रांची,13.09.2025 – रांची में चेन छिनतई की कई घटनाएं घटी थी।इस पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशा पर पुलिस अधीक्षक (नगर) रांची द्वारा विशेष टीम गठित किया गया था।
इसी क्रम में चुटिया थाना अंतर्गत निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर के पास से दिनांक-11.09.2025 को पूर्व के घटनाओं में शामिल बाइक सवार अपराधकर्मी द्वारा ही एक महिला के गले से सोने का चेन छिनतई की सूचना प्राप्त हुई थी.
इस संबंध में चुटिया थाना कांड संख्या-216/2025 दिनांक 11.09.2005 थाना-309 बी०एन०एस के तहत कांड अंकित किया गया था एवं पुलिस उप महानिरीक्षक तह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, नगर के नेतृत्व मे अपराधकर्मी का पहचान कर अविलंब गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया.
तकनीकी सहायता, सी०सी०टी०वी कैमरा के गहन छानबीन के आधार पर घटना में शामिल बाइक सवार अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफतार किया गया.
कांड में गिरफ्तार असरुद्दीन के द्वारा बताया गया कि वह राँची के विभिन्न इलाको में करीब 12 /14 स्थानो पर चेन छिनतई किया है.
छिनतई में शामिल अभियुक्त के निशानदेही पार छिनतई किया हुआ सोना खरीदने वाले महामाया ज्वेलर्स, कडरु फुल टोली स्थित दुकान के मालिक पप्पू कुमार सोनार को भी गिरफ्तार किया गया.
11.09 2025 को चुटिया निवारणपुर की महिला से छिनतई किया गया सोने का चेन सहित सोने को गला कर बनाया हुआ सोने का अन्य सामग्री करीब 30.08 ग्राम सोना, ज्वेलरी दुकान से बरामद किया गया।
छिनातई मे शामिल अभियुक्त मो० असरुदीन अंसारी, पिता जुलफान अंसारी पता- डिरही, बड़का टोली, लोहरदगा, थाना जिला-लोहरदगा एवं सोनार पप्पु कुमार उर्फ पायु सोनार, पिता झूलन प्रसाद, पता-मधुकम तालाब के पास, थाना-सुखदेवनगर, जिला रांची दोनों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा
नई दिल्ली ,13 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कल भारत और पाकिस्तान एशिया कप के एक मुकाबले में आमने-सामने होंगे। मैच से पहले सियासत गरमा गई है।
सियासत का केंद्र बिंदु है यह मैच और बार-बार सवाल उठाया जा रहा है आखिर पाकिस्तान से यह मैच क्यों खेला जा रहा है। क्रिकेट की भाषा में कहें तो सियासत की इस पिच पर विपक्ष बाउंसर फेंक रहा है और भाजपा को रक्षात्मक बैटिंग करनी पड़ रही है।
दिल्ली के पूर्व सीएम एवं आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया पर कहते हैं कि यह निर्णय अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में तो नहीं लिया गया।
उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, क्या ये भी ट्रम्प के दबाव में किया जा रहा है? आखिर ट्रम्प के आगे कितना झुकोगे? वहीं भाजपा सांसद अनुराग ने कहा कि जब एसीसी या आईसीसी द्वारा बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट आयोजित किए जाते हैं, तो देशों के लिए उनमें भाग लेना एक मजबूरी और अनिवार्यता बन जाती है, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो वे टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे. उन्हें मैच छोडऩा होगा और दूसरी टीम को अंक मिलेंगे।
मैच के विरोध में शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने तो सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक आतंकवादी देश के साथ मैच खेलने राष्ट्रीय भावना का अपमान है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना के कार्यकर्ता पूरे महाराष्ट्र में सड़कों पर उतरेंगे और मैच का विरोध करेंगे।
नई दिल्ली ,13 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच खेला जाएगा। इसको लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने कहा कि जब खून और पानी साथ नहीं बह सकते तो एशिया कप में भारत पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच कैसे खेल सकता है।
शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना के संपादकीय में भारत-पाकिस्तान मैच को राष्ट्रद्रोह करार दिया गया। संपादकीय में कहा गया कि पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना राष्ट्र विरोधी और करोड़ों हिंदुओं का अपमान है।
जब इस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से प्रतिक्रिया जाननी चाही तो उन्होंने इसे सही बताते हुए कहा कि इसमें गलत क्या है, बिल्कुल सही है।
बातचीत में पवन खेड़ा ने कहा कि संपादकीय में बिल्कुल ठीक बात लिखी है। इसमें गलत क्या हैं। उन्होंने कहा कि मैच के पीछे जो लोग हैं, उनसे सवाल किया जाना चाहिए। जब हम उनके खिलाफ क्रिकेट मैच खेलेंगे तो क्या हम पहलगाम, पुलवामा जैसी आतंकी घटना को भुला देंगे।
पीएम मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ढाई साल से वहां हिंसा चल रही है, हम सभी वहां होकर आए हैं, पीएम मोदी को जाने के लिए बार-बार कहते थे, आज पता चला है कि पीएम मोदी वहां गए हैं। सड़कों पर बड़े-बड़े बैनर लगाए गए हैं।
पवन खेड़ा ने सवाल किया-क्या पीएम मोदी का रोड शो उन्हीं सड़कों पर है, जहां महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था? जब महिलाओं को इन सड़कों पर परेड कराई जा रही थी, उस समय प्रधानमंत्री मोदी कहां थे? जब मणिपुर को हमदर्दी की जरूरत थी, तब प्रधानमंत्री मोदी कहां थे? मणिपुर के दिल में गुस्सा है।
उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री भूपेन हजारिका का एक भी गीत समझ लें तो वे इस देश को समझ जाएंगे। वे सिर्फ मुख्य अतिथि बनकर घूमने वाले प्रधानमंत्री नहीं हैं। हजारिका के गीतों में इस देश का ज्ञान सुनाई देता है। उस ज्ञान को सुनिए। उनके गीत गंगा को ही लीजिए, अगर प्रधानमंत्री इसके एक-एक शब्द को समझ लें तो वे भारत के सार को समझ जाएंगे।
मुंबई ,13 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। एशिया कप में होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर पूरे देश में सियासी घमासान छिड़ गया है। विपक्ष क्रिकेट मैच को लेकर सरकार का घेराव कर रही है। इसीक्रम में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभक्ति का व्यवसायीकरण कर दिया है।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते। अगर खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते, तो खेल और खून साथ-साथ कैसे बह सकते हैं? युद्ध और खेल एक साथ कैसे हो सकते हैं? यह बकवास है। उन्होंने देशभक्ति का व्यापार किया है, उन्होंने देशभक्ति का व्यवसायीकरण कर दिया है। और कल वे एक मैच आयोजित कर रहे हैं क्योंकि उन्हें इससे मिलने वाला पैसा चाहिए; उन्हें दान चाहिए।
उन्हें परवाह नहीं कि देश को नुकसान हो या लोग मरें, उन्हें कोई परवाह नहीं। वे बेफिक्री से खेलते रहेंगे और फिर भी हमें देशभक्ति सिखाते रहेंगे।
वहीं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच के संबंध में दिए गए बयान पर मंत्री नितेश राणे ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि क्या सामना या उद्धव ठाकरे को भारत-पाकिस्तान मैच के बारे में बोलने का नैतिक अधिकार है?
