आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन लकी रहेगा। कुछ मामलों में मेहनत ज्यादा रहेगी और नतीजा कम लाभ वाला मिलेगा, लेकिन आपको धैर्य बनाये रखने की जरुरत है। ऑफिस में कोई नया काम सामने आ सकता है। उस काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए, आज सफलता भरा दिन है। आज आपकी नए कामकाज में रुचि भी और बढ़ सकती है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज आपके धार्मिक गतिविधि में भी शामिल होने के योग बन रहे हैं । आज दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा हो सकता है । आज आप जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और नयी योजना बनाएंगे । आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। आज जॉब सम्बन्धी परेशानी खत्म होने के योग हैं । काम में मन आपका लगा रहेगा पिता के सहयोग से सफलता मिल सकती है । आज कुछ मामलों में आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है । जो भी नया करना है, आज पूरा करने का निश्चय करेंगे। आज आप घर की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे और कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल भी रहेंगे। आज अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा साथ ही धैर्य और विनम्रता रखें। आज अपनी किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत का सकते हैं, आपको समाधान भी मिल सकता है । नए काम के लिए किसी से सलाह भी ले सकते हैं।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

कर्क राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक प्रेम बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा । कोई पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें । बिजनेसमैन के लिए नया बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आज का दिन शुभ है जो आने वाले समय में अधिक फायदा कराएगा । कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे रिश्ते में नयापन आयेगा।

शुभ रंग- ओरेंज

शुभ अंक- 9

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज शांतिसे कामकाज निपटाने की कोशिश करेंगे। पुरानी देनदारी आज समाप्त होगी, जिससे आप खुद को रिलैक्स फील करेंगे। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी । आज धैर्य और समझदारी रखें । आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज कोई भी फैसला शांति से लें। वाणी भी मधुर रखें तो आपके लिए अच्छा है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिये शानदार रहने वाला है। आप अपने दिन की शुरुआत किसी जरूरतमंद की मदद करके करेंगे। आज आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग आज अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। बिजनेस साझेदार के साथ विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे, तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सक्सेस रहेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटों का रास्ता आज ढूंढ लेंगे। आप अपनी ऊर्जा को अच्छे कामों में लगायेंगे। आप किसी सामाजिक काम में हाथ बंटा सकते हैं। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चो के लिए आज का दिन बढिय़ा है। आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा। किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। बाहर के ऑयली खाने से परहेज करें।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लाया है। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। आपके ज्यादा क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर पूरा कण्ट्रोल रखना चाहिए। खुद को मानसिक रूप से फिट रखने के लिये आपको योगा करना चाहिए। साथ ही आज जल्दबाजी में कोई फैसला करने से आप बचेंगे। बच्चे आज अपने मान-पसंद खाने की डिमांड कर सकते है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 3

धनु राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जरूरत से ज्यादा सोच- विचार करने से आपको बचना चाहिए। आज आपका सोशल नेटवर्क मजबूत बनेगा। व्यापार में आपकी मुलाकात तजुर्बेदार लोगों से होगी, उनसे व्यापार से जुडी जानकारी मिलेगी। आज आप बच्चों के किसी निर्णय में उनका पूरा सपोर्ट करेंगी। स्टूडेंट्स आज स्कूल ट्रिप पे कही बाहर जा सकते हैं। आज आपका घर खुशियों से भरा रहेगा। अस्थमा की समस्या से परेशान लोगों को आज काफी आराम मिलेगा। कृषि से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने के योग है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 7

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है, आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई- बहनों से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलत फहमियाँ आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 4

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आप माता- पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। किसी काम में की गई मेहनत जरूर सफल होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आज फायदेमंद रहेगी। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको अधिक मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है, आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी । जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है । लंबे समय से प्रमोशन में आ रही रुकावट आज दूर होगी । जिनकी जॉब अभी नयी-नयी शुरु हुयी है, उनको ऑफिस में कलीग का सहयोग मिलेगा । घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है, जल्द ही मेहनत का लाभ आपको मिलने वाला है।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 9

**************************

 

संसद के शीतकालीन सत्र में गूंजा ओसीसीआरपी मुद्दा

 बीजेपी सांसद ने उठाया विदेशी साजिश से पर्दा

विपक्ष पर देते नहीं बना जवाब!

नईदिल्ली,05 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। संसद के शीतकालीन सत्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने ओसीसीआरपी रिपोर्ट का मुद्दा उठाया है. उन्होंने इसके पीछे की विदेशी साजिश से भी पर्दा उठाया है. सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जब भी संसद का सत्र चल रहा होता है.

उसी समय विदेशों में कोई ना कोई रिपोर्ट सामने आ जा जाती है. ये केवल भारत की छवि खराब करने की कोशिश है. बता दें कि ओसीसीआरपी का मतलब ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट है. यह खोजी पत्रकारों का एक ग्लोबल नेटवर्क है, जिसकी हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है.

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सदन में कहा कि, ‘जब से भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक उभरती हुई आर्थिक, सामरिक, और कूटनीतिक शक्ति बनकर उभरा है और जब से भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है कि विदेश की बहुत सी ऐसी गतिविधिया हैं. जो भारत की व्यवस्था के आर्थिक, नैतिक, सामाजिक पर आक्रमण कर रही हैं.

इस संदर्भ में हाल ही में एक जानकारी सामने आई है, जिसे हम कह सकते हैं कि ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट. इसके खोजी पत्रकारों की रिपोर्टिंग के आधार पर एक फ्रेंच पब्लिकेशन ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है.’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस रिपोर्ट के अनुसार कहा गया है कि इस प्रोजेक्ट को विदेशी सरकारों की फंडिंग है और उसका फोकस भारत पर भी है. विदेशी फंडिंग के साथ-साथ ओसीसीआरपी का संबंध जॉर्स सोरेस के साथ भी है.

विगत तीन वर्षों से ये क्या सिर्फ संयोग है कि जिस समय भारत की संसद का सत्र चलता है, उसी समय कोई रिपोर्ट सामने आ जाती है. उन्होंने कहा कि इस तरह कि रिपोर्ट्स के जरिए से लगातार भारत की छवि बिगाडऩे की कोशिश की जा रही है.

सुधांशु त्रिवेदी ने इस बात भी जोर दिया है कि बीते तीन सालों से ये एक ट्रेंड बन गया है कि जब भी देश में संसद चल रही होती है तभी विदेश में एक रिपोर्ट आ जाती हैं, जिनमें भारत को लेकर कुछ न कुछ अनर्गल दावे किए होते हैं.

उन्होंने कहा, ‘पूर्व में भारत के किसानों को लेकर रिपोर्ट सामने आई, तब भी संसद सत्र चल रहा था और इसी तरह पेगासस और हिंडनबर्ग रिपोर्ट भी लगभग उसी समय सामने आईं, जब भारत की संसद का सत्र या तो चल रहा था या शुरू होने वाला था. उन्होंने सवाल खड़ा किया है क्या ये महज संयोग है.

ओसीसीआरपी मसले पर विपक्ष पर कोई ठोस जवाब नहीं था, उसके सांसद सदन में जोरदार हंगामा मचाने लगे. इस पर सभापति जगदीप धनखड़ ने ओसीसीआरपी मसले को बहुत ही गंभीर बताया. उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर इस पर चर्चा करनी चाहिए.

साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसी भी डिपस्टेट को अपने लोकतंत्र को डिफंक्शन करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं. सदन को एकजुट होकर इस तरह की ताकतों से मुकाबला करना चाहिए, क्योंकि वे देश की अखंडता के लिए बहुत ही खतरनाक साबित हो सकती हैं.

