भगवान बजरंगबली की प्रतिमा का अपमान करने वालों पर प्रशासन का Action, घर किया जमींदोज

भोपाल 31 Jully (एजेंसी): शहपुरा के मां शारदा टेकरी के पास भगवान बजरंगबली मंदिर की प्रतिमा का अपमान करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद प्रशासन ने आरोपियों के घरों पर बुलडोजर भी चलाया है।

दरअसल, बीते दिनों आरोपियों फिरोज खान और अमजद खान ने मां शारदा टेकरी के पास भगवान बजरंगबली मंदिर की प्रतिमा का अपमान किया था। इसके बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रदर्शन तेज कर दिया है। इसके अलावा बाजार बंद कर जबलपुर अमरकंटक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।

सूचना मिलने ही कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक (SP) संजीव सिन्हा मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करवाने की कोशिश की। लोगों ने आरोपियों फिरोज खान और अमजद खान के खिलाफ एनएसए के तहत मामला दर्ज करने और उसका घर गिराने की मांग की थी। इसके बाद आनन-फानन में आरोपित अमजद खान का शहपुरा में स्थित कच्चा मकान बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

जिस समय आरोपित अमजद का मकान गिराया गया, उस समय मकान में ताला लगा था। कच्चे मकान पर कार्रवाई करने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे उसके घर को छोड़ दिया गया। बताया जाता है कि आरोपित के परिजन भी शहपुरा से गायब हैं।

******************************

 

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड सचिन बिश्नोई दुबई से गिरफ्तार, प्रत्यर्पण के लिए स्पेशल सेल रवाना

नई दिल्ली 31 Jully (एजेंसी): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड और गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भतीजे सचिन थापन उर्फ बिश्नोई को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सचिन को अजरबैजान से गिरफ्तार कर लिया है। सचिन के भारत प्रत्यर्पण के लिए अब एक टीम अजरबैजान के लिए रवाना हो गई है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एक-दो दिन में गैंगस्टर सचिन को लेकर दिल्ली पहुंच जाएगी।

एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) और काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के दो इंस्पेक्टरों सहित चार अधिकारियों की संयुक्त टीम को सचिन बिश्नोई के भारत प्रत्यर्पण को सुनिश्चित करने का काम सौंपा है। गैंगस्टर सचिन गत वर्ष 29 मई 2022 को मूसेवाला की हत्या करने के बाद फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके देश से बाहर भागा था। फर्जी पासपोर्ट दिल्ली के संगम विहार इलाके के एक पते पर बनाया था। इस फर्जी पासपोर्ट में सचिन का नकली नाम तिलक राज टुटेजा लिखा था।

सूत्रों के अनुसार सचिन ने दुबई बेस्ड दिल्ली के एक कारोबारी गैलन से 50 करोड़ की फिरौती भी मांगी थी। टी-10 टीम के मालिक से 50 करोड़ रुपए फिरौती मांगने की कॉल रिकॉर्डिंग भी काफी चर्चा में रही थी। इसी मामले में सचिन को पकड़ा गया है। सचिन को कुछ दिन पहले अजरबैजान में स्थानीय अधिकारियों ने हिरासत में लिया था।सचिन के चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई को 2022 में केन्या में हिरासत में लेने की खबरें थीं, लेकिन उसे कथित तौर पर इस साल अमेरिका में पंजाबी गायक करण औजला और शैरी मान के साथ पार्टी करते देखा गया था।

*************************

 

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण बाधित रहा प्रश्नकाल

नई दिल्ली 31 Jully (एजेंसी): लोकसभा में मानसून सत्र के तीसरे सप्ताह की शुरुआत में आज भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चला और अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित करनी पड़ी। बिरला ने सुबह 11.00 बजे जैसे ही प्रश्नकाल शुरू किया विपक्षी सदस्य मणिपुर हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में आकर जवाब देने की मांग करते हुए हंगामा करने लगे और नारेबाजी करते हुए सदन के बीचो-बीच आ गये।

हंगामे के बीच बिरला ने सदन की कार्यवाही चलाने का प्रयास किया। इस बीच सत्ता पक्ष के सदस्यों के पूरक प्रश्नों का भी संबंधित मंत्रियों ने जवाब दिया लेकिन हंगामा जारी रहा जिसके कारण सवालों के जवाब सुनाई नहीं दे रही थे। अध्यक्ष ने प्रश्नकाल रोककर हंगामा कर रहे सदस्यों से शांत रहने और प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया लेकिन सदस्यों की नारेबाजी जारी रही और हंगामा चलता रहा तो उन्होंने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी।

**************************

 

जॉन अब्राहम की वेदा का हिस्सा बनीं तमन्ना भाटिया, तस्वीरें साझा कर जाहिर की खुशी

31.07.2023 (एजेंसी)  –  एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया निखिल आडवाणी की अगली निर्देशित फिल्म वेदा में एक्टर जॉन अब्राहम और शारवरी वाघ के साथ नजर आएंगी।हाई-ऑक्टेन एक्शन-ड्रामा वेदा की हाल ही में राजस्थान में अपनी शूटिंग शुरू हुई। कहा गया है कि फिल्म में पहले कभी न देखे गए सीन्स को दिखाया जाएगा। तमन्ना फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी।

तमन्ना ने गुरुवार (13 जुलाई) को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह जॉन और निखिल के साथ नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, एक बेहद खास भूमिका के लिए वेदा परिवार के साथ इस रोमांचक नई यात्रा को शुरू करने के लिए रोमांचित और आभारी हूं।

इन अद्भुत कलाकारों और क्रू के साथ काम करने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती।इस कोलैबोरेशन को लेकर तमन्ना ने कहा, निखिल जिस तरह से अपनी कहानियां सुनाते हैं, मैं उनकी हमेशा से प्रशंसक रही हूं।

उनमें एक हुनर है और उनकी ये काबिलियत बेहद प्यारी है। जॉन और मुझे भी पहली बार एक साथ काम करने का मौका मिला है। यह देखना निश्चित रूप से रोमांचक होगा कि मेरा किरदार क्या लाएगा!निखिल ने कहा, तमन्ना ने हमेशा शानदार परफॉर्मेंस दी है।

जब मैंने इस स्पेशल रोल को निभाने के लिए उनसे संपर्क किया, तो मुझे खुशी हुई कि उन्होंने तुरंत इस फिल्म के लिए मेरे विजन पर भरोसा किया। मेरी टीम और मैं उन्हें हमारे साथ पाकर रोमांचित हैं।

वेदा निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और असीम अरोड़ा द्वारा लिखित है, और ज़ी स्टूडियो, एम्मे एंटरटेनमेंट और जेए एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है।

*******************

 

वीरे दी वेडिंग के सीक्वल पर लगी मुहर, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

31.07.2023 (एजेंसी)  –  साल 2018 में आई फिल्म वीरे दी वेडिंग को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया था। इसमें करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसे अभिनेत्रियां नजर आई थीं।फिल्म ने टिकट खिडक़ी पर 81.39 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।अब वीरे दी वेडिंग के सीक्वल से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आ रही है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता वीरे दी वेडिंग का दूसरा भाग लाने की तैयारी कर रहे हैं।वीरे दी वेडिंग की दूसरी किश्त पर काम शुरू हो चुका है। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।रिपोर्ट्स के अनुसार, अगले साल तक निर्माता वीरे दी वेडिंग 2 की शूटिंग शुरू कर देंगे। आने वाले दिनों में जल्द इस खबर की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।फिलहाल वीरे दी वेडिंग 2 की कास्ट तय नहीं हुई है।

हालांकि, उम्मीद जताई जा रही है कि दूसरे हिस्से में भी पहले भाग वाली स्टारकास्ट ही नजर आ सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म वीरे दी वेडिंग 2 का आइडिया और कॉन्सेप्ट लॉक कर दिए गए हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि फिल्म वीरे दी वेडिंग 2 मेकर्स के लिए काफी खास प्रोजेक्ट है। फिल्म की तैयारी शुरू हो गई है और स्क्रिप्ट लिखी जा रही है। फाइनल ड्राफ्ट कुछ महीनो में बनकर तैयार हो जाएगा।

फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद स्टारकास्ट और अन्य चीजों को लेकर प्लानिंग की जाएगी। बताते चलें कि फिल्म वीरे दी वेडिंग एक महिला केन्द्रित फिल्म है।

फिल्म वीरे दी वेडिंग की कहानी की बात करें तो फिल्म दिल्ली की चार बचपन की दोस्त कालिंदी, अवनी, मीरा और साक्षी के ऊपर आधारित है। इस फिल्म एकता कपूर और रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

**********************

 

बारबाड एक सुंदर और विचारोत्तेजक गाना है, जिसने मेरे दिल में जगह बना ली:संदीपा धर

31.07.2023 (एजेंसी)  –  कागज, हीरोपंती जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं और दबंग 2 में कैमियो के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री संदीपा धर, जिन्होंने अब ट्रैक बारबाड के लिए अभिषेक बजाज के साथ मिलकर काम किया है, ने कहा कि यह गाना परिवर्तनकारी शक्ति की खोज करता है। अप्रत्याशित स्थानों में सच्चा प्यार पाना।यह ट्रैक बेवफाई के जाल में फंसे दो व्यक्तियों और सच्चा प्यार पाने की खट्टी-मीठी कहानी बताता है।

जैसे-जैसे उत्तेजक धुनें सामने आती हैं, यह गीत विश्वासघात और दिल के दर्द की कच्ची भावनाओं को उजागर करता है, जो धीरे-धीरे दोनों को प्यार मिलने के साथ समाप्त होता है। उत्तेजक गीतों और मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुनों के साथ, बारबाड श्रोताओं को शुद्ध भावनाओं की दुनिया में ले जाने का वादा करता है।गाने के बारे में बात करते हुए, संदीप ने कहा, बारबाड एक सुंदर और विचारोत्तेजक गाना है, जिसने मेरे दिल में जगह बना ली है। यह रिश्तों की जटिलताओं, बेवफाई और अप्रत्याशित स्थानों में सच्चा प्यार पाने की परिवर्तनकारी शक्ति का पता लगाता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह गाना कुछ ही सेकंड में आपके लिए खुशी और गम सब लेकर आएगा और आपको भावनाओं की यात्रा पर ले जाएगा।ट्रैक के साथ एक आकर्षक संगीत वीडियो भी है जो गाने के भावनात्मक प्रभाव को बढ़ाता है। वीडियो गीत के गहन संदेश को रेखांकित करते हुए प्यार, दिल टूटने और मुक्ति की पेचीदगियों को दर्शाता है। साक्षी होल्कर द्वारा गाए गए इस गाने के बोल कान्हा कंबोज ने लिखे हैं और संगीत मंदीप पंघाल ने दिया है।

