सुरेश कश्यप पहुंचे पश्चिम बंगाल, हिंसा की जांच करेंगे

शिमला  ,24 जुलाई (एजेंसी)। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप कोलकाता पहुंचे जहां पं बंगाल हुंगली जनपद के ग्राम – मालपहाड़पुर, तारकेश्वर में भाजपा के 3 पीडि़त कार्यकर्ताओं के आवास पर जाकर उन्होंने विजिट की।

कश्यप ने कहा की भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनावों के दौरान पीटा गया अनुसूचित वर्ग के परिवारों को मारने के बाद पुलिस ने शिकायत और एफआईआर तक भी दर्ज नहीं की।

यहां के लोगों के साथ इस ममता बनर्जी सरकार ने अन्याय किया है, न्याय तो दूर की बात है इस सरकार ने यहां के परिवारों को सरक्षन तक नहीं दिया।

उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पश्चिम बंगाल के पंचायत चुनावों में हुई भीषण हिंसा एवं निर्दोषों की हत्या की जांच के लिए पार्टी के अनुसूचित जाति के सांसदों की एक जांच समिति का गठन किया है।

यह समिति पश्चिम बंगाल के हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगी जो को आज से दो दिन के लिए शुरू हो गया है तथा विशेष कर इस हिंसा से प्रभावित व्यक्तियों एवं परिजनों से बातचीत करेगी और शीघ्र ही अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को सौंपेगी। जांच समिति में निम्नलिखित सदस्य हैं- विनोद सोनकर, सांसद संयोजक भी इस दौरे के लिए पश्चिम बंगाल पहुंच चुके है।

*****************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

गणेशजी कहते हैं कि आज रोमांस कार्ड पर है। आपका पार्टनर आपके साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के मूड में होगा। छुट्टियों की योजना बनाने और आराम महसूस करने का यह सही समय है। आपका जीवनसाथी या पार्टनर आपके हाव-भाव से बेहद खुश होंगे। आप अपने साथी के प्रति अपनी अच्छी प्रवृत्ति प्रदर्शित कर सकते हैं। सद्भाव बनाए रखने के लिए ऐसी भावनाओं को व्यक्त करने की सलाह दी जाती है। *भाग्यशाली रंग : हरा*भाग्यशाली अंक : 5

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

गणेशजी कहते हैं कि आप अपना सारा काम निपटाने की जल्दी में होंगे ताकि आप अपने प्रियजन से मिल सकें। एक कप कॉफ़ी और आपके और आपके साथी के बीच कुछ दिल को छू लेने वाली बातचीत आपका दिन बना देगी। आप अपने साथी के प्रति अपनी भावनात्मक भावनाओं को प्रदर्शित करते हैं। ऐसी भावनाओं से बचें और निश्चिंत रहें और सद्भाव बनाए रखें। *भाग्यशाली रंग : लाल*भाग्यशाली अंक : 10

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

गणेशजी कहते हैं कि आप अपने जीवनसाथी के साथ उनके पेशेवर जीवन को लेकर कुछ लंबी चर्चा कर सकते हैं। आपका साथी आपके समर्पित समय की तलाश में है, इसलिए उनकी बात सुनें और इस मामले में अपनी सलाह दें। आपको अपने साथी के साथ खुलकर और स्वतंत्र रूप से अपने विचार साझा करने में सक्षम होना चाहिए। इससे आप एक-दूसरे के साथ बेहतर समझ का आनंद ले सकेंगे।

*भाग्यशाली रंग : काला

*भाग्यशाली अंक : 4

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

गणेशजी कहते हैं कि आपका बंटा हुआ ध्यान आपके प्रेम जीवन में समस्याएँ पैदा कर सकता है। अपने साथी को अपनी बात समझाने के लिए मृदुभाषी बनने का प्रयास करें और शब्दों का सही प्रयोग करें। बीच में संवाद न तोडऩे की सलाह दी जाती है। आप अपने साथी के प्रति अपनी चिड़चिड़ी भावनाएँ प्रदर्शित करेंगे। यह अत्यधिक सलाह दी जाती है कि आप अपने साथी के साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार करें।

*भाग्यशाली रंग : पीला

*भाग्यशाली अंक : 9

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके परिवार और दोस्तों के नाम है। ऐसा देखा जा रहा है कि, आप अपने प्रेम जीवन को अच्छा कर देंगे और अपने प्रियजनों के साथ अपने दिन का आनंद लेंगे। लेकिन किसी भी संचार समस्या या गलतफहमी से बचने के लिए बातचीत बनाए रखने का सुझाव दिया जाता है। आप मन में भावनाएं रखेंगे और इसका प्रदर्शन अपने साथी को भी करेंगे। इससे शांति पैदा हो सकती है।

*भाग्यशाली रंग : सफेद

*भाग्यशाली अंक : 11

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

गणेशजी कहते हैं कि आज आप कुछ अप्रत्याशित करके अपने प्रियजन को आश्चर्यचकित करने के मूड में हैं। मीठे उपहारों का आदान-प्रदान होगा जो आप दोनों को विशेष महसूस कराएगा। आप अपना धैर्य बनाये रखेंगे और अपने साथी के प्रति इसका प्रदर्शन कर सकते हैं। अपने प्रिय के प्रति समझदारी से काम लेना उचित रहेगा।

*भाग्यशाली रंग : नीला

*भाग्यशाली अंक : 2

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय बिताएंगे जिससे आपको तनाव से राहत मिलेगी। आपको अपने साथी के साथ रोजाना कुछ समय बिताना चाहिए, या तो कुछ कक्षाओं में शामिल होकर या सुबह की सैर के लिए बाहर जाना चाहिए। आप अपने साथी के साथ ईमानदार और वफादार संबंध साझा करने में सक्षम होंगे। इससे आप एक-दूसरे के साथ बेहतर संबंध बनाए रख सकेंगे।

*भाग्यशाली रंग : नारंगी

*भाग्यशाली अंक : 14

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

गणेशजी कहते हैं कि शाम का समय बाहर घूमने, मिलने-जुलने और अपने प्रिय के साथ समय बिताने का है। आपकी अज्ञानता के परिणामस्वरूप आपके और आपके साथी के बीच गलतफहमी पैदा होगी। आपको अपने प्रिय को थोड़ी आज़ादी देने की सलाह दी जाती है। आप अपनी आशावादी भावनाओं को अपने साथी के साथ साझा करने में सक्षम होंगे। इससे आप एक-दूसरे के साथ अच्छे स्तर की समझ विकसित कर सकेंगे।

*भाग्यशाली रंग : सुनहरा

*भाग्यशाली अंक : 7

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

गणेशजी कहते हैं कि यह आपके प्रेम संबंधों के लिए एक यादगार दिन होगा क्योंकि आपका रिश्ता कुछ नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की संभावना है। आपके पार्टनर का व्यवहार, स्नेह और ईमानदारी आपका दिल जीत लेगी। आपके साथी के साथ मतभेद या बहस होने की संभावना है। आपको अपने पार्टनर के साथ दोस्ताना संबंध साझा करने की जरूरत है।

*भाग्यशाली रंग : ग्रे

*भाग्यशाली अंक : 3

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

गणेशजी कहते हैं कि रोमांटिक और आनंदमय क्षण कार्ड पर हैं। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों को लंबे समय के बाद अपने प्यार से मुलाकात होगी। आपके और आपके पार्टनर के बीच मीठी-मीठी बातें और रोमांटिक बातें होंगी। आपको अपने लचीले संचार के माध्यम से अपने साथी के साथ अच्छा तालमेल साझा करने में सक्षम होना चाहिए। इससे आप बेहतर समझ विकसित कर सकेंगे।

*भाग्यशाली रंग : बैंगनी

*भाग्यशाली अंक : 14

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

गणेशजी कहते हैं कि आप अपने साथी और उनकी भावनात्मक जरूरतों को ठेस पहुचाएंगे क्योंकि आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। यह आपके प्रेमी पक्ष से एक विशेष प्रकार का अलगाव पैदा कर सकता है। आज आप थोड़े चिड़चिड़े और निराश रहने की संभावना है। किसी करीबी दोस्त के विवाह समारोह में शामिल होने की संभावना है। आप अपने प्रिय को भी नाखुश करेंगे।

