Category Archives: news

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 को सहरसा दौरे पर

अमरपुर पंचायत में आदि शक्ति मां विषहरी मंदिर का करेंगे उद्घाटन

सहरसा ,25 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 अगस्त को सहरसा दौरे पर जाएंगे। इस दौरान व अमरपुर पंचायत में नवनिर्मित आदि शक्ति मां विषहरी के भव्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ताबड़तोड़ दौरा जारी है। वे सोमवार को सहरसा दौरे पर होंगे। उनके दौरे को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। उनके दौरे को सफल बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए पुलिस के अधिकारी जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिलाधिकारी वैभव चौधरी व एसपी हिमांशु ने रविवार को संयुक्त रूप से अन्य अधिकारियों के साथ दिवारी मंदिर और अमरपुर पंचायत का जायजा लिया। कहरा प्रखंड के अमरपुर पंचायत के महंत मि_ू दास उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड बनाया गया।

मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के जदयू सांसद दिनेश चंद्र यादव ने मुख्यमंत्री दौरे को लेकर बताया कि सोमवार को सीएम नीतीश कहरा प्रखंड के अमरपुर पंचायत से रोड के माध्यम से दिवारी पहुंचेंगे और नवनिर्मित आदि शक्ति मां विषहरी के भव्य मंदिर का उद्घाटन और पूजा अर्चना करेंगे।

बता दें कि जेडीयू सांसद दिनेश चंद्र यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों की सहयोग से करीब 12 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से आदि शक्ति मां विषहरी के विशाल मंदिर का निर्माण कराया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करोड़ों की लागत से बनने वाली सड़क, पुल, पुलिया, पंचायत भवन, अमृत सरोवर, सहकारिता विभाग के द्वारा पैक्स गोदाम आंगनबाड़ी केंद्र समेत करीब 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।

****************************

Read this also :-

सुपरहीरो तेजा सज्जा का प्रशंसकों को बड़ा तोहफा

सुपरनेचुरल सस्पेंसिव फिल्म अद्भुत का ट्रेलर रिलीज

बिहार में 60 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी ,25 अगस्त (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार में मोतिहारी जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र से पुलिस ने 60 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत 15 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चरस की एक बड़ी खेप हरसिद्धि क्षेत्र में पहुंचने वाली है। इस सूचना के आधार पर सुगौली और हरसिद्धि थाना को अलर्ट करते हुए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया।

इस दौरान वाहन तलाशी अभियान के तहत एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दो लोगों की तलाशी के क्रम में उनके पास से 30 किलोग्राम चरस बरामद किया गया। इस मामले में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों साजन कुमार और राजू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
अरेराज के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रंजन कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए  कहा कि मादक पदार्थ की बड़ी खेप पूर्वी चंपारण में लाई गई थी जिसे कहीं सप्लाई दिया जाना था। तभी पुलिस ने जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर बरियाडीह में एक घर पर छापेमारी कर 30.500 किलोग्राम चरस बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि बरामद चरस की कीमत 15 करोड़ रुपए आंकी गई है। सभी चरस 121 पॉकेट में रखे गए थे। बताया जाता है कि यह चरस आगे आपूर्ति की जानी थी। उन्होंने कहा कि राजू कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है और इससे पहले भी वह जेल जा चुका है।

पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर रही है तथा यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चरस कहां से लाया जा रहा था और कहां इसकी आपूर्ति की जानी थी। पुलिस पूरे मामले में अग्रेतर कारवाई कर रही है।

***************************

Read this also :-

सुपरहीरो तेजा सज्जा का प्रशंसकों को बड़ा तोहफा

सुपरनेचुरल सस्पेंसिव फिल्म अद्भुत का ट्रेलर रिलीज

यूपी के बिजनौर में टला बड़ा रेल हादसा..

पैसेंजर्स से भरे 8 डिब्बों को पीछे छोड़ भाग गई किसान एक्सप्रेस

बिजनौर ,25 अगस्त (आरएनएस)। यूपी के बिजनौर में रविवार सुबह बड़ा रेल हादसा होने से बच गया. पैसेंजर्स से भरी हुई गाड़ी संख्या (13307) किसान एक्सप्रेस सुबह 4 बजे दो हिस्सों में बंट गई, जहां ट्रेन का इंजन 13 बोगियों को लेकर 4 किलोमीटर तक आगे निकल गया. वहीं, इसके 8 डिब्बे पीछे ही छुट गए. ये गाड़ी झारखंड के धनबाद से फिरोजपुर जा रही थी. हादसा रविवार सुबह 4 बजे मुरादाबाद के आगे स्योहारा और धामपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ.
कैसे अलग हो गई ट्रेन?
बता दें कि किसान एक्सप्रेस (13307) के सुबह 4 बजे करीब मुरादाबाद के आगे स्योहारा रेलवे स्टेशन के चकरामल गांव के पास से गुजरते हुए एस3 और एस4 डिब्बे को जोडऩे वाली बोगी की कपलिंग टूट गई. गनीमत रही कि किसी भी पैसेंजर के चोटिल होने की कोई खबर नहीं है.
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सुबह करीब चार बजे कुछ तकनीकी समस्या के कारण धनबाद जा रही एक ट्रेन की कुछ बोगियां इंजन और अन्य बोगियों से अलग हो गईं. उन्होंने बताया कि ट्रेन को स्योहारा रेलवे स्टेशन पर रोका गया है.
एक घंटे बाद में ट्रेन की मरम्मत
स्लीपर बोगी की कपलिंग टूटने के बाद ट्रेन के गार्ड ने ड्राइवर और अफसरों को इसकी सूचना दी. थोड़ी देर में रेलवे की टीम मौके पर पहुंच और करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेन के सभी डिब्बों को जोड़ दिया गया. हालांकि, एस4 बोगी को टेक्निकल समस्या के चलते रोक लिया गया है.

***************************

Read this also :-

सुपरहीरो तेजा सज्जा का प्रशंसकों को बड़ा तोहफा

सुपरनेचुरल सस्पेंसिव फिल्म अद्भुत का ट्रेलर रिलीज

फ्रेंच फ्राइज नहीं खाने दे रहा पति,शिकायत लेकर..