अभिषेक ने साझा किया: इस संगीत वीडियो का सबसे अच्छा हिस्सा इसकी कहानी है। यह एक सुंदर संदेश देता है कि यदि आप गलत व्यक्ति के साथ हैं तो आपको आगे बढ़ जाना चाहिए और उस व्यक्ति के साथ रहना चाहिए जो आपसे वैसे ही प्यार करता है जैसे आप हैं। सच्चे प्यार की परिभाषा इस दुनिया में खोया हुआ बारबाड प्यार को फिर से जगाने का हमारा ईमानदार प्रयास है।साक्षी होल्कर को वरुण धवन अभिनीत फिल्म भेडिय़ा के गाने अपना बना ले,

आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी के दिल धक धक करता है, कैटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत के काली तेरी गुट जैसे कई गानों के लिए जाना जाता है।बारबाड विश्वासघात और दिल टूटने का गीत है। विश्वासघात एक सावधान करने वाली कहानी है जो हमें याद दिलाती है कि हम किस पर भरोसा करते हैं, कितनी जल्दी भरोसा करते हैं और कितना प्रकट करते हैं, इसके बारे में चयनात्मक होना चाहिए। किसी पर भी भरोसा करते हुए घूमना बुद्धिमानी नहीं है।

साक्षी ने कहा गीतकार कान्हा कंबोज ने कहा: गाने के बोल बहुत प्रभावशाली हैं, खासकर तब जब आपने खुद को किसी भावनात्मक धोखे का सामना करना पड़ा हो। यह उस निराशा को प्रकट करता है जो व्यक्ति महसूस करता है जब वह अपने महत्वपूर्ण दूसरे को किसी तरह से धोखा देते हुए देखता है।

अमित मजीठिया द्वारा निर्मित और ओकासिंज360- मनीष शर्मा द्वारा प्रोजेक्ट, यह गीत बीसीसी म्यूजिक फैक्ट्री और अमित मजीठिया द्वारा प्रस्तुत किया गया है।इस बीच, संगीता को आखिरी बार वेब शो डॉ अरोड़ा: गुप्त रोग विशेषज्ञ में देखा गया था।

**********************

 

बिखरी जुलफों में करिश्मा तन्ना ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट

31.07.2023 (एजेंसी)  – वेब सीरीज स्कूप में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना आए दिन अपनी हॉट और ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हालिया फोटोशूट में एक्ट्रेस ने अपनी बेहद सेक्सी अवतार में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनकी हॉटनेस और फिटनेस देखकर फैंस आहें भरने लगे हैं।

करिश्मा तन्ना आए दिन अपनी खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच काफी लाइमलाइट बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस जब भी अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं तो फैंस उनकी हर एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट में हुस्न की बेबाक अदाएं दिखाते हुए फैंस को अपनी ओर रिझा दिया है।

इन तस्वीरों में उनकी परफेक्ट टोंड बॉडी देखते हुए फैंस का दिल मचलने लगा है। हालांकि लोग उनकी तस्वीरों को देखकर एक बार फिर से उनकी फिटनेस पर अपना दिल हार गए हैं। करिश्मा तन्ना ने इस फोटोशूट के दौरान व्हाइट कलर की स्पैगडी और डेनिम जींस पहनी हुई है।

एक्ट्रेस अपनी इन फोटोज को क्लिक करवाते हुए बिखरी जुल्फों को लहराती हुई एक से बढ़कर एक सेक्सी पोज दे रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया लवर हैं। और जब भी अपनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं तो चंद ही मिनटों में वायरल होने लगती हैं।

************************

 

आई फ्लू क्या है? जानिए मानसून में इससे बचाव के 5 तरीके

31.07.2023 (एजेंसी)  –  देश में मानसून में आई फ्लू यानी कंजंक्टिवाइटिस के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसे गुलाबी आंख या लाल आंख के रूप में भी जाना जाता है।ऐसे में आंख से जुड़ी इस समस्या से बचाव के लिए लोगों को लगातार सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

आइये आज हेल्थ टिप्स में हम आपको 5 ऐसे तरीके बताते हैं, जिनकी मदद से आई फ्लू के संक्रमण से बचा जा सकता है।

बारिश के मौसम में अधिक होती है यह समस्याआई फ्लू आंखों का संक्रमण है, जिसके कारण आंखों में लालिमा, दर्द और सूजन जैसी परेशानियां होती हैं। यह समस्या बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा फैलती है और यह आमतौर पर गंदगी, धूल-मिट्टी आदि की वजह से होने वाली एलर्जी के कारण होती है।व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें आई फ्लू से बचाव के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना है।इसके लिए नियमित रूप से अपने हाथों को साबुन और पानी से अच्छे से धोएं, खासकर सार्वजनिक वस्तुओं को छूने के बाद, भोजन के समय और शौचालय के इस्तेमाल के बाद।

अपने पास हैंड सैनिटाइजर हमेशा साथ में रखें और दूषित सतहों या रेलिंग वगैरह को छूने के तुरंत बाद इसका इस्तेमाल करें।ऐसा करने से आप इसके संक्रमण से बच सकते हैं।आस-पास साफ-सफाई रखना है जरूरी किसी भी तरह के संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए साफ-सफाई के टिप्स अपनाना बहुत जरूरी है।अगर आपके आस-पास गंदगी और धूल रहेगी तो इससे आंखों की जलन बढ़ सकती है और आई फ्लू होने की आशंका भी बढ़ जाती है।

इससे बचाव के लिए खासतौर पर बारिश के मौसम में नियमित रूप से अपने आस-पास की सतहों और चीजों को एंटी-बैक्टीरियल सॉल्यूशन से अच्छे से साफ करें।व्यक्तिगत वस्तुओं को साझा करने से बचें आई फ्लू दूषित व्यक्तिगत वस्तुओं जैसे तौलिया, रूमाल, आंखों के मेकअप और कॉन्टैक्ट लेंस से आसानी से फैल सकता है।मानसून के मौसम में इन वस्तुओं को दूसरों के साथ साझा करने से बचें। कोशिश करें कि आप इन वस्तुओं को अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी साझा न करें क्योंकि इससे आई फ्लू का संक्रमण फैल सकता है।

इसके अलावा अगर कोई सदस्य बीमार हो गया है तो उसका सामान अलग कर दें और उससे दूरी बनाकर रखें।सेफ्टी चश्मे का इस्तेमाल करें मानसून के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए, लेकिन किसी कारणवश अगर आपको बाहर जाना पड़ रहा है तो इस दौरान आंखों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी चश्मे का इस्तेमाल करें।

इसके लिए आप बाहर निकलने से पहले काला चश्मा, सनग्लास या अन्य सेफ्टी चश्मा पहनें।इसकी मदद से आपकी आंखें वायुजनित कणों, धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया से बची रहेंगी, जिससे संक्रमण होने का खतरा कम हो जाएगा।आंखों को छूने या रगडऩे से बचेंज्यादातर लोग आंखों में चुभन होने, जलन होने या धूल चले जाने पर तुरंत आंख रगडऩे लगते हैं।

ऐसा करने से आंखों को नुकसान होता है और इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।अगर आपको अपना चेहरे धोना है या आंखें साफ करनी है तो हमेशा साफ और फिल्टर्ड पानी का इस्तेमाल करें। साथ ही आंखों को छूने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके हाथ अच्छे से साफ हो।

*****************************

 

क्या आपको भी फोन कॉल उठाने में होती है झिझक? कहीं आप फोन एंग्जाइटी के शिकार तो नहीं

31.07.2023 (एजेंसी)  –  आज के दौर में जहां कम्युनिकेशन तकनीक तेजी से विकसित हो रहा है, हर किसी की दुनिया फोन के इर्द-गिर्द घूम रही है.हर काम आप एक फोन कॉल करके आराम से कर सकते हैं. ऐसे में कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके लिए फोन कॉल चिंता का कारण भी बन जाता है. जी हां जब उनके फोन की बेल बजती है तो उन्हें घबराहट और चिंता होने लगती है. फोन उठाने से पहले वो 100 दफा सोचते हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो ये एक तरह की समस्या है. इसे फोन कॉल एंग्जाइटी के नाम से जाना जाता है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…फोन कॉल एंग्जाइटी क्या है?फ़ोन कॉल एंग्जाइटी, जिसे टेलीफ़ोबिया या टेलीफ़ोनिक चिंता के रूप में भी जाना जाता है.

एक अजीब तरह की चिंता होती है जिसे व्यक्ति फ़ोन कॉल करते या उठाते समय अनुभव करता हैं.इसमें फोन बजने पर हम सोचने लगते हैं कि फोन उठाना चाहिए या नहीं. ये फ़ोन कॉल एंग्जाइटी नॉर्मल, स्ट्रेस और तनाव का ही एक रूप है. इसमें व्यक्ति को फोन पर किसी से बात करने का मन नहीं करता है. व्यक्ति ये सोचने लगता है कि सामने वाला व्यक्ति फोन पर उससे किस तरह से बात करेगा.

फोन पर बात करते वक्त किसी तरह की असुविधा तो नहीं होगी वगैरा-वगैरा…फ़ोन कॉल एंग्जाइटी कई स्थितियों में पैदा हो सकती है*जॉब रिलेटेड फोन कॉल या फिर बिजनेस को लेकर क्लाइंट से इंपॉर्टेंट डिस्कशन को लेकर चिंतित महसूस करना*दोस्तों या परिवार के सदस्यों को मिलने या प्लान बनाने के लिए बुलाने के बारे में चिंतित महसूस करना.

*फ़ोन पर अपॉइंटमेंट लेते समय या सामान ऑर्डर करते समय अत्यधिक घबराहट होना.फ़ोन कॉल एंग्जाइटी के लक्षण

*फ़ोन कॉल की एंग्जाइटी से ग्रस्त व्यक्ति अक्सर कॉल करते या उठाते समय तेज़ दिल की धड़कन या सीने में तेज़ सनसनी का अनुभव करते हैं.

