कोलकाता में दुर्गोत्सव पर पूजा मंडपों में उमड़ा जनसैलाब

दर्शनार्थियों की भीड़ ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़े

कोलकाता 28 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्सव नगरी में तब्दील हो चुके महानगर कोलकाता में दुर्गोत्सव की धूम है और रास्ता-घाट से लेकर सड़क व पूजा मंडपों में लोगों का रेला उमड़ पड़ा है। दक्षिण कोलकाता हो या फिर मध्य या उत्तर कोलकाता सुबह 10 बजे से ही दर्शनार्थियों की भीड़ जमने लगी।

दोपहर 12.15 बजे की बात करे तो चेतला अग्रणी के मंडप में जाने के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ बेकाबू हो रही थी। वहीं भीड़ सड़कों पर भी उतर चुकी थी और पुलिस के कर्मी व अधिकारी व्यवस्था को संभालने में पसीने से तर बतर देखें गए। जैसे-जैसे समय का पहिया खिसकता रहा महानगर कोलकाता के नामचीन दुर्गा पूजा मंडपों में तो जैसे जन सैलाब उमड़ पड़ा।

शाम को तो विभिन्न जगहों पर बीड़ बेकाबू होती दिखी। साफ कहें तो महाषष्ठी के दिन महानवमी का नजारा नजर आया। राज्य की सीएम ने ममता बनर्जी ने महाषष्ठी पर शुभकामनाएं प्रेषित की। दुर्गा पूजा घूमने वालों की भीड़ यूं तो तृतीया से ही सड़कों पर उमड़ने लगी है लेकिन महापंचमी की पर उमड़ी भीड़ ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

लाखों दर्शनार्थियों की भीड़  सड़कों व किस्त दर किस्त विभिन्न दुर्गा पूजा मंडपों में देखी गई। खबर के लिखे जाने तक महानगर कोलकाता के संतोष मित्र स्क्वायर, श्रीभूमि, मोहम्मद अली पार्क, एकडालिया एवरग्रीन, भवानीपुर 75 पल्ली, सुरुचि संघ, श्री भूमि, कॉलेज स्क्वायर व बेहाला नतून दल, बड़िषा सहित साल्टलेक के तमाम नामचीन दुर्गा पूजा मंडपों में भीड़ का रेला देखा गया।

जैसा कि कहा जा रहा था कि दुर्गा पूजा के दौरान बारिश होगी लेकिन दर्शनार्थियों की भीड़ ने साबित किया की उनके उत्साह के आगे बारिश की आशंका गौण साबित हुई।  दुर्गा पूजा मंडपों के पास खानपान को स्टाल भी व्यापक संख्या में लगे दिखे जहां लोगों को जमकर पेट पूजा भी करते देखा गया। लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने भी पहले से ही काफी सतर्क व चुस्त है। महानगर कोलकाता में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था भी तमाम जगहों पर चुस्त देखी गई।

कोलकाता में लगभग 10 हजार पुलिसकर्मी व डिप्टी कमिश्नर रैंक के दर्जनों अफिसर भी तैनात हैं। पुलिस के अनुसार कई दर्जन वॉच टावर से भी पुलिसकर्मी हर गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। जिस मंडपों में लोगों की अधिक भीड़ उमड़ रही है, वहां ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस विशेष व्यवस्था की वजह से सड़क का एक बड़ा हिस्सा लोगों की भीड़ से मुक्त होने की वजह से कोलकाता में यातायात सामान्य है। इसके साथ ही पूजा पंडाल देखने के लिए एक से डेढ़ किलोमीटर की लंबी लाइन लगी रही।

दर्शनार्थी दो दो घंटे इंतजार करने के बाद एक पूजा पंडाल का दर्शन कर पाये। कोलकाता में उमड़ने वाली भीड़ की वजह से हावड़ा और सियालदह मंडल की ट्रेनों में भी भारी भीड़ उमड़ रही है।

इसी तरह का दृश्य मेट्रो का भी रहा। अगर बात कोलकाता से अलग जिलों की करें तो हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना जिला सहित नदिया, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, झाड़ग्राम जैसे जिलों में भी तमाम दुर्गा पूजा आयोजन महानगर कोलकाता के आयोजन को चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में तमाम दर्शनार्थी जिलों की नामचीन दुर्गा पूजा के दर्शन के लिए ट्रेन का सहारा ले रहे हैं।

***************************

 

राँची उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राँची द्वारा शहर के सभी प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा

पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था, और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा

सभी दुर्गा पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निरंतर निगरानी

जिला प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके

जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और शहर में सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं

पूजा पंडालों में दर्शन के दौरान शांति बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें – जिला प्रशासन

रांची,29.09.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री, एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, श्री राकेश रंजन द्वारा बाइक से 28 सितंबर 2025 को राँची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा एवं राँची शहर के प्रमुख चौक-चौराहो के विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची, श्री पारस राणा, तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर), सदर एवं सम्बंधित थाना प्रभारी एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

इस निरीक्षण के तहत निम्नलिखित प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया गया –

*बकरी बाज़ार

*अल्बर्ट एक्का चौक

* OCC क्लब

*बांग्ला स्कूल

* हरमू चौक

*बूटी मोड़

*राजस्थान मित्र मंडल

* सत्य अमर लोक, हरमू

*चर्च रोड, राँची

दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा, और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, और अन्य आवश्यक सुविधाओं जैसे पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, और स्वच्छता का गहन निरीक्षण किया। साथ ही, उन्होंने पूजा समितियों के आयोजकों से मुलाकात कर उनकी तैयारियों और चुनौतियों पर चर्चा की।

पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था, और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था, और आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विशेष रूप से सीसीटीवी कैमरों, पुलिस पिकेट्स, और गश्ती दल की प्रभावी तैनाती पर जोर दिया।

अधिकारियों को सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा की सभी दुर्गा पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और निरंतर निगरानी करते रहे।

दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन लागू किए गए है।

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान आपातकालीन तैयारियां जैसे अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, और आपातकालीन सेवाओं का जायजा लिया।

जिला प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके

उपायुक्त, श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, “दुर्गा पूजा राँची शहर का एक प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक उत्सव है। हमारा लक्ष्य है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में इस पर्व का आनंद ले सकें। जिला प्रशासन सभी आवश्यक कदम उठा रही है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।”

“जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और शहर में सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं”

वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री राकेश रंजन ने कहा, “जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और शहर में सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हमारी टीमें 24×7 निगरानी कर रही हैं, और हम सभी से अपील करते हैं कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।”

पूजा पंडालों में दर्शन के दौरान शांति बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें

जिला प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पूजा पंडालों में दर्शन के दौरान शांति बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करें, और किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस थाने या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

जिला प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि दुर्गा पूजा का यह पर्व शहर में हर्षोल्लास, शांति, और सुरक्षा के साथ संपन्न हो।

************************

 

उपायुक्त रांची के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा पर मिलावटी खाद्य पर सख्ती

मोरहाबादी से बोड़ैया तक विभिन्न मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट्स और फास्ट फूड दुकानों में खाद्य पदार्थों की ऑन-द-स्पॉट जांच

चलंत जांच प्रयोगशाला की कार्रवाई, बुंदिया व खोवा जब्त

रांची,28.09.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार दुर्गा पूजा के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए चलंत खाद्य जांच प्रयोगशाला की टीम सक्रिय है।

 28.09.2025 को मोरहाबादी से बोड़ैया तक विभिन्न मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट्स और फास्ट फूड दुकानों में खाद्य पदार्थों की ऑन-द-स्पॉट जांच की गई।

जांच में क्या मिला?

