दुबई में हिरासत में लिया गया महादेव ऐप का मालिक रवि उप्पल, भारत लाने की कोशिश में ED

नई दिल्ली 13 Dec, (एजेंसी): महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले के दो मुख्य आरोपियों में एक रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया गया है। इंटरपोल की तरफ से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया है। उप्पल को भारत लाने के लिए ईडी (ED) दुबई में जांच एजेंसियों के संपर्क में है।

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो मुख्य मालिकों में से एक रवि उप्पल को ईडी के आदेश पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर स्थानीय पुलिस ने दुबई में हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि 43 वर्षीय उप्पल को पिछले हफ्ते हिरासत में लिया गया था और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी उसे भारत भेजने के लिए दुबई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उप्पल की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस के अलावा कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा की जा रही है।

महादेव ऑनलाइन बेटिंग केस की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर टीवी और बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी आए थे। इस केस में ईडी ने कॉमेडियन कपिल शर्मा, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और टीवी एक्ट्रेस हिना खान को पूछताछ के लिए समन भेजा था। 4 अक्टूबर को ईडी ने इस केस में एक्टर रणबीर कपूर को समन भेजा था। तीनों को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था।

खास बात ये है कि महादेव बेंटिग एप के मालिक की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। पुलिस रवि उप्पल और इस एप को चलाने वाले कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए उनके कई ठिकानों पहले छापेमारी भी कर चुकी थी, लेकिन वो रवि और उनके साथियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस बीच खबर मिली की रवि अब देश से बाहर जा चुका है। इसके बाद ही ईडी ने इंटरपोल से संपर्क किया और उसके खिलाफ नोटिस जारी करवाया।

****************************

 

मुख्य चुनाव आयुक्त एवं अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा विधेयक राज्यसभा से पारित, जानें इसमें क्या है खास

नई दिल्ली 13 Dec, (एजेंसी) – मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें एवं पदावधि) विधेयक पर  राज्यसभा ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इससे पहले सदन में माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वी शिवादासन और जॉन ब्रिटॉस के इस विधेयक को प्रवर समिति में भेजने के प्रस्ताव को ध्वनिमत से अस्वीकार कर दिया।

सदन में लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली चर्चा का जवाब देते हुए विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि सरकार चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता के लिए प्रतिबद्ध है और यह विधेयक इसी दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक के माध्यम से उच्चतम न्यायालय के निर्देशों को पूरा किया गया है। इसके अलावा चुनाव आयोग को मजबूत बनाते हुए आयुक्तों का वेतनमान उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के समान कर दिया गया है तथा सेवाकाल के दौरान कर्तव्य निर्वहन के लिए कोई अदालत उनको समन नहीं कर सकती है। उन्होंने कहा कि संविधान में सत्ता का विकेंद्रीकरण किया गया है। इसलिए कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका का कार्यक्षेत्र तय किया गया है।

नियुक्ति प्रक्रिया कार्यपालिका का क्षेत्र है। यह विधेयक निर्वाचन आयोग (चुनाव आयुक्तों की सेवा शर्तें और कार्य संचालन) कानून 1991 का स्थान लेगा। संविधान के अनुच्छेद 324 के अनुसार चुनाव आयोग में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और अन्य चुनाव आयुक्त (ईसी) होते हैं। विधेयक में चयन समिति का प्रावधान किया गया है जिसमें अध्यक्ष के रूप में प्रधानमंत्री, सदस्य के रूप में लोकसभा में विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री द्वारा सदस्य के रूप में नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री होंगे। अगर लोकसभा में विपक्ष के नेता को मान्यता नहीं दी गई है तो लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल का नेता इसमें होगा। चयन समिति पर विचार करने के लिए एक खोज समिति पांच व्यक्तियों का एक पैनल तैयार करेगी। खोज समिति की अध्यक्षता कैबिनेट सचिव करेंगे। इसमें दो अन्य सदस्य होंगे जो केंद्र सरकार के सचिव स्तर से नीचे के नहीं होंगे।

यह विधेयक क्या है और इसमें क्या प्रस्तावित किया गया है?

इस साल 2 मार्च को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की संविधान पीठ ने फैसला सुनाया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) और चुनाव आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति प्रधानमंत्री, भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई), लोकसभा में विपक्ष के नेता की सदस्यता वाली एक समिति द्वारा की जानी चाहिए। संविधान सीईसी और ईसी की नियुक्ति के लिए कोई विशिष्ट विधायी प्रक्रिया नहीं बताता है। परिणामस्वरूप, केंद्र सरकार को इन अधिकारियों की नियुक्ति में खुली छूट है। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर नियुक्तियां करता है।

विधेयक में क्या है?
चयन समिति अपनी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से रेगुलेट करेगी।
CEC-EC का कार्यकाल 6 साल या 65 वर्ष की आयु तक रहेगा।
CEC-EC का वेतन कैबिनेट सचिव के समान होगा।
इनका चयन पीएम, नेता विपक्ष, एक कैबिनेट मंत्री की समिति करेगी।

************************

 

ED की चार्जशीट में दावा, राशन वितरण घोटाले से सरकार के खजाने को 400 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का नुकसान

कोलकाता 13 Dec, (एजेंसी): यहां की एक विशेष अदालत में  दाखिल की गई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पहली चार्जशीट के अनुसार, कथित राशन वितरण घोटाला मामले के कारण पश्चिम बंगाल सरकार के खजाने को लगभग 400 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। सूत्रों ने कहा कि हालांकि यह सिर्फ प्रारंभिक अनुमान है, यह आंकड़ा और बढ़ सकता है क्योंकि जांच अधिकारी जांच के दौरान गहराई में जाएंगे और फंड डायवर्जन के विभिन्न तरीकों से संबंधित अधिक सुराग प्राप्त करेंगे।

सूत्रों ने यह भी बताया कि 400 करोड़ रुपये का यह प्रारंभिक अनुमान केवल राज्य के खजाने में हुए नुकसान से संबंधित है, न कि कथित घोटाले के पूरे वित्तीय आकार से। घोटाले में शामिल लोगों द्वारा खाद्यान्‍न बेचकर भारी पैसा कमाया गया है। कमाई सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए उत्पाद खुले बाजार में प्रीमियम दर पर या रियल एस्टेट और होटल जैसे अन्य क्षेत्रों में घोटाले की आय का निवेश करके भी की गई।

