Category Archives: news

इस दंपत्ति ने लिया संन्यासी बनने का फैसला

दान कर दी 200 करोड़ की संपत्ति, अब भीख मांग भरेंगे पेट

साबरकांठा 13 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : गुजरात के एक बिजनेसमैन और उनकी पत्नी ने अपनी 200 करोड़ की संपत्ति त्याग कर संन्यासी बनने का फैसला लिया है। ये दंपत्ति साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर का रहने वाला है। इन बिजनेसमैन का नाम भावेश भाई भंडारी बताया जा रहा है।

उनके पास 200 करोड़ से ज्यादी की सपंत्ति बताई ज रही है जिसे अब उन्होंने दान में दे दिया है और सांसारिक मोह का त्याग कर संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। भावेश भाई भंडारी का जन्म गुजरात के संपन्न परिवार में हुआ।

सोशल मीडिया पर हर कोई इसके बारे में जानकर हैरान है। मोह-माया और ऐशो-आराम की जिंदगी छोड़कर अब ये दंपति सन्यासी की जिंदगी बिताएंगे।

भावेश भाई भंडारी के परिवार का हमेशा से जैन समाज की ओर झुकाव रहा है। अक्सर इनके परिवार की मुलाकात दीक्षार्थियों और गुरुजनों से होती रहती थी। भावेश भाई और उनकी पत्नी ने जैन समाज में दीक्षा ली है।

अब दीक्षा लेने के बाद ये अपना बाकी का जीवन भिक्षा मांगकर गुजारा करेंगे। इतना ही नहीं इनको पंखा, एसी, मोबाइल फोन जैसी सारी सुख-सुविधाएं भी त्यागनी पड़ेगी। इतना ही नहीं अब इन्हें पूरे भारत में भी नंगे पांव घूमना होगा।

भावेश भाई और उनकी पत्नी से पहले साल 2022 में उनके 16 साल के बेटे और 19 साल की बेटी ने भी जैन समाज में दीक्षा ली है। दोनों भाई-बहनों ने संयमित जीवन जीने का फैसला किया है। अपने बेटा और बेटी से प्रेरित होकर भावेश भाई और उनकी पत्नी ने सन्यासी बनने का फैसला कर लिया है।

संन्यासी बनने जा रहे भावेश भाई भंडारी और उनकी पत्नी की साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई थी। ये यात्रा लगभग 4 किलोमीटर लंबी थी।

इसी शोभा यात्रा में भावेश भाई ने अपनी सारी संपति 200 करोड़ रुपये दान में दे दी है। उन्होंने अचानक दीक्षार्थी बनने का फैसला किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक 22 अप्रैल को हिम्मतनगर रिवर फ्रंट पर भावेश भाई और उनकी पत्नी समेत 35 लोग संयमित जीवन जीने का संकल्प लेने वाले हैं।

*****************************

Read this also :-

दुनियाभर में बजा अक्षय-टाइगर की फिल्म का डंका

विद्या बालन की दो और दो प्यार का नया गाना ता रा ता रा ता जारी

Airforce को मिलेंगे 97 स्वदेशी लड़ाकू विमान

रक्षा मंत्रालय ने खरीद के लिए टेंडर को मंजूरी दी

नई दिल्ली 13 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Ministry of Defence ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस एमके 1ए की खरीद के लिए टेंडर जारी किया है। इन विमानों का निर्माण हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) द्वारा भारतीय वायुसेना के लिए किया जाएगा। ऐसे 97 हल्के लड़ाकू विमानों की खरीद की जानी है।

इसकी अनुमानित लागत लगभग 67 हजार करोड़ रुपए है। लगभग चार महीने पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद के तेजस एमके 1ए लड़ाकू विमानों की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अब इसके टेंडर को स्वीकृति प्रदान की गई है।

करीब तीन साल पहले भी भारतीय वायुसेना ने फरवरी 2021 में 48 हजार करोड़ रुपये में 83 एमके 1ए लड़ाकू विमानों का ऑर्डर दिया था। कुछ दिनों पहले 28 मार्च को पहले तेजस एमके 1ए विमान ने बेंगलुरु में एचएएल की से अपनी पहली उड़ान भरी थी। यह सभी 83 लड़ाकू विमान 2028 तक वायुसेना में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 30 नवंबर 2023 को रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 2.23 लाख करोड़ रुपये की राशि के विभिन्न पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) के संबंध में अपनी मंजूरी दी थी।

इन प्रस्तावो में 2.20 लाख करोड़ रुपये (कुल एओएन राशि का 98 प्रतिशत) की राशि घरेलू उद्योगों से जुटाई जाएगी। इससे ‘आत्मनिर्भरता’ के लक्ष्य हासिल करने की दिशा में भारतीय रक्षा उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगा।

डीएसी ने भारतीय वायु सेना और भारतीय सेना के लिए लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (एलसीएच) और हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से आईएएफ के लिए लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) एमके 1ए की खरीद के लिए (इंडियन-आईडीडीएम) के तहत एओएन प्रदान किया था।

एचएएल से स्वदेशी तौर पर सुखोई-30 एमकेआई विमान के उन्नयन के लिए भी डीएसी ने एओएन प्रदान किया है।

जहां इन उपकरणों की खरीद से भारतीय वायुसेना को भारी ताकत मिलेगी, वहीं घरेलू रक्षा उद्योगों की क्षमता भी इस अधिग्रहण से नई ऊंचाई पर पहुंचेगी। इससे विदेशी मूल के उपकरण निर्माताओं (ओईएम) पर निर्भरता भी काफी सीमा तक कम हो जाएगी।

इसके अलावा, स्वदेशीकरण को अधिकतम करने के लिए, डीएसी ने रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2020 में एक बड़े संशोधन को अपनी मंजूरी दे दी है।

यह निर्णय लिया गया है कि अब से, खरीद के मामलों की सभी श्रेणियों में, न्यूनतम 50 प्रतिशत खरीदारी सामग्री, घटक और सॉफ्टवेयर के रूप में स्वदेशी घटक की होगी जो भारत में निर्मित होंगे।

****************************

Read this also :-

दुनियाभर में बजा अक्षय-टाइगर की फिल्म का डंका

विद्या बालन की दो और दो प्यार का नया गाना ता रा ता रा ता जारी

RJD ने जारी किया घोषणा पत्र, 500 में गैस सिलेंडर

1 करोड़ नौकरी; महिलाओं को 1 लाख रुपए का वादा

पटना 13 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : राष्ट्रीय जनता दल ने शनिवार सुबह अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान घोषणा पत्र जारी किया है।