*अत्यधिक पसीना आना और हाथ या आवाज कांपना फोन कॉल चिंता से जुड़े सामान्य शारीरिक लक्षण हैं.*जिन लोगों को फोन कॉल एंजाइटी होती है उन्हें इस बात का डर लगा रहता है कि सामने वाला आपको नेगेटिव जज तो नहीं करेगा.

*फोन कॉल एंग्जाइटी के शिकार लोगों को बातें शुरू करने और खत्म करने में हिचकिचाहट होना भी शमिल है.

*कई बार फोन उठाने के कुछ देर बाद हम खामोश रहते हैं और कुछ भी बोल नहीं पाते हैं. ऐसे में हमें फोन उठाने से पहले इस खामोशी से गुजरने का डर लगा रहता है.

************************

 

आज का राशिफल

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज शिक्षकों के वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं। परिवार में किसी से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली का वातावरण रहेगा। लवमेट्स कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, दिन खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।*शुभ रंग- हरा*शुभ अंक- 1

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)

आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। सोशल मीडिया से जुड़े लोग आज ज्यादा से ज्यादा लोगों से परिचित हो पाएंगे। आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज कोई भी कार्य करने से पहले अपने बड़ो का आशीर्वाद जरूर लें। आज वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें। *शुभ रंग- नीला*शुभ अंक- 7

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र आज अपने घरवालों से मिलने जाएंगे। कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का प्रपोजल आयेगा। राजनीति से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है।*शुभ रंग- सिल्वर*शुभ अंक- 9

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, जिससे आपके परिवार में खुशियां बनी रहेगी। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। इंजीनियर्स आज कोई अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। लवमेट्स का रिश्ता और गहरा होगा। आज पारिवारिक मेलजोल अच्छा बना रहेगा। सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स में इजाफा होगा। आज कार्यक्षेत्र में की गयी मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा।*शुभ रंग- गोल्डन*शुभ अंक- 5

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज परिवार में आपके कार्यो की प्रशंसा होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आपके पास बिजनेस को आगे बढऩे का अच्छा मौका है। लवमेट्स लंच पर जाने का प्लान करेंगे। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई के प्रति लापारवाही करने से बचना चाहिए। किसी बड़े शोरूम में काम कर रहे लोगो की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर आपका मन प्रसन्न होगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए।*शुभ रंग- लाल*शुभ अंक- 1

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका है। आज आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बनाएंगे, जिसमे आप सफल भी होंगे। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी पुरानी यादें ताजा करेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। सोशल मीडिया पर लोगों की बातचीत नए लोगों से होगी। रिश्तेदारों से मिलने का मौका पाएंगे। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मन पसंद जगह होगा। आज परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा।*शुभ रंग- नीला*शुभ अंक- 8

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप ऑफिस के कामों में उलझे रहेंगे। आज आपका स्वास्थय ठीक-ठाक रहने वाला है। आज राजनीति में आपका दबदबा कायम रहेगा। दांपत्य जीवन की समस्याएं खत्म होंगी, एक दूसरे के बीच प्यार बढ़ेगा। आज विद्यार्थियों को प्रोफ़ेसर द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको उनकी पसंद का कॉलेज मिलेगा। लवमेट्स से उपहार मिलेगा। आज जॉब की तलाश खत्म होगी, किसी अच्छी कंपनी में जॉब लगेगी। *शुभ रंग- मैजेंटा*शुभ अंक- 5

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन ख़ास रहने वाला है। आज अपनी सूझबूझ से कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आज परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि होगी। लवमेट्स से कोई उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर ख़ुशी बनी रहेगी। आज वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को अच्छा सीखने का मौका मिलेगा। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। *शुभ रंग- पीला*शुभ अंक- 2

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। स्टूडेंट किसी प्रोजेक्ट को पूरा करके आज फ्री हो पाएंगे। स्वास्थ्य से जुडी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता जरूर मिलेगी। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चो से कोई अच्छी खबर मिलेगी। *शुभ रंग- नारंगी*शुभ अंक- 4

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। दोस्त आपसे मदद लेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। ग्रोसरी का बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। आपका स्वास्थय तरो ताजा रहेगा। शिक्षक आज किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। नवविवाहित दंपत्ति का रिश्ता और मजबूत बनेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।*शुभ रंग- गुलाबी*शुभ अंक- 3

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुश खबरी मिलेगी। ट्रांसफर में आ रही रुकावट आज दूर होगी। वाहन चलाते समय आपको ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में दोस्तों की मदद मिलेगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। राजनीति में आपका पद बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है, किसी अच्छी जगह घूमने जाएंगे। *शुभ रंग- मैहरुन*शुभ अंक- 5

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आज सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ सकेंगे। जॉब की तलाश में लगे लोगों को अच्छी जॉब मिलेगी। दांपत्य रिश्ता और मजबूत बनेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। आज आप घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। बच्चे आपसे किसी खिलौने की डिमांड कर सकते हैं। *शुभ रंग- बैंगनी*शुभ अंक- 7

*****************************

बंटाढार और करप्शन नाथ बताएं, मध्यप्रदेश को कितना पैसा देती थी कांग्रेस की सरकार: अमित शाह

*केंद्रीय गृहमंत्री ने बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा- देश में नंबर-1 है मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन*

इंदौर ,30 जुलाई (एजेंसी)। प्रधानमंत्री मोदी  और शिवराज  के नेतृत्व वाली भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश के गांव-गांव, नगर-नगर और हर गली-मोहल्ले तक विकास को पहुंचाया है। मि.बंटाढार और करप्शननाथ प्रदेश की जनता को यह बताएं कि 2004 से 2014 तक जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो मध्यप्रदेश को कितना पैसा देते थे? कांग्रेस की सरकार महज 2 लाख करोड़ रुपये देती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सरकार 9 सालों से मध्यप्रदेश को 7.5 लाख करोड़ रुपये दे रही है। रेलवे और राजमार्गों के विकास के लिए 1 लाख करोड़ रुपये अलग से दिए हैं।

ग्वालियर एयरपोर्ट के विस्तार, रीवा में नए एयरपोर्ट, जबलपुर में नए टर्मिनल, 4000 तालाब और कुल मिलाकर एक हजार मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट के लिए पैसे दिए हैं। भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार मध्यप्रदेश को देश का नंबर-1 राज्य बनाएगी। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह ने रविवार को इंदौर में आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री  नरेंद्रसिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव  कैलाश विजयवर्गीय, मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी संबोधित किया।

देवी अहिल्याबाई के काम को आगे बढ़ा रहे प्रधानमंत्री मोदी 

केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह ने कहा कि इंदौर की धरती पर मैं सबसे पहले देवी अहिल्याबाई को प्रणाम करता हूं, जिन्होंने गुलामी के अवशेषों को मिटाने और भारतीय संस्कृति तथा धर्म की पुर्नस्थापना के लिए अभियान चलाया। उन्होंने तीर्थों का जीर्णोद्धार किया, इसीलिए हर तीर्थ के साथ उनका नाम जुड़ा है। उनके इस काम को प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के लिए सालों से संघर्ष चल रहा था। बीते 550 सालों में न जाने कितने लोग इस संघर्ष में शहीद हो गए। रामलला टेंट में विराजे थे और कांग्रेस इस मामले को सालों से लटका, अटका और भटका रही थी। प्रधानमंत्री मोदी  की सरकार बनने के बाद इस मामले को न्यायलयीन प्रक्रिया के माध्यम से सुलझाया गया और अदालत का जब आदेश आया, तो मोदी ने राम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर का भूमिपूजन किया। उज्जैन का महाकाल महालोक हो, काशी का विश्वनाथ कॉरीडोर हो, चाहे सोमनाथ का मंदिर फिर से बनाना हो, मोदी  ने हमारे तीर्थों का उद्धार किया है।

भाजपा गरीबों के दिलों की धड़कन, मोदी जी बने मसीहा

अमित शाह ने कहा कि देश में 70 सालों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं, लेकिन गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद गरीबों के लिए जो काम हुए हैं, उनके कारण ही आज भाजपा गरीबों के दिलों की धड़कन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के मसीहा बन गए हैं। मध्यप्रदेश में जब कमलनाथ की सरकार थी, तो उस सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र किसानों के नाम नहीं भेजे। फिर शिवराज  की सरकार बनी और 10 दिनों में पात्र किसानों की सूची पहुंचा दी गई। आज प्रदेश के 91.90 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। 60.22 लाख घरों में नल कनेक्शन दिए हैं, 3.6 करोड़ गरीबों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त मिल रहा है। 80 लाख घरों में शौचालय बनाए गए हैं। 1.2 करोड़ परिवारों के लिए प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो अनाज मोदी  की सरकार दे रही है और शिवराज  की सरकार उसे घर तक पहुंचा रही है। 11 लाख बहनों को उज्जवला योजना के गैस कनेक्शन मिले हैं और 53 लाख प्रधानमंत्री आवास के लिए सवा दो लाख करोड़ रुपये हितग्राहियों के खातों में पहुंचाए गए हैं।

कमलनाथ सरकार ने दिला दी थी बंटाढार युग की याद

श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार 15 महीने चली और इस दौरान कमलनाथ ने उन 51 योजनाओं को बंद कर दिया था, जो गरीबों के लिए बनी थीं। उन योजनाओं का पैसा दूसरे प्रोजेक्ट में लगा दिया, ताकि ठेकेदारों से कमीशन खाया जा सके। कमलनाथ सरकार प्रदेश में कोई इंडस्ट्री नहीं लाई, लेकिन तबादला उद्योग शुरू कर दिया। उस सरकार ने क्लास वन अफसरों के 18000 तबादले किए और बंटाढार युग की याद दिला दी। श्री शाह ने कहा कि 2003 में भाजपा की सरकार बनी और पहले शिवराज  तथा बाद में शिवराज जी और मोदी  की जोड़ी ने एक बीमारू राज्य को विकसित राज्य बना दिया। हर गांव और हर घर में बिजली पहुंचाई तथा सिंचाई का रकबा बढ़ाया। सरकार गेहूं, चावल और मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रही है। अमित शाह  ने सवाल करते हुए कहा कि श्रीमान बंटाढार और करप्शननाथ जी बताइए आप मध्यप्रदेश में कितना बजट छोड़कर गए थे? आप मध्यप्रदेश में 23 हजार करोड़ का बजट छोड़कर गए थे और 2023 में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने इसे 3.14 लाख करोड़ तक पहुंचा दिया है। सर्वशिक्षा अभियान का बजट 8 गुना बढ़ा है, एससी, एसटी और ओबीसी का बजट 60 गुना बढ़ा है। औद्योगिक विकास दर जो उस समय माइनस में रहती थी, अब 24 प्रतिशत है। कृषि विकास दर 18 प्रतिशत पर पहुंच गई है और हाईवे 4 हजार किलोमीटर से बढ़कर 13 हजार किलोमीटर पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस के समय में समर्थन मूल्य पर सिर्फ 4 लाख टन गेहूं खरीदा जाता था, शिवराज सरकार ने पिछले साल 70 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। उस समय 95 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी जाती थी, शिवराज सरकार ने 46 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी है। कांग्रेस के समय में हर साल प्रदेश में 620 डॉक्टर तैयार होते थे, आज 4000 डॉक्टर हर साल तैयार हो रहे हैं और मेडिकल की पढ़ाई हिन्दी में भी हो रही है।

