Category Archives: news

CM श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात

* मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची में नवनिर्मित 3-D थिएटर का भी किया उद्घाटन

* मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा – आप सिर्फ पढ़ाई की चिंता करें, सरकार आर्थिक मदद करेगी

* बेहतर शिक्षा व्यवस्था से ही बेहतर समाज और राज्य बनेगा

* राज्य के बच्चे-बच्चियों के करियर को उड़ान देगी सरकार – श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची  – मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने दी विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का किया शुभारंभ. झारखंड के गरीब बच्चे-बच्चियों को पढ़ाई के लिए पैसे की चिंता नहीं करनी है। बच्चे अपना भविष्य संवारने की दिशा में आगे बढ़ें, सरकार आर्थिक मदद करने को तैयार है। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज राजधानी रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना और मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना का तोहफा दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब आप और आपकी पढ़ाई के बीच आर्थिक तंगी को बाधा नहीं बनने देंगे। आपके करियर को सरकार उड़ान देगी।

शिक्षा का बेहतर वातावरण कर रहे तैयार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस राज्य के सभी वर्ग के बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिले, इसके लिए कई योजनाएं चल रही है। जब तक यहां के बच्चे पढ़- लिखकर अच्छा मुकाम हासिल नहीं करेंगे, तब तक इस राज्य को आगे नहीं ले जा सकते हैं। ऐसे में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं।

बच्चों को उच्च शिक्षा देकर मुख्य धारा में लाने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड एक गरीब प्रदेश है। यहां के आदिवासी, मूलवासी परिवारों के बच्चे आर्थिक कठिनाइयों की वजह से उच्च शिक्षा पाने से वंचित हो जाते हैं । ऐसे में इन गरीब आदिवासी, मूलवासी बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है । मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने राज्य के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें मुख्य धारा में लाने का कार्य कर रहे हैं।

बच्चों के सपनों को पूरा करने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे गरीब बच्चों ने अपने भविष्य को लेकर जो सपना देखा है, उसे पूरा करने की दिशा में सरकार उनके साथ खड़ी है। जो बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर और लॉयर आदि बनने की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन पैसे की तंगी व्यवधान पैदा कर रहा है, वैसे बच्चों को सरकार आर्थिक सहयोग करेगी, ताकि वे पढ़ लिखकर एक अच्छा मुकाम हासिल करें और राज्य के साथ अपने परिवार तथा समाज को सशक्त बनाने में अहम योगदान कर सकें।

नहीं रखनी होगी कुछ गिरवी, सरकार बनेगी गारंटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को अब उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी उन्हें आर्थिक मदद के लिए गारंटी नहीं देनी होगी। सरकार गारेंटर बनेगी। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा ऋण मिलेगा। इसमें आपको सरकार की ओर से कई रियायतें भी मिलेंगी। वहीं, मांकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को डिप्लोमा स्तरीय कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 15 हज़ार रुपए बी बीटेक कोर्स के लिए प्रतिवर्ष 30 हज़ार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

बच्चों को दे रहे हैं फ्री कोचिंग, रहने-खाने का भी खर्च वहन कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को प्रतियोगिता-परीक्षाओं की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए सरकार आर्थिक मदद कर रही है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत विभिन्न परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग करने के साथ रहने खाने का भी खर्च सरकार वहन कर रही है। वहीं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों की विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत स्कॉलरशिप राज्य सरकार दे रही है।

समारोह की खासियतें

*12 सौ विद्यार्थियों को मिला गुरुजी क्रेडिट कार्ड। 900 छात्राओं को मांकी मुंडा छात्रवृति योजना का लाभ।

*गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के पोर्टल की हुई लॉन्चिंग।

*झारखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के नए वेब पोर्टल का शुभारंभ।

* गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना को लेकर उच्च शिक्षा एवं तकनीकी विभाग का सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक धनबाद एवं एचडीएफसी बैंक के साथ हुआ एमओयू।

*झारखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद और राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के मध्य हुआ एम ओ एमओयू।

*क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र रांची में नवनिर्मित 3-D थिएटर का हुआ उद्घाटन।

इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता और श्री बादल, राज्य सभा सांसद श्रीमती महुआ माजी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अरवा राजकमल, प्रमंडलीय आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार झा, उच्च शिक्षा निदेशक श्री रामनिवास यादव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

********************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

अटल बिहारी वाजपेयी का ही सपना है,जो धरातल पर उतर रहा है : योगी

लखनऊ ,11 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास का जो मॉडल लखनऊ में देखने को मिल रहा है वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का ही सपना है, जो धरातल पर उतर रहा है।

लखनऊ में तीन हजार 666 करोड़ रुपये की 206 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर उन्होने सोमवार को कहा कि आज किसान पथ के उद्घाटन के साथ लखनऊ की जाम की समस्या का समधान होने जा रहा है।

इसके अलावा लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से ग्रीन कॉरीडोर बनाया जा रहा है, यह गोमती नदी के कट को लेते हुए शहीद पथ को जोड़ेगा, जिससे लखनऊ सिटी को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

दूसरी तरफ गुरुग्राम (हरियाणा) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे देश में विस्तारित एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें उत्तर प्रदेश में 5,500 करोड़ रुपये की लागत से आठ लेन की 104 किमी लखनऊ आउटर रिंग रोड (किसान पथ) के तीन पैकेज का उद्घाटन शामिल है।

आउटर रिंग रोड यानी किसान पथ के लोकार्पण से इसका लाभ बाराबंकी, गोरखपुर, अयोध्या, सीतापुर, गोंडा, हरदोई, कानपुर, वाराणसी, रायबरेली, सुल्तानपुर समेत अन्य जिलों के लोग उठा सकेंगे। इस रिंग रोड के बन जाने से इन शहरों में जाने के लिए लखनऊ में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी। वे बिना शहर में प्रवेश किए सीधे गंतव्य को जा सकेंगे।

इससे लखनऊ वालों को भी जाम से छुटकारा मिल जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रीन कॉरीडोर के फर्स्ट फेज का कार्य आज पूरा होन जा रहा है। यहां डीआरडीओ की मदद से रक्षा मत्रालय ने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के सेंटर का भी उद्घाटन किया जा रहा है। ये हमारे युवाओं को स्टार्टअप और रोजगार के नये अवसर प्रदान करेगा। आज लखनऊ मं फॉरेंसिक रिसर्च इंस्ट्रीट्यूट का उद्घाटन और अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के लोकार्पण का कार्य होने जा रहा है।

योगी ने लखनऊ में विकास कार्यों का श्रेय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को देते हुए कहा कि लखनऊ ने जो यशस्वी नेतृत्व प्राप्त किया है, वह देश की रक्षा के साथ ही लखनऊ के विकास के लिए समर्पित हैं।