हाईकोर्ट पहुंच गई महिला

बंगलूरू  25 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : कर्नाटक में एक अजीबो-गरीब घरेलू विवाद ने कानूनी जगत को चौंका दिया है। एक महिला ने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है, जिसका कारण काफी असामान्य है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने गर्भावस्था के दौरान उसे फ्रेंच फ्राइज खाने की अनुमति नहीं दी, जिससे नाराज होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे बांग्लादेश आलू से बनी फ्रेंच फ्राइज खाने से रोक दिया था। इस वजह से उसने घरेलू हिंसा के तहत केस दायर किया। मामला जब कर्नाटक हाई कोर्ट पहुंचा, तो पति ने आरोपों को निराधार बताते हुए केस को रद्द करने की मांग की।

न्यायमूर्ति एम. नागप्रसन्न ने मामले की सुनवाई के दौरान टिप्पणी की कि इस तरह के मामूली कारणों को लेकर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि पति अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उसे कुछ विशेष खाद्य पदार्थों से रोकता है, तो इसे घरेलू हिंसा का मामला मानना अनुचित है।

कोर्ट ने महिला के पति के पक्ष में फैसला देते हुए सभी आरोपों पर रोक लगाने का आदेश दिया और कहा कि इस प्रकार के मामूली कारणों के लिए पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाना उचित नहीं है।

************************

Read this also :-

सुपरहीरो तेजा सज्जा का प्रशंसकों को बड़ा तोहफा

सुपरनेचुरल सस्पेंसिव फिल्म अद्भुत का ट्रेलर रिलीज

PM मोदी ने सुनाई असम के एक गांव की कहानी

” मन की बात का  113वां एपिसोड”

जहां हूलॉक गिबन कह ग्रामीण बढ़ा रहे वन्य जीवों से दोस्ती

नई दिल्ली 25 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 113वें एपिसोड में वन्यजीवों और इंसानी रिश्ते पर भी चर्चा की। ‘हूलॉक गिबन’ की चर्चा की। उन्होंने एक रियल लाइफ स्टोरी सुनाई। साथ ही एक ऐसे स्टार्ट अप के बारे में भी बताया जो वन्यजीवों के प्रति प्रेम को दर्शाता है।

पीएम ने कहा, इंसानों और जानवरों के प्यार पर आपने कितनी सारी फिल्में देखी होंगी! लेकिन एक रियल स्टोरी इन दिनों, असम में बन रही है। असम में तिनसुकिया जिले के छोटे से गाँव बारेकुरी में, मोरान समुदाय के लोग रहते हैं और इसी गाँव में रहते हैं‘हूलॉक गिबन’, जिन्हें यहाँ ‘होलो बंदर’ कहा जाता है। हूलॉक गिबन्स ने इस गाँव में ही अपना बसेरा बना लिया है। आपको जानकर आश्चर्य होगा- इस गांव के लोगों का हूलॉक गिबन के साथ बहुत गहरा संबंध है।

गाँव के लोग आज भी अपने पारंपरिक मूल्यों का पालन करते हैं इसलिए उन्होंने वो सारे काम किए, जिससे गिबन्स के साथ उनके रिश्ते और मजबूत हों। उन्हें जब यह एहसास हुआ कि गिबन्स को केले बहुत पसंद हैं, तो उन्होंने केले की खेती भी शुरू कर दी। इसके अलावा उन्होंने तय किया कि गिबन्स के जन्म और मृत्यु से जुड़े रीति-रिवाजों को वैसे ही पूरा करेंगे, जैसा वे अपने लोगों के लिए करते हैं। उन्होंने गिबन्स को नाम भी दिए हैं।

हाल ही में गिबन्स को पास से गुजर रहे बिजली के तारों के कारण मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में इस गाँव के लोगों ने सरकार के सामने इस मामले को रखा और जल्द ही इसका समाधान भी निकाल लिया गया। मुझे बताया गया है कि अब ये गिबन्स तस्वीरों के लिए पोज भी देते हैं।

इसके साथ ही पीएम ने अरुणाचल प्रदेश के वन्यजीव प्रेमी कहानी भी बताई। बोले- साथियो, पशुओं के प्रति प्रेम में हमारे अरुणाचल प्रदेश के युवा साथी भी किसी से पीछे नहीं हैं। अरुणाचल में हमारे कुछ युवा-साथियों ने थ्री डी प्रिटिंग तकनीक का उपयोग करना शुरू किया है – जानते हैं क्यों?क्योंकि, वो, वन्य जीवों को सींगों और दांतों के लिए शिकार होने से बचाना चाहते हैं।

नाबम बापू और लिखा नाना के नेतृत्व में ये टीम जानवरों के अलग-अलग हिस्सों की डी प्रिटिंग करती है। जानवरों के सींग हों, दांत हों, ये सब, डी प्रिटिंग से तैयार होते हैं। इससे फिर ड्रेस और टोपी जैसी चीजें बनाई जाती हैं। ये गजब का अलटर्नेटिव है जिसमें बायोडिग्रेडेबल मटिरियल का उपयोग होता है। ऐसे अद्भुत प्रयासों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। मैं तो कहूंगा, अधिक से अधिक स्टार्ट अप्स इस क्षेत्र में सामने आएं ताकि हमारे पशुओं की रक्षा हो सके और परंपरा भी चलती रहे।

******************************

Read this also :-

सुपरहीरो तेजा सज्जा का प्रशंसकों को बड़ा तोहफा

सुपरनेचुरल सस्पेंसिव फिल्म अद्भुत का ट्रेलर रिलीज

कांग्रेस को अंबेडकर के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे: मायावती

नई दिल्ली 25 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को कांग्रेस पर जोरदार तंज कसा। मायावती ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स से एक लंबा पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में लिखा, कांग्रेस पार्टी को डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे।

दरअसल, कांग्रेस पार्टी ने 24 अगस्त को प्रयागराज में संविधान समारोह आयोजित किया। इस आयोजन को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने आपत्ति जताते हुए कहा कि कल प्रयागराज में संविधान सम्मान समारोह करने वाली कांग्रेस पार्टी को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के अनुयायी कभी माफ नहीं करेंगे, जिसने संविधान के मुख्य निर्माता बाबा साहेब को उनके जीते-जी व देहांत के बाद भी भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं किया।

