28.11.2022 (एजेंसी) – टीवी और फिल्म अभिनेत्री अहाना कुमरा ने पहली बार एक पत्रकार की भूमिका निभाने के अपने अनुभव को साझा किया और बताया कि रेवाही के निर्देशन में बनी फिल्म सलाम वेंकी में काजोल के साथ काम करना कैसा रहा। अभिनेत्री, जो लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, अवरोध 2, एजेंट राघव, खुदा हाफिज और कई अन्य परियोजनाओं का हिस्सा रही हैं, ने अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा, मैंने कभी पत्रकार की भूमिका नहीं निभाई मेरे अब तक के करियर में और यह दिलचस्प है कि मैं भूमिका निभाने में सक्षम हूं और ऐसे महान कलाकारों की टुकड़ी का हिस्सा भी हूं जहां आपको अभिनेताओं, निर्देशक, सिनेमैटोग्राफर और निर्माता के ऐसे अविश्वसनीय दल के साथ काम करने का अवसर मिला है।
काजोल और रेवती के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया, मेरा अनुभव अभूतपूर्व था, हालांकि मेरे पास काजोल के साथ ज्यादा सीन नहीं थे। हमारे साथ सिर्फ एक सीन था और उन्हें सीच्ेंस परफॉर्म करते हुए देखना अपने आप में एक अनुभव था।
ऐसी अभिनेत्री से सीखना अविश्वसनीय है जो अपने क्षेत्र में एक दिग्गज हैं और उद्योग में इतने लंबे समय से काम कर रही हैं। सेट पर उनकी ऊर्जा अविश्वसनीय थी।रेवती द्वारा निर्देशित सलाम वेंकी में काजोल मुख्य भूमिका में हैं। यह एक महिला और उसके जीवन में आने वाली विभिन्न समस्याओं की कहानी है। यह 9 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
27.11.2022 – टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। पिछले साल 2021 में उन्हें ओटीटी पर आए ‘बिग बॉस’ में देखा गया था। करण जौहर द्वारा होस्ट किए गए इस शो की वह विनर रह चुकी हैं। दिव्या कई म्यूजिक सिंगल्स और वीडियोज में आ चुकी हैं।
दिव्या अग्रवाल के गानों को हमेशा दर्शकों से खूब प्यार मिला है। दिव्या अग्रवाल का जन्म 04 दिसम्बर 1992 को सपनो के शहर मुंबई में हुआ। दिया की पढ़ाई के बारे में बात करें तो उनकी शुरूआती पढ़ाई सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, मुंबई से हुई है जबकि इसके बाद की पढ़ाई उन्होंने सनापा कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड टेक्नोलॉजी से की है।
इन दिनों दिव्या अग्रवाल बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब दिव्या एक बड़े प्रोडक्शन बैनर के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी। अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए दिव्या ने काफी तैयारी की थी। उसकी शूटिंग फिलवक्त चल रही है और वह अपने डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित और खुश हैं। ऐसे में अब दिव्या का बॉलीवुड डेब्यू उनके सभी चाहने वालों के लिए किसी खूबसूरत तोहफे से कम नही होगा।
25.11.2022 – दूरदर्शन पर प्रसारित रामानंद सागर के टीवी सीरियल रामायण में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल और भजन सम्राट अनूप जलोटा द्वारा गायक एल नितेश कुमार का भजन संग्रह ‘भजन परम्परा’ लांच किया गया। इस भजन संग्रह को टी सीरीज ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। भजन गायक एल नितेश कुमार द्वारा डिजाइन किया गया एक अनोखा एल्बम है। भजन परम्परा की प्रथम कड़ी में पिता और पुत्र तथा गुरु शिस्य, भजन सम्राट पद्मश्री पुरुसोत्तम दास जलोटा एवं उनके पुत्र भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा द्वारा बनायी गयी थी, आज फिर से वही गुरु शिस्य परम्परा को गुरु भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा एवं उनके परम शिष्य एल नितेश कुमार जी के द्वारा दोहराया गया है।
इससे स्पष्ट है कि भजन सम्राट अनूप जलोटा जी के भजन विरासत को सिंगर एल नितेश कुमार आगे लेके जाएंगे। एल नितेश कुमार द्वारा निर्मित ‘भजन परम्परा’ में संगीत अनूप जलोटा, डॉ तपश पॉल, चक्रधारी नायक , एल नितेश कुमार ने दिया है। संगीत संयोजन देवऋषि मुखर्जी ने किया है। सभी भजन विभिन्न भारतीय रागों और ताल में रचित हैं। इस भजन एल्बम में उपयोग किए जाने वाले वाद्य यंत्र हैं, सितार, सरोद, बांसुरी, सारंगी, तबला, डफली, मैंडोलिन, पखवाज, मंजीरा, मोर्सिंग, घाटकम, मंदिर की घंटियाँ आदि, जिससे एक प्राकृतिक संगीतमय सार
निकला है। उड़ीसा के मूल निवासी सिंगर एल नितेश कुमार का झारखंड की धरती से भी गहरा जुड़ाव रहा है। अब झारखंड के मंदिरों में भी भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा के साथ चर्चित सिंगर एल नितेश कुमार की आवाज़ भी गूंजेगी।
भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ‘भजन परम्परा’ की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि एल नितेश कुमार भजन गायकी के प्रति बेहद समर्पित कलाकार हैं । नितेश मेरे प्रिया शिस्य हैं इनकी मेहनत और गुरु भक्ति ही इनको आगे लेके जा रही हे । नितेश भारतीय शास्त्रीय संगीत में जितना निपुण हैं, उतना भजन गायकी में भी हैं। आज के समय में जब युवा वेस्टर्न संस्कृति को अपना रहे हैं, नितेश जैसे गुणी कलाकार तुलसी, सूरदास, मीरा, ब्रहमानंद जी, कबीर के भजनो को आगे लाने के साथ साथ भारतीय शास्त्रीय संगीत को प्रयोग करके भजन की पराकाष्ठा को और बढ़ा रहे हैं जो कि आने वाली पीढ़ी के लिए एक उपहार स्वरूप है।
