Category Archives: film

बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 समारोह संपन्न

15.12.2024 – अंधेरी, मुंबई स्थित मेयर हॉल में निर्माता, निर्देशक और समाज सेवी डॉ कृष्णा चौहान द्वारा आयोजित छठे बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 समारोह निर्माता, निर्देशक व अभिनेता धीरज कुमार, संगीतकार दिलीप सेन, कॉमेडियन सुनील पाल, एसीपी संजय पाटिल, यूनियन लीडर बी एन तिवारी, शशि शर्मा, सानंद वर्मा, सुरेंद्र पाल सिंह, योगेश लाखानी, डॉ. मुस्तफा यूसुफअली गोम, प्रोफेसर डॉ अजय मोहन सहाय, अभिषेक खन्ना, आर राजपाल, शिरीन फ़रीद, अंकिया नादान, आशी राजपूत, पूनम गिरी, निशा मिश्रा, मेघा हेमदेव, निर्मला त्रिपाठी, निशा पारीक, दिव्या सिंह, किरण परमार, सोनू श्रीवास्तव, राशिद खान, रमेश मुल्तानी, वैशाली पाटेकर,चांदनी वेगड़, संगीतकार वैष्णव देवा, अजय राजा, राजेश घायल, मिस्टर रोक, विक्की नागर, विकाश कुमार शाह, सुश्री मेहंदी हसन, अनीश कुमार और नैना चौधरी सहित फ़िल्म, टीवी जगत के कई गेस्ट्स की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 समारोह में फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों और टेक्नीशियन को ट्रॉफी से नवाजा गया।

फिल्मी सितारों और संगीत से भरी यह एक यादगार शाम साबित हुई। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा नेक्स्ट अवार्ड समारोह ‘राष्ट्रीय रत्न सम्मान 2025’ का आयोजन अगले साल 26 जनवरी को मेयर हॉल(अंधेरी,मुंबई) में ही होने जा रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************

 

अक्षय कुमार ने लॉन्च किया मोहनलाल की बारोज का ट्रेलर

खिलाड़ी कुमार ने की दृश्यम एक्टर की तारीफ

15.12.2024 (एजेंसी)  –  बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने मोहनलाल की अपकमिंग फैंटेसी ड्रामा बारोज: गार्डियन ऑफ ट्रेजर का हिंदी ट्रेलर लॉन्च किया. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अक्षय ने बताया कि उन्होंने मोहनलाल की ज्यादातर फिल्में देखी हैं.

जबकि मोहनलाल ने इवेंट में शामिल होने के लिए अक्षय को धन्यवाद दिया. वहीं अक्षय ने भी मोहनलाल की तारीफों के पुल बांधे.इस इवेंट में अक्षय ने मलयालम सुपरस्टार की खूब तारीफ की.

उन्होंने कहा, हर किसी की तरह मैं भी मोहन सर का फैन हूं और मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं. मैंने वह फिल्म भी देखी जिसे मेरे सबसे अच्छे दोस्त प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था.

दृश्यम एक्टर मोहनलाल ने अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालने और बारोज का हिंदी ट्रेलर लॉन्च करने के लिए अक्षय को धन्यवाद दिया.बारोज में मोहनलाल एक फ्रेंडली भूत के रोल में हैं इस फिल्म से वे निर्देशन में भी कदम रखने जा रहे हैं.

ट्रेलर काफी खूबसूरत है यह डिज्नी वर्ल्ड की याद दिलाता है. कहानी एक ऐसे खजाने की है जो एक महल में थिपा है और मोहनलाल इसे बचाते हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस खजाने को एक लड़की ही निकाल सकती है और मोहनलाल (भूत) को सिर्फ यह लड़की ही देख सकती है.

ट्रेलर काफी शानदार है और इसे देखने से पता चलता है कि फिल्म जादू, ड्रामा, इमोशन और रहस्य है – वह सब कुछ जो एक फैमिली फिल्म में होना चाहिए.बारोज: गार्जियन ऑफ ट्रेजर को आशीर्वाद सिनेमा के तहत एंटनी पेरुंबवूर ने बनाया है.

जबकि सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन ने की है. फिल्म का संगीत लिडियन नादस्वरम ने तैयार किया है, और यह केरल में क्रिसमस पर 25 दिसंबर को बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है.

**********************

 

वेब सीरीज़ ‘कठपुतली’ की शूटिंग राजस्थान में होगी

14.12.2024 – मुम्बई के क्लासिक क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान निर्माता त्रय राजीव कुमार, दीपक बी वर्मा और अब्दुर्रहमान ने संयुक्त रूप से महिला सशक्तिकरण के सब्जेक्ट पर आधारित वेब सीरीज ‘कठपुतली’ के निर्माण की घोषणा कर दी है। इस वेब सीरीज के निर्देशक पंकज कपूर और संगीतकार इस्माइल दरबार व विवेक माहुनकर हैं।

अभिनेत्री रितिका कुमावत इस वेब सीरीज में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएगी। वेब सीरीज ‘कठपुतली’ की घोषणा पार्टी में अदाकारा रितिका कुमावत का बर्थडे भी शानदार केक काटकर मनाया गया।

रेनड्रॉप्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही वेब सीरीज ‘कठपुतली’ के एडिटर आशीष म्हात्रे, कोरियोग्राफर आशीष पाटिल, आर्ट व प्रोडक्शन डिज़ाइनर कृष्णा ठाकुर, डीओपी सुदीप चटर्जी, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर नीता लुल्ला और ईपी अनिल रवाते हैं।

इस सीरीज की शूटिंग 20 दिसम्बर से चौमू सामोद, मेहर कला गांव, जयपुर, राजस्थान में शुरू होने जा रही है। एक्शन, रोमांस, ड्रामा और इमोशन से भरपूर इस सीरीज में रितिका कुमावत के अलावा जैकी श्रॉफ, अमित लेखवानी और पंकज कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************

 

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी की तीसरी किस्त का ऐलान

रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

14.12.2024 – रानी मुखर्जी की मर्दानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था इसकी दूसरी किस्त ने भी क्रिटीक्स और दर्शकों की खूब सरहना बटोरी थी. तभी से इसके तीसरे पार्ट का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब वह इंतजार खत्म हुआ क्योंकि यशराज स्टूडियो ने मर्दानी 3 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया है.