उन्होंने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए। अपनी पोस्ट में आगे कहा, बाबा साहेब की मूवमेन्ट को गति देने वाले कांशीराम के देहांत के बाद इसी कांग्रेस ने केन्द्र में अपनी सरकार के रहते इनके सम्मान में एक दिन का भी राष्ट्रीय शोक तथा सपा सरकार ने भी राजकीय शोक घोषित नहीं किया। इनकी ऐसी दोगली सोच, चाल, चरित्र से जरूर सजग रहें।

इसके अलावा, केंद्र में भाजपा की सत्ता आने से पहले कांग्रेस ने अपनी सरकार में राष्ट्रीय जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई थी, जो अब इसकी बात कर रहे हैं, जवाब दें। जबकि बीएसपी इसके हमेशा ही पक्षधर रही है, क्योंकि इसका होना कमजोर वर्गों के हित में बहुत जरूरी है।

इतना ही नहीं, संविधान के तहत एससी,एसटी को मिले आरक्षण में अब वर्गीकरण व क्रीमीलेयर के जरिए, इसे निष्प्रभावी बनाने व खत्म करने की चल रही साजिश के विरोध में कांग्रेस, सपा व बीजेपी की चुप्पी साधे रखना क्या यही इनका दलित प्रेम है।

सपा व कांग्रेस आदि जैसी इन आरक्षण विरोधी पार्टियों के साथ अब किसी भी चुनाव में इनसे कोई गठबन्धन आदि करना क्या एससी, एसटी व ओबीसी वर्गों के हित में उचित होगा। यह कतई नहीं होगा ऐसे में अब इनको खुद अपने दम पर खड़े होना है।

****************************

Read this also :-

सुपरहीरो तेजा सज्जा का प्रशंसकों को बड़ा तोहफा

सुपरनेचुरल सस्पेंसिव फिल्म अद्भुत का ट्रेलर रिलीज

भाजपा शासित राज्यों में बुलडोजर एक्शन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

नई दिल्ली 25Aug,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के घर पर बुलडोजर एक्शन को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सवाल उठाए हैं। खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों को बार-बार निशाना बनाया जाना बेहद परेशान करने वाला है। कानून के शासन वाले समाज में ऐसी कार्रवाइयों का कोई स्थान नहीं है। वहीं प्रियंका गांधी ने कहा कि बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।

कांग्रेस नेता का बयान ऐसा वक्त में जब मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में आरोपी के घर को बुल्डोजर से जमींदोज किया गया। अब भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”किसी का घर ध्वस्त करना और उसके परिवार को बेघर करना अमानवीय और अन्यायपूर्ण है। भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों को बार-बार निशाना बनाया जाना बेहद परेशान करने वाला है। कानून के शासन वाले समाज में ऐसी कार्रवाइयों का कोई स्थान नहीं है।”

खड़गे ने आगे लिखा, ”कांग्रेस पार्टी भाजपा की राज्य सरकारों की संविधान की घोर अवहेलना करने और नागरिकों में भय पैदा करने के लिए बुलडोजर चलाने की रणनीति की कड़ी निंदा करती है। अराजकता प्राकृतिक न्याय की जगह नहीं ले सकती – अपराधों का फैसला अदालतों में होना चाहिए, न कि राज्य प्रायोजित दबाव के जरिए।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है। लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना — यह न्याय नहीं है। यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।”

उन्होंने लिखा, ”कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का। बुलडोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।”

****************************

Read this also :-

सुपरहीरो तेजा सज्जा का प्रशंसकों को बड़ा तोहफा

सुपरनेचुरल सस्पेंसिव फिल्म अद्भुत का ट्रेलर रिलीज

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के कन्वेंशन सेंटर पर चला बुलडोजर

जानें इस कार्रवाई के पीछे का कारण

हैदराबाद 25Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के माधापुर में स्थित साउथ फिल्म स्टार नागार्जुन के कन्वेंशन सेंटर पर शनिवार को हैदराबाद आपदा राहत और संपत्ति संरक्षण एजेंसी (HYDRA) ने बुलडोजर कार्रवाई की। एजेंसी का आरोप है कि नागार्जुन ने इस सेंटर का अवैध निर्माण थम्मिडी कुंटा झील की जमीन पर कराया था।

नागार्जुन का कन्वेंशन सेंटर, जिसे N-कन्वेंशन सेंटर के नाम से जाना जाता है, 6.69 एकड़ में फैला हुआ था। आरोप है कि इसमें झील की 3.30-3.40 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण किया गया। थम्मिडी कुंटा झील कुल 29 एकड़ में फैली है। हालांकि, नागार्जुन ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि झील की जमीन पर कोई निर्माण नहीं किया गया है।

नागार्जुन ने HYDRA की कार्रवाई पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अफसोस जताते हुए कहा, कोर्ट केस और स्टे ऑर्डर लेने के बावजूद हमारे कन्वेंशन सेंटर को अवैध तरीके से तोड़ दिया गया। हमने अवैध निर्माण नहीं किया है। यह जमीन पट्टा भूमि है और झील की एक इंच जमीन का भी इस्तेमाल नहीं किया गया। सेंटर को तोड़ने से पहले हमें कोई नोटिस नहीं दिया गया था। अगर कोर्ट इसे तोड़ने का आदेश देता, तो मैं खुद इसे तोड़ देता।

सेंटर में तीन हॉल थे, जो बड़े इवेंट्स, राजनीतिक पार्टियों की मीटिंग्स और शादियों के लिए उपयोग किए जाते थे। हाल ही में, टॉलीवुड एक्टर चिरंजीवी के भतीजे वरुण तेज और लावन्या त्रिपाठी की वेडिंग रिसेप्शन भी इसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित की गई थी।

