हावड़ा (पश्चिम बंगाल),28 दिसंबर (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बुधवार को तड़के राजमार्ग पर लुटेरों ने झारखंड की अभिनेत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार रिया कुमारी अपने पति प्रकाश कुमार, जो खुद को फिल्म प्रोड्यूसर बताते हैं, अपनी 2 साल की बेटी के साथ कार से राष्ट्रीय राजमार्ग-16 से होकर रांची से कोलकाता जा रही थीं।
पुलिस ने बताया कि प्रकाश कुमार बागनान थाना क्षेत्र में महिषरेखा के पास शौच के लिए रुके। जल्द ही, तीन लोगों के एक गिरोह ने उन पर हमला कर दिया और उनका सामान लूटने लगे। जब रिया ने अपने पति को बचाने की कोशिश की तो लुटेरों ने उसे गोली मार दी और वहां से फरार हो गए। प्रकाश कुमार रिया को कार तक ले गया और मदद की तलाश में लगभग 3 किलोमीटर तक इधर-उधर भटकता रहा।
कुलगछिया-पिरताला में राजमार्ग के किनारे उसने कुछ लोगों को देखा तो उन्हें आपबीती सुनाई। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने प्रकाश की, उसकी पत्नी रिया को उलुबेरिया के एससीसी मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल ले जाने में मदद की, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि वह घटना की जांच कर रही है और रिया के पति प्रकाश से भी इस सिलसिले में पूछताछ कर रही है।
28.12.2022 – फैशन की दुनिया में अंजली फौगाट एक चर्चित नाम है और वो फिलवक्त अपने फैशन कला कौशल व निपुणता की वजह से विश्व विख्यात है और युवा फैशन डिजाइनरों के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गई हैं। टाइम्स 40 अंडर 40 अचीवर्स अवार्ड 2022 समारोह में ‘इमर्जिंग वुमेन एंटरप्रेन्योर्स इन फैशन’ अवार्ड प्राप्त कर चुकी फैशन ब्रांड ‘डिजाइनर ड्रीम कलेक्शन’ की संस्थापक और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।
अंजली फौगाट पूर्व में मिस यूनिवर्स हरनाज़ कौर संधू और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों को अपने वस्त्र पहनाए और मिस यूनिवर्स सोफिया डिपासियर को 71वें मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान अपने खुद के डिजाइन किये वस्त्र पहनाने के लिए काफी उत्साहित थीं। अब खबर आ रही है कि अंजली फौगाट मिस यूनिवर्स चिल्ली सोफिया डेपासियर के लुक को डिजाइन करेगी।
चिल्ली सोफिया डेपासियर वर्तमान समय में बिग 5 रैंकिंग में 40वें स्थान पर है जो 2020 की तुलना में दो स्थान अधिक है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में, इसका अंतिम स्थान 2004 में था जब गैब्रिएला बैरोस तापिया ने शीर्ष 10 में जगह बनाई थी। 2007-2010 से चिली सोफिया डेपासियर ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया था।
सैंटियागो की राजधानी में जन्मी, सोफिया डेपासियर कम उम्र में अमेरिका चली गई। वह एक पेशेवर मॉडल, ब्यूटीशियन और अभिनेत्री हैं। सोफिया 24 साल की है, 5’8.5” लंबी है और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कॉम्यूनिडाड एक्सट्रेंजेरा का प्रतिनिधित्व करती है। सोफिया डेपासियर मिस यूनिवर्स के 71वें संस्करण में चिली का प्रतिनिधित्व करेंगी। सौंदर्य प्रतियोगिता की दुनिया में कोई अजनबी नहीं है (उसने मिस टीन साउथ फ्लोरिडा 2004 में भाग लिया था जहाँ उसे मिस फोटोजेनिक से सम्मानित किया गया था, वह अपनी पूरी कोशिश करेगी और सेसिलिया बोलोको के नक्शेकदम पर चलेगी जिसे 1987 में मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया गया था।
27.12.2022 – कनौजिया फिल्म्स के बैनर तले निर्मित फिल्म ‘लव गुरु’ जीवीजी प्राइम टाइम के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया गया है।
निर्माता व निर्देशक अभय कनौजिया की इस फिल्म के सह निर्माता यास्मीन शेख व आशीष पी पोरिया, लेखक हुसैन सिद्दीकी, एडिटर सरफराज और डीओपी रणविजय सिंह हैं। सेक्स एजुकेशन की आवश्यकता के प्रति आवाज़ बुलंद करती इस फिल्म के मुख्य कलाकार अभिषेक शुक्ला, खुशी शर्मा, मुस्ताक शेख, पलक यादव, सुषमा बिरुआ और सरफराज खान आदि हैं।
सेक्स जागरूकता अभियान के तहत इस संदेशपरक फिल्म के निर्माण के बाद बहुत जल्द ही निर्माता निर्देशक अभय कनौजिया एक वेब सीरीज और हिंदी फीचर फिल्म की घोषणा करने वाले हैं।
