अयोध्या में इस बार रचेगा इतिहास : 24 लाख दीयों से जगमग होगी राम नगरी, 51 घाटों पर दीपोत्सव से बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या 11 ,Nov,  (एजेंसी) : अयोध्या में दीपोत्सव पर इतिहास रचने की तैयारी है। दीपोत्सव को देखते हुए रामजन्मभूमि परिसर को सजाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसकी शुरुआत श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने भगवान गणेश के के रेखाचित्र में रंग भर कर की। उन्होंने कूची से पेंटिंग की। परिसर को भव्य व दिव्य रूप से सजाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी अवध विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी आशीष कुमार मिश्र को सौंपी गई। रामनगरी में सात देशों की रामलीला का भी आयोजन हो रहा है। पिछले सालों की तुलना में इस बार भी योगी सरकार नया रिकार्ड बनाने की तैयारी में है।

पर्यटन विभाग के मुताबिक, दीपोत्सव पर 14 लाख से ज्यादा दीये राम की पैड़ी में जलाए जाएंगे जबकि अयोध्या के प्रमुख 21 मंदिरों में 4.50 लाख दीये जलाए जाएंगे। ये दीये गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि पर 51 हजार, हनुमान गढ़ी पर 21 हजार दीये जलाए जाएंगे।

इसी तरह कनक भवन, गुप्तार घाट, दशरथ समाधि, राम जानकी मंदिर साहबगंज, देवकाली मंदिर, भरत कुंड (नंदी ग्राम) समेत प्रमुख मंदिरों में 21 हजार दीये जलाए जाएंगे। वहीं पूरे अयोध्या को रोशन करने के लिए सामाजिक संगठनों को भी दीये वितरित किए जाएंगे। उप निदेशक ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी राम लीला होगी, जिसमें कई देशों के कलाकार भाग लेंगे। इसके साथ ही आतिशबाजी और लेजर शो भी होगा।

अयोध्या के डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिवाली पर 24 लाख दीप जलाकर अयोध्या के घाटों को रोशन करने की तैयारी शुरू कर दी है, विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों ने कहा कि ‘अयोध्या दीपोत्सव’ को ऐतिहासिक बनाने के लिए राम की पैड़ी और चौधरी दीप जलाए जाएंगे चरण सिंह के 51 घाटों पर जलाई गई। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 लाख दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा है।

*******************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनाई योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में पिता का सहयोग मिलेगा। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढाने के नये तरीके आपके सामने आयेंगें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 9

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आज आपको रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। आज का दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज अपना पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासील होगी। अगर आज किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को जॉब मिलने के योग हैं। आज आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 6

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका मन नए कार्यो को सीखने में लगेगा। आज आपके बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई उपहार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक है, शिक्षकों का बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। आज अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह किसी से उलझने से बचें।

* शुभ रंग- नीला

* शुभ अंक- 2

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आपके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आज जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। महिलायें आज घर के काम-काज निपटाने में सफल रहेंगी। आज जीवनसाथी को मनाने के लिए उन्हें उनके मनपसंद का उपहार देंगे। आज कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, परिवार की सलाह लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। आज किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए, जितना हो सके धैर्य के साथ कार्यों को पूरा करें। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

* शुभ रंग- पीला

* शुभ अंक- 4

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्कप्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन किसी जानकार से सलाह लेने पर जल्द ही वह दूर भी हो जाएगी। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतरीन रहने वाला है। पिता बच्चों के साथ गेम्स खेलने का प्लान बन सकता है। आज दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशहाली आयेगी। लम्बे समय से रूके हुए कार्य आज आसानी से पूरे होंगे।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 1

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके फेवर में रहने वाला है। आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने को करेगा। आर्थिक रूप से आज आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। अपने अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका आत्मविश्वास ही आज आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासनिक कार्यों को पूरा करने के लिये आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नये पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 3

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में अच्छा लाभ होने से, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। आज परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को आज का दिन अच्छा है, समाज में नाम होगा।

* शुभ रंग- मैहरुन

* शुभ अंक- 1

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। आज आपके लिए धन लाभ के योग बने हुये है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी, ऑफि़स में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज अचानक आपके किसी मित्र का फोन आ सकता है। छात्र आज ऑनलाइन कोई टॉपिक समझने की कोशिश करेंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 3

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आज घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे, जिसमें लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, साथ ही समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी प्रतियोगिता में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहने वाली है। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे, इससे उनको प्रसन्नता होगी। आज आपको अपने खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। लवमेट का आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है।

* शुभ रंग- गोल्डन

* शुभ अंक- 8

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आपके लिये नयी खुशियाँ लाने वाला है। आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। लवमेट आज डिनर का प्लान बनाएंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 6

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी बात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से विचार विमर्श करेंगे। आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपकी सेहत में काफी सुधार आयेगा। छात्र आज कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

* शुभ रंग- बैंगनी

* शुभ अंक- 5

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की करियर को बेहतर बनाने के लिए आज किसी शिक्षक से सलाह लेंगे। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते है। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। आज नए लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। आज कोई भी नया काम शुरु करते समय माता-पिता की राय जरुर लें, आपको सफलता जरूर मिलेगी।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 1

*****************************

 

भारत ने अमेरिका को द्वितीय विश्व युद्ध के अमेरिकी पैराशूट, वर्दी और हवाई जहाज के हिस्से सौंपे

नई दिल्ली ,10 नवंबर (एजेंसी)। भारत में अमेरिकी रक्षा मंत्री को शुक्रवार को अमेरिकी सेना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण चीजें भेंट की गई। अमेरिकी सेना की यूनिफार्म और अमेरिकी हवाई जहाज के हिस्सों समेत यह सब वस्तुएं सेकंड वर्ल्ड वार से जुड़ी हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा पीओडब्ल्यू एमआईए अकाउंटिंग एजेंसी मिशन के हिस्से के रूप में असम में बरामद इन वस्तुओं को प्रतीकात्मक रूप से अमेरिकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन को सौंपा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इन वस्तुओं में द्वितीय विश्व युद्ध के समय की अमेरिकी सेनाओं के पैराशूट, वर्दी और हवाई जहाज के हिस्से शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि दोनों देशों के मंत्रियों ने बातचीत के अंत में अपनी टीमों के लिए भविष्य के संयुक्त कार्य के लिए एक एजेंडा तैयार किया।

