवधि के औसत (एलपीए) की तुलना में इस मानसून में केवल 123.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है और यह बड़े घाटे वाले क्षेत्रों की श्रेणी में आता है।

विशेषज्ञों की राय है कि रोपाई के बाद लगभग एक महीने तक धान के खेतों में कम से कम कुछ इंच पानी भर जाना चाहिए। वर्षा की कमी से खरपतवार की वृद्धि होती है और पौधे का विकास प्रभावित होता है। राज्य के पूर्वी हिस्सों में बारिश एलपीए से 50 फीसदी कम है। फरु खाबाद में 80 फीसदी कम बारिश हुई है, जबकि राज्य के 39 जिलों में 50 फीसदी से कम बारिश हुई है।

सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि जिला स्तर के अधिकारियों को किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क बनाए रखने के लिए कहा गया है, ताकि स्थिति से निपटने के तरीकों पर किसानों को सही जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा, सूखा घोषित करने पर कोई भी निर्णय अक्टूबर में मानसून के बाद निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार लिया जाएगा।

******************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

अलीगढ़ में पाक समर्थक नारे लगाने वाले छात्र और प्राचार्य पर मामला दर्ज

अलीगढ़ ,21 अगस्त (आरएनएस/FJ)। अलीगढ़ में तिरंगा यात्रा के दौरान पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वाले छात्रों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। अलीगढ़ के एक कॉलेज द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था, इस दौरान कुछ छात्रों ने कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाए थे।

जुलूस के वीडियो के साथ कॉलेज प्रशासन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। हालांकि, कोई कार्रवाई नहीं की गई और कॉलेज ने कथित तौर पर इसे दबाने की कोशिश की।

इसके बाद शिकायतकर्ता ने वीडियो के साथ पुलिस से संपर्क किया, जिसके आधार पर अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
कॉलेज के प्राचार्य और प्रबंधक को भी एक लोक सेवक द्वारा विधिवत रूप से घोषित आदेश की अवज्ञा के रूप में नामित किया गया है।
एक छात्र ने कहा, हमारे कॉलेज द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया था। शिक्षक जुलूस में हमारे आगे चले, हमारे पीछे कई छात्र थे।

अचानक हमने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे सुने। हमने तुरंत अपने शिक्षकों को इसके बारे में सूचित किया। मैंने केवल नारे सुने। मुझे नहीं पता कि वे कॉलेज के छात्रों द्वारा या बाहरी लोगों द्वारा लगाए जा रहे थे।

प्रिंसिपल ने कहा कि, हालांकि उन्हें शिकायतें मिलीं लेकिन घटना का कोई वीडियो सबूत नहीं मिला।

अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पलाश बंसल ने बताया कि रैली के दौरान देशभक्ति के नारों के अलावा कुछ आपत्तिजनक नारे भी लगे।
बंसल ने कहा, वीडियो देखने के बाद हमने मामले का संज्ञान लिया। प्रिंसिपल और मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

चिरंजीवी योजना से मिल रहा वरिष्ठजनों को संबल – सीएम अशोक गहलोत

जयपुर ,21 अगस्त (आरएनएस/FJ)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के वरिष्ठजनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता व संवेदनशीलता के साथ फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से हमारे वरिष्ठजनों को संबल मिला है और बुढ़ापे में उनको बीमारी के खर्चे से चिंता मुक्त करने का कार्य किया गया है।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड का गठन करने के साथ ही वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत प्रदेश के हजारों वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा करवाकर उनकी तीर्थयात्रा की मनोकामना को भी राज्य सरकार पूर्ण कर रही है। इसी तरह सदियों से चली आ रही भारत की महान संस्कृति, परंपरा एवं संस्कार के अनुरूप ही राज्य सरकार एक विश्वासपात्र सहारे के रूप में वृद्धजनों की सेवा कर रही है।

गहलोत रविवार को मानव सेवा संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान सामारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को मानव सेवा का संकल्प लेने हेतु साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग होने पर व्यक्ति की समस्याएं अलग तरह की होती हैं, पारिवारिक, सामाजिक व स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं।