27.12.2022 (एजेंसी) – टीवी अभिनेत्री कविता बनर्जी को भाग्य लक्ष्मी’ में नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए अनुबंधित किया गया है। अभिनेत्री ने अपनी भूमिका के बारे में बात की और कहा कि हालांकि वह फिर से एक नकारात्मक किरदार निभा रही हैं लेकिन उन्हें कोई पछतावा नहीं है।
दरअसल उन्हें ऐसे किरदार करने में मजा आता है क्योंकि वे मजेदार और चुनौतीपूर्ण भी हैं। उन्होंने साझा किया, मैंने तेरी मेरी इक्क जिंदरी’ और रिश्तों का मांझा’ शो में नकारात्मक भूमिकाएं निभाई हैं।भाग्य लक्ष्मी’ में सोनल की भूमिका निभाना मेरी इच्छा की तरह है। एक नकारात्मक किरदार निभाना एक ही समय में बेहद चुनौतीपूर्ण और मजेदार होता है।
नागिन 6′ की अभिनेत्री ने कहा कि हर किरदार के अलग-अलग रंग हैं, इसी तरह यह पिछले वाले से अलग है और वह सिर्फ अपनी भूमिका के साथ न्याय करने की उम्मीद करती है।
हालांकि मैंने अब तक टीवी पर ज्यादातर नकारात्मक किरदार निभाए हैं, लेकिन हर किरदार दूसरे से बहुत अलग रहा है, और इसलिए चुनौती / मजा कभी खत्म नहीं होता।
मैं बस उम्मीद करती हूं कि मैं अपने किरदार के साथ न्याय कर सकूं और शो के प्रशंसक मुझे उतना ही प्यार दें जितना वे इस शो को देते हैं। भाग्य लक्ष्मी’ जी टीवी पर प्रसारित होता है
27.12.2022 (एजेंसी) – नेपाल की एक्ट्रेस अदिति बुधाथोकी हमेशा अपने बोल्ड लुक्स और स्टनिंग फैशन सेंस के साथ सोशल मीडिया पर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का लेटेस्ट फोटोशूट इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अदिति बुधाथोकी ने बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी हैं।
अदिति बुधाथोकी की ग्लैमरस तस्वीरें देख नेटिजेंस उनकी खूबसूरती पर फिदा हो गए हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अदिति बुधाथोकि ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अदिति ने पिंक और ऑरेंज कलर की फ्लोरल बिकिनी पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने हर बार की तरह इस बार भी अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर कर के इंटरनेट पर ग्लैमर का तड़का लगा दिया है।
अदिति बुधाथोकि जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो फैंस उनकी तस्वीरों पर अपना दिल हार जाते हैं। बता दें, अदिति बुधाथोकी का नाम नेपाल की मशहूर एक्ट्रेसेज की लिस्ट में शामिल है।
एक्ट्रेस अदिति बुधाथोकि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।एक्ट्रेस जब भी अपनी पोस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती हैं तो यूजर्स उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक्स और कॉमेंट्स के जरिए प्यार बरसाते हैं।
27.12.2022 – आर्यन इंस्टीट्यूट ऑफ चेस एंड आर्ट एक्सीलेंस के बैनर तले एमआईटी-एडीटी विश्वविद्यालय के विशेष सहयोग से हृदयेश आर्ट्स के संचालक अविनाश प्रभावलकर द्वारा विले पार्ले, मुम्बई स्थित दीनानाथ मंगेशकर ऑडिटोरियम में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर के 122वी जयंती पर 29 दिसंबर को आयोजित एक भव्य समारोह में कवि डॉ. दीपक वज़े द्वारा रचित हृदयनाथ मंगेशकर के संरक्षण और मार्गदर्शन के तहत निर्मित स्वरकोकिला लता मंगेशकर पर आधारित अलौकिक गीत ‘विश्वस्वरमाउली’ पंडित हरि प्रसाद चौरसिया,उषा मंगेशकर और हृदयनाथ मंगेशकर के द्वारा 29 दिसंबर को जारी किया जाएगा।
टाइम्स म्यूजिक के बैनर तले निर्मित इस गीत का छायांकन किया है तुषार पांके ने। इस समारोह में अजय मदान द्वारा संयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में केतकी मटेगांवकर, सवानी रवींद्र, प्रियंका बर्वे और विभावरी आप्टे जोशी द्वारा लता मंगेशकर के लोकप्रिय गीतों को भी प्रस्तुत किया जाएगा।इस कार्यक्रम का संचालन स्मिता गावंकर करेंगी।
26.12.2022 (एजेंसी) – भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड की फिल्म अवतार 2 और बॉलीवुड की सर्कस दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। दोनों ही फिल्मों ने शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन किया है, इसका डाटा सामने आ चुका है। एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस ने पहले दिन 10 करोड़ से कम की ओपनिंग ली है।