दरअसल, अमेरिका की रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्होंने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की है।

इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 10 नवंबर को नई दिल्ली में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने व्यापक रक्षा और रणनीतिक विषयों पर चर्चा की। बातचीत में रक्षा औद्योगिक सहयोग बढ़ाने तथा दोनों पक्षों के रक्षा उद्योगों को एक साथ मिल कर सहयोगपूर्वक सह-विकास और रक्षा प्रणालियों का सह-उत्पादन करने पर विशेष फोकस किया गया।

दोनों देशों के मंत्रियों ने महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान के साथ अपने रक्षा प्रौद्योगिकी सहयोग को आगे बढ़ाने के उपायों और साधनों पर चर्चा की। उन्होंने भारत-अमेरिका रक्षा औद्योगिक इकोसिस्टम, इंडस-एक्स की प्रगति की समीक्षा की, जिसे इस वर्ष जून में लॉन्च किया गया था।

इंडस-एक्स का उद्देश्य भारत और अमेरिका की सरकारों, व्यवसायों और अकादमिक संस्थानों के बीच रणनीतिक प्रौद्योगिकी साझेदारी तथा रक्षा औद्योगिक सहयोग का विस्तार करना है। अमरीकी रक्षा मंत्री ऑस्टिन ने बहरीन स्थित मुख्यालय वाली बहुपक्षीय संरचना, संयुक्त समुद्री बलों की पूर्ण सदस्यता बढ़ाने के भारत के निर्णय का स्वागत किया।

*****************************

 

दीपोत्सव: रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया दौसा, बाजारों में रही खरीदारों की भीड़

दौसा ,10 नवंबर (एजेंसी)। आज धनतेरस के दिन पांच दिवसीय दीपोत्सव का आगाज हो गया। शाम को दीपदान करते ही शहर जगमगा उठा। लोगों ने अपने घरों व प्रतिष्ठानों में दीपदान किया। बाजारों में आकर्षक सजावट की गई। सुबह से ही बाजारों में धनतेरस की बिक्री शुरू हो गई।

मोटरसाइकिल, स्कूटी, बर्तन, कपड़े और चांदी सोने के आभूषणों की जोरदार बिक्री हुई। बाजारों में जोरदार भीड़ रही। शाम होते ही बाजार जगमगा उठे। 12 नवंबर को रूप चतुर्दशी और दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। 14 नवंबर को गोवर्धन और 15 नवंबर को भाई दूज के साथ ही पांच दिवसीय त्यौहार का समापन होगा।

**************************

 

यूपी इनलैंड वॉटर-वे अथॉरिटी खोलेगा सस्ती परिवहन सेवा और रोजगार के नये द्वार

लखनऊ ,10 नवंबर (एजेंसी)। अयोध्या में हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने यूपी इनलैंड वॉटर-वे अथॉरिटी के गठन का रास्ता साफ किया था। आगामी विधानमंडल सत्र के दौरान अथॉरिटी को मंजूरी मिल जाएगी। माना जा रहा है अथॉरिटी के गठन के बाद अयोध्या में वॉटर ट्रांसपोर्ट और वॉटर टूरिज्म की अनंत संभावनाएं मूर्तरूप लेंगी।

योगी सरकार अवधपुरी के विकास के पूरे ईको सिस्टम को और मजबूत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। सरयू नदी पर पहले से ही पर्यटकों और श्रद्धालुओं को जलयान भ्रमण का आनंद सुलभ कराने के लिए जटायु क्रूज सेवा संचालित है। इसके अलावा गुप्तार घाट से जानकी घाट तक के विकास और सुंदरीकरण के कार्य हो रहे हैं।

सरयू तट स्थित जमथरा में राम अरण्य की भी तैयारी है, जहां श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास की कथाओं को विभिन्न माध्यमों से सजीव किया जा रहा है। इसके अलावा सरयू के समीप ही माझा जमथरा में 25 एकड़ भूमि पर मंदिर संग्रहालय देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण होगा।

********************************

 

टेरर फंडिंग मामले में NIA का एक्शन, घाटी के कई जिलों में की छापेमारी

श्रीनगर 10 Nov, (एजेंसी): जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी(एसआईए) ने आतंकवादी फंडिंग मामले में शुक्रवार को कश्मीर घाटी के कई जिलों में छापेमारी की। एसआईए के सूत्रों के मुताबिक अनंतनाग, पुलवामा तथा अन्य जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि छापे की कार्रवाई आतंकवादी फंडिंग से जुड़े मामले की चल रही जांच का हिस्सा हैं।

इससे दो दिन पहले एसआईए ने आतंकवादी फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर और दिल्ली में 22 स्थानों पर छापेमारी की थी। इनमें श्रीनगर के 18, अनंतनाग और पुलवामा के एक-एक और दिल्ली के दो स्थान शामिल हैं। तलाशी अभियान के दौरान, बैंक दस्तावेज़, कैश बुक, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, चेक बुक, मोबाइल फोन, सिम कार्ड के रूप में आपत्तिजनक सामग्री मिली थी।

*****************************

 

सीजेआई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में दिव्यांगो द्वारा चलाए जाने वाले कैफे का उद्घाटन किया

नई दिल्ली 10 Nov, (एजेंसी): भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डी.वाई. चंद्रचूड़ ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के परिसर में एक ‘मिट्टी कैफे’ का उद्घाटन किया, जिसका प्रबंधन दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा।