*भाग्यशाली रंग : भूरा

*भाग्यशाली अंक : 8

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

गणेशजी कहते हैं कि आज आपको सबसे पहले अपने करियर पर ध्यान देने की जरूरत है और अपनी लव लाइफ को कुछ समय के लिए अलग रख दें। आप कार्य-जीवन में संतुलन बनाए रखने की भरपूर कोशिश करेंगे लेकिन आपके सभी प्रयास व्यर्थ जाएंगे। इसलिए आपका पार्टनर अलग-थलग महसूस करेगा। काम से संबंधित तनाव के कारण आपके अपने साथी के साथ बहस होने की संभावना है। हालांकि, ऐसी स्थितियों से बचना अच्छा है और एक-दूसरे के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने के लिए चीजों को हल्के में लेना सीखें।

*भाग्यशाली रंग : गुलाबी

*भाग्यशाली अंक : 6

***********************

 

चर्चाओं के बीच : अदाकारा मोनिशा आइज़ेक

24.07.2023  –   धर्म नगरी प्रयागराज से मायानगरी मुम्बई में कदम रखने वाली अदाकारा मोनिशा आइज़ेक जब से जल संरक्षण के लिए कार्य करने वाली चर्चित संस्था रिवर वॉटर यूजर एसोसिएशन से जुड़ी हैं, तब से वो बॉलीवुड में चर्चा का विषय बन गई हैं। मोनिशा आइज़ेक सामाजिक व फिल्मी गतिविधियों में एक्टिव होने के साथ साथ कला की हर रंग में पारंगत हैं। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में इन्होंने अपनी स्कूल और स्नातकोत्तर की शिक्षा ग्रहण की है और आगे बायो इंफॉर्मेटिक्स में पीएचडी कर रही हैं। मोनिशा प्रयागराज (इलाहाबाद) में असिस्टेंट प्रोफेसर थी जहाँ वह बायो टेक्नोलॉजी विषय पढ़ाती थी। वह रिसर्च साइंटिस्ट में रिसोर्स स्पीकर के तौर पर कार्य कर चुकी हैं और वह विभिन्न देशों में रिसोर्स साइंटिस्ट के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

मोनिशा का परिवार बेहद शिक्षित और सुसंस्कृत है। मोनिशा हमेशा सीखते रहने और कुछ नया करने में विश्वास करती हैं। उन्हें कुकिंग, सिंगिंग, ड्राइविंग और लेखन का शौक है। मिस नॉर्थ इंडिया सब कॉन्टिनेंट 2017 शो में वह मिस फोटोजनिक की उपाधि से सम्मानित हो चुकी हैं। वह 2017 में मिस दिल्ली फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई विज्ञापन फिल्मों में भी काम किया है। वूमेन डे, मदर डे पर बने स्पेशल विज्ञापन, डिओड्रेंट आदि के डिजिटल विज्ञापन में वह काम कर चुकी हैं। नेटफ्लिक्स ओटीटी पर रिलीज दीपंकर बनर्जी की एक शार्ट फिल्म में भी वो अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। एफटीआई में उन्होंने अपने अभिनय की बारीकियों को निखारने के लिए स्क्रीन एक्टिंग वर्क शॉप भी किया है। मोनिशा आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी और सशक्त महिला हैं। दो सालों तक वह अश्मिता थिएटर से जुड़ी रही जहाँ उन्होंने हजार से ज्यादा नुक्कड़ नाटक और स्टेज नाटक किये हैं।

फिल्म ‘जय गंगाजल’ में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अभिनय से वह बहुत प्रभावित रही और आगामी समय में वह भी अभिनय में अपना नया मुकाम हासिल करना चाहती हैं। शाहरुख खान उनके पसंदीदा अभिनेता हैं। मोनिशा का कहना है कि यदि आप कोई भी लक्ष्य बनाते हो तो सबसे पहले आपको शिक्षा ग्रहण करना बेहद आवश्यक है। बेहतर शिक्षा आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाने की समझ देगी और आपका रास्ता भी आसान बनाएगी। साथ ही साथ आपके कार्यक्षेत्र में आपकी शिक्षा ही सम्मान दिलाती है।

यदि अभिनय जगत में आपको कदम रखने है तो आप पहले पढ़ाई पूरा करो फिर आओ यह आपको आत्मनिर्भर बनाएगी और अच्छे बुरे की समझ प्रदान करेगी। साथ ही मन के साथ आप अपने शरीर का भी ख्याल रखें उसे फिट रखें। व्यक्ति को अभ्यास करना कभी नहीं छोड़ना चाहिए यह आपको बेहतर बनाने में सहायक होता है।

बहुत जल्द ही ओटीटी स्टोरी डेक पर उनकी शॉर्ट फिल्म ‘कॉफी’ आने वाली है जिसमें एक रोमांटिक और दिल को छू लेने वाली कहानी है। मोनिशा की अन्य शॉर्ट फिल्में ओटीटी पर जल्द आने वाली है।

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

*************************

 

पुलिस के वास्तविक जीवन का दर्पण है ‘चट्टान’ : जीत उपेंद्र 

24.07.2023  –   “मध्यप्रदेश के एक कस्बे के बहादुर और सिस्टम के खिलाफ अपने परिवार और अपनी जान की परवाह न करते हुए लड़ने वाला जांबाज पुलिस अफसर रंजीत सिंह की कहानी है ‘चट्टान’….जब फ़िल्मकार सुदीप डी.मुखर्जी ने मुझे इस की कहानी सुनाई तो मैं उनकी फिल्म ‘चट्टान’ का यह किरदार करने के लिए बहुत ही उत्साहित हो गया। ऐसे भी मेरी रूचि वास्तविक किरदारों को जीने में ज्यादा रहता है इसलिये रंजीत सिंह का सहज और स्वाभाविक कैरेक्टराइज़ेशन, कहानी का टर्निंग पॉइंट और 1990 के दौर की खुशबू मुझे भा गई और मैं ‘चट्टान’ का पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत सिंह बन गया।”

यह राज की बात प्रखर अभिनेता जीत उपेंद्र ने हाल ही में मुंबई के गोरेगाव स्पोर्ट्स क्लब में हुई एक विशेष अंतरंग बातचीत में साझा की। अभिनेता जीत उपेंद्र सिने अंचल के लिए किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। नारी हीरा जैसे सफल मीडिया किंग ने उन्हें 1980 में वीडियो के शुरूआती दौर में वीडियो फिल्म ‘डॉन-2’ और ‘स्केंडल’ में आदित्य पंचोली के साथ लांच किया था उसके बाद जीत ने नासिरुद्दीन शाह  के साथ ‘पनाह’ ,आमिर खान के साथ ‘अफसाना प्यार का’ आदि कई हिन्दी फ़िल्में की। उसके बाद जीत उपेंद्र ने हिंदी के साथ साथ मलयालम, गुजराती, राजस्थानी, भोजपुरी,कन्नड़,तामिल फिल्मों में कई मेमोरेबल रोल्स किये, जिनमें दिल दोस्ती ने परदेशी ढोलना, आतंक, शिखंडी (गुजराती) जांनी वॉकर (मलयालम),माँ का आँचल (भोजपुरी ),शिवा रंजनी (तमिल) दूध का क़र्ज़, चुनड़ी, खून रो टीको (राजस्थानी ) विशेष उल्लेखनीय रही है l

☆ जब भी कोई अभिनेता किसी भी रियल कैरेक्टर की प्ले करता है तो अपने कला पटुत्व को दिखाने या यूँ कह लीजिये अपने किरदार को आत्मसात करने के लिए अपने आसपास विचरते हुए किसी न किसी व्यक्ति विशेष के मैनेरिज्म को ज़रूर अपनाता है आपने इस दिशा में क्या किया है ?