बता दें मर्दानी 2 को रिलीज हुए 5 साल हो गए हैं इसी मौके पर मेकर्स ने मर्दानी 3 की रिलीज डेट का अनाउंसमेंट करते हुए दर्शकों को सरप्राइज दिया है. वहीं 2024 में मर्दानी की रिलीज को 10 पूरे हो गए हैं. इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2014 में हुई थी. 22 अगस्त 2014 को मर्दानी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिला था.

यशराज स्टूडियोज ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए रिलीज डेट का एलान किया. पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा, इंतजार खत्म हुआ, मर्दानी 3 में शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में रानी मुखर्जी फिर से लौट रही हैं. फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि यह किस तारीख को रिलीज होगी इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है.

मर्दानी 3 को अभिराज मीनावाला डायरेक्ट और आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में रानी मुखर्जी लीड रोल में हैं वहीं बाकी की स्टारकास्ट का अभी खुलासा नहीं किया गया है.रानी मुखर्जी की दोनों फिल्मों की कहानी बेहतरीन थी इसके डायरेक्शन से लेकर, रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस और इसके स्टोरी आइडिया तक सबकुछ सराहनीय था.

अब फिल्म में आखिर नया क्या है. इस पर रानी ने बात करते हुए कहा, फिल्म डार्क और ब्रूटल होग. हम दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे. मर्दानी 3 डार्क, घातक और क्रूर है. इसलिए, मैं हमारी फिल्म के लिए लोगों का रिस्पॉन्स देखने के लिए बेताब हूं. मुझे उम्मीद है कि वे इस फिल्म को भी उतनी ही सराहना देंगे जितना पहले की दोनों फिल्मों को मिला है.

******************************

 

फिर क्वीन बनेंगी कंगना रनौत

इमरजेंसी की रिलीज से पहले लगी सीक्वल पर मुहर

13.12.2024 – कंगना रनौत की क्वीन आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है इसी फिल्म से कंगना को बॉलीवुड की क्वीन का टैग भी मिला. ये फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई थी कि सबने इसके सीक्वल की खूब डिमांड की. अब आखिरकार इसके डायरेक्टर विकास बहल ने सीक्वल को कंफर्म कर दिया है. इससे कंगना रनौत के फैंस के बीच खुशी की लहर है.विकास बहल ने चिल्लर पार्टी, क्वीन, सुपर 30, शैतान जैसी यादगार फिल्में बनाई हैं.

जहां उनकी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है, वहीं रानी के रूप में अपनी यादगार भूमिका को दोहराते हुए कंगना रनौत की क्वीन के सीक्वल की अटकलें चल रही थीं जो अब सच हो गई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में विकास बहल ने ऑफिशियली पुष्टी की है कि क्वीन 2 पर काम चल रहा है. उन्होंने कहा, हम पिछले कुछ समय से क्वीन 2 पर काम कर रहे हैं और आखिरकार हमारे पास कुछ बताने को है. हालांकि उन्होंने सीक्वल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी.

लेकिन इस कंफर्मेशन से कंगना के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है.पिछले साल, विकास ने हिंट दिया था कि सीक्वल पर काम चल रहा है और कंगना रनौत अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगी. जिस पर रिएक्शन देते हुए कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था, हां. अब 2024 में क्वीन के 10 साल पूरे होने पर विकास ने इसके सीक्वल के बारे में पुष्टी की है.

उन्होंने इंटरव्यू में कहा, क्वीन की रिलीज को दस साल होने जा रहे हैं, लेकिन जितने लोग मुझसे क्वीन 2 के बारे में पूछते रहते हैं, उससे मुझे ऐसा लगता है जैसे फिल्म कल ही रिलीज हुई हो. उन्होंने कहा, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि हमने वास्तव में अपनी कहानी लिखना समाप्त कर दिया है. इसलिए, हां सीक्वल बनना बनेगा.फिल्म मेकर ने इस बात पर जोर दिया कि सीक्वल को जल्दबाजी में नहीं बनाया गया, क्योंकि वह चाहते थे कि स्क्रिप्ट ओरिजिनल फिल्म के साथ न्याय करे.

उन्होंने हंसते हुए कहा, ना शोहरत, ना पैसा, बस प्यार में ही चल रहा है मेरा. उन्होंने कहा, फिल्म अच्छी होगी तो हम पैसा तो कमा ही लेंगे लेकिन एक अच्छी कहानी होना बहुत जरुरी है.2014 में रिलीज हुई क्वीन को भारतीय सिनेमा की एक ऐतिहासिक फिल्म माना जाता है. फिल्म में कंगना एक छोटे शहर की लड़की है जो अपने मंगेतर द्वारा ठुकराए जाने के बाद खुद के साथ हनीमून पर निकलती है. विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कई पुरस्कार जीते, जिसमें कंगना को मिला नेशनल अवॉर्ड भी शामिल हैं. क्वीन में कंगना रनौत के साथ राजकुमार राव ने लीड रोल प्ले किया है.

**********************

 

बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 का आयोजन 14 दिसंबर को

13.12.2024 – निर्माता, निर्देशक और समाजसेवी डॉ कृष्णा चौहान केसीएफ फाउंडेशन के बैनर तले 14 दिसंबर को मेयर हॉल (अंधेरी, मुंबई) में बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड 2024 का आयोजन करने जा रहे हैं। अवॉर्ड समारोह के इस 6 वें सीजन का पोस्टर का अनावरण पिछले दिनों अभिनेता सुरेंद्र पाल सिंह ने किया था।

इस अवॉर्ड समारोह में भारतीय फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों और टेक्नीशियन को ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है। डॉ कृष्णा चौहान अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

14 दिसंबर को हॉरर फिल्म ‘ब्लडी इश्क़’ का स्टार गोल्ड पर होगा वर्ल्ड प्रीमियर

12.12.2024- ‘बालिका वधू’ फेम अविका गोर और अभिनेता वर्धन पुरी अभिनीत हॉरर-थ्रिलर ‘ब्लडी इश्क’ का वर्ल्ड प्रीमियर स्टार गोल्ड पर 14 दिसंबर को रात 8 बजे होगा। विक्रम भट्ट की यह फिल्म में सेंसेशनल ट्विस्ट और अनपरिडिक्टेबल टर्न्स समाहित है। यह फिल्म एक पावर-पैक एंटरटेनिंग फिल्म है जो दर्शकों को उनकी टीवी स्क्रीन के सामने बैठाये रखेगा।

