Actor Sharad Kelkar's new film 'Har Har Mahadev'

अभिनेता शरद केलकर की नई फिल्म ‘हर हर महादेव’

31.10.2022 –  ज़ी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत अभिनेता शरद केलकर की नई फिल्म ‘हर हर महादेव’ रिलीज के पश्चात बॉक्स ऑफिस की खिड़की पर धमाल मचा रही है।

छत्रपति शिवाजी महाराज और उनके सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के साथ उनके अंतरंग संबंधों की दास्तान बयां करती यह फिल्म मूल रूप से एक अखिल भारतीय मराठी चलचित्र है जो 5 भाषाओं में, मराठी, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु में रिलीज हुई है।

यह फिल्म एक वास्तविक लड़ाई की प्रेरक कहानी के बारे में है जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के सेनापति बाजी प्रभु देशपांडे के नेतृत्व में केवल 300 सैनिकों ने 12,000 मुगल सैनिकों से लड़ाई लड़ी और जान दे कर जीत हासिल की। पिछले दिनों इस फिल्म के प्रमोशन के लिए ज़ी स्टूडियोज द्वारा मुम्बई में स्पेशल स्क्रीनिंग के साथ एक प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इस दौरान चयनित 150 प्रशंसक मराठी फिल्मों के चर्चित अभिनेता शरद केलकर से मिलने के लिए उत्साहित थे, जैसे ही शरद केलकर ने थियेटर परिसर में प्रवेश किया, उनके प्रशंसकों ने हर हर महादेव जयकारे के साथ उनका स्वागत किया। पलक झपकते ही उनके प्रसंशकों ने उन्हें घेर लिया।

इस क्रम में शरद ने एक छोटे बच्चे को अपने गोद में उठाया, जो भाग्यशाली प्रशंसकों में से एक था, दोनों के बीच  मनमोहक बातचीत हुई। इस दौरान उस बच्चे ने शरद को फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक डायलॉग को सुनाया जिसे सुनकर वो काफी भावुक हो गए।

अभिजीत शिरीष देशपांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शरद केलकर के अलावा सुबोध भावे, मोहन जोशी, सायली संजीव और अमृता खानविलकर की भी अहम भूमिका है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

इसे भी पढ़ें : आबादी पर राजनीति मत कीजिए

इसे भी पढ़ें : भारत में ‘पुलिस राज’ कब खत्म होगा?

इसे भी पढ़ें : प्लास्टिक मुक्त भारत कैसे हो

इसे भी पढ़ें : इलायची की चाय पीने से मिलते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

तपती धरती का जिम्मेदार कौन?

मिलावटखोरों को सजा-ए-मौत ही इसका इसका सही जवाब

जल शक्ति अभियान ने प्रत्येक को जल संरक्षण से जोड़ दिया है

इसे भी पढ़ें : भारत और उसके पड़ौसी देश

इसे भी पढ़ें : चुनावी मुद्दा नहीं बनता नदियों का जीना-मरना

इसे भी पढ़ें : *मैरिटल रेप या वैवाहिक दुष्कर्म के सवाल पर अदालत में..

इसे भी पढ़ें : अनोखी आकृतियों से गहराया ब्रह्मांड का रहस्य

इसे भी पढ़ें : आर्द्रभूमि का संरक्षण, गंगा का कायाकल्प

इसे भी पढ़ें : गुणवत्ता की मुफ्त शिक्षा का वादा करें दल

इसे भी पढ़ें : अदालत का सुझाव स्थाई व्यवस्था बने

इसे भी पढ़ें : भारत की जवाबी परमाणु नीति के

Leave a Reply