सीजेआई चंद्रचूड़ के साथ दूसरे जज भी थे। सीजेआई ने बार के सदस्यों से मिट्टी कैफे का समर्थन करने का आह्वान किया।

मिट्टी एक गैर सरकारी फाउंडेशन है जिसके 35 से ज्यादा कैफे हैं जिनका प्रबंधन विकलांगों द्वारा किया जाता है और इनके द्वारा 10 मिलियन से अधिक भोजन परोसा गया है।

गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकलांगता वाले वयस्कों और अन्य कमजोर समुदायों के व्यक्तियों के लिए आर्थिक स्वतंत्रता और सम्मान की दिशा में काम करता है।

**************************

 

MP में पीएम मोदी, शाह नड्डा और खड़गे, राहुल, प्रियंका के हाथ में चुनाव प्रचार की कमान

भोपाल 10Nov,  (एजेंसी): मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार लगभग अंतिम दौर में पहुंच गया है। दोनों प्रमुख राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रचार की कमान संभाल ली है। इन बड़े नेताओं की रैलियां, रोड शो का दौर जारी है और एक दूसरे पर तीखे और करारे प्रहार किये जा रहे हैं। राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 17 नवंबर को मतदान होना है। बहुमत के लिए 116 सीटों पर जीत जरूरी है और वर्तमान हालात में दोनों राजनीतिक दल इस आंकड़े को पार करने के लिए जोर लगाए हुए हैं।

वैसे तो राज्य की अधिकांश सीटों पर मुकाबला सीधा है, मगर कई सीटें ऐसी हैं जहां बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाए हुए हैं। बात भाजपा की करें तो राष्ट्रीय नेतृत्व के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा धुआंधार जनसभाएं किया जा रहे हैं। उनके निशाने पर सीधे तौर पर दिग्विजय सिंह के कार्यकाल के 10 साल और केंद्र में मनमोहन सिंह सरकार के 10 साल हैं। सभी नेता जहां कांग्रेस काल में सड़क, बिजली, पानी की दुर्गति की चर्चा कर रहे हैं, वहीं देश के मान और सम्मान की भी बात कर रहे हैं।

दूसरी ओर कांग्रेस के प्रचार की कमान पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संभाले हुए हैं। कांग्रेस सीधे तौर पर भाजपा की नीतियों और शिवराज सरकार के 18 साल के शासनकाल में प्रदेश के बिगड़े हाल की चर्चा तो कर रहे हैं, साथ में हमले भी जारी हैं। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि राज्य के दोनों दलों के नेता सक्रिय हैं और जनता को अपने वादों और सरकार की सफलताओं की कहानी सुना रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय नेतृत्व देशव्यापी मुद्दों पर चर्चा कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में लगे हैं। यह तो मतदाताओं पर निर्भर है कि वह किसकी बात पर भरोसा करते हैं। फिलहाल मुकाबला कड़ा है और रोमांचक भी। राज्य में प्रचार का मुख्य चेहरा कांग्रेस का कमलनाथ व भाजपा का शिवराज सिंह चौहान है।

****************************

 

अवैध रूप से जमीन हड़पने के मामले में ED का एक्शन, 11.82 करोड़ रुपए की संपत्ति की कुर्क

दिल्ली 10 Nov,  (एजेंसी): प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने गोवा में अवैध रूप से जमीन हड़पने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एस्टेवन डिसूजा, मोसेस फर्नांडिस और समीर कोरगांवकर की 11.82 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां कुर्क की हैं। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत संपत्तियों को कुर्क किया।

एजेंसी ने कहा कि उनकी जांच से पता चला है कि आरोपी व्यक्तियों ने जमीन को अवैध रूप से हथियाने के उद्देश्य से उन संपत्तियों की पहचान की, जहां संपत्ति के वास्तविक मालिक की बिना किसी कानूनी उत्तराधिकारी के मृत्यु हो गई थी या कानूनी उत्तराधिकारी भारत से बाहर रह रहे थे।

ईडी ने कहा, डिस्क्रिप्शन में फिट बैठने वाली संपत्तियों की पहचान करने के बाद, आरोपियों ने जालसाजी से और संपत्ति के मूल मालिक का प्रतिरूपण करके अपराध किया और बाद में अपने नाम पर सेल डीड या अपरिवर्तनीय पावर ऑफ अटॉर्नी निष्पादित करके, उन्होंने इन संपत्तियों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया।

ईडी का मामला पोरवोरिम पुलिस स्टेशन और आर्थिक अपराध सेल (ईओसी), गोवा द्वारा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई एफआईआर पर आधारित है, जो संपत्ति के मूल मालिक का रूप धारण करके अवैध रूप से जमीन या संपत्ति हड़पने और इस तरह खरीदारों को धोखा देने के संबंध में है।

*****************************

 

मॉर्निंग वॉक पर बिजनेसमैन को आया हार्ट अटैक, स्मार्टवॉच से बची जान

लंदन ,09 नवंबर (एजेंसी) । यहां एक स्मार्टवाच ने एक व्यक्ति की जान बचा ली। इस शख्स का नाम पॉल वैपफाम है और पॉल वैपफाम हॉकी वेल्स के सीईओ हैं। पॉल वैपफाम स्वानसी के मॉरिस्टन इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, अचानक उनके सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। पॉल ने तुरंत अपनी स्मार्टवॉच से अपनी वाइफ से सम्पर्क किया, उनकी पत्नी मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब वह ठीक हैं।

अस्पताल में इलाज के दौरान पता चला कि उनकी एक आर्टरी में ब्लॉकेज था, जिस कारण उनको दिल का दौरा पड़ा था। अस्पताल में उनकी धमनी की ब्लॉकेज खोलने के लिए एक ट्रीटमेंट दी गई जिसके बाद उनको कुछ दिनों के लिए अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा. फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

************************

 

मुंबई उपनगर को चकाचौंध करने के लिए पूरी तरह तैयार है ‘द हाट ऑफ आर्ट’