राजद ने इसे घोषणा पत्र की जगह परिवर्तन पत्र नाम दिया है। परिवर्तन पत्र जारी किए जाने के दौरान तेजस्वी यादव के साथ जगदानंद सिंह और राजद के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

लालू यादव की पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में जॉब और महिलाओं पर फोकस किया है। तेजस्वी यादव ने 24 घोषणा की है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर केंद्र में इ़ंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो हम लोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाएंगे।

स्पेशल पैकेज अलग से दिया जाएगा। महंगाई को कम करते हुए 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन से हम गरीब महिलाओं को 1 लाख रुपये देंगे और 200 यूनिट बिजली फ्री देंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले 15 अगस्त से देश के युवाओं को बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे। सरकार बनने पर इसी 15 अगस्त से 30 लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ शुरू हो जाएगी।

70 लाख नए पदों का सृजन किया जाएगा। यानि कुल एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।

घोषणा पत्र जारी करने से पहले तेजस्वी यादव ने एक्स हैंडल पर ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि मैं लंबे समय से नौकरी, महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी के बारे में बोल रहा हूं.

लेकिन प्रधानमंत्री जनमुद्दों और काम की बात का नोटिस ही नहीं लेते। उन्हें तो बस अपने मन की बात सुनानी है। 10 वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया? अपने वादे पूरे क्यों नहीं किए? इन पर नहीं बोलते, वो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इधर-उधर की बातें करते है। बिहार की जनता समझदार है।

*****************************

Read this also :-

दुनियाभर में बजा अक्षय-टाइगर की फिल्म का डंका

विद्या बालन की दो और दो प्यार का नया गाना ता रा ता रा ता जारी

शीर्ष गेमर्स के साथ पीएम के मुलाकात का वीडियो आज होगा जारी

नई दिल्ली 13 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  : Prime Minister Narendra Modi और देश के सात प्रमुख गेमर्स की हाल ही मेें हुई मुलाकात का एक वीडियो आज जारी होगा।

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने हाल ही में देश के शीर्ष गेमर्स अनिमेश अग्रवाल, नमन माथुर, पायल धारे, गणेश गंगाधर, तीर्थ मेहता, मिथिलेश पाटणकर और अंशू बिष्ट से मुलाकात की थी।

इस दौरान पीएम ने कुछ वर्चुअल रियलिटी (वीआर) गेम्स पर भी हाथ आजमाया था। पीएम मोदी ने गेमिंग खिलाड़ियों के साथ गेमिंग उद्योग के मुद्दों पर चर्चा की थी।

********************************

Read this also :-

दुनियाभर में बजा अक्षय-टाइगर की फिल्म का डंका

विद्या बालन की दो और दो प्यार का नया गाना ता रा ता रा ता जारी

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का PM मोदी पर पलटवार

बोले- मेरी पार्टी आपकी डिग्री की तरह नहीं…

मुंबई 13 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  : Lok Sabha Elections के चलते वार पलटवार की राजनीति चरम पर है। सरकार और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी के एक बयान को लेकर शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पलटवार किया है।

दरअसल, पीएम मोदी ने हाल ही में उद्धव की पार्टी को “फर्जी” करार दिया था, जिसपर उन्होंने पलटवार किया। ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी ”आपकी डिग्री” जैसी नहीं है।

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी की स्थापना बाल ठाकरे ने लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए की थी। उद्धव ने कहा कि शिवसेना की स्थापना बाल ठाकरे ने भूमिपुत्रों के अधिकारों के लिए लड़ने के लिए की थी, उसको अब नकली कहा जा रहा है। उद्धव ने कहा कि ये उनकी डिग्री नहीं है, जिसे फर्जी कहा जाए।

बता दें कि पीएम ने सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि इंडी गठबंधन के सहयोगी डीएमके सनातन को खत्म करने और सनातन धर्म को मलेरिया और डेंगू से जोड़ने की बात कर रही है और कांग्रेस और नकली शिवसेना उन्हीं लोगों को महाराष्ट्र में रैलियों के लिए बुला रही है।

इस बीच, अमित शाह ने गुरुवार को कहा, “राहुल गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में तीन पार्टियां एकजुट हो गई हैं। एक नकली शिवसेना, एक नकली एनसीपी, आधी कांग्रेस। हमारे गुजरात में एक मुहावरा है, ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’।

**************************

Read this also :-

दुनियाभर में बजा अक्षय-टाइगर की फिल्म का डंका

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

उदित राज कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल मैनेजमेंट का महत्व समझाया

मैनिफेस्टो से लोगों को प्रेरित करने का दिया सुझाव

नई दिल्ली , 12 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने शुक्रवार को उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोक सभा क्षेत्र के रॉक फील्ड स्कूल समीप रोहिणी सेक्टर-16, पाकेट ए के बंसल भवन में और बुध विहार फेज-1 में  कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल मैनेजमेंट के महत्व को समझाने के लिए शिरकत की।

कांग्रेस गारंटी कार्ड के वितरण और लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए जिला अध्यक्ष रोहिणी विशाल मान ने बंसल भवन में बैठक आयोजित की थी। डॉ. उदित राज ने इस बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव में बूथ लेवल मैनेजमेंट के महत्व के बारे में समझाया।

वहीं मैनिफेस्टो(कांग्रेस का गांरटी कार्ड) के वितरण को लेकर अपने सुझाव सांझा किए। इस बैठक के दौरान डॉ. उदित राज ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बताया कि कांग्रेस का मैनिफेस्टो  SC/ST/OBC/Minorities एवं धर्मनिरपेक्ष जनता की ज़रूरत और अधिकार की बात करता है। उदित राज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में 5 न्याय एवं 25 गारंटी के माध्यम से सबके उत्थान की बात कहीं गई है।

लोगों को इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है। इसके लिए कार्यकताओं को मेहनत करने की जरूरत है। उन्हें आगे आकर अपने क्षेत्र में इसका प्रचार करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को बूथ लेवल मैनेजमेंट को समझने की जरूरत है।

बूथ स्तर पर मैनेजमेंट ठीक प्रकार से किया जाएगा तो उसका फायदा पूरे क्षेत्र को प्राप्त होगा।  उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को अपने बूथ के हिसाब से कांग्रेस के गांरटी कार्ड को लोगों तक ले जाने का सुझाव दिया। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शम्भू दयाल शर्मा के बुध विहार फेज-1 के आवास पर पहुंच उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट को लेकर चुनावी मंत्रणा की।