‘ब्लडी इश्क’ एक प्रेमी जोड़े नेहा और रोमेश की कहानी बयां करती है। नेहा के जीवन में कुछ भयानक रहस्यमय घटनाएं होती हैं जिसकी वजह से उसकी याददाश्त चली जाती है। उनका समुद्र तटीय सुंदर घर झूठ और धोखे का भूतिया घर बन जाता है, क्योंकि नेहा को पता चलता है कि रोमेश उससे रहस्य छिपा रहा है।

आगे क्या होता है, जब पत्नी स्वतः यह उजागर करना शुरू कर देती है कि उसका पति क्या छिपा रहा है, जबकि वह एक डरावनी अशुभ शक्ति से घिरा हुआ है, यही सस्पेंस फिल्म का क्लाइमेक्स है जो युगल जोड़ी के रोमांचक कहानी का मूल आधार है। ‘ब्लडी इश्क’ के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए निर्देशक विक्रम भट्ट कहते हैं ” ‘ब्लडी इश्क’ में मैने एक क्लासिक हॉरर फिल्म को एक जबरदस्त प्रेम कहानी के रूप में स्क्रीन पर उतारने का प्रयास किया है।

‘ब्लडी इश्क’ मेरे लिए बेहद निजी प्रोजेक्ट है। जिसमें जहां एक ओर नेहा के रूप में अविका गोर का किरदार इंटेंस और वर्नेरेबल दोनों है वहीं दूसरी ओर रोमेश के रूप में वर्धन पूरी का प्रदर्शन शानदार और मनोरम है। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री शानदार है, और उन्होंने किरदारों को इस तरह से जीवंत कर दिया है जो रोमांचक और अविस्मरणीय है। अब जब 14 दिसंबर को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर ब्लडी इश्क का प्रीमियर होगा तो यह काफी बड़े दर्शकों तक पहुंचेगा, मुझे यकीन है कि हर कोई इस फिल्म का आनंद उठाएगा।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

छत्रपति शिवाजी बने कांतारा स्टार ऋ षभ शेट्टी

एक्टर का धांसू फस्र्ट लुक आउट

12.12.2024 (एजेंसी) – कांतारा से दुनियाभर में पहचान बनाने वाले एक्टर ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म अनाउंस हो चुकी है. वे अपकमिंग फिल्म में छत्रपति शिवाजी के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज है. इस फिल्म को संदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं.

मकेर्स ने हाल ही में फिल्म का शानदार पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट और बाकी की डिटेल अनाउंस की है.मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जिसमें ऋषभ शेट्टी का लुक रिवील किया गया. छत्रपति शिवाजी के लुक में ऋषभ शानदार लग रहे हैं. हाथ में तलवार लिए, शिवाजी के ट्रेडिशनल अपीयरेंस में ऋषभ शिवाजी महाराज को परफेक्ट तरीके से रीप्रजेंट कर रहे हैं.

मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, हमारा सम्मान प्रस्तुत है भारत के महानतम योद्धा राजा – भारत का गौरव: छत्रपति शिवाजी महाराज की एपिक सागा.पोस्टर के कैप्शन में ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है. उन्होंने आगे लिखा, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है – यह एक योद्धा के सम्मान में एक युद्ध घोष है, जिसने सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी, शक्तिशाली मुगल साम्राज्य की ताकत को चुनौती दी और एक ऐसी विरासत बनाई जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता.

एक मैग्नम ओपस एक्शन ड्रामा के लिए तैयार हो जाइए, जो एक अलग सिनेमैटिक एक्सपीरियंस है, क्योंकि हम छत्रपति शिवाजी महाराज की अनकही कहानी को उजागर करेंगे. फिल्म 21 जनवरी 2027 को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी.

हर हर महादेव.फिलहाल ऋषभ कांतारा चैप्टर 1 को लेकर सुर्खियों में हैं जो कि 2022 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म् कांतारा की प्रीक्वल है. फिल्म 2 अक्टूबर 2025 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी. कांतारा को बेस्ट फिल्म और ऋषभ को बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था.

****************************

 

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला की रिलीज तारीख से उठा पर्दा

नया पोस्टर आया सामने

11.12.2024 (एजेंसी) – अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म भूत बंगला को लेकर काफी एक्साइडेट है. उनकी यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी है. खिलाड़ी कुमार ने अपने इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट दिया है. उन्होंने भूत बंगला की शूटिंग और रिलीज डेट का खुलासा किया है. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है.अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला का नया पोस्टर जारी किया है.

इस पोस्टर पर फिल्म की रिलीज डेट दी गई है. भूत बंगला के बारे में जानकारी देते हुए अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, आज हम अपनी हॉरर कॉमेडी भूत बांग्ला की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, इसलिए मैं अपने फेवरेट प्रियदर्शन के साथ सेट पर आने को लेकर काफी एक्साइडेट हूं. ये डर और हंसी का डबल डोज आपके लिए तैयार होगा 2 अप्रैल, 2026 को. तब तक के लिए आपको शुभकामनाएं दें.मेकर्स ने अक्षय कुमार के बर्थडे पर इस प्रोजेक्ट का एलान किया था.

फिल्म मेकर प्रियदर्शन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से अक्षय कुमार का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 14 साल बाद, मैं अपने पुराने दोस्त अक्षय कुमार के साथ हॉरर-कॉमेडी फिल्म में फिर से काम कर रहा हूं, यह एकता कपूर के साथ मेरा पहला कोलैबोरेशन है. कुछ खास के लिए तैयार हो जाइए.

भूत बंगला.14 साल पहले 2007 में अक्षय कुमार और प्रियदर्शन हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया के लिए एक साथ आए थे. भूल भुलैया अक्षय कुमार के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म से अक्षय कुमार को साल 2007 का बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला था.

**********************

 

वरुण धवन की बेबी जॉन के ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा

धांसू पोस्टर शेयर कर बताई तारीख

09.12.2024 (एजेंसी)  – 2024 खत्म होने को है और दिसंबर का महीना एक के एक बाद मास एंटरनेटर देकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा ही रही है.

अब इसी बीच वरुण धवन की बेबी जॉन भी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है. अब हाल ही में इसके ट्रेलर की रिलीज डेट से पर्दा उठाते हुए मेकर्स ने बताया कि आखिर बेबी जॉन का ट्रेलर कब देखने को मिलेगा.

वरुण धवन की बेबी जॉन साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है फिल्म क्रिसमस के मौके पर यानि 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस मास एंटरटेनर के ट्रेलर की रिलीज डेट भी अब मेकर्स ने बता दी है.

बता दें इसके लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि बेबी जॉन का ट्रेलर कल ही यानि 9 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है.

हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर एटली ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर रिलीज करते हुए ट्रेलर की डेट बताई. पोस्टर में वरुण खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं.

पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, द काउंटडाउन शुरू, बेबी जॉन का एक्शन दिखने के लिए तैयार हो जाइए, ट्रेलर कल रिलीज होगा, बेबी जॉन सिनेमाघरों में 25 दिसंबर को रिलीज होगी.

दर्शकों ने बेबी जॉन के टीजर को जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था. टीजर की शुरुआत एक बच्ची से होती है जो अपने पापा जो कि वरुण धवन हैं के बारे में बताती हैं.

दूसरी तरफ वरुण एक पुलिस ऑफिसर के रुप में फुल एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं. इसमें जैकी श्रॉफ बतौर विलेन नजर आएंगे जिनका लुक भी टीजर में काफी खूंखार था.

बेबी जॉन में कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी का भी अहम रोल है उनकी झलक भी टीजर में देखने को मिली. बेबी जॉन से कीर्ति बॉलीवुड में शुरुआत करने जा रही हैं.

बता दें बेबी जॉन एटली की फिल्म थेरी का रीमेक है जो 2016 में रिलीज हुई थी इसमें थलापति विजय और सामंथा ने लीड रोल किया था. बेबी जॉन को कलीश ने लिखा और डायरेक्ट किया है. वरुण के साथ फिल्म में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी नजर आएंगे.

**************************

 

डिस्पैच का ट्रेलर रिलीज

पत्रकार बन देश के सबसे बड़े घोटाले का पर्दाफाश करेंगे मनोज बाजपेयी

09.12.2024 (एजेंसी) – अभिनेता मनोज बाजपेयी पिछली बार फिल्म भैयाजी में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म भले ही ओटीटी पर कुछ खास नहीं चली, लेकिन मनोज ने अपनी उम्दा अदकारी से एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया।पिछले कुछ समय से उनकी फिल्म डिस्पैच चर्चा में है, जिसमें उन्होंने एक निडर पत्रकार की भूमिका निभाई है।

इस फिल्म से जुड़ीं अब तक तमाम जानकारियां सामने आ चुकी हैं और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है।ट्रेलर की शुरुआत मनोज से होती है, जो डिस्पैच नाम के अखबार में क्राइम पत्रकार हैं।वह देश के सबसे बड़े 8,000 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश करने वाले हैं। यह जीडीआर 2जी का घोटाला ऐसा है, जो तार टी20 मैच से भी जुड़े हैं।

ट्रेलर में रोमांच का जबरदस्त तड़का लगाया गया है।ट्रेलर से इतना तो साफ हो गया है कि मनोज एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।डिस्पैच का प्रीमियर बीते दिनों गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में किया गया था। वहां फिल्?म को खूब तारीफ मिली थी।इससे पहले फिल्म का टीजर और पोस्टर भी रिलीज किया गया था, जिसके बाद से ही यह उत्?सकुता बनी हुई थी कि मनोज इस बार क्या नया लेकर आ रहे हैं।

बता दें कि कनु बहल ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।यह फिल्?म 13 दिसंबर को ओटीटी प्?लेटफॉर्म जी5 पर स्?ट्रीम होगी।एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, हमें ऐसे ही साहसी पत्रकारों की कहानी दुनिया के सामने लाने की जरूरत है। बाजपेयी और निर्देशक को सलाम।एक ने लिखा, बाजपेयी साहब बॉलीवुड के किंग हैं।एक लिखते हैं, मनोज बाजपेयी के अभिनय का कोई सानी नहीं है।अन्य यूजर ने लिखा, ऐसे धाकड़ पत्रकार और पत्रकारिता अब बस फिल्मों में ही दिखती है।एक ने लिखा, वाकई सिर्फ एक बंदा काफी है।

**********************

 

बॉलीवुड के वरिष्ठ फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय के सुपुत्र अभिषेक पाण्डेय का शुभ विवाह संपन्न

07.12.2024 – पिछले 43 वर्षों से फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय फिल्म पत्रकार काली दास पाण्डेय के सुपुत्र अभिषेक पाण्डेय का इचाक (हजारीबाग,झारखंड) निवासी भगवान पाण्डेय की सुपुत्री अंजली संग शुभ विवाह पिछले दिनों हजारीबाग स्थित होटल पैलेस में संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर वर वधू को आशिर्वाद देने के लिए अभिषेक और अंजली के परिजन व इष्ट मित्रों के साथ साथ अभिनेता रामजी चौहान के अलावा शहर के कई गणमान्य लोग भी विवाह समारोह में शामिल हुए।

यहाँ उल्लेखनीय है कि कई सुपरहिट फिल्मों के प्रचार प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभा चुके फिल्म पत्रकार/समीक्षक काली दास पाण्डेय फिलवक्त ‘गेम चेंजर’, ‘कंतारा : चैप्टर 1’, ‘वनवास’, ‘सालार पार्ट 2’, ‘पुष्पा-2 द रूल’, ‘थंडेल’ और ‘जय हनुमान’ जैसी आने वाली कई बड़े बजट की फिल्मों के प्रचार प्रसार हेतु अहम भूमिका निभा रहे हैं।

प्रस्तुति : राजदीप पाण्डेय

**********************

 

अभिनेता नितिन रॉक्स को मिला ‘हिंदुस्तान रत्न अवार्ड’

07.12.2024 – वेब सीरीज ‘बॉम्बे पॉन्ड्स’ से चर्चा में आए अभिनेता नितिन रॉक्स उर्फ नितिन राजपूत हाल ही में राजकुमार तिवारी द्वारा संचालित मुंबई की चर्चित प्रकाशन समूह ‘मुंबई ग्लोबल’ द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह में ‘हिंदुस्तान रत्न अवार्ड’ से सम्मानित हुए हैं। यह अवार्ड उन्हें निर्माता, निर्देशक व अभिनेता धीरज कुमार और दीपक पराशर की उपस्थिति में बॉलीवुड के मशहूर गायक पद्मश्री उदित नारायण के हाथों प्राप्त हुआ।

इस अवॉर्ड समारोह में नितिन रॉक्स ने अपना आगामी गीत ‘तेरा क्या विचार’ गाने पर परफॉर्मेंस दिया। इस गीत का म्यूजिक वीडियो बहुत जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस गीत को नितिन रॉक्स ने गाया और लिखा है। इस म्यूजिक वीडियो में नितिन रॉक्स और नीरू (निक्की) लावण्या अभिनय कर रहे हैं। इसका म्यूजिक वीडियो का संगीत आरव स्टूडियो ने दिया है।