10.11.2023  –   नेस्को, गोरेगांव (पूर्व), मुम्बई में ज्योति यादव और हर्षला विघे द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द हाट ऑफ आर्ट’ का उद्घाटन पिछले दिनों फिल्म अभिनेता बिंदु दारा सिंह और पुनीत इस्सर ने दीप प्रज्वलित कर किया। यह प्रदर्शनी कलाकारों के अखिल भारतीय प्रतिनिधित्व को देखने का एक अनूठा अवसर है।

‘द हाट ऑफ आर्ट’ में 500 से अधिक प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा बनाई गई 10,000 से अधिक कलाकृतियों के अद्भुत संग्रह के अलावा जटिल मधुबनी और वारली पेंटिंग से लेकर लघु पेंटिंग की विस्तृत सुंदरता, गोंड पेंटिंग की आदिवासी सुंदरता, जीवंत केरल भित्ति चित्र और आकर्षक चारकोल कलाकृतियों का अवलोकन करने का मौका कलाप्रेमियों को मौका मिलेगा।

‘द हाट ऑफ आर्ट’ के खजाने में, कलाप्रेमियों को वी.एस. गायतोंडे, और तैयब.माहेता, एस.एच.राजा, आर.एन.टैगोर,  मुगल किंग, ए.आर.चुगताई, मक्का मदीना, एस.एम पंडित जैसे कलाकारों की प्रसिद्ध पेंटिंग देखने का सौभाग्य मिलेगा। आर.मुलगाओकर, राजनंदिनी ‘बाय’ पाटिल प्रमुख संग्रह और एम.एफ. हुसैन, कई और प्रसिद्ध नामों के साथ जुड़ी ये उत्कृष्ट कृतियाँ कलाप्रेमियों के कल्पना को प्रज्वलित करेंगी और कलात्मक यात्रा के लिए प्रेरित करेंगी।

‘द हाट ऑफ आर्ट’ कला की सराहना से कहीं आगे जाता है। यह कार्यक्रम केपीसीटी फाउंडेशन के विशेष रूप से सक्षम कलाकारों को एक मंच प्रदान करता है, जिससे उन्हें अपनी अनूठी प्रतिभा और कृतियों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। यह बच्चों को भी मंच उपलब्ध करता है, उनकी रचनात्मकता को पोषित और बढ़ावा देता है।

समावेशिता और सशक्तिकरण के प्रति यह प्रतिबद्धता ‘द हाट ऑफ आर्ट’ को वास्तव में एक विशेष और हृदयस्पर्शी आयोजन के रूप में इंगित करती है। 9 से 11 नवंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी मुंबई उपनगर को चकाचौंध करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कला उत्सव एक अविस्मरणीय अनुभव होने का वादा करता है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

**************************

 

पीएम मोदी ने धनतेरस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली 10 Nov, (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को धनतेरस के अवसर पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ”स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि के प्रतीक पर्व धनतेरस पर मेरे परिवार के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि भगवान धन्वंतरि की कृपा से आप सभी सदैव स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल रहें, ताकि विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा मिलती रहे।”

गौरतलब है कि देशभर में रोशनी के त्योहार दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस मनाया जाता है। दरअसल, धनतेरस दिवाली की शुरुआत का प्रतीक है। दिवाली साल के सबसे प्रतीक्षित त्योहारों में से एक है। इस साल दिवाली 12 नवंबर को मनाई जाएगी। धनतेरस हिंदू महीने कार्तिक के कृष्ण पक्ष के तेरहवें चंद्र दिवस पर मनाया जाता है।

*************************

 

अग्निवीर के लिए सेना में भर्ती होना अब हुआ और आसान, सेना ने जारी की नई नीति

नई दिल्ली 10 Nov, (एजेंसी): अग्निपथ योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीर के लिए क्राइटेरिया को पहले के मुकाबले सरल किया गया है। पूर्व में इसे सामान्य सैनिकों की भर्ती संबंधी योग्यता के मुकाबले कुछ कठिन रखा गया था। हालांकि अब यह क्राइटेरिया एक जैसा कर दिया गया है। सेना ने इस संबंध में नई नीति जारी की है।

हालांकि नई नीति जारी होने से पहले ही अग्निवीर का पहला बैच ट्रेनिंग पूरी कर अपनी-अपनी यूनिट्स में आ गया है। इन सब के पहले साल की योग्यता का आकलन पुरानी पॉलिसी यानी टफ क्राइटेरिया के हिसाब से ही किया गया है। अग्निवीर का आकलन पहले साल ट्रेनिंग सेंटर में और फिर तीन साल यूनिट में होना है। रेगुलर सैनिक के लिए 5000 फीट की ऊंचाई तक में 5 किलोमीटर की दौड़ 25 से 28 मिनट में पूरा करना होता है। वहीं अग्निवीर यह दौड़ 23 मिनट में पूरी करने पर सुपर एक्सिलेंट की श्रेणी में आते हैं। वहीं, रेगुलर सैनिक अगर 25 मिनट या उससे कम समय में भी दौड़ पूरी करते हैं तो वे एक्सिलेंट ही होंगे। यहां 23 मिनट में दौड़ पूरी करने की कोई श्रेणी ही नहीं है।

गौरतलब है कि अग्निवीर सैनिकों का एक पूरा बैच सुपर एक्सिलेंट क्राइटेरिया से ही यूनिट तक पहुंचा है। यानी एक साल की उनकी मार्किंग हो चुकी है। हालांकि सेना के एक अधिकारी ने कहा कि फाइनल मार्किंग में इसे ठीक कर लिया जाएगा।

****************************

 

बिहार : रसोई गैस सिलेंडर में लगी आग, 20 से अधिक झुलसे, आठ की हालत गंभीर

मोतिहारी 10 Nov (एजेंसी) । बिहार के पूर्वी चंपारण के पलनवा थाना क्षेत्र के एक घर में रिसाव के कारण रसोई गैस में सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में पूरे घर में आग फैल गई। इससे 20 से अधिक लोग झुलस गए। घायलों मे आठ की हालत गंभीर बताई जाती है।