सूत्रों ने बताया कि आरोपपत्र में राज्य के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से जुड़े एक नौकरशाह का बयान शामिल किया गया है। ईडी के अधिकारियों ने नौकरशाह को गवाह के रूप में संदर्भित किया है। आरोपपत्र में ईडी ने पश्चिम बंगाल के वन मंत्री और पूर्व राज्य खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक और कोलकाता स्थित व्यवसायी बकीबुर रहमान को घोटाले के प्रमुख मास्टरमाइंड के रूप में पहचाना है। ईडी ने यह भी उल्लेख किया है कि पीडीएस डीलरों, चावल-मिल मालिकों का एक वर्ग भी पूरे लॉन्ड्रिंग सिस्टम में पक्षकार थे।

केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों को राज्य के खाद्य और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के एक वर्ग की संलिप्तता के बारे में भी जानकारी मिली है, यह देखते हुए कि रहमान के कब्जे से बड़ी संख्या में विभाग की आधिकारिक मुहरें जब्त की गई थीं।

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि :

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आज संतान पक्ष से आपको सुखद अनुभूति होगी। इंजीनिरिंग के छात्रों को आगे बढऩे के नये मौके मिलेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण प्रैक्टिकल को पूरा करने में छात्र व्यस्त रहेंगे। आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 1

वृष राशि :

आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बीतेगा। आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज कोई बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। आज धन लाभ के मौके हाथ लगेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरूर मिलेगी।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 4

मिथुन राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में ख़ुशी का माहौल बनेगा। धार्मिक कार्यों में आज आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक अनुष्ठान में जाने का मौका भी मिल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थी अपने रुके प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आज आप फिट रहेंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है, सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। आज किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरूआत करना चाहते है तो पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आपकी पहले से चल रही कोई श्वरूढ्ढ आज पूरी होगी। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके शत्रु परास्त्र होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है।

* शुभ रंग- मैहरुन

* शुभ अंक- 3

कन्या राशि :

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी, रुकावट भरे कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। छात्रों की पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। आपकी नौकरी में कुछ सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। किसी से लिया कर्ज आज आप वापस करेंगे। आज आपकी परेशानियां कम होंगी, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। लवमेट आज डिनर पर जाएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो कर सकते हैं।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज किसी कार्य में आपके प्रयत्न सफल रहेंगे, मन प्रसन्न रहेगा। इस राशि के जो अविवाहित हैं उनके विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आयेंगे। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज वाहन लेने का अवसर आपको मिल सकता है। डिजाइनर्स को आज कोई बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप नई बाइक लेने का विचार अपने सहयोगियों के साथ करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने जाएंगे।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आमदनी की अपेक्षा आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज किसी नए कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज वाहन चलाते समय आप फ़ोन का इस्तेमाल न करें। विद्यार्थी आज अपनी पढाई पर ध्यान देंगे। आज बिजनेस में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। आज जरूरत से ज्यादा किसी की बात का जवाब देने से बचे। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जो भविष्य में आपके व्यापार के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पहले से चली आ रही पारिवारिक अनबन आज समाप्त होगी। आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई नया वाहन लेने का विचार आज आप अपने परिवार के साथ करेंगे। स्टेशनरी का कारोबार कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का बड़े अधिकारीयों से संपर्क बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों को समय से दवाई दें। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। आज आप घर में छोटी सी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं।

* शुभ रंग- मैहरुन

* शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपका कोई रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा। आज संतान पक्ष से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में उत्साह भरा माहौल रहेगा। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे हैं। आज उनके लिए दिन शुभ है। आज पूरा दिन आप ऊर्जा से भरे रहेंगे, आय के नए स्रोत भी आपको मिलेंगे। आपके बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 3

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर के बड़ों से आगे बढऩे की राय मिलेगी, जो आगे चलकर आपके काम आएगी। किसी राइटर की बुक आज पब्लिश होगी , जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। आज आपका व्यापार अच्छा चलेगा, साथ ही कुछ और शुरू करने का मन बनाएंगे। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट आज फोन पर देर तक बात करेंगे। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 1

********************************

 

कांग्रेस ने मप्र के मनोनीत मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगाए आरोप

*मोदी की गारंटी पर उठाए सवाल*

नई दिल्ली,12 दिसंबर (एजेंसी)। भाजपा द्वारा मोहन यादव को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित करने के एक दिन बाद, कांग्रेस ने मंगलवार को भगवा पार्टी पर तंज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ बड़े पैमाने पर हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप हैं। उन्होंने उज्जैन मास्टरप्लान पर सवाल उठाया और पूछा कि क्या यही राज्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है।

एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, चुनाव नतीजों के आठ दिन बाद बीजेपी ने मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना, एक ऐसा व्यक्ति जिसके खिलाफ उज्जैन मास्टरप्लान में बड़े पैमाने पर हेरफेर सहित कई गंभीर आरोप हैं.

उन्होंने कहा, सिंहस्थ के लिए आरक्षित 872 एकड़ जमीन में से भू-उपयोग बदलकर जमीन अलग कर दी गई। उनके कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं, इनमें वह गाली-गलौज करते, धमकी देते और आपत्तिजनक बयान देते नजर आ रहे हैं।

रमेश ने प्रधानमंत्री के मोदी की गारंटी वाले बयान पर उन पर कटाक्ष करते हुए कहाा,क्या यह मध्य प्रदेश के लिए मोदी की गारंटी है?
रमेश ने अपने दावों के समर्थन में एक समाचार क्लिपिंग भी संलग्न की।

भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई ने सोमवार को मोहन यादव को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाया।

यह निर्णय राज्य की राजधानी में पार्टी की विधायी बैठक के बाद आया।

मोहन यादव (58) ने उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता। उन्होंने अपना पहला विधानसभा चुनाव 2013 में जीता और 2023 सहित लगातार तीन चुनावों में विजयी रहे।

*********************************

 

ब्लैकबेरी ने की नए सीईओ की नियुक्ति

टोरंटो, 12 दिसंबर (एजेंसी)। ब्लैकबेरी ने तत्काल प्रभाव से अपने नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी और निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में जॉन जे जियामाटेओ की नियुक्ति की घोषणा की है।

रिचर्ड (डिक) लिंच, जिन्होंने 4 नवंबर से अंतरिम सीईओ के रूप में कार्य किया, बोर्ड अध्यक्ष के रूप में बने रहेंगे।
कंपनी ने यह भी घोषणा की कि वह आईओटी और साइबर सुरक्षा व्यवसायों को अलग कर देगी, और वे पूरी तरह से स्टैंडअलोन डिवीजनों के रूप में काम करेंगे।

