Category Archives: film

फिल्म पठान के विवाद में विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना

लखनऊ ,18 दिसंबर(आरएनएस)। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘पठान’ को लेकर विवाद खत्म ही नहीं हो रहा है। उत्तरप्रदेश में विपक्ष के नेताओं ने दक्षिणपंथी संगठनों व भाजपा पर निशाना साधा है।

विवाद फिल्म में दीपिका के कपड़ों के रंग से शुरू हुआ। काग्रेस ने कहा है कि भगवा रंग किसी पार्टी या गुट का पेटेंट नहीं है।

काग्रेंस नेता उदित राज ने कहा है कि कुछ लोग अपने निहित राजनीतिक स्वार्थ के लिए रंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रंग का कोई धर्म या विचारधारा नहीं होती है।

इसके साथ ही उन्होंने मीडिया के एक वर्ग की सोंच को भी संकीर्ण करार दिया। उन्होंने कहा ना जानें क्यूं ये लोग आम इंसान की समस्याओं को अनदेखा कर ऐसी गलत बातों पर और धर्म के नाम पर समाज को विभाजित करते रहते हैं।

वहीं समाजवादी पार्टी के नेता जफर अमीन डक्कू ने कहा, हम सारे धर्मो और रंगों की बहुत इज्जत करते हैं। लेकिन किसी फिल्म के रिलीज से पहले ऐसे विवाद शुरू होना सही नहीं हैं।

सपा के प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा, जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए दक्षिणपंथी संगठन ऐसे मुद्दों को जानबूझकर लाते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर किसी फिल्म को सेंसर बोर्ड से अनुमति मिल गई है, तो उस पर सवाल खड़ा करने का कोई औचित्य नहीं है।

*************************************

 

चर्चाओं के बीच : नवोदित अभिनेत्री शुभ पांडेय

*बचपन से ही अभिनय में रुचि रखने वाली अभिनेत्री*

17.12.2022 –  – शुभ पांडेय ने अपना फिल्मी सफर 2016 में शुरू किया था। बॉलीवुड में संघर्ष के दौरान ही उन्हें एक साउथ की फिल्म मिली परंतु उस फिल्म से कोई खास फायदा नहीं हुआ परंतु साउथ फिल्म इंडस्ट्री को करीब से समझने का पूरा मौका मिला। इसी दरम्यान कुछ रीजनल फिल्म मेकरों के साथ संपर्क हुआ और शुभ ने मुम्बई लौट कर संघर्ष का सिलसिला जारी रखा। अब लंबे अंतराल के बाद

गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) की मूल निवासी अभिनेत्री शुभ पांडेय को एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो के लिए अनुबंधित किया गया है जिसकी शूटिंग बहुत जल्द ही शुरू होने वाली है। इस म्यूजिक वीडियो के लिए सिलेक्ट

किये जाने के बाद से शुभ की चर्चा सर्वत्र होने लगी है। एक बड़े बैनर की फिल्म के लिए भी उनको अनुबंधित किया जाएगा बॉलीवुड में ऐसी चर्चा फिलवक्त हो रही है।

अंग प्रदर्शन की बढ़ते प्रचलन के सवाल पर वो कहती हैं ” यदि कहानी की मांग हो तो अंग प्रदर्शन में कोई बुराई नहीं है…।”

अभिनेत्री विद्या बालन और कैटरीना कैफ को अपना आदर्श मनाने वाली बेबाक और हसीन नवोदित अदाकारा शुभ पांडेय को फिल्में देखना, किताबें पढ़ना पसंद है। वह मुंशी प्रेमचंद की किताब ज्यादा पढ़ती हैं। इसके अलावा कुकिंग, योग, जिम में भी विशेष रुचि रखती हैं। फिलहाल वह एक्टिंग गुरु किशोर नमित कपूर के क्लास से ऑनलाइन जुड़ी हैं और रेगुलर क्लास भी शुरू करने वाली हैं। शुभ एक्टिंग के अलावा सोशल वर्क भी करना चाहती हैं। एक एनजीओ के माध्यम से वह अपने मन में सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए कुछ करने की ठानी है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘बेबी दे एक चांस’ जारी

17.12.2022 – शान से एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता शांतनु भामरे द्वारा निर्मित म्यूजिक वीडियो ‘बेबी दे एक चांस’ को रिलीज कर दिया गया है। अलीबाग बीच पर फिल्माई गई इस म्यूजिक वीडियो में अभिनेता शांतनु भामरे (Shantanu Bhamare) के साथ नवोदित माधुरी पवार, अभिलाषा सूर्यवंशी, अश्विनी भागवत, अंजली दलवी, साक्षी काची, सरोज धोड़ी आदि ने भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है।

उद्धव खरड द्वारा निर्देशित  रोमांटिक और सेंसेशनल म्यूजिक वीडियो ‘बेबी दे एक चांस’ के लिये राहुल सूर्यवंशी द्वारा लिखे गए गीत को हृषी (रायसेस्ट्रॉम) ने संगीतबद्ध और स्वरबद्ध किया है। इस म्यूजिक वीडियो के कोरियोग्राफर मानसी मोहोल, सिनेमैटोग्राफर सुनील गायकवाड़, मेकअप आर्टिस्ट अश्विनी काले व हर्षु शिंदे और स्टिल फोटोग्राफर प्रवीण कोल्टे, मयूर गायकवाड़ हैं। अभिनेता शांतनु भामरे की अतिमहत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘बेबी दे एक चांस’ को वीडियो के अलावा ऑडियो के रूप में भी अलग अलग प्लेटफॉर्म में रिलीज़ किया गया है ।

इस ऑडियो गीत को यूट्यूब म्यूजिक, गाना, जीओ सावन, स्पॉटीफाई, हंगामा म्यूजिक, जिओ सावन, आई ट्यून स्टोर, साउंड क्लाउड, विंक आदि पर संगीत प्रेमी सुन सकते हैं। यह एल्बम एमएक्सप्लेयर, हंगामा, वन प्लस टीवी, टीसीएल टीवी, एमआई टीवी, अमेज़ॅन फायरस्टीक, आदि जैसे कई ओटीटी पर भी जारी किया जाएगा। कला और वाणिज्य के क्षेत्र में एक्टिव रहने वाले शख़्सियत शांतनु भामरे ने हिंदी फीचर फिल्म ‘रेड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