बुढ़ापे में उन्हें एक विश्वासपात्र दोस्त, रिश्तेदार या सहारे की जरूरत होती है जो उनमें बेहतर तरीके से जिंदगी जीने का आत्मविश्वास जगाए। ऐसे संस्थान इस भूमिका को पूरी निष्ठा व सेवाभाव के साथ निभा रहे हैं। इस दौरान श्री गहलोत ने मंच से उतरकर वरिष्ठजनों को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
बीमारी के खर्चे से चिंतामुक्त हुए वरिष्ठजन

गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से हमारे वरिष्ठजनों को संबल मिला है और बुढ़ापे में बीमारी के खर्चे से चिंता मुक्त हुए हैं। योजना में 10 लाख रूपये तक की नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

आईपीडी, ओपीडी, जांचें भी नि:शुल्क की गई है। ट्रांसप्लांट का पूरा खर्च भी सरकार द्वारा ही वहन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना में 5 लाख रूपये का बीमा भी किया गया है। प्रदेशवासियों को यह सुविधाएं देने में राजस्थान पूरे देश में अग्रणी राज्य बन गया है।
केन्द्र से किया पेंशन राशि बढ़ाने का निवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमें 1 करोड़ लोगों को पेंशन मिल रही है, उसमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि मंहगाई के अनुरूप बढ़ाई जाए जिससे देश के करोड़ों वरिष्ठ नागरिकों को संबल मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसा कानून बनाया गया है जिससे बच्चे अपने माता-पिता की सेवा करने के कर्तव्य से विमुख न हों।

****************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली ,21 अगस्त (आरएनएस/FJ)। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है ।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार में भाग लेंगे।

उन्होंने ट्वीट किया,  निरंतर बहिष्कार और अपमान को देखते हुए एक स्वाभिमानी व्यक्ति के रूप में मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था

**************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

यूपी : दुधवा में तेंदुए के हमले में 8 साल की बच्ची की मौत

लखीमपुर खीरी 21 Aug. (Rns/FJ): उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में तेंदुए ने आठ साल की बच्ची पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्ची की मौत हो गई। घटना शनिवार देर शाम दुधवा बफर जोन के मझगैन रेंज के जंगलों के पास धान के खेत में हुई।

मृत बच्ची की पहचान निघासन कोतवाली क्षेत्र के मुरगहा गांव की रागिनी के रूप में हुई है।

दुधवा बफर जोन के उप निदेशक सुंदरेश ने घटना की पुष्टि की।

लड़की अपने मामा और कुछ अन्य किसानों के साथ खेतों में गई थी।

रागिनी एक बैलगाड़ी के नीचे सो रही थी, तभी एक तेंदुआ एक खेत से बाहर आया और उस पर हमला कर दिया। उसने बच्ची को पास के गन्ने के खेत में ले जाने का प्रयास किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर उसके मामा और अन्य किसान उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन इस बीच तेंदुआ गायब हो गया।

हालांकि, तेंदुए के घातक हमले के कुछ देर बाद लड़की ने दम तोड़ दिया।

दुधवा बफर जोन के उप निदेशक ने कहा, “पीड़ित परिवार को मुआवजा स्थानीय वन अधिकारियों की रिपोर्ट आने के बाद दिया जाएगा।”

***************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कर्नाटक में हिंदू संगठनों का ऐलान : गणेश उत्सव में दिखेगी वीर सावरकर की तस्वीर

बेंगलुरु 21 Aug. (Rns/FJ): कर्नाटक में हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने वाले गणेश उत्सव के दौरान हिंदू संगठनों ने भगवान गणेश की मूर्तियों के पास वीर सावरकर की तस्वीर लगाने का फैसला किया है।

31 अगस्त को पड़ने वाले गणेश उत्सव को मनाने के लिए समाज के सभी वर्ग आगे आते हैं। इस बार भव्य समारोह की तैयारी शुरू हो गई है, क्योंकि लोग पिछले 2 वर्षो से कोविड के कारण त्योहार नहीं मना पाए थे।

कर्नाटक में शिवमोग्गा और अन्य जगहों पर वीर सावरकर के बैनर लगाने को लेकर 15 अगस्त को 75वें स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुए विवाद ने राजनीतिक मोड़ ले लिया है। शिवमोग्गा में सावरकर की तस्वीर लगाने को लेकर दो लोगों पर चाकू से हमला किया गया। एक हमलावर के पैर में गोली मारकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा कि वीर सावरकर के फ्लेक्स को मुस्लिम बहुल क्षेत्र में रखा गया था। इस बयान पर भाजपा नेताओं ने उनपर विभाजनकारी राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाया।