उन्होंने शंभू दयाल शर्मा जी से इस क्षेत्र के लोगों को अपने पक्ष में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को सहयोग करने का अनुरोध किया। ताकि कांग्रेस को उत्तर-पश्चिम दिल्ली की सीट पर जीत हासिल हो सके।

******************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

 

SP प्रमुख अखिलेश यादव का जितिन प्रसाद पर बड़ा हमला

पीलीभीत के नाम से भाजपा नेताओं का चेहरा पीला

पीलीभीत 12 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । पीलीभीत से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

पीलीभीत के पूरनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा क‍ि यहां देश के बड़े नेता आकर अपनी बात कह चुके हैं। पीलीभीत का नाम सुनते ही भाजपा नेताओं का चेहरा पीला हो रहा है।

लखनऊ वाले तो घबराए हुए हैं, क्योंकि, यहां की जनता ने इस बार मन बना लिया है कि सपा के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीत दिलाना है।

पीलीभीत का चुनाव पहले चरण में है और हम लोग पहले चरण में ही जीत की खुशखबरी सुनाने जा रहे हैं।

पीलीभीत से बीजेपी प्रत्याशी जितिन प्रसाद पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने उन पर ट्रांसफर-पोस्टिंग में घोटाले का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव बाद मंत्री जी पता नहीं कहां चले जाएंगे।

भाजपा प्रत्याशी कौन सा पीलीभीत बनाना चाहते हैं। ये कई दल घूम आए हैं। इनका मामला जिस दल में सेट हो जाता है, उसी दल में चले जाते हैं।

इशारों-इशारों में जितिन प्रसाद पर करारा हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यहां कोई नया प्रत्याशी चुनाव मैदान में आए हैं, जो कह रहे हैं कि हमें पहले पता होता कि यहां से चुनाव लड़ना है तो पीलीभीत को मुंबई बना देता।

हम कहते हैं कि इसको मुंबई मत बनाओ। मुंबई आर्थिक राजधानी है।

उन्होंने आगे कहा कि जो किसानों पर थार चढ़ा रहे हैं, उन्हें सरकार ने सम्मान दिया। थार से किसानों का आंदोलन रौंदा गया।

वरुण गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें बीते दिनों पीएम मोदी की रैली में मंच पर जगह नहीं मिली।

****************************

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

केरल में कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

पनूर बम धमाके की CBI जांच की मांग

तिरुवनंतपुरम 12 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । केरल में कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिख कर पनूर में हुए बम विस्फोट की सीबीआई जांच की मांग की।

पनूर कोझिकोड जिले के वडकारा लोकसभा में आता है। यह विस्फोट 5 अप्रैल को हुआ था और इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

केरल कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएम हसन ने सीईसी को लिखे अपने पत्र में मामले में संदेह जताया है।

हसन ने अपने पत्र में लिखा, “हमारी रिपोर्ट के अनुसार मामले में चार सीपीआई (एम) और डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है और विस्फोट के बाद एक सीपीआई (एम) कार्यकर्ता की मौत हो गई। इसके बाद राजनीतिक हिंसा भड़क उठी जो सीधे तौर पर विस्फोट से जुड़ी है।”

“मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण को बहुत हल्के में लिया है। सीपीआई (एम) द्वारा किए गए दावों का खंडन करते हुए पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि ये बम लोकसभा चुनाव को देखते हुए बनाए गए थे।

“हमें संदेह है कि मतदान के दिन लोगों को डराने और कांग्रेस समर्थकों को निशाना बनाने के लिए बम का इस्तेमाल किया जाना था। इसलिए हम मांग करते हैं कि इसकी जांच किसी केंद्रीय एजेंसी, विशेषकर सीबीआई से कराई जानी चाहिए।”

इससे पहले, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव, एमवी गोविंदन ने कहा था कि पार्टी और उसके समर्थकों की कोई भूमिका नहीं है और डीवाईएफआई (पार्टी की युवा शाखा) सीपीआई (एम) का फीडर संगठन नहीं है।

***************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

ईरान और इजराइल न जाएं भारतीय, मोदी सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली ,12 अप्रैल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारत ने नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए भारतीय नागरिकों को ईरान और इजराइल न जाने की सलाह दी है।

मंत्रालय ने ईरान और इजरायल में मौजूद भारतीयों से अनुरोध किया है कि वे भारतीय दूतावास के साथ संपर्क में रहें और अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं। विदेश मंत्रालय ने आज इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी।

यह एडवाइजरी उन रिपोर्ट्स के बीच जारी की गई है जिनमें कहा जा रहा है कि ईरान अगले 48 घंटों के भीतर इजरायल पर हमला कर सकता है।

वहीं, दूसरी तरफ, अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया है कि ईरान अगले दो दिन में इजराइल पर हमला कर सकता है। ङ्खस्छ्व ने शुक्रवार को अमेरिकी इंटेलिजेंस के हवाले से ये जानकारी दी है।

रिपोर्ट में ईरानी अधिकारी के हवाले से बताया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह खामेनेई से हमले का प्लान साझा किया गया है। वो इसके मुमकिन असर का आंकलन कर रहे हैं। हालांकि, अधिकारी ने ये भी कहा है कि अभी फैसला फाइनल नहीं किया है।

**************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

शराब घोटाले में बीआरएस एमएलसी के. कविता को बड़ा झटका

कोर्ट ने सीबीआई को दी 3 दिनों की रिमांड

नई दिल्ली ,12 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली की एक अदालत ने कथित शराब नीति से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को बीआरएस एमएलसी के. कविता को तीन दिन के लिए 15 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

राउज़ एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आदेश सुनाया। सीबीआई ने कविता को गुरुवार को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था और शुक्रवार को पांच दिन की हिरासत मांगी, लेकिन अदालत ने तीन दिन की ही हिरासत मंजूर की।

सीबीआई ने कहा कि जांच से पता चला है कि दक्षिण भारत के एक शराब व्यापारी ने 2021-22 के उत्पाद शुल्क नीति के तहत समर्थन मांगने के लिए 16 मार्च, 2021 को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की थी।

केजरीवाल ने कथित तौर पर समर्थन का आश्वासन दिया और कहा था कि आम आदमी पार्टी को फंडिंग के लिए कविता उनसे संपर्क करेंगी।

सीबीआई ने दावा किया है, कविता ने 19 मार्च को व्यापारी को फोन किया और 20 मार्च को हैदराबाद में उनसे मुलाकात की, जहां उन्होंने शराब नीति पर केजरीवाल की टीम के साथ संपर्क का हवाला दिया।

