All posts by Dilip Singh

जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गवाह को डराने के लिए फायरिंग

 पुलिस का सख्त रुख

जयपुर 29 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जयपुर के जवाहर नगर इलाके में गुरुवार देर रात एक सनसनीखेज घटना ने सबको चौंका दिया। कार सवार बदमाशों ने ट्रांसपोर्ट नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर राहुल नंदा के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। पुलिस के अनुसार, यह हरकत गवाही के लिए डराने का प्रयास थी। घटना रात करीब 12:30 बजे हुई, जब सिंधी कॉलोनी स्थित राहुल नंदा के घर के बाहर कार से तीन-चार बदमाश पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर खड़े होकर हवा में गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। उस समय राहुल नंदा घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी मां अरुणा देवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में साफ नजर आया कि बदमाश फायरिंग करने के बाद तेजी से वहां से भाग निकले। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

पुलिस जांच में पता चला है कि राहुल नंदा और कुलदीप गहलोत के बीच पुरानी दुश्मनी है। यह झगड़ा 2023 से चला आ रहा है। कुलदीप गहलोत, जो खुद भी कई आपराधिक मामलों में लिप्त है, ने कोर्ट में चल रहे एक मामले में गवाही देने से रोकने के लिए राहुल को डराने की कोशिश की।

एडिशनल डीसीपी (ईस्ट) आशाराम चौधरी और एसीपी (आदर्श नगर) लक्ष्मी सुथार ने बताया कि पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर दी और बदमाशों की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

इस वारदात ने एक बार फिर शहर में अपराधियों की बेखौफ हरकतों को उजागर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को भी बल दिया है।

*****************************

Read this also :-

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा जारी

250 करोड़ में क्लब में कार्तिक आर्यन की फिल्म की एंट्री

 

ज्वालामुखी MLA संजय रतन सुक्खू कैबिनेट में जल्द शामिल होंगे

ज्वालामुखी 29 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । स्थानीय विधायक संजय रतन अगले माह प्रदेश मंत्रिमंडल के होने वाले विस्तार में हिमाचल प्रदेश की सुखविन्दर सिंह सरकार में केबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक यह विस्तार 11 दिसंबर के बाद होगा।

असके लिए पार्टी हाईकमान की ओर से मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू को फ्री हैंड दे दिया गया है। सुक्खू इन दिनों दिल्ली दौरे पर है। कांग्रेस कार्यसमिती की बैठक से पहले पार्टी नेताओं के साथ सुक्खू की मंत्रणा हुई है।

जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार का रास्ता साफ हुआ है। कांगड़ा जिला को चार संगठनात्मक जिलों में बांट कर देखा जाए, तो अभी तक देहरा जिला का सरकार में प्रतिनिधित्व नहीं है।

तीन विधानसभा क्षेत्रों वाले इस जिला में दो विधायक कांग्रेस, तो एक भाजपा के हैं। इनमें ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन वरिष्ठता के हिसाब से सबसे प्रवल दावेदारों में हैं। पिछले दिनों भी संजय रतन का नाम मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए चला था।

**************************

Read this also :-

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा जारी

250 करोड़ में क्लब में कार्तिक आर्यन की फिल्म की एंट्री

भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का निधन

पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

नई दिल्ली  29 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का शुक्रवार को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में रात करीब साढ़े 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

मंगल मुंडा के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भगवान बिरसा मुंडा जी के वंशज मंगल मुंडा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना उनके परिवार के साथ ही झारखंड के जनजातीय समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को संबल प्रदान करे।”

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।”

सीएम हेमंत सोरेन बुधवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मंगल मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने रिम्स गए थे।

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने भी मंगल मुंडा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगल मुंडा को श्रद्धांजलि दी है।

उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा, “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है।

झारखंड के खूंटी जिले के साइको थाना क्षेत्र के पीडिहातु मोड़ के पास बीते सोमवार शाम एक यात्री वाहन की छत से गिरने से मंगल मुंडा के सिर में चोटें आई थी।

खूंटी के सदर अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद मंगल मुंडा को मंगलवार को रिम्स रेफर कर दिया गया था। जहां शुक्रवार को उनका निधन हो गया।

मंगल मुंडा बिरसा मुंडा के वंशज थे। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश शासन को चुनौती दी और उन्हें साम्राज्य के खिलाफ आदिवासियों को संगठित करने का श्रेय दिया जाता है।

****************************

Read this also :-

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा जारी

250 करोड़ में क्लब में कार्तिक आर्यन की फिल्म की एंट्री

प्रियंका गांधी ने लोकसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

संविधान की प्रति हाथ में लेकर

नई दिल्ली 28 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रियंका गांधी केरल की वायनाड सीट से सांसद चुनी गई हैं। 52 साल की उम्र में प्रियंका गांधी ने लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली है। इसी के साथ वर्तमान संसद की कार्यवाही में गांधी-नेहरू परिवार की तीन सदस्य शामिल होंगे।

शपथ ग्रहण के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, “मैं प्रियंका गांधी वाड्रा, जो लोकसभा की सदस्य निर्वाचित हुई हूं, सत्य निष्ठा से यह शपथ लेती हूं कि मैं विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगी। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता को अक्षुण्ण रखूंगी और जिस पद को मैं ग्रहण करने वाली हूं, उसके कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन करूंगी। जय हिंद।” सांसद पद की शपथ लेने के प्रियंका गांधी के हाथ में भारतीय संविधान की एक कॉपी थी। यह पल प्रियंका गांधी के लिए एक ऐतिहासिक पल था क्योंकि वह पहली बार लोकसभा में सदस्य के रूप में शपथ ले रही हैं।

बता दें कि केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार सत्यन मोकेरी को 4,10,931 वोटों के भारी अंतर से हराया है। प्रियंका गांधी को 6,22,338 और सत्यन मोकेरी को 2,11,407 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास 1,09,939 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हालिया लोकसभा चुनाव में 3.65 लाख वोटों से वायनाड में जीत दर्ज की थी। जबकि उनकी बहन प्रियंका गांधी ने 4,10,931 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था और दोनों ही सीटों पर विजय प्राप्त की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने लोकसभा में रायबरेली सीट से प्रतिनिधित्व करने का निर्णय लिया। इस फैसले के बाद वायनाड सीट खाली हो गई, जिस पर 13 नवंबर को वोटिंग हुई थी।

**************************

Read this also :-

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा जारी

250 करोड़ में क्लब में कार्तिक आर्यन की फिल्म की एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी ने हेमंत सोरेन को झारखंड का सीएम बनने पर दी बधाई

नई दिल्ली 28 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हेमंत सोरेन को झारखंड का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। साथ ही उनके आगे के कार्यकाल की भी शुभकामनाएं दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हेमंत सोरेन को बधाई देता हूं। उनके आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हेमंत सोरेन को झारखंड का सीएम बनने पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुनः शपथ लेने के लिए हेमंत सोरेन जी को हार्दिक बधाई। मैं उन्हें उनके नए कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं।”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के ​लिए हेमंत सोरेन जी और मेरी प्यारी कल्पना सोरेन को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। झारखंड की जनता ने एक बार फिर ‘इंडिया’ और हेमंत सोरेन को सेवा का मौका दिया है। अबुआ सरकार चुनने वाली झारखंड की जनता को भी खूब बधाई।”