इस बीच, हिंदू संगठनों ने इस बार भगवान गणेश की मूर्तियों के पास वीर सावरकर की तस्वीरें लगाने का फैसला किया है। इस फैसले से एक बड़ा विवाद पैदा होने की संभावना है, क्योंकि भगवान गणेश की मूर्तियों को राज्यभर में हर गली, हर जंक्शन पर रखा जाएगा।

श्रीराम सेना के संस्थापक प्रमोद मुतालिक ने घोषणा की है कि उन्होंने हिंदू कार्यकर्ताओं से भगवान गणेश उत्सव को ‘वीर सावरकर उत्सव’ के रूप में मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा, “वीर सावरकर की तस्वीर भगवान गणेश की मूर्ति के पास रखी जाएगी और उनकी पूजा की जाएगी।”

मुतालिक ने कहा, “वीर सावरकर प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे, उन्हें अंडमान जेल में 11 साल तक रखा गया, जो लोग इतिहास नहीं जानते वे वीर सावरकर को गाली दे रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं। श्रीराम सेना ने इस साल के गणेश उत्सव को सावरकर के त्योहार के रूप में मनाने का फैसला किया है। उत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी और कर्नाटक में वीर सावरकर के बारे में जागरूकता पैदा की जाएगी।”

यह घोषणा अधिकारियों के लिए चुनौती है, क्योंकि सावरकर की तस्वीर लगाने पर निश्चित रूप से विभिन्न वर्गो के लोगों द्वारा विरोध किया जाएगा। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, कर्नाटक में विपक्षी दल इसका कड़ा विरोध करेंगे और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा होने की आशंका है।

इस बीच, वक्फ बोर्ड ने मांग की है कि स्कूलों में भगवान गणेश उत्सव की तर्ज पर ईद मिलाद मनाने की अनुमति दी जानी चाहिए और नमाज अदा करने के लिए एक कक्षा आरक्षित की जानी चाहिए।

शिक्षा मंत्री बी.सी. नागेश ने स्कूलों में गणेश उत्सव मनाने की अनुमति देते हुए वक्फ बोर्ड की मांग को मानने से साफ इनकार कर दिया है। मैसूर और कोडागु के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा ने कहा कि अल्पसंख्यक धर्म, ईसाई और इस्लाम के अनुयायी जो शरण लेने के लिए भारत आए थे, वे देश की संस्कृति और परंपराओं पर सवाल नहीं उठा सकते।

आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता हथियाने के लिए इस भगवान गणेश उत्सव में राज्य में राजनीतिक नाटक देखने को मिल सकता है।

***************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मोदी ने गोरखा समुदाय को दी 31वें भाषा मान्यता दिवस की बधाई

गंगटोक 21 Aug. (Rns/FJ): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  31वें भाषा मान्यता दिवस पर पूरे भारत में रह रहे सभी नेपाली भाषी लोगों को बधाई दी है। वहीं राज्य राज्य में विभिन्न मंत्रियों की अध्यक्षता में अलग-अलग जगहों पर समारोह का आयोजन किया गया। राज्य सरकार ने अब 20 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है।

यहां 31वें राज्य स्तरीय भाषा मान्यता दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल गंगा प्रसाद मुख्य अतिथि तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने नेपाली साहित्य परिषद द्वारा आयोजित भाषा दिवस समारोह की सराहना की। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपनी मातृभाषा पर गर्व करना चाहिए। भाषा किसी भी संस्कृति की जीवन रेखा और प्रगति का आधार होती है।

उल्लेखीय है कि नेपाली भाषा मान्यता दिवस नेपाली भाषा को भारत के संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। पूर्व सांसद दिल कुमारी भंडारी के संघर्ष और उनके नेतृत्व में आंदोलन के कारण नेपाली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने को सफलता मिली थी।