जब उद्धव ठाकरे मुंबई और महाराष्ट्र से सांसद चुने गए थे, तो लोकसभा जीत के बाद उनकी विजय रैली में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे थे, हरे झंडे लहराए गए थे, हरा गुलाल उड़ाया गया था और नारे लगाए गए थे। उस समय, उनके मन में पाकिस्तान के प्रति कोई गुस्सा नहीं था, लेकिन अब अचानक वे भारत के प्रति प्रेम से भर गए हैं? यही सांसद सिर तन से जुदा के नारे लगा रहे थे। पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इनके प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं है।
नितेश राणे ने शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे के भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच के संबंध में दिए गए बयान पर कहा, वही आदित्य ठाकरे बुर्का पहनकर भारत-पाकिस्तान मैच छुपकर देखेंगे।
इसके अलावा, आम आदमी पार्टी (आप) ने क्रिकेट मैच के विरोध में दफ्तर में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पुतला फूंका। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, विधायक संजीव झा और कुलदीप कुमार शामिल हुए।
इन लोगों ने कहा कि हम इस मैच का विरोध कर रहे हैं और कहना चाहते हैं कि भारत सरकार इस मैच को तुरंत रोके। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आज पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पुतला जलाया गया क्योंकि ये वही पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के समर्थन में बात की थी।
आप विधायक संजीव झा ने कहा कि मैं बीसीसीआई और आईसीसी में बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या आप यह अपमान बर्दाश्त करेंगे? आपने एक बार कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, तो खून और क्रिकेट एक साथ कैसे चल सकते हैं? क्यों? क्योंकि यह व्यापार और सत्ता का मामला है?
चुराचांदपुर ,13 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के सभी संगठनों से अपील की है कि वे शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें। प्रधानमंत्री मोदी ने इन संगठनों को भरोसा दिया कि वे उनके साथ खड़े हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा, हमें संतोष है कि हाल ही में हिल्स और वैली में अलग-अलग संगठनों के साथ समझौतों के लिए बातचीत हुई है। ये भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिसमें संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति की स्थापना के लिए काम किया जा रहा है।
मैं सभी संगठनों से अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें। मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार मणिपुर के लोगों के साथ है।
शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मणिपुर की ये धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है।
ये हिल्स प्रकृति का अनमोल उपहार हैं, और साथ ही ये हिल्स आप सभी लोगों की निरंतर मेहनत का भी प्रतीक हैं। मणिपुर के लोगों के जज्बे को सैल्यूट करते हुए पीएम मोदी ने कहा, आप इतनी भारी बारिश में भी इतनी बड़ी संख्या में यहां आए, मैं इस प्यार के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है जो आने वाले समय में पूरे नॉर्थ-ईस्ट की चमक को बढ़ाने वाली है। भारत सरकार का निरंतर प्रयास रहा है कि मणिपुर को विकास के रास्ते पर तेजी से आगे ले जाएं। इसी कड़ी में मैं यहां आप सभी के बीच आया हूं।
उन्होंने कहा, मणिपुर में जिंदगी को पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार मणिपुर को पीस, प्रोस्पेरिटी और प्रोग्रेस का प्रतीक बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले यहां गांवों में पहुंचना कितना मुश्किल था, आप सभी जानते हैं। अब सैकड़ों गांवों में यहां रोड कनेक्टिविटी पहुंचाई गई है। इसका बहुत अधिक लाभ पहाड़ी लोगों को, ट्राइबल गांवों को हुआ है। भाजपा सरकार के दौरान ही मणिपुर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार हो रहा है। जीरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन बहुत जल्द राजधानी इंफाल को नेशनल रेल नेटवर्क से जोड़ देगी।
रांची,13.09.2025 – आज यहां आकर पता चला कि पत्रकार खेलते भी हैं और खेलाते भी हैं। यह कहना था राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का। वे शनिवार को रांची प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट-25 का उदघाटन करने के बाद संबोधित कर रहे थे। ज्ञात हो कि सीसीएल के सहयोग से रांची प्रेस क्लब द्वारा गांधी नगर स्टेडियम में मीडिया कप फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन आज से किया गया है।
टूर्नामेंट के पहले दिन आज शनिवार को दो लीग मैच खेले गये। पहला मैच ग्रुप ए की टीम राजमहल और झुमरा के बीच हुआ, जो एक-एक गोल की बराबरी से ड्रॉ रहा, जबकि दूसरा मैच बेतला और सरजू टीम के बीच हुई, जिसमें बेतला ने सरजू को एक जीरो से हराया। पहले मैच में मैन ऑफ मैच का अवार्ड रंजीत कुमार को मिला, जबकि दूसरे मैच में बेतला के खिलाड़ी नूतन तिर्की को मैन ऑफ द मैच बनाया गया।
मुख्य अतिथि झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया। उन्होंने बॉल को किक मारकर मैच का उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि कलम के सिपाही, मैदान में भी अपना कौशलता दिखाने में पीछे नहीं रहते हैं। आज पत्रकार बंधुओं का मैच देख कर काफी मजा आ रहा है।
उदघाटन समारोह में पूर्व डिप्टी मेयर व झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अजय नाथ शाहदेव भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि खेल के प्रति पत्रकारों का जोश वाकई काबिल के तारिफ है। न उम्र की सीमा और न कोई बंधन।
उन्मुक्त होकर सभी पत्रकार बंधुओं का खेलना देखकर अच्छा लग रहा है। सही मायने में ऐसा लगा कि ये सिर्फ कलम के सिपाही नहीं, वरन हर क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हैं। उन्होंने प्रेस क्लब के आयोजन समिति की जमकर प्रशंसा की और कहा कि इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर आलोक, डॉ. राजश्री जयंती, वरिष्ठ संपादक अनुज सिन्हा, नित्यानंद शुक्ला, कुमार कौशलेंद्र, विनय कुमार, आनंद मोहन, शफीक अंसारी, साई के कोच सुनील कुमार, वरिष्ठ खेल पत्रकार प्रभाष चंद्र झा, वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर, अडानी ग्रुप के कम्युनिकेशन हेड संजीव शेखर, प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, सचिव अमरकान्त, आयोजन समिति के कन्वेनर रतन लाल, कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, राजू प्रसाद, आलोक कुमार, आरजे अरविंद, संजय सुमन, सौरभ शुक्ला, विजय मिश्र, मोनू कुमार, ललन पांडेय, जावेद, संतोष मृदुला प्रमुख रुप से मौजूद थे।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राँची की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक
पूजा समितियों के सदस्यों ने साफ-सफाई, जलापूर्ति, निर्बाध बिजली, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति, पूजा पंडालों में बैरिकेडिंग, ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सिटी बस, विसर्जन हेतु वाहनों की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए
समिति सदस्यों ने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिए कि उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों या विवादों से बचें
जिला प्रशासन 24 घंटे जनता के सहयोग के लिए तत्पर है
सोशल मीडिया पर फेक न्यूज को रोकने के लिए विशेष निगरानी टीम गठित की जाएगी
रांची,13.09.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राँची की संयुक्त अध्यक्षता में 13 सितंबर 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित सभागार में आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और समावेशी तरीके से मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा किया गया। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समिति सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की, जिससे उत्सव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए ठोस योजनाएं तैयार की गईं।
बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री प्रवीण पुष्कर, अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं विभिन्न दुर्गा पूजा समिति एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।
पूजा समितियों के सुझाव
बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों ने साफ-सफाई, जलापूर्ति, निर्बाध बिजली, महिला आरक्षियों की प्रतिनियुक्ति, पूजा पंडालों में बैरिकेडिंग, विसर्जन हेतु वाहनों की उपलब्धता आदि व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और समावेशी तरीके से मनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा किया गया। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और समिति सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी की, जिससे उत्सव की सफलता सुनिश्चित करने के लिए ठोस योजनाएं तैयार की गईं।
दुर्गा पूजा, जो झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इस वर्ष 2025 में और भी भव्य रूप से मनाई जाएगी, लेकिन इसके साथ ही सामाजिक सद्भाव और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
शांति और सद्भाव बनाए रखना
समिति सदस्यों ने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिए कि उत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों या विवादों से बचें। सोशल मीडिया पर फेक न्यूज को रोकने के लिए विशेष निगरानी टीम गठित की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था
जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख स्थलों में सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन सर्विलांस और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
यातायात और पार्किंग प्रबंधन
रांची शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक कंट्रोल के लिए प्लान तैयार किया गया। पूजा पांडालों के आसपास पार्किंग जोन निर्धारित किए जाएंगे ताकि आम जनता को असुविधा न हो।
समुदाय भागीदारी
विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया, ताकि उत्सव में सभी समुदायों की भागीदारी सुनिश्चित हो।
केंद्रीय शांति समिति के एक प्रमुख सदस्य ने कहा, “दुर्गा पूजा न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। हम सभी मिलकर सुनिश्चित करेंगे कि 2025 का उत्सव यादगार और शांतिपूर्ण बने। प्रशासन का पूरा सहयोग रहेगा।”
रांची जिला प्रशासन ने कहा यह बैठक दुर्गा पूजा की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण कदम है। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे सहयोग करें और किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।”
उपायुक्त द्वारा निम्न निर्देश दिए गए
दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
सभी पूजा समितियां बिजली के लोड, वायरिंग एवं फायर सेफ्टी की व्यवस्था सुनिश्चित कर संबंधित पदाधिकारी से एनओसी प्राप्त करें।
असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन जीरो टॉलरेंस अपनाएगा।
पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, वॉलिंटियर्स के आईडी कार्ड एवं यूनिफॉर्म की व्यवस्था करें।
थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र के पंडालों से निरंतर संपर्क में रहें, बिना पुलिस बल के कोई विसर्जन न हो।
विसर्जन के वाहनों की फिटनेस जांच, चालक की पड़ताल एवं शराब सेवन पर कड़ी पाबंदी।
संदिग्ध वस्तु मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
सर्वोत्तम समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था करने वाली पूजा समिति को पुरस्कृत किया जाएगा।
लाउडस्पीकर एवं डीजे का उपयोग नियमानुसार हो, ध्वनि प्रदूषण एवं आपत्तिजनक गीतों से परहेज किया जाए।
पंडाल निर्माण के कारण यातायात बाधित न हो।
वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा ने निम्न निर्देश दिए
पूजा समितियां प्रशासन की आंख, कान, नाक और पैर हैं, सहयोग से ही शांति व्यवस्था संभव है।
बिजली की वायरिंग को हल्के में न लें, सुरक्षा सर्वोपरि है।
प्रत्येक समिति अपने 5-5 वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण में भेजे और उनकी सूची स्थानीय थाना प्रभारी को सौंपे।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश या वीडियो शेयर न करें, पुलिस कंट्रोल रूम को तत्काल सूचित करें।
धर्म-संप्रदाय के नाम पर माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पंडालों में महिला एवं पुरुषों के लिए अलग प्रवेश व्यवस्था, तोरण द्वार की स्वयं जांच और साफ छवि वाले युवाओं को वॉलिंटियर्स बनाने पर बल।
महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, समितियां महिला वॉलिंटियर्स भी नियुक्त करें।