मोदी  ने दुनिया में बुलंद किया भारत का झंडा

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने 9 सालों में दुनिया में भारत का झंडा बुलंद किया है। मोदी  जहां जाते हैं, वहां मोदी-मोदी के नारे लगते हैं। ये नारे मोदी जी के लिए नहीं, बल्कि मालवा की धरती, मध्यप्रदेश और भारत के लिए लगते हैं। मोदी  ने देश को सुरक्षित बनाया है। सोनिया-मनमोहन की सरकार के समय पाकिस्तान से आलिया, मालिया, जमालिया आते थे और बेकसूर लोगों को गोली मारकर चले जाते थे। वह सरकार उफ तक नहीं करती थी। आप सभी के वोटों से देश में नरेंद्र मोदी  की सरकार बनी। लेकिन पाकिस्तान भूल गया था कि देश में अब सोनिया-मनमोहन की सरकार नहीं है। आतंकियों ने उड़ी और पुलवामा में हमारे जवानों पर हमला किया, मोदी सरकार ने 15 दिनों के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके आतंकियों की उनके घर में घुसकर धज्जियां उड़ा दी। कांग्रेस 70 सालों तक धारा 370 को गोदी में रखकर पालती रही। मोदी  की सरकार ने धारा 370 हटा दी। उस समय कांग्रेस, यूपीए और अन्य दलों ने मिलकर इसका विरोध किया था। क्या ऐसी कांग्रेस को कोई वोट दे सकता है?
प्रदेश में फिर कमल खिलाने, मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें
अमित शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर मैं स्व. कुशाभाऊ ठाकरे और स्व. राजमाता जी को भी प्रणाम करता हूं। आज मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन देश का नं.-1 संगठन है और इसे गढऩे में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने दधीचि की तरह अपनी अस्थियां गला दीं, तो राजमाता  राजघराने की मर्यादा लांघकर गांव-गांव और गली-गली घूमीं। श्री शाह ने कहा कि मैं प्रदेश की जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसने 2014 तथा 2019 के चुनाव में भाजपा की झोली वोटों से भर दी और 15 महीनों को छोड़कर 2003 के बाद से प्रदेश में लगातार भाजपा की सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं और आज मालवा की धरती से हम अपने चुनाव अभियान की शुरूआत कर रहे हैं। इंदौर के बाद ऐसे ही कार्यकर्ता सम्मेलन पूरे प्रदेश में होंगे। श्री शाह ने कहा कि आप सभी यहां से यह संकल्प लेकर जाएं कि हम परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे और 2023 में रिकॉर्ड बहुमत से प्रदेश में भाजपा की सरकार तथा 2024 में मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे। 2019 के लोकसभा चुनाव में एक सीट कम रह गई थी, लेकिन इस  बार पूरी 29 सीटों पर कमल खिलाएंगे।

प्रदेश को बर्बादी से बचाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है : शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने बूथ कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  के नेतृत्व में गौरवशाली, वैभवशाली और संपन्न भारत का निर्माण हो रहा है। आज पूरी दुनिया में मोदी-मोदी की ही गूँज है, देश का मान-सम्मान दुनियाभर में बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश का पहले भी कबाड़ा किया था। 2003 के पहले मध्यप्रदेश में सड़क, पानी, बिजली की हालत खराब थी, यही हाल 15 महीने की कमलनाथ सरकार में था। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को प्रदेश में ठप्प करने का काम कमलनाथ ने किया था। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीबों के लिए आवास भेजे तो कमलनाथ ने उन्हें वापस लौटा दिए, हर गाँव में नल से जल के लिए योजना भेजी तो कमलनाथ ने जलजीवन मिशन प्रारम्भ नहीं होने दिया। केंद्र को किसान सम्माननिधि सूची न भेजकर किसानों को किसान सम्मान निधि से वंचित करने का काम कमलनाथ ने किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश को बर्बाद करने में कसर नहीं छोड़ी, जनकल्याण की योजनाएं कमलनाथ ने बंद कर दी थीं। कांग्रेस ने विद्यार्थियों से लैपटॉप, बुजुर्गों से तीर्थ दर्शन और बेटियों से कन्यादान योजना के पैसे छीन लिए थे। गरीबों की योजनाओं को बंद करने का पाप कमलनाथ ने किया। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था, “कमीशन लाओ और काम ले जाओ” की स्थिति थी। इसलिए प्रदेश को बर्बादी से बचाने के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को अगर मध्यप्रदेश में साकार करना है तो विधानसभा का चुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी होगी।  उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान करते हुए कहा कि कार्यकर्ता भाइयों – बहनों ये तीन महीने चुनाव जितने के लिए भारतीय जनता पार्टी को दें। घनघोर परिश्रम करना है, परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा करनी हैं। गाँव – गाँव जायेंगे, जागरण का मन्त्र फूंकेंगे। इस बार कोई चुक नहीं होगी, विधानसभा में भाजपा को रिकार्ड मतों से जिताएंगे और लोकसभा में पूरी 29 की 29 सीटें भी जीतेंगे।
भाजपा का कार्यकर्ता देवदुर्लभ, जब कोई संकल्प लेता है तो उसे करता है पूरा: नरेन्द्र सिंह तोमर
केन्द्रीय कृषि मंत्री एवं मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक  नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। मध्य प्रदेश का किसान आज खुशहाल है, बहन आज लाड़ली बहन बन गई है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा है, सिंचाई के अवसर सृजित हुए हैं। भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश में अमूलचूल परिवर्तन करने की कोशिश की है। हम सब जानते हैं कि जब केन्द्र में हमारी सरकार नहीं थी तो विकास का काम भाजपा सरकार को अकेले करना पड़ता था लेकिन सबके आशीर्वाद से केन्द्र में  नरेन्द्र मोदी  की सरकार आने के बाद शिवराज सरकार लगातार विकास के आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में अमलूचल परिवर्तन आया है। भ्रष्टाचार पर जो प्रहार हुआ है, उसी प्रहार का ही परिणाम है आज भ्रष्ट नेताओं का महागठन हो रहा है। आप जानते हैं भाजपा ने भ्रष्टाचार, अनैतिकता, आराजगता से कभी समझौता नहीं किया। हमारी हमेशा प्राथमिकता रही है सुशासन और विकास के लिए काम करेंगे। आज पूरे देश व प्रदेश में अलग प्रकार का परिवर्तन दिखाई दे रहा है। केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आने वाले कल में भारत श्रेष्ठ भारत बने, इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2024 में लोकसभा और उससे पहले 2023 में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव जीतना हमारा लक्ष्य है। मप्र स्वर्णिम मध्य प्रदेश बने और भारत श्रेष्ठ भारत बने इसके लिए 2023 और 2024 चुनाव जीतना हम सबके लिए आवश्यक है। इसलिए आज से ही संकल्प लेकर जुट जाएं। हमारा कार्यकर्ता देवदुर्लभ है, जब वह कोई संकल्प लेता है तो उसे पूरा भी करता है। 2003, 2008 और 2013 विधानसभा चुनाव इसका साक्षी है।

प्रदेश में दो तिहाई से अधिक बहुमत लाकर बनाएंगे सरकार : कैलाश विजयवर्गीय

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यहां पर मौजूद सभी कार्यकर्ता हमारे पोलिंग बूथ के सिपाही, प्रहरी व सेनापति हैं। यह कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन है, विजय सम्मेलन है। आज 2023 के विजय महासंकल्प अभियान की शुरूआत हो रही है। इसलिए मित्रों आज हम संकल्प लेंगे कि आने वाले विधानसभा चुनाव में और 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह को हमें इस मंच से संदेश देना है कि प्रदेश में भाजपा की दो तिहाई बहुमत से सरकार बनने वाली है। कांग्रेस ने बहुत झूठ फैलाया है, बोगस सर्वे कराकर सोशल मीडिया पर भेजे हैं कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने वाली है, अब यह सम्मेलन देखने के बाद जनता तय कर देगी कि कांग्रेस की 50 सीटें भी नहीं आने वाली हैं। उन्होंने कहा कि 2018 में कांग्रेस ने झूठे वादे करके सत्ता में आई थी लेकिन जब किसान, युवा, महिलाओं से किए गए वादे पूरे करने की बात आई तो इन वादों से मुकर गई। प्रदेश की जनता इसके लिए कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं के सहारे, अनुसूचित जाति, जनजाति व गरीबों के आंसू पोछने का काम किया है। हर गरीब का पक्का मकान हो इस सपने का साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

अमित शाह  का पाथेय लेकर कार्यकर्ता चुनाव में उतरेंगे : विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिये गर्व की बात है कि  अमित शाह  के कुशल नेतृत्व में भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना । आज गृहमंत्री श्री शाह  का पाथेय लेकर कार्यकर्ता चुनाव मैदान में उतरेंगे। अमित शाह जी के पाथेय से मालवा के 11 हज़ार बूथों के कार्यकर्तागण अपने – अपने बूथों पर 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने के संकल्प के साथ संगठन कार्य में जुटेंगे। साथ ही मालवा क्षेत्र में “जीतेंगे मालवा, जीतेंगे मध्यप्रदेश और जीतेगी भाजपा” के संकल्प से साथ 9 जिलों के बूथ कार्यकर्त्ता विजय अभियान में जुटेंगे। श्री शर्मा ने  कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश में बंटाधार युग था। सडक, पानी और बिजली के लिए जनता मोहताज थी। सवा साल प्रदेश में रहीं कमलनाथ सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त किया और जनकल्याण की योजनायें बंद कर गरीबों से उनका हक़- अधिकार छीनने  का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का जीवन बदलने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री  मोदी  और मुख्यमंत्री  चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में गरीबों के सपने पूरे हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार की जनहितैषी योजनाओं तथा संगठन तंत्र के बल पर भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड विजय हासिल करेगी।