इस अवसर पर लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जितिन प्रसाद, एके शर्मा, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेन्द्र सिंह ‘भोले’, डॉ दिनेश शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा, योगेश शुक्ल, डॉ राजेश्वर सिंह, जय देवी, अमरेश कुमार, विधान परिषद् सदस्य डॉ महेन्द्र सिंह, मुकेश शर्मा, राम चंद्र सिंह प्रधान, डॉ लालजी प्रसाद ‘निर्मल’, मोहसिन रजा, उमेश द्विवेदी, बुक्कल नवाब, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

*******************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

मान जहां से चुनाव लड़ेंगे मैं भी वहीं से लडूंगाःप्रताप बाजवा

चंडीगढ़ 11 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने  पंजाब विधानसभा में  मुख्यमंत्री भगवंत मान को चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जहां से चुनाव लड़ेंगे मैं भी वहीं से चुनाव लड़ूंगा।

बाजवा ने कहा कि फिलहाल मेरा लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई विचार नहीं हैं अगर भगवंत मान चुनाव लड़ेंगे तो मैं भी उसी सीट से उनके विरुद्ध चुनाव लड़ूंगा।

कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने अमृतसर में पत्रकारों से बात करते हुए आप और कांग्रेस के गठबंधन की बातों पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी सरकार बनने का एक ही फायदा हुआ कि आप नेताओं की सभी की शादियां हो गईं। अगले साल लोहड़ी डालेंगे फिर सारी बात खत्म।

***************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

सिंधिया के मुकाबले अरुण यादव को उतार सकती है कांग्रेस

भोपाल,११ मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में प्रत्याशियों के नाम पर मंथन चल रहा है। मध्य प्रदेश की गुना संसदीय सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस यहां से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को उतार सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रविवार की अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के नेताओं के साथ संभावित नामों पर विचार किया। सोमवार को दिल्ली में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। इसमें प्रदेश की कुछ सीटों के प्रत्याशियों के नामों की निर्णय हो सकता है। भाजपा ने मध्यप्रदेश की २९ लोकसभा सीटों में से २४ के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

कांग्रेस भी प्रत्याशी चयन को अंतिम रूप देने में जुटी है। पार्टी वरिष्ठ नेताओं को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। गुना से भाजपा ने केपी सिंह यादव का टिकट काटकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी घोषित किया है। गुना संसदीय क्षेत्र में यादव मतदाता कुछ विधानसभा क्षेत्रों में प्रभावी भूमिका में हैं।

विधानसभा चुनाव के समय गुना और शिवपुरी के यादव समाज से जुड़े नेताओं का अरुण यादव ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई थी। इनमें बैजनाथ यादव और राय देवेंद्र सिंह यादव शामिल थे। दोनों ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव भी लडय़ा था। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अरुण यादव को चुनाव लडऩे की तैयारी है। उन्होंने भी संकेत दिए हैं कि वह सिंधिया से मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

**********************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

SC न्यायाधीश संजय करोल ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन किया

सोनपुर , 11 मार्च(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। Supreme Court न्यायाधीश  संजय करोल ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर मे  पहुंच कर पूजा अर्चना किया और लोगो की खुशहाली की कामना की मंदिर मे पूजा सुशील चंद शास्त्री सादानंद बाबा भूटकून बाबा ने करवाया.

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह राजीव प्रताप रूडी के सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह और मंदिर सचिव विजय लाला ने उन्हें अंग वस्त्र और मंदिर का प्रतीक चिन्ह राम चरित्रमानस देकर सम्मानित किया.

उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दिया ज्ञात हो की इनका बाबा हरिहरनाथ मंदिर के प्रति काफ़ी आस्था और बराबर दर्शन करने आते रहते है उतने बड़े पद पर होने पर भी समय निकाल कर दर्शन करने आते रहते है.

इस अवसर पर जज मनीष कुमार रेलवे मजिस्ट्रेट अनुमंडल पदाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नकुल सिंह जय सिंह अजय बाबा मनीष बबलू सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

*********************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

सीबीआई जांच के खिलाफ संदेशखाली मामले में याचिका खारिज

*सुप्रीम कोर्ट से बंगाल सरकार को बड़ा झटका

नई दिल्ली ,11 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पश्चिम बंगाल सरकार की सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें संदेशखाली में ईडी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की टीमों पर हमले की सीबीआई जांच कराने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, न्यायमूर्ति बी.आर. गवई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने हाई कोर्ट के फैसले में राज्य सरकार और राज्य पुलिस के खिलाफ की गई प्रतिकूल टिप्पणियों को हटा दिया।

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) एस.वी. राजू ने कहा कि प्रतिवादी (केंद्रीय एजेंसी) को उन टिप्पणियों को रखने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उनका कहना है कि यदि उन टिप्पणियों को हटा दिया जाता है, तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इसलिए हम याचिका पर विचार करने के इच्छुक नहीं हैं। पुलिस और राज्य सरकार के संबंध में विवादित टिप्पणियों को हटा दिया जाएगा।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने 5 मार्च को एक आदेश में,  एक स्वतंत्र सीबीआई जांच का आदेश दिया था और पश्चिम बंगाल पुलिस को हमले के मास्टरमाइंड आरोपी शेख शाहजहां को उसी दिन सीआईडी की हिरासत से सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था। इसके खिलाफ, राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत में एक याचिका लगाई और कहा कि सीबीआई को जांच ट्रांसफर करने का कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश जल्दबाजी में दिया गया।

***************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

मोदी सरकार ने जारी की अधिसूचना आज से देश में सीएए कानून लागू

नई दिल्ली ,11 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा लागू किया जा चुका है। इसके लिए सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से इसके लिए पोर्टल भी तैयार है।

इस पोर्टल पर नागरिकता पाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार तीन मुल्कों के गैर-मुस्लिम (अल्पसंख्यकों) को भारत की नागरिकता देने के लिए कानून को लागू करने की तैयारी कर चुकी थी।

नागरिकता संशोधन कानून के अंतर्गत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर-हिंदुओं को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। सीएए के तहत इन देशों से आए हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी समुदाय के लोगों को भारत की नागरिकता दिए जाने का प्रावधान शामिल है।

संसद के दोनों सदनों से सीएए 11 दिसंबर, 2019 में पारित किया गया था। इसके एक दिन बाद राष्ट्रपति की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई थी।
ध्यान दें, यह कानून उन लोगों पर लागू होगा, जो 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए थे।

पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए वहां के अल्पसंख्यकों को इस कानून के जरिए यहां भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी। ऐसी स्थिति में आवेदनकर्ता को साबित करना होगा कि वो कितने दिनों से भारत में रह रहे हैं। उन्हें नागरिकता कानून 1955 की तीसरी सूची की अनिवार्यताओं को भी पूरा करना होगा।

लेकिन कोरोना की वजह से इसमें देरी हो गई, सीएए को काफी पहले ही लागू कर दिया जाता। वहीं, इससे पहले केंद्रीय अमित शाह ने भी संकेत दे दिए थे कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को लागू कर दिया जाएगा।

*******************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

तबादला-फैक्ट्री मप्र में 100 की स्पीड में : जीतू पटवारी

भोपाल 11 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :  प्रशासनिक स्तर पर हो रहे बदलाव को लेकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसा है और कहा है कि मध्य प्रदेश में तबादला-फैक्ट्री की 100 की स्पीड है।

जीतू पटवारी ने सोमवार को एक्स पर लिखा, “मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिन होने वाले हैं! शुरुआत के 100 दिनों में ही ‘तबादला-फैक्ट्री‘ 100 की स्पीड से दौड़ने लगी है और कहीं हो न हो, इस मामले में मध्यप्रदेश ‘आत्मनिर्भर‘ हो चुका है! रविवार को फिर छह आईएएस और दो आईपीएस के ट्रांसफर किए गए। मसला यह बिल्कुल नहीं है कि ट्रांसफर क्यों किए गए? सवाल सिर्फ यह है कि ट्रांसफर को लेकर जिस तरह का दबाव हो रहा है, ऐसा पहले नहीं था।”

जीतू पटवारी ने आगे लिखा, “मैं फिर दोहरा रहा हूं, सरकार के सूत्र ही बता रहे हैं कि सचिवालय में घूम रहे “कोर्डिनेटर्स” में “किंग” बनने का खुला कम्पटीशन चल रहा है। फिलहाल सभी को राहत इस बात से बहुत ज्यादा है कि सभी की सुनवाई भी हो रही है! लोकसभा चुनाव आचार संहिता की आड़ में सारे भाजपाई तबादला करवाने में लग गए हैं। जिलों से सिफारिश कर संभाग तक आई सूची को ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर में अंतिम रूप दिया जा रहा है।”

जीतू पटवारी ने आगे लिखा कि जिला और शहर के अध्यक्षों के साथ-साथ, छोटे-बड़े नेताओं के प्रस्ताव भोपाल भेजे जा रहे हैं! ‘सौदागर‘ मंत्रियों के चक्कर भी काट रहे हैं! कई विधायकों ने संगठन के माध्यम से भी अपने नामों की सूची सीधे सीएम को भेज दी है।

****************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

सुप्रीम कोर्ट इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर सख्त

*SBI को 24 घंटे के अंदर जानकारी देने का आदेश

नई दिल्ली 11 March,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : सुप्रीम कोर्ट ने  इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में एसबीआई को जमकर फटकार लगाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की याचिका को भी खारिज कर दिया है। बता दें कि एसबीआई ने एक याचिका दायर कर भारत के चुनाव आयोग को चुनावी बांड का विवरण जमा करने के लिए 30 जून तक समय बढ़ाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई से फटकार लगाते हुए 12 मार्च को कामकाजी समय समाप्त होने तक चुनावी बांड के विवरण का खुलासा करने को कहा है। इसके साथ ही चुनाव आयोग को ये जानकारी 15 मार्च शाम 5 बजे तक पोर्टल पर सार्वजनिक करनी होगी।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से पेश वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि बैंक को भारत के चुनाव आयोग को चुनावी बांड का विवरण जमा करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। साल्वे ने कहा कि एसबीआई की एकमात्र समस्या यह है कि वह पूरी प्रक्रिया को उलटने की कोशिश कर रहा है। एसओपी ने सुनिश्चित किया कि हमारे कोर बैंकिंग सिस्टम और बांड नंबर में खरीदार का कोई नाम नहीं था। हमें बताया गया कि इसे गुप्त रखा जाना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि उसने अपने फैसले में बैंक से मिलान अभ्यास करने के लिए नहीं कहा है, हमने स्पष्ट खुलासा करने का निर्देश दिया है। इसलिए यह कहते हुए समय मांगना कि एक मिलान अभ्यास किया जाना है, उचित नहीं है, हमने आपको ऐसा करने का निर्देश नहीं दिया है। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि 12 मार्च को कामकाजी समय समाप्त होने तक चुनावी बांड के विवरण का खुलासा करें।

SBI ने सुप्रीम कोर्ट से इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़ी डिटेल देने के लिए 30 जून तक मोहलत मांगी थी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 15 फरवरी को राजनीतिक पार्टियों को दिए जाने वाले चंदे को लेकर इलेक्टोरल बॉन्ड की व्यवस्था को असंवैधानिक बताते हुए इस पर रोक लगा दी थी।

मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन-जजों की संविधान पीठ ने याचिका पर सुनवाई की। इसके साथ देश की सर्वोच्च अदालत ने SBI को 6 मार्च तक चुनाव आयोग को किसने किस पार्टी को कितना चंदा दिया, इसकी जानकारी चुनाव आयोग को देने के निर्देश दिए थे, लेकिन 6 मार्च से पहले ही SBI सुप्रीम कोर्ट में याचिका लेकर पहुंच गई, जिसमें उसने चंदे से जुड़ी जानकारी देने के लिए 30 जून का वक्त देने की मांग की है।

**************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

राष्ट्रपति मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर मॉरीशस रवाना हुईं

*भारत-मॉरीशस के संबंधों को मिलेगी और मजबूती

नई दिल्ली 11 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  –  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारत और मॉरीशस के संबंधों को बढ़ावा देने के मकसद से राष्ट्रपति  11 से13 मार्च तक मॉरीशस दौरे पा रहेंगी। यहां वो ‘राष्ट्रीय दिवस समारोह’ में विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। 12 जनवरी को होने जा रहे इस समारोह में भारतीय जल सेना का दस्ता हिस्सा लेगा। इसके अलावा इसमें भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के दो जहाज – आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी हिस्सा लेकर इसकी शोभा बढ़ाएंगे।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा, यह कदम भारत और मॉरिशस के संबंधों को प्रगाढ़ करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मॉरिशश के दौरे पर जाएंगी। राष्ट्रपति विशेष अतिथि के रूप में राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी हिस्सा लेंगी। इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनॉथ के साथ मिलकर 14 भारत समर्थित परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगी। यह भारत की विकास साझेदारी के बढ़ते विस्तार और बहुआयामी स्वरूप को प्रदर्शित करता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति मुर्मू से पहले जुगनॉथ के साथ मिलकर अगालेगा द्वीप में छह अन्य सामुदायिक विकास परियोजनाओं के साथ हवाई पट्टी और एक घाट का उद्घाटन किया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने पिछले हफ्ते कहा था, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छठी ऐसी राष्ट्रपति हैं, जो 2000 के बाद से ‘राष्ट्रीय दिवस’ पर विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करने जा रही हैं। राष्ट्रपति का मॉ़रिशस दौरा दोनों देशों के बीच बहुकालीन और चिरस्थायी रिश्ते को रेखांकित करता है।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  अपनी समकक्ष पृथ्वीराजसिंग रूपन और प्रधानमंत्री जुगनॉथ के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। इसके अलावा, वह मॉरीशस नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, मॉरीशस सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और अन्य महत्वपूर्ण मॉरीशस नेताओं से मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति उन प्रमुख द्विपक्षीय समझौतों के आदान-प्रदान के भी गवाह बनेंगी जो दोनों देशों के बीच मजबूत द्विपक्षीय संस्थागत सहयोग और क्षमता निर्माण सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं।

