Category Archives: film

राम पोथिनेनी-भाग्यश्री बोरसे के फैंस को नए साल का तोहफा

फिल्म रैपो 22 का पोस्टर हुआ जारी

02.12.205 (एजेंसी) – राम पोथिनेनी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म रैपो 22 का नया पोस्टर आज कुछ ही देर पहले जारी किया जा चुका है, जिसे लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है। इस फिल्म को युवा निर्देशक महेश बाबू पी निर्देशित कर रहे हैं।माइथ्री मूवी मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म रैपो 22 से भाग्यश्री बोरसे का लुक जारी किया है।

इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, इस नए साल में बहुत सारा प्यार और खुशियां आप सभी की जिंदगी में…. टीम रैपो 22 की ओर से आप सभी को नए साल 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं….फिल्म रैपो 22 की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है।

इस नए साल की पूर्व संध्या को और भी खास बनाने के लिए निर्माताओं ने सागर की प्रेमिका महा लक्ष्मी के रूप में भाग्यश्री बोरसे का पहला लुक जारी कर दिया है। पोस्टर में दोनों की जोड़ी आकर्षक दिख रही है और राम के आकर्षक मेकओवर ने प्रशंसकों को इंप्रेस कर दिया है।

राम के प्रशंसकों को उनकी पिछली फिल्मों से अलग दिखने वाली इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि दर्शक महेश बाबू के इस अनोखे विजन को देखने के लिए उत्सुक हैं। माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा समर्थित, यह फिल्म पहले से ही चर्चा बटोर चुकी है।फिल्म रैपो 22 की 21 नवंबर, 2024 को हैदराबाद में एक छोटी पूजा समारोह के साथ शुरुआत की गई थी।

महेश बाबू पी ने आखिरी बार अनुष्का शेट्टी अभिनीत मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी का निर्देशन किया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता थी।

इस नए प्रोजेक्ट को मशहूर मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा पर्याप्त बजट में बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस फिल्म से पहले भाग्यश्री बोरसे साउथ अभिनेता रवि तेजा के साथ मिस्टर बच्चन में नजर आई थीं।

************************

 

फिल्म डाकू महाराज के तीसरे गाने की रिलीज डेट से पर्दा उठा

नंदमुरी बालकृष्ण-उर्वशी रौतेला का पोस्टर जारी

01.01.2025 (एजेंसी) – अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की नई फिल्म एनबीके 109 का आधिकारिक शीर्षं डाकू महाराज है, जिसके घोषणा पहले ही की जा चुकी है। अब फैंस के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माता लगातार डाकू महाराज से जुड़ी नई जानकारियां और झलकियां साझा कर रहे हैं। फिल्म के दो गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और अब निर्माता इसके तीसरे गाने की रिलीज की तैयारियां कर रहे हैं।अब निर्माताओं की फिल्म के तीसरे गाने की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि डाकू महाराज का तीसरा गाना 4 जनवरी, 2025 को यूएसए प्री-रिलीज इवेंट के दौरान रिलीज किया जाएगा, जो कि भारतीय समय के अनुसार 5 जनवरी, 2025 को होगा। फिल्म का तीसरा गाना थमन द्वारा रचित एक उच्च-ऊर्जा मास ट्रैक है, जो फैंस को खूब पसंद आएगा।उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला के साथ एक खास पोस्टर जारी किया है। गायक, गीतकार और शीर्षक सहित गीत के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही सामने आएगी।

पोस्टर साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, नए साल पर मिलेगा बड़ा धमाका। सिनेमाघरों को रोमांचक संगीत समारोहों में बदलने के लिए तैयार हो जाइए।डाकू महाराज में बॉबी देओल और रवि किशन खलनायक की भूमिकाओं में नजर आएगी। फिल्म में जिन अन्य सितारों को कास्ट किया गया है, उनमें उर्वशी रौतेला, चांदनी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल और श्रद्धा श्रीनाथ शामिल हैं। फिल्म का संगीत एस थमन ने दिया है, जबकि इसे बॉबी कोल्ली ने लिखा और निर्देशित किया है। डाकू महाराज 12 जनवरी 2025 को स्क्रीन पर आएगी।

**************************

 

बंगाल की धरती से जुड़ी शोख चंचल व हसीन अदाकारा : मुनमुन चक्रवर्ती

31.12.2024 – निर्माता केशव माहेश्वरी की नवीनतम हिंदी फीचर फिल्म ‘बिजली का लट्टू’ की शूटिंग इन दिनों निर्देशक धीरू यादव के निर्देशन में मध्यप्रदेश में तेजगति से जारी है। बंगाल की धरती से जुड़ी शोख चंचल व हसीन अदाकारा मुनमुन चक्रवर्ती का स्पेशल आइटम सॉन्ग इस फिल्म में है जो फिल्म को गति प्रदान करता है।

इस फिल्म के अन्य प्रमुख कलाकार हैं राजीव वर्मा, संजय पांडेय, राजाराम, अंबिका वाणी, संदीप यादव, ऋतु महेश्वरी, राजीव अयाची, योगेश तिवारी, द्वारिका दाहिया, अनन्या राठी, पुष्पा पंथ, बंटी शर्मा, अंकित अग्रवाल और शिवम यादव। फिल्म का छायांकन सत्यप्रकाश कर रहे हैं। ‘बिजली का लट्टू’ के आइटम सॉन्ग को लेकर अदाकारा मुनमुन चक्रवर्ती इन दिनों बॉलीवुड की हॉट केक बनी हुई है। कई बड़े बजट की फिल्मों के निर्माता उन्हें अनुबंधित करने के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं।

विदित हो कि अदाकारा मुनमुन चक्रबर्ती कोलकाता की पृष्टभूमि से है, मगर वह बचपन से मुम्बई में पली बढ़ी हैं और यहीं शिक्षा प्राप्त की है। हाल ही में उन्हें बैंकॉक में मन्नारा चोपड़ा द्वारा इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है, जहां अभिनेत्री नोजा शेख शो स्टॉपर रही, सुनीता एस बावा क्रिएटिव रही और राजेश राय ने वीडियोग्राफी की है, उन्हें ‘बॉलीवुड लाइफस्टाइल’ के कार्यक्रम में ईशा कोप्पिकर द्वारा भी सम्मानित किया गया है।

लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड, राष्ट्रीय रत्न सम्मान, बॉलीवुड आइकोनिक अवॉर्ड से सम्मानित हुई हैं, जो इन्हें प्रसिद्ध गायक कुमार शानू और पद्मश्री उदित नारायण जैसे दिग्गजों के हाथों प्राप्त हुआ है। मुनमुन ने बंगाल फिल्म इंडस्ट्री में काफी काम किया है। मॉडलिंग और फैशन शो किया है, उसके बाद मुम्बई में फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं।

टी सीरीज जैसे कई कंपनियों के म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं। मुनमुन ने कई साड़ी, ज्वैलरी और भारतीय परिधानों के ब्रांड्स की विज्ञापनों में काम किया है। उन्हें हॉट, बिंदास और ग्लैमरस भूमिकाएं पसंद हैं। मुनमुन कथक नृत्य में पारंगत है साथ में हिपहॉप और बॉलीवुड डांस में बहुत अच्छी है। उनकी ‘स्टाइल एजेंट’ नाम की कंपनी है।

इस कंपनी के बैनर तले मुनमुन चक्रबर्ती कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है। उन्होंने फ़ैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और उनका खुद का ब्रांड है जिसमें कई सेलेब्स और फिल्मों में कलाकारों के लिए डिजाइनर कपड़े बनाये जाते हैं। जल्द ही उनकी वेब सीरीज, म्यूजिक वीडियो और शार्ट फिल्म रिलीज होने वाली है वह कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

साउथ के बाद अभिनेत्री कामना शर्मा की नजर बॉलीवुड पर….!

