दिल्ली में 11 साल बाद होगा योग दिवस, भाजपा ने शुरू की तैयारी

नईदिल्ली ,07 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली में भाजपा की सरकार आने के बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले अरविंद केजरीवाल की सरकार ने सरकारी आयोजन नहीं किया था।

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद का कहना है कि दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा सरकार बनी है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार के साथ समन्वय में काम कर रही है, इसलिए 11 साल बाद आधिकारिक तौर पर योग दिवस मनाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि दिल्ली में करीब 11 जगह पर योग दिवस का आयोजन सरकार की ओर से किया जाएगा, जिसमें 30,000 से अधिक लोग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इसमें शामिल होंगे।

बता दें कि इससे पहले दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी  की सरकार ने योगा क्लासेस शुरू की थी, जिसमें लोगों को योग सिखाया जाता था।

उस समय उपराज्यपाल पर इसे बंद कराने का आरोप लगा था।

***************************

 

केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि तक अभियान चलाएगी दिल्ली भाजपा

जेपी नड्डा करेंगे घोषणा 

नई दिल्ली,07 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर दिल्ली बीजेपी संकल्प से सिद्धि अभियान शुरू करेगी. अगले सप्ताह इस अभियान के तहत कौन-कौन से कार्यक्रम कब और कहां आयोजित किए जाएंगे, इसके पूरी डिटेल जानकारी प्रदेश भाजपा की तरफ से जारी किया जाएगा. इस संबंध में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक अहम बैठक की है. जिसमें दिल्ली के सभी सातों सांसद, बीजेपी के विधायक, दिल्ली सरकार के सभी मंत्री और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता तक शामिल हुई. इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा आदि बनाने पर चर्चा हुई.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संकल्प से सिद्धि अभियान की रूप रेखा तैयार करने और कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा के लिए सभी बीजेपी नेताओं और दिल्ली की चुनी हुई सरकार के सभी मंत्रियों के साथ बैठक हुई. कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 11 सालों की सत्ता में सेवा, सुशासन, गरीब जनकल्याण के लिए जो योजनाएं लागू की गई है, उसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. इस दौरान दिल्ली सरकार के 100 दिनों की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा.

प्रदेश बीजेपी के पदाधिकारी बताते हैं कि संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की घोषणा 9 जून को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कर सकते हैं. 10 जून से सभी विधानसभा में बूथ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा. अभियान के तहत प्रोफेशनल मीट और शक्ति केंद्रों पर सभा का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा, केंद्र सरकार की योजना आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन भी इस अभियान के दौरान किया जाएगा. यह अभियान 15 अगस्त तक चलने का निर्णय लिया गया है, जिसमें दिल्ली के सभी पार्टी के नेता पर चढ़कर हिस्सा लेंगे.

वर्ष 2014 में केंद्र की सत्ता में बीजेपी आई थी. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 11 सालों में देश की राजधानी दिल्ली में भी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर बहुत जोर दिया गया. कुछ परियोजनाएं तो ऐसी हैं जिससे दिल्ली के प्रदूषण को कंट्रोल करने में मदद मिली. जबकि अन्य योजनाओं के जरिए दिल्ली को विश्व स्तर पर सरकारी आयोजन करने में कामयाबी हासिल हुई. इसमें भारत मंडपम का निर्माण, जहां पर सबसे बड़ा आयोजन जी 20 का हुआ. इस तरह के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए इससे पहले दिल्ली में जगह नहीं थी. द्वारका में एयरपोर्ट के समीप यशोभूमि का निर्माण भी केंद्र सरकार की योजना के तहत हुआ. 221 एकड़ में बना यशोभूमि एग्जीबिशन का बड़ा केंद्र बन गया है.

दिल्ली के नई संसद भवन का निर्माण और सेंट्रल विस्टा योजना, इंडिया गेट तक जाने वाली कर्तव्य पथ को नया रूप दिया गया. इसी तरह मोदी सरकार की दिल्ली की सबसे बड़ी देन हाईवे प्रोजेक्ट्स हैं. वर्ष 2014 में जब बीजेपी सरकार सत्ता में आई थी उस वक्त ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरीफेरल प्रोजेक्ट दिल्ली और हरियाणा सरकार में मतभेद की वजह से लटकी हुई थी. इन प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से तैयार किया गया. फायदा हुआ कि अब जो मालवाहक ट्रक हरियाणा से दिल्ली होते हुए यूपी आते-जाते थे, उन्हें अब लगभग सिग्नल फ्री रास्ता मिल गया और दिल्ली को यह फायदा हुआ कि ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से कुछ हद तक मुक्ति मिल गई.

********************************

 

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बढ़ाई गई सीएम की सुरक्षा

नई दिल्ली/गाजियाबाद,07 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस ने सीएम की सुरक्षा और बढ़ा दी है.

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. साथ ही उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित उनके घर के बाहर भी सिक्योरिटी कड़ी कर दी गई है. उधर मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आखिर धमकी भरा फोन कॉल करने के पीछे क्या मकसद था. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी निकाली जा रही है.

दरअसल, गुरुवार देर रात गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को थाना कोतवाली में यूपी 112 कंट्रोल रूम को एक कॉल आई. इस दौरान कॉलर ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को जान से मार दिया जाएगा. इसके बाद तुरंत कंट्रोल रूम की तरफ से दिल्ली के कंट्रोल रूम को सूचना दी गई.

इसके बाद पीआरवी, चीता और और थाने का लोकल फोर्स मौके पर पहुंचा. पुलिस ने जब कॉलर से संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला. इसपर व्यक्ति को ट्रेस करने के लिए पुलिस की तरफ से कई टीमों का गठन करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी श्लोक त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया.

एसीपी कोतवाली से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी गाजियाबाद के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी इलाके का रहने वाला है. वह कचहरी में बतौर बैनामा लेखक कार्य करता है और शराब का आदी है.

आरोपी का पत्नी से विवाद चल रहा है और उसने नशे की हालत में धमकी भरा कॉल किया था. जिस सिम से कॉल किया गया था वह गोरखपुर के पते पर रजिस्टर्ड है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. साथ ही जांच एजेंसियां कॉलर की मंशा का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.

*****************************

 

केदारनाथ रूट पर फिर हेलीकॉप्टर हादसा, सिरसी में क्रैश हुआ हेली, सभी यात्री सुरक्षित

देहरादून,07 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केदारनाथ यात्रा रूट पर एक बार फिर से हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. हेलीकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की.

इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बाताया जा रहा है. इस हादसे में एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है. हेलीकॉप्टर हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई.

हेलीकॉप्टर में तकनीक खराबी के चलते केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बडासू के पास हेलीकॉप्टर की एमरजेंसी लैंडिंग हुई. बडासू हेलीपैड से केदारनाथ के हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी थी. इस हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे. हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं. जिसका नजदीकी अस्पताल में चल उपचार चल रहा है. हेलीकॉप्टर हादसे की वजह मानकों की अनदेखी बताई जा रही है.