वेब सीरीज ‘बॉम्बे पॉन्ड्स’ में नितिन रॉक्स अहम भूमिका निभा रहे हैं, वह इस फिल्म में रिपोर्टर की भूमिका में दिखाई देंगे। ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के मूल निवासी अभिनेता नितिन रॉक्स उर्फ नितिन राजपूत अभिनेता, रैपर, सिंगर और व्यवसायी हैं। नितिन रॉक्स के दो कवर सांग्स रिलीज हो चुके हैं और जल्द ही इनका म्यूजिक वीडियो ‘सैंया सैंया’ भी रिलीज हो जाएगा।

इस गाने के लिरिक्स लिखने के साथ साथ निर्देशन भी नितिन रॉक्स ने किया है। आगामी चार पांच गीत हैं जिसे नितिन ने लिखा है और आवाज दिया है जो जल्द ही रिलीज होंगे। नितिन रॉक्स ने अपने दम पर कामयाबी हासिल की है और आगे बढ़ रहे हैं। इन्हें हरयाणवी गीत और लाइव कॉन्सर्ट करना अच्छा लगता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

फिल्म बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर को होगा रिलीज

भव्य कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन

06.12.2024 (एजेंसी)  –  पिछले लंबे समय से अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इसके निर्देशन की कमान एटली ने संभाली है, जिन्होंने बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी।

अब बेबी जॉन के ट्रेलर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है।दरअसल, वरुण की फिल्म का ट्रेलर 9 दिसंबर को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा।रिपोर्ट के मुताबिक, बेबी जॉन का ट्रेलर 9 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा।निर्माताओं ने मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है, जहां फिल्म का ट्रेलर दिखाया जाएगा।

इस कार्यक्रम में वरुण और एटली समेत फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी शामिल होगी।सितंबर, 2024 में एटली ने मुंबई में आयोजित बिग सिने एक्सपो, 2024 में बेबी जॉन की खास झलकियों दिखाई थीं, जिसे प्रशंसकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलीं।बेबी जॉन इस साल क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह एटली और वरुण के बीच पहला सहयोग है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।बेबी जॉन में वरुण की जोड़ी अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।

अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेबी जॉन में अभिनेता सलमान खान मेहमान भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

*************************

 

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

अब तक जुटाए इतने करोड़ रुपये

05.12.2024 (एजेंसी) – विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है और दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही।भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही हो, लेकिन फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का खूब फायदा मिल रहा है।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक ने भी इसका समर्थन किया है।

अब द साबरमती रिपोर्ट की कमाई के 19वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, द साबरमती रिपोर्ट ने अपनी रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.80 करोड़ रुपये हो गया है।विक्रांत के अलावा इस फिल्म में रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना जैसे सितारों ने भी अभिनय किया है।

द साबरमती रिपोर्ट का निर्देशन रंजन चंदेल ने किया है, वहीं एकता कपूर इस फिल्म की निर्माता हैं।द साबरमती रिपोर्ट गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है। 27 फरवरी, 2002 को साबरमती एक्सप्रेस अयोध्या से अहमदाबाद जा रही थी, जिसमें ज्यादातर हिंदू तीर्थयात्री सवार थे।

इस ट्रेन के एक कोच में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी और इस घटना में 59 लोगों की जान चली गई। इसके चलते पूरे गुजरात में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे।इस घटना और दंगों को हिंदी और अंग्रेजी मीडिया ने कैसे दिखाया, फिल्म इसी को दिखाती है।

******************************

 

पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर रचा इतिहास

कमाए 50 करोड़,कल्कि 2898 एडी समेत तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

04.12.2024 (एजेंसी)  –  अल्लू अर्जुन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 द रूल वर्ल्डवाइड रिलीज होने के लिए बॉक्स ऑफिस की दहलीज पर खड़ी है. पुष्पा 2 द रूल आगामी 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैंस के दिल की धड़कनें तेज होती जा रही हैं.

पुष्पा 2 द रूल की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म छप्पर फाड़ कमाई कर रही है. एडवांस बुकिंग के मामले में पुष्पा 2 द रूल टिकट सेल करके बहुत आगे निकल गई है.

अब पुष्पा 2 द रूल ने एड़वांस बुकिंग में मौजूदा साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी को बहुत पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा पुष्पा 2 द रूल ने केजीएफ और बाहुबली 2 को भी पछाड़ दिया है.बता दें, बुकमायशो पर पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर केजीएफ 2, बाहुबली 2 और कल्कि 2898 एडी को पछाड़ दिया है.

सैकनिल्क के अनुसार, पुष्पा 2 एडवांस बुकिंग में पहले दिन 3 लाख टिकट सेल किए थे. वहीं, अब पुष्पा 2 बुक मायशो डॉट कॉम पर सबसे तेज एक मिलियन टिकट सेल करने वाली फिल्म बन गई है. इस रेस में पुष्पा 2 ने कल्कि 2898 एडी और बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही फैंस के चहेते के एक्टर यश स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 को भी पछाड़ दिया है.

बता दें, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली एनसीआर और पुणे में पुष्पा 2 को लेकर बड़ा क्रेज है.सैकनिल्क की मानें तो पुष्पा 2 ने 21,781 शो के लिए 11,65,285 टिकट सेल कर 36,22,44,215 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. पुष्पा 2 ने सबसे ज्यादा तेलुगू (2डी) में 3939 शो के लिए 4,98,149 टिकट सेल कर , 17,65,76,982.07 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

वहीं, हिंदी (2डी) 12,516 शो के लिए पुष्पा 2 ने 4,23,610 टिकट सेल कर 12,18, 01137.98 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, तमिल (2डी) में 1092 शो के लिए 50,290 टिकट सेल कर 83,51,820.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, ब्लैक सीट को मिलाकर पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में 49.79 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 50 करोड़ रुपये से ज्यादा से ओपनिंग कर सकती है. वहीं, पुष्पा 2 मौजूदा साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी 95 करोड़ (इंडिया) 180 करोड़ (वर्ल्डवाइड) का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

बता दें, पुष्पा 2 को सुकुमार ने बनाया है. पुष्पा 2 में देवी श्री प्रसाद का तड़क-भड़क म्यूजिक सुनने को मिलेगा. वहीं, मूवी मैत्री मेकर्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है और सुकुमार के साथ अल्लू अर्जुन की यह चौथी फिल्म है.