वहीं, दूसरी तरफ जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार 2 ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 5,000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने आठ दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 206.6 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करते ही जेम्स की फिल्म ने एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर, स्पाइडरमैन: नो वे होम और डॉक्टर स्ट्रेंज- इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है।
हालांकि, अवतार 2 अब भी एवेंजर्स एंडगेम से पीछे है। बता दें कि एवेंजर्स एंडगेम ने पहले हफ्ते में 260.40 करोड़ का कारोबार किया था। 1. एवेंजर्स एंडगेम – 260.40 करोड़, 2. एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर – 156.64 करोड़, 3. डॉक्टर स्ट्रेंज – 101.49 करोड़, 4.स्पाइडरमैन: नो वे होम – 148.07 करोड़। अवतार 2 ने सिर्फ हॉलीवुड की फिल्मों को ही नहीं बल्कि भारत की भी कई फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। आठ दिन में अवतार 2 ने जितने करोड़ का कारोबार किया है, वह 2022 में रिलीज हुई गंगूबाई काठियावाड़ी (132.01 करोड़) और भूल भुलैया 2 (184.32 करोड़) के कुल कलेक्शन से कहीं ज्यादा है। हालांकि, जेम्स की फिल्म केजीएफ 2 (पहले हफ्ते में 523.75 करोड़) और आरआरआर (पहले हफ्ते में 477.5 करोड़) को पछाड़ पाने में नाकामयाब रही।
अब बात करते हैं रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस की। बता दें कि सर्कस ने ओपनिंग डे पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। पिछले एक दशक में रोहित की जितनी भी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं, उन सब ने पहले दिन 10 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म सर्कस ने पहले दिन यानी शुक्रवार को मात्र सात करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 1. सूर्यवंशी (2021) – 26.29 करोड़ रुपये 2. सिंबा (2018)- 20.72 करोड़ रुपये 3. गोलमाल अगेन (2017) – 30.14 करोड़ रुपये 4. दिलवाले (2015)- 21 करोड़ रुपये 5. सिंघम रिटर्न्स (2014)- 32.09 करोड़ रुपये 6. चेन्नई एक्सप्रेस (2013)- 33.12 करोड़ रुपये।
26.12.2022 – (एजेंसी) इस साल जून में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक मैं अटल हूं का ऐलान किया गया था। फिल्म की घोषणा के साथ ही दर्शक यह जानने के लिए उत्साहित थे कि अटल की भूमिका में कौन सा कलाकार नजर आएगा। इसके बाद नवंबर में खबर आई कि इस भूमिका को पंकज त्रिपाठी निभाएंगे। अब 25 दिसंबर को यानी अटल की जयंती के मौके पर फिल्म से पंकज का पहला लुक भी सामने आ गया है।
पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर करीब एक मिनट तीन सेकेंड का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अटल के अलग-अलग लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें अटल के व्यक्तित्व के भी अलग-अलग पहलुओं का जिक्र किया गया है। टीजर में अटल को एक प्रधानमंत्री, एक कवि, एक राजनेता और एक बेहतरीन व्यक्ति के तौर पर दिखाया गया है। इन सभी तस्वीरों में पंकज अटल से काफी मिलते-जुलते नजर आ रहे हैं।
अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए पंकज ने लिखा, अटल जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तित्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा, यह अटल विश्वास मुझे है। फिल्म अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी।
इसका निर्देशन रवि जाधव करेंगे। वहीं इसका निर्माण विनोद भानुशाली, संदीप सिंह, सैम खान, विशाल गुरनानी और कमलेश भानुशाली कर रहे हैं। यह फिल्म उल्लेख एनपी की किताब द अनटोल्ड वाजपेयी: पॉलिटिशियन एंड पैराडॉक्स पर आधारित होगी। इसमें अटल के बचपन से लेकर उनके राजनेता बनने तक के सफर को फिल्माया जाएगा। मेकर्स उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनकही कहानियों को फिल्म में शामिल करेंगे।