बता दें इससे पहले 8 मई 2025 को उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 6 तीर्थ यात्रियों की जान चली गई. उत्तरकाशी के गंगनानी में एयरोट्रांस सर्विस प्रा. लि. का हेली हादसे का शिकार हुआ था.

जिसमें पायलट समेत 7 यात्री (5 महिला और 2 पुरुष) की मौत हो गई थी. हेली श्रद्धालुओं को लेकर देहरादून से सहस्त्रधारा से खरसाली हेलीपैड पहुंचा था.

वहीं 17 मई 2025 को केदारनाथ धाम में ऋषिकेश एम्स के पिनेकल कंपनी के एयर एम्बुलेंस की क्रैश लैंडिंग हुई थी.घटना के समय हेली एम्बुलेंस में दो चिकित्सक सवार थे.हेली एम्बुलेंस एम्स ऋषिकेश से मरीज को रेस्क्यू करने के लिए केदारनाथ धाम पहुंचा था.डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है.

बता दें इन दिनों चारधाम यात्रा जोरों पर चल रही है. श्रद्धालु बड़ी संख्या में चारधाम पहुंच रहे हैं. सबसे अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच रहे हैं. केदारनाथ मे हेली के जरिये भी श्रद्धालु आसानी से धाम पहुंच रहे हैं.

इसके अलावा हेली हादसों से जुड़ी खबरें भी सामने आ रही हैं. बीती मई के बाज आज एक बार फिर से सिरसी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है. इस हादसे के बाद हेलीकॉप्टर सड़क पर ही लैंड हो गया.

************************

 

देशभर में मनाई जा रही ईद-उल-अजहा, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने दी मुबारकबाद

नई दिल्ली,07 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पूरे भारत में मुस्लिम समुदाय के लोग शनिवार को धार्मिक उत्साह और भक्ति के साथ बकरीद मना रहे हैं, जिसे ईद-उल-अज़हा के नाम से भी जाना जाता है. इस दिन की शुरुआत देश भर के शहरों और कस्बों में मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष सामूहिक प्रार्थनाओं के साथ हुई, जहां लोग पवित्र त्यौहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में एकत्र हुए.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पोस्ट किया, ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. यह त्योहार बलिदान, आस्था तथा अनेक उदात्त आदर्शों के महत्व को समझाता है। आइए, इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लें.

पीएम मोदी ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे. सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं.’

ईद-उल-अज़हा या ‘बलिदान का त्यौहार’, पर कुर्बानी की परंपरा हजरत इब्राहिम और उनके बेटे इस्माईल की अल्लाह के प्रति आस्था से जुड़ी है. बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा या बकरा ईद के नामों से भी जाना जाता है. इसे जिल-हुज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है. भारत में आज यानी की 7 जून 2025 को बकरीद मनाई जा रही है. यह इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है जो त्याग, आस्था और समर्पण की भावना को दर्शाता है.

बकरीद के दिन पशु की कुर्बानी देना हजरत इब्राहिम (अलैहि सलाम) की अल्लाह के प्रति उनकी अटूट आस्था और निष्ठा को दर्शाता है. इब्राहिम की इसी आस्था और विश्वास को याद करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग बकरीद पर पशु (बकरी, भेंड़) की कुर्बानी देते हैं, और मांस को परिवार, दोस्तों और जरूरतमंदों में बांटते हैं.

भारत में, यह त्यौहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. दिल्ली और नोएडा में, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुबह-सुबह प्रमुख मस्जिदों में बकरीद की नमाज़ अदा की. स्थानीय मस्जिद समितियों की घोषणाओं के अनुसार, नमाज का समय थोड़ा भिन्न था. नोएडा में, प्रार्थना सुबह 7:00 बजे के आसपास हुई, जबकि ग्रेटर नोएडा में, समय मस्जिद के आधार पर सुबह 6:45 बजे से 8:15 बजे तक था.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में, ठाकरे और शिंदे गुटों द्वारा समानांतर कार्यक्रमों की योजना के कारण ऐतिहासिक दुर्गादी किले के पास पुलिस की उपस्थिति बढ़ा दी गई थी.

भारत के अन्य हिस्सों में, समारोह शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा में, सुबह की नमाज के लिए ईदगाह में बड़ी भीड़ एकत्र हुई. भागलपुर (बिहार) में, हजारों लोग तातारपुर मस्जिद, सीटीएस ग्राउंड और शाहजंगी मैदान में नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए.

इसी तरह, भोपाल (मध्य प्रदेश) में ईदगाह मस्जिद में सुबह की ईद-उल-अजहा नमाज के दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे. बकरीद का जश्न पूरे दिन जारी रहने की उम्मीद है, जिसमें परिवार उत्सवी भोजन, दान-पुण्य के कार्यों और सामुदायिक मेल-मिलाप के लिए एक साथ आएंगे. प्रमुख शहरों में अधिकारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की है.

************************

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा स्थगित

एम्स के दीक्षांत समारोह में होने वाली थीं शामिल

देवघर,07 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देवघर दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है. राष्ट्रपति मुर्मू 11 जून को देवघर के एम्स में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाली थीं.

उससे पहले बाबा धाम मंदिर में पूजा करने का भी कार्यक्रम था. लेकिन शुक्रवार देर शाम राष्ट्रपति भवन से सूचित करते हुए जिला प्रशासन और राज्य के अधिकारियों को यह जानकारी दी गई कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को देवघर नहीं पहुंचेंगी.

एम्स के निदेशक डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति के देवघर आने का कार्यक्रम फिलहाल स्थगित हो गया है. इसे देखते हुए एम्स का दीक्षांत समारोह भी फिलहाल के टाल दिया गया है. अब अगला शेड्यूल जारी होने के बाद ही दीक्षांत समारोह की तिथि तय की जाएगी.

डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने बताया कि शुक्रवार शाम को फोन के माध्यम से जानकारी मिली कि 11 जून को होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति नहीं आ पाएंगी. इसके बाद देर शाम तक राष्ट्रपति भवन से पत्र जारी कर जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन को भी जानकारी साझा कर दी गई.

बता दें कि देर शाम तक जिला प्रशासन और एम्स प्रबंधन राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी में जुटा हुआ था. एम्स, एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और सर्किट हाउस में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एम्स प्रबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री और राज्य के मंत्रियों को आमंत्रित भी किया गया था, लेकिन देर शाम जानकारी मिलने के बाद सारी तैयारियां रद्द कर दी गई है.

*************************

 

ओडिशा में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे होने पर पीएम मोदी 20 को करेंगे दौरा

भुवनेश्वर,07 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ओडिशा का दौरा करेंगे और राज्य में भाजपा की पहली सरकार की पहली वर्षगांठ पर आयोजित एक भव्य समारोह में शामिल होंगे. एक वरिष्ठ मंत्री ने शनिवार को यह जानकारी दी.

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि राज्य में भाजपा सरकार की पहली वर्षगांठ 12 जून को है, लेकिन मुख्य समारोह 20 जून को होगा क्योंकि प्रधानमंत्री उस दिन राज्य का दौरा करेंगे. उन्होंने कहा, ओडिशा में मोहन चरण माझी सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों में कई बदलाव किए गए हैं.