मेरे इस सवाल के प्रतिउत्तर में जीत ने कहा—- “मैंने अपने कैरियर में  हिंदी, राजस्थानी, मालयालम,भोजपुरी, तामिल और गुजराती मिलाकर 150 से भी अधिक फ़िल्में की है पर किसी भी रोल में कभी किसी की कॉपी नहीं की और ना ही मेरा कॉपी करने में विश्वास है। जब 90 के दौर की वास्तविक कहानी विशेष पर आधारित फिल्म चट्टान में निडर बहादुर पुलिस अफसर रंजीत सिंह का रोल करने का अवसर आया तब भी मैंने अपने सहज और स्वाभाविक मौलिक रूप को ही प्राथमिकता दी और निर्देशक सुदीप डी.मुखर्जी भी यही चाहते थे कि मैं उनके विजन का पात्र लगू बिलकुल कस्बे का नेचरल पुलिस अफसर मैंने इसका पूरा ध्यान रखा  है। मेरा रोल हीरोईज़्म से कौसो मील दूर है।

☆ आपका  लम्बा कैरियर  रहा और फिल्मों में बहुत उतार चढाव का दौर आपने करीब  से देखा है कई कलाकारों से आप दोचार हुए होंगे आप अपना रोल मॉडल किसे मानते  हैं ?

-“यूँ  तो मैंने  कभी किसी को अपना  आइडियल नहीं  माना  फिर भी मेरे मन मस्तिष्क पर डेनी डेन्जोप्पा हमेशा हावी रहे उनका अभिनय और मैनली  मैनरिज़्म मुझे बहुत अच्छा लगता है उनकी खूबियां अनायास बहुत कुछ सिखा जाती हैं।”

☆ पिछले पांच सात सालों में फिल्मों ने नई करवट बदली है स्टोरी टेलिंग,म्यूजिक और टेक्नोलॉजी सभी पक्षों में बदलाव आये हैं ऐसी स्थिति में 90 के फ्लेवर की फिल्म करना आपके कैरियर के लिहाज़ से तर्कसंगत है ?

जब मैंने उनका ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराया तो जीत उपेंद्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा – “बदलाव तो प्रकृति की नियति है मगर कुछ दौरों में ऐसा कुछ खास हो जाता है कि हमारे लिए धरोहर बन जाते हैं .उनसे लगाव हो जाता है ऐसा ही फिल्मों का 90 का दौर l अभी फ़िल्म इंडस्ट्री और ऑडियंस उस दौर की वापसी चाहती है मेरी फिल्म ‘चट्टान’ उसी की पहल है ।”

☆ आपकी फिल्म 90 के दौर की पहल लगे इसके लिए किन किन पक्षों को इसमें शामिल किया गया है इसका खुलासा कीजिए ?

मेरे इस अहम सवाल को सुनकर जीत उपेंद्र गहरी सोच में डूब जाते हैं फिर कॉफ़ी की चुस्की के साथ बड़े उत्साह के साथ बोल पड़ते हैं ” 90 के परिवेश को हूबहू पेश करने क लिए सभी पात्रों के बॉडी लैंगुएज,।ड्रेसउप, डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और म्यूजिक सभी पक्षों को उसी स्तर पर रखा गया और तो और टेक्नोलॉजी भी उस समय की इस्तेमाल की गई है फिल्म पूरी तरह 90 के कलेवर की लगे उसके  लिये हर छोटी बड़ी बातों का ध्यान रखा गया है ।”

☆ बतौर निर्देशक सुदीप जी के साथ आपके कैसे अनुभव रहे शूटिंग के दौरान कभी किसी क्रिएटिव मसले पर कोई नोकझोंक हुई ? यह पूंछे जाने पर जीत उपेंद्र जोर से हंस पड़े फिर अपने उसी चिर परिचित अंदाज़ में बोले – ” सुदीप दा बहुत बढ़िया सुलझे हुए निर्देशक तो हैं ही पर इंसान भी कमाल के हैं। शूटिंग का माहौल बिलकुल घरेलू रहा। उनकी स्क्रिप्ट एप्रोच,शार्ट डिवीज़न, शॉट एंगल्स सब कुछ स्पष्ट रहा तो फिर क्रिएटिव टेंशन का सवाल ही नहीं उठता। सबसे बड़ी बात है वो फिल्म के साथ जीते हैं इसलिए कुछ भी उनके आँखों से ओझल नहीं हो हो पाता  ”

☆ चट्टान के म्यूजिक को लेकर यूनिट के अतिरिक्त फिल्म अंचलों में चर्चा हो रही है क्या आपको लगता है इसमें 90 का म्यूजिक संजोया गया है ?

यह सुनते ही जीत  कुमार सानू का गया एक गीत गुनगुना उठे और बोले -“सुदीप जी को संगीत की गहरी समझ है एक एक गाना उम्दा बना है। लिरिक्स, कम्पोज़िशन्स, सिंगर्स आउट पुट्स सभी फिल्म की सिंचुएशन्स के अनुरूप है। ‘चट्टान’ पूर्णत 90 के दशक के फ्लेवर युक्त  म्यूजिकल फिल्म साबित होगी।”

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***********************

 

23 साल 139 दिन : नवीन पटनायक बने देश में सबसे लंबे समय तक रहने वाले दूसरे नंबर के सीएम

नई दिल्ली ,23 जुलाई (एजेंसी)। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक देश के दूसरे सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। वह ओडिशा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे। नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री पद कार्यभार संभाला था और 23 साल और 139 दिनों तक इस पद पर रहे। अब उनसे आगे सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग हैं जो 24 साल से अधिक तक सीएम पद पर रहे।

नवीन पटनायक ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का रेकॉर्ड तोड़ा है। बसु ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में 21 जून 1977 से पांच नवंबर 2000 तक अपनी सेवाएं दी थी और उनका कार्यकाल 23 वर्ष और 137 दिन का था। किसी राज्य के लगातार पांच बार मुख्यमंत्री बनने वाले नेताओं में चामलिंग और बसु के बाद पटनायक तीसरे नेता हैं। अगर सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (क्चछ्वष्ठ) 2024 का विधानसभा चुनाव जीतती है, तो पटनायक भारत में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री के पद पर रहने वाले शख्स होंगे।

नवीन पटनायक 76 साल के हैं। 1997 में नवीन के पिता व पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की मृत्यु के बाद उनके विरोधियों ने उन्हें नौसिखिया कहकर खारिज कर दिया था। मगर आज उन्होंने इन सभी को प्रशंसा के साथ शांत बैठने के लिए मजबूर कर दिया है। वह लगातार अपने विरोधियों को ध्वस्त करते जा रहे हैं।

********************************

 

गुजरात में भारी बारिश के चलते 302 सड़कें बंद, घरों में घुसा पानी; 700 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

गांधीनगर ,23 जुलाई (एजेंसी)। भारी बारिश के मद्देनजर गुजरात सरकार ने पोरबंदर और कच्छ से गुजरने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ 10 राज्य राजमार्गों को बंद कर दिया है। गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने लगभग 358 लोगों के सफल बचाव के साथ-साथ 736 लोगों को सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचाने की पुष्टि की।

271 पंचायत सड़कों सहित कुल 302 सड़कें बंद हैं। आज तक, 736 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। जूनागढ़ वलसाड, गिर-सोमनाथ, पोरबंदर और अन्य जिलों में बांध भरे हुए हैं। नर्मदा बांध वर्तमान में 67 प्रतिशत भर चुका है, अन्य बांध भी लबालब भर चुके हैं। लोगों के घरों में पानी पहुंच गया है।

भारी बारिश के मद्देनजर, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की नौ टीमों को सबसे अधिक प्रभावित जिलों में भेजा गया है। जूनागढ़, विशेष रूप से, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो-दो टीमों की सहायता से लाभान्वित हो रहा है, जो बचाव और राहत कार्यों में लगे हुए हैं।

मौसम विभाग ने गिर-सोमनाथ, जूनागढ़, कच्छ, पोरबंदर, वलसाड और दक्षिण गुजरात के नवसारी समेत जिलों में रविवार को भी भारी बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है।

************************

 

दिल्ली अध्यादेश को राज्यसभा में पेश करना अनुचित : राघव चड्ढा

नई दिल्ली ,23 जुलाई (एजेंसी)। आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) अध्यादेश की जगह लेने के लिए राज्यसभा में विधेयक पेश किए जाने का कड़ा विरोध किया है। 19 मई 2023 को राष्ट्रपति द्वारा प्रख्यापित अध्यादेश, दिल्ली में सरकार के लोकतांत्रिक और लोकप्रिय जवाबदेह मॉडल को कमजोर करने का प्रयास करता है। केंद्र द्वारा प्रस्तावित विधेयक का उद्देश्य अध्यादेश के प्रावधानों को एक पूर्ण कानून में विस्तारित करना है। इस कदम का विरोध करते हुए आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखा है।