****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे 100 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

इसरो की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, लॉन्च किया ईएसए का प्रोबा-3 मिशन

सूर्य का किया जाएगा अध्ययन 

नईदिल्ली,05 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) के प्रोबा-3 मिशन लॉन्च कर दिया है।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से इस विशेष अंतरिक्ष मिशन को इसरो के पोलर सैटलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) की मदद से शाम 04:04 बजे लॉन्च किया गया है।

प्रोबा-3 मिशन का उद्देश्य सूर्य के कोरोना का अध्ययन करना है। इस मिशन को बीते दिन ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन तकनीकी समस्या आने के कारण इसे एक दिन टाल दिया गया।

प्रोबा-3 मिशन में कोरोनाग्राफ और ऑकुल्टर नामक 2 सैटेलाइट्स शामिल हैं। इनमें से एक सैटेलाइट सूर्य के कोरोना का अध्ययन करेगा, जबकि दूसरा सैटेलाइट कोरोनाग्राफ की सहायता से सूर्य के बाहरी वातावरण का स्पष्ट रूप से अध्ययन करने में मदद करेगा।

इन दोनों सैटेलाइट्स के बीच केवल 150 मीटर की दूरी होगी, जो इस मिशन की विशेषता है। यह सटीक उड़ान तकनीक को प्रदर्शित करेगा, जो भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिए महत्वपूर्ण है।

प्रोबा-3 मिशन का मुख्य उद्देश्य सूर्य के कोरोना और उसके साथ जुड़ी गतिविधियों के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त करना है।सूर्य के कोरोना की उच्चतम गर्मी और सौर गतिविधियों के कारण होने वाली घटनाएं पृथ्वी के अंतरिक्ष मौसम को प्रभावित कर सकती हैं।

इस मिशन से इन घटनाओं की भविष्यवाणी करना और उनकी स्थिति पर विचार करना संभव हो सकेगा। इससे भविष्य में अंतरिक्ष में होने वाली खतरनाक घटनाओं से निपटने में मदद मिलेगी।

इस मिशन के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली तकनीकों में से एक है सटीक उड़ान नियंत्रण प्रणाली, जो 2 सैटेलाइट्स के बीच अत्यधिक छोटे अंतर को बनाए रखने में मदद करेगी।

यह इसरो की प्रगति को दर्शाता है, जो अंतरिक्ष विज्ञान और अंतरिक्ष खोज के क्षेत्र में न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में नेतृत्व कर रहा है। प्रोबा-3 मिशन का सफलतापूर्वक संचालन अंतरिक्ष के अध्ययन में नए अवसर खोलेगा।

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे 100 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

स्पीकर राम निवास गोयल ने चुनावी राजनीति से लिया संन्यास

दिल्ली में आप को बड़ा झटका!

नई दिल्ली,05 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी के सीनियर विधायक राम निवास गोयल ने चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है।

राम निवास गोयल ने इस संबंध में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर कहा कि वह अब अपनी उम्र के कारण चुनावी राजनीति से दूर रहना चाहेंगे लेकिन पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे।

पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में राम निवास गोयल ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से शहादरा विधान सभा के विधायक और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में मैंने कुशलतापूर्वक अपना दायित्व निभाया है।

आपने मुझे हमेशा बहुत सम्मान दिया है जिसके लिए सदा आपका आभारी रहूंगा। पार्टी और सभी विधायकों ने भी मुझे बहुत सम्मान दिया है, इसके लिए मैं सबका आभार प्रकट करता हूं।

अपनी आयु के कारणों से स्वयं को चुनावी राजनीति से अलग करना चाहता हूं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी में रहकर तन-मन-धन से सेवा करता रहूंगा। आपके द्वारा जो भी दायित्व मुझे सौंपा जाएगा उसको निभाने की कोशिश करुंगा।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में 76 वर्षीय गोयल ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी अगली जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। बता दें कि राम निवास गोयल शाहदरा से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वह फरवरी 2015 से लगातार दिल्ली के स्पीकर हैं।

स्पीकर के पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामनिवास गोयल जी का चुनावी राजनीति से अलग होने का निर्णय हम सभी के लिए एक भावुक क्षण है। उनके मार्गदर्शन ने वर्षों तक हमें सदन के अंदर और बाहर सही दिशा दिखाई है।

अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य के चलते उन्होंने हाल ही में अभी कुछ दिन पहले ही चुनावी राजनीति से अलग होने की अपनी इच्छा ज़ाहिर की थी। उनके निर्णय का हम सम्मान करते हैं। गोयल साहब हमारे परिवार के अभिभावक थे, हैं और हमेशा रहेंगे। पार्टी को उनके अनुभव और सेवाओं की भविष्य में भी हमेशा ज़रूरत रहेगी।

***********************

Read this also :-

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे 100 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को रोका जाना चाहिए : हेमा मालिनी

नई दिल्ली,05 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को रोकने के लिए कदम उठाने होंगे।

हेमा मालिनी ने यहां संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए इस बात पर बल दिया कि इस तरह के हमलों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जो हिंदू बांग्लादेश से भारत आ रहे हैं, उन्हें आने दिया जाए। बांग्लादेश में कई ऐसे हिंदू हैं, जो अपने साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज नहीं उठा पा रहे हैं।

लिहाजा मैं कहूंगी कि उन्हें सुरक्षा दिलाने की दिशा में कदम उठाया जाए। बांग्लादेश में रह रहे हमारे हिंदू भाइयों-बहनों को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार से कृष्ण भक्त परेशान हैं। लेकिन, जब से मैंने इस मुद्दे को उठाया है, तब से उनके दिल में एक आश जगी है कि हमारे हित में भी आवाज उठाने वाला कोई है।

उन्होंने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के संदर्भ में कहा कि इस बात को बिल्कुल भी खारिज नहीं किया जा सकता कि जब वह सत्ता में थीं, तो बांग्लादेश में हिंदुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होती थी। लेकिन, पिछले कुछ समय से वहां पर हिंदुओं का जीना दूभर हो चुका है।

भाजपा सांसद ने बांग्लादेश की मौजूदा सरकार से हमारे हिंदू भाइयों को सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में कदम बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं को तकलीफ नहीं होनी चाहिए, क्योंकि वह चैतन्य महाप्रभु की जगह है।

जहां-जहां वह थे, वहां-वहां अब मंदिर बन चुका है। ऐसे में हम सभी कृष्ण भक्तों के लिए इन मंदिरों को तोड़ा जाना कितने दुख की बात है।

बांग्लादेश में लगातार हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। उनके घरों और धार्मिक स्थलों पर हमले किए जा रहे हैं।

****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे 100 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

देश है तो धर्म है, धर्म है तो हम सब : योगी आदित्यनाथ

जानकी महल में आयोजित श्रीरामजानकी विवाह उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री

कहा-सनातन धर्म की रक्षा और भारत को विकास के परम वैभव तक पहुंचाने का होना चाहिए ध्येय

अयोध्या,05 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामर्थ्य के अनुसार देश व धर्म के लिए कुछ करने के साथ ही समाज और हर एक को जोडऩे की आवश्यकता है। देश है तो धर्म है, धर्म है तो हम सब हैं। हमारा ध्येय सनातन धर्म की रक्षा और भारत को विकास के परम वैभव तक पहुंचाने का होना चाहिए।

सीएम ने जाति के नाम पर बांटने वालों  से बचने का आह्वान किया।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जानकी महल में आयोजित श्रीरामजानकी विवाह उत्सव में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार का भव्य आयोजन आज जनकपुर धाम में भी हो रहा है। छह वर्ष पूर्व भारत व यूपी सरकार के योजनान्तर्गत विवाह पंचमी पर जनकपुर धाम में जाने और मां जानकी के भव्य मंदिर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

आज जानकी महल में विवाह पंचमी कार्यक्रम में फिर से जुडऩे का अवसर प्राप्त हो रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाकि श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान इसे नई ऊंचाई तक पहुंचाने में यह महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु था।

मेरे पूज्य गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ जी महाराज रामजन्मभूमि आंदोलन से संबंधित किसी महत्वपूर्ण बैठक या आंदोलन के लिए आते थे तो अक्सर वे रात्रि विश्राम जानकी महल में ही करते थे। यह अनेक पूज्य संतों व आयोजनों का केंद्र बिंदु रहा है।

सीएम योगी ने  कहा कि यह वर्ष बहुत महत्वपूर्ण रहा। जब 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी के करकमलों से अयोध्या धाम में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम लला के रूप में विराजमान हो चुके हैं। भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया में कोई भी ऐसा सनातन धर्मावलंबी नहीं था, जो उस क्षण से वंचित हुआ हो।

कोई यहां उपस्थित हुआ तो किसी ने श्रव्य-दृश्य माध्यम से उस पल को देखा-सुना। 500 वर्ष तक चले संघर्षों का सामना करते-करते कई पीढिय़ां चली गईं, लेकिन यह सौभाग्य हमारे भाग्य में था कि फिर से भव्य मंदिर में रामलला को विराजमान होते हमने देखा है। 22 जनवरी को हर सनातन धर्मावलंबी उत्साहित और पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा था।

सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले की अयोध्या में बमुश्किल चार से पांच घंटे बिजली मिलती थी। यहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं थी। राम की पैड़ी में सरयू जी का जल सड़ता था। लोग उसी में स्नान कर पाते थे। एयर, रेल, सड़क कनेक्टिविटी अच्छी नहीं थी। अब तो न केवल सड़क, बल्कि रेल व वायुमार्ग से अयोध्या का अच्छा जुड़ाव हो चुका है।

जल मार्ग पर भी हमारा सर्वे का कार्य चल रहा है। व्यवसाय और प्रोडक्ट को दुनिया के मार्केट तक पहुंचाने के लिए जल मार्ग आसान हो सकता है। संकरी गलियां चौड़ी हो रही हैं। अब राम की पैड़ी स्वच्छ हो गई है। हर स्तर पर विकास कार्य निरंतर बढ़ते दिख रहे हैं।  श्रीराम ने महाराजा दशरथ से कहा कि आपका वचन मेरी प्रतिज्ञा है।

अपने लिए नहीं, बल्कि सनातन धर्म व देश के लिए जो अच्छा है, वह करुंगा। श्रीराम ने14 वर्ष का वनवास स्वीकार किया। उन्होंने निषादराज को गले से लगाया, चित्रकूट में कोल, वनवासी, गिरवासी से जुड़े। 12 वर्ष चित्रकूट में रहे, भारत के ज्ञान और विरासत के प्रतिनिधि होने के कारण ऋषि-मुनियों को अभय प्रदान किया। उस समय दंडकारण्य को राक्षस विहीन किया।

उन्होंने रामेश्वर में ज्योतिर्लिंग की स्थापना की। आज भी हम रामेश्वर में दर्शन करते हैं। उन्होंने सेतुबंध का निर्माण किया और धरती मां को राक्षस विहीन किया। सीएम योगी ने कहा कि 14 वर्ष बाद अयोध्या आने से पहले श्रीराम ने हनुमान जी को भेजा कि जाओ, देखो- ऐसा तो नहीं कि भरत को राज्य का मोह हो गया हो, यदि वह राजा रहना चाहते हों तो मैं अयोध्या वापस नहीं जाऊंगा।

हनुमान जी ने देखा कि संन्यासी के रूप में भरत श्रीराम जी का इंतजार कर रहे हैं। यह बातें हनुमान जी ने श्रीराम को बताईं, तब भगवान राम ने आकर प्रजा की भावनाओं का सम्मान करते हुए जिस व्यवस्था को आगे बढ़ाया, वह रामराज्य की आदर्श व्यवस्था थी। कहीं दरिद्रता-अव्यवस्था नहीं थी, हर जगह खुशहाली थी।

भारत की परंपरा भी यह कहती है कि हम जिसकी पूजा करते हैं, उसके अनुरूप बनने का प्रयास करना चाहिए, उनके आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए।  कार्यक्रम में अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, विधायक रामचंद्र यादव, दिलीप कुमार सुल्तानिया, नारायण अजीतसरिया, विष्णु अजीत सरिया, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, बिहारी लाल सर्राफ, मुरारीलाल, सुनील कुमार, आशीष, दिनेश अग्रवाल, राकेश बिहारी आदि मौजूद रहे।

*************************

Read this also :-

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे 100 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ

एकनाथ शिंदे-अजित पवार उपमुख्यमंत्री बने

मुंबई,05 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। इसी के साथ वे तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं।फडणवीस के साथ शिवसेना के एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। अजित छठी बार उपमुख्यमंत्री बन गए हैं।इन तीनों के अलावा आज किसी को भी मंत्री पद की शपथ नहीं दिलाई गई।

मुंबई के आजाद मैदान में हुए समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू समेत 2,000 वीआईपी शामिल हुए।इसके अलावा सभी बड़े उद्योगपति, फिल्मी सितारे, साधु-संत और लाडकी बहना योजना के लाभार्थी भी आमंत्रित किए गए।पार्टी कार्यकर्ताओं समेत करीब 40,000 अन्य लोगों ने भी शिरकत की।

फडणवीस पढ़ाई के दौरान ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गए थे।केवल 22 साल की उम्र में फडणवीस नागपुर नगर पालिका के सबसे युवा पार्षद बन गए थे। 1997 में 27 साल के फडणवीस नागपुर के सबसे युवा महापौर बने।1999 में उन्होंने पहला विधानसभा चुनाव जीता था। उसके बाद से लगातार 5 बार वे विधानसभा पहुंचे हैं।2014 में वे पहली बार, 2019 में दूसरी बार और अब तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

शपथ ग्रहण से पहले फडणवीस कई मंदिरों में दर्शन करने पहुंचे। सबसे पहले वे प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और बप्पा के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने फडणवीस को सिद्धिविनायक की मूर्ति भी उपहार में दी।इसके बाद फडणवीस कुछ लोगों के साथ मुंबा देवी मंदिर पहुंचे और दर्शन किए।शपथ से पहले फडणवीस ने गाय की पूजा भी की। इसके लिए उनके आवास पर 2 गायें भी लाई गईं।

शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने कहा, एकनाथ शिंदे शपथ लेने के बाद गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे और गृह मंत्रालय और अन्य विभागों पर चर्चा होगी।बता दें कि शिंदे कथित तौर पर गृह मंत्रालय को लेकर अड़े हुए हैं। शपथ ग्रहण से कुछ देर पहले तक उनकी नाराजगी की खबरें थीं।विभागों के बंटवारे को लेकर फडणवीस ने भी उनसे मुलाकात की थी।माना जा रहा है कि शाह से मुलाकात में मंत्रालयों पर सहमति बन सकती है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी नतीजों में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के महायुति गठबंधन ने 235 सीटें जीती हैं।भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं। गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की है।वहीं, विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को 20, कांग्रेस को 16 और एनसीपी (शरद पवार) को 10 सीटें मिली हैं।

*************************

Read this also :-

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे 100 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर खुलासा

हत्यारों की सलमान खान को मारने की थी योजना

मुंबई,05 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। महाराष्ट्र के मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता बाबा सिद्दीकी (66) की हत्या के 2 महीने बाद एक और खुलासा हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, शूटरों ने पुलिस को बताया कि सिद्दीकी की हत्या से पहले उन्होंने अभिनेता सलमान खान को मारने की योजना बनाई थी।उन्होंने पूछताछ में खुलासा किया कि सलमान उनकी हिट लिस्ट में थे, लेकिन कड़ी सुरक्षा के कारण वे उन तक नहीं पहुंच सके और सिद्दीकी की हत्या की योजना बनाई।

पूर्व विधायक और सलमान के दोस्तों में शामिल सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके बेटे जीशान के कार्यालय के सामने गोली मारकर हत्या की गई थी।हत्या करने वाले 3 लोग बाइक पर आए थे, जिनमें शिव कुमार, हरियाणा का गुरनैल सिंह और उत्तर प्रदेश का धर्मराज कश्यप शामिल थे। तीनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।पुलिस ने मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली है।

सलमान को सिद्दीकी की हत्या के बाद कथित तौर पर बिश्नोई गिरोह से काफी धमकियां मिल रही हैं। 14 अप्रैल को सलमान के घर के बाहर गोलीबारी भी हुई थी।गोलीबारी करने वाले 2 आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद जमशेदपुर और नोएडा से भी धमकी भरी कॉल आई थी।बता दें, सलमान को वाई+ श्रेणी की सुरक्षा मिली है। उनके घर के बाहर चेहरा पहचानने वाले सीसीटीवी लगे हैं और पुलिस तैनात है।

*****************************

Read this also :-

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे 100 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

बोले- मोदी और अडाणी एक हैं

नईदिल्ली,05 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ रिश्वतखोरी के मामले में जांच कराने की मांग की है।उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा, क्या आप कभी अपनी जांच कराएंगे? क्या आप अपनी जांच करा सकते हैं। मोदी जी अडाणी जी की जांच नहीं करा सकते क्योंकि अगर वे कराएंगे तो अपनी ही जांच कराएंगे। मोदी और अडाणी एक हैं, दो लोग नहीं हैं, एक है।

अडाणी के मुद्दे पर बहस और संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच की मांग कर रहे विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया।इस दौरान सभी सांसदों ने मोदी-अडाणी तस्वीर वाली काली जैकेट पहन रखी थी, जिसमें पीछे मोदी-अडाणी एक हैं, अडाणी सुरक्षित हैं नारा लिखा था। सांसदों ने एक मानव शृंखला भी बनाई।बता दें, शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से विपक्ष इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हावी

अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन ने अडाणी समूह पर अमेरिका की बिजली कंपनियों के साथ सौर ऊर्जा अनुबंध के लिए भारतीय अधिकारियों को 2,000 करोड़ रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया है।दावा है कि ये बात अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छिपाई गई। समूह को अनुबंध मिलने से करीब 16,000 करोड़ रुपये के लाभ की उम्मीद थी।अमेरिकी कोर्ट ने अडाणी और उनके भतीजे सागर समेत 8 को आरोपी बनाया है। सभी आरोपों को समूह ने नकारा है।

**************************

Read this also :-

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे 100 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

लक्षद्वीप को बड़ा पर्यटन स्थल बनाएगी केन्द्र सरकार

8 नई परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी

नईदिल्ली,05 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्र सरकार लक्षद्वीप को मालदीव की तरह शानदार पर्यटन स्थल बनाना चाहती है। इसके लिए सरकार जल्द ही 8 नई परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी कर रही है।303 करोड़ रुपये की पहली परियोजना पर जल्द ही काम शुरू होगा। इसके लिए निविदाएं भी जारी कर दी गई हैं।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद से ही लक्षद्वीप को मालदीव के विकल्प के तौर पर विकसित किया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जिन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है, उनमें कावरत्ती, अगाथी और मिनिकॉय द्वीपों पर बड़े जहाजों के आने की क्षमता विकसित करना, कल्पेनी, कदमथ और एंड्रोथ द्वीपों पर पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का विकास करना और कल्पेनी और कदमथ द्वीप पर क्रूज जहाजों के संचालन वाले जेटी का निर्माण शामिल है।पहली परियोजना के तहत, कदमथ द्वीप पर जेटी निर्माण के लिए 4 दिसंबर को निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

पहली परियोजना में कोच्चि से लगभग 407 किलोमीटर दूर कदमथ द्वीप में पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर जेटी और दूसरी जरूरी यात्री सुविधाएं विकसित करना है।विश्वस्तरीय मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक यात्री प्रतीक्षालय भी बनाया जाएगा।इसके अलावा 360 मीटर लंबी एक जेटी बनाई जाएगी, जहां से यात्री जहाजों के साथ-साथ क्रूज जहाजों का भी संचालन किया जा सकेगा।बता दें कदमथ 9.3 किलोमीटर लंबा और 0.57 किलोमीटर चौड़ा द्वीप है।

सरकार की योजना लक्षद्वीप में एक मल्टीमॉडल जेटी को विकसित करने की है, जहां से यात्री जहाजों का पूरे साल संचालन किया जा सके। इससे द्वीप तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पर्यटकों की पहुंचना भी आसान होगा।इसके अलावा, सरकार लक्षद्वीप के सभी द्वीपों में बंदरगाह और शिपिंग संरचना विकसित करना चाहती है, जिससे बिना बाधा के शिपिंग सेवाएं और यात्री और कार्गो हैंडलिंग हो सके।इन परियोजनाओं को मुख्यत: सागरमाला परियोजना के तहत पूरा किया जाएगा।

जनवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा की थी। उन्होंने यात्रा की कुछ तस्वीरें भी साझा की थीं, जिन पर मालदीव के मंत्रियों ने विवादित टिप्पणियां की थीं। भारत की आपत्ति के बाद इन मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया गया था।

लक्षद्वीप 36 छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है। केरल के कोच्चि से करीब 440 किलोमीटर दूर स्थित ये जगह रणनीतिक नजरिए से भी काफी अहम है।यहां की कुल आबादी करीब 64,000 है। इसमें से भी 95 प्रतिशत मुस्लिम हैं।आदिवासियों की संस्कृति को बचाए रखने की वजह से यहां पर जाने के लिए आम भारतीयों को परमिट लेना जरूरी होता है।हालांकि, भारतीय सेना के जवान, उनके परिजन और सरकारी अधिकारियों को परमिट से छूट मिली हुई है।

******************************

Read this also :-

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे 100 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

शपथ ग्रहण से पहले देवेंद्र फडणवीस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे

लिया आशीर्वाद

मुंबई, 5 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण से पहले देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।

शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में शाम 5:30 बजे होगा। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार भाजपा, शिंदे गुट और एनसीपी के सहयोग से बन रही है।

फडणवीस, शिंदे और पवार ने 4 दिसंबर को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और महायुति सरकार बनाने का दावा पेश किया था। राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने कहा था, नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल शाम 5:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होगा।

मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे इस सरकार में शामिल होने का अनुरोध किया, क्योंकि यह महायुति कार्यकर्ताओं की इच्छा है, हम महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे।

बुधवार को महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने जाने के बाद फडणवीस का शीर्ष पद पर यह तीसरा कार्यकाल होगा। यह निर्णय कई दिनों बाद आया है।

कथित तौर पर एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनना चाहते थे। हालांकि, भाजपा ने पीछे जब हटने से इनकार कर दिया तब शिंदे ने मीडिया के सामने आ कहा कि वह पीएम मोदी की पसंद का समर्थन करेंगे।

बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की, जिसने 288 में से 235 सीटों के साथ शानदार जीत हासिल की। यह परिणाम भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जो 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

जबकि, महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बड़ा झटका लगा, जिसमें कांग्रेस को सिर्फ 16 सीटें मिलीं। इसके गठबंधन सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी (शरद पवार गुट) को सिर्फ 10 सीटें मिलीं।

***************************

Read this also :-

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे 100 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

हेमंत सरकार का कैबिनेट विस्तार : 11 मंत्रियों ने ली शपथ

छह नए चेहरे

रांची,05 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार का गुरुवार को कैबिनेट विस्तार हुआ जिसमें 11 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राजभवन में आयोजित समारोह में सभी नवनियुक्त मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इन मंत्रियों में झारखंड मुक्ति मोर्चा से दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार सोनू, योगेंद्र महतो और चमरा लिंडा शामिल हैं। कांग्रेस से दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी, राधाकृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की को मंत्री बनाया गया है जबकि राष्ट्रीय जनता दल से संजय प्रसाद यादव को कैबिनेट में जगह दी गई है।

इन मंत्रियों से पहले राज्यपाल ने झामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी को विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ दिलाई गई। राजभवन के अशोक उद्यान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण यादव सहित कई महत्वपूर्ण लोग उपस्थित रहे।

नवगठित कैबिनेट में छह नए और पांच पुराने चेहरे हैं। नए मंत्रियों में राधाकृष्ण किशोर, सुदिव्य सोनू, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, शिल्पी नेहा तिर्की और संजय यादव शामिल हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन में इस बार आठ महिलाएं चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची हैं। इनमें से दो को कैबिनेट में जगह मिली है। कैबिनेट में राज्य के पांचों प्रमंडलों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

संथाल परगना से सर्वाधिक चार मंत्री बनाए गए हैं। कोल्हान, दक्षिणी छोटानागपुर और उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल से दो-दो और पलामू प्रमंडल से एक विधायक को मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

सरकार ने मंत्रिमंडल में विभिन्न समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक-राजनीतिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया है। अनुसूचित जनजाति से चार, अनुसूचित जाति से एक, ओबीसी से तीन, अल्पसंख्यक समुदाय से दो और सवर्ण समुदाय से एक विधायक को प्रतिनिधित्व दिया गया है।

हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में सोरेन के नेतृत्व वाले चार दलों के गठबंधन ने 56 सीटों पर जीत हासिल की थी। झारखंड मुक्ति मोर्चा को 34, कांग्रेस को 16, राजद को चार और भाकपा (माले) को दो सीटें मिली थीं।

भाकपा माले ने मंत्रिमंडल से बाहर रहने का फैसला किया था। हेमंत सोरेन की पिछली सरकार के सात मंत्री इस बार कैबिनेट में नहीं दिखेंगे। पूर्व की सरकारों में सबसे बुजुर्ग मंत्री रहे रामेश्वर उरांव को इस बार जगह नहीं मिल पाई।

चार पूर्व मंत्री बेबी देवी, हफीजुल हसन, मिथिलेश ठाकुर और वैद्यनाथ राम चुनाव हार गए। सत्यानंद भोक्ता इस बार चुनाव नहीं लड़ पाए, जबकि चंपई सोरेन पहले ही सत्तारूढ़ गठबंधन को अलविदा कहकर भाजपा में शामिल हो गए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम तक मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर सकते हैं।

**************************

Read this also :-

पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में छापे 100 करोड़

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

बॉक्स ऑफिस पर द साबरमती रिपोर्ट की दैनिक कमाई में बढ़ोतरी

अब तक जुटाए इतने करोड़ रुपये

05.12.2024 (एजेंसी) – विक्रांत मैसी की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है और दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही।भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही हो, लेकिन फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का खूब फायदा मिल रहा है।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक ने भी इसका समर्थन किया है।