इसके अलावा राष्ट्रपति पैम्पलेमोसेस बॉटनिकल गार्डन में मॉरिशस के नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद वह ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों पर भी जाएंगी। राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान अप्रवासी घाट भी जाएंगी। बता दें कि यहीं पर सबसे पहले भारतीय अनुबंधित श्रमिक पहुंचे थे। इसके बाद वो अंतरमहाद्वीपीय दासता संग्रहालय और पवित्र गंगा तालाब भी जाएंगी। इसके अलावा, वह मॉरीशस विश्वविद्यालय में मॉरीशस के युवाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों, भारतीय प्रवासियों के सदस्यों और महात्मा गांधी संस्थान में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगी।

****************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

भारतीय मूल की महिला की ऑस्ट्रेलिया में हत्या

*कूड़ेदान में सड़क किनारे मिला शव

हैदराबाद 11 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हैदराबाद की एक महिला की ऑस्ट्रेलिया में हत्या का मामला सामने आया है। महिला अपने परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, मृतका का नाम चैतन्य एम. उर्फ ​​श्‍वेता है। उसका शव शनिवार को विक्टोरिया के जिलॉन्ग के पश्चिम में स्थित बकले में एक सुनसान सड़क के किनारे एक कूड़ेदान में मिला था।

श्‍वेता पति और तीन साल के बेटे के साथ मेलबर्न में रह रही थी। स्थानीय पुलिस को शक है कि महिला अपराधी को जानती होगी और आरोपी विदेश भाग गया होगा। स्थानीय पुलिस को शक है कि महिला की घर पर ही हत्या की गई। इसके बाद उसके शव को करीब 82 किलोमीटर दूर ले जाकर एक कूड़ेदान में फेंक दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कथित तौर पर श्‍वेता के पति अशोक राज वरिकुप्पला, बेटे के साथ हाल ही में भारत वापस आए। अशोक ने पुलिस से भी फोन पर बातचीत की है और उनके साथ जांच में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया है।

उप्पल विधायक बंडारी लक्ष्मा रेड्डी ने बताया है कि महिला उनके क्षेत्र की थी और उन्होंने परिवार से भी मुलाकात की है। रेड्डी ने कहा कि महिला के माता-पिता के अनुरोध पर उन्होंने महिला के शव को भारत लाने के लिए विदेश मंत्रालय को पत्र भी लिखा है। विधायक का कहना है कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को भी इस संबंध में जानकारी दे दी है।

*************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

IT ने टैक्स का भुगतान नहीं करने वालों का पता लगाया

नई दिल्ली 11 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : आयकर विभाग ने कुछ ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान की है, जिनका वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए टैक्स का भुगतान वित्तीय लेनदेन के अनुरूप नहीं है।

विभाग एक एडवांस टैक्स ई-कैम्पेन चला रहा है, जिसका मकसद ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय लेनदेन के बारे में ईमेल के माध्यम से सूचित करना है जिन्होंने टैक्स नहीं भरा है। उनसे आग्रह किया गया है कि वे अपनी देनदारी की सही गणना करें और 15 मार्च को या उससे पहले एडवांस टैक्स की देय राशि जमा करें।

आयकर विभाग विभिन्न स्रोतों से करदाताओं के वित्तीय लेनदेन की जानकारी प्राप्त करता है,आधिकारिक बयान में कहा गया है। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए, यह जानकारी वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) मॉड्यूल में परिलक्षित होती है और व्यक्तियों/संस्थाओं को देखने के लिए उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण लेनदेन का विवरण देखने के लिए, व्यक्ति/संस्थाएं अपने ई-फाइलिंग अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं और अनुपालन पोर्टल पर जा सकते हैं। इस पोर्टल पर, महत्वपूर्ण लेनदेन देखने के लिए ई-अभियान टैब का उपयोग किया जा सकता है।

जो व्यक्ति/संस्थाएं ई-फाइलिंग वेबसाइट पर पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें पहले ई-फाइलिंग वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण के लिए, ई-फाइलिंग वेबसाइट पर ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक किया जा सकता है और संबंधित विवरण उसमें प्रदान किया जा सकता है। सफल पंजीकरण के बाद, ई-फाइलिंग खाते में लॉग इन किया जा सकता है और ई-कैम्पेन टैब के माध्यम से महत्वपूर्ण लेनदेन देखने के लिए अनुपालन पोर्टल तक पहुंचा जा सकता है।

*******************************

Read this also :-

मच अवेटेड फिल्म द गोट लाइफ फिल्म का ट्रेलर रिलीज

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर गिरा है -अखिलेश यादव

लखनऊ 10 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। SP के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में हुई। बैठक को मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो0.बी पाण्डेय ने किया।

बैठक में सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर गिरा है। भाजपा सरकार की शिक्षा नीति गरीबों को शिक्षा से दूर करने की है। समाजवादी सरकार ने बच्चों को ताज और गर्म भोजन के लिए हॉट कुक्ड योजना शुरू की थी, जिसमें अक्षय पात्र के द्वारा बच्चों को ताजा और गरम भोजन मिलता था। उसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्राथमिक, माध्यमिक, पॉलिटेक्निक और आईटीआई में छात्रों का एडमिशन कम हो रहा है। परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। छात्रों की परीक्षाएं कैंसिल करनी पड़ रही हैं। भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। लोकतंत्र बचाने में शिक्षकों की बड़ी जिम्मेदारी है। शिक्षक, बेरोजगार, नौजवान और किसान इस बार भाजपा को सŸाा से हटा देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस सबसे बड़ी परिवारवादी है। इनका कोई सिद्धांत नहीं है।