हाल ही में शांतनु भामरे का रोमांटिक वीडियो सॉन्ग एल्बम ‘तेरी आशिकी में’ को दर्शकों द्वारा बहुत अच्छी तरह से पसंद किया गया है और इसे अबतक 1 मिलियन से अधिक ऑर्गेनिक व्यू मिले हैं।

शांतनु भामरे हाल ही में पीपिंग टॉम प्रोडक्शंस/क्लिक टीवी इंडिया के बैनर तले बनी दो हिंदी वेब सीरीज़ ‘स्कूटर रिस्टन का’ और ‘फुल मैरिज हाफ मैरिज नो मैरिज’ में काम किया है, दोनों जल्द ही डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज़ होंगी। साथ ही साथ शांतनु भामरे बॉलीवुड हिंदी फिल्म ‘शक- द डाउट’, ‘न्यूयॉर्क से हरिद्वार’, ‘ब्रेकिंग न्यूज’, ‘भगवा’ और ‘सॉरी मदर में भी नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

************************************

 

‘श्लोक-द देसी शेरलॉक’ की शूटिंग कम्प्लीट

16.12.2022 – कुणाल कोहली  की नवीनतम स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘श्लोक – द देसी शेरलॉक’ में अभिनेता बॉबी देओल बिल्कुल नए अवतार में नज़र आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग कंप्लीट हो चुकी है।

अभिनेत्री अनन्या बिरला इस फिल्म से  बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं।

वर्ष 2022 अभिनेता बॉबी देओल के लिए बहुत ही खास रहा है, ‘आश्रम’ सीजन 2 में उनके दमदार परफॉरमेंस को भुलाया नहीं जा सकता है।

‘श्लोक-द देसी शेरलॉक’ के अलावा बॉबी जल्द ही रणबीर कपूर की ‘एनिमल’, ‘आश्रम’ सीजन 3 और ‘पेंटहाउस’ में नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************************

 

बॉलीवुड में दस्तक देने वाली है अभिनेत्री रितिका पाण्डेय

15.12.2022 – बॉलीवुड में चर्चित मॉडल रितिका पाण्डेय मॉडलिंग के क्षेत्र में और साउथ की फिल्मों में अपनी प्रतिभा कौशल का प्रदर्शन करने के बाद बॉलीवुड में दस्तक देने वाली है। बहुत जल्द ही एक बड़े बैनर के तहत उनकी फिल्म की घोषणा होने वाली है। हर तरह के रोल निभाने की चाहत रखने वाली नवोदित हँसमुख बिंदास अदाकारा रितिका गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मधुबाला और इस दौर की अदाकारा आलिया भट्ट को अपना आदर्श मानती हैं।

डिजिटल युग में ओटीटी प्लेटफार्म के प्रसार को रितिका बॉलीवुड के लिए एक शुभ संकेत मानती है। ओटीटी प्लेटफार्म के प्रचलन की तारीफ करते हुए वो कहती हैं  “विगत दो वर्षों में ओटीटी प्लेटफॉर्म की संख्या काफी बढ़ी है और इससे नवोदित प्रतिभाओं को काफी लाभ मिल रहा है। छोटे बड़े बैनरों की फिल्में भी ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हो रही है।

हाल के दिनों में ‘मास्क टीवी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म के लॉन्च होने की खबर मिली है। मनोरंजन, खेल, व्यवसाय, जीवन शैली, स्वास्थ्य, यात्रा, अवकाश और अन्य महत्वपूर्ण पहलू से जुड़े कार्यक्रम ‘मास्क टीवी’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नियमित रूप से स्ट्रीम होंगे। इससे नवोदित प्रतिभाओं को काम मिलने की संभावना बढ़ गई है।

“उत्तरप्रदेश की धरती से जुड़ी अभिनेत्री रितिका पाण्डेय अपने तीन वर्षों के फिल्मी सफर में बॉलीवुड में अपनी विशिष्ट छवि कायम कर चुकी हैं। वर्तमान समय में बॉलीवुड में रितिका प्रसिद्ध फिल्म निर्देशकों के साथ बड़े बड़े बैनरों की फिल्मों में अपनी अभिनय कौशल का प्रदर्शन करने के लिए बेकरार है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************************

एक और बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल  का हुआ आगाज..! 

15.12.2022 – बॉलीवुड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए प्राप्त 200 से अधिक प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का चयन अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं की एक प्रतिष्ठित टीम द्वारा किया गया है। चयनित फिल्में 17-18 दिसंबर तक कार्निवल सिनेमा (मुंबई) में दर्शकों के लिए दिखाई जाएंगी। फेस्टिवल में यशपाल शर्मा की हरियाणवी फिल्म ‘दादा लखमी’ की एक विशेष स्क्रीनिंग भी की जाएगी।  ‘दादा लखमी’ वैश्विक स्तर पर 68 से अधिक पुरस्कार जीते हैं। बॉलीवुड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के जूरी में अशोक राणे, अमित राय, संदीप शर्मा, फ्रांसीसी अभिनेत्री मरीन बोरबो और बांग्लादेश के तौकीर अहमद भी शामिल हैं।

 

 बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (बीआईएफएफ) की संस्थापक-अध्यक्ष प्रतिभा शर्मा और अभिनेता-निर्देशक यशपाल शर्मा फिल्म समारोह को एक अलग दिशा में लेकर जाने और चुनिंदा फिल्में की सौगात चाहनेवालों तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। हाल ही में बीआईएफएफ के सदस्य मोनिका डावर, मिनाक्षी सिंह, दलबीर सिंह, समीर चौधरी, तबस्सुम जहां, अल्पना सुहासिनी, सुनील बैनीवाल, विशाल शर्मा,  तपन पटानी और अनुषा श्रीनिवासन अय्यर की उपस्थिति में सम्पन्न हुए प्रेसवार्ता में उन्होंने संयुक्त रूप से कहा, “हमारा उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण सिनेमा से परिचित कराना है, चाहे वह फीचर फिल्म, लघु फिल्म, मोबाइल फिल्म या एक वृत्तचित्र हो। यूएस, अफगानिस्तान, ईरान और कई यूरोपीय देशों की फिल्में इस फेस्टिवल का हिस्सा होंगी। मौजूदा दौर में एक फिल्म समारोह को नैतिक और निष्पक्ष होने की जरूरत है। बॉलीवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजन कमेटी के सभी सदस्य सदैव इसी सोच के साथ कर्मपथ पर अग्रसर रहेंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************