जांच टीम ने दूध से बने उत्पाद जैसे खोया, पनीर, रसगुल्ला, पेड़ा, मिल्क केक आदि की जांच की। साथ ही बुंदिया, लड्डू, चिल्ली पनीर और हल्दी में औद्योगिक रंग की मिलावट की भी जांच की गई। जांच के दौरान एक प्रतिष्ठान में लगभग दो किलो बुंदिया में औद्योगिक रंग और दो किलो खोवा में स्टार्च की मिलावट पाई गई। दोनों को ज़ब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

दुकानदार को चेतावनी

दुकानदार को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की गलती दोहराने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं अन्य दुकानों से लिए गए नमूनों में किसी भी तरह की मिलावट नहीं पाई गई।

दुकानदारों को दिए गए निर्देश

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिष्ठानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकानों और रसोईघर में हमेशा साफ-सफाई रखें, नियमित पेस्ट कंट्रोल कराएं, खाद्य निर्माण व बिक्री से जुड़े सभी कर्मियों के स्वास्थ्य परीक्षण प्रमाण पत्र उपलब्ध रखें एवं खाद्य निर्माण में स्वच्छ पानी का ही उपयोग करें।

यह अभियान पूरे दुर्गा पूजा महापर्व की समाप्ति तक लगातार जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री ही उपलब्ध हो सके।

**************************

 

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान

दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर राज्य की महिलाओं को राज्य सरकार का उपहार

रांची जिले में योजना अंतर्गत सितंबर महीने की सम्मान राशि (2500 रूपये) का भुगतान

रांची जिला में 3 लाख 87 हजार 5 सौ 84 लाभुकों के खाते में आधार बेस्ड भुगतान

लाभुकों के मध्य 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार की राशि का भुगतान

रांची,28.09.2025 – दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर राज्य सरकार द्वारा झारखंड की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत सितंबर माह की सम्मान राशि का भुगतान किया जा रहा है।

इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 3 लाख 87 हजार 584 महिलाओं के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से 2500 रुपये प्रति लाभुक की दर से कुल 96 करोड़ 89 लाख 60 हजार रुपये की राशि का भुगतान कर दिया गया है।

विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति (सितंबर माह)

अनगड़ा – 16,868 लाभुक

अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,165 लाभुक

बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,248 लाभुक

बेड़ो – 20,818 लाभुक

बुण्डू – 8,534 लाभुक

बुण्डू नगर पंचायत – 3,569 लाभुक

बुढ़मू – 18,081 लाभुक

चान्हो – 19,939 लाभुक

हेहल शहरी क्षेत्र – 15,463 लाभुक

ईटकी – 10,531 लाभुक

कांके – 31,951 लाभुक

कांके शहरी क्षेत्र – 1,330 लाभुक

खलारी – 9,715 लाभुक

लापुंग – 11,417 लाभुक

माण्डर – 23,437 लाभुक

नगड़ी – 18,000 लाभुक

नगड़ी शहरी क्षेत्र – 7,559 लाभुक

नामकुम – 18,037 लाभुक

नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,195 लाभुक

ओरमांझी – 18,404 लाभुक

राहे – 9,644 लाभुक

रातू – 18,822 लाभुक

सिल्ली – 21,403 लाभुक

सोनाहातू – 13,114 लाभुक

तमाड़ – 18,714 लाभुक

सदर शहरी क्षेत्र – 21,626 लाभुक

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल उन्हें त्योहार के समय आर्थिक संबल प्राप्त होता है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की राह भी प्रशस्त होती है।

********************

 

बिहार को मिलेगी तीन नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

चार पैसेंजर गाड़ियों का भी परिचालन होगा प्रारंभ

नई दिल्ली/पटना ,  28 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बिहार को आधुनिक रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना जं. से 07 ट्रेनों की सौगात बिहार को देंगे, जिनमें 03 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे।

मध्यम वर्ग और आम लोगों की लोकप्रिय ट्रेन के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना लेने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस की 12 सेवाएं अभी देश भर में चल रही हैं जिनमें 10 ट्रेन बिहार से चलती हैं। तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत हो जाने के बाद इस श्रेणी की रेलगाड़ियां की संख्या बढ़कर 15 हो जाएगी जिसमें 13 ट्रेनों का परिचालन बिहार से होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिहार वासियों के लिए यह बड़ी सौगात है।

रेल सेवाओं में आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, पटना-इसलामपुर तथा शेखपुरा-बरबीघा के रास्ते नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।

शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ के रास्ते नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेन के चालू हो जाने से बरबीघा-अस्थावां-बिहार शरीफ रेलखंड पर (जिसका पिछले दिनों सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया है) ट्रेनों के परिचालन का इस क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो जाएगा ।

पटना-इसलामपुर पैसेंजर एवं नवादा-पटना पैसेंजर का परिचालन नई लाइन जट डुमरी-फाजिलचक-तोपसरथुआ-दनियावां के रास्ते किया जाएगा जिससे इस क्षेत्र लोगों को भी ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी । इस समारोह में बिहार को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। रेल मंत्री और उप मुख्यमंत्री 03 अमृत भारत एक्सप्रेस – मुजफ्फरपुर से हैदाराबाद के समीप चर्लपल्ली के मध्‍य, दरभंगा से अजमेर के समीप मदार जं. के मध्‍य तथा छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के मध्‍य अमृत भारत ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।

मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली के चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से दक्षिण भारत के लिए पहली अमृत भारत ट्रेन होगी जबकि छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार से दिल्ली के लिए छठी अमृत भारत ट्रेन होगी । यह अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव देगी। ये ट्रेनें बिहार को देश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर उत्तर भारत और दक्षिण भारत से तेज़ और सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी।

इनके संचालन से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और पर्यटन, व्यापार तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।भारतीय रेलवे द्वारा विकसित अमृत भारत एक्सप्रेस आज देश की रेलवे प्रणाली के आधुनिकीकरण की मिसाल बन चुकी है। यह ट्रेन सिर्फ एक तेज़ और किफायती यात्रा का विकल्प नहीं है, बल्कि इसमें सेमी-ऑटोमेटिक कपलर, फायर डिटेक्शन सिस्टम, सील्ड गैंगवे, और टॉकबैक यूनिट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

पहली बार नॉन-एसी कोच में भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्नत तकनीक अपनाई गई है। इससे पहले बिहार को 10 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिल रही है और अब इन 03 नई अमृत भारत ट्रेनों के शुरू होने से राज्य की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। यह विकसित बिहार से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संक्षिप्त विवरण – 1. गाड़ी सं. 15293/15294 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्लीा-मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताहिक) – यह एक्सलप्रेस हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्ससर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, काजीपेट के रास्तेह चलायी जाएगी । 2. गाड़ी सं. 19623/19624 मदार-दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताहिक)- यह एक्सरप्रेस कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौाल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोमतीनगर, कानपुर, टुंडला, जयपुर के रास्ते् चलायी जाएगी । 3. गाड़ी सं. 15133/15134 छपरा-आनंद विहार-छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्तााह में दो दिन)- यह एक्सशप्रेस सिवान, थावे, कप्ताजनगंज, गोरखपुर, बस्तीु, गोंडा, ऐशबाग (लखनऊ), कानुपर के रास्तेे चलायी जाएगी ।  पैसेंजर ट्रेनों का संक्षिप्त विवरण – 1. गाड़ी सं. 75271/75272 नवादा-पटना-नवादा डेमू पैसेंजर – यह पैसेंजर शेखपुरा, बरबीघा, अस्थाववां, बिहार शरीफ, नुरसराय, दनियावां, तोप सरथुआ, फाजिलचक, जटडुमारी, पुनपुन के रास्तें रविवार को छोड़कर सप्तानह में छ: दिन चलायी जाएगी । 2. गाड़ी सं. 75273/75274 इसलामपुर-पटना-इसलामपुर डेमू पैसेंजर – यह पैसेंजर पुनपुर, जटडुमरी, फाजिलचक, तोप सरथुआ, दनियावां, हिलसा के रास्तेच रविवार को छोड़कर सप्ताडह में छ: दिन चलायी जाएगी । 3. गाड़ी सं. 53201/53202 पटना-बक्स र-पटना फास्टा पैसेंजर – यह पैसेंजर दानापुर, आरा के रास्ते/ रविवार को छोड़कर सप्ता ह में छ: दिन चलायी जाएगी ।  4. गाड़ी सं. 53203/53204 झाझा-दानापुर-झाझा फास्टे पैसेंजर – यह पैसेंजर जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा के रास्तेै रविवार को छोड़कर सप्ताुह में छ: दिन चलायी जाएगी ।