हेमंत सोरेन झारखंड में चौथी बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले राजनेता बन गए हैं। उनके नेतृत्व वाले झामुमो, कांग्रेस, राजद और सीपीआईएमएल के गठबंधन ने 13 और 20 नवंबर को कराए गए चुनाव में 56 सीटों पर जीत के साथ दो तिहाई बहुमत हासिल किया है।

शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक के कई शीर्ष नेता मंच पर मौजूद रहे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके. शिवकुमार, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार के पूर्णिया से सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव भी मौजूद रहे।

हेमंत सोरेन को मिलाकर अब तक कुल सात राजनेता झारखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं। इनमें बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा, रघुवर दास और चंपई सोरेन शामिल रहे हैं।

***********************

Read this also :-

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा जारी

250 करोड़ में क्लब में कार्तिक आर्यन की फिल्म की एंट्री

झारखंड की कमान एक बार फिर हेमंत सोरेन के हाथ

चौथी बार ली CM पद की शपथ

रांची 28 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन ने गुरुवार को शपथ ली। रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जहां राज्यपाल संतोष गंगवार ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मंच पर हेमंत सोरेन के पिता और पूर्व सीएम शिबू सोरेन और मां रूपी सोरेन, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण से पहले हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए जनता का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के सामाजिक न्याय, एकता और संघर्ष के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज का दिन ऐतिहासिक होगा – एक ऐसा दिन जो हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम-भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति हम झारखंडियों के प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा। झारखंड की महान धरा ने हमेशा से विरोध और संघर्ष को जन्म दिया है और झामुमो – भगवान बिरसा, भगवान सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खड़िया, फूलो- झानो, पोटो हो, शेख भिखारी समेत अनगिनत वीरों के संघर्षों से भरी उसी विरासत को समेटे हर दिन आगे बढ़ रहा है।”

उन्होंने कहा कि आज का दिन राजनीतिक जीत के बारे में नहीं, सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष, सामाजिक एकता को प्रखर करने की हर रोज़ लड़ी जानी वाली लड़ाई को दोहराने का दिन है।आज का यह दिन यह भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड की महान जनता एक साथ खड़ी है।

आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज़ गूंज रहा है – अधिकार, समानता, एकता मतलब झारखंडियत की आवाज। इसमें कोई संदेह न रखें – हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। जब जब वे हमें पीछे धकेलते हैं, हम आगे बढ़ते हैं। जब जब वे हमें शांत करना चाहते हैं, हमारी हूल, उलगुलान, क्रांति की आवाज और प्रखर होती जाती है क्यूंकि हम झारखंडी हैं, और झारखंडी झुकते नहीं है।

हेमंत सोरेन ने आगे कहा था, “आज जब सामाजिक संरचना में गहरी दरारें पैदा हो रही हैं, तब हमें अपने पूर्वजों की उस एकता और हर झारखंडी को साथ लेकर चलने के संकल्प को पुनः दोहराना होगा।” उन्होंने राज्य के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि “हमारी लड़ाई अटल है, अविराम है।

संघर्ष जारी है और आखिरी सांस तक रहेगा।” झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। इसमें हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाले झामुमो, कांग्रेस, राजद गठबंधन को 56 सीटें हासिल हुई हैं। झामुमो को 34, कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा माले को दो सीटों पर जीत मिली है।

**********************************

Read this also :-

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा जारी

250 करोड़ में क्लब में कार्तिक आर्यन की फिल्म की एंट्री

राम चरण की फिल्म गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा जारी

कियारा के अप्सरा लुक ने मचाया गदर

29.11.2024 (एजेंसी)  –  अभिनेता राम चरण पिछले लंबे समय से अपनी आगामी फिल्म गेम चेंजर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।इस फिल्म में उनकी जोड़ी अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ बनी है।

विनय विद्या राम के बाद यह कियारा और राम चरण के बीच दूसरा सहयोग है।अब निर्माताओं ने गेम चेंजर का नया गाना जाना हैरान सा जारी कर दिया है, जिसे श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।इस गाने के बोल सरस्वतीपुत्र रामजोगय्या शास्त्री ने लिखे हैं।

जाना हैरान सा गाने में कियारा को अप्सरा के रुप में दिखाया गया है जिसे देखकर फैंस थोड़े हैरान हुए और सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त किए. कई लोगों को उनका यह अलग लुक अच्छा लगा वहीं कई लोगों को यह पसंद नहीं आया. इसीलिए सोशल मीडिया पर कियारा के इस लुक को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है.

हालांक गाना आज रिलीज होने वाला है जिसके बाद दर्शकों का रिएक्शन देखना दिलचस्प होगा. तब तक फैंस इस बात पर बहस कर रहे हैं कि क्या कियारा आडवाणी का लुक सच में अजीब है या उनको इस अलग अवतार में देखकर सब चौंक गए हैं.

राम चरण के साथ कियारा की यह दूसरी तेलुगु फिल्म होगी, पहली विनय विद्या राम (2019) थी. गेम चेंजर के निर्देशन की कमान शंकर ने संभाली है। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है।

गेम चेंजर एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण और कियारा के अलावा अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी की मदद करेंगे जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज आप काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते है, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट आज कुछ एक दूसरे को गिफ्ट कर सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। आज आपके कॉन्फिडेंस से कोई काम बन जायेगा। आज मार्किट से कोई मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नयी कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आयेंगे, जिन्हें आपको चूकना नहीं है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। आज समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से रिलेटेड प्रोब्लम्स आज खत्म होगीं, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके सहयोग से आपके मित्र को आर्थिक लाभ होगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 3

कर्क राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां होंगी। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, तारीफ मिलेगी। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, आपका पेशेंस आपको सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी की हेल्प कारगार हो सकती है। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अंदर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आपकी धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। आज बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें जहां तक संभव हो दूसरों की हेल्प करें।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। आज बिजनेस में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय बीतेगा। आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा। इसलिए अभी किसी नए काम को शुरू ना करें। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे है तो आज का दिन बेहतर है। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपके किसी काम आएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। आप जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे वो काम आज पूरा हो जायेगा, आप काम करने के नए टारगेट बनायेंगे। आज आपका मन इश्वर की आराधना में लगेगा आप किसी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। आज बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, आपका बैंक अकाउंट मजबूत होगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जायेंगे जहाँ आपको काफी अच्छा लगेगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों का प्रिय बनायेगा। आपकी सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। आज छात्रों को पढाई या करियर से जुडी समस्याओं का हल मिलेगा, अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही आपकी सफलता के अच्छे योग हैं। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा, किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आज ऑफिस में किसी से आपकी बहस हो सकती है। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, आपके काम की गति कुछ रुक सकती है। किसी काम के लिये आपकी कोशिश सफल होंगी। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपका कोई रुका काम पूरा हो जायेगा। आज सोसाइटी से संबंधित किसी विवाद में आपका प्रस्ताव निर्णायक साबित होगा। आज स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी। आज आपके घर में कोई मंगल कार्यक्रम हो सकता है, आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा। आज आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 6