******************************

 

वनवास का ट्रेलर रिलीज

दिल छू लेने वाली कहानी लेकर आए नाना पाटेकर और उत्कर्ष शर्मा

03.12.2024 – निर्देशक अनिल शर्मा पिछले काफी समय से फिल्म वनवास को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है, जो उनकी फिल्म गदर और गदर 2 में थे।फिल्म में नाना पाटेकर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर और गाने तक दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं।अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।

ट्रेलर की शुरुआत में उत्कर्ष कहते हैं, माता-पिता का कर्म होता है बच्चों को पालना और बच्चों का धर्म होता है मां-बाप को संभालना।फिल्म की कहानी उन लोगों पर है, जो पालकर अपने बच्चों को बड़ा करते हैं, लेकिन जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो मां-बाप को छोड़ देते हैं। नाना ऐसे ही शख्स के किरदार में हैं, जिन्हें उनके बच्चों ने उन्हें रास्ते पर छोड़ दिया है।ट्रेलर में भावुक कर देने वाले पल हैं।एक यूजर ने लिखा, मारधाड़ वाली फिल्मों के बीच एक महत्वपूर्ण विषय वाली फिल्म का ट्रेलर देख मजा आ गया।

वाह!एक लिखते हैं, मैं फिल्म का पहले दिन का पहला शो देखूंगा। ऐसी फिल्मों को समर्थन मिलना चाहिए।एक ने लिखा, क्या गजब ट्रेलर है। ऐसा सिनेमा तो अब खो ही गया है।एक लिखते हैं, पिछले कुछ सालों से ऐसी ही फिल्म की तलाश थी, वहीं कुछ को सिमरत कौर और उत्कर्ष की केमिस्ट्री भी पसंद आई है।निर्देशक अनिल शर्मा कहते हैं, यह फिल्म मेरे बेहद करीब है, क्योंकि ये प्यार, बलिदान और परिवार के असली मतलब को समझाती है।

नाना, उत्कर्ष, सिमरत, राजपाल यादव और बाकी कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों से फिल्म में गहरी और असली भावनाएं डाली है। मैं दर्शकों को उनका सफर पर्दे पर दिखाने के लिए काफी उत्साहित हूं।उधर नाना के मुताबिक, वनवास सिर्फ एक कहानी नहीं है, ये उन भावनाओं का आईना है, जिन्हें हम अक्सर अपने अंदर दबाकर रखते हैं।

ज़ी स्टूडियोज के बैनर तले बनी यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। पिछली बार अनिल फिल्म गदर 2 लाए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बनाए और धराशायी किए।फिल्म में उत्कर्ष और सिमरत दिखे थे। वनवास में यह जोड़ी दोबारा दर्शकों का दिल जीतने आ रही है।इस फिल्म में परिवार के सच्चे अर्थ को दिखाया गया है और बताया गया है कि रिश्ते खून से नहीं, बल्कि प्यार और स्वीकार्यता से बनते हैं।

****************************

 

रिलीज से पहले ही पुष्पा 2 ने तोड़ा 52 साल का यह रिकॉर्ड

ऐसा करने वाली पहली फिल्म बनी

01.12.2024 (एजेंसी)  – पुष्पा 2: द रूल मुंबई के प्रतिष्ठित गेयटी-गैलेक्सी मल्टीप्लेक्स में सभी छह स्क्रीनों पर प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म बनकर एक नया रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए तैयार है। फिल्म के हर दिन कुल 18 शो होंगे। इस तरह अल्लू अर्जुन की यह फिल्म सिनेमा जगत में 52 साल के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रचने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को पहले से ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, सीटें तेजी से भर रही हैं।

मुंबई में हाल ही में एक कार्यक्रम में, मुख्य अभिनेता अल्लू अर्जुन ने खुलासा किया कि फिल्म विश्व स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ 12,000 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज होगी। अब यह गेयटी-गैलेक्सी के सभी छह स्क्रीनों पर प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म है, एक मल्टीप्लेक्स जो आमतौर पर केवल दो या तीन स्क्रीनों पर फिल्में दिखाता है।पुष्पा 2: द रूल छह सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी जिनमें गेयटी, गैलेक्सी, जेमिनी, गॉसिप, जेम और ग्लैमर शामिल हैं।

अतीत में, अधिकांश फिल्में इनमें से केवल दो या तीन थिएटरों में दिखाई जाती थीं। 1000 सीटों वाली गेयटी में दोपहर 1:00 बजे, शाम 5:00 बजे और रात 9:00 बजे शो होंगे, जबकि 800 सीटों वाली गैलेक्सी में दोपहर 12:00 बजे, शाम 4:00 बजे और 8:00 बजे फिल्म दिखाई जाएगी। अन्य थिएटर भी दिन भर में अलग-अलग समय पर फिल्म की मेजबानी करेंगे।प्रतिदिन 18 शो चलाने का निर्णय इस मल्टीप्लेक्स के लिए पहला है, जो फिल्म की भारी मांग और लोकप्रियता को उजागर करता है।

शो की संख्या को सीमित करने वाले 200 मिनट के लंबे समय के बावजूद, फिल्म उत्साह बनाए रखने में कामयाब रही है। विशेष रूप से तेलुगु राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में टिकट की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि को लेकर चिंताएं व्यक्त की गई हैं।पुष्पा 2: द रूल की उच्च मांग को मद्देनजर रखते हुए दोनों राज्य सरकारों ने टिकट की कीमत 600 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित करते हुए बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है।

यह केवल रिलीज के पहले चार दिनों, 5 दिसंबर से 9 दिसंबर तक लागू होगा। यह इसे किसी तेलुगु फिल्म के लिए अब तक की सबसे ऊंची टिकट कीमतों में से एक बनाता है। मूल्य वृद्धि निर्माताओं को फिल्म की भारी चर्चा का लाभ उठाने में मदद करने के लिए एक विशेष भत्ते का हिस्सा है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अभिनीत यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

************************

 

पुष्पा 2 के गाने पीलिंग्स का प्रोमो जारी

नजर आ रहा पुष्पराज और श्रीवल्ली का रोमांटिक अंदाज

30.11.2024 (एजेंसी) – पुष्पा 2: द रूल के मेकर्स ने फिल्म के नए गाने पीलिंग्स का प्रोमो रिलीज किया है. निर्देशक सुकुमार के मशहूर सामी सामी की तर्ज पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस गाने की बीट भी हाई एनर्जी वाली हैं. प्रोमो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाने में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फायर केमिस्ट्री देखने को मिलेगी.कोच्चि में हुए ग्रैंड इवेंट के दौरान प्रोमो की झलक दिखाई गई. अल्लू अर्जुन हमेशा अपने हाई एनर्जी डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं.