****************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

नासिक में देसी पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार

नासिक 21 Aug. (Rns/FJ): महाराष्ट्र में नासिक पुलिस ने शनिवार तड़के शालीमार क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से दो देसी पिस्तौल तथा जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि भद्रकाली थाने के पुलिस नायक विशाल काठे को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध देसी पिस्टल बेचने शालीमार आ रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस आयुक्त जयंत नाइकनवारे, उपायुक्त अमोल तांबे, सहायक आयुक्त दीपाली खन्ना, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दत्ता पवार, अपराध जांच दल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर मोहिते, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर खांडवी, अमलदार विशाल काठे, रमेश कोली के मार्गदर्शन में , संदीप शेलके, महेश कुमार बोरसे और अन्य पुलिस ने शालीमार क्षेत्र में जाल बिछाया। संदिग्ध व्यक्ति को शालीमार बस स्टॉप पर नेहरू गार्डन से शालीमार बस स्टॉप की ओर जाने वाली सड़क पर एक रिक्शा से उतर गया और किसी का इंतजार करने लगा।

पुलिस टीम ने तत्काल संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की, उसने बताया कि उसका नाम दीपक विष्णु सदाकाले (35) है। वह रेस. फ्लैट नंबर 4, चंद्रकमल हाउसिंग सोसाइटी, जेल रोड, नासिक का निवासी है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से करीब 60 हजार रुपये की दो देसी पिस्टल और 2 हजार रुपये की दो जिंदा कारतूस बरामद हुई। इस संबंध में सदकाले के खिलाफ भद्रकाली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी सदाकाले को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 22 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

*************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

12 साल से एलओसी पर होता है गणेश उत्सव, ये है मान्यता

नई दिल्ली 21 Aug. (Rns/FJ): देश भर में 31 अगस्त से गणेश उत्सव की शुरूआत होने वाली है। हर जगह लोग भगवान गणेश की पूजा करते हैं। खासतौर से ये त्योहार महाराष्ट्र में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। मगर आपको जानकर आश्चर्य होगा कि भारत-पाकिस्तान की सीमा पर फौजियों के बीच भी गणेश उत्सव पिछले 12 सालों से मनाया जा रहा है। 13वें साल भी इसे मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

जम्मू कश्मीर के पुंछ में पुलस्त नदी के पास भारत-पाकिस्तान सीमा पर पिछले 12 सालों से भगवान गणेश की मूर्ती की स्थापना होती है। इसकी तैयारी स्थानीय सामाजिक संगठन और भारतीय फौज की यूनिट 101 गनर रेजिमेंट द्वारा की जाती है। 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव में भारतीय फौज के जवान दिन रात गणेश पंडाल पर पहरा देते हैं। 13वें साल भी इसके लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

पुंछ की सामाजिक कार्यकर्ता ईशरदीदी ने बताया कि इस साल भी हम सीमा पर गणेश उत्सव मनाने जा रहे हैं। हालांकि पिछले 2 सालों से कोरोना के चलते बड़े पैमाने पर इसे नहीं मनाया गया।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर होने वाले इस गणेश उत्सव के लिए भगवान गणेश की मूर्ती मुंबई से लाई जाती है। हफ्तों पहले इसे बनाने का आर्डर दिया जाता है। पुंछ में इस गणपति पंडाल को किंग ऑफ एलओसी नाम दिया गया है। ईशरदीदी ने बताया कि पिछले 12 सालों से गणेश मूर्ति मुंबई में एक ही कारीगर से बनवाई जाती है। इस साल रविवार 21 अगस्त को गणेश मूर्ति मुंबई से जम्मू कश्मीर के पुंछ में ले जाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सीमा पर हमारे जवान कठिन परिस्थितियों में भी देश की रक्षा करते हैं। सभी को विश्वास है कि इस साल भी सीमा पर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