 

संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करने का इंतजार नहीं कर सकती: पलक तिवारी

13.12.2022 (एजेंसी) – टेलीविजन स्टार श्वेता तिवारी की बेटी नवोदित पलक तिवारी ने हाल ही में सलमान खान अभिनीत किसी का भाई किसी की जान’ की शूटिंग पूरी की है।

वह अपनी अगली परियोजना द वर्जिन ट्री’ में एक बहुत ही अलग भूमिका में नजर आएंगी, जिसमें संजय दत्त भी हैं। नवोदित निर्देशक सिद्धांत सचदेव द्वारा अभिनीत इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म के कलाकारों में पलक और संजय के अलावा सनी सिंह, मौनी रॉय शामिल हैं।

एक नई फिल्म की शूटिंग शुरू करने के बारे में बात करते हुए युवा अभिनेत्री जो अपनी पहली फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही है, ने इसे एक वास्तविक अनुभव बताया है।पलक ने कहा, मैं संजय सर के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।

उनके पास बहुत ज्ञान है जो वह हम सभी को प्रदान कर सकते हैं।

सनी के साथ काम करना बहुत अच्छा है। वह स्क्रीन पर स्वाभाविक रूप से बहुत मजाकिया और आकर्षक हैं। पूरी कास्ट शानदार है।फिल्म की शूटिंग पुणे में हो रही है।

********************************

 

शॉर्ट ड्रेस में बोल्डनेस का तड़का लगाती दिखीं साक्षी मलिक

13.12.2022 – सोनू के टीटू की स्वीटी फेम साक्षी मलिक आए दिन अपने बोल्ड फोटोज और वीडियोज के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर हमेशा अपनी प्रतिक्रियाएं देते हैं। हाल ही में साक्षी मलिक के लेटेस्ट फोटोशूट से एक बार फिर सोशल मीडिया का पारा गर्म हो गया है।

इन तस्वीरों में उनका बोल्ड लुक्स फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस साक्षी मलिक हमेशा अपने कातिलाना और किलर लुक्स से फैंस का दिल जीत लेती हैं। अभिनेत्री साक्षी आए दिन अपनी हॉट और सेक्सी अंदाज में तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट हॉट फोटोशूट फैंस के बीच शेयर किया है। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस साक्षी मलिक ने पिंक कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है और साथ ही डेनिम लाइट कलर में स्कर्ट पहनी हुई है। ओपन हेयर और लाइट मेकअप कर के एक्ट्रेस ने अपने आउटलुक को कंप्लीट है।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस साक्षी मलिक अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती हुई हॉट फोटोशूट करवा रही हैं। एस्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस हमेशा उनकी तस्वीरों पर दिलखोलकर प्यार लूटाते हैं।

साक्षी मलिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

************************************

 

भोजपुरी फिल्म ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ 23 दिसम्बर को होगी रिलीज           

12.12.2022 – फिल्म निर्माता बी बी के सिन्हा द्वारा परम मां विंध्यवासिनी फिल्म्स के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ 23 दिसम्बर को रिलीज होगी। इस आशय की जानकारी पिछले दिनों ओशिवारा, मुम्बई स्थित व्यंजन हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान निर्देशक संजय कुमार सिन्हा ने दी।

फिल्म की विस्तृत चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि समाज में गिरते पारिवारिक मूल्यों, आत्मीय संबधों को लेकर चिन्ता व्यक्त करती एक मार्मिक कहानी ‘अनोखी- द जर्नी ऑफ ए वूमन’ लेकर आ रहे हैं निर्माता बी.बी.के. सिन्हा जिसकी चर्चा लम्बे अर्से तक होती रहेगी।प्रोड्यूसर बी बी के सिन्हा युवावस्था से ही कलात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।

इन्होंने ‘अंगुलीमाल’, ‘वैदेही का वियोग’, ‘पथिक’, ‘प्यासा’, ‘मिलन’ सरीखे नाटकों का भी मंचन किया। प्रेमचंद के ‘गोदान’ का एकांकी नाट्य रूपांतरण करने के पश्चात इसका सम्पूर्णतः मंचन पहली बार बी.बी.के. सिन्हा ने ही स्टील सिटी  जमशेदपुर (झारखंड) के टैगोर सोसाइटी हॉल में कराया था। बी.बी.के. सिन्हा एक सुलझे हुए लेखक भी हैं। नारी प्रताड़ना को लेकर बी.बी.के. सिन्हा का लेखकीय दृष्टिकोण अत्यंत सजग और प्रगतिशील है। यह सब उनकी हिन्दी फिल्म “अनोखी” में देखी जा सकेगी।

एक सौतेली माँ के त्याग और बलिदान की दास्तान बयां करती इस भोजपुरी फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल राॅय (फेम ‘आशिकी’), कशिश दुग्गल, कल्पना शाह, जरीना वहाब, राजू खेर, पुष्पा वर्मा, अमायरा भारद्वाज, केशू राहुल, बृजेश कुमार, मनीष चतुर्वेदी, रूपा सिंह, ओम कपूर, पूजा वर्मा, प्रिया सिंह मास्टर अभिनव और बेबी पूजा आदि हैं। कुल पांच कर्णप्रिय गीतों से सजी इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर शानू सिन्हा, पटकथा व संवाद लेखक जीतेंद्र सुमन, गीतकार कुकू प्रभाष, फरीद साबरी, विवेक बख्शी, राजेश मिश्रा तथा संगीतकार अमन श्लोक, कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना, एडिटर गोविंद दुबे और निर्मात्री रेणु सिन्हा हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022 समारोह सम्पन्न

