Category Archives: film

भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

09.03.2024  –  राहीज़ फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले फिल्म निर्माता शादाब अली के द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ का संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों मुम्बई स्थित अशोक होंडा स्टूडियो में बॉलीवुड की मशहूर पार्श्वगायिका साधना सरगम के स्वर में एक प्यारे से गीत की रिकॉर्डिंग के साथ संपन्न हुआ।

मुहूर्त के अवसर पर अनिल चौहान, दिव्या द्विवेदी, फारूक़ भाई, धनंजय कुलकर्णी समेत बॉलीवुड के कई नामचीन शख्सियत भी मौजूद थे। पार्श्वगायिका साधना सरगम वैसे तो हिंदी गीत गाती रहती हैं लेकिन लगभग एक दशक से उन्होंने भोजपुरी फिल्म के लिए कोई गाना नहीं गाया था। उन्होंने 2014 में एक भोजपुरी फ़िल्म के लिए गीत रिकॉर्ड किया था और अब दस साल बाद 2024 में उन्होंने भोजपुरी फ़िल्म ‘होई अन्याय के अंत’ के लिए एक रोमांटिक गीत गाया है।

विदित हो कि, अब तक बहुभाषी पार्श्वगायिका साधना सरगम भारत की 36 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में गाना गा चुकी हैं और आज की तारीख में सर्वाधिक क्षेत्रीय भाषाओं में गायन करने वाली पहली गायिका हैं। उन्हें कई भाषाओं में उत्कृष्ट गायन के लिए बहुत से पुरस्कार व सम्मान मिले हैं। जिसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो फिल्म फेयर पुरस्कार, पांच महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार, चार गुजरात राज्य फिल्म पुरस्कार और एक उड़ीसा राज्य फिल्म पुरस्कार उल्लेखनीय हैं।

लाडो मधेशिया, सूरज सरोज, शालू सिंह, नीलू सिंह, कुणाल सिंह, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, अयाज़ खान और अन्य नवोदित कलाकारों के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ के लेखक- निर्देशक अवधेश के. वर्मा, कार्यकारी निर्माता राही सुल्तानपुरी, गीतकार मनीष मिश्रा, संगीतकार शिशिर पांडेय और प्रचारक इरफ़ान श्रीवास्तव (वनअप रिलेशंस, मुम्बई) हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

एक्शन थ्रिलर ‘एल 2 : एमपुराण’ का तीसरा शूटिंग शेड्यूल न्यूयॉर्क में संपन्न

08.03.2024  –  पृथ्वीराज सुकुमारान द्वारा निर्देशित और आशीर्वाद सिनेमास और लाइका प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर, ‘एल 2 : एमपुराण’ का तीसरा शूटिंग शेड्यूल पिछले दिनों न्यूयॉर्क में संपन्न हुआ।

विदित हो कि ‘एल 2: एमपुराण’ की शूटिंग अक्टूबर 2023 में शुरू हुई थी और इसे विभिन्न विदेशी स्थानों पर शूट किया गया है, जो एक अनोखे सिनेमाई अनुभव का वादा करता है।

पैन इंडिया साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म, सिनेमा आइकन मोहनलाल अभिनीत ‘लूसिफ़ेर’ की अगली कड़ी, ‘एल2 : एमपुराण’ की शूटिंग शेड्यूल, अंतिमचरण में पहुंचने की वजह से सिनेदर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के बंधन’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की खूबसूरत वादियों में की जाएगी

07.03.2024  –  भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित फिल्म निर्माता आर.बी. गौतम की नवीनतम भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के बंधन’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश की खूबसूरत वादियों में अप्रैल माह शुरू की जाएगी। गौतम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही इस फिल्म की स्क्रिप्ट जाने माने लेखक अनिल विश्वकर्मा द्वारा पूरी की जा चुकी है और कास्ट एवं क्रेडिट्स की चयन प्रक्रिया तेजगति से जारी है।

दिनेश पाल के निर्देशन में बनने वाली इस भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ, जौनपुर, नोएडा और अन्य निकटवर्ती इलाकों में खूबसूरत लोकेशनों का चयन किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के निर्माता आर.बी. गौतम द्वारा पूर्व में निर्मित फिल्म ‘शिक्षा संदेश’ पिछले वर्ष ‘ज़ी बाइस्कोप’ चैनल पर भी टेलीकास्ट हो चुका है।

साधना चैनल पर टेलीकास्ट हो चुकी फिल्म ‘हिन्दुस्तान की जय’ से चर्चित हए फिल्म निर्माता आर० बी० गौतम की भोजपुरी फिल्म ‘शिक्षा संदेश’ को देहाती क्षेत्रों में व्याप्त निरक्षरता को चित्रित करने के साथ साथ, उसके विरूद्ध जनजागृति लाने का संदेश देने वाली फिल्म की श्रेणी में जाना जाता है।

रिश्तों के बंधन के दायरे में एक बेबस इंसान की ज़िंदगी में आये उतार चढ़ाव की दास्तान बयां करती गौतम फिल्म प्रोडक्शन की नवीनतम सोशल म्यूजिकल फैमिली ड्रामा ‘परिवार के बंधन’ में नवोदित प्रतिभाओं के साथ बॉलीवुड के नामचीन सितारे भी अपने अभिनय का जलवा स्क्रीन पर बिखेरते नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

झारखंड की धरती से जुड़ी फिल्म ‘सेटलमेंट’ प्रदर्शन के लिए तैयार

07.03.2024  –  विजय एंड 2 स्टार एंटरटेनमेंट एवं मनोरमा पिक्चर्स एंड एंटरटेनमेंट्स की नवीनतम प्रस्तुति हिन्दी फिल्म ‘सेटलमेंट’ बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर, ट्रेलर एवं सॉन्ग, अंधेरी (वेस्ट), मुम्बई स्थित इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के प्रेक्षागृह में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान बॉलीवुड के नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में जारी किया जा चुका है।

निर्माता- लेखक विजय कुमार अग्रवाल की इस फिल्म के निर्देशक दिनेश शाहदेव, आर्ट डायरेक्टर अविनाश कुमार, डीओपी पंकज गोस्वामी, एडिटर राजीव प्रसाद (शकुंतलम स्टूडियो,मुंबई) व सुमित सिन्हा (सिने बुल्स,रांची), पब्लिसिटी डिज़ाइनर आरिफ अहमद और साउंड डिजाइनर चिन्मय परिदा हैं। इस फिल्म के लिए सोना और स्नेह द्वारा लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार सिद्धार्थ रॉय ने और स्वर दिया है

प्रियांक राज शर्मा, दीपिका ठाकुर और पल्लवी श्रद्धा ने। भूमि माफिया पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग झारखंड की खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है।

झारखंड की धरती से जुड़ी इस फिल्म के मुख्य कलाकार आकाश कुमार मित्तल, प्रिया पारसनाथ गुप्ता, पंकज सिन्हा,जीतेन्द्र वधेर, आर्ची और करुणा सिंह आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

‘लर्न फॉर अर्न’ योजना के तहत ‘ड्रीम विजन फोटोग्राफी क्लासेज’ का उद्घाटन 8 मार्च को

गुमनाम जो रहा वह गुनहगार बन गया
जरा सा नाम हुआ तो अवतार बन गया
अपनी अपनी किस्मत है दुनियां में दोस्तों
महफिल ने जिसे चाहा वो कलाकार बन गया..!