*****************************

Read this also :-

सुपरहीरो तेजा सज्जा का प्रशंसकों को बड़ा तोहफा

सुपरनेचुरल सस्पेंसिव फिल्म अद्भुत का ट्रेलर रिलीज

इस दिन होगा भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी मुहर

नई दिल्ली 24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : जम्मू कश्मीर और हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करने के लिए भाजपा में विचार-मंथन और बैठकों का दौर लगातार जारी है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होने जा रही है। बताया जा रहा है कि रविवार को होने वाली भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में जम्मू कश्मीर के लगभग 24 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जा सकती है।

बैठक में हरियाणा के उम्मीदवारों के नाम पर भी सीट वाइज चर्चा की जा सकती है, हालांकि इसको लेकर स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है। केंद्रीय मंत्री एवं जम्मू कश्मीर के चुनाव प्रभारी जी. किशन रेड्डी ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को होने वाली बैठक में जम्मू कश्मीर में पहले चरण के तहत मतदान वाली सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए जाएंगे।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में पहले चरण के मतदान के तहत 18 सितंबर को 24 सीटों पर चुनाव होना है। वहीं दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को 26 सीटों पर और तीसरे चरण के तहत एक अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है।

जम्मू कश्मीर में गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए जी. किशन रेड्डी ने दावा किया कि किसी से कोई बात नहीं हो रही है। भाजपा जम्मू कश्मीर में अकेले चुनाव लड़ेगी। पार्टी जम्मू कश्मीर में जितनी सीटों पर लड़ने का फैसला करेगी, हम उतनी सीटों पर पूरी मजबूती और जी-जान के साथ चुनाव लड़ेंगे।

जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती की पार्टी पीडीपी के साथ पहले गठबंधन सरकार चला चुकी भाजपा इस बार चुनाव से पहले या चुनाव के बाद भी पीडीपी के साथ गठबंधन के सवाल को पूरी तरह से नकार रही है। पत्रकारों द्वारा पीडीपी से गठबंधन को लेकर बार-बार पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए जम्मू कश्मीर के चुनाव प्रभारी जी. किशन रेड्डी ने पुरजोर शब्दों में कहा कि यह अनुच्छेद 370 हटाने से पहले की बात थी। अब माहौल पूरी तरह से बदल गया है। भविष्य में (चुनाव बाद भी) अब पीडीपी को साथ लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

*******************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

पुणे में मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश

4 लोग घायल; कैप्टन की हालत गंभीर

पुणे 24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : महाराष्ट्र के पुणे जिले के पौड गांव के पास शनिवार को एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैप्टन को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य तीन लोगों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर एक निजी विमानन कंपनी का था और मुंबई से हैदराबाद की ओर जा रहा था। हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर और आसपास मौजूद लोगों को देखा जा सकता है।

हेलीकॉप्टर के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर ग्लोबल वेक्टरा कंपनी का था। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

*******************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

नीतीश कुमार की Janta Dal United का बड़ा फैसला

प्रदेश कमिटी और राजनीतिक सलाहकार समिति को किया भंग

पटना 24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पार्टी ने प्रदेश कमेटी और राजनीतिक सलाहकार समिति को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस संबंध में आदेश पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा द्वारा जारी किया गया है। जदयू ने इस आदेश पत्र को अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर साझा किया है।

आदेश पत्र के अनुसार, जदयू की प्रदेश कमेटी और प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति को भंग करने का निर्णय उमेश सिंह कुशवाहा के निर्देश पर लिया गया है।

बता दें कि जदयू संगठन को लेकर अभी अहम फैसले ले रही है। शुक्रवार को जदयू ने 29 राज्यों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी में आठ राष्ट्रीय महासचिव भी बनाए गए हैं।

शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कार्य विभाजन शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। राजद छोड़कर जदयू में आए भागलपुर के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

*******************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ने केंद्रीय चुनाव आयोग को लिखा पत्र

मतदान की तारीख बदलने की मांग

चंडीगढ़  24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव करने के लिए भाजपा ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखा। हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने आयोग को पत्र लिखकर चुनाव की तारीख बदलने की मांग की।

मोहन लाल बडोली ने पत्र में लिखा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। 28 सितंबर (शनिवार) और 29 सितंबर (रविवार) है, इसलिए प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा। 1 अक्टूबर को वोटिंग होने के कारण सभी सरकारी एवं निजी संस्थान बंद रहेंगे और दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। ऐसे में लोग 30 सितंबर को एक दिन का अवकाश लेकर दिनांक पांच दिन के अवकाश पर बाहर जा सकते हैं और मतदान प्रतिशत में भारी कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि, “इसके अलावा 2 अक्टूबर को आसोज की अमावस्या होने के कारण बीकानेर जिला की नोखा तहसील के मुकाम गांव में हर वर्ष की तरह लगने वाले मेले में भाग लेने के लिए हरियाणा के बिश्नोई समाज के अधिकांश लोग 1 अक्टूबर को ही बीकानेर के लिए रवाना होंगे। जिसके चलते भी मतदान में कमी आएगी।”

उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग का प्रयास रहा है कि लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक मतदाता मतदान में भाग लें। इसलिए उचित होगा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि मतदान की तारीख से एक दिन पहले और अगले दिन कोई अवकाश न हो। उन्होंने आगे लिखा, “हम आशा करते हैं कि आप इस सुझाव पर जल्द सकारात्मक फैसला लेगें।”

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए एक अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार अक्टूबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावों के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर और नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 13 सितंबर है। नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 सितंबर होगी।

******************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट केस में बिभव कुमार को राहत नहीं

13 सितंबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली 24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के आरोपी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 13 सितंबर 2024 तक बढ़ा दी है। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास गौरव गोयल ने यह आदेश देते हुए दिल्ली पुलिस को निर्देशित किया कि वे बिभव कुमार के खिलाफ दाखिल चार्जशीट के पेजों की नंबरिंग कर दें।

कोर्ट को बताया गया कि बिभव कुमार की ओर से दावा किया गया था कि चार्जशीट के पन्नों पर पेज नंबर नहीं हैं, जिससे यह सुनिश्चित करना मुश्किल हो रहा था कि सभी दस्तावेज पूरे हैं या नहीं। इस पर कोर्ट ने पेजों पर नंबरिंग करने का आदेश दिया।