पुलिस के मुताबिक, पखनहिया गांव निवासी अच्छे लाल साह के घर में गुरुवार की रात रसोई गैस रिसाव हुआ, इससे घर में गैस भर गया। खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस जलाने की कोशिश की गई, उसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। हादसे में करीब 20 से अधिक लोग झुलस गए है, इनमें 8 लोगों की हालत गंभीर है।

बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण आग पूरे घर में फैल गई और घर के सभी लोग उसकी चपेट में आ गए। मामले कीजानकारी मिलते ही पलनवा थानाध्यक्ष ललन कुमार, सीओ मणिभूषण कुमार सदल बल पहुंचे और स्थिति का आकलन किया। इसके बाद कई झुलसे गए लोगों को बेतिया, रक्सौल, मोतिहारी के अस्पतालों में भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, घायलों मे आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले ने जांच कि जा रही है।

**************************

 

राम मंदिर अभिषेक के लिए विपक्षी नेताओं को भी किया जाएगा आमंत्रित

अयोध्या 10 Nov, (एजेंसी) । 22 जनवरी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में किए जाने वाले राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस संबंध में जल्‍द ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी नेताओं को विशेष रूप से पूजे गए चावल (‘अक्षत’) दिए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, विहिप अगले साल एक जनवरी से एक राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत राजनीतिक संगठनों से संपर्क करना शुरू कर देगी, जो “पार्टी लाइन से ऊपर उठकर” होगा।

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा, ”राजनीतिक विचारधारा के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। हर इच्छुक व्यक्ति को, चाहे उनकी राजनीतिक संबद्धता कुछ भी हो, पवित्र ‘अक्षत’ के साथ आमंत्रित किया जाएगा।’

विहिप सूत्रों ने कहा कि संगठन को साधु-संतों ने यह सुनिश्चित करने की सलाह दी है कि राम मंदिर का उद्घाटन एक “गैर-राजनीतिक” कार्यक्रम रहे।

विहिप के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ”यह राम भक्तों का मंदिर है, एक राष्ट्र मंदिर है।”

विपक्षी नेताओं, मुख्य रूप से कांग्रेस के नेताओं द्वारा यह सवाल उठाए जाने के बाद कि क्या राम मंदिर का उद्घाटन एक “भाजपा कार्यक्रम” बन जाएगा, कुछ दिनों बाद यह घटनाक्रम काफी महत्वपूर्ण हो गया है।

यह तब हुआ जब संतों और राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र के कई अधिकारियों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मंदिर के उद्घाटन के लिए निमंत्रण दिया।

5 नवंबर को अयोध्या से रवाना किए गए ‘अक्षत कलश’ विहिप की 45 प्रांतों, संगठनात्मक राज्य इकाइयों तक पहुंच चुके हैं। यहां से उन्हें पुनर्वितरित किया जाएगा।

सूत्रों ने कहा कि यह कवायद दिसंबर के अंत तक पूरी हो जाएगी, इसके बाद विहिप और उससे जुड़े समूह घरों तक पहुंचना शुरू कर देंगे।

विहिप के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि कलश “हर गांव, हर घर” तक पहुंचेगा।

उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर, अभियान कम से कम 5 लाख गांवों और 60 करोड़ से अधिक लोगों को कवर करेगा।”

विहिप ने 2021 के ‘राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान’ के समान अभियान चलाने की योजना बनाई है, जब उसने राम मंदिर के निर्माण के लिए हजारों करोड़ की धनराशि एकत्र की थी।

सूत्रों ने कहा कि “संघर्ष” के दिनों में अपना योगदान देने वाले कार सेवकों के परिवारों और अदालतों में लड़ाई लड़ने वाले वकीलों तक पहुंचने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

***************************

 

विधानसभा चुनाव : जिले में अब 50 प्रत्याशी मैदान में, 7 ने नामांकन वापस लिए

हनुमानगढ़ 10 Nov, (एजेंसी) । जिले में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत 6 नवंबर तक प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल किए गए। प्रत्याशी अपने नामांकन गुरुवार तक ही वापस ले सकते थे। जिले की पांचों विधानसभाओं में 7 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापिस ले लिए। अब जिले में 50 प्रत्याशी विधानसभा चुनाव 2023 हेतु मैदान में हैं।

भादरा विधानसभा से निर्दलीय शीला, करण, मंजू ने बुधवार को अपने नामांकन वापस ले लिए। पीलीबंगा विधानसभा से जेजेपी के प्रत्याशी राजकुमार और संगरिया विधानसभा से निर्दलीय भीम राज सिंवर, हनुमानगढ़ विधानसभा से निर्दलीय सतीश कुमार और सावन कुमार पाईवाल ने गुरुवार को नामांकन वापिस ले लिए।

नामांकन वापसी कि अंतिम तिथि के पश्चात भादरा विधानसभा में 10 प्रत्याशी, हनुमानगढ़ विधानसभा में 13 प्रत्याशी, नोहर विधानसभा में 9 प्रत्याशी, पीलीबंगा विधानसभा में 6 प्रत्याशी, संगरिया विधानसभा में 12 प्रत्याशी मैदान में है।

हनुमानगढ़ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर राजेश कुमार सिंगला, निरंजन सिंह, गणेश राज बंसल, मोहम्मद इमामदीन, मोहन सिंह, कानाराम, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी से जगदेव सिंह, आम आदमी पार्टी से सचिन, भाजपा से अमित, बसपा से कैलाश, इंडियन नेशनल कांग्रेस से विनोद कुमार, जय हिंद कांग्रेस पार्टी से मोहम्मद रफीक, सीपीआईएम से रघुवीर सिंह मैदान में है।