गणेश उत्सव के 10 दिनों तक भारतीय सेना के गनर रेजिमेंट के जवान भगवान गणेश की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश भारतीय जवानों को सीमा पर दुश्मनों से महफूज रखते हैं। यही वजह है कि बटालियन का हर जवान इस दौरान भगवान गणेश की पूजा कर आशीर्वाद लेता है। सुबह 4-5 बजे जवानों द्वारा बप्पा की आरती की जाती है। इसके अलावा शाम 7 बजे भी जवानों की उपस्थिति में स्थानीय लोग मिलकर आरती करते हैं। अनंत चतुर्थी के दिन शेर-ए-कश्मीर पुल के पास पुलस्त नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों आतंकियों द्वारा टारगेट किलिंग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इसको देखते हुए सावधानियां बरतने की बात कही जा रही है। किंग ऑफ एलओसी गणेश पंडाल की प्रमुख ईशरदीदी ने बताया कि सीमा के आसपास आतंकी खतरा हमेशा बना रहता है। साल 2016 में महाभण्डारे के दिन आतंकियों ने गणेश पंडाल के पास ही हमला कर दिया था, जिसमें उनके भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई थी। बाद में हुए एनकाउंटर में 4 आतंकियों को मार गिराया गया था। इसी को देखते हुए गणेश पंडाल के आसपास सेना के जवान बंदूक लेकर तैनात रहते हैं, ताकि आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेरा जा सके।

पुंछ में ये गणेश उत्सव सेना के जवानों का उत्साह और मनोबल बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था। इस साल जम्मू कश्मीर में आतंकियों द्वारा की जा रही टारगेट किलिंग को देखते हुए प्रशासन ने गणपति ट्रस्ट को अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। देर रात तक आने जाने की मनाही की गई है। यही वजह है कि प्रशासन से तालमेल और सेना के दिशा निदेशरें के मुताबिक ही गणेश उत्सव मनाया जाएगा।

गणेश उत्सव वैसे तो पूरे देश भर में मनाया जाता है, लेकिन भारत-पाकिस्तान की सीमा पर खतरों के साए में मनाया जाने वाला ये उत्सव बेहद खास होता है। पुंछ के स्थानीय लोग हों या फिर सेना के जवान हर कोई 10 दिनों तक गणपति बप्पा की आराधना में डूब जाता है।

*****************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

गिरफ्तारी की अटकलें तेज, मनीष सिसोदिया पर दर्ज होगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस

*CBI ने ED को सौंपे दस्तावेज*

नई दिल्ली 21 Aug. (Rns/FJ): आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब ईडी की भी जद में फंसते नजर आ रहे हैं। दिल्ली के शराब घोटाले मामले में सीबीआई ने तमाम दस्तावेज ईडी को सौंप दिए हैं जिसके बाद अब मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। मामले में ईडी की एंट्री के साथ ही मनीष सिसोदिया की गिरफ़्तारी की भी अटकले तेज हो चुकी हैं।

बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। सर्कुलर में उन आरोपियों के नाम हैं, जिनके खिलाफ सीबीआई ने FIR दर्ज की है। हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटनेमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है।

वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद उन्होंने कहा कि ये क्या नौटकी है? मैं दिल्ली में खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? इससे पहले सिसोदिया ने पीएम मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एक बयान भी शेयर किया है, जिसमें वो सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं।

इतना ही नहीं, CBI के छापे के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि जब सीबीआई रेड से कुछ नहीं मिला तो लुक आउट नोटिस जारी कर दिया। मोदी जी को रेड करवाने की बजाय महंगाई और बेरोजगारी पर सोचना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीबीआई की हकीकत मोदी जी की जुबानी सुनना चाहिए। मेरे घर से एक पैसा नहीं मिला, दफ्तर की फाइल लेकर गए हैं।

मनीष सिसोदिया ने शराब नीति पर कहा कि कोई घोटाला नहीं हुआ, सब बकवास है। सीबीआई जांच की जरूरत ही नहीं है। इसके साथ ही गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि बात घोटाले की नहीं है इसलिए गिरफ्तारी कर लेंगे, घोटाले की चिंता करते तो गुजरात की अवैध शराब की जांच होती। इनकी दिलचस्पी अरविन्द केजरीवाल को रोकने की है।

शराब घोटाले में शुक्रवार सुबह से घमासान मचा हुआ है। सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर रेड डाली। उनके साथ-साथ कई दूसरे सरकारी अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी चली। ये दौर पूरे 14 घंटे तक चलता रहा। इस रेड के दौरान सीबीआई ने कई दस्तावेज जमा किए।