राजनीति के साथ-साथ मनोरंजन जगत के दर्शकों को अटल की बायोपिक का इंतजार है। अगले साल की शुरुआत में इसकी शूटिंग शुरू होगी। फिल्म को अगले साल अटल की जयंती पर रिलीज किया जाएगा। अटल भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ उनका जुड़ाव रहा। 1996 में वह भारत के प्रधानमंत्री बने थे।
हालांकि, अन्य दलों ने जब भाजपा से अपना समर्थन वापस ले लिया, तो 13 दिनों के भीतर उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। फिर वह 1998 और 1999 में भी दूसरे और तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री के पद पर काबिज हुए। 2018 में 93 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।
इंदिरा गांधी पर आधारित कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी भी चर्चा में है। इस फिल्म में अभिनेता श्रेयस तलपड़े युवा अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार में नजर आएंगे। वायपेयी के किरदार में उनका लुक भी जारी हो चुका है।
25.12.2022 – वीएस नेशन मिडिया एजेंसी और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के संयुक्त तत्वाधान में 29 दिसंबर को अंधेरी(वेस्ट), मुम्बई स्थित मेयर हॉल में एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह 2022 का आयोजन किया जाएगा।
इस समारोह में लेस्ली लुईस, दिलीप सेन, सुधाकर शर्मा, राम शंकर, शोमा बैनर्जी, कपिल हरीशंकर, राजीव महावीर, रेपर हितेश्वर, विजॉय कश्यप, वास्तविक रॉय, रक्षा श्रीवास्तव, शोना गोंसलवेस, शीरीन फरीद, मनोज टकरिया और अनिता शर्मा के अलावा बॉलीवुड के कई चर्चित संगीत सितारों की उपस्थिति में संगीत के क्षेत्र में एक्टिव व उल्लेखनीय योगदान देने वाले नामचीन और नवोदित प्रतिभाओं को अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
मुम्बई की धरती पर समय समय पर कई संस्थाओं के द्वारा तरह तरह के अवार्ड समारोह का आयोजन किये जाते रहे है लेकिन संगीत की दुनिया के अनमोल सितारों को खासकर नवोदित प्रतिभाओं को याद तक नहीं किया जाता है। वैसी स्थिति में वीएस नेशन मिडिया एजेंसी और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के द्वारा एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह 2022 का आयोजन, एक सार्थक पहल के रूप में सामने आया है।
आयोजक दविंद्र खन्ना के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस आयोजन के पूर्व नवोदित प्रतिभाओं को प्रकाश में लाने के उद्देश्य से गौरव अवॉर्ड, नारी शक्ति सम्मान, एवरग्रीन ब्यूटी कॉन्टेस्ट, सिंगिंग कॉन्टेस्ट, डांसिंग कॉन्टेस्ट का आयोजन वीएस नेशन (वसई, मुम्बई) के द्वारा कराए जा चुके हैं।
24.12.2022 – मेगा सूर्या प्रोडक्शन के तहत बड़े पैमाने पर एएम रत्नम द्वारा प्रस्तुत पैन-इंडियन फिल्म ‘हरि हारा वीरा मल्लू’ में अभिनेता बॉबी देओल मुगल सम्राट औरंगजेब की भूमिका में नज़र आएंगे।
पांच भाषाओं – तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में पवन कल्याण और निधि अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म को जाने माने फिल्म मेकर कृष जगरलामुदी ने डायरेक्ट किया है।
वी एस ज्ञानशेखर की सिनेमेटोग्राफी और एमएम कीरावनी की संगीत के साथ, ‘हरि हारा वीरा मल्लू’ दयाकर राव द्वारा निर्मित है। इस फिल्म से जुड़ी ताजा जानकारी के मुताबिक चर्चित बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ऑफिशियली फिल्म की टीम का हिस्सा बन गए हैं और इस फिल्म की शूटिंग उन्होंने हैदराबाद में शुरू कर दी है।
इसके लिए थोटा थारानी द्वारा डिजाइन किया गया एक विशाल ‘दरबार’ सेट, जो 17वीं शताब्दी का है, तैयार किया गया है। इस दरबार में पवन कल्याण और बॉबी देओल के सारे महत्वपूर्ण सीन्स को शूट किया जाएगा।
24.12.2022 गोरेगाँव मुम्बई स्थित फ्यूचर स्टूडियो के सेकंड फ्लोर पर फिल्म ‘खूबसूरत पड़ोसन’ की शूटिंग के लिए लगाए गए भव्य सेट पर पिछले दिनों अभिनेता राजपाल यादव और अनूप जलोटा व अन्य कलाकारों पर फिल्म के निर्देशक राजन लायलपुरी की निगरानी में कोरियोग्राफर लॉलीपॉप के निर्देशन में फिल्म का स्पेशल सांग
‘नोट दे कर वोट लिया…जीता इलेक्शन
नेता बना… सबको कुर्सी से गिरा दिया
और सी एम की कुर्सी पर चिपक गया’….!
इस लाजवाब मुखड़े वाले गीत में एक अंतरा मौजूदा हालात की ओर इंगित करता है ……
‘फट फटाफट…निपटाऊंगा सब झंझट,
नोटों की गड्डी जो लाएगा…उसका मैं काम कर दूँगा….’