सरकार का गठन 12 जून, 2024 को हुआ था और इस साल वर्षगांठ 12 जून को है. हालांकि, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मुख्य समारोह 20 जून को आयोजित किया जाएगा. ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक पुजारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से 12 जून के समारोह में शामिल होने का आग्रह किया था.

उन्होंने कहा, चूंकि प्रधानमंत्री उस दिन पहले से ही व्यस्त हैं, इसलिए वह 20 जून को आएंगे और उसी के अनुसार बदलाव किए जा रहे हैं. पुजारी ने कहा कि अंतिम कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा.

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हाल ही में नई दिल्ली की अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य को 12 जून को वर्षगांठ समारोह के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया था. वर्षगांठ समारोह के हिस्से के रूप में सभी ओडिशा मंत्रियों को जिलों का दौरा करने और लोगों को माझी सरकार का प्रथम वर्ष का रिपोर्ट कार्ड पेश करने का काम सौंपा गया है.

*********************************

 

बंगाल के बर्धमान में बैग से बरामद हुए नौ देसी बम, पुलिस ने किया निष्क्रिय

कोलकाता,07 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक लावारिस बैग से नौ देसी बम मिलने से आज सुबह इलाके में हड़कंप मच गया. बस किसने रखा और क्यों रखा इलाक पता नहीं चल सका है. बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित रूप से बमों के निष्क्रिय कर दिया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले में एक लावारिस बैग से नौ देसी बम बरामद किये गये. स्थानीय निवासियों ने सुबह सबसे पहले एक खेत में लावारिस बैग देखा और जमालपुर पुलिस स्टेशन को सूचित किया.  रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया, जिसने दामोदर नदी के किनारे बमों को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया.
यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि बम उस स्थान पर कैसे पहुंचे और उन्हें वहां किसने रखा होगा. अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि विस्फोटकों को सुनसान इलाके में बैग में रखकर छोडऩे के पीछे क्या मकसद था.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ सालों में कई बड़ी हिंसा की घटनाएं सामने आई. इस दौरान बड़े पैमाने पर आगजनी तोडफ़ोड़ और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा गया. इस दौरान देसी बमों के इस्तेमाल के भी आरोप लगाए गए. पश्चिम बंगाल में इससे पहले भी देसी बम लावारिस हालत में मिले थे जिसे पुलिस ने निष्क्रिय किया था.

*************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए किसी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपका सम्मान बढऩे से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो सब ठीक होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत मिलने से खुशी होगी, लेकिन संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है, जो की जल्द शोल्व भी हो जाएगी। आज आपकी सकारात्मक सोच कार्यों को पूरा करने में सहयोग करेगी।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनके घर जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुडऩे की कोशिश भी करेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज कोई मित्र आप से मिलने आपके घर आ सकता है जिसे सामने देखकर आपको यकीं नहीं होगा, मित्र से कुछ निजी समस्याओं पर बात करके आपको हल्का मह्सूस होगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और घर के बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक काम में मन लगने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और स्ट्रेस फ्री होकर काम भी करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्च पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगो को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। किसी व्यक्ति की बातों को सोचकर आपको ख़ुशी होगी और आप उसी बात को बार बार याद करके मुस्कुराएंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे और भविष्य की कुछ योजनाओं पर बात-चीत भी करेंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन आपको भाई का साथ मिलने से आसानी होगी। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढिय़ा है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में आलस्य की वजह से कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी भावनाओं की कद्र होगी, लव मेट आज आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आज आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य में लगाएंगे।

शुभ रंग- मजेंटा

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप काम को पूरा करने के लिए नए आईडियाज शामिल कर सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी काम में बहन का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बे समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे और शाम का समय आप अपने दादा-दादी के साथ बिताएंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 1

कुम्भ राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। आज भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको पछतावा हो सकता है और आज किसी की कही बात आपके दिल पर लग सकती है, इसलिए आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 6

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है जिसकी चाह आपको कई वर्षों से थी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा। माता-पिता को आप किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

**************************

 

एवरेस्ट पर चढ़े सुब्रत घोष लापता, परिवार कर रहा वापसी का इंतजार

नदिया,06 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बंगाल के नदिया जिले के रानाघाट के शिक्षक और पर्वतारोही सुब्रत घोष इस साल मई में एवरेस्ट की चोटी तक पहुंच गए, लेकिन वापसी के दौरान लापता हो गए। 10 मई को बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की और आखिरी बार 12 मई को वॉकी-टॉकी से बात हुई। इसके बाद उनसे संपर्क टूट गया।

पारिवारिक उम्मीदों के बीच, शव की तलाश के लिए 1 करोड़ 35 लाख रुपये की मंजूरी दी गई और 26 मई को शेरपा हेल स्टेप की ओर निकले, लेकिन शव नहीं मिल सका। तब से एवरेस्ट अभियान रोक दिया गया है।

परिवार अब अगली चढ़ाई अभियान तक इंतजार कर रहा है, आशा करता है कि सुब्रत का पार्थिव शरीर लौटेगा। उनकी बहन सुमित्रा देबनाथ का कहना है कि वे भले ही शरीर ही क्यों न हो, सुब्रत से मिलने की उम्मीद अभी भी जिंदा है।

************************

 

आरोपी तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी

मुंबई आतंकी हमला

नई दिल्ली,06 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 2008 में 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकी हमलों के आरोपी और साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ा दिया है. स्पेशल जज चंदर जीत सिंह ने न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया है. आज तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया.

आज पेशी के दौरान तहव्वुर राणा की ओर से पेश वकील ने जेल में उसकी खराब तबियत का जिक्र किया, जिसके बाद कोर्ट ने जेल प्रशासन को तहव्वुर राणा के स्वास्थ्य संबंधी स्टेटस रिपोर्ट 9 जून तक दाखिल करने का आदेश दिया. वहीं, राणा ने कोर्ट में याचिका दायर कर अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करने की अनुमति देने की मांग की है.

इस याचिका पर 9 जून को सुनवाई होनी है. इस याचिका का एनआई ने विरोध किया है. एनआईए ने कोर्ट में जवाब दाखिल कर कहा है कि अगर तहव्वुर राणा को अपने परिवार से बात करने की अनुमति दी गई तो संवेदनशील सूचनाओं का खुलासा हो सकता है.बता दें कि 24 अप्रैल को कोर्ट ने तहव्वुर राणा को अपने परिवार के सदस्यों से बात करने की अनुमति की मांग खारिज कर दी थी. कोर्ट ने 10 अप्रैल को तहव्वुर राणा को आज तक की एनआईए की हिरासत में भेजा था.

एनआईए ने 10 अप्रैल की शाम को तहव्वुर को दिल्ली के पालम वायुसेना अड्डे पर उतरते ही गिरफ्तार कर लिया था. अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रत्यर्पण के खिलाफ राणा की याचिका खारिज किए जाने के बाद उसे लाने के लिए भारतीय एजेंसियों की एक टीम अमेरिका गई थी.तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है. 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी सहयोगी है.