सीबीआई की जांच में पता चला कि उनके सीए बुची बाबू के मोबाइल से चैट से मेसर्स इंडोस्पिरिट में उनकी संलिप्तता का संकेत मिलता है। अन्य साझेदारों में राघव मगुंटा और आरोपी समीर महेंद्रू शामिल थे।

इसने कहा, ब्लैकलिस्टिंग और गुटबंदी के आरोप के बावजूद, मनीष सिसोदिया के दबाव में मेसर्स इंडोस्पिरिट को एल-1 लाइसेंस दिया गया। इसके अलावा, विजय नायर के प्रभाव में मेसर्स इंडोस्पिरिट्स मेसर्स पेरनोड रिकार्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के लिए थोक व्यापारी बन गया, जिसकी दिल्ली में 35 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है।

सीबीआई ने आगे कहा है कि जांच से पता चला है कि जून-जुलाई 2021 में, कविता ने शरत चंद्र रेड्डी पर तेलंगाना में कृषि भूमि के लिए बिक्री समझौते को लेकर दबाव डाला, बावजूद इसके कि उन्हें जमीन के बारे में जानकारी नहीं थी।

कविता ने जोर देकर कहा कि उन्होंने जमीन के लिए 14 करोड़ रुपये का भुगतान किया और अरबिंदो समूह की कंपनी माहिरा वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से बिक्री की सुविधा प्रदान की।

भुगतान बैंक लेनदेन के माध्यम से किया गया – जुलाई 2021 के पहले सप्ताह में 7 करोड़ रुपये और नवंबर 2021 के मध्य में फिर से 7 करोड़ रुपये।

सीबीआई ने हिरासत के लिए अपनी याचिका में कहा, कविता को इस मामले में हिरासत में पूछताछ करने के लिए गिरफ्तार करना जरूरी था ताकि उन्हें सबूतों और गवाहों के साथ सामना कराया जा सके और शराब नीति के निर्माण और कार्यान्वयन के संबंध में रची गई बड़ी साजिश का पता लगाया जा सके।

***************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

धोती-कुर्ता में पुलिसकर्मी करेंगे मंदिर परिसर की सुरक्षा

काशी विश्वनाथ धाम में

वाराणसी 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश स्थित काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पुलिसकर्मी अब भक्तों की तरह ही धोती-कुर्ता पहनकर मंदिर परिसर की सुरक्षा करेंगे।

हालांकि, ऐसा ही प्रयोग आज से कुछ साल पहले 2018 में किया गया था।

मंदिर अधिकारियों के मुताबिक, पुरुष सुरक्षाकर्मी भक्तों की तरह भेष धारण करने के लिए धोती कुर्ता पहनेंगे, जबकि महिला सुरक्षाकर्मी सलवार कुर्ता पहनेंगे।

हालांकि, इस विशेष पोशाक को धारण करने से पहले इन सुरक्षाकर्मियों को तीन दिन का प्रशिक्षण लेना होगा कि आखिर कैसे मंदिर में आने वाले भक्तों से संवाद स्थापित किया जाए।

यह कदम भक्तों के अनुभव को सुखद बनाने के मकसद से उठाया गया है, ताकि उनके अंदर सुरक्षाकर्मियों की पोशाक से जुड़ी नकारात्मक धारणा को खत्म किया जा सके।

इसके अलावा, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ‘नो टच’ पॉलिसी भी लागू की गई है।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से पुलिस उनके साथ व्यवहार करती है, उससे उन्हें ऐसा कभी नहीं लगा कि उनके साथ अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भक्त मंदिर के पुजारियों के समान कार्यों को अधिक स्वीकार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “आमतौर पर इस तरह की समस्याएं तब होती हैं, जब भगवान के दर्शन करने के लिए भक्त कतारों में लगते हैं। कई बार लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है, जिसकी वजह से वह परेशान हो जाते हैं, लिहाजा इस समस्या का समाधान करने और पुलिस की छवि को मित्रवत बनाने के मकसद से खाकी फ्री नीति अख्तियार की गई है।”

अग्रवाल ने आगे कहा कि वो पुलिस की छवि सुधारने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मंदिर दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का अनुभव सुखद हो।

उन्होंने कहा कि आमतौर पर पुलिस बिना शारीरिक स्पर्श किए भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं, जो कि बतौर श्रद्धालु हमारे लिए एक सुखद अनुभव है।

***************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

बीजेपी में शामिल हुए दो बीजेडी विधायक अयोग्य घोषित

भुवनेश्वर ,11 अपै्रल (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष प्रमिला मलिक ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले विधायक अरबिंद धाली और प्रेमानंद नायक की सदस्यता समाप्त कर दी है।

भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र के जयदेव विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित धाली और क्योंझर लोकसभा क्षेत्र के तहत तेलकोई विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व मंत्री नायक मार्च 2024 में बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए थे।

उनकी अयोग्यता 18 मार्च को जगतसिंहपुर के विधायक प्रशांत कुमार मुदुली द्वारा दायर एक याचिका पर आई, जिसमें मांग की गई थी कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत उनकी सदस्यता समाप्त कर दी जाए।

न तो नायक और न ही धाली ने याचिका पर अपनी प्रतिक्रिया दी और न ही अपना पक्ष रखने के लिए अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित हुए। इसके बाद, अध्यक्ष ने धाली और नायक दोनों को अयोग्य घोषित कर दिया और कहा कि अब वो विधानसभा के सदस्य नहीं रहेंगे।

***************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

प्रफुल्ल पटेल के दावों पर जयंत पाटिल ने कहा

उन्होंने कोशिश की लेकिन फेल हो गए

मुंबई 12 April,  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शरद पवार को अपनी तरफ करने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे।

पाटिल ने कहा कि शरद पवार ने अपनी विचारधारा और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और इसलिए वह कभी भी भारतीय जनता पार्टी या सत्तारूढ़ महायुति का साथ नहीं देंगे।

पाटिल ने पूछा, “उन्होंने उन्हें (शरद पवार) ले जाने की बहुत कोशिश की। लेकिन वह हमेशा अपने वैचारिक सिद्धांतों पर स्पष्ट रहे हैं और कभी भी भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे।”

भाजपा के इस दावे पर कि एनसीपी (सपा) ”नकली” है, पाटिल ने हंसते हुए कहा कि यह अजीब है कि पहले वे एक पार्टी को तोड़ते हैं और फिर मूल पार्टी को नकली बताते हैं, जैसा कि उन्होंने (अविभाजित) शिवसेना के साथ किया था जो विभाजित हो गई।