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढऩे में आसानी होगी। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते है, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। आज किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। घर में संतान के रुप में लक्ष्मी के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों केसाथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहाँ आपको काफी शांति महसूस होगी। विद्यार्थी आज काम और पढाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट के दिन ख़ास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 1

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमाएंगे। आज आपके माता-पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी। आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। डाइबिटीज की समस्या से आज कुछ हद तक आराम मिलेगा। किसी भी काम को करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं, काम में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

*************************

 

 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के परिजनों को 10 लाख रुपए का चेक व आश्रित को सौंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो जिला के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपए का चेक व आश्रित को सौंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से कहा – सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा

मुख्यमंत्री बोले- सैनिकों की तरह अग्निवीरों को भी शहीद होने पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि और सरकारी नौकरी देने का हमारी सरकार पहले ही ले चुकी है नीतिगत निर्णय

शहीदों के सम्मान और सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध

रांची, 28.11.2024 (FJ) श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेने के पहले ही दिन शहीदों को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने बोकारो जिला के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के निवासी शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो की माता श्रीमती हुलासी देवी को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। इसके साथ शहीद अग्निवीर के भाई श्री बलराम महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री उमाकांत रजक और शहीद की बहन सुश्री लक्ष्मी कुमारी मौजूद थीं।

शहीदों के सम्मान और सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा से शहीदों के साथ हर कदम पर खड़ी है। राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहीद अर्जुन महतो के परिजनों से कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सैनिकों की तरह अग्निवीरों के शहीद होने पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपए अनुग्रह राशि और एक परिजन को आश्रित को सरकारी नौकरी देने का नीतिगत निर्णय पहले ही ले चुकी है।

विदित हो कि झारखंड के अग्निवीर अर्जुन महतो असम के सिलचर में तैनात थे। इस माह 21 तारीख़ की देर रात्रि उग्रवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में वे वीरगति को प्राप्त हुए थे।

**************************

 

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

झारखंड मंत्रालय, रांची 28.11. 2024

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 28 नवम्बर 2024 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :-

* झारखण्ड विधान सभा के माननीय सदस्यगण को शपथ या प्रतिज्ञान कराने के लिए प्रोटेम स्पीकर के रूप में प्रो० स्टीफन मरांडी को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया।

*षष्ठम झारखण्ड विधान सभा का प्रथम सत्र दिनांक 09.12.2024 से 12.12.2024 तक आहूत करने का निर्णय लिया गया।

* मंईयां सम्मान योजना के अन्तर्गत लाभुकों को माह दिसम्बर, 2024 से रु० 2500/- प्रतिमाह का भुगतान सुनिश्चित किए जाने का निर्णय लिया गया।

* राशि रु० 1,36,000 करोड़ (एक लाख छत्तीस हजार करोड़) जो केन्द्र सरकार/केन्द्रीय उपक्रम पर बकाया है, उसकी वसूली के लिए विधिक कार्रवाई प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया।

* राज्य की आय में बढ़ोत्तरी के लिए नये स्त्रोत, खनन क्षेत्र में लागू पुराने करों में वृद्धि एवं न्यायिक मामलों में लम्बित वसूली में तीव्रता लाने हेतु वित्त विभाग में एक विशेष कोषांग का गठन किए जाने का निर्णय लिया गया।

* पुलिस नियुक्ति के लिए भविष्य में होने वाली परीक्षा प्रक्रिया की समीक्षा किए जाने का निर्णय लिया गया।

* सभी रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए JPSC, JSSC तथा अन्य प्राधिकार, 01 जनवरी, 2025 के पूर्व परीक्षा कैलेण्डर प्रकाशित किए जाने का निर्णय लिया गया।

* असम के चाय बागान में कार्यरत झारखण्ड मूल के जनजातीय समूह की दशा एवं उन्हें भविष्य में दिये जाने वाले सुविधा के अध्ययन के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल एवं पदाधिकारियों का दल असम जाकर जमीनी स्तर पर अध्ययन कर सरकार को अपना प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्णय लिया गया।

*************************************

 

श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, कई विशिष्ट अतिथिगण हुए शामिल

रांची, 28.11.2024 (FJ) – माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में श्री हेमन्त सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। माननीय राज्यपाल और अन्य अतिथि गणों ने श्री हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

वहीं, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने हाथ हिलाकर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री श्री डी के शिवकुमार, तेलांगना के उप मुख्यमंत्री श्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश प्रसाद यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल, बिहार विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव, सीपीआईएमएल के राष्ट्रीय महासचिव श्री दीपांकर भट्टाचार्य, तमिलनाडु सरकार में मंत्री श्री उदयनिधि स्टालिन समेत कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे।

*************************

 

बिहार में आंखों पर काली पट्टी बांधकर पहुंचे राजद विधायक

वामपंथी दलों के विधायकों ने भी किया प्रदर्शन

पटना,27 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन बुधवार को भी विपक्षी सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। इस बीच, राजद के विधायक मुकेश रौशन आंख पर काली पट्टी बांधकर आए और पोस्टर पर बने कार्टून के जरिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष किया।

राजद विधायक मुकेश रौशन आंख पर काली पट्टी लगाकर सदन पहुंचे। साथ ही उन्होंने अपने हाथों में कई तख्ती ले रखी थी। इन तख्तियों पर लिखा है, मैं सुशासन बाबू हूं, मैं अंधा हो गया हूं, मुझे कुछ नहीं दिख रहा है।

एक अन्य तख्ती पर लिखा गया है, शराब नहीं किताब दो, मदिरालय नहीं पुस्तकालय दो।

दोनों तख्ती पर मुख्यमंत्री नीतीश का कार्टून भी बनाया गया है। राजद विधायक ने कहा कि बिहार में कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिहार में अफसरशाही का बोलबाला है। हर ओर लूट-खसोट जारी है और सुशासन बाबू चुप्पी साधे हुए हैं।

राजद विधायक ने कहा कि बिहार में जहरीली शराब से मौत हो रही है। सुशासन को कुछ नहीं दिख रहा है। अस्पताल का बुरा हाल है। स्मार्ट मीटर के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है।

इधर, वामपंथी दलों के विधायकों ने भी विधानसभा के बाहर हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया। ये लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि बढ़ाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने पेंशन राशि केरल की तर्ज पर करने की मांग की।

इधर, राजद के विधायक के आंख पर पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचने पर भाजपा के विधायक हरिभूषण ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि राजद के विधायकों को कुछ नहीं दिख रहा है। उप चुनाव में सभी सीटें हार गए, लेकिन इन्हें नहीं दिख रहा। जनता इन्हें नकार रही है, वह भी इन्हें नहीं दिख रहा है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को भी विपक्षी विधायकों ने आरक्षण का दायरा बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन किया था।

****************************

Read this also :-

दुलकर सलमान की लकी भास्कर 28 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

कार्तिक आर्यन की फिल्म वल्र्डवाइड 400 करोड़ी क्लब में शामिल

हड़प्पा संस्कृति केंद्र में मिट्टी धंसने से महिला अधिकारी की मौत

गुजरात में हो गया बड़ा हादसा! 