64 वर्षीय तहव्वुर राणा के समर्थन की वजह से उस समय भारत में हेडली की आवाजाही आसान हो गई थी. पाकिस्तान मूल के तहव्वुर राणा और डेविड कोलमैन हेडली बचपन के दोस्त थे और दोनों ने एक ही सैनिक स्कूल से पढ़ाई की थी. तहव्वुर राणा ने डेविड कोलमैन हेडली की मदद के लिए मुंबई में एक एजेंसी खोली थी.

***********************

 

गंगटोक में खराब मौसम में फंसे 126 लोगों को वायुसेना और प्रशासन ने किया एयरलिफ्ट

राहत कार्य तेज

गंगटोक,06 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सिक्किम के उत्तर जिले के चाटेन क्षेत्र में खराब मौसम, भारी बर्फबारी और भू-स्खलन के कारण फंसे 126 स्थानीय निवासी और पर्यटक अब सुरक्षित हैं. पिछले दो दिनों में चलाए गए राहत एवं बचाव अभियान के अंतर्गत उन्हें वायुसेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से एयरलिफ्ट कर पाकयोंग ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के माध्यम से गंगटोक पहुंचाया गया.

शुक्रवार सुबह मौसम में सुधार होते ही बचाव कार्य में तेजी आई. प्रशासन की योजना के तहत पहले 44 लोगों का एक समूह, फिर 39 लोगों का दूसरा समूह हेलीकॉप्टरों से बाहर निकाला गया. इसके साथ ही 19 राहत सामग्री के टोक्रे भी प्रभावित क्षेत्र में भेजे गए.बचाए गए लोगों को राष्ट्रीयकृत परिवहन बसों के जरिए गंगटोक लाया गया, जहां उनके लिए राहत शिविरों में भोजन, चिकित्सा और आवास की व्यवस्था की गई है.

प्रशासन का कहना है कि स्थिति सामान्य होने पर उन्हें उनके घरों तक सुरक्षित वापस भेजा जाएगा.राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव मिंगमा टी शेर्पा ने बताया, अब तक कुल 126 लोगों को सुरक्षित एयरलिफ्ट किया जा चुका है. हेलीकॉप्टरों के ज़रिए राहत सामग्री भी पहुंचाई गई है. चाटेन और आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है.

उधर, सीमा सड़क संगठन, भारतीय सेना और तेलंगाना प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से फिदांग-सांगकेलांग-चुंगथांग सड़क मार्ग को आंशिक रूप से चालू कर दिया गया है. अभी यह मार्ग सुरक्षा कारणों से सीमित आवाजाही के लिए ही खोला गया है.

भारी बर्फबारी और मलबा हटाने के लिए मशीनों और मैनपावर की सहायता ली जा रही है.प्रशासन ने बताया कि मौसम में अस्थिरता बनी हुई है, लेकिन एयरलिफ्टिंग ऑपरेशन अब तक पूरी तरह सफल रहा है. आपदा प्रबंधन दल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं.

************************

 

जापान का निजी चंद्र मिशन फिर असफल, लैंडिंग से पहले लैंडर हुआ दुर्घटनाग्रस्त

तोक्यो,06 जून (एजेंसी)। जापान की निजी कंपनी आईस्पेस का चंद्र मिशन रेसिलिएंस शुक्रवार (6 जून) को लैंडिंग से कुछ सेकंड पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह लैंडर फ्लोरिडा से जनवरी में लॉन्च किया गया था और मई में चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। क्रैश के कारण संचार पूरी तरह टूट गया और मिशन विफल हो गया।

कंपनी का एक मिशन पहले भी असफल हो चुका है। इस बार लैंडिंग से पहले सिस्टम फेल हो गया और नियंत्रण केंद्र को कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

कंपनी ने बताया कि लैंडर की ऊंचाई नापने वाला लेजर सिस्टम सही से काम नहीं कर सका। इसके चलते लैंडर बहुत तेजी से नीचे गिर गया और चांद की सतह से टकरा गया।

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि लैंडिंग बहुत जोर से हुई, जिसे हार्ड लैंडिंग कहा जाता है।

लैंडर के साथ एक छोटा रोवर भी भेजा गया था, जिसमें कैमरा, मिट्टी उठाने का फावड़ा और एक छोटा खिलौना घर मूनहाउ रखा गया था।
आईस्पेस के सीईओ ताकेशी हाकामाडा ने कहा कि यह दूसरी विफलता है, लेकिन कंपनी आगे चंद्र अभियानों पर काम करती रहेगी।
उन्होंने मिशन से जुड़े सभी लोगों से माफी भी मांगी। उनका मानना है कि यह मिशन 2027 में नासा की भागीदारी वाले बड़े लैंडर के लिए एक कदम है।

अधिकारियों ने कहा कि इस मिशन की लागत पहले वाले से कम है, जिसकी कीमत 850 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। लगातार असफलताएं कंपनी के लिए चुनौती बन रही हैं।

अब तक केवल अमेरिका, रूस, चीन, भारत और जापान चंद्र लैंडिंग में सफल हुए हैं।

हालांकि, अमेरिका ही एकमात्र देश है जिसने इंसानों को चंद्रमा पर उतारा है। अब 2 अमेरिकी कंपनियां (ब्लू ओरिजिन और एस्ट्रोबोटिक) भी इस साल लैंडिंग की तैयारी में हैं।

एस्ट्रोबोटिक का पहला प्रयास 2024 में असफल रहा था। नासा 2026 तक 4 अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा के पास भेजने की योजना बना रही है, जबकि चीन 2030 तक मानव मिशन की तैयारी कर रहा है।

****************************

 

जब भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम लेगा पाकिस्तान, याद आएगी शर्मनाक हार

कटरा से पीएम मोदी ने दुश्मन देश को दिया कड़ा संदेश

कटरा,06 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा को हवा में भी लहराया। चिनाब ब्रिज के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कटरा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर पाकिस्तान पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान मानवता और गरीबों की रोजी-रोटी का विरोधी है। पाकिस्तान ने कश्मीर के आदिल को भी मार डाला है।

पीएम मोदी ने कहा पाकिस्तान की साजिश कश्मीर को तबाह करने की थी। पाकिस्तान ने कश्मीर की कई पीढिय़ों को बर्बाद किया है। कश्मीर ने आतंक को ही अपना भाग्य मान लिया था। अब यहां के हालात बदल रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम में इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया गया है। पाकिस्तान टूरिज्म का विरोधी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान जब कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम लेगा। उसे अपनी दर्दनाक शिकस्त याद आएगी।

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि 6 मई की रात आतंकियों पर कयामत बरसी। बौखलाए पाकिस्तान ने कश्मीर के आम लोगों पर हमला किया। इन्होंने कश्मीर के गुरद्वारा और मस्जिद पर भी हमला  किया।

पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत की एकता और इच्छा शक्ति का विराट अनुभव है। ये भारत के नए सामर्थ्य का उद्घोष है। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि चिनाब ब्रिज के उद्घाटन से जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों का सपना पूरा हो गया है।