ब्लैकबेरी ने कहा कि वह अब आईओटी व्यवसाय की सहायक आईपीओ को आगे नहीं बढ़ाएगा।

ब्लैकबेरी बोर्ड की मुआवजा, नामांकन और गवर्नेंस समिति के अध्यक्ष माइक डेनियल ने कहा, जियामाटेओ के गहन उद्योग अनुभव और प्रेरक टीमों के उत्कृष्ट ट्रैक रिकॉर्ड और परिचालन उत्कृष्टता प्रदान करने का मतलब है कि वह ब्लैकबेरी के इस महत्वपूर्ण परिवर्तन को चलाने के लिए मजबूती से तैनात हैं।

जियामाटेओ ने अक्टूबर 2021 से ब्लैकबेरी की साइबर सुरक्षा व्यवसाय इकाई के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है।

उनके पास वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों के साथ 30 वर्षों से अधिक का अनुभव है। ब्लैकबेरी से पहले, वह मैक्एफ़ी में अध्यक्ष और मुख्य राजस्व अधिकारी थे।

जियामाटेओ ने कहा, मैं सीईओ के रूप में ब्लैकबेरी के विकास के अगले चरण का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हूं। ब्लैकबेरी के आईओटी और साइबर सुरक्षा व्यवसायों में बाजार की अग्रणी तकनीक, असाधारण टीमें और बड़े बाजार अवसर हैं।

उन्होंने इंटरनेट और मोबाइल सुरक्षा के अग्रणी प्रदाता एवीजी टेक्नोलॉजीज में मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में भी काम किया और सोलेरा, रियलनेटवर्क्स और नॉर्टेल नेटवर्क्स के साथ नेतृत्व पदों पर रहे। वाटरलू, ओंटारियो में स्थित, ब्लैकबेरी 235 मिलियन से अधिक वाहनों सहित 500 मिलियन से अधिक एंडपॉइंट सुरक्षित करता है।

*********************************

 

सरकार ने लोक सभा में पेश किया जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक-2023

नई दिल्ली,12 दिसंबर (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोक सभा में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक- 2023, और केंद्र शासित प्रदेश सरकार (संशोधन) विधेयक- 2023 को पेश कर दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने सदन में इन दोनों विधेयकों को पेश किया।

विधेयक पेश करते समय टीएमसी सांसद सौगत राय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (दूसरा संशोधन) विधेयक- 2023 को सदन में पेश करने का विरोध किया, जिस पर गृह राज्य मंत्री नित्यानन्द राय ने खड़े होकर यह जवाब दिया कि इस विधेयक पर चर्चा के दौरान सरकार तमाम सवालों ( सांसदों द्वारा उठाए गए सवालों) का सदन में जवाब देगी।

आपको बता दें कि मंगलवार को लोक सभा में 2023-24 के अनुपूरक बजट और 2020-21 के लिए अतिरिक्त अनुदान पर आगे की चर्चा भी होनी है।

वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी भी यह बयान दे चुके हैं कि आईपीसी, सीआरपीसी और इंडियन एविडेंस एक्ट की जगह लेने वाले तीन विधेयकों — भारतीय न्याय संहिता विधेयक-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक-2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 में स्टैंडिंग कमेटी द्वारा की गई सिफारिशों के आधार पर कैबिनेट द्वारा पारित किए गए विधेयकों को नए बिल के रूप में आज सदन में पेश किया जाएगा।

***************************

 

धनबाद जेल में गैंगस्टर की हत्या की एसआईटी जांच कराएंगे

*झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में कहा*

रांची,12 दिसंबर (एजेंसी)। झारखंड सरकार धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के मामले में एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) से जांच कराएगी। यह जानकारी सरकार की ओर से मंगलवार को हाईकोर्ट को दी गई।

झारखंड हाईकोर्ट ने इस मामले में बीते चार दिसंबर को स्वत: संज्ञान लिया था। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा था कि यह घटना एक बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा कर रही है। जेल में हथियार पहुंचना और हत्या होना गंभीर बात है।

कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि वृहद षड्यंत्र और पॉलिटिकल एंगल की जांच के लिए क्या मुख्यालय स्तर पर स्पेशल इन्वेस्टिगेटिंग टीम (एसआईटी) बनाने का विचार रखती है?

मंगलवार को चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंदा सेन की खंडपीठ में इस मामले की सुनवाई हुई। सरकार की ओर से एसआईटी गठित करने की जानकारी दिए जाने के बाद हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए जनवरी के पहले सप्ताह की तिथि निर्धारित की है। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पक्ष रखा।

दरअसल, धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या बीते तीन दिसंबर को कर दी गई थी। गैंगस्टर की हत्या के मुख्य आरोपी रितेश यादव से पांच दिनों तक रिमांड पर पूछताछ के बाद धनबाद पुलिस ने जिला अदालत में उसका स्वीकारोक्ति बयान जमा किया है। इसमें आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।

आरोपी ने बयान में बताया है कि उसने जिस गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या की, उसने धनबाद जेल के जेलर की हत्या की साजिश रची थी और इसी काम के लिए उसे प्लानिंग के तहत गिरफ्तार करवाकर जेल लाया गया था। इस साजिश में फरार अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू उसका भागीदार था।

रितेश यादव के मुताबिक जब उसे जेलर की हत्या करने को कहा गया तो उसने इसके इनकार कर दिया। इसके बाद आशीष रंजन उर्फ छोटू ने उसे कहा कि अगर वह जेलर की हत्या नहीं करता है तो अमन सिंह की ही हत्या कर दे। उसे यह भी धमकी दी गई कि अगर उसने अमन सिंह की हत्या नहीं की तो उसके भाई और पिता की हत्या करवा दी जाएगी।

इसके लिए उसे जेल के भीतर विकास बजरंगी नामक कैदी ने दो पिस्टल उपलब्ध कराई। अमन सिंह की हत्या में उसका साथ सतीश साव उर्फ गांधी नामक कैदी ने भी दिया।

*************************

 