आज बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त हो रही थी, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। बिभव कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर रखी है, जो अभी लंबित है। इससे पहले, 12 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

तीस हजारी कोर्ट ने कहा था कि मामले की जांच अभी प्रारंभिक चरण में है और पीड़िता स्वाति मालीवाल की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। कोर्ट ने यह भी आशंका जताई कि यदि बिभव कुमार को जमानत दी जाती है, तो वह गवाहों को प्रभावित कर सकता है। दिल्ली पुलिस ने बिभव कुमार को 18 मई 2024 को गिरफ्तार किया था। स्वाति मालीवाल ने 17 मई 2024 को कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया था।

***************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली 24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अरुण जेटली को याद किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा- “नेता अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। एक प्रतिष्ठित वकील और एक शानदार वक्ता, जेटली ने न केवल इन क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की, बल्कि कई ऐतिहासिक सुधारों में भी अपना योगदान दिया। उनकी स्थायी विरासत भविष्य की पीढ़ियों के नेताओं को प्रेरित करती रहेगी।”

जेपी नड्डा ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्र की उन्नति व प्रतिष्ठा को नए आयाम देने वाले अद्वितीय व्यक्तित्व अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण कर नमन करता हूं। जनसेवा और राष्ट्रोत्थान को समर्पित जेटली ने हर परिस्थिति में मानवता व देशसेवा को सदैव सर्वोपरि रखा। राष्ट्रनिर्माण में आपका योगदान अविस्मरणीय है। ओजस्वी वक्ता, कुशल राजनीतिज्ञ और अद्वितीय कानूनविद् के स्वरूप में आप सदैव हमारी प्रेरणा बने रहेंगे।”

इस बीच, भाजपा नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि के अवसर पर नई दिल्ली के रोड जेटली पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आज स्वर्गीय अरुण जेटली की पूर्णयतिथि है। वह हम सभी कार्यकर्ताओ के लिए एक रोल मॉडल थे। उन्होंने हमेशा ही हमारा उत्साहवर्धन किया। भले ही वह आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी कही बातें हम लोगों को प्रेरणा देती हैं।”

भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, “आज बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने स्वर्गीय अरुण जेटली की पांचवी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके जाने से दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता अनाथ हो गए हैं। उनका स्वभाव ऐसा था कि वह हमेशी ही पार्टी कार्यकर्ताओं की मुश्किलों के दिनों में भी खड़े रहते थे।”

******************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

लैंडस्लाइड के चलते बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बंद

100 से अधिक वाहन फंसे

बदरीनाथ 24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : वर्षा से लैंडस्लाइड के चलते बदरीनाथ हाईवे शनिवार सुबह अवरुद्ध हो गया। हाईवे खोलने के लिए एनएच व बीआरओ की टीम सुबह से जुटी है।बदरीनाथ हाईवे चमोली व नन्दप्रयाग के बीच तीन स्थानों पर मार्ग अवरूद्ध है। चोपता मोटर मार्ग पर दीवार गिरने के कारण बड़े वाहनों के लिए रास्‍ता अवरुद्ध है। 100 से ज्यादा वाहन के फंसे होने की खबर है।

शुक्रवार को भी हाईवे बाधित था। सुबह साढ़े दस बजे तक हाईवे से मलबा हटाकर यातायात के लिए पूरी तरह सुचारु किया गया। वहीं, नंदप्रयाग के पास हाईवे अवरुद्ध होने के चलते बदरीनाथ धाम जाने व धाम से आने वाले 700 से अधिक तीर्थयात्रियों को चमोली, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग व गौचर सहित अन्य स्थानों पर रोका गया। प्रशासन द्वारा तीर्थयात्रियों को बिस्किट व पेयजल सामग्री उपलब्ध कराई गई। नंदप्रयाग में हाईवे अवरुद्ध होने के चलते छोटे वाहनों की आवाजाही कौठियालसैंण नंदप्रयाग मोटर मार्ग से कराई गई। सोनला के पास भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर आने के चलते कई वाहन मलबा व बोल्डर की चपेट आने से क्षतिग्रस्त भी हुए।

कर्णप्रयाग में वर्षा व मलबा आने से शुक्रवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग तीन घंटे अवरुद्ध रहा। राजमार्ग अवरूद्ध रहने से दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए। सुबह नौ बजे जेसीबी से मलबे को हटाकर एनएच की टीम ने वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। थाना प्रभारी कर्णप्रयाग डीएस रावत ने बताया सुबह पांच बजे कमेड़ा में राजमार्ग पर मलबा आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ। कर्णप्रयाग-नैनीसैंण मोटर मार्ग पर पहाड़ी से आए मलबे से शुक्रवार को भी वाहनों का आवागमन ठप रहा। दूसरी ओर नगर क्षेत्र कर्णप्रयाग में बहुगुणानगर और मंडी परिषद परिसर भूधसाव की जद में है।

***************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

बैजनाथ रावत बने यूपी अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के अध्‍यक्ष

लखनऊ 24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने बड़ा दांव खेला है। पूर्व विधायक बैजनाथ रावत को उत्‍तर प्रदेश अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग का अध्‍यक्ष बना दिया है।

वहीं, पूर्व विधायक बेचन राम और जीत सिंह खरवार को आयोग के उपाध्‍यक्ष बने है। बाराबंकी के बैजनाथ रावत अनुसूचित जाति से हैं। वह लोकसभा चुनाव में बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से टिकट के दावेदार थे। राज्यपाल की सहमति के बाद इन नामों का ऐलान किया गया है। आयोग में 3 महिलाएं भी हैं।

समाज कल्याण विभाग की ओर से इसकी सूची जारी की गई है। आयोग में 17 सदस्य बनाए गए हैं। बाराबंकी जिले के पूर्व विधायक बैजनाथ रावत को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। तो वही गोरखपुर के पूर्व विधायक बेचन राम और सोनभद्र के रहने वाले जीत सिंह खरवार को उपाध्यक्ष के तौर नियुक्ति दी गई है।