संगरिया विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुरेंद्र कुमार, गुलाब सिंवर, राजेश, जगजीत सिंह, शिव कुमार, आजाद समाज पार्टी से डॉ. परम नवदीप सिंह, बसपा से विजय कुमार, राष्ट्रीय जनमंडल पार्टी से मेजर सिंह, आम आदमी पार्टी से संदीप सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से अभिमन्यु, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी से अनुप्रीत कौर, भाजपा से गुरदीप सिंह मैदान में है।

भादरा विधानसभा से निर्दलीय राजेंद्र प्रसाद, बलवान सिंह, बजरंग सिंह, बीजेपी से कार्तिकेय, आजाद समाज पार्टी से मुकेश कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से अजीत सिंह, आम आदमी पार्टी से रूपनाथ, बहुजन समाज पार्टी से रामनाथ शर्मा, सीपीआईएम से बलवान, भाजपा से संजीव कुमार मैदान में है।

नोहर विधानसभा से निर्दलीय विनोद कुमार, घनश्याम, बसपा से राम प्रसाद, भाजपा से अभिषेक, आरएलपी से सी निरानाराम, राष्ट्रीय जनता सेना से राकेश कुमार, अभिनव लोकतांत्रिक पार्टी से अरसेल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से अमित, सीपीएम से मंगेज कुमार प्रत्याशी के तौर पर मैदान में। पीलीबंगा विधानसभा से बीजेपी से धर्मेंद्र कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से विनोद कुमार, आरएलपी से सुनील कुमार, आम आदमी पार्टी से वीरेंद्र कुमार, बसपा से कालूराम, निर्दलीय रतिराम मैदान में है।

**************************

 

दिवाली सीजन के चलते शहर की कमान 800 पुलिसकर्मियों के हाथ, लगाए जाएंगे 42 नाके

चंडीगढ़ 10 Nov, (Rns) । फेस्टिवल सीजन, खास तौर पर दिवाली वाले दिन शहर की कमान 800 पुलिसकर्मियों को दी गई। एसएसपी यूटी कंवरदीप कौर के आदेशों पर भीड़भाड़ वाले इलाकों में ज्यादा गश्त की जाएगी।

शहर में पीसीआर की गश्त, बाजारों और बाकी संवेदनशील जगहों पर बढ़ाई जाएगी। पीसीआर की विशेष चीता मोटर साइकिलें भी गश्त पर होंगी। बता दें कि शहर में त्यौहारों पर बाजारों में वाहनों की भीड़ न लगे इसे लेकर कई सरकारी स्कूलों में आम पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
दिवाली के त्यौहार को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।

10 से 12 नवंबर तक शहर में यह कड़ी सुरक्षा रहेगी ताकि कोई असामाजिक तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दे पाए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के मकसद से यह प्रबंध किए गए हैं।

लगभग 800 पुलिसकर्मी शहर में तैनात रहेंगे। वहीं इनके अलावा पांच डीएसपी, 27 थाना प्रभारी/ इंस्पेक्टर भी शहर की सुरक्षा में सड़कों पर उतरेंगे। इन तीन दिनों में कुल 42 नाके थाना पुलिस द्वारा लगाए जाएंगे। 18 सरहदी जगहों पर विशेष नाके भी लगेंगे। इनमें सीआरपीएफ के जवानों का भी सहयोग लिया जाएगा।

************************

 

दिल्ली में ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों को धनतेरस, दिवाली पर सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी

नई दिल्ली 10 Nov, (एजेंसी) । धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर शहर के कई हिस्सों में भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। ट्रैफिक जाम की आशंका के कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को बस, मेट्रो रेल और सार्वजनिक परिवहन की सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी है।

ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि धनतेरस और दिवाली का त्योहार 10 और 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा, जबकि दिवाली से पहले शहर की सड़कों पर विशेष रूप से शॉपिंग मॉल और व्यस्त उच्च फुटफॉल बाजारों के आसपास उच्च यातायात की उम्मीद है।

यातायात पुलिस ने कहा कि मुख्‍य रूप से चांदनी चौक रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, दरीबा कलां, कूचा महाजनी, भागीरथ पैलेस, चर्च मिशन रोड, स्वामी विवेकानंद मार्ग, नया बाजार रोड, पंचकुइयां रोड, इनर और आउटर सर्कल कनॉट प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, अशोक रोड और गोल मार्केट क्षेत्र के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।

इसके अलावा डीबीजी रोड, आर्य समाज रोड, गुरुद्वारा रोड, फैज़ रोड, सरोजिनी नगर अफ्रीका एवेन्यू रोड, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, श्री विनायक मंदिर मार्ग, मोतीबाग चौक और एम्स फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड, राजमाता विजयाराजे सिंधिया मार्ग, सदर बाजार, वीर बंदा बैरागी मार्ग आज़ाद मार्केट की ओर, रानी झांसी रोड बरफखाना चौक की ओर, जोरावर सिंह मार्ग, तीस हजारी कोर्ट के पीछे पुल मिठाई/खन्ना मार्केट।

सदर थाना रोड, कुतुब रोड, आजाद मार्केट रोड, बहादुरगढ़ रोड पर भी भारी यातायात और बड़ी संख्‍या में लोगों की आवाजाही की उम्मीद है।यातायात पुलिस ने कहा, “असुविधा से बचने, समय, ईंधन बचाने और प्रदूषण कम करने के लिए आम जनता को सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, मेट्रो रेल और कार पूल आदि की सेवाओं का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

“पुलिस ने कहा कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और ट्रैफिक हेल्पलाइन की सोशल मीडिया सेवाओं से जुड़ने से परेशानी मुक्त यात्रा की योजना बनाने में मदद मिलेगी।पुलिस ने कहा, “मोटर चालकों को सलाह दी जाती है कि वे सड़कों पर भीड़भाड़ से बचने के लिए अपने वाहनों को अधिकृत पार्किंग स्थल में सुरक्षित रूप से पार्क करें।”

******************************

 

मध्यप्रदेश में सरकार चलाने वाले 53 अफसरों में सिर्फ एक पिछड़े वर्ग का – राहुल गांधी