उसके बाद (अविभाजित) एनसीपी जुलाई 2023 में टूट गई।

इस संदर्भ में, उन्होंने (सत्तारूढ़) शिवसेना सांसद गजानंद कीर्तिकर के बयानों का हवाला दिया कि पार्टी क्यों टूटी, और कहा कि लोगों को इसका संज्ञान लेना चाहिए।

पाटिल का बयान एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जुलाई 2023 में शरद पवार अपने भतीजे अजीत पवार के सत्तारूढ़ महायुति सरकार में शामिल होने के लिए पार्टी तोड़ने के बाद भाजपा को समर्थन देने के लिए “50 प्रतिशत” तैयार थे।

हालांकि, शरद पवार अंतिम समय में विचलित हो गए और ऐसा नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि जब अजित पवार ने 2 जुलाई, 2023 को डिप्टी सीएम पद की शपथ ली, तो एक पखवाड़े बाद अलग हुए गुट के नेताओं ने मुंबई और पुणे में शरद पवार से मुलाकात की, लेकिन शरद आखिरी समय में अनिच्छुक थे।

शरद पवार, जयंत पाटिल, क्लाइड क्रेस्टो, महेश तापसे और अन्य सहित शीर्ष एनसीपी (सपा) नेताओं ने पटेल के बयानों को “सरासर झूठ” कहकर खारिज कर दिया और इसे प्रतिद्वंद्वी एनसीपी नेता द्वारा लोगों के मन में भ्रम पैदा करने का जानबूझकर किया गया प्रयास करार दिया।

पाटिल ने कहा, “एनसीपी (सपा) ने आगाह किया है कि राज्य के लोग इन सभी चीजों को बहुत करीब से देख रहे हैं और जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, पार्टी शरद पवार साहब के नेतृत्व में लोक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और “मतदाता बुद्धिमानी से चयन करेंगे।”

***************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA को बड़ी सफलता

दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु 12 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसी एनआईए को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के अनुसार, ब्लास्ट केस के दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

देर शाम तक जांच एजेंसी इसका खुलासा कर सकती है। एनआईए ने इन दोनों आरोपियों पर 10-10 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

एनआईए ने इस मामले में भगोड़े अदबुल मथीन ताहा और मुसाविर हुसैन शाजेब को कोलकाता के पास से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एनआईए ने खफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक मुसाविर हुसैन शाजिब वह शख्स है जिसने कैफे में आईईडी रखा था। अब्दुल मथीन ताहा विस्फोट की योजना बनाने, उसे अंजाम देने और उसके बाद कानून के चंगुल से भागने का मास्टरमाइंड है।

बताया जाता है कि दोनों आरोपी अपनी झूठी पहचान के आधार पर कोलकाता के पास छिपे हुए हुए थे। एनआईए ने खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों के ठिकानों का पता लगाया और पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक इस यह सफलता केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पुलिस के समन्वित प्रयासों से मिली है।

******************************

Read this also :-

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

श्रेयस तलपड़े की लव यू शंकर का ट्रेलर जारी

 

महंत श्री चेतन रामजी महाराज ने विदेशी धरती पर दिया योग और सनातन धर्म का संदेश..!

12.04.2024  –  श्री भक्ति गोपाल गौशाला एवं श्री भक्ति धाम आश्रम के महंत श्री चेतन रामजी महाराज पिछले 10 दिन से विदेशी धरती सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग, फिलीपींस, मॉरीशस की धरती पर सनातन की अलख जगाते हुए योग साधना शिविर का आयोजन कर जन जागरूकता अभियान में लगे हुए हैं।

मॉरीशस में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए महंत श्री चेतन रामजी महाराज ने कहा “सभी सनातनी भक्तों को अपने आने वाली पीढ़ी को अध्यात्म से और सनातन संस्कृति से अवगत कराते रहना चाहिए। आज के दौर में नई पीढ़ी के बीच सनातन धर्म से जुड़ी शिक्षा का प्रचार प्रसार अति आवश्यक है।

भारतीय संतों का सत्संग और सनातन धर्म ही आपको कर्मपथ पर विचलित नहीं होने देगा एवं आपको कुमार्ग से सन्मार्ग की ओर प्रेरित करेगा।

विदित हो कि संत श्री चेतनराम जी महाराज ने बचपन से ही भक्ति और साधना का रुख अपना लिया था और 6 वर्ष उम्र से ही परम पिता परमेश्वर की भक्ति के प्रति समर्पित हो कर गो सेवा के प्रति अपना जीवन सर्वस्व अर्पण कर दिया.

अब जगह जगह भारत के कई राज्यों के अलावा भारत के बाहर विदेशी धरती पर भी भक्ति, गोसेवा, योग और सनातन धर्म का बिगुल बजा रहे हैं। रात दिन जागकर गांव – गांव शहर -शहर जाकर जनमानस के कल्याण के लिए वो तत्पर रहते हैं।

महंत श्री चेतन रामजी महाराज ने कहा कि भगवान हमें संत जीवन देता है तो उसके साथ जिम्मेदारी भी देता है जो जन कल्याण के लिए होती हैं और इस धरती पर जन्म लेने वाले सभी जीव परमात्मा का ही अंश हैं। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में कर्म करते हुए परमात्मा की भक्ति करना चाहिए।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

Prime Minister मोदी से गेमिंग क्रिएटर्स की मुलाकात

सभी ने बताया क्या हुई उनसे बात

नई दिल्ली 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : लोकसभा चुनाव प्रचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यस्तता साफ नजर आ रही है। इस सबके बीच पीएम मोदी लगातार मीडिया को साक्षात्कार भी दे रहे हैं।

वहीं इस सब से समय निकालकर पीएम मोदी ने कई प्रमुख गेमिंग क्रिएटर्स से हाल ही में मुलाकात की। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद इन गेमिंग क्रिएटर्स ने कहा कि उनका दृष्टिकोण देश में “गेमिंग में क्रांतिकारी बदलाव” लाने वाला है।

पीएम मोदी ने अनिमेष अग्रवाल, मिथिलेश पाटणकर, पायल धरे, नमन माथुर और अंशू बिष्ट जैसे गेमिंग क्रिएटर्स से मुलाकात की और ई-गेमिंग उद्योग के उदय पर चर्चा की। बता दें कि भारत में इस समय 45-55 करोड़ खिलाड़ियों का एक विशाल गेमिंग दर्शक वर्ग है।