इसके अलावा मेरठ के हरेंद्र जाटव, सहारनपुर के महिपाल वाल्मीकि, बरेली के संजय सिंह, आगरा के दिनेश भारत, हमीरपुर के शिवनारायण सोनकर, औरैया के नीरज गौतम, लखनऊ के रमेश कुमार तूफानी, मेरठ के नरेंद्र सिंह खजूरी, आजमगढ़ के तिजाराम, मऊ से विनय राम गोंडा से अनिता गौतम कानपुर से रमेश चंद्र भदोही से मिठाई लाल बरेली से उमेश कठेरिया लखनऊ से अजय करी कौशांबी से जितेंद्र कुमार और अंबेडकर नगर से अनीता कमल को आयोग के सदस्य मनोनित किया गया है।

*****************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

बुलंदशहर में डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद ओपीडी सेवाएं ठप

बुलंदशहर 24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): बुलंदशहर के कोतवाली शिकारपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टर के साथ एक युवक ने मारपीट की है। इस घटना से नाराज डॉक्टरों ने अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बंद कर दी। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ओपीडी सेवाएं शुरू नहीं की जाएंगी।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज चौधरी ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर योगेश के साथ एक शख्स ने मारपीट की। उनके पास इस घटना का वीडियो भी है और साक्ष्यों के साथ पुलिस को सौंपा गया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रात में ही छोड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने अस्पताल में आकर फिर से उत्पात मचाया।

डॉ. चौधरी ने कहा कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक हम लोग यहीं बैठे हैं। हमने ओपीडी भी बंद कर दी है। जब तक डॉक्टर्स सुरक्षित नहीं है, तब तक काम कैसे करेंगे। कोई भी व्यक्ति आकर धमका कर चला जाता है। डॉक्टर्स की सुऱक्षा के लिए प्रोटेक्शन एक्ट बनाया गया है। लेकिन वह कभी लागू ही नहीं होता। न ही पुलिस इस पर कोई कार्रवाई करती है। हम पुलिस की कार्रवाई से अब तक संतुष्ट नहीं हैं।

अस्पताल में मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं। डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर गहरा असंतोष और चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने पुलिस कार्रवाई को लेकर अपनी निराशा जाहिर की है।

हालांकि बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद ओपीडी सेवा फिर से शुरू की गई।

******************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

जोशीमठ में भारी बारिश के बाद पगनो गांव में भूस्खलन

लोगों की परेशानी बढ़ी

जोशीमठ 24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की समस्या आए दिन बनी रहती है। हालात ये हो जाते हैं कि इसके कारण जानमाल का भी काफी नुकसान होता है।

ताजा मामला उत्तराखंड के जोशीमठ का है। जोशीमठ ब्लॉक के पगनो गांव के लोग फिर एक बार भूस्खलन की समस्या के कारण अपना घर बार छोड़ने के लिए मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार, पगनो गांव पिछले साल अगस्त माह से लगातार दरार और भूस्खलन का दंश झेल रहा है। अब भारी बारिश के कारण यहां भूस्खलन की समस्या और भी बढ़ गई है। ऊंची चोटियों से पत्थर गिरकर पगनो गांव में आ जाते हैं और इस वजह से घरों को जाने वाले रास्ते भी बंद हो जाते हैं।

यही नहीं, मलबे के साथ जहरीले सांप और बिच्छू भी ग्रामीणों के घरों तक पहुंच जाते हैं, जिस कारण ग्रामीणों की जान का खतरा और भी बढ़ जाता है।

ग्रामीण ने बताया कि शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद एक बार फिर से पगनो गांव में भूस्खलन हुआ। पहाड़ों से गिरा मलबा पगनो गांव में मौजूद घरों पर आकर गिरा है, जिससे उनके घरों को काफी नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने कहा, “भूस्खलन की समस्या यहां लगातार बनी रहती है। इस कारण पूरे गांव को डर के साये में अपनी रात काटनी पड़ती है। यही नहीं, प्रशासन की ओर से भी ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम भी नहीं उठाए गए हैं। लैंडस्लाइड के बाद पूरी रात सभी लोग डरे हुए हैं। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं।”

पिछले महीने, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने उत्तराखंड सरकार को चमोली जिले में स्थित जोशीमठ में भूमि धंसने और दरारों की समस्या के समाधान के लिए की गई कार्रवाई पर एक हलफनामा प्रस्तुत करने का आदेश दिया था।

यहां जनवरी 2023 की शुरुआत में जमीन धंस गई थी, जिसके कारण बड़ी संख्या में निवासियों को विस्थापित होना पड़ा था।

*************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की एक और उपलब्धि

लॉन्च किया अपना पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट RHUMI- 1

चेन्नई 24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। शनिवार को चेन्नई के थिरुविदंधई से भारत ने अपना पहला रियूजेबल हाइब्रिड रॉकेट ‘RHUMI- 1’ को लॉन्च कर दिया। हाइब्रिड रॉकेट को तमिलनाडु स्थित स्टार्ट-अप स्पेस जोन इंडिया ने मार्टिन ग्रुप के साथ मिलकर डेवलप किया है। रॉकेट को मोबाइल लॉन्चर का इस्तेमाल करके सबऑर्बिटल प्रक्षेप पथ में लॉन्च किया गया। यह 3 क्यूब सैटेलाइट और 50 PICO सैटेलाइट लेकर जा रहा है।

 यह सैटेलाइट ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर शोध उद्देश्यों के लिए डेटा एकत्र करेगी। RHUMI रॉकेट एक सामान्य ईंधन आधारित हाइब्रिड मोटर और विद्युत रूप से ट्रिगर किए गए पैराशूट डिप्लॉयर से लैस है, RHUMI 100 फीयदी पायरोटेक्निक-मुक्त और 0 फीसदी TNT है। मिशन RHUMI का नेतृत्व स्पेस जोन के संस्थापक आनंद मेगालिंगम द्वारा किया जा रहा है, जो इसरो सैटेलाइट सेंटर के पूर्व निदेशक डॉ. माइलस्वामी अन्नादुरई के मार्गदर्शन में है। रॉकेट दक्षता में सुधार और परिचालन लागत को कम करने के लिए तरल और ठोस ईंधन प्रणोदक प्रणालियों दोनों के लाभों को जोड़ता है।