अभिनेता अरुण गोविल ने बताया कि भजन का नाम लेते ही अनूप जलोटा का नाम दिलोदिमाग में छा जाता है। टी सीरीज द्वारा जारी ‘भजन परम्परा’ के लिए अनूप जलोटा और सिंगर एल नितेश कुमार ने स्वर देकर इसे खास बना दिया है। इस भजन संग्रह में इन दोनों का संगीत भी है। इस एल्बम के हर भजन अनमोल है और आगे भी निश्चित रूप से भजन सम्राट अनूप जलोटा जी के भजन की विरासत को उनके शिष्य एल नितेश कुमार ज़रूर आगे बढ़ायेंगे । भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय संगीत को एल नीतीश कुमार जैसे कलाकारों की ज़रूरत है।
सिंगर एल नितेश कुमार ने कहा कि भगवान राम के चरित्र को स्क्रीन पर साकार करने वाले अरुण गोविल जी और भगवान श्री राम की स्तुति गाने वाले मेरे गुरु अनूप जलोटा जी के हाथों मेरे अल्बम ‘भजन परंपरा’ का लॉन्च होना मेरे लिए और मेरे मातृभूमि के वाशियों के लिए बड़ी बात है। मातापिता, गुरु और दर्शकों का आशीर्वाद है कि मेरे प्रयासों को सराहा जाता रहा है। इस एल्बम के द्वारा मैंने भारतीय संस्कृति, सभ्यता, साहित्य को एक बार फिर सामने लाने की कोशिश की है। इस अनोखे एल्बम में भारत के महान कवियों और संतों द्वारा लिखे गए 9 अद्वितीय पारंपरिक भजन हैं।
23.11.2022 – कई फिल्म समारोहों में नामांकित किये जाने के बाद अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए तथा हालही में बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किए जाने के बाद जियो स्टूडियोज की चर्चित फिल्म ‘द स्टोरीटेलर’ का प्रीमियर शो गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में सम्पन्न हुआ। प्रीमियर शो में फिल्म के निर्माता और मुख्य कलाकार भी मौजूद थे।
महान फिल्म निर्माता सत्यजीत रे की एक लघु कहानी पर आधारित, यह फिल्म एक धनी व्यवसायी की कहानी बताती है, जो अपनी अनिद्रा को दूर करने में मदद करने के लिए एक कहानीकार को काम पर रखता है, जिससे मामला अधिक पेचीदा हो जाता है क्योंकि इसमें कई ट्विस्ट जुड़ जाते हैं।
मूल बंगला लघु कहानी ‘गोलपो बोलिये तारिणी खुरो’, सत्यजीत रे द्वारा लिखी गई कहानियों की श्रृंखला में से एक है, जो उनके द्वारा बनाए गए रहस्यमय चरित्र तारिणी खुरो पर आधारित है। पर्पस एंटरटेनमेंट और क्वेस्ट फिल्म्स के सहयोग से निर्मित व अनंत महादेवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता परेश रावल, आदिल हुसैन, तनिष्ठा चटर्जी, जयेश मोरे, अनिंदिता बोस और रेवती की मुख्य भूमिका है।
बकौल अभिनेता परेश रावल ‘द स्टोरीटेलर’ को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के आयोजन में शामिल किया जाना गर्व की बात है। महान फिल्मकार सत्यजीत रे की लघुकथा पर आधारित इस फिल्म में काम करने का अवसर देने के लिए मैं अनंत महादेवन का आभारी हूँ। सह-अभिनेताओं और सहयोगियों की एक बड़ी टीम के साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा था।
22.11.2022 – टी-सीरीज़ और चॉक एन चीज़ फिल्म्स प्रोडक्शन एलएलपी द्वारा उद्योगपति श्रीकांत बोला की जीवनगाथा पर आधारित बायोपिक फिल्म ‘ एस आर आई’ के निर्माण की घोषणा कर दी गई है।
उद्योगपति श्रीकांत बोला वो शख्सियत हैं जिन्होंने अपने अंधेपन को अपनी ताकत बनाया और बोलेंट इंडस्ट्रीज की स्थापना की।
इस फिल्म के मुहूर्त शॉट में निर्माता भूषण कुमार, निर्मात्री निधि परमार हीरानंदानी के साथ फिल्म की लीड कास्ट राजकुमार राव, अलाया फर्नीचरवाला, निर्देशक तुषार हीरानंदानी और उद्योगपति श्रीकांत बोला मौजूद थे।
इस फिल्म में शरद केलकर के साथ तमिल फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस ज्योतिका भी नजर आएंगी।
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी द्वारा निर्मित इस फिल्म के लेखक सुमित पुरोहित व जगदीप सिद्धू और निर्देशक तुषार हीरानंदानी हैं।
22.11.2022 – विजय सिंह भदौरिया द्वारा विजय फिल्म्स प्रोडक्शन वर्ल्ड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम तपस्या’ का पोस्ट प्रोडक्शन मुम्बई में इन दिनों तीव्रगति से जारी है।
बहुत जल्द ही यह फिल्म सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली है। स्क्रीन राइटर व निर्देशक मनोज हंसराज की कहानी पर आधारित मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती भोजपुरी फिल्म ‘प्रेम तपस्या’ का निर्माण उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संस्था ‘फिल्म बन्धु’ द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत किया गया है।
इस फिल्म में फिल्म अभिनेता समर सिंह, कुंदन सिंह, अभिनेत्री चांदनी सिंह, अलीशा बोस, डॉ अनीता सहगल वसुंधरा और नीलाम पाण्डेय मुख्य भूमिकाओं में नज़र आयेंगे। इसके अलावा इस फिल्म की कास्ट में उत्तर प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है
उनमें शशि सागर, रियाज इण्डियन के नाम उल्लेखनीय हैं। निर्देशक द्वय संजीव ए श्रीवास्तव व मनोज हंसराज द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गीत लिखे हैं विनय बिहारी और शेखर मधुर ने और संगीतकार साजन मिश्रा, डीओपी साजिद शेख़ और नृत्य निर्देशक कानू मुखर्जी हैं।