उन्होंने गाने का लेकर अपना एक्साइटमेंट दिखाया और सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, पुष्पा के किरदार के कारण, मैं पुष्पा 1 में ज्यादा डांस नहीं कर पाया लेकिन फैंस पुराने बनी को वापस मांग कर रहे हैं लेकिन आई प्रॉमिस ये गाना धमाकेदार होगा. प्रोमो में रश्मिका मंदाना भी चमक रही हैं, और अल्लू अर्जुन ने मजाक में कहा कि गाने में उनके हाई एनर्जी डांस को देखने के बाद फैंस उन्हें क्रश-मिका कहेंगे.

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि फिल्म के सभी 6 वर्जन में गाने की हुक लाइन मलयालम में होगी, जो केरल के फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है. यह केरल के लिए प्यार दिखाने का मेरा तरीका है. गाने में हुक पार्ट तीन बार आएगा और यह दुनिया भर में मलयालम छा जाएगी.

बता दें पूरा गाना 1 दिसंबर को रिलीज होगा.पुष्पा 2: द रूल का प्रमोश टूर पूरे जोरों पर है जिसके लिए पूरी टीम कई बड़े शहरों के दौरे पर है जिसमें पटना, बेंगलोर, चेन्नई, कोलकाता, कोच्चि, मुंबई और हैदराबाद शामिल हैं. फिल्म की एडवांस बुकिंग भारत में 30 नवंबर को शुरू होगी, जबकि अमेरिका में प्री-सेल्स पहले से ही जोर पकड़ रही है. पुष्पा: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल लीड रोल में हैं.

*****************************

 

 

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा जारी

कियारा के अप्सरा लुक ने मचाया गदर

29.11.2024 (एजेंसी)  –  अभिनेता राम चरण पिछले लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म गेम चेंजर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ बनी है।

विनय विद्या राम के बाद यह कियारा और राम चरण के बीच दूसरा सहयोग है।अब निर्माताओं ने गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा जारी कर दिया है, जिसे श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।इस गाने के बोल सरस्वतीपुत्र रामजोगय्या शास्त्री ने लिखे हैं।

जाना हैरान सा गाने में कियारा को अप्सरा के रुप में दिखाया गया है जिसे देखकर फैंस थोड़े हैरान हुए और सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त किए. कई लोगों को उनका यह अलग लुक अच्छा लगा वहीं कई लोगों को यह पसंद नहीं आया. इसीलिए सोशल मीडिया पर कियारा के इस लुक को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है.

हालांक गाना आज रिलीज होने वाला है जिसके बाद दर्शकों का रिएक्शन देखना दिलचस्प होगा. तब तक फैंस इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या कियारा आडवाणी का लुक सच में अजीब है या उनको इस अलग अवतार में देखकर सब चौंक गए हैं.

राम चरण के साथ कियारा की यह दूसरी तेलुगु फिल्म होगी, पहली विनय विद्या राम (2019) थी. गेम चेंजर के निर्देशन की कमान शंकर ने संभाली है। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है।

गेम चेंजर एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण और कियारा के अलावा अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

***************************

 

कार्तिक आर्यन की फिल्म वल्र्डवाइड 400 करोड़ी क्लब में शामिल

कमाई में फिर पीछे छूटी सिंघम अगेन

27.11.2024 (एजेंसी)- भूल भूलैया 3 और सिंघम अगेन को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं. सिनेमाघरों में रूब बाबा का क्रेज अभी भी बरकरार है. कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं सिंघम अगेन सिनेमाघरों से उतरते नजर आ रही हैं. अजय देवगन की फिल्म चौथे सोमवार को सबसे कम कमाई की है.

1 नवंबर को दिवाली पर रिलीज हुई भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार प्रदर्शन किया है. पहले हफ्ता सिंघम अगेन के नाम रहा है. लेकिन बाद में कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी ने अपनी रफ्तार पकड़ी और रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को पछाडऩे में सफल रही.अनीस बज्मी की निर्देशित हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 के लिए चौथा वीकेंड शानदार रहा है.

भूल भुलैया 3 ने चौथे वीकेंड में दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस खास पल कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस संग साझा किया है. रूह बाबा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भूल भुलैया 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में अपडेट शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, सब कुछ संभव है अगर दर्शक आपके साथ खड़े हों और आपकी कहानी पर विश्वास करें. थैंक्यू.

400 करोड़ पार.भूल भूलैया 3 की इस सफलता पर सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. भूमि पेडनेकर ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में राइडिंग हैंड इमोजी छोड़े हैं. एक फैन ने कमेंट किया है, भूल भुलैया 3 हर किसी के दिल पर राज कर रही है. एक यूजर ने लिखा है, दिल से बधाई हो रूह बाबा जी.भूल भूलैया 3 के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो भूल भूलैया 3 ने चौथे सोमवार यानी 25वें दिन 1.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. 25 दिनों के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 267.95 करोड़ रुपये का कमाए हैं.

वहीं, दुनियाभर में भूल भुलैया 3 ने 408.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.सिंघम अगेन का क्रेज अब खत्म होता दिख रहा है. रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अबतक की सबसे कम कमाई की है. चौथे सोमवार को रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स ने मात्र 60 लाख रुपये कमाए हैं.

इससे पहले फिल्म ने चौथे शुक्रवार को लाख में कमाई की थी. 22वें दिन सिंघम अगेन ने 80 लाख रुपये कमाए. लेकिन, 23वें और 24वें दिन इसके कलेक्शन में उछाल देखा. चौथे शनिवार और रविवार को अजय देवगन स्टारर ने क्रमश: 1.5 करोड़ रुपये और 1.9 करोड़ रुपये कमाए.

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, सिंघम अगेन ने अपनी रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को 55 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 240.85 करोड़ रुपये हो गया है।

***********************

 

टैक्स फ्री होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई द साबरमती रिपोर्ट

दूसरे वीकेंड पर किया शानदार कलेक्शन

25.11.2024 – (एजेंसी) – विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. लेकिन ये फिल्म पर्दे पर आने से पहले से ही चर्चा में बनी हुई है. रिलीज के बाद फिल्म ने भले ही शानदार ओपनिंग ना की हो लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक ने इसकी तारीफ की है.