*************************

 

बरेली विवाद पर मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा- पैगंबर की शिक्षा के खिलाफ है मोहब्बत के इजहार का ये तरीका

बरेली  ,28  सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर बरेली में जुमे की नमाज के बाद हुए विवाद को लेकर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम से मोहब्बत के इजहार का जो तरीका अपनाया जा रहा है, वो उनकी शिक्षा के खिलाफ है।

मौलाना ने कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम के नाम पर सड़क पर शोर मचाना, हो हल्ला, हुडदंग करना, लोगों से टकराना और विवाद खड़ा करना जैसी बातें पैग़म्बरे इस्लाम की शिक्षा के खिलाफ हैं। लोग ऐसा न करें, शहर में व शांति कायम रखें और कानून को अपने साथ में न लें।

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई जिलों में आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर अलर्ट भी था। लेकिन बरेली में नमाज के बाद बड़ा बवाल हो गया। कई लोगों ने वहां पर पत्थरबाजी और तोडफ़ोड़ भी की।

मुख्यमंत्री ने इस मामले में दो टूक शब्दों में कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाडऩे की किसी भी कोशिश को सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई के साथ कुचल देगी।

पर्व-त्योहारों के अवसर पर कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने के कुत्सित प्रयासों पर कड़ी चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा बुराई और आतंक के दहन का पर्व है। उपद्रवियों पर ऐसी कार्रवाई हो कि वे दोबारा कभी इस गलती की सोच भी न सकें। कार्रवाई के लिए किसी और समय का इंतजार न करें, यही समय है, सही समय है।

हाल के दिनों में कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, बदायूं, महराजगंज, उन्नाव, संभल, आगरा और बरेली में आपत्तिजनक जुलूस और भड़काऊ नारेबाजी की घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह सब प्रदेश का माहौल खराब करने की सुनियोजित साजिश है, जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाए। आयोजकों और मास्टरमाइंड की पहचान कर उनकी संपत्ति तक की जांच हो। इन जुलूसों में शामिल एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। वीडियो फुटेज खंगालें, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग करें और हर एक उपद्रवी पर कार्रवाई करें।

**************************

 

न भूलें यूपी में सरकार किसकी है, ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढिय़ां याद रखेंगी : बरेली हिंसा पर बोले योगी

लखनऊ  ,28  सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हुए बवाल को लेकर कहा कि बरेली में वह विवाद को हवा देना भूल गए थे कि शासन किसका है। कहा गया था कि धमकी देंगे कि हम शहर जाम कर देंगे। हमने कहा ना तो जाम होगा और ना ही कर्फ्यू लगेगा। बल्कि, ऐसा सबक सिखाएंगे की आने वाली पीढिय़ां याद रखेंगी।

उन्होंने कहा कि दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था। दंगाइयों की आवभगत होती थी और पेशेवर अपराधी और माफियाओं के सामने सत्ता सेल्यूट करती थी। सत्ताधारी लोग उनके कुत्तों के साथ हाथ मिलाया करते थे। आपने बहुत दृश्य देखे होंगे। पहले सरकारों ने हर जिले में एक माफिया दिया था।

जिले की सत्ता माफिया को चलाने की छूट दी गई थी। हर व्यक्ति अपनी पहचान का मोहताज था। खेती-बाड़ी चौपट थी। नौजवानों की नौकरियों पर सेंध लगती थी। उनकी नीलामी होती थी।

चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे। वसूली का गैंग चलता था। ट्रांसफर और पोस्टिंग में उनके दलाल बोली लगाया करते थे। हमने उनके अनैतिक और अवैध व्यापार पर प्रहार किया है। उनके चेले चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटते हैं। ऐसे ही लोगों के लिए मैंने बुलडोजर बनाया है। पहले सरकारें वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया बनाते थे।

हम वन जिला वन मेडिकल कॉलेज और वन जिला वन प्रोडक्ट बना रहे हैं। 15 लाख करोड़ के निवेश जमीन पर उतर चुके हैं। नवंबर में पांच लाख करोड़ का निवेश और उतारने जा रहे हैं।

****************************

 

वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के घर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा

फरीदाबाद ,28  सितंबर(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारत की स्टार मुक्केबाज और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम के फरीदाबाद स्थित घर पर चोरी का मामला सामने आया है। चोरी का मामला सामने आने के बाद से ही क्षेत्र में हडकंप मचा हुआ है।

मैरी कॉम फरीदाबाद के सेक्टर 46 के मकान नंबर 300 में पिछले 3 साल से रह रही हैं। पड़ोसियों के मुताबिक पिछले दो सप्ताह से वह घर से बाहर हैं। जानकारी के मुताबिक वह मेघालय एक इवेंट में भाग लेने के लिए गई हुई है ।

चोरी की घटना 24 तारीख की सुबह हुई थी। पड़ोसियों को इसका पता तब चला, जब उन्होंने 26 तारीख को सीसीटीवी फुटेज देखी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि 6-7 लोग मैरी कॉम के मकान में घुसे और वहां से सामान चोरी कर फरार हो गए । इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस और मैरी कॉम को इसकी सूचना दी ।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के तमाम बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम , फॉरेंसिक विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही और मामले की जांच शुरू की । पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्दी ही मामले को सुलझा लिया जाएगा और आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि घर से कौन-कौन सी वस्तुएं चोरी हुई हैं। पुलिस जांच कर रही है और मैरी कॉम के लौटने का इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद ही पता चल सकेगा कि घर से कौन-कौन सी वस्तुएं चोरी की गई हैं।

***************************

 

संघ की प्रार्थना में मंत्र का सामर्थ्य – डॉ. मोहन भागवत

नागपुर ,28  सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि संघ की प्रार्थना सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि सामूहिक संकल्प और भाव का प्रतीक है। 1939 से स्वयंसेवक रोज शाखा में इस प्रार्थना का उच्चारण कर रहे हैं। इतने वर्षों की साधना से इसमें मंत्र जैसी शक्ति आ चुकी है। यह केवल कहने की बात नहीं, बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव का विषय है।

सरसंघचालक ने कहा कि संघ की प्रार्थना संपूर्ण हिन्दू समाज के ध्येय को व्यक्त करती है। इसमें पहला नमस्कार भारत माता को है, उसके बाद ईश्वर को। इसमें भारत माता से कुछ मांगा नहीं गया, बल्कि उनकी सेवा और राष्ट्र के वैभव की प्रतिज्ञा की गई है। मांगा गया है तो ईश्वर से शक्ति, भक्ति और समर्पण।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रार्थना केवल शब्दों और अर्थ का मेल नहीं है, बल्कि उससे भारत माता के प्रति प्रेम और भक्ति झलकती है। यही भाव इसे मंत्र का सामर्थ्य देता है।