बैठक अपर नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि समितियों के सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त श्री भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन 24 घंटे जनता के सहयोग के लिए तत्पर है और सभी विभागीय पदाधिकारी पूजा समितियों के सुझावों पर अमल करेंगे।
नई दिल्ली 12 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण कर ली है। राष्ट्रपति भवन में लगभग सुबह 10 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे।
शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी शामिल हुए, जो उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए।
कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे भी समारोह में मौजूद रहे, जबकि विपक्ष के अन्य नेता भी आए, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरे के कारण शामिल नहीं हो पाए।
सीपी राधाकृष्णन ने 9 सितंबर को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद गुरुवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया।
राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा गया है।
इस चुनाव में राधाकृष्णन ने विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया था। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया था
नई दिल्ली 12 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): राजधानी दिल्ली में बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को दिल्ली हाई कोर्ट को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया।
धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया कि जजों के चैंबर सहित परिसर में तीन बम रखे गए हैं और दोपहर की नमाज के बाद धमाका होगा। इस खबर के मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को खाली करा लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, आज (शुक्रवार, 12 सितंबर) दिल्ली हाई कोर्ट को मिले ईमेल में लिखा था, ‘आज दोपहर की इस्लामी नमाज के तुरंत बाद जजों के चैंबर में विस्फोट हो जाएगा।’ ईमेल में दोपहर 2 बजे तक परिसर को खाली करने का अल्टीमेटम भी दिया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे हाई कोर्ट परिसर से जजों, वकीलों और अन्य स्टाफ को बाहर निकाला गया और एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया है, जो अभी भी जारी है।
गौरतलब है कि हाल के महीनों में दिल्ली के स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और यहां तक कि मुख्यमंत्री सचिवालय को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। हालांकि, पिछली सभी धमकियां जांच के बाद फर्जी निकली थीं।
पुलिस का मानना है कि यह धमकी भी उसी श्रृंखला की एक कड़ी हो सकती है, लेकिन किसी भी तरह का जोखिम न उठाते हुए मानक प्रक्रिया के तहत पूरी जांच की जा रही है।
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल इस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई है। शुरुआती जांच में यह संदेह जताया जा रहा है कि यह ईमेल भी वीपीएन (VPN) का इस्तेमाल कर भेजा गया हो सकता है, जैसा कि पहले के मामलों में देखा गया है।
अजमेर 12 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अजमेर में सेवन वंडर्स पार्क को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छह महीने पहले सर्वोच्च न्यायालय ने इस पार्क को हटाने के आदेश दिए थे। इसके बाद केवल एक प्रतिमा को हटाया गया था, लेकिन अब पूरी संरचना हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई है।
अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) ने पार्क को हटाने के लिए पहले टेंडर जारी किए थे, लेकिन केवल एक कंपनी ने बोली लगाई, जिसके कारण टेंडर रद्द कर दिए गए। नया टेंडर फिलहाल प्रक्रिया में है। जिला प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर भरोसा दिलाया था कि 17 सितंबर तक इसे हटा दिया जाएगा।
25 फरवरी को हुई सुनवाई में स्मार्ट सिटी की एसीईओ और नगर निगम आयुक्त की ओर से पेश एफिडेविट पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई थी और कहा था कि—”आपकी कार्यप्रणाली से ऐसा नहीं लगता कि आप अजमेर को स्मार्ट बनाना चाहते हैं। हमें आश्चर्य है कि शहर में जल निकायों और आर्द्रभूमि की सुरक्षा के बिना कोई शहर कैसे स्मार्ट बन सकता है।”
यह पार्क स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 11.64 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया था। यहां दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियां स्थापित की गई थीं—ताजमहल, एफिल टावर, मिस्र के पिरामिड, पीसा की झुकी हुई मीनार, रोम का कोलोसियम, न्यूयॉर्क का स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी और ब्राज़ील के रियो डी जेनेरियो में स्थित क्राइस्ट द रिडीमर की प्रतिमा।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक
कई बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई
राज्य निर्वाचन आयोग से संबंधित प्रतिवेदन अभिलंब उपलब्ध कराने का निर्देश
रांची,11.09.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक 11 सितंबर 2025 को नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2025 की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी, राँची, श्री राजेश कुमार साहू, सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह-अंचल अधिकारी, सदर राँची, अरगोड़ा, बड़गाई, नामकुम, हेहल, बुण्डू, सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, नगड़ी, कार्यपालक दंडाधिकारी, सदर राँची, श्री मोहम्मद जफर हसनत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई
अनुपूरक सूची का वार्डवार विखण्डीकरण
निर्वाचन के लिए मतदाता सूची को अद्यतन करने हेतु अनुपूरक सूची के वार्डवार विखण्डीकरण की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए सभी शहरी क्षेत्र के अंचल अधिकारियों को उपायुक्त ने निर्देश दिया की नगरपालिका चुनाव के निमित्त जो मतदाता सूची तैयार किया गया है उसका सत्यापन शत प्रतिशत करा ले।
मतदान केंद्र से संबंधित दस्तावेज
वार्डवार नक्शा, स्क्रूटनी शीट (प्रपत्र-B एवं प्रपत्र-C) और संबंधित प्रतिवेदनों की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया जिसपर उपायुक्त द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
मतदान केंद्र भवन/स्थल परिवर्तन
