बलिया में रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

बलिया, 13 Jan, (एजेंसी) : उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम की आजमगढ़ इकाई ने एक राजस्व निरीक्षक समेत दो राजस्व कर्मियों को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि माडल तहसील से एंटी करप्शन टीम गड़वार थाना क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक बृजेंद्र राय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संतोष कुमार सिंह को एक व्यक्ति से दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। मामले में गड़वार क्षेत्र के सिंहाचंवर गांव के राजेश पाण्डेय ने जमीन की पैमाइश के एवज में आरोपियों द्वारा उनसे दस हजार रुपए रिश्वत की मांग करने की शिकायत की थी ।

मामले में पुलिस ने आरोपी राजस्व निरीक्षक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के विरुद्ध भारतीय डंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है । अन्य आवश्यक कार्यवाही जारी है ।

*****************************

 

स्वामी विवेकानंद ने मानवता का संदेश दुनिया को दिया : अखिलेश

लखनऊ 13 Jan, (एजेंसी) : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया।

स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर यादव ने कहा कि विवेकानंद जी ने बहुत कम समय में दुनिया में बहुत बड़ा संदेश दिया और अपने विचारों से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया। उनसे पूरी दुनिया प्रेरणा लेती है। शिकागो में दिया गया उनका भाषण बहुत महत्वपूर्ण था, सभी लोग उसे आज भी याद करते हैं। उन्होंने समाज को दिशा दी और बताया कि गरीबों, कमजोरों और मानव की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।

यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को एकता और मानवता का संदेश दिया है। आज स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चलने और उनका अनुकरण करने का संकल्प लेने का दिन है। भाजपा ने जो रास्ता अपनाया है, वह देश को बांटने का है। भाजपा भेदभाव करती है और समाज में नफरत फैलाती है।

***********************

 

मोदी की प्रेरणा से बना खेलों का माहौल : योगी

गोरखपुर, 13 Jan, (एजेंसी) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल महाकुंभ के आयोजनों से देश में खेलों का बेहतरीन माहौल बना है जिसे शानदार बनाने के लिए उत्तर प्रदेश गांव-गांव में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है। खिलाडिय़ों को सभी संसाधन और सुविधा देने के साथ खेल की उनकी उपलब्धियों को भारी पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरियों से जोड़ रही है।

जंगल कौडिय़ा स्थित महंत अवेद्यनाथ स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल एवं लोक कला महाकुंभ के समापन समारोह को संबोधित करते हुये योगी ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में करीब सात साल पहले तक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। पर, आज हर गांव में खेल के मैदान व ओपन जिम बन रहे हैं।

हर गांव में खेलों को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो रही है। गांवों में 80 हजार युवक मंगल दलों व महिला मंगल दलों को स्पोर्ट्स किट वितरित किए जा चुके हैं। गांवों में पंचायत सचिवालयों को ऑप्टिकल फाइबर से जोडक़र युवाओं को सभी सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बातें कल्पना से दूर थीं आज वह हकीकत हैं।

आज जंगल कौडिय़ा में कॉलेज के साथ खेल प्रतिभाओं के लिए ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी महाराज के नाम से सभी सुविधाओं से युक्त स्टेडियम और स्थानीय कलाकारों के लिए आडिटोरियम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश खेल नीति बनाने वाला देश का पहला राज्य है। इस नीति के तहत सरकार ने ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ, विश्व चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले खिलाडिय़ों के लिए सरकारी नौकरी का प्रावधान किया है।

****************************

 

सीट शेयरिंग को लेकर AAP और कांग्रेस में मंथन, मुकुल वासनिक के घर हाईलेवल बैठक

नई दिल्ली 13 Jan, (एजेंसी)- लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में आज दूसरी बैठक दिल्ली में हो रही है। दोनों दलों के नेता कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति के संयोजन मुकुल वासनिक के घर पर पहुंचे हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, संदीप पाठक, साैरभ भारद्वाज और मंत्री आतिशी पहुंचे हैं। यह दूसरी बैठक है और पहली बैठक 8 जनवरी को हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन सिर्फ दिल्ली व पंजाब में ही होना है।

आज दिल्ली में चल रही ‘आप’ व कांग्रेस के बीच मीटिंग के बाद राजनीतिक हलकों में कई तरह से कयास लगने शुरू हो गए हैं। अब देखना यह है कि आने वाले समय में यदि दिल्ली के साथ-साथ पंजाब मे भी दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन होता है, तो सीट शेयरिंग को लेकर दोनों पार्टियों की क्या प्लानिंग रहती है, यह अभी भविष्य के गर्भ में है।

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा, नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को दूसरों के भरोसे ना छोड़े, उस कार्य की जिम्मेदारी लेकर उस समय से पूरा करने की कोशिश करें, व्यापारियों की बात करें तो व्यापारियों को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा, जिससे आपका मनोबल भी बहुत अधिक बढ़ेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा, आप अपने व्यापार में बहुत अधिक उत्साहित होकर कार्य करेंगे, जिससे आपका व्यापार और अधिक उन्नति कर सकता है. युवा जातकों की बात करें तो युवाओं को कल अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है और वह अपना बहुत अधिक अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, वह अपना प्रदर्शन करते समय यह कोशिश करें कि उनके काम में किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे,आप अपने परिवार के बड़े बुजुर्ग सदस्यों के प्रति सम्मान का और आदर का भाव रखें, इससे आपके परिवार के बड़े बुजुर्ग सदस्य आपसे बहुत अधिक प्रभावित रहेंगे, अपने छोटे सदस्यों से बहुत अधिक प्रेम करें तथा उन्हें आशीर्वाद दे, ताकि वह अपने जीवन में बहुत अधिक फूले फले. वाहन चलाते समय या थोड़ा सा ध्यान रखें, आपको कोई शारीरिक चोट का सामना भी करना पड़ सकता है. कला से जुड़े हुए लोगों को कल अच्छा मौका प्राप्त हो सकता है, आप किसी सिंगिंग कंपटीशन में सलेक्ट हो सकते हैं, जहां पर आप अपनी प्रतिभा का बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

वृषभ राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा, नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में मल्टी टास्क के लिए तैयार रहे. इस तरह के काम का प्रतिफल बाद में आपको अवश्य मिलेगा जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने व्यापार में काफी सक्रिय रहेंगे और इसके अलावा आपको आपके आने वाले समय में आर्थिक लाभ भी मिलेगा. आपका व्यापार अच्छा चलेगा. आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक कल अपने मित्रों की संख्या में वृद्धि कर सकते हैं. आप नये मित्र बना सकते हैं, परंतु गलत दोस्तों की संगत से दूर रहे, आपके बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके सभी बिगड़े हुए कार्य बनते जाएंगे, इससे आपको बहुत अधिक खुशी मिलेगी. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आपको डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है जिससे आप सारा दिन परेशान रहेंगे. आप किसी डॉक्टर से सलाह लेकर अच्छे से दवाइयां खाएं. अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करें, इससे आपका जीवन अच्छा रहेगा, उसके लिए आपका यह समय उपयुक्त है.

मिथुन राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. कल आप किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे और आपके आसपास का वातावरण भी बहुत प्रसन्नता से भरा हुआ रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपके कार्य स्थल पर कल आपको बहुत अधिक वर्कलोड मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान हो सकते हैं. परंतु आप परेशान ना हो धैर्य के साथ अपना कार्य करते रहे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कपड़ों के व्यापारियों को कल अच्छा मुनाफा हो सकता है, परंतु आप शादी विवाह और त्योहारों के सीजन पर अपने कपड़ों में कुछ छूट दे सकते हैं, जिससे आपको बहुत अधिक कमाई हो सकती है. युवा जातकों की बात करें तो शिवाजी को अपनी प्रतिभा को दिखाने का बहुत अच्छा मौका मिल सकता है, परंतु आप अपने इस मौके को अपने हाथ से न जाने दें. इस मौके का पूरा लाभ उठाएं.कल आपको आपके जीवन साथी के साथ थोड़ा सा अकेले में समय बिताएं तथा उनके साथ गपशप करें, अपने जीवनसाथी के मन की बातों को समझने का प्रयास करें. आप अपने जीवन साथी के साथ कल कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं. आप अपने पुराने संपर्कों से जुड़े रहे, वह आपको किसी प्रकार का लाभ दिला सकते हैं. पुराने लोगों के कांटेक्ट में बने रहे. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आपको कमर दर्द या पेट दर्द इत्यादि से परेशानी हो सकती है, इसीलिए आप थोड़ा सा सावधान रहे और अपने बैठने और उठने की मुद्रा पर ध्यान दें, आगे झुककर कम से कम कार्य करें तथा ज्यादा से ज्यादा आराम करें.