सम्मेलन में रहे मौजूद

इस अवसर पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री  शिवप्रकाश , प्रदेश प्रभारी  मुरलीधर राव, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र खटीक, केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते,प्रहलाद पटेल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, गृह मंत्री  नरोत्तम मिश्रा, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार, प्रदेश उपाध्यक्ष  जीतू जिराती, प्रदेश उपाध्यक्ष  नागरसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष  श्याम महाजन, प्रदेश मंत्री श्रीमती संगीता सोनी,  जयदीप पटेल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा  सूरज कैरो राष्ट्रीय महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं सांसद गजेन्द्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा कलसिंह भाबर, प्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट, राज्यवर्धनसिंह दत्तीगांव, सुश्री उषा ठाकुर,  प्रेमसिंह पटेल,  विजय शाह, संभाग प्रभारी राघवेन्द्र गौतम, संभाग सह प्रभारी डॉ. तेजबहादूरसिंह चौहान, राज्यसभा सांसद प्रो. सुमेरसिंह सोलंकी, सांसद, बुरहानपुर  ज्ञानेश्वर पाटिल, सांसद इंदौर  शंकर लालवानी, सासंद धार  छतरसिंह दरबार, सांसद झाबुआ  गुमानसिंह डामोर, विधायक  रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, श्रीमती मालिनी गौड़,  महेन्द्र हार्डिया, श्रीमती नीना वर्मा, सचिन बिरला, नारायण पटेल, देवेन्द्र वर्मा, राम डांगोरे, सुमित्रदेवी कासडेकर, महापौर इंदौरपुष्यमित्र भार्गव, महापौर खंडवा श्रीमती अमृता अमर यादव, महापौर बुरहानपुर, श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, अध्यक्ष इंदौर विकास प्राधिकरण  जयपालसिंह चावड़ा, युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे, म.प्र.राज्य सहकारी अनूसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, म.प्र. राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम उपाध्यक्ष  नरेन्द्रसिंह तोमर, म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मधु दादू, माधवसिंह डाबर, इंदौर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श गोलू शुक्ला, इंदौर महानगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, इंदौर ग्रामीण अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, धार जिला अध्यक्ष  मनोज सोमानी, झाबुआ जिला अध्यक्ष  भानु भूरिया, अलिराजपुर जिला अध्यक्ष श्री संतोष मकु परवाल, खरगौन जिला अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह राठौर, बड़वानी जिला अध्यक्ष श्री ओम सोनी, खंडवा जिला अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल, बुरहानपुर जिला अध्यक्ष मनोज लधवे आदि सहित प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

**************************

 

भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर उत्तर प्रदेश को अराजकता में झोंका- आखिलेश यादव

लखनऊ 30 Jully (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग कर उत्तर प्रदेश को अराजकता में झोंक दिया है। बुलडोजर प्रयोग विधि व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई है।

देशभर में इस बुलडोजर संस्कृति की बदनामी हो रही है। समाजवादी पार्टी कानून का राज कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा ने विकास की धारा अवरूद्ध की है। समाजवादी पार्टी विकास की निरंतरता बनाए रखने के लिए भी संकल्पित हैं।

अखिलेश यादव यहां प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ के डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सन् 2024 में होने वाला चुनाव महज पांच साला चुनाव नहीं है, यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा लोकतंत्र को मिटाने पर उतारू है। संविधान की संस्थाओं को धीरे-धीरे कमजोर किया जा रहा है।

भाजपा सन् 2014 में आई थी, सन् 2024 में उसकी विदाई का वक्त है। भाजपा की विदाई में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में राज्य में जो विकास कार्य हुए उनका रिकार्ड भाजपा तोड़ नहीं सकती है।

प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में समाजवादी सरकार के विकासकार्य हुए थे। भाजपा को यही रास्ता सूझता है कि वह समाजवादी पार्टी को बदनाम करे। इसके नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाए जा रहे हैं और बदले की भावना से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।

भाजपा अपने विरोधियों को दुश्मन मानती है क्योंकि उसमें सहिष्णुता की लोकतांत्रिक भावना ही नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण हो रहा है। उनकी फसलों की लूट हो रही है। किसानों को फसल पर एमएसपी नहीं मिल रही है। उनकी लागत भी नहीं निकल रही है। किसान कर्ज से दबा है। गुजरात की कम्पनियों को लाभ पहुंचाने के लिए तमाम साजिशें हो रही है।

किसान के अनाज की खरीद मंडी से हो इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। यादव ने कहा कि भाजपा की कमीशन की सरकार चल रही है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा हो गई है। जबसे भाजपा सरकार आई है तबसे हर तरफ उत्तर प्रदेश का अपमान हो रहा है।

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग असंतुष्ट और आक्रोशित है। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। समाजवादी पार्टी जनता की आशाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

************************

 

बेटियां नहीं बेटों से कम, सड़क हादसे में घायल पिता को आधा लीवर देकर आरती ने बचाई पिता की जान

मेरठ ,30 जुलाई (एजेंसी)। कंकरखेड़ा में एक बेटी ने अपने पिता को आधा लीवर डोनेट कर उनके जीवन को सुरक्षित कर दिया। बेटी के द्वारा किए गए इस कार्य की चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। दरअसल छात्रा के पिता लगभग एक महीना पूर्व सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सड़क हादसे में उनका लिवर डैमेज हो गया था।

जिस कारण उनकी हालत खराब हो रही थी। लीवर नहीं मिलने पर बेटी ने ही अपने पिता को लिवर डोनेट करने का फैसला किया था। पिता और बेटी दोनों पूरी तरह स्वास्थ्य है।

कंकरखेड़ा की सरधना रोड स्थित न्यू सैनिक कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी चार बेटी व एक बेटा है। वह 510 वर्कशॉप में टेक्निकल विभाग में है। लगभग एक महीना पूर्व बाइक से शाम के समय वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच शिव चौक के पास सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने घायल अवस्था में जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने बताया कि इनका लीवर चोट लगने की वजह से डैमेज हो गया है।

एक सप्ताह तक अस्पताल में रहने के बाद चिकित्सकों ने जितेंद्र की छुट्टी कर दी थी। इसके बाद जितेंद्र अपने घर आ गए थे। जितेंद्र ने बताया कि बीती 3 जुलाई को अचानक से उनके मुंह, कान व नाक से खून निकलने लगा था। जिसके बाद परिजनों ने जितेंद्र को दोबारा से अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जितेंद्र को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जहां हर दूसरे दिन जितेंद्र को लगभग 5 से 6 यूनिट ब्लड चढ़ता था।

चिकित्सकों ने परिजनों से लीवर की व्यवस्था करने के लिए कहा। वही जितेंद्र की हालत दिन पर दिन बिगड़ती जा रही थी। लेकिन लीवर की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद जितेंद्र की सबसे छोटी बेटी 19 वर्षीय आरती सिंह ने अपने पिता को अपना आधा लिवर डोनेट करने के लिए कहा।

बेटी की बात सुनकर परिजनों के भी होश उड़ गए। लेकिन बेटी ने कहा कि वह अपने पिता की जान बचाने के लिए अपना आधा लिवर डोनेट करेगी। जिसके बाद चिकित्सकों की टीम ने आरती का पूरा चेकअप किया। सभी रिपोर्ट सही आने के बाद चिकित्सकों ने 11 जुलाई को जितेंद्र की सर्जरी कर दी।

24 जुलाई को चिकित्सकों ने जितेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया। दोनों पिता-पुत्र पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पिता ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार उनकी बेटी सबसे कम उम्र की लीवर डोनेट करने वाली छात्रा है। चिकित्सकों ने भी उनकी बेटी की खूब प्रशंसा की।

पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने की बेटी की प्रशंसा

आरती ने अपने पिता को आधा लिवर डोनेट करके समाज के लिए एक मिसाल पेश की है। जिस किसी को भी आरती के इस साहस भरे काम की जानकारी हुई। उसी ने आरती की तारीफ व प्रशंसा की।

पड़ोसियों व रिश्तेदारों ने भी आरती के जज्बे को सलाम किया। वही आरती को बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा रहा। लोगों ने कहा कि धन्य है, ऐसे माता पिता जिनके पास आरती जैसी बेटी है।

इसी साल 12वीं की परीक्षा की है उत्तीर्ण

जितेंद्र ने बताया कि उनकी बेटी आरती ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा प्रथम नंबरों से पास की है। उनकी बेटी आरती बीएससी फर्स्ट ईयर में एडमिशन का प्रयास कर रही है।

अपनी बेटी के इस फैसले पर पिता की आंखों में भी आंसू आ गए। पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्हें होश नहीं था। जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी ने उन्हें लिवर डोनेट किया है तो उनकी आंखों से आंसू निकल गए।

****************************

 

रोहिंग्या परिवार रात के अंधेरे में फरार, पुलिस को नहीं लगी भनक, 24 जुलाई को पकड़े थे 10 सदस्य

मेरठ ,30 जुलाई (एजेंसी)। मेरठ के खरखौदा में पांच दिन पहले खरखौदा के अल्लीपुर से पकड़ा गया रोहिंग्या परिवार रात के अंधेरे में घर का ताला लगाकर फरार हो गया। परिवार के छह सदस्यों ने शरणार्थी यानी यूएनएचसीआर (यूनाइटेड नेशनल हाई कमिश्नर फोर रिफ्यूजी) कार्ड दिखा दिया था, जबकि बाप-बेटे समेत चार लोगों को 31 जुलाई तक कार्ड दिखाने के लिए कहा गया था। इससे पहले ही पूरा परिवार फरार हो गया। जिस तरीके से यह परिवार रात के अंधेरे में फरार हुआ है, उससे यह शक के घेरे में है।

कहां गया परिवार, किसी को नहीं पता

आसपास के लोगों के अनुसार 24 जुलाई को जिस समय एटीएस ने 17 घंटे तक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया था, तभी से पूरा परिवार तनाव में था। पुलिस कार्रवाई के डर से 26 जुलाई को रात के समय यह परिवार अपना जरूरी सामान लेकर वहां से फरार हो गया।