बकौल निर्देशक मनोज हंसराज ‘प्रेम तपस्या’ में नारी के सभी स्वरूप सिनेदर्शकों को देखने को मिलेंगे। नारी के सशक्तीकरण का मार्ग प्रशस्त करती इस फिल्म में बताया गया है कि कैसे एक नारी सभी तरह की विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए अपना व अपने परिवार का ख्याल रखते हुए सभी को एकजुट रखती है यह फिल्म पूरी तरह से साफ सुथरी व संपूर्ण पारिवारिक है।
20.11.2022 – गुरमीत चौधरी और जियोर्जिया एंड्रियानी अभिनीत म्यूजिक वीडियो ‘दिल जिससे जिंदा है’ को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया गया है। इवान के निर्देशन में टी सीरीज द्वारा निर्मित इस म्यूजिक वीडियो के लिए गीतकार यंगवीर के द्वारा लिखे सॉन्ग को मधुर संगीत से सजाया है
संगीतकार जोड़ी मीत ब्रदर्स ने और स्वर दिया है बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने। यह ट्रैक गजल, कव्वाली और सूफी का एक शानदार मिश्रण है जिसमें अभिनेता गुरमीत चौधरी एक बहुत ही स्टाइलिश और सौम्य लुक में अभिनेत्री जियोर्जिया एंड्रियानी के साथ सेंसुअल किलर डांस मूव्स करते हुए नज़र आएंगे।
इस म्यूजिक वीडियो में संगीतप्रेमियों को जुनून, प्यार, एक्शन, ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलेगा।
19.11.2022 – सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोइंग रखने वाली साक्षी द्विवेदी का कहना है कि वह पहले डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला एक्स 4 में शामिल होने से हिचकिचा रही थीं, लेकिन अब उन्हें खुशी है कि उन्होंने ऐसा किया- और अब वह वास्तव में बिग बॉस में दिखाई देना चाहती है।
साक्षी ने कहा, स्प्लिट्सविला की टीम काफी लंबे समय से मुझसे संपर्क कर रही थी। हालांकि, मैं इसके लिए उत्सुक नहीं थी, क्योंकि मुझे पता नहीं था कि वहां क्या होगा। मुझे लगता है कि मैं लड़ाई में वास्तव में अच्छी नहीं हूं। मैंने इस वजह से कभी स्प्लिट्सविला या किसी भी तरह के रियलिटी शो में आने के बारे में नहीं सोचा था। मैं किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में स्टीरियोटाइप नहीं होना चाहती थी जो सिर्फ रियलिटी शो करता हो।
मैं सिर्फ एक अभिनेत्री बनना चाहती हूं। हालांकि, समय बदल गया है, और मैं इस तरह के जोखिम उठाना पसंद करूंगी।गोवा में शूटिंग के बारे में बात करते हुए साक्षी ने कहा, गोवा में शूटिंग करना अच्छा था, लेकिन यह थका देने वाला था। वहां बिताए 30 दिन आसान नहीं थे। मैं मेकअप आर्टिस्ट से मेकअप करवाती हूं और हेयर स्टाइलिस्ट से बाल कटवाती हूं। मेरे पास ऐसा करने के लिए एक टीम है। वहां यह सब करने वाला कोई नहीं था।
मैं यह सब अपने आप कर रही थी। यह एक छात्रावास में रहने जैसा था। यह कठिन था लेकिन मुझे जोखिम उठाना और हर चीज के साथ प्रयोग करना पसंद है।आगे बढ़ते हुए, साक्षी और भी रियलिटी शो का हिस्सा बनना चाह रही हैं। मैंने अब सभी रियलिटी शो देखना शुरू कर दिया है, निश्चित रूप से मैं बिग बॉस में जाना पसंद करूंगी।
हर कोई बिग बॉस देखता है। मैं अपनी दादी को खाना बनाते और बिग बॉस देखते हुए देखती हूं। शो के दर्शक बहुत ज्यादा हैं और मैं निश्चित रूप से इसका हिस्सा बनना पसंद करूंगी।
19.11.2022 – बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्म मिली में की गई दमदार अदाकारी के लिए फैंस की तारीफें बटोर रही हैं। अभिनेत्री अदाकारी के साथ-साथ अपने लुक्स को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
बीते दिन जान्हवी ने ब्लू ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में तस्वीरें डाल इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। हाल ही में जान्हवी कपूर ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं उनमें वो किसी जल परी से कम नहीं लग रही हैं। स्ट्रेपलेस गाउन में शेयर की गईं इन तस्वीरों को देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे। तस्वीरों मो जान्हवी कपूर का लुक और अदाएं अलग ही लेवल की हैं।
डीपनेक ड्रेस में अदाएं दिखाती जान्हवी कपूर का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जान्हवी कपूर हाल ही में एल ब्यूटी अवॉर्ड्स में इस ड्रेस को पहन कर पहुंचीं थीं।
फॉर्म फिटिंग वाली इस ब्राइट लाइट ब्लू ड्रेस की तरफ सभी के सिर जान्हवी को देखते ही मुड़ गए। शिमरी सीक्वेंस ऑफ शोल्डर लॉन्ग गाउन में जान्हवी कपूर बेहद बोल्ड और खूबसूरत नजर आईं। इस बॉडीकॉन गाउन में जान्हवी का एकदम परफेक्ट फिगर नजर आ रहा था।
18.11.2022 – कनेक्टिकट मीडिया की नवीनतम प्रस्तुति इमोशनल फिल्म ‘सलाम वेंकी’ 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल हिंदी सिनेमा में अपनी दूसरी पारी शुरू कर रही है। बीमार बेटे और मां की भावनात्मक कहानी को इस फिल्म की कथावस्तु का आधार बनाया गया है।
पिछले दिनों काजोल की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो काफी इमोशनल है और दर्शकों से सीधा कनेक्ट हो रहा है। 2 मिनट 18 सेकंड के इस ट्रेलर में कलाकारों की शानदार एक्टिंग, बहुत सारा इमोशन्स और मजाक मस्ती शामिल है। एक सच्ची कहानी पर आधारित इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत काजोल और विशाल जेठवा के साथ होती है, जो मां और बेटे के किरदार में है।
काजोल पूरे ट्रेलर में अपने बेटे का ध्यान रखती हुई दिखी हैं। ट्रेलर में सुपरस्टार राजेश खन्ना की हृदयस्पर्शी फिल्म ‘आनंद’ का एक डायलॉग भी है, जिसमें काजोल का बेटा कहता है, ‘जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए।’