31.12.2024 – रंगमंच और मॉडलिंग की दुनिया में अपनी विशिष्ट छवि कायम करने के बाद अभिनेत्री कामना शर्मा दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की मूल निवासी कामना शर्मा को बचपन से ही अभिनय का शौक़ था लेकिन उसने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर मॉडल की।

इसके बाद रंगमंच में उन्होंने काम करना शुरू किया और कई प्ले किये हैं जिसमें आषाढ़ का एक दिन, काला घोड़ा, उल्टी सलवार, आधे अधूरे के नाम उल्लेखनीय हैं। नाटक ‘आषाढ़ का एक दिन’ में उन्होंने रानी प्रियंगुमंजरी @ विद्युतमा की भूमिका निभाई जो कवि कालिदास की पत्नी थी। गायिका ऋचा शर्मा के म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘तेरा धोखा’ में उन्होंने अभिनय किया है।

शॉर्ट मूवी ‘सन्डे गर्लफ्रैंड’ में भी उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। कामना शर्मा ने कई शहरों जैसे जयपुर, चंडीगढ़ आदि में रैम्प वॉक भी किया है। उन्हें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता अक्षय कुमार बेहद पसंद हैं।

उन्हें मूवी देखना, डांस करना, एक्टिंग करना और लॉन्ग ड्राइव में अपने दोस्तों संग जाना पसंद है। कामना कहती हैं कि वह ऐसी भूमिकाएं निभाना चाहती हैं कि दर्शक उन्हें एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में पहचाने। साउथ की फिल्मों के लिए अनुबंधित किए जाने के बाद अभिनेत्री कामना शर्मा की नजर बॉलीवुड पर है।

इन दिनों उनकी अनाम फिल्म की शूटिंग साउथ में तेजगति से जारी है। शूटिंग कंप्लीट होते ही फिल्म के टाइटल की घोषणा मेकर्स द्वारा कर दी जाएगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************

 

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

नए साल पर फैंस को तोहफा देंगे आरआरआर स्टार

31.12.2024 (एजेंसी)  – न्यू ईयर आते ही साउथ सुपरस्टार राम चरण अपने फैंस के लिए गेम चेंजर लेकर आ रहे हैं जो 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी. फिलहाल इसके ट्रेलर को लेकर भी दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. फाइनली इसकी डेट भी सामने आ गई है. वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि आंध्रप्रदेश में सुपरस्टार का बड़ा कटआउट लगाया गया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

राम चरण की गेम चेंजर का ट्रेलर न्यू ईयर पर यानि 1 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है. पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे राम चरम और कियारा आडवाणी की फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. फिल्म के निर्माता दिल राजू ने हाल ही में एक इवेंट में फिल्म के बारे में रोमांचक अपडेट शेयर करते हुए कहा कि न्यू ईयर के तोहफे के रूप में गेम चेंजर का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. दिल राजू ने कहा, ट्रेलर तैयार है, लेकिन इसे आपके सामने रिलीज करने से पहले कुछ और काम किया जाना है.

ट्रेलर किसी फिल्म की रेंज तय करता है. हम आपको वह अनुभव देने के लिए तैयार हैं. ट्रेलर 1 जनवरी को नए साल के मौके पर रिलीज किया जाएगा.गेम चेंजर निर्माता ने फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के बारे में भी जानकारी शेयर की. उन्होंने बताया कि वे आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण को चीफ गेस्ट के रूप में इनवाइट करने का प्लान कर रहे हैं.

राम चरण की फिल्म को लेकर तो फैंस पहले से एक्साइटेड हैं इसका पता इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रेलर रिलीज से पहले राम चरण का 256 फीट का कटआउट लगाया है. ये कटआउट सोशल मीडिया पर खूब वायरल है जो दिखाता है कि दर्शकों के बीच राम चरण का कितना क्रेज है.

गेम चेंजर एक अपकमिंग पॉलीटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मशहूर फिल्म निर्माता एस शंकर ने किया है. कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है और इस फिल्म में राम चरण कियारा आडवाणी के साथ लीड रोल में हैं. फिल्म में राम चरण एक आईएएस ऑफिसर है जो एक भ्रष्ट पॉलीटिकल व्यवस्था को सुधारने के लिए लड़ता है. टीजर से पता चलता है कि राम चरण फिल्म में डबल रोल में हो सकते हैं.

***************************

 

विश्व मानवाधिकार दिवस (संयुक्त राष्ट्र) अवॉर्ड समारोह संपन्न

30.12.2024 – समाज सेवा और शांति का संदेश फैलाने की दिशा में क्रियाशील डॉ. अनिल नायर थम्पी द्वारा वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स डे (संयुक्त राष्ट्र) के अवसर पर पिछले दिनों नेशनल कॉलेज, बांद्रा (मुंबई) में आयोजित विश्व मानवाधिकार दिवस (संयुक्त राष्ट्र) अवॉर्ड समारोह संपन्न हुआ। अवॉर्ड समारोह में पुलिस, आर्मी से लेकर मनोरंजन जगत के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम में सेना, पुलिस, फिल्म, फैशन, अकादमी, व्यवसाय और मीडिया जैसी विभिन्न श्रेणियों में लोगों को सम्मानित किया गया। डॉ अनिल नायर थम्पी ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। फिर डॉक्टरेट की ऑनरेरी डिग्री दी गई। सेलिब्रिटी एंकर सिमरन आहूजा ने प्रोग्राम के दौरान एंकरिंग की। नसीर अली को सोशल वर्क के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया।

डॉ राजीव एन शाह, डॉ विष्णु (एसीपी) योग टीचर, डॉ निषाद, डॉ अग्नि एम जी, डॉ विनोद सावंत जी को अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की डिग्री मिली। नेल्सन मंडेला ह्यूमन एक्सीलेंस अवार्ड से डॉ सुचित्रा, मधुसूदन सुर्वे जी, मिस्टर मंगेश नायक सर, अनिता बोस सोशल वर्कर, आशीष राउत जी, शेख यहिया शेख इस्हाक (माझा महाराष्ट्र लाइव) को नवाजा गया। महात्मा गांधी नोबल पीस अवार्ड डॉ निषाद, अशोक राजगिरि, मोहम्मद अशरफ, अब्दुल करीम, डॉ नेहाल मयूर, मुफ़्ती मंजूर ज़ियाई को मिला।

इस पुरस्कार समारोह में सना सूरी, ऎक्ट्रेस हनी भल्ला, नेहा जेटवानी, डॉ अनिल कुमार, प्रदीप कामत, ऐश्वर्या नायर, एस किरण राव, सीनियर फोटोग्राफर रमाकांत मुंडे, स्नेहा, कोमल चौहान को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए आयोजक डॉ. अनिल नायर थम्पी ने कहा कि अब तक हम विभिन्न क्षेत्रों की ढेर सारी हस्तियों को इस पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं।

हमने यह सफर 2018 से शुरू किया था। हमने पिछले 6 सालों में उदित नारायण समेत कई सेलेब्रिटीज को अवॉर्ड दिए हैं। हम वर्षों से मानवाधिकारों के लिए काम कर रहे हैं। देश के 20 राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी लोग इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