06.03.2024  –  सिनेफलक पे छा जाने की मंशा से सभी नवोदित कलाकार बॉलीवुड की ओर अपना रुख करते हैं परंतु यहाँ की स्ट्रगल को आत्मसात कर कर्मपथ पर जो अग्रसर रहते हैं सफलता एक न एक दिन उन्हें गले लगती है। लेकिन ये भी देखा गया है कि बॉलीवुड की धरती पर संघर्ष के दौर में संघर्षशील नवोदित प्रतिभाओं की बहुत बड़ी जमात आर्थिक संकट के चपेट में आकर लक्ष्य को भेदने में विफल हो जाती है।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ‘लर्न फॉर अर्न’ योजना के तहत भारतीय फिल्म जगत के चर्चित स्टील फोटोग्राफर इंद्रजीत औरंगाबदकर और अरविंद सिन्हा संयुक्तरूप से ओशिवारा, मुंबई स्थित लिंक प्लाजा में संचालित लुक्स स्टूडियो में 3 माह का बेसिक फोटोग्राफी और 6 माह का कमर्शियल फोटोग्राफी का कोर्स 8 मार्च से ‘ड्रीम विजन फोटोग्राफी क्लासेज’ के बैनर तले शुरू करने जा रहे हैं। ‘लर्न फॉर अर्न’ योजना के तहत शुरू किया गया यह कोर्स फिल्म विधा से जुड़े किसी भी क्षेत्र में संघर्षरत नवोदित प्रतिभाओं के लिए और फोटोग्राफी के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए वरदान साबित होगा।

40 के दशक से ही औरंगाबादकर परिवार का जुड़ाव भारतीय फिल्म जगत से बतौर सिने स्टील फोटोग्राफर रहा है। स्व राम औरंगबादकर, श्याम औरंगाबदकार और जगदीश औरंगाबादकर ने अपना बहुमूल्य योगदान भारतीय फिल्म जगत को दिया है। स्व राम औरंगबादकर के पुत्र इंद्रजीत औरंगाबादकर फिलवक्त बॉलीवुड में काफी सक्रिय हैं। प्रसिद्ध फिल्मकार बी आर चोपड़ा, जैनेंद्र जैन और अनिल शर्मा जैसे कई अन्य नामचीन शख्सियतों और अभिनेता राज बब्बर को अपनी सेवा दे चुके स्टील फोटोग्राफर अरविंद सिन्हा 70 के दशक से आज तक क्रियाशील हैं।

बकौल फोटोग्राफर अरविंद सिन्हा फोटोग्राफी एक ऐसी कला है, जिसका उपयोग हर कोई करना चाहता है, लेकिन इसमें माहरत हासिल करने के लिए बहुत अभ्यास और दृढ़ता की आवश्यकता होती है। एक फोटोग्राफर उन चित्रों का निर्माण करते हैं जो एक कहानी बताते हैं, एक आंतरिक संदेश देते हैं या एक घटना रिकॉर्ड करते हैं। आज के समय में जिस तरह से विज्ञापन और मीडिया के क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, उससे फोटोग्राफी के क्षेत्र में जॉब्‍स ऑप्‍शन में लगातार बढ़ोत्‍तरी हो रही है।

इस समय सबसे ज्‍यादा पैसे फिल्म, फैशन और वाइल्‍ड लाईफ फोटोग्राफर बनने में है, इसमें आप एडवेंचर के साथ प्रतिमाह लाखों रूपए कमा सकते हैं। हमने ‘लर्न फॉर अर्न’ योजना के तहत नवोदित प्रतिभाओं को प्रकाश में लाने के उद्देश्य से शुरू किया है ।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

दिलजीत दोसांझ के ‘नैना’ में बादशाह के साथ तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन ने स्क्रीन पर मचाया धमाल

05.03.2024  –  राजेश ए कृष्णन द्वारा निर्देशित, बालाजी टेलीफिल्म्स और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशंस नेटवर्क की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘क्रू’ का पहला ट्रैक ‘नैना’ आखिरकार रिलीज़ हो चुका है। ये गाना जैसे ही प्ले होता है, दिलजीत की दिल छू लेने वाली आवाज़ श्रोताओं को ताल और मेलोडी की दुनिया में ले जाती है, जबकि बादशाह का सिग्नेचर रैप ट्रैक को और भी जोश से भर देता है।

साफ है दिलजीत और बादशाह साथ में एक माहौल बनाते हैं जिसका जादू हर किसी पर चलेगा और जो ‘नैना’ को इस साल फैन्स के लिए बेस्ट एंथम गीत बनाता है। फिल्म के मेकर्स ने स्निपेट्स के साथ फैन्स को इसकी एक झलक दी है जिससे इस प्रमोशनल गाने को लेकर हर तरफ हलचल मच गई है।

इस म्यूजिक वीडियो में फिल्म की तीनों लीड एक्ट्रेसेज तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन बेहद हॉट लग रही हैं। यह गाना दिलजीत दोसांझ और बादशाह के सहयोग का प्रतीक है, जिन्होंने हमें पूर्व में भी बेहतरीन ट्रैक दिए हैं। तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘क्रू’ 29 मार्च को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

15 मार्च को रिलीज होगी विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘बस्तरः द नक्सल स्टोरी’

05.03.2024  –  सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित फिल्म ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी’ 15 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेत्री अदा शर्मा की मुख्य भूमिका है।

मेकर्स ने ‘बस्तर : द नक्सल स्टोरी ‘ के ट्रेलर को रिलीज कर दिया है। फिल्म के ट्रेलर में अदा शर्मा को अपने बेजोड़ अंदाज में देखा जा सकता है। आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म के ट्रेलर में नक्सलियों द्वारा ‘सीआरपीएफ’ जवानों को मारने की दिल दहला देने वाली झलक है, इसके अलावा इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से अलगाववादियों के द्वारा देश के जवानों की मौत का जश्न मनाया जाता है।