भाजपा सŸाा के लिए मनमानी कर रही है। सभी लोगों का हक और अधिकार छीन रही है। भाजपा ने शिक्षा व्यवस्था और विश्वविद्यालयों को बर्बाद कर दिया है। नेताजी और समाजवादी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया था। संस्कृत और मदरसा शिक्षा के लिए कार्य किया। समाजवादी सरकार का लक्ष्य युवाओं को अच्छा नागरिक बनाना और उनके लिए नौकरी और रोजगार का इंतजाम करना है। समाजवादी पार्टी के वरिश्ठ नेता मोहम्मद आजम खां साहब ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा काम किया है।

उन्होंने विश्वविद्यालय बनवाया। समाजवादी सरकार ने शिक्षकों को सम्मान दिया। वित्तविहीन शिक्षकों के लिए 200 करोड़ का बजट दिया था, जिसे भाजपा सरकार ने रोक दिया। समाजवादी सरकार ने शिक्षामित्र को समायोजित किया था जिससे उन्हें अन्य शिक्षकों की तरह सम्मान मिल सके। शिक्षामित्र को समायोजित करने का वही रास्ता है जो समाजवादी सरकार ने किया था।

भाजपा सरकार ने शिक्षकों को अपमानित करने का काम किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर प्रतियोगी परीक्षाओं का पेपर लीक करती है, जिससे नौजवानों को नौकरी ना देना पड़े। भाजपा की नीयत प्रतियोगी छात्रों को नौकरी देने की नहीं है। भाजपा सरकार नौकरियों के फार्म दिखावा करने के लिए निकालती है। बैठक में शिक्षक सभा ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को जिताने का संकल्प लिया।

शिक्षक सभा ने तय किया है कि लोकसभा चुनाव में शिक्षक सभा के प्रतिनिधि क्षेत्र में जाकर पार्टी प्रत्याशियों को प्रचार करेंगे। जनता को भाजपा की गलत नीतियों की जानकारी देंगे और मतदान के समय हर बूथ पर शिक्षक सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक सभा की राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने आने वाले लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन को जिताने का संकल्प लिया है।

शिक्षक सभा के पदाधिकारी भाजपा के नफरत और भेदभाव के प्रोपेगेंडा का मुकाबला करेंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। वोटर लिस्ट में होने वाली धांधली को रोकने का काम करेंगे। चुनाव में शिक्षक सभा की बड़ी जिम्मेदारी है। समाजवादी पार्टी शिक्षकों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

***************************

Read this also :-

बसपा प्रमुख मायावती ने बताया,अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई

नई दिल्ली 10 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : ईडी और सीएपीएफ टीम पर संदेशखाली में हुए हमले की सीबीआई जांच को चुनौती देने वाली पश्चिम बंगाल सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ 11 मार्च को मामले की सुनवाई करेगी।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने  5 मार्च को पारित एक आदेश में,एक स्वतंत्र सीबीआई जांच का आदेश दिया था और पश्चिम बंगाल पुलिस को हमले के मास्टरमाइंड आरोपी शेख शाहजहाँ को उसी दिन सीआईडी की हिरासत से सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था। इसके खिलाफ, राज्य सरकार ने शीर्ष अदालत में एक विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की और कहा कि जांच को सीबीआई को ट्रांसफर करने का कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश जल्दबाजी में दिया गया।

मामले को तत्काल सूचीबद्ध करने के लिए न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष दो बार उल्लेख किए जाने के बावजूद राज्य सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब तक सुनवाई नहीं हो सकी है।

************************

Read this also :-

बसपा प्रमुख मायावती ने बताया,अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

सभी 42 सीटों पर TMC ने उतारे उम्मीदवार,यूसुफ पठान के नाम भी

कोलकाता 10 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सभी 42 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान बहरामपुर लोकसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार होंगे। बहरामपुर से कांग्रेस के दिग्‍गज नेता अधीर रंजन चौधरी चुनाव लड़ते रहे हैं।

ऐसे में इस बार बहरामपुर से अधीर रंजन का मुकाबला युसूफ पठान से होगा। टीएमसी ने बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से महुआ मोइत्रा को फिर से उम्मीदवार बनाया है।

तृणमूल कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने 42 लोकसभा सीटों के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। उन्‍होंने बताया कि आसनसोल से टीएमसी की लोकसभा सीट के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा होंगे।

ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही असम, मेघालय में भी चुनाव लड़ेगी। वहीं यूपी में भी एक सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर अखिलेश यादव से बातचीत चल रही है।

TMC ने इन उम्‍मीदवारों पर खेला दांव

1 कूच बिहार (एससी)- जगदीश सी बसुनिया
2 अलीपुरद्वार (एसटी)- प्रकाश चिक बड़ाइक
3 जलपाईगुड़ी (एससी)- निर्मल चौधरी रॉय
4 दार्जिलिंग- गोपाल लामा
5 रायगंज- कृष्णा कल्याणी
6 बालुरघाट- बिप्लब मित्रा
7 मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी
8 मालदा दक्षिण- शाहनवाज अली रैहान
9 जंगीपुर- खलीलुर्रहमान
10 बरहामपुर- युसूफ पठान
11 मुर्शिदाबाद- अबू ताहेर खान
12 कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
13 रानाघाट (एससी)- मुकुट मणि अधिकारी
14 बोंगांव- विश्वजीत दास
15 बैरकपुर- पार्थ भौमिक
16 दम दम- प्रोफेसर सौगत रॉय
17 बारासात- काकोली घोष दस्तीदार
19 जॉयनगर (एससी)- प्रतिमा मंडल
20 मथुरापुर (एससी)- बापी हलदर
21 डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी
22 जादवपुर- सायोनी घोष
23 कोलकाता दक्षिण- माला रॉय
24 कोलकाता उत्तर- सुदीप बंधोपाध्याय
25 हावड़ा- प्रसून बनर्जी
26 उलूबेरिया- सजदा अहमद
27 सेरामपुर- कल्याण बनर्जी
28 हुगली- रचना बनर्जी
29 आरामबाग (एससी)- मिताली बाग
30 तमलुक- देबांगशु भट्टाचार्य
31 कंठी -उत्तम बारिक
32 घाटल- दीपक अधिकारी (देव)
33 झारग्राम (एसटी)- कालीपाड़ा सोरेन
34 मेदिनीपुर- जून मालिया
35 पुरुलिया- शांतिराम महतो
36 बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती
37 बिष्णुपुर (एससी)- सुजाता मंडल
38 बर्धमान पुरबा (एससी)- डॉ शर्मिला सरकार
39 बर्धमान दुर्गापुर- कीर्ति आजाद
40 आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा
41 बोलपुर (एससी)- असित कुमार मल
42 बीरभूम- शताब्दी रॉय