अब द साबरमती रिपोर्ट की कमाई के 19वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, द साबरमती रिपोर्ट ने अपनी रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 1 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29.80 करोड़ रुपये हो गया है।विक्रांत के अलावा इस फिल्म में रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना जैसे सितारों ने भी अभिनय किया है।

द साबरमती रिपोर्ट का निर्देशन रंजन चंदेल ने किया है, वहीं एकता कपूर इस फिल्म की निर्माता हैं।द साबरमती रिपोर्ट गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है। 27 फरवरी, 2002 को साबरमती एक्सप्रेस अयोध्या से अहमदाबाद जा रही थी, जिसमें ज्यादातर हिंदू तीर्थयात्री सवार थे।

इस ट्रेन के एक कोच में कुछ लोगों ने आग लगा दी थी और इस घटना में 59 लोगों की जान चली गई। इसके चलते पूरे गुजरात में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे।इस घटना और दंगों को हिंदी और अंग्रेजी मीडिया ने कैसे दिखाया, फिल्म इसी को दिखाती है।

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। संतान के साथ रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज आपको पैतृक सम्पति मिल सकती है। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आज आपका काम आसानी से पूरा होगा। कॉमर्स फील्ड के छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा… आपका ज्ञान बढेगा। आप अपने परिवार वालों को नई डिश बनाकर खिला सकते हैं जिससे आपके परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आज का दिन खुशियों का नया रास्ता दिखायेगा। आज परिवार वालों के साथ घूमने का प्लान कैंसिल होने की सम्भावना है। पारिवारिक सुख- सुविधा का लाभ मिलेगा। आप किसी राजनेता से सम्पर्क करेंगे। फुल कॉन्फिडेंस से अपने सभी रुके कामों कों गति देंगे, अपनी योजना में जोडऩे के लिए आपको अन्य सहयोगियों की जरूरत पड़ सकती है। आज जमीन जायदाद लेने के सिलसिले में आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 8

मिथुन राशि:

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। अपने गोल को अचीव करने के लिए आप कड़ी से कड़ी मेहनत करने का संकल्प करेंगे और पूरा करने के लिए आज से ही जुट जायेंगे, आज आपके अंदर अलग ही जोश दिखेगा। आज बाहर का ज्यादा मसालेदार खाना खाने से आपको बचना चाहिए। आज आपके बड़े भाई आपसे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज कोई विरोध कर सकता है। आप आज भक्तिमय रहेंगे, गौ सेवा करने का मन बनायेंगे। आज का दिन आपके अनुकूल रहने से आज आपका काम सफल रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से दूरसंचार से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज अचानक हुये धन लाभ से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आज आप दूसरों की हरसंभव मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में ताल मेल बना रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ बाहर डिनर करने का प्लान बनायेंगे। आज आप अपनी डेली रूटीन में बुक पढऩे की हैबिट डाल सकते है। साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान हो सकता है। इस राशि के जो लोग मीडिया जगत से जुड़े हैं उनका दिन किसी प्रोजेक्ट को कम्पलीट करने में गुजरेगा। जो लोग आपके पीठ पीछे बुराई करते हैं उनको आज आपके बेहतर पर्फोमेंस से अच्छा जवाब मिल जायेगा।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 3

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। परिवार वाले आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। छात्र एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा ग्रहण करने जा सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। आज निकट सम्बन्धियों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। घर में बदलाव सम्बन्धी कुछ काम सुचारू रूप से होंगे। मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से आपको बिजनेस से रिलेटेड जानकारी मिलती रहेगी।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 7

तुला राशि:

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशिया लाया है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बेवजह उलझने से बचें। आज संयम रखने से रुकी योजनायें सफल होंगी। डीप्रेशन की समस्या से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। आज आप कोई नई भाषा सीखने के बारे में विचार करेंगे। कंस्ट्रक्शन का काम अच्छा चलेगा। आज आपके लिए नई जॉब का ऑफर आएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग- मेजेंटा

शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिये बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आपको सब्र रखना होगा जिससे आप नई ऊंचाईयों कों छुएंगे। ऑटोमोबाइल के व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। आप को नई धार्मिक जगह का सुख प्राप्त होगा। आप अपने दोस्तों या सहयोगियों के साथ किसी टूर पर जायेंगे। प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े लोगों को आज लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप नया बिजनेस स्टार्ट करने का मन बनायेंगे। आपके सगे सम्बन्धियों से मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम को शुरु करने के लिए आज आप उत्साहित रहेंगे।

शुभ रंग- सुनहरा

शुभ अंक- 7

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। किसी अन्य व्यक्ति की दखल अंदाजी अपने जीवन में ना होने दें नहीं तो रिश्तो में समस्याएं आ सकती है। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। अपने माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आज आप कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुये है।

शुभ रंग- महरून

शुभ अंक- 9

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति की मदद करेंगे, जिससे पूरा दिन आपके अंदर पाजिटीविटी बनी रहेगी। आज आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे… वह समय से पूरा हो जायेगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत करने का मौका मिलने की संभावना है। साथ ही अपने नजदीकी रिश्तों को सुधारने की कोशिश करेंगे, आपकों सफलता मिलेगी। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी । संतान के करियर को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे, साथ ही उनके गुरु से बातचीत कर सकते है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 3

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहाँ आपको काफी शांति महसूस होगी। सेहत को फिट रखने के लिए मॉर्निंग वाक आपके लिए फायदेमंद साबित होगा इससे आप दिन भर तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे, सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे। आप अपने रुके हुए कार्यों को भी पूरा करेंगे। इस राशि के व्यवसाय कर रहे लोग आगे बढऩे में कामयाब रहेंगे।

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 5

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते है आपकी माता को ख़ुशी होगी। आज आपको किसी भी व्यक्ति को उधार देने से बचना चाहिए, यह आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपका रुका हुआ काम पूरा होगा । आज आप बोलने के बजाए सुनने पर ज्यादा ध्यान देंगे, इससे आपको कोई जरूरी बात पता चल सकती हैं। लोग आपकी बात से प्रभावित होकर आपसे बातचीत करना चाहेंगे। इस राशि के जो लोग कवि है आज उनकी किसी कविता की तारीफ होगी । जिससे मन खुशनुमा रहेगा । आज अपने बढ़ते खर्च पर नियंत्रण करने का प्लान बनायेंगे।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 4

*******************************

 

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 दिसंबर को भव्य आयोजन

बीएपीएस कार्यकर स्वर्ण महोत्सव 

अहमदाबाद,04 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। विश्व के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 दिसंबर को बीएपीएस कार्यकर स्वर्ण महोत्सव मनाया जाएगा। विश्व के 30 देशों से पधारे एक लाख से अधिक बीएपीएस संस्था के कार्यकर्ता इसमें सहभागी होंगे।

इस कार्यक्रम में बीएपीएस के आध्यात्मिक प्रमुख और गुरुहरि परम पूज्य महंत स्वामी महाराज की उपस्थिति के साथ गृहमंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और कई अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे।

संस्था के मुताबिक, 1972 में ब्रह्म स्वरूप प्रमुख स्वामी महाराज ने अपने दूरदर्शी दृष्टिकोण से कार्यकरों के लिए एक संगठित ढांचा तैयार किया था। इस पहल को 50 वर्ष पूरे हो चुके हैं।

आज ब्रह्मस्वरूप परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के असीम पुरुषार्थ से, बीएपीएस संस्था में एक लाख से अधिक समर्पित कार्यकरों का एक विशाल वैश्विक परिवार तैयार है, जो यूक्रेन में फंसे छात्रों को सकुशल भारत लाने से लेकर भूकंप-सुनामी जैसी आपत्ति के समय हर पल मानवता की सेवा में कटिबद्ध रहता है।

जनवरी 2024 में सूरत में शुरू हुआ यह स्वर्ण महोत्सव वर्ष भर विभिन्न बीएपीएस केंद्रों में कार्यकर सम्मान समारोहों के रूप में आयोजित किया गया।

संस्था ने आगे बताया, इस आयोजन का भव्य समापन समारोह 7 दिसंबर को अहमदाबाद में होगा। इस कार्यक्रम में 30 से अधिक देशों से एक लाख स्वयंसेवकों की भागीदारी होगी।