भोपाल 10 Nov, (एजेंसी) । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने पर जाति जनगणना कराए जाने का वादा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान और 53 अफसर सरकार चलाते हैं। इन 53 अफसरों में सिर्फ एक पिछड़े वर्ग का है। राहुल गांधी ने अशोक नगर और जबलपुर की जनसभाओं में कहा कि अगर इस देश में 50 प्रतिशत ओबीसी है तो सरकार चलाने में भी 50 प्रतिशत ओबीसी की भागीदारी होनी चाहिए, अगर प्रदेश में 15 प्रतिशत आदिवासी हैं तो देश और प्रदेश चलाने में 15 प्रतिशत आदिवासियों की भागीदारी होनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने एक सरकार को करीब से देखा है और जानकारी है।

सरकारों को एमपी, एमएलए नहीं, बल्कि अफसर चलाते हैं। आज हिंदुस्तान की सरकार को 90 अफसर चलाते हैं, इनके द्वारा ही बजट बांटा जाता है। इसी तरह मध्य प्रदेश का बजट तकरीबन साढेे़ तीन लाख करोड़ रुपए का है और इस बजट का निर्णय शिवराज सिंह चौहान और उनके 53 अफसर लेते हैं कि कितना बजट कहां जाएगा, मध्य प्रदेश के 53 अफसर में से केवल पिछड़े वर्ग का एक अफसर है। नरेंद्र मोदी ओबीसी वोटरों के नाम पर चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैं और उनके वोट का फायदा उठाते हैं, लेकिन जब ओबीसी के अधिकार की बात आती है तो चुप हो जाते हैं और कहते हैं कि देश में कोई जाति ही नहीं है।

लेकिन, जब वोट लेने जाते हैं तो कहते हैं मैं ओबीसी हूं। हम मध्य प्रदेश और देश में सरकार आने पर जाति जनगणना करने का काम करेंगे। दलितों, ओबीसी और आदिवासियों को उनका हक दिलाने का काम भी हम करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग नफरत फैलाते हैं। एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म से लड़ाने का काम करते हैं। एक जाति को दूसरी जाति से लड़ाने का काम करते हैं। यदि सबसे ज्यादा बेरोजगारी है पूरे देश में कहीं तो वह मध्य प्रदेश में है।

उन्होंने कहा कि किसानों और जनता से 30 हजार करोड़ रुपए लूटकर मोदी ने 16 कंपनियों को दे दिए हैं। शिवराज सिंह चौहान के राज में मध्य प्रदेश बलात्कार और बेरोजगारी का कैपिटल बन चुका है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह करोड़ रुपए यहां भेजने, वहां भेजने की बात कर रहा है, लेकिन मैं आपसे पूछता हूं क्या मोदी ने उनके यहां सीबीआई और ईडी भेजने का काम किया? राहुल ने अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का जिक्र करते हुए कहा कि हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। इस यात्रा ने मुझे पूरी तरह से बदल दिया और एक नई दृष्टि दी।

*************************

 

मप्र में कांग्रेस दिव्यांगों को बनाएगी ब्रांड एम्बेसडर

भोपाल 10 Nov, (एजेंसी): मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वादा किया है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार द्वारा दिव्यांगों के सशक्तिकरण के प्रयास किए जाने के साथ दिव्यांगों को ब्रांड एम्बेसडर बनाया जाएगा।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स पर लिखा है,मध्‍यप्रदेश के दिव्‍यांगजनों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव लाकर उन्‍हें सशक्तिकरण की राह पर आगे बढ़ाने के लिए मैं वचनबद्ध हूं । दिव्‍यांगों की खुशहाली से मध्‍यप्रदेश में खुशहाली आएगी।

उन्होंनेे आगे कहा, कांग्रेस सरकार दिव्‍यांगों के अधिकार सुनिश्चित करेगी और सरकारी सेवा में आरक्षण अनुसार भर्ती करेगी। पंचायतों व नगरीय निकायों एवं सहकारी संस्‍थाओं में आरक्षण देंगे । दव्‍यांगों के लिए रोजगार मेले आयोजित करेंगे ।बहु विकलांग को दो हजार रूपये वित्‍तीय सहायता और अन्‍य दिव्‍यांगों को 1200 रूपये पेंशन प्रतिमाह देंगे।दिव्‍यांग आदर्श आवासीय विद्यालय और महाविद्यालय प्रारंभ करेंगे।

उन्होंने कहा, दिव्‍यांगजनों की छात्रवृत्ति 25 प्रतिशत बढायेंगे, कम्‍प्‍यूटर शिक्षा हेतु दो हजार रूपये और परिवहन भत्‍ता 1 हजार रूपये महीना देंगे। निरूशुल्‍क ड्राइविंग लाईसेंस बनवायेंगे ।दिव्‍यांगों को कौशल उन्‍नयन प्रशिक्षण, स्‍व-रोजगार हेतु रियायती ब्‍याज दर पर ऋण, अनुदान व अन्‍य सुविधायें देंगे । दिव्‍यांग कल्‍याण निधि बनायेंगे, दिव्‍यांग पुनर्वास केन्‍द्रों को सुचारू करेंगे व दिव्‍यांग हेल्‍प डेस्‍क बनायेंगे ।दिव्‍यांगों का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा करेंगे । सहायक उपकरण प्रदाय करेंगे ।दिव्‍यांगों को मध्‍यप्रदेश का ब्रांड एम्‍बेसेडर बनायेंगे।अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय पेरा गेम्‍स के विजेताओं को दिव्‍यांग खिलाड़ी सम्‍मान व सरकारी नौकरी देंगे।दिव्‍यांगों को महानगरीय बस सेवाओं में निरूशुल्‍क परिवहन सुविधा देंगे।

***************************

 

 

तेलंगाना चुनाव: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवी सूची, 14 उम्मीदवारों का नाम शामिल

नई दिल्ली 10 Nov, (एजेंसी): तेलंगाना में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है।