*************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

High Court के फैसले के बाद महाराष्ट्र बंद वापस

उद्धव ठाकरे बोले- काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करेंगे

मुंबई 24 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): बदलापुर कांड के खिलाफ बुलाए गए महाराष्ट्र बंद को शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गुट ने वापस ले लिया है। उद्धव ठाकरे ने  घोषणा की कि बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है। हालांकि, उनकी पार्टी बदलापुर कांड के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करेगी। शनिवार को सुबह 11 बजे से पार्टी कार्यकर्ता काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि आंदोलन हर पार्टी का अधिकार है, लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने बंद को गैरकानूनी करार दिया है। ठाकरे ने बताया कि उनके पास सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करने का समय नहीं था, इसलिए उन्होंने कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए बंद वापस लेने का निर्णय लिया है।

इससे पहले, एनसीपी (एसपी) के नेता शरद पवार ने बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे से अनुरोध किया था कि वे बंद को वापस लें। कांग्रेस ने भी बंद से दूरी बना ली थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने बंद को वापस लेने की घोषणा की, लेकिन बदलापुर कांड में दोषियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।

****************************

Read this also :-

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने किया अपनी नई फिल्म अदभूत का ऐलान

रायन बनी 2024 की सबसे कमाऊ तमिल फिल्म

केंद्र सरकार ने 156 दवाओं पर लगाया प्रतिबंध

पेट दर्द और फैटी लिवर की दवाएं भी इनमें शामिल

नई दिल्ली 23 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : केंद्र सरकार ने 156 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। इनमें एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और मल्टीविटामिन दवाएं शामिल हैं। जांच में यह दवाएं मानकों पर खरी नहीं उतरी तो सरकार ने ये कदम उठाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।

 प्रतिबंधित एफडीसी दवाओं में एंटीबायोटिक्स, एंटी-एलर्जिक्स, दर्द निवारक, मल्टीविटामिन और बुखार व हाई ब्लड प्रेशर के लिए दवाएं शामिल हैं। नोटिस में कहा गया कि ये निर्णय औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड (DTAB) और केंद्र सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद लिया गया है। इस मामले की जांच केंद्र सरकार और डीटीएबी द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई। इसमें दोनों निकायों ने सिफारिश की कि एफडीसी में डाले गए केमिकल का कोई मेडिकल औचित्य नहीं है।

लिस्ट में प्रमुख एफडीसी दवाओं में मेफेनामिक एसिड और पैरासिटामोल इंजेक्शन भी शामिल हैं। ओमेप्राज़ोल मैग्नीशियम और डायसाइक्लोमाइन एचसीएल की खुराक, इसका उपयोग पेट दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। ओमेप्राज़ोल मैग्नीशियम और डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल संयोजन वाले प्रमुख ब्रांडों में मैनकाइंड फार्मा का रानीस्पास और ज़ोइक लाइफसाइंसेज का जेनस्पास शामिल हैं। अन्य एफडीसी में उर्सोडिऑक्सीकोलिक एसिड और मेटफॉर्मिन एचसीएल का संयोजन शामिल है। इसका उपयोग मधुमेह से पीड़ित लोगों में फैटी लीवर के इलाज के लिए किया जाता है। साथ ही पोविडोन आयोडीन, मेट्रोनिडाजोल और एलो की खुराक का उपयोग त्वचा संक्रमण की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है।

उर्सोडिऑक्सीकोलिक एसिड और मेटफॉर्मिन एचसीएल एफडीसी के प्रमुख ब्रांडों में एरिस लाइफसाइंसेज द्वारा निर्मित हेपेक्सा एम टैबलेट शामिल हैं। मैक्सुन बायोटेक का मैकडिन एएम ऑइंटमेंट और मेडक्योर फार्मा का पोविओल एम ऑइंटमेंट पोविडोन आयोडीन, मेट्रोनिडाजोल और एलो की संयुक्त खुराक के सामान्य रूप से उपलब्ध उदाहरण हैं।

मंत्रालय ने कहा कि इन एफडीसी के उपयोग से लोगों को बड़ी संख्या में खतरा होने की संभावना है, जबकि दवा के सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं। नोटिस में कहा गया कि डीटीएबी ने इन दवाओं के दावों को सही नहीं पाया और यह निर्णय लिया कि इनसे मरीज को होने वाला नुकसान लाभ से अधिक है।

*************************

Read this also :-

रानी मुखर्जी की मर्दानी को पूरे हुए 10 साल

प्रभास और हनु राघवपुड़ी की नई पैन-इंडिया फिल्म की हुई घोषणा

जम्मू-कश्मीर में बड़ा परिवर्तन – मुख्तार अब्बास नकवी

बंगाल सरकार दोषियों को बचा रही

नई दिल्ली 23 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को बातचीत में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी। बंगाल में महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले को लेकर उन्होंने कहा कि बंगाल सरकार को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन, सरकार आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। सरकार प्रदर्शन और मार्च के जरिए अपनी नाकामियां नहीं छुपा सकती। ममता सरकार लीपापोती की कोशिश कर रही है और उनके खिलाफ लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ममता सरकार को चाहिए कि वह लोगों की सुरक्षा करें, उनके सम्मान की रक्षा करें, जिन्होंने उन्हें जनादेश दिया है। महिला डॉक्टर के साथ जिस तरह का जघन्य अपराध हुआ है, उसने इंसानियत के साथ साथ इंसानों को भी शर्मसार किया है। इसके बाद भी आप सियासत कर रहे हैं, कार्रवाई करने की बजाए आप मार्च और प्रदर्शन कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि 370 और 35ए हटने के एक दशक बाद वहां चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव कई मायनों में अहम है। जम्मू कश्मीर में परिवार के जागीरदारी का जो रिवाज था वह पब्लिक की हिस्सेदारी के मिज़ाज में बदल गया। इससे पहले भी वहां पर आपने देखा कि पंचायतों के चुनाव हुए, नगर लोकल बॉडी के चुनाव हुए और जनता ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। जम्मू कश्मीर की जनता ने यह संदेश दिया कि वह देश के संविधान और मर्यादा के साथ है।