मोहन भागवत ने बताया कि शाखा में छोटे-छोटे बाल और शिशु स्वयंसेवक भी प्रार्थना के समय ध्यान और अनुशासन से खड़े रहते हैं। भले ही उन्हें शब्दों का अर्थ न समझ में आए, लेकिन भाव का असर उन पर होता है। उन्होंने कहा, किसी भी शाखा में सबसे चंचल बाल स्वयंसेवक भी प्रार्थना के समय पूरी तन्मयता से खड़ा रहता है। यह भाव की शक्ति है, जिसके लिए किसी विद्वत्ता की जरूरत नहीं होती।

डॉ. भागवत ने कहा कि संघ का विश्वास है कि जब पूरा हिंदू समाज अपनी शक्ति का योगदान देगा, तभी भारत माता परम वैभव तक पहुंचेगी। इसके लिए पहले भाव, फिर अर्थ और उसके बाद शब्द की दिशा में बढऩा होगा। लेकिन अगर गति तेज करनी है, तो शब्द से अर्थ और अर्थ से भाव की ओर भी जाना होगा।

उन्होंने कहा कि शब्द, अर्थ और भाव, ये तीनों का सामंजस्य संगीत में कम ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा, जब मैंने पहली बार यह ट्रैक सुना तो तुरंत महसूस हुआ कि यह प्रार्थना को एक विशेष वातावरण में ले जाता है। उन्होंने बताया कि इसका निर्माण इंग्लैंड की भूमि पर हुआ, जो अपने आप में विशेष है।

इस अवसर पर हरीश भिमानी ने भावुक होकर कहा कि आज का दिन उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा, भारत माता सबसे महत्वपूर्ण देवी हैं, जिनका मंदिर कहीं नहीं है। यह कार्य मेरे लिए सिर्फ अनुष्ठान नहीं, बल्कि अर्ध्य है।
संगीतकार राहुल रानडे ने भी बताया कि यह विचार सबसे पहले हरीश भिमानी ने ही उनके सामने रखा था। समारोह में सरसंघचालक ने सभी कलाकारों का विशेष सत्कार किया।

समारोह में संघ प्रार्थना के हिंदी और मराठी अनुवादों की चित्रफीति प्रस्तुत की गई। इसे लंदन के रॉयल फिलहारमोनिक ऑर्केस्ट्रा के सहयोग से संगीतबद्ध किया गया है।

प्रख्यात गायक शंकर महादेवन ने प्रार्थना को स्वर दिया है। हरीश भिमानी ने हिंदी अनुवाद का वाचन किया है। सुप्रसिद्ध अभिनेता सचिन खेडेकर ने मराठी अनुवाद को स्वर दिया है। गुजराती, तेलुगु सहित लगभग 14 भारतीय भाषाओं में प्रार्थना के अनुवाद तैयार किए गए हैं, जिनका क्रमश: प्रदर्शन किया जाएगा।

*************************

 

पीएम राहत कोष से मिलेगी मदद : करूर हादसे के मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार देंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली ,28  सितंबर (एजेंसी)। तमिलनाडु के करूर जिले में आयोजित तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की रैली एक हादसे में बदल गई। रैली में अचानक मची भगदड़ में 38 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को शोक में डुबो दिया है।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुखद घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इससे पहले, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी इस हादसे को बेहद दुखद और पीड़ादायक बताते हुए पीडि़त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हादसा अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। राज्य सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी। वहीं, घायलों को 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

इस हादसे की विस्तृत जांच के लिए मुख्यमंत्री ने एक न्यायिक जांच आयोग गठित करने का भी आदेश दिया है। इस आयोग का नेतृत्व हाईकोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अरुणा जगदीशन करेंगी। आयोग को घटना की पूर्ण जांच कर रिपोर्ट सरकार को सौंपने को कहा गया है।

डीजीपी जी वेंकटरमन ने इस हादसे को लेकर कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डेविडसन के नेतृत्व में 3 पुलिस महानिरीक्षकों, 2 पुलिस उपमहानिरीक्षकों और 10 पुलिस अधीक्षकों समेत 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया।

***********************

 

दुर्गापूजा के अवसर पर राँची में सुरक्षा व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन का फ्लैग मार्च

अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची, श्री पारस राणा, तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर), सदर ने राँची शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया

राँची शहर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं.

रांची,28.09.2025 – दुर्गापूजा के पावन अवसर पर राँची शहर में सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में 28 सितंबर 2025 को अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर), राँची, श्री पारस राणा, तथा पुलिस उपाधीक्षक (शहर), सदर ने राँची शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना, जनता में विश्वास जगाना, और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों को प्रदर्शित करना था। फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती और गश्त की समीक्षा की गई।

अनुमंडल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार ने कहा, “दुर्गापूजा के दौरान राँची शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारी टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि नागरिक सुरक्षित और निश्चिंत होकर त्योहार मना सकें।”

पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री पारस राणा ने बताया कि शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और चौक-चौराहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि दुर्गापूजा का यह उत्सव शांति और उत्साह के साथ संपन्न हो।

**********************

 

यौन शोषण का आरोपी स्वामी चैतन्यानंद आगरा से गिरफ्तार,छात्राओं ने लगाए थे गंभीर आरोप

नई दिल्ली 28 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं के साथ यौन शोषण करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद को दिल्ली पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। छात्राओं द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद से ही चैतन्यानंद फरार चल रहा था। आरोपी पर यौन शोषण के अलावा भी कई संगीन आरोप दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, बीते दिनों संस्थान की छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में छात्राओं ने बताया था कि चैतन्यानंद रात में उन्हें जबरदस्ती अपने बेडरूम में बुलाता था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता था। इसके अतिरिक्त, गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसा गंभीर आरोप भी सामने आया है।

मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी स्वामी चैतन्यानंद फरार था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अदालत में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि आरोप बेहद गंभीर हैं और मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ किया जाना नितांत आवश्यक है।

रविवार को दिल्ली पुलिस की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चैतन्यानंद को आगरा से धर दबोचा। पुलिस ने यौन शोषण के अलावा, फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करने और धर्म के नाम पर धोखाधड़ी करने के भी मामले दर्ज किए हैं।

यह कोई पहला मौका नहीं है जब स्वामी चैतन्यानंद पर इस तरह के आरोप लगे हैं। आज से लगभग 9 साल पहले भी एक पूर्व छात्रा ने उस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि चैतन्यानंद उसे गंदी नजरों से देखता था और बड़े-बड़े होटलों में साथ चलने के लिए कहता था।

कई अन्य छात्राओं ने भी यह आरोप लगाया है कि आरोपी उन्हें विदेश ले जाने और वहां पढ़ाई का खर्चा उठाने का लालच देकर उनकी बातें मानने के लिए मजबूर करता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मामले की आगे की जांच में जुट गई है।

***************************

 

करूर भगदड़ मामले में बड़ा एक्शन, एक्टर विजय की पार्टी के 2 नेताओं पर FIR; अभिनेता पर भी लटकी जांच की तलवार

करूर 28 Sep, (एजेंसी): तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की पार्टी ‘तमिझगा वेत्री कळगम्’ (TVK) की रैली में हुई भगदड़ के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने TVK के दो स्थानीय नेताओं आनंद और निर्मल कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जब रैली की इजाजत सीमित संख्या और निश्चित समय के लिए थी, तो नियमों का उल्लंघन कैसे और क्यों हुआ?

मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एस. डेविडसन देवसिरवथम ने बताया कि आयोजकों ने 10,000 लोगों की रैली के लिए अनुमति ली थी।

यह अनुमति भी दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक के लिए दी गई थी। इसके बावजूद, मौके पर लगभग 50,000 लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों को सुबह 11 बजे से ही रैली स्थल पर जुटने दिया गया, जो सीधे तौर पर शर्तों का उल्लंघन है।

जब ADGP देवसिरवथम से यह पूछा गया कि क्या इस मामले में अभिनेता विजय के खिलाफ भी कोई कार्रवाई होगी या उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका फैसला जांच के बाद ही होगा।

उन्होंने कहा, पहले हम जांच पूरी कर लें, उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा। हम यह पता लगा रहे हैं कि समस्या असल में पैदा कहां से हुई।

ADGP ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और घायलों से भी पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, करूर में जहां यह हादसा हुआ, वह एक लंबी-सीधी सड़क है

। मौके पर लगभग 500 पुलिसकर्मी तैनात थे, जबकि भीड़ 50,000 के करीब थी। जांच में जो भी सामने आएगा, उसकी जानकारी दी जाएगी, बस थोड़ा समय दीजिए।

**********************

 

मुर्गे को मारने के लिए चलाई गोली, निशाना चूका और चली गई सो रहे पड़ोसी की जान

कल्लाकुरिची 28 Sep, (एजेंसी): तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले से एक बेहद अजीब और दुखद घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने मुर्गे पर गोली चलाई, लेकिन निशाना चूकने से गोली पड़ोस के घर में सो रहे एक युवक को जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हैरान कर देने वाली घटना कल्लाकुरिची जिले की कलवरायण पहाड़ियों में स्थित मेलमादुर गांव की है।

रिपोर्टों के अनुसार, अन्नामलाई नाम के एक व्यक्ति ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए अपने घर में एक अवैध देसी पिस्तौल रखी हुई थी। हाल ही में उसका दामाद उससे मिलने के लिए घर आया हुआ था। अन्नामलाई ने अपने दामाद के लिए चिकन करी बनाने का फैसला किया।

इसके लिए उसने घर के बाहर घूम रहे एक मुर्गे को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन जब वह उसे पकड़ नहीं पाया तो उसने घर के अंदर रखी अपनी अवैध पिस्तौल निकाली और मुर्गे पर गोली चला दी।

लेकिन दुर्भाग्य से उसका निशाना चूक गया और गोली सीधी पड़ोस के घर में सो रहे प्रकाश नाम के एक नौजवान के सिर में जा लगी। गोली लगने से प्रकाश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

***********************

 

PM मोदी का छठ को वैश्विक पहचान दिलाने का संकल्प, गांधी जयंती पर की ‘स्वदेशी’ अपनाने की अपील

नई दिल्ली 28 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 126वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया।

इस दौरान उन्होंने भारत के महापर्व छठ को यूनेस्को (UNESCO) की सूची में शामिल कराने के संकल्प से लेकर गांधी जयंती पर खादी और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, उन्होंने नारी शक्ति के पराक्रम और आत्मनिर्भर भारत की प्रेरक कहानियों की भी सराहना की।

पीएम मोदी ने इस बात पर खुशी जताई कि भारत सरकार अब छठ महापर्व को UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची (Intangible Cultural Heritage List) में शामिल कराने के लिए प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा, “जब छठ पूजा को यूनेस्को की सूची में जगह मिल जाएगी, तो दुनिया के कोने-कोने में लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे।” पीएम ने याद दिलाया कि सरकार के ऐसे ही प्रयासों से कुछ समय पहले कोलकाता की दुर्गा पूजा को भी यह वैश्विक सम्मान प्राप्त हुआ था। उन्होंने कहा कि छठ अब केवल देश का ही नहीं, बल्कि एक वैश्विक त्योहार बन रहा है।

प्रधानमंत्री ने ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि लता दीदी के देशभक्ति गीत आज भी प्रेरणा देते हैं और वह हर साल उन्हें राखी भेजना कभी नहीं भूलती थीं।

इसी क्रम में उन्होंने 2 अक्टूबर, गांधी जयंती का जिक्र करते हुए देशवासियों से ‘स्वदेशी’ और खादी अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “पिछले 11 सालों में खादी की बिक्री में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि 2 अक्टूबर को कुछ न कुछ खादी उत्पाद जरूर खरीदें और #VocalforLocal के साथ सोशल मीडिया पर गर्व से शेयर करें।”

पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारियों, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा की ‘नाविका सागर परिक्रमा’ के दौरान दिखाए गए अदम्य साहस की प्रशंसा की।

इसके अलावा, उन्होंने देश के उन उद्यमियों की कहानियां भी साझा कीं जो परंपरा और इनोवेशन को मिलाकर आत्मनिर्भर भारत की नई गाथा लिख रहे हैं।

उन्होंने बताया कि कैसे अशोक जगदीसन और प्रेम सेल्वराज ने कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर केले के रेशों से योगा मैट बनाए और 200 परिवारों को रोजगार दिया।

वहीं, आशीष सत्यव्रत साहू ने ‘जोहरग्राम’ ब्रांड के जरिए आदिवासी वस्त्रों को वैश्विक मंच तक पहुंचाया है, और मधुबनी की स्वीटी कुमारी ने मिथिला पेंटिंग के माध्यम से 500 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।

************************

 

गायिका साधना वर्मा का देवी गीत ‘मां की महिमा’ जारी ..भक्ति रस से सराबोर यह गीत देशभर में मचा रहा है धूम..!

28.09.2025 – नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तिभाव से ओत-प्रोत म्यूजिक वीडियो ‘मां की महिमा’ जारी कर दिया गया है। चर्चित गायिका साधना वर्मा के स्वर से सजा ये म्यूजिक वीडियो ‘मां की महिमा’ न केवल संगीत प्रेमियों को भावविभोर कर रहा है, बल्कि माता रानी के भक्तों को भी एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव दे रहा है।

इसकी लोकप्रियता का आलम यह है कि कई पूजा पंडालों में इसे बार-बार बजाया जा रहा है और लोग इसकी मधुरता में डूब रहे हैं। साधना वर्मा की सुरीली आवाज़ और भक्ति रस से भरे बोलों ने गीत को इतना लोकप्रिय बना दिया है कि यह महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई पूजा पंडालों, गरबा और डांडिया आयोजनों में विशेष रूप से गूंज रहा है।

विशेष रूप से मुंबई, भिवंडी, ठाणे और पुणे जैसे नगरों में यह गीत नवरात्र महोत्सव का जान बन गया है। इस भक्ति गीत को संगीत से सजाया दि है अंकित सिन्हा ने और बोल लिखे हैं सुनील गुप्ता ने। गीत का वीडियो भी काफी आकर्षक है, जिसका निर्देशन किया है शिवम यादव ने।

वीडियो में कलाकार अभिषेक यादव, प्रतिक्षा शर्मा, आराध्या शर्मा, कीर्ति शर्मा, वैभव भट्ट, विकास यादव, उत्कर्ष शर्मा, राहुल कुमार और अमन शर्मा ने अपने शानदार अभिनय से चार चाँद लगा दिए हैं।यह म्यूजिक वीडियो गायिका साधना वर्मा के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

जालंधर और अमृतसर में बनाए जाएंगे दो अल्ट्रा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : मान