बी लाइव प्रोडक्शंस और आर टेक स्टूडियोज के संयुक्त तत्वाधान में सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा द्वारा निर्मित फिल्म ‘सलाम वेंकी’ का निर्देशन रेवती ने किया है। इस फिल्म में काजोल और विशाल जेठवा के अलावा राहुल बोस, राजीव खंडेलवाल, प्रकाश राज और अहाना कुमरा भी खास किरदार में नजर आएंगे।
बकौल निर्माता सूरज सिंह ‘सलाम वेंकी’ के जरिए हमलोग सिनेदर्शकों को भावनात्मक व सशक्त कहानी देने में सक्षम हुए हैं। काजोल और रेवती मैम के साथ जुड़ना एक अद्भुत अनुभव था, उनके सहयोग के बग़ैर कुछ भी संभव नहीं था। हमें पूरा विश्वास है कि ‘सलाम वेंकी’ एक ऐसी कहानी है, जो लाखों दिलों को छू लेगी।
17.11.2022 – एनी फिल्म्स एवं एम के आर्ट्स के सहयोग से अवि फिल्म्स के बैनर तले बन रही शार्ट फिल्म ‘एक अजनबी शाम’ की शूटिंग पिछले दिनों सम्पन्न हो गई। इस शार्ट फिल्म के निर्माता जानेमाने लेखक राज गोपाल सिंह वर्मा हैं। विदित हो कि राज गोपाल सिंह वर्मा द्वारा लिखी कई पुस्तकों को उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया है। इनमें ‘दुर्गावती’ और ‘बेगम समरु का सच’ उल्लेखनीय हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के निकटवर्ती इलाकों में फिल्माई गई शार्ट फिल्म
‘एक अजनबी शाम’ में अभिनेता बिक्रम सिंह और अभिनेत्री हेजल अरोड़ा की मुख्य भूमिका है। बिक्रम सिंह की संजय मिश्रा के साथ अभिनीत फिल्म ‘त्वमेव सर्वम’ रिलीज हो चुकी है। चर्चित निर्देशक संजय कुमार सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एक अजनबी शाम’ में अभिनेता अजय पाल और नितिन तेजराज भी महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगे।
13.11.2022 – कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड – 2022 समारोह का आयोजन 10 दिसम्बर को अंधेरी (पश्चिम) मुम्बई स्थित मेयर हॉल में किया जाएगा। केसीएफ फाउंडेशन के संस्थापक व संचालक डॉ कृष्णा चौहान ‘बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड’ समारोह का भव्य आयोजन पिछले 3 वर्षों से करते चले आ रहे हैं।
अब चौथे वर्ष में इस अवार्ड समारोह को बृहद व विस्तृत स्वरूप के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस अवार्ड समारोह में भारतीय फिल्म जगत और उसकी तरक्की में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शख़्सियतों को ‘बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड’ दे कर सम्मानित किया जाएगा।
इस समारोह के बाद डॉ कृष्णा चौहान अपनी हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग स्टार्ट टू फ़िनिश शेड्यूल्ड के साथ शुरू करेंगे। डॉ कृष्णा चौहान द्वारा निर्मित व निर्देशित हिंदी अल्बम ‘ज़िक्र तेरा’ रिलीज हो चुका है। उल्लेखनीय है कि डॉ कृष्णा चौहान न केवल एक सफल फ़िल्म निर्देशक एवं समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स समारोह के आयोजनकर्ता के रूप में सबसे अधिक चर्चा में रहते हैं। वह केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं।
13.11.2022 – भारतीय फिल्म जगत के मशहूर लेखक, निर्माता-निर्देशक राकेश कुमार का निधन हो गया है। कैंसर से ग्रसित 81वर्षीय राकेश कुमार ने 10 नवंबर को मुंबई में अंतिम सांस ली। राकेश कुमार अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी को पीछे छोड़ गए हैं।
18 अक्तूबर 1941 को जन्मे राकेश कुमार को ‘खून पसीना’, ‘दो और दो पांच’, ‘मिस्टर नटवरलाल’, ‘याराना’, ‘जॉनी आई लव यू’, ‘दिल तुझको दिया’, ‘कौन जीता कौन हारा’, ‘कमांडर’ और ‘सूर्यवंशी’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इन फिल्मों में से ‘दिल तुझको दिया’, ‘कमांडर’, और ‘कौन जीता कौन हारा’ का निर्माण भी उन्होंने किया।
राकेश कुमार ने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया था। राकेश कुमार के लिए उनके परिवार वालों के द्वारा 13 नवंबर 2022 को मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में लोखंडवाला स्थित ‘द सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब'(गार्डन नंबर 5) में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है।
13.11.2022 – ज़ी स्टूडियोज के बैनर तले निर्मित वेब सीरीज ‘कोविड स्टोरीज’ की कास्ट में अभिनेत्री प्रतिष्ठा श्रीवास्तव को शामिल कर लिए जाने के बाद से बॉलीवुड में इन दिनों उनकी चर्चा सर्वत्र हो रही है। ज़ी 5 पर रिलीज़ होने वाली इस वेब सीरीज के मुख्य किरदार में अभिनेता सुमित व्यास नज़र आएंगे। भोपाल (मध्यप्रदेश) की धरती से जुड़ी अभिनेत्री प्रतिष्ठा श्रीवास्तव अज़ीज़ छाबरा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज ‘बेल्ला हाउस’ में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। भोपाल के एक प्राइवेट
अस्पताल के निदेशक राजेश श्रीवास्तव और रजनी श्रीवास्तव की बेटी प्रतिष्ठा को प्रतिभा विरासत में नहीं मिली है। उसकी कोई फिल्मी पारिवारिक पृष्ठभूमि नहीं है। श्री सत्य साई कॉलेज भोपाल से स्नातक की पढाई करने के बाद बॉलीवुड का रुख करने वाली प्रतिष्ठा अपनी प्रतिभा कौशल के बदौलत कामयाबी की ओर अग्रसर हैं।