अहमदाबाद,27 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । गुजरात में हड़प्पा संस्कृति के केंद्र में बड़ा हादसा हो गया, यहां बुधवार को मिट्टी धंसने से आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की दो महिला ऑफिसर दब गईं, जिसमें से एक महिला ने दम तोड़ दिया. दूसरी महिला हालत गंभीर बताई जा रही है.

मिली जानकारी के अनुसार, यहां आर्कियोलॉजिकल साइट पर एक म्यूजियम बनाया जा रहा है,  इसके चलते ही यहां सर्वे होना था, जिसको लेकर हादसे का शिकार हुई दोनों महिलाएं दिल्ली से गुजरात के लोथल सर्वे करने के लिए पहुंची थीं.

बताया जा रहा है कि दोनों महिला अधिकारी वहां पर कुछ पीएचडी के स्टूडेंट के साथ 15 फीट गड्ढों को खोदे जाने के बाद मिट्टी की सैंपलिंग कर रही थीं. अचानक इसी दौरान मिट्टी खिसक गई और  दोनों महिला अधिकारी दब गईं. इस हादसे में सुरभि वर्मा नाम की महिला अधिकारी की जान चली गई, जबकि दूसरी महिला यामा दीक्षित की हालत नाजुक बताई जा रही हैं.

बता दें कि सर्वे करने आई दोनों महिला जियोलॉजिस्ट हैं. लोथल की इस हेरीटेज साइट पर एकाएक मिट्टी धंसने के बार में सबसे पहले दमकल को सूचना मिली थी. इसके बाद अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की मदद से बचाव कार्य की शुरूआत की गयी थी. इस घटना में आए प्रभावितों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

इस घटना के बाद गांधीनगर से लेकर दिल्ली तक बवाल गया है. ऐसी जानकारी सामने आई है कि मृतक सुरभि वर्मा दिल्ली आईआईटी से पीएचडी भी कर रही थीं. वहीं दूसरी ओर इस घटना पर अभी तक एएसआई का कोई भी बयान जारी नहीं हुआ है.

************************

Read this also :-

दुलकर सलमान की लकी भास्कर 28 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

कार्तिक आर्यन की फिल्म वल्र्डवाइड 400 करोड़ी क्लब में शामिल

हमारे बीच कोई मतभेद नहीं, प्रधानमंत्री जो फैसला लेंगे वो मंजूर

सीएम पद को लेकर एकनाथ शिंदे बोले

मुंबई,27 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे के बाद एकनाथ शिंदे ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान शिंदे ने कई बड़े बयान दिए हैं. विधानसभा चुनाव में महायुति ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है. प्रदेश के 288 सीटों में से 235 सीटों पर महायुति ने जीत दर्ज की. इस जीत के बाद से सबसे पहला सवाल यही उठ रहा है कि आखिर अगला सीएम कौन होगा?

सूत्रों की मानें तो देवेंद्र फडणवीस के नाम पर मुहर लग चुकी है. आज शाम को इसकी आधिकारिक घोषणा हो जाएगी. इस बीच महायुति के तीनों नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है. देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और एकनाथ शिंदे दिल्ली पहुंचने वाले हैं.

पीसी करते हुए शिंदे ने जनता को जीत के लिए धन्यवाद दिया. जिन कामों को एमवीए ने रोक दिया था, उसे हमने शुरू किया. हम कई कल्याणकारी योजना लोगों के लिए लेकर आए. इसलिए लोगों का हमें साथ भी लिया. हम लोग सुबह 5 बजे से ही चुनाव के लिए काम कर रहे थे. हमने करीब-करीब 100 सभाएं की. इस चुनाव में हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की. मैंने अपने आप को कभी भी सीएम नहीं समझा, हमेशा आम आदमी की तरह ही काम किया.

सरकार लोगों के लिए काम करती है. हमने लोगों के लिए काम किया. हमने लाडली बहन योजना शुरू किया. हमें अमित शाह का पूरा सर्पोट मिला. वह चट्टान की तरह हमारे पीछे खड़े रहे. उन्होंने कहा कि आप जनता के लिए काम कीजिए. हम आपके साथ हैं. उन्होंने मेरे जैसे आम इंसान को सीएम बनाया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी.

मोदी जी और शाह साहेब हमेशा मेरे साथ रहे. मैंने हमेशा जनता के लिए ही काम किया. किसी भी सरकार ने इतने सारे निर्णय नहीं लिए. महाविकास अघाड़ी के शासनकाल में किसान परेशान थे, आम लोग परेशान थे. हमने सबके लिए काम किया. हमने राज्य को पहले स्थान पर पहुंचाया. हमें लाडली बहनों का बहुत प्यार मिला, मैं लाडली बहनों का लाडला भाई हूं. हमने जो भी काम किया, वह मन से किया है. मैं हमेशा महाराष्ट्र की जनता के लिए ही काम करूंगा. हमने बहुत मेहनत की और हमें चुनाव में जीत मिला.

केंद्र सरकार ने हमें पूरा सर्पोट किया. वह हमेशा हमारे साथ रहे. आगे शिंदे ने कहा कि मोदी जी जो भी निर्णय लेंगे हमें मंजूर होगा. सीएम पद को लेकर हमें कोई लालसा नहीं है. हमें पहले से भी ज्यादा काम करना है. अभी बहुत काम करना बाकी है.

****************************

Read this also :-

दुलकर सलमान की लकी भास्कर 28 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

कार्तिक आर्यन की फिल्म वल्र्डवाइड 400 करोड़ी क्लब में शामिल

पारंपरिक प्रेस जैसी संपादकीय जांच अब पूरी तरह गायब हो गई

सोशल मीडिया के दौर में

अश्विनी वैष्णव ने कहा

नई दिल्ली,27 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कहा कि पारंपरिक प्रेस में संपादकीय जांच ने जवाबदेही लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो सोशल मीडिया के इस दौर में पूरी तरह से गायब हो चुकी है।

संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर देते हुए केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया और ओवर-द-टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्म को नियंत्रित करने वाले मौजूदा कानूनों को मजबूत करने और सामाजिक सहमति बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रेस के पारंपरिक रूप कभी जवाबदेही और सामग्री की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए संपादकीय जांच पर निर्भर हुआ करते थे। अब हम सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म के दौर में जी रहे हैं। जहां समय के साथ इन जांचों को कम होते देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि इस तरह की संपादकीय निगरानी के अभाव में सोशल मीडिया एक तरफ प्रेस की स्वतंत्रता का मंच बन गया है, लेकिन दूसरी तरफ, यह अनियंत्रित अभिव्यक्ति का स्थान भी बन गया है, जिसमें अक्सर अश्लील सामग्री शामिल होती है।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात पर जोर दिया कि भारत की सांस्कृतिक संवेदनशीलता उन क्षेत्रों से बहुत अलग है, जहां ये प्लेटफॉर्म बनाए गए थे।