वहां किराये पर रहने वाले अन्य लोगों ने सुबह के समय ताला लगा देखा। उस समय सभी ने सोचा कि परिवार कहीं किसी काम से गया होगा, लेकिन तीन दिन तक भी परिवार के नहीं लौटने पर पुलिस को जानकारी दी गई। मकान मालिक से लेकर किसी को भी यह पता नहीं है कि परिवार कहां गया।

यह उठ रहे सवाल

पहला सवाल यह है कि जब छह लोगों के पास कार्ड मिल गए थे तो चार के पास कार्ड क्यों नहीं मिले। यदि उनके कार्ड खो भी गए थे तो उसका कोई तो सबूत पुलिस को दिखा सकते थे। दूसरा सवाल यह है कि जब चार लोगों को कार्ड दिखाने के लिए समय दिया गया तो उन पर पुलिस ने नजर क्यों नहीं रखी।

आखिरकार सभी को चकमा देकर पूरा परिवार कैसे फरार हो गया। तीसरा और अहम सवाल यह है कि फरार होने के बाद भी अभी तक कोई एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई गई।

24 जुलाई को एटीएस मेरठ और मुरादाबाद की टीम ने अल्लीपुर गांव नसीम के मकान पर छापा मारा था। यहां म्यांमार के मोंडू जिला निवासी मूसा कलीम अपने परिवार के 10 सदस्यों के साथ किराये पर रहता था।

रोहिंग्या परिवार के छह सदस्यों ने यूएनएचसीआर कार्ड दिखा दिया था, जबकि चार लोगों के पास कार्ड नहीं था। ऐसे में उन्हें कार्ड दिखाने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया था।

परिवार करीब 12 साल से यहां किराये पर रह रहा था। कई वर्ष तक पूर्व प्रधान के मकान में भी रहा। एक माह पहले यह परिवार नसीम के मकान में किराये पर रहने के लिए आ गया था। परिवार के कई सदस्य मीट फैक्ट्रियों में काम करते थे।

इस मामले की जानकारी मिली है। उच्च अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों को भी इससे अवगत करा दिया गया है। पूरे परिवार की तलाश की जा रही है। – राजीव कुमार, एसओ खरखौदा

**************************

 

उभरती प्रौद्योगिकियां शक्ति के महत्वपूर्ण आयाम के रूप में उभरेंगी : जयशंकर

नई दिल्ली ,30 जुलाई (एजेंसी)।  विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियां (सीईटी) शक्ति के महत्वपूर्ण आयाम के रूप में उभरने जा रही हैं।

सेमीकॉनइंडिया सम्मेलन को वीडियो के जरिए संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, यह आश्चर्य की बात नहीं है कि सीईटी अब शक्ति के महत्वपूर्ण आयाम में से एक के रूप में उभर रही है। कौन आविष्कार करता है, कौन निर्माण करता है, बाजार हिस्सेदारी क्या है, संसाधन कहां हैं, कौशल किसके पास है, प्रतिभा कहां है  ये सब महत्वपूर्ण सवाल हैं।

उन्होंने कहा : चिप निर्माण के लिए लड़ाई का वर्णन बढ़ा-चढ़ाकर किया जाता है, लेकिन इसमें सच्चाई है। काफी हद तक, सीईटी क्षेत्र में चिंताएं इस बात से प्रभावित होती हैं कि कैसे अन्य क्षेत्रों में बाजार हिस्सेदारी और उत्पादन प्रभुत्व का लाभ उठाया गया।

विदेश मंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी का व्यापार सिर्फ व्यापार नहीं है, यह राजनीति विज्ञान की तरह ही है।
जयशंकर ने कहा, सच्चाई यह है कि हम आर्थिक ताकत की प्रतिक्रिया के रूप में निर्यात नियंत्रण को फिर से उभरते देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस विषय पर व्यापक स्तर पर वैश्विक बातचीत भी हुई है।

जयशंकर ने कहा, उनमें से उल्लेखनीय सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन और इनोवेशन पार्टनरशिप पर समझौता ज्ञापन है जो मार्च 2023 में अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो की भारत यात्रा के दौरान भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संपन्न हुआ था।

उन्होंने आगे कहा, जून 2023 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन और उनकी टीम के साथ बातचीत का फोकस सेमीकंडक्टर भी था।

जयशंकर ने सभा को बताया, जैसा कि आप जानते होंगे, दोनों नेताओं ने उद्योग के ब्रांड नामों के साथ एक प्रौद्योगिकी गोलमेज सम्मेलन की अध्यक्षता की। संयुक्त वक्तव्य में हमारे सहयोग के इस पहलू पर प्रकाश डाला गया। तीन अमेरिकी कंपनियों माइक्रोन टेक्नोलॉजी, लैम रिसर्च और एप्लाइड मटेरियल्स ने प्रतिबद्धताएं दी।

उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि इन विकासों को भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के भविष्य के लिए प्रौद्योगिकी साझेदारी के व्यापक परिप्रेक्ष्य से देखा जाए।

जब भारत में 5जी रोलआउट गति पकड़ रहा है, तब भी भारत 6जी और अमेरिकन नेक्स्टजी अलायंस के लिए सह-नेतृत्व कर रहा है।

जयशंकर ने दर्शकों को याद दिलाया कि इससे पहले मई 2023 में, क्वाड समूह के नेताओं ने हिरोशिमा में महत्वपूर्ण और उभरते प्रौद्योगिकी मानकों के सिद्धांतों पर अपनी बैठक में सहमति व्यक्त की थी।

जयशंकर ने कहा, भारत का सेमीकंडक्टर मिशन सिर्फ घरेलू जरूरतों को पूरा करने के बारे में नहीं है। यह विश्वसनीय विनिर्माण की वैश्विक मांग में योगदान देने के बारे में भी है। वास्तव में, यह वास्तव में मेक इन इंडिया और मेक फॉर द वर्ल्ड का एक शक्तिशाली मामला है।

****************************

 

50 हजार की डिमांड.. दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए बेटे ने रची अपने ही अपहरण की साजिश; पुलिस ने किया खुलासा

इंदौर ,30 जुलाई (एजेंसी)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक छात्र ने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए 50 हजार रुपये पाने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच ली। पुलिस से मिली जानकारी में बताया गया है कि देवास का रहने वाला आयुष बड़ोतकर इंदौर के विजयनगर में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाना चाहता था और इसके लिए उसने अपने ही अपहरण की साजिश रची। इस बात का खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है।

विजयनगर थाना के थाना प्रभारी रविंद्र गुर्जर ने बताया कि देवास निवासी मुकेश बड़ोतकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा सुबह के समय कोचिंग के लिए निकला और रेसीडेंसी चौराह पर कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और छोडऩे के एवज में 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले की जांच की और मोबाइल नंबर के आधार पर आयुष को ढूंढ निकाला। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए पिता को कॉल किया था। पुलिस पूछताछ कर रही है।
बताया गया है कि आयुष के दोस्तों ने एक बंद कमरे में वीडियो बनाया था जिसमें दोस्त उसकी पिटाई करते दिख रहे थे और पिता को यह भरोसा दिलाया गया था कि बेटे का अपहरण हुआ है जिस पर आयुष के पिता 50 हजार रुपये देने को राजी हो गए थे।

*************************

 

राज्यपाल से मिले इंडिया के 21 सांसद, मणिपुर में झड़प के पीडि़तों का दुख बताया; प्रभावी कदम उठाने का किया अनुरोध

इंफाल ,30 जुलाई (एजेंसी)। विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन के प्रतिनिधिमंडल ने आज मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उनसे सभी प्रभावी कदम उठाते हुए शांति और सद्भाव बहाल करने का अनुरोध किया गया।

ज्ञापन में कहा गया है, आपसे यह भी अनुरोध है कि आप केंद्र सरकार को पिछले 89 दिनों से मणिपुर में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह से खराब होने के बारे में अवगत कराएं ताकि उन्हें शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए मणिपुर में अनिश्चित स्थिति में हस्तक्षेप करने में सक्षम बनाया जा सके।

बता दें, विपक्षी गठबंधन के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल मणिपुर हिंसा का आकलन करने के लिए शनिवार से हिंसा प्रभावित क्षेत्र की दो दिवसीय यात्रा पर है। पहले दिन सांसदों ने इंफाल, बिष्णुपुर जिले के मोइरांग और चुराचांदपुर राहत शिविरों में झड़प के पीडि़तों से मुलाकात की है। रविवार को प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात कर उन्हें पूर्वोत्तर राज्य के मौजूदा हालात पर एक ज्ञापन सौंपा।

बैठक के बाद राज भवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता ने कहा, राज्यपाल ने हमारी बातें सुनीं और उन पर सहमति जताई। उन्होंने हिंसा की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया और कहा कि समुदायों के बीच अविश्वास खत्म करने के लिए सभी दलों के एक प्रतिनिधिमंडल को लोगों से बातचीत करने के वास्ते मणिपुर का दौरा करना चाहिए। अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि सांसदों ने मणिपुर में जो स्थिति देखी, उसके बारे में संसद में एक रिपोर्ट पेश करेंगे। उन्होंने कहा, हमने हर दिन बिगड़ते हालात के बीच संसद में मणिपुर पर चर्चा का अनुरोध किया है।

कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि राहत शिविरों का दौरा कर पता चला कि एक हॉल में 400-500 लोग रह रहे हैं। राज्य सरकार उन्हें केवल दाल-चावल मुहैया करा रही है, बच्चों को पूरे दिन खाने के लिए और कुछ नहीं मिल रहा है। शौचालय या बाथरूम की भी कोई सुविधा नहीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग शिविरों में रह रहे हैं वह बहुत हृदय विदारक है।

****************************

 

उमेश पाल हत्याकांड : अतीक के वकील विजय मिश्रा को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल

लखनऊ ,30 जुलाई (एजेंसी)। उमेश पाल हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें लेकर प्रयागराज पहुंची है। वहां जिला अदालत में विजय मिश्रा की पेशी हुई। पेशी के बाद कोर्ट के आदेश पर विजय मिश्र को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, विजय मिश्रा को पुलिस ने शनिवार रात करीब सवा दस बजे लखनऊ के विभूति खंड में होटल हयात रीजेंसी के पास से दोस्तों के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने के दौरान उठाया था। तीन गाडिय़ों से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता से बात की और उन्हें गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई।