11.12.2022 – कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा अंधेरी(वेस्ट) मुम्बई स्थित मेयर प्रेक्षागृह में 10 दिसम्बर को आयोजित चतुर्थ बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड 2022 समारोह सम्पन्न हुआ। इस बार यह पुरस्कार समारोह पहले से बड़ा और बेहतर रहा। भारतीय फिल्मों और उसकी तरक्की में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को इस पुरस्कार से नवाजा गया। ब्राइट आउटडोर मीडिया के डॉ योगेश लखानी, संगीतकार दिलीप सेन, देवदास और हम दिल दे चुके सनम फेम संगीतकार इस्माइल दरबार, बी एन तिवारी, रमेश गोयल, बीरबल , विजेंद्र गोयल, नाफ़े खान, देव मेनारिया, पुनीत सहित कई हस्तियां यहां मौजूद रहीं।

मौजूद सभी नामचीन अतिथियों को भी अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिया काले ने डांस किया। भारती छाबड़िया ने एंकरिंग की। अवार्ड समारोह के दौरान सिंगर संध्या पवार, विजय कश्यप, तृप्ति शुक्ला, निकेश ताराचंद, ज्योति झिंज्ञानी, बीरबल खोसला, के के गोस्वामी, पुनीत कुमार वोरा, जान्हवी राठौड़ , डॉ भारती छाबड़िया, ऐश्वर्या सिंह, दीपा नारायण, रंजन कुमार सिंह टीवी डायरेक्टर, आर राजपाल, सिंगर राजू टांक, सहित पत्रकारों को भी इस सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया सम्मानित पत्रकारों में चंद्रप्रकाश, आसमा कपाड़िया, राजेन्द्र, उपेंद्र पंडित, महताब आलम, दिनेश कुमार, नसीर तगाले, दिलीप पटेल, देवेंद्र खन्ना, प्रमोद शर्मा, दीपक साहू, मंगेश, रत्न जी, रेहान शेख, गणेश पाण्डेय, पीके गुप्ता, केवल कुमार, तेजेन्द्र सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं।

कार्यक्रम के दौरान संगीतकार दिलीप सेन ने आयोजक डॉ कृष्णा चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ कृष्णा चौहान न केवल एक सफल फ़िल्म निर्देशक एवं समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन करने के मामले में सबसे अधिक चर्चा में रहते हैं। वह केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं।

विदित हो कि डॉ कृष्णा चौहान का हिंदी अल्बम ‘ज़िक्र तेरा’ हाल ही में रिलीज हुआ है और उनकी हिंदी फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ अगले माह फ्लोर पर जाने वाली है। इस फिल्म के संगीतकार दिलीप सेन हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************************

 

प्रसिद्ध गायक गफूर खान का गाना ‘केसरिया बन्ना धुदेली’ टी-सीरीज ने किया जारी

11.12.2022 –  प्रसिद्ध गायक गफूर खान का गाना ‘केसरिया बन्ना धुदेली’ को टी-सीरीज ने अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया है। यह गाना समृद्ध राजस्थानी संस्कृति की एक सुंदर झलक को दर्शाता है।

राजस्थानी लोक गीत की तर्ज़ पर महेश व्यास द्वारा संगीतबद्ध किया गया है।

ऋषि सिंह सिसोदिया द्वारा निर्देशित इस म्यूजिक वीडियो में रिदम डांस ग्रुप की डॉ. सीमा राठौर, मांगनियार किड्स के साथ गफूर खान द्वारा बड़े ही मनमोहक अंदाज़ में परफॉर्म किया गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*******************************

 

एनबीआर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल हुई आरआरआर, बढ़ी ऑस्कर जीतने की संभावना

10.12.2022 – (एजेंसी) एसएस राजामौली की ऐतिहासिक महाकाव्य फिल्म आरआरआर पूरी दुनिया में डंका बजा रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद अब यह फिल्म दुनियाभर के अवॉर्ड्स अपने नाम करती जा रही है। हॉलीवुड क्रिटिक्स एसोसिएशन अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए नामांकित होने के बाद अब फिल्म को राष्ट्रीय समीक्षा बोर्ड (एनबीआर) द्वारा वर्ष की 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक के रूप में नामित किया गया है।

एनबीआर की टॉप’0 सूची में नामित होने के बाद आरआरआर के ऑस्कर जीतने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। दलअसल, एनबीआर न्यूयॉर्क में फिल्म जगत के जानकार लोगों का एक संगठन है। इस संगठन के 100 से अधिक सदस्य दुनियाभर में रिलीज हुई फिल्मों में से 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्म का चयन करते हैं। कहा जाता है कि एनबीआर की टॉप’0 सूची में शामिल होने वाली फिल्मों का नाम ऑस्कर विजेताओं की सूची में जरूर शामिल होता है।

1. टॉप गन: मेवरिक 2. आफ्टर सन 3. अवतार: द वे ऑफ वॉटर 4. द बंशी ऑफ इनिशरिन 5. एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स 6. द फैबेलमैन्स 7. ग्लास ओनियन: ए नाइफ्स आउट मिस्ट्री 8. आरआरआर 9. टिल 10. द वूमेन किंग वूमेन टॉकिंग साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित होने के बावजूद आरआरआर को भारत की ओर से आधिकारिक रूप से ऑस्कर के लिए नहीं भेजा गया।

दर्शकों की मांग और फिल्म को मिल रही सफलता को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने आरआरआर को स्वतंत्र रूप से ऑस्कर की दावेदारी के लिए भेजा। सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (जूनियर एनटीआर और राम चरण) समेत कुल 14 श्रेणियों के लिए फॉर योर कंसिडरेशन (एफवाईसी) कैंपेन के तहत ऑस्कर में भेजा गया है।

आरआरआर ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 903.68 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं विदेशों में फिल्म ने कुल 221.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तेलुगू में फिल्म ने 428.27 करोड़, हिंदी में 265.42 करोड़, तमिल में 58.48 करोड़, मलयालम में 18.41 करोड़ और कन्नड़ में 1.52 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 1,125 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। फिल्म को अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल (एएफसीसी) द्वारा बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर के रूप में सम्मानित किया गया है। राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल की तरफ से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया।

फिल्म की कास्ट और क्रू को एससीए स्पॉटलाइट अवॉर्ड का सम्मान भी मिल चुका है। आरआरआर, सैटर्न अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। फिल्म ने हाल ही में हुए फिलाडेल्फिया फिल्म फेस्टिवल में नैरेटिव ऑडियंस अवार्ड भी जीता था।