देश के कई राज्यों में द साबरमती रिपोर्ट टैक्स फ्री भी हो गई है जिसके बाद फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हो गई है. फिल्म के प्रोडक्शन हाउस के मुताबिक द साबरमती रिपोर्ट ने पहले हफ्ते 14.3 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे शुक्रवार फिल्म ने 1.86 करोड़ कमाए थे. वहीं अब दूसरे शनिवार द साबरमती रिपोर्ट ने कुल 2.6 करोड़ रुपए का कारोबार किया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब विक्रांत मैसी की फिल्म ने कुल 18.99 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

बता दें कि देश के कई राज्यों की सरकारों ने गोधरा कांड पर बनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री कर दिया है. छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और यूपी में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है. हाल ही में द साबरमती रिपोर्ट की देश के गृह मंत्री ने फिल्म की स्टार कास्ट से मुलाकात की थी. विक्रांत मैसी ने मीटिंग की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की हैं.

विक्रांत ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी, आपके दयालु शब्दों और मान्यता के लिए धन्यवाद. द साबरमती रिपोर्ट की आपकी सराहना और सच्चाई को उजागर करने के इसके साहसिक प्रयास, जैसा कि फिल्म हाइलाइट करती है- इतिहास का आईना कभी झूठ नहीं बोलता, हमारी टीम को अनकही कहानियों पर रोशनी डालना जारी रखने के लिए इंस्पायर करता है.

*****************************

 

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिली नई रिलीज तारीख

नया पोस्टर भी आया सामने

22.11.2024 (एजेंसी)  –  कंगना रनौत स्टारर पॉलिटिकल ड्रामा विवादित फिल्म इमरजेंसी को एक बार फिर रिलीज डेट मिल गई है. कई बार पोस्टपोन होने के बाद इमरजेंसी अब साल 2025 में रिलीज होने जा रही है. कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर आकर फिल्म इमरजेंसी की नई रिलीज डेट का एलान किया है. इमरजेंसी लंबे समय से चर्चा और विवादों में हैं.

सीबीएफएसी यानि सेंबर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने के बाद कई दिनों बाद कंगना रनौत ने अपनी फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट का एलान कर दिया है. इमरजेंसी 17 जनवरी 2025 में रिलीज होने जा रही हैकंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट में फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट का एलान किया है. कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा है, 17 जनवरी 2025, भारत की सबसे शक्तिशाली महिला की बड़ी कहानी जिसने भारत की मंजिल को बदला, इमरजेंसी सिनेमाघरों में आ रही है.

वहीं, फिल्म की रिलीज डेट के एलान के साथ फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है.बता दें, बीती 14 अगस्त 2024 को फिल्म इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हुआ था. वहीं, इमरजेंसी का ट्रेलर देखने के बाद सिख कम्यूनिटी खुद को आंतकवादी की छवि में देख, भड़क उठे और फिल्म को रिलीज करने पर कंगना रनौत और सेंसर बोर्ड को धमकी देने लगे.

धीरे-धीरे मामला गर्म होता गया और फिर जैसे ही विवाद की चिंगारी कम हुई सेंसर बोर्ड ने कुछ सीन कट करने के बाद फिल्म को हरी झंडी दे दी.इमरजेंसी पहले 14 जून 2024 और फिर 6 सितंबर 2024 को रिलीज होनी थी, लेकिन सिख कम्यूनिटी के भारी विरोध के चलते फिल्म रिलीज नहीं हो सकी.

फिल्म में कंगना रनौत भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी का रोल करने जा रही हैं. फिल्म में कई अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, सतिश कौशिक, मिलिंद सोमन और महिमा चौधरी समेत कई स्टार्स अहम रोल में नजर आने वाले हैं.

************************

 

द साबरमती रिपोर्ट का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

रिलीज के पांच दिन बाद भी नहीं कमा पाई 10 करोड़

21.11.2024 (एजेंसी)  – 12वीं फेल की जबरदस्त सफलता के बाद विक्रांत मैसी ने द साबरमती रिपोर्ट के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक किया है. ये फिल्म अविनाश सिंह तोमर और अर्जुन भांडेगांवकर द्वारा लिखी गई है और इसे धीरज सरना ने निर्देशित किया है. एकता आर कपूर, शोभा कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन द्वारा प्रोड्यूस ये पॉलिटिकल थ्रिलर देश की सबसे बड़ी और सच्ची घटना गोधरा कांड पर बेस्ड है.

इस फिल्म ने 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. हालांकि रिलीज के बाद से, फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए संघर्ष कर रही है. चलिए यहां जानते हैं द साबरमती रिपोर्ट ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?

द साबरमती रिपोर्ट के बज को देखते हुए लग रहा था कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिलेगा. हालांकि विक्रांत मैसी स्टारर इस फिल्म की काफी फीकी शुरुआत हुई. हालांकि इस पॉलिटकल थ्रिलर की पीएम मोदी, केंद्री गृह मंत्री सहित तमाम बड़े राजनेताओं ने खूब तारीफ की है लेकिन ये फिल्म दर्शकों का दिल नहीं जीत पाई है.

इसी के साथ द साबरमती रिपोर्ट रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए पसीना बहा रही है.द साबरमती रिपोर्ट की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 1.25 करोड़ से खाता खोला था.

दूसरे दिन द साबरमती रिपोर्ट की कमाई 2.1 करोड़ रुपये रही. तीसरे दिन फिल्म ने 3 करोड़ का कलेक्शन किया और चौथे दिन द साबरमती रिपोर्ट ने 1.15 करोड़ का कारोबार किया. अब फिल्म की रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द साबरमती रिपोर्ट ने रिलीज के पांचवें दिन 1.25 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ द साबरमती रिपोर्ट की पांच दिनों की कुल कमाई अब 8.75 करोड़ रुपये हो गई है.

द साबरमती रिपोर्ट काफी स्लो स्पीड से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और ये 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है. हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म दूसरे वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी और इसकी कमाई में तेजी आएगी.

अब देखने वाली बात होगी कि द साबरमती रिपोर्ट को वीकेंड पर दर्शकों से कैसा रिस्पॉन्स मिलता है. वैसे इस फिल्म के पास बस 5 दिसंबर तक ही कमाई का मौका है दरअसल फिर सिनेमाघरों में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 रिलीज हो जाएगी. इस फिल्म के आगे द साबरमती रिपोर्ट का टिकना नामुमकिन है.

**************************