मतदान केंद्रों के भवनों या स्थलों में आवश्यक परिवर्तन से संबंधित प्रतिवेदनों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करा ले साथ ही कोई भी भवन बदलने की आवश्यकता हो तो इसका प्रस्ताव उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया।
1400 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्र
ऐसे मतदान केंद्रों की सूची, जहां मतदाताओं की संख्या 1400 से अधिक है, से संबंधित प्रतिवेदनों पर चर्चा करते हुए सभी सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देश देते कहा की सभी संबंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित कर ले की मतदाता की संख्या किसी भी मतदान केंद्र में 1400 से ज्यादा ना हो।
आपत्ति निराकरण की स्थिति
मतदाता सूची से संबंधित प्राप्त आपत्तियों के निराकरण की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही उन्होंने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को राज्य निर्वाचन आयोग से संबंधित प्रतिवेदन अविलम्ब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
साथ ही, सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया।
शिमला ,11 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में आई भीषण आपदा के बीच मदद का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने सहायता दी थी। अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी बड़ी राहत पहुंचाई है।
जिला कांगड़ा के नूरपुर के कंडवाल में यूपी सरकार की ओर से 37 ट्रकों में भारी मात्रा में राहत सामग्री पहुंची। इनमें से 26 ट्रक पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी रास्ते में हैं।
इस सामग्री को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, भाजपा नेता संजय गुलेरिया और पूर्व विधायक रीता धीमान समेत कई नेताओं ने रिसीव किया।
यूपी से आए मंत्री जसवंत सिंह सैनी खुद ट्रकों के साथ मौजूद रहे। उनके साथ रेडक्रॉस शाखा के देवेंद्र कुमार, नीरज महेश्वरी और दीपक भी राहत सामग्री लेकर आए।
यूपी सरकार पहले ही मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपए दे चुकी है। अब भेजी गई 28 तरह की राहत सामग्री में दैनिक उपयोग की चीजें शामिल हैं, जो चंबा समेत प्रभावित इलाकों में बांटी जाएंगी। इस आपदा में हिमाचल के कई जिले तबाह हो गए हैं और हजारों परिवार बेघर हुए हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा ने प्रदेश की हालत खराब कर दी है। लेकिन, योगी सरकार की मदद हिमाचल हमेशा याद रखेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1,500 करोड़ रुपए की राहत राशि का ऐलान किया, जो अब तक का सबसे बड़ा सहयोग है।
यूपी के मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि हिमाचल की आपदा बेहद दुखद है। सरकार ने संकट की इस घड़ी में पीडि़तों की मदद के लिए 37 ट्रक भेजे हैं, जिनमें जरूरी सामान हैं। जरूरत पडऩे पर और सहायता दी जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भी यूपी सरकार के सहयोग को सराहा और कहा कि यह आपदा प्रभावितों के लिए बड़ी राहत है। हिमाचल इस मदद को हमेशा याद रखेगा।
प्रयागराज 11 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को वाराणसी आगमन पर प्रयागराज जोन के सभी 12 जिलों के कांग्रेसियों द्वारा विरोध को लेकर सतर्क प्रयागराज पुलिस ने सख़्ती दिखाते हुए बुधवार आधी रात्रि से ही कांग्रेस नेताओं पर शिकंजा कसा।
स्थानीय इंटेलिजेंस विभाग के आधार पर बड़ी कार्रवाई कर शहर के दर्जनों नेताओं को उनके घरों में नजर बंद कर दिया गया।
कुछ नेताओं के घरों पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई ,कुछ को संबंधित थाने ले जाकर पूछताछ के बाद आश्वासन पर छोड़ा गया कि वह घर से बाहर नहीं निकलेंगे।
जिन प्रमुख नेताओं को नजर बंद किया गया उनमें शहर कांग्रेस अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरकेश त्रिपाठी, पूर्व शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, मानस शुक्ला, परवेज़ सिद्दीकी, अरशद अली सहित कई नेता शामिल हैं।
शहर अध्यक्ष हाशमी के यहां तो पूरामुफ्ती और धूमनगंज की फोर्स तैनात कर दी गयी। पुलिसिया कार्रवाई पर गुस्साए हाशमी ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में तानाशाह सरकार आवाज़ दवा रही।
वहीं पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय का कहना है कि राहुल गांधी के बुधवार को रायबरेली दौरे पर भाजपा के लोगों द्वारा विरोध बौखलाहट के अलावा कुछ भी नहीं है।
वोट चोरी से बने प्रधानमंत्री और उनकी सरकार के साथ चुनाव आयोग और भाजपा के गठजोड़ का सबूतों के आधार पर राहुल गांधी द्वारा धांधली उजागर करने से मिलने वाली देशव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की घबराहट है।
बिहार में पीएम मोदी की मां के अपमान से आहत भाजपाइयों से पूछा कि राहुल गांधी, कोई कांग्रेसी या राजद के किसी भी नेता ने जब अपमान नहीं किया तो राहुल गांधी से इस्तीफा मांगना अथवा विरोध किया जाना साफ है कि वोट चोरी अभियान की पोल को दबाना।
गरियाबंद 11 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है. इस एनकाउंटर में एक करोड़ का इनामी नक्सली सीसी मेंबर बालकृष्णा भी मारा गया है. एसपी निखिल राखेचा ने इसकी पुष्टि की है.
रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने बताया कि गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है और रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है. कुछ नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है.
सूत्रों के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में सीसी सदस्य मनोज उर्फ मॉडेम बालकृष्ण को भी ढेर कर दिया गया है, जो संगठन का बड़ा चेहरा माना जाता था. सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.
IG ने की एनकाउंटर की पुष्टि
आईजी अमरेश मिश्रा ने ये भी बताया कि गरियाबंद में गुरुवार (11 सितंबर) सुबह से नक्सल विरोधी अभियान जारी है. सुबह से ही मुठभेड़ चल रही है. रायपुर के पुलिस महानिरीक्षक ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.
ये मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगल में उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबल के जवान नक्सल विरोधी अभियान पर थे. इसमें एसटीएफ, कोबरा (सीआरपीएफ की एक विशिष्ट इकाई – कमांडो बटालियन फॉर रेज़ोल्यूट एक्शन) और अन्य राज्य पुलिस इकाइयों के जवान इस अभियान में शामिल रहे.