झारखंड में फिल्म विकास की असीम संभावनाएं हैं..गीतकार नवाब आरजू

29.12.2024 – झारखंड में फिल्म विकास की असीम संभावनाएं हैं….., ना तो यहां प्रतिभा की कमी है और ना ही शूटिंग के लिए रमणीक स्थलों की कमी है। डिजिटल युग में ओटीटी प्लेटफार्म के विस्तार से नवोदित प्रतिभाओं के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का दायरा बढ़ा है। मौजूदा सरकार को अपनी फिल्म पॉलिसी के तहत ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि यहां की फिल्मी गतिविधियों से जुड़े फिल्मकारों को एक नई दिशा मिल सके।

उक्त बातें भारतीय फिल्म जगत के मशहूर गीतकार, पटकथा व संवाद लेखक नवाब आरजू ने अपने झारखंड प्रवास के दौरान कही। नवाब आरजू इन दिनों चाईबासा (झारखंड), अपने एक रिश्तेदार के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हुए हैं। विदित हो कि 1982 में नवाब आरजू ने बॉलीवुड की धरती पर कदम रखा।

एक लम्बे संघर्ष के बाद उनके शब्दों को सराहा गया। 90 के दशक में भारतीय फिल्म जगत के मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की फिल्म ‘साथी’ का गीत ‘हुई आँखें नम और ये दिल मुस्कुराया, तो साथी कोई भुला याद आया….’ के हिट होने के बाद नवाब आरजू ने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा।

‘बाज़ीगर’, ‘साथी’, ‘भाभी’, ‘दिल का क्या क़ुसुर’, ‘जान तेरे नाम’, ‘हक़ीक़त’, ‘बाली उमर को सलाम’, ‘मुक़ाबला’, ‘आ गले लग जा’, ‘मालामाल वीकली’ ‘मिस्टर बेचारा’, ‘धर्म कर्म’ और ‘आज़म’ जैसी हिट फिल्मों के लिए गीत लिख चुके गीतकार नवाब आरजू की खास बात ये रही कि फिल्मी जद्दोजहद के साथ साथ वो अदब से भी जुड़े रहे। 2013 में हिंदी उर्दू साहित्य अवार्ड कमिटी उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में ‘उर्दू अदब’ अवार्ड से उन्हें नवाज़ा। 2014 में नारायणी साहित्य अकादमी ने भी सम्मानित किया, फिल्म लेखन के लिए भी समय समय पर उन्हें कई अवार्ड मिले मसलन ‘इंडियन टेली अवार्ड’ और ‘इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड’ वगैरह।

वर्तमान समय में यूट्यूब पर भी नवाब आरजू के कई धार्मिक भजन उपलब्ध हैं। अपनी लेखन प्रतिभा के बदौलत बॉलीवुड में झारखंड का परचम लहराने वाले नवाब आरजू ने छोटे परदे पर भी बहुत उम्दा काम किया है उन्होंने ‘हिना’, ‘हवाएं’, ‘कांच के रिश्ते’, ‘कैसे कहूं’ जैसे सीरियल लिखे।

‘सास भी कभी बहु थी’, ‘कहानी हर घर की’, ‘कसौटी ज़िन्दगी की’, ‘कुसुम’, ‘कुटुंब’, ‘कसम से’, ‘कुमकुम’, ‘कोई अपना सा’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘ढाई किलो प्रेम के’ और ‘नागिन’ जैसी सफल टीवी शो के टाइटल ट्रैक को जनता ने काफी सराहा। नवाब आरजू का पहला ग़ज़लों और नज़मों का संकलन ‘एहसास’ 2014 में प्रकाशित हुआ था।

‘सुख़न दर्पन’ उनका दूसरा मजमुआ कलाम है जो नए साल में पाठकों तक पहुंच जाएगा। फिलवक्त नवाब आरजू फिल्मों और टेलीविज़न की दुनिया में मसरूफ हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

‘लवयापा’ 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी

28.12.2024 – फैंटम स्टूडियोज और एजीएस एंटरटेनमेंट के द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘लवयापा’ 7 फरवरी 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म प्यार और उसकी उलझनों की कहानी है, जिसमें मस्ती और हंसी का तड़का भी है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक खास तोहफा बनने वाली है।

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘लवयापा’ को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है, जिन्होंने एक मॉडर्न रोमांस को बड़े ही कलात्मक ढंग से स्क्रीन पर उतारा है।

यह फिल्म प्यार के हर पहलू को सेलिब्रेट करती है और हर उम्र के दर्शकों से जुड़ने के लिए तैयार है। यह फिल्म दिल को छू लेने वाली कहानी, बेहतरीन परफॉर्मेंस, मजेदार म्यूजिक और खूबसूरत विजुअल्स से भरपूर है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

पुष्पा 2 भारत में 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा की ओर

दुनियाभर में कमाए 1705 करोड़ रुपये

28.12.2024 (एजेंसी) – पुष्पा 2 ने शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी. इसने भारत में 164.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग की. इतना ही नहीं, इसने एक ही हफ्ते के अंदर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया और 1000 करोड़ रुपये के क्लब के नए मील के पत्थर की ओर बढ़ रही थी. हालांकि, 22वें दिन अल्लू अर्जुन की एक्शन ड्रामा की कमाई में 50 प्रतिशत से ज्यादा की बड़ी गिरावट देखी गई.पुष्पा 2 ने पहली बार सिंगल डिजिट में कमाई की है.

सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की मास एंटरटेनर पुष्पा 2 ने 22वें दिन, गुरुवार को 9.6 करोड़ रुपये कमाए. इसने तेलुगु में 2.02 करोड़ रुपये, हिंदी में 7.25 करोड़ रुपये, तमिल में 0.3 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 0.02 करोड़ रुपये और मलयालम में 0.01 करोड़ रुपये कमाए हैं.21वें दिन, फिल्म ने भारत में सभी भाषाओं में 19.5 करोड़ रुपए कमाए. तीसरे हफ्ते में सुकुमार की निर्देशित फिल्म के कलेक्शन में 50.77 प्रतिशत की गिरावट आई है. इसने तीसरे हफ्ते में 128.6 रुपये कमाए हैं.

22 दिनों के बाद पुष्पा 2 का भारत में कुल कलेक्शन 1119.2 करोड़ रुपये हो गया है. यह फिल्म अब धीरे-धीरे 1200 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही हैं.22वें दिन यानी चौथे गुरुवार (26 दिसंबर) को पुष्पा 2 ने हिंदी बेल्ट में सबसे ज्यादा कमाई की है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. यह पिछले दिन की तुलना में बहुत बड़ी गिरावट है.

इसने 21वें दिन 15 करोड़ की कमाई हुई थी. इस तरह पुष्पा 2 ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर कुल 738 करोड़ रुपये हो गया है.पुष्पा 2 के मेकर्स ने बीते गुरुवार को फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन का ताजा रिपोर्ट शेयर किया है. मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया कि पुष्पा 2 ने 21 दिनों में दुनिया भर में 1705 करोड़ रुपये की कमाई की है.

उन्होंने पुष्पा राज के रूप में अर्जुन का एक नया पोस्टर जारी किया, जिसमें लिखा था, 2024 में भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है. पुष्पा 2 21 दिनों में दुनिया भर में 1705 करोड़ की कमाई के साथ 1700 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली अब तक की सबसे तेज भारतीय फिल्म है.

***************************

 

 

बॉलीवुड में एक्शन स्टार क्षितिज सिंह की दस्तक ….!