वकील विजय मिश्रा की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए प्रयागराज के डीसीपी दीपक भूकर ने कहा कि अधिवक्ता विजय मिश्रा, अधिवक्ता उमेश पाल हत्याकांड में वांक्षित थे। उन्हें गिरफ्तार करके वांक्षित कार्यवाही की जा रही है। विजय मिश्रा पर आरोप है कि उसने उमेश की लोकेशन शूटर को दी थी और वह जेल में बंद अतीक के भाई अशरफ से लगातार संपर्क में था।

विजय मिश्रा के जूनियर अधिवक्ता हिमांशु पांडेय और उनके करीबी दोस्तों ने इस बारे में बताते हुआ कहा कि पुलिस बिना कोई कारण बताए विजय मिश्रा को अपने साथ ले गई। दरअसल, विजय मिश्रा माफिया अतीक अहमद और अशरफ के अलावा अतीक के बेटे अली समेत परिवार के कई सदस्यों के मुकदमे लड़ रहे हैं।

इस बीच करीब दो महीने पहले विजय मिश्रा खुद तक कानूनी शिकंजे में फंसने लगे जब कथित रूप से उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था। आरोप लगा कि इस ऑडियो में उन्हीं की आवाज है और वह प्लाइवुड के एक कारोबारी को धमका रहे थे। इसे लेकर पुलिस ने वकील विजय मिश्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस की इस कार्रवाई पर वकीलों ने विरोध जताया था। शनिवार को एक बार फिर विजय मिश्र को इस तरह उठा ले जाने से साथी वकील गुस्से में हैं। इसे लेकर देर रात वकीलों ने एक बैठक भी की थी।

****************************

 

हनीमून ट्रिप के दौरान चलती ट्रेन से गायब हो गई नवविवाहिता

पटना ,30 जुलाई (एजेंसी)। बिहार के किशनगंज जिले में एक नवविवाहित महिला ट्रेन से गायब हो गई। काजल कुमारी अपने पति के साथ 28 जुलाई को नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट ट्रेन में हनीमून के लिए दार्जिलिंग जा रही थीं। दंपति बिहार के मुजफ्फरपुर से ट्रेन में चढ़े थे।

महिला के पति ने कहा, हमारे पास कोच संख्या बी 4 में सीट संख्या 43 और 45 में आरक्षित थी। जब ट्रेन किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची, तो मेरी पत्नी शौचालय के लिए गई और वापस नहीं लौटी। ट्रेन चलने के बाद मैंने ट्रेन के हर डिब्बे को खोजा लेकिन वह नहीं मिली। फिर मैं मुजफ्फरपुर लौटा और जीआरपी किशनगंज को घटना की जानकारी दी।

उन्हें शक था कि वह किसी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो सकती है। उन्होंने कहा कि उसका किसी अन्य व्यक्ति के साथ कोई अवैध संबंध नहीं है। शिकायत के बाद जीआरपी अधिकारियों ने किशनगंज रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला लेकिन वह नहीं मिली।

शिकायतकर्ता मुजफ्फरपुर में बिजली विभाग में कर्मचारी है और कुरहनी ब्लॉक का मूल निवासी है। उसने छह महीने पहले महिला से शादी की थी, लेकिन पारिवारिक मुद्दों के कारण शादी के तुरंत बाद वह अपने हनीमून पर नहीं जा सका था।

****************************

 

आईएनएस खंजर श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचा

नई दिल्ली , 30 जुलाई (एजेंसी)। दक्षिणी आईओआर में तैनात मिशन, भारतीय नौसेना जहाज खंजर, परिचालन बदलाव के लिए श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचा। जहाज का श्रीलंका नौसेना द्वारा पारंपरिक स्वागत किया गया।

जहाज की यात्रा के दौरान, दोनों नौसेनाएं विभिन्न गतिविधियों में शामिल होंगी, जिसमें योजना पर चर्चा, पारस्परिक हित के विषयों पर पेशेवर आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम और नौसेना और समुद्री अकादमी, श्रीलंका के प्रशिक्षुओं द्वारा खंजर का दौरा शामिल होगा।

पोर्ट कॉल का उद्देश्य भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच घनिष्ठ संबंधों और अंतरसंचालनीयता को और बढ़ाना है।आईएनएस खंजर स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित खुकरी क्लास मिसाइल कार्वेट का चौथा जहाज है। जीआरएसई, कोलकाता द्वारा निर्मित यह जहाज आधुनिक हथियारों और सेंसरों से लैस है। यह जहाज भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है और इसकी कमान कमांडर एनवीएसपी कुमार के पास है।

************************

 

बच्चों पर कोरोना महामारी की मार : ट्रैफिकिंग में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

लखनऊ , 30 जुलाई ( एजेंसी)।  उत्तर प्रदेश, बिहार और तेलंगाना वे राज्य हैं जहां 2016 से 2022 के बीच सबसे ज्यादा बच्चों की ट्रैफिकिंग हुई है। लेकिन महामारी के बाद हालात और विकट हुए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना काल के बाद ट्रैफिकिंग के मामलों में 350 फीसद का इजाफा देखा गया है। यह चौंकाने वाली जानकारी नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेंस फाउंडेशन (केएससीएफ) और गेम्स24×7 की एक साझा रिपोर्ट ‘चाइल्ड ट्रैफिकिंग इन इंडिया : इनसाइट्स फ्राम सिचुएशनल डाटा एनालिसिस एंड द नीड फॉर टेक-ड्रिवेन इंटरवेंशन स्ट्रेटजी’  में सामने आई है। रिपोर्ट में इस आशंका की भी पुष्टि हुई है कि महामारी के पश्चात देश के हर राज्य में बच्चों की ट्रैफिकिंग में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है।

सबसे खराब स्थिति उत्तर प्रदेश की है। यहां कोरोना से पूर्व 2016 से 2019 के बीच सालाना औसतन 267 बच्चों की ट्रैफिकिंग होती थी जो महामारी के बाद 2021-22 में 1214 तक पहुंच गई। प्रदेश में ट्रैफिकिंग के मामलों में बदायूं जिला पहले नंबर पर है जबकि इसके बाद हरदोई, बहराइच, बरेली और जौनपुर का नंबर है।

रिपोर्ट के अनुसार जयपुर ट्रैफिकिंग के शिकार बच्चों को लाए जाने का सबसे बड़ा अड्डा है जबकि इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चार जिलों का नंबर है। यह रिपोर्ट 30 जुलाई को विश्व मानव दुर्व्यापार निषेध दिवस के मौके पर जारी की गई। बाल मजदूरी के शिकार बच्चों की हालत पर प्रकाश डालते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि 13 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चे ज्यादातर दुकानों, ढाबों और उद्योगों में काम करते हैं लेकिन सौंदर्य प्रसाधन एक ऐसा उद्योग है जिसमें पांच से आठ साल तक के बहुत छोटे बच्चों से भी काम लिया जाता है।

इस रिपोर्ट में केएससीएफ और उसके सहयोगी संगठनों से 2016 से 2022 के बीच देश के 21 राज्यों के 262 जिलों से आंकड़े जुटाए गए हैं। चौंकाने वाले ये आंकड़े बताते हैं कि छुड़ाए गए 80 प्रतिशत बच्चों की उम्र 13 से 18 वर्ष के बीच थी। साथ ही 13 प्रतिशत बच्चे नौ से बारह साल के बीच थे जबकि पांच प्रतिशत बच्चे नौ साल से भी छोटे थे।

केएससीएफ और इसके सहयोगी संगठनों के प्रयासों और हस्तक्षेप से 2016 से 2022 के बीच 18 साल से कम उम्र के 13,549 बच्चों को बाल श्रम और ट्रैफिकिंग से मुक्त कराया गया।  इससे भी कहीं ज्यादा रिपोर्ट में बाल मजदूरों का इस्तेमाल कर रहे उद्योगों का वीभत्स चेहरा भी सामने आया है। इसके अनुसार बाल मजदूरों का सबसे बड़ा हिस्सा होटलों और ढाबों में बचपन गंवा रहा है जहां 15.6 फीसद बच्चे काम कर रहे हैं।

इसके बाद आटोमोबाइल व ट्रांसपोर्ट उद्योग में 13 फीसद और  कपड़ा व खुदरा दुकानों में 11.18 फीसद बच्चे काम कर रहे हैं।  देश में बच्चों की ट्रैफिकिंग के मामलों में लगातार इजाफा होने पर केएससीएफ के प्रबंध निदेशक रीयर एडमिरल, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) राहुल कुमार श्रावत ने कहा, “हालांकि यह बड़ी संख्या खासी चिंता का विषय है लेकिन इस तथ्य को झुठलाया नहीं जा सकता कि पिछले एक दशक में भारत ने जिस तरह से बच्चों की ट्रैफिकिंग से निपटने की दिशा में कदम उठाए हैं, उससे इस समस्या पर काबू पाने की उम्मीद जगी है।

केंद्र, राज्य सरकारों और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)  जैसी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की फौरी और त्वरित कार्रवाइयों से बाल दुर्व्यापार में संलिप्त तत्वों की धरपकड़ में मदद मिली है। साथ ही इससे बच्चों की ट्रैफिकिंग के खिलाफ जागरूकता के प्रसार में भी मदद मिली है। इससे बहुत से बच्चों को ट्रैफिकिंग का शिकार होने से बचाया जा सका है और इसकी वजह से दर्ज मामलों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है।

लेकिन समस्या की व्यापकता को देखते हुए इसके समाधान के लिए एक कड़े और समग्र एंटी ट्रैफिकिंग कानून की आवश्यकता है। हमारी मांग है कि संसद इसी सत्र में इस कानून को पास करे। हम समय नहीं गंवा सकते क्योंकि हमारे बच्चे खतरे में हैं।ट्रैफिकिंग की समस्या पर काबू पाने के लिए तकनीक आधारित हस्तक्षेप की फौरी जरूरत पर जोर देते हुए गेम्स24×7 के सह संस्थापक और सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिविक्रम थंपी ने कहा, ” साल के शुरू में हमने वादा किया था कि केएससीएफ के साथ हमारा समझौता वित्तीय सहयोग से परे जाते हुए कुछ ठोस काम करेगा।

टेक्नोलॉजी लीडर के तौर पर बाजार में गेम्स24×7 की विशेष हैसियत और डाटा साइंस और एनालिटिक्स में विशिष्ट क्षमताओं का फायदा उठाते हुए हम बच्चों के उत्थान के लिए टिकाऊ समाधान पेश करेंगे।  इस वचनबद्धता के मद्देनजर हमारी इस समग्र और शोधपूर्ण रिपोर्ट का लक्ष्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों को जरूरी सूचनाओं और तकनीकों से लैस करके बच्चों की ट्रैफिकिंग की समस्या के हल के लिए लक्षित समाधान पेश करना और इसके लिए जरूरी उपकरण मुहैया कराना है।