वहीं, 2,000 कलाकारों और 1,800 लाइट्स द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए 30 प्रोजेक्टर और आधुनिक सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के लिए मुख्य तैयारियां की गई है। पिछले तीन महीनों से 35 सेवा विभागों और 10,000 से अधिक स्वयंसेवकों को खास जिम्मा सौंपा गया है।

इसके अलावा रायसन में 34 एकड़ क्षेत्र में एक वर्कशॉप और सारंगपुर (बोटाद) तथा शाहीबाग में दो अन्य कार्यशालाएं हो रही है, जहां आयोजन में उपयोग होने वाली प्रॉपर्टीज को फोम शीट, फाइबर और लकड़ी जैसे हल्के और सुरक्षित सामग्रियों से तैयार जा रहा है।

रिवर फ्रंट और स्टेडियम के प्रवेश द्वारों के पास 1,300 बसों और हजारों वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था की गई है, ट्रैफिक प्रबंधन स्वयंसेवकों द्वारा संभाला जाएगा।

*****************************

Read this also :-

प्रतीक गांधी की फिल्म अग्नि का ट्रेलर जारी

पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर रचा इतिहास

हवाई यात्रा के नाम पर काटी जा रही जनता की जेब

राघव चड्डा ने किरायों के बढ़ते बोझ का उठाया मुद्दा

नई दिल्ली,04 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में भारतीय वायुयान विधेयक 2024 पर हुई चर्चा में आम हवाई यात्री का दर्द सामने रखा। उन्होंने कहा कि उड़ान स्कीम में सस्ते हवाई टिकट देने का वादा सरकार भूल गई है।

उन्होंने कहा-वादा था हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में सफर कराने का लेकिन सरकार के उस वादे का क्या हुआ? अब तो बाटा कंपनी का जूता पहनने वाला भी हवाई जहाज के टिकट नहीं खऱीद पा रहा है।

उन्होंने बढ़ते हुए हवाई किरायों का जिक्र किया और कहा कि इस पर नियंत्रण के लिए कोई रेग्यूलेशन होना चाहिए। राघव चड्ढा ने कहा कि हवाई यात्रा के नाम पर जनता की जेब काटी जा रही है।

उन्होंने विभिन्न सेक्टर्स के हवाई किरायों का जिक्र किया कि कहीं-कहीं यात्रियों से बहुत ज्यादा किराया वसूला जा रहा है। मालदीव की फ्लाइट सस्ती है , लेकिन लक्षद्वीप की फ्लाइट महंगी है। उन्होंने कहा कि सरकार हवाई यात्रा को लक्जऱी के बजाय आम यात्री के लिए सुलभ बनाए।

राघव चड्डा ने कहा कि एयरपोर्ट पर खाना-पीना भी बहुत महंगा है। उन्होंने कहा कि एक कप चाय के लिए 200-250 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं पानी की एक बोतल जो बाहर मार्केट में 20 रुपये में मिलती है, वही पानी की बोतल एयरपोर्ट पर 100 रुपये में मिलती है।

राघव चड्ढा ने कहा कि महंगी टिकट के बाद भी यात्रा की कोई गारंटी नहीं है। आपका सामान चाहे टूटे चाहे फूटे  उसकी कोई वारंटी नहीं हैं। उन्होंने देश के एयरपोर्ट को बस अड्डों से भी बदतर बताया और कहा कि यहां इतनी लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं कि कई लोगों की तो फ्लाइट भी छूट जाती है। लोग अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के लिए महंगी टिकट खरीदते हैं लेकिन छोटे शहरों में फ्लाइट 3 से 4 घंटे लेट हो रही हैं।

आप सांसद ने कहा कि देश के कई लोकप्रिय टूरिस्ट स्पॉट के आसपास एयरपोर्ट नहीं है, कनेक्टिविटी नहीं होने के चलते पर्यटन प्रभावित हो रहा है। राघव चड्ढा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से हवाई यात्रियों के सामने आने वाली इन चुनौतियों का समाधान करने का आग्रह किया।

****************************

Read this also :-

प्रतीक गांधी की फिल्म अग्नि का ट्रेलर जारी

पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर रचा इतिहास

गाजीपुर बॉर्डर पर जाम में फंसे लोगों का फूटा गुस्सा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प

राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी

नई दिल्ली,04 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर बॉर्डर पर बुधवार को भारी ट्रैफिक जाम हो गया।

दरअसल राहुल गांधी संभल जा रहे थे और कांग्रेस कार्यकर्ता रोड पर आ गए। बैरिकेडिंग के कारण ट्रैफिक जाम फंसे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और नारेबाजी शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ जाम में फंसे लोगों ने नारेबाजी भी की। बताया जा रहा है कि नारे लगाने वालों को कांग्रेस समथकों ने पीट दिया। इसके बाद आम लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यात्रियों के बीच झड़प का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस समर्थक कुछ लोग नारेबाजी कर रहे यात्रियों को हटा रहे हैं और उसके साथ बहस भी कर रहे हैं।

वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कांग्रेस समर्थक कुछ लोगों को पीट भी रहे हैं और धक्का देकर वहां से हटा रहे हैं।

ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर फंसे एक यात्री का कहना है कि मुझे कुछ भी नहीं पता कि हमें क्यों रोका गया है? अगर राहुल गांधी सड़क के दूसरी तरफ हैं तो यह सड़क क्यों अवरुद्ध है? जनता को क्यों परेशानी उठानी पड़ रही है।

वहीं एक अन्य यात्री का कहना है कि हम बस यही चाहते हैं कि हमारा रास्ता साफ हो। मैं 80 साल का हूं। मैं दिल्ली से आ रहा हूं। मेरे भाई की मृत्यु हो गई है और मैं यहां से जाना चाहता हूं ताकि हम कम से कम उसके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।

हम कहां जाएंगे? हम यहां एक घंटे से अधिक समय से इंतजार कर रहे हैं। यहां बहुत सारे लोग इंतजार कर रहे हैं, किसी को ऑफिस जाना है, किसी को कोई आपात स्थिति है।

वहीं, कांग्रेस की तरफ से कहा गया है कि नारेबाजी कर रहे लोग आम जनता नहीं बल्कि बीजेपी के कार्यकर्ता थे। फिलहाल मौके से सभी को हटा दिया गया है। पुलिस मौके पर तैनात है। राहुल गांधी भी वापस दिल्ली चले गए हैं।

**************************

Read this also :-

प्रतीक गांधी की फिल्म अग्नि का ट्रेलर जारी

पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर रचा इतिहास

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बोले- सिर्फ मीडिया आकर्षण पाने के लिए यह कार्य किया

नई दिल्ली,04 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि संसद की शीतकालीन सत्र चल रहा है। इस सत्र में इंडी गठबंधन का बिखराव देश की जनता को साफ और स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को राज्यसभा में नियम 267 के तहत अर्थात सभी कार्य रोक कर कोई मुद्दा डिस्कस किया जाए, इसके तहत 42 नोटिस आए थे।

महत्वपूर्ण बात यह है कि नोटिस 9 अलग-अलग विषयों के लिए आए थे। इंडी गठबंधन के किसी भी दल ने, किसी दो दलों ने एक विषय के लिए नहीं दिया था।

यह स्पष्ट था कि कांग्रेस जो अपना एजेंडा लेकर चल रही थी, इंडी गठबंधन के बाकी दलों ने अपनी राह खुद तय कर ली। सदन के पटल पर सहयोगी दलों को साथ में लेने की असफलता के बाद आज राहुल गांधी उस विवशता में एक रस्म अदायगी करने के लिए उत्तर प्रदेश के संभल में जाने की कोशिश करते नजर आए।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने कहा है कि कांग्रेस औपचारिकता निभा रही है। उन्होंने सपा नेता के बयान में एक शब्द जोड़कर कहा कि कांग्रेस औपचारिकता नहीं विवशता निभा रही है।

विवशता इसलिए क्योंकि इस मुद्दे पर कांग्रेस के किसी भी नेता ने ना कुछ बोला और ना ही लिखा। ऐसा प्रतीत होता कि राहुल गांधी ने सिर्फ मीडिया आकर्षण पाने के लिए यह कार्य किया है।

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी ने जब अपना विषय ही बदल दिया तो कांग्रेस पार्टी को मजबूरन उसी दिशा में जाना पड़ा। शायद कांग्रेस को लगा होगा कि सपा ने हमसे ज्यादा माइलेज ले लिया है।