ऐसे में पीएम मोदी से मिलने पहुंचे गेमिंग क्रिएटर्स ने कहा कि वह उनके जीवन का सबसे ज्यादा खुशी का क्षण था। सभी ने कहा कि जब पता चला कि पीएम मोदी उनसे मिलने के लिए हॉल में आने वाले हैं तो ऐसा लगा कि मानो उनकी सांसें थम सी गई हों।

पीएम मोदी ने जब गेमिंग क्रिएटर्स से कहा कि आप सभी का स्वागत है, तो सभी के हावभाव बिल्कुल अलग थे। इस पर एक ने कहा कि सर, धक-धक हो रही है। पीएम की तरफ से जवाब मिला, अच्छा, होने दीजिए।

इससे पहले पायल धरे ने पीएम मोदी से कहा कि, सर, डर लग रहा है। पीएम मोदी ने तब हंसकर उनकी तरफ देखा। पायल धरे ने इस मुलाकात के बारे में बताया कि हम जब पीएम मोदी से मिले तो हमें लगा ही नहीं कि हमारी उम्र में इतना अंतर है।

पीएम मोदी ने इन लोगों के बीच पहुंचकर मजाक के अंदाज में कहा कि, मैं कलर करके अपने बाल व्हाइट करता हूं ताकि लोगों को लगे कि मैं मैच्योर हूं।

पीएम मोदी के बारे में गेमिंग क्रिएटर्स ने कहा कि उनसे मिलकर लगा ही नहीं कि पीएम से हमारी मुलाकात हुई है। हमें लगा कि हम अपने परिवार के सदस्य से मिल रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी को इस उद्योग की मार्केट साइज के बारे में भी बताया।

उन्होंने पीएम मोदी को बताया कि हमारी जो पौराणिक कथाएं हैं उनपर भी खूब सारे गेम आजकल तैयार किए जा रहे हैं। उन सब को इस बात की बेहद खुशी थी कि सरकार ने उनकी क्रिएटिविटी को पहचाना।

ऐसे में पीएम मोदी को जब गेमिंग क्रिएटर्स बता रहे थे कि 2019 के बाद कैसे इस क्षेत्र में तेज विकास हुआ तो पीएम मोदी ने हंसते हुए कहा कि, इसका मतलब है कि सब कुछ मेरे आने के बाद हुआ। उन्होंने उन लोगों से यह भी पूछा कि आपको इसमें किस तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है।

उन्होंने सबसे यह भी पूछा कि आप लोगों को क्या लगता है, लड़कियों की इसमें आने की कितनी संभावना है। गेमिंग क्रिएटर पायल धरे ने इस पर पीएम मोदी को बताया कि सर, इंडिया में भी लड़कियां टेक फील्ड से लगातार जुड़ रही हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने सभी के साथ गेम खेला।

गेमिंग क्रिएटर्स ने पीएम मोदी के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी किसी चीज को समझने और कैच करने की क्षमता काफी तेज है।

गेमिंग क्रिएटर्स ने कहा कि पीएम मोदी भारत के सबसे बड़े इंफ्लूएंसर हैं। उन सभी ने कहा कि अब लोग इसके बाद गेमिंग को एक अलग नजरिए से देखेंगे।

बता दें कि इससे अलग भाजपा ने नमो ऐप पर ‘विकसित भारत गेम्स’ के एक नए फीचर को लॉन्च किया है। नमो ऐप पर उपलब्ध ‘विकसित भारत गेम्स’ एक ऐसा अनोखा प्रयास है, जहां आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और दूरदर्शी सोच को अनूठे रूप से समझ सकते हैं।

इस नए फीचर में मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘हर घर जल मिशन’, ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’, ‘स्वच्छ भारत अभियान’ जैसे गेम कलेक्शन शामिल हैं।

****************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

मीडिया के लिए सबसे जरूरी मुद्दा अंबानी की शादी – राहुल

अनुपगढ़ 11 April, (Rns) । Lok Sabha Elections के लिए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी की राजस्थान के रण में एंट्री हो गयी है।

राहुल गाँधी ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में बीकानेर के अनूपगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है,दूसरे नंबर पर महंगाई।

आप हिंदुस्तान की जनता से पूछें तो वो आपको बताएंगे, पहले नंबर पर बेरोजगारी, दूसरे नंबर पर महंगाई मुद्दा है।

लेकिन अगर आप हिंदुस्तान की मीडिया से पूछेंगे तो आपको लगेगा कि सबसे जरूरी मुद्दा अंबानी जी की शादी है।

24 घंटे आपको मीडिया में पीएम मोदी का चेहरा दिखेगा। ये जो मीडिया है इसका काम जनता की आवाज उठाने का है.

लेकिन ये कभी जनता के मुद्दों के बारे में नहीं बोलते। इनकी गलती नहीं है। ये बोलना भी चाहें तो इनके मालिक इन्हें बोलने नहीं देंगे।

*************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

कांग्रेस को तुष्टिकरण की राजनीति के अलावा कुछ नहीं सूझता – शाह

मंडला 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । Madhya Pradesh में मंडला संसदीय सीट पर भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि चुनाव में एक तरफ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा है और दूसरी ओर कांग्रेस के नेतृत्व में घमंडिया गठबंधन है। जिसका एकमात्र लक्ष्य अपने परिवारजनों को आगे बढ़ाने का है।

वहीं, पीएम मोदी का मकसद गरीब, आदिवासी, दलित वर्ग के साथ हर व्यक्ति को आगे बढ़ाने का है। पीएम मोदी चाहते हैं कि देश आगे बढे, मगर कांग्रेस और इंडी गठबंधन वाले चाहते हैं, उनके बेटे-बेटी आगे बढ़े।

अमित शाह ने अपने चुनावी संबोधन में आगे कहा कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं, शरद पवार अपनी बेटी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

सोनिया जी राहुल जी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। बेटा, बेटी ,भतीजा, भतीजी के लिए जो चाहते हैं, वह क्या आपके बारे में कभी सोचेंगे?