कटरा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लाइन परियोजना सिर्फ एक नाम नहीं है, ये जम्मू-कश्मीर की नई ताकत की पहचान है। ये भारत की नई शक्ति का उद्घोष है। थोड़ी देर पहले मुझे चिनाब और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करने का अवसर मिला। आज जम्मू-कश्मीर को दो नई वंदे भारत ट्रेनें मिलीं हैं। ये 46 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं जम्मू-कश्मीर के विकास को गति देंगी।

पीएम मोदी ने कहा, आज का कार्यक्रम भारत की एकता और इच्छाशक्ति का बहुत बड़ा उत्सव है। माता वैष्णोदेवी के आशीर्वाद से आज कश्मीर घाटी भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई है। माता भारती का वर्णन करते हुए हम श्रद्धा के साथ कहते रहे हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक रेल का नेटवर्क है। यह अब रेलवे नेटवर्क के लिए भी एक वास्तविकता बन गई है।

पीएम मोदी ने कहा, आज जम्मू-कश्मीर के लाखों लोगों का सपना पूरा हुआ है। अब बस मुझे ही सारे अच्छे काम पूरे करने हैं। यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि हमारे कार्यकाल में इस परियोजना ने गति पकड़ी और हमने इसे पूरा किया। इसे पूरा करना एक चुनौतीपूर्ण परियोजना थी, लेकिन हमारी सरकार ने हमेशा चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना है। जम्मू-कश्मीर में बन रहे सभी मौसम के अनुकूल प्रोजेक्ट इसका उदाहरण हैं।

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा एनडीए सरकार को सत्ता में आए 11 साल हो गए हैं। ये 11 साल गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं। सरकार के प्रयासों से 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से लड़कर उससे बाहर निकले हैं। जो लोग खुद को सामाजिक व्यवस्था के विशेषज्ञ मानते हैं, जो लोग अगड़ों-पिछड़ों की राजनीति में डूबे रहते हैं, जो दलितों के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकते रहे हैं। उन्हें मेरी योजनाओं पर एक नजर डालनी चाहिए। वो कौन लोग हैं जिन्हें ये सुविधाएं मिलीं. ये मेरे दलित, आदिवासी, पिछड़े भाई-बहन हैं, जिन्होंने पहले झुग्गियों और जंगलों में अपना जीवन बिताया।

****************************

 

चेनाब ब्रिज का श्रेय लेने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी को घेरा, कहा-कोई मुकाबला नहीं

नईदिल्ली,06 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लाइन से जुड़ी परियोजनाओं के तहत चेनाब ब्रिज का उद्घाटन करने और इसका श्रेय लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया है।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि इस परियोजना को 1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की सरकार ने दी थी।

उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला के बीच 272 किलोमीटर लंबे हिस्से में 160 किलोमीटर का उद्घाटन तो 2014 से पहले ही हो गया था।

जयराम ने आगे कहा, हकीकत यह है कि शासन में हमेशा निरंतरता होती है…खासकर वहां, जहां संरचनात्मक परियोजनाओं का सवाल है, जिसमें भू-वैज्ञानिक, भौगोलिक, सुरक्षा, राजनीतिक तौर पर बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है वहां शासन में निरंतरता का विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस मोदी को याद दिलाना चाहती है कि उन्हें शासन में निरंतरता को स्वीकारना चाहिए, पहले की सरकार ने जो काम किए, प्रधानमंत्री उनका श्रेय लेने में बहुत आगे हैं। इसमें उनका कोई मुकाबला नहीं।

****************************

 

नीट पीजी 2025 परीक्षा की नई तारीख घोषित, एक ही शिफ्ट में होगी परीक्षा

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

नई दिल्ली,06 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) को 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट-पोस्ट ग्रेजुएट (नीट- पीजी) 2025 परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी. इस परीक्षा में 2.4 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं.

3 अगस्त, 2025 को परीक्षा पुनर्निर्धारित करने की मांग करते हुए एनबीईएमएस द्वारा दायर आवेदन न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच के समक्ष सुनवाई के लिए आया. बेंच ने शुरू में एनबीई द्वारा परीक्षा आयोजित करने के लिए दो महीने से अधिक का समय देने के अनुरोध पर सवाल उठाया.

बेंच ने कहा कि तीन अगस्त को नीट-पीजी 2025 आयोजित करने के लिए बताए गए कारण उचित प्रतीत होते हैं. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नीट-पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करने के लिए एनबीई को और समय नहीं दिया जाएगा.

एनबीई ने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट के 30 मई के आदेश के अनुसार परीक्षा एक पाली में आयोजित की जानी है और इसलिए एक बार में परीक्षा आयोजित करने के लिए लगभग 1,000 परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता है.

एनबीई की याचिका में कहा गया है कि वह 15 जून को होने वाली परीक्षा तीन अगस्त को सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे के बीच आयोजित करेगा, जो कि उनके प्रौद्योगिकी साझेदार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड द्वारा दी गई सबसे प्रारंभिक संभावित तिथि थी.

इसके अलावा, एनबीई ने सुप्रीम कोर्ट से नीट पीजी 2025 को तीन अगस्त को निर्धारित करने की अनुमति का अनुरोध किया और कहा कि 30 मई, 2025 के उसके आदेश के माध्यम से पारित निर्देशों के अनुपालन में इसके प्रौद्योगिकी साझेदार टीसीएस द्वारा दी गई सबसे प्रारंभिक संभावित उपलब्ध तिथि है.

सुप्रीम कोर्ट ने 30 मई को दो पालियों में परीक्षा आयोजित करने के एनबीई के फैसले की आलोचना की थी. इसने 15 जून को निर्धारित स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश परीक्षा को एक ही पाली में आयोजित करने का आदेश दिया था क्योंकि दो पालियों में परीक्षा आयोजित करने से गड़बड़ी की आशंका रहती है.

अधिकारियों को एक पाली में नीट-पीजी 2025 परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं सुरक्षित केंद्रों की पहचान करने का निर्देश दिया गया था.

*************************

 

राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान पर बवाल, दिव्यांगजन नाराज

कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से संसद तक जाएंगे

नईदिल्ली,06 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान पर मध्य प्रदेश में बवाल शुरू हो गया है। संसद में विपक्ष के नेता के शब्दों पर दिव्यांगजनों ने आपत्ति जताई है और इसे अपमानजनक करार दिया है।

पद्मश्री से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय पैरा स्विमर लोहिया वाला ने राहुल गांधी के बयान को दिव्यांगजनों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कहा है कि राहुल गांधी का बयान दिव्यांगजनों का अपमान करने वाला है।

मध्य प्रदेश दिव्यांग खेल समिति ने राहुल गांधी के बयान के खिलाफ राज्य के खेल मंत्री को ज्ञापन दिया है। पैरा ओलंपिक संघ के खिलाड़ी भोपाल में खेलमंत्री विश्वास सारंग के घर पहुंचे और राहुल गांधी हाय-हाय के नारे के साथ मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह सड़क से लेकर संसद तक जाएंगे।

भोपाल में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं की तीन कैटेगरी बताई थीं। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस में तीन तरह के घोड़े होते हैं, रेस के, बारात के और लंगड़े घोड़े। इसके बाद उन्होंने कहा था कि रेस के घोड़ों को दौड़ाया जाएगा।