जालंधर 28 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जालंधर और अमृतसर में दो अल्ट्रा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाएंगे। मान ने आज यहां पंजाब हॉकी लीग 2025 के फाइनल मैच के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह गर्व और संतुष्टि का विषय है कि पहली जूनियर हॉकी लीग पंजाब हॉकी और राउंड ग्लास अकादमी द्वारा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह हॉकी के क्षेत्र में अब तक की सबसे अधिक इनामी राशि वाली लीग है। यह लीग मोहाली से शुरू हुई थी और इसके फाइनल मुकाबले जालंधर में खेले जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ वरिष्ठ खिलाड़ियों के लिए कई लीग मैच आयोजित होते हैं, वहीं यह देश की पहली जूनियर लीग है। उन्होंने कहा कि यह एक यादगार अवसर है क्योंकि सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पंजाब के महान हॉकी खिलाड़ी, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है, एकत्र हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी मैच में “लेजेंड इलेवन” का मुकाबला “स्टार इलेवन” से हुआ। उन्होंने कहा कि लेजेंड इलेवन की अगुवाई भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ओलंपियन गगन अजीत सिंह ने की, जो वर्तमान में मालेरकोटला के एसएसपी हैं, जबकि स्टार इलेवन की अगुवाई मौजूदा भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरजीत हॉकी स्टेडियम ने भारतीय हॉकी के इतिहास में बेहद अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने इसे खुशी का क्षण बताया क्योंकि 1975 का हॉकी विश्वकप जीतने वाले खिलाड़ी और 2001 में जूनियर विश्वकप जीतने वाले खिलाड़ी इस स्टेडियम में मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन ने हॉकी की तीन पीढ़ियों को एक साथ जोड़ा है और पंजाब का देश के लिए खेलों में सबसे बड़ा योगदान हॉकी में रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब जूनियर हॉकी लीग का फाइनल है और इसकी खास बात यह रही कि इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से टीमें खेलने आईं। इस जूनियर हॉकी लीग में अब तक की सबसे अधिक इनामी राशि रखी गई थी। यह लीग मोहाली से शुरू हुई और अब इसका फाइनल दोआबे की धरती जालंधर में खेला जा रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एशिया कप जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में नौ खिलाड़ी पंजाब से थे।

उन्होंने कहा कि पिछले दो ओलंपिक खेलों में, जहाँ भारत ने पदक जीते, हर बार पंजाब के नौ खिलाड़ी टीम का हिस्सा रहे। उन्होंने कहा कि जालंधर को “स्पोर्ट्स कैपिटल” कहा जाता है और बरलटन पार्क, सुरजीत हॉकी स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेज दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने बताया कि पेरिस ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में जालंधर के चार खिलाड़ी – मनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह और सुखजीत सिंह शामिल थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर में बने फुटबॉल, रग्बी बॉल और अन्य खेल उपकरण विश्वकप और कॉमनवेल्थ खेलों में इस्तेमाल होते हैं। दुनिया के शीर्ष बल्लेबाज़ जालंधर में बने क्रिकेट बैट से खेलते हैं और पंजाब में खेलों की जड़ें जालंधर से जुड़ी हैं। जालंधर में जन्मे क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया और उनके योगदान के कारण उन्हें राज्यसभा सदस्य नामित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार जालंधर को खेलों के केंद्र के रूप में और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने सात खिलाड़ियों को डीएसपी और चार खिलाड़ियों को पीसीएस अधिकारी नियुक्त किया है, जिनमें नौ हॉकी खिलाड़ी, एक क्रिकेटर और एक एथलीट शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के गाँवों में 3000 से अधिक खेल स्टेडियम बनाए जाएंगे। जालंधर के बरलटन पार्क को पहले ही खेल केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है और अब अमृतसर में भी विश्वस्तरीय खेल केंद्र विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, हॉकी पंजाब के प्रधान और हॉकी इंडिया के उपप्रधान नितिन कोहली, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल और अन्य ने “चढ़दी कला मिशन” में योगदान स्वरूप मुख्यमंत्री को 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया।

************************

 

कुल्लू दशहरा के लिए व्यापक सुरक्षा योजना

शिमला 28 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): हिमाचल प्रदेश पुलिस ने आगामी दो अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले कुल्लू दशहरा महोत्सव को लेकर सुरक्षा की व्यापक तैयारी की है। पुलिस की ओर से शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक तिवारी ने राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और ऐतिहासिक त्योहार के लिए लगाए गए बहुस्तरीय सुरक्षा तंत्र की रूपरेखा की जानकारी दी।

तिवारी ने बताया कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी आमद की उम्मीद के मद्देनजर पुलिस सार्वजनिक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और सांप्रदायिक सद्भाव को प्राथमिकता दे रही है।

निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी), सेंट्रल रेंज (सीआर), मंडी राहुल नाथ को सभी त्योहार व्यवस्थाओं का समग्र प्रभारी नियुक्त किया गया है।

मुख्य मेला मैदान और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा तैनाती का प्रबंधन कमांडेंट, तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबीएन) पदम चंद करेंगे। डीआईजी-सीआर मंडी, उत्सव के समापन तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) के माध्यम से डीजीपी को दैनिक संक्षिप्त विवरण और रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे।

डीजीपी ने सहयोगात्मक दृष्टिकोण पर ज़ोर देते हुए सभी प्रतिभागियों से ज़िम्मेदारी के साथ उत्सव मनाने और नशीली दवाओं की तस्करी, छेड़छाड़, वित्तीय धोखाधड़ी, या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए किसी भी अन्य खतरे सहित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देकर पुलिस की सहायता करने की अपील की।

पुलिस ने सकारात्मक पुलिस-समुदाय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए सभी कर्मियों से विनम्र और पेशेवर व्यवहार सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई है।

सुरक्षा योजना में स्वयंसेवकों के सहयोग से आईआरबीएन और स्थानीय पुलिस के पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती शामिल है। भीड़ की आवाजाही पर नज़र रखने के लिए चौकियाँ, बैरिकेड और सीसीटीवी निगरानी का इस्तेमाल किया जाएगा।

समर्पित आपातकालीन प्रतिक्रिया दल, चिकित्सा सहायता केंद्र और आपदा प्रबंधन इकाइयाँ तैयार रहेंगी। यातायात नियंत्रण और निकासी योजना पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

क्षेत्र में हाल ही में बादल फटने और भारी बारिश की घटनाओं को देखते हुए पुलिस भूस्खलन और बाढ़ संभावित क्षेत्रों पर निरंतर नज़र रखेगी।

सभी अस्थायी बुनियादी ढाँचों को सुदृढ़ किया जाएगा और किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ घनिष्ठ समन्वय बनाए रखा जाएगा।

डीजीपी ने विश्वास व्यक्त किया है कि सावधानीपूर्वक योजना और जन सहयोग से, कुल्लू दशहरा 2025 सभी उपस्थित लोगों के लिए एक सुरक्षित, संरक्षित और यादगार अनुभव होगा।

***************************

 

करूर भगदड़ मामला : 10 बच्चों सहित अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि

जांच के लिए आयोग का गठन

चेन्नई 28 Sep, (एजेंसी): तमिलनाडु के करूर में हुई भदगड़ की घटना में अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. वेंकटरमन ने बताया कि मरने वालों में 12 पुरुष, 16 महिलाएं, 5 लड़के और 5 बच्चियां, यानी कुल 10 बच्चे शामिल हैं।

डीजीपी जी वेंकटरमन ने करूर घटना के बारे में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डेविडसन के नेतृत्व में 3 पुलिस महानिरीक्षकों, 2 पुलिस उपमहानिरीक्षकों और 10 पुलिस अधीक्षकों समेत 2000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया।

उन्होंने बताया कि तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के पिछले कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए उनके अनुरोध पर कार्यक्रम स्थल आवंटित किया गया था। हालांकि उन्हें लगभग 10 हजार लोगों के आने की उम्मीद थी, लेकिन लगभग 27 हजार लोग इकट्ठा हुए। विजय के अभियान के दौरान सुरक्षा के लिए 500 पुलिसकर्मी तैनात थे।