का फिल्मांकन सम्पन्न हुआ। लाइट साउंड कैमरा एक्शन के गुंजायमान शब्दों के पश्चात अभिनेता राजपाल यादव की बेहतरीन अदाकारी ने सेट पर सबको स्तब्ध कर दिया। इस गाने को इस फिल्म के लिए विशेष आकर्षण के रूप में माना जा रहा है।
इस गाने की खासबात यह है कि गीतकार राजन लायलपुरी की शब्द रचना को स्वर दिया है भारतीय फिल्म जगत में डिस्को किंग के रूप में विख्यात दिग्गज संगीतकार/ गायक स्व बप्पी लाहिड़ी के ग्रैंडसन गायक स्वस्तिक बंसल ने, जिन्हें पेशेवर रूप से रेगो बी के नाम से जाना जाता है। इस गाने को रेगो बी ने बिल्कुल स्व बप्पी लाहिड़ी के स्टाइल में जीवंत किया है।
यह गीत सेट पर बप्पी दा की मौजूदगी का एहसास दिला गया। विदित हो कि 12 वर्षीय रेगो बी ने अपनी एकल ‘बच्चा पार्टी’ के साथ भारतीय संगीत विधा के क्षेत्र में प्रवेश किया, जिसने 5 मिलियन व्यूज पार किए और अपने दादा
स्व बप्पी लाहिड़ी के साथ सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले टेलीविजन शो ‘बिग बॉस’ और ‘सा रे गा मा पा’ में भी दिखाई दिए थे। रेगो बी ने ‘सुपरस्टिटियस एक्स रेगो’ शीर्षक से भी एल्बम में पहला गाना लॉन्च किया, जो गानों का एक कलेक्शन है। फिलवक्त गायक रेगो बी, स्व बप्पी लाहिड़ी की विरासत को जीवित रखने के अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने दुख को अपने संगीत में शामिल कर रहे हैं।
भारतीय फिल्म जगत में डिस्को किंग के रूप में विख्यात दिग्गज संगीतकार स्व बप्पी लाहिड़ी की संगीत विरासत को कायम रखने और उनके निधन के बाद भी बप्पी दा की उपस्थिति दर्ज कराते रहने के उद्देश्य से बप्पी लाहिड़ी के दामाद गोविंद बंसल और बेटी रेमा लाहिड़ी ने अपने प्रोडक्शन हाउस और एसआरजी फिल्म इंटरनेशनल के बैनर तले फिल्म ‘खूबसूरत पड़ोसन’ के निर्माण कार्य प्रारंभ किया है।
इस फिल्म के सह निर्माता बालकृष्ण श्रीवास्तव, लेखक, गीतकार व निर्देशक राजन लायलपुरी, संगीतकार बप्पी लाहिड़ी, बैकग्राउंड म्यूजिक डायरेक्टर बप्पा लाहिड़ी, कॉस्ट्यूम्स डिजाइनर निकिता श्रीवास्तव, कोरियोग्राफर लॉलीपॉप और कला निर्देशक प्रदीप सिंह हैं।
24.12.2022 (एजेंसी) – अभिनेता अर्जुन कपूर कुत्ते का ट्रेलर साझा करने के लिए उत्साहित हैं, जिसका अनावरण अगले सप्ताह किया जाएगा। अभिनेता का कहना है कि इस तरह की फिल्म किसी भी अभिनेता के लिए सीखने का एक अच्छा जरिया है। कुत्ते एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, इसमें कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा और राधिका मदान, तब्बू और नसीरुद्दीन शाह जैसे उत्कृष्ट कलाकार हैं।
इस फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज ने किया है। फिल्म कुत्ते में अर्जुन कपूर एक पुलिस वाले की भूमिका निभा रहे हैं। अपने किरदार के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा है, मुझे इंतजार है कि जब कुत्ते का ट्रेलर रिलीज होगा तो लोग इसको लेकर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।
पर मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। आगे अपनी बात करते हुए अभिनेता ने कहा, मेरे लिए कुत्ते बहुत खास फिल्म है। मुझे लव रंजन जैसे प्रतिभाशाली फिल्म निर्माता के साथ काम करने का मौका मिला, आसमान भारद्वाज जैसे उल्लेखनीय नवोदित निर्देशक, विशाल भारद्वाज को निर्माता, लेखक और संगीतकार के रूप में जानने का मौका मिला, गुलजार साब ने गीत लिखे हैं।
इसके साथ मैंने इस फिल्म में बेहतरीन कलाकारों जैसे तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीर सर, कुमुद जी, शार्दुल भारद्वाज और राधिका मदान के साथ काम किया। उन्होंने आगे कहा, मेरे लिए फिल्म की शूटिंग करना बहुत मजेदार था और यह सीखने का भी एक शानदार अनुभव था।
इस तरह की फिल्म किसी भी अभिनेता को बहुत कुछ सिखाती है और मुझे लगता है कि मैंने अपने कौशल को हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं के साथ तराशा है।
मैं कुत्ते के ट्रेलर के लिए लोगों की प्रतिक्रिया देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। कुत्ते 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
24.12.2022 (एजेंसी) – स्टार किड खुशी कपूर अपनी ग्लैमरस अंदाज से फैंस के दिलों पर कहर बरपाए रहती हैं। बोल्डनेस के मामले में अपनी बहन जान्हवी कपूर को पीछे छोड़ते नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें इन दिनों चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। वहीं, एक्ट्रेस जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म से डेब्यू करने वाली हैं। पर्पल कलर की शॉर्ट ड्रेस में एक्ट्रेस खुशी कपूर बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं। खुशी कपूर सायनी मेकअप और स्टाइलिश हेयर स्टाइल में बेहद ही बोल्ड लग रही हैं।