गरीबों के जीवन में आए बदलाव का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम पीएम मोदी ने किया है। मध्य प्रदेश के 95 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का फायदा मिला।

70 लाख माता-बहनों के घर में नल से जल पहुंचा। आयुष्मान भारत से करोड़ों गरीबों को 5 लाख तक का पूरा स्वास्थ्य का खर्चा मोदी सरकार दे रही है और 80 लाख घरों में शौचालय बनाकर बहनों को सम्मानित करने का काम किया गया है।

88 लाख माता-बहनों को घर में गैस का सिलेंडर देकर धुएं से मुक्त बनाने का काम किया, तो वहीं 42 लाख गरीबों को आवास मिला। मोदी सरकार देश के 70- 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो अनाज मुफ्त में दे रही है।

कांग्रेस ने 55 साल तक सत्ता में रहते हुए जनजाति कल्याण के लिए कुछ नहीं किया, वहीं पीएम मोदी ने गरीब कल्याण के लिए ढेर सारे काम किए।

उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी बताएं कभी अपने देश के गरीब आदिवासी बेटा या बेटी को राष्ट्रपति बनाया तो जवाब है नहीं, नरेंद्र मोदी आएं तो उन्होंने ओडिशा की आदिवासी बहन द्रौपदी मुर्मू को महामहिम द्रौपदी मुर्मू बना दिया।

जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तब उसने जनजातीय कल्याण विभाग बनाने का काम किया। मोदी सरकार ने बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी गौरव दिवस मनाने की शुरुआत की और मध्य प्रदेश ने पूरे देश में सबसे पहले पेसा एक्ट को जमीन पर उतारने की शुरुआत की।

10 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के अर्थतंत्र को 11वें से पांचवें नंबर पर लाने का काम किया है। पीएम मोदी की एक और गारंटी है कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद देश को दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति बनाना है।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा कि 55 साल तक कांग्रेस उसको लटकाती और अटकाती रही। लेकिन, अब भूमि पूजन के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई।

100 साल बाद 17 तारीख को ऐसी रामनवमी आएगी जब रामलला अपने भव्य मंदिर में होंगे। इसके साथ ही हमारी सरकार ने विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया, महाकाल लोक बनाया, सोमनाथ मंदिर सोने का बन रहा है।

कांग्रेस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने धारा 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। कांग्रेस पार्टी आज भी कहती है कि धारा 370 हटाकर क्या करना है।

सपने में भी अब आप शासन में नहीं आ सकते और आ भी गए तो धारा 370 को हाथ मत लगाना, वह भाजपा के कार्यकर्ताओं का फैसला है। इस कश्मीर को भारत से कोई छीन नहीं सकता।

***************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

ममता बनर्जी ने एजेंसियों के मुद्दे पर केंद्र पर बोला हमला

कोलकाता 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को ईद के मौके पर अपने संबोधन के दौरान केंद्र पर हमला बोला।

मुख्यमंत्री ने मध्य कोलकाता के रेड रोड पर ईद की सामूहिक नमाज के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा,“इस साल का चुनाव इस मायने में अनोखा है कि चुनाव से पहले केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई और अब एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों को तैनात कर रही है।

ऐसा करने से बेहतर होता कि केंद्र सरकार एक बड़ी जेल बनवाती, जहां सभी को रखा जा सके। क्या केंद्र सरकार 23 करोड़ लोगों को सलाखों के पीछे भेज सकती है? उन्होंने कहा कि चाहे कुछ भी हो, हमें रॉयल बंगाल टाइगर्स की तरह हर बाधा का सामना करेंगे।”

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा देश में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी), नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हम एनआरसी, सीएए और यूसीसी के नाम पर नफरत और लोगों का विभाजन नहीं चाहते हैं। हमारा एकमात्र उद्देश्य सभी धर्मों की एकता है।

उनकी यह टिप्पणी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुधवार को बालुरघाट में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘ममता बनर्जी चाहे कितना भी विरोध करें, सीएए किसी भी कीमत पर देश में लागू किया जाएगा।’

ममता ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ही भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंदी है, इसलिए वोटों के विभाजन से बचें।

**************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

भारत आतंकवाद को रोकने के लिए सहयोग करने के लिए तैयार

नई दिल्ली 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  –  Defense Minister Rajnath Singh ने गुरुवार को कहा कि अगर पड़ोसी देश अक्षम महसूस करता है तो भारत आतंकवाद को रोकने के लिए सहयोग करने के लिए तैयार है।

इसके साथ ही राजनाथ ने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान एक उपकरण के रूप में आतंक का इस्तेमाल करके भारत को अस्थिर करने की कोशिश करता है तो उसे अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे।

उन्होंने अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर अंकुश लगाने में असमर्थ महसूस करता है, तो भारत आतंकवाद को रोकने में सहयोग करने के लिए तैयार है।

एक इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी धरती से पैदा होने वाले आतंक पर लगाम लगानी चाहिए और जरूरत पड़ने पर भारत अपना समर्थन देने के लिए तैयार है।

राजनाथ ने कहा, अगर पाकिस्तान (आतंकवाद पर अंकुश लगाने में) असमर्थ महसूस करता है, तो भारत आतंकवाद को रोकने में सहयोग करने के लिए तैयार है। सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर “भारत का हिस्सा था, है और रहेगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है। सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतत्व में केंद्र में सरकार बनने के बाद पूरी दुनिया में भारत का कद बढ़ा हैं।

उन्होंने कहा, पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता था तो उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता था। लेकिन आज दुनिया कान खोल कर सुनती हैं कि आखिर भारत बोल क्या रहा हैं।

इससे पता चलता हैं कि दुनिया भर में भारत की हैसियत बढ़ी हैं, दुनिया भर में भारत का कद ऊंचा हुआ है।

*****************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

बीआरएस की एमएलसी के. कविता को अब CBI ने किया गिरफ्तार

शुक्रवार को दिल्ली कोर्ट में होंगी पेश

नई दिल्ली 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : Bharat Rashtra Samiti की एमएलसी के. कविता को अब सीबीआई ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को उन्हें दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें गुरुवार दोपहर 12:50 बजे तिहाड़ की जेल नंबर 6 से गिरफ्तार किया गया।

सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत को बताया था कि शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलसी कविता से 6 अप्रैल को तिहाड़ जेल में पूछताछ की गई थी।

मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट की जज कावेरी बावेजा ने ईडी द्वारा जांच किए जा रहे उसी मामले में कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ा दी है।

ईडी ने कोर्ट से कहा था कि वह बेहद प्रभावशाली हैं और पूरी संभावना है कि रिहा होने पर वह गवाहों को प्रभावित करेंगी और सबूतों से छेड़छाड़ करेंगी। इसी आधार पर अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी।

******************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

अता हुई ईद की नमाज, लोग दे रहे एक-दूसरे को बधाई

राष्ट्रपति ने दी मुबारकबाद

नई दिल्ली 11 April, (एजेंसी): देशभर में गुरुवार को ईद की नमाज अता की गई। लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। राजधानी दिल्ली सहित देश भर में गुरुवार को ईद मनाई जा रही है।

मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में नमाज के लिए जमा हुए।

दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में नमाजी जमा हुए। भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य नेताओं ने भी सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी है।

एक माह तक चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार शाम आखिर ईद के चांद का दीदार हो गया। इसलिए देश के अधिकांश हिस्सों में गुरुवार को ईद मनाई जा रही है।

दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद में भी नमाज अता की गई। ईद के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा, “मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद देती हूं। रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। मैं इस पवित्र अवसर पर कामना करती हूं कि हमारा देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर बढ़े और सब देशवासी सदा अमन-चैन से रहें।”

सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने भी सभी को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दीई I पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद भी इस अवसर पर दिल्ली में मौजूद रहे। नमाज के बाद उन्होंने कहा कि ईद के दिन भारत में लोग खुशियां मनाएं, देश में एकता व खुशहाली हो, हम यही दुआ करते हैं।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ईद-उल-फितर पर दिल्ली के संसद मार्ग स्थित मस्जिद में नमाज़ अदा की। नमाज के बाद उन्होंने कहा कि वो सभी को ईद की मुबारकबाद देते हैं।

******************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस को बड़ा झटका

ईडी की कुर्की को कोर्ट ने सही ठहराया

नई दिल्ली 11 April,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : National Herald case में कांग्रेस को बड़ा झडका लगा है। मनी लांड्रिंग मामले में पीएमएलए अदालत ने व्यापक सुनवाई के बाद नेशलन हेराल्ड अखबार को संचालित करने वाली कंपनी एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड (AJL) और यंग इंडिया (YI) के खिलाफ ईडी की कार्रवाई को सही ठहराया है।

आपको बता दें, ईडी ने एजेएल और यंग इंडिया की 752 करोड़ की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया था, जिसे अब निर्णायक प्राधिकरण ने सही ठहराते हुए बरकरार रखा है।

बता दें कि इस मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक से पूछताछ हो चुकी है। यंग इंडिया में राहुल और सोनिया गांधी के 76 फीसदी हिस्सेदारी थी। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि उसका मानना है कि ईडी द्वारा कुर्क की गई संपत्ति और इक्विटी शेयर अपराध की कमाई हैं और मनी लांड्रिंग के अपराध से जुड़ी है।

केंद्रीय एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और यंग इंडियन के खिलाफ मनी लांड्रिंग के तहत एक कुर्की आदेश जारी करके इन संपत्तियों को कुर्क किया था। नेशनल हेराल्ड एजेएल द्वारा प्रकाशित किया जाता है और इसका स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी यंग इंडियन के बड़े शेयरधारक हैं और उनमें से प्रत्येक के पास 38 प्रतिशत शेयर हैं।

***************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने

चिराग के लिए जमुई लोकसभा सीट बचाए रखना बड़ी चुनौती

जमुई (बिहार) 11 April, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  : बिहार के जमुई लोकसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से चिराग पासवान ने पिछले दो चुनावों में एनडीए का ‘चिराग’ जलाए रखा है, लेकिन इस लोकसभा चुनाव में लोजपा (रामविलास) और विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

नक्सल प्रभावित रहे जमुई सीट का महत्व यूं तो बिहार की आम लोकसभा सीटों की तरह रहा है, लेकिन इस चुनाव में लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के बेटे और निर्वतमान सांसद चिराग पासवान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

लोजपा (रा) के प्रमुख चिराग ने इस चुनाव में अपने बहनोई अरुण भारती को चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुख्य मुकाबला महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास से माना जा रहा है।

पिछले चुनाव के बाद लोजपा दो गुटों में बंट गई थी। इसमें से लोजपा (रामविलास) का नेतृत्व चिराग कर रहे हैं। वॉलीवुड से राजनीति में आए चिराग लोकसभा चुनाव 2014 में यहां से राजद के सुधांशु शेखर को पराजित कर पहली बार लोकसभा पहुंचे थे।

इसके बाद 2019 में चिराग ने रालोसपा के प्रत्याशी भूदेव चौधरी को हराया था। लोकसभा चुनाव 2009 में एनडीए के प्रत्याशी भूदेव चौधरी ने राजद उम्मीदवार श्याम रजक को 29,747 मतों से पराजित किया था। इस तरह तीन चुनावों से इस सीट पर एनडीए का कब्जा रहा है। लेकिन इस बार चुनाव में बिहार में राजनीतिक समीकरण बदले हैं।

पिछले चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा जहां महागठबंधन में थी, वहीं अब कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा एनडीए के साथ है। जमुई क्षेत्र के महत्व का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत यहीं से की है।

तारापुर, शेखपुरा, सिकंदरा, जमुई, झाझा और चकाई जैसे छह विधानसभा वाले इस लोकसभा क्षेत्र में मतदाताअेां की कुल संख्या करीब 17 लाख है। बिहार के अन्य लोकसभा क्षेत्रों की तरह इस सीट पर भी जातीय समीकरण से चुनाव परिणाम प्रभावित होते रहे हैं।

हालांकि लोजपा (रा) इस परंपरा को दरकिनार करती है। लोजपा (रा) के प्रत्याशी अरुण भारती कहते हैं, मुझे सभी जातियों का समर्थन मिल रहा है। पिछले 10 वर्षों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों को लेकर ही हम लोग मतदाताओं के बीच जा रहे हैं और लोग समर्थन भी दे रहे हैं।

80 प्रतिशत से ज्यादा कृषि पर आधारित रहने वाले लोगों का यह संसदीय क्षेत्र भले ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो, लेकिन सभी प्रत्याशियों की नजर सवर्ण मतदाताओं को आकर्षित करने में लगी है।

जंगल, पहाड़ और नदियों से घिरे जमुई संसदीय क्षेत्र में कई क्षेत्रीय समस्याएं हैं। यह क्षेत्र कई वर्षों तक नक्सल प्रभावित रहा है। विकास की दौड़ में पीछे रहने का मुख्य कारण, इस क्षेत्र में लंबे समय तक नक्सलियों का पैठ माना जाता है।

हालांकि पिछले कुछ वर्षों से नक्सली गतिविधियों में कमी आई है। इस क्षेत्र में 19 अप्रैल को पहले चरण के तहत मतदान होना है।

****************************

Read this also :-

जूनियर एनटीआर की देवरा की रिलीज तारीख टली

फिल्म नागाबंधम का टाइटल ग्लिम्स आया सामने