राजामौली ने शिकागो में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान आरआरआर के दूसरे पार्ट की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनके पिता केवी विजयेंद्र प्रसाद दूसरे पार्ट की कहानी पर काम शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, मेरे पिता, मेरी सभी फिल्मों के कहानीकार हैं। हमने फिल्म आरआरआर 2 को लेकर थोड़ी-बहुत चर्चा की है और वह इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं। बता दें कि विजयेंद्र ने ही राजामौली की बाहुबली के दोनों पार्ट की कहानी लिखी थी।

***************************

 

अभिनेत्री आकांक्षा अग्रवाल की शादी में लगा फिल्मी सितारों का मेला

10.12.2022 –  वेब श्रृंखला ‘द पिंक विला’ से चर्चित हुई मॉडल अभिनेत्रीआकांक्षा अग्रवाल की शादी पिछले दिनों शोभित गुप्ता के साथ मुम्बई में सम्पन्न हुई।

मशहूर कवि नारायण दास अग्रवाल के पुत्री आकांक्षा अग्रवाल की शादी समारोह में फिल्मी सितारों मेला देखने को मिला। हेमा मालिनी, अनूप जलोटा, सूरदास प्रभु भवानी शंकर, अरुण बख्शी और सुरेश थॉमस के अलावा बॉलीवुड के कई गणमान्य शख्सियतों ने शादी समारोह में शामिल हो कर वर वधु को आशीर्वाद दिया।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, सिंगर सोनू निगम, कैलाश खेर, दिवंगत ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह, पंकज उधास, उस्ताद राशिद खान, संगीतकार दुर्गा जसराज और दिव्या जैन ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं भेजीं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

झारखंड की धरती से जुड़ी फिल्म ‘सलाम वेंकी’ बिहार और झारखंड के कुल 10 सिनेमाघरों में रिलीज होगी

08.12.2022 – साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित निर्देशिका रेवती के निर्देशन में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल स्टारर इमोशनल फिल्म ‘सलाम वेंकी’ अखिलभारतीय स्तर पर रिलीज होने के क्रम में 9 दिसंबर को बिहार और झारखंड के कुल 10 सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में एक साथ रिलीज हो रही है।

बी लाइव प्रोडक्शंस और आर टेक स्टूडियोज के बैनर तले फिल्म निर्माता सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा द्वारा निर्मित माँ बेटे के प्यार इमोशन और मस्ती मजाक से भरी इस फिल्म में काजोल (सुजाता) के मुख्य किरदार में हैं।

वहीं दूसरे सबसे महत्वपूर्ण किरदार में विशाल जेठवा (वेंकी) का किरदार है। इसके अलावा अभिनेत्री अहाना कुमरा एक जर्नलिस्ट के किरदार में दिखाई देंगी, जबकि आमिर खान भी कैमियो रोल प्ले करते नजर आएंगे।

वहीं राजीव खंडेलवाल भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन से जुड़े अधिवक्ता विजय सिंह ने बताया कि इस फिल्म के निर्माता सूरज सिंह धनबाद (झारखंड) से जुड़े हुए नामचीन शख्सियत है।

‘सलाम वेंकी’ झारखंड की धरती से जुड़ी पहली फिल्म है जिसमें बतौर नायिक बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल, अपने भीतर के मातृत्व भाव को बहुत ही सहज ढंग से स्क्रीन पर पेश की है।

 प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

म्यूजिक वीडियो ‘पिया के झुलुफिया’ जारी

07.12.2022 – टी-सीरीज की नवीनतम प्रस्तुति म्यूजिक वीडियो ‘पिया के झुलुफिया’ अब जारी कर दिया गया है।अक्षरा सिंह और करन खन्ना अभिनीत इस गाने के म्यूजिक वीडियो को डेनी फर्नांडीज और बब्बू खन्ना ने डायरेक्ट किया है।

अपनी दमदार आवाज और मदमस्त अदा के साथ एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया है और यही वज़ह है कि संगीतप्रेमियों को उनके आगामी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार है।

म्यूजिक वीडियो ‘पिया के झुलुफिया’ टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। प्रियांशु सिंह द्वारा निर्मित इस रोमांटिक डांस ट्रैक के गीतकार विक्की रौशन और संगीतकार प्रियांशु सिन्हा हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

‘सलाम वेंकी’ के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं काजोल

06.12.2022 –  बी लाइव प्रोडक्शंस और आर टेक स्टूडियोज के बैनर तले फिल्म निर्माता सूरज सिंह, श्रद्धा अग्रवाल और वर्षा कुकरेजा द्वारा निर्मित फिल्म ‘सलाम वेंकी’ के लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल इन दिनों काफी चर्चा में हैं। फिल्म में काजोल (सुजाता) के मुख्य किरदार में हैं। वहीं दूसरे सबसे महत्वपूर्ण किरदार में विशाल जेठवा (वेंकी) का किरदार है।

इसके अलावा अभिनेत्री अहाना कुमरा एक जर्नलिस्ट के किरदार में दिखाई देंगी, जबकि आमिर खान भी कैमियो रोल प्ले करते नजर आएंगे। वहीं राजीव खंडेलवाल भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म ‘सलाम वेंकी’ माँ सुजाता और उसके बेटे वेंकी पर आधारित है। सुजाता का बेटा मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से जूझ रहा है और अपनी जिंदगी के एक-एक पल के लिए मौत से लड़ रहा है लेकिन जितनी भी जिंदगी है, वह उसके हर एक पल को जीना चाहता है।

इसमें उसकी माँ सभी तरह के कष्ट को सहते हुए अपने बेटे की सारी ख्वाहिश स्क्रीन पर पूरा करती दिखाई देगी। साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित निर्देशिका रेवती के निर्देशन में बनी यह फिल्म इमोशनल ड्रामा होने के साथ ही एक माँ के हौसले की कहानी है। माँ बेटे के प्यार इमोशन और मस्ती मजाक से भरी ये फिल्म 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