यह रिपोर्ट न केवल भविष्य में सहयोग के नए रास्तों का खाका तैयार करती है बल्कि एक ऐसे भविष्य की कल्पना करती है जहां तकनीक उदात्त मानवीय मूल्यों की प्राप्ति का वाहक बनती है- और यह है हर बच्चे के लिए एक बेहतर भविष्य का वादा जिससे अंतत: हम एक सुरक्षित कल का निर्माण कर सकेंगे।”

*************************

 

शस्त्रांग मार्शल आर्ट के खिलाडिय़ों ने एशियाई मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में जीते 18 गोल्ड

पंचकूला ,30 जुलाई (एजेंसी)। स्थानीय शस्त्रांग मार्शल आर्ट के खिलाडिय़ों ने यूनाइटेड वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स फैडरेशन द्वारा नईदिल्ली के त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुई एशियन मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2023 में असाधारण प्रतिभा, समर्पण और खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

शस्त्रांग मार्शल आर्ट के संस्थापक, 9 डिग्री ब्लैक बैल्ट ग्रैंडमास्टर बिक्रम एस थापा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाडिय़ों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
टीम के कोच गौरव और नवनीत झा तथा टीम मैनेजर रोज़ी के मार्गदर्शन में शतरंग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट

खिलाडिय़ों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। चैंपियनशिप के चमकते सितारे बनकर उभरे। उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन के कारण विभिन्न आयु वर्गों में 18 स्वर्ण पदक हासिल हुए।

चैंपियनशिप में 22 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए एयर शील्ड ड्रिल श्रेणी में, कीर्तिका ने 48 किग्रा से 51 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। 22 वर्ष से कम आयु वर्ग में, आशिमा निधि ने 72 किग्रा और उससे अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि मीनाक्षी ने 69 किग्रा से 72 किग्रा वर्ग में जीत हासिल की। गर्व खोसला ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया और लड़कों की 69 किग्रा से 72 किग्रा रक्षा ड्रिल में स्वर्ण पदक जीता।

अंडर 18 आयु वर्ग में आगे बढ़ते हुए, कुणाल 51 किग्रा से 54 किग्रा भार वर्ग में विजयी रहे, जबकि पलक ने उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन किया और 42 किग्रा से 45 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। सोनिया ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और 39 किग्रा से 42 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

अंडर 14 आयु वर्ग में, अलंकृतिका सिंह ने उल्लेखनीय कौशल का प्रदर्शन किया और 36 किग्रा से 39 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि भाव्या ने निर्णायकों को प्रभावित करते हुए 54 किग्रा से 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। 10 वर्ष से कम आयु वर्ग में अव्यान डांग का असाधारण प्रदर्शन देखने को मिला, जिससे उन्हें 21 किग्रा से 24 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक मिला।

22 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए रक्षा ड्रिल श्रेणी में, यशपाल 69 किग्रा से 72 किग्रा भार वर्ग में विजयी हुए, जबकि गौरव ने अपनी विशेषज्ञता का प्रदर्शन किया और 87 किग्रा और उससे अधिक वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। 22 वर्ष से कम आयु वर्ग में, दिल माया थापा ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया और 54 किग्रा से 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि गर्व खोसला ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 69 किग्रा से 72 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

मोनिश यादव ने 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में दबदबा बनाते हुए 75 किग्रा और उससे अधिक भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। 19 से 22 वर्ष की आयु के प्रतिभागियों के लिए पैटर्न श्रेणी में, सुष्मिता और तनीषी भारद्वाज ने अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया और अपने-अपने पैटर्न में स्वर्ण पदक हासिल किए।

एशियाई मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 2023 सभी प्रतिभागियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और कौशल का प्रमाण थी। यूनाइटेड वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स फेडरेशन, एशिया ने सभी विजेताओं को बधाई दी और कोचों, टीम मैनेजर तथा इस आयोजन को सफल बनाने में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*********************

 

क्रिकेट इतिहास में अमेरिका को पहली बार मेजबानी, 2024 का टी20 विश्व कप 4 से 30 जून तक

नई दिल्ली ,30 जुलाई (एजेंसी)। 2024 पुरुष टी20 विश्व कप अगले साल 4 से 30 जून तक कैरेबियाई और संयुक्त राज्य अमेरिका में 10 स्थानों पर खेला जाएगा। 2024 पुरुष टी20 विश्व कप अगले साल 4 से 30 जून तक वेस्टइंडीज़ और यूएसए के 10 अलग-अलग स्थानों पर खेला जाएगा।

यह समझा जा रहा है कि इस सप्ताह आईसीसी की एक टीम ने यूएसए में कुछ शॉर्टलिस्ट किए गए स्थानों का निरीक्षण किया, जो पहली बार एक अंतर्राष्ट्रीय वैश्विक क्रिकेट कार्यक्रम की मेज़बानी करेगा। इनमें फ़्लोरिडा का लॉडरहिल भी शामिल है, जो पहले भी अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेज़बानी कर चुका है। साथ ही भारत अपने वेस्टइंडीज़ दौरे पर लॉडरहिल में दो टी20 मैच भी खेलने वाला है। इसके अलावा यूएसए में मॉरिसविल, डलास और न्यूयॉर्क को भी आईसीसी ने शॉर्टलिस्ट किया है।

मॉरिसविले और डलास वर्तमान में यूएसए में मेजर लीग क्रिकेट के उद्घाटन संस्करण की मेज़बानी कर रहे हैं। डलास ग्रैंड प्रायर स्टेडियम, मॉरिसविले चर्च स्ट्रीट पार्क और न्यूयॉर्क ब्रॉक्स में वैन कोर्टलैंड पार्क के मैदानों को अभी तक अंतर्राष्ट्रीय स्थल का दर्जा नहीं मिला है, जो आईसीसी नियमों के अनुसार अनिवार्य है। आयोजन स्थलों पर अंतिम निर्णय अगले कुछ महीनों में क्रिकेट वेस्टइंडीज़ सीडब्ल्यूआई और यूएसए क्रिकेट यूएसएसी के साथ मिलकर आईसीसी द्वारा लिया जाएगा।

इस सप्ताह आयरलैंड, स्कॉटलैंड और पापुआ न्यू गिनी ने आईसीसी द्वारा निर्धारित क्षेत्रीय क्वालीफ़ायर टूर्नामेंटों के माध्यम से टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफ़ाई कर लिया है। जहां पीएनजी पूर्वी एशिया क्वालीफ़ायर राउंड में शीर्ष पर रहा, वहीं आयरलैंड और स्कॉटलैंड यूरोपीय क्षेत्र के क्वालीफ़ायर राउंड में शीर्ष दो स्थानों पर रहे। हालांकि अभी भी अफ्ऱीका और एशियाई क्षेत्रों से क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट को आयोजित होना बाक़ी है।

क्षेत्रीय क्वालीफ़ायर टूर्नामेंट के आयोजन के पहले ही 12 टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफ़ाई कर चुकी थीं, जिनमें मेज़बान वेस्टइंडीज़ और अमेरिका के साथ 2022 टी20 विश्व कप की शीर्ष आठ टीमें – ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान, साउथ अफ्ऱीका और श्रीलंका शामिल थीं। वहीं अफग़़ानिस्तान और बांग्लादेश ने टी20 रैंकिंग में अपने स्थानों के आधार पर क्वालीफ़ाई किया है।

2024 टी20 विश्व कप का प्रारूप पिछले दो संस्करणों (यूएई में 2020-21 और ऑस्ट्रेलिया में 2022) से अलग होगा, जहां पहले दौर के बाद सुपर 12 का आयोजन किया गया था। अगले टी20 विश्व कप में टीमों को पहले दौर के लिए पांच-पांच टीमों के चार समूहों में विभाजित किया जाएगा, जिसमें प्रत्येक समूह से शीर्ष दो टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफ़ाई करेंगी। सुपर 8 टीमों को चार-चार के दो समूहों में विभाजित किया जाएगा, प्रत्येक समूह में शीर्ष दो टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंचेंगी।

************************

 

Mann Ki Baat: अयोध्या काशी जाने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी, PM मोदी ने हर घर तिरंगा फहराने की अपील की

नई दिल्ली 30 Jully (एजेंसी): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 103वें एपिसोड को संबोधित किया जिसमें उन्होंने बाढ़ और प्राकृत आपदाओं की चर्चा की। पीएम मोदी ने लोगों से जल संरक्षण और वृक्षारोपण करने की अपील की। अपने संबोधन की शुरुआत पीएम मोदी ने सावन महीने के जिक्र से की।

पीएम ने कहा कि सावन का महीना चल रहा है और यह महादेव की अराधना के साथ ही हरियाली और खुशहाली से जुड़ा है। सावन का बहुत महत्व है, सावन का मतलब ही आनंद और उल्लास है। सावन के महीने में कितने ही भक्त शिव अराधना पर निकलते हैं। 12 ज्योतिर्लिंगों पर भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। वाराणसी, अयोध्या, मथुरा और उज्जैन में पहुंचने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देशवासी पूरी जागरुकता से जल संरक्षण के लिए प्रयास कर रहे हैं। अभी देश में 50 हजार अमृत सरोवर बनाने का काम चल रहा है। एमपी के शहडोल के पकरिया गांव में आदिवासियों ने 100 कुओं को वाटर रिचार्ज सिस्टम में बदल दिया है। बारिश का पानी इन कुओं में जाता है और वहां से जमीन में चला जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश में 30 करोड़ पेड़ लगाने का रिकॉर्ड बनाया गया है। राज्य सरकार ने अभियान की शुरुआत की और लोगों ने इसमें पूरा सहयोग दिया।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्हें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाओं के पत्र प्राप्त हुए हैं, जो हज करके लौटी महिलाओं ने उन्हें लिखे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन महिलाओं ने पुरुष सदस्यों या मेहरम के बिना हज यात्रा की। उनकी संख्या 50 या 100 नहीं है बल्कि 4000 है। यह एक बड़ा बदलाव है। पहले मुस्लिम महिलाओं को बिना मेहरम के हज यात्रा करने की अनुमति नहीं थी। पीएम ने इसके लिए सऊदी अरब सरकार को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने अकेले हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की मदद के लिए महिला समन्वयकों की तैनाती की।

******************************