बारात के घोड़ों को बारात में भेजा जाएगा और लंगड़े घोड़ों को थोड़ा चारा-पानी देकर रिटायर कर दिया जाएगा। राहुल गांधी का आशय पार्टी के कर्मठ और कामचोर नेताओं से था। हालांकि, अब उनके शब्दों के चयन को लेकर बवाल हो रहा है।

राहुल ने कहा था रेस के घोड़े और बारात के घोड़े को अलग तो करना ही पड़ेगा और पहले मैं कहता था, दो टाइप के हैं, एक रेस का घोड़ा है। कांग्रेस पार्टी कभी-कभी रेस के घोड़े को बारात में भेज देती है। यह कमलनाथ ने कहा है और कभी-कभी बारात के घोड़े को रेस की लाइन में खड़ा कर देती है। उसको पीछे से चाबुक पड़ता है, वह वहीं बैठ जाता है।

मगर एक तीसरी कैटेगरी है, एक हुआ रेस का दूसरा हुआ बारात का और तीसरा होता है, कौन सा होता है? लंगड़ा घोड़ा। यह छांटना है हमें। लंगड़ा कौन सा, रेस का कौन सा है, बारात का कौन सा है। बारात वाले को बारात में भेजना है, रेस वाले को रेस में डालना है और लंगड़े वाले को रिटायर करना है कि भैया यह लो थोड़ी सी घास, चारा घास खाओ, घांस खाओ, पानी पियो, रिलैक्स करो, बाकी लोगों को तंग मत करो। बाकी घोड़े को डिस्टर्ब मत करो नहीं तो फिर कार्रवाई करनी पड़ेगी। जो लंगड़ा घोड़ा होता है, जो डिस्टर्ब करता है उसके साथ क्या होता है, जानते हो वह मैं नहीं कहूंगा।

दिल्ली एनसीआर में गर्मी बरपाएगी कहर, पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना

नई दिल्ली,06 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली एनसीआर में आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा देखा जाएगा, जिससे लोगों को गर्मी जमकर सताएगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ जारी अपडेट के अनुसार, आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है.

शुक्रवार सुबह 8 बजे दिल्ली का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें, तो शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि आंधी बारिश के आसार नहीं हैं. वहीं अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं हवा में नमी का स्तर 71 से 38 प्रतिशत दर्ज किया गया.

मौसम विभाग की तरफ से कहा गया है कि 11 जून तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:00 बजे औसत एयर क्वालिटी इंजेक्स 142 दर्ज किया गया. वहीं एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 128, गुरुग्राम 168, गाजियाबाद में 125, ग्रेटर नोएडा में 145 और नोएडा में एक्यूआई 122 दर्ज किया गया. दिल्ली के इलाकों की बात करें तो वजीरपुर में 203, एनएसआईटी द्वारका में 208 और मुंडका में 209, अलीपुर में 167, आनंद विहार में 193, अशोक विहार में 146, आया नगर में 121, बवाना में 129 और बुराड़ी क्रॉसिंग में एक्यूआई 122 दर्ज किया गया.

इसके अलावा चांदनी चौक में 133, मथुरा रोड में 172, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 171, डीटीयू में 150, द्वारका सेक्टर 8 में 143, दिलशाद गार्डन में 132, आईटीओ में 108, जहांगीरपुरी में 166, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 130, लोधी रोड में 111, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 125, मंदिर मार्ग में 111, नरेला में 140, नेहरू नगर में 132, नॉर्थ कैंपस डीयू में 143, ओखला फेज 2 में 158, पटपडग़ंज में 165, पंजाबी बाग में 123, पूसा में 154, आरके पुरम 120, रोहिणी में 158, शादीपुर 145, सिरी फोर्ट में 172 और सोनिया विहार में एक्यूआई 167 दर्ज किया गया है.

**************************

 

किरेन रिजिजू ने वक्फ को लेकर उम्मीद पोर्टल किया लॉन्च

नईदिल्ली,06 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने वक़्फ़ को लेकर  उम्मीद  पोर्टल को लॉन्च कर दिया है। नए वक़्फ़ क़ानून के मुताबिक, 6 महीने में सभी वक़्फ़ संपत्तियों को इसमें दर्ज कराना होगा। ये पोर्टल एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास अधिनियम 1995 के तहत बनाया गया है।

इस पोर्टल में मोबाइल और ईमेल आईडी के जरिए इसका वेरिफिकेशन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के लिए तीन लेयर बनाई गईं हैं। इसमें मेकर, चेकर और अप्रूवल है। मेकर वक्फ प्रॉपर्टी का मुतावल्ली होगा, जिसे राज्यों या केंद्र शासित प्रदेश के वक्फ बोर्ड तय करेगा।

इसमें चेकर जिला स्तर के अधिकारी होंगे। इसे वक़्फ़ बोर्ड अधिकृत करेगा। प्रॉपर्टी का वेरिफिकेशन सीईओ या बोर्ड द्वारा अधिकृत अधिकारी अप्रूव करेंगे।

उम्मीद पोर्टल के लॉन्चिंग के दौरान अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, मैं उम्मीद पोर्टल लांच करने पर सभी वक़्फ़ से जुड़े मुसलमानों को बधाई देना चाहता हूं। ये कोई मामूली कदम नहीं है बल्कि ये हजारों जिंदगियों को फायदा पहुंचाने का काम है।

रिजिजू ने आगे कहा, हमने सबसे चर्चा की है। दोनों सदनों में खूब चर्चा हुई है। इसके बाद ही ये एक्ट बना है। हमने कहा था हम देर नहीं करेंगे इसको आगे ले जाएंगे। हम वही कर रहे हैं। अगले 6 महीनों में संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन होगा। सबको इसका फायदा मिलेगा।

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा, महिलाओं और यतीम मुसलमानों (अनाथ मुस्लिम बच्चों) को इसका फायदा होगा। 9 लाख प्रॉपर्टी देशभर में हैं। अब देखना होगा कितना रजिस्ट्रेशन होगा? मैं राज्य सरकारों और राज्य वक़्फ़ बोर्ड से भी कहूंगा, वो तय समय पर अपना काम पूरा करें। रिजिजू ने यह भी कहा, दुनिया में सबसे ज्यादा वक़्फ़ प्रॉपर्टी हमारे देश में हैं।

**************************

 

पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज और अंजी पुल का किया उद्घाटन, वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

रामबन,06 जून(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया. इसके साथ-साथ उन्होंने देश के पहले केबल-स्टेड रेल पुल अंजी पुल का भी उद्घाटन किया. इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने कटरा रेलवे स्टेशन से कटरा और श्रीनगर को जोडऩे वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई.

 

इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे. बता दें, पीएम मोदी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम पहली बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं. इस वजह से यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इससे पहले उन्होंने चिनाब पुल का निरीक्षण किया और सीएम उमर अब्दुल्ला और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से चर्चा की. इसके साथ-साथ उन्होंने कामगारों से भी मुलाकात की.