अपने पत्र में राघव चड्ढा ने कहा है कि 11 मई 2023 को, सुप्रीम कोर्ट की एक संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से माना कि संवैधानिक आवश्यकता के रूप में, दिल्ली की एनसीटी सरकार में सेवारत सिविल सेवक सरकार की निर्वाचित शाखा, यानी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में निर्वाचित मंत्रिपरिषद के प्रति जवाबदेह हैं। जवाबदेही की यह कड़ी सरकार के लोकतांत्रिक और लोकप्रिय रूप से जवाबदेह मॉडल के लिए महत्वपूर्ण मानी गई थी।

सांसद ने आगे कहा कि एक ही झटके में अध्यादेश ने दिल्ली की विधिवत निर्वाचित सरकार से इस नियंत्रण को फिर से छीनकर और इसे अनिर्वाचित एलजी के हाथों में सौंपकर इस मॉडल को रद्द कर दिया है। अध्यादेश का डिज़ाइन स्पष्ट है, यानी दिल्ली की एनसीटी सरकार को केवल उसके निर्वाचित हाथ तक सीमित करना दिल्ली के लोगों के जनादेश का आनंद लेना, लेकिन उस जनादेश को पूरा करने के लिए आवश्यक शासी तंत्र से वंचित करना। इसने जीएनसीटीडी को प्रशासन के संकट में छोड़ दिया है, दिन-प्रतिदिन के शासन को खतरे में डाल दिया है और सिविल सेवा को निर्वाचित सरकार के आदेशों को रोकने, अवज्ञा करने और खंडन करने के लिए प्रेरित किया है।

राघव चड्ढा ने तीन मूलभूत कारणों पर भी प्रकाश डाला कि क्यों प्रस्तावित विधेयक स्पष्ट रूप से असंवैधानिक है:

1. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को रद्द करने का कदम  यह अध्यादेश और अध्यादेश की तर्ज पर कोई भी विधेयक, अनिवार्य रूप से संविधान में संशोधन किए बिना सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित स्थिति को पूर्ववत करने का प्रयास करता है, जहां से यह स्थिति उत्पन्न होती है। प्रथम दृष्टया यह अस्वीकार्य और असंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत, दिल्ली सरकार से सेवाओं पर नियंत्रण छीनने की मांग करके, अध्यादेश ने अपनी कानूनी वैधता खो दी है क्योंकि उस फैसले के आधार को बदले बिना अदालत के फैसले को रद्द करने के लिए कोई कानून नहीं बनाया जा सकता है। अध्यादेश सुप्रीम कोर्ट के फैसले के आधार को नहीं बदलता है, जो कि संविधान ही है।

2. अनुच्छेद 239्र्र का उल्लंघन: अनुच्छेद 239्र्र(7) (ए) संसद को अनुच्छेद 239्र्र में निहित प्रावधानों को प्रभावी बनाने या पूरक करने के लिए कानून बनाने का अधिकार देता है। अनुच्छेद 239्र्र की योजना के तहत, ‘सेवाओंÓ पर नियंत्रण दिल्ली सरकार का है। इसलिए अध्यादेश के अनुरूप एक विधेयक अनुच्छेद 239्र्र को प्रभाव देने या पूरक करने वाला विधेयक नहीं है, बल्कि अनुच्छेद 239्र्र को नुकसान पहुंचाने और नष्ट करने वाला विधेयक है, जो अस्वीकार्य है।

3. संवैधानिकता को चुनौती: अध्यादेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है, जिसने 20 जुलाई 2023 के अपने आदेश के जरिए इस सवाल को संविधान पीठ को भेजा है कि क्या संसद का एक अधिनियम (और सिर्फ एक अध्यादेश नहीं) अनुच्छेद 239्र्र की मूल आवश्यकताओं का उल्लंघन कर सकता है। चूंकि संसद द्वारा पारित किसी भी अधिनियम की संवैधानिकता पहले से ही सर्वोच्च न्यायालय की संविधान पीठ के समक्ष है, इसलिए विधेयक पेश करने से पहले निर्णय के परिणाम की प्रतीक्षा करना उचित होगा।

राघव चड्ढा ने कहा कि संसद द्वारा अधिनियमित किसी भी कानून को अनुच्छेद 239्र्र के प्रावधानों का पूरक होना चाहिए और उन प्रावधानों के आकस्मिक या परिणामी मामलों की सीमा के भीतर रहना चाहिए। इसलिए अनुच्छेद 239्र्र के विपरीत प्रावधानों वाले प्रस्तावित विधेयक में वैध विधायी क्षमता का अभाव है और यह असंवैधानिक है।

आप सांसद ने राज्यसभा के सभापति से इस विधेयक को पेश होने से रोकने और संविधान की रक्षा के लिए और दिल्ली में लोकतांत्रिक शासन के सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए सरकार को इसे वापस लेने का निर्देश देने का आग्रह किया है।

*************************

 

पंजाब में अकाली नेता हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार, कई बड़े हेरोइन तस्करों के साथ संपर्क

अमृतसर ,23 जुलाई (एजेंसी)। पंजाब के अमृतसर कमिशनरेट के सीआइए स्टाफ ने रविवार को शिरोमणि अकाली दल के स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसओआई) अमृतसर के जिला प्रधान तेजबीर सिंह को नंगली से हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को आशंका है कि आरोपित तेजबीर सिंह पिछले कई सालों से हेरोइन तस्करी में लिप्त है और उसके पंजाब में कई बड़े हेरोइन तस्करों के साथ संपर्क हो सकते हैं। पुलिस ने तेजबीर सिंह को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जहां कोबर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक सीआइए स्टाफ ने बीती रात हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी गुरजीत सिंह को 110 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था।

आरोपित ने पूछताछ में स्वीकार किया था कि वह नंगली गांव निवासी अकाली नेता तेजबीर सिंह के इशारे पर हेरोइन तस्करी का कारोबार कर रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने रविवार की सुबह छापामारी कर तेजबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि तेजबीर के कब्जे से नशे की खेप बरामद नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपित के पंजाब में कई बड़े हेरोइन तस्करों के साथ संपर्क हैं। जिस पर जांच चल रही है।

***************************

 

पिछले दो महीने में प्रधानमंत्री मोदी की 7 देशों की यात्रा पर खर्च हुए इतने करोड़ रुपए

नई दिल्ली ,23 जुलाई (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने मई और जुलाई के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात देशों की विदेश यात्राओं पर पिछले 1.79 करोड़ रुपये खर्च किए, जिसमें अमेरिका और फ्रांस की हाई प्रोफाइल यात्राएं भी शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 19 मई से 15 जुलाई के बीच पीएम मोदी ने सात देशों जापान, पापुआ न्यू गिनी, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, मिस्र, फ्रांस और यूएई का दौरा किया। इन पर कुल मिलाकर 1,79,38,717 करोड़ रुपये का खर्च आया। प्रधानमंत्री की यात्राओं पर होने वाला खर्च केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाता है जबकि अन्य कैबिनेट मंत्रियों की यात्राओं पर होने वाला खर्च संबंधित मंत्रालय के कोष से किया जाता है।

उच्च स्तरीय यात्राएँ दूसरे देशों के साथ घनिष्ठ संबंधों को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर भारत की गतिविधियों को बढ़ावा देने के स्थापित साधन हैं। ऐसी यात्राओं के माध्यम से भारत अपने राष्ट्रीय हितों की पूर्ति करता है और विदेश नीति के उद्देश्यों को लागू करता है। सूत्रों ने कहा कि इन यात्राओं से उच्चतम स्तर पर विदेशी साझेदारों के बीच क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण की समझ बढ़ी है।

***************************

150 फुट गहरे बोरवेल से जिंदा लौटा शिवम, 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया मासूम