27.12.2024 – हमारी सांस्कृतिक विविधिता मनोरंजन के क्षेत्र में भी समान रूप से दिखती है। माया नगरी मुंबई में बनने वाली बॉलीवुड की हिंदी मसालेदार फिल्मों को लेकर अलग किस्म की दीवानगी है, तो कला फिल्मों का अपना अलग प्रभाव है। दक्षिण भारतीय टॉलीवुड की फिल्मों के करोड़ों दर्शक हैं, तो भोजपुरी व अन्य भाषाओं के मनोरंजन का अपना एक अलग अंदाज है।

इंटरनेट के जमाने में फिल्म और टीवी की दुनिया के अलावा ओटीटी की दुनिया भी आबाद हो गई है, जिससे नवोदित प्रतिभाओं का दायरा बढ़ा है और इसी वजह से डिजिटल युग में बॉलीवुड की धरती पर आगंतुकों की संख्या बढ़ती चली जा रही है। बहुत जल्द ही दिल्ली के मूल निवासी और पेशे से वास्तुकार नवोदित अभिनेता क्षितिज सिंह एक्शन स्टार के रूप में बॉलीवुड में दस्तक देने वाले हैं।

लंबी और अच्छी मांसपेशियां और रोएंदार दाढ़ी के साथ वह जल्द ही कई फिल्मों में और वेब सीरीज में अभिनय करेंगे। उन्होंने दिल्ली में थिएटर भी किया है। उनका लक्ष्य सभी शीर्ष निर्माताओं और निर्देशकों के साथ काम करना है, लेकिन क्षितिज सिंह खुद को एक एक्शन हीरो के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

इस उभरते हुए बेहद प्रतिभाशाली सितारे को बॉलीवुड के कुछ निर्माताओं ने शुभकामना के साथ अपनी फिल्म के लिए अनुबंधित भी किया है। अभिनेता क्षितिज सिंह की सभी फिल्में नए साल के जनवरी महीने में फ्लोर पर जाने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

चर्चाओं के बीच : गीतकार नवाब आरजू

26.12.2024 – चाईबासा (झारखंड) की धरती से जुड़े गीतकार, पटकथा व संवाद लेखक नवाब आरजू इन दिनों चर्चित फिल्म मेकर जवाहर लाल बाफना की नवीनतम फिल्म ‘दिल के आस पास’ को लेकर बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जवाहर लाल बाफना के द्वारा निर्मित ‘भाभी’, ‘हम सब चोर हैं’, ‘खून का सिंदूर’, ‘दादागिरी’ और ‘आग ही आग’ जैसी सुपर हिट फिल्मों से गीतकार, पटकथा व संवाद लेखक नवाब आरजू का जुड़ाव रहा है।

झारखण्ड के शहर चाईबासा में पले बढ़े नवाब आरजू को बचपन से ही लिखने पढ़ने का शोक़ था फलस्वरूप कॉलेज के दिनों में ही इलाक़ाई पत्र पत्रिकाओं में इनकी रचनाएं प्रकाशित होने लगी साथ ही साथ मुशायरों में भी अपना कलाम सुना कर स्थानीय शायरों के बीच वो अपनी पहचान कायम करने में कामयाब रहे। स्थानीय स्तर पर मिल रही वाह वाही से प्रभावित हो कर नवाब आरजू ने फिल्म जगत में तकदीर आजमाने का निर्णय लिया। अज़्म पुख़्ता होते ही 1982 में नवाब आरजू ने बॉम्बे का रुख किया, जो आज मुम्बई कहलाता है, जहां उनका कोई अपना नहीं था और ना ही संघर्ष के दौर में उनको कोई गॉड फादर मिला।

एक लम्बे संघर्ष के बाद उनके शब्दों को सराहा गया। 90 के दशक में भारतीय फिल्म जगत के मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की फिल्म ‘साथी’ का गीत ‘हुई आँखें नम और ये दिल मुस्कुराया, तो साथी कोई भुला याद आया….’ के हिट होने के बाद नवाब आरजू ने कभी पीछे मूड कर नहीं देखा। खास बात ये रही कि फिल्मी जद्दोजहद के साथ साथ वो अदब से भी जुड़े रहे। 2013 में हिंदी उर्दू साहित्य अवार्ड कमिटी उत्तर प्रदेश ने लखनऊ में ‘उर्दू अदब’ अवार्ड से उन्हें नवाज़ा।

2014 में नारायणी साहित्य अकादमी ने भी सम्मानित किया, फिल्म लेखन के लिए भी समय समय पर उन्हें कई अवार्ड मिले मसलन ‘इंडियन टेली अवार्ड’ और ‘इंडियन टेलीविज़न अकादमी अवार्ड’ वगैरह। फिलवक्त नवाब आरजू फिल्मों और टेलीविज़न की दुनिया में मसरूफ हैं। ‘बाज़ीगर’, ‘साथी’, ‘भाभी’, ‘दिल का क्या क़ुसुर’, ‘जान तेरे नाम’, ‘हक़ीक़त’, ‘बाली उमर को सलाम’, ‘मुक़ाबला’, ‘आ गले लग जा’, ‘मालामाल वीकली’ ‘मिस्टर बेचारा’, ‘धर्म कर्म’ और ‘आज़म’ जैसी हिट फिल्मों के लिए उनके द्वारा लिखे गए गीत बहुत पसंद किये गए। नवाब आरज़ू ने छोटे परदे पर भी बहुत उम्दा काम किया है उन्होंने ‘हिना’, ‘हवाएं’, ‘कांच के रिश्ते’, ‘कैसे कहूं’ जैसे सीरियल लिखे। ‘सास भी कभी बहु थी’, ‘कहानी हर घर की’, ‘कसौटी ज़िन्दगी की’, ‘कुसुम’, ‘कुटुंब’, ‘कसम से’, ‘कुमकुम’, ‘कोई अपना सा’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘ढाई किलो प्रेम के’ और ‘नागिन’ जैसी सफल टीवी शो के टाइटल ट्रैक को जनता ने काफी सराहा।

यूट्यूब पर भी नवाब आरजू के कई धार्मिक भजन उपलब्ध हैं। अपनी लेखन प्रतिभा के बदौलत बॉलीवुड में झारखंड का परचम लहराने वाले नवाब आरजू अपनी फिल्मी मसरूफ़ियत के बावजूद भी अदबी महफिलों में और मुशायरों में शरीक होते रहते हैं।

नवाब आरजू का पहला ग़ज़लों और नज़मों का मजमुआ ‘एहसास’ 2014 में मंज़रे आम पर आया था। ‘सुख़न दर्पन’ उनका दूसरा मजमुआ कलाम है जो पाठकों तक 2025 में पहुंच जाएगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

नहीं रहे सूफियाना ग़ज़ल और भजन गायक रफीक सागर

25.12.2024 – देर से मिली खबर के अनुसार सूफी और भजन गायक रफीक सागर अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 वर्ष की उम्र में शनिवार, 21 दिसम्बर को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

रफीक सागर ने बॉलीवुड, राजस्थानी और भोजपुरी की कई फिल्मों में संगीत दिया तथा गाने भी गाये थे। लंबे और घुंघराले बालों से वह पहचाने जाते थे। वह एक बेहतरीन किस्म के प्लेबैक सिंगर थे।

फिल्म ‘क्षत्रिय’ में रफीक सागर का गाया और संगीतबद्ध गीत ‘सपने में सखी’ ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। रफीक सागर के पुत्र राजा हसन संगीत की दुनिया का एक चर्चित शख़्सियत हैं।