काजोल के अभिनय कौशल से तो सभी सिनेदर्शक परिचित हैं ही, वहीं विशाल जेठवा भी अपनी पिछली फिल्म ‘मर्दानी 2’ में अपने शानदार अभिनय की झलक दिखा चुके हैं। इस फिल्म की कहानी भी दमदार है जो युवा शतरंज खिलाड़ी कोलावेन्नू वेंकटेश की सच्ची कहानी से प्रेरित है। ऐसे में उम्मीद है कि यह अच्छी ओपनिंग ले सकती है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************************

 

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक्शन थ्रिलर ‘हिट 2’ का बेहतरीन प्रदर्शन

05.11.2022 – बॉलीवुड के चर्चित निर्देशक सैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित ‘हिट 2’ ने पहले वीकेंड में ही अपनी शानदार सफलता से सबको चौंका दिया है। आदिवी शेष स्टारर ‘हिट 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसने अपने ओपनिंग विकेंड में ही 28.1 करोड़ की कमाई की है, जो हाल में रिलीज हुई कुछ बड़ी फिल्मों के बिजनेस की तुलना में कहीं बेहतर है।

इस फिल्म ने अपने पहले वीकेंड पर ‘दृश्यम 2’, ‘भेड़िया’ और ‘एक्शन हीरो’ जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने नॉर्थ बेल्ट में लगभग इन तीनों फिल्मों के बॉक्सऑफिस कलेक्शन की बराबरी की है जो एक एक्शन थ्रिलर के लिए काफी बड़ी उपलब्धि है। फिल्म ‘मेजर’ की सफलता के बाद तेलुगु अभिनेता आदिवी शेष फिलवक्त इस फिल्म के जरिए खुद को बॉलीवुड में स्थापित करने की दिशा में अग्रसर हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

************************************

 

अपनी नई पैन-इंडिया फिल्म को लेकर रामचरण ने किया खुलासा

05.11.2022 (एजेंसी)   टॉलीवुड स्टार राम चरण, जो एस.एस. राजामौली की मल्टी-स्टारर आरआरआर की वजह से आज घर घर में फेमस हो गए हैं, एक और अखिल भारतीय परियोजना के साथ वापस आ रहे हैं। सोमवार को घोषित की गई अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना करेंगे, इसका खुलासा सुपरस्टार रामचरण ने किया।

सूत्रों के अनुसार, युवा निर्देशक ने एक शक्तिशाली स्क्रिप्ट तैयार की है, जिसमें इसे अखिल भारतीय मनोरंजन बनाने के लिए सार्वभौमिक अपील है। अग्रणी प्रोडक्शन हाउस मिथ्री मूवी मेकर्स द्वारा प्रस्तुत फिल्म को वृद्धि सिनेमाज और सुकुमार राइटिंग्स के बैनर तले बड़े बजट के साथ बड़े पैमाने पर बनाया जाएगा, जो पुष्पा के निर्देशक सुकुमार की कंपनी है।

2007 में पुरी जगन्नाथ की चिरुता के साथ अपनी शुरूआत करने के बाद से यह आगामी फिल्म राम चरण की 16वीं फिल्म होगी। अभी वह शंकर द्वारा निर्देशित अपनी 15वीं फिल्म के साथ व्यस्त हैं। राम चरण टॉलीवुड मेगा स्टार चिरंजीवी के बेटे हैं। आगामी फिल्म के निर्माता अभी भी अन्य कलाकारों और क्रू के नामों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।

******************************

 

आउटसाइडर्स को मिलता है जरूरत से ज्यादा क्रेडिट : तुषार कपूर

05.11.2022  (एजेंसी)  बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर करीब पांच साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मारीच को लेकर चर्चा में हैं। अपनी निजी जिंदगी के कारण भी वह सुर्खियों में रहते हैं। सिंगल पिता होने पर उनकी अकसर चर्चा होती है। वहीं तुषार नेपोटिज्म के कारण भी आलोचनाओं का शिकार होते हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू में आउटसाइडर्स को ज्यादा तवज्जो मिलने पर बात की है। तुषार को लगता है कि इंडस्ट्री में बाहरी लोगों को जरूरत से ज्यादा क्रेडिट दिया जाता है।

वहीं इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाले लोगों को कई बार अनुचित तरीकों से बाहर कर दिया जाता है। तुषार दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के बेटे है। उन्होंने हमेशा कोशिश की है कि वह अपने करियर में यह भार लेकर न चलें। तुषार के अनुसार, स्टारकिड्स कितनी भी मेहनत कर लें, उन्हें हमेशा महसूस कराया जाता है कि उनका ग्लास आधा खाली है। रिपोर्ट के अनुसार तुषार ने कहा, यह बाहरी लोगों के लिए जितना मुश्किल है उतना ही इंडस्ट्री के लोगों के लिए। हम एक अलग तरह के बोझ को लेकर आते हैं। तुषार के अनुसार बाहरी लोग कुछ भी करें, उन्हें हमेशा ज्यादा क्रेडिट मिलता है।

उन्होंने कहा, यह गलत है क्योंकि सफलता और उपलब्धियां पाना दोनों के लिए बराबर मुश्किल होता है। लोगों को हर किसी के काम का सम्मान करना चाहिए।हाल ही में तुषार की फिल्म मारीच का ट्रेलर जारी हुआ था। यह एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है जिसमें तुषार एक पुलिसवाले की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में तुषार के साथ अभिनेत्री अनीता हसनंदानी नजर आएंगी। तुषार और अनीता पहले कुछ तो है और ये दिल जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

अब करीब 17 साल बाद दोनों की जोड़ी फिर देखने को मिलेगी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह भी नजर आएंगे। फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज हो रही है। तुषार ने पिछले साल अपनी किताब बैचलर डैड लॉन्च की थी। बता दें तुषार एक बेटे के सिंगल पिता हैं। 2016 में वह सरोगेसी के जरिए पिता बने थे।

तुषार ने 2001 में करीना कपूर के साथ फिल्म मुझे कुछ कहना है से बड़े पर्दे पर एंट्री की थी। इसके बाद वह गोलमाल, क्या कूल हैं हम, शूटआउट एट लोखंडवाला, ढोल जैसी फिल्मों से लोकप्रिय हुए। पिछली बार वह 2017 में गोलमाल अगेन में नजर आए थे।

*********************************

 

 

पर्दे के पीछे के कलाकारों के सपने भी होंगे साकार…..!