राहुल गांधी के इस दावे कि जम्मू कश्मीर से 370 हटने के बाद आतंकवाद में बढ़ोतरी हुई, नकवी ने कहा कि राहुल गांधी लाल चौक पर पहले भी गए हैं, वहां पर उन्होंने यात्रा भी निकाली। लेकिन अभी जब वह लाल चौक पर गए तो उन्होंने आइसक्रीम का आनंद लिया। राहुल गांधी अगर ईमानदार हैं तो वहां पर हुए परिवर्तन का एहसास उन्हें ज़रूर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं था कि आप लाल चौक पर फ्री होकर घूम सकें, जहां पर कभी आतंक का दहशत होता था। हम लोगों ने भी कई बार वहां जाकर लोगों से मुलाकात की, वहां की स्थिति में पहले से काफी फर्क है और इस फर्क को महसूस करना चाहिए। आप (राहुल गांधी) इस फर्क को महसूस नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए आप कहते हैं कि 370 को हम बहाल करेंगे। हकीकत यह है कि 370 तीन सौ सत्तर मील पाताल में जा चुका है और जो भी उसको निकालने की कोशिश करेगा, वह भी उसी में मिल जाएगा।

****************************

Read this also :-

रानी मुखर्जी की मर्दानी को पूरे हुए 10 साल

प्रभास और हनु राघवपुड़ी की नई पैन-इंडिया फिल्म की हुई घोषणा

उद्धव ठाकरे ने किया कल महाराष्ट्र बंद का आह्वान

जानें क्या खुला रहेगा और क्या रहेगा बंद

मुंबई 23 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) ने 24 अगस्त, शनिवार को महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है, जो केवल दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा। पार्टी ने यह बंद महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ विरोध जताने के लिए किया है। महाविकास अघाड़ी के साथी दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के शिवसेना (UBT) के साथ आने की संभावनाएं हैं।

ठाकरे ने कहा, अगले सप्ताह त्योहार हैं और लोगों को तैयारी के लिए समय की जरूरत है। इसलिए, हमने तय किया है कि बंद केवल दोपहर 2 बजे तक होगा। मैं सभी से महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए इस बंद में शामिल होने की अपील करता हूं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रांसपोर्ट सेवाएं, दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, जबकि एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

ठाकरे ने चेतावनी दी है कि सत्तारूढ़ महायुति लोगों पर दुकान के मालिकों को सब कुछ चालू रखने के लिए दबाव नहीं डालेगी। उन्होंने बदलापुर में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने की मांग की है। हाल ही में बदलापुर में दो बच्चियों के साथ स्कूल में यौन उत्पीड़न के मामले के सामने आने के बाद विरोध प्रदर्शन हुए थे।

क्या बंद रहेगा, क्या खुला रहेगा

पब्लिक ट्रांसपोर्ट: महाराष्ट्र सरकार की तरफ से बंद को समर्थन नहीं मिला है। ऐसे में संभावनाएं हैं कि सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

अस्पताल: 24 अगस्त को अस्पतालों और OPD सेवाएं बंद करने को लेकर भी साफतौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, जरूरी सेवाएं में शामिल होने के चलते इनके भी सुचारू रूप से जारी रहने के आसार हैं।

स्कूल-कॉलेज: सरकार या संस्थानों की तरफ से बंद को लेकर कोई भी अधिसूचना जारी नहीं की गई है। ऐसे में संभावनाएं हैं कि स्कूल-कॉलेज खुले रह सकते हैं।

बैंक: महाराष्ट्र बंद की तैयारियों के अलावा चौथा शनिवार होने के चलते बैंक 24 अगस्त को बंद ही रहेंगे। RBI यानी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के नियमों के अनुसार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे।

***************************

Read this also :-

रानी मुखर्जी की मर्दानी को पूरे हुए 10 साल

प्रभास और हनु राघवपुड़ी की नई पैन-इंडिया फिल्म की हुई घोषणा

नीतीश कुमार ने किया राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कार्य विभाजन

पटना 23 Aug, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का कार्य विभाजन किया है। नीतीश कुमार ने विभिन्न राज्यों और प्रकोष्ठ के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। नई कार्य विभाजन के अनुसार नीतीश कुमार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संजय कुमार झा कार्यकारी अध्यक्ष, वशिष्ठ नारायण सिंह उपाध्यक्ष, केसी त्यागी राजनीतिक सलाहकार/प्रवक्ता और आलोक कुमार सुमन कोषाध्यक्ष बने रहेगे।

पार्टी ने मनीष कुमार वर्मा को उड़ीसा और कर्नाटक, आफाक अहमद खान को मुख्यालय, केरल, लक्षद्वीप और जम्मू-कश्मीर, भगवान सिंह कुशवाहा को दिल्ली, राम सेवक सिंह को महाराष्ट्र, कहकशां परवीन को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना, कपिल हरिश्चंद्र पाटिल को गुजरात और गोवा, राज सिंह मान को हरियाणा और सुनील कुमार उर्फ ई० सुनील को छत्तीसगढ़ का महासचिव बनाया गया।

इसके अलावा विनोद प्रसाद यादव को राजस्थान, विद्यासागर निषाद को मध्य प्रदेश, राजीव रंजन प्रसाद को असम, दयानंद राय को उत्तराखंड, संजय कुमार को पंजाब और मोहम्मद निसार को मुख्यालय, तमिलनाडु और पुडुचेरी का सचिव बनाया गया है।

वहीं, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश, मंत्री अशोक चौधरी को झारखंड, सांसद रामप्रीत मंडल को उत्तर-पूर्वी की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

पार्टी का यह विस्तार कई मायने में अहम है। पार्टी की कमान अपने हाथ में लेने के बाद नीतीश कुमार इस कोशिश में हैं कि जदयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाया जाए। इसी को देखते हुए उन्होंने अलग-अलग राज्यों पर फोकस किया है। पिछले दिनों ही नीतीश कुमार की पार्टी ने झारखंड में एनडीए के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

************************************

Read this also :-

रानी मुखर्जी की मर्दानी को पूरे हुए 10 साल

प्रभास और हनु राघवपुड़ी की नई पैन-इंडिया फिल्म की हुई घोषणा

*