विदित हो कि भोपाल से ही थिएटर करने के बाद प्रतिष्ठा ने मुंबई का रुख किया और वो किंग यूनाइटेड डांस स्टूडियोज के साथ जुड़े बाद में वो टेरेंस लुईस के साथ भी जुड़ीं और टेरेंस के ग्रुप के साथ प्रतिष्ठा ने कई प्रोजेक्ट किये। प्रतिष्ठा ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है, जिसमें ‘मित्र दा सेन’ और एमिवे के साथ ‘फैनक्स्यू किंग्सयूनाइटेड’ शामिल हैं। इसके अलावा प्रतिष्ठा ने टीवी एपिसोड (क्राइम पेट्रोल, क्राइम अलर्ट, गुमरा, दास्तान- द रैपिंग मशीन, दास्तान, खो जाते न पल) में भी काम किया है। ‘शुभ विवाह’ ‘बॉबी- द इन्वेस्टमेंट’ जैसी चर्चित वेब सीरीज के बाद प्रतिष्ठा ने वेब सीरीज ‘द बुक’ में लीड रोल किया है और ‘बेचारा वर्जिन’ में भी वो लीड रोल में ही नज़र आने वाली हैं।
11.11.2022 – मुम्बई की बहुचर्चित व सर्वाधिक लोकप्रिय ‘मुंबई ग्लोबल’ साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रकाशन समूह द्वारा मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित होटल ‘द क्लब’ में बॉलीवुड कलाकारों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में ‘मिस्टर -मिस -मिसेस ग्लोबल इंडिया अवार्ड 2022’ का आयोजन 29 दिसम्बर को किया जाएगा। ‘मुंबई ग्लोबल’ साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रकाशक व सम्पादक राजकुमार तिवारी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड समारोह’ आयोजन के सिलसिले को जारी रखते हुए इस बार ‘मिस्टर-मिस- मिसेस ग्लोबल इंडिया 2022’ का आयोजन किया जा रहा है।
इस आठवें सीजन के अंतर्गत आयोजित सौन्दर्य प्रतियोगिता की निर्देशिका होंगी पल्लवी कौशिक।
जूरी के मुख्य सदस्यों के रूप में अभिनेत्री, समाज सेविका व श्री करणी सेना की मुम्बई इकाई की महिला अध्यक्षा आरती नागपाल तथा अभिनेता, निर्माता- निर्देशक और मशहूर चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ अजय सहाय उपस्थित रहेंगे। विदित हो कि मुम्बई ग्लोबल ग्रुप ने अपनी उल्लेखनीय सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों से न सिर्फ पूरे देश में बल्कि पड़ोसी देशों में भी कम समय में अपनी पहचान कायम की है।
झारखंड की धरती से जुड़े जुझारू व कर्मठ समाजसेवी राजकुमार तिवारी के द्वारा आठ वर्ष पूर्व ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड समारोह’ की शुरूआत की गई थी। प्रथम आयोजन में गुज़रे ज़माने के लोकप्रिय फिल्म स्टार जीतेन्द्र विशेष अतिथि के तौर पर पुरस्कृत होने वाले प्रथम सेलिब्रिटी थे। तब से प्रत्येक वर्ष ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड’ समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।
भजन सम्राट पदमश्री अनूप जलोटा, अभिनेत्री जयाप्रदा, राहुल रॉय, विवेक ओबेरॉय, राजपाल यादव, अली खान, अरुण बक्शी, पेंटल, मनोज जोशी, अंजन श्रीवास्तव, शाहबाज खान, एहसान कुरैशी जैसी कई मशहूर फिल्मी हस्तियों को ‘मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जा चुका है।
09.11.2022 – इंडियन कॉर्पोरेशन भिवंडी, मुम्बई के तत्वाधान में देश विदेश में ख्याति प्राप्त बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर संत श्री धीरेन्द्र कृष्णजी महाराज का दो दिवसीय दरबार का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दिवसीय दरबार के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित श्रदालुओं की अर्जियां स्वीकार हुई।
भिवंडी से निकलते वक़्त मीरा रोड में भक्तों के आग्रह पर बागेश्वर धाम सरकार पीठाधीश्वर संत श्री धीरेन्द्र कृष्णजी महाराज दस मिनट तक रुके जहाँ इनके भक्त बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर संत श्री धीरेन्द्र कृष्णजी महाराज ने ‘आदिपुरुष’ फिल्म पर सवाल पूछे जाने पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे सनातन धर्म पर प्रहार हैं ‘आदिपुरुष’ फिल्म में जो हनुमानजी जी, प्रभु श्री राम और रावण को जिस तरह से तरह दिखाया गया वह बिलकुल गलत है, इस तरह की निर्माण शैली से परहेज करना चाहिए।
कोई दो कोड़ी का रहा होगा जिसका ये दिमाग चला होगा ! आये दिन किसी न किसी रूप में सनातन धर्म पर प्रहार किया जाता रहा है इसलिए वर्तमान समय में सभी सनातनियों को जागने की जरुरत है।
विदित हो कि बहुत ही कम समय में देश विदेश में ख्याति प्राप्त बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर संत श्री धीरेन्द्र कृष्णजी महाराज अपने धार्मिक आयोजनों में हमेशा मानव सेवा की बात करते हैं। दरबार के अलावा महाराज भागवत कथा और राम कथा भी करते हैं कथा के माध्यम से लोगों को राम के नाम से जोड़ना उनका मकसद रहता हैं और साथ ही मानव सेवा, गोसेवा साधू सेवा, और राष्ट्र रक्षा की बात हमेशा करते रहते हैं।
भारत के अलावा बागेश्वर धाम सरकार के द्वारा लंदन, और मोरिशश में भी बालाजी की महिमा और राम नाम की महिमा से संबंधित कथा प्रवचन युक्त दरबार लगाया जा चुका है। ‘बागेश्वर धाम सरकार’ का दरबार निशुल्क दरबार है, कोई तरह की फीस नहीं लगती है।
दरबार में गरीब कन्याओं का विवाह का आयोजन भी होता है जिसका सारा खर्चा बागेश्वर धाम की तरफ से किया जाता है। पिछले 3 सालों में बागेश्वर धाम के द्वारा लगभग 200 गरीब कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है और फरवरी 2023 में 121 कन्याओं का विवाह कराए जाने की प्रस्तावित योजना है।