उनके भतीजे और शागिर्द रफीक राजा भी बॉलीवुड में बतौर गायक और संगीतकार अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।

संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री काजोल सोलंकी

25.12.2024 – वड़ोदरा (गुजरात) में निधि फाउंडेशन द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह में मशहूर टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली के द्वारा ब्यूटी सेलिब्रिटी आवर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद नवोदित अभिनेत्री काजोल सोलंकी बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में अहमदाबाद में सम्पन्न हुए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी काजोल सम्मानित हुई हैं। यह अवार्ड इन्हें महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुरेंद्र पाल के हाथों प्राप्त हुआ था।

‘मुंबई ग्लोबल’ द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह में निर्माता, निर्देशक व अभिनेता धीरज कुमार और दीपक पराशर की उपस्थिति में बॉलीवुड के मशहूर गायक पद्मश्री उदित नारायण ने ‘हिंदुस्तान रत्न अवार्ड’ देकर काजोल सोलंकी को सम्मानित किया है। काजोल बेहद मेहनती और प्रतिभावान है।

वह अपनी गुरु गिरिजा पटेल का बहुत सम्मान करती हैं, जिन्होंने मेकअप और हेयर स्टाइल सिखाया। वह बॉलीवुड में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन है। काजोल अपने बड़े भाई को अपना आदर्श मानती है। काजोल ने बताया कि वह एक के बाद एक ऐसे विशेष अवार्ड मिलने से बेहद प्रसन्न और उत्साहित है।

अपने कैरियर के आरंभिक दौर में काजोल सोलंकी ने जब ब्यूटी पार्लर संचालन और मेकअप का काम शुरू किया था तब उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो एक दिन मॉडल्स का रंग रूप निखरते सजाते एक दिन खुद मॉडलिंग की दुनिया में अपने होम टाउन अहमदाबाद का नाम रौशन करने में कामयाब हो जाएगी।

आज मॉडलिंग की दुनिया में काजोल सोलंकी एक जाना पहचाना नाम है। अपने दम पर इन्होंने अपने हुनर को संवारा और बतौर मॉडल खुद को स्थापित किया है वैसे आज भी काजोल सोलंकी कई नामचीन मॉडल्स का मेकअप और हेयर स्टाइल का काम करती हैं। हाल ही में वियतनाम में इन्होंने रैम्प वॉक किया, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई फैशन शो में भी वह रैम्प वॉक कर चुकी हैं।

दृढ़ इच्छाशक्ति और ऊर्जावान व्यक्तित्व की स्वामिनी काजोल सोलंकी को ट्रेवलिंग और ट्रेकिंग करना पसंद है। भगवान शिव में इनकी बड़ी आस्था है और वो अब तक आठ ज्योतिर्लिंग, पशुपति नाथ और कई मंदिरों का दर्शन कर चुकी हैं। मॉडलिंग के बाद अब काजोल सोलंकी अभिनय के क्षेत्र में भी तक़दीर आज़माना चाहती हैं।

कई फिल्म निर्माता काजोल सोलंकी को अपनी फिल्मों के लिए अनुबंधित करने की योजना बना रहे हैं। जनवरी माह में काजोल सोलंकी की म्यूजिक वीडियो लांच होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

मराठी फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ ट्रेलर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया

24.12.2024 – जियो स्टूडियोज की नवीनतम मराठी म्यूजिकल फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जारी किया गया। इस कार्यक्रम में निर्माता ज्योति देशपांडे और निर्देशक सुबोध भावे के साथ फिल्म के बेहतरीन कलाकार मौजूद थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ के गीत संगीत की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे मराठी भाषा, संगीत और रंगमंच के शास्त्रीय रूपों में विकास को देखकर गर्व है।

‘संगीत मान-अपमान’ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक शानदार प्रमाण है, जो मराठी कलात्मकता की सुंदरता को दर्शाता है। सुबोध भावे, शंकर एहसान लॉय और पूरी टीम को उनके बेहतरीन काम के लिए बधाई, मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म न केवल सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी बल्कि दुनिया भर के दर्शकों का दिल भी जीतेगी और सिनेमा की दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कला और संगीत की इस समृद्ध परंपरा को आधुनिक रूप में नई पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक है। सीएम ने आधुनिक पीढ़ी के लिए मराठी कला और संगीत को बढ़ावा देने में फिल्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को एक शाही गाथा, गहन नाटक, आश्चर्यजनक दृश्यों, यादगार पात्रों और आत्मा को झकझोर देने वाले संगीत में ले जाता है।

फिल्म में सुबोध भावे, वैदेही परशुरामी, सुमित राघवन, उपेंद्र लिमये, नीना कुलकर्णी, निवेदिता सराफ, शैलेश दातार और अर्चना निपांकर जैसे कलाकारों की टोली है। अमृता खानविलकर की विशेष उपस्थिति ने इस फिल्म के आकर्षण को और बढ़ा दिया है। ‘संगीत मान-अपमान’ एक शानदार ड्रामा है जो महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक ताने-बाने का जश्न मनाता है।

ट्रेलर में एक भव्य दुनिया की झलक दिखाई गई है, जिसे लुभावने दृश्यों, मार्मिक नाटक, मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत और प्रामाणिक चित्रणों के साथ जीवंत किया गया है।

जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, ज्योति देशपांडे व श्री गणेश मार्केटिंग द्वारा निर्मित और सुबोध भावे द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ एक संगीतमय प्रेम त्रिकोण है जो 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

हॉरर फिल्म ‘लव इज़ फॉरएवर’ 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी

24.12.2024 – सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित हॉरर फिल्म ‘लव इज़ फॉरएवर’ 10 जनवरी 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिल्म के लीड एक्टर्स रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल और राहुल डी कुमार ने फिल्म से जुड़े अपने खास अनुभव शेयर किए।

फिल्म में खास किरदार निभा रहे एक्टर रुसलान मुमताज ने फिल्म के बारे में बताया कि यह एक एक अलग तरह की लव स्टोरी है। इसमें एक कपल को कोई परेशान कर रहा है। जब भी दोनों कपल साथ होने की कोशिश करते हैं, कुछ हादसे होते रहते हैं, जिससे दोनों डिस्टर्ब हो जाते हैं। वह कौन है, यह पूरी फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

बातचीत के दौरान रुसलान मुमताज ने आगे बताया कि उन्हें हॉरर फिल्म देखने का बहुत शौक है। वह कहते हैं- मैंने अब तक फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं, इस फिल्म में भी मेरा किरदार काफी अलग है। लेकिन मैंने कभी हॉरर फिल्म नहीं की थी। मुझे हॉरर फिल्म देखने का बहुत शौक है। इस फिल्म का जब ऑफर आया तो मैंने बिना स्टोरी सुने ही हां कर दी थी। बाद में फिल्म की स्टोरी सुनी तो बहुत ही दिलचस्प लगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कर्णिका मंडल ने कहा कि यह एक ट्रैनगल लव स्टोरी फिल्म है। इसमें ऐसे बहुत सारे सिचुएशन आते हैं, जिसे देखकर दर्शक चौंक जाएंगे। उन्होंने कहा- फिल्म में जब कपल हनीमून पर जाते हैं तो कभी लड़के और कभी लड़की के साथ कुछ ना कुछ होता रहता है। ऐसी कोई तीसरी शक्ति है जो इनको एक होने से रोकती है, वह कौन है। यह फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