इंसानों को काटने के सीन से लेकर राष्ट्रगान गाने पर बच्चों को जलाए जाने, राजनीतिक हस्तियों की गोली मारकर हत्या करने और निर्दोष लोगों को फांसी पर लटकाए जाने के सीन्स तक ने इस ट्रेलर को जबरदस्त बना दिया है। सिने दर्शकों को लुभाने वाले सभी एलिमेंट से भरपूर यह फिल्म उन्हें एंटरटेन करने की क्षमता रखती है।

‘द केरल स्टोरी’ की जबरदस्त सफलता के बाद, वही टीम एक और डेयरिंग और प्रभावशाली विषय के साथ वापस लौटी है, जिसका ट्रेलर सभी के उम्मीदों पर खरा उतरता नजर आ रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री अनुष्का दास

05.03.2024  –  कलर्स चैनल के रियलिटी शो डांसिंग क्वीन में भी वह अपनी डांस का करिश्मा दिखा चुकी कोलकाता (पश्चिम बंगाल) की मूल निवासी मॉडल, अभिनेत्री, डांसर अनुष्का दास उर्फ ‘मून’ इन दिनों सुर्खियों में हैं और बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बहुत जल्द ही वो एक्शन और थ्रिल से भरी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

वैसे अनुष्का दास कई वर्षों से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही है। अनुष्का अभिनय, डांस और मॉडलिंग करती हैं साथ ही वह समाजसेवा कार्य से भी जुड़ी हैं। कोरोना महामारी के समय में इन्होंने अभिनय से ब्रेक लेकर केवल समाजसेवा के कार्य किये और जरूरतमंदों की हर मुमकिन सहायता की।

अनुष्का दास की स्वयं की एक एनजीओ संस्था है जिसके माध्यम से वह जनसेवा करती है, इस संस्था का नाम है ‘मून चेरिटेबल फाउंडेशन’। अनुष्का ने कई वर्षों तक ढेर सारे शो किये हैं। वह उदित नारायण, हनी सिंह, बॉम्बे वाइकिंग्स, मीका सिंह, विनोद राठौड़ जैसे कई दिग्गज गायकों के शो में डांस परफॉर्मेंस कर चुकी हैं।

वह मॉडलिंग शो के माध्यम से कई ब्रांड्स के विज्ञापन फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं जैसे एयरटेल इलेक्ट्रोलाइट्स आदि। अनुष्का ने हिंदी और बंगला म्यूजिक वीडियो में काम किया है तथा टीसीरिज के कई म्यूजिक वीडियो में दिखी हैं जिसमें ये रात भीगी और लोफर (बंगला) का नाम प्रमुख है। साउथ की फिल्मों में अनुष्का आइटम डांस भी कर चुकी हैं। अनुष्का एक मॉडल, अभिनेत्री, डांसर, समाजसेविका और इनफ्लुएंसर हैं।

बचपन से ही अभिनय और डांस में इनकी दिलचस्पी थी इसलिए इन्होंने अभिनय और मॉडलिंग का प्रशिक्षण लिया और कत्थक के साथ नृत्य की अन्य विधा भी सीखी। अनुष्का दास उर्फ मून ने कई अवार्ड भी जीता है जिसमें भोपाल महोत्सव, लखनऊ महोत्सव में इन्हें सम्मानित किया गया। लायंस क्लब ब्रेवरी अवार्ड जैसे कई अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं। अभिनेता विनोद खन्ना, जॉन अब्राहम, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रीदेवी व दीपिका पादुकोण का अभिनय इन्हें पसंद है।

इनके अलावा हॉलीवुड कलाकारों में विन डीजल, जेनिफर लोपेज, रिहाना को पसंद करती हैं। वह विशेषकर एक्शन और थ्रिल से भरी फिल्मों भी काम करने की इच्छा रखती है। अनुष्का की यह इच्छा बहुत जल्द पूरी होने जा रही है। अनुष्का बेहद मिलनसार और समझदार हैं और उनकी चाहत है कि एक बार सलमान खान के शो बिग बॉस में जाए। अनुष्का जितनी अपने काम के प्रति समर्पित हैं उतनी ही धार्मिक भी है और वह भगवद गीता का अनुसरण करती है।

अभिनेत्री अनुष्का दास का कहना है कि यदि आपका कोई सपना है तो उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करें। कभी आपके मन में मलाल ना रहे कि अपने सपनों को साकार करने के लिए आपने कोशिश नहीं की। अपनी मेहनत और लगन में कभी कोई कमी ना आने दे। हाँ कुछ आपकी किस्मत पर भी निर्भर करता है पर स्वयं पर विश्वास रखें क्योंकि जहाँ चाह है वहाँ राह मिल जाती है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

 

 

बॉक्स ऑफिस पर आर्टिकल 370 ने मचाया धमाल

*वल्र्डवाइड कलेक्शन 60 करोड़ के पार

05.03.2024(एजेंसी) – यामी गौतम स्टारर आर्टिकल 370′ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. ये फिल्म साल 2024 की स्लीपर हिट साबित हुई है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी और ओपनिंग वीकेंड में ही इसने अपना बजट भी वसूल कर लिया था. हालांकि वीकडेज में इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा गया लेकिन आर्टिकल 370′ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और अपनी लागत से कईं गुना ज्यादा कमाई कर ली.

फिल्म ने रिलीज के दूसरे वीकेंड पर तो बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया है. चलिए यहां जानते हैं आर्टिकल 370′ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को कितने नोट छापे हैंयामी गौतम की फिल्म कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने पर बेस्ड है. इस फिल्म में आतंकवाद पर भी चोट की गई है. आर्टिकल 370′ को क्रिटक्स से अच्छे रिव्यू मिले तो वहीं दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया.

इसी के साथ फिल्म ने खूब कमाई भी कर ली है. यहां तक कि बॉक्स ऑफिस पर पहले विद्युत जामवाल की क्रैक’ और अब आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की लापता लेडीज’ सहित कईं और फिल्मों से टक्कर मिलने के बावजूद आर्टिकल 370′ शानदार कारोबार कर रही है.