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गुरुवार (11 सितंबर) को नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे इंद्रावती नदी पर बने सातधार पुल के पास हुई, जब सीआरपीएफ की 195वीं बटालियन का एक दल मालेवाही थाना क्षेत्र स्थित अपने शिविर से एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकला था.
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री चन्दन कुमार सिन्हा द्वारा रिसालदार शाह बाबा के मज़ार पहुंचकर व्यवस्था का जायज़ा लिया
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गयी है कि वे अमन-चौन और भाईचारे के माहौल में उर्स मुबारक में शामिल होकर इस ऐतिहासिक परंपरा को और मजबूत बनाएं
रांची,11.09.2025 – रिसालदार शाह बाबा के 218वें सालाना उर्स की आज से शुरुआत हो गई। पहले दिन उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री चन्दन कुमार सिन्हा द्वारा रिसालदार शाह बाबा के मज़ार पहुंचकर व्यवस्था का जायज़ा लिया गया।
दरगाह कमेटी के सदस्यों से बातचीत करते हुए उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजंत्री ने एक बार फिर से आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा, कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गयी है कि वे अमन-चौन और भाईचारे के माहौल में उर्स मुबारक में शामिल होकर इस ऐतिहासिक परंपरा को और मजबूत बनाएं।
इस दौरान उनके साथ अपर जिला दंडाधिकारी राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक शहर राँची, श्री अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, जिला नजारत उप समाहर्ता राँची, डॉ. सुधेश कुमार, सहायक प्रशासक राँची नगर निगम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, कार्यपालक अभियंता विद्युत, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं दरगाह कमिटि के सदस्य उपस्थित थे।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री चंदन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया राँची शहर के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण
सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो
पूजा समितियों को जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए संपर्क में रहने का निर्देश
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री
रांची,11.09.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री चंदन कुमार सिन्हा ने आज दिनांक- 11 सितंबर 2025 को संयुक्त रूप से राँची शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ अपर जिला दंडाधिकारी राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक शहर राँची, श्री अजीत कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, जिला नजारत उप समाहर्ता राँची, डॉ. सुधेश कुमार, सहायक प्रशासक राँची नगर निगम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती उर्वशी पाण्डेय, कार्यपालक अभियंता विद्युत, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान राँची के प्रमुख पूजा पंडालों जैसे रातु रोड, गौशाला रोड, बकरी बाजार, झंडा चौक डोरंडा, काली बाड़ी, जिला स्कूल, एवं अन्य स्थानों का जायजा लिया गया। उपायुक्त ने पूजा समितियों के सदस्यों को दुर्गा पूजा 2025 के आयोजन के लिए सुरक्षा, सुविधा, और व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित हो
उपायुक्त ने सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंडालों में अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी) के लिए सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित किए जाएं।
प्रवेश और निकास व्यवस्था
उपायुक्त द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए प्रत्येक पंडाल में अलग-अलग एंट्री गेट और एग्जिट गेट की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विद्युत व्यवस्था
दुर्गापूजा पंडालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जेनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, विद्युत तारों और उपकरणों की सुरक्षा जांच पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
सहयोग और समन्वय
पूजा समितियों को जिला प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए संपर्क में रहने का निर्देश दिया गया।
पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष उपाय किए जाएंगे
वरीय पुलिस अधीक्षक, श्री चंदन कुमार सिन्हा ने पूजा समितियों से अपील की कि वे भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष उपाय किए जाएंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें
उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि दुर्गा पूजा का यह पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित, और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो।
जिला प्रशासन ने कहा है कि दुर्गा पूजा 2025 के आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी और पूजा समितियों को हर संभव सहायता जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जाएगी
10.09.2025 – परमवीर चक्र विजेता अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर कांटाटोली चौक, रांची स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची 10.09.2025 – , माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची परिसर पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में शहीद हुए देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से वीर शहीद की आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
ज्ञातव्य है कि शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देवघर जिला के मधुपुर स्थित कजरा गांव के निवासी थे। वे जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में तैनात थे। अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देश की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए हैं।
रांची, 10.09.2025 – मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्व० दुर्गा सोरेन की जयंती पर नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे।
वहां उन्होंने स्व० दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें शत-शत नमन किया।
10.09.2025 – निर्मला मूवी टोन के बैनर तले बनी फिल्म फीचर फिल्म ‘गीता मेरा नाम’ और शॉर्ट फिल्म ‘सहर होगी’ जैसी कई फिल्मों में चरित्र भूमिकाओं को जीवंत कर चुके चरित्र अभिनेता अवधेश निर्मलेश पाठक अब हमारे बीच नहीं हैं।
मंगलवार 9 सितंबर को हजारीबाग में हृदयगति रुक जाने की वजह से माँ विंध्यवासिनी के उपासक एवं साधक 65 वर्षीय अवधेश निर्मलेश पाठक का निधन हो गया।
उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खम्भवा (टाटीझरिया) में संपन्न हो चुका है। विदित हो कि अवधेश निर्मलेश पाठक वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड टी वी प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (मुंबई) के सदस्य भी थे।
एड्स जागरूकता पर आधारित उनकी बेहद चर्चित शॉर्ट फिल्म ‘सहर होगी’ 12 जुलाई 2019 को सिल्वर स्क्रीन यूट्यूब चैनल पर जय माई फिल्म्स एंड टीवी इंटरनेशनल और वीनस म्यूजिक इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में अरविंद राम फिल्म एंड टीवी इंटरनेशनल के बैनर तले रिलीज़ की गई थी।
रांची,10.09.2025- रांची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, कि इस्लाम नगर के तबारक लॉज से दिल्ली पुलिस और झारखंड ATS की टीम के द्वारा एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ़्तार किया गया है। जिसके पास से केमिकल, हथियार और कई चीज़ें बरामद की गई है।
इस संदिग्ध आतंकी का नाम अशहर दानिश बताया जा रहा है जो कि लॉज कमरा नंबर 4 में काफी दिनों से अपना ठिकाना बनाए हुए था। अशहर झारखंड का ही रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अब उसे पुलिस टीम अपने साथ रिमांड पर दिल्ली ले जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार आईएसआईएस संगठन के संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज एक मामले के बाद दिल्ली स्पेशल पुलिस की टीम तलाश कर रही थी।
जिसके बाद पुलिस की टीम को रांची में छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात लॉज में रेड कर उसे पकड़ लिया गया है। वहीं गिरफ्तार आतंकी से पूछताछ की जा रही है।
वर्तमान में, गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी से गहन पूछताछ जारी है। इस पूछताछ से और भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की उम्मीद है, जिससे उसके नेटवर्क और गतिविधियों का पता लगाया जा सके……?