जयपुर में एयर होस्टेस का कोर्स कर रही महिला गिरफ्तार

*गोगामेड़ी हत्याकांड* 

जयपुर,12 दिसंबर (एजेंसी)। राजस्थान पुलिस ने राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में पूजा सैनी उर्फ पूजा बत्रा नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है, जो यहां एयर होस्टेस का कोर्स कर रही है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोटा की रहने वाली पूजा और उनके पति ने शूटर नितिन फौजी के लिए जयपुर में रहने की व्यवस्था की थी। उसे हथियार भी उपलब्ध कराए थे। कुछ लोगों से उसका परिचय भी कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि पूजा जयपुर में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग ले रही है।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा, एडिशनल डीसीपी की निगरानी में एक टीम ने एक फ्लैट पर छापा मारा। पुलिस को वहां पूजा मिली। जब पूजा से नितिन के बारे में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि नितिन यहीं रह रहा था। इतना ही नहीं, पूजा ने कई दिनों तक नितिन फौजी के साथ फ्लैट शेयर भी किया। पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

जोसेफ ने कहा, पूजा कोटा के हिस्ट्रीशीटर महेंद्र उर्फ समीर की पत्नी है। महेंद्र और पूजा ने आरोपियों को आवासीय मदद देने के साथ-साथ शूटरों को हथियार भी मुहैया कराए थे।

महेंद्र ने कथित तौर पर दोनों शूटरों को 50,000 रुपए और आधुनिक हथियार देकर गोगामेड़ी को मारने के लिए अपनी कार में अजमेर रोड पर छोड़ा था। महेंद्र अभी भी फरार है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा, पूजा इस मामले में पांचवीं गिरफ्तारी है। सबसे पहले शूटर की मदद करने के आरोप में जयपुर से रामवीर को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दोनों शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। दोनों शूटरों की मदद करने वाले उधम सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

**********************************

 

अमित शाह आज संसद में नए सिरे से पेश करेंगे 3 आपराधिक विधेयक, पुराने वापस लिए

नईदिल्ली,12 दिसंबर (एजेंसी)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सदन में ब्रिटिशकालीन आपराधिक कानूनों को बदलने वाले 3 आपराधिक कानून विधेयकों को नए सिरे से पेश कर सकते हैं।इन विधेयकों को संसदीय स्थायी समिति की विभिन्न सिफारिशों के आधार पर फिर से तैयार किया गया है।इससे पहले सोमवार देर रात केंद्र सरकार ने लोकसभा में पेश किए जा चुके 3 नए आपराधिक कानून विधेयकों को वापस ले लिया था।

सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्री शाह मंगलवार को संसद में भारतीय दंड संहिता, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेने वाले भारतीय न्याय संहिता विधेयक, 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता विधेयक, 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक, 2023 के अलावा 2 अन्य विधेयक भी पेश कर सकते हैं।इनमें जम्मू-कश्मीर और पुदुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशट सीटें आरक्षित करने के प्रस्ताव से संबंधित विधेयक भी शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया है कि समिति की सिफारिशों के आधार पर 3 आपराधिक कानून विधेयकों में बदलाव करके इन्हें नए सिरे से बनाया गया है और शाह इन्हें आज शाम 5 बजे के आसपास 2 अन्य विधेयकों के साथ पेश करेंगे।उन्होंने बताया कि इन विधेयकों की जांच गृह मामलों की स्थायी समिति द्वारा की गई और 6 नवंबर को अपनाई गई रिपोर्ट में समिति ने गृह मंत्रालय को लगभग 50 संशोधनों का सुझाव दिया था।
बता दें कि संसदीय समिति ने नए आपराधिक विधेयकों में व्यभिचार (धारा 497) और समलैंगिक यौन संबंध (धारा 377) को अपराध के दायरे में रखने की सिफारिश की थी।समिति ने कहा था कि व्यभिचार को लिंग-तटस्थ करके अपराध बनाया चाहिए, वहीं गैर-सहमति के समलैंगिकों संबंधों को धारा 377 के तहत अपराध बनाया जाना चाहिए।इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय  ने आपत्ति जताई थी क्योंकि ये दोनों सिफारिशें सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के खिलाफ हैं।

इससे पहले शाह ने 11 अगस्त को संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन लोकसभा में 3 नए आपराधिक कानून विधेयक पेश किए थे और कहा था कि इन विधेयकों का मकसद सजा नहीं, बल्कि न्याय दिलाना है।उन्होंने कहा था, ब्रिटिशकालीन कानूनों में प्रशासन की रक्षा और दंड देने विचार पर ध्यान केंद्रित था, न कि न्याय देने पर। उन्हें विदा करके 3 नए कानून भारतीय नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की भावना लाएंगे।
बता दें कि नए विधयकों में राजद्रोह के कानून को खत्म कर दिया गया था। इससे पहले भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए में राजद्रोह का जिक्र था, लेकिन अब नए विधेयक में राजद्रोह का प्रावधान नहीं होगा।हालांकि, नए विधेयक की धारा 150 में राजद्रोह जैसा ही एक प्रावधान रखा था, लेकिन इसे एक नया रंग-रूप और नाम दिया गया। इसके अलावा इन विधेयकों में मॉब लिंचिंग जैसे अपराध में 7 साल की सजा लेकर मृत्युदंड का प्रावधान भी था।

******************************

 

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

*नौ दिन से जारी सियासी उथल-पुथल पर आखिरकार लगा विराम*

जयपुर,12 दिसंबर (एजेंसी)। राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस अब खत्म हो गया है. जयपुर में आज हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में सीएम ने नाम पर फाइनल मुहर लग गई है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राजस्थान में भी बीजेपी ने सीएम पद के नाम का ऐलान कर सबको चौंका दिया है. बीजेपी विधायक दल की बैठक में भजन लाल शर्मा के नाम पर मुहर लगी है. भजन लाल शर्मा राजस्थान की सांगनेर सीट से विधायक हैं.

जयुपर में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े की निगरानी में हुई विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में शर्मा के नाम का ऐलान किया गया।

भजनलाल शर्मा से पहले मुख्यमंत्री पद की रेस में कई दिग्गजों का नाम चर्चाओं में चल रहा था।इनमें पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, दीया कुमारी और महंत बालकनाथ का नाम शामिल था।इस बार राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 199 सीटों में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस के हिस्से मात्र 69 सीटें आई हैं।

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। वसुंधरा ने चुनावी नजीतों के बाद पार्टी के कई विधायकों को डिनर पार्टी दी थी, जिसे दबाव की राजनीति के तौर पर देखा गया था। हालांकि, नड्डा से मुलाकात के बाद वसुंधरा के सुर बदले-बदले नजर आए थ और उन्होंने खुद को पार्टी का अनुशासित कार्यकर्ता बताया था।

भजन लाल शर्मा मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं. वह संगठन में लंबे समय से काम कर रहे हैं. भजन लाल शर्मा इससे पहले बीजेपी प्रदेश महामंत्री के तौर पर कार्य करते आ रहे हैं. यहां गौर करने वाली बात यह है कि भजन लाल पहली बार विधायक बने हैं. वह जयपुर की सांगानेर जैसी सुरक्षित सीट से चुनाव जीते हैं. यहां बीजेपी ने सीटिंग विधायक अशोक लाहोटी का टिकट काटकर भजन लाल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया था.