कर्क राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को कल अपने कार्य क्षेत्र में बहुत अधिक मेहनत करनी होगी, परंतु आपको आपकी कड़ी मेहनत का फल भी जल्दी ही मिलेगा. आप अपनी मेहनत से सफलता का परचम लहराने में कामयाब रहेंगे, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो टेलीकमयूनिकेशन का व्यापार करने वाले जातकों को कल बहुत अधिक आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है, इसके साथ ही व्यापारियों का रुका हुआ धन भी उन्हें वापस मिल सकता है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. युवा जातको की बात करें तो युवाओं का कल अपने दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर मन मुटाव हो सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे.यदि आप किसी जमीन जायदाद या प्रॉपर्टी से संबंधित किसी मामले से परेशान है तो उससे आप बाहर निकल सकते हैं. आपको कामयाबी मिलेगी. महिलाओं की बात करें तो महिलाएं अपने हारमोंस के डिस बैलेंस से थोड़ा सा परेशान हो सकती है. इसलिए आप परेशानी होने पर किसी लेडिस चिकित्सक से अवश्य मिले. कल आप अपने बड़े बुजुर्ग और पूर्वजों को याद करें और उनके नाम से गरीबों को दान दे, आपके सभी बिगड़े हुए कार्य बनेंगे.

सिंह राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग सेक्टर से जुड़े हुए लोग कल एक्टिव रहे, एक्टिव होने से धन का लाभ हो सकता है, वह अपने कार्य के प्रति ईमानदार भी रहे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों को कल विदेशी कंपनियों से कोई बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है, जिसको पूरा करने में आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी या यदि आप विदेशी कंपनियों के प्रोडक्ट का काम करते हैं तो आपको थोड़ा सा सक्रिय रहना होगा. युवा जातकों की बात करें तो कल भी जातक अपने घर के नियम कानून के प्रति थोड़ा सा सावधान रहे. नियम कानून तोडऩे पर उनको अपने बड़े बुजुर्गों से डांट खानी पड़ सकती है.कल आप अपने घर की सच्चा को ठीक से करने में व्यस्त रहेंगे क्योंकि घर की साज सज्जा अच्छी लगती है. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु आप थोड़ा सा चिंता मुक्त रहने का प्रयास करें. समाज की भलाई के लिए काम करने वाले लोगों के दामन पर दाग लग सकता है, इसीलिए आप थोड़ा सा अलर्ट रहे और किसी भी प्रकार के गलत कार्य में किसी का कोई साथ ना दे अन्यथा, आपकी बदनामी हो सकती है, जो भी कार्य करें, बहुत अधिक सोच समझकर करें.

कन्या राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो सरकारी नौकरी के लिए प्रयास करने वाले जातकों को कल सफलता की प्राप्ति हो सकती है, उन्हें नौकरी के लिए नया जॉइनिंग लेटर मिल सकता है, जिससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे और आपको वेतन भी बहुत अधिक मिलेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो बुटीक, कॉस्मेटिक का व्यापार करने वाले जातकों को कल बहुत अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है. त्योहारों के सीजन और शादी विवाह के सीजन में उनकी इनकम में बहुत अधिक बढ़ोतरी हो सकती है. युवा जातकों की बात करें तो युवाओं को कल अपना कार्य करने के लिए बहुत अधिक सचेत रहना होगा. किसी के बहकावे में आकर अपने लक्ष्य से ना भटके अन्यथा, आप अपने जीवन में बहुत अधिक पीछे की ओर जा सकते हैं. आप अपने घरेलू कामकाज में भी हिसाब किताब की और पक्के रहे.किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने दे, ताकि कभी कोई पुराना हिसाब याद आए तो, सामने किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, आपकी सेहत की बात करें तो आप प्रदूषित वातावरण से थोड़ा सा दूर रहें. अपने मुंह को मास्क से ढक्कर रखें अन्यथा, आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं. अपना खान-पान ठीक रखें, तले भुने खाने का परहेज करें, आप अपने व्यवहार में विनम्रता लाने का प्रयास करें. किसी भी प्रकार किसी व्यक्ति से तीखे स्वर में बात ना करें अन्यथा, किसी के दिल को चोट पहुंच सकती है.

तुला राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में आप महत्वपूर्ण डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिसमें आप अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे, ऑफिस में आपको सबका सहयोग भी प्राप्त होगा, व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो पैतृक व्यापार करने वाले जातकों को कल आपसी तालमेल बनाकर रखना होगा, आपने बड़ी बुजुर्गों से सलाह मशवरा भी लेना पड़ सकता है, तभी आपके व्यापार में लाभ प्राप्त होगा. युवा जातकों की बात करें युवा जातक जहां भी रहे, हॉस्टल में या फिर किसी पीजी में रहे, वहां के नियमों का पालन करें, किसी भी नियम का अपमान ना करें. कल आपका आपके जीवन साथी के साथ में मतभेद हो सकता है, इसीलिए आप थोड़ा सा परेशान भी हो सकते हैं, आप अपने घर से निकलते समय अपने माता-पिता के चरण स्पर्श करके ही निकलें, आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे, आपके स्वास्थ्य के बारे में बात करें तो गठिया बाय से पीडि़त जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा. आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ी सी सावधानी बरते, आप जीना उतरने चढने में भी थोड़ी सी सावधानी बरतें. कल आप सभी प्रकार के नए रिश्तों को बढ़ाने में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें, पहले रिश्तो को समझने का प्रयास करें, उसके बाद ही आप आगे बढ़े.

वृश्चिक राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने कर्म को ही अपनी पूजा समझे, तभी आपको सफलता की कुंजी प्राप्त हो सकती है. आप अपना कर्म करते रहे फल की चिंता ना करें, अच्छा कर्म करने से अच्छे ही फल प्राप्त होंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल व्यापारिक आर्थिक गतिविधियों को लेकर कुछ संशय में रहेंगे और कोई बात नहीं आप अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते रहे और अपने कार्यों को ठीक प्रकार से करते रहे. आपको कामयाबी अवश्य मिलेगी और आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने महत्वपूर्ण कार्यों में सम्मिलित रहेंगे और उन्हें अपने कार्यों को ठीक करने के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी. तभी उन्हें कामयाबी मिल सकती है.कल परिवार के सभी सदस्यों के बीच किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर कोई बैठक हो सकती है जिसमें आप भी सम्मिलित होंगे. आपको तैयार रहना चाहिए. कभी भी आप किसी प्रकार का आलस ना करें. हर कार्य को करने के लिए एकदम फुर्तीले रहे. कार्य की अधिकता है तो आप आराम भी करें. कल आपको आपके परिवार के सदस्यों से कोई मनपसंद गिफ्ट मिल सकता है. इससे आप बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपने शरीर में किसी प्रकार का आलस ना रखें अन्यथा, आप अन्य रोगों को दावत दे सकते हैं.

धनु राशि-

कल का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर में आपके सहकर्मी किसी गलत बात को सही साबित करने का प्रयास करेंगे, इसीलिए आप थोड़ा सा चौक न्ना रहे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापार को करने के लिए किसी प्रकार का अनुभव होना आवश्यक है, इसलिए कोई भी व्यापार करने से पहले पहले अनुभव नहीं है तो आपको हानि हो सकती हैं. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकाग्र रहे. युवाओं के लिए अध्ययन करने का सही समय आ गया है, आप अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए कुछ धार्मिक पुस्तक पढे, जिससे आपकी ज्ञान में वृद्धि होगी.कल आपको अपने कार्य के सिलसिले में में यात्रा भी करनी पड़ सकती है, यदि आपका परिवार अपने किसी सदस्य से कोई मतभेद हुआ है तो आप उसको दूर करने की कोशिश करें. अपनी सोच में उसके लिए बदलाव लाए को समझते हुए चलना चाहिए आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. कल आपको पेट दर्द इत्यादि से परेशानी हो सकती है इसीलिए आप ज्यादा झुक कर कार्य न करें. कल आपको अपने किसी के दूर जाने से थोड़ी सी परेशानी हो सकती है परंतु आप अपने मन में किसी भी प्रकार की परेशानी ना पाले, धीरे-धीरे सारी परिस्थितियों ठीक हो सकती हैं.