गौरतलब है कि कार्यक्रम की अनुमति केवल दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक के लिए दी गई थी, लेकिन भीड़ सुबह 11 बजे से ही जुटने लगी थी। विजय शाम 7:40 बजे पहुंचे और तब तक भीड़ को पर्याप्त पानी या भोजन नहीं मिला था।

भीड़ बढ़ती रही। डीजीपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से पार्टी कार्यकर्ताओं को भीड़ में अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया गया। हालांकि, अप्रत्याशित भीड़ का मतलब यह नहीं है कि अप्रत्याशित भीड़ का मतलब यह नहीं है कि हमें 27 हजार लोगों के लिए सुरक्षा तैनाती की उम्मीद करनी चाहिए थी।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जांच आयोग इस दुखद घटना के कारणों का पता लगाएगा। डीजीपी ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग का गठन किया गया है। हालांकि, इस बारे में उन्होंने फिलहाल अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

***********************

 

दुर्गा पूजा को लेकर रांची में आईजी मनोज कौशिक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक की

रांची,27.09.2025 – दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी सिलसिले में रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची में प्रशासन ने कमर कस ली है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के डीएसपी मौजूद रहे।

बैठक में पूजा पंडालों की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, महिला सुरक्षा और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग जैसे तमाम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद आईजी ने बताया हमारा फोकस शांति व्यवस्था बनाए रखने पर है। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर ली गई है और वहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। ड्रोन से निगरानी और सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। दो कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के अलावा 5000 से अधिक फोर्स की तैनाती की गई है।

प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि पूजा आयोजकों के साथ समन्वय बैठक कर उन्हें गाइडलाइन की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पूजा पंडालों के पास अस्थायी कंट्रोल रूम और क्विक रिस्पॉन्स टीम भी तैनात की जाएगी। प्रशासन की तैयारियों से साफ है कि इस बार दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने का लक्ष्य तय किया गया है। रांची में प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। अब बारी है आम लोगों की – कि वे सहयोग करें और पर्व को मिलजुल कर मनाएं।

***************************

सर्वधर्म सद्भावना समिति की बैठक: राँची में सामाजिक सौहार्द और सुरक्षा पर जोर

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में बैठक

दुर्गा पूजा के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल

माननीय उच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश

सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ राँची पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी

राँची जिला में सभी पर्व सामाजिक सौहार्द और शांति के साथ मनाए जाते हैं, जो समिति के अथक प्रयासों और सहयोग से संभव है:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री

रांची,27.09.2025 – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में  27 सितंबर 2025 को बिहार क्लब, राँची के सभागार में सर्वधर्म सद्भावना समिति की बैठक आयोजित की गई।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सर्वधर्म सद्भावना समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राँची जिला में सभी पर्व सामाजिक सौहार्द और शांति के साथ मनाए जाते हैं, जो समिति के अथक प्रयासों और सहयोग से संभव है।

उन्होंने कहा की राँची देश में सामाजिक सौहार्द के साथ सभी पर्व मनाने के लिए अच्छा उदाहरण पेश करता है और शांति समिति के सदस्यों को जिला प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।

पूजा के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया गया

उपायुक्त ने विशेष रूप से दुर्गा पूजा के दौरान सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व छोटी-मोटी घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए शांति समिति के सदस्यों से प्रशासन को त्वरित सूचना देने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और कंट्रोल रूम के माध्यम से निरंतर निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त, समिति के सदस्यों को सामाजिक निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

माननीय उच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश

उपायुक्त ने माननीय उच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और सुरक्षा, विशेषकर बिजली और अग्नि सुरक्षा, पर विशेष ध्यान देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भारी भीड़ और जुलूसों के कारण यातायात जाम और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिन्हें अनुशासन और नियोजन से नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अनुशासन के साथ ही राँची को देश का नंबर एक जिला बनाया जा सकता है।

सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ राँची पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी

वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने कहा कि सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले तत्वों के खिलाफ राँची पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक राँची श्री राकेश रंजन, प्रशासक राँची नगर निगम श्री सुशांत गौरव, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पारस राणा, मो. शमशेर आलम (वाईस प्रेसिडेंट, माइनॉरिटी कमीशन), डॉ. अजीत सहाय, श्री राजीव रंजन (चेयरमैन, गौ सेवा आयोग), श्री जय प्रकाश गुप्ता (पूर्व विधायक एवं महानगर दुर्गा पूजा संयोजक), श्री जय सिंह यादव (अध्यक्ष, महावीर मंडल), श्री सागर कुमार (केंद्रीय शांति समिति), हाजी मुख्तार (अध्यक्ष, अंजुमन), मो. इस्लाम (सद्भावना समिति) सहित अन्य शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

***************************

 

वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 के बिहार पवेलियन में उमड़ी भीड़

सुधा के ठेकुआ, सिलाव के खाजा, लिची मा का लिची पल्प व जूस एवं सिद्धि कुटीर उद्योग के मखाना ने लोगों को किया आकर्षित

वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 के बिहार स्टेट पवेलियन में सिलाव की मशहूर खाजा के मुरीद हुए लोग

श्री काली शाह खाजा अपने खास चाकलेट, मैंगो, गुड़ एवं चीनी फ्लेवर वाला सिलाव खाजा लेकर वर्ल्ड फूड इंडिया में आए हैं

नई दिल्ली , 27 सितंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । दिल्ली के  भारत मंडपम (प्रगति मैदान) में  25 से 28 सितम्बर तक आयोजित मेगा फूड इवेंट ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2025’ के चौथे संस्करण में भारत मंडपम के हैंगर नo -1  में बिहार पवेलियन- “इन्वेस्ट बिहार”  में वीकेंड पर आज काफी भीड़ देखी गई l

वैसे तो बिहार पवेलियन के सभी 12 स्टॉल ने अपने नायाब उत्पादों सुधा के ठेकुआ, सिलाव के खाजा, लिची मा का लिची पल्प व जूस ,सिद्धि कुटीर उद्योग  एवं प्रियति नेचुरल फूड्स के मखाना   से लोगों को आकर्षित किया, लेकिन नालंदा के सिलाव से आए दो भाई संजीव गुप्ता एवं संदीप गुप्ता के श्री काली शाह खाजा स्टॉल ने मशहूर सिलाव खाजा के अलग अलग फ्लेवर से लोगों को आकर्षित किया है l

संजीव गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां चाकलेट मैंगो गुड़ एवं चीनी फ्लेवर वाला सिलाव खाजा लोगों को काफी पसंद आ रहा है एवं मेरे स्टॉल पर जो भी आगंतुक आ रहे हैं उन्हें हम खाजा खिला भी रहे हैं l लोगों को काफी पसंद आ रहा है एवं मुझे यहां से काफी ऑर्डर भी मिला है l इस वर्ष बिहार पवेलियन में बिहार से आए उद्यमियों के 12 स्टॉल लगाए गए हैं l

इस बार बिहार पवेलियन को इंवेस्ट बिहार, बिहार है तैयार , एडवांटेज बिहार, स्टार्टअप बिहार एवं एमएसएमई के अनुरूप सजाया संवारा एवं स्टॉल लगाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा निवेशकों को बिहार में निवेश के लिए आकर्षित करना है l  बिहार पवेलियन के एमएसएमई स्टॉल , स्टार्टअप के स्टाल एवं जीविका के स्टॉल पर लोगों की काफी भीड़ देखी गई l