बताया गया कि कुछ तो वो सीक्रट डॉक्यूमेंट्स थे जो किसी भी सरकारी अधिकारी के आवास पर नहीं होने चाहिए थे। जांच का दायरा आगे बढ़ा तो जांच एजेंसी ने सिसोदिया की गाड़ी तक की जांच कर डाली। जब 14 घंटे बाद ये रेड खत्म हुई, तो सीबीआई अपने साथ मनीष सिसोदिया का फोन ले गई, लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया और उनके ईमेल डेटा को भी सिक्योर किया गया।

***********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

असम पुलिस ने गोलपारा से 2 आतंकी पकड़े

*भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त*

गुवाहाटी 21 Aug. (Rns/FJ): असम पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने शनिवार देर रात दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों संदिग्धों के अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। पुलिस ने बताया दोनों को गोलपारा जिले से गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ जारी है।

गोलपारा एसपी वीवी राकेश रेड्डी ने बताया कि दोनों संदिग्धों का आतंकी संगठनों से सीधा संबंध है। घर की तलाशी के दौरान उनके अल-कायदा से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। इसके साथ ही जिहादी तत्वों, पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद हुई हैं। उनके मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आईडी कार्ड को जब्त कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि दोनों संदिग्धों ने बांग्लादेश से आए जिहादी आतंकवादियों को राशन उपलब्ध कराया था, इसके अलावा उन्हें आश्रय भी दिया था। उन्होंने जिले में स्लीपर सेल की भर्ती के लिए AQIS के सदस्य होने की बात कबूल की है।

***************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

विदेशी छात्रों के लिए भारत में 25 प्रतिशत अतिरिक्त सीटें

*नहीं देनी होगी एंट्रेंस टेस्ट*

नई दिल्ली 21 Aug. (Rns/FJ): विदेशी छात्रों के लिए भारत के शिक्षण संस्थानों में 25 प्रतिशत अतिरिक्त सीटें सृजित की जा रही हैं। खास बात यह है कि इन विदेशी छात्रों को एंट्रेंस टेस्ट की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। उन सभी छात्रों को विदेशी माना जाएगा जिनके पास विदेशी पासपोर्ट है। ऐसे में जो भारतीय विदेशी पासपोर्ट के साथ विदेशों में रह रहे हैं वह भी बिना एंट्रेंस टेस्ट भारत के प्रतिष्ठित उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला ले सकेंगे। विदेशी छात्रों के लिए दाखिले की एक तय प्रक्रिया बनाई जा रही है जो पूरी तरह से पारदर्शी होगी। इसके साथ ही विदेशी छात्रों के हितों का ध्यान रखते हुए उच्च शिक्षा संस्थानों को अपने संस्थानों में ‘अंतर्राष्ट्रीय मामलों का कार्यालय’ बनाना होगा।

विदेशी छात्रों को भारतीय शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए न केवल शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी बड़ी पहल कर रहे हैं बल्कि एफआरआरओ और वीजा के क्षेत्र में भी इन छात्रों को व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एफआरआरओ या ई-एफआरआरओ के साथ विदेशी छात्रों के पंजीकरण के लिए एकल बिंदु संपर्क स्थापित किए जा रहे हैं।

दरअसल देशभर के उच्च शिक्षण संस्थान अब अपने विश्वविद्यालयों में 25 प्रतिशत अतिरिक्त सीटों का सृजन कर सकेंगे। यूजीसी ने इसके लिए देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों को स्वीकृति प्रदान की है। यूजीसी ने 18 अगस्त को अपनी 560वीं बैठक में भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों में अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के प्रवेश और सुपरन्यूमेरी सीटों के लिए दिशानिर्देश के साथ यह मंजूरी दी है।

उच्च शिक्षण संस्थानों को विदेशी छात्रों के लिए सीट बढ़ाने की मंजूरी का मूल उद्देश्य भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के सहज और सरल प्रवेश की सुविधा, भारतीय उच्च शिक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आकर्षित करने के लिए अनुकूल वातावरण प्रणाली बनाना और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भारत को एक पसंदीदा गंतव्य बनाना है।

यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. एम. जगदीश कुमार ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में एक पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों को प्रवेश देने की अनुमति दी जाएगी। यह एक वैसी ही प्रक्रिया होगी जैसी कि विदेशी विश्वविद्यालयों द्वारा अपनाई जा रही है।