टीएमसी उम्‍मीदवारों की घोषणा ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए एक गुगली की तरह है, जिसमें कांग्रेस और तृणमूल एक साथ हैं। माना जाता है कि तृणमूल ने कांग्रेस को बहरामपुर और एक अन्य सीट की पेशकश की थी, लेकिन दोनों पार्टियां सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमत नहीं हो सकीं।

********************************

Read this also :-

बसपा प्रमुख मायावती ने बताया,अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

पुंछ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने सात आईईडी बरामद किए

जम्मू 10 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पुंछ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने रविवार को सात आईईडी बरामद किए। इससे एक बड़ी त्रासदी टल गई।

पुलिस ने बताया, राष्ट्रीय राइफल्स और स्थानीय पुलिस की एक टीम ने तलाशी अभियान के दौरान जिले के सुरनकोट तहसील के दारा सांगला इलाके से आईईडी और एक वायरलेस सेट बरामद किया।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके से सभी आईईडी को सुरक्षित हटा दिया है। आईईडी एक मंदिर के नजदीक पाए गए थे। इन विस्फोटक उपकरणों की समय पर बरामदगी से एक बड़ी त्रासदी टल गई, क्योंकि मंदिर में स्थानीय लोगों की भीड़ होती है।

अधिकारियों कहना है कि कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इस ठिकाने का इस्तेमाल दो दशक पहले क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों द्वारा किया गया था।

************************

Read this also :-

बसपा प्रमुख मायावती ने बताया,अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

ED ने लालू के करीबी सुभाष यादव को किया गिरफ्तार

पटना 10 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :राष्ट्रीय जनता दल के नेता और लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी कहे जाने वाले सुभाष यादव को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है।  दरअसल शनिवार को ईडी की टीम ने पटना के अलग-अलग आठ ठिकानों पर सुभाष यादव से जुड़े कारोबार को लेकर छापेमारी की थी।

ईडी की टीम को दो करोड़ रुपए कैश समेत निवेश और जमीन से जुड़े कई अहम दस्तावेज और कागजात भी मिले थे। जानकारी के मुताबिक इसी कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

सुभाष यादव की गिरफ्तारी शनिवार की देर रात उनके पटना स्थित आवास से की गई, जिसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद सोमवार को उनको पटना के बेउर जेल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

आपको बता दें कि सुभाष यादव लालू प्रसाद के बेहद करीबी नेता माने जाते हैं और बिहार में उनको बालू किंग के नाम से भी जाना जाता है।

ED से जुड़े सूत्रों के मुताबिक सोमवार को ED की टीम पटना स्थित ईडी की विशेष कोर्ट से रिमांड को लेकर अपील करेगी और सुभाष यादव को रिमांड पर लेने की मांग करेगी। ईडी सुभाष को न्यायिक हिरासत से अपनी हिरासत में लेने की अपील करेगी।

इसके बाद जांच एजेंसी अपनी कस्टडी में लेकर सुभाष यादव से संबंधित कई मसलों पर विस्तार से पूछताछ करेगी। आने वाले दिनों में सुभाष यादव और उसके कई राजनीतिक हस्तियों से जुड़े कनेक्शन से संबंधित मामले में भी इस गिरफ्तारी के बाद खुलासा हो सकता है।

***************************

Read this also :-

बसपा प्रमुख मायावती ने बताया,अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

आदमपुर एयरपोर्ट का PM मोदी आज करेंगे उद्घाटन

जालंधर 10 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब में जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट के न्यू टर्मिनल बिल्डिंग का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट पर कई मंत्री और नेता पहुंच रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री विजय सिंह, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सोम प्रकाश, पंजाब कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह, जालंधर सांसद सुशील कुमार रिंकू (AAP), राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल (AAP), राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह (AAP), राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सींचेवाल (AAP), MLA आमदपुर सुखविंदर सिंह कोटली (कांग्रेस) सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

बताते चले  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पूरे देश में करीब 14 बड़े एयरपोर्ट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें कुछ प्रोजेक्ट ऐसे होंगे, जहां पीएम मोदी वर्चुअल तरीके से नींव पत्थर भी रखेंगे। इन 14 प्रोजेक्टों में आदमपुर एयरपोर्ट भी शामिल है। बता दें कि सांसद सुशील कुमार रिंकू ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इसे लेकर मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने जल्द एयरपोर्ट शुरू करवाने की मांग रखी थी। सांसद रिंकू ने केंद्र सरकार से मांग की थी कि उक्त एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास महाराज जी के नाम पर रखा जाए।

*****************************

Read this also :-

बसपा प्रमुख मायावती ने बताया,अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल

जेम्स एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। हो सकता है कि शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिले। घर में खुशी का माहौल बनेगा। सोसाइटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि की अविवाहित महिलाओं के लिए आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार वालों के साथ कोई खास बातचीत हो सकती है। दांपत्य जीवन में सुखमय की स्थिति बनी रहेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी खास काम की तैयारी करेंगे। पिछले कार्यों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज मित्र से किसी काम में विशेष मदद मिलेगी। इस राशि के लवमेट आज किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। अचानक धन लाभ होगा। मंदिर में इत्र चढ़ाएं, आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रूकावटें आज दूर हो जाएंगी। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपके जीवनशैली में सुधार हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति हो सकती है। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 7

कर्क राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आज व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहें, तो बेहतर होगा। आप अपनी काबीलियत से काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। किसी काम को जल्दबाजी में न करें, वरना काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा काम को धैर्य पूर्वक करें।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 8

सिंह राशि-

आज कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। मेहनत और ईमानदारी से किए गए काम में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कामकाज में थोड़ी सावधानी रखें। किसी काम में ज्यादा समय और पैसा लग सकता हैं।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज भाग्य आपके साथ रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी मित्र की मदद से पूरा हो जाएगा। आज का दिन प्रेम-संबंधों के लिए उत्तम है। व्यावसायिक यात्रा सुखद रहेगी। आज वाणी में मधुरता रहेगी। मित्रों की सलाह काम आएगी। जीवनसाथी से लंबी बातचीत होगी। पुराने कामों का फायदा मिलेगा। लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। कुछ लोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। पुरानी बातों में आप उलझ सकते हैं। बिजनेस में कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अगर कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो बेहतर होगा आज के लिए यात्रा टाल दें।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि-

आज आपका ज्यादातर समय माता-पिता के साथ बीतेगा। भौतिक सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दैनिक कार्यों में सफलता के आसार बन सकते हैं। अपने विचारों को जाहिर करने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 1

धनु राशि-

अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन शानदार है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज खुले मन से काम करेंगे। अपनी परफोर्मेंस से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको बड़े फायदे होंगे। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। जो आपकी निजी समस्याओं को दूर कने में मदद कर सकता है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