दूसरे वीकेंड पर तो यामी गौतम की फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया है. आर्टिकल 370′ के कलेक्शन की बात करें तो 5.9 करोड़ से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 35.6 करोड़ का कलेक्शन किया.वहीं अब ये रिलीज के दूसरे हफ्ते में हैं. जहां सेकंड फ्राइडे को आर्टिकल 370Ó ने 3 करोड़ कमाए थे तो वहीं दूसरे शनिवार इसकी कमाई में 83.33 फीसदी का उछाल आया और इसने 5.5 करोड़ की कमाई की. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 10वें दिन यानी सेकंड संडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक आर्टिकल 370′ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 6.35 करोड़ का कलेक्शन किया है.इसी के साथ आर्टिकल 370′ के 10 दिनों की कुल कमाई 50.45 करोड़ रुपये हो गई है.आर्टिकल 370′ ने घरेलू बाजार में 10 दिनों में हाफ सेंचुरी लगा ली है वहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म धूम मचा रही है. फिल्म को दुनियाभर की ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ इसने दमदार कलेक्शन भी कर लिया है.

यामी गौतम ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म की 9 दिनों की कमाई के शुरुआती आंकड़े शेयर कि हैं. इसके मुताबिक आर्टिकल 370′ ने रिलीज के 9 दिनों में दुनियाभर में 64.34 करोड़ का कारोबार कर लिया है.आर्टिकल 370′ को यामी गौतम के पति आदित्य धर ने प्रोड्यूस किया है. वहीं फिल्म का डायरेक्शन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है.

फिल्म में यामी गौतम ने एक खुफिया अधिकारी का रोल प्ले तिया है. वहीं अरुण गोविल फिल्म में पीएम नरेंद्र मोदी के किरदार में नजर आ रहे हैं. प्रियामणि ने भी आर्टिकल 370′ में अहम रोल निभाया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 23 फरवरी को रिलीज हुई थी.

**********************

Read this also :-

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

#IamVerifiedVoter अभियान का शुभारंभ

बस्तर: द नक्सल स्टोरी का नया पोस्टर जारी

04.03.2024  –  फिल्म द केरल स्टोरी से जबरदस्त पॉपुलैरिटी पाने वाली एक्ट्रेस अदा शर्मा अपकमिंग मूवी बस्तर: द नक्सल स्टोरी में अपना दमदार अभिनय दिखाने के लिए तैयार हैं। फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया। फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज किया जाएगा।फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस दो अलग-अलग अवतारों में दिखाई दे रही हैंं।

उनका एक लुक आईपीएस नीरजा माधवन का है, वहीं दूसरे में वह एक नक्सली लड़ाकू सैनिक के रूप में एक फील्ड ऑपरेशन पर है। अदा अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित होकर नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में डटी हुई है।पोस्टर को फिल्म निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसे कैप्शन दिया गया, कर्तव्य या प्रतिज्ञा: नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में अंत तक प्रतिबद्ध, 5 मार्च 2024 को बस्तर: द नक्सल स्टोरी का ट्रेलर आउट।

फिल्म के पोस्टर में आईपीएस नीरजा माधवन की झलक दिखाई गई है, जिसे देखकर दर्शकों में उत्सुकता पैदा हो गई है।निर्देशक सुदीप्तो सेन और निर्माता विपुल अमृतलाल शाह के साथ द केरल स्टोरी के बाद यह उनका दूसरा सहयोग है। फिल्म का ट्रेलर 5 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है।

निर्माताओं ने कहा है कि फिल्म में उन्होंने कई शहीदों के बारे में सच्चाई दिखाई है और बताया है कि कैसे सूडो इंटेलेक्चुअल्स चीन की फंडिंग से देश को बांटने का प्रोपेगेंडा चलाते हैं।विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, बस्तर: द नक्सल स्टोरी सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित है।यह फिल्म 15 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

***************************

 

मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘लोरी’ प्रदर्शन के लिए तैयार

03.03.2024  –  श्रीराम ए क्रिएशन वर्ल्ड के बैनर तले फिल्म निर्माता अविनाश कवथनकर द्वारा निर्मित मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती फिल्म ‘लोरी’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुंचने वाली है।

 

राजीव कृष्णा रेवंद्कर् के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर महेंद्रा एंड महेन्द्रा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी व बॉलीवुड के नामचीन शख्शियतों की उपस्थिति में इम्पा हाउस (मुंबई) के प्रीव्यू थिएटर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान जारी किया जा चुका है। इस फिल्म के निर्माता अविनाश कवथनकर मुंबई स्थित ‘महेन्द्र एंड महेन्द्रा लिमिटेड कंपनी में 1991 से कार्यरत हैं।

उन्होंने फिल्म ‘लोरी’ के मेकिंग की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि फिल्म निर्माण करना व अभिनय करना उनका बचपन का सपना रहा है, जो इस फिल्म ‘लोरी ‘के ज़रिये पूरा होने जा रहा है, आगे भी वे फिल्म निर्माण जारी रखेंगे। उन्होंने आगे बताया कि ‘लोरी’ एक ऐसी युवा लड़की की कहानी है, जो शहर में रहकर पढ़ाई कर रही है।

वह जब अपनी माँ से मिलने गांव आती है तो उसे माँ नहीं मिलती, फिर वह अपनी माँ की खोज कैसे करती है, उसे किन परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यही इसका मुख्य विषय है। फिल्म निर्माता अविनाश कवथनकर ने इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई है।

कुमार डोंगरे के कलात्मक सिनेमेटोग्राफी से सजी इस फिल्म के एक्शन डायरेक्टर मा.राजू दास, आर्ट डायरेक्टर राजू माली और कोरियोग्राफर विशाल पटेल व शशि दक्शन हैं।

इस फिल्म के लिए गीतकार अल्ताफ शेख के द्वारा लिखे गए गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार अल्ताफ शेख और सुधीर ने और स्वर दिया है बॉलीवुड के चर्चित सिंगर सुरेश वाड़कर,उर्मिला धांगर, स्वप्निल बांधोकर प्रियंका बर्वे और अंजली गायकवाड ने। इस फिल्म के मुख्य कलाकार पंक्ति पटेल , अविनाश कवथंकर अभिलाष गैरा, प्रतिभा शिम्पी, राजकुमार ढेरंगे, रंजीत दास, शान कक़्कर, आरती शिंदे आदि हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

मुम्बई ग्लोबल ग्रुप द्वारा दुबई में आयोजित ‘ग्लोबल इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड 2024’ समारोह सम्पन्न

03.03.2024  –  मुम्बई की बहुचर्चित व सर्वाधिक लोकप्रिय ‘मुंबई ग्लोबल’ साप्ताहिक समाचार पत्र के सम्पादक व प्रकाशक राजकुमार तिवारी के द्वारा पिछले दिनों ‘मयूरी मीडिया वर्क’ के पुनीत खरे का सहयोग से दुबई में आयोजित 19 वां ‘ग्लोबल इंटरनेशनल अचीवर्स अवॉर्ड 2024’ समारोह संपन्न हुआ। इस अवार्ड शो में अलग अलग क्षेत्रों के लोगों को अलग अलग कैटेगरी में अवार्ड देकर सम्मनित किया गया।

जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता जे के मिश्रा(दुबई), पॉप सिंगर लकी तरार(भारत), दुबई के व्यवसायी ज्ञान सिंह,अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफर अरुण पांडेय,अंतराष्ट्रीय शो डायरेक्टर पल्लवी कौशिक, सेलिब्रिटी फैशन डायरेक्टर ऋतु गोयल, मॉडल और अभिनेत्री स्वाति शुक्ला, अभिनेता और निर्माता रविन्द्र टुटेजा,’राका जमान’ मॉडल(ढाका) तसनुबा रायज़ा, अंतरराष्ट्रीयस्तर पर ग्रीन एक्टिविस्ट और समाजसेवक डॉ एम सैय्यद नज़ीर, बेस्ट इंटरनेशनल पीआरओ पुनीत खरे, इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट रोमे शेरोन और उषा गाँधी को अवार्ड देकर सम्मनित किया गया।

साथ ही विजेता मॉडल श्रृंखला में मिसेस एशिया वर्ड विनर 2024 प्रियांशी त्यागी, एशिया वर्ड 2024 की ब्रांड एम्बेसडर रिद्धिमा कपूर, ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड के ब्रांड एम्बेसडर गौरव दयानंद मदाने, मिस ग्लोबल क्वीन विजेता पूजा राव, मिसेस ग्लोबल क्वीन विजेता अंजू कृष्णन, मिसेस ग्लोबल क्वीन गोल्ड विनर 2024 प्रतिभा प्रमोद और ब्रांड एंबेसडर ग्लोबल क्वीन डॉ शिवालिका खन्ना को क्राउन और अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

 

जमशेदपुर (झारखंड) की धरती से जुड़े जुझारू व कर्मठ समाजसेवी राजकुमार तिवारी राजकुमार तिवारी देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में अवॉर्ड शो का आयोजन कर नवीन प्रतिभा, व्यवसायी, समाजसेवकों आदि को प्रोत्साहित करते रहते हैं। ‘मुम्बई ग्लोबल ग्रुप’ के द्वारा पिछले18 वर्षो से मुंबई ग्लोबल अवॉर्ड समारोह, ग्लोबल अचीवर्स अवार्ड, ग्लोबल इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड और अखंड भारत अवॉर्ड जैसे कई सफल अवॉर्ड शो का आयोजन किया जाता रहा है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

दादा साहेब फाल्के चित्र नगरी फिल्मसिटी अवॉर्ड 2024′ समारोह संपन्न

03.03.2024  –  भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहेब फाल्के की स्मृति में मनोरंजन की दिशा में सक्रिय बॉलीवुड की चर्चित बैनर बॉम्बे एंटरटेनमेंट के संस्थापक / संचालक राजू टांक द्वारा गोरेगांव (ईस्ट), मुंबई स्थित फिल्म सिटी स्टूडियो में आयोजित ‘दादा साहेब फाल्के चित्रनगरी फिल्मसिटी अवॉर्ड 2024’ समारोह संपन्न.

दादा साहेब फाल्के के ग्रैंडसन चंद्रशेखर पुसालकर, उनकी पत्नी मृदुला पुसालकर और दत्तक पुत्री नेहा बंदोपाध्याय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस समारोह में मिस्टर डाकने (एमडी), जॉइंट एमडी संजय कृष्णा जी पाटिल, बीएन तिवारी, एसीपी संजय पाटिल, ऎक्ट्रेस टीना घई, डॉ ज्योति झंगियानी एस्ट्रोलॉजर, ऎक्टर रामा मेहरा, ऎक्ट्रेस साईला चड्ढा, फैशन डिजाइनर मुनमुन चक्रवर्ती, दिलराज भट्टा, ऑर्गनाइजर कमलेश भूपतानी, लेखक प्रोड्यूसर डायरेक्टर फ़िल्म एंड टीवी आर्टिस्ट रविन्द्र अरोड़ा, पीआरओ पुनीत खरे, संजय कुमार (यूके), संगीतकार संजयराज गौरीनंदन, संगीतकार पंकज भट्ट, संग्राम शिर्के, प्रोड्यूसर मनोज सिंधी, प्रोड्यूसर भौमिक पटेल, ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरक्षा सदाशिव धोत्रे (जीडी), फिल्मसिटी के मैनेजर मोहन शर्मा, मंगेश राउल (पूर्व पीआरओ) और फैशन फोटोग्राफर राजेश राय को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध सिंगर और एंकर राजू टांक चर्चित इवेंट ऑर्गनाइजर हैं और 1989 से बॉम्बे एंटरटेनमेंट के बैनर तले वह कार्यक्रम करते चले आ रहे हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**********************

 

चर्चाओं के बीच : अभिनेता नरेंद्र खत्री

03.03.2024  –  किरण राव निर्देशित फिल्म ‘लापता लेडीज’ को रिलीज के बाद सिनेदर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आमिर खान द्वारा निर्मित इस फिल्म की सफलता की खास वजह इसकी कहानी और कलाकारों का अभिनय है। अभिनेता रवि किशन ने पुलिस अधिकारी के किरदार में यादगार अभिनय किया है।

वहीं नवोदित कलाकारों ने भी छाप छोड़ी है। इस फिल्म से नवोदित कलाकार नरेंद्र खत्री का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है। नरेंद्र खत्री ने इस फिल्म में चट्टनी मैन (राकेश) का रोल अदा किया है। इस फिल्म की वजह से इन दिनों अभिनेता नरेंद्र खत्री बॉलीवुड में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

पिछले 12 सालों से अभिनय के क्षेत्र में एक्टिव, जयपुर (राजस्थान) के मूल निवासी अभिनेता नरेंद्र खत्री ‘पी के’, ‘सुल्तान’, ‘ट्यूबलाइट’, ‘कबाड़ द कॉइन,’ और ‘मिशन रानीगंज’ जैसी कई सफल फिल्मों में काम करने के साथ साथ 300 से ज्यादा टीवी एड/ विज्ञापन फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें नवरत्न ऑयल, बीकाजी, कौन बनेगा करोड़पति प्रोमो, और कल्याण ज्वैलर्स के नाम उल्लेखनीय हैं।

सत्य घटनाओं पर आधारित युवा निर्देशक गेब्रियल वत्स की फिल्म ‘गौरैया लाइव’ में भी अभिनेता नरेंद्र खत्री की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह फिल्म 29 मार्च को रिलीज होगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ समारोह का आयोजन 15 मार्च को