बोल्ड आउटफिट में खुशी कपूर अपनी कातिलाना अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाए हुए हैं। एक्ट्रेस खुशी कपूर इस आउटफिट में बैकलेस नजर आ रही हैं। साथ ही अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर रही हैं। फैंस को खुशी कपूर का ये लुक काफी पसंद आ रहा है। फैंस उनकी तस्वीरें पर हार्ट और फायर इमोजी की बारिश कर रहे हैं।
खुशी कपूर श्रीदेवी की सबसे लाडली बेटी में से एक हैं। खुशी कपूर बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी हैं। एक्ट्रेस खुशी कपूर जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
एक्ट्रेस खुशी कपूर के इंस्टाग्राम पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके इंस्टा पर 913 के फॉलोवर्स हैं।
24.12.2022 (एजेंसी) – अभिनेत्री कियारा आडवाणी कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ दोबारा काम करने को लेकर काफी खुश हैं और इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया के जारिए फैंस के साथ साझा किया है।
पहली बार कियारा ने गोविंदा नाम मेरा की बिजली में गणेश आचार्य के साथ काम किया था और अब दूसरी बार उनके साथ कार्तिक आर्यन अभिनीत आगामी फिल्म सत्यप्रेम की कथा में काम करेंगी।कियारा ने गोविंदा नाम मेरा की प्रतिक्रिया का जश्न मनाते हुए बिजली पर डांस करते हुए अपना और गणेश का एक वीडियो साझा किया।
अभिनेत्री ने कहा, द लेजेंड के साथ, मैं बिजली के लिए मास्टरजी द्वारा कोरियोग्राफ किए जाने को लेकर बहुत उत्साहित थी। अब बस हम सत्य प्रेम की कथा के सेट पर कुछ बिजली जोड़ रहे हैं और हम साथ में अगले गाने की शूटिंग कर रहे हैं।
कियारा ने अब अपनी आगामी फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है, जो समीर विदवान्स द्वारा निर्देशित एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है।
*वितरक : परम मां विंध्यवासिनी फिल्म्स द्वारा दोस्ती फिल्म्स एंटरटेनमेंट के सौजन्य से।
*प्रदर्शन तिथि : 23.12. 2023
*रेटिंग : 3.5/5
महिला सशक्तिकरण की आवाज बुलंद करती फिल्म ‘अनोखी-द जर्नी ऑफ अ वुमन’ समाज में गिरते पारिवारिक मूल्यों, आत्मीय संबंधों पर चिंता व्यक्त करती मार्मिक कहानी बनकर उभरी है। इस फिल्म के सभी कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं के साथ पूरी ईमानदारी से न्याय किया है. निर्देशक संजय कुमार सिन्हा ने अपनी निर्देशन क्षमता का परिचय दिया है।
प्रस्तुतिकरण की सराहना की जा सकती है। यह अलग बात है कि फिल्म का टेम्पू तेज न होने के कारण दर्शकों की एकाग्रता बिखरती है लेकिन जिज्ञासा बनी रहती है। फिल्म के गीत संगीत पर गौर करें तो औसतन ठीक ही है।
चुनौतियों के बीच संघर्ष करती एक महिला की कहानी बयां करती यह फिल्म ‘बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ’ श्लोगन का समर्थन करती नजर आती है और साथ ही वृद्धाश्रमों और अनाथालयों पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर देती है। कुल मिलाकर देखने लायक इमोशनल फिल्म है ‘अनोखी – द जर्नी ऑफ अ वुमन’ ।
23.12.2022 (एजेंसी) – वेब सीरीज की दुनिया में तहलका मचाने वाली सीरीज मिर्जापुर में डिम्पी का किरदार निभाने वाली हर्षिता गौर बेहद ही ग्लैमरस हैं। उनकी किलर और हॉटनेस से भरी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। वहीं, इसके तीसरे सीजन की तैयारी चल रही हैं। एक्ट्रेस हर्षिता गौर के दोनों सीजन में किरदार देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। मिर्जापुर वेब सीरीज में अपने डिम्पी के किरदार से अलग हटकर हर्षिता गौर रियल लाइफ में बेहद ही ग्लैमरस हैं।
हर्षिता गौर अपनी बोल्डनेस और हॉटनेस से फैंस के दिलों पर कहर बरपाने का हुनर बखूबी जानती हैं। एक्ट्रेस हर्षिता गौर ब्रालेट पहनकर अपना बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जिसमें एक्ट्रेस गजब की बला नजर आ रही हैं। हर्षिता ने ब्रालेट के साथ मिनी स्कर्ट और ब्लू कलर का ओवर कोट पहन रखा है।
अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लॉन्ग रिंग के ईयरिंग्स और हाथ में ब्रेसलेट पहने नजर आ रही हैं। बूट लुक में मिर्जापुर की डिम्पी बेहद ही स्टनिंग लग रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को बारीकी से निहार रहे हैं।
एक्टिंग के साथ ही अपने बोल्ड लुक से फैंस के दिलों को धड़काने वाली हर्षिता गौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हर्षिता के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें जल्द ही मिर्जापुर 3 वेब सीरीज में देखा जाने वाला