मकर राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। काम की व्यस्तता थोड़ी ज्यादा रहेगी। किसी का गुस्सा किसी और पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बेहतर होगा अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दवाब में काम करना पड़ सकता है। जरूरी कामों में जल्दबाजी करने से बचें।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार वालों के साथ समय बिताएंगे। मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बनाएंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। ऑफिस में कुछ नए लोग शामिल हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। मनोरंजन के कुछ मौके अचानक मिलेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज दोस्तों से आपके संबंध मधुर होंगे। आज अनुभव से काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए योजना बना सकते हैं। किसी काम में मिली सफलता से लोग खुश होंगे। आपको कोई उपहार भी मिल सकता है।

शुभ रंग- समुद्री हरा

शुभ अंक- 7

****************************

 

दुनिया की सबसे लंबी दो लेन सुरंग का PM मोदी ने किया उद्घाटन

ईटानगर 09 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  :  अरुणाचल प्रदेश में PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 825 करोड़ रुपये की लागत से बनी रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सेला सुरंग राष्ट्र को समर्पित की। यह 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी दो लेन वाली सुरंग है।

भारत की सुरक्षा को यह सुरंग  मजबूत करेगी और जरूरत पड़ने पर वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सशस्त्र बलों की पहुंच को आसान बनाएगी।

सुरंग को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद, पीएम ने लोगों से इसे देखने और क्षेत्र में व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद का आग्रह किया।

PM ने कहा, “सेला सुरंग पहले ही बन जानी चाहिए थी, लेकिन पिछली कांग्रेस सरकार ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया।” इस मौके पर पीएम ने तवांग से दो बसों को हरी झंडी भी दिखाई।

PM ने सीमा क्षेत्र को अंतिम मील तक कनेक्टिविटी प्रदान करने और अत्यंत कठिन परिस्थितियों में ऐसे दुर्गम इलाके में इंजीनियरिंग के चमत्कार के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रयासों की सराहना की।

सेला सुरंग के अलावा, पीएम ने ईटानगर से 123 प्रमुख विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। उन्होंने मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में 55 हजार 600 करोड़ रुपये की 95 परियोजनाओं की नींव रखी।

एक अधिकारी ने कहा कि सुरंग के खुलने से असम के तेजपुर को तवांग से जोड़ने वाली सड़क पर हर मौसम में आवागमन संभव हो सकेगा।

सेला-चारबेला रिज से होकर गुजरने वाली और न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड (एनएटीएम) से निर्मित यह सुरंग 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी दे लेन की सुरंग है।

गौरतलब हैै कि एनएटीएम का उपयोग विशेष रूप से हिमालय क्षेत्र में सुरंगों के निर्माण में किया जाता है।

यह सुरंग बालीपारा-चारद्वार-तवांग रोड पर तवांग क्षेत्र को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण धुरी है। यह तेजपुर तक भीतरी इलाकों को कनेक्टिविटी प्रदान करती है।

सड़क पर नेचिपु, बोमडिला टाउन और सेला दर्रा जैसी कई बाधाएं थीं, जिन्हें बीआरओ ने सेला और नेचिपु सुरंगों और बोमडिला बाईपास का निर्माण कर हल किया।

सेला सुरंग की आधारशिला 9 फरवरी, 2019 को पीएम ने ही रखी थी और इसका निर्माण दो महीने के भीतर शुरू हो गया था।

दुर्गम इलाके और प्रतिकूल मौसम की चुनौतियों को पार करते हुए सुरंग का निर्माण केवल पांच वर्षों में पूरा कर लिया गया।

इस सुरंग में क्रमशः 1,003 मीटर और 1,595 मीटर लंबी दो सुरंगें हैं। इनमें 8.6 किमी की पहुंच और लिंक सड़कें हैं, जिनका निर्माण 825 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि दूसरी सुरंग में अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के अनुसार मुख्य सुरंग से सटी एक एस्केप ट्यूब भी है।

मुख्य ट्यूब के समानांतर बनी एस्केप ट्यूब हर 500 मीटर के बाद क्रॉस पैसेज से जुड़ी है और आपातकालीन स्थिति में इस एस्केप ट्यूब का उपयोग बचाव वाहनों की आवाजाही और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए किया जा सकता है।

सुरंग को 80 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति के साथ प्रति दिन तीन हजार कारों और दो हजार ट्रकों के आने-जाने के लिए डिजाइन किया गया है।

यह सुरंग न केवल सैनिकों और आपूर्ति की सुचारू आवाजाही की सुविधा प्रदान करेगी और क्षेत्र में रक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगी, बल्कि यह तवांग क्षेत्र के लिए आर्थिक समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत भी करेगी। इससे व्यापार, पर्यटन, रोजगार, शिक्षा और समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा।

अधिकारियों ने कहा कि पहले सेला दर्रे के मार्ग में केवल सिंगल लेन कनेक्टिविटी और खतरनाक मोड़ थे। इसके कारण भारी वाहन, कंटेनर ट्रक और ट्रेलर तवांग नहीं जा पाते थे।

अधिकारियों के अनुसार, प्रतिकूल मौसम, विशेष रूप से सर्दियों में, मौजूदा सेला दर्रे से मरीजों को आने-जाने में कठिनाई होती थी। इस सुरंग के खुलने से यह अब अतीत की बात हो जाएगी।

सुरंग के खुलने से आठ किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी और यात्रा का समय भी एक घंटे कम हो जाएगा।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा करने में पांच वर्षों तक प्रतिदिन औसतन लगभग 650 कर्मियों और मजदूरों ने काम किया।

इसके निर्माण में 71 हजार मीट्रिक टन सीमेंट, 5 हजार मीट्रिक टन स्टील और 800 मीट्रिक टन विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया।

सुरंग के निर्माण के दौरान बीआरओ को विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ठंड व बर्फ के कारण कंक्रीटिंग प्रक्रिया में देरी हुई। निर्माण के दौरान सुरंग में पानी भी प्रवेश कर जाता था।

लेकिन इन चुनौतियों के बावजूद, टेक्नोलॉजी के कुशल उपयोग, अधिकारियों के अनुभव और श्रमिकों की कड़ी मेहनत के कारण पांच साल से भी कम समय में बीआरओ सुरंग का निर्माण पूरा कर सका।

सुरंग में अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था हैं। इसमें हवा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए वेंटिलेशन सिस्टम और विश्व स्तरीय इलेक्ट्रो मैकेनिकल सिस्टम है। इसमेें जेट फैन वेंटिलेशन सिस्टम, अग्निशमन उपकरण, सीआईई मानदंड-आधारित रोशनी प्रणाली और एससीएडीए नियंत्रित निगरानी प्रणाली शामिल हैं।