01.03.2024  –  कृष्णा चौहान फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कृष्णा चौहान द्वारा अंधेरी, मुम्बई स्थित मेयर हॉल में 15 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ (सीजन 3) समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में ढेर सारी बॉलीवुड हस्तियां शामिल होंगी। बॉलीवुड के चर्चित संगीतकार इस्माइल दरबार के द्वारा ‘मिस एंड मिसेज इंडिया एंड नारी शक्ति सम्मान 2024’ का पोस्टर लॉन्च किया जा चुका है।

इस पुरस्कार समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा और मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। साथ ही अपनी कला और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समाज को नई दिशा प्रदान की हैं। इस्माइल दरबार, सोमा घोष, सुजाता मेहता, उपासना सिंह, दिलीप सेन, डॉ दीपा नारायण झा, ऋतु पाठक, सुनील पाल, अली खान, एसीपी संजय पाटिल, बी एन तिवारी और डॉ योगेश लखानी (ब्राइट) की मौजूदगी में आयोजित होने वाले इस अवॉर्ड समारोह के ज्यूरी मेम्बर्स के रूप में सिंगर डॉ दीपा नारायण झा, निक्की बत्रा, सिंगर ऋतु पाठक और फैशन डिजाइनर डॉ भारती छाबड़िया के नाम शामिल हैं। इस अवॉर्ड समारोह में बिज़नसमैन, फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े शख़्सियतों के साथ साथ पत्रकारों एवं फोटोग्राफर को भी सम्मानित किया जाएगा।

विदित हो कि डॉ कृष्णा चौहान पिछले 20 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। कोविड काल के दौरान उन्होंने न सिर्फ जरूरतमंदों को राशन वितरित किया बल्कि सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने भगवतगीता भी लोगों को भेंट किया। पिछले 4 – 5 सालों से डॉ कृष्णा चौहान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों को भगवतगीता भेंट करते चले आ रहे हैं। गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) के मूल निवासी डॉ कृष्णा चौहान न सिर्फ एक सफल बॉलीवुड डायरेक्टर व एक्टिव सोशल वर्कर हैं बल्कि अवार्ड्स फंक्शन्स करवाने के मामले में पहले स्थान पर माने जाते हैं।

डॉ कृष्णा चौहान अपनी नेक्स्ट हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘आत्मा डॉट कॉम’ की शूटिंग भी जल्द शुरू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में प्रसिद्ध संगीतकार दिलीप सेन का संगीत होगा।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

फिल्म शैतान का पहला गाना ऐसा मैं शैतान जारी, आर माधवन ने बढ़ाया हैवानियत का पारा

01.03.2024 (एजेंसी)  –  मोस्ट अवेटेड अलौकिक हॉरर थ्रिलर शैतान कुछ ही दिनों में स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका के नेतृत्व में शानदार कलाकार हैं। ट्रेलर और पहले गाने की रिलीज के साथ, नेकर्स ने पहले ही दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

अब, उन्होंने फिल्म का दूसरा गाना, ऐसा मैं शैतान’ एक रोमांचक ट्रैक जारी किया है, जिसमें आर माधवन नजर आ रहे हैं, जो रहस्य और आतंक को बढ़ा रहे है।मोस्ट अवेटेड फिल्म शैतान के पीछे की टीम ने अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर दूसरा गाना जारी किया। ऐसा मैं शैतान’ नाम वाले इस गाने को अमित त्रिवेदी ने संगीतबद्ध किया है, जिसके बोल कुमार ने लिखे हैं और आवाज रफ़्तार ने दी है। ऐसा लग रहा है कि यह गाना शैतान के भयावह दायरे में एक मनोरंजक निमंत्रण के रूप में कार्य करता है।

आर माधवन ने संगीत वीडियो में प्रतिपक्षी के अपने चित्रण में एक भयानक उपस्थिति दिखाई है, जबकि अजय देवगन, ज्योतिका और उनके परिवार को अंधेरे के बीच अस्तित्व के लिए संघर्ष करते हुए दिखाया गया है।

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका अभिनीत शैतान, अच्छाई और बुराई के बीच एक मनोरंजक लड़ाई के रूप में सामने आने का वादा करती है। कथानक एक ऐसे परिवार पर केन्द्रित है जिसकी मुलाकात एक रहस्यमय व्यक्ति से होती है जो स्वयं को उनके हितैषी के रूप में प्रस्तुत करता है। फिर भी, इस मुखौटे के पीछे एक द्वेषपूर्ण एजेंडा छिपा है, क्योंकि वह उन्हें नियंत्रित करने और उन्हें पीड़ा पहुँचाने के लिए काले जादू का सहारा लेता है। बता दें की ये फिल्म शैतान 8 मार्च, 2024 को नाटकीय रिलीज के लिए तैयार है।

**************************

 

फिल्म योद्धा का ट्रेलर रिलीज, हाथ में बंदूक थाम जबरदस्त एक्शन करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

01.03.2024 (एजेंसी)  –  अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा को पिछली बार वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में देखा गया था। सीरीज दर्शकों को पसंद आई, वहीं सिद्धार्थ के अभिनय की भी इसमें तारीफ हुई।पिछले काफी समय से सिद्धार्थ फिल्म योद्धा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के पोस्टर और टीजर सामने आने के बाद से इसके ट्रेलर को लेकर दर्शकों का उत्साह चरम पर था।

अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।ट्रेलर में सिद्धार्थ आतंकवादियों के साथ जमकर मार-धाड़ करते दिख रहे हैं। यह देख ऐसा लग रहा है कि एक्शन प्रेमियों को सिद्धार्थ एक शानदार तोहफा देने वाले हैं। वह फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।एक आर्मी अफसर के किरदार में सिद्धार्थ जंच रहे हैं।

सिद्धार्थ का यह धांसू अवतार यकीनन योद्धा की रिलीज को लेकर प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर देगा।ट्रेलर में सिद्धार्थ और राशि खन्ना के रोमांस की झलक भी देखने को मिलती है।योद्धा का गाना जिंदगी तेरे नाम दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इसमें कश्मीर की वादियों में सिद्धार्थ और राशि के बीच खूबसूरत रोमांस देखने को मिला था।यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशक सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है और दोनों ने मिलकर फिल्म की कहानी भी लिखी है।

इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ और राशि के अलावा दिशा पाटनी भी हैं।यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज में अब तक कई बार बदलाव किया जा चुका है। सबसे पहले यह फिल्म 11 नवंबर, 2022 को पर्दे पर आने वाली थी।उसके बाद 7 जुलाई, 2023 की तारीख तय हुई। फिर 15 सितंबर, 2023 में फिल्म रिलीज करने का ऐलान हुआ। उसके बाद घोषणा हुई कि फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