कांग्रेस को लगा होगा हम बड़ी पार्टी हैं, अगर हम कोई ऐसा कार्य करें जिस पर बेहतर फोटो दिखेगा तो मीडिया माइलेज हम ले सकते हैं। इसलिए यहां प्रतीत होता है कि दोनों पार्टियों के बीच हो रही अपने कोर वोट बैंक की प्रतिस्पर्धा से ये प्रेरित है। इसमें कांग्रेस पार्टी की तरफ से कोई संवेदनशीलता या कोई भी सहानुभूति का तत्व दिखाई नहीं पड़ता।

**************************

Read this also :-

प्रतीक गांधी की फिल्म अग्नि का ट्रेलर जारी

पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर रचा इतिहास

राहुल को बांग्लादेश भी जाना चाहिए : आचार्य प्रमोद कृष्णम

संभल में पूरी तरह से शांति है

हापुड़,04 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने हापुड़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी के संभल जाने पर प्रतिक्रिया दी।

आचार्य प्रमोद कृष्णम से पूछा कि राहुल गांधी के संभल जाने पर इतना पहरा क्यों है। इस पर उन्होंने कहा कि ये तो उत्तर प्रदेश की पुलिस और सरकार बताएगी। संभल में पूरी तरह से शांति है।

यूपी की सरकार ने और संभल के प्रशासन ने दंगों पर पूरी तरह से नियंत्रण किया है।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को थोड़ा समय निकालकर बांग्लादेश भी जाना चाहिए।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। संसद में बांग्लादेश की बात उठानी चाहिए। संभल बिल्कुल शांत है। संभल शांतिपूर्ण तरीके से धीरे-धीरे शांति की राह पर आगे बढ़ रहा है।

राहुल गांधी दंगों की आग में घी डालने का काम ना करें। अगर इतना ही जाने का शौक है तो बांग्लादेश जाएं, जहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है।

अगर राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संभल जा रहे हैं तो इसमें क्या परेशानी है। इस पर उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब उत्तर प्रदेश सराकर को देना चाहिए।

बता दें कि कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को संभल जा रहे थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया गया। काफी देर तक पुलिस और उनके बीच तनातनी चली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें संभल नहीं जाने दिया।

पुलिस के संभल जाने से रोके जाने पर राहुल गांधी ने कहा, हम संभल जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, पुलिस हमें मना कर रही है। हमें वहां जाने की इजाजत नहीं दे रही है। एक नेता प्रतिपक्ष होने के नाते यह मेरा अधिकार बनता है कि मैं वहां जाऊं। लेकिन, फिर भी मुझे रोका जा रहा है।

उन्होंने कहा, मैंने कहा कि मैं अकेला जाने को तैयार हूं। मैं पुलिस के साथ जाने के लिए तैयार हूं। लेकिन, वो तब भी तैयार नहीं हुए और अब वो हमें कह रहे हैं कि कुछ दिनों में अगर हम वापस आएंगे, तो वो हमें जाने देंगे।

यह नेता प्रतिपक्ष के अधिकारों और संविधान के खिलाफ है। हम जाकर वहां देखना चाहते हैं कि वहां क्या हुआ है। लेकिन, हमें रोका जा रहा है। हम लोगों से मिलना चाहते हैं। लेकिन, मेरा जो संवैधानिक अधिकार है, वो मुझे नहीं दिया जा रहा है।

******************************

Read this also :-

प्रतीक गांधी की फिल्म अग्नि का ट्रेलर जारी

पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर रचा इतिहास

पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर रचा इतिहास

कमाए 50 करोड़,कल्कि 2898 एडी समेत तोड़ा इन फिल्मों का रिकॉर्ड

04.12.2024 (एजेंसी)  –  अल्लू अर्जुन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा 2 द रूल वर्ल्डवाइड रिलीज होने के लिए बॉक्स ऑफिस की दहलीज पर खड़ी है. पुष्पा 2 द रूल आगामी 5 दिसंबर को रिलीज के लिए तैयार है. अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैंस के दिल की धड़कनें तेज होती जा रही हैं.

पुष्पा 2 द रूल की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म छप्पर फाड़ कमाई कर रही है. एडवांस बुकिंग के मामले में पुष्पा 2 द रूल टिकट सेल करके बहुत आगे निकल गई है.

अब पुष्पा 2 द रूल ने एड़वांस बुकिंग में मौजूदा साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी को बहुत पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा पुष्पा 2 द रूल ने केजीएफ और बाहुबली 2 को भी पछाड़ दिया है.बता दें, बुकमायशो पर पुष्पा 2 ने 1 मिलियन टिकट सेल कर केजीएफ 2, बाहुबली 2 और कल्कि 2898 एडी को पछाड़ दिया है.

सैकनिल्क के अनुसार, पुष्पा 2 एडवांस बुकिंग में पहले दिन 3 लाख टिकट सेल किए थे. वहीं, अब पुष्पा 2 बुक मायशो डॉट कॉम पर सबसे तेज एक मिलियन टिकट सेल करने वाली फिल्म बन गई है. इस रेस में पुष्पा 2 ने कल्कि 2898 एडी और बाहुबली 2 को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही फैंस के चहेते के एक्टर यश स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ 2 को भी पछाड़ दिया है.

बता दें, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली एनसीआर और पुणे में पुष्पा 2 को लेकर बड़ा क्रेज है.सैकनिल्क की मानें तो पुष्पा 2 ने 21,781 शो के लिए 11,65,285 टिकट सेल कर 36,22,44,215 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. पुष्पा 2 ने सबसे ज्यादा तेलुगू (2डी) में 3939 शो के लिए 4,98,149 टिकट सेल कर , 17,65,76,982.07 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

वहीं, हिंदी (2डी) 12,516 शो के लिए पुष्पा 2 ने 4,23,610 टिकट सेल कर 12,18, 01137.98 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, तमिल (2डी) में 1092 शो के लिए 50,290 टिकट सेल कर 83,51,820.55 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं, ब्लैक सीट को मिलाकर पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग में 49.79 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म 50 करोड़ रुपये से ज्यादा से ओपनिंग कर सकती है. वहीं, पुष्पा 2 मौजूदा साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली प्रभास स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी 95 करोड़ (इंडिया) 180 करोड़ (वर्ल्डवाइड) का रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

बता दें, पुष्पा 2 को सुकुमार ने बनाया है. पुष्पा 2 में देवी श्री प्रसाद का तड़क-भड़क म्यूजिक सुनने को मिलेगा. वहीं, मूवी मैत्री मेकर्स ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है और सुकुमार के साथ अल्लू अर्जुन की यह चौथी फिल्म है.

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दैनिक जीवन की गतिविधियां अच्छी चलेंगी। आपका मन अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। काम पूरा होने के बाद सहकर्मियों का आभार व्यक्त करना न भूलें। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करने से ही किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 4

वृष राशि:

आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। किसी सोंचे हुए काम की शुरुआत आज करेंगे। बेटे को सफलता मिलने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। आपका दांपत्य जीवन सौहार्द्र से भरा रहेगा। आज किसी ख़ास रिश्तेदार से मिलेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। डाइजेस्टिव सिस्टम की समस्या से आपको आराम मिलेगा। आज भाई बहनों के बीच अनबन की स्थिति न बनने देने की कोशिश करें। बात करे सेहत की तो आपको सेहत को लेकर अलर्ट रहना होगा। किसी भी काम को करने में मन अधिक लगेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। आज दांपत्य जीवन के अनबन को दूर करने की कोशिश करेंगे, आपका एक छोटा-सा प्रयास घरेलू जीवन अच्छा हो सकता है इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

कर्क राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपका काम मन-मुताबिक होगा। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको फायदा हो सकता है। परिवार में सुख समृद्धि का वातावरण रहेगा। आज पराक्रम और धैर्य की वृद्धि होगी। फैमिली का माहौल अगर खराब है तो अपनी समझदारी से और हंसमुख स्वभाव से परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करेंगे। आपको कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज खुद को शांत बनाये रखेंगे। कारोबार में सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आज बिजनेस में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे, आप से प्रतिस्पर्धा करने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दांत खट्टे होंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे हो सकते हैं। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा परन्तु आप मेहनत से पीछे नही हटेंगे।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। आज आपको ऑफिस के रुके कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक फोकस करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके काम को पूरा करने पर ध्यान दें। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढिय़ा नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 3

