मोदी सरकार के लिए संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं

बल्कि राष्ट्र निर्माण की मूल प्रेरणा : अमित शाह

नई दिल्ली 17 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान पर हुई चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के लिए संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि वंचितों के कल्याण और राष्ट्र निर्माण की मूल प्रेरणा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “देश की प्रगति के बारे में सार्थक चर्चा हुई। हमें बहुत लंबी लड़ाई के बाद आजादी मिली। संविधान पर चर्चा युवा पीढ़ी के लिए अच्छा है। देश कितना आगे बढ़ा, यह चर्चा जनता को इस बात का अहसास कराएगी। इस चर्चा में हम गहराई तक गए और हमारा लोकतंत्र पाताल की गहराई तक है।”

अमित शाह ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में हुई बहस देश के युवाओं के लिए शिक्षाप्रद होगी। इससे देश के लोगों को यह समझने में भी मदद मिलेगी कि किस पार्टी ने संविधान का सम्मान किया है और किसने नहीं। मैं सरदार पटेल को धन्यवाद देता हूं, क्योंकि उनके संघर्षों के कारण ही भारत दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है।

उन्होंने कहा, “ये भी साफ हुआ कि जनता ने जब किसी पार्टी को जनादेश दिया, तो उसने सम्मान किया या नहीं किया। संविधान पर चर्चा युवा पीढ़ी के लिए अच्छा है। इस देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से अनेक तानाशाहों का अभिमान चूर-चूर करने का काम किया है।”

गृह मंत्री ने कहा, “भारत की आजादी पर दुनिया मानने को तैयार नहीं थी कि यह देश संगठित रह पाएगा या संवैधानिक मूल्य स्थापित कर सकेगा, लेकिन आज आजादी के 75 साल बाद, जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो यह सरदार वल्लभभाई पटेल के अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि हमारा देश मजबूती से खड़ा है।”

उन्होंने कहा कि जो लोग कहते थे कि हम आर्थिक रूप से मजबूत नहीं हो पाएंगे, उनको भी जनता ने व हमारे संविधान ने खूबसूरती से जवाब दिया है। आज हम दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर सम्मान के साथ खड़े हैं।

**************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म कन्नप्पा की रिलीज तारीख का ऐलान

अल्लारी नरेश स्टारर बाछला मल्ली का ट्रेलर लॉन्च

वन नेशन, वन इलेक्शन संवैधानिक ढांचे पर प्रहार : तेजस्वी यादव

मधेपुरा ,17 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को लोकसभा में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पेश किया। वहीं, बिहार में विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन संवैधानिक ढांचे पर प्रहार है।

तेजस्वी यादव अपने कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा को लेकर मधेपुरा पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान वन नेशन, वन इलेक्शन का विरोध करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के मुद्दे गौण हो जाएंगे। प्रदेश के चुनाव स्थानीय मुद्दे पर होते हैं, वह मुद्दा समाप्त हो जाएगा।

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे को लागू करना चाहते हैं, इसीलिए हमलोग कहते हैं कि ये लोग संविधान के विरोधी हैं। अभी भाजपा के लोग कह रहे हैं, वन नेशन, वन इलेक्शन, फिर आगे कहेंगे वन नेशन, वन पार्टी  और उसके बाद कहेंगे कि वन नेशन, वन लीडर।

आखिर इसका मतलब क्या है? बाद में पता चलेगा कि अब प्रदेश में विधानसभा चुनाव की जरूरत ही नहीं है, नॉमिनेटेड मुख्यमंत्री दे दो। इसलिए, भाजपा के लोग मुख्य मुद्दे पर बात ही नहीं करते हैं।

उन्होंने कहा कि इसे लेकर कम खर्च होने का तर्क दिया जा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री विज्ञापन पर करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। 11 साल में केंद्र सरकार विज्ञापन पर कितना खर्च की है, यह बता दे।

उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी 15 दिन की यात्रा पर 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपये खर्च कर रहे हैं, जदयू के सांसद ललन सिंह बताएं कि यह पैसा कहां से आया।

*************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म कन्नप्पा की रिलीज तारीख का ऐलान

अल्लारी नरेश स्टारर बाछला मल्ली का ट्रेलर लॉन्च

वन नेशन, वन इलेक्शन बिल के पक्ष में 269 वोट

इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से कराई गई वोटिंग

नई दिल्ली ,17 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पेश किया। इस बिल के पेश होने के बाद सांसद में जोरदार हंगामा हुआ।

विपक्ष के सांसदों ने इस बिल को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। इन सब के बीच इस बिल को स्वीकार कराने के लिए लोकसभा में वोटिंग कराई गई।

वन नेशन, वन इलेक्शन बिल के समर्थन में कुल 269 सांसदों ने वोटिंग की तो वहीं, इस बिल के खिलाफ 198 सांसदों ने मत दिया। इस बिल को स्वीकार कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से वोटिंग कराई गई।

कांग्रेस, सपा और एनसीपी ने इस बिल को जेपीसी के पास भेजे जाने की मांग की।

बिल को अब विचार-विमर्श के लिए संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा जाएगा।

बता दें कि लोकसभा में इस बिल को पेश किए जाने का कांग्रेस, टीएमसी, समाजवादी पार्टी, शिवसेना उद्धव गुट समेत कई विपक्षी दलों ने विरोध किया।

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जो एक साथ 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव नहीं करा पाए वह पूरे देश में एक साथ चुनाव की बात करते हैं। वहीं, टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि यह बिल संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, हम इस बिल का कड़े शब्दों में विरोध करते हैं। इस बिल के जरिए राष्ट्रपति को ज्यादा शक्ति दी गई है कि वह अब 82 ए के द्वारा विधानसभा को भंग कर सकते हैं।

ये अतिरिक्त शक्ति राष्ट्रपति के साथ चुनाव आयोग को भी दी गई है। 2014 के चुनाव में 3700 करोड़ खर्च हुआ, इसके लिए ये असंवैधानिक कानून लाए हैं। संविधान में लिखा है कि पांच साल के कार्यकाल से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए।

वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पूरे भारत के चुनाव को प्रभावित करेगा, हम ये नहीं होने देंगे। हम इसका विरोध करते हैं। इस बिल को जेपीसी में भेजा जाए।

वहीं, तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) ने वन नेशन, वन इलेक्शन विधेयक का समर्थन किया। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी के सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि एक साथ चुनाव होने से देश का पैसा बचेगा। अगर एक साथ चुनाव होते हैं, तो लगभग 40 प्रतिशत खर्च बचेगा। इसी तरह हर पार्टी का पैसा भी बचेगा।

************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म कन्नप्पा की रिलीज तारीख का ऐलान

अल्लारी नरेश स्टारर बाछला मल्ली का ट्रेलर लॉन्च

कांग्रेस नेता फिलिस्तीन बैग लेकर घूम रही हैं

हम यूपी के नौजवानों को इजरायल भेज रहे : सीएम योगी

लखनऊ ,17 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के संसद में फिलिस्तीन हैंडबैग लेकर पहुंचने पर तंज कसा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की नेता फिलिस्तीन बैग लेकर घूम रही हैं, जबकि हम यूपी के नौजवानों को इजरायल भेज रहे हैं।

सीएम योगी ने विधानसभा में प्रियंका गांधी का बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की एक नेता संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही थी, जबकि हम यूपी के नौजवानों को इजरायल भेज रहे हैं, यूपी के अब तक लगभग 5,600 से अधिक युवा निर्माण कार्य के लिए इजरायल गए हैं।

जहां उन्हें रहने-खाने की फ्री व्यवस्था और डेढ़ लाख महीने की तनख्वाह मिल रही है। साथ ही पूरी सुरक्षा की गारंटी भी है। अभी इजरायल के राजदूत आए थे। उन्होंने कहा कि यूपी के और नौजवानों को हम इजरायल ले जाएंगे, क्योंकि यूपी के नौजवान बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उसके स्किल की ताकत आज पूरी दुनिया मान रही है।

वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा संसद के शीतकालीन के दौरान एक बैग लेकर पहुंची थी, जिसमें फिलिस्तीन लिखा हुआ था। इस बैग पर शांति का प्रतीक सफेद कबूतर और तरबूज भी बना हुआ था। इस बैग के जरिए प्रियंका गांधी ने सीधा मैसेज दिया है कि वह फिलिस्तीन के सपोर्ट में खड़ी हैं।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी वाड्रा ने फिलिस्तीन का समर्थन किया हो। इससे पहले वह फिलिस्तीन के पक्ष में कई बार आवाज उठा चुकी हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारत सरकार से फिलिस्तीन के साथ खड़े होने की वकालत भी की थी।

योगी सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया। 17,865.72 करोड़ रुपए के इस अनुपूरक बजट में 790.49 करोड़ रुपए के नए प्रस्ताव सम्मिलित किए गए हैं। यह योगी सरकार का इस वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट है, जो मूल बजट (7 लाख 36 हजार 437.71 करोड़ रुपए) का 2.42 प्रतिशत है।

इससे पूर्व योगी सरकार 12,209.93 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट भी प्रस्तुत कर चुकी है। दोनों अनुपूरक बजट को मिलाकर योगी सरकार का वित्तीय वर्ष 2024-25 का कुल बजट अब 7 लाख 66 हजार 513.36 करोड़ रुपए का हो गया है।

*************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म कन्नप्पा की रिलीज तारीख का ऐलान

अल्लारी नरेश स्टारर बाछला मल्ली का ट्रेलर लॉन्च

अब नए हैंडबैग के साथ संसद पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा

इस बार बांग्लादेशी हिंदुओं की बात

नई दिल्ली  17 Dec, (Rns) । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की एक तस्वीर सामने आई है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रियंका गांधी मंगलवार को एक हैंडबैग लेकर पहुंचीं, जिसमें लिखा है, “बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों।”

इस बैग पर एकता को दर्शाती मुट्ठी और शांति दूत कबूतर बने हैं।

केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को लोकसभा में बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने शून्यकाल के दौरान बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए कहा, “बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहा है, सरकार को उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, बांग्लादेश सरकार से बातचीत करनी चाहिए और पीड़ितों को पूरा समर्थन देना चाहिए।”

दूसरा दिन है जब प्रियंका गांधी खास संदेश से बना बैग लेकर पहुंची हैं। एक दिन पहले वो फिलिस्तीन के समर्थन वाला हैंडबैग लेकर पहुंची थीं। जिसमें उनका फिलिस्तीन प्रेम दिखाई दिया था। संसद के शीतकालीन के दौरान प्रियंका गांधी सोमवार को एक बैग लेकर पहुंचीं, जिसमें ‘फिलिस्तीन’ लिखा हुआ था। इस बैग पर शांति का प्रतीक सफेद कबूतर और तरबूज भी बना है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बैग के जरिए सीधा मैसेज दिया है कि वह फिलिस्तीन के सपोर्ट में खड़ी हैं।

इसे लेकर उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया हो। इससे पहले वह फिलिस्तीन के पक्ष में कई बार आवाज उठा चुकी हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने भारत सरकार से फिलिस्तीन के साथ खड़े होने की वकालत भी की थी।

वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की और भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की।

***************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म कन्नप्पा की रिलीज तारीख का ऐलान

अल्लारी नरेश स्टारर बाछला मल्ली का ट्रेलर लॉन्च

 

वन नेशन, वन इलेक्शन बिल लोकसभा में पेश, संसद में चर्चा जारी

नई दिल्ली 17 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोमवार को लोकसभा में वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पेश किया। इस बिल का उद्देश्य देश में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की व्यवस्था लागू करना है।

बिल को पेश करते हुए अर्जुन मेघवाल ने कहा, “हम एक देश, एक चुनाव का कांसेप्ट लाने जा रहे हैं। इससे प्रशासनिक क्षमता बढ़ेगी और चुनावी खर्च में कमी आएगी।”

संसद में इस बिल को लेकर जोरदार चर्चा हो रही है। जहां सत्तापक्ष ने इसे देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने वाला कदम बताया, वहीं विपक्ष ने इसपर सवाल उठाते हुए गहन विचार-विमर्श की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि 12 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस बिल को मंजूरी दे दी गई थी। कैबिनेट ने दो ड्रॉफ्ट कानूनों को मंजूरी दी थी, इसमें से एक संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा एवं राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने से संबंधित है, जबकि दूसरा विधेयक विधानसभाओं वाले तीन केंद्र शासित प्रदेशों के एक साथ चुनाव कराने के संबंध में हैं।

सूत्रों के अनुसार, इस बिल पर आम लोगों की राय भी लेने की योजना है। विचार-विमर्श के दौरान बिल के प्रमुख पहलुओं, इसके फायदे और पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए जरूरी कार्यप्रणाली और चुनावी प्रबंधन पर बातचीत की जाएगी।

इस मुद्दे पर विपक्षी दलों से बातचीत की जिम्मेदारी के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अर्जुन राम मेघवाल और किरेन रिजिजू को नियुक्त किया गया है।

**********************************

Read this also :-

अक्षय कुमार की पहली तेलुगु फिल्म कन्नप्पा की रिलीज तारीख का ऐलान

अल्लारी नरेश स्टारर बाछला मल्ली का ट्रेलर लॉन्च

अल्लारी नरेश स्टारर बाछला मल्ली का ट्रेलर लॉन्च

20 दिसंबर को फिल्म होगी रिलीज

17.12.2024 अल्लारी नरेश अभिनीत फिल्म बछला मल्ली का ट्रेलर नेचुरल स्टार नानी द्वारा लॉन्च किया गया है। सुब्बू मंगादेवी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक देहाती एक्शन ड्रामा है जो एक गहन और मनोरंजक सवारी होने का वादा करती है। ट्रेलर की शुरुआत अल्लारी नरेश द्वारा निभाए गए नायक से होती है, जो बारिश में बेहोश पड़ा है, और फिर हमें घटनाओं की एक श्रृंखला के माध्यम से ले जाता है जो उसके लापरवाह व्यवहार को उजागर करती है।

ट्रेलर हमें नायक के परिवर्तनकारी बदलाव से परिचित कराता है, जो उसके जीवन में आने वाली एक लड़की द्वारा प्रेरित होता है।अमृता अय्यर ने प्रेमिका की भूमिका निभाई है, और नायक से हिंसक तरीके छोडऩे की उनकी कोमल विनती उसे नरम कर देती है। ट्रेलर में रोहिणी, राव रमेश और अच्युत कुमार सहित अन्य प्रमुख कलाकारों का भी परिचय दिया गया है।

निर्देशक सुब्बू मंगादेवी ने एक अधिक गहन कहानी ली है और इसे बहुत ही शानदार तरीके से प्रस्तुत किया है, जिसने दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखा। तकनीकी दल ने बेहतरीन काम किया है, रिचर्ड एम नाथन की सिनेमैटोग्राफी ने कहानी को और बेहतर बनाया है, और विशाल चंद्रशेखर का संगीत अपनी बेहतरीन रचना के साथ अलग खड़ा है। बैकग्राउंड स्कोर साउंड डिज़ाइन के साथ सहजता से घुलमिल जाता है, जिससे अनुभव बेहतर होता है।

ट्रेलर में हास्य मूवीज़ के प्रोडक्शन स्टैंडर्ड स्पष्ट हैं, और छोटा के प्रसाद द्वारा संपादन तेज और सटीक है।बछला मल्ली के ट्रेलर ने काफी प्रत्याशा पैदा की है, और इसके मनोरंजक और गहन एक्शन ड्रामा के साथ, फिल्म एक गहन भावनात्मक सवारी होने का वादा करती है। अल्लारी नरेश के शक्तिशाली प्रदर्शन और होनहार तकनीकी दल के साथ, बछला मल्ली दर्शकों को प्रभावित करने के लिए निश्चित है। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

***************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आपका दिन सुखद रहेगा। आज जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज आपको परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 9

वृष राशि :

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। समाज में आपकी छवि के अनुसार ही आपको परिणाम मिलेंगे। अगर आप बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज पड़ोसी आपसे सहायता मांगेंगे, जिसे आप आसानी से पूरा करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि :

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में लग्जरी आइटमखरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आप माता पिता के साथ समय बितायेंगे। संयम और धैर्य के साथ आप बड़े-से-बड़े कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

कर्क राशि :

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय बच्चों के लिए निकालेंगे, उनके साथ खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बात शेयर करेंगे। आज समाज में आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको पैसों की जरूरत पड़ सकती है। आज आपको बेवजह समय नुकसान करने से बचना चाहिए।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 3

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आय के नए अवसर मिलेंगे, जिनसे उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आज अचानक धन-लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त शाम के समय पार्टी का प्लान बनायेंगे, जहां किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 9

कन्या राशि :

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे की धन को कैसे बचा कर रखा जाता है। साथ ही आज परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंद कार्यों को कर पाने में कामयाब होंगे।

शुभ रंग- आसमानी

शुभ अंक- 8

तुला राशि :

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। माता-पिता आज बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। ऑफिस में किसी पर निर्भर होकर काम न करें। आज आपको अपनी इच्छा शक्ति में सुधार लाने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से पसंदीदा उपहार मिलेगा। जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि :

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं, जिसमें बड़ों का सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के डांस में रुचि लेने वाले लोगों को ऊंचाइयों तक पहुंचने का जल्द मौका मिलेगा। आज किसी विषय में ज्यादा न सोचें, वरना आपको उलझन महसूस होगी। आज दोस्त आपसे मुलाकात करने घर आ सकते हैं। आज भाई से कार्यों में सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य समय पर पूरा हो जायेगा। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे।

शुभ रंग- ग्रे

शुभ अंक- 9

धनु राशि :

आज आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए वापस मिलेंगे, जिससे आप घर के जरूरत का सामान खरीदेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लवमेट की आज फ़ोन पर देर तक बात होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 4

मकर राशि :

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी तैयारी करते रहे, जल्द ही सफलता के योग बने हुए है। ऑफिस में फ़ोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि खऱाब हो सकती है। घुटने से जुड़ी समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। बेवजह की भागदौड़ से आज आपको थकावट महसूस होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय व्यतीत होगा। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में भी बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि :

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी में आज सुखद परिवर्तन होगा, आपकी पदोन्नति होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे आप आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। आपकी सभी उलझने आज समाप्त होंगी। कपड़ा व्यापारियों को आज मेहनत के उपरांत अच्छा लाभ मिलेगा। आज आप अपनी माता को उनके मनपसंद का सामान उपहार देंगे। बुजुर्गों का आज दान पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। आज आप अपने मन की बात परिवार वालों के साथ शेयर करेंगे।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 4

मीन राशि :

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। व्यापार में आज ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिससे अच्छा धन लाभ भी होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज बेटे का रिजल्ट पक्ष आ सकता है। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज किसी कार्य में दोस्त आपकी सलाह मांगेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।

शुभ रंग- मैरून

शुभ अंक- 3

****************************

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले मध्य प्रदेश बना घोटाला प्रदेश

भोपाल 16 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  । पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्य की भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश “घोटाला प्रदेश” बन गया है।

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हुआ। कांग्रेस सदन में सरकार को घेरने की तैयारी में है और तमाम नेताओं का रुख आक्रामक है।

विधानसभा के सत्र में हिस्सा लेने के लिए भोपाल पहुंचे कमलनाथ ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि पूरा देश देख रहा है कि मध्य प्रदेश “घोटाला प्रदेश” बन गया है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य में घोटाला एक सिस्टम है। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां घोटाला न हो। नौजवानों के साथ घोटाला, किसानों के साथ घोटाला, व्यापारियों के साथ घोटाला – अब तो यह प्रदेश “घोटाला प्रदेश” बन गया है।

मोहन यादव सरकार के एक साल पूरे होने के बाद विधानसभा का यह पहला सत्र है और कांग्रेस बीते एक साल के सरकार के कामकाज पर लगातार सवाल उठा रही है। राज्य में किसान को खाद न मिलने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

राज्य में निवेश लाने के लिए चल रहे प्रयासों को महज इवेंट बताकर कांग्रेस हमलावर है। इसके साथ ही राज्य की गड़बड़ाती अर्थव्यवस्था को भी बड़ा मुददा बनाया जा रहा है। कांग्रेस अर्थव्यवस्था पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग पहले ही कर चुकी है।

राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हुआ। यह सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा। पहले ही दिन कांग्रेस ने प्रदेश में व्याप्त समस्याओं को लेकर विधानसभा का घेराव किया। इस घेराव के जरिए कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन कर रही है। इसे देखते हुए यह तकालीन सत्र हंगामेदार होने के आसार बने हुए हैं।

**************************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

उत्तराखंड में यूसीसी के लिए अभी करना होगा और इंतजार

अधिकारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग

देहरादून 16 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए अभी और इंतजार करना होगा। उत्तराखंड में यूसीसी को जल्द से जल्द लागू किया जा सके, इसके लिए जिला से ब्लॉक स्तर तक के अधिकारियों और न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोगों के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की जा रही है।

यूसीसी कमेटी की सदस्य सुरेखा डंगवाल ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि नियम बनाने वाली समिति ने 18 अक्टूबर को नियमावली सरकार के पास जमा कर दी थी। अब उसके कार्यान्वयन के लिए फिर से एक कमेटी बनी है। मेरा सौभाग्य है कि मैं उस कमेटी में भी हूं।

उन्होंने कहा, “कार्यान्वयन के लिए ट्रेनिंग का हिस्सा बहुत इंपोर्टेंट है। सभी जिलों में भ्रमण कर जिला स्तर और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाएगी, क्योंकि यूसीसी का अधिकतर हिस्सा डिजिटल होने वाला है।

यह सब जानकारी हमारे एक एप्लीकेशन में भी उपलब्ध रहेगी, क्योंकि यह यूजर फ्रेंडली है और जनता की सुविधा के लिए जो रूल बनाए गए हैं, उसमें कोई जटिलता नहीं है। आपको रजिस्ट्रेशन करना है तो आप अपने मोबाइल के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए ट्रेनिंग बहुत जरूरी है।”

सुरेखा डंगवाल ने कहा, “ट्रेनिंग का पार्ट बहुत जल्दी शुरू हो जाएगा। जब सारी ट्रेनिंग हो जाएगी, तो कार्यान्वयन प्रभावी तरीके से होगा। यह सरकार की योजना है, इसलिए सरकार इसके कार्यान्वयन के लिए ट्रेनिंग चलाना चाहती है।”

आपको बता दें कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए गठित कमेटी ने 18 अक्टूबर को सरकार को नियमावली सौंप दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में क्रियान्वयन समिति बनाई गई है। इस समिति का पूरा फोकस यूसीसी लागू करने और इसके सभी पहलुओं से अधिकारियों को अवगत कराने की है।

************************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

कांग्रेस नेताओं ने संसद परिसर में किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की मांग

नई दिल्ली  16 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कांग्रेस के कई सांसद शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

कांग्रेस सांसदों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र की मोदी सरकार से यह अपील की कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं। केंद्र सरकार को इस गंभीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि वहां के हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

कांग्रेस के नेताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को अपना इकबाल दिखाना चाहिए। बांग्लादेश में रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों को सुरक्षा सुनिश्चित कराते हुए उन्हें न्याय दिलाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में देश में अंतरिम सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेष रूप से हिंदुओं पर इस्लामी तत्वों द्वारा गंभीर हमला किया गया है।

नई दिल्ली ने ढाका में अंतरिम सरकार के अधिकारियों से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बार-बार अपील की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले महीने कहा था, “अंतरिम सरकार को सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। हम चरमपंथी बयानबाजी, हिंसा और उकसावे की बढ़ती घटनाओं से चिंतित हैं। इन घटनाक्रमों को केवल मीडिया की अतिशयोक्ति के रूप में खारिज नहीं किया जा सकता। हम एक बार फिर बांग्लादेश से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने का आह्वान करते हैं।”

*****************************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

संभल में कई मस्जिदों पर अवैध सब स्टेशन बनाकर फ्री कनेक्शन बांटे गए थे – सीएम योगी

लखनऊ 16 Dec, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधानसभा में विपक्षियों की खिंचाई करते हुए कहा कि हम सोच रहे थे कि मिनी स्टेशन पावर कॉरपोरेशन चला रहा है, लेकिन संभल में धार्मिक स्थल से बिजली के मिनी स्टेशन संचालित हो रहे हैं। वहां कई मस्जिद ऐसी पाई गईं, जहां अवैध सब स्टेशन बनाकर फ्री में कनेक्शन बांटे गए थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पावर कॉरपोरेशन का लाइन लॉस 30 से कम है, लेकिन संभल के दीपासराय और मीरासराय मोहल्ले में लाइन लॉस 78 और 82 फीसदी है। यह देश के संसाधनों पर लूट है। प्रशासन कर्तव्य का निर्वहन कर रहा है तो उसे चोर कहेंगे और यदि प्रशासन चोरी पकड़ ले तो कहेंगे कि अत्याचार है।

सीएम योगी ने कहा कि सच्चाई सबके सामने आती है तो बुरा लगता है। जो बराबरी नहीं कर सकते, वे बुराई करते हैं। आप (विपक्ष) भी यही बुराई कर रहे हैं। आपकी बुराई में सत्य, न्याय नहीं झलकता। यह पक्षपातपूर्ण है।

इससे लोकतंत्र की व्यवस्था कमजोर होती है। किसी भी मुस्लिम, अन्य मत-मजहब के त्योहारों के दौरान समस्या नहीं होती तो हिंदू पर्व के दौरान यदि किसी ने समस्या खड़ी की तो सरकार सख्ती से निपटेगी। न्यायालय के आदेश का पालन करना प्रशासन का दायित्व है। प्रशासन संभल में वही कर रहा है।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए सपा सदस्यों से कहा कि मंदिर को न छेड़कर आपने बड़ी कृपा कर दी, लेकिन, 22 कुओं को किसने पाट दिया। आखिर मूर्तियां कैसे मिल रही हैं। नोटिस से परेशानी क्यों हो रही है। संभल में तुर्क व पठान का विवाद चल रहा है।

शफीकुर्रहमान बर्क (सपा के पूर्व सांसद-अब स्मृतिशेष) खुद को भारत का नागरिक नहीं, बल्कि बाबर की संतान कहते थे। आपको तय करना है कि आक्रांताओं को अपना आदर्श मानते हैं या राम-कृष्ण, बुद्ध की परंपरा को। भारत में राम-कृष्ण व बुद्ध की परंपरा ही रहेगी, बाबर और औरंगजेब की परंपरा नहीं रहेगी।

अल्लामा इकबाल की नज्म को लेकर भी सीएम योगी ने विपक्ष पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता यहां एक कविता सुना रहे थे। सच को स्वीकार करने का सामर्थ्य नहीं है, इसलिए वो चले गए। एक दोहरे चरित्र के व्यक्ति के द्वारा जो पहले कुछ पंक्तियां लिखता है और बाद में उसका चरित्र कैसे बदल जाता है।

अल्लामा इकबाल ही हैं जो कहते थे… “मुस्लिम हैं हम वतन है, सारा जहां हमारा, चीन-ओ-अरब हमारा हिन्दोस्तां हमारा, तौहीद की अमानत सीनों में है हमारे, दुनिया के बुत-कदों में पहला वो घर खुदा का, तेगों के साए में हम पल कर जवां हुए हैं, मगरिब की वादियों में गूंजी अजां हमारी, बातिल से दबने वाले ऐ आसमां नहीं हम, ऐ गुलिस्तान-ए-उंदुलुस वो दिन हैं याद तुझको, ऐ मौज-ए-दजला तू भी पहचानती है हमको, ऐ अर्ज-ए-पाक तेरी हुर्मत पे कट मरे हम, सालार-ए-कारवां है मीर-ए-हिजाज अपना,इकबाल का तराना बांग-ए-दरा है गोया, मुस्लिम हैं हम वतन है सारा जहां हमारा।”

सीएम योगी ने पूछा कि क्या इकबाल को आप अपना आदर्श मानते हैं। वो खुद को पेशे से शिक्षक कहते हैं। ऐसे शिक्षक छात्रों को पढ़ाएंगे तो दुर्गति ही कराएंगे। इकबाल की एक कविता को यहां पढ़कर और वास्तविक सच से आप धूल डालकर छुपा नहीं सकते हैं।

*******************************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

 

मनोज सिन्हा, राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने विजय दिवस पर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

जम्मू, 16 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा समेत तमाम नेताओं ने विजय दिवस के अवसर पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है।

उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से किए गए एक्स पोस्ट में लिखा गया है, विजय दिवस पर, मैं 1971 के युद्ध में निर्णायक जीत के लिए हमारे सशस्त्र बलों के बहादुर योद्धाओं को सलाम करता हूं। उनकी नि:स्वार्थता, बलिदान और वीरता पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट भावना और प्रतिबद्धता को हार्दिक श्रद्धांजलि।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, विजय दिवस के गौरवशाली अवसर पर हमारे सशस्त्र बलों के शौर्य, समर्पण और संकल्प को नमन करता हूं। भारत की संप्रभुता की रक्षा करते हुए बांग्लादेश को अन्याय से मुक्त करवाने वाले, 1971 के युद्ध के सभी वीरों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को देश सदा याद रखेगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने एक्स पोस्ट पर लिखा, आज ही के दिन 1971 में दुनिया का भूगोल बदल गया था, जब हमारी वीर भारतीय सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान को पराजित किया और बांग्लादेश को आजाद कराया। इंदिरा गांधी के कुशल, दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में यह मानवता के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था।

हम अपनी सशस्त्र सेनाओं और मुक्ति बाहिनी के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को कोटि-कोटि नमन करते हैं। भारत माता के वीर सपूतों के बलिदान और समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं पाएगा।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, आज ही के दिन हमारी जांबाज और पराक्रमी सेना ने 1971 में पाकिस्तानी सेना को आत्मसमर्पण कराकर इतिहास रचा था। यह हम पर थोपे गए एक युद्ध का मुंहतोड़ जवाब था।

इस ऐतिहासिक विजय ने न सिर्फ भारत की अखंडता को मजबूत किया, बल्कि पाकिस्तान के दो टुकड़े हुए और बांग्लादेश अस्तित्व में आया। इंदिरा गांधी के बहादुर और कुशल नेतृत्व एवं हमारी सेना के शौर्य व युद्ध कौशल के चलते यह संभव हुआ।

भारत की विजय के लिए बलिदान देने वाले शहीदों, ऑपरेशन में शामिल सभी बहादुर सैनिकों को और इंदिरा गांधी के अपार साहस को नमन।

विजय दिवस हर साल 16 दिसंबर को 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में मनाया जाता है। इस युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश को भी आजादी मिली। यह दिन भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है और देश सशस्त्र बलों की बहादुरी और बलिदान को श्रद्धांजलि देता है।

***************************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

प्रियंका गांधी फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुंची संसद

सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू

नई दिल्ली,16 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक बार फिर उनका फिलिस्तीन प्रेम दिखाई दिया है। संसद के शीतकालीन के दौरान प्रियंका गांधी सोमवार को एक बैग लेकर पहुंचीं, जिसमें फिलिस्तीन लिखा हुआ है।

इस बैग पर शांति का प्रतीक सफेद कबूतर और तरबूज भी बना है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बैग के जरिए सीधा मैसेज दिया है कि वह फिलिस्तीन के सपोर्ट में खड़ी हैं।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया हो। इससे पहले वह फिलिस्तीन के पक्ष में कई बार आवाज उठा चुकी हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने भारत सरकार से फिलिस्तीन के साथ खड़े होने की वकालत भी की थी।

अब प्रियंका गांधी के इस बैग को लेकर सियासी बवाल मच गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी यह फोटो वायरल हो रही है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।

शिवम त्यागी नाम के एक यूजर ने लिखा, प्रियंका गांधी फिलिस्तीन समर्थन का बैग लेकर पहुंची हैं संसद में, क्या कहना चाहेंगे आप?
एक अन्य यूजर ने लिखा, आज संसद में प्रियंका गांधी फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुंचीं।

मतलब साफ है कांग्रेस को इतनी दूर के मुस्लिमों की चिंता है, पड़ोसी हिंदू बांग्लादेशियों की नहीं। अभी भी नहीं पहचान पाए तो फिर कभी नहीं।

पुरोहित नाम के यूजर ने लिखा, फिलिस्तीन के समर्थन में प्रियंका गांधी। लगता है ओवैसी के साथ गठबंधन हो सकता है।

हाल ही में प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के राजदूत डी अफेयर्स अबेद एलराजेग अबू जाजेर से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव में जीत की बधाई दी।

उन्होंने राजदूत के साथ बैठक के दौरान गाजा में चल रही इजरायली सेना की कार्रवाइयों की निंदा की थी।

इससे पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने न्यू ईयर 2024 पर फिलिस्तीन के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया था। उन्होंने लिखा था, जैसा कि हम एक नए वर्ष की शुरुआत का जश्न मनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं कि प्रेम, शांति, हंसी और अच्छाई हमारे जीवन को भर दें।

आइए हम गाजा में अपने भाइयों और बहनों को याद करें जो अपने जीवन, सम्मान और स्वतंत्रता के अधिकार पर सबसे अन्यायपूर्ण और अमानवीय हमले का सामना कर रहे हैं। जब हमारे बच्चे जश्न मना रहे होते हैं, तो उनके बच्चों की निर्दयता से हत्या की जा रही है। दुनिया के तथाकथित नेता चुपचाप देखते रहते हैं और सत्ता और लालच की तलाश में बेफिक्र होकर आगे बढ़ते रहते हैं।

फिर भी लाखों आम लोग हैं जो गाजा में हो रही भयानक हिंसा को रोकने की मांग करते हुए अपनी आवाज उठा रहे हैं और बहादुर दिल वाले ये लाखों लोग हमारे लिए नए कल की उम्मीद लेकर आए हैं। उनमें से एक बनें।

*****************************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

संभल में 46 साल बाद खुले मंदिर के कुएं में की गई खुदाई

मिट्टी में दबी मिली माता पार्वती की खंडित मूर्ति

संभल,16 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। उत्तर प्रदेश का संभल पिछले दिनों शाही मस्जिद में हुए सर्वे और उसके बाद हुई हिंसा के चलते सुर्खियों में रहा. अब संभल में ही एक मंदिर को 46 साल बाद खोला गया है. ये मंदिर खग्गू सराय में स्थिर है. जिसे करीब पांच दशक बाद खोला गया. इस हिंदू मंदिर में पहले महादेव की मूर्ति निकली.

उसके बाद मंदिर के प्रांगण में स्थित कुएं की खुदाई की गई. इसके बाद इस मंदिर से मां पार्वती की खंडित प्रतिमा बरामद की गई है. फिलहाल पुलिस ने इस प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. हालातों को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

बता दें कि संभल के दीपसराय से सटे खग्गू सराय में एक पुरानी शिव मंदिर करीब पांच दशक से बंद था. प्रशासन ने इस मंदिर को शनिवार को फ?िर से खुलवाया. मंदिर के खुलते ही वहां पुलिस प्रशासन और लोगों की भीड़ लग गई. उसके बाद मंदिर में पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी गई. इसके बाद प्रशासन ने मंदिर के पास मौजूद एक कुएं की भी खुदाई करवाई. कुएं में जब 15 फीट खुदाई हुई तो उससे एक खंडित मूर्ति निकली.

जानकारी के मुताबिक, संभल में बिजली चोरी चेकिंग के दौरान ये प्राचीन मंदिर मिला. अब इस मंदिर से पुराने अवशेष मिलना शुरू हो गए हैं. सोमवार को मंदिर में मौजूद कुएं की खुदाई की गई. इस दौरान एक खंडित मूर्ति बरामद की गई. अब इस मूर्ति को प्रशासन को सौंप दिया गया है. जिसकी जांच की जा रही है.

बताया जा रहा है कि प्रशासन अब इस मंदिर की कार्बन डेटिंग कराएगा. इसके लिए जिला प्रशासन ने भस्म शंकर मंदिर, शिवलिंग और वहां मिले कुएं की कार्बन डेटिंग कराने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को एक पत्र लिखा है. इस जांच के जरिए प्रशासन इस बात की जानकारी प्राप्त करेगा कि ये मंदिर और इसकी मूर्ति कितनी पुरानी हैं.

******************************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत बड़े नेताओं ने विजय दिवस पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली,16 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आज के ही दिन 1971 में भारतीय सेना के शौर्य के आगे पाकिस्तानी सेना ने आत्मसर्पण किया था जिससे बांग्लादेश स्वतंत्र हुआ. इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह व अन्य गणमान्यों ने इस युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को विजय दिवस पर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, विजय दिवस पर मैं हमारे बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं जिन्होंने 1971 के युद्ध के दौरान अदम्य साहस का प्रदर्शन किया और भारत के लिए जीत हासिल की. एक कृतज्ञ राष्ट्र हमारे बहादुर दिलों के अंतिम बलिदान को याद करता है जिनकी कहानियां हर भारतीय को प्रेरित करती है और राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बनी रहेंगी.

1971 के मुक्ति संग्राम के लिए विजय दिवस 16 दिसंबर को पूरे देश में मनाया जाता है. ये 13 दिन तक चले युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत की याद में मनाया जाता है. पाकिस्तान द्वारा ढाका में आत्मसमर्पण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के बाद बांग्लादेश आजाद हुआ. पहले इसे पूर्वी पाकिस्तान के रूप में जाना ताजा था.

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक्स पर लिखा, विजय दिवस पर हम 1971 के युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं और हमारे सशस्त्र बलों की अद्वितीय वीरता का सम्मान करते हैं. उनकी वीरता और निस्वार्थ बलिदान, जिसके कारण ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई, हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी. हम राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा के लिए सदैव ऋणी रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विजय दिवस के अवसर पर वीर सैनिकों को बधाई दी. एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, आज विजय दिवस पर हम उन वीर सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने 1971 में भारत की ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया.

उनके निस्वार्थ समर्पण और अटूट संकल्प ने हमारे राष्ट्र की रक्षा की और हमें गौरव दिलाया. यह दिन उनकी असाधारण वीरता और उनकी अडिग भावना को श्रद्धांजलि है. उनका बलिदान हमेशा पीढिय़ों को प्रेरित करेगा और हमारे देश के इतिहास में गहराई से समाया रहेगा.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजय दिवस पर युद्ध स्मारक पर भारत के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की. गृह मंत्री अमित शाह ने भी श्रद्राजलि दी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी शहीद हुए वीरों को नमन किया. उन्होंने एक्स पर लिखा,विजय दिवस के गौरवशाली अवसर पर हमारे सशस्त्र बलों के शौर्य, समर्पण और संकल्प को नमन करता हूं.

भारत की संप्रभुता की रक्षा करते हुए बांग्लादेश को अन्याय से मुक्त करवाने वाले, 1971 के युद्ध के सभी वीरों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को देश सदा याद रखेगा.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को आर्मी हाउस में सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी द्वारा आयोजित एट-होम रिसेप्शन में भाग लिया. इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान भी उपस्थित थे.

रिपोर्टों के अनुसार 1971 के युद्ध के दौरान 3,900 भारतीय सैनिक मारे गए और 9,851 घायल हुए. इस बीच भारत और बांग्लादेश आज संयुक्त रूप से 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के विजय दिवस की 53वीं वर्षगांठ मनाएंगे, जिसमें युद्ध के दिग्गजों और सेवारत अधिकारियों का वार्षिक आदान-प्रदान होगा.

***************************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

राज्यसभा में संविधान पर होगी बहस, हंगामे की संभावना

नईदिल्ली,16 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा में संविधान पर तीखी बहस के बाद सोमवार और मंगलवार को राज्यसभा में इस विषय पर चर्चा होगी।राज्यसभा में संविधान पर बहस सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बीच हो रही है, जिससे तनाव की आशंका बढ़ गई है।सत्ता पक्ष की ओर से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11 बजे सदन शुरू होने के बाद बहस की शुरूआत करेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी संविधान पर अपनी बात रखेंगे।

शाह के अलावा सत्ता पक्ष की ओर से निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह पुरी, सुधांशु त्रिवेदी, भूपेंद्र यादव और बृजलाल बहस में हिस्सा लेंगे।विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, जयराम रमेश के अलावा दिग्विजय सिंह और अन्य सांसदों के बहस में शामिल होने की उम्मीद है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सदन में अपना जवाब देंगे। हालांकि, इस बीच अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हंगामा देखने को मिल सकता है।

देश में संविधान लागू होने की 75वीं वर्षगांठ पर विपक्ष ने संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान संविधान पर बहस कराने की मांग की थी, जिसे सरकार स्वीकार कर लिया था।इससे पहले सदन में उद्योगपति गौतम अडाणी, मणिपुर और संभल हिंसा को लेकर विपक्ष हमलावर था और बहस की मांग कर रहा था। इस दौरान सदन बाधित हुई।इसके बाद सत्ता पक्ष ने जॉर्ज सोरोस और सोनिया गांधी से जुड़े मुद्दे को उठाकर विपक्ष को घेरा।

13 और 14 दिसंबर को लोकसभा में संविधान पर बहस हुई थी, जिसकी शुरूआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। इसके बाद विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी ने जवाब दिया था।विपक्ष ने भाजपा नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ सरकार पर संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया था।इसके बाद 14 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में जवाब देते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए संविधान को नष्ट करने का आरोप लगाया था।

राज्यसभा में संविधान पर बहस उस समय हो रही है, जब विपक्ष सभापति धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है और विपक्ष मामले में एकजुट है।विपक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि सभापति राज्यसभा में पक्षपात कर रहे हैं और विपक्ष की आवाज को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं।सोमवार को संविधान पर बहस के दौरान इस प्रस्ताव को लेकर भी विवाद दिख सकता है। हालांकि, विपक्ष बहस शांति से कराने के पक्ष में है।

***********************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

संसद में संविधान पर चर्चा, निर्मला सीतारमण का कांग्रेस पर बड़ा हमला

नईदिल्ली,16 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। लोकसभा में भारतीय संविधान पर तीखी बहस के बाद आज (16 दिंसबर) से राज्यसभा में इस विषय पर दो दिवसीय चर्चा शुरू हुई।केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी शुरुआत करते हुए कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नागरिक स्वतंत्रता को प्रतिबंधित करने के लिए बार-बार संविधान में संशोधन कर रही है। उन्होंने इंदिरा गांधी के बचाव के लिए भी संविधान में संशोधन किए जाने की बात कही।

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा, पिछले 7 दशकों में इस जीवित दस्तावेज यानी हमारे संविधान ने कई संशोधन देखे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की अंतरिम सरकार के तहत पहले संशोधन ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा दिया था।

उन्होंने आगे कहा, यह पहला संशोधन प्रेस स्वतंत्रता को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया था और यह अभी भी मीडिया की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रहा है। सांसदों के विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री नेहरू ने यह संशोधन किया था।

सीतारमण ने कहा, आपातकाल के दौरान पारित 39वें संविधान संशोधन को पूर्वव्यापी रूप से लागू किया गया था क्योंकि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी सत्ता खोने से डरती थीं।

कांग्रेस ने परिवार और वंशवाद की मदद के लिए संविधान में बेशर्मी से संशोधन जारी रखा। संशोधनों का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना न होकर सत्ता में बैठे लोगों की रक्षा करना था।उन्होंने कहा, कांग्रेस ने उस दौरान इंदिरा गांधी की सत्ता बचाने के लिए ही संविधान में संशोधन किया था।

सीतारमण ने कहा, कांग्रेस ने 1951 में संशोधन कर अभिव्यक्ति की आजादी पर कैंची चलाई। इसके बाद 1975 में इलाहाबाद हाई कोर्ट में राजनारायण का मामला लंबित होने के बावजूद कांग्रेस ने 39वें संशोधन के जरिए यह प्रावधान जोड़ दिया कि राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के निर्वाचन को कोर्ट में चुनौती नहीं दी जा सकती। इसके लिए ही ‘किस्सा कुर्सी का’ बैन कर दिया गया। यह सब कांग्रेस की सोची-समझी साजिश थी।

सीतारमण ने कहा, कांग्रेस ने संविधान की प्रस्तावना में संशोधन कर सेक्यूलर और सोशलिस्ट शब्द जोड़ दिए गए। पूरे विपक्ष को जेल में डालकर ऐसा किया गया था। लोकसभा में उनके कुछ सदस्यों ने भी इसका विरोध किया था।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने विपक्ष के सदस्यों को जेल में डालकर ही 42वां संविधान संशोधन किया था। बाद में 1978 में मोरारजी देसाई की सरकार ने 42वें संशोधन के प्रावधान हटाने के लिए 44वां संशोधन लाया गया था।

सीतारमण ने शाहबानो मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिला को न्याय दिलाने के लिए जो आदेश दिया था, कांग्रेस ने उसके खिलाफ नया कानून बना दिया कि महिला को न्याय नहीं मिलना चाहिए। यह बड़ी चिंता की बात है।

सीतारणम के अलावा सत्ता पक्ष की ओर से गृह मंत्री अमित शाह, हरदीप सिंह पुरी, सुधांशु त्रिवेदी, भूपेंद्र यादव और बृजलाल बहस में हिस्सा लेंगे।विपक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, जयराम रमेश के अलावा दिग्विजय सिंह और अन्य सांसदों के बहस में शामिल होने की उम्मीद है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सदन में अपना जवाब देंगे। हालांकि, इस बीच अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हंगामा देखने को मिल सकता है।

******************************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को आपराधिक मानहानि का नोटिस जारी

नईदिल्ली,16 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज को आपराधिक मानहानि मामले में नोटिस जारी किया है। बांसुरी को 20 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होना होगा।

बांसुरी के खिलाफ शिकायत आम आदमी पार्टी के नेता, पूर्व मंत्री और विधायक सत्येंद्र जैन की ओर से दायर की गई है, जिसके बाद यह नोटिस जारी हुआ है।कोर्ट 20 दिसंबर को जैन और उनके 2 गवाहों के बयान दर्ज करेगी।

जैन ने आरोप लगाया है कि बांसुरी ने 5 अक्टूबर, 2023 को एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।आरोप है कि बांसुरी ने चैनल पर दावा किया था कि जैन के घर प्रवर्तन निदेशालय के छापे के दौरान 3 करोड़ रुपये, 1.8 किलो सोना और 133 सोने के सिक्के बरामद हुए थे।

जैन का आरोप है कि बांसुरी ने राजनीतिक फायदा उठाने के लिए उन्हें बदनाम किया था।

बांसुरी को 5 दिन पहले भी रोहिणी जिला कोर्ट की ओर से सिविल मानहानि का नोटिस भेजा गया था। यह नोटिस भी जैन द्वारा समान आरोप पर कोर्ट ने भेजा था।बता दें कि बांसुरी स्वराज पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की कद्दावर नेता सुषमा स्वराज की बेटी हैं।

बांसुरी स्वराज 15 साल से वकालत कर रही हैं।लोकसभा चुनाव 2024 में बांसुरी ने पहली बार भाजपा के टिकट से नई दिल्ली से चुनाव लड़ा और जीती थीं।

************************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

प्रधानमंत्री संग्रहालय ने राहुल गांधी को लिखा पत्र

नेहरू के लिखे पत्रों को वापस मांगा

नईदिल्ली,16 दिसंबर (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय (पीएमएमएल) ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा औपचारिक रूप से लिखे गए पत्रों को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से वापस मांगा है।ये पत्र 2008 में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार में सोनिया गांधी को भेजे गए थे। पीएमएमएल के सदस्य रिजवान कादरी ने 10 दिसंबर को राहुल को पत्र लिखकर सोनिया से मूल पत्र वापस लेने, फोटोकॉपी या डिजिटल प्रतियां उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।

कादरी ने पत्र में कहा, हम समझते हैं कि ये दस्तावेज नेहरू परिवार के लिए व्यक्तिगत महत्व रखते होंगे। हालांकि, पीएमएमएल का मानना है कि इन ऐतिहासिक सामग्रियों को अधिक सुलभ बनाने से विद्वानों और शोधकर्ताओं को लाभ होगा।नेहरू के पत्र भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण कालखंड के बारे में अमूल्य जानकारी देते हैं, इसलिए पीएमएमएल ने इन्हें संस्था के अभिलेखागार में वापस भेजने की मांग की। पीएमएमएल ने सितंबर में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर ऐसा अनुरोध किया था।

अत्यधिक ऐतिहासिक महत्व वाले इन पत्रों को 1971 में जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल द्वारा नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी (अब पीएमएमएल) को सौंपा गया था।इस संग्रह में नेहरू और एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टीन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजया लक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ अली, बाबू जगजीवन राम और गोविंद बल्लभ पंत जैसी प्रमुख हस्तियों के बीच पत्राचार शामिल है।बताया जाता है कि उन्हें 51 बक्सों में पैक करके 2008 में सोनिया को भेज दिया गया था।

*********************************

Read this also :-

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

उन्नी मुकुंदन स्टारर मार्को की रिलीज डेट का हुआ एलान

20 दिसंबर को दस्तक देती फिल्म

16.12.2024 – उन्नी मुकुंदन की आगामी बहुभाषी फिल्म, मार्को, भारतीय फिल्म उद्योग में हलचल मचा रही है। शरीफ मुहम्मद के क्यूब्स इंटरनेशनल द्वारा निर्मित एक्शन थ्रिलर, आईएमडीबी पर सबसे अधिक प्रतीक्षित नई भारतीय फिल्मों की सूची में शीर्ष पर है। बुकमायशो पर 100के की रेटिंग के साथ, मार्को को देश भर के फिल्म प्रेमियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है।

फिल्म में उन्नी मुकुंदन, सिद्दीकी, जगदीश, एंसन पॉल और कई नए कलाकारों सहित कई प्रभावशाली कलाकार हैं।मार्को का निर्देशन हनीफ अदेनी ने किया है, जो अपनी असाधारण कहानी कहने की कला के लिए जाने जाते हैं। फिल्म की पांच भाषाओं – हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में बहुभाषी रिलीज – भारतीय सिनेमा के विशाल बाजार में अपनी जगह बनाने के लिए एक रणनीतिक कदम है।

निर्दयी मार्को में उन्नी मुकुंदन के बदलाव ने उम्मीदें बढ़ा दी हैं और भारत भर में प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अपने अद्वितीय एक्शन और हिंसा के साथ, मार्को से भारतीय सिनेमा में क्रांति लाने और अखिल भारतीय फिल्मों के लिए एक नया मानक स्थापित करने की उम्मीद है।फिल्म की तकनीकी टीम में चंद्रू सेल्वराज (सिनेमैटोग्राफी), शमीर मुहम्मद (संपादन), रवि बसरूर (संगीत निर्देशन) और कलाई किंग्सन (एक्शन कोरियोग्राफी) शामिल हैं।

मार्को 20 दिसंबर को बॉलीवुड फिल्म बेबी जॉन के साथ रिलीज होने वाली है। इस टकराव ने बॉलीवुड मीडिया में चर्चाओं को जन्म दिया है, जिससे मार्को की रिलीज को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, मार्को को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच रहा है।

अपने स्टार-स्टडेड कास्ट, आकर्षक कहानी और बेहतरीन फिल्म निर्माण के साथ, मार्को से भारतीय फिल्म उद्योग पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने की उम्मीद है। फिल्म प्रेमी बड़े पर्दे पर मार्को के जादू को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मार्को निस्संदेह इस साल की सबसे प्रतीक्षित मलयालम फिल्मों में से एक है, और इसकी प्रभावशाली प्री-रिलीज़ रेटिंग इसकी अपार लोकप्रियता का प्रमाण है।

*****************************

 

 

राम चरण ने लॉन्च किया साई दुर्गा तेज की पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स

टाइटल हुआ रिवील

16.12.2024 -(एजेंसी) – राम चरण ने साई दुर्गा तेज की आगामी पैन-इंडिया फिल्म का ग्लिम्प्स लॉन्च कर दिया है. इस फिल्म का टाइटल सांबराला येति गट्टू रखा गया है. यह फिल्म बड़े पैमाने पर बनाई जा रही है और इसे पैन-इंडिया रिलीज किया जाएगा. फिल्म को के निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी ने प्रोड्यूस किया है, जबकि इसका निर्देशन रोहित केपी कर रहे हैं.

आरकेडी स्टूडियोज के बैनर तले बन रही यह फिल्म 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लॉन्च इवेंट के दौरान राम चरण ने फिल्म के ग्लिम्प्स की तारीफ की और इसे दर्शकों के लिए एक अनोखा अनुभव बताया. सोशल मीडिया पर इस फिल्म का टाइटल और ग्लिम्प्स तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

फिल्म से जुड़े सभी अपडेट्स और इसके प्रोमोशन्स को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सांबराला येति गट्टू का यह पहला झलक वाकई में फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ा रही है.संबरला यति गट्टू शीर्षक एक अनूठी और दिलचस्प कहानी का सुझाव देता है, जो अपने अपरंपरागत नाम और एक नई कहानी के वादे के लिए ध्यान आकर्षित करता है। झलक में तीव्र एक्शन, नाटकीय कहानी और एक विशिष्ट सांस्कृतिक स्वाद का मिश्रण दिखाई देता है जो बताता है कि फिल्म विभिन्न क्षेत्रों के दर्शकों को पसंद आएगी।

के. निरंजन रेड्डी और चैतन्य रेड्डी द्वारा निर्मित, इस फिल्म में चर्चा पैदा करने के लिए सभी तत्व हैं, इसके पीछे एक शानदार टीम है, जिसमें निर्देशक रोहित केपी भी शामिल हैं।संबरला यति गट्टू का हिंदी लुक बहुत धूमधाम से लॉन्च किया गया था और इसने जल्द ही देश के कोने-कोने से प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

हाई-एनर्जी टीजऱ एक मनोरंजक कहानी की ओर इशारा करता है जो दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखेगी और राम चरण के समर्थन के साथ, फिल्म ने और भी अधिक विश्वसनीयता हासिल कर ली है। आरकेडी स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत यह अखिल भारतीय फिल्म अपने सार्वभौमिक विषयों और आकर्षक दृश्यों की बदौलत विविध भाषाई बाजारों में बड़ा प्रभाव डालने के लिए तैयार है।

गुरुवार, 25 सितंबर 2025 को रिलीज़ के लिए तैयार, संबरला यति गट्टू इस साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक होने की उम्मीद है। साईं दुर्गा तेज की मुख्य भूमिका, रोहित केपी द्वारा एक रोमांचक कहानी निर्देशन और प्राइमशो एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण के साथ, यह फिल्म एक प्रमुख सिनेमाई तमाशा बनने जा रही है। प्रशंसक पहले से ही हिंदी टीजऱ ऑनलाइन देखकर आने वाली चीज़ों की झलक पा सकते हैं।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रुचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 1

वृष राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। कारोबार में थोड़ा सोच समझकर आगे बढऩा आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय-व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 2

मिथुन राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगे द्य ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं द्य दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आपके विचारों में उग्रता आएगी। हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगे,और पढऩे में मन लगाएंगे द्य कार्य क्षेत्र में आगे बढऩे की योजना आज सफल होगी। भगवान की भक्ति में मन लगाये जिससे घर में सुख शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलतफहमियां दूर करेंगे और अपने रिश्तों को मजबूती देंगे।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रुचि लेंगे अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। बाहर का ऑयली खान-पान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से संवारे। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। आज कार्यकुशलता के दम पर आप वह उपलब्धि हासिल कर लेंगे जिसकी कभी आपने तमन्ना की थी इससे आपको ख़ुशी होगी । आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरवालों को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा करने का वादा किया है, आप उसे पूरा करेंगे। किसी यात्रा का विचार आपको मन ही मन विचलित कर सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी

शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आएगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल फैसला करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें। आपकी समस्त गतिविधियाँ आज पूरी होंगी। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जाएगा। आज आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।

शुभ रंग- पिच

शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जाएंगे, जहां मस्ती का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहां तक होसके नार्मल रहे। आज सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान ना दें और अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज साझेदारी से बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जाएगा।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन नॉर्मल रहने वाला है। आज आपके किसी काम की तारीफ होगी। कॉम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलाएं अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां खत्म होंगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। बिजनेसमैन आज कोई डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरूर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 3

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे, घर के लिए कुछ नये सामान की खरीदारी करेंगे।आज अपनी योग्यता और सामर्थ्य को पहचाने तथा समय काृ उचित सदुपयोग करेंगे । आज आप व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। आज आप कोई नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे।अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको परफोर्मेंस करने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे।आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ़ होगी।आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी।आपके दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आज सचेत रहने से समस्याओं को जल्दी सुलझा भी लेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपका आत्म बल मजबूत होगा। व्यापार में अचानक से धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- सिल्वर

शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। आपका हर काम को बहुत अधिक सोच-विचार कर करना आपको सफलता देगा। किसी मित्र की मदद से उलझे कार्य सुलझ जाएंगे। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए।समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जायेंगे।आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यस्थल पर सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे।

शुभ रंग- नेवी ब्लू

शुभ अंक- 8

कर्क राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा।जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज तनाव और चिंता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है इसलिए व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना देकर आप योगा, मेडिटेशन पर ध्यान देंगे। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो जायेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन

शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी।आप आसपास के लोगों के सहयोग से घरेलु कार्य पूरा करने में सफल होंगे।आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज कारोबारी दौड़भाग रहेगी। कुछ लोग आपको भ्रमित करने की कोशिश भी करेंगे। अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की उम्मीद है।आज आपका कोई नया दोस्त बनेगा, जिसके साथ लम्बे समय तक दोस्ती चलेगी। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा।आज आपको आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपको यात्रा से लाभ होगा।आज किसी मुश्किल मुकाम को मेहनत और परिश्रम से हासिल कर लेंगे, सिर्फ हर किसी पर भरोसा ना करें और अपने काम से ही मतलब रखें। आज आत्म मनन करने से मानसिक और आत्मिक सुख-शांति का अनुभव होगा। बच्चे अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाया है। आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा।आज आपकी मेहनत व प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। कुछ खास लोगों से मेलजोल होगा और किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।कुछ नया शुरू करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से वित्तीय स्थिति में भी सुधार आएगा। आप दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे।आप दूसरों पर अपना प्रभाव बनाने में सफल होंगे,आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है आपके विचारों को सम्मान मिलगा।

शुभ रंग- पर्पल

शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका काम करने का जुनून आपको निश्चित ही जल्द कोई उपलब्धि हासिल करवाएगा, लेकिन कोई भी बड़ा सौदा करने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल अवश्य करें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज किसी समस्या का समाधान मिलने से आपको राहत मिलेगी।आपके कामकाज की तारीफ होगी 7 लवमेट आज डिनर पर जायेंगे, रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 7

धनु राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यस्थल पर काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। आज किसी खास निर्णय को लेकर कुछ दिक्कत आ सकती है, अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा। किसी से भी कोई वादा करने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य कर लेगे।आज बेवजह खर्चो पर काबू करके सेविंग करने पर भी ध्यान देंगे। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आज किसी भी कार्य को लेकर थोड़ी सी सतर्कता रखने से आप कई परेशानियों से बच सकते हैं। आज आप अपनी मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। किसी नई योजना पर भी कार्य शुरू होगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, जो आपके लिए काफ़ी लाभदायक रहेगी।आपकी खुशियों में इजाफा होगा।ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलने की संभावना है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा।परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा।सेहत पहले की अपेक्षा अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 8

कुंभ राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस के सहकर्मी आपके कामों में सहयोग करेंगे, आपका काम जल्दी पूरा हो जायेगा 7 आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें, क्योंकि खर्चों की स्थिति बढ़ती नजर आ रही है। सोसाइटी अथवा सामाजिक कार्यों में किसी के साथ बेवजह ना उलझे। युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। आपके सोचे हुए काम आसानी से पूरे होंगे 7 पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।अपने दोस्तों से निजी समस्याओं को शेयर करने से बचना चाहिए। जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए परिवार जनों के साथ वार्तालाप रहेगा, साथ ही मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों द्वारा नई-नई जानकारियां मिलेंगी जो कि फायदेमंद साबित होगी। पिछली कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान आज मिल सकता है। नये व्यवसाय में पैसा लगाने के बारे में आप सोच सकते हैं, एक्सपर्ट से राय लेना न भूलें।

शुभ रंग- ओरंज

शुभ अंक- 4

************************