पटना ,23 जुलाई (एजेंसी)।  बिहार के नालंदा जिले में करीब 150 फीट गहरे बोरवेल में फंसे मासूम को 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मासूम को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नालंदा के कुल गांव में जिला प्रशासन की देख-रेख में यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने बच्चे को सुरक्षित निकाला।

बच्चे को सुरक्षित निकाले जाने के बाद नालंदा के एनडीआरएफ अधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि बच्चा ठीक है और उसे बचा लिया गया है। उसे अभी अस्पताल भेजा गया है। हमें उसे बचाने में करीब 5 घंटे लग गए। जानकारी के मुताबिक मासूम की उम्र 4 साल है। बच्चे का नाम शिवम बताया जा रहा है। बच्चे की मां का कहना है कि उसका बच्चा गांव के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था और वह पास ही खेत में काम कर रही थी। इसी बीच उसे पता चला कि वह खेलते-खेलते ही बोरवेल में गिर गया।

बच्चे के बोरवेल में गिरने की जैसे ही सूचना मिली पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया। पुलिस बल फौरन मौके पर पहुंच गया। जेसीबी मशीन मंगवाई गई थी

**************************

 

सीएम धामी ने किया रुद्रपुर 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण

रुद्रपुर 23 Jully (एजेंसी) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नगर निगम रुद्रपुर, उधमसिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए 2435.11 लाख रुपए की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत सड़कों के सुधारीकरण हेतु 02 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण की गई योजनाओं में रू0 355.28 लाख की ट्रॉजिट कैम्प में सिडकुल रोड से ट्रांजिट कैम्प थाने की ओर 660 मी० डिवाईडर सहित सी०सी० सडक का निर्माण कार्य। रू0 363.93 लाख से नगर निगम वार्ड 1 जेसीस स्कूल से शिमला बहादुर मेन रोड व नयी बस्ती मेन रोड सिडकुल तक सडक निर्माण कार्य, रू0 215.90 लाख की लागत से नगर निगम रूद्रपुर में स्व. सुभाष चतुर्वेदी स्मृति सभागार कार्य एवं रू0 1500.00 लाख से जैविक कूड़े से कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट कार्य शालिम रहा।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने पर्यावरण मित्रों द्वारा आयोजित हवन यज्ञ मे भी प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में 24 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण इस क्षेत्र के विकास हेतु अत्यधिक महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले दो-तीन वर्षों में शहरों को कूड़े के ढेरों से मुक्ति मिल जाए और उन्हें ग्रीन जोन में बदला जा सके। प्रदेश भर में हरेला पर्व के अवसर पर एक महीने तक पौधरोपण का कार्य जारी है। हर शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घर से ही कूड़े का निस्तारण शुरू करें। कूड़े को रियूज करके उनसे कुछ क्रिएटिव चीजें बनाये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तराखंड के प्रत्येक शहर को ‘ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी’ के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। राज्य सरकार उत्तराखंड के साथ रुद्रपुर के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित है। नई उमंग से उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाएगा। हमारा लक्ष्य विकास की धारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, इसके लिए हम दिन रात प्रयत्नशील हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए प्रदेश भी सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की दौड़ में तेज गति से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकताओं में से एक है। लंबे समय की मांग को पूरा करते हुए रुद्रपुर रिंग रोड का कार्य किया जा रहा है। जाम की समस्या से निजात दिलाने हेतु मल्टी स्टोरेज पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। रुद्रपुर खटीमा टनकपुर, एवं रुद्रपुर से गदरपुर – जसपुर सहित देहरादून तक 4 लेन सड़कों का जाल बिछाया गया है। जल्द ही अफजलगढ़ एवं नजीबाबाद के बीच में हाईवे बनने से देहरादून और रुद्रपुर की दूरी और कम हो जाएगी। रुद्रपुर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति को सुधारने के लिए चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड में विकास के एक नए युग का सूत्रपात हो चुका है। सरकार निरंतर, पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून लागू किया है। समान नागरिक संहिता को लागू करने हेतु कार्य जारी है। देवभूमि में बरसों से हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने पर भी कार्य जारी है। उन्होंने कहा प्रदेश के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेकों कार्य किये जा रहे हैं। प्रदेश में हर स्तर पर कनेक्टिविटी को सुधारा जा रहा है, उद्योगों के विकास पर बल दिया जा रहा है और भविष्य की आवश्यकताओं को केंद्र में रख कर नीतियां बनाई जा रही हैं। हमारे शहर अब तेजी से आर्थिक गतिविधियों के केंद्र बन रहे हैं और इसी को देखते हुए हम निरंतर अपने शहरों को भविष्य के लिए तैयार करने का प्रयास भी कर रहे हैं।

केन्द्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा, सूझबूझ एवं दूरगामी सोच रखने वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का चौमुखी विकास हो रहा है एवं राज्य के अंतर्गत ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर तरक्की कर रहा है।

रुद्रपुर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड, देश का पहला राज्य है जिसने यूनिफॉर्म सिविल कोड की तैयारी पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। राज्य सरकार ने नजूल नीति लाकर सभी को अपना घर एवं छत देने का मार्ग खोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नगर निगम से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा तत्पर एवं मौजूद रहते है।

इस दौरान कार्यक्रम में विधायक शिव अरोरा, विधायक अरविंद पांडे, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल जिन्दल, गुंजन सुखीजा, विकास शर्मा, लोकतंत्र सेनानी डीएन मिश्रा, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

**********************************

 

सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत, हंगामा

रुड़की 23 Jully (एजेंसी) । बाईपास पर सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौके पर मौत हो गई। एक कांवड़िए ने अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे से गुस्साए कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने किसी तरह समझाबुझाकर उन्हें शांत किया।

सावन के महीने में डाक कांवड़िए अब भी गंगा जल लेने के लिए हरिद्वार आ रहे हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे कांवड़ियों का एक दल हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस लौट रहा था। कांवड़िये बाइकों पर सवार होकर जा रहे थे। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में कोर से मंगलौर जाने वाले बाईपास के खटका गांव के पास सड़क हादसा हो गया।

दिल्ली की ओर से आ रहे एक डंपर ने कार को टक्कर मार दी। डंपर खेतों में पलट गया। इस दौरान कांवड़ियों की बाइक भी इनकी चपेट में आ गई। दुर्घटना में मनोज (26)पुत्र मेवाराम निवासी धौलपुरा-कांम्बेपुरा, जिला धौलपुर राजस्थान, अनिल कुमार (22) पुत्र शांति नंदन निवासी नागल, सिंघी टूडला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां बड़ी संख्या में कांवड़िए एकत्र हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

***************************

 

आतंकी हमले और पीएमके नेता की हत्या के मामले में NIA सख्त, देशभर में 25 जगहों पर की छापामारी

नई दिल्ली 23 Jully (एजेंसी) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) रविवार को तमिलनाडु में 24 जगहों पर छापेमारी और तलाशी ले रही है। एनआईए के सूत्रों ने बताया कि छापेमारी 2019 में पीएमके नेता के. रामलिंगम की हत्या से संबंधित है। तिरुनेलवेली जिले में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) नेता मुबारक के आवास पर भी छापेमारी की जा रही है।

गौरतलब है कि प्रमुख जांच एजेंसी ने इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर प्रतिबंध के बाद तमिलनाडु में कई छापे मारे हैं। राज्य और केंद्रीय एजेंसियों ने राज्य में कई सामाजिक संगठनों के बैनर तले प्रतिबंधित पीएफआई के फिर से संगठित होने के खिलाफ अलर्ट दिया है।

पिछले साल दिवाली की पूर्व संध्या पर हुए कार बम विस्फोट में 29 वर्षीय एक युवक की जलकर मौत हो गई थी, इसके बाद केंद्रीय एजेंसियों ने राज्य में इस्लामी ताकतों के खिलाफ अपनी कार्रवाई बढ़ा दी है।

वहीं, दूसरी ओर एनआईए ने हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) आतंकी साजिश मामले में फरार चल रहे एक आरोपी के आवासीय परिसर पर भी छापा मारा है। यह छापेमारी जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के रहने वाले रियाज अहमद उर्फ हजारी के घर पर की गई।

एनआईए ने हजारी का सुराग देने पर तीन लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। उनके घर पर की गई तलाशी में एक मोबाइल फोन जब्त किया गया, जिसका विश्लेषण किया जा रहा है।