*********************************

 

आज का राशिफल

मेष राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को और खुशनुमा बनाये रखेगा, साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आज आपके विरोधी आपसे काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा। ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी । स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढिय़ा रहेगा। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जायेंगे।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 7

वृष राशि:

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में भाग-दौड करेंगे । इस राशि के छात्र जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। व्यापारियों को आज अधिकतम लाभ होगा। आज आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव हो सकता है। ऑफिस के रुके कार्यों को आज पूरा करने में सफल होंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब पाने के कई अवसर मिलेंगे।

* शुभ रंग- पीच

* शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को जल्द सफलता मिलेगी । आज रास्ते पर किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा, इससे आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी। आज किसी सामान की श्व.रू.ढ्ढ. पूरी हो जाएगी, कोई नया सामान लेने का मन बनायेंगे। आज बच्चे आपसे किसी निर्णय में आपकी राय मागेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे । अपनी बात को सकारात्मक ढ़ंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा।

* शुभ रंग- पिंक

* शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं । आप अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब इंजॉय करेंगे। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। शिक्षकों के ट्रान्सफर की परेशानियाँ ख़त्म होंगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढिय़ा रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

* शुभ रंग- सिलवर

* शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। आज आपका मन किसी रचनात्मक कार्य में लगेगा। आज लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा जो आपके लिए मददगार साबित होगा। होटल के कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होने वाला है। साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज परिवार के लोगों के साथ अच्छा तालमेल बनेगा। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लवमेट आज काफी दिनों बाद कहीं बहार घुमने जा सकते है।

* शुभ रंग- मैजेंटा

* शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज आपका दिन नयी उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी बात से परेशान लोग, आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपकी बात करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के चांसेस बढ़ेंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि के कपड़ा व्यापारी अपने कारोबार को और आगे तक ले जाने का विचार करेंगे। आज की गई मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 9

तुला राशि:

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे, उनके मन की बातों को समझेंगे। आज बाहर के ऑयली खाने को जहाँ तक हो सके अवॉयड करें। आज बिना किसी के मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे, आज आपको बेहतर महसूस होगा। आज अपनी गलतियों को सुधारने का दिन है। आपको कुछ कामों में कन्फ्यूजन हो सकती है।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। अपने रुके कार्य को पूरी मेहनत से आज पूरा कर लेंगे। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा, साथ ही बच्चों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। बॉस आपकी मेहनत से खुश होंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिये दोस्तों से बहुत अच्छे सुझाव मिलेंगे। आज सामाजिक कार्यक्रम में किसी से मिलने जाना पड़ सकता है।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को अन्य लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में आप अपना पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल भी जाएंगे, जहां काफी खुश नजर आएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा । आज आप मानसिक रूप से फिट रहेंगे।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 5

मकर राशि:

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को प्रमोशन के अच्छे चांस मिलेंगे। आज बेटी के परीक्षा का अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपकी टेंशन कम होंगी। आपको किसी रिश्तेदार को दिया धन वापस मिल जायेगा। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। आज सोशल मीडिया पर आपकी किसी पोस्ट को ज्यादा लाइक मिलेगा, आपके फॉलोअर्स बढ़ेंगे।

* शुभ रंग- पिंक

* शुभ अंक- 7

कुम्भ राशि:

आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। आज कोई शुभ समाचार आपको मिलेगा। जिससे पूरे दिन आप ख़ुश रहेंगे। आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे, किसी भी अवसर को हाथ से जाने न दें। आज आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। आप पिता की जिम्मेदारियां निभाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आज व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। इस राशि के डिप्लोमा के छात्रों को सफलता तक पहुँचने में कामयाबी मिलेगी । आपके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की तारीफ होगी, लोगों में सम्मान बढ़ेगा।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में मधुरता आयेगी, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के स्रोत मिलेंगे । आज बड़ों की सलाह मिलेगी, साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। आपको हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। दोस्तों से गिफ्ट मिल सकता है। पहले किये हुये कार्यों का आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 7

****************************

 

चण्डीगढ़ पहुंचे अयोध्या से पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र

चण्डीगढ़ ,11 दिसंबर (एजेंसी)। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। 22 जनवरी 2024 को मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया जाना है। इसको लेकर अवध की परंपरा के अनुसार अक्षत (साबुत चावल, हल्दी और कुमकुम में रंग कर) दे कर इस शुभ कार्य की सूचना और निमंत्रण देशवासियों को भेजा जा रहा है।

अयोध्या से पूजित अक्षत (साबुत चावल, हल्दी और कुमकुम में रंग कर) और निमंत्रण पत्र चण्डीगढ़ के हर घर में पहुँचाने के लिए चण्डीगढ़ पहुंच गए हैं। विश्व हिंदू परिषद्, चण्डीगढ़ के विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा की अगुआई में इस सभी पवित्र सामग्री का चण्डीगढ़ में पहुँचने पर विधिवत स्वागत कर सेक्टर 37 स्थित श्रीपरशुराम भवन में आमजन के दर्शनार्थ विराजित किया गया है।

प्रदीप शर्मा ने बताया कि श्रीराम जी का निमंत्रण पत्र, पूजित अक्षत तथा श्रीराम जी का भव्य चित्र लेकर 1 से 15 जनवरी के बीच चण्डीगढ़ के हर घर में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने लोगों को अपील की कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान राम जी के बाल रूप की स्थापना पर अपने नजदीकी मंदिर में एलईडी पर देख इस ऐतिहासिक पल का गवाह जरूर बनें।

डॉ. संदीप कौर संधू, यश पाल तिवारी, नीना तिवारी, रजिंदर जैन, सुरेश राणा, पंकज शर्मा, राकेश चौधरी, विश्व दीप, दीपक शर्मा, शशि शंकर तिवारी एवं राकेश उप्पल आदि सैकड़ों लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

*************************

 

