सूर्या और पूजा हेगड़े की अगली फिल्म के शीर्षक से उठा पर्दा

रेट्रो का टीजर भी आया सामने

26.12.2024 (एजेंसी) – सूर्या और निर्देशक कार्तिक सुब्बराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म का आखिरकार नाम सामने आ गया है। इस फिल्म का नाम रेट्रो रखा गया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने क्रिसमस के मौके पर एक रोमांचक टाइटल प्रोमो भी जारी किया। रेट्रो एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें पूजा हेगड़े भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

सूर्या ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर टाइटल टीजर का लिंक साझा करते हुए लिखा, सभी को मेरी क्रिसमसद्य रेट्रो 2025 की गर्मियों में आ रही है…जल्द मिलते हैं….। वहीं, पूजा हेगड़े ने भी फिल्म की झलक अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की है।दो मिनट और पांच सेकंड का यह टीजर सूर्या और पूजा हेगड़े के किरदार को बनारस के घाट के किनारे बैठे हुए दिखाता है।

पूजा हलके गुलाबी रंग की साड़ी में हैं, जबकि सूर्या इसमें काले कुर्ते में नजर आ रहे हैं। पूजा उनके हाथ में एक पवित्र धागा बांधती हैं। सूर्या उनकी आंखों में देखकर तमिल में कहते हैं, मैं अपने गुस्से पर काबू पाऊंगा। मैं अपने पिता के साथ काम करना छोड़ दूंगा। हिंसा, गुंडागर्दी, लाठी-गोली—अब सब कुछ छोड़ दूंगा। मैं मुस्कुराने की कोशिश करूंगा और खुश रहने की कोशिश करूंगा।

मेरे जीवन का उद्देश्य तुम्हारे शब्दों में प्रेम है। शुद्ध प्रेम। बस यही। मैं सब कुछ सीधे और ईमानदारी से कह रहा हूं। अब बताओ क्या हमें शादी कर लेनी चाहिए?सूर्या को आखिरी बार कंगुवा फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में बॉबी देओल ने विलेन का रोल निभाया था। फिल्म को बड़े बजट में तैयार किया गया था। हालांकि, दर्शकों को यह फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी।

*******************************

 

नहीं रहे सूफियाना ग़ज़ल और भजन गायक रफीक सागर

25.12.2024 – देर से मिली खबर के अनुसार सूफी और भजन गायक रफीक सागर अब हमारे बीच नहीं रहे। 72 वर्ष की उम्र में शनिवार, 21 दिसम्बर को हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया।

रफीक सागर ने बॉलीवुड, राजस्थानी और भोजपुरी की कई फिल्मों में संगीत दिया तथा गाने भी गाये थे। लंबे और घुंघराले बालों से वह पहचाने जाते थे। वह एक बेहतरीन किस्म के प्लेबैक सिंगर थे।

फिल्म ‘क्षत्रिय’ में रफीक सागर का गाया और संगीतबद्ध गीत ‘सपने में सखी’ ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। रफीक सागर के पुत्र राजा हसन संगीत की दुनिया का एक चर्चित शख़्सियत हैं।

उनके भतीजे और शागिर्द रफीक राजा भी बॉलीवुड में बतौर गायक और संगीतकार अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।

संवाद प्रेषक : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

जयपुर में लाल चंदन की तस्करी का भंडाफोड़..

100 किलो लकड़ी जब्त

जयपुर 25 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कर्नाटक वन विभाग की सूचना पर राजस्थान वन विभाग ने जयपुर में लाल चंदन की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 100 किलो लकड़ी, चिप्स, बुरादा और तेल जब्त किया है। यह कार्रवाई जयपुर के शास्त्री नगर स्थित RSY Enterprises नामक फर्म पर की गई, जो दक्षिण भारत से चंदन की लकड़ी मंगवाकर कर्नाटक में अवैध रूप से भेजने के धंधे में शामिल थी।

मुख्य वन संरक्षक, जयपुर, राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि यह कार्रवाई वन्य उपज तस्करों के खिलाफ वन विभाग की सख्ती है। उन्होंने बताया कि फर्जी कागजात के सहारे चल रहे अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

चतुर्वेदी ने बताया कि कर्नाटक वन विभाग ने 19 दिसंबर 2024 को राजस्थान के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) को पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि जयपुर की RSY Enterprises नामक फर्म अवैध रूप से चंदन की लकड़ी और उसके उत्पादों की आपूर्ति कर रही है। इस फर्म के खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए 23 दिसंबर को निर्देश दिए गए।

इसके बाद 24 दिसंबर को मुख्य वन संरक्षक जयपुर राजीव चतुर्वेदी के निर्देशन और उप वन संरक्षक, जयपुर, वी. केतन कुमार के नेतृत्व में वन विभाग ने फर्म के पते पर दबिश दी गई।

फर्म का पता लंकापुरी, शास्त्री नगर, जयपुर में दर्ज था, लेकिन वहां कोई कार्यालय नहीं मिला। इसके बाद ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल पर दिए गए पते और पुलिस थाना भट्टा बस्ती के सहयोग से फर्म के मालिक यूसुफ खान के मोबाइल नंबरों का ट्रेस कर विद्याधरनगर में फर्म का पता लगाया गया।

विद्याधरनगर स्थित मकान से 100 किलो चंदन की लकड़ी, चिप्स, बुरादा और तेल बरामद किए गए। इन उत्पादों के लिए कोई वैध पारपत्र (ट्रांजिट पास) उपलब्ध नहीं था। राजस्थान वन अधिनियम 1953 की विभिन्न धाराओं के तहत इन सभी सामग्री को जब्त कर लिया गया।

यह फर्म लगभग तीन दशकों से फर्जी कागजात के आधार पर चंदन की लकड़ी तस्करी में शामिल थी। दक्षिण भारत से जयपुर मंगवाई गई लकड़ी को कर्नाटक में अवैध रूप से भेजा जाता था।

यह पहली बार हुआ है कि इस फर्म के खिलाफ इतनी बड़ी कार्रवाई ठोस साक्ष्यों के साथ की गई है। यह जब्ती राजस्थान में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। वन विभाग ने फर्म के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। इससे चंदन की लकड़ी के तस्करों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी और अवैध व्यापार पर रोक लगाने का संदेश जाएगा।

*****************************

Read this also :-

अनिल कपूर के जन्मदिन पर फिल्म सूबेदार से उनकी पहली झलक आई सामने

शाहिद कपूर की फिल्म देवा निर्धारित समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी

आतिशी को गिरफ्तार करने का बनाया गया प्लान- केजरीवाल

ED-CBI की मीटिंग हो गई

नई दिल्ली 25 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के मुताबिक मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तारी किया जा सकता है। केजरीवाल को ये भी आशंका है कि ‘आप’ के कई वरिष्ठ नेताओं पर रेड डाली जा सकती है।
अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा, “महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले ‘आप’ के सीनियर नेताओं पर रेड की जाएगी।

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मुझे कुछ दिन पहले ही अपने सूत्रों पता चला है कि ED, IT और CBI की मीटिंग हुई है, उस बैठक में ऊपर से आदेश आए हैं कि कुछ भी फर्जी केस लगाकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जाए।

ये मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ बहुत बड़ा आरोप लगा रहा हूं कि इन एजेंसियों को ऊपर से कहा गया है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जाए… उन्हें ये भी कहा गया है गिरफ्तारी से पहले AAP के सभी बड़े नेताओं पर रेड होगी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “दिल्ली में महिलाओं की फ्री बस यात्रा को रोकने के लिए एक फर्जी केस मेरे ऊपर करने का प्रयास किया जा रहा है। हमने आज तक ईमानदारी से काम किया है और ईमानदारी से काम करेंगे। इसलिए मुझे पूरा भरोसा है कि अगर इनकी एजेंसियां मुझे झूठे केस में गिरफ्तार करती है तो अंत में जीत सच्चाई की होगी।

मुझे न्याय व्यवस्था और संविधान पर भरोसा है कि झूठे केस के बाद भी हमें बेल मिलगी…दिल्ली की जनता सब देख रही है, दिल्ली की जनता भाजपा को जवाब देगी।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की थी। इस पर महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) और स्वास्थ्य विभाग ने बयान जारी कर यह बताया कि दिल्ली प्रदेश में ऐसी कोई योजना नहीं है।

महिला एवं बाल विकास विभाग (डब्ल्यूसीडी) ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर नागरिकों को ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ नामक एक गैर-मौजूद योजना से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों के बारे में सचेत किया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि दिल्ली सरकार ने इस नाम से कोई योजना घोषित नहीं की है और इस नाम पर धनराशि वितरित करने के दावे झूठे हैं।

दिल्ली के नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे इस योजना का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति या राजनीतिक पार्टी से अपने व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें, क्योंकि इससे साइबर अपराध या बैंकिंग धोखाधड़ी हो सकती है। डब्ल्यूसीडी विभाग इन धोखाधड़ी गतिविधियों और उनसे उत्पन्न होने वाली देनदारियों के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने संजीवनी योजना के बारे स्पष्ट किया कि ऐसी कोई योजना अस्तित्व में नहीं है। कुछ अवैध व्यक्तियों ने पंजीकरण अभियान चलाया है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों से आधार कार्ड, बैंक खाता विवरण सहित व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही है और नकली स्वास्थ्य योजना कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि वे इस गैर-मौजूद योजना के तहत मुफ्त इलाज के वादों पर विश्वास न करें, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें और इससे संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर न करें।

*******************************

Read this also :-

अनिल कपूर के जन्मदिन पर फिल्म सूबेदार से उनकी पहली झलक आई सामने

शाहिद कपूर की फिल्म देवा निर्धारित समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री काजोल सोलंकी

25.12.2024 – वड़ोदरा (गुजरात) में निधि फाउंडेशन द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह में मशहूर टीवी अभिनेत्री रुपाली गांगुली के द्वारा ब्यूटी सेलिब्रिटी आवर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद नवोदित अभिनेत्री काजोल सोलंकी बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में अहमदाबाद में सम्पन्न हुए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी काजोल सम्मानित हुई हैं। यह अवार्ड इन्हें महाभारत में द्रोणाचार्य की भूमिका निभाने वाले एक्टर सुरेंद्र पाल के हाथों प्राप्त हुआ था।

‘मुंबई ग्लोबल’ द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह में निर्माता, निर्देशक व अभिनेता धीरज कुमार और दीपक पराशर की उपस्थिति में बॉलीवुड के मशहूर गायक पद्मश्री उदित नारायण ने ‘हिंदुस्तान रत्न अवार्ड’ देकर काजोल सोलंकी को सम्मानित किया है। काजोल बेहद मेहनती और प्रतिभावान है।

वह अपनी गुरु गिरिजा पटेल का बहुत सम्मान करती हैं, जिन्होंने मेकअप और हेयर स्टाइल सिखाया। वह बॉलीवुड में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन है। काजोल अपने बड़े भाई को अपना आदर्श मानती है। काजोल ने बताया कि वह एक के बाद एक ऐसे विशेष अवार्ड मिलने से बेहद प्रसन्न और उत्साहित है।

अपने कैरियर के आरंभिक दौर में काजोल सोलंकी ने जब ब्यूटी पार्लर संचालन और मेकअप का काम शुरू किया था तब उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो एक दिन मॉडल्स का रंग रूप निखरते सजाते एक दिन खुद मॉडलिंग की दुनिया में अपने होम टाउन अहमदाबाद का नाम रौशन करने में कामयाब हो जाएगी।

आज मॉडलिंग की दुनिया में काजोल सोलंकी एक जाना पहचाना नाम है। अपने दम पर इन्होंने अपने हुनर को संवारा और बतौर मॉडल खुद को स्थापित किया है वैसे आज भी काजोल सोलंकी कई नामचीन मॉडल्स का मेकअप और हेयर स्टाइल का काम करती हैं। हाल ही में वियतनाम में इन्होंने रैम्प वॉक किया, साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई फैशन शो में भी वह रैम्प वॉक कर चुकी हैं।

दृढ़ इच्छाशक्ति और ऊर्जावान व्यक्तित्व की स्वामिनी काजोल सोलंकी को ट्रेवलिंग और ट्रेकिंग करना पसंद है। भगवान शिव में इनकी बड़ी आस्था है और वो अब तक आठ ज्योतिर्लिंग, पशुपति नाथ और कई मंदिरों का दर्शन कर चुकी हैं। मॉडलिंग के बाद अब काजोल सोलंकी अभिनय के क्षेत्र में भी तक़दीर आज़माना चाहती हैं।

कई फिल्म निर्माता काजोल सोलंकी को अपनी फिल्मों के लिए अनुबंधित करने की योजना बना रहे हैं। जनवरी माह में काजोल सोलंकी की म्यूजिक वीडियो लांच होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

शाहिद कपूर की फिल्म देवा निर्धारित समय से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी

25.12.2024 (एजेंसी) – एक्शन और थ्रिलर से भरपूर शाहिद कपूर स्टारर देवा मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस मूवी की रिलीज डेट में लगातार बदलाव हो रहा है. पहले ये एक्शन थ्रिलर 14 फरवरी, 2025 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब मेकर्स ने इसे तय तारीख से पहले रिलीज करने का फैसला किया है. मेकर्स ने पोस्टर जारी कर देवा की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है.ज़ी स्टूडियोज़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर थ्रिलर देवा की नई रिलीज की तारीफ जारी की है.

बता दें कि ये फिल्म अब 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा गया है, धैर्य से बैठे रहिए, क्योंकि इंतजार अब और छोटा हो गया है! देवा आपकी सोच से भी जल्दी आपके पास आ रही है-31 जनवरी, 2025! हाईप रियल है, एनर्जी रूफ के जरिये है और हम उम्मीद से पहले इस एक्शन से भरपूर थ्रिलर को आपके सामने लाने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं.

अपने कैलेंडर पर मार्क कर लें और एक ऐसे दिल छू लेने वाले एक्सपीरियंस के लिए तैयार हो जाएं जिसे आप नहीं भूलेंगे.बता दें कि देवा मलयालम के जाने-माने डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज द्वारा निर्देशित है और इसे ज़ी स्टूडियोज़ और सिद्धार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म लगभग एक साल बाद शाहिद कपूर की बड़े पर्दे पर वापसी का मौका है.

फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी भी नजर आएंगे.बता दें विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म छावा की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ये फिल्म पहले 6 दिसंबर को रिलीज होनी थी लेकिन फिर पुष्पा 2 के चलते इसकी रिलीज डेट बदल दी गई और अब ये 14 फरवरी 2025 को रिलीज होगी.

वहीं 14 फरवरी को शाहिद कपूर की देवा सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन छावा की रिलीज डेट अनाउंस होने के बाद देवा के मेकर्स ने इसे प्रीपोन्ड कर दिया है. जो भी हो शाहिद के फैंस एक्टर की इस फिल्म के जल्ज रिलीज होने को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं.

*************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको नई जानकारी मिलेगी, यह जानकारी भविष्य के लिये फायदेमंद साबित होगी। आज आलस्य व सुस्ती छोड़कर काम में मन लगाने की जरूरत है, आज आप मार्केट से अपना मनपसंद सामान खरीदेंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर अमल करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी, साथ ही लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी ईमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगे। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 8

वृष राशि :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपके संतुलित रवैया से फायदा मिलेगा, लोगो का व्यवहार आपके प्रति अच्छा रहेगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे। इस राशि की महिलाएं अपने बिजनेस में एक्टिव रहेंगी, आपको ज्यादा धनलाभ भी होगा। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय परिवार के साथ बिताएंगे। आज किसी बात को लेकर ज्यादा सोच-विचार करने से बचें और थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 9

मिथुन राशि :

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद पर गर्व करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई को लेकर उत्साहित रहेंगे और ज्यादा समय पढ़ाई में व्यतीत करेंगे। आज आपके व्यापार की गति बढ़ेगी, जिससे अच्छा धन लाभ होगा। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, साथ में डिनर करने जायेंगे। आज आप वाहन लेने का मन बनायेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

कर्क राशि :

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। कुछ लोग रुकावटें भी पैदा करेंगे। अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने कामों पर फोकस करें। निश्चित तौर पर आपको सफलता मिलेगी। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आप सफल होंगे, परिवार में सभी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 4

सिंह राशि :

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज पुरानी गलती दोबारा न हो, इस बात का ध्यान रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ रहा है, नई जिम्मेदारियों के लिए आप खुद को तैयार करेंगे। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं। जिस प्रकार से क्षमता बढ़ेगी, उस प्रकार से बड़े अवसर भी मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ कही घूमने का प्लान बनायेंगे। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 8

कन्या राशि :

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार की मदद से सुलझा लेंगे। थोड़ी विपरीत परिस्थितियां बनेंगी, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। आज लम्बी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जायेगा। आज आप पुराने दोस्त से मिलने का मन बनायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

तुला राशि :

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। काम को पूरा करने में आ रही अड़चन आज समाप्त होंगी। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही बिजनेस करने की सोच रही है उनके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें, अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आज नया प्रोजेक्ट आपको मिलेगा, जिसको आप पूरी जिम्मेदारी से पूरा करेंगे। आज पारिवारिक सुखों की अनुभूति होगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतरी के लिए आप किसी से हेल्प ले सकते हैं। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा। राजनीति से जुड़ेलोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आपको कुछ नया करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज आप मनचाही वस्तु ले सकते हैं। ऑफिस में अपनी छवि और बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज निर्णय लेने से पहले उसपर गहन विचार कर लेना चाहिए। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोडा चिंतित हो सकते हैं। अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाय विनम्रता से समझाएं जिससे समझ बढ़ेगी। इस राशि के अविवाहितों के चल रही रिश्ते की बात जल्द पक्की हो जाएगी। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा प्रोजेक्ट जल्द पूरा होगा। आज आप नए कार्य में निवेश कर सकते हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 7

मकर राशि :

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप नया हुनर सीखेंगे। परिवार में किसी सदस्य से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपके घर मेहमान आ सकते हैं, घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। किसानों के लिए दिन बढिय़ा रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी आज अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढऩे का मौका मिलेगा। जमीन जायदाद से जुड़े काम को आज पूरा कर लेंगे। इससे आपको ख़ुशी होगी। स्वास्थ्य के नजरिये से आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। लंबे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी।शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढऩे की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज घर के सभी सदस्य आपकी तरक्की से खुश होंगे, आपकी इनकम में वृद्धि होगी। आज बच्चों के साथ शाम का डिनर बाहर करेंगे और उन्हें खुश होने की वजह देंगे। प्राइवेट कंपनी से जुड़े लोगों का प्रमोशन होने के योग हैं।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। इस राशि के बिजली विभाग के कर्मचारियों का दिन अच्छा रहेगा। जॉब की तलाश कर लोगों को अच्छी जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर सेंसिटिव हो सकते हैं। काम में मन लगेगा आपको परिवार से सहयोग मिलता रहेगा। इस राशि के लोगों का बिजनेस काफी तरक्की करेगा, साथ ही अधिक लाभ भी होगा। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर कों दिखा सकते है।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 3

*******************************

 

मराठी फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ ट्रेलर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया

24.12.2024 – जियो स्टूडियोज की नवीनतम मराठी म्यूजिकल फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर पिछले दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा जारी किया गया। इस कार्यक्रम में निर्माता ज्योति देशपांडे और निर्देशक सुबोध भावे के साथ फिल्म के बेहतरीन कलाकार मौजूद थे।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ के गीत संगीत की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे मराठी भाषा, संगीत और रंगमंच के शास्त्रीय रूपों में विकास को देखकर गर्व है।

‘संगीत मान-अपमान’ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक शानदार प्रमाण है, जो मराठी कलात्मकता की सुंदरता को दर्शाता है। सुबोध भावे, शंकर एहसान लॉय और पूरी टीम को उनके बेहतरीन काम के लिए बधाई, मुझे पूरा विश्वास है कि यह फिल्म न केवल सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी बल्कि दुनिया भर के दर्शकों का दिल भी जीतेगी और सिनेमा की दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि कला और संगीत की इस समृद्ध परंपरा को आधुनिक रूप में नई पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक है। सीएम ने आधुनिक पीढ़ी के लिए मराठी कला और संगीत को बढ़ावा देने में फिल्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को एक शाही गाथा, गहन नाटक, आश्चर्यजनक दृश्यों, यादगार पात्रों और आत्मा को झकझोर देने वाले संगीत में ले जाता है।

फिल्म में सुबोध भावे, वैदेही परशुरामी, सुमित राघवन, उपेंद्र लिमये, नीना कुलकर्णी, निवेदिता सराफ, शैलेश दातार और अर्चना निपांकर जैसे कलाकारों की टोली है। अमृता खानविलकर की विशेष उपस्थिति ने इस फिल्म के आकर्षण को और बढ़ा दिया है। ‘संगीत मान-अपमान’ एक शानदार ड्रामा है जो महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक ताने-बाने का जश्न मनाता है।

ट्रेलर में एक भव्य दुनिया की झलक दिखाई गई है, जिसे लुभावने दृश्यों, मार्मिक नाटक, मंत्रमुग्ध कर देने वाले संगीत और प्रामाणिक चित्रणों के साथ जीवंत किया गया है।

जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, ज्योति देशपांडे व श्री गणेश मार्केटिंग द्वारा निर्मित और सुबोध भावे द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म ‘संगीत मान-अपमान’ एक संगीतमय प्रेम त्रिकोण है जो 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

हॉरर फिल्म ‘लव इज़ फॉरएवर’ 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी

24.12.2024 – सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित हॉरर फिल्म ‘लव इज़ फॉरएवर’ 10 जनवरी 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान फिल्म के लीड एक्टर्स रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल और राहुल डी कुमार ने फिल्म से जुड़े अपने खास अनुभव शेयर किए।

फिल्म में खास किरदार निभा रहे एक्टर रुसलान मुमताज ने फिल्म के बारे में बताया कि यह एक एक अलग तरह की लव स्टोरी है। इसमें एक कपल को कोई परेशान कर रहा है। जब भी दोनों कपल साथ होने की कोशिश करते हैं, कुछ हादसे होते रहते हैं, जिससे दोनों डिस्टर्ब हो जाते हैं। वह कौन है, यह पूरी फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

बातचीत के दौरान रुसलान मुमताज ने आगे बताया कि उन्हें हॉरर फिल्म देखने का बहुत शौक है। वह कहते हैं- मैंने अब तक फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए हैं, इस फिल्म में भी मेरा किरदार काफी अलग है। लेकिन मैंने कभी हॉरर फिल्म नहीं की थी। मुझे हॉरर फिल्म देखने का बहुत शौक है। इस फिल्म का जब ऑफर आया तो मैंने बिना स्टोरी सुने ही हां कर दी थी। बाद में फिल्म की स्टोरी सुनी तो बहुत ही दिलचस्प लगी।

फिल्म के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस कर्णिका मंडल ने कहा कि यह एक ट्रैनगल लव स्टोरी फिल्म है। इसमें ऐसे बहुत सारे सिचुएशन आते हैं, जिसे देखकर दर्शक चौंक जाएंगे। उन्होंने कहा- फिल्म में जब कपल हनीमून पर जाते हैं तो कभी लड़के और कभी लड़की के साथ कुछ ना कुछ होता रहता है। ऐसी कोई तीसरी शक्ति है जो इनको एक होने से रोकती है, वह कौन है। यह फिल्म देखने के बाद पता चलेगा।

एक्टर राहुल डी कुमार ने बताया कि फिल्म देखने के बाद दर्शकों को शाहरुख खान की ‘डर’ और नाना पाटेकर की फिल्म ‘अग्नि साक्षी’ की याद आएगी, लेकिन यह फिल्म उससे काफी अलग है। फिल्म के शूटिंग के दौरान की बहुत अच्छी जर्नी रही है। रुसलान मुमताज के साथ काम करके बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है। फिल्म में उन्होंने बहुत ही अच्छा काम किया है। एक्ट्रेस कर्णिका मंडल का भी फिल्म में एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा।

साउथ सिनेमा के चर्चित डायरेक्टर एस.श्रीनिवास द्वारा निर्देशित इस हॉरर फिल्म के डीओपी राज शेखर नायडू, म्यूजिक डायरेक्टर डे चौहान, गीतकार संजीत निर्मल, लेखक राशिद कानपुरी, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर रिद्धि सिद्धि और प्रचारक संजय भूषण पटियाला और एक्शन डायरेक्टर मुकेश राठौर और कोरियोग्राफर कौसर शेख हैं। इस फिल्म में रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल और राहुल डी कुमार के अलावा मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, गरिमा अग्रवाल, जावेद हैदर, सलीम मुनव्वर, मोहम्मद सलीम मुल्लानवर और चंद्रप्रकाश ठाकुर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

बॉलीवुड में दस्तक देगी अभिनेत्री गीत साह

24.12.2024 – दक्षिण भारतीय फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री कई फिल्मों काम कर चुकी गीत साह अब बॉलीवुड में दस्तक देने वाली हैं। अभिनेत्री गीत साह की म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘ऐसी सजा’ नए वर्ष पर रिलीज हो रही है।

इस म्यूजिक वीडियो में गीत साह के साथ अभिनेता सनी मेहता अभिनय कर रहे हैं। म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर और कोरियोग्राफर विक्रम बोराडे है। क्रिएटिव असिस्टेंट सोनी बाबा गुरुंग है।

इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘ऐसी सजा’ की खास बात यह है कि इस गीत को मशहूर बॉलीवुड सिंगर कुमार शानू ने गाया है। गीता साह इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

वह कहती हैं कि प्रसिद्ध गायक कुमार शानू के गाने पर अभिनय करना बेहद सुखद और उत्साह भरा रहा। इस म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मुम्बई के मड आइलैंड में हुई है। गाना बेहद कर्णप्रिय और भावनात्मक है जो हर दिल पर दस्तक देगा।

गीत साह कहती है कि उनका फिल्मी सफर बेहद रोमांचक है और वह खुद को एक दिन चैलेंजिंग भूमिकाएं निभाते देखना चाहती हैं। इस म्यूजिक वीडियो के निर्माण के क्रम में कई बड़े बजट की फिल्मों के ऑफर अभिनेत्री गीत साह के पास आ चुके हैं।

साउथ में निर्मित उनकी पहली फिल्म ‘वायरस डॉट कॉम’ थी। उसके बाद ‘श्री रंगपुरम’, ‘एडवांटेज’ जैसी कई फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया है। गीत साह ने कॉमर्स विषय में स्नातक की उपाधि हासिल की है और कॉस्मेटोलॉजिस्ट में डिप्लोमा किया है।

उन्होंने तमिल विज्ञापन फिल्मों में काम किया है। गीत साह को दक्षिण भारतीय फिल्मों में उनके कार्य को देखते हुए कई अवार्ड मिल चुके हैं। साथ ही फिल्म अफेयर अवार्ड 2023 और एफ एफ कल्चर्स अवार्ड 2024 से वह सम्मानित हो चुकी हैं। गुजराती, पंजाबी, हिंदी, भोजपुरी, तमिल और तेलुगु भाषी फिल्मों में भी उन्होंने एक्टिंग की है।

साथ ही दर्जनों से अधिक म्यूजिक वीडियो में वह दिखाई दे चुकी हैं और उन्होंने आइटम सांग भी किया है। जल्द ही एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो उनकी रिलीज़ होने वाली है और आगामी फिल्म प्रोजेक्ट्स और म्यूजिक एलबम है जिसका काम शुरू होने वाला है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

रांची प्रेस क्लब का वार्षिक आम सभा 2024 सम्पन्न

 25 वर्षों से अधिक के पत्रकारों को स्थायी सदस्यता के प्रस्ताव पर सभा ने दी सहमती

रांची,23.12.2024 (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  रांची प्रेस क्लब के वार्षिक आम सभा ने रविवार को वरिष्ठ पत्रकार सदस्यों को सम्मान देते हुए उन्हें आजीवन निःशुल्क सदस्यता देने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की। प्रेस क्लब हॉल में क्लब की वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ, सर्वप्रथम सभी दिवंगत पत्रकारों को नमन करते हुए उनकी आत्म की शांति हेतु एक का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वार्षिक आम सभा में कई प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए ऑडिट रिपोर्ट पर चर्चा के बाद उन्हें पास किया गया। सभा की कार्यवाही वरिष्ठ सदस्य सह पत्रकारों के संबोधन और सुझावों के साथ शुरू हुई। इसके बाद क्लब के सचिव अमरकांत ने वार्षिक प्रतिवेदन और कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह ने आय व्यय का ब्यौरा रखा। अध्यक्षीय संबोधन के दौरान क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल सोरेन ने कहा कि विगत एक वर्ष में क्लब ने पत्रकारों के लिए कई काम किये गये, लेकिन आगे इस संस्था को नयी ऊंचाईयों पर ले जाने की योजना है।पत्रकारों को अपने निजी हितों के साथ साथ पत्रकारिता के गरिमा का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

धन्यवाद ज्ञापन क्लब के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि की ओर से दिया गया।

इस बैठक में मैनेजिंग कमिटी के सह सचिव रतनलाल, कार्यकारिणी सदस्य राजू प्रसाद, आलोक सिन्हा, अंजनी कुमार, संजय सुमन, आरजे अरविंद, चंदन भट्टाचार्य, विजय मिश्र, मोनू सिंह, सौरव शुक्ला शामिल रहे। सहित रांची प्रेस क्लब के सैकड़ो सम्मानित पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

*********************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। घर में खुशी का माहौल बनेगा, आप परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाएंगे। आज अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास बनाकर रखेंगे। ऑफिस और व्यवसाय में टीम वर्क बनाकर काम करने से व्यवस्था उत्तम बनी रहेगी। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिस्थितियां बना रहा है। आज जरूरतमंद और बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रुचि रहेगी। किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर का बिजनेस कर रहे है उन्हें मुनाफा होगा। छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। लंबे समय से सोचा हुआ काम पूरा होगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 2

वृष राशि :

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्य क्षेत्र में किसी भी नई योजना पर काम करने के लिए थोड़ा समय देंगे। आज मनोवांछित फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। इससे पारिवारिक वातावरण मधुर और सुखद बना रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 6

मिथुन राशि:

आज आपका दिन ठीक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ काम बहुत ही अच्छी तरह और आसानी से पूरा हो जाएगा। आज आपका समय किसी राजनीतिक गतिविधियों में बीतेगा और प्रभावशाली लोगों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के स्टूडेंट को अपनी मेहनत के उचित परिणाम हासिल होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपके काम बेहतर ढंग से पूरे होंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 5

कर्क राशि :

आज का दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज आय के साधन बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चो में भी बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। आज घर के किसी महत्वपूर्ण मामले पर परिवारजनों के साथ योजना बनेंगी। ऑफिस के सभी लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे, बॉस आपकी परफॉरमेंस देखकर आपकी तारीफ करेंगे। जीवन में चल रही समस्याओं का हल निकलेगा और आपके काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। बाहर के खाने से बचें, सेहत अच्छी बनी रहेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

सिंह राशि :

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कार्य स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें। फालतू गतिविधियों में समय ना खराब करें। ऑफिस के किसी काम में छोटी सी लापरवाही की वजह से आपको वो काम दोबारा करना पड़ सकता है। आज आपके स्वभाव में गंभीरता रहेगी, परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझेंगे। परिवार में चल रही किसी पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ डिनर पर जा सकते है। बच्चे दादा दादी के साथ समय बिताएंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 6

कन्या राशि :

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आलस्य छोड़कर पूरी ऊर्जा व आत्मविश्वास से अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। समय आपके लिए नई उपलब्धियां बना रहा है। आपकी आय के स्त्रोत भी बढ़ेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए उनके साथ कुछ समय बितायेंगे। आज काम की अधिकता की वजह से कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है। अगर आप कोई नया मकान लेने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

तुला राशि :

आज का दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। आज दिन भर घर की व्यवस्था और सुधार संबंधी कामों में व्यस्तता रहेगी। बच्चों के साथ आज आप कहीं घूमने जाएंगे, उनमें खुशी और आत्म बल बढ़ेगा। ऑफिस में अपने उचित कार्य प्रणाली से दूसरों के समक्ष सराहना का पात्र बनेंगे। आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी साथ ही कार्यक्षेत्र में भी आपका प्रदर्शन उम्मीद से अच्छा रहेगा। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि :

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज अपने लिए कुछ ख़ास करने वाले है। आज ज्यादातर शुरू किये हुए कार्यों को पूरा कर लेंगे। आज आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोचेंगे जिसमें आपको फायदा होगा। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं आज समाज में उनकी काफी प्रशंसा होगी। पारिवारिक रिश्ते बेहतर होंगे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। पिता की राय आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगी। कारोबार को बढ़ाने में बढ़े भाई का सहयोग मिलेगा। बच्चे आज किसी खिलौने की जिद्द कर सकते हैं।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

धनु राशि :

आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज आपको किसी मानसिक उलझन से छुटकारा मिलेगा। इच्छित कार्य समय पर पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज जीवन में सब कुछ होते हुए भी कुछ खालीपन सा महसूस होगा। अपने ऊपर नकारात्मकता न हावी होने दें और स्वयं को व्यस्त रखें। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आप को सुकून देगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपकी हेल्थ फिट रहेगी। घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा। जीवनसाथी को उपहार देंगें, जिससे आपसी सौहार्द में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 4

मकर राशि :

आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। डिनर और मनोरंजन से संबंधित कोई प्रोग्राम भी बन सकता है। आज थोड़ी-सी कोशिश से आप ऊंचे पद पर पहुंच सकते हैं। इस राशि के जो लोग सूचना प्रसारण क्षेत्र से जुड़े हुए हैं आज उन्हें किसी बड़ी संस्था में काम करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बॉस को आज आपसे काफी उम्मीदें रहेंगी। पदोन्नति का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि :

आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज आपकी किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आलस को अपने ऊपर हावी नहीं होने दे, साथ ही अपने काम पर अधिक ध्यान दें। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और फिजूल की बातों में न पड़ें। मेहनत से सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। कारोबार में आ रही दिक्कतें खत्म होगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 9

मीन राशि :

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और निखार आएगा। घर की जरूरत संबंधी आवश्यकताओं को लेकर मार्केटिंग में भी समय बीत सकता है। ऑफिस के सहकर्मी के साथ किसी बात को लेकर विचार-विमर्श हो सकता है। फिजूल की बातों से बचने की कोशिश करें, आवश्यकता पडऩे पर ही बोलें। आपको घर में भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होगा, परिवार में सुख शांति बनी रहेंगी। अचानक धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 8

*********************************

 

चर्चाओं के बीच : अभिनेत्री सुनीता शिवदास बावा उर्फ अर्पिता

22.12.2024 – भगवान गणेश को समर्पित म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘गजानन सत सत करूँ प्रणाम’ रिलीज होने के बाद इन दिनों अभिनेत्री सुनीता शिवदास बावा उर्फ अर्पिता बॉलीवुड में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘गजानन सत सत करूँ प्रणाम’ में सुनीता बावा (अर्पिता) ने सुनील पाल और राजकुमार कन्नौजिया के साथ अभिनय किया है।

बैंकॉक में मन्नारा चोपड़ा द्वारा इंडिया इंटरनेशनल इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2024 से वह सम्मानित हो चुकी हैं। वहीं इन्हें बिज़नेस वीमेन का अवार्ड मिला था। मुम्बई ग्लोबल ने इक्कीसवें इंटरनेशनल पेजेंट अवार्ड वियतनाम 2024 का भव्य आयोजन वियतनाम में किया था वहाँ भी सुनीता बावा सम्मानित हुईं।

हाल ही में वड़ोदरा में निधि फाउंडेशन की ओर से ब्यूटी सेलिब्रिटी अवार्ड का आयोजन हुआ जिसमें टीवी सीरियल अनुपमा और साराभाई वर्सेस साराभाई फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली के हाथों सुनीता बावा (अर्पिता) को बिजनेस वीमेन और अभिनेत्री के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवार्ड शो में कई जानी मानी हस्तियां मौजूद रही।

इस अवार्ड शो में वह चीफ गेस्ट थी। सुनीता बावा एक व्यवसायी महिला हैं साथ ही वह अभिनय भी करती हैं। इनकी जीवनी दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जीवन की परेशानियों से हार नहीं मानना चाहिए बल्कि हर महिला को आत्मनिर्भर बनना चाहिये सुनीता की तरह। सुनीता का जन्म नंदुरबार, महाराष्ट्र में हुआ है और उन्होंने शिक्षा भी वहीं से प्राप्त की है।

वर्तमान समय में सुनीता (अर्पिता) अहमदाबाद में रहती हैं और अपना व्यवसाय संभालती हैं। इनका ‘सेयर एंड हेव’ सलून एंड स्पा है। वह महाराष्ट्र में तुलजा आई नाम से विभिन्न प्रकार के मसालों का निर्माण करती हैं। अहमदाबाद में ही वह रीयल एस्टेट और फाइनेंस का काम करती हैं।

साथ ही कई कंपनियों के साथ सहयोगी के तौर पर भी काम करती है। अपने व्यवसाय और काम के प्रति वह समर्पित हैं और वह जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स और बिजनेस में भी काम करने वाली हैं। नववर्ष में उनकी नई म्यूजिक एलबम भी आ जायेगी।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड वितरण समारोह संपन्न

22.12.2024 – पिछले दिनों मुंबई के अथर्वा कॉलेज में आयोजित 19वां भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड वितरण समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह का शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के हाथों दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ।

इस अवसर पर उनके साथ पद्मभूषण पार्श्वगायक उदित नारायण, इम्पा अध्यक्ष अभय सिन्हा, इम्पा पूर्व अध्यक्ष टीपी अग्रवाल, अभिनेता सुरेंद पाल सिंह, अभिनेता कृुणाल सिंह, विधायक विनय बिहारी, हेमंत पांडेय, शैलेश श्रीवास्तव और अवॉर्डं समारोह के आयोजक विनोद कुमार गुुुप्ता के अलावा बॉलीवुड के कई शख्सियत भी मौजूद थे।

इस अवॉर्ड समारोह में भोजपुरी सिनेमा के कलाकरों को उनके उत्कृष्ट अभिनय के लिए तथा फिल्मकारों को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके साथ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्डं अरशद अशफाक खान, विशेष पुरस्कार की श्रेणी में प्रदीप सिंह, रितेश पांडेय, अजय गुप्ता, विधायक विनय बिहारी, मनोज कुमार (बिलीव म्यूजिक इंडिया), ‘सेनूर’ और ‘एक दिन की सास’ जैसी फिल्मों को भी अवॉर्ड प्रदान किया गया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

******************************

 

फिल्मकार हरनाथ पोलिचेरला बना रहे हैं पैन इंडिया फिल्म

22.12.2024 – फिल्मकार डॉ. हरनाथ पोलिचेरला, कन्नड़, तेलुगु और अंग्रेजी के साथ अन्य भारतीय भाषाओं में फिल्म बनाने की दिशा में काफी एक्टिव रहते हुए अपनी पहली पैन इंडिया मूवी ‘ना तेलुगोड़ू’ (Naa Telugodu) को बहुत जल्द ही फ्लोर पर ले जाने वाले हैं। बाल शोषण और ड्रग्स से संबंधित समस्याओं से जुड़ी इस फिल्म की शूटिंग मुम्बई, जम्मू और कश्मीर और रामोजी फिल्मसिटी हैदराबाद में की जाएगी।

इस फिल्म में दक्षिण भारतीय कलाकारों के साथ बॉलीवुड के कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए ज़रीना वहाब और आशीष विद्यार्थी को अनुबंधित किया जा चुका है। अन्य कलाकारों का चयन जारी है। इस पैन इंडिया फिल्म की प्रोडक्शन डिज़ाइन, कास्टिंग हैदराबाद की नामचीन गिलिटर फिल्म अकादमी कर,रही है। यह फिल्म हैदराबाद में फरवरी 2025 से स्टार्ट टू फिनिश शूटिंग शेड्यूल के साथ शुरू होगी।

यहां उल्लेखनीय है कि फिल्मकार डॉ. हरनाथ पोलिचेरला ने कन्नड़ तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं की 18 फिल्मों में अभिनय और निर्माण किया है। तेलुगु सिनेमा उद्योग में निर्माता, निर्देशक, लेखक और अभिनेता के रूप में प्रसिद्धी और यूएसए में तेलुगु संस्कृति और भाषा के विकास में योगदान को देखते हुए उनकी सेवाओं के लिए जनवरी 2023 में यूएसए के राष्ट्रपति बिडेन ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया। सन् 2001 में भी माननीय पूर्व प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव ने उन्हें प्रवासी भारतीय नागरिकता पुरस्कार प्रदान किया था।

उनकी कन्नड़ फिल्म ‘पेरिस प्रणया’ को 2003 मे सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था। किशोर आत्महत्या पर आधारित फिल्म ‘होप’ को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल के कर कमलों द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। आंध्र प्रदेश राज्य द्वारा उनकी फिल्म ‘चंद्रहास’ के लिए गोल्डन नंदी पुरस्कार और राष्ट्रीय एकीकरण के लिए सरोजिनी देवी पुरस्कार से भी उन्हें नवाजा जा चुका है।

विदित हो कि आंध्र प्रदेश के तिरुपति में जन्मे और अमेरिका में अपने व्यस्त मेडिकल कैरियर के बावजूद, उन्होंने सिनेमा के प्रति अपने प्यार को बनाए रखा है। ‘कैप्टन राणा प्रताप’, ‘टिक टिक’, ‘ड्रिल’, ‘चंद्रहास’ और ‘होप’ जैसी फिल्मों द्वारा अंग्रेजी, कन्नड़ और तेलुगु भाषा के सिनेमा में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया है। पेशे से चिकित्सक डाॅक्टर हरनाथ पोलिचेरला को अंग्रेजी, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों के निर्माता-निर्देशक, लेखक और अभिनेता के रूप में जाना जाता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

होटल एसोसिएशन की अपील बॉम्बे हाईकोर्ट ने किया खारिज

कार्यक्रमों में संगीत बजाने के लिए नोवेक्स एनओसी अनिवार्य…..!

बॉम्बे हाईकोर्ट ने होटल एसोसिएशन की अपील को खारिज करते हुए फैसले में इस बात की पुष्टि की है किया संगीत कार्यक्रमों में किसी भी संगीत बजाने के पूर्व ‘नोवेक्स’ एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) लेना अनिवार्य होगा। यह फैसला होटल एसोसिएशन के लिए एक महत्वपूर्ण झटका है, क्योंकि यह ‘नोवेक्स’ के पक्ष में न्यायमूर्ति आर.आई. चागला द्वारा पारित मूल फैसले को बरकरार रखता है।

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने अपने पूर्व के फैसले में ‘नोवेक्स’ (NOVEX) जैसे संगीत अधिकार धारकों को कॉपीराइट स्वामी के रूप में मान्यता दी थी जिसके आलोक में ‘नोवेक्स’ (NOVEX) कॉपीराइट सोसायटी के रूप में पंजीकृत हुए बिना भी संगीत लाइसेंस जारी कर सकता है। NOVEX NOC प्राप्त करने या संगीत लाइसेंसिंग अधिकारों के बारे में सभी तरह की जानकारी Novex Communications की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

विदित हो कि संगीत अधिकार धारकों को उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में अग्रसर ‘नोवेक्स’ को सभी श्रेणियों के संगीत कार्यक्रमों के लिए लाइसेंस जारी करने का अधिकार है और इवेंट आयोजकों और संस्थानों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर सकता है और राहत मांग सकता है जो बार-बार संगीत अधिकार धारकों के अधिकारों का उल्लंघन करते हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति की खबर को आप ने बताया गलत

नई दिल्ली ,21 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उपराज्यपाल द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मुकदमा चलाने की मंजूरी देने की मीडिया में आई खबरों को पार्टी ने फर्जी और झूठी करार दिया है।

मीडिया में इस तरह की खबरें फैलाने की सूचना मिलने के बाद आप के मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसका खंडन किया।

सबने ईडी को उपराज्यपाल (एलजी) के उस आदेश की कॉपी दिखने की चुनौती दी। साथ ही कहा कि यह सिर्फ बाबासाहेब अंबेडकर के अपमान के मुद्दे से दिल्ली के लोगों का ध्यान भटकाने और उन्हें गुमराह करने के लिए किया जा रहा है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर एलजी विनय सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है, तो ईडी उस मंजूरी की कॉपी क्यों नहीं दिखा रहा है? उन्होंने लिखा, यह साफ है कि यह खबर पूरी तरह झूठ और गुमराह करने वाली है। बाबासाहेब के अपमान के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए जुमलेबाजी बंद करो और दिखाओ ईडी को मुकदमा चलाने के लिए दी गई मंजूरी कहां है?

आप नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के एलजी वी.के. सक्सेना ने किसी भी प्रकार की कोई मंजूरी मुकदमा चलाने के लिए नहीं दी है। अगर ईडी को मुकदमा चलाने के लिए पत्र मिला है तो उन्हें वह पत्र सार्वजनिक करना चाहिए। उसको छिपाकर क्या साबित करना चाहते हैं। यह एक बेबुनियाद झूठी खबर है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अगर एलजी साहब ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है, तो ईडी को मंजूरी की कॉपी सार्वजनिक करने में क्या दिक्कत है? उन्होंने कहा, यह खबर सिर्फ लोगों को गुमराह करने और मुद्दों से भटकाने के लिए फैलाई जा रही है। भाजपा यह साजिश बंद करो। सच सामने लाओ।

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा, मैं हैरान हूं कि केंद्र सरकार के अंदर इतने बड़े-बड़े वकील हैं। एलजी खुद अपने-आप को समझदार आदमी बताते हैं। उन्हें यह बुनियादी जानकारी भी नहीं है कि किसी मंत्री या मुख्यमंत्री के ऊपर मुकदमा चलाने के लिए मुकदमे की स्वीकृति चाहिए। आज कह रहे हैं कि मुकदमे की स्वीकृति दी है।

इसका मतलब है कि पिछले दो साल से टीवी के अंदर भाजपा सर्कस कर रही थी, वह सब झूठ था। यानि पहले मुकदमा चलाने की इजाजत ही नहीं थी। तो वह क्या ड्रामेबाजी चल रही थी। आज भी हमारी जानकारी है कि अब तक कोई मुकदमे की मंजूरी नहीं दी गई है। सिर्फ झूठ और राजनीतिक कारणों से यह सारा षड्यंत्र चलाया जा रहा है। यह बहुत शर्मनाक है।

आप नेता जस्मीन शाह ने एक्स पर लिखा कि भाजपा, दिल्ली चुनाव में रो एक झूठी खबर फैलाने की कोशिश कर रही है। यी खबर पूरी तरह झूठी है कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी को अभियोजन की मंज़ूरी दी है। ऐसी कोई मंजूरी नहीं दी गई है। अगर कोई इसे सच कहे, तो उनसे उस मंज़ूरी की कॉपी दिखाने को कहें।

आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि एलजी सक्सेना ने ईडी को अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की कोई मंजूरी नहीं दी है। यह झूठी खबर है। अगर ईडी को मंजूरी दी है तो उसकी कॉपी दिखाओ।

******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि- आज आप का उत्साह बढ़ेगा। आप अपने आपको भाग्यशाली अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सम्मान मिलेगा। आज जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आप के सामने कुछ भावनात्मक चुनौतियां आएंगी। आप अपने भाई बहनों का सहयोग करेंगे। आज आप नया व्यापार शुरू करने का सोच सकते हैं। आज अपनी आगे की पढ़ाई के लिए धन संचय करने का विचार करेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। आप किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देंगे।शुभ रंग- गुलाबीशुभ अंक- 9

वृष राशि- आपके लिए आज का दिन खुशहाल रहेगा। आपके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। लंबी यात्राओं के योग हैं, जिससे आपके व्यापार में लाभ होगा। आज आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। पारिवारिक जीवन से समस्याएं दूर होंगी। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज आप कुछ ऐसी योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे अधिक लाभ हो सकता है। आज आप परिवार की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। आज आप जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने या कहीं घूमने जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।शुभ रंग- नीलाशुभ अंक- 4

मिथुन राशि- आपके लिए सकारात्मक बदलाव लाने वाला दिन है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को अच्छा प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसमें आप अपनी पूरी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, इससे आपको लाभ होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। विभिन्न स्रोतों से आज आपकी आमदनी बढ़ेगी। आज कुछ विशेष कार्य पर खर्चे भी हो सकते हैं। आप घर के रेनोवेशन के बारे में सोच सकते हैं। आपको किसी फंक्शन में जाने का मौका मिलेगा, वहां आपकी अन्य रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। आज आप जंक फूड का सेवन करने से बचें।शुभ रंग- गुलाबीशुभ अंक- 1

कर्क राशि- आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज अचानक किसी बड़े लाभ की प्राप्ति होगी। आपको आध्यात्मिक कार्यों में आनंद आएगा। आप किसी एनजीओ के साथ जुड़कर समाज सेवा करने का मन बनाएंगे। किसी कोर्ट केस का नतीजा आपके पक्ष में आने की संभावना है। आपके विरोधी कुछ परेशानियां खड़ी करने की नाकाम कोशिश करेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कार्य क्षेत्र में आने वाली किसी भी चुनौती से पीछे नहीं हटेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।शुभ रंग- लालशुभ अंक- 8

सिंह राशि- आपके लिए सफलता दिलाने वाला दिन है। आज आपके सभी काम बनेंगे। कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिसमें आपको अपनी काबिलीयत दिखाने का मौका मिलेगा। कुछ कार्यों को लेकर आज भाग-दौड़ हो सकती है। आज पॉजिटिव सोच रखने से आपके सारे काम समय से पूरे होते जाएंगे। आपके वैवाहिक रिश्ते में अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है, पूरी टीम में उत्साह दिखाई देगा। संतान की ओर से गुड न्यूज़ मिल सकती है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आप योगा की आदत डालेंगे यह आपकी सेहत के लिए अच्छा रहेगा।शुभ रंग- गोल्डनशुभ अंक- 1

कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। नौकरी में बॉस का सहयोग मिलेगा। जिससे आपको काफी लाभ होने की संभावना है। साझेदारी के व्यापार में तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपको किसी के माध्यम से धन लाभ हो सकता है। आपके परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। आज आपका सोशल सर्कल बढ़ेगा। बिजनेस से रिलेटेड आपकी यात्रा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें खान-पान की आदतों में सुधार करें। आपके व्यवसाय में परिवर्तन होने की संभावना है। वकील वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है किसी पुराने क्लाइंट से अच्छा धन लाभ होगा।शुभ रंग- गुलाबीशुभ अंक- 7

तुला राशि- आपके लिए बदलाव लाने वाला दिन रहेगा। आज आपकी किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपके व्यापार में लाभ होगा। आज किसी पारिवारिक आयोजन पर धन खर्च हो सकता है। ऐसा करना आपके पारिवारिक रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं। आप किसी सामाजिक कार्य में भी सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर से जुड़े लोगों के लिए लाभ की संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। कॉलेज के किसी प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।शुभ रंग- हराशुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि- आपके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपको आज ज्यादा काम मिल सकता है। आपको कलीग्स से पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार करने वालों को लाभ के योग हैं। पहले किए गए निवेश से फायदा होगा। प्राइवेट काम करने वालों को आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आज आप अपने अन्दर पॉजिटिविटी लाने का प्रयास करें। छात्र विदेशी भाषा सीखने का कोर्स कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में नई- नई खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखे। छात्रों को शिक्षा में पूर्ण सफलता प्राप्त होगी।शुभ रंग- ग्रेशुभ अंक- 7

धनु राशि- आज के दिन आपकी पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आज कार्य क्षेत्र में काम का दबाव रहेगा। आप समय पर कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपके करियर में प्रगति के योग हैं। खुद का व्यवसाय करने वालों को अपने विरोधियों से बच कर रहना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को विदेश में पढऩे के अवसर मिलेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाने के योग हैं। किसी संपत्ति को लेकर भाग दौड़ हो सकता है। शांति और विनम्रता से चीजों को हल करने की कोशिश करें। जो जातक नौकरी परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।शुभ रंग- बैंगनीशुभ अंक- 6

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको नई नौकरी के लिए ऑफर आ सकता है। पारिवारजनों से आपसी तालमेल बनाकर रखें। व्यापार करने वालों के लिए अच्छे लाभ की प्रबल संभावना है। कहीं किए गए निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। विद्यार्थियों की रूचि खेलकूद में बढ़ेगी। आपको अच्छे धन लाभ के योग हैं। आज आपको परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें रूटीन चेकअप कराते रहें। घरेलू जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा है। आपके स्वभाव में धर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। लवमेट से आज उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने से ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।शुभ रंग- नीलाशुभ अंक- 4

कुंभ राशि- आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप अच्छी रणनीति के साथ काम करेंगे तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सहकर्मियों के साथ अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक खर्च भी बढ़ सकते है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। व्यापारी वर्ग को अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी योजनाएं दूसरों से साझा ना करें। रिसर्च कर रहे लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। अचानक कहीं से धन लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष रुप से ध्यान रखें, समय पर भोजन करें। नियमित योग और व्यायाम की आदत डालें।शुभ रंग- आसमानीशुभ अंक- 1

मीन राशि- आज आपका दिन लकी रहेगा। किसी सिलसिले में विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। आपका मन अध्यात्म में लगेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपनी समझदारी से आगे बढ़ेंगे, आपको लाभ होगा। आज आप अपने व्यापार को और बढ़ाने के लिए नया प्लान बनायेंगे, योजनाएं सफल होंगी। आज किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें। आज आप किसी भी मामले को बातचीत से हल करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा।शुभ रंग- नारंगीशुभ अंक- 1

मध्यप्रदेश में 20 साल में परिवहन विभाग में 15 हजार करोड़ का घपला

कांग्रेस कोर्ट जाएगी – जीतू पटवारी

भोपाल ,21 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पास करोडों रुपये की संपत्ति मिलने के बाद कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि बीते 20 साल में परिवहन विभाग में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक का घपला हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मामले की सीबीआई या सेवा निवृत्त न्यायाधीश से जांच की मांग को लेकर कांग्रेस उच्च न्यायालय जाएगी।

कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए पटवारी ने कहा कि परिवहन विभाग के एक पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के यहां करोड़ों की संपत्ति मिली। फिर एक कार में 52 किलोग्राम सोना तथा 10 करोड़ रुपये नकद मिले हैं। लोकायुक्त और आयकर की कार्रवाई से दो दिन पहले सौरभ दुबई चला जाता है। इसका आशय साफ है कि उसे जांच एजेंसी से ही छापे की सूचना मिली होगी।

जीतू पटवारी का कहना है कि जब एक आरक्षक के यहां करोड़ों की संपत्ति मिल सकती है तो परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव तथा मंत्री के पास कितनी संपत्ति होगी। इन लोगों ने राज्य में बड़ा भ्रष्टाचार किया है। बीते 20 साल में राज्य में 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला हुआ है।

पटवारी ने एक अधिकारी के जरिए मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि राज्य में हर माह 30 से 35 करोड़ की विभिन्न नाकों से परिवहन विभाग वसूली करता है। इस तरह साल में चार से पांच सौ करोड़ और 20 साल में 15 हजार करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। इस पूरे मामले की सीबीआई या सेवा निवृत्त न्यायाधीश से जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले की जांच के लिए उच्च न्यायालय जाएगी।

पटवारी ने राज्य द्वारा लिए जा रहे कर्ज पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्ची की सरकार है जो बहुत महंगी पड़ रही है। हर रोज कई लाख रुपये हेलिकॉप्टर पर खर्च किए जा रहे हैं। राज्य सरकार अपनी राजनीतिक अय्याशी के लिए कर्ज ले रही है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने जल संसाधन विभाग में भी बड़े पैमाने पर घोटाले हेाने का आरोप लगाया है और कहा है कि बगैर किसी कमीशन के ठेका ही नहीं मिलता है।

*****************************

 

पंजाब में 3 मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप : 15 लोग दबे होने की आशंका

 रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मोहाली ,21 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। पंजाब के मोहाली जिले में शनिवार को एक भयानक हादसा हुआ, जब एक 3 मंजिला इमारत अचानक ढह गई। इस दुर्घटना में कम से कम 15 लोग मलबे में दबे होने की आशंका है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

शुरुआत में मिली जानकारी के मुताबिक, इमारत के अंदर एक जिम चल रहा था। वहीं, इमारत के पास एक बेसमेंट की खुदाई भी चल रही थी, जिससे बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और वह गिर पड़ी। हादसे के समय जिम में लोग एक्सरसाइज कर रहे थे, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि मलबे में जिम में मौजूद लोग दबे हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

प्रशासन ने जिम प्रबंधकों से संपर्क करना शुरू कर दिया है ताकि हादसे की असल स्थिति का पता चल सके। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मलबे में 10 से 50 लोगों के दबे होने की संभावना जताई जा रही है। रेस्क्यू टीम हर संभव प्रयास कर रही है ताकि किसी भी प्रकार के और नुकसान को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

***********************

 

अहमदाबाद के साबरमती इलाके में पार्सल में विस्फोट

दो घायल, आरोपी गिरफ्तार

अहमदाबाद ,21 दिसंबर(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। अहमदाबाद के साबरमती इलाके में पार्सल में विस्फोट से दो लोग घायल हो गए। शुरुआती पुलिस जांच में पता चला कि यह विस्फोट पारिवारिक झगड़े का नतीजा है। पार्सल पहुंचाने वाला व्यक्ति और रिसीव करने वाला इस घटना में घायल हुए हैं।

आईपीएस नीरज कुमार बडगुजर ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि साबरमती थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव रो हाउस में सुबह करीब 10.45 बजे पार्सल में धमाका हो गया।

गौरव गढ़वी, बलदेव सुखाडिय़ा के घर पार्सल देने के लिए आए थे। आरोपी गौरव गढ़वी ने जब पार्सल सौंपा तो प्राप्तकर्ता ने धुआं उठते देखा। पार्सल में विस्फोट हो गया, जिससे सुखाडिय़ा के भाई किरीट को चोटें आईं हैं।

उन्होंने आगे बताया कि घटना में गौरव गढ़वी भी घायल हुआ है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान अन्य संदिग्धों के नाम सामने आए हैं और पुलिस उनकी तलाश जारी रखे हुए है।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) और फॉरेंसिक टीम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है। प्रारंभिक तौर पर यह पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुरुआती पूछताछ से पता चला है कि सुखाडिय़ा परिवार के साथ विवाद के चलते पार्सल इस पते पर पहुंचाया गया था।

इस मामले में घायल किरीट सुखाडिय़ा के मुताबिक, पार्सल देने वाले व्यक्ति के अलावा दो और लोग ऑटो में बैठे थे। उन्होंने ही रिमोट दबाकर ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट की वजह से पड़ोस में रहने वाले उनके चाचा और उनके भतीजे को भी चोट पहुंची है। जबकि पार्सल लाने वाले व्यक्ति

***********************

 

भिखारी ठाकुर का जयंती मनाया गया

कार्यक्रम का उद्धघाटन एमएलसी वीरेंद्र नारयण यादव भाजपा नेता राकेश सिंह ने किया

पटना , 19 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  भिखारी ठाकुर का जयंती उनके गाँव मे मनाया गया जिसमे कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए संस्कृतिक कार्यक्रम का उद्धघाटन एमएलसी वीरेंद्र नारयण यादव सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह सदर एसडीओ लक्ष्मण तिवारी ने दीप प्रज्वालित कर के किया

इस अवसर पर हरेश सिंह मुखिया सत्येंदर सिंह उनके परपोता सुशील ठाकुर सहित अनेक लोग शामिल हुए और उनके जीवनी और उनके द्वारा किये गए सरहानीय कार्य की  सराहना की और कहा की भोजपुरी के छेत्र मे उन्होंने बहुत कार्य किये है उन्हें भोजपुरी का सेक्सपियर कहा जाता था भोजपुरी मे उन्होंने बहुत मुकाम हासिल किया आज अगर पूरे विशव मे लोग भोजपुरी जानते है तो उसमें भिखारी ठाकुर जी का ही देन है ।

************************

 

कांग्रेस अंबेडकर विरोधी है, तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही : अमित शाह

नई दिल्ली ,18 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, जब लोकसभा और राज्यसभा में पक्ष और विपक्ष होते हैं तो दलों, वक्ताओं का नजरिया अलग-अलग होता है। लेकिन एक बात समान होती है कि बात तथ्यों के आधार पर होनी चाहिए। कल से कांग्रेस ने जिस प्रकार तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर रखने का प्रयास किया है वो निंदनीय है। मैं इसकी निंदा करता हूं। कांग्रेस बीआर अंबेडकर विरोधी है, यह आरक्षण और संविधान के खिलाफ है। कांग्रेस ने वीर सावरकर का भी अपमान किया। आपातकाल लगाकर उन्होंने सभी संवैधानिक मूल्यों का उल्लंघन किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, …जब संसद में चर्चा चल रही थी, तो यह साबित हो गया कि कांग्रेस ने किस तरह बाबा साहेब अंबेडकर का विरोध किया। किस तरह कांग्रेस ने बाबा साहेब की मृत्यु के बाद भी उनका मजाक उड़ाने की कोशिश की… जहां तक भारत रत्न देने की बात है, कांग्रेस के नेताओं ने कई बार खुद को भारत रत्न दिया है। नेहरू जी ने 1955 में खुद को भारत रत्न दिया, इंदिरा गांधी ने 1971 में खुद को भारत रत्न दिया और बाबा साहेब को 1990 में भारत रत्न मिला, जब कांग्रेस पार्टी सत्ता में नहीं थी और भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्थित सरकार थी… अंबेडकर के प्रति नेहरू की नफरत जगजाहिर है

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, …एक सर्वदलीय मंत्रिमंडल पहली देश की कैबिनेट बनी जिसमें बाबा साहेब अंबेडकर भी सदस्य थे, नेहरू जी प्रधानमंत्री थे। नेहरू जी की किताब सेलेक्टेड वर्क्स ऑफ जवाहरलाल नेहरू में एक और उल्लेख आता है। नेहरू जी के आश्वासन के बावजूद भीम राव अंबेडकर को कोई महत्वपूर्ण विभाग नहीं दिया गया… एक ओर कांग्रेस पार्टी है। जब तक कांग्रेस सत्ता में रही बाबा साहेब अंबेडकर का कोई स्मारक नहीं बना। जहां-जहां विपक्ष की सरकारें आती गईं, स्मारक बनते गए। भाजपा की सरकारों ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बाबा साहेब के जीवन से संबंधित पंचतीर्थ का विकास किया, मध्य प्रदेश में महू, लंदन में डॉ? भीमराव रामजी आंबेडकर स्मारक, नागपुर में दीक्षाभूमि, दिल्ली में राष्ट्रीय स्मारक और महाराष्ट्र के मुंबई में चैत्रभूमि का विकास करने का काम भाजपा की सरकारों ने किया। 19 नवंबर 2015 को पीएम मोदी ने अंबेडकर जी के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया

******************************

Read this also :-

हिट द थर्ड केस के सेट से नानी की तस्वीर वायरल

राजामौली की आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज़

राजामौली की आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज़

18.12.2024 (एजेंसी)  –  एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित 2022 की महाकाव्य पीरियड एक्शन फिल्म आरआरआर, दुनिया भर में सनसनी बन गई, जिसने दिग्गज फिल्म निर्माता जेम्स कैमरून और स्टीवन स्पीलबर्ग सहित वफादार प्रशंसकों और प्रशंसकों को आकर्षित किया।

एक्शन तमाशा के पीछे की टीम ने अब फिल्म के निर्माण के बारे में एक डॉक्यूमेंट्री जारी करने की घोषणा की है, जिसका शीर्षक आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड है।

डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर सामने आ गया है, जिसमें महाकाव्य बनाते समय टीम के समर्पण, दृढ़ विश्वास और जुनून की झलकियाँ दी गई हैं। ट्रेलर में फिल्म के प्रमुख सितारे जूनियर एनटीआर और राम चरण फिल्म और इसके निर्देशक एसएस राजामौली के बारे में अज्ञात कहानियाँ और रोचक तथ्य साझा करते हैं।

डॉक्यूमेंट्री में आलिया भट्ट और अजय देवगन सहित फिल्म की पूरी कास्ट के साथ-साथ डीओपी सेंथिल कुमार, एडिटर श्रीकर प्रसाद और प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सिरिल सहित फिल्म की क्रू भी शामिल है।

ट्रेलर धमाकेदार तरीके से खत्म होता है, जिसमें अकादमी पुरस्कार विजेता गीत नाटू नाटू की मेकिंग दिखाई जाती है, जिसे एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है और चंद्रबोस ने लिखा है।आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिससे प्रशंसकों को आरआरआर के जादू का अनुभव करने का मौका मिलेगा, जैसा पहले कभी नहीं हुआ।

यह डॉक्यूमेंट्री प्रशंसकों को महाकाव्य फिल्म के निर्माण में एक रोमांचक यात्रा पर ले जाने का वादा करती है, जिसमें इस उत्कृष्ट कृति को बनाने में लगी कड़ी मेहनत, समर्पण और जुनून को दिखाया गया है।

डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स के बैनर तले निर्मित आरआरआर भारत में तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

आरआरआर बिहाइंड एंड बियॉन्ड के साथ, प्रशंसकों को फिल्म के उत्साह और रोमांच को फिर से जीने का मौका मिलेगा, और इस महाकाव्य फिल्म के निर्माण का अनुभव पहले कभी नहीं हुआ।

*****************************