***************************

 

Investment का लालच देकर कारोबारी से ठगे 58 करोड़ रुपये, आरोपी का घर देख पुलिस के भी उड़े होश

महाराष्ट्र 23 Jully (एजेंसी): महाराष्ट्र के गोंदिया में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सट्टेबाज ने नागपुर के कारोबारी को नकली सट्टेबाजी ऐप्स में निवेश करने का लालच देकर उससे 58 करोड़ रुपये की ठग कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

नागपुर सीपी अमितेश कुमार के मुताबिक आरोपी घर से फरार है। पुलिस ने काका चौक के रहने वाले आरोपी सट्टेबाज के घर पर छापा मारा और 17 करोड़ रुपये से अधिक नकद, लगभग चार किलोग्राम सोना और 200 किलोग्राम चांदी जब्त कर ली है।

दरअसल, नागपुर के कारोबारी ने ऑनलाइन सट्टेबाजी में करीब 58 करोड़ रुपये गंवाने के बाद साइबर पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने गोंदिया में आरोपी अनंत उर्फ ​​सोंटू नवरतन जैन के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से 4 किलो सोना, 200 किलो चांदी समेत 17 करोड़ कैश बरामद हुआ। इसमें से अधिकांश सोना बिस्किट के रूप में है।

****************************

 

पत्नी का पढ़ना-लिखना नहीं था पसंद, गुस्साए पति ने परीक्षा केंद्र में घुसकर कर दिया कांड

शिवपुरी 23 Jully (एजेंसी): मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर के छत्रसाल महाविद्यालय में परीक्षा दे रही एक पत्नी का पढ़ना और परीक्षा देना उसके पति को अच्छा नहीं लगा और उसने परीक्षा कक्ष के अंदर घुसकर अपनी पत्नी की उत्तर पुस्तिका परीक्षा देते समय फाड़ कर फेंक दी।

इस घटनाक्रम को देखकर परीक्षा कक्ष में उपस्थित परीक्षार्थी और ड्यूटी पर उपस्थित स्टाफ स्तब्ध रह गया तथा तत्काल पति को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस सूत्रों ने महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी में बताया कि शनिवार को बीए अंतिम वर्ष की परीक्षा का समाजशास्त्र का पर्चा था। परीक्षा पिछोर के छत्रसाल महाविद्यालय में चल रही थी, जिसमें आरती लोधी भी परीक्षा दे रही थी। तभी अचानक उसका पति मनमोहन लोधी परीक्षा कक्ष के अंदर घुस गया और अपनी पत्नी की उत्तर पुस्तिका फाड़ दी। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मनमोहन को पकड़ा था, लेकिन कोई शिकायत नहीं आने पर बाद में उसे छोड़ दिया गया।

बताया जाता है कि महिला का पति अपनी पत्नी को पढ़ाने के लिए तैयार नहीं था। आरती अपने मायके में कुछ समय से रह कर परीक्षा की तैयारी कर रही थी और वह आगे बढ़ना चाहती थी।

***************************

 

बाढ़ का कहर: दिल्‍ली में यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर, अलर्ट पर गुजरात-महाराष्ट्र

गांधीनगर 23 Jully (एजेंसी): गुजरात में राज्य सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश के कारण हुई तबाही के कारण पोरबंदर और कच्छ से गुजरने वाले दो राष्ट्रीय राजमार्गों और 10 राज्य राजमार्गों को बंद कर दिया।

गुजरात राहत आयुक्त आलोक पांडे ने एक बयान में कहा है कि अब तक, कुल 736 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और लगभग 358 लोगों को बचाया गया है। कुल मिलाकर 302 सड़कें बंद हो गईं, जिनमें 271 पंचायत सड़कें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शनिवार देर रात गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) में एक समीक्षा बैठक की, जहां उन्होंने व्यक्तिगत रूप से स्थिति की समीक्षा करने के लिए जूनागढ़ पहुंचने के प्रयासों के व्यर्थ साबित होने के बाद जिला प्रमुखों के साथ बातचीत की।

भारी बारिश से प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल) की कुल नौ टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो-दो टीमें जूनागढ़ में बचाव और राहत अभियान चला रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, कल दोपहर तक गिर-सोमनाथ, जूनागढ़, कच्छ, पोरबंदर और दक्षिण गुजरात के वलसाड, नवसारी में भारी बारिश की संभावना है। आयुक्त ने लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और घर पर रहने का आग्रह किया है।

इसके अलावा राजस्थान, महाराष्ट्र का भी बूरा हाल है, जहां मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं यमुना के बढ़ते जलस्तर ने एक बार फिर दिल्लीवालों की टेंशन बढ़ा दी है।

मौसम विभाग ने अहमदाबाद सहित सौराष्ट्र, दक्षिण और मध्य गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां कई इलाकों के लिए रेड तो कई में ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के कई शहरों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं दिल्‍ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर गई है। सुबह 7:00 बजे यमुना का जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज हुआ। यमुना का जलस्तर आज शाम 206.7 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से कल बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा गया, जिसके बाद आज यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है।

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। मंत्री ने एक बयान में कहा, यदि नदी के जलस्तर में 206.7 मीटर तक की वृद्धि होती है, तो यमुना खादर (बाढ़ के मैदान) के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं, लेकिन सरकार वहां से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिये तैयार है।

**************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। रोजगार क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनता न आने दें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिक सरगर्मियां व्यस्तता बढ़ाएंगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए मन में कुछ नकरात्मक विचार उत्पन्न होंगे।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। घर में खुशहाली रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। अपने स्वास्थ का ख्याल रखें। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छवि कुप्रभावित हो सकती है। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें, क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे। आवेश में लिये निर्णय से हानि संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। अपना तनाव दूसरों के समक्ष जाहिर न करें।

**************************

 

जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर बनी पूर्व मिस वर्ल्ड अभिनेत्री मानुषी छिल्लर

23.07.2023  –  विश्व स्तर पर भारतीय रत्न और आभूषण निर्यात को बढ़ावा देने वाली अपेक्स ट्रेड बॉडी जेम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (जीजेईपीसी) ने दुनिया के अग्रणी देशों को बेहतरीन भारतीय आभूषणों की झलक दिखाने के लिए ‘इंडिया इवनिंग’ का आयोजन किया। आभूषणों की चमक से झिलमिलाती इस संध्या में भाग लेने के लिए दुनिया भर के कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिष्ठित राजदूतों, उच्चायुक्तों और कारोबारी बिरादरी को आमंत्रित किया गया। केंद्रीय विदेश एवं शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

दुनिया भर के ६० से अधिक देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले राजनयिकों के अलावा उपस्थित होने वाले प्रमुख लोगों में जीजेईपीसी के चेयरमैन श्री विपुल शाह, जीजेईपीसी के वाइस चेयरमैन श्री किरीट भंसाली और जीजेईपीसी में प्रमोशन और मार्केटिंग के संयोजक श्री मिलन चोकशी के नाम प्रमुख हैं। ‘इंडिया इवनिंग’ का मुख्य आकर्षण फैशन शो था, जिसमें मानुषी छिल्लर शोस्टॉपर थीं। इस रंगारंग भव्य आयोजन की अहमियत उस समय और बढ़ गई, जब जीजेईपीसी के चेयरमैन श्री विपुल शाह ने भारत की डायमंड, जैम और ज्वैलरी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए जीजेईपीसी की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर (मिस इंडिया वर्ल्ड 2017, अभिनेत्री, युवा आइकन) के नाम का एलान किया।

जीजेईपीसी को नोडल एजेंसी बनाकर भारत सरकार ने रत्न और आभूषण व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से कारीगरों द्वारा हीरे, रत्न और आभूषण व्यवसाय में 5000 वर्षों की हस्तनिर्मित बेहतरीन डिजाइनों का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्कृष्ट और अनूठी कृतियों के प्रदर्शन की सुविधा समय समय पर प्रदान किये जानेे के लिए भी सरकार द्वारा जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