05.11.2022 –  फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न  इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई ) और  पाध्ये ग्रुप  के  अंकुर पाध्ये की मदद से यहां सिनेमा कामगारों के लिए प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत महाराष्ट्र के कर्जत के निकट

वांगनी शहर के शेलू विलेज में भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के आवासीय योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। अब आवासीय समस्याओं से जूझ रहे पर्दे के पीछे के कलाकारों/ कामगारों के सपने भी साकार होने की संभावना बढ़ गई है। भारतीय सिनेमा की पहली फ़िल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ के जरिये आउटडोर शूटिंग की शुरुआत महाराष्ट्र के वांगनी शहर से ही हुई थी।

चित्रपट जनक दादा साहेब फाल्के कॉपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड के सौजन्य से प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत  दस हजार अस्सी घर बन रहे हैं जिसमे पहले फेज में 522 घर बनाये जा रहे हैं। यह टावर 16 मंजिला होगा जिसमे लिफ्ट,मल्टी पर्पज  हॉल और अन्य कई सारी सुविधाएं होंगी। इस आवासीय योजना में सिर्फ  साढ़े बारह लाख रुपये में  सिनेमा जे जुड़े लोगों को प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत घर दिए जा रहे हैं  वह भी लोन कराकर।

इस आवासीय योजना का प्रथम फेज डेढ़ साल में पूरा होगा। 320.65 स्क्वायर फिट कार्पेट एरिया वाले ये  घर भूकंपरोधी होंगे। इस आवासीय योजना की खास बात यह होगी कि इसमें मुख्य द्वार दादा साहेब फाल्के की पत्नी सरस्वती बाई फाल्के के नाम पर होगा। रेरा रजिस्टर्ड इन घरों की पहली झलक देखने सिनेमा से जुड़े हजारों सिनेमा कामगार  मुम्बई से शेलु पहुँचे। इस अवसर पर  उपस्थित स्थानीय विधायक महेंद्र जी थोर्वे ने कहा कि सिनेमा से जुड़े लोगों ने हमारे यहां रुचि दिखाई है।

आज भी कर्जत के एनडी स्टूडियो में बड़ी संख्या में शूटिंग होती है। सरकार और मेरा अब ये दायित्व है कि  यहाँ बिजली पानी की उचित व्यस्वस्था करूं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का शेलु में झुकाव बढ़े। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने कहा कि पर्दे के पीछे के कलाकारों का इस आवासीय योजना में सपना पूरा हो रहा है। इस अवसर पर  भवन निर्माता अंकुर पाध्ये ने कहा कि सिनेमा कामगारों को उनके लिए घर देना मेरे पिताजी का सपना था जिसमें एफडब्लूआइसीई के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी, अमरजीत सिंह, पूर्व श्रम आयुक्त सावंत साहेब का भी काफी सहयोग रहा।

भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के आवासीय योजना के सम्बंध में स्थल निरीक्षण के पूर्व अंधेरी,मुम्बई स्थित फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयज (एफडब्लूआइसीई) के कार्यालय में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अभिनेता गजेंद्र चौहान, दादा साहेब फाल्के के पोते चन्द्रकांत पुसालकर, संगीतकार अमर हल्दीपुरकर, एफडब्लूआइसीईडब्लू के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे,राजा खान, शेलू ग्रामपंचायत के सरपंच शिवाजी खादिक,दामाद ग्रामपंचायत के सरपंच जलील अनीस मॉझे, एफडब्लूआइसीई के मुख्य सलाहकार आशीष शेलार, जानी मानी महिला साउंड रिकॉर्डिस्ट चंपा तिवारी,घोसालकर मैडम,वसंत जी,खालिद जी, सौरभ मंगलेकर, शोएब डोंगरे आदि ने भी इस आवासीय योजना के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

*******************************

 

संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से नवाजे गए भजन सम्राट अनूप जलोटा के घर पधारे बॉलीवुड के दिग्गज…..!

03.11.2022 – उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले भजन सम्राट अनूप जलोटा ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किए जाने के बाद अब संगीत नाटक एकेडमी द्वारा संगीत श्रेणी में एकेडमी पुरस्कार के लिए भी चुना गया है। संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से नवाजे गए अनूप जलोटा ने अपने घर पर पिछले दिनों एक पार्टी का आयोजन किया, जिसमें उनकी खुशियों में शामिल होने आए बॉलीवुड के दिग्गज।

सिंगर अनूप जलोटा के संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड सेरेमनी के मुख्य आकर्षण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर थे। इनके अलावा वहाँ पर गायिका मधुश्री, शैलेंद्र सिंह, डॉ. सोमा घोष, जसपिंदर नरूला, संजय टंडन, उषा टिमोथी, विवेक प्रकाश, रॉबी बादल, पापोन, चंदन दास, शुभंकर घोष, नितिन मुकेश, समीर दाते, लीना बोस, दीपक पंडित, अनुराधा पाल सहित संगीत जगत के काफी दिग्गज शामिल थे। पदमश्री गायक अनूप जलोटा के लिए ये शाम बेहद खास रही। गायक अनूप जलोटा बेहद ने अलग अन्दाज़ में अनुपम खेर की अतीत व वर्तमान की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा, “आपकी उंचाई ही आपकी सारांश है।” इतना ही नहीं इस गेट टू गेदर पार्टी में गायक तलत अज़ीज़ ने स्टेज पर अनुपम खेर की फ़िल्म ‘डैडी’ का बेहद पॉपुलर गीत ‘आइना मुझसे मेरी पहली सी सूरत मांगे’ गुनगुनाया। जिसमें अनुपम खेर ने उनका साथ दिया।

ग़ज़ल गायक तलत अज़ीज़ ने अनुपम खेर के अदाकारी के कौशल की बात की और कहा कि कैसे वो स्क्रीन पर खुद एक चरित्र बन जाते हैं। उनके जैसा अभिनेता मिलना, बॉलीवुड के लिए सौभाग्य की बात हैं,तो वही अनुपम खेर ने कहा, “तलत अज़ीज़ के साथ मंच साझा करना और उनके साथ कुछ पंक्तियां गुनगुनाना संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से कम नही हैं।”

संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार के संबंध में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनूप जलोटा ने कहा, “मैं इस प्रतिष्ठित एकेडमी पुरस्कार के लिए अपना नाम देखकर खुश और विनम्र हूं। इस पुरस्कार को पाना हर कलाकार के लिए एक सपने जैसा है और मैं इस महान सम्मान के लिए सभी भारतवासियों का आभारी हूं।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

बिहार में पहली बार ‘गंगोत्सव’ का आयोजन

12.11.2022 – दिल्ली स्थित कंपनी आई डी पी टी एस रिसर्च विंग्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पर्यटन विभाग के सहयोग से बिहार में पहली बार पटना और सोनपुर के बीच सबलपुर दियारा इलाके में 11 दिवसीय ‘गंगोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

27 अप्रैल 2023 को शुरू होने वाले इस आयोजन में गंगा नदी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े 12 राज्यों के पर्यटन मंत्रियों को भी आमंत्रित किया जाएगा, इनमें उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, असम आदि शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। आयोजन में महिला सशक्तिकरण को केंद्र बिंदु पर रखा जाएगा।

गंगा की उत्पत्ति का नाट्य रूपांतरण कलाकारों द्वारा किया जाएगा। ‘गंगा लीला’ का मंचन भी होगा। नारी सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए 500 स्त्रियों के द्वारा गंगा महाआरती की जाएगी। इसके अलावा पांच हजार स्कूली बच्चों के द्वारा गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा। ‘गंगोत्सव’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित करने की योजना है।

आयोजन को भव्य रूप देने की तैयारी शुरू हो चुकी है। ‘गंगोत्सव’ के लिए कई कार्यक्रम गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड को ध्यान में रखते हुए भी बनाए जाएंगे। पहली बार गंगा नदी में केरल के प्रसिद्ध स्नेक बोट रेस का भी आयोजन होगा। गंगा नदी को स्वच्छ निर्मल रखने के लिए बड़ी संख्या में लोग संकल्प लेंगे। इसके अलावा 10 दिवसीय स्टार नाइट का भी आयोजन होगा जिसमें प्रसिद्ध गायक-गायिकाओं की प्रस्तुति होगी। गंगा नदी पर शोध करने वाले संगठनों की भी इसमें सहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी।

‘गंगोत्सव’ में मुंबई की तर्ज पर राज्य पुलिस बल को समर्पित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए गंगा टीवी और फिल्म अवॉर्ड समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जो बिहार की धरती पर पहली बार होगा।

* प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*********************************

 

धार्मिक फिल्म ‘कृष्ण संगिनी यमुना’ का संगीत सान म्यूजिक कंपनी द्वारा 4 दिसम्बर को जारी किया जाएगा 

30.11.2022 –  महाराणी फिल्म के बैनर तले बनी धार्मिक फिल्म ‘कृष्ण संगिनी यमुना’ का संगीत 4 दिसंबर को बॉलीवुड की चर्चित म्यूजिक कम्पनी सान म्यूजिक के द्वारा न्यू लिंक रोड,अंधेरी(वेस्ट)’ मुम्बई स्थित द क्लासिक क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान जारी किया जाएगा। फिल्म का निर्माण व निर्देशन डॉ शशि बिहारी खंडेलवाल ने किया है। धार्मिक ग्रंथो में यमुना जी का बड़ा महत्त्व है।

सूर्य की पुत्री, यमराज की बहन और श्रीकृष्ण की प्रियाओं में से एक, माता यमुना की महिमा अपरंपार है जो इस फिल्म में बताया गया है। फिल्म की लेखिका शशि बिहारी खंडेलवाल ने बहुत अच्छी कथा और पठकथा लिखी है जिसे ग्राफ़िक के माध्यम से खूबसूरत बनाया गया है। फिल्म के निर्माण में वर्षा उपाध्याय ने भी सहयोग किया है।

गीत संगीत निशांत कमल व्यास और शिवांग उपाध्याय का है। फिल्म के सह निर्माता श्याम उपाध्याय है और महाप्रभु की विशेष भूमिका अनुग्रह बाबा ने निभाई है। इस फिल्म को ‘फिल्म गैलेरी’ के सहयोग से बनाया गया है। फिल्म को मथुरा , वृन्दावन गोकुल , बनारस , ब्रजजेश्वरी और गुजरात में शूट किया गया है। इस फिल्म के मुख्य कलाकार आकांक्षा पाल, नीलम कुमारी, मनीष गर्ग, अनुज भारद्वाज, हर्षित वर्मा, अजय यादव और प्रियंसी प्लव आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

राधिका मदान की फिल्म ‘कच्चे लिंबू’ बैंकॉक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और केरला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल 

29.11.2022 – ज्योति देशपांडे, प्रांजल खंडिया और नेहा आनंद द्वारा जियो स्टूडियोज और मैंगो पीपल मीडिया के बैनर तले निर्मित अभिनेत्री राधिका मदान की फिल्म ‘कच्चे लिंबू’ को बैंकॉक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और केरला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है।

निर्देशक शुभम योगी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘कच्चे लिंबू’ एक ऐसी दृढ़ इच्छाशक्ति वाली युवा लड़की कहानी है जो हर किसी के द्वारा अपने ऊपर लादे गए सपनों को पूरा करने की दौड़ में है और सफलता भी प्राप्त कर रही है। अभिनेत्री राधिका मदान, रजत बरमेचा और आयुष मेहरा के अभिनय से सजी इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर

हालही में 47वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। बैंकॉक का वर्ल्ड फिल्म फेस्टीवल 2 दिसंबर से शुरू होगा और 11 दिसंबर को समाप्त होगा। केरल का 27वां अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 9 से 16 दिसंबर तक तिरुवनंतपुरम में होगा।

बकौल अभिनेत्री राधिका मदान फिल्म ‘कच्चे लिंबु’ को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में आयोजित फिल्म समारोहों में जगह मिल रही है।  मैं इस बात से काफी रोमांचित हूं कि इसे बैंकाक और आईएफएफके में विश्व फिल्म समारोह में चुना गया है। यह एक ऐसी फिल्म है जो मेरे दिल के बहुत करीब है और मैं दर्शकों द्वारा इसे देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूँ।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

********************************