यूजीसी चेयरमैन के मुताबिक सभी उच्च शिक्षा संस्थानों का एक ‘अंतर्राष्ट्रीय मामलों का कार्यालय’ होगा। यह कार्यालय विभिन्न गतिविधियां करने के लिए जिम्मेदार होगा। इसमें विदेशी छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित जानकारी का प्रसार, विदेशी छात्रों से संबंधित सभी मामलों का समन्वय, विदेश में ब्रांड निर्माण अभियान, विभिन्न मामलों में विदेशी छात्रों की शिकायतों को दूर करना, साथी छात्रों के साथ नेटवकिर्ंग की सुविधा, विदेशी छात्रों को नए सांस्कृतिक वातावरण के अनुकूल बनाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करना और भारत में उनका आरामदायक और समृद्ध प्रवास शामिल होगा।

यूजीसी के अध्यक्ष ने  कहा, उच्च शिक्षा का अंतर्राष्ट्रीयकरण राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का एक अनिवार्य पहलू है। अंतरराष्ट्रीय छात्रों, शिक्षाविदों और वित्त पोषण को आकर्षित करने के अवसर बढ़ रहे हैं और कई भारतीय उच्च शिक्षण संस्थान (एचईआई) अब अपनी अंतरराष्ट्रीय पहुंच बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के अंतर्राष्ट्रीयकरण की सुविधा के लिए, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए प्रवेश और अतिरिक्त सीटों के निर्माण के लिए दिशानिर्देश तैयार किए हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली के लिए एक नई और दूरंदेशी ²ष्टि की परिकल्पना की गई है। यह एक्सेस, इक्विटी, मल्टीडिसिप्लिनरिटी, समग्र और मूल्य-आधारित शिक्षा जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर वर्तमान शिक्षा प्रणाली के अत्यधिक आवश्यक परिवर्तन और ओवरहाल की नींव रखता है।

यूजीसी के मुताबिक भारतीय उच्च शिक्षा प्रणाली दुनिया की सबसे बड़ी प्रणालियों में से एक है और इस तरह की एक विशाल प्रणाली के परिवर्तन के लिए नेतृत्व, वित्त पोषण, शिक्षा वितरण की गुणवत्ता, जवाबदेही, प्रबंधन, शिक्षण और शिक्षा के क्षेत्रों सहित सभी उच्च शिक्षा क्षेत्रों के लिए प्रणाली या प्रक्रियाओं को बदलने की आवश्यकता है।

**************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

संसद भवन में राजीव गांधी को जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 20 Aug. (Rns/FJ)  । देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, के.सी. वेणुगोपाल, राजीव शुक्ला, जे.पी. अग्रवाल और जे.डी. सीलम के अलावा कई वर्तमान और पूर्व सांसदों ने भी संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी के साथ ही अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

बता दें कि भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने 20 अगस्त, 1993 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में राजीव गांधी के चित्र का अनावरण किया था।

*********************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

हिमाचल में आई बाढ़ में 4 की मौत, 15 लापता

शिमला 20 Aug. (Rns/FJ)  । हिमाचल प्रदेश में शनिवार को रातभर हुई भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चक्की नदी पर बना रेलवे पुल भी गिर गया।

मंडी जिले में कई स्थानों पर आपदा की सूचना मिली, जिसमें 15 लोग लापता हो गए। अन्य आपदा प्रभावित जिले चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर थे।

मंडी में शेगली गांव में एक घटना की सूचना मिली, जिसमें एक घर बह गया। एक परिवार के छह सदस्य बह गए।

गोहर सबडिविजन के काशांग गांव में एक और अचानक बाढ़ आई, जिसमें नौ लोग भूस्खलन के मलबे में दब गए।

मंडी के उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने मीडिया को बताया कि बचाव दल लापता लोगों का पता लगाने के लिए मौके पर है।

स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम बुलेटिन के अनुसार, मंडी जिले के बल्ह, सदर, थुनाग, मंडी और लामाथाच में अचानक बाढ़ आने की सूचना है।

चंबा जिले के बनेत गांव चौवारी तहसील में एक मकान के ढह जाने से भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।

राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने मीडिया को बताया कि 22 लोगों में से 18 को हमीरपुर जिले से सुरक्षित निकाल लिया गया है।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्यभर में भारी बारिश के कारण जानमाल के नुकसान और संपत्ति के नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए सभी जिला प्रशासनों को राहत और बचाव अभियान चलाने का आदेश दिया।

**************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

कोविड टीकाकरण में 209.40 करोड़ से अधिक टीके लगे

नयी दिल्ली 20 Aug. (Rns/FJ): देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 209.40 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक दो अरब 9 करोड़ 40 लाख 48 हजार 140 टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 13 हजार 272 नये मरीज सामने आयें हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या एक लाख एक हजार 166 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.23 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.21 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 13 हजार 900 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल 4 करोड़ 36 लाख 99 हजार 435 रोगी कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.58 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 3 लाख 15 हज़ार 231 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 88 करोड़ 21 लाख 88 हजार 283 कोविड परीक्षण किए हैं।

*************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

राजीव गांधी की जयंती पर राहुल प्रियंका ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन

नयी दिल्ली 20 Aug. (Rns/FJ): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वी जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्री गांधी और श्रीमती वाड्रा ने आज सुबह पूर्व प्रधानमंत्री के समाधि स्थल वीरभूमि जाकर उन्हें नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए वीरभूमि पर पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद थे।

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने पूर्व प्रधानमंत्री को उनकी जयन्ती पर नमन करते हुए कहा कि उन्होंने कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं जिससे देश की प्रगति की राह आसान हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा करने के लिए राजीव गांधी को सिर्फ एक कार्यकाल मिला जिसे अनेक ऐतिहासिक और दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद किया जाता है। इनमें खास उपलब्धियों में सूचनाक्रान्ति, पंचायतीराज और युवाओं को मिला वोट का अधिकार महत्वपूर्ण है।

****************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

मोदी ने राजीव गांधी को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली 20 Aug. (Rns/FJ): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 78वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

श्री मोदी ने आज ट्वीट किया, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।”

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को महाराष्ट्र के मुम्बई में हुआ था। वह भारत के सातवें प्रधानमंत्री थे। उनकी जयंती को 20 अगस्त को प्रत्येक वर्ष सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है।

***************************************

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

पुंछ में मदरसा समेत कई ठिकानों पर SIA का छापा

*आतंकवाद के लिए हवाला राशि मामले में कार्रवाई जारी*

जम्मू 20 Aug. (Rns/FJ): जम्मू-कश्मीर के पुंछ में जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मदरसा समेत कई ठिकानों पर छापा मारा है। आतंकवाद के लिए हवाला राशि मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।

एसआईए की टीम सुबह 6 बजे से कार्रवाई में जुटी है। बस स्टैंड पर दो दिन पहले पकड़े गए मॉड्यूल के सदस्य के खुलासे पर यह कार्रवाई की जा रही है। बस स्टैंड से पकड़ा गया व्यक्ति मदरसा संचालक का ड्राइवर बताया जा रहा है।

आपको बता दें कि जम्मू बस स्टैंड से गुरुवार को गिरफ्तार लश्कर सहयोगी अब्दुल हमीद को हवाला का पैसा देने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। जम्मू और दिल्ली पुलिस ने मिलकर दिल्ली के नलबंधन टर्कमैन गेट स्थित रहने वाले मोहम्मद यासीन को दबोचा है। यासीन के कब्जे से सात लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की गई है।

पूछताछ में मोहम्मद यासीन ने खुलासा किया कि हवाला का पैसा दक्षिण अफ्रीका के रास्ते भारत के सूरत और मुंबई में भेजा जा रहा है। यासीन इस हवाला शृंखला को दिल्ली में चला रहा था। दिल्ली से यह रकम अलग-अलग कोरियर के जरिए जम्मू-कश्मीर में ट्रांसफर की जाती थी। यह राशि प्रतिबंधित आतंकी संगठनों लश्कर और अल-बद्र के गुर्गों को दी गई थी। हाल ही में मोहम्मद यासीन को दक्षिण अफ्रीका से हवाला के जरिये भेजे गए 24 लाख रुपये मिले। 24 लाख रुपये में से उसने दो अलग-अलग कोरियर के माध्यम से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गुर्गों को 17 लाख रुपये दिए।