बता दें, आज जम्मू-कश्मीर में विकास और कनेक्टिविटी का नया दौर शुरू होने जा रहा है. पीएम मोदी आज चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज और देश के पहले केबल-स्टे अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. पीएम यहां कुल 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इस ब्रिज के साथ ही कटरा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन को भी पीएम मोदी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पीएम मोदी तकरीबन 11 बजे तक दुनिया के सबसे ऊंचे ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. यह ब्रिज पेरिस के एफिल टॉवर से भी ऊंचा है. इस ब्रिज को बनाने में करीब 1500 करोड़ की लागत आई है. एक घंटे बाद दोपहर 12 बजे पीएम मोदी कटरा से श्रीनगर के लिए दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. वहीं, रेलवे ने बताया कि उधपुर-श्रीनगर-बारामुला रेलवे लिंक परियोजना की कुल लंबाई करीब 272 किमी. है और इसको बनाने में 43 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च हुए हैं. इस परियोजना में 36 सुरंगे और 943 पुल भी शामिल हैं.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि चिनाब नदी पर बना 1 किमी. से ज्यादा लंबा रेलवे ब्रिज करीब 359 मी. की ऊंचाई पर है, जो एफिल टॉवर से भी 35 मी. ऊंचा है. उन्होंने बताया कि यह ब्रिज 260 किमी. प्रति घंटे की हवा और भूकंपीय जोन-5 झेल सकता है. इसको बनाने में लगभग 27000 मीट्रिक टन स्टील प्रयोग हुई है. वहीं, इसकी लंबाई 1315 मीटर है. इस परियोजना की शुरुआत अगस्त 2004 में हुई थी.

कटरा से श्रीनगर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन में हाइटेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. अब बात किराए की बात करते हैं. चेयर कार का किराया करीब 715 रुपये रखा गया है. वहीं, एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया तकरीबन 1320 रुपये है. वंदे भारत ट्रेन में एंटी फ्रीजिंग तकनीकि का इस्तेमाल किया गया है. इसके साथ-साथ सब-जीरो कंडीशन में हीटिंग सिस्टम भी मिलेगा. सीटों की बात करें तो ये 360 डिग्री. तक घूमने वाली हैं. हर सीट पर यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट मिलेंगे. इस वंदे भारत ट्रेन में शुद्ध शाकाहारी भोजन के साल लजीज व्यंजन की भी व्यवस्था की गई है.

कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन आम लोगों को लिए शनिवार 7 जून से चलेगी. दिन में यह ट्रेन चार चक्कर लगाएगी. इस ट्रेन का एकमात्र स्टॉपेज बनिहार में बनाया गया है

********************************

 

इस बार 38 दिन की होगी अमरनाथ यात्रा, शेड्यूल तय

नई दिल्ली 06 June  (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) – Amarnath Yatra… इस साल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 581 कंपनियां तैनात की जाएंगी। 3 जुलाई से 9 अगस्त तक होने वाली यह यात्रा पहली बार 38 दिनों की कम अवधि में आयोजित की जाएगी। 9 अगस्त को छड़ी मुबारक के साथ रक्षाबंधन के दिन पूरी होगी।

Amarnath Yatra… पिछली बार यह यात्रा कुल 52 दिनों तक चली थी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर एक ठोस प्लान तैयार किया है। इस बार 581 कंपनियों की केंद्रीय सुरक्षा बालों की तैनाती भी की गई है, जिनमें CRPF, जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना शामिल है। साथ ही पूरे यात्रा मार्ग का सुरक्षा ऑडिट और डिजिटल मैपिंग भी की गई है। CAPF में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स, सशस्त्र सीमा बल, इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस, सेंट्रल इंडस्ट्री सिक्योरिटी फोर्स शामिल रहती है।

Amarnath Yatra… पहलगाम और बालटाल दोनों रास्तों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे, जिसमें कई लेयर की व्यवस्थाएं की गई हैं। मसलन, रोड ओपनिंग पार्टीज (आरओपी) जो मूवमेंट से पहले प्रमुख हिस्सों को सुरक्षित और साफ रखेंगी। साथ ही क्विक एक्शन टीम्स (QATs) को भी रैपिड रेस्पॉन्स के लिए और विस्फोटकों को निरस्त करने के लिए दस्ते को भी तैनात किया जाएगा।

**************************

 

3 मिस्ड कॉल्स : यह 6 मिनट की इंस्टा शॉर्ट फिल्म प्योर इमोशन और अमिट दोस्ती की बेहतरीन कहानी है

नई दिल्ली , 05 जून (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।जानकारी से भरपूर, कॉमेडी से लबालब और लाइफ़स्टाइल कोचिंग से भरे रील्स की दुनिया के बीच खास तौर पर इंस्टाग्राम के लिए बनाई गई एक शॉर्ट फ़िल्म रिलीज़ हुई है। 3 मिस्ड कॉल्स नाम की यह वर्टिकल शॉट शॉर्ट फ़िल्म 6 मिनट की एक पूरी तरह से भावनात्मक यात्रा है और अटूट दोस्ती के विषय पर केंद्रित है।

कहानी की शुरुआत एक ऐसे व्यक्ति से होती है जो अपने विचारों में डूबा हुआ अपने घर आता है, और अगले 5 मिनट में अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला है। अपने जीवन के ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर अपनी अनिर्णयता के लिए किसी और को दोषी ठहराते हुए, वह अपने बचपन के दोस्त की यादों में खो जाता है, जो किसी भी तरह की परिस्थिति का समाधान निकाल लेता था।

लेकिन पुरानी यादों से भरे उसके विचारों के बाद जो होता है, उसकी कल्पना भी वह कभी नहीं कर सकता था। क्या उसे अपने सवाल का जवाब मिलता है? क्या अगले 5 मिनट उसके जीवन में सबसे निर्णायक होंगे? यह जानने के लिए आपको यह शॉर्ट फ़िल्म देखनी होगी। यह शॉर्ट फिल्म उन सभी लोगों के दिलों को छू लेगी जिन्होंने कभी अपने किसी करीबी को खोया है।

हालाँकि, यह शॉर्ट फिल्म एक संदेश भी लेकर आती है जो आपकी भावनाओं को भीतर तक छूएगा, आपको उन लोगों की कीमत याद दिलाएगा और एहसास कराएगा की शायद वह कभी कहीं नहीं जाते।

3 मिस्ड कॉल्स का निर्देशन शोभित सुजय ने किया है, जिन्हें आलोचकों के साथ-साथ दर्शकों द्वारा भी उनके बॉलीवुड डेब्यू फिल्म बैदा के लिए काफ़ी सराहा गया था, खासकर उनकी कॉमिक टाइमिंग और मनोरंजक अंदाज़ के लिए। बैदा एक साई-फाई सुपरनैचुरल थ्रिलर है जिसे पैनोरमा स्टूडियोज ने मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज़ किया था और अब इसे ओ टी टी पर रिलीज़ किया जाना है।

शोभित 3 मिस्ड कॉल्स में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, और उनके साथ दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने इस शार्ट फिल्म की कहानी भी लिखी है। इस शार्ट फिल्म का निर्माण इम्मोर्टल फिल्मे और आई बी एल प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है। इसमें डायरेक्शन ऑफ़ फोटोग्राफी, संपादन और साउंड का ज़िम्मा अभिषेक जनार्दन वासुदेव ने संभाला है| 3 मिस्ड कॉल्स की क्रिएटिव डायरेक्टर सोफिया दानिश खान हैं।