मैं रहूं या न रहूं’, ‘घर से निकलते ही’, ‘टूटे ख़्वाब’, ‘वेहम’ और ‘जरा ठहरो’ जैसे एक से बढ़कर एक हिट गानों के बाद सिंगर अरमान मलिक का रोमांटिक सॉन्ग ‘बस तुझसे प्यार हो’ टी-सीरीज के द्वारा रिलीज किया गया है। भूषण कुमार द्वारा निर्मित अरमान मलिक
और वेदिका पिंटो अभिनीत इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन चरित देसाई ने किया है और गीतकार कुमार के द्वारा लिखे गीत को संगीत से सजाया है रोचक कोहली ने।
यह म्यूज़िक वीडियो अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
बकौल सिंगर अरमान मलिक ‘बस तुझसे प्यार हो’ मेरे अब तक के पसंदीदा गानों में से एक है क्योंकि इसमें बहुत नया साउंड है जो आधुनिक और साथ ही पुरानी दुनिया के रोमांटिक आकर्षण को स्क्रीन पर बेहद खूबसूरती से एक साथ परिभाषित करता है।
* ‘हरिओम’ का सीक्वेल मराठी, हिंदी सहित कई और भाषाओं में रिलीज किया जाएगा..!*
03.10.2022 – मराठी फिल्म निर्माता हरिओम घाडगे द्वारा निर्मित श्रीहरि स्टूडियो की नवीनतम प्रस्तुति हालिया रिलीज मराठी फिल्म ‘हरिओम’ के संवादों पर समाजवादी पार्टी के नेता अबु आसिम आजमी के द्वारा आपत्ति जताये जाने के बाद चर्चा का विषय बन गई है।
समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि फिल्म में उत्तर भारतीयों के बारे में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया है उसे हटा दिया जाना चाहिए। फिल्म में एक सीन में एक डायलॉग है- ‘’पुरुषोत्तम भैया, यह हमारा महाराष्ट्र है, तुम्हारा गांव नहीं है। अगर मराठियों की सटक गई तो हम तुम्हें महाराष्ट्र के नक्शे से मिटा देंगे।”
समाजवादी पार्टी ने इस संवाद को फिल्म से हटाने की मांग की है। इस कारण मराठी फिल्म ‘हरिओम’ को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मुम्बई के दादर स्थित प्लाजा थिएटर में मराठी एकीकरण समिति के सहयोग से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करके फिल्म निर्माता हरिओम घाडगे ने मीडिया वालों को इस बारे में बताया।
यहाँ इस फिल्म का एक स्पेशल शो भी रखा गया था। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस फिल्म के निर्माता और नायक हरिओम घाडगे ने कहा कि यह फिल्म एक काल्पनिक कथा है। इस फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक संवाद नहीं है। फिल्म की कहानी, सिचुएशन के अनुसार हीरो या विलेन के डायलॉग हैं। मनोरंजन के साथ यह फिल्म समाज को, युवाओं को एक सन्देश देती है।
‘हरिओम’ कोंकण सहित महाराष्ट्र के कई सिनेमाघरों में सफलता पूर्वक से चल रही है। यह फिल्म मराठी मनुष्य की अस्मिता को दर्शाती है, इसमे दो भाइयों के प्रेम को दिखाया गया है जो आज के समाज मे कम देखने को मिलता है। यह फिल्म लोगों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से बनाई गई है।
इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म में यह संदेश दिया गया है कि हर इंसान को अपना जन्मदिन किसी अनाथालय में मनाना चाहिए। इस फिल्म के बाद ‘हरिओम 2’ का सब्जेक्ट और कहानी तैयार है। अपने इस नए प्रोजेक्ट पर हमने काम शुरू कर दिया है। ‘हरिओम’ का सीक्वेल मराठी, हिंदी सहित कई और भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
आशिष नेवाळकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता हरिओम घाडगे ने बड़े भाई हरि का रोल किया है जबकि ओम के रोल को अभिनेता गौरव कदम ने निभाया है।
01.11.2022 – ज्योति देशपांडे, ब्लू ड्रॉप फिल्म्स और जितेंद्र जोशी पिक्चर्स द्वारा निर्मित जियो स्टूडियोज की नवीनतम प्रस्तुति मराठी फिल्म ‘गोदावरी’ का ट्रेलर पिछले दिनों मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जारी किया गया।
‘गोदावरी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में स्टार कास्ट के साथ साथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थी।
इस अवसर पर बोलते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा “मराठी फिल्मों की गुणवत्ता और सामग्री हमेशा दुनिया में सर्वश्रेष्ठ रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि गोदावरी पहले ही विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ख्याति प्राप्त कर चुकी है।”
इस फिल्म के साथ एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले अभिनेता जितेंद्र जोशी (फेम सिक्रेड गेम्स) कहते हैं, ” ‘गोदावरी’ मेरे लिए एक नई शुरुआत की तरह है क्योंकि फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में मेरा यह पहला कदम है। यह एक ऐसी फिल्म है जो परिवार, रिश्तों और परंपराओं के महत्व और प्रासंगिकता को उजागर करती है और इन मूल्यवान बंधनों में एक नया दृष्टिकोण पेश करती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह अच्छी लगेगी।”
निर्देशक निखिल महाजन ने कहा, “दुनिया भर में विभिन्न फिल्म समारोहों में प्रशंसा हासिल करने के बाद ‘गोदावरी’ सिनेदर्शकों तक पहुंच रही है। यह एक भावनात्मक फिल्म है जो निश्चित रूप से परिवारों के साथ गहरे स्तर पर जुडेगी। कई बार हम कुछ हासिल करने या साबित करने की कोशिश में अपने लोगों और चीजों को पीछे छोड़ देते हैं। ‘गोदावरी’ एक ऐसी फिल्म है जो आपको इनकी कीमत का एहसास कराती है और यह एक ऐसी फिल्म है जिसे आपके पूरे परिवार को एक साथ देखनी चाहिए।”