एक्टर राहुल डी कुमार ने बताया कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों को शाहरुख खान की ‘डर’ और नाना पाटेकर की फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ की याद आएगी, लेकिन यह फिल्म उससे काफी अलग है। फिल्म के शूटिंग के दौरान की बहुत अच्छी जर्नी रही है। रुसलान मुमताज के साथ काम करके बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है। फिल्म में उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है। एक्ट्रेस कर्णिका मंडल का भी फिल्म में एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा।

साउथ सिनेमा के चर्चित डायरेक्टर एस.श्रीनिवास द्वारा निर्देशित इस हॉरर फिल्म के डीओपी राज शेखर नायडू, म्यूजिक डायरेक्टर डे चौहान, गीतकार संजीत निर्मल, लेखक राशिद कानपुरी, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर रिद्धि सिद्धि और प्रचारक संजय भूषण पटियाला और एक्शन डायरेक्टर मुकेश राठौर और कोरियोग्राफर कौसर शेख हैं। इस फिल्म में रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल और राहुल डी कुमार के अलावा मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, गरिमा अग्रवाल, जावेद हैदर, सलीम मुनव्वर, मोहम्मद सलीम मुल्लानवर और चंद्रप्रकाश ठाकुर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

बॉलीवुड में दस्तक देगी अभिनेत्री गीत साह

24.12.2024 – दक्षिण भारतीय फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री कई फिल्मों काम कर चुकी गीत साह अब बॉलीवुड में दस्तक देने वाली हैं। अभिनेत्री गीत साह की म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘ऐसी सजा’ नए वर्ष पर रिलीज हो रही है।

इस म्यूजिक वीडियो में गीत साह के साथ अभिनेता सनी मेहता अभिनय कर रहे हैं। म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर विक्रम बोराडे है। क्रिएटिव असिस्टेंट सोनी बाबा गुरुंग है।

इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘ऐसी सजा’ की खास बात यह है कि इस गीत को मशहूर बॉलीवुड सिंगर कुमार शानू ने गाया है। गीता साह इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

वह कहती हैं कि प्रसिद्ध गायक कुमार शानू के गाने पर अभिनय करना बेहद सुखद और उत्साह भरा रहा। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मुम्बई के मड आइलैंड में हुई है। गाना बेहद कर्णप्रिय और भावनात्मक है जो हर दिल पर दस्तक देगा।

गीत साह कहती है कि उनका फिल्मी सफर बेहद रोमांचक है और वह खुद को एक दिन चैलेंजिंग भूमिकाएं निभाते देखना चाहती हैं। इस म्यूजिक वीडियो के निर्माण के क्रम में कई बड़े बजट की फिल्मों के ऑफर अभिनेत्री गीत साह के पास आ चुके हैं।

साउथ में निर्मित उनकी पहली फिल्म ‘वायरस डॉट कॉम’ थी। उसके बाद ‘श्री रंगपुरम’, ‘एडवांटेज’ जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है। गीत साह ने कॉमर्स विषय में स्नातक की उपाधि हासिल की है और कॉस्मेटोलॉजिस्ट में डिप्लोमा किया है।

उन्होंने तमिल विज्ञापन फिल्मों में काम किया है। गीत साह को दक्षिण भारतीय फिल्मों में उनके कार्य को देखते हुए कई अवार्ड मिल चुके हैं। साथ ही फिल्म अफेयर अवार्ड 2023 और एफ एफ कल्चर्स अवार्ड 2024 से वह सम्मानित हो चुकी हैं। गुजराती, पंजाबी, हिंदी, भोजपुरी, तमिल और तेलुगु भाषी फिल्मों में भी उन्होंने एक्टिंग की है।

साथ ही दर्जनों से अधिक म्यूजिक वीडियो में वह दिखाई दे चुकी हैं और उन्होंने आइटम सांग भी किया है। जल्द ही एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो उनकी रिलीज़ होने वाली है और आगामी फिल्म प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक एलबम है जिसका काम शुरू होने वाला है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री सुनीता शिवदास बावा उर्फ अर्पिता

22.12.2024 – भगवान गणेश को समर्पित म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘गजानन सत सत करूँ प्रणाम’ रिलीज होने के बाद इन दिनों अभिनेत्री सुनीता शिवदास बावा उर्फ अर्पिता बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘गजानन सत सत करूँ प्रणाम’ में सुनीता बावा (अर्पिता) ने सुनील पाल और राजकुमार कन्नौजिया के साथ अभिनय किया है।

बैंकॉक में मन्नारा चोपड़ा द्वारा इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2024 से वह सम्मानित हो चुकी हैं। वहीं इन्हें बिज़नेस वीमेन का अवार्ड मिला था। मुम्बई ग्लोबल ने इक्कीसवें इंटरनेशनल पेजेंट अवार्ड वियतनाम 2024 का भव्य आयोजन वियतनाम में किया था वहाँ भी सुनीता बावा सम्मानित हुईं।

हाल ही में वड़ोदरा में निधि फाउंडेशन की ओर से ब्यूटी सेलिब्रिटी अवार्ड का आयोजन हुआ जिसमें टीवी सीरियल अनुपमा और साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली के हाथों सुनीता बावा (अर्पिता) को बिजनेस वीमेन और अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो में कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रही।

इस अवार्ड शो में वह चीफ गेस्ट थी। सुनीता बावा एक व्यवसायी महिला हैं साथ ही वह अभिनय भी करती हैं। इनकी जीवनी दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जीवन की परेशानियों से हार नहीं मानना चाहिए बल्कि हर महिला को आत्मनिर्भर बनना चाहिये सुनीता की तरह। सुनीता का जन्म नंदुरबार, महाराष्ट्र में हुआ है और उन्होंने शिक्षा भी वहीं से प्राप्त की है।

वर्तमान समय में सुनीता (अर्पिता) अहमदाबाद में रहती हैं और अपना व्यवसाय संभालती हैं। इनका ‘सेयर एंड हेव’ सलून एंड स्पा है। वह महाराष्ट्र में तुलजा आई नाम से विभिन्न प्रकार के मसालों का निर्माण करती हैं। अहमदाबाद में ही वह रीयल एस्टेट और फाइनेंस का काम करती हैं।

साथ ही कई कंपनियों के साथ सहयोगी के तौर पर भी काम करती है। अपने व्यवसाय और काम के प्रति वह समर्पित हैं और वह जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स और बिजनेस में भी काम करने वाली हैं। नववर्ष में उनकी नई म्यूजिक एलबम भी आ जायेगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड वितरण समारोह संपन्न

22.12.2024 – पिछले दिनों मुंबई के अथर्वा कॉलेज में आयोजित 19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के हाथों दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ।

इस अवसर पर उनके साथ पद्मभूषण पार्श्वगायक उदित नारायण, इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा, इम्पा पूर्व अध्यक्ष टीपी अग्रवाल, अभिनेता सुरेंद पाल सिंह, अभिनेता कृुणाल सिंह, विधायक विनय बिहारी, हेमंत पांडेय, शैलेश श्रीवास्तव और अवॉर्डं समारोह के आयोजक विनोद कुमार गुुुप्ता के अलावा बॉलीवुड के कई शख्सियत भी मौजूद थे।

इस अवॉर्ड समारोह में भोजपुरी सिनेमा के कलाकरों को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए तथा फिल्मकारों को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके साथ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्डं अरशद अशफाक खान, विशेष पुरस्कार की श्रेणी में प्रदीप सिंह, रितेश पांडेय, अजय गुप्ता, विधायक विनय बिहारी, मनोज कुमार (बिलीव म्यूजिक इंडिया), ‘सेनूर’ और ‘एक दिन की सास’ जैसी फिल्मों को भी अवॉर्ड प्रदान किया गया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