पवेलियन में सुधा स्टॉल पर  सुधा के  गुलाब जामुन, गुजिया, रसगुल्ला सहित कई बेहतरीन प्रोडक्ट्स एवं नए प्रोडक्ट्स ने लोगों को आकर्षित किया l  सुधा  के प्रबन्धक विपणन अमित कुमार सुमन ने बताया कि सुधा के द्वारा हाल ही में में अमेरिका एवं कनाडा में घी और गुलाब जामुन भेजा गया है और अभी भी कई आयातको से बात चल रही है l   जीविका स्टॉल के उत्पाद ने भी लोगों को आकर्षित किया l

   बिहार के स्टार्टअप एग्रीफीडर के स्टॉल पर  मुरिंगा के पत्ते एवं चने का बना सत्तू के लोग मुरीद  हो गए l  एग्रीफिडर के सह संस्थापक रमन कुमार एवं प्रिया पांडे ने बताया कि  सत्तू विद लेमन लीफ के बाद मुरिंगा के पत्ते का चने के साथ सत्तू हमारा सिग्नेचर उत्पाद है जिसे लोग काफी पसंद करते हैं l

सेहत को ध्यान में रखते हुए हेल्दी एनर्जी ड्रिंक के रूप में हमने 6 फ्लेवर में सत्तू लेकर आए हैं एवं व्हिटग्रास एवं चने का सत्तू बनाने वाला हम पहली कंपनी हैं  एवं इसे हम इसी वर्ल्ड फूड इंडिया में लॉन्च करेंगे l  वहीं  स्टार्टअप कंपनी सत्तुज के अलग अलग फ्लेवर वाले सत्तू भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं l

इंवेस्ट बिहार पवेलियन में बिहार के स्टार्ट अप कंपनिया एक से बढ़कर एक बेहतरीन एवं बिहार के खास उत्पाद लेकर वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में आए हैं lबिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव श्री बी कार्तिकेय धनजी (भा.प्र.से.) ने कहा कि इस  मेगा फूड इवेंट वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 के चौथे संस्करण में  इनवेस्ट बिहार  के माध्यम से हमारा मुख्य उद्देश्य विश्व भर से आए देश के भागीदार एवं निवेशकों को निवेश के लिए सबसे उपयुक्त राज्य बिहार में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है l

वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 के  बिहार पवेलियन- “इंवेस्ट बिहार” ने  भारत एवं विदेश से आए निवेशकों को जमकर लुभाया l  आज देशभर से एवं कई देश के डेलीगेट्स इंवेस्ट बिहार पवेलियन का भ्रमण किया एवं बिहार में निवेश को लेकर बिहार सरकार के उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की एवं निवेश की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा किया

************************

मुंबई एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई

करोड़ों के मादक पदार्थ और विदेशी मुद्रा बरामद

मुंबई 27 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआई), मुंबई पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 21 से 24 सितंबर के बीच की ड्यूटी के दौरान कई बड़ी कार्रवाइयां करते हुए करोड़ों रुपए के मादक पदार्थ, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद किया है। अधिकारियों ने विभिन्न मामलों में दो यात्रियों को गिरफ्तार भी किया है।

पहले मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों ने प्रोफाइलिंग के आधार पर कोलंबो से फ्लाइट नंबर यूएल-141 से आए एक यात्री को रोका। जांच में यात्री के ट्रॉली बैग से 2.624 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी अवैध बाजार कीमत लगभग 2.62 करोड़ रुपए आंकी गई है। यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया।

दूसरे मामले में विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई से दुबई जा रही फ्लाइट नंबर ईके-509 के एक यात्री को रोका। यात्री के हैंडबैग बैग से 7.11 लाख भारतीय रुपए के बराबर विदेशी मुद्रा बरामद की। मुद्रा को छुपाकर ले जाया जा रहा था।

तीसरे मामले में इसी फ्लाइट (ईके-509) से दुबई जा रहे एक अन्य यात्री को भी रोककर जांच की गई। यात्री के हैंड बैग से विदेशी मुद्रा बरामद हुई, जिसकी भारतीय रुपए में कीमत ₹49.38 लाख बताई गई।

चौथे मामले में प्रोफाइलिंग के आधार पर बैंकॉक से फ्लाइट नंबर एसक्यू-424 से आए एक यात्री को जांच के लिए रोका गया। इस दौरान यात्री के ट्रॉली बैग से 18.400 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 18.40 करोड़ रुपए आंकी गई। यात्री को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

पांचवे मामले में विशिष्ट खुफिया जानकारी पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई से जकार्ता जाने वाली फ्लाइट नंबर 6ई-1601 के एक यात्री को रोका। जांच के दौरान यात्री के हैंडबैग बैग से 19.17 लाख रुपए के बराबर की विदेशी मुद्रा बरामद हुई।

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में इमीग्रेशन क्लीयरेंस काउंटर के पास वॉशरूम से बिना सोने का डस्ट ओवल (अंडाकार) आकार में बरामद किया गया। बरामद सोने का कुल वजन 365 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 38.10 लाख रुपए है। इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।

************************

 

 

भारत के स्वदेशी 4जी नेटवर्क और 97,500 स्वदेशी बीएसएनएल टावर से डिजिटल कनेक्टिविटी होगी मजबूत : ज्योतिरादित्य सिंधिया

नई दिल्ली 27 Sep, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में भारत के पूरी तरह स्वदेशी 4जी स्टैक और 97,500 से अधिक स्वदेशी बीएसएनएल टावरों का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस पहल से पूरे देश में 100 प्रतिशत 4G कवरेज सुनिश्चित होगा, जिससे हर नागरिक की डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा, “भारत के दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर और बीएसएनएल के 25 शानदार वर्षों के जश्न के अवसर पर, पीएम मोदी ओडिशा, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, गुजरात और बिहार में भारत के पूरी तरह स्वदेशी 4जी स्टैक और 97,500 से अधिक स्वदेशी बीएसएनएल टावरों का उद्घाटन करेंगे।”

उन्होंने कहा कि ये पहलें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी छलांग हैं, जो भारत को टेलीकम्युनिकेशन के सेक्टर में एक ग्लोबल लीडर के रूप में स्थापित करती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने एक वीडियो शेयर कर कहा, “भारत को जोड़ने के 25 वर्ष, स्वदेशी ताकत पर आधारित भविष्य। बीएसएनएल अपनी सिल्वर जुबली ‘मेड इन भारत’ 4जी क्रांति के साथ मना रहा है।”

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के एक लेख को रिपोस्ट करते हुए ‘पीएमओ इंडिया’ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि बीएसएनएल का 4जी स्टैक स्वदेशी भावना का प्रतीक है।

पीएमओ ने पोस्ट में कहा, “92,000 से अधिक साइटों के साथ 22 मिलियन भारतीयों को जोड़कर, यह भारत की आत्मनिर्भरता की यात्रा को दर्शाता है, जो रोजगार, निर्यात, आर्थिक पुनरुद्धार को बढ़ावा देता है और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ओडिशा के झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपए से अधिक के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं।

इन परियोजनाओं में दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इस अवसर पर मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने आगे कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प का ही परिणाम है कि आज, भारत ने सिर्फ 22 महीनों में एक स्वदेशी 4G स्टैक विकसित किया है।

उन्होंने कहा, “बीएसएनएल का यह स्वदेशी स्टैक दर्शाता है कि भारत अब न केवल सेवाएं देने में सक्षम है बल्कि टेक्नोलॉजी भी विकसित कर सकता है और ग्लोबल टेलीकॉम लीडर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।”

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया फंड के तहत भारत के 100 प्रतिशत 4जी नेटवर्क का भी शुभारंभ करेंगे। एक मिशन मोड प्रोजेक्ट के तहत लगभग 29,000 से 30,000 गांवों को इससे जोड़ा जाएगा।

*************************