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहद खास है। वर्कप्लेस पर आपको किसी कार्य के लिए सहकर्मियों और सीनियर्स की मदद मिलेगी जिससे आपके कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। पार्टनरशिप में बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन को व्यापारिक मामलों को लेकर साझेदार से मीटिंग करेंगे। कपड़ा व्यापारियों को अधिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में सुख सौहार्द की बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में सम्पन्नता रहेगी। आज आपको अपनी गलतियों का अनुभव होगा। बच्चों के प्रति आपका प्रेम उनका प्रिय बना देगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आज का दिन शुभ है। व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। प्रशासनिक पद पर आसीन लोगों को पदोन्नति मिलने से खुशी होगी। नया वाहन लेने का विचार परिवार जनों से करेंगे। सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नति हासिल होगी। पारिवारिक सुख सुविधाएँ बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा। समाज में लोगों से अच्छा तालमेल बनेगा। अधूरे व साहसिक कार्य के पूरा होने के योग बन रहे हैं। अधिक भरोसा करके किसी से अपनी बातें शेयर न करें। जीवनसाथी खुश होने की वजह देंगे। प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सोचने की क्षमता में तेजी आयेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे। आज ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक आयोजन की सूचना मिल सकती है, जिसमें आप शामिल होंगे, कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। छात्रों की थोड़ी लापरवाही निराशा का पात्र बना सकती है, मेहनत जारी रखें। अधिक खर्च करने से बचें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। रोजमर्रा के कामों में व्यस्तता बनी रहेगी। कारोबार में रूका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आएंगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 1

कुंभ राशि:

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। कोर्ट-कचहरी का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आज घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी हो सकती है। आज अचानक होने वाली कुछ गतिविधियों पर नजर रखें। आप जो भी काम करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉजि़टिव नज़रिया रखने से सब काम अच्छे से होंगे। कामकाज की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। किसी रिश्तेदार के आने की खुशी में घर का माहौल पार्टी जैसा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपनी परेशानियों का समाधान ढूंढ लेंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। इस राशि के जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिल सकती है। आप अपनी बेहतर सोच से हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल बढिय़ा रहेगा। आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 2

***************************

 

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें

ईडी ने जारी किया समन

मुंबई,03 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अश्लील फिल्मों के कथित अवैध वितरण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी राज कुंद्रा को 4 दिसंबर को पूछताछ के लिए तलब किया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पहले कुंद्रा को सोमवार को पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने नई तारीख मांगी, जिसके बाद अब उन्हें 4 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा गया है।

ईडी की जांच में यह मामला शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके सहयोगियों के खिलाफ चल रही है। जांच का संबंध मई 2022 में दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग मामले से है, जिसमें कुंद्रा और अन्य के खिलाफ मुंबई पुलिस की दो प्राथमिकी और आरोप पत्र आधारित कार्रवाई की जा रही है।

ईडी ने 29 दिसंबर को मुंबई और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर सहित विभिन्न शहरों में कुंद्रा और उनके सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी की थी।

साथ ही सूत्रों के अनुसार, कुंद्रा के अलावा उत्तर प्रदेश के एक अन्य व्यवसायी को भी 4 दिसंबर को तलब किया गया है, जबकि अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को 9 दिसंबर को गवाही देने के लिए कहा गया है।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी पर पहले भी आरोप लग चुके हैं कि उन्होंने अवैध रूप से पोर्नोग्राफी सामग्री का निर्माण और वितरण किया था। हालांकि, कुंद्रा ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि वह इस जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहे हैं और उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। कुंद्रा ने यह भी कहा कि उन्हें झूठा फंसाया गया है और वह इस मामले में बलि का बकरा बन रहे हैं।

यह मामला पहले से ही एक जमानत पर रिहा किए गए कुछ व्यक्तियों के खिलाफ चल रहा है, जिनमें से कुछ को पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा इस साल की शुरुआत में ईडी ने कुंद्रा और शेट्टी की 98 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त की थी, लेकिन बंबई हाई कोर्ट ने इस आदेश के खिलाफ राहत दी थी।

ईडी और मुंबई पुलिस की जांच अब यह स्पष्ट करने की कोशिश कर रही है कि कुंद्रा और उनके सहयोगियों ने पोर्नोग्राफी सामग्री के निर्माण और वितरण के लिए कौन सी अवैध गतिविधियां की थीं और क्या इनसे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं को उजागर किया जा सकता है।

************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगी 150 मोहल्ला बस

मुख्यमंत्री आतिशी ने किया निरीक्षण

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली में रहने वाले लोग जो ऑफिस जाने के लिए डीटीसी बसों का प्रयोग करते हैं, उन्हें दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बस का तोहफा दिया है।

9 मीटर की इन छोटी बसों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी के तहत शुरू किया जा रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने 150 मोहल्ला बसों का निरीक्षण किया। 9 मीटर की ये ध्वनिरहित बसें भीड़भाड़ वाले इलाकों के लिए बनाई गई हैं, इनका ट्रायल पहले ही पूरा हो चुका है।
बसों का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली की अनूठी मोहल्ला बसें 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक लो-फ्लोर बसें हैं।

150 बसों का पहला जत्था आ चुका है। ये बसें तैयार हैं और दो रूटों पर इनका ट्रायल भी हो चुका है। आज हम इन बसों और इनके चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण करने आए हैं। एक बार जब ये 150 बसें दिल्ली की सड़कों पर आ जाएंगी, तो ये मोहल्ला बसों के रूप में काम करेंगी, जो 9 मीटर लंबी हैं और भीड़भाड़ वाले इलाकों तक पहुंच सकती हैं, जहां 12 मीटर की बड़ी इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसें नहीं जा सकती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ने यह पहल की है। दिल्ली में परिवहन हमेशा से एक समस्या रही है, खासकर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी।

मेट्रो का काफी विस्तार हुआ है, लेकिन मेट्रो स्टेशन से घर पहुंचना दिल्लीवासियों के लिए एक बड़ी समस्या बनी हुई है। लास्ट-माइल कनेक्टिविटी समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली भर में 2,000 से अधिक ऐसी मोहल्ला बसें चलाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि एम्स, आईएएनए, गोविंदपुरी जैसे इलाकों को इस मोहल्ला बसों से कवर किया जाएगा। इस बस में खास बात यह है कि जब तक बस के दरवाजे बंद नहीं होते हैं बस नहीं चलेगी। बस के अंदर आराम से सफर कर सकते हैं। 10 साल से दिल्ली सरकार जनता की सुविधा के लिए काम कर रही है।

***************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज

राज्यसभा में रामगोपाल यादव और प्रमोद तिवारी ने संभल मुद्दे को उठाया

सभापति बोले-शून्यकाल में बुलाते हैं

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। राज्यसभा की कार्यवाही जारी है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के नेता और प्रोफेसर रामगोपाल यादव उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुई हिंसा का मुद्दा उठाना चाह रहे थे।

उन्हें राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने रोक दिया। उन्होंने कहा कि आपको शून्यकाल (जीरो ऑवर) में बुलाते हैं।

राज्यसभा में जब रामगोपाल यादव ने संभल का मुद्दा उठाना चाहा तो राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यदि मैं आपको बोलने दूं तो और लोग भी बोलना चाहेंगे। मेरा फैसला आ चुका है।
एक ही सदस्य ने 267 में कई नोटिस दिए हैं। मुझे नहीं पता मैं कौन सा स्वीकार करूं। यह असंभव है कि मैं उस पर एक साथ चार लोगों को बोलने दूं। सदस्यों की संख्या काफी है, जिन्होंने जीरो ऑवर में नोटिस दे रखा है। आपको शून्यकाल (जीरो ऑवर) में बुलाते हैं।

रामगोपाल यादव ने अनुरोध किया आप मुझे कुछ सेकेंड के लिए तो सुन लें। इस सभापति ने कहा कि इससे इक्वलिटी का सिद्धांत वायलेट हो जाएगा। आपको जीरो ऑवर में बुलाते हैं।

वहीं कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी भी राज्यसभा संभल का मुद्दा उठाना चाहा, तो सभापति ने उन्होंने भी रोक दिया। हालांकि, इस बीच प्रमोद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से हम इतनी चिंता व्यक्त करते है कि संभल में प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट का उल्लंघन हुआ है।

सभापति ने कहा कि आपको जीरो ऑवर में बुलाते हैं।

बता दें कि संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग की टीम रविवार को कोतवाली परिसर पहुंची थी।

हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त जज देवेंद्र कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में टीम ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मौजूदा हालात का जायजा लिया था। आयोग की टीम शाही जामा मस्जिद में पहुंचकर वहां की स्थिति का भी जायजा लिया था।

******************************

Read this also :-

द डर्टी पिक्चर वाली सिल्क स्मिता की बायोपिक का एलान

वनवास का ट्रेलर रिलीज