23.12.2022 (एजेंसी) – कन्नड़ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और पूर्व सांसद राम्या उर्फ दिव्या स्पंदना दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म पठान’ के एक गाने बेशर्म रंग’ पर विवाद पैदा होने के बाद उनके समर्थन में उतरी। देश भर के हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने गाने पर आपत्ति जताई है और कहा है कि एक्ट्रेस की ड्रेस लव जिहाद को बढ़ावा देती है।
लंबे समय के बाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रही एक्ट्रेस राम्या ने दीपिका को कपड़ों के लिए ट्रोल किए जाने के लिए नारी द्वेष को जिम्मेदार ठहराया है।राम्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कहा, सामंथा को उनके डायवोर्स के लिए ट्रोल किया गया। साई पल्लवी को उनके ओपिनियन के लिए, रश्मिका को उनके सेपरेशन के लिए, वहीं दीपिका को उनके कपड़ों के लिए, कई अन्य महिलाओं को हर चीज के लिए ट्रोल किया गया।
चुनने का अधिकार हमारा बेसिक राइट है। महिलाएं मां दुर्गा का रूप मानी जाती हैं, लेकिन इस बुरी भावना के खिलाफ हमें लडऩा ही होगा।कन्नड़ फिल्म स्वाति मुत्तिना माले हनीये’ का निर्माण करने के अलावा, वह इसमें एक प्रमुख भूमिका भी निभाएंगी।
कन्नड़ अभिनेता और कार्यकर्ता चेतन कुमार ने बेशर्म रंग’ गाने के विरोध को तुच्छ बताया था।दूसरी ओर, श्री राम सेना के संस्थापक प्रमोद मुथालिक ने चेतावनी दी थी कि अगर गाने को वापस नहीं लिया गया तो वे पठान'[ पर प्रतिबंध लगाने के लिए देशव्यापी अभियान शुरू करेंगे।
23.12.2022 (एजेंसी) – बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी आने वाली फिल्म ऐ वतन मेरे वतनÓ की शूटिंग पूरी कर ली है। सारा अली खान ऐ वतन मेरे वतन’ में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आएंगी। सारा ,उषा मेहता के किरदार में नजर आएंगी। ऐ वतन मेरे वतन’ धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनायी जा रही है।
ऐ वतन मेरे वतन को कन्नन अय्यर ने निर्देशित किया है वहीं, फिल्म की कहानी दरब फारूकी ने लिखी है।सारा अली खान ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें साझा कर दी हैं। सारा अली खान ने तस्वीरें साझा कर बताया कि वह बीते कई दिनों से ऐ वतन मेरे वतन के लिए नाइट शेड्यूल की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन रविवार को उन्होंने अपने इस शेड्यूल की शूटिंग को पूरा कर लिया है।
इस तस्वीर में एक केक भी नजर आ रहा है, जिसमें पर लिखा है इट्स रैप। साथ ही उन्होंने तस्वीर में ऐ वतन मेरे वतन भी लिखा है।गौरतलब है कि उषा मेहता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सीक्रेट रेडियो ऑपरेटर थीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। उषा मेहता ने सीक्रेट रेडियो सर्विस कांग्रेस रेडियो’ की शुरुआत की थी।
इस सर्विस रेडियो की मदद से उस समय वह सारी जानकारी और अन्य खबरें शेयर की जाती थीं, जिस पर उस दौरान अंग्रेजों ने पाबंदी लगा रखी थी।
22.12.2022 – अदाकारा अलाया एफ और नवोदित अभिनेता करण मेहता अभिनीत ‘ऑलमोस्ट लव विद डीजे मोहब्बत’ का टीज़र ज़ी स्टूडियोज ने जारी कर दिया है। जहाँ एक ओर ‘ज़ी स्टूडियो’ को वेव चेंजिंग और रेवोल्यूशनरी कंटेंट बनाये जाने के लिए जाना जाता है और वहीं दूसरी ओर अनुराग कश्यप कल्ट सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं।
गुड बैड फिल्म्स के सहयोग से निर्मित यह फिल्म अनुराग कश्यप की रोमांटिक म्यूजिकल जॉनर में वापसी का भी प्रतीक है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह
फिल्म छोटे और बड़े शहरों में जेन जेड लव इरा को दर्शाती है जो दो समानांतर ब्रह्मांडों में प्यार और लालसा के सार तत्व को परिभाषित करती है। बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार अमित त्रिवेदी के संगीत से सजी यह फिल्म 3 फरवरी 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।
12.12.2022 – ड्रीम क्रिएट फिल्म प्रोडक्शन और ए-24 प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वाधान में निर्मित फिल्म ‘रुद्र-द पावर’ का ट्रेलर पिछले दिनों अंधेरी(वेस्ट),मुम्बई स्थित इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल की उपस्थिति में जारी किया गया।
यह फिल्म डांसबार की और डांसबार की लड़कियों के संघर्ष व चुनौतियों की दास्तान बयां करती इस फिल्म के निर्माता एम. शेखर, लेखक व निर्देशक मनोज कुवर, क्रिएटर व पटकथा लेखक अभिजीत, डीओपी मंदार लोनकर है, एडिटर स्वप्निल जाधव और एक्शन डायरेक्टर जावेद शेख हैं। इस फिल्म को विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।
