कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए खोले पत्ते राहुल वायनाड से..

*39 प्रत्याशियों की सूची जारी

नई दिल्ली 09 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)  –  लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 39 उम्मीदवारों के नाम हैं। जारी सूची के मुताबिक राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ेंगे। वे अभी भी वहीं से सांसद हैं। राहुल के अलावा भूपेश बघेल और शशि थरूर के नाम भी लिस्ट में हैं। सूची में छत्तीसगढ़ से छह, कर्नाटक से सात, केरल से 16, लक्षदीप से एक, मेघायल से दो, नगालैंड से एक, सिक्किम से एक, तेलंगाना से चार और त्रिपुरा से एक उम्मीदवार उतार गया है।

 

 

सूची के अनुसार तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर, अलप्पुझा से केसी वेणुगोपाल, राजनांदगांव से भूपेश बघेल, मेघालय से विंसेंट पाला और त्रिपुरा वेस्ट से आशीष साहा का नाम सामने आया है।

कांग्रेस ने पहली सूची में छत्तीसगढ़ से और भी उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें जांजगीर से शिव डहरिया, कोरबा से ज्योत्सना महंत, दुर्ग से राजेंद्र साहू, रायपुर से विकास उपाध्याय और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को उम्मीदवार बनाया गया है।

*****************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

बसपा प्रमुख मायावती ने बताया,अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल

*गठबंधन और तीसरे मोर्चे को बताया अफवाह

लखनऊ 09 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : मायावती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष  ने 2024 के लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का अपना पुराना स्टैंड फिर दोहराया है। उन्होंने चुनावी गठबंधन या तीसरे मोर्चे की बातों को अफवाह करार दिया। मायावती ने कहा कि बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।

बसपा मुखिया मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “बीएसपी देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत न्यूज़ है। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोए। लोग भी सावधान रहें।”

उन्होंने आगे कहा कि यूपी में बीएसपी की काफी मज़बूती के साथ अकेले चुनाव लड़ने के कारण विरोधी लोग काफी बैचेन लगते हैं। इसीलिए ये आए दिन किस्म-किस्म की अफवाहें फैलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास करते रहते हैं। किन्तु बहुजन समाज के हित में बीएसपी का अकेले चुनाव लड़ने का फैसला अटल है।

**************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

भारत के बहिष्कार के बाद मालदीव की हालत खराब

नई दिल्ली 09 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने बहिष्कार को लेकर चिंता जताई है। भारत और मालदीव के बीच राजनयिक विवाद जारी है। उन्होंने कहा है कि इससे देश के पर्यटन पर असर पड़ा है।

मोहम्मद नशीद ने मालदीव के लोगों की ओर से भारतीयों से माफी भी मांगी और कहा कि वह चाहते हैं कि भारतीय पर्यटक उनके देश में आते रहें। बता दें कि राष्ट्रपति नशीद इस वक्त भारत में ही हैं। उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव के बारे में मीडिया से बात की और कहा कि मालदीव के लोगों को “माफ करना”।

मीडिया बातचीत में उन्होंने कहा कि, “बहिष्कार ने मालदीव पर बहुत प्रभाव डाला है, और मैं वास्तव में इसे लेकर बहुत चिंतित हूं। मैं कहना चाहता हूं कि मुझे और मालदीव के लोगों को इसका खेद है। जानकारी के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति ने मीडिया से कहा, ”मैं अपनी छुट्टियों पर मालदीव आऊंगा और हमारे आतिथ्य में कोई बदलाव नहीं होगा।

पूर्व राष्ट्रपति ने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से भी मुलाकात की और कहा, “मैं कल रात प्रधान मंत्री से मिला। पीएम मोदी ने हम सभी को शुभकामनाएं दीं। मैं पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा समर्थक हूं और मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने बहिष्कार के लिए जिम्मेदार लोगों को हटाने में वर्तमान राष्ट्रपति द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, “मुझे लगता है कि इन मामलों को सुलझाया जाना चाहिए और हमें रास्ता बदलकर अपने सामान्य रिश्ते की ओर लौटना चाहिए।

ऐतिहासिक संबंधों पर भी विचार करते हुए, नशीद ने पिछली चुनौतियों के दौरान भारत के जिम्मेदार रवैये और व्यवहार को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि, “जब मालदीव के राष्ट्रपति चाहते थे कि भारतीय सैन्यकर्मी चले जाएं, तो आप जानते हैं कि भारत ने क्या किया? उन्होंने अपनी बांहें नहीं मोड़ीं। उन्होंने ताकत का प्रदर्शन नहीं किया। लेकिन मालदीव की सरकार से बस इतना ही कहा, ‘ठीक है, आइए इस पर चर्चा करें।

नशीद ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से डोर्नियर उड़ान और हेलीकॉप्टरों पर बातचीत बंद करने का भी आग्रह किया और कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने ये चर्चाएं कीं। मैं उन्हें फोन करूंगा कि कृपया डोर्नियर उड़ान और हेलीकॉप्टरों पर इन चर्चाओं को रोकें।

चीन समर्थक नेता के रूप में देखे जाने वाले मुइज्जू ने नवंबर में राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालने के बाद कहा था कि वह अपने देश से सभी भारतीय सैन्य कर्मियों को निष्कासित करने के अपने चुनावी वादे को निभाएंगे।

*****************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

PM MODI असम के काजीरंगा नेशनल पार्क पहुंचे, हाथी की सवारी भी की

*हाथी की सवारी भी की

गुवाहाटी 09 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :असम दौरे का  प्रधानमंत्री MODI का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने आज असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी की सवारी भी की। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी शनिवार सुबह असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व पहुंचे। यहां उन्होंने हाथी और जीप की सवारी की।

अधिकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले पार्क के सेंट्रल कोहोरा रेंज के मिहिमुख क्षेत्र में हाथी की सवारी की। इसके बाद उन्होंने उसी रेंज में जीप की सवारी का भी लुत्फ उठाया। प्रधानमंत्री के साथ काजीरंगा नेशनल पार्क के निदेशक सोनाली घोष और अन्य वरिष्ठ वन अधिकारी भी थे।

प्रधानमंत्री राज्य के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम को काजीरंगा पहुंचे थे। पीएम आज जोरहाट में प्रसिद्ध अहोम जनरल लचित बोरफुकन की 125 फीट ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ वेलोर’ का उद्घाटन भी करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम के अपने दो दिवसीय दौरे में करीब 18,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही यहां वह एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे।

****************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू का नया लुक जारी

09.03.2024  –   विष्णु मांचू-स्टारर कन्नप्पा के निर्माताओं ने फिल्म के फर्स्ट-लुक पोस्टर का अनावरण महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर किया.जिसमें विष्णु को भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त के रूप में दिखाया गया है।

पोस्टर में विष्णु को अद्वितीय करिश्मा और तीव्रता के साथ भक्त कन्नप्पा के रूप में दिखाया गया है।पोस्टर में, विष्णु झरने से निकलने के बाद धनुष और तीर के साथ खड़े हैं, अपने लक्ष्य पर अपनी शक्ति दिखाने के लिए तैयार हैं।यह छवि भक्ति और दृढ़ संकल्प का संकेत देती है जो कन्नप्पा के चरित्र को परिभाषित करती है।

पोस्टर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए, विष्णु ने लिखा: भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त कन्नप्पा को चित्रित करने के लिए सम्मानित और विशेषाधिकार प्राप्त हूं। आज महाशिवरात्री पर, यहां आपका कन्नप्पा है।

मोहन बाबू, मोहनलाल, प्रभास, सरथ कुमार और ब्रह्मानंदम जैसे अभिनेताओं के साथ, टीम कन्नप्पा वर्तमान में 600 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय क्रू सदस्यों के साथ न्यूजीलैंड में अपने दूसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रही है।

उसी के बारे में बात करते हुए, विष्णु ने साझा किया: कन्नप्पा समर्पण और जुनून से भरी एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। यह एक फिल्म होने से कहीं आगे जाती है। कन्नप्पा एक योद्धा की आत्मा की गहन खोज को उजागर करती है। मैं इसका खुलासा करते हुए रोमांचित हूं जब हम इस फिल्म को जीवंत कर रहे हैं तो जादू प्रकट हो गया है।

महाशिवरात्रि पर पहली झलक दिखाने का निर्णय ऐसा लगता है जैसे भगवान शिव का आशीर्वाद हमारा मार्गदर्शन कर रहा है। फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है.

*****************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

प्रभास की नई झलक कल्कि 2898 एडी से आई सामने

09.03.2024  –  नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही फिल्म कल्कि 2898 पृष्ठ पिछले लंबे वक्त चर्चा में हैं।प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों से सजी फिल्म यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है।दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे।

अब महा शिवरात्रि के खास मौके पर निर्माताओं ने कल्कि 2898 एडी का नया पोस्टटर साझा किया है, जिसमें प्रभास का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है।कल्कि 2898 एडी एक पौराणिक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसे 600 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है।फिल्म में प्रभास का किरदार भगवान विष्णु के 10वें अवतार कल्कि से प्रेरित है।

पोस्टर साझा कर निर्माताओं ने दर्शकों को प्रभास के किरदार से मुलाकात करवाई है। फिल्म में उनका नाम भैरवा होगा।उन्होंने लिखा, काशी की भविष्य की गलियों से, भैरवा से मिलिए। भैरव के रूप में प्रभास का लुक स्टाइल, रॉयल्टी और तीव्रता को दर्शाता है, जिसमें अभिनेता चश्मा और पोनीटेल पहने हुए हैं।

इस स्टाइलिश उपस्थिति ने फिल्म के प्रति प्रत्याशा को और बढ़ा दिया है।प्रभास के अलावा, फिल्म में दिग्गज कमल हासन और अमिताभ बच्चन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जो परियोजना की स्टार पावर को बढ़ाते हैं। दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी को मुख्य महिला भूमिका में लिया गया है, जिससे समूह में ग्लैमर और प्रतिभा जुड़ गई है।

फिल्म का संगीत संतोष नारायणन द्वारा तैयार किया गया है, जो एक मनोरम और गहन संगीत अनुभव का वादा करता है।कल्कि 2898 एडी 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

**************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

आज का राशिफल

मेष राशि-

आज आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं साथ ही किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का स्पोर्ट भी मिल सकता है। आज खुद को सही साबित करने का अच्छा दिन है। इसमें आपको किस्मत का साथ भी मिलेगा।

शुभ रंग- नारंगी

शुभ अंक- 5

वृष राशि-

आज आपको अपने करियर में बदलाव लाने के लिए कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिले सकती है। आज आपको किसी से उपहार भी मिल सकता है। सेहत के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे। आज आपके सारे रूके हुए जरूरी काम पूरे हो जाएंगे। किसी के साथ मिलकर किए गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग- लाल

शुभ अंक- 4

मिथुन राशि-

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज आपको वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कारोबारी की व्यावसायिक साझेदारी में अपनों से सलाह जरूर लें, ऐसा करने से आपको आज काफी फायदा हो सकता है। आज ऑफिस में काम बिना किसी स्ट्रेस के पूरा हो जाएगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 7

कर्क राशि-

आज आपका दिन बेहद ही शुभ रहेगा। आज आपके कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होता नजर आएगा। आज दोस्तों के साथ बिगड़े हुए रिशतो में भी सुधार आ सकता है। आपका भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रूझान बढ़ सकता है। आगर आज आपके मन में कोई बात दबी हुई हो तो उसे खुलकर सामने लाएं। ऐसा करने से अपका मन शांत होगा और आपकी परेशानियों का हल भी निकल सकता है।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। या आज शाम को आप घर पर पार्टी का प्लान भी बना सकते हैं। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आज आप यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज के दिन गायत्री मंत्र का पाठ करें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक पक्ष भी आज मजबूत रहेगा।

शुभ रंग- बैंगनी

शुभ अंक- 3

कन्या राशि-

आज अपको शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। अपने कॉन्फिडेंस को जरा भी कम होने ना दें ऐसा करने से आपके लगभग हर काम सफल होंगे। साथ ही आज आपका भाग्य भी आपका साथ देगा और कुछ अच्छे मौकों के अवसर भी आपको मिल सकते हैं। कला या किसी रचनात्मक काम में आपका रूझान बढ़ेगा। आपका दांपत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। कोई करीबी भी आपकी खुशियों को दोगुना कर सकता है। धैर्य पूर्वक के साथ की गई बातचीत आपके फेवर में होगी।

शुभ रंग- मैजेंटा

शुभ अंक- 2

तुला राशि-

आजका दिन आपके फेवर में रहेगा। आज आप किसी भी जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल होगें। लेकिन थोड़ी काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। आपको आज कोई बड़ा और अलग काम करने से बचना चाहिए। आपसे छुपी हुई कुछ बातें आज आपके सामने भी आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आप समय बिता सकते हैं। लेकिन संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। किसी भी मामले को बातचीत और शांति से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी मित्र की मदद से आपके काम बनेंगे। किसी दूसरे का उत्साह देखकर आप उत्साहित हो सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स अगर किसी नए कोर्स में एडमिशन लेना चाह रहे हैं, तो आज का दिन बेहद शुभ है। साहित्य से जुड़े लोगों को उनकी काबिलियत के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आज आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। बॉस आपकी परफॉरमेंस से खुश होकर आपको कोई अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं।

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको आज अचानक धन का भी लाभ हो सकता है। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आपका मन खुश हो जाएगा। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी।

शुभ रंग- पीच

शुभ अंक- 6

मकर राशि-

आज आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अगर आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते नजर आ सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई ऐसी चीज भी मिल सकती है, जिसका आपको बहुत दिनों से इंतजार था। किसी पुराने मित्र से भी आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है।

शुभ रंग- सफेद

शुभ अंक- 5

कुंभ राशि-

आज आपकी किस्मत आपका साथ देगी। आपके सोचे हुए सारे काम पूरे होंगे। इसके अलावा आज आप किसी नए काम की शुरुआत करने के बारे में भी विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता का रस घुलेगा। आपके मन में सकारात्मकता रहेगी। इससे आपको काफी फायदा भी होगा। आज पुराने कामकाज की कई योजनाएं समय से पूरी हो जाएंगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

शुभ रंग- हरा

शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आपको ऑफिस में अपने काम की प्रशंसा के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। लेकिन जिम्मेदारियों के बोझ से आपका मूड़ थोड़ा खराब हो सकता है, लेकिन शाम तक मूड़ ठीक हो जाएगा। शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। संतान पक्ष से भी कोई खुशखबरी आज आपको मिल सकती है।

शुभ रंग- काला

शुभ अंक- 3

*****************************

भारत बनाम इंग्लैंड: शुभमन गिल ने लगाया चौथा शतक

धर्मशाला, 08 मार्च। धर्मशाला में खेले जा रहे टेस्ट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ  शुभमन गिल ने अपनी पहली पारी में शानदार शतक (110) लगाया है।गिल का यह टेस्ट करियर का चौथा और मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक है।

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी की है। रोहित ने भी शतक (103) जड़ा है।इससे पहले उन्होंने विशाखापट्टनम टेस्ट में भी 104 रन की शतकीय पारी खेली थी।

भारत ने जब 104 रन के स्कोर पर यशस्वी जायसवाल (57) का विकेट गंवाया था, तब गिल क्रीज पर आए।उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 64 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।

उन्होंने कमजोर गेंदों पर आकर्षक शॉट लगाए और अर्धशतक को शतक में तब्दील किया। उन्होंने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए 171 रनों की साझेदारी निभाई।वह 150 गेंदों में 110 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 12 चौके और 5 छक्के भी जड़े।

गिल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।उन्होंने अब तक भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 25 टेस्ट मैच खेले हैं, इसकी 46 पारियों में उन्होंने 35.52 की औसत से 1,492 रन अपने नाम कर लिए हैं।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन रहा है। साल 2023 में उनके बल्ले से 6 टेस्ट मैच में केवल 28.66 की औसत से 258 रन ही निकले थे।

गिल ने सीरीज के अपने पहले टेस्ट में 23 और 0 के स्कोर किए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शतक लगाते हुए अच्छी लय हासिल की थी।उन्होंने राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में 91 रन बनाए थे।

उन्होंने मौजूदा सीरीज में अब तक 452 रन बना लिए हैं।वह फिलहाल यशस्वी जायसवाल (712) के बाद सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। तीसरे नंबर पर रोहित (400) हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ गिल ने 10 टेस्ट की 18 पारियों में 37 की औसत के साथ 592 रन बना लिए हैं, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल है।गिल ने भारतीय सरजमीं पर 13 टेस्ट की 13 पारियों में 41.38 की औसत से 869 रन अपने नाम कर लिए हैं।

इस बीच उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए हैं।उन्होंने विदेशों में 556 रन और तटस्थ मैदानों पर 67 रन बनाए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम ने गिल और रोहित के शतकों की मदद से दूसरे दिन के भोजनकाल के बाद तक 3 विकेट के नुकसान पर 301 रन बनाए हैं।

इस समय देवदत्त पडिक्कल 17 और सरफराज खान 7 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। भारत की बढ़त फिलहाल 82 रन की हो गई है। भारत से आउट होने वाले बल्लेबाज जायसवाल, रोहित और गिल हैं।बता दें कि इंग्लैंड अपनी पहली पारी में सिर्फ 218 रन ही बना सकी थी।

************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

आईएएस संदीप वर्मा की पेंटिंग का प्रदर्शनी

जयपुर ,08 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के कंधों पर देश की जि़म्मेदारी होती है, ऐसे में कला और इस से जुड़ी रचनात्मक गतिविधियां उन्हें तनावमुक्त और स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

उद्योग मंत्री ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होटल आईटीसी राजपूताना में आईएएस अधिकारी संदीप वर्मा द्वारा चित्रित पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अपनी पेंटिंग्स में वर्मा ने फि़ल्म, उद्योग, कला और प्रशासन में सफलता हासिल करने वाली महिलाओं के साथ-साथ मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के चित्रों को भी कैनवास पर उकेरा। प्रदर्शनी में जलतरंग पर बजती धुनों ने भी समा बांधा।

उल्लेखनीय है कि प्रदर्शनी का आयोजन वीकेयर संस्था एवं होटल राजपूताना शेरेटन के संयुक्त तत्वावधान में 8 से 12 मार्च तक प्रात: 11 से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य रेखाचित्रों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की झलक प्रदर्शित करना है।

इस अवसर पर आईएएस अधिकारी श्रीमती श्रेया गुहा, अखिल अरोड़ा, श्रीमती अपर्णा अरोड़ा, हेमंत प्रियदर्शिनी, वी.के. सिंह, गौरव गोयल, अश्विनी भगत, उमेश दत्ता, डॉ. मनीषा अरोड़ा सहित प्रशासनिक और पुलिस सेवा के कई अधिकारी मौजूद रहे।

**********************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

उमा भारती ने लोकसभा चुनाव लडऩे से किया इनकार

भोपाल,08 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)।  उमा भारती ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लडऩे जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद पार्टी से इसके लिए गुजारिश की थी। भारती ने कहा कि वह खुद को गंगा सफाई के लिए झोंकने जा रही हैं और इसलिए चुनाव नहीं लडऩे का फैसला किया है।

उमा भारती 2019 में भी चुनाव नहीं लड़ी थीं, लेकिन उन्होंने इस बार मैदान में उतरने की घोषणा कर दी थी। उमा भारती ने गत दिवस प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अपनी बात विस्तार से रखते हुए कहा कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही उन्होंने संबगठन क सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति को बता दिया था।

उमा के नाम नहीं लेते हुए कहा कि वह भाजपा के नहीं हैं, लेकिन सभी के लिए महत्वपूर्ण हैं। उमा ने कहा, यदि मैं अभी चुनाव लड़ी तो संसदीय क्षेत्र की जिम्मेदारियों का निर्वहन और उसके साथ गंगा के काम का मेल नहीं हो पाएगा। मुझे दो साल के लिए पूरी स्वतंत्रता चाहिए।

*********************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

बैंक खातों को लेकर कांग्रेस को बड़ा झटका,याचिका खारिज

नई दिल्ली ,08 मार्च (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी)। आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने पार्टी के बैंक खातों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई रोकने के लिए कांग्रेस की याचिका स्वीकार करने से इनकार कर दिया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।

आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण ने कांग्रेस पार्टी द्वारा की तरफ से दायर की गई उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें आयकर विभाग की तरफ से उनके बैंक खातों की वसूली और फ्रीजिंग की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

कांग्रेस की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तमखा ने आदेश को 10 दिनों के लिए स्थगित रखने का अनुरोध किया था ताकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सके। हालांकि, पीठ ने यह कहते हुए इसे अस्वीकार कर दिया कि हमारे सामने ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।

बता दें, आयकर विभाग ने साल 2018-2019 में आयकर रिटर्न को लेकर कांग्रेस और यूथ कांग्रेस के चार अकाउंट को फ्रीज कर दिया था और 210 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया था।

कांग्रेस का कहना है कि पार्टी ने क्राउडफंडिंग के जरिये इतनी रकम जुटाई है। जल्द ही लोकसभा चुनाव आने वाले हैं, ऐसे में वह जुर्माने की भरपाई नहीं कर सकती।

अगर पार्टी 350 सीटों पर भी चुनाव लड़ती है तो हर कैंडिडेट के पीछे पार्टी को 50 फीसदी तक का खर्च उठाना पड़ता है। ऐसे में अगर वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का जुर्माना भरेगी तो यह पार्टी के लिए काफी महंगा पड़ जाएगा।

भारत में कुल लोकसभा सीटों की संख्या 545 है, जिसमें से 543 सीटों पर चुनाव होते हैं। लेकिन  गठबंधन के कारण कई औऱ दल कई सीटों से चुनाव लड़ेंगे जहां से कांग्रेस पार्टी का खुद का कैंडिडेट नहीं होगा। इस वजह से पार्टी ने 350 सीटों की बात की।

*****************************

Read this also :-

अश्विन 100 टेस्ट खेलने वाले भारत के 14वें खिलाड़ी बने

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ का संगीतमय मुहूर्त संपन्न

09.03.2024  –  राहीज़ फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले फिल्म निर्माता शादाब अली के द्वारा बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ का संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों मुम्बई स्थित अशोक होंडा स्टूडियो में बॉलीवुड की मशहूर पार्श्वगायिका साधना सरगम के स्वर में एक प्यारे से गीत की रिकॉर्डिंग के साथ संपन्न हुआ।

मुहूर्त के अवसर पर अनिल चौहान, दिव्या द्विवेदी, फारूक़ भाई, धनंजय कुलकर्णी समेत बॉलीवुड के कई नामचीन शख्सियत भी मौजूद थे। पार्श्वगायिका साधना सरगम वैसे तो हिंदी गीत गाती रहती हैं लेकिन लगभग एक दशक से उन्होंने भोजपुरी फिल्म के लिए कोई गाना नहीं गाया था। उन्होंने 2014 में एक भोजपुरी फ़िल्म के लिए गीत रिकॉर्ड किया था और अब दस साल बाद 2024 में उन्होंने भोजपुरी फ़िल्म ‘होई अन्याय के अंत’ के लिए एक रोमांटिक गीत गाया है।

विदित हो कि, अब तक बहुभाषी पार्श्वगायिका साधना सरगम भारत की 36 से अधिक क्षेत्रीय भाषाओं में गाना गा चुकी हैं और आज की तारीख में सर्वाधिक क्षेत्रीय भाषाओं में गायन करने वाली पहली गायिका हैं। उन्हें कई भाषाओं में उत्कृष्ट गायन के लिए बहुत से पुरस्कार व सम्मान मिले हैं। जिसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो फिल्म फेयर पुरस्कार, पांच महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार, चार गुजरात राज्य फिल्म पुरस्कार और एक उड़ीसा राज्य फिल्म पुरस्कार उल्लेखनीय हैं।

लाडो मधेशिया, सूरज सरोज, शालू सिंह, नीलू सिंह, कुणाल सिंह, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, अयाज़ खान और अन्य नवोदित कलाकारों के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘होई अन्याय के अंत’ के लेखक- निर्देशक अवधेश के. वर्मा, कार्यकारी निर्माता राही सुल्तानपुरी, गीतकार मनीष मिश्रा, संगीतकार शिशिर पांडेय और प्रचारक इरफ़ान श्रीवास्तव (वनअप रिलेशंस, मुम्बई) हैं।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

महिला दिवस: डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ

नई दिल्ली,08 मार्च। महिला दिवस के मौके पर हम बात कर रहे हैं कि कैसे डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ।महिला दिवस के मौके पर हर कोई महिलाओं के सम्मान में नतमस्तक है। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी काबिलियत साबित की। देश की सुरक्षा, कॉर्पोरेट सेक्टर, मेडिकल साइंस या खेल हर जगह महिलाओं का बोलबाला नजर आया।

वहीं काफी समय से अपनी पहचान तलाश रही भारतीय महिला क्रिकेटरों ने देर से ही सही लेकिन एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

महिला दिवस के मौके पर हम बात कर रहे हैं कि कैसे डब्ल्यूपीएल महिला क्रिकेट के लिए वरदान साबित हुआ।

साल 2023 को भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष माना जा सकता है। शैफाली वर्मा की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका में उद्घाटन महिला अंडर 19 विश्व कप जीतकर एक खास उपलब्धि हासिल की।

फिर, सीनियर महिला टीम ने चीन के हांगझोऊ में एशियाई खेलों के टी20 डेब्यू में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता।

इसके बाद उसने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 साल के अंतराल के बाद घरेलू मैदान पर टेस्ट खेला और जीत हासिल की। उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने पुरुष और महिला अंतर्राष्ट्रीय खिलाडिय़ों के लिए मैच-फीस समानता की घोषणा की थी।

लेकिन अगर कोई एक क्षण है जो इस मामले में शीर्ष स्थान लेता है, तो वह 4 मार्च को नवी मुंबई में महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) की शुरुआत है।

कई क्रिकेटरों और महिला क्रिकेट की दिग्गजों की लंबे समय से चली आ रही इच्छा आखिरकार पूरी हो गई है। यह एक वास्तविकता बन गया, जिसने हर ओर से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

डब्ल्यूपीएल 2023 के दौरान मुंबई और नवी मुंबई में स्टेडियम खचाखच भीड़ से भरे हुए थे, जो भारत में महिला क्रिकेट के लिए भारी समर्थन को दर्शाता है। इस साल के डब्ल्यूपीएल में बीसीसीआई ने टूर्नामेंट को दो नए स्थानों – बेंगलुरु और नई दिल्ली में आयोजित किया है जिसमें

प्रत्येक स्थान पर 11 मैचों की मेजबानी की गई है।

पिछले वर्ष के विपरीत, जहां महिला दर्शकों को मुफ्त प्रवेश दिया गया था, अब आयोजन स्थलों पर कोई भी मैच देखने के लिए टिकट अनिवार्य है।

बेंगलुरु में पहले हाफ के मैचों में इसकी मेजबानी वाले सभी मैचों के लिए काफी दर्शक आए, जिससे यह साबित होता है कि डब्ल्यूपीएल की फैन फॉलोइंग बढ़ रही है।

जब खेल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शामिल हुई तो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था, घरेलू दर्शकों ने स्मृति मंधाना एंड कंपनी का उसी तरह समर्थन किया, जिस तरह वे आईपीएल में पुरुष टीम के लिए करते थे।

भारत की पूर्व कप्तान ममता माबेन ने कहा, यह एक सपने के सच होने जैसा है, यह देखना कि खेल आज कहां है। चेन्नई और हैदराबाद से मेरे कई दोस्त बेंगलुरु में मैच देखने आए थे और अपना काम खत्म करने के बाद, मैं उनसे मिलने के लिए डब्ल्यूपीएल मैचों में गयी और मैच देखने के दौरान पूर्व क्रिकेटरों से मिलना बहुत अच्छा अनुभव रहा है।

*******************************

Read this also :-

एड्रेस प्रुफ में राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो सकता – दिल्ली हाईकोर्ट

सीहॉक की रहेगी नजर, हिंद महासागर में दुश्मन की खैर नहीं

महिला दिवस समारोह : यह नीला आकाश हमारा है : रंजीता हेम्ब्रम

*रांची प्रेस क्लब में महिला दिवस समारोह में झासा अध्यक्ष ने कहा

*क्लब में महिला दिवस पर लगाया गया तीन दिवसीय बसंत मेला

*प्रेस क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन

रांची,08.03.2024 –  दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। यदि हम निश्छल व्यवहार करें, तो सबकुछ पा सकते हैं। यह कहना है झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की पहली महिला अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम का।

वे आज रांची प्रेस में आयोजित महिला दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थी। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह नीला आकाश हमारे लिए है, जैसे चाहें उड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुरूष हमारे प्रतिद्वंदी नहीं है बल्कि पूरक हैं। उनके साथ मिलकर हम बेहतर समाज बना सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने महिला पत्रकारों को पत्रकारिता के मानवीय मुल्यों पर जोर देने की सलाह दी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद आईपीएस सरोजनी लकड़ा ने अपने जीवन के अनछुए पहलुओं से महिलाओं को रूबरू करते हुए उन्हें हर मोर्चे पर मजबूती से अपनी लड़ाई लड़ने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि पूलिस में वरिष्ठ पदों पर रहते हुए कैसे उन्होंने अपने पारिवारिक, सामाजिक और प्रोफशनल दायित्वों का बखूबी निर्वाहन किया।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुई हाइकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता रिचा संचित ने बताया कि महिलाओं को सशक्त होना होगा। उन्होंने बताया कि जब वे हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी। उस वक्त 15-20 महिला अधिवक्ता थी, जबकि आज 500 से अधिक है। उन्होंने कहा कि हमें अपना मुकाम खुद तैयार करना होगा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. मृणालिनी ने बताया कि महिलाओं की शत्रु महिलाएं ही है। उन्होंने बताया कि जब वे लेबर रूम से बाहर निकलती हैं, तो उन्हें पता चल जाता है कि बाहर मां खड़ी हैं सास। मां पूछती है कि बेटी कैसी है और सास पोते का हाल पूछती हैं। उन्होंने कहा कि समय बहुत तेजी से बदला है, लेकिन अभी भी महिलाओँ के सम्मान के लिए बहुत कुछ किया जाना जरूरी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ महिला पत्रकार अनुपमा सिंह, शीला कुमारी और रजनीश सहित राजधानी में कार्यरत प्रेस क्लब की सभी महिला सदस्य पत्रकारों को प्रेस क्लब की ओर से पौधा और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्लब के प्रवक्ता आरजे अरविंद, रेखा पाठक और प्रियंका मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

महिला दिवस पर प्रेस क्लब में पहली बार लगाये गये तीन दिवसीय बसंत मेला का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया। मेले में कुल 32 स्टॉल लगे हैं, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़े, चश्में, आभूषण, पेटिंग, खिलौने और खाने के अलग अलग स्टॉल लगे हैं। इस अवसर पर प्रेस क्लब ने रक्तदान शिविर का आयोजन हेल्थ प्वांइट हॉस्पीटल के सहयोग से किया गया।

शिविर में वरिष्ठ पत्रकार विजयकांत पाठक ने अपना 50 वां रक्तदान किया साथ ही सुशील सिंह मंटू, आरजे अरविंद, धर्मेंद्र गिरी, मोनू कुमार, रेखा पाठक, नित्यानंद शुक्ला, संतोष सिंह, सहित कई लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र सोरेन, सचिव अमरकांत, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि, सह सचिव रतनलाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय सुमन, अरविंद प्रताप, विजय मिश्र, चंदन भट्टाचार्य, मोनु कुमार, सौरव शुक्ला, राजेश सिंह, शानू झा, प्रदीप जायसवाल, आनंद मोहन, कुमार विनोद, अमित अखौरी व महिला पत्रकार शर्मिष्ठा मजूमदार, रेखा पाठक, करबी दत्ता, प्रियंका मिश्रा, प्रतिमा सिंह, सुषमा, नीलू, सुमेधा, नेहा वारशी, जया सिंह, लता रानी, मृदुला, पूजा बोस, आरती, नूतन, म़दुला सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पत्रकार शामिल रहीं।

***************************

Read this also :-

एड्रेस प्रुफ में राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो सकता – दिल्ली हाईकोर्ट

सीहॉक की रहेगी नजर, हिंद महासागर में दुश्मन की खैर नहीं

सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है

नई दिल्ली 08 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी):मशहूर लेखिका और समाजसेविका सुधा मूर्ति जो इंफोसिस के फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी हैं,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की। इसके साथ ही उन्होंने इसे नारी शक्ति का प्रमाण बताया।

सुधा मूर्ति देश की जानी-मानी शिक्षिका होने के साथ-साथ लेखिका भी हैं। इसके अलावा वह इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष भी हैं। वरिष्ठ लेखिका और समाजसेविका सुधा मूर्ति को साल 2023 में राष्ट्रपति ने उनके सामाजिक कार्यों के लिए पद्म भूषण से नवाजा था। इसके पहले उन्हें साल 2006 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। सुधा मूर्ति को कन्नड़ और अंग्रेजी में उनके साहित्यिक योगदान के लिए जाना जाता है।

उन्होंने विभिन्न शैलियों में 30 से अधिक किताबें लिखी हैं। सुधा मूर्ति के दो बच्चे हैं, बेटी अक्षता मूर्ति ब्रिटेन में रहने वाली भारतीय फैशन डिजाइनर हैं और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। वहीं, बेटा रोहन मूर्ति, क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया के संस्थापक हैं।

पीएम मोदी ने महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को अपने पोस्ट में कहा, मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सुधा जी का सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय और प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने आगे लिखा, राज्यसभा में उनकी उपस्थिति हमारी ‘नारी शक्ति’ का एक शक्तिशाली प्रमाण है, जो हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण है। मैं उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।

**************************

Read this also :-

एड्रेस प्रुफ में राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो सकता – दिल्ली हाईकोर्ट

सीहॉक की रहेगी नजर, हिंद महासागर में दुश्मन की खैर नहीं

देहरादून में प्राचीन टपकेश्वर मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

देहरादून 08 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : पूरे देश में महाशिवरात्रि का पर्व  हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शिव मंदिरों में भक्तों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करके अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। शिव भक्त कावड़ियों का उत्साह भी देखते ही बन रहा है।

महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड के सभी शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। देहरादून में प्राचीन टपकेश्वर शिव मंदिर में देर रात से ही भक्तों ने जलाभिषेक शुरू कर दिया था। शिव भक्त कावड़ियों ने भी देर रात टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर बारी-बारी से जलाभिषेक किया।

महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर मंदिर परिसर में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। महाशिवरात्रि पर भगवान टपकेश्वर का भव्य रूप से श्रृंगार किया गया। इसके बाद रात 12 बजे ही भक्त टपकेश्वर महादेव के दर्शन करने लगे थे।

महंत कृष्णा गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि पर 5,100 लीटर केसर युक्त दूध भक्तों को वितरित किया जाएगा। महाशिवरात्रि पर शाम से चार पहर की आरती भी होगी। भक्तों की संख्या को देखते हुए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। टपकेश्वर मंदिर के करीब 400 सेवादार महाशिवरात्रि की व्यवस्था देख रहे हैं। सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है।

*************************

Read this also :-

एड्रेस प्रुफ में राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो सकता – दिल्ली हाईकोर्ट

सीहॉक की रहेगी नजर, हिंद महासागर में दुश्मन की खैर नहीं

सुकेश ने जेल से जैकलीन को महिला दिवस पर लिखा खास पत्र

नई दिल्ली 08 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : ठग सुकेश चंद्रशेखर जो दिल्ली की मंडोली जेल में बंद  है, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को पत्र लिखा।

पत्र में उसने एक्ट्रेस को अपनी ‘लाइफ लाइन’ बताया। चंद्रशेखर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है। पत्र में चंद्रशेखर ने लिखा, पुरुष की असली ताकत महिलाएं होती हैं, उनकी मौजूदगी के बिना दुनिया अधूरी है।

जैकलीन फर्नांडिस को चंद्रशेखर ने अपनी ताकत और हिम्मत का स्रोत बताया। उन्होंने पत्र में जैकलीन को अपनी ‘रॉकस्टार’, ‘सुपरस्टार’ और ‘हीरो’ के रूप में संदर्भित किया। चंद्रशेखर ने पत्र में जैकलीन के नए गाने की रिलीज के लिए अपनी उत्सुकता का भी उल्लेख किया।

उसने यह भी लिखा कि दिल की धड़कनें तब थम गईं थी जब तुम्हारी इमारत में आग लगने की खबर आई। ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि तुम बिल्कुल ठीक हो।

चंद्रशेखर ने पत्र में ‘हर हर महादेव’ के उद्घोष के साथ सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। जैकलीन फर्नांडिस के प्रति अपने प्यार के ऐलान के साथ पत्र को समाप्त किया।

********************

Read this also :-

एड्रेस प्रुफ में राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो सकता – दिल्ली हाईकोर्ट

सीहॉक की रहेगी नजर, हिंद महासागर में दुश्मन की खैर नहीं

 

एक्शन थ्रिलर ‘एल 2 : एमपुराण’ का तीसरा शूटिंग शेड्यूल न्यूयॉर्क में संपन्न

08.03.2024  –  पृथ्वीराज सुकुमारान द्वारा निर्देशित और आशीर्वाद सिनेमास और लाइका प्रोडक्शन्स द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर, ‘एल 2 : एमपुराण’ का तीसरा शूटिंग शेड्यूल पिछले दिनों न्यूयॉर्क में संपन्न हुआ।

विदित हो कि ‘एल 2: एमपुराण’ की शूटिंग अक्टूबर 2023 में शुरू हुई थी और इसे विभिन्न विदेशी स्थानों पर शूट किया गया है, जो एक अनोखे सिनेमाई अनुभव का वादा करता है।

पैन इंडिया साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म, सिनेमा आइकन मोहनलाल अभिनीत ‘लूसिफ़ेर’ की अगली कड़ी, ‘एल2 : एमपुराण’ की शूटिंग शेड्यूल, अंतिमचरण में पहुंचने की वजह से सिनेदर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

****************************

 

महिला दिवस: हम वर्ष में एक दिन क्यों मानतें हैं,हर दिन क्यों नहीं….?

महिला दिवस पर विशेष :-

महिला दिवस, जो हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है, एक ऐसा दिन है जब पूरी दुनिया महिलाओं की महत्ता को समझती है और उनके समर्थन में समर्थन व्यक्त करती है। यह एक ऐसा समय है जब हम महिलाओं के सशक्तिकरण, समाज में उनकी भूमिका, और उनके योगदान की महत्ता को गौर से महसूस करते हैं।

महिलाओं का समर्थन:
महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं को  उन्हें समाज में उच्चतम स्थान दिलाना । इस दिन का आयोजन विभिन्न तरीकों से किया जाता है, जिसमें विभिन्न कार्यक्रम, सेमिनार, और सामाजिक पहलुओं को बढ़ावा देने वाले आयोजन शामिल होते हैं। इस दिन को और भी महत्त्वपूर्ण बनाने के लिए, लोग महिलाओं के योगदान के महत्व को  समझते हैं और उन्हें  सामाजिक और आर्थिक समर्थन रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रयास करते हैं।

महिलाओं का समाज में योगदान:
महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपने मेहनत से  पहचान बना रही हैं। वे न केवल घरेलू कामों में अपनी महत्ता सिद्ध कर रही हैं, बल्कि उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भी अपना दम-ख़म  दिखाया है। महिलाएं विज्ञान, तकनीक, चिकित्सा, शिक्षा, खेल, और विभिन्न अन्य क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। ऐसे वक्त में समर्थन करना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि समाज में समानता और न्याय बना रह सके।

महिला शिक्षा:
महिला दिवस के मौके पर हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी समाज में सभी महिलाएं शिक्षित हों और उन्हें उच्च शिक्षा का अधिकार हो। शिक्षा के माध्यम से ही हम महिलाओं को समाज में आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं, शिक्षा से उन्हें अपनी अधिकारों की जानकारी मिल सकती है और वे समाज में अधिक सकारात्मक रूप से योगदान कर सकती हैं। इसलिए, हमें शिक्षा के क्षेत्र में और भी बड़ी प्रयासरत होनी चाहिए ताकि हमारी महिलाएं समृद्धि और सम्मान के साथ जी सकें।

समाज में समानता:
महिला दिवस के मौके पर, हमें समाज में समानता की दिशा में प्रयास करना चाहिए। महिलाओं को समाज में समान अधिकार, अवसर, और स्थिति प्रदान करना आवश्यक है। इसके लिए हमें महिलाओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों में उन्हें सक्षम  करना  होगा और उन्हें समाज में उच्चतम स्थान पर पहुंचाने के लिए हर संभव परिस्थितियों का सामना करना होगा।

महिला सुरक्षा:
महिला सुरक्षा एक और महत्त्वपूर्ण मुद्दा है जिसपर हमें महिला दिवस के दिन विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आजकल, महिलाओं को आत्मसमर्पण और सुरक्षित महसूस करने का अधिकार होना चाहिए। समाज में उन्हें बुराई के खिलाफ सुरक्षित महसूस करने के लिए सुरक्षा उपायों को मजबूती से लागू किया जाना चाहिए ताकि हर महिला अपने जीवन को स्वतंत्रता और खुशी से जी सके।

महिला दिवस हमें यह याद दिलाता है कि महिलाएं समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्हें समर्थित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह एक दिन नहीं होना चाहिए, बल्कि हमें हर दिन महिलाओं की समर्थन में सहयोग करना चाहिए। इससे ही समाज में सच्ची समानता और समृद्धि हो सकती है।

महिला दिवस हमें समाज में समानता और समृद्धि की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है और हमें यह याद दिलाता है कि महिलाएं समाज का एक अभिन्न हिस्सा हैं जो हमारे समृद्धि और विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान करती हैं।

प्रस्तुति : दिव्या राजन 

***************************

Read this also :-

एड्रेस प्रुफ में राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो सकता – दिल्ली हाईकोर्ट

सीहॉक की रहेगी नजर, हिंद महासागर में दुश्मन की खैर नहीं

 

IAF का सी-295 एमडब्ल्यू ने अगत्ती हवाई अड्डे पर लैंडिंग की

नई दिल्ली 08 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): IAF के सबसे बड़े परिवहन विमानों में से एक सी-295 एमडब्ल्यू ने लक्षद्वीप के अगत्ती हवाई अड्डे पर अपनी पहली लैंडिंग की।

आईएएफ ने कहा कि एक प्रशिक्षण मिशन के हिस्से के रूप में, आईएएफ सी-295 एमडब्ल्यू विमान ने हाल ही में हवाई अड्डे पर अपनी पहली लैंडिंग की। आईएएफ ने कहा, आंतरिक इलाकों से उड़ान भरने के बाद दूरस्थ स्थान पर उतरना, यह हमारे देश की हवाई क्षमताओं को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

गौरतलब है कि भारत ने 2021 में 56 सी-295 विमानों के लिए एयरबस के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए थे और पिछले साल पहला विमान प्राप्त किया था। ये विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में ब्रिटिश मूल के एवीआरओ की जगह ले रहे हैं, जो 1960 के दशक में शामिल किया गया एक जुड़वा इंजन वाला टर्बोप्रॉप है।

डील के मुताबिक, पहले 16 विमान स्पेन के सेविले में असेंबल किए जाएंगे। शेष 40 विमानों का निर्माण और असेंबल गुजरात के वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स (टीएएसएल) द्वारा किया जाएगा।

****************************

Read this also :-

एड्रेस प्रुफ में राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो सकता – दिल्ली हाईकोर्ट

सीहॉक की रहेगी नजर, हिंद महासागर में दुश्मन की खैर नहीं

PM मोदी ने कई युवा हस्तियों को किया सम्मानित

नई दिल्ली 08 March, (Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड,  राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित एक कार्यक्रम में  प्रदान किए। नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड प्राप्त करने वालों में कथावाचक जया किशोरी लोकगायिका मैथिली ठाकुर, आरजे रौनक समेत कई युवाओं के नाम शामिल हैं।

कथावाचक जया किशोरी को बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज कैटेगरी में सम्मानित किया है। वहीं, लोकगायिका मैथिली ठाकुर को कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। पीएम मोदी ने इस दौरान ड्रू हिक्स को भी सम्मानित किया। उन्होंने ड्रू हिक्स को सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किया।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह अवॉर्ड 20 कैटेगरी में दिए हैं। इनमें बेस्ट स्टोरीटेलिंग से लेकर The Disruptor of the year, सेलिब्रेटी क्रिएटर ऑफ द ईयर, ग्रीन चैम्पियन अवॉर्ड, बेस्ट क्रिएटर फॉर सोशल चेंज, मोस्ट इम्पैक्टफुल एग्री क्रिएटर, कल्चरल एंबेसेडर ऑफ द ईयर, इंटरनेशनल क्रिएटर अवॉर्ड, बेस्ट ट्रैवल क्रिएटर, स्वच्छ एंबेसेडर अवॉर्ड, द न्यू इंडिया चैम्पियन अवॉर्ड, टेक क्रिएटर अवॉर्ड, हेरिटेज फैशन आइकॉन अवॉर्ड, मोस्ट क्रिएटिव क्रिएटर (मेल एवं फीमेल), बेस्ट क्रिएटर इन फूड कैटेगरी, बेस्ट क्रिएटर इन एजुकेशन कैटेगरी, बेस्ट क्रिएटर इन गेमिंग कैटेगरी, बेस्ट माइक्रो क्रिएटर, बेस्ट नैनो क्रिएटर, बेस्ट हेल्थ एंड फिटनेस क्रिएटर कैटेगरी है।

***********************

Read this also :-

एड्रेस प्रुफ में राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो सकता – दिल्ली हाईकोर्ट

सीहॉक की रहेगी नजर, हिंद महासागर में दुश्मन की खैर नहीं

MODI के वादे से घाटी में लोगों की आशाएं व उम्मीदें बढ़ गईं है

श्रीनगर 08 March, ,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : कश्मीर के लोगों द्वारा दिखाए गए प्यार और गर्मजोशी का समुचित उत्तर देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे से घाटी में लोगों की आशाएं और उम्मीदें बढ़ गईं हैं।

गौरतलब है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद गुरुवार को पीएम मोदी की घाटी की पहली यात्रा थी और यह देश के किसी भी प्रधानमंत्री की अब तक की सबसे सफल कश्मीर यात्रा मानी जा रही है।

पीएम मोदी की रैली में शामिल होने के लिए घाटी के लगभग हर कोने से लोग पहुंचे।

उधर कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने लोगों को रैली में शामिल होने के लिए मजबूर किया।

लेकिन लगभग एक लाख लोगों के एक जगह एकत्रित होने, मोदी-मोदी के नारे लगाने व उत्साह प्रदर्शित करने से विपक्षियों की आलोचना लोगों को पच नहीं रही है।

गौरतलब है कि अतीत में, जब कश्मीर में आधिकारिक समारोहों के दौरान राष्ट्रगान बजाया जाता था, तो कुछ लोग खड़े भी नहीं होते थे। इनमें स्थानीय सरकारी कर्मचारी भी शामिल होते थे।

अब सच्चाई यह है कि कश्मीर में आमूल-चूल परिवर्तन आया है। अब यहां क्षेत्र और धर्म के नाम पर लोगों की भावनाओं का शोषण नहीं किया जाता। कश्मीरियों को समझ आ गया है कि’ मोदी हैं ताेे मुमकिन है’ और यह उम्मीद रैली में मौजूद हर मुस्कुराते चेहरे पर देखी जा सकती थी।

रैली में शामिल 48 वर्षीय स्थानीय कारीगर नज़ीर अहमद ने कहा, “पीएम मोदी ने यह सुनिश्चित करने का वादा किया है कि कश्मीर की कला और शिल्प एक बार फिर अपनी ऊंचाई हासिल करेगी और मुझे उन पर भरोसा है।”

दिलचस्प बात यह है कि जिनके लिए प्रधानमंत्री ने कुछ भी करने का वादा नहीं किया, वे भी उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी समस्याएं हल हो जाएंगी।

जल शक्ति विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी इमरान भट्ट जैसे हजारों अन्य कर्मचारी अपनी सेवाओं के नियमित होने की उम्मीद कर रहे हैं।

भट्ट ने कहा, पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के हर घर में शांति और समृद्धि लाने का वादा किया है, तो उसमे हम भी शामिल हैं।

इमरान ने बख्शी स्टेडियम से निकलने के बाद कहा,“मुझे यकीन है कि पीएम मोदी हमारी सेवाओं को नियमित कराएंगे। वह अकेले ही इसे पूरा कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में अब तक सभी सरकारों ने हमसे केवल खोखले वादे किए हैं।”

रैली में इतनी बड़ी संख्या में आए लोगों की सुरक्षा के प्रबंधन में स्थानीय पुलिस सबसे आगे थी।

लोगों ने पुलिस द्वारा बताए गए हर सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया और कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास लोगों और स्थानीय पुलिसकर्मियों के बीच परस्पर सम्मान था।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संपत्ति उप-निरीक्षक सुलेमान खान ने कहा,“यह पीएम मोदी के कारण हुआ है। अब हमारी वर्दी का सम्मान है। ऐसे भी दिन थे, जब पुलिसकर्मी पत्थरबाजों और राष्ट्र-विरोधी तत्वों के डर से अपना पहचान पत्र नहीं रखते थे। लेकिन आज, हमें इस वर्दी द्वारा दी गई गरिमा और सम्मान पर गर्व है। कश्मीर में यह परिवर्तन किसने संभव किया? यह मोदीजी और उनका दृढ़ संकल्प है कि कश्मीर में कानून का शासन वापस आया। ”

टैक्सी ऑपरेटरों, होटल व्यवसायियों, टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों, कारीगरों, खुदरा व्यापार से जुड़े लोगों, छोटे उद्योगपतियों और अन्य लोगों को बेहतर कल की उम्मीद है, क्योंकि पीएम मोदी ने उन्हें ऐसे भविष्य की गारंटी दी है।

उन्होंने अपने भाषण के दौरान कहा कि वह चाहते हैं कि प्रत्येक पर्यटक अपने यात्रा बजट का 5 से 10 प्रतिशत स्थानीय उत्पाद खरीदने में खर्च करे।

“कल जब पीएम ने स्थानीय स्टालों का दौरा किया, तो उन्होंने स्वयं कुछ हस्तशिल्प वस्तुएं और कृषि उत्पाद खरीदे। उनके पास स्थानीय कला और शिल्प के पुनरुद्धार का विजन है।”

लकड़ी पर नक्काशी करने वाले नसीर अली ने कहा, “नया कश्मीर के हमारे सपने को पूरा करने के लिए पीएम मोदी को हमारे समर्थन की ज़रूरत है, जिसमें हर कोई बिना किसी डर के और आत्म-सम्मान के साथ रहेगा।”

जिस तरह से लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ रैली के बारे में बातें कर रहे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि लोग खुद स्वेच्छा से वहां पहुंचे थे। हजारों लोग गर्व से बता रहे हैं कि उन्होंने बख्शी स्टेडियम में पीएम मोदी को क्या कहते सुना।

*************************

Read this also :-

एड्रेस प्रुफ में राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो सकता – दिल्ली हाईकोर्ट

सीहॉक की रहेगी नजर, हिंद महासागर में दुश्मन की खैर नहीं

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे….

देहरादून 08 March, ,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी) : शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खुशखबरी है। ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे खुलेंगे। यह जानकारी श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने दी है। मंदिर समिति ने बताया कि पंचमुखी डोली 6 मई को श्री केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेगी और विभिन्न पड़ावों से होते हुए नौ मई की शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। कपाट खुलने की तिथि पचकदार गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में आयोजित एक धार्मिक समारोह में तय की गई है।

गौर हो कि श्री केदारनाथ धाम उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। हिमालय की चोटी और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच भगवान शिव के इस मंदिर के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। केदारनाथ मंदिर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। उत्तराखंड में हिमालय पर्वत की गोद में स्थित केदारनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंग में से एक है।

*********************************

Read this also :-

एड्रेस प्रुफ में राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो सकता – दिल्ली हाईकोर्ट

सीहॉक की रहेगी नजर, हिंद महासागर में दुश्मन की खैर नहीं

CABINET ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबों को LPG पर सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दी

नई दिल्ली 08 March, ,(Final Justice Digital News Desk/एजेंसी): प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत गरीबों के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को वित्तवर्ष 2024-25 के दौरान  प्रतिवर्ष 12 रिफिल तक 300 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी जारी रखने को मंजूरी दे दी।

वित्तवर्ष 2024-25 के लिए कुल खर्च 12,000 करोड़ रुपये होगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सब्सिडी सीधे पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाती है।

1 मार्च 2024 तक 10.27 करोड़ से अधिक पीएमयूवाई लाभार्थी हैं।

ग्रामीण और वंचित गरीब परिवारों को तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी), एक स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने गरीब घरों की वयस्क महिलाओं को जमा-मुक्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए मई 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की।

भारत अपनी एलपीजी जरूरत का लगभग 60 फीसदी आयात करता है। पीएमयूवाई लाभार्थियों को एलपीजी की अंतर्राष्ट्रीय कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव के प्रभाव से बचाने और पीएमयूवाई उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी को अधिक किफायती बनाने के लिए सरकार ने मई 2022 में पीएमयूवाई उपभोक्ताओं को प्रतिवर्ष 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 12 रिफिल तक 200 रुपये की सब्सिडी शुरू की (और 5 किलोग्राम कनेक्शन के लिए आनुपातिक रूप से आनुपातिक), जिससे उनके द्वारा एलपीजी का लगातार उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

अक्टूबर 2023 में सरकार ने प्रतिवर्ष 12 रिफिल तक (और 5 किलोग्राम कनेक्शन के लिए आनुपातिक रूप से) सब्सिडी को बढ़ाकर 300 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर कर दिया। 1 फरवरी, 2024 तक पीएमयूवाई उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी की प्रभावी कीमत 603 रुपये प्रति 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर (दिल्ली) है।

पीएमयूवाई उपभोक्ताओं की औसत एलपीजी खपत 2019-20 में 3.01 रिफिल से 29 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 के लिए आनुपातिक रूप से 3.87 रिफिल (जनवरी 2024 तक) हो गई है। सभी पीएमयूवाई लाभार्थी इस सब्सिडी के लिए पात्र हैं।

*************************

Read this also :-

एड्रेस प्रुफ में राशन कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो सकता – दिल्ली हाईकोर्ट

सीहॉक की रहेगी नजर, हिंद महासागर में दुश्मन की खैर नहीं