इस फिल्म के ट्रेलर में प्रतिभाशाली जितेंद्र जोशी द्वारा निभाए गए कैरेक्टर निशिकांत देशमुख और नासिक में रहने वाले उसके पारिवारिक जीवन को चित्रित किया गया है। इस खुशहाल परिवार में आये उतार-चढ़ाव, परंपराओं और भावनाओं का मिश्रण है, जिसकी झलक ट्रेलर में देखी जा सकती है। गोदावरी नदी इस फिल्म का केंद्रीय विषय है।
यहाँ उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा चुनी गई विभिन्न भाषाओं की छह भारतीय फिल्मों में ‘गोदावरी’ एकमात्र मराठी फिल्म थी, जिसे इंडिया@75 समारोह के हिस्से के रूप में कान फिल्म समारोह में प्रदर्शित किया गया। इस सम्मान के साथ, ‘गोदावरी’ ने विभिन्न प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों जैसे इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल, वैंकूवर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, न्यूजीलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, पुणे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और फिल्म संस्कृति के प्रचार और विकास के लिए और व्यावसायिक हितों की सुरक्षा के लिए दुनिया भर के पेशेवर फिल्म समीक्षकों और फिल्म पत्रकारों के राष्ट्रीय संगठनों का समूह (एफआईपीआरईएससीआई) के इंडिया ग्रांड प्रिक्स में दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ी है।
मराठी फिल्मों के चर्चित निर्देशक निखिल महाजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जितेंद्र जोशी, नीना कुलकर्णी, संजय मोने, प्रियदर्शन जाधव, गौरी नलवाडे और विक्रम गोखले प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘गोदावरी’ 11 नवंबर को महाराष्ट्र के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
31.10.2022 – ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत अभिनेता शरद केलकर की नई फिल्म ‘हर हर महादेव’ रिलीज के पश्चात बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर धमाल मचा रही है।
छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के साथ उनके अंतरंग संबंधों की दास्तान बयां करती यह फिल्म मूल रूप से एक अखिल भारतीय मराठी चलचित्र है जो 5 भाषाओं में, मराठी, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु में रिलीज हुई है।
यह फिल्म एक वास्तविक लड़ाई की प्रेरक कहानी के बारे में है जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के नेतृत्व में केवल 300 सैनिकों ने 12,000 मुगल सैनिकों से लड़ाई लड़ी और जान दे कर जीत हासिल की। पिछले दिनों इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ज़ी स्टूडियोज द्वारा मुम्बई में स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ एक प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इस दौरान चयनित 150 प्रशंसक मराठी फिल्मों के चर्चित अभिनेता शरद केलकर से मिलने के लिए उत्साहित थे, जैसे ही शरद केलकर ने थियेटर परिसर में प्रवेश किया, उनके प्रशंसकों ने हर हर महादेव जयकारे के साथ उनका स्वागत किया। पलक झपकते ही उनके प्रसंशकों ने उन्हें घेर लिया।
इस क्रम में शरद ने एक छोटे बच्चे को अपने गोद में उठाया, जो भाग्यशाली प्रशंसकों में से एक था, दोनों के बीच मनमोहक बातचीत हुई। इस दौरान उस बच्चे ने शरद को फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक डायलॉग को सुनाया जिसे सुनकर वो काफी भावुक हो गए।
31.10.2022 (एजेंसी) – दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तान्या होप बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा की हाल ही में घोषित चौथी फिल्म के लिए एक डांस नंबर के साथ हिंदी में अपनी शुरूआत करने के लिए तैयार हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म को अस्थायी रूप से एएस04 शीर्षक दिया गया है और इसकी घोषणा आयुष ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म के एक टीजर के साथ की थी। आयुष शर्मा-स्टारर में डांस नंबर के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने कहा, जिस गाने पर हमने डांस किया वह एक धमाकेदार है और मैं दर्शकों के इसे सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। महान जानी मास्टर ने इस ट्रैक को कोरियोग्राफ किया है, और हम सभी इसकी शूटिंग और इसे परफॉर्म करने में बहुत मजा आया। इसमें कोई शक नहीं कि यह सभी शादियों में अगला धमाका होगा।अभिनेत्री ने दक्षिण भारत से बॉलीवुड रीमेक सामग्री के पैटर्न के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि यह स्थानीय कहानियों को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने में मदद करता है।उन्होंने कहा, विभिन्न भाषाओं में भी कुछ बेहतरीन कहानियां बन रही हैं और वे बड़े दर्शकों तक पहुंच रही हैं। मैंने तमिल में एक बॉलीवुड फिल्म का रीमेक भी किया है। यह विक्की डोनर की रीमेक थी, जिसका शीर्षक था धरला प्रभु जहां मैंने वह किरदार निभाया था जिसे यामी गौतम ने हिंदी संस्करण में निभाया था।उन्होंने कहा, मेरा निजी तौर पर मानना है कि अगर फिल्म अच्छी है तो उसका रीमेक क्यों नहीं बनाया जाए।