सस्पेंस खत्म: मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल 11 Dec, (एजेंसी): मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत हासिल करने आठ दिन बाद भाजपा ने नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया है। अगले पांच साल के लिए डॉ. मोहन यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला उपमुख्यमंत्री होंगे। नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा स्पीकर बनाया जाएगा।

बता दें भाजपा ने 17 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीट जीतकर मध्यप्रदेश में सत्ता बरकरार रखी है। वहीं इस चुनाव में प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस 66 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रही है।

इस बार के चुनाव में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर किसी को पेश नहीं किया था। एक तरह से पूरा प्रचार अभियान प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर टिका था।

****************************

 

आध्यात्मिक एजुकेशनल फिल्म ‘जगतगुरु श्री रामकृष्ण’ प्रदर्शन के लिए तैयार

11.12.2023  –  विवेकानंद एजुकेशन सेल फिल्म्स के बैनर तले गजानंद पाठक द्वारा निर्मित आध्यात्मिक एजुकेशनल फिल्म ‘जगतगुरु श्री रामकृष्ण’ अब बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। जबरा रोड कोर्रा हजारीबाग (झारखंड) स्थित विवेकानंद आई टी आई प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान इस फिल्म के प्रचार अभियान का शुभारंभ हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के सांसद जयंत सिन्हा द्वारा स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

इस फिल्म में रामकृष्ण परमहंस की जीवनी एवं उपदेशों को वास्तविक स्वरूप में दिखाया गया है। मूलरूप से आध्यात्मिक गुरु श्री रामकृष्ण परमहंस की जीवन गाथा को ही इस फिल्म की कथावस्तु का आधार बनाया गया है। डा. बिमल कुमार मिश्र द्वारा निर्देशित इस एजुकेशनल फिल्म के गीतकार डॉ हरेराम पांडेय और गजानंद पाठक हैं। इस फिल्म में शामिल गानों को संगीतकार अजय मिश्रा के संगीत निर्देशन में स्वर दिया है अनूप जलोटा, सुरेश वाडेकर और महालक्ष्मी अय्यर ने। डीओपी राहुल पाठक के कलात्मक सिनेमेटोग्राफी से सजी इस फिल्म में हजारीबाग (झारखंड) के नवोदित प्रतिभाशाली कलाकार स्क्रीन पर फिल्म के सभी पात्रों को जीवंत करते नज़र आएंगे।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*****************************

 

उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अदाणी ने निवेश के लिए खोला पिटारा

नई दिल्ली ,11 दिसंबर (एजेंसी)। उत्तराखंड में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस दौरान सबसे पहले अदाणी ग्रुप ने उत्तराखंड में बड़े निवेश का ऐलान किया।

सम्मेलन में पहुंचे अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने आमंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देहरादून मेरे दिल में एक खास जगह रखता है। उन्होंने देहरादून ही नहीं, पूरे उत्तराखंड को भौतिक और आध्यात्मिक अनुभवों का खजाना बताया।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर कोई और स्थान इतने सारे पवित्र स्थलों का प्रवेश द्वार होने का दावा नहीं कर सकता है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि लोग उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं। उत्तराखंड अब निजी क्षेत्र के निवेश के लिए भारत के सबसे आकर्षक प्रवेश द्वारों में से एक बन गया है। क्योंकि, पिछले पांच सालों के विकास और राज्य की स्थिति के दृष्टिकोण से तेजी से बदलाव देखा गया है।

उन्होंने इसके लिए सिंगल पॉइंट क्लियरेंस, जमीन की वाजिब कीमतें, सस्ती बिजली और बेहतर डिस्ट्रिब्यूशन, कुशल कामगार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से करीबी और बेहतरीन कानून-व्यवस्था के माहौल को कारण बताया। उनके मुताबिक वर्तमान में अदाणी समूह उत्तराखंड में गैस डिस्ट्रिब्यूशन और सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग तक फैली हुई है।

प्रणव अदानी के मुताबिक इंडियन ऑयल और अदाणी टोटल गैस के जॉइंट वेंचर, आईओएजीपीएल, के माध्यम से अदाणी डॉमेस्टिक, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल सभी ग्राहकों को प्राकृतिक गैस पहुंचा रहे हैं। इसके अलावा स्वच्छ ईंधन को सर्वसुलभ बनाने के लिए अदाणी समूह 200 स्टेट ट्रांसपोर्ट बसों को पर्यावरण-अनुकूल सीएनजी बसों में बदलने में योगदान दे रहा है।

इसके साथ ही उत्तराखंड में अदाणी समूह अंबुजा सीमेंट्स की मौजूदा क्षमता को बढ़ाने के लिए 1,700 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा, इसके अलावा रूड़की प्लांट की क्षमता को मौजूदा 1.2 मिलियन टन प्रति वर्ष से अगले साल के आखिर तक 3 मिलियन टन प्रति वर्ष तक ले जाने के लिए 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

साथ ही 4 मिलियन टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली ग्राइंडिंग यूनिट बनाने के लिए लगभग 1,400 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस बड़े निवेश से उम्मीद की जा रही है कि ऋषिकेश-देहरादून क्षेत्र में करीब 6 हजार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

साथ ही कुमाऊं क्षेत्र में उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के साथ पारंपरिक बिजली मीटर को स्मार्ट प्रीपेड मीटर में बदलने के लिए 800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजना शुरू की गई है।

ऐसा नहीं है कि उत्तराखंड में विकास की रूपरेखा नहीं खींची गई है, लेकिन, अदाणी ने बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग निवेश की घोषणा करके यहां के विकास की लकीर को और बड़ा कर दिया है।

अदाणी समूह अब पंतनगर में 1 हजार एकड़ जमीन के विकास की संभावना भी तलाश रहा है। इन संभावनाओं में एयरो-सिटी, अंतर्देशीय कंटेनर डिपो, लॉजिस्टिक्स वेयरहाउसिंग और नॉलेज पार्क के लिए बुनियादी ढांचा शामिल है। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत उद्योग जगत की जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद थीं।

*******************************

 

एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह सम्पन्न

11.12.2023  –   वीएस नेशन मीडिया ग्रुप और ताल म्यूजिक एंड फिल्म्स के संयुक्त तत्वाधान में पिछले दिनों अंधेरी (वेस्ट) स्थित मेयर हॉल में आयोजित एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवार्ड समारोह की शुरूआत एवरग्रीन कराओके किंग एंड क्वीन स्पर्धा से की गई। जिसमें 12 फीमेल और 12 मेल सिंगर ने अपनी मधुर गायिकी का प्रदर्शन किया।