गिरफ्तारी के बाद रांची समेत पूरे झारखंड में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुलिस ने लॉज के अन्य कमरों की भी तलाशी ली और आसपास के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है।
दरगाह कमिटि ने उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री को किया आमंत्रित
आयोजन में प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा – उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री
रांची,09.09.2025 – रिसालदार शाह बाबा का 218वां सालाना उर्स 11-15 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर दरगार कमिटि द्वारा उपाायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री को आमंत्रित किया गया।
आमंत्रण स्वीकार करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि उर्स मुबारक गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। जिले के हजारों लोग हर वर्ष इसमें शामिल होते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सुविधा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने समिति को आश्वस्त किया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गयी है कि वे अमन-चौन और भाईचारे के माहौल में उर्स मुबारक में शामिल होकर इस ऐतिहासिक परंपरा को और मजबूत बनाएं।
इस अवसर पर दरगाह कमिटि सदर अध्यक्ष मो० अयुब गद्दी, महासचिव मो० जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिजवान हुसैन, उपसचित जुल्फिकार अली भुट्टो, मीडिया प्रभारी शाहिद खान एवं समीर हेज़ाजी उपस्थित थे।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, जिले के सभी अंचलों में हर मंगलवार लगातार जनता दरबार का आयोजन
अंचल अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का निष्पादन तत्काल (ऑन-स्पॉट) किया
गाँव की सरकार” के सपने को साकार करने वाला कदम
रांची,09.09.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार, जिले के सभी अंचलों में हर मंगलवार लगातार जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को उनके नजदीकी अंचल स्तर पर ही सुनना और त्वरित समाधान प्रदान करना है। इस कड़ी में आज, 09 सितंबर 2025 को राँची जिले के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए।
अंचल अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का निष्पादन तत्काल (ऑन-स्पॉट) किया
जनता दरबार में अंचल अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का निष्पादन तत्काल (ऑन-स्पॉट) किया। जिन शिकायतों के समाधान के लिए अतिरिक्त कार्रवाई की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया। इस प्रक्रिया से न केवल समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है, बल्कि लोगों का झारखंड सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ रहा है।
गाँव की सरकार” के सपने को साकार करने वाला कदम
जनता दरबार की इस पहल को स्थानीय लोगों ने खूब सराहा है। कई नागरिकों ने इसे “गाँव की सरकार” के सपने को साकार करने वाला कदम बताया। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यह पहल हमारी समस्याओं को सुनने और हल करने का एक प्रभावी मंच साबित हो रही है। अब हमें अपनी शिकायतों के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ता।”
हमारा प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हो
उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा, “जनता दरबार का उद्देश्य प्रशासन को जनता के और करीब लाना है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से हो। यह पहल प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का सेतु बन रही है।”
राँची जिला प्रशासन इस तरह के आयोजनों को नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि आम जनता की समस्याओं का निवारण उनके अपने क्षेत्र में ही हो सके। इस पहल से न केवल प्रशासनिक प्रक्रिया में तेजी आई है, बल्कि लोगों में सरकार के प्रति सकारात्मक भावना भी जागृत हुई है।
जिला प्रशासन की पहल की तारीफ की
आज आयोजित जनता दरबार में आवेदक सुखदेव महतो ग्राम – बड़ाम का काफी दिनों से पंजी-2 में सुधार नही होने की शिकायत की जिसपर इनकी शिकायत का त्वरित समाधान करते हुए इनका पंजी -2 में सुधार कर दिया गया। जिसके लिए आवेदक ने जिला प्रशासन की पहल की तारीफ की।
सही मायने में लोगों की शिकायत गंभीरता पूर्वक सुना जा रहा
आज बेड़ों में आयोजित जनता दरबार में आवेदक पुरन महली
ग्राम खत्रीखटंगा, करांजी, बेड़ो का दाखिल खारिज के आवेदन पर त्वरित निष्पादन कराते हुए आवेदन का निष्पादन ससमय किया गया। आवेदक ने इस पहल पर कहा की सही मायने में लोगों की शिकायत गंभीरता पूर्वक सुनी ही नहीं जा रही बल्कि त्वरित गति से निष्पादन भी किया जा रहा हैं।
खलारी में आयोजित जनता दरबार में आवेदक अंकित
पता हुटाप मोड़ , खलारी अपने आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने की लिए पहुंचे। जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए इनका आवासीय प्रमाण बनाया गया। जिससे यह नियोजन हेतु फॉर्म भर सकें।
अंचल कार्यालय सोनाहातु में निम्न समस्या का समाधान किया गया
(1) निष्पादित आवेदन-38