फिल्मकार हरनाथ पोलिचेरला बना रहे हैं पैन इंडिया फिल्म

22.12.2024 – फिल्मकार डॉ. हरनाथ पोलिचेरला, कन्नड़, तेलुगु और अंग्रेजी के साथ अन्य भारतीय भाषाओं में फिल्म बनाने की दिशा में काफी एक्टिव रहते हुए अपनी पहली पैन इंडिया मूवी ‘ना तेलुगोड़ू’ (Naa Telugodu) को बहुत जल्द ही फ्लोर पर ले जाने वाले हैं। बाल शोषण और ड्रग्स से संबंधित समस्याओं से जुड़ी इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई, जम्मू और कश्मीर और रामोजी फिल्मसिटी हैदराबाद में की जाएगी।

इस फिल्म में दक्षिण भारतीय कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए ज़रीना वहाब और आशीष विद्यार्थी को अनुबंधित किया जा चुका है। अन्य कलाकारों का चयन जारी है। इस पैन इंडिया फिल्म की प्रोडक्शन डिज़ाइन, कास्टिंग हैदराबाद की नामचीन गिलिटर फिल्म अकादमी कर,रही है। यह फिल्म हैदराबाद में फरवरी 2025 से स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग शेड्यूल के साथ शुरू होगी।

यहां उल्लेखनीय है कि फिल्मकार डॉ. हरनाथ पोलिचेरला ने कन्नड़ तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं की 18 फिल्मों में अभिनय और निर्माण किया है। तेलुगु सिनेमा उद्योग में निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता के रूप में प्रसिद्धी और यूएसए में तेलुगु संस्कृति और भाषा के विकास में योगदान को देखते हुए उनकी सेवाओं के लिए जनवरी 2023 में यूएसए के राष्ट्रपति बिडेन ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया। सन् 2001 में भी माननीय पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव ने उन्हें प्रवासी भारतीय नागरिकता पुरस्कार प्रदान किया था।

उनकी कन्नड़ फिल्म ‘पेरिस प्रणया’ को 2003 मे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। किशोर आत्महत्या पर आधारित फिल्म ‘होप’ को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। आंध्र प्रदेश राज्य द्वारा उनकी फिल्म ‘चंद्रहास’ के लिए गोल्डन नंदी पुरस्कार और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए सरोजिनी देवी पुरस्कार से भी उन्हें नवाजा जा चुका है।

विदित हो कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति में जन्मे और अमेरिका में अपने व्यस्त मेडिकल कैरियर के बावजूद, उन्होंने सिनेमा के प्रति अपने प्यार को बनाए रखा है। ‘कैप्टन राणा प्रताप’, ‘टिक टिक’, ‘ड्रिल’, ‘चंद्रहास’ और ‘होप’ जैसी फिल्मों द्वारा अंग्रेजी, कन्नड़ और तेलुगु भाषा के सिनेमा में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया है। पेशे से चिकित्सक डाॅक्टर हरनाथ पोलिचेरला को अंग्रेजी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों के निर्माता-निर्देशक, लेखक और अभिनेता के रूप में जाना जाता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

होटल एसोसिएशन की अपील बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया खारिज

कार्यक्रमों में संगीत बजाने के लिए नोवेक्स एनओसी अनिवार्य…..!

बॉम्बे हाईकोर्ट ने होटल एसोसिएशन की अपील को खारिज करते हुए फैसले में इस बात की पुष्टि की है किया संगीत कार्यक्रमों में किसी भी संगीत बजाने के पूर्व ‘नोवेक्स’ एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेना अनिवार्य होगा। यह फैसला होटल एसोसिएशन के लिए एक महत्वपूर्ण झटका है, क्योंकि यह ‘नोवेक्स’ के पक्ष में न्यायमूर्ति आर.आई. चागला द्वारा पारित मूल फैसले को बरकरार रखता है।

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने अपने पूर्व के फैसले में ‘नोवेक्स’ (NOVEX) जैसे संगीत अधिकार धारकों को कॉपीराइट स्वामी के रूप में मान्यता दी थी जिसके आलोक में ‘नोवेक्स’ (NOVEX) कॉपीराइट सोसायटी के रूप में पंजीकृत हुए बिना भी संगीत लाइसेंस जारी कर सकता है। NOVEX NOC प्राप्त करने या संगीत लाइसेंसिंग अधिकारों के बारे में सभी तरह की जानकारी Novex Communications की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विदित हो कि संगीत अधिकार धारकों को उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में अग्रसर ‘नोवेक्स’ को सभी श्रेणियों के संगीत कार्यक्रमों के लिए लाइसेंस जारी करने का अधिकार है और इवेंट आयोजकों और संस्थानों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर सकता है और राहत मांग सकता है जो बार-बार संगीत अधिकार धारकों के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

राजामौली की आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज़

18.12.2024 (एजेंसी)  –  एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 2022 की महाकाव्य पीरियड एक्शन फिल्म आरआरआर, दुनिया भर में सनसनी बन गई, जिसने दिग्गज फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून और स्टीवन स्पीलबर्ग सहित वफादार प्रशंसकों और प्रशंसकों को आकर्षित किया।

एक्शन तमाशा के पीछे की टीम ने अब फिल्म के निर्माण के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री जारी करने की घोषणा की है, जिसका शीर्षक आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड है।

डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर सामने आ गया है, जिसमें महाकाव्य बनाते समय टीम के समर्पण, दृढ़ विश्वास और जुनून की झलकियाँ दी गई हैं। ट्रेलर में फिल्म के प्रमुख सितारे जूनियर एनटीआर और राम चरण फिल्म और इसके निर्देशक एसएस राजामौली के बारे में अज्ञात कहानियाँ और रोचक तथ्य साझा करते हैं।

डॉक्यूमेंट्री में आलिया भट्ट और अजय देवगन सहित फिल्म की पूरी कास्ट के साथ-साथ डीओपी सेंथिल कुमार, एडिटर श्रीकर प्रसाद और प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल सहित फिल्म की क्रू भी शामिल है।

ट्रेलर धमाकेदार तरीके से खत्म होता है, जिसमें अकादमी पुरस्कार विजेता गीत नाटू नाटू की मेकिंग दिखाई जाती है, जिसे एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है और चंद्रबोस ने लिखा है।आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिससे प्रशंसकों को आरआरआर के जादू का अनुभव करने का मौका मिलेगा, जैसा पहले कभी नहीं हुआ।

यह डॉक्यूमेंट्री प्रशंसकों को महाकाव्य फिल्म के निर्माण में एक रोमांचक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है, जिसमें इस उत्कृष्ट कृति को बनाने में लगी कड़ी मेहनत, समर्पण और जुनून को दिखाया गया है।

डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले निर्मित आरआरआर भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड के साथ, प्रशंसकों को फिल्म के उत्साह और रोमांच को फिर से जीने का मौका मिलेगा, और इस महाकाव्य फिल्म के निर्माण का अनुभव पहले कभी नहीं हुआ।

*****************************

 