इस फिल्म को सिर्फ 4 दिनों में शूट किया गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के लिए बनी और सब से तेज शूट होनेवाली वाली पहली फीचर फिल्म है। यह फिल्म लिम्काबुक ऑफ रिकॉर्ड्स और गिनीजबुक ऑफ वर्ल्डरिकॉर्ड्स और इंडियाबुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए प्रस्तुत किया गया है क्यों कि यह उक्तराष्ट्रीय और विश्व रिकॉर्ड द्वारा अनुमोदित होने पर ‘सबसे तेज शॉट भारतीय वेब फिल्म’ की श्रेणी में अर्हता प्राप्त करेगा।
इस फिल्म के मुख्य कलाकार एम. शेखर, अनिकेत केळकर, ऐश्वर्या शेंडे, देवेंद्र राजगुरु विनायक सपकाळे, विनायक गुरव, के. श्रेया, मनोज कुंवर, बी. स्वाति, नितिन बोधरे, मंगेश कांगणे , ऐश्वर्या सुर्वे, सनी पिल्ले और हेमंत पेंडसे, संजय विचारे, शिखा और परी आदि हैं।
22.12.2022 – एपीएस पिक्चर और के के फिल्म्स क्रिएशन की नवीनतम संयुक्त प्रस्तुति हिंदी फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ 30 दिसंबर को देश भर के 352 सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इस आशय की जानकारी इस फिल्म के प्रोड्यूसर जया छेड़ा और ‘चिड़ियाघर’ ‘लापतागंज’ जैसे लोकप्रिय 22 से अधिक टीवी सीरियल कर चुके अभिनेता सह निर्देशक अभय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से पिछले दिनों पटना (बिहार) में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।
ध्रुव छेड़ा, अखिलेंद्र मिश्रा, हर्षिता पंवार, इश्तियाक ख़ान और एहसान खान के अभिनय से सजी इस फिल्म के निर्देशक व गीतकार अभय प्रताप सिंह और संगीतकार सहजाह्न शेख (सागर) हैं। इस फिल्म में अभय प्रताप सिंह ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बकौल निर्देशक अभय प्रताप सिंह ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ एक शानदार ड्रामा कॉमेडी फिल्म है। यह फिल्म दर्शकों को गुदगुदाएगी और एक सार्थक संदेश भी देकर देगी।
20.12.2022 – बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस और सिंगर अनुपम शुक्ला के जन्मदिन के अवसर मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में अभिनेता तरुण खन्ना ने कॉमेडियन सुनील पाल, अभिनेता तरुण खन्ना, अभिनेता बॉबी वत्स, नावेद जेफरी, सत्य प्रकाश, अमोध शर्मा, अशोक गुप्ता, वसंत भंडारी गणेश रैकांति, योगीराज, एजाज खान, पीहू चौहान, अलीजा खान, मयंक कुमार, चायरा, अलीबाना, शाहबाज़, सिद्धार्थ, जीतू, परी, भरत पंडित, किसले कुमार और कृष्णा हेगड़े सहित बॉलीवुड के कई नामचीन शख्सियतों की मौजूदगी में अनुपम शुक्ला की बहुप्रतीक्षित म्यूजिक एल्बम ‘तेज धार’ का पोस्टर और टीजर को जारी किया।
सभी उपस्थित अतिथियों ने एक्ट्रेस और सिंगर अनुपम शुक्ला को जन्मदिन की बधाई दी और उनके आगामी म्यूजिक एल्बम ‘तेज धार’ की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। बर्थडे गर्ल अनुपम शुक्ला ने बताया कि ‘तेज धार’ की शूटिंग पंजाब में हुई है। गाने के बोल हैं “मैं छोरी बड़ी तेज धार, आंखें मेरी जैसे तीर कमान”। पोस्टर और ट्रेलर रिलीज किये जाने के बाद अब म्यूजिक वीडियो ‘तेज धार’ बहुत जल्द ही टाइम म्यूजिक कम्पनी के द्वारा रिलीज किया जाएगा।
19.12.2022 – बॉलीवुड की चर्चित म्यूजिक कम्पनी टी-सीरीज़ ने राजस्थानी लोक गायक सोनू कंवर का एक नया शानदार ट्रेडिशनल ट्रैक ‘कलियो कूद पड़ियो’ जारी किया है। राजस्थानी लोक संस्कृति को परिभाषित करता हुआ यह म्यूजिक वीडियो एक ट्रेडिशनल विजुअल ट्रीट ही नहीं वल्कि संगीतप्रेमियों के कानों को भी सुकून देता है।
इस गाने में पल्लवी और राजवीर सिंह राठौड़ की जोड़ी है।इस म्यूजिक वीडियो को ऋषि सिंह सिसोदिया द्वारा निर्देशित किया गया है। राजस्थानी लोक गीत ‘कलियो कूद पड़ियो’ टी सीरीज के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
18.12.2022 – सहारा फाउंडेशन और डॉ हकीम शाह यूनिक फार्मा के द्वारा अंधेरी वेस्ट मुम्बई स्थित मेयर हॉल में पिछले दिनों आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार दिलीप सेन के हाथों केसीएफ के संस्थापक/संचालक और समाजसेवी डॉ कृष्णा चौहान को हेल्थ एंड मीडिया एक्सेलेन्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
गोरखपुर यूपी के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड में सक्रिय हैं। इन्होंने अपना फिल्मी सफर बतौर सहयक निर्देशक शुरू किया था। इन्होंने कई एड फिल्म्स, म्यूजिक वीडियो बनाया है और अब बहुत जल्द ही हॉरर थ्रिलर फ़िल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ का निर्माण कार्य शुरू करने वाले हैं।
मुम्बई की धरती पर डॉ कृष्णा चौहान अपनी संस्था केसीएफ के तत्वाधान में बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से करते चलेआ रहे हैं।