(2) पारिवारिक सदस्यता- 01
(3) आवासीय प्रमाण-पत्र- 12
(4) जाति प्रमाण-पत्र- 09
(5) आय प्रमाण-पत्र- 14
(6) तत्काल आवेदन- 02
निष्पादित आवेदन की कुल संख्या-38
समस्या का समाधान अंचलों पर ही मिल रहा हैं
सोनाहातु अंचल अंतर्गत आवेदिका अनीता देवी ग्राम बारेंदा थाना सोनाहातु जिला रांची के द्वारा ऑनलाइन पंजी 2 संबंधित आवेदन पर आवेदिका के आवेदन को जाँच कर प्लॉट संख्या में सुधार किया गया। इस पहल पर आवेदिका ने कहा की अब उनकी समस्या का समाधान अंचलों पर ही मिल रहा हैं।
सोनाहातु अंचल अंतर्गत आवेदक गोहन महतो ग्राम दीरसीर थाना सोनाहातु जिला रांची के द्वारा ऑनलाइन पंजी 2 के खाता संख्या 31 के स्थान पर खाता संख्या 105 करने से संबंधित आवेदन प्राप्त है। जिसमे आवेदक के आवेदन को जाँच कर खाता संख्या 31 के स्थान पर खाता संख्या 105 सुधार किया गया।
सोनाहातु अंचल अंतर्गत आवेदक अधनु महतो ग्राम चौकाहातु थाना सोनाहातु जिला रांची के द्वारा ऑनलाइन पंजी 2 के खाता संख्या 42 के स्थान पर खाता संख्या 53 करने से संबंधित आवेदन प्राप्त है। जिसमे आवेदक के आवेदन को जाँच कर खाता संख्या 42 के स्थान पर खाता संख्या 53 सुधार किया गया।
अंचल कार्यालय रातु में निम्न समस्या का समाधान किया गया
(1) निष्पादित आवेदन- 91
(2) पारिवारिक सदस्यता- 03
(3) आवासीय प्रमाण-पत्र- 13
(4) जाति प्रमाण-पत्र- 12
(5) आय प्रमाण-पत्र- 35
(6) नकल आवेदन- 06
(7) भूमि संबंधी प्रमाण पत्र -01
(8) दाखिल खारिज -15
(9)परिशोधन -06
निष्पादित आवेदन की कुल संख्या-91
एक आवेदक जिनका रातु अंचल अंतर्गत मौजा गडरी के ऑनलाइन पंजी के भाग संख्या 1 पृष्ठ संख्या 1 मे प्लॉट एवं रकबा सुधार के लिए आवेदन दिया जिसपर त्वरित कार्रवाई किया गया।
आज आयोजित जनता दरबार में एक आवेदन रातु अंचल अंतर्गत मौजा कमड़े के ऑनलाइन पंजी के भाग में खतियान लिंक कर लगान रसीद निर्गत करने का आवेदन दिया, जिसपर त्वरित गति से इनका लगान रसीद निर्गत कर दिया गया।
अंचल कार्यालय राहे में निम्न समस्या का समाधान किया गया
(1) आय प्रमाण पत्र- 22
(2) जाति प्रमाण पत्र-21
(3) स्थानीय प्रमाण पत्र- 30
(4) सुधार – 02
(5) पारिवारिक सदस्यता प्रमाण- 03,
(6) दाखिल ख़ारिज- 01
निष्पादित आवेदन की कुल संख्या-84 का निष्पादन किया गया।
आज अरगोड़ा में आयोजित जनता दरबार में शिकायतों का निराकरण विवरणी
(1) मौजा चुटिया के आवेदिका कोशल्या देवी के द्वारा नाम सुधार हेतु आवेदन दिया गया था जिसमे उनका नाम कोशली देवी हो गया था सुधार किया गया है।
(2) मौजा शामलोंग के आवेदिका निक्की कुमारी के द्वारा लगान नही भुगतान नही होने से सम्बन्धित शिकायत की गई थी जिसमे भुगतान का ऑप्शन दिया गया है।
(3) मौजा चुटिया के आवेदक गणेश महतो के द्वारा खाता स. गलत होने की शिकायत की गई थी जिससे सुधार किया गया है।
(4) मौजा चुटिया के आवेदक अनिल कुमार के द्वारा खाता स० गलत होने की शिकायत की गई थी जिससे सुधार किया गया है
अन्य राजस्व एवं वृद्धा एवं विधवा व विकलांग पेंशन से सम्बंधित आवेदनों का आज जनता दरबार में निष्पादन किया गया है।
आज चान्हो में आयोजित जनता दरबार में शिकायतों का निराकरण विवरणी
(1) निष्पादित आवेदन- 22
(2) पारिवारिक सदस्यता- 3
(3) आवासीय प्रमाण-पत्र- 2
(4) जाति प्रमाण-पत्र- 4
(5) आय प्रमाण-पत्र- 7
(6) तत्काल आवेदन- 6
निष्पादित आवेदन की कुल संख्या- 22
आयोजित जनता दरबार सिल्ली में शिकायतों का निराकरण विवरणी
अंचल का नाम- सिल्ली
(1) निष्पादित आवेदन-38
(2) पारिवारिक सदस्यता -4
(3) आचरण पत्र-2
(4) आवासीय प्रमाण पत्र-09
(5) जाति प्रमाण पत्र-07
(6) आय प्रमाण पत्र-15
(7) आपदा (बाज़्रपात)-1
निष्पादित आवेदन की क्रमवार संख्या-38
कुल-38
अनगड़ा में आयोजित जनता दरबार में शिकायतों का निराकरण विवरणी
कोलकाता 09 Sep,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। नेपाल में बेकाबू हिंसा को लेकर जहां एशिया महाद्वीप में चिंता देखी जा रही है वहीं भारत पूरे विषय पर बारीकी से नजर रख रहा है।
ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच राज्य की उत्तरी जिलों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
कोलकाता हवाई अड्डे से उत्तर बंगाल के प्रशासनिक दौरे पर रवाना होने से पहले ममता बनर्जी ने कहा, “हम नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश, इन सभी पड़ोसी देशों से प्यार करते हैं।
मैं सिलीगुड़ी, कालिम्पोंग और नेपाल सीमा से सटे अन्य इलाकों के लोगों से अपील करती हूं कि शांति बनाए रखें और ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहें जिससे तनाव की स्थिति बने।” नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी है।
प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग करते हुए कई नेताओं के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। हालात बिगड़ने पर ओली ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।
मुख्यमंत्री ममता ने साफ किया कि विदेश नीति का अधिकार केंद्र सरकार के पास है और राज्य इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, “यह हमारा विषय नहीं है। हमारा पड़ोस अच्छा रहेगा तो हम भी अच्छे रहेंगे। हम चाहते हैं कि पड़ोसी देश में शांति बनी रहे।”