***********************

 

अगले सप्ताह हो सकती है पीएम मोदी व सीएम ममता की बैठक

सीएम मांगेंगी बंगाल का 1.75 लाख करोड़ रुपये का बकाया

कोलकाता 05 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा शिकायत करती हैं कि केन्द्र बंगाल के बकाया पैसा नहीं दे रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विभिन्न केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं के तहत पश्चिम बंगाल सरकार को लंबित केंद्रीय बकाये पर चर्चा के लिए अगले सप्ताह नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है। कहा जा रहा है कि अगामी 9 जून को सीएम ममता दिल्ली रवाना होगी। पीएम व सीएम की अगले सप्ताह बैठक की सम्भावना है।

राज्य सचिवालय के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि इस संबंध में अगले सप्ताह मुलाकात का समय मांगने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि सीएमओ से प्राप्त पत्र में प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए 10 जून की तारीख तय की गई है। राज्य के सरकारी सूत्रों के अनुसार बंगाल की ममता सरकार केन्द्र की मोदी सरकार से बंगाल के बकाये के बावद 1 लाख 75हजार करोड़ पाएगी।

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बनर्जी के संसद के दोनों सदनों में अपनी पार्टी के सांसदों से भी मिलने की संभावना है। हाल के दिनों में लगभग सभी सार्वजनिक रैलियों में, सीएम बनर्जी केंद्र सरकार के खिलाफ मुखर रही हैं और दावा करती रही हैं कि राज्य सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) जैसी विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत 1.75 लाख करोड़ रुपये का केंद्रीय बकाया अभी तक नहीं मिला है।

हालांकि, सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के प्रमुख और पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित मालवीय समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि केंद्र को पश्चिम बंगाल सरकार को विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत नई धनराशि जारी करने से रोकना पड़ा, क्योंकि ऐसी योजनाओं के तहत पहले जारी की गई धनराशि की खुलेआम हेराफेरी की गई थी।

*************************

66 करोड़ श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में देखा, गंगा अविरल व निर्मल : योगी आदित्यनाथ

नगरनिगम के दो साल पूरे होने पर नगर उपलब्धि समारोह का आयोजन

अयोध्या 05 June (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। नगर निगम के दो वर्ष पूरा होने पर राम कथा पार्क में आयोजित नगर उपलब्धि समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम के पूर्वज भागीरथी की तपस्या का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना की और कहा कि नमामि गंगे की परियोजना की देन है कि मां गंगा अविरल और निर्मल हैं। उनके तट की क्षमता पूरी दुनिया का पेट भरने के लिए अन्य उत्पादन की है। प्रयागराज के तट पर आयोजित महाकुंभ के मौके पर देश-विदेश के 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने इसका दर्शन किया।

राममंदिर में रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 500 वर्ष का इंतजार खत्म हुआ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का वैभव राममंदिर के रूप में वापस लौटा। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ऐलान किया कि एक से सात जुलाई तक हर जिले में एक नदी को पुनर्जीवित किया जाएगा और उसके तट पर वृक्षारोपण होगा। उन्होंने अयोध्या धाम की एक नदी को पुनर्जीवित करने पर जोर देते हुए लोगों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस की मौके पर उन्हें लखनऊ में बेल का पौधा लगाने का अवसर मिला तो सरयू तट पर पुष्प वाटिका में पीपल, पाकड़, नीम सहित नवग्रह के पेड़ लगाने के अवसर पर भागीदारी करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आगामी 23 जून को एक प्रधान, एक निशान, एक विधान का नारा देने वाले पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। हाईवे के किनारे भी वृक्षारोपण कराया जाएगा।
उन्होंने अयोध्या के विकास की चर्चा करते हुए महापौर महंत गिरीशपति को धन्यवाद दिया और कहा कि अब अयोध्या राम की अयोध्या की तरह दिखती है, जैसा वर्णन वाल्मीकि और महाकवि तुलसीदास ने किया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या को सिक्स लेन और फोरलेन सड़कों से जोड़ा गया है। एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है। राम की पैड़ी का विस्तार हुआ है।मंदिरों का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 करोड़ श्रद्धालु गत वर्ष अयोध्या आए, जबकि पहले बहुत कम श्रद्धालु आते थे।

अयोध्या आने वालों को  गोली, लाठी का सामना करना पड़ता था। अब उनका स्वागत पुष्प वर्षा से किया जाता है। उन्होंने कहा कि कभी अयोध्या की पहचान सकरी गलियां, गंदगी, बिजली और पानी संकट से थी, जबकि अब यहां आने वाले को अयोध्या बदली नजर आ रही है। देव नदी के रूप में सरयू का दर्शन हो रहा है। उन्होंने नगर में माता जानकी, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न, हनुमान, सुग्रीव, निषाद राज आदि के नाम पर सिटी फॉरेस्ट विकसित करने का आह्वान किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर की उपलब्धियां साझा की और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या के दूसरे विक्रमादित्य की उपाधि से नवाज कर जन्मदिन की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप अयोध्या को स्मार्ट, स्वच्छ नगर बनाने के लक्ष्य की ओर हम बढ़ रहे हैं।हमारा सपना है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को एक बूंद जल न खरीदना पड़े। उन्हें निर्मल सरयू जल उपलब्ध हो। उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव, डॉ अमित सिंह चौहान, अभय सिंह, चंद्रभान पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मंचासीन रहे।

नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि संचालन कवयित्री पूजा मिश्र ने किया। कार्यक्रम में वामन मंदिर के महंत वैदेही वल्लभ शरण, बड़े भक्तमाल मंदिर के महंत अवधेश दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत रामलखन दास, मधुकरिया संत मिथिला बिहारी दास समेत संतों महंतों ने शिरकत की। महिला कर्मियों का सम्मान मुख्यमंत्री के हाथों नगर निगम की महिला कर्मचारियों में अमृत सखी कोमल यादव सफाई मित्र रीता एवं मिथिलेश का प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।

63 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा के अद्भुत दो वर्ष पूरा होने पर प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन करने के साथ ही मुख्यमंत्री जी ने 63 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात अयोध्यावासियों को दी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि 30 करोड़ 38 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित 50 विकास कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के साथ किया। इसके अलावा 33 करोड़ आठ लाख 81 हजार रुपये की 92 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास किया।

नीक लागै हो मोदी-योगी कै शसनवा…

नीक लागै हो मोदी-योगी कै शसनवा… गीत के माध्यम से गायक विवेक पांडेय ने सरकार और नगर निगम की उपलब्धियों को रेखांकित किया तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। उन्होंने सीताराम चरण अति पावन…, जै जै सरयू जय मां सरयू… आदि भजनों के माध्यम से अलौकिक, अद्वितीय अयोध्याधाम की छवि प्रस्तुत की। नगर निगम की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी भी नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर नगर निगम की उपलब्धियां पर आधारित लघु कथा फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित की गई।

**************************