जीजेईपीसी की ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ने इस अवसर पर कहा, ‘‘रत्नों और आभूषणों की दुनिया में उत्कृष्टता की पहचान कायम करने वाली संस्था जीजेईपीसी की ब्रांड एंबेसडर बनकर मुझे बहुत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। भारत की समृद्ध विरासत और अद्वितीय शिल्प कौशल ने सदियों से दुनिया को हैरान किया है।

जीजेईपीसी ब्रांड एंबेसडर के रूप में, मैं आभूषण उद्योग की अविश्वसनीय प्रतिभा को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए तैयार हूं। आभूषण हमारी विरासत, संस्कृति और भावनाओं का प्रतिबिंब हैं, ये लोगों को जोड़ते हैं और स्थायी यादें बनाते हैं। मेरा लक्ष्य रहेगा कि मैं ज्वैलरी इंडस्ट्री की कलात्मकता, रचनात्मकता, डिज़ाइन उत्कृष्टता और नवीनता को बढ़ावा दे सकूं, क्योंकि इनकी बदौलत ही हमारी इंडस्ट्री ने दुनियाभर में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है।’’

प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

***************************

 

नासा का मार्स हेलीकॉप्टर मंगल ग्रह पर नई उड़ान भरेगा

लॉस एंजिल्स 22 जुलाई ,(एजेंसी)। नासा के मार्स हेलीकॉप्टर की शनिवार को मंगल ग्रह (रेड प्लानेट) पर एक नई उड़ान भरने की उम्मीद है। एजेंसी ने यह जानकारी दी है। नासा एजेंसी के अनुसार हेलीकॉप्टर को अपनी नई उड़ान में 10 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचने और 203 मीटर की यात्रा करने के लिए लगभग 137 सेकंड लेने की उम्मीद है। जो मंगल ग्रह पर यह 53वीं उड़ान है।

इनजेन्युटी मार्स हेलीकॉप्टर 18 फरवरी, 2021 को मंगल ग्रह के जेज़ेरो क्रेटर पर पहुंचा, जो नासा के पर्सविरंस रोवर से जुड़ा हुआ था। यह हेलीकॉप्टर पहली बार किसी अन्य ग्रह पर संचालित उड़ान का परीक्षण करने के लिए टेक्नोलॉजी प्रदर्शन पर जा रहा है। नासा के अनुसार हेलीकॉप्टर को एक बार में लगभग 300 मीटर की दूरी और सतह से लगभग तीन से 4.5 मीटर की दूरी 90 सेकंड में उड़ान भरने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

**********************************

 

दिल्ली हाईकोर्ट से फोगाट और पुनिया को बड़ी राहत, एशियन गेम्स में जाने का रास्ता साफ

नई दिल्ली 22 जुलाई ,(एजेंसी)। दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने शनिवार को कुश्ती संघ की एडहॉक कमेटी की ओर से 2 पहलवानों विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया को एशियन गेम्स के लिए ट्रायल को छूट देने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। इस फैसले से दोनों पहलवानों के एशियन गेम्स में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि हम इस बात का फैसला नहीं करेंगे कि कौन बेहतर पहलवान है?

पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाई कोर्ट के जस्टिस प्रसाद ने पहलवानों अमित पंघाल और सुजीत कलकल की ओर से दाखिल की गई याचिका को खारिज कर दिया है। इन दोनों की ओर से एशियन गेम्स में ट्रायल के बिना ही सीधी एंट्री दिए जाने को चुनौती दी गई थी।

अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियन अंतिम पंघाल और अंडर-23 एशियाई चैंपियन सुजीत कलकल ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के चीन में होने वाले एशियन गेम्स में ट्रायल के बगैर ही सीधे प्रवेश दिए जाने के खिलाफ दिल्ली हाई में याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने कल सुनवाई के दौरान एडहॉक कमेटी से सवाल किया था कि किस आधार पर पुनिया और फोगाट को ट्रायल्स से छूट दी गई?

23 जुलाई को अन्य खिलाडिय़ों का ट्रायल

इस पूरे विवाद की वजह भारतीय कुश्ती महासंघ की एडहॉक कमेटी की ओर से लिया गया वो फैसला है, जिसके तहत कमेटी ने पुरुषों की फ्रीस्टाइल 65 किलोग्राम वर्ग में बजरंग पुनिया को और महिलाओं की 53 किलोग्राम वर्ग के ट्रायल में फोगाट को छूट दी थी। हालांकि एडहॉक कमेटी के फैसले को दोनों पहलवानों ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है और उन्होंने इस फैसले को रद्द करने की मांग की थी।

***************************

 

मराठवाड़ा क्षेत्र के लोगों को अभी भी भारी बारिश का इंतजार

छत्रपति संभाजीनगर , 22 जुलाई (एजेंसी)। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र को पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता है जहां अभी भी पूरे क्षेत्र में जल संसाधनों के भरने के लिए भारी बारिश का इंतजार है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के आंकड़ों के मुताबिक नांदेड़ जिले को छोड़कर बाकी सात जिलों में अब तक औसत बारिश भी नहीं हुई है। मराठवाड़ा में आठ जिले आते हैं।

संभागीय आयुक्त और आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक जून से अब तक इस संभाग में औसतन 229 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो इस वर्ष औसत बारिश से कम है और क्षेत्र में 88 प्रतिशत बारिश रिकॉर्ड की गयी है। मराठवाडा के आठ जिलों में से उस्मानाबाद जिले में सबसे कम 168 मिमी बारिश हुई है। नांदेड़ में सबसे अधिक 327 मिमी बारिश हुई है। इसके बाद हिंगोली में 277 मिमी, लातूर में 241 मिमी, परभणी में 208 मिमी, जालना में 204 मिमी और छत्रपति संभैजनगर जिले में 202 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

इस बीच, जल संसाधन विभाग के गोदावरी मराठवाड़ा सिंचाई निगम ने जानकारी दी है कि मराठवाड़ा में ग्यारह प्रमुख परियोजनाओं में औसतन 35.27 प्रतिशत जल भंडार शेष है।

सबसे बड़े बांधों में से एक जयकवाड़ी जिसे मराठवाड़ा क्षेत्र की जीवन रेखा के रूप में जाना जाता है। यह पड़ोसी जिलों नासिक और अहमदनगर में स्थित अपस्ट्रीम (ऊपरी धारा) बांधों के बाढ़ के पानी पर निर्भर करता है, यहां भी इस मानसून के मौसम में भारी बारिश नहीं हुई। कृषि विभाग के सूत्रों के अनुसार कृषि के लातूर संभाग इसमें शामिल हैं।

**********************

 

वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष विरासत को संरक्षित करने के लिए रखा प्रस्ताव

न्यूयॉर्क 22 जुलाई , (एजेंसी)। जैसे-जैसे नई अंतरिक्ष दौड़ तेज हो रही है, वैज्ञानिकों ने ग्रहीय भू-पुरातत्व के लिए प्रस्ताव दिया है, इसमें यह अध्ययन किया जाएगा कि पृथ्वी के चंद्रमा, मंगल ग्रह और सौर मंडल में सांस्कृतिक और प्राकृतिक प्रक्रियाएं अंतरिक्ष अन्वेषण के भौतिक रिकॉर्ड को कैसे बदल, संरक्षित या नष्ट कर सकती हैं। कैनसस विश्वविद्यालय में स्थित कैनसस जियोलॉजिकल सर्वे के पोस्टडॉक्टरल शोधकर्ता, मुख्य लेखक जस्टिन होलकोम्ब ने कहा, हाल तक, हम 20वीं सदी के मध्य की अंतरिक्ष दौड़ के दौरान छोड़ी गई सामग्री को अपेक्षाकृत सुरक्षित मान सकते हैं।

उन्होंने कहा, हालांकि, यदि नए अंतरिक्ष युग के दौरान उचित ध्यान नहीं दिया गया, तो चंद्रमा पर वर्तमान में मौजूद भौतिक रिकॉर्ड तेजी से नष्ट होने का खतरा बन रहा है। चिंतित वैज्ञानिकों के संघ के अनुसार, अंतरिक्ष अन्वेषण के आगमन के बाद से, मनुष्यों ने दुनिया भर के देशों से 6,700 से अधिक उपग्रह और अंतरिक्ष यान लॉन्च किए हैं। अकेले अमेरिका में 4,500 से अधिक नागरिक, वाणिज्यिक, सरकारी और सैन्य उपग्रह हैं।