इस स्पर्धा को जज करने सेलिब्रिटीज पार्श्व गायिका अनुपमा सी श्रीवास्तव, गुजराती शकीरा कहलानेवाली देश विदेश में अपनी परफॉरमेंस के जरिए तहलका मचाने वाली अनिता शर्मा, गायक अनिल शर्मा को बुलाया गया था। इस स्पर्धा में राजेंद्र कुलकर्णी को एवरग्रीन ‘कराओके’ किंग और दिव्या पुनीता को एवरग्रीन ‘कराओके’ क्वीन चुना गया। इसके अलावा इसी कार्यक्रम में कैजाद पटेल के नए एल्बम सॉन्ग ‘मदहोशियों का यार हूं मैं…’ को भी लॉन्च किया गया।

एवरग्रीन म्यूजिक अवॉर्ड समारोह के सीजन 2 में वरिष्ठ गायक संगीतकार कीर्ति अनुराग, गायिका अनुपमा श्रीवास्तव, कैजाद पटेल, नायनाज जमादार मुंसफ, राजू टाक, रेपर हितेश्वर, लखन रावल, गीताबेन यादव, मॉडल एक्ट्रेस स्नेहा सिंह, एक्ट्रेस परफोर्मर शिरीन फरीद, कोरियोग्राफर चैरा फर्नेड्स, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अन्नू जगताप, कल्पना, गीतकार रवि चोपड़ा,गीतकार एम  प्रकाश, गीतकार नीतू सैनी, संगीतकार संजय गौरीनंदन,  म्यूजिक आरेंजर राजेश राठौड़, मन्नत हाशमी, राजेश खजनिया, राकेश ओगनिया, आकाश देसाई, डॉ रोशन सकपाल और एक्टर एंकर कमल कुमार घिमिरे जो शो को होस्ट भी कर रहे थे उन्हें भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

साथ ही साथ 90 वर्षीय गायिका संगीतकारा मधु चंद्रा को एवरग्रीन म्यूजिक सम्मान से सम्मानित किया गया। इनके अलावा म्यूजिक समीक्षक का अवॉर्ड राजीव विजयकर को दिया गया साथ ही पत्रकारों में दिनेश गंभवा, रुतुल कुमार, रेस्मा सामा, विपुल राठौड़, जैयश कुमार को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

विधायक दल की बैठक के लिए पर्यवेक्षक पहुंचे भोपाल

भोपाल 11 Dec, (एजेंसी): मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी के संसदीय बोर्ड की ओर से नियुक्त किए गए तीनों पर्यवेक्षक आज भोपाल पहुंच गए।

तीनों पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष के लक्ष्मण और पार्टी सचिव सुश्री आशा लाकड़ा विशेष विमान से राजधानी भोपाल पहुंचे। विमानतल पर पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

तीनों पर्यवेक्षक शाम को होने वाली विधायक दल की बैठक में सम्मिलित होंगे। इसी बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। दल का नेता ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा। विधायक दल की बैठक में शामिल होने आए पर्यवेक्षकों की प्रदेश नेतृत्व द्वारा भोपाल हवाईअड्डे पर भव्य स्वागत की तैयारियां की गईं।

**************************

 

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है, अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला सही; SC ने कहा- केंद्र पर सवाल उठाना उचित नहीं

नई दिल्ली 11 Dec, (एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के खिलाफ दायर याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर ने भारत में शामिल होने के बाद संप्रभुता का तत्व बरकरार नहीं रखा। जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को लेकर कहा, ‘केंद्र के हर फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती, इससे अराजकता फैल जाएगी। राष्ट्रपति को अनुच्छेद 370 रद्द का अधिकार है। उनके पास विधानसभा को भंग करने का भी अधिकार है। उन्होंने कहा कि ‘हमारा मानना है कि अनुच्छेद 370 एक अस्थायी प्रावधान है। इसे एक अंतरिम प्रक्रिया को पूरा करने के लिए संक्रमणकालीन उद्देश्य की पूर्ति के लिए पेश किया गया था। राज्य में युद्ध की स्थिति के कारण यह एक अस्थायी उद्देश्य के लिए था। टेक्स्ट पढ़ने से यह भी पता चलता है कि यह एक अस्थायी प्रावधान है और इस प्रकार इसे संविधान के भाग 21 में रखा गया है।

प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की इस संविधान पीठ में जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बी आर गवई और जस्टिस सूर्यकांत हैं। सीजेआई चंद्रचूड़ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि इस मामले में तीन अलग-अलग फैसले लिखे गए, लेकिन सभी जज एक निष्कर्ष पर सहमत थे। सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2018 में जम्मू-कश्मीर में लगाए गए राष्ट्रपति शासन की वैधता पर फैसला देने से इनकार कर दिया, क्योंकि इसे याचिकाकर्ताओं द्वारा विशेष रूप से चुनौती नहीं दी गई थी। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, ‘जब राष्ट्रपति शासन लागू होता है तो राज्यों में संघ की शक्तियों पर सीमाएं होती हैं। अनुच्छेद 356 के तहत शक्ति के प्रयोग का उद्घोषणा के उद्देश्य के साथ उचित संबंध होना चाहिए। राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्य की ओर से संघ द्वारा लिए गए हर फैसले को चुनौती नहीं दी जा सकती। इससे राज्य का प्रशासन ठप हो जाएग।

प्रधान न्यायाधीश ने इसके साथ ही कहा कि याचिकाकर्ताओं का यह तर्क स्वीकार्य नहीं है कि संसद के पास राज्य की कानून बनाने की शक्तियां केवल तभी हो सकती है जब राष्ट्रपति शासन लागू हो। बता दें कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को 5 अगस्त 2019 को निरस्त कर दिया था और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों-जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विभाजित कर दिया था। सरकार के इस फैसले की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने 16 दिनों की सुनवाई के बाद 5 सितंबर को मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

शीर्ष अदालत ने सुनवाई के दौरान अनुच्छेद 370 को निरस्त करने का बचाव करने वालों और केंद्र की ओर से पेश अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता, वरिष्ठ अधिवक्ताओं हरीश साल्वे, राकेश द्विवेदी, वी गिरि और अन्य की दलीलों को सुना था। वहीं केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ताओं की ओर से कपिल सिब्बल, गोपाल सुब्रमण्यम, राजीव धवन, जफर शाह, दुष्यंत दवे और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने बहस की थी।

**************************

 