*******************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

लचित बरफुकन की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का PM मोदी ने किया अनावरण

गुवाहाटी 09 March,  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : असम के जोरहाट जिले में 16वीं सदी के अहोम साम्राज्य के सेनापति लचित बरफुकन की 125 फीट ऊँची प्रतिमा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को  अनावरण किया। पीएम मोदी ने होल्लोंगापार में लचित बरफुकन मैदम विकास परियोजना में ‘स्टैच्यू ऑफ वैलर’ का अनावरण किया, जो जिले के टेओक क्षेत्र के करीब है।

हेलीकॉप्टर से प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश से जोरहाट पहुँचे। वह पारंपरिक पोशाक और टोपी पहने हुए थे। अहोम रीति-रिवाज से मूर्ति अनावरण का अनुष्ठान हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे।

राम वनजी सुतार  ने इस 84 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण किया है। इसके बेस की ऊँचाई 41 फीट है। इस तरह पूरी संरचना की ऊंचाई 125 फीट है। फरवरी 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रतिमा की नींव रखी।

************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

NDA में पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू की वापसी तय

 *भाजपा, TDP और जनसेना आंध्र में साथ चुनाव लड़ेगी

नई दिल्ली 09 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : NDA गठबंधन में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की वापसी लगभग तय हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। अमित शाह के आवास पर चल रही बैठक अब खत्म हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जल्द ही औपचारिक तौर पर गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। भाजपा आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के साथ मिल कर चुनाव लड़ेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर शनिवार को अमित शाह, जेपी नड्डा, चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण के बीच हुई बैठक में सीट बंटवारे पर सहमति हो जाने के बाद नायडू की एनडीए गठबंधन में वापसी का रास्ता भी साफ हो गया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों दल एनडीए गठबंधन के तहत लोकसभा और विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे।

चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण ने इससे पहले  7 मार्च को भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ आंध्र प्रदेश में गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर चर्चा की थी। नायडू की एनडीए गठबंधन में वापसी को लेकर दोनों दलों के शीर्ष नेताओं के बीच कई दौर की बातचीत के बाद समझौते के फॉर्मूले पर सहमति बन पाई है।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में  चंद्रबाबू नायडू पहले कार्यकाल के दौरान एनडीए गठबंधन में रह चुके हैं और उनके फिर से एनडीए में आने के बाद भाजपा को आंध्र प्रदेश में तो राजनीतिक लाभ मिलना तय ही माना जा रहा है। लेकिन साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि इस समझौते से बनने वाले माहौल का फायदा भाजपा को दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी हो सकता है।

***************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

Punjab Cabinet ने मंजूर की नई एक्साइज पालिसी

चंडीगढ़ 09 March,  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  – मान सरकार की कैबिनेट बैठक में शनिवार को कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। इन फैसलों के बारे में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि नई एक्साइज पॉलिसी लागू होने से 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की आय होगी।

जब पंजाब में कांग्रेस सरकार थी, तब सरकार को सिर्फ 6 हजार 151 करोड़ का मुनाफा हुआ था। सरकार की नई एक्साइज पॉलिसी के चलते सरकार आज 10 हजार करोड़ तक पहुंचने में सक्षम है।

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि पाक्सो एक्ट के केसों संबंधी तरनतारन एवं संगरूर में स्पेशल कोर्ट्स बनाई जाएंगी। पंजाब कैबिनेट द्वारा 20 अन्य असामियां कोर्टों में अफसरों की भर्ती को हरी झंडी दिखाई गई। इसके अलावा पंजाब की कोर्टों में 3842 असामियों को परमिट करने का फैसला किया गया है।

डाक्टरों के 1300 पद भरे जाने पर भी कैबिनेट ने मुहर लगाई। इसी प्रकार मंत्रिमंडल ने गुरदासपुर में नए अपग्रेड किए गए अरबन कम्युनिटी हेल्थ सेंटर के लिए 20 नए पद भरने को मंजूरी दी। इन नई असामियों में चार मेडिकल अफसर, पांच स्टाफ नर्सें, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन. ओटी अस्सिटेंट आदि शामिल हैं।

मंत्री चीमा ने कहा कि आयुष्मान भारत बीमा योजना के तहत बीमे की लिमिट एक करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ कर दी गई है इसके अलावा कारोबारियों ने एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज को किश्तों में देने की मांग की थी। इस पर सरकार ने फैसला लेकर मुहर लगा दी है। कारोबारी डेढ़ साल में तीन आसान किश्तों में उक्त पैसा दे सकेंगे। OTS स्कीम का समय भी 30 जून तक बढ़ाया गया है।

*************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

कृषक उन्नति व महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ में किया जाएगा लांच

*कृषक उन्नति व महतारी वंदन योजना किया जाएगा लांच

*नरेंद्र मोदी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ेंगे और राशि जारी करेंगे

*कल 10 मार्च को लगभग 700 करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ सरकार सीधे पात्र महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करेगी

नई दिल्ली, 09 मार्च  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :  दो बड़ी योजना छत्तीसगढ़ सरकार लांच करने जा रही है। इससे महिलाओं और किसानों को सीधा फायदा होगा। महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च को होगी। इसमे  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी महिला हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे।

इस योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभांवित होंगी। योजना की पहली किस्त के रूप में लगभग 700 करोड़ रुपए की राशि जारी की जाएगी। योजना के लांच होने के साथ ही अब हर महिला को प्रति माह एक हजार रुपए खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

इस तरह एक साल में महिलाओं को 12 हजार रुपए मिलेंगे। छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत जिला और ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय क्षेत्रों में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन होगा।

जबकि 12 तारीख को किसानों  को कृषक उन्नति योजना के तहत धान की अंतर की राशि दी जाएगी। इस मौके पर कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और गिरिराज सिंह रहेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने चुनाव से पूर्व के वादे को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ में किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी का फैसला लिया है।

इस साल प्रदेश सरकार ने 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की है। जिसमें किसानों को सरकार ने समर्थन मूल्य यानी 2183 रूपए भुगतान किया था। मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश सरकार ने कृषक उन्नति योजना को अमल में लाने की घोषणा की है।

योजना के माध्यम से अंतर की राशि यानी 917 रूपए प्रति क्विटंल किसानों के खाते में जमा किए जाएंगे। प्रदेश सरकार 12 मार्च को चालू खरीफ सत्र की धान खरीदी की अंतर की राशि 13 हजार करोड़ रुपए (917 रुपए प्रति क्विंटल की दर से) 24 लाख से अधिक किसानों के खाते में जमा करने जा रही है।

*****************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