31.10.2022 (एजेंसी) – धड़क गर्ल जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म मिली को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही वायरल हो जाती हैं। वहीं, एक्ट्रेस की बॉडीकॉन आउटफिट में तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अपनी खूबसूरत अदाएगी बिखेरने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। उनका कातिलाना अंदाज और बोल्डनेस किसी का भी मन मोह लेने के लिए काफी हैं। जान्हवी कपूर ने ऑरेंज कलर की बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी हैं। जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही शानदार लग रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल होते ही फैंस उनकी तस्वीर पर ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं।
खूबसूरती और किलर स्माइल के चलते फैंस के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में अच्छा मुकाम हासिल किया है। ज्यादातर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एक बार फिर अपने कर्वी फिगर से फैंस की धड़कनें बढ़ाने का काम कर रही हैं।
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इस बोल्ड लुक में काफी हॉट एंड ग्लैमरस दिखने के साथ बेहद ही खूबसूबरत लग रही हैं। अगर जान्हवी की आगामी फिल्म की बात करें तो वो बहुत जल्द मिली और वरुण धवन के साथ बवाल में नजर आएंगी।
अगर जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में ओटीटी फिल्म गुड लक जैरी में नजर आई थीं।
29.10.2022 – बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार जोड़ी निखिल विनय के निखिल कामथ ने बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के साथ मिलकर इस वर्ष छठ पूजा के अवसर पर संगीतप्रेमियों को सौगात के रूप में एक बेहद कर्णप्रिय गीत दिया है । तीस साल से अधिक के करियर में, संगीतकार निखिल कामथ ने विभिन्न शैलियों में काम किया है।
हालाँकि, कुछ विधाएँ ऐसी थीं जिन पर काम करके निखिल लंबे समय से अपनी प्रतिभा को आजमाना चाहते थे लेकिन उन्हें सही अवसर नहीं मिले। उदाहरण के लिए, निखिल की हमेशा इच्छा थी कि वो ‘छठ पूजा’ से सम्बंधित एक गीत की रचना करें।
इस वर्ष छठ पूजा के अवसर पर एक गीत ‘छठ 2022’ के साथ उनकी इच्छा आखिरकार पूरी हो गई है। छठ पूजा एक हिंदू त्योहार है जो मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। जहां निखिल ने ‘छठ 2022’ की संगीत रचना की है, वहीं इसे डॉ. सागर ने लिखा है। वीडियो का निर्देशन नितिन नीरा चंद्रा ने किया है।
सिंगर सुनिधि चौहान को उनकी झंकार दार आवाज के लिए जाना जाता है, लेकिन इस गाने को उन्होंने लाइट म्यूजिक के साथ गाया गया है। जिसके बोल लोगों के दिल को छू रहे हैं। इस गाने में छठ पर्व से जुड़े विश्वास व आस्था को प्रतिविम्बित किया गया है। सुनिधि चौहान की आवाज में गाए गए इस छठ गीत को बेजोड़ यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।
इस छठ गीत को ‘चंपारण टॉकीज’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन नीरा चंद्रा की ओर से प्रस्तुत किया गया है। इस गीत को बिहार की धरती से जुड़ी अभिनेत्री नीतू चंद्रा पर फिल्माया गया है।
इससे पहले भी नीतू चंद्रा के छठ पूजा गीत के 6 संस्करण सफल रह चुके हैं और अब सातवीं बार वह छठ गीत में नजर रही हैं। नीतू चंद्रा के अलावा इस गाने में रेखा सिंह, दिव्या राय, शिवा चोपड़ा, रत्नेश मणी, वैष्णवी और अभिजित सिन्हा भी अहम किरदारों में हैं।
मोगा 28 Oct. (Rns/FJ) । मस्कट में फंसे युवकों ने वीडियो भेजकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से मदद की गुहार लगाई है। दरअसल, एजेंटों के झांसे में आकर 15 पंजाबी युवकों समेत 40 से ज्यादा भारतीय मस्कट में फंस गए हैं। निहाल सिंह वाला के एक पंजाबी युवक ने वीडियो बनाकर निहाल सिंह के आम आदमी पार्टी के नेता राजपाल सिंह को भेजी है। राजपाल सिंह के मुताबिक उन्हें एक वीडियो मिला है जिसमें एक पंजाबी युवक कई लोगों को एक बंद कमरे में फंसा हुआ दिखा रहा है और उन्हें पंजाबी में बोलते हुए कह रहा है कि मस्कट में उन्हें एजेंटों द्वारा कहीं बंद करके रखा हुआ है।
यही नहीं पासपोर्ट भी एजेंटों के पास हैं। वीडियो के मुताबिक, युवक कह रहा है कि एजेंट कह रहे हैं कि वे उन्हें रिहा नहीं करेंगे और जब तक उनके पैसे का भुगतान नहीं हो जाता उनका पासपोर्ट वापस नहीं करेंगे। वीडियो में मदद की गुहार लगाने वाले युवक ने कहा कि उसके पंजाब के कई युवाओं के अलावा यू.पी., बिहार के लोग भी शामिल हैं।
उन्होंने अनुरोध किया है कि उनके इस वीडियो को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तक पहुंचाया जाए और उन्हें जल्द से जल्द इस कैद से छुड़वाया जाए।
15 पंजाबियों में से 2 युवक मोगा जिले के
‘आप’ नेता ने कहा कि इन लोगों को पहले विजिटर वीजा पर मस्कट ले जाया गया और फिर उन्हें वर्क परमिट का आश्वासन दिया गया था। वहां पहुंचने पर अधिकारियों ने कहा कि उनके पास वर्क परमिट नहीं है, उनके पास विजिटर वीजा है जब तक वर्क परमिट नहीं मिल जाता, उन्हें काम पर नहीं रखा जाएगा।
इस काम के लिए उनसे एक लाख रुपए और मांगे जा रहे हैं। परेशान युवक का कहना है कि उसके पास अब पैसे नहीं हैं, वह बुरी तरह फंस चुके है, कृपया उसकी मदद करें।