फिर 27 अक्टूबर और अब फिल्म की रिलीज तारीख 15 मार्च, 2024 तय है।सिद्धार्थ को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले करण ही हैं। उन्होंने करण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अभिनय की दुनिया में आगाज किया था। यह फिल्म 2012 में दर्शकों के बीच आई थी।इसके बाद दोनों ने हंसी तो फंसी, बार बार देखो और कपूर एंड सन्स जैसी फिल्मों में काम किया।करण और सिद्धार्थ पिछले साल फिल्म शेरशाह के लिए साथ आए थे, जो दर्शकों के साथ समीक्षकों की कसौटी पर भी खरी उतरी।

**************************

 

 

वर्ल्ड बैंक के ह्यूमन डेवलपमेंट प्रभाग की वी पी ममता मूर्ति ने की फिल्म ‘डंकी’ की तारीफ

26.02.2024  –  जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और राजकुमार हिरानी फिल्म्स की फिल्म ‘डंकी’ ने वर्ल्ड बैंक के ह्यूमन डेवलपमेंट प्रभाग की वीपी ममता मूर्ति के दिल को छुआ, उन्होंने ने अपने सोशल मीडिया पर डंकी देखने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- “हिंदी फिल्म डंकी देखने में मजा आया, जो तीन दोस्तों के बारे में है, जो छात्र वीजा हासिल करने में असफल होने के बाद यूके के लिए एक खतरनाक अवैध मार्ग चुनते हैं। दिल छू लेने वाली, ट्रैजिक और फनी यह वास्तव में माइग्रेशन, रिफ्यूजी और सोसाइटीज के प्रति सजग करते हुए साकारात्मक संदेश देता है।

” विश्व बैंक के ह्यूमन डेवलपमेंट प्रभाग की वीपी ममता मूर्ति के द्वारा ‘डंकी’ की तारीफ किए जाने के बाद से एक बार फिर यह फिल्म पुनः भारतीय सिनेजगत में चर्चा का विषय बन गई है। राजकुमार हिरानी और गौरी खान द्वारा निर्मित, अभिजात जोशी, राजकुमार हिरानी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखित ‘डंकी’ के लिए यह वाकई एक उल्लेखनीय जीत है क्योंकि रिलीज के इतने महीनों बाद भी फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है। जहां फिल्म को बड़े पर्दे पर शानदार प्रतिक्रिया मिली, वहीं नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने पर भी इसे बहुत प्यार मिला और इसने नंबर 1 पर अपनी पोजीशन मजबूत कर ली।

‘डंकी’ में शानदार कलाकारों की टोली है, जिसमें शाहरुख खान के साथ-साथ बेहद टैलेंटेड अभिनेता बोमन ईरानी, ​​तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर द्वारा रंगीन किरदार निभाए गए हैं। राजकुमार हिरानी ने फिल्म डंकी के साथ दर्शकों को एक बेहद प्यारी कहानी से रूबरू कराया है, जो देश के लिए हमारे प्यार, दोस्ती और पुरानी यादों की कहानी पेश करती है। रिलीज होने के बाद फिल्म ने अपनी कहानी के साथ लोगों के दिलों को छू लिया, वहीं इसने सिर्फ दर्शकों से ही नहीं बल्कि दुनिया भर के मशहूर हस्तियों से भी प्यार पाया है।

प्रस्तुति : काली दास पांडेय

******************************

 

नहीं रहे मशहूर गजल गायक पंकज उधास, 72 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली 26 Feb, (एजेंसी): मशहूर सिंगर पंकज उधास का आज 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिंगर पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। भारतीय संगीत इंडस्ट्री में उनकी तुलना तलत अजीज़ और जगजीत सिंह जैसे अन्य संगीतकारों से होती थी।

पंकज उधास की बेटी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी कर परिवार का स्टेटमेंट जारी किया है। इस पोस्ट में कहा गया, ‘अतयंत दुख के साथ, हम आपको बेहद दुख के साथ बता रहे हैं कि पद्मश्री पंकज उधासा का 26 फरवरी 2024 को निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से बीमार थे।’

उधास को फिल्म ‘नाम’ में गायकी से प्रसिद्धि मिली, जिसमें उनका एक गीत ‘चिठ्ठी आई है’ काफी लोकप्रिय हुआ था। उसके बाद से उन्होंने कई फिल्मों के लिए अपनी सदाबहार आवाज दी। इसके अलावा उन्होंने कई एल्बम भी रिकॉर्ड किये और एक कुशल गजल गायक के रूप में पूरी दुनिया में अपनी कला का प्रदर्शन किया। साल 2006 में प्रंकज उधास को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

*************************

 

केट शर्मा ने रेड आउटफिट में दिए सेक्सी पोज, एक्ट्रेस की कातिलाना अदा ने यूजर्स को बनाया दीवाना

24.02.2024 (एजेंसी)  –  टेलीविजन अदाकारा केट शर्मा सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं, अपनी सिजलिंग पोस्ट से वे फैंस का दिल अक्सर अपने नाम करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेदह सेक्सी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिल धक-धक करने लग जाएगा. केट शर्मा ने रेड कलर का थाई-हाई स्लिट आउटफिट पहना है. लाइट मेकअप के साथ बाल खुले छोड़े हैं और कैमरे के सामने एक से बढ़कर एक सेक्सी पोद देते दिखाई दे रही हैं.

एक्ट्रेस की कातिलाना अदाओं ने जैसे यूजर्स पर जादू कर दिया है और वे तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.केट शर्मा इन वायरल हो रही तस्वीरों में बेहद प्यारी लग रही हैं। उनकी इन फोटोज को फैंस खूब शेयर कर रहे है और जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं।केट शर्मा इस तस्वीर में क्यूट सा पोज देती हुई नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद फैंस अपना दिल हार बैठे है।

केट शर्मा की ये कातिलाना अदाएं लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस दिल वाले इमोजी भेज रहे है।केट शर्मा अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए अपने फैंस के लिए बोल्ड तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है।

******************************

 

अभिनेत्री मधुरिमा तुली को है सूर्यास्त की सकारात्मक तरंगो से अपार प्रेम

23.02.2024 (एजेंसी)  –  वे कहते हैं कि सूर्यास्त से अधिक संगीतमय और सुखदायक कुछ भी नहीं है। खैर, एक व्यक्ति जो इस समय इस तथ्य से पूरी तरह सहमत दिखती है, वह हमारी अपनी खूबसूरत अभिनेत्री मधुरिमा तुली है। जब भारतीय मनोरंजन उद्योग के कलाकारों के सोशल मीडिया पे प्रदर्शन की बात आती है तो मधुरिमा तुली का इंस्टाग्राम हैंडल सबसे आकर्षक है। वह यहां ऐसी चीजे शेयर करती है जिससे उन्हें सबसे ज्यादा प्यार है।

उनकी ये सादगी और सच्चाई लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है। वह हमेशा प्रकृति की प्रशंसक रही हैं। आकाश, सुंदर सूर्यास्त और उसकी सकारात्मक तरंगें उसे खुशी देती हैं और खैर, उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट इसी के बारे में है।अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में, मधुरिमा तुली अपनी बालकनी में खड़ी होकर खूबसूरत सूर्यास्त के मनमोहक नजरों का आनंद लेती नजर आ रही हैं और यह नजारा देखने लायक है।

इन तस्वीरों में उनकी प्यारी मुस्कान सबका दिल चुरा लेती है। इसमें उनकी फिटनेस भी कमाल की लग रही है। क्या आप लोग उनकी यह तस्वीरें देखना चाहते हैं? काम के मोर्चे पर, मधुरिमा तुली के पास दिलचस्प परियोजनाएँ हैं, जिनकी घोषणाएँ आदर्श समयसीमा के अनुसार होंगी।

***************************

 

प्रणिता सुभाष ने शेयर किया ग्लैमरस लुक, स्वीटहार्ट-नेक टॉप और फ्लोरल शिमर मिडी ड्रेस में फ्लॉन्ट किया फिगर

23.02.2024 (एजेंसी)  –  भारतीय अभिनेत्री प्रणिता सुभाष, जिन्होंने 2021 में शादी की और एक साल की छुट्टी ले ली, आगामी मलयालम फिल्म थैंकमनी से वापसी कर रही हैं। रथीश रेघुनंदन द्वारा निर्देशित और दिलीप अभिनीत यह फिल्म अक्टूबर 1986 में थैंकमनी की वास्तविक घटनाओं से प्रेरणा लेती है। पिछले साल मां बनने के बावजूद, प्रणिता सक्रिय रूप से अपनी फिटनेस पर काम कर रही है, जो उनकी हालिया सोशल मीडिया तस्वीरों से स्पष्ट है।

वायरल तस्वीरों में, प्रणिता सफेद स्वीटहार्ट-नेक टॉप और फ्लोरल शिमर डिज़ाइन वाली मिडी में अपनी शानदार काया को फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके झुमके और दीप्तिमान मेकअप उनके आकर्षण को बढ़ाते हैं।पोर्की जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली प्रणिता गर्भावस्था के बाद अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम जा रही हैं।

स्वस्थ जीवनशैली के प्रति उनका समर्पण उनकी नवीनतम तस्वीरों में झलकता है, जहां वह आत्मविश्वास और सुंदरता दिखाती हैं।प्रणिता की आखिरी फिल्म 2021 में भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया थी, जिसमें उन्होंने अजय देवगन के साथ अभिनय किया था। अभिषेक दुधैया द्वारा निर्देशित, फिल्म में उनकी पिछली उपस्थिति को चिह्नित किया गया था।

***************************

 

प्रचंड अशोक में विषकन्या के रूप में नजर आएंगी एक्ट्रेस मायरा मिश्रा

22.02.2024 (एजेंसी) –  शो प्रचंड अशोक में शामिल होने को लेकर एक्ट्रेस मायरा मिश्रा बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रेम कहानी का हिस्सा बनकर वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं। वह शो में कैमियो भूमिका निभाएंगी।इस शो में मायरा एक विषकन्या के रूप में नजर आएंगी।एमटीवी स्प्लिट्सविला और उड़ान में दिखाई देने वाली एक्ट्रेस मायरा ने शो के बारे में कहा, मैं एक ऐसे शो में शामिल होकर बेहद खुुुश हूं, जिसने अपने शानदार दृश्यों और सम्मोहक कहानी के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

मैं इस ऐतिहासिक प्रेम कहानी का हिस्सा बनकर सौभाग्यशाली महसूस कर रही हूं। मैं लंबे समय से ऐसी भूमिका का इंतजार कर रही थी।मायरा ने कहा, हालांकि, विषकन्या के रूप में मेरी भूमिका छोटी है लेकिन यह जबरदस्त है। मैंं दर्शकों को अपनी भूमिका से शो में होने वाले उतार-चढ़ाव का अनुभव कराने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।

सम्राट अशोक के रूप में अदनान खान और राजकुमारी कौरवकी के रूप में मल्लिका सिंह अभिनीत, यह शो एक ऐतिहासिक प्रेम कहानी को दिखाता है।वर्तमान कहानी में सम्राट अशोक और देवी की शादी की तैयारियों के बीच एक विषकन्या सम्राट अशोक को लुभाने और मारने का प्रयास करती है।प्रचंड अशोक कलर्स पर प्रसारित होता है।

*************************

 

डीप नेक की सफ़ेद शर्ट पहनकर अन्वेषी जैन ने दिए ऐसे-ऐसे पोज, फैंस हुए कायल

22.02.2024 (एजेंसी) –  गंदी बात फेम अन्वेषी जैन अक्सर अपनी फिटनेस और बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने हर लुक्स में बेहद ही शानदार लगती हैं फैंस भी उनकी तस्वीरों पर जमकर लाइक और कॉमेंट्स करते हैं। हाल ही में अन्वेषी फिर से स्पॉट की गई हैं। उनका चुलबुला अंदाज फिर से उनके फैंस को अपना कायल बना रहा है।

एक्ट्रेस और मॉडल अन्वेषी जैन अपनी खूबसूरती और बोल्ड फिगर के लिए खूब जानी जाती है। एक्ट्रेस अन्वेषी जैन खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस का भी बेहद ध्यान रखती हैं।हाल ही में अन्वेषी जैन कहीं जा रही थी तो उन्हें एक बार फिर पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की शर्ट और शॉर्ट स्कर्ट के साथ हाई हील्स पहन कर अपने चुलबुले अंदाज में पूल के पास फोटोशूट करवाया है।वेब सीरीज से सुर्खियों में रहने वाली अन्वेषी जैन आज इंटरनेट सेंसेशन बन गई है।

एक्ट्रेस कुछ भी सोशल मीडिया पर अपलोड करती हैं तो वे तेजी से वायरल होने लगता है।एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात- 2 में एक्ट्रेस अन्वेषी ने इंटिमेट सीन्स देकर बोल्डनेस का तड़का लगाया था।उन्होंने सीरीज में कई ऐसे हॉट सीन्स दिए जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है।अभिनेत्री अन्वैषी जैन ने एक बार फिर अपनी कातिल अदाओं से फैंस को अपना कायल कर लिया है।

************************