विहिप अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पीले चावल बांटेगी

अजमेर 11 Dec, (एजेंसी): राजस्थान के अजमेर में विश्व हिंदू परिषद विहिप अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के आमंत्रण निमित्त पीले चावल बांटेगी। यह कार्य विहिप के ..गृह सम्पर्क अभियान..के तहत किया जायेगा।

विश्व हिन्दू परिषद चित्तौड़ प्रांत के सह मंत्री शशिप्रकाश इंदौरिया ने बताया कि अयोध्या से आये पीले चावल का वितरण विहिप कार्यकर्ता 1 से 10 जनवरी के मध्य करेंगे। उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर कार्यकर्ता पीले चावल बांटेंगे और 22 जनवरी को अयोध्या के लिए आमंत्रित करेंगे।

उन्होंने बताया कि श्री राम मंदिर अयोध्या प्राण-प्रतिष्ठा आयोजन में देश-प्रदेश-विदेश से श्रद्धालु वहा पहुंचेंगे। इससे पहले अयोध्या से आये पीले चावल को वहां से आये ..अक्षत क्लशों.. से निकाल कर छोटी थैली में भगवान राम के चित्र एवं अयोध्या आमंत्रण पत्रक के साथ घर घर वितरित किया जायेगा।

***********************

घरेलू कलह ने निगला परिवारः शख्स ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद भी फंदा लगा दे दी जान

बलिया 11 Dec, (एजेंसी): उत्तर प्रदेश के बलिया में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने दो बच्चों और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी है। ट्रिपल मर्डर करने के बाद शख्स ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में उसने पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पूरा मामला बांसडीह थाना कोतवाली क्षेत्र के देवडीह गांव में घटित हुआ है। यहां पारिवारिक कलह से तंग आकर एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या की। इसके बाद खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक ही घर में चार मौतें होने से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस के मुताबिक, अंकित राम (निवासी ढ़ोढवा थाना नगरा) ने थाना बांसडीह में आकर सूचना दी थी कि उसके जीजा श्रवण राम (35) उसकी बहन शशिकला के साथ मारपीट कर रह हैं। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस श्रवण राम के घर पहुंची, जहां छानबीन करने पर शशिकला व उसके दो बच्चों का शव घर के सामने बगीचे में प्राप्त हुआ, जबकि पत्नी और बच्चों के शव के पास में ही एक पेड़ पर श्रवण राम का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक बच्चों का नाम सूर्या राव (7), मिट्ठू (4) हैं और महिला की पहचान शशिकला के रूप में हुई है।

*************************

 

श्रीनगर में पारा माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस, सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान

श्रीनगर  11 Dec, (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में सोमवार को इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माइनस 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अत्यधिक ठंड के कारण सुबह की सैर करने वाले लोग बाहर नहीं निकल पाए।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को श्रीनगर में शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे इस मौसम का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 और पहलगाम में माइनस 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

लद्दाख क्षेत्र में, लेह में रात का सबसे कम तापमान माइनस 12.1 और द्रास शहर में माइनस 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू में 9.7, कटरा में 6.7, बटोटे में 4.1, भद्रवाह में 0.8 और बनिहाल में 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।” कड़ाके की ठंड की 40 दिनों की लंबी अवधि, जिसे स्थानीय रूप से ‘चिल्लई कलां’ के नाम से जाना जाता है, हर साल 21 दिसंबर को शुरू होती है और 30 जनवरी को समाप्त होती है।

************************

 

अमित शाह बोले : बिहार जाति सर्वेक्षण रिपोर्ट का उद्देश्य है राजनीतिक लाभ उठाना

पटना 11 Dec, (एजेंसी): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति सर्वेक्षण को अपनी सरकार की उपलब्धि के रूप में पेश किया, मगर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उनके दावे को खारिज कर दिया और कहा कि यह पिछड़ी जाति के लोगों के अधिकारों को मारने के लिए तैयार किया गया है।

उन्होंने यहां पूर्वी क्षेत्र की 26वीं क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद कहा, “चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के मूल विचार के साथ मुस्लिम और एक या दो जातियों को लाभ पहुंचाने के लिए बिहार में जाति सर्वेक्षण करवाया गया। साथ ही, इस रिपोर्ट के जरिए पिछड़ी जाति के लोगों का हक मारा गया। यह अन्याय है।”

उन्‍होंने कहा, “जब जाति सर्वेक्षण का प्रस्ताव हमारे सामने आया, तब भाजपा बिहार में सत्ता में थी और हमने इसका समर्थन किया था। यहां तक कि जब रिपोर्ट सामने आई और कानून बन गई, तब भी भाजपा ने इसका समर्थन किया। इसके बावजूद अब कई सवाल उठाए जा रहे हैं। राजनीतिक लाभ के लिए दूसरों के साथ अन्याय करना बुद्धिमानी नहीं है।”

****************************

 

उल्फा-आई ने असम में ग्रेनेड विस्फोटों की ली जिम्मेदारी, आगे भी हमलों की धमकी

गुवाहाटी 11 Dec, (एजेंसी): प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असोम-इंडिपेंडेंट (उल्फा-आई) ने शिवसागर और तिनसुकिया जिलों में हाल ही में हुए ग्रेनेड विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है।

उग्रवादी समूह ने असम के पुलिस महानिदेशक जी.पी.सिंह को राज्य पुलिस को अपनी “पैतृक संपत्ति” मानने के ख़िलाफ़ चेतावनी दी। उल्फा-आई ने शीर्ष पुलिस अधिकारी को धमकी दी कि अगर उन्होंने अपना अहंकार नहीं छोड़ा तो वे और अधिक ग्रेनेड हमले करेंगे।

“हमारी असम पुलिस से कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन असम पुलिस को अपनी पैतृक संपत्ति मानने के खिलाफ जी.पी. सिंह को चेतावनी देना चाहेंगे। संगठन ने बयान में कहा, सिंह के अहंकार के कारण असम पुलिस में कार्यरत अधिकारियों/कर्मियों व राज्य के मूल लोगों की भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।

“हमने जो दो ऑपरेशन किए वे जी.पी. सिंह के अहंकार की प्रतिक्रिया मात्र हैं। इसके साथ ही हम चाहेंगे कि जी.पी. सिंह को यह एहसास हो कि भविष्य में उल्फा-आई किसी भी स्थान पर किसी भी तरह का अभियान चला सकता है, अगर उन्होंने असम पुलिस को अपनी पैतृक संपत्ति मानना बंद नहीं किया।” दो ग्रेनेड विस्फोट 22 नवंबर और 9 दिसंबर को हुए थे।

***********************