अल्लारी नरेश स्टारर बाछला मल्ली का ट्रेलर लॉन्च

20 दिसंबर को फिल्म होगी रिलीज

17.12.2024 अल्लारी नरेश अभिनीत फिल्म बछला मल्ली का ट्रेलर नेचुरल स्टार नानी द्वारा लॉन्च किया गया है। सुब्बू मंगादेवी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक देहाती एक्शन ड्रामा है जो एक गहन और मनोरंजक सवारी होने का वादा करती है। ट्रेलर की शुरुआत अल्लारी नरेश द्वारा निभाए गए नायक से होती है, जो बारिश में बेहोश पड़ा है, और फिर हमें घटनाओं की एक श्रृंखला के माध्यम से ले जाता है जो उसके लापरवाह व्यवहार को उजागर करती है।

ट्रेलर हमें नायक के परिवर्तनकारी बदलाव से परिचित कराता है, जो उसके जीवन में आने वाली एक लड़की द्वारा प्रेरित होता है।अमृता अय्यर ने प्रेमिका की भूमिका निभाई है, और नायक से हिंसक तरीके छोडऩे की उनकी कोमल विनती उसे नरम कर देती है। ट्रेलर में रोहिणी, राव रमेश और अच्युत कुमार सहित अन्य प्रमुख कलाकारों का भी परिचय दिया गया है।

निर्देशक सुब्बू मंगादेवी ने एक अधिक गहन कहानी ली है और इसे बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया है, जिसने दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखा। तकनीकी दल ने बेहतरीन काम किया है, रिचर्ड एम नाथन की सिनेमैटोग्राफी ने कहानी को और बेहतर बनाया है, और विशाल चंद्रशेखर का संगीत अपनी बेहतरीन रचना के साथ अलग खड़ा है। बैकग्राउंड स्कोर साउंड डिज़ाइन के साथ सहजता से घुलमिल जाता है, जिससे अनुभव बेहतर होता है।

ट्रेलर में हास्य मूवीज़ के प्रोडक्शन स्टैंडर्ड स्पष्ट हैं, और छोटा के प्रसाद द्वारा संपादन तेज और सटीक है।बछला मल्ली के ट्रेलर ने काफी प्रत्याशा पैदा की है, और इसके मनोरंजक और गहन एक्शन ड्रामा के साथ, फिल्म एक गहन भावनात्मक सवारी होने का वादा करती है। अल्लारी नरेश के शक्तिशाली प्रदर्शन और होनहार तकनीकी दल के साथ, बछला मल्ली दर्शकों को प्रभावित करने के लिए निश्चित है। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

***************************

 

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

20 दिसंबर को दस्तक देती फिल्म

16.12.2024 – उन्नी मुकुंदन की आगामी बहुभाषी फिल्म, मार्को, भारतीय फिल्म उद्योग में हलचल मचा रही है। शरीफ मुहम्मद के क्यूब्स इंटरनेशनल द्वारा निर्मित एक्शन थ्रिलर, आईएमडीबी पर सबसे अधिक प्रतीक्षित नई भारतीय फिल्मों की सूची में शीर्ष पर है। बुकमायशो पर 100के की रेटिंग के साथ, मार्को को देश भर के फिल्म प्रेमियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

फिल्म में उन्नी मुकुंदन, सिद्दीकी, जगदीश, एंसन पॉल और कई नए कलाकारों सहित कई प्रभावशाली कलाकार हैं।मार्को का निर्देशन हनीफ अदेनी ने किया है, जो अपनी असाधारण कहानी कहने की कला के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की पांच भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में बहुभाषी रिलीज – भारतीय सिनेमा के विशाल बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए एक रणनीतिक कदम है।

निर्दयी मार्को में उन्नी मुकुंदन के बदलाव ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं और भारत भर में प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने अद्वितीय एक्शन और हिंसा के साथ, मार्को से भारतीय सिनेमा में क्रांति लाने और अखिल भारतीय फिल्मों के लिए एक नया मानक स्थापित करने की उम्मीद है।फिल्म की तकनीकी टीम में चंद्रू सेल्वराज (सिनेमैटोग्राफी), शमीर मुहम्मद (संपादन), रवि बसरूर (संगीत निर्देशन) और कलाई किंग्सन (एक्शन कोरियोग्राफी) शामिल हैं।

मार्को 20 दिसंबर को बॉलीवुड फिल्म बेबी जॉन के साथ रिलीज होने वाली है। इस टकराव ने बॉलीवुड मीडिया में चर्चाओं को जन्म दिया है, जिससे मार्को की रिलीज को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, मार्को को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच रहा है।

अपने स्टार-स्टडेड कास्ट, आकर्षक कहानी और बेहतरीन फिल्म निर्माण के साथ, मार्को से भारतीय फिल्म उद्योग पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की उम्मीद है। फिल्म प्रेमी बड़े पर्दे पर मार्को के जादू को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मार्को निस्संदेह इस साल की सबसे प्रतीक्षित मलयालम फिल्मों में से एक है, और इसकी प्रभावशाली प्री-रिलीज़ रेटिंग इसकी अपार लोकप्रियता का प्रमाण है।

*****************************

 

 

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

टाइटल हुआ रिवील

16.12.2024 -(एजेंसी) – राम चरण ने साई दुर्गा तेज की आगामी पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स लॉन्च कर दिया है. इस फिल्म का टाइटल सांबराला येति गट्टू रखा गया है. यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसे पैन-इंडिया रिलीज किया जाएगा. फिल्म को के निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका निर्देशन रोहित केपी कर रहे हैं.

आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही यह फिल्म 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लॉन्च इवेंट के दौरान राम चरण ने फिल्म के ग्लिम्प्स की तारीफ की और इसे दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव बताया. सोशल मीडिया पर इस फिल्म का टाइटल और ग्लिम्प्स तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

फिल्म से जुड़े सभी अपडेट्स और इसके प्रोमोशन्स को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सांबराला येति गट्टू का यह पहला झलक वाकई में फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ा रही है.संबरला यति गट्टू शीर्षक एक अनूठी और दिलचस्प कहानी का सुझाव देता है, जो अपने अपरंपरागत नाम और एक नई कहानी के वादे के लिए ध्यान आकर्षित करता है। झलक में तीव्र एक्शन, नाटकीय कहानी और एक विशिष्ट सांस्कृतिक स्वाद का मिश्रण दिखाई देता है जो बताता है कि फिल्म विभिन्न क्षेत्रों के दर्शकों को पसंद आएगी।

के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी द्वारा निर्मित, इस फिल्म में चर्चा पैदा करने के लिए सभी तत्व हैं, इसके पीछे एक शानदार टीम है, जिसमें निर्देशक रोहित केपी भी शामिल हैं।संबरला यति गट्टू का हिंदी लुक बहुत धूमधाम से लॉन्च किया गया था और इसने जल्द ही देश के कोने-कोने से प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

हाई-एनर्जी टीजऱ एक मनोरंजक कहानी की ओर इशारा करता है जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी और राम चरण के समर्थन के साथ, फिल्म ने और भी अधिक विश्वसनीयता हासिल कर ली है। आरकेडी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत यह अखिल भारतीय फिल्म अपने सार्वभौमिक विषयों और आकर्षक दृश्यों की बदौलत विविध भाषाई बाजारों में बड़ा प्रभाव डालने के लिए तैयार है।

गुरुवार, 25 सितंबर 2025 को रिलीज़ के लिए तैयार, संबरला यति गट्टू इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है। साईं दुर्गा तेज की मुख्य भूमिका, रोहित केपी द्वारा एक रोमांचक कहानी निर्देशन और प्राइमशो एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण के साथ, यह फिल्म एक प्रमुख सिनेमाई तमाशा बनने जा रही है। प्रशंसक पहले से ही हिंदी टीजऱ ऑनलाइन देखकर आने वाली चीज़ों की झलक पा सकते हैं।

*******************************