शुक्रवार को जारी अपनी पांचवी सूची में भाजपा ने 14 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवारों की इस पांचवी सूची के साथ भाजपा ने अब तक कुल मिलाकर 114 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

 

 

 

 

 

 

आपको बता दें कि, तेलंगाना में विधान सभा की सभी 119 सीटों पर 30 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होना है।

**********************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। यदि आपने नौकरी के साथ किसीपार्ट टाइम काम करने की योजना बनाई थी, तो वह पूरी हो सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।

* शुभ रंग- लाल

* शुभ अंक- 8

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आयेंगी, आप जीवनसाथी के साथ सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे। बच्चों को आज कोई पुरस्कार मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी छोटीमोटी पार्टीका आयोजन भी हो सकता है। किसी काम को लेकर यदि आप उलझन में थे तो आज वह दूर हो जायेगी। आज व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे, इसका आपको लाभ मिलेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

* शुभ रंग- नारंगी

* शुभ अंक- 6

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऊंचाइयां आपके कदम चूमेगी और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको बॉस की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज कार्यों में मिस्त्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लवमेट आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।

* शुभ रंग- सिल्वर

* शुभ अंक- 1

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगे। आज आप किसी बात को लेकर सोच विचार में रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी खिलौने की फरमाइशें कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वकीलोंके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। घर के बुजूर्गों के सेहत के प्रति सावधान रहे।

* शुभ रंग- काला

* शुभ अंक- 5

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। छोटीछोटी बातों को लेकर आज आपको चिड़चिड़ा होने से बचना चाहिए। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान बनायेंगे। आज परिवार मेंकिसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार के लिहाज से आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कोई बडी डील फाइनल होने से अच्छा धन लाभ होगा। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।

* शुभ रंग- पिच

* शुभ अंक- 2

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आज आपको सहायता मिलेगी, जिससे रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप संतान के बेहतर भविष्य के लिए, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें, साथ ही धैर्य पूर्वक कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से चल रही कोई श्व.रू.ढ्ढ आज पूरी हो जाएगी।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 3

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी से भी व्यर्थ में उलझने से बचना चाहिए। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आज आप परिवार सहित किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी।आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। साथ ही लोग आपके प्रतिभा की सराहना करेंगे। आज आपका ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा।

* शुभ रंग- भूरा

* शुभ अंक- 8

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिए ठीकठाक रहने वाला है। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में आप सदस्यों की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी। संपत्ति संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आजआप कोई नये काम की शुरुआत करना चाहते है तो परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी वरतने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे आज पेंटिंग बनाने में व्यस्त रहेंगे।

* शुभ रंग- गुलाबी

* शुभ अंक- 2

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें सफल नहीं होने देंगे। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए है, तो आज आपको वापस मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। बी.टेक कर चुके छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

* शुभ रंग- 6

* शुभ अंक- पीला

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घर और बाहर से एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा, जिससे आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरे कर पाएंगे। आप परिवार केसदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आज कोई दोस्त आपको सरप्राइस दे सकता है, आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।

* शुभ रंग- हरा

* शुभ अंक- 9

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप प्रतिभा दिखाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। बच्चों को विद्यालय कीविभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लवमेट आज देर तक बात करेंगे, कही घूमने की प्लानिंग भी बनायेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी जॉब मिलेगी।

* शुभ रंग- सफेद

* शुभ अंक- 4

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी चली आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। व्यवसाय में आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। मातापिता के आशीर्वाद से आपको रुके हुए कार्यों मे सफलतामिलेगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। कैश के लेनदेन मे आज आपको सावधानी रखने की जरुरत है। किसी कविता या कहानी के लिए लेखकों को आज सम्मानित किया जाएगा।

* शुभ रंग- ग्रे

* शुभ अंक- 7

********************************

 

देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली के लिए टी-शर्ट जारी

लुधियाना 09 Nov, (एजेंसी) /-  : युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखने के लिए 16 नवंबर को मैगा साइकिल रैली के लिए जागरूक करने के लिए लुधियाना पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू,ज्वाइंट सीपी सौम्या मिश्रा,डीसीपी ट्रैफिक वरिंदर बरार, एडीसीपी रुपिंदर कौर भट्टी और एसीपी जगरूप बाथ उनके साथ विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक मदन लाल बग्गा,विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी,विधायक राजिंदरपाल कौर छीना,विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू,विधायक हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला की ओर से देश की सबसे बड़ी साइकिल रैली के लिए टी-शर्ट जारी की गई। उनके द्वारा शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस 16 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।

इसकी जानकारी देते हुए लुधियाना पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि यह साइकिल रैली नशा विरोधी अभियान को एक जन आंदोलन में बदलने में उत्प्रेरक बनेगी। जिसमें हजारों युवा इस बुराई के खिलाफ अपनी एकजुटता व्यक्त करने के लिए भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि यह साइकिल रैली लुधियाना में आयोजित की जा रही है, जिसे विश्व स्तर पर साइकिल हब के रूप में जाना जाता है।सीपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि साइकिल रैली 16 नवंबर यानी शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर सुबह 7 बजे शुरू होगी।

रैली पीएयू कैंपस से शुरू होगी और 13 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उसी स्थान पर समाप्त भी होगी।इस बीच, विधायकों ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए शहर में इस बड़े कार्यक्रम के आयोजन के लिए लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की।

*****************************

 

तेलंगाना में अब तक 618 उम्मीदवारों ने नामांकन किया दाखिल

हैदराबाद 09 Nov, (एजेंसी) : तेलंगाना विधानसभा की 119 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अब तक 618 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने तक प्राप्त नामांकन दाखिले की रिपोर्ट पेश कर दी है।

उन्होंने बताया कि कल दोपहर 15:00 बजे 618 उम्मीदवारों ने नामांकन दखिल किये हैं।नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होंगे तथा तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

******************************