होलकोम्ब ने कहा, हम अंतरिक्ष विरासत के संरक्षण, अध्ययन और दस्तावेज़ीकरण पर ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि मुझे लगता है कि चंद्रमा पर इस विरासत को खतरा है। जर्नल जियोआर्कियोलॉजी में प्रकाशित पेपर में उन्होंने कहा, अमेरिका फिर से चंद्रमा पर उतरने की कोशिश कर रहा है, और चीन भी ऐसा कर रहा है। हाल ही में हमारे साथ कम से कम चार देश गलती से चंद्रमा पर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। बहुत सारी आकस्मिक दुर्घटनाएं हो रही हैं और अभी बहुत अधिक सुरक्षा नहीं है।

ग्रहीय भू-पुरातत्वविद् यह कैसे निर्धारित करेंगे कि कोई वस्तु संरक्षित करने लायक है या नहीं, यह एक खुला प्रश्न है। होलकोम्ब ने कहा, हमें आज पुरातात्विक स्थलों के संबंध में हर समय ये निर्णय लेने होंगे। अंतरिक्ष विरासत की रक्षा के लिए सीमित संसाधनों के साथ, होलकोम्ब और उनके सहयोगी अंतरिक्ष में छोड़ी गई सामग्रियों को ट्रैक करने के लिए सिस्टम विकसित करने की वकालत करते हैं।

उन्होंने कहा, हमें अपने भौतिक रिकॉर्ड पर नजऱ रखना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि इसका विस्तार जारी है, न केवल शुरुआती रिकॉर्ड को संरक्षित करने के लिए बल्कि अलौकिक वातावरण पर हमारे प्रभाव की जांच करने के लिए भी। मानवविज्ञानी और पुरातत्ववेत्ता के रूप में यह हमारा काम है कि हम विरासत के मुद्दों को सबसे आगे लाएं।

चंद्रमा से परे, होल्कोम्ब ग्रहीय भू-पुरातत्व को मंगल ग्रह की खोज और प्रवासन से संबंधित मुद्दों तक विस्तारित होते देखना चाहता है। वह उदाहरण के तौर पर नासा के स्पिरिट रोवर की ओर इशारा करते हैं। रोवर 2008 में मंगल ग्रह की रेत में फंस गया था और अब रेत के टीलों के अतिक्रमण के कारण इसके पूरी तरह से ढक जाने का खतरा है। होलकोम्ब का मानना है कि अंतरिक्ष विरासत की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य के नासा मिशनों में भू-पुरातत्वविदों को शामिल किया जाना चाहिए।

**************************

 

बंगाल स्कूल भर्ती मामला : जब्त किए दो हजार रुपये के नोटों के भविष्य पर उठ रहे सवाल

कोलकाता , 22 जुलाई (एजेंसी)।  ठीक एक साल पहले आज ही के दिन 22 जुलाई को पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी के आवास पर छापेमारी और तलाशी अभियान के साथ शुरू हुई थी। घंटों की मैराथन छापेमारी और पूछताछ के बाद, चटर्जी को अंतत: 2 जुलाई की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया, इसके बाद उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी हुई।

अब अपने पहले बड़े ऑपरेशन के एक साल बाद, मुखर्जी के दो आवासों से ईडी के अधिकारियों द्वारा जब्त किए गए 5.08 करोड़ रुपये मूल्य सोने के अलावा मुख्य रूप से 2,000 रुपये के नोटों में जब्त किए गए 49.80 करोड़ रुपये के भाग्य पर सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि जब्त किए गए सोने के भाग्य पर ज्यादा भ्रम नहीं है, लेकिन 2,000 रुपये मूल्य वर्ग में जब्त की गई मुद्राओं के भाग्य पर गलत धारणाएं जारी हैं, यह देखते हुए कि भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के अनुसार इस साल 30 सितंबर के बाद उच्च मूल्य वाली मुद्राएं अप्रचलित हो जाएंगी।

कानूनी विशेषज्ञों के पास इस बिंदु पर कुछ उत्तर हैं। कलकत्ता उच्च न्यायालय के एक वरिष्ठ वकील कौशिक गुप्ता के अनुसार, जब तक मामले में मुकदमे की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक जब्त की गई नकदी और सोना ईडी की हिरासत में रहेगा और किसी भी बैंक के वोल्ट पर संरक्षित रहेगा।

गुप्ता ने बताया, यदि परीक्षण प्रक्रिया इस निष्कर्ष पर पहुंचती है कि नकदी और सोना अवैध रूप से अर्जित धन था, तो निष्कर्ष सरल है जहां नकदी और सोना केंद्र सरकार के खजाने में जाएगा, इसका उपयोग सरकारी खर्चों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।

हालांकि, उनके अनुसार, जटिलताएं एक दूरस्थ संभावना के मामले में आएंगी, जहांचटर्जी या मुखर्जी के वकील यह स्थापित करने में सक्षम होंगे कि जब्त की गई नकदी और सोना उनके ग्राहकों की कानूनी रूप से अर्जित संपत्ति है।

उस स्थिति में सरकार को जब्त की गई संपत्ति उस व्यक्ति या व्यक्तियों को वापस करनी होगी, जो यह स्थापित कर सके कि वे संपत्ति उनकी कानूनी कमाई का फल थी। अब चूंकि 30 सितंबर, 2023 के बाद 2,000 रुपये के नोट चलन से बाहर हो जाएंगे, ऐसे में सरकार को 2,000 रुपये के जब्त मूल्य के बराबर ही पैसा लौटाना होगा।

गुप्ता ने बताया, नाशवान वस्तुओं की जब्ती के मामले में, जिन्हें अनिश्चित काल तक संरक्षित नहीं किया जा सकता है, राज्य उन्हें नीलामी में रखता है और इससे होने वाली आय को सुरक्षित रखता है, ताकि इसे कानूनी प्रक्रिया के आधार पर मूल मालिकों को वापस किया जा सके।

इस मामले में 2,000 रुपये के मूल्यवर्ग के नोटों को उनके सीमित जीवनकाल को ध्यान में रखते हुए खराब होने वाली वस्तुओं के बराबर माना जाना चाहिए।

*****************************

 

रोजगार मेला : पीएम मोदी ने 70 हजार लोगों को बांटे नियुक्ति पत्र, फोन बैंकिंग घोटाले का जिक्र कर गांधी परिवार पर साधा निशाना

नई दिल्ली , 22 जुलाई (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले में फोन बैंकिंग घोटाले का जिक्र करते हुए एक बार फिर से गांधी परिवार पर निशाना साधा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा रोजगार मेले के मुहिम के तहत विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 70,000 से अधिक भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद राष्ट्रीय रोजगार मेले को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज, भारत उन देशों में से है, जिनका बैंकिंग क्षेत्र सबसे मजबूत माना जाता है।

उन्होंने फोन बैंकिंग का जिक्र करते हुए कहा कि 9 साल पहले ये फ़ोन बैंकिंग मेरे और आपके जैसे सामान्य नागरिकों के लिए नहीं था। उस समय एक खास परिवार के करीबी, कुछ ताकतवर नेता बैंक को फोन कर अपने चहेतों को हजारों करोड़ रुपए का लोन दिलवा दिया करते थे जो लोन कभी भी चुकाया नहीं जाता था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बैंकिंग घोटाला पिछली सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था और इन घोटालों ने देश के बैंकिंग क्षेत्र की कमर तोड़ दी थी।

उन्होंने 2014 के बाद बैकिंग क्षेत्र को फिर से मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी बैंकों के प्रबंधन को मजबूत करने, व्यावसायिकता पर जोर देने और छोटे बैंकों को बड़े बैंकों में तब्दील करने से बड़ा बदलाव आया है। घाटे और एनपीए के लिए जाने जाने वाले बैंकों की चर्चा आज उनके रिकॉर्ड लाभ के लिए की जा रही है।

आजादी के अमृत काल का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक ने भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगले 25 साल नई भर्तियों और देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की 10वीं से 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और अब दुनिया की शीर्ष 3 अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने जा रहा है।

*******************************