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा, भारत के लिए मौजूदा कानूनों को और अधिक सख्त बनाना अनिवार्य हो जाता है और उन्होंने सभी से इस मामले पर आम सहमति बनाने का आग्रह किया।

अश्विनी वैष्णव ने संसदीय स्थायी समिति से इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्राथमिकता के तौर पर लेने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा, इस पर सामाजिक सहमति होनी चाहिए, साथ ही इस चुनौती से निपटने के लिए सख्त कानून भी होने चाहिए।

इस महीने की शुरुआत में, फेक न्यूज से निपटने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए डिजिटल मीडिया में जवाबदेही को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि इंटरनेट प्लेटफॉर्म को ऐसे समाधान निकालने चाहिए, जो हमारे समाज पर पडऩे वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हों।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2024 के अवसर पर प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के एक कार्यक्रम में बोलते हुए, केंद्रीय मंत्री ने बदलते मीडिया परिदृश्य और भारत के विविध सांस्कृतिक और सामाजिक संदर्भ के बीच सेफ हार्बर प्रावधान पर फिर से विचार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा, फेक न्यूज के प्रसार से मीडिया पर भरोसा कम होता है और लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा होता है।

**************************

Read this also :-

दुलकर सलमान की लकी भास्कर 28 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

कार्तिक आर्यन की फिल्म वल्र्डवाइड 400 करोड़ी क्लब में शामिल

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा संभल जामा मस्जिद का मामला

जमीयत-ए-हिंद ने कहा- पूरी तरह से लागू हो प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट

नईदिल्ली,27 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । संभल की जामा मस्जिद वाला मामला इन दिनों सुर्खियों में है. जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में एक आवेदन दाखिल किया है. जमीयत का कहना है कि 1991 के प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट के होते हुए भी अदालत धार्मिक स्थलों के सर्वें के आदेश दे रही हैं.

यह सरासर गलत है. जमीयत ने कहा कि धार्मिक स्थलों के 1947 वाले स्वरूप को बनाए रखने के लिए प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट को पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए.

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की याचिका सुप्रीम कोर्ट में अभी लंबित है. उस पर फिलहाल सुनवाई नहीं हो रही है. जमीयत के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार को चि_ी लिखी है, इसमें मांग की गई है कि जल्द मामले की सुनवाई हो.

उत्तर प्रदेश के संभल में बने मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान भड़की हिंसा से बदहाल हुआ जनजीवन अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है. स्कूल दोबारा खुल गए हैं. रोजमर्रा की चीजें बेचने वाली दुकानें दोबारा खुल गई हैं.

हालांकि, संभल में इंटरनेट अब भी बंद हैं. बुधवार शाम चार बजे तक जिले में नेट बंद रहेगा. संभल में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं. हिंदू और मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने एकता का आह्वान किया है.

हिंसा भले ही शांत हो चुकी है. हालात सामान्य हो रहे हैं. बावजूद इसके प्रशासन अब किसी भी प्रकार की ढिलाई के मूड में नहीं हैं. इस वजह से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है.

मुख्य चौराहों पर कर्मी तैनात हैं. रैपिड एक्शन फोर्स के कर्मी संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद हैं. 30 नवंबर तक बाहर के लोगों और जनप्रतिनिधियों के संभल में प्रवेश करने पर प्रतिबंध है.

****************************

Read this also :-

दुलकर सलमान की लकी भास्कर 28 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

कार्तिक आर्यन की फिल्म वल्र्डवाइड 400 करोड़ी क्लब में शामिल

संभल हिंसा में हुई मौतों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा

देसी बंदूक से लगी गोली

संभल,27 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के संभल में मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा में 4 लोगों की गोली लगने से मौत हुई है, जिसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया कि प्रदर्शनकारियों की मौत पुलिस की गोली से नहीं बल्कि देसी बंदूक की गोली लगने से हुई है।रिपोर्ट में 315 बोर की गोलियों से चोट लगने का पता चला है, जो आमतौर पर देसी पिस्तौल से चलाई जाती है।

सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अपनी बंदूकों से 9 एमएम की गोलियां इस्तेमाल की थी, जिसका पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जिक्र नहीं है।पुलिस का कहना है कि रविवार को इलाके में कई घरों से गोलीबारी हुई थी।

उन्होंने हिंसा और उसके बाद की तलाशी के दौरान कई देसी पिस्तौल बरामद की है।संभल के डिविजनल कमिश्नर अंजनेय कुमार सिंह ने भी देसी पिस्तौल से गोली लगने की बात स्वीकार की है और पुलिस की गोली से इंकार किया है।

हिंसा के बाद संभल में सामान्य स्थिति फिर से लौट रही है। स्कूल खोल दिए गए हैं और रोजमर्रा की जरूरत की दुकानें भी खुल रही हैं।अभी संभल तहसील में इंटरनेट सेवा को बहाल नहीं किया गया है।

प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।इस बीच हिंदु और मुस्लिम समुदायों ने सांप्रदायिक सद्भाव को दोबारा बनाने का आह्वान किया है।

संभल में हुई हिंसा के लिए पुलिस ने समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उनके भड़काऊ बयानों से हिंसा फैली थी।

पुलिस ने समाजवादी पार्टी के स्थानीय विधायक के बेटे समेत कुल 800 लोगों को भी आरोपी बनाया है। अभी 25 से अधिक लोग गिरफ्तार हुए हैं।सांसद बर्क ने पुलिस पर हिंसा को साजिश के तहत भड़काने और लोगों की हत्या का आरोप लगाया है।

संभल में 19 नवंबर से तनाव की स्थिति है। दरअसल, स्थानीय कोर्ट ने जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का आदेश दिया था। याचिका में दावा था कि मस्जिद के स्थान पर हरिहर का मंदिर है।

रविवार को सुबह 7:30 बजे वकील और कमिश्नर सर्वेक्षण के लिए पहुंचे थे। तभी मस्जिद के बाहर भीड़ जमा होने लगी और हंगामा शुरू कर दिया।दरसअल, मस्जिद का एक सर्वे हो चुका था और यह दूसरा सर्वे था, जिससे लोग नाराज थे। तभी तनाव बढ़ा।

*********************************

Read this also :-

दुलकर सलमान की लकी भास्कर 28 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

कार्तिक आर्यन की फिल्म वल्र्डवाइड 400 करोड़ी क्लब में शामिल

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन? भाजपा फडणवीस पर अड़ी

शिंदे सेना ने दिया बिहार मॉडल का हवाला

मुंबई,27 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 4 दिन बाद तक महायुति में मुख्यमंत्री नाम को लेकर सहमति नहीं बन सकी है।

भाजपा कार्यकर्ता देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग पर अड़े हैं तो शिंदे सेना एकनाथ शिंदे का नाम आगे कर रही है।भाजपा आज अपने पर्यवेक्षकों को महाराष्ट्र भेजेगी। माना जा रहा है कि विधायकों से चर्चा के बाद आज ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है।

शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा, हमारा मानना है कि शिंदे को मुख्यमंत्री होना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे बिहार में भाजपा ने संख्याबल को नहीं देखा और फिर भी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बना दिया।

महाराष्ट्र में महायुति के वरिष्ठ नेता अंतत: निर्णय लेंगे।बता दें कि बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सत्ता में है। भाजपा के पास ज्यादा विधायक होने के बावजूद जेडीयू के नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा, बिहार में लागू मॉडल महाराष्ट्र के लिए सही नहीं है। बिहार में भाजपा ने चुनाव से पहले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था और उसका सम्मान भी किया।

महाराष्ट्र में ऐसी प्रतिबद्धता की कोई वजह नहीं है, क्योंकि हमारे पास मजबूत संगठनात्मक आधार और नेतृत्व है। शीर्ष नेतृत्व ने चुनाव के दौरान यही कहा था कि मुख्यमंत्री पर फैसला चुनावी नतीजों के आधार पर होगा।

शिंदे को झटका अजित पवार की ओर से भी लगा है। अजित खुद मुख्यमंत्री पद के दौड़ से बाहर हो गए हैं और फडणवीस का समर्थन कर दिया है।वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा, मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे को 2 कदम पीछे जाना चाहिए। जैसे 2022 में फडणवीस 4 कदम पीछे गए थे और उन्होंने उनके नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री बनना स्वीकार किया था। ऐसे ही शिंदे को उपमुख्यमंत्री बनना चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक, शिंदे ने मुख्यमंत्री न बनाए जाने की स्थिति में राज्य का गृह मंत्रालय मांगा है।कथित तौर पर यह मांग फडणवीस के साथ शिंदे खेमे के नेताओं की बैठक के दौरान रखी गई है।

इस बीच शिवसेना प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा कि शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, चुनाव शिंदे के चेहरे पर लड़ा गया। इस बात को फडणवीस और भाजपा नेता भी मानते हैं। इसलिए शिंदे मुख्यमंत्री बनने के योग्य हैं।

महाराष्ट्र में एक मुख्यमंत्री और 2 उपमुख्यमंत्री का फार्मूला तय किया गया है।अगर मुख्यमंत्री भाजपा का रहा तो उपमुख्यमंत्री का पद शिंदे और अजित को मिल सकता है।

अजित का उपमुख्यमंत्री बनना तय है, लेकिन क्या शिंदे इस पद को स्वीकार करेंगे?रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए तो शिंदे उपमुख्यमंत्री पद से भी इनकार कर सकते हैं। वे अपनी पार्टी के किसी दूसरे नेता को ये जिम्मेदारी दे सकते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी नतीजों में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के महायुति गठबंधन ने 230 सीटें जीती हैं।भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं।

सबसे ज्यादा सीटें मिलने की वजह से मुख्यमंत्री पद पर भाजपा की दावेदारी सबसे मजबूत है।वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी में शिवसेना (उद्धव) को 20, कांग्रेस को 16 और एनसीपी (शरद) को 10 सीटें मिली हैं।

*****************************

Read this also :-

दुलकर सलमान की लकी भास्कर 28 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

कार्तिक आर्यन की फिल्म वल्र्डवाइड 400 करोड़ी क्लब में शामिल

जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़े छापे

श्रीनगर,27 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कई अलग-अलग इलाकों में छापे मारे गए और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने यह छापेमारी विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर आवासीय घरों और आतंकी ठिकानों पर किया था, जहां से उन्हें हथियार, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त किए हैं।

पुलिस का कहना है कि छापेमारी में बरामद सामग्री की जांच जारी है। छापामारी अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने राजौरी जिले में थानामंडी, दरहाल, कालाकोट, मंजाकोट और धर्मसाल क्षेत्रों में 9 जगह, जबकि पुंछ जिले में सुरनकोट, मंडी, पुंछ, मेंढर और गुरसाई समेत 12 जगह छापे मारे।इसके अलावा उधमपुर में बसंतगढ़ इलाके में राय चक, चाका, कदवाह, मोरहा, कुंड, खानेड, पोनारा, लौधरा और सांग समेत 25 जगह छापामारी अभियान चला।

रियासी जिले में पुनी, गुलाबगढ़, अरनास, पनासा, माहौर-चसाना समेत 10 जगह तलाशी ली गई।तलाशी अभियान विभिन्न जिलों में दर्ज अलग-अलग मामलों से जुड़ी है।

एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि यह छापेमारी आतंकवादी संगठनों को सहायता देने, रसद इंतजाम, भर्ती, हथियारों, गोला-बारूद और धन की आवाजाही सहित आतंकी संगठनों में शामिल ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और आतंकवादी संदिग्धों की पहचान करने, पता लगाने और उन्हें पकडऩे के उद्देश्य से की गई है।

पुलिस ने कई ओजीडब्ल्यू और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।बयान में बताया गया कि अभियान सावधानीपूर्वक चलाया गया ताकि किसी निर्दोष नागरिक को समस्या न हो।

************************

Read this also :-

दुलकर सलमान की लकी भास्कर 28 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

कार्तिक आर्यन की फिल्म वल्र्डवाइड 400 करोड़ी क्लब में शामिल

तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है चक्रवात फेंगल

भारी बारिश के कारण स्कूल बंद किए गए

चेन्नई,27 नवंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । तमिलनाडु में चक्रवात फेंगल के पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। यह अगले 2 दिनों में श्रीलंका तट से होते हुए तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे गहरे दबाव का बुधवार को चक्रवात में बदलने की पूरी संभावना है।इसके कारण तमिलनाडु के कई शहरों में भारी बारिश हो रही है। आईएमडी ने गुरुवार तक कई क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश की संभावना जताई है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई समेत अन्य जिलों में हो रही बारिश को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।यहां तिरुवल्लूर, तंजावुर, मयिलादुथुराई, पुडुचेरी, कराईकल, चेन्नई, चेंगलपट्टू, तिरुवरुर और कुड्डालोर जिलों में स्कूलों और कॉलेज बंद रहेंगे।

इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस ने राज्य के चेन्नई, तूतीकोरिन और मदुरै से आने-जाने वाली उड़ानों के लिए सलाह जारी की है और बताया है कि प्रतिकूल मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित हो सकती है।

कहना है कि अगर दबाव उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ता रहा तो 27 नवंबर को यह चक्रवात में बदल जाएगा।इसके देखते हुए मौसम विभाग ने 27 नवंबर को 5 जिलों में अत्यधिक बारिश के लिए रेड अलर्ट, 27 से 29 नवंबर तक चेन्नई में येलो अलर्ट और 30 नवंबर तक कांचीपुरम, तिरुवल्लूर और चेंगलपेट सहित पड़ोसी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भी लोगों को सावधान किया गया है।

चक्रवात को फेंगल नाम सऊदी अरब की ओर से दिया गया है, जो अरबी भाषा से लिया गया है। पिछले दिनों दाना चक्रवात का नाम कतर ने रखा था।

उत्तरी हिंद महासागर में यह इस साल का तीसरा समुद्री तूफान है।बता दें, चक्रवातों के नामों की वर्तमान सूची 2020 में बनी है, जिसमें प्रत्येक सदस्य देश 13 नामों का सुझाव दिया है। इनका बारी-बारी उपयोग होता है।फेंगल के बाद अगले चक्रवात का नाम शक्ति श्रीलंका ने सुझाया है।

चक्रवात को देखते हुए जिलों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 7 टीमें तैनात है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उच्च स्तरीय बैठक कर 24 घंटे नियंत्रण केंद्र चलाने और चिकित्सकों को तैयार रहने को कहा है। तूफान का असर पड़ोसी राज्यों में भी दिखेगा।

*******************************

Read this also :-

दुलकर सलमान की लकी भास्कर 28 नवंबर से नेटफ्लिक्स पर होगी स्ट्रीम

कार्तिक आर्यन की फिल्म वल्र्डवाइड 400 करोड़ी क्लब में शामिल

कार्तिक आर्यन की फिल्म वल्र्डवाइड 400 करोड़ी क्लब में शामिल

कमाई में फिर पीछे छूटी सिंघम अगेन

27.11.2024 (एजेंसी)- भूल भूलैया 3 और सिंघम अगेन को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 25 दिन हो चुके हैं. सिनेमाघरों में रूब बाबा का क्रेज अभी भी बरकरार है. कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं सिंघम अगेन सिनेमाघरों से उतरते नजर आ रही हैं. अजय देवगन की फिल्म चौथे सोमवार को सबसे कम कमाई की है.

1 नवंबर को दिवाली पर रिलीज हुई भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार दमदार प्रदर्शन किया है. पहले हफ्ता सिंघम अगेन के नाम रहा है. लेकिन बाद में कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी ने अपनी रफ्तार पकड़ी और रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स को पछाडऩे में सफल रही.अनीस बज्मी की निर्देशित हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 के लिए चौथा वीकेंड शानदार रहा है.

भूल भुलैया 3 ने चौथे वीकेंड में दुनियाभर में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस खास पल कार्तिक आर्यन ने अपने फैंस संग साझा किया है. रूह बाबा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भूल भुलैया 3 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बारे में अपडेट शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, सब कुछ संभव है अगर दर्शक आपके साथ खड़े हों और आपकी कहानी पर विश्वास करें. थैंक्यू.

400 करोड़ पार.भूल भूलैया 3 की इस सफलता पर सेलेब्स और फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. भूमि पेडनेकर ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में राइडिंग हैंड इमोजी छोड़े हैं. एक फैन ने कमेंट किया है, भूल भुलैया 3 हर किसी के दिल पर राज कर रही है. एक यूजर ने लिखा है, दिल से बधाई हो रूह बाबा जी.भूल भूलैया 3 के भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो भूल भूलैया 3 ने चौथे सोमवार यानी 25वें दिन 1.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. 25 दिनों के बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म ने 267.95 करोड़ रुपये का कमाए हैं.

वहीं, दुनियाभर में भूल भुलैया 3 ने 408.52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.सिंघम अगेन का क्रेज अब खत्म होता दिख रहा है. रोहित शेट्टी और अजय देवगन की जोड़ी ने 25वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अबतक की सबसे कम कमाई की है. चौथे सोमवार को रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स ने मात्र 60 लाख रुपये कमाए हैं.

इससे पहले फिल्म ने चौथे शुक्रवार को लाख में कमाई की थी. 22वें दिन सिंघम अगेन ने 80 लाख रुपये कमाए. लेकिन, 23वें और 24वें दिन इसके कलेक्शन में उछाल देखा. चौथे शनिवार और रविवार को अजय देवगन स्टारर ने क्रमश: 1.5 करोड़ रुपये और 1.9 करोड़ रुपये कमाए.

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, सिंघम अगेन ने अपनी रिलीज के 25वें दिन यानी चौथे सोमवार को 55 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 240.85 करोड़ रुपये हो गया है।

***********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन कुछ नया सिखाने वाला है। आज आप किसी अपने पुराने मित्र की सहायता करेंगे। आप दैवीय सहयोग से हर फील्ड में बढ़ेंगे। अपने विरोधियों से विशेष रूप से सावधान रहें। स्टील का बिजनेस सफल रहेगा और अधिक लाभ मिलेगा। आप आज परिवार के साथ ट्रिप पर जायेंगे, जिससे आपको भरपूर आनंद आएगा। नया वाहन खरीदने का विचार अपने पिता से करेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आएगा। आज टेंशन अधिक रहेगी। रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा। आपका स्नेही स्वभाव होने के कारण आपके सहयोगी लाभ उठाएंगे। बुरी संगतियो से बचना चाहिए क्योंकि आज हानि हो सकती है। आप नया प्लाट खरीदने का मन बनायेंगे । आप किसी दूसरे राज्य के मित्र से अपना व्यापार करेंगे। संयम बनाये रखे और सब्र से काम लेने की जरूरत है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। नये स्थान पर जाने का योग है। आपकी टेंशन दूर होगी। अपना काम बहुत मेहनत और लगन से करेंगे। बड़ों-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप सफलता को छुएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मेल जोल बढ़ेगा और आपसी प्रेम अधिक होगा। आज बुरी संगति से बचने की जरूरत है। आपका लाभ-व्यय समान रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 3

कर्क राशि:

आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। अनावश्यक खर्च से बचे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों की आय बढऩे की संभावना है। बिजनेस करने वालों कों आज ज्यादा मुनाफा मिलेगा। आप नया मकान खरीद सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। अचानक कोई निर्णय नही लेना होगा क्योकि हानिकारक हो सकता है, किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज अपने दिन की शुरुआत नये तरीके से करेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है। आपको सर्दी से संबंधित बुखार का सामना करना पड़ेगा जिस से आपको सर्दी से बचना होगा। अधिक भागदौड़ के बावजूद भी आप सकारात्मक रहेंगे और आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आपको विरोधी लोगों से बचना होगा जो आपकी पीठ पीछे विरोध किया करते है वो आपको सफल होने से रोकेंगे।

शुभ रंग- केसरिया

शुभ अंक- 5

कन्या राशि:

आज आपका दिन बहुत बढिय़ा रहने वाला है। आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, जिससे आपके फाल्लोवर्स बढ़ेंगे। आज राजकीय कामों में सफलता मिलेगी। कोई आपकी मन पसंद वस्तु आपको मिलेगी जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। आज आपको यात्रायें अधिक करनी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गों से समझौता करना पड़ेगा। आप फुल एनर्जी के साथ काम करेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लायेगा। मेहनत करने से सारा काम आपका आसान होता रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग का अच्छा लाभ कमाएंगे। दाम्पत्य जीवन का सुख आनन्द मिलेगा। अपने आराध्य देव की उपासना करने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपको बॉस का दिया हुआ टारगेट पूरा करना होगा। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज आपको कोई भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति आपकी मेहनत से ऑफिस में आपका स्तर ऊंचा होगा। किसी पारिवारिक सदस्य से आपको सहायता मिलेगी। आज आप किसी नये स्थान पर जाएंगे। आज बाहर का मसालेदार खाना खाने से परहेज़ करने की आवश्यकता है,नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आप कोई जरूरत की वस्तु खरीदेंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 3

धनु राशि:

आज आपका दिन बहुत ज्यादा ही खुशहाल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक कार्य को करेंगे। परिवार वालों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कैंसिल होने की संभावना है। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको अच्छा वेतन देंगे। निजी संबंधों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 1

मकर राशि: आज आपको किसी मरीज़ की सेवा करने का मौका मिलेगा। ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। इस महीने आप अपने करियर के प्रति ज्यादा चिंता में रहेंगे, परन्तु यह समय घबराहट का नहीं, अपनी क्षमता पर भरोसा करके आगे बढने का समय है। आप धैर्यवान है इसलिए धैर्य रख के काम को करना होगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बहुत ही ज्यादा बढिय़ा रहने वाला है। आपको जिंदगी में कोई नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा जो आपकी जिंदगी में नया मोड़ लायेगा। पॉजिटिव सोच बनाये रखें। आपके व्यापार में कोई बाहरी व्यक्ति सहायता करेगा, जिससे आपको काफी लाभ होगा। आज आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट देगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। प्रॉपर्टी लेने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर से मिलेंगे। रुके हुए कार्यों कों पूरा करने का सही समय है। आज किसी रोचक व्यक्ति के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद मिल सकता है।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे मे अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं। ऐसा कोई मौका ही न दें। आपकी प्रतिभा आपका मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है। आज आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे,जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। इस राशि के जो लोग विज्ञान के क्षेत्र सेजुड़े हैं, आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने किसी अच्छे काम के लिए अच्छा इंसेंटिव मिलेगा। आज आप वाहन खरीदने का मन बनायेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- ९

वृष राशि :

आज भाग्य का आपको पूरा-पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में अपनी प्रगति के बारे में विचार करेंगे। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे तो बिना गड़बड़ के काम समय से पूरा हो जायेगा। आज आपपुरानी देनदारी भी निपटा सकते हैं। आज आपको दूसरों का मूड समझने में बहुत हद तक सफलता मिलेगी। आगे बढऩे के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। इस राशि के जो लोग सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा, जो आपको सफलता के मार्ग पर एक कदम आगे बढ़ाएगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- २

मिथुन राशि :

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। आप जिन कामों को करने के लिए सोचेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा दे सकते हैं। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपके व्यवहार से दूसरे लोग भी आपसे प्रभावित होंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक रिश्ते में मिठास बनी रहेगी। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आज आप दूसरों के उलझे हुए मामलों को तुरंत सुलझाने में सफल होंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- १

कर्क राशि :

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किसी बात को लेकर भाई- बहन से विचार विमर्श करेंगे। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए। कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से मन खुश रहेगा। आज कुछ नये मौके और नये विचार सामने आयेंगे, जिन्हें आप खुले मन से स्वीकार करेंगे।आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- ९

सिंह राशि :

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके मन मेंबहुत-सी सकारात्मक भावनाएं आयेंगी। इस राशि के जो लोग जॉब की तलाश में है उन्हें आज जॉब के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बेहतर होगा आज सामानों की लिस्ट बनाकर ही बाजार जाएं। इस राशि के छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी नये कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जायेंगे, जहां खूब इंजॉय करेंगे। ऑफिस में आज आपके पर्सनालिटी की तारीफ की जायेगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- ५

कन्या राशि :

आज आपका दिन नई सौगात लेकर आया है। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। सेहत आज फिट रहेगी। मन में पैसों को लेकर कई तरह के विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने-फिरने के लिए समय बेहतर है। यात्रा का कोई कार्यक्रम बना सकते हैं। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- ७

तुला राशि:

आज आपका दिन लकी रहेगा। आज आप जो भी करें, अच्छे से समझकर करें, फायदा होगा। सरकारी कामों में किसी अनुभवी से सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आ सकती है। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक हैं, उनके लिए अपने काम में कुछ बदलाव करने का आज अच्छा दिन है। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि रहेगी। प्रॉपर्टी लेने का मन बनायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- २

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन सुनहरे पल लेकर आया है। आज पारिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। काम करने में आसानी होगी। ऑफिस में नई जिम्मेदारियों को लेने के लिए उत्सुक रहेंगे। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट मिलेगा। एजुकेशन फ़ील्ड में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपका पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- ४

धनु राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में तरक्की होनी तय है। इस राशि की महिलाएं शॉपिंग के लिए जा सकती हैं। आप किसी काम में अच्छी परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलने जा सकते हैं। इम्युनीटी सिस्टम को बढाने के लिए आप योगा कर सकते हैं। आप खुद को दूसरों के सामने साबित करने में सफल होंगे। कामकाज से संबंधित अच्छे आइडिया आपके दिमाग में आयेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- ८

मकर राशि :

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते में नई ताजगी महसूस करेंगे। पहले किये हुये निवेश से आज लाभ मिलेगा। आज आपकी कोशिशें पूरी हो सकती हैं। आप नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको बड़ा फायदा देने वाला रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं आपकी सैलेरी में इन्क्रीमेंट भी हो सकता है। आपको जीवन में आगे बढऩे के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए। स्टेशनरी के कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- ६

कुंभ : राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में आप सफल होंगे। आज आप जो भी सोचेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। पहले किये गये कामों का आज बेहतर परिणाम प्राप्त होगा। अधिकारी वर्ग आपके काम की तारीफ करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े काम आज पूरे हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही होने लगेगी। आज आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। धन लाभ के नये अवसर प्राप्त होंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छारहने वाली है।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- ७

मीन राशि :

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन-देन में थोड़ा सतर्क रहें। छात्रों को अपने दिनचर्या में आज बदलाव करना पड़ सकता है। आज ऑफिस की तरफ से मीटिंग में जा सकते है, वहां अपनी बात सबको समझाने में सफल होंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- १

*******************************

 

फोन टैपिंग मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन

अशोक गहलोत के पूर्व OSD लोकेश शर्मा को किया गिरफ्तार

जयपुर 20 Nov, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD रहे लोकेश शर्मा को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फोन टैपिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

साल 2020 में सचिन पायलट के बगावत के दौरान गहलोत सरकार पर बीजेपी ने फोन टैपिंग के आरोप लगाए थे। इस मामले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकेश शर्मा सहित कई पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

लोकेश शर्मा ने क्राइम ब्रांच को दिए बयान में कहा है कि फोन टैपिंग में उनकी कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अशोक गहलोत ने उन्हें एक पेन ड्राइव दी थी जिसमें ऑडियो क्लिप थीं और उन्हें कहा था कि इसे मीडिया में लीक कर दें।

हालांकि, बाद में उन्होंने अपना बयान बदल दिया और कहा कि ऑडियो क्लिप उन्हें सोशल मीडिया से मिली थी।

लोकेश शर्मा ने हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में गिरफ्तारी से राहत देने की याचिका वापस ले ली थी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया।

अब देखना होगा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है। लोकेश शर्मा से पूछताछ के बाद ही इस मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

***************************

Read this also :-

गेमचेंजर से राम चरण-कियारा का रोमांटिक सॉन्ग पोस्टर आउट

टैक्स फ्री होते ही बॉक्स ऑफिस पर छाई द साबरमती रिपोर्ट