मकर राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो विदेशी कंपनियों में काम करने वाले जातकों को कल अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है. उनके वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है और पदोन्नति भी हो सकती है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी अपने व्यापार में अधिक धन कमाने के लिए एक ग्राहकों के साथ विनम्रता का व्यवहार करें. और अपने पार्टनर के साथ भी बेहतर तालमेल बनाकर रखने की कोशिश करें, तभी आपको आपके व्यापार में लाभ मिल सकता है. युवा जातकों की बात करें तो युवाओं का अध्ययन के क्षेत्र में सक्रिय रहना चाहिए, जिससे वह अपना ज्ञान बढ़ा सके. उनके लिए यही अच्छा रहेगा.परिवार में यदि कोई विवाह योग्य लड़का या लड़की है तो उनके लिए कल शादी विवाह की प्रस्ताव आ सकते हैं. आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी हो सकता है. हर तरह से जांच पड़ताल करके आगे बढ़े. आप ज्यादा समय तक भूखे ना रहे हैं, कार्य की यदि अधिक व्यस्तता है तब भी आप बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा खाते रहें. आपको कमजोर और गैस की समस्या परेशान कर सकती है. आपका मन किसी कार्य के पूरे होने से बहुत अधिक आनंद रहेगा. आपके मन को बहुत अधिक संतुष्टि भी रहेगी.

कुंभ राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल उनके दफ्तर में प्रमोशन हो सकता है या किसी अच्छी और नई जगह पर तबादला भी हो सकता है, जिसमें आपको वेतन पहले की अपेक्षा अधिक मिलेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले व्यापारियों को थोड़ा सा सावधान रहना होगा. खुदरा व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. कल ज्यादा परेशान ना हो, धीरे-धीरे सारी परिस्थितियों आपके फेवर में रहेंगी. युवा जातकों की बात करें तो युवाओं में कल कॉन्फिडेंस लेवल काफी बढा हुआ रहेगा, जिसके चलते आप कठिन से कठिन कार्य को भी अपनी मेहनत से सफल बना सकते हैं.आप किसी भी कार्य को पूरा करने में कोई कमी ना छोड़ें क्योंकि आपके प्रयास से सभी कार्य सफल हो सकते हैं. आपके स्वास्थ्य की बात करें आप अपनी सेहत के मामले में थोड़ा सा सावधान रहें. यदि आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो आप अपने साथ में अपनी दवाइयां भी लेकर जाएं, आपके स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है. कहीं दूसरी अच्छी यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त करने के लिए एडमिशन लेना चाहते हैं तो उन्हें कामयाबी मिल सकती है.

मीन राशि-

कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला हो सकता है. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान ना हों. आप अपने ऑफिस के कार्यों में बदलाव कर सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो मेडिकल व्यापार करने वाले जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा. युवा जातकों की बात करें तो कल आप अपने किसी प्रकार की टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग करने से बचे. टेक्नोलॉजी का सदुपयोग करें, आपके कार्य आसानी से हो सकते हैं.कल आपके माता-पिता की सेहत कुछ खराब हो सकती है, इसलिए आप थोड़ा सा सावधान रहे. महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप प्राणायाम तथा योगासन अवश्य करें. अपने दिनचर्या में मॉर्निंग वॉक को अवश्य स्थान दें. आपको लोगों से मेलजोल अधिक बढ़ाना चाहिए तथा उनके साथ में कभी-कभी मिलना जुलना भी चाहिए, इससे आपसी संबंध मधुर बनते हैं

*****************************

 

पद्मम विभूषण से सम्मानित सिंगर प्रभा अत्रे का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 92 की उम्र में ली आखिरी सांस

मुंबई 13 Jan, (एजेंसी) : म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी एक दुखद खबर है। दिग्गज गायिका प्रभा अत्रे का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें पुणे के दिनानाथ मंगेशकर अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया।

Padma Vibhushan awarded singer Prabha Atre dies of heart attack : प्रभा अत्रे का जन्म पुणे में 13 सितंबर 1932 को हुआ था। प्रभा जब 8 साल की थीं, तो उनकी मां इंदिराबाई अत्रे की हेल्थ खराब होने लगी थी। तब उनके किसी ने दोस्त ने क्लासिकल म्यूजिक सुनने की सलाह दी और कहा कि इससे उनकी हेल्थ में सुधार होगा। इसके बाद वह क्लासिकल म्यूजिक सुनने लगीं। तभी से प्रभा भी इंस्पायर हुईं और उन्होंने शास्त्रीय संगीत सीखा। प्रभा अत्रे ने गुरु-शिष्य परपंरा में म्यूजिक ट्रेनिंग ली। उन्होंने किराना घराना के सुरेशबाबू माने और हीराबाई बड़ोदकर से क्लासिकल म्यूजिक सीखा। वह आमिर खान के खयाल और बड़े गुलाम अली खान के ठुमरी से बहुत प्रभावित हुईं थीं। उन्होंने औपचारिक तौर से कथक डांस स्टाइल में ट्रेनिंग ली थी।

बचपन से ही म्यूजिक का शौक का था। साल 1990 में उन्हें पद्मश्री, साल 2002 में पद्म भूषण और 2022 में पदम विभूषण से सम्मानित किया गया था। अत्रे ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में एक सिंगिंग स्टेज-एक्ट्रेस के रूप में काम किया। उन्होंने मराठी थिएटर क्लासिक्स में भी भूमिकाएं निभाईं, जिनमें संशय-कल्लोल, मानापमान, सौभद्रा और विद्याहरण जैसे संगीत नाटक शामिल थे।

**************************

 

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने रात की ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारकर दी जान

नई दिल्ली 13 jan, (एजेंसी): दिल्ली पुलिस के एक ऑन ड्यूटी सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने दक्षिण दिल्ली में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के मूल निवासी रामअवतार के रूप में हुई है, जो 1993 में दिल्ली पुलिस में शामिल हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को एएसआई रामअवतार सब-इंस्पेक्टर प्रेम सिंह के साथ बी.पी. मार्ग पर नाइट पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “लगभग तीन बजे, रामअवतार ने अपने साथी सब इंस्पेक्टर को 10 मिनट के लिए आराम करने के लिए कहा और अपनी कार में बैठने चले गए, जो बैरिकेड के पास खड़ी थी।”

अधिकारी ने कहा, “जब एसआई प्रेम कुछ देर बाद उसे देखने गए, तो उन्होंने पाया कि एएसआई रामअवतार ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी और वह मृत पाए गए।”

*******************************

 

जिम कॉर्बेट में सैलानियों के लिए दो किलोमीटर तक का साइकिल ट्रैक तैयार

रामनगर 12 Jan, (एजेंसी): जिम कॉर्बेट हमेशा से ही सैलानियों की पसंदीदा जगह रही है। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रशासन सैलानियों को रिझाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा सैलानी कॉर्बेट नेशनल पार्क घूमने आ सके और प्रकृति का नजदीकी से दीदार कर सके। जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क से सटे रामनगर वन प्रभाग में अब सैलानी सबसे चर्चित कॉर्बेट फाल में साइकिलिंग कर सकेंगे। इसके लिए यहाँ साइकिल ट्रैक बनाया गया है।

साइकिल ट्रैक के जरिये 2 किलोमीटर के ट्रैक में जंगल के नजारों, वन्यजीव और पक्षियों का नजदीक से दीदार भी कर सकेंगे। डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि अभी उच्चाधिकारियों को 10 साइ‌किल का प्रस्ताव भेजा गया है। इसका चार्ज भी निर्धारित किया गया है।

आपको बता दें कि, कॉर्बेट से सटे रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाले कालाढूंगी रेंज के नया गांव स्थित कॉर्बेट फाल में जंगल के अंदर पर्यटक दो किलोमीटर साइकिलिंग कर सकेंगे। इसके लिए जंगल के अंदर ही साइकलिंग ट्रैक बनाया गया है। इससे सैलानी साइकिल पर सवार होकर जंगल और वन्यजीवों का नजदीकी से दीदार कर सकेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से इस पूरे क्षेत्र को पूर्व में ही सोलर फेंसिंग से कवर्ड किया गया है।

वन प्रभाग के डीएफओ दिगंत नायक ने बताया कि साइकिलिंग ट्रैक बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। उच्चाधिकारियों को 10 साइकिल का प्रस्ताव भेजा गया है। साइकिल आते ही ट्रैक को शुरू कर दिया जाएगा। इसका शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। 50 रुपये में 2 किलोमीटर ट्रैक में पर्यटक जंगल का लुत्फ उठा सकते है।

***************************

 

पश्चिम बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाईः ममता बनर्जी के दो मंत्रियों के ठिकानों पर की छापामारी

कोलकाता 12 jan, (एजेंसी): पश्चिम बंगाल में आज फिर ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ममता के दो मंत्रियों सुजीत बोस और तापस रॉय के ठिकानों पर आज ईडी ने छापामारी की है। ईडी ने इसी के साथ उत्तरी दमदम नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सुबोध चक्रवर्ती के आवास पर भी छापेमारी की। ईडी ने कथित नगर निगम नौकरी घोटाला मामले के सिलसिले में कोलकाता में बंगाल के नेताओं के आवास पर सुबह-सुबह छापेमारी की है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही राशन घोटाले में छापामारी के दौरान ईडी के अधिकारियों पर हमला किया गया था। हमले में कई अधिकारियों को चोट भी आई थी और गाड़ियों के शीशे भी फोड़े गए थे। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ममता सरकार से रिपोर्ट भी तलब की थी।

ईडी ने इससे पहले टीएमसी नेता शाहजहां शेख के आवास पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान ही ईडी की टीम पर शाहजहां के समर्थकों द्वारा हमला बोल दिया गया था। हमले में कई अधिकारियों को तो गंभीर चोट भी आई थी और कई अधिकारियों का सिर भी फोड़ दिया गया था।

हमले के बाद ईडी ने बंगाल में एफआईआर भी दर्ज कराई थी और अपनी रिपोर्ट में कहा था कि हमलावर उसके अधिकारियों को जान से मारने का इरादा रखे थे। अपने आरोप में ईडी ने कहा कि हमलावर लाठी, पत्थर और ईंट से भी लैस थे और उन्होंने अधिकारियों के निजी और आधिकारिक सामान जैसे मोबाइल, लैपटॉप और नकदी आदि भी छील लिए।

******************************

 

श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को 11 दिन शेषः PM मोदी ने शुरू किया अनुष्ठान, बोले- अपनी भावनाओं को शब्दों में कहना मुश्किल

नई दिल्ली 12 Jan, (एजेंसी): अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम मोदी का बयान सामने आया है। पीएम ने कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अब केवल 11 दिन ही बचे हैं और मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा।

पीएम मोदी ने एक पोस्ट में कहा कि प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है। इसे ध्यान में रखते हुए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं और मैं सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस समय मेरे लिए अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है।

******************************

 

20 मिनट में 2 घंटे का सफर! PM मोदी आज करेंगे समंदर पर बने अटल सेतु का उद्घाटन, जानें ब्रिज की खास बातें

मुंबई 12 Jan, (एजेंसी): पीएम मोदी आज मुंबई में समंदर पर बने भारत के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे। इस 22 किलोमीटर लंबे पुल से मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में महज 20 मिनट लगेंगे। इसके उद्घाटन के बाद लोगों का दो घंटे का सफर मात्र 20 मिनट में तय होगा। इस पुल का पूरा नाम अटल बिहारी वाजपेई शिवडी न्हावाशेवा अटल सेतु (एमटीएचएल) है।

दरअसल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर इसका नाम अटल सेतु रखा गया है। ये देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज होगा, जिसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर होगी। ये 6 लेन वाला रोड ब्रिज है। इस पुल का 16.5 किलोमीटर हिस्सा मुंबई के समुद्र के ऊपर और 5.5 किलोमीटर हिस्सा जमीन के ऊपर बना है। पिछले गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में एमटीएचएल की टोल की दरों को महाराष्ट्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। जानकारी के मुताबिक यह पुल सिर्फ कार चालकों के लिए होगा।

ब्रिज की खास बातें
-अटल सेतु मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक सूत्र में जोड़ने वाला है।
-सिक्स लेन वाले इस ब्रिज पर हर रोज 70 हजार से अधिक गाड़ियों का ट्रैफिक चल सकता है।
-पुल पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे फर्राटा रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी जिससे घंटों का सफर मिनटों में तय होगा।
-वहीं, मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो और ट्रैक्टर को इस ब्रिज पर प्रवेश नहीं मिलेगा।
-करीब 22 किलोमीटर लंबे पुल से दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी तय करने में महज 15-20 मिनट लगेगा।
-इससे करीब डेढ़ से दो घंटे से ज्यादा का वक्त बचेगा।
-इतना ही नहीं एक आकलन के मुताबिक हर गाड़ी से करीब 300 रुपये का ईंधन बचेगा।
-इस पुल को बनाने में पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा गया है।
-सिक्स लेन के अलावा इसमें दोनों तरफ एक-एक एग्जिट लाइन का भी इंतजाम किया गया है।
-साथ ही यह पुल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले 190 सीसीटीवी कैमरे से लैस है।

इसे बनाने पर कितना आया खर्च?
मुंबई की रफ्तार को और गति देने वाले इस पुल की लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किमी और जमीन पर करीब 5.5 किमी है। माना जा रहा है कि इस पुल के बन जाने से मुंबई और नवी मुंबई के बाद अब तीसरी मुंबई बनाने की राह आसान हो जाएगी। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल तो है ही ये दुनिया का 12वां सबसे लंबा समंदर पर बना पुल भी है जो 17 हजार 840 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुआ है। अटल सेतु ना सिर्फ दो बड़े शहरों को करीब लाएगा बल्कि अपनी बेहतरीन बनावट, समुद्री सुंदरता और विदेशी फ्लेमिंगो के कारण मुंबइकरों के सफर को रोमांचित और खूबसूरत भी बनाएगा।

वहीं पीएम मोदी आज नासिक में पीएम मोदी 27वें यूथ फेस्टिवल का उद्घाटन भी करेंगे। इसके साथ ही पीएम का रोड शो भी होगा जिसके बाद वह नासिक के प्रसिद्ध कालाराम मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके अलावा नवी मुंबई के एक सार्वजिनिक कार्यक्रम में पीएम मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र को विकास की कई परियोजनाओं की सौगात देंगे।

***********************

 

मोहन यादव ने कमलनाथ से की मुलाकात

भोपाल 12 Jan, (एजेंसी): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ से सौजन्य भेंट की। डा. यादव ने कल देर शाम कमलनाथ से उनके निवास पर पहुंचकर सौजन्य भेंट की।

मुलाकात की जानकारी डॉ यादव ने स्वयं सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट के जरिए दी है। कमलनाथ ने कुछ दिनों पहले डा. यादव के निवास पर पहुंचकर उनके मुख्यमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं।

**************************

 

गुवाहाटी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं निकाल सकेंगे राहुल गांधी, CM ने नहीं दी अनुमति

गुवाहाटी 12 Jan, (एजेंसी): असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को राजधानी गुवाहाटी के भीतर अनुमति नहीं दी जाएगी। सरमा ने दिसपुर के जनता भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि श्री राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान असम में स्कूलों या शैक्षणिक मैदानों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में खानापारा से जालुकबारी तक की सड़क पर कई नर्सिंग होम के कारण अत्यधिक यातायात रहता है, जिससे बार-बार एम्बुलेंस की आवाजाही होती है। इसलिए राहुल गांधी की न्याय यात्रा को इस मार्ग पर अनुमति नहीं दी जाएगी।

*****************************

 

हनुमान के निर्देशक प्रशांत वर्मा बोले, ग्लोबल होने के लिए पहले लोकल होने की जरूरत है

12.01.2024 (एजेंसी)  –  निर्देशक प्रशांत वर्मा, जो अपनी आने वाली सुपरहीरो फिल्म हनुमान की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, ने कहा है कि किसी कहानी की वैश्विक अपील के लिए यह जरूरी है कि वह अपनी संस्कृति में निहित हो और वहां के लोगों के जीवन को पर्दे पर उतारे।

निर्देशक ने फिल्म के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर मीडिया से बात की, जिसमें तेलुगू सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने भी युवा फिल्म निर्माता और उनकी रचना का समर्थन किया।प्रशांत ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ग्लोबल ऑडियंस पहले ही मार्वल और डीसी के सुपरहीरो देख चुकी हैं। ग्लोबल ऑडियंस के बीच एक नया सुपरहीरो लाने के लिए, आपको ग्लोबल होने के लिए लोकल होने की जरूरी है।

निर्देशक ने आगे कहा, आरआरआर की सफलता इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। आरआरआर के निर्माताओं ने एक ऐसी कहानी बुनी जो संस्कृति में निहित थी। उन्होंने छोटी-छोटी चीजों, लैंग्वेज, कॉस्टयूम, लैंडस्केप आदि पर ध्यान दिया और रिजल्ट सबके सामने है।

उन्होंने कहा, अपनी कहानियों को ग्लोबल ऑडियंस तक ले जाने के लिए आपको जड़ों से जुड़े होने की जरूरत है, उन्हें जेम्स बॉन्ड जैसी शैली की कहानी बताने से उन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनके पास पहले से ही वो फिल्में हैं।हनुमान 12 जनवरी को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

******************************

 

जैस्मीन भसीन ने वॉर्निंग 2 के लिए पहली बार पंजाबी में किया डब

12.01.2024 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन वॉर्निंग 2 के लिए तैयारी कर रही हैं और उन्होंने पहली बार खुद पंजाबी में डब किया है।इस बारे में बात करते हुए जैस्मीन ने कहा, इससे पहले हनीमून में किसी और ने मेरे लिए डब किया था, इस बार मैं यह करना चाहती थी। सौभाग्य से, मैंने पूरी फिल्म में डब किया है।

मैं पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में और अधिक प्रस्तावों की तलाश में हूं, इसलिए मैं अपनी बोली जाने वाली पंजाबी स्किल पर भी काम कर रही हूं। लेकिन, वार्निंग 2 के लिए डबिंग का यह एक्सपीरियंस बहुत अछा था।ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में जैस्मीन एक दिलचस्प अवतार में नजर आएंगी, लेकिन, उनकी भूमिका के बारे में अधिक जानकारी गुप्त रखी गई है।वॉर्निंग 2 दो फरवरी को रिलीज होने वाली है।

***************************

 

अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में बोलीं कंगना रनौत, उम्मीद है कि मेरी दोस्त जीतेगी, लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं

12.01.2024 (एजेंसी)  –  कंगना रनौत अपनी मणिकर्णिका , द च्ीन ऑफ झांसी की को-स्टार अंकिता लोखंडे, जो बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट हैं, के सपोर्ट में सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया झूठी कहानी बनाकर उनके परिवार को तोडऩे की पूरी कोशिश कर रहा है।कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अंकिता की सास के इंटरव्यू का एक वीडियो शेयर किया, जहां वह इस बारे में बात करती नजर आ रही हैं कि उन्हें ट्रॉफी क्यों जीतनी चाहिए।

एक्ट्रेस ने लिखा, मीडिया उनके परिवार को तोडऩे की पूरी कोशिश कर रहा है। वो आपको यह नहीं दिखाएंगे कि कैसे अंकिता लोखंडे की सासू मां उन्हें सपोर्ट कर रही हैं। आखिर में वह जिस तरह हंसती हैं, हा हा हा… वो मुझे पसंद आया। कितनी क्यूट हैं आंटी। रियलिटी शोज आते और जाते हैं, लेकिन परिवार तो हमेशा के लिए होता है।

मुझे उम्मीद है कि मेरी दोस्त अंकिता लोखंडे जीतेंगी, लेकिन अपनी शादी की कीमत पर नहीं।बिग बॉस 17 के घर में अंकिता और उनके पति को अक्सर झगड़ते और लड़ते देखा गया है। ये जोड़ी तलाक के बारे में भी बात करती नजर आई।

*************************

 

कृति ने महेश बाबू के साथ तस्वीर साझा की, तेलुगु डेब्यू 1 : नेनोडीने के 10 साल पूरे होने का मनाया जश्न

12.01.2024 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस कृति सेनन, जिन्हें अब से पहले गणपत : ए हीरो इज बॉर्न में देखा गया था, ने साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एक दशक पूरा कर लिया है। उनकी फिल्म 1 : नेनोक्कडीने ने बुधवार को अपनी रिलीज के 10 साल पूरे कर लिए।1 : नेनोक्कडीने में कृति ने तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक्टिंग की थी।

एक्ट्रेस हाल ही में महेश बाबू से मिलीं, जिससे उनके पिछली पुरानी यादें ताजा हो गईं। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस पर अमिट छाप छोड़ी, और रियूनियन ने दोनों अभिनेताओं और उनके फैंस के बीच इमोशन्स को जगाया है। मिटिंग में कृति के 10 साल पूरे होने का जश्न मनाया गया।एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा की।

उन्होंने तस्वीर पर लिखा, मेरी पहली फिल्म को 10 साल हो गए हैं। मेरे पहले को-स्टार महेश बाबू के साथ मेरी पहली तेलुगु फिल्म!! मेरे दिल में इतनी सारी यादें और इतना आभार! कई सालों के बाद आपसे दोबारा मिलना कितना प्यारा और शानदार अनुभव है! बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन, यह अभी भी वैसा ही है।

उन्होंने महेश और उनकी पत्नी के साथ एक और तस्वीर अपलोड की और लिखा: 1 : नेनोक्कडीने के 10 साल पूरे होने पर मुबारक! विश्वास नहीं हो रहा कि एक दशक हो गया!!वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति के पास शाहिद कपूर के साथ एक अनटाइटल फिल्म है, जिसकी घोषणा वह बुधवार को करेंगी।

उनके पास पाइपलाइन में द क्रू भी है, जिसमें वह करीना कपूर और तब्बू के साथ नजर आएंगी और उनके प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म दो पत्ती भी है।

****************************

दिल्ली की अदालत बृजभूषण के खिलाफ पॉक्सो केस बंद करने पर फैसला 2 मार्च को लेगी

नई दिल्ली ,11 जनवरी (एजेंसी)। दिल्ली की एक अदालत ने गुरुवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक किशोरी पहलवान द्वारा दर्ज कराए गए यौन उत्पीडऩ के मामले में दिल्ली पुलिस की रद्दीकरण रिपोर्ट को स्वीकार करने या न करने पर आदेश की घोषणा 2 मार्च तक टाल दी।

पटियाला हाउस कोर्ट की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश छवि कपूर (एएसजे) ने कहा कि मामले में कुछ स्पष्टीकरण की जरूरत है।

पुलिस की रद्दीकरण रिपोर्ट 15 जून, 2023 को दायर की गई थी और पिछली सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा इसका विरोध नहीं किया गया था।

1 अगस्त, 2023 को कथित पीडि़ता और उसके पिता ने मामले में पुलिस की रिपोर्ट पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए पुलिस जांच पर संतुष्टि जताई थी।

उन्होंने एएसजे कपूर के समक्ष कक्ष में कार्यवाही में अपना बयान दर्ज कराया था।

पिछले साल 4 जुलाई को कोर्ट ने पुलिस की कैंसिलेशन रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता से जवाब मांगा था। पुलिस द्वारा पटियाला हाउस कोर्ट में दायर की गई 550 पेज की रिपोर्ट में कहा गया था कि नाबालिग द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई पुष्टिकारक सबूत नहीं मिला।

दिल्ली पुलिस ने कहा, पॉक्सो मामले में जांच पूरी होने के बाद हमने सीआरपीसी की धारा 173 के तहत एक रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें शिकायतकर्ता यानी पीडि़ता के पिता और खुद पीडि़ता के बयानों के आधार पर मामले को रद्द करने का अनुरोध किया गया है।

नाबालिग लड़की द्वारा लगाए गए आरोपों पर एफआईआर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के साथ-साथ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई थी।

हालांकि, नाबालिग पहलवान के पिता ने बाद में आगे बढ़कर दावा किया कि उन्होंने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की झूठी शिकायत दर्ज करााईई थी।

पिता ने आरोप लगाया कि उनकी हरकतें उनकी बेटी के प्रति डब्ल्यूएफआई प्रमुख के कथित पक्षपातपूर्ण व्यवहार पर गुस्से और हताशा से प्रेरित थीं।

सूत्रों के अनुसार, सीआरपीसी की धारा 164 के तहत नाबालिग लड़की का दूसरा बयान 5 जून को अदालत में दर्ज किया गया था, जिसमें उसने बृजभूषण पर यौन उत्पीडऩ का आरोप नहीं लगाया था।

****************************

 

हमारा संकल्प, विकसित भारत : अनुराग ठाकुर

मुंबई ,11 जनवरी (एजेंसी)। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज दक्षिण मुंबई में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी को झंडी दिखा कर उपस्थित गणमान्यों के साथ विकसित भारत निर्माण में भागीदारी के संकल्प को दोहराया। अनुराग ठाकुर ने कहा, ये यात्रा विश्वास और संकल्प करा रही है कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं।

मोदी जी की गारंटी की गाड़ी 2 लाख 69 हजार पंचायतों में जाकर लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ सुनिश्चित कर रही है। अभी तक 13 करोड़ से ज्यादा लोग इस यात्रा से जुड़ चुके हैं। अनुराग ठाकुर ने आगे बताया कि मुंबई जैसे शहरी क्षेत्र में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लाखों जरूरतमंदों को फायदा मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत ?5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा हो, उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला फ्री गैस चूल्हा या वन नेशन, वन राशन कार्ड के तहत देश के किसी भी कोने में जरूरतमंदों को अनाज उपलब्ध कराना हो, यह सब लोगों को सुनिश्चित कराया जा रहा है।

अधिकारी और कर्मचारी यहां उपलब्ध रहते हैं जो केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से लोगों को जोड़ते हैं। अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि टेक्नोलॉजी का उपयोग कर ट्रांसपेरेंसी और इनोवेशन लाना मोदी जी ने देश को सिखाया है। इस पारदर्शिता से जवाबदेही सुनिश्चित होती है और भ्रष्टाचार रुकता है। इसीलिए देश का 2 लाख 70 हजार करोड रुपए बचें। अब तक 4 लाख 10 हजार से ज्यादा फर्जी एलपीजी कनेक्शंस को कैंसिल किया गया है। 4 करोड़ 20 लाख फर्जी राशन कार्डों को कैंसिल किया गया। इसी प्रकार स्वार्निधि योजना से लाखों लोगों को फायदा हुआ है जिसमें उन्हें ?10 हजार से लेकर ?50 हजार तक के ऋण दिए गए। आज पूरे दुनिया के सबसे ज्यादा डिजिटल लेनदेन भारत में होते हैं।

आगे कांग्रेस द्वारा श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को नकारे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा, कांग्रेस ने सदैव सनातन को कुचलना की बात की है। इन्होंने जब-जब भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े किए तो जनता ने इनके ही अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर दिया। भगवान राम, राम सेतु और राम मंदिर को काल्पनिक बताने वालों का हाल आप आज देख रहे हैं। कांग्रेस ने तो वहां फिर से बाबरी मस्जिद बनाने का वादा किया था।

इन्होंने राम मंदिर ना बने इसके लिए वकीलों की फौज खड़ी की थी। लेकिन हमारे लिए राम जी एक जीवन दर्शन हैं। एक आदर्श समाज के निर्माण हेतु राम राज्य की स्थापना होनी चाहिए। और इसीलिए आज संपूर्ण भारत राममय है। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण का काम भारतीय जनता पार्टी नहीं बल्कि वहां की कमेटी कर रही है। लेकिन मैं इतना आवश्यक कहूंगा कि 500 वर्षों के संघर्ष, धैर्य और प्रतीक्षा के बाद दिव्य और भव्य राम मंदिर बन रहा है तो उसमें आमंत्रित होना सौभाग्य की बात है।

****************************

 

सावधान…. देश के इन राज्यों में ठंड पकड़ेगी जोर, घना कोहरा बनेगा परेशानी

नई दिल्ली ,11 जनवरी (एजेंसी)। उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण, 12 और 13 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद तथा हिमाचल प्रदेश में हल्की वर्षा और हिमपात होने का अनुमान है। 16 जनवरी से इसमें और वृद्धि के भी आसार हैं।

उत्तराखंड में भी 16-17 जनवरी को हल्की वर्षा होने और हिमपात होने के आसार हैं। तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। ग्यारह से 15 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर सुबह कुछ घंटों के लिए घना कोहरा छाये रहने के आसार हैं, जिससे ठिठुरन भरी ठंड और अधिक बढ़ जाएगी। पूर्वी-पश्चिमी उत्तर प्रदेश भी 11 और 12 जनवरी को सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की चपेट में रहने के आसार हैं और यह सिलसिला अगले तीन दिनों तक चलने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, 11 और 12 जनवरी को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में और 13-15 जनवरी तक पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की उम्मीद है। ग्यारह और 12 तारीख को उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रहने की संभावना है; आईएमडी ने कहा कि 11 जनवरी को पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश में और उसके बाद थम जाएगा। मध्य-पूर्वी भारत के कई स्थानों पर अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने के अनुमान है।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले छात्रों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में अपने कार्य के प्रति बहुत अधिक उत्साहित रहे, क्योंकि कल आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. कारोबार करने वाले जातकों की बात कर रहे हैं तो कारोबारियो को कल अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखनी होगी, यही आपको आपके व्यापार में आर्थिक लाभ दिला सकती है, इससे आपको अच्छी कमाई होगी और आपके ग्राहक भी अधिक बढेगे. युवा जातकों की बात बात करें तो युवा जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.युवा जातक अपनी कलात्मक वाणी से सबको आकर्षित कर सकते हैं. आपको अपने परिवार और अपने कुटुंब की ओर से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न होगा. स्वास्थ्य की बात करें तो आपको किसी प्रकार की एलर्जी या फिर सांस लेने की परेशानी है तो आप किसी अच्छे से डॉक्टर को दिखाकर अपना इलाज कराये, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं. आपकी तबीयत और अधिक खराब भी हो सकती है. सर्दी पॉल्यूशन के कारण आपको सांस लेने में दिक्कतें हो सकती हैं. आप घर से बाहर मास्क लगाकर निकले, दिक्कत बढऩे पर डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें, पुराने दिनों का कोई याद करें, वर्तमान समय में जो परेशानी है, वह पुराने समय की ही देन है.

वृषभ राशि-

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो जो जातक नौकरी के लिए परेशान चल रहे थे उन्हें जल्द ही राहत मिल सकती है. उनकी नौकरी लग सकती है और आपकी परेशानियां भी ठीक होते दिखाई दे रही हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो यदि आप अपने व्यापार में किसी प्रकार का परिवर्तन करना चाहते हैं तो उसके लिए आप परेशान ना हो. आप अपने व्यापार में परिवर्तन कर सकते हैं, परंतु आप अपनी मेहनत में किसी प्रकार की कोई कमी ना रखें,युवा जातकों की बात करें तो दूसरे जातकों की कड़वी बातें युवा जातकों के दिल को ठेस पहुंचा सकती है, इसलिए आप ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें. कल यदि आपके परिवार में किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो कल आपको उसकी फैसले के लिए मध्यस्था करनी पड़ सकती है. आप निष्पक्ष भाव से फैसला ले, यदि आपके मन में किसी से सम्मान पाने की इच्छा है तो आप दूसरों को सम्मान देना भी सीखे आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आपको पसलियों में किसी प्रकार का दर्द हो सकता है.

मिथुन राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आप अपने दफ्तर में अपने सहकर्मियों से सहयोगात्मक व्यवहार करें, ऐसा करना आपके लिए बहुत अधिक अच्छा रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल व्यापारियों को किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है, जिससे आपको मन के मुताबिक मुनाफा प्राप्त नहीं होगा, इसे लेकर आप अपने मन में किसी प्रकार की कोई चिंता ना पाले, व्यापार मेंऊंच नींच होती ही रहती है। युवा जातको की बात करें तो युवा जातक कल अपनी पढ़ाई और कोर्स से संबंधित जरूरी नोट्स तैयार कर ले,यह आपके भविष्य में आपके बहुत अधिक काम आ सकते हैं. कल आप अपने माता-पिता के साथ-साथ मां के समान समस्त महिलाओं की जरूरतो का भी पूरा ख्याल रखें, आपके स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आपका किसी प्रकार का ऑपरेशन होने वाला है तो आप अपनी पूरी तैयारी करें, डॉक्टर ने तैयारी के लिए जो भी निर्देश बताएं हैं, आप उनका पालन करें. कल आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं. परंतु उसमें कुछ सदस्यों की कमी के कारण आपको बहुत अधिक जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है, जिसके कारण आपको थकावट भी हो सकती है.

कर्क राशि-

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो डिफेंस सेक्टर में नौकरी करने वाले जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा. उनके मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जो वहां पहले से काम कर रहे हैं कल उनका प्रमोशन भी हो सकता है, जिससे आप बहुत अधिक खुश रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो फार्मा का व्यापार करने वाले जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा, वे अपने कारोबार में धन का निवेश कर सकते हैं, परंतु उन्हें आगे चलकर आपकोलाभ मिलेगा युवा जातको की बात करें तो युवा जातक क अपने बड़े बुजुर्गों की बातचीत के दौरान में यदि आप कुछ कहना चाहते हैं तो आप पहले उनकी बात को पूरा होने दे, उसके बाद ही अपनी बात करें अन्यथा, बुजुर्ग लोग आपके पास से नाराज हो सकते हैं.कल आप अपने जीवनसाथी की बातों को भी महत्व देने का प्रयास करें तथा उनके साथ बैठकर घर और बाहर के देशों के बारे में चर्चा करें और डिसकस भी करें, उनसे आपको बहुत अधिक महत्वपूर्ण राय भी मिल सकती है. जो आपकी भविष्य में बहुत अधिक काम आ सकती है. आपके स्वास्थ्य के बारे में बात करें तो कल आप अपने भोजन में बदलाव कर सकते हैं, क्योंकि आप अपने पेट को ठीक रखने के लिए ठोस पदार्थ के सेवन के स्थान पर तरल पदार्थ का सेवन करें, इससे आपका पेट बिल्कुल ठीक रहेगा. कल आपकी रुचि सामाजिक गतिविधियों में बढ़ सकती है और आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी भाग ले सकते हैं.

सिंह राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने ऑफिस के नियमों का पालन बहुत ही सावधानी से करें. आपसे कोई गलती ना हो इस बात की आप कोशिश करें. ऑफिस की छोटी-छोटी बातों पर आपको नहीं उलझना है अन्यथा आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं, आप अपना मन शांत करके रहे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारी आर्थिक उतार-चढ़ाव की परिस्थितियों में धैर्य रखने का प्रयास करें, अन्यथा आपके व्यापार में कोई बड़ा घाटा आपकी गलत वाणी के कारण हो सकता है परंतु आपके मृदुल स्वभाव से आपका व्यापार फिर से सामान्य हो सकता है इसलिए आप समय का इंतजार करेंगे.युवा जातकों की बात करें तो युवाओं की वाणी में सौम्यता नहीं है तो उनके कार्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है इसीलिए आप अपनी वाणी के रूखेपन को दूर रखें तो आपके लिए अच्छा रहेगा. कल आपके परिवार में किसी बात को लेकर छोटा-मोटा वाद-विवाद हो सकता है, परंतु अपने गलत बर्ताव को ठीक करें समझदारी से काम ले. परिवार में सामाजस्य बनाकर रखें. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो पुराने रोगों को लेकर कल आप थोड़ा सा लापरवाही बरत रहे हैं. आपके पुराने रोग आपकी लापरवाही के कारण फिर से उभर सकते हैं. विद्यार्थियों की बात करें तो कल विद्यार्थियों का बहुत अधिक विकास हो सकता है जिससे परिवार में शांति का माहौल रहेगा और सबके मन को संतुष्टि रहेगी.

कन्या राशि-

नौकरी करने वालों को कल कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, मजबूती से सभी का मुकाबला करें. व्यापारियों के लिए कल का दिन आर्थिक स्थिति के लिए शुभ रहेगा, व्यापारियों का निवेश के बारे में प्लान बनेगा. आपका व्यापार अच्छा चलेगा आपको उसमें आपकी प्राप्ति हो सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. कार्यों को पूरा करने के लिए युवाओं के सामने कुछ चुनौतियां आएंगी. लेकिन वह अपनी सूझबूझ से इनका मुकाबला कर सकेंगे. दांपत्य जीवन की बात करें तो इस राशि के लोगों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ सकता है,तनाव लेना ठीक नहीं होता है अपने मन को शांत रखने के लिए आप किसी मंदिर इत्यादि में जाकर थोड़ा घूम कर आए. हृदय रोगियों को अपने खानपान पर खास ध्यान देना होगा, कोई भी ऐसी चीज का सेवन न करें जो आपकी सेहत के लिए ठीक न हो. यदि आपके परिवार में सास बहू की तकरार होती है तो आपकी सही प्रकार के तकरार से दूर रहे. आपको सर दर्द बहुत अधिक परेशान कर सकता है. कल आपके मित्र आपसे किसी बात पर नाराज हो सकते हैं. आप अपने मित्रों को नाराज ना करें. नाराज होने पर उन्हें मनाने का प्रयास भी करें.

तुला राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल हम अपने कार्यक्षेत्र अपनी टीम को एक साथ करके काम करने का प्रयास करें, एक साथ आपके कार्यों को कर पाने में सफल रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारियों को कल आर्थिक नुकसान के चलते कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, परंतु आप धैर्य बना कर रखें.काम धंधे में कभी-कभी नुकसान तो उठाना ही पड़ता है, इसलिए आप कुछ समय के बाद में आपकी स्थिति सुधर सकती हैं. कल आपके परिवार में सास और बहू के बीच में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है, इसीलिए आप बात को दबाने का प्रयास करें, उखाडऩे का ना करें. युवा जातको की बात करें तो युवा जातक अपने कार्यों में व्यस्त होने के साथ-साथ अपने रिश्तेदारों के लिए भी समय अवश्य निकाले जिससे आपके रिश्तेदार आपसे बहुत अधिक प्रसन्न रहेंगे.

वृश्चिक राशि-

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो ऑफिस में आप अपने सहकर्मियों के साथ छोटी -छोटी बातों पर किसी प्रकार का कोई विवाद ना करें अन्यथा, आपका किसी से झगड़ा हो सकता है. आप किसी भी बात का घमंड ना करें. अहम के कारण आपका किसी से टकराव हो सकता है. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो व्यापारों की कल मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है. कार्य योजना ना बनने के कारण आपको बहुत अधिक गुस्सा आ सकता है.युवा जातको की बात करें तो कल अपने धन की बर्बादी ना करें.किसी अनावश्यक कार्य पर धन खर्च न करें, यदि आप इस बात पर अब एकगौर नही करेंगे तो आपको भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है. मुझे आपके परिवार में किसी का जन्मदिन है तो कल आप अपने परिवार के साथ मिलकर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करें, सभी को बहुत अधिक आनंद होगा क्योंकि आपके परिवार में या रिश्तेदारी में धार्मिक कार्यक्रम हो तो आप उसमें बढ़-चढ करहिस्सा ले, सबको बहुत अधिक मानसिक शांति प्राप्त होगी. आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य कल सामान्य रहेगा. आपको किसी प्रकार का कोई कष्ट नहीं रहेगा.

धनु राशि-

नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो आपका मन कल किसी बात को लेकर अशांत हो सकता है, इसलिए आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में अधिक से अधिक ध्यान लगाए तथा आय से अधिक खर्चा ना करें अन्यथा, आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है और आप बहुत अधिक परेशान भी हो सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपका आपके सहयोगियों के साथ किसी प्रकार का वाद-विवाद हो सकता है, परंतु आप हर प्रकार के वाद-विवाद से बचे रहे. कल आप अपने व्यापार के लेनदेन में भी थोड़े सावधानी बरते. आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातक अपने दिन की शुरुआत बहुत ही जोश के साथ करें. सैन्य विभाग में इच्छा रखने वाले जातकों के लिए कल का दिन थोड़ा सा मेहनत करने वाला रहेगा, तभी आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है.कल आप अपने मन में किसी प्रकार के नकारात्मक विचारों से दूर रहें. अपने मन में सकारात्मक विचारों को लाएं, जिससे आपका दिन अच्छा रहेगा. सभी जानवरों के साथ आप प्रेम का व्यवहार करें, आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है. जिसके कारण आप बहुत अधिक परेशान हो सकते हैं. आप अच्छे से डॉक्टर को दिखा कर अपना इलाज करवाये. बिना डॉक्टर की सलाह के आप कोई भी दवाई अपने घर से लेकर ना खाएं. कल आपको अपने परिवार का और अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न भी रहेगा और आपके काम सभी आसानी से पूरे होते चले जाएंगे.

मकर राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपको अपने ऑफिस के कार्य के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. आप अपने दफ्तर में कर्मचारी कम होने के कारण वर्कलोड से परेशान रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करे तो रेस्टोरेंट का संचालन करने वाले जातकों के लिए कल बहुत ही संभाल कर रहना होगा. आप अपने रेस्टोरेंट आदि में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, अन्यथा, आपके ग्राहक वापस जा सकते हैं. युवा जातकों की बात करें तो युवा जातकों को कल मानसिक चिंता में कमी हो सकती है, उन्हें अपनी समस्याओं का हाल कल आसानी से प्राप्त हो सकता है, जिससे उनका मन शांत रहेगा. व्यापारियों को कल रोज की आमंदनी में बढ़ोतरी हो सकती है. कल आपको गलत खानपान के कारण अपच की समस्या हो सकती है. कल आप अपने परिवार के साथ किसी भजन कीर्तन आदि का आनंद ले सकते हैं, जिससे आपके मन को बहुत अधिक शांति मिलेगी. कल आपके सभी प्रकार की सामाजिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें, किसी भी कार्य में और मदद करने में पीछे ना हटे, हो सके तो आप उसमें आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं.

कुंभ राशि-

कल का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो कल आपके दफ्तर मे कार्य करने के लिए आपको अपने परिवार के जैसा वातावरण मिल सकेगा. आप अपने रुके हुए महत्वपूर्ण कार्य को बनाने का प्रयास करें, इससे आपको बहुत अधिक प्रसन्नता होगी. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो फुटकर व्यापारियों को अपना फोकस अपने व्यापार पर बढ़ाना होगा. आपको अपने कारखाने में ग्राहकों की मांग के अनुसार ही माल रखना होगा. तभी आपकी बिक्री बहुत अधिक हो सकती है. यदि कल आपके परिवार के बच्चे आपसे किसी खिलौने की जिद करते हैं तो आप कोई ऐसा खिलौना लाकर दे, जिससे आपके बच्चे का मानसिक विकास हो.कल आपके परिवार में आपके चाचा या किसी रिश्तेदार से वाद विवाद हो सकता है. आप किसी भी प्रकार के विवाद से बचे रहे. प्रेम और शांति के साथ रहना की आपके लिए अच्छा रहेगा. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो पेट से संबंधित परेशान जातकों के लिए कल आपको आराम मिल सकता है. कल आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग ले सकते हैं.

मीन राशि-

कल का दिन अच्छा रहेगा. नौकरी करने वाले जूते की बात करें तो कल आपको अपने कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है. आपके ऊपर आपके दफ्तर में कार्य का भार बहुत अधिक होने से आप बहुत अधिक परेशान रहेंगे. व्यापार करने वाले जातकों की बात करें तो आप अपने लाभ के प्रति फोकस बनाए रखें, तभी आपके कार्य पूरे होने से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है. हार्डवेयर के व्यापारियों की बात करें तो व्यापारियों को लाभ प्राप्त हो सकता है. यदि आपने अपना नया व्यापार खोला है तो आप अपने कार्य के प्रति सावधान रहे, तथा अपना अधिक से अधिक समय अपने व्यापार में बिताएं. आपके परिवार में आपका पारिवारिक संबंध कुछ बिगड़े हुए हैं तो आप उन्हें सुधारने का प्रयास करें, उन्हें ऐसे ही न टालें. आपका कल का दिन कुछ अच्छे मीठे अनुभव का होने वाला है. आप लोगों से मिलते जुलते रहे, आपसी संबंध अच्छे बनाए रखें. आपके स्वास्थ्य की बात करें तो कल आपका स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है, इसलिए आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें.

***********************************

 

विदेशियों से धोखाधड़ी करने वाले कॉल सेंटर का एसटीएफ और नोएडा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 25 गिरफ्तार

नोएडा ,11 जनवरी (एजेंसी)। एसटीएफ मुख्यालय, लखनऊ की टीम और सेक्टर 58 थाना पुलिस के संयुक्त प्रयास से बीओआईपी कॉल, टीएफएन और सॉफ्टफोन के माध्यम से विदेशों में रह रहे व्यक्तियों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करके अवैध पैसा कमाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल होने वाली 34 मोबाइल, 4 लैपटॉप, 5 इंटरनेट राउटर, 4 चार पहिया वाहन, 22 कम्प्यूटर (डिस्प्ले, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस, हेड फोन), 2 रजिस्टर, कागजात समेत अन्य सामान बरामद हुए हैं। एसटीएफ और पुलिस टीम ने छापेमारी डी-41 सेक्टर-59 में की थी।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए गैंग ने बताया है कि कंप्यूटर से टीएनएफ पोर्टल के माध्यम से एयबीम सॉफ्टवेयर से विदेशियों को कॉल सेंटर में लगे सिस्टम पर कॉल को लैंड कराते हैं। उस कॉल को कॉल सेंटर पर पूर्व से एक्टिव कॉलर रिसीव करते हैं तथा अपने आप को विदेशी कंपनी का प्रतिनिधि प्रदर्शित करते हुए उनकी समस्या का जल्द समाधान का आश्वासन देते हैं।

कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी उन लोगों को बोलते हैं कि आपका सिस्टम हैक तथा आईपी एड्रेस कम्प्रोमाइज्ड हो गया है। इस समस्या के समाधान के लिए गैंग उनके सिस्टम को ऐनीडेस्क सॉफ्टवेयर से कनेक्ट कर उनके सिस्टम में आ रही असुविधा को हल करने के नाम पर चार्ज लेते हैं। गैंग पैसा अमेक्स, अमेजन, एप्पल, टारगेट, गूगल प्ले, गैमस्टॉप, सेफोरा, नॉर्डस्टर के गिफ्ट कार्ड 100-500 डालर कीमत के रूप में लेता है।

धोखाधड़ी के दौरान गैंग यूएस के लोगों के मोबाइल को एनीडेस्क से कनेक्ट कर मैजिक ऐप गूगल वाइस आदि ऐप पर पेमेंट कराकर एकाउंट बना लेते हैं और उनके मोबाइल से उस अकाउंट को लॉगआउट कर अपने मोबाइल पर लॉगिन कर लेते हैं। फिर इन ऐप का उपयोग गैंग जरूरत के मुताबिक यूएस के लोगों को डायरेक्ट कॉल करने के काम में लेते हैं और फर्जीवाड़ा किया जाता है।

**************************

 

DC विशेष सारंगल ने राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जालंधर 11 Jan, (एजेंसी): डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने विभिन्न राष्ट्रीय मुकाबलों में पदक जीतने और जिले का नाम रोशन करने वाले चार बैडमिंटन खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हाल ही में हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में गोल्ड जीतने वाली मान्या रलहन को 31000 रुपये का चैक दिया गया।

मान्या इस समय जूनियर मिक्स्ड डबल्स कैटेगरी में भारत की नंबर 1 खिलाड़ी है। समृद्धि भारद्वाज, लिजा टांक और अभिनव ठाकुर को 21000 रुपये का चैक दिया गया। जालंधर के इन खिलाडियों ने गोवा में नैशनल गेम्स, गुवाहाटी में नैशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप और 2023 में नैशनल स्कूल गेम्स में पदक जीते थे। समृद्धि भारद्वाज को हाल ही में दुबई में होने वाले वर्ल्ड स्कूल गेम्स में भाग लेने के लिए भारतीय स्कूल टीम में चुना गया है। कोच गगन रत्ती को भी खेल में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए डिप्टी कमिश्नर जो जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डी.बी.ए.) के अध्यक्ष भी है ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल मुकाबलों में पदक जीतकर राज्य और विशेष रूप से जालंधर का नाम रौशन किया है। उन्होंने कहा कि डीबीए भारत और विदेश में किसी भी प्रतियोगिता या चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक कॉर्पस फंड स्थापित करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रमुख उद्योगपतियों, एनआरआई और अन्य लोगों से अनुरोध किया जाएगा कि वे इस कार्पस फंड में उदारतापूर्वक योगदान देकर सीएसआर गतिविधियों के तहत डीबीए का समर्थन करें। सारंगल ने खिलाड़ियों को खेल में और बढिया प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया और उन्हें बढिया प्रशिक्षण सुविधाओं के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में डीबीए की अंतरिम समिति के चेयरमैन डा. जय इंद्र सिंह (एसडीएम), जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव रितिन खन्ना, कोषाध्यक्ष पलविंदर सिंह जुनेजा और खिलाड़ियों के माता-पिता शामिल थे।

****************************

 

जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग के ठेका मुलाजिमों ने लगाया दफ्तर के बाहर धरना

जालंधर 11 Jan, (एजेंसी): जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग में अलग-अलग विभाग के सोशल स्टाफ मुलाज़िमों ने सर्किल लेवल पर विभाग के बाहर धरना दर्शन दिया। कर्मचारियों की मांगें हैं कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें और मोबिलिटी एलाइंस, स्पैशल एलाइंस और मोबाइल एलाइंस के लिए दिया जाने वाला भत्ता जो कि पिछले 10 महीने से नहीं दिया जा रहा। उसे फिर से बहाल किया जाए।

इस मौके पर ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सरबजीत सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से कच्चे मुलाजिमों को 10 साल की सर्विस के बाद पक्का करना होता है। लेकिन अब उन्हे काम 4करते हुए 12 साल तक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से उन्हें रेगुलर करने की नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है। जिस सिलसिले में वह कई बार जल विभाग के अलग-अलग अधिकारियों व मंत्रियों के साथ बात कर चुके हैं।

जिनकी ओर से हर बार आश्वासन दिया जाता है, कि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया गया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को मोबिलिटी एलाइंस, स्पैशल एलाइंस और मोबाइल एलाइंस दिया जाता था। जो कि पिछले 10 महीना से नहीं दिया जा रहा है। उसे फिर से शुरू किया जाए।

यह धरना प्रदर्शन समस्त पंजाब भर में सर्कल स्तर पर किया जा रहा है। अगर सरकार की ओर से उनकी मांगों को जल्दी पूरा नहीं किया गया तो वह जिला स्तर पर भी सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एसई नरिंदर सिंह को मांग पत्र दिया गया। इस मौके पर सर्कल प्रधान रामेश्वरी घई, रोहित सिंधू, हर्षविंदर कौर, परमजीत